नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |
बड़ा हादसा : बस चलाते वक्त ड्राइवर को आया हार्ट अटैक, कार से टकराने के बाद 9 लोगों की मौत

बड़ा हादसा : बस चलाते वक्त ड्राइवर को आया हार्ट अटैक, कार से टकराने के बाद 9 लोगों की मौत

 गुजरात। नवसारी जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 48 पर वेसमा गांव के पास फॉर्च्यूनर कार के एक लग्जरी बस से टकरा जाने से नौ लोगों की मौत हो गई और करीब 15 अन्य घायल हो गए। घायलों में से कई लोगों की हालत नाजुक बनी हुई है। बताया जा रहा है कि चलती बस में चालक को हार्ट अटैक आ गया। इसकी वजह से वह गाड़ी से नियंत्रण खो दिया और कार में टक्कर मार दी।

मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख- पीएम मोदी

गुजरात के नवसारी में हुए सड़क हादसे पर पीएम नरेंद्र मोदी ने दुख जताते हुए कहा, ‘नवसारी में हुए सड़क हादसे में लोगों की मौत से आहत हूं। मेरे विचार शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। मुझे उम्मीद है कि घायल जल्द ही ठीक हो जाएंगे। हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों को PMNRF की ओर 2 लाख जबकि घायलों को 50 हजार रुपये अनुग्रह राशि के रूप दिया जाएगा।’

गृह मंत्री अमित शाह ने इस घटना पर ट्वीट कर शोक जताया। अमित शाह ने कहा, ‘गुजरात के नवसारी में हुआ सड़क हादसा दिल दहला देने वाला है। इस घटना में जिन लोगों ने अपने परिवारों को खोया है, उनके प्रति मेरी संवेदनाएं हैं। स्थानीय प्रशासन घायलों को तत्काल उपचार मुहैया करा रहा है, उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।

Ajab-Gajab : जुड़वां बच्चों का हुआ जन्म, एक नार्मल तो दूसरे के नहीं थे सिर और हाथ पैर, लेकिन हार्ट बीट… जानें पूरा मामला…

Ajab-Gajab : जुड़वां बच्चों का हुआ जन्म, एक नार्मल तो दूसरे के नहीं थे सिर और हाथ पैर, लेकिन हार्ट बीट… जानें पूरा मामला…

 छतरपुर : मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले में दो जुड़वा बच्चे होने का मामला सामने आया है, जिनमें से एक बच्चा स्वस्थ बताया जा रहा तो वहीं दूसरा बच्चा एबनॉर्मल पैदा हुआ है, जिसका पूरी तरह विकास नहीं हो पाया। उसका सिर और हाथ नहीं है। ।अविकसित बच्चे के पैर और सिर नहीं हैं, उसकी हार्ट बीट भी नहीं चल रही थी। उसका धड़ और पैर भी अविकसित हैं। इस तरह का बच्चा पैदा होने की खबर से जिला अस्पताल में हड़कंप मचा हुआ है तो वहीं लोगों में कौतुहल का विषय बना हुआ है। जानकारी के अनुसार मामला छतरपुर जिला अस्पताल का है। जिले के लवकुश नगर थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह 9:55 पर 25 वर्षीय कल्पना यादव (पति- ब्रजेन्द्र यादव) जिला अस्पताल रेफर होकर डिलेवरी के लिए आईं, जिसने 9:55 पर ही एक स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया, तो वहीं 1 घंटे बाद तकरीबन 11 बजे दूसरे एबनार्मल बच्चे को जन्म दिया है। जो कि अस्पताल में चर्चा का विषय बना हुआ है।

वही अस्पताल के डॉ. ऋषि द्विवेदी ने बताया कि परिजनों को बच्चा समझाइश देकर दिया जाएगा, कि वे कहीं पुरानी विचारधारा और रूढ़िवादिता के चलते घर ले जाकर उसका पूजा-पाठ ना करने लगें। दरअसल अक्सर ग्रामीण और दूरस्थ अंचलों में लोग इस तरह के बच्चे पैदा होने पर ईश्वरीय और दैवीय चमत्कार मानकर आडंबर करने लगते हैं, जिससे उन्हें समझाइश दी जाएगी कि यह कोई चमत्कार नहीं है। यह तो केन्जाइटल डिफर्टलीज है जो कि प्रॉपर न्यूट्रिशन और सारी चीजों की वजह से अविकसित ही रहा और अब समय पूरा होने पर ट्विन्स की तरह बच्चे के साथ निकला है।

OMG! प्रेमी के साथ बेडरूम में रोमांस कर रही थी पत्नी, फिर जो हुआ, पढ़िए हैरान कर देने वाला खबर…

OMG! प्रेमी के साथ बेडरूम में रोमांस कर रही थी पत्नी, फिर जो हुआ, पढ़िए हैरान कर देने वाला खबर…

 सारण। बिहार के सारण जिले में शादीशुदा महिला की उसके प्रेमी से शादी कराए जाने का अजीबो-गरीब मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि महिला का शादी से पहले से ही प्रेम प्रसंग चल रहा था. बावजूद इसके वो चोरी छुपे अपने प्रेमी से मिला करती थी. पिछलें दिनों महिला ने अपने प्रेमी को ससुराल बुलाया था. इस दौरान ससुराल वालों ने उसे बंद कमरे में प्रेमी के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया. पहले तो प्रेमी की जमकर पिटाई की फिर ग्रामीणों ने सबक सामने दोनों की शादी करा दी.

 
ग्रामीणों का कहना है कि प्रेमी धर्मेंद्र भेल्दी के अरना गांव का रहने वाला है और प्रेमिका पुनिता उर्फ पिंकी की शादी तीन साल पहले परसा थाना क्षेत्र के मारड़ चकसहबाज गांव निवासी अमरेश कुमार से शादी हुई थी. अमरेश काम के सिललिसे से गांव से बाहर रहता है और पिंकी अपने बुजुर्ग सास-ससुर के साथ ससुराल में रहती है. पिंकी का शादी के पहले से ही प्रेम प्रसंग चला रहा था. पिंकी के ससुराल वालों ने बताया कि दोनों पहले घर भाग भी चुके थे. लेकिन स्थानीय लोगों और पुलिस के समझौते से मामले को रफादफा कर दिया गया था. लेकिन फिर से दोनों का एकसाथ पकड़े जाने पर मामला बेहद ही गंभीर हो गया.
 
ग्रामीणों का कहना है कि पिंकी अक्सर अपने प्रेमी धर्मेंद्र को ससुराल और मायके में मिलने के लिए बुलाया करती थी. लेकिन इस बार दोनों बंद कमरे में कड़ा गए. जिसके बाद प्रेमी धर्मेंद्र की जमकर पिटाई की गई और उसे बंधक बना लिया गया. ससुराल वालों ने दोनों के परिजनों को बुलाया और दोनों की शादी करा दी. पिंकी ने बताया कि उसका धर्मेंद्र से 4 सालों से प्रेम प्रसंग चल रहा था.
पिंकी के भाई ने उसकी इस हरकत से नाराज होकर उसे अपनी बहन मानने से ही इंकार कर दिया है. उसका कहना है कि पहले वह मेरी बहन थी, लेकिन इस घिनौनी हरकत के बाद वो मेरी बहन नहीं रही. पुनिता के ससुर ने कहा कि उन्होंने उन दोनों की इच्छा के अनुरूप विवाह करवा दिया है।
नरेन्द्र मोदी की नेताओं से अपील, कहा- अपने कार्यक्रमों को न करें रद्द, यही मां हीराबेन को सच्ची श्रद्धांजलि

नरेन्द्र मोदी की नेताओं से अपील, कहा- अपने कार्यक्रमों को न करें रद्द, यही मां हीराबेन को सच्ची श्रद्धांजलि

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन के अंतिम संस्कार की तैयारी पूरी हो चुकी है। गांधी नगर के सेक्टर 30 की श्मशान भूमि में हीरा बा का अंतिम संस्कार किया जाना है। वहीं, मां हीराबेन के निधन पर गमजदा लोगों से मोदी परिवार ने अपील करते हुए कहा है कि इस कठिन समय में हम आपकी प्रार्थनाओं के लिए आपके आभारी हैं। मोदी परिवार की ओर से कहा गया है कि आप सबसे हमारी विनम्र विनती है, उनकी (हीरा बा) आत्मा को अपनी यादों में जगह दें और अपने सभी पहले से तय कार्यक्रम और योजनाओं को जारी रखें। यही मां हीराबेन के लिए सच्ची श्रद्धांजलि होगी। 

प्रधानमंत्री के आज के सभी कार्यक्रम वर्चुयली

इससे पहले पीएम नरेंद्र मोदी ने भी शुक्रवार को होने वाले अपने सभी कार्यक्रमों को पहले की तरह ही निर्धारित समय पर करने का फैसला लिया था। इसके बारे में जानकारी देते हुए प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) की ओर से पीएम मोदी के आज यानी शुक्रवार के आधिकारिक कार्यक्रमों की लिस्ट जारी की थी। पीएमओ की ओर से किए गए ट्वीट में बताया गया था कि पीएम मोदी शुक्रवार को पश्चिम बंगाल में निर्धारित कार्यक्रमों में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये शामिल होंगे।  

पीएम मोदी ने ट्वीट कर लिखा- शानदार शताब्दी का ईश्वर चरणों में विराम

मां हीराबेन के निधन की जानकारी देते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया था। इस ट्वीट में उन्होंने लिखा कि 'शानदार शताब्दी का ईश्वर चरणों में विराम। मां में मैंने हमेशा उस त्रिमूर्ति की अनुभूति की है, जिसमें एक तपस्वी की यात्रा, निष्काम कर्मयोगी का प्रतीक और मूल्यों के प्रति प्रतिबद्ध जीवन समाहित रहा है।

अपने दूसरे ट्वीट में पीएम मोदी ने लिखा कि 'मैं जब उनसे 100वें जन्मदिन पर मिला तो उन्होंने एक बात कही थी, जो हमेशा याद रहती है कि काम करो बुद्धि से और जीवन जियो शुद्धि से। प्रधानमंत्री मोदी अहमदाबाद जा रहे हैं।'

पंचतत्व में विलीन हुईं मां हीराबा, पीएम नरेंद्र मोदी ने दी मुखाग्नि

पंचतत्व में विलीन हुईं मां हीराबा, पीएम नरेंद्र मोदी ने दी मुखाग्नि

 PM Modi Mother Death News: पीएम मोदी की मां हीराबा नहीं रहीं। शुक्रवार सुबह पीएम मोदी की मां का निधन हो गया। बता दें कि कुछ दिनों पहले ही हीराबा की तबीयत बिगड़ गई थी। उन्हें मंगलवार देर रात अहमदाबाद के यूएन मेहता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हीराबा का अंतिम संस्कार गांधीनगर के श्मशान घाट में किया गया है।

पंचतत्व में विलीन हुईं पीएम मोदी की मां हीराबा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबा पंचतत्व में विलीन हो गईं। पीएम मोदी ने अपने भाई के साथ मिलकर उन्हें मुखाग्नि दी।
PM मोदी ने अपनी मां हीराबेन को मूल्यों के प्रति समर्पित और निस्वार्थ कर्मयोगी बताया

PM मोदी ने अपनी मां हीराबेन को मूल्यों के प्रति समर्पित और निस्वार्थ कर्मयोगी बताया

 प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपनी मां हीराबेन को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शुक्रवार को कहा कि ‘‘मां में मैंने हमेशा उस त्रिमूर्ति की अनुभूति की है, जिसमें एक तपस्वी की यात्रा, निष्काम कर्मयोगी का प्रतीक और मूल्यों के प्रति प्रतिबद्ध जीवन समाहित रहा है।’’

प्रधानमंत्री की मां हीराबेन का शुक्रवार को अहमदाबाद के एक अस्पताल में निधन हो गया । वह 100 वर्ष की थीं । उन्हें बुधवार को तबीयत खराब होने के बाद अहमदाबाद के यूएन मेहता इंस्टीट्यूट आफ कार्डियोलॉजी एंड रिसर्च सेंटर में भर्ती कराया गया था । अस्पताल की ओर से जारी एक बुलेटिन में उनके निधन की सूचना दी गई।

मेडिकल बुलेटिन के अनुसार, ‘‘ हीराबेन मोदी ने यूएन मेहता हार्ट हास्पिटल में इलाज के दौरान 30 दिसंबर 2022 को तड़के साढ़े तीन बजे अंतिम सांस ली। ’’

प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, ‘‘ शानदार शताब्दी का ईश्वर चरणों में विराम।’’ प्रधानमंत्री मोदी ने याद किया कि जब वह अपनी मां के सौंवें जन्मदिन पर उनसे मिले थे तो उन्होंने उनसे कहा था, ‘‘काम करो बुद्धि से और जीवन जिओ शुद्धि से।

प्रधानमंत्री मोदी बुधवार को दोपहर बाद दिल्ली से अहमदाबाद पहुंचे थे और वहां अस्पताल में अपनी मां से मिलने गए थे । वह एक घंटे से अधिक समय तक अस्पताल में रहे और डाक्टरों से मां के स्वास्थ्य को लेकर चर्चा की थी। हीराबेन को हीराबा भी कहा जाता था। वह गांधीनगर के समीप रायसन गांव में प्रधानमंत्री मोदी के छोटे भाई पंकज मोदी के साथ रहती थीं। प्रधानमंत्री अपने गुजरात दौरों के दौरान नियमित रूप से रायसन जाकर अपनी मां से मिलते थे।

Rishabh Pant Accident: रेलिंग से टकराई क्रिकेटर ऋषभ पंत की कार, जलकर हुई राख, हालत गंभीर

Rishabh Pant Accident: रेलिंग से टकराई क्रिकेटर ऋषभ पंत की कार, जलकर हुई राख, हालत गंभीर

 भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी ऋषभ पंत की कार का दिल्‍ली से घर लौटते समय बड़ा हादसा हो गया।बता दे रुड़की के नारसन बॉर्डर पर मोहम्मदपुर झाल के समीप मोड पर उनकी बीएमडब्‍ल्‍यू कार कर एक्सीडेंट हो गया। ऋषभ की हालत गंभीर बनी हुई है।उनकी कार में आग लग गई। तब तक ग्रामीण और पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। सूचना अग्निशमन विभाग को दी गई। अग्निशमन विभाग की गाड़ी ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। इसके बाद क्रिकेटर ऋषभ पंत को दिल्ली रोड स्थित सक्षम अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Recharge Plan : बस एक रिचार्ज और डेटा की झंझट खत्म, 11 महीने तक लिजिए इंटरनेट का मजा, फ्री कालिंग के साथ और भी बहुत कुछ…

Recharge Plan : बस एक रिचार्ज और डेटा की झंझट खत्म, 11 महीने तक लिजिए इंटरनेट का मजा, फ्री कालिंग के साथ और भी बहुत कुछ…

 नई दिल्ली. देश भर की निजी टेलीकॉम कंपनियां अपने ग्राहकों को रिझाने के लिए तमाम तरह के ऑफर्स लेकर आ रहे है. तरह-तरह के रिचार्ज आफर आज बाजार में उपलब्ध है. लेकिन इन सब के बीच डाटा पैक पलक झपकते ही खत्म हो जाते हैं और बार-बार रिचार्ज कराना पड़ता है. कई बार रिचार्ज के लिए भटकना पड़ता है. ऐसे में हम आपकों जियों की बेहद किफायती रिचार्ज प्लान बताने जा रहे है. ​एक बार रिचार्ज कराने के बाद आप 11 महीनों के लिए कई सारे बेनेफिट्स का मजा उठाया सकते हैं. चलिए बिना देर किये इन प्लान्स के बारे में सब कुछ जानते हैं…

जियो का 2121 रुपये का प्लान

11 महीने की वैधता वाले प्रीपेड प्लान्स में ये जियो का सबसे महंगा प्लान है. इसमें जियो ग्राहक को 2121 रुपये के बदले रोज 1.5GB डाटा (यानी कुल 504GB डाटा), किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग और हर दिन के 100 एसएमएस की सुविधा देगा. साथ ही, ग्राहक सभी जियो एप्स का फ्री सब्स्क्रिप्शन भी पाएंगे.

जियो का 1299 रुपये का प्लान

इस प्रीपेड प्लान में ग्राहक को 11 महीनों यानी 336 दिनों के लिए कुल 24GB डाटा दिया जाता है और वो किसी भी नेटवर्क पर अनलमिटेड कॉलिंग कर सकता है. सभी जियो एप्स का फ्री सब्स्क्रिप्शन तो मिलेगा ही, साथ ही, 3600 एसएमएस भेजने की भी सुविधा मिलेगी. आपको बता दें कि यह रिचार्ज प्लान रिलायंस जियो के वैल्यू प्लान का हिस्सा है.

जियो का 749 रुपये का प्लान

यह प्लान जिओ फोन का प्लान है और इसकी वैधता 11 महीनों की है. हर 28 दिनों पर आपको इस प्लान में 2GB डाटा दिया जाएगा यानी इस प्लान में आपको कुल 24GB डाटा मिलेगा. और बेनेफिट्स की बात करें तो इसमें ग्राहक को किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉल्स करने का मौका मिलेगा, वह हर 28 दिनों में 50 एसएमएस भेज पाएंगे और सभी जियो एप्स के फ्री सब्स्क्रिप्शन का भी मजा उठा सकेंगे.

यादों में मां : प्रधानमंत्री मोदी ने मां के पार्थिव शरीर को कंधा दिया, थोड़ी देर में होगा अंतिम संस्कार

यादों में मां : प्रधानमंत्री मोदी ने मां के पार्थिव शरीर को कंधा दिया, थोड़ी देर में होगा अंतिम संस्कार

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबा मोदी का शुक्रवार सुबह निधन हो गया। वे 100 साल की थीं।मोदी ने आगे लिखा- मैं जब उनसे 100वें जन्मदिन पर मिला तो उन्होंने एक बात कही थी, जो हमेशा याद रहती है कि काम करो बुद्धि से और जीवन जियो शुद्धि से। हीराबा ने जून में ही अपना 99वां जन्मदिन मनाया था। प्रधानमंत्री मोदी उस समय उनसे मिलने आए थे।

हीराबा की अंतिम यात्रा थोड़ी देर में शुरू

हीराबा की अंतिम यात्रा थोड़ी देर में शुरू होगी और सेक्टर-30 स्थित श्मशान घाट पहुंचेगी। बताया जा रहा है कि अंतिम संस्कार सुबह 10.30 बजे होगा।

Startup Loan : युवाओं को केंद्र सरकार ने दिया तोहफा, अब स्टार्टअप के लिए इस स्कीम से मिल सकता है फायदा

Startup Loan : युवाओं को केंद्र सरकार ने दिया तोहफा, अब स्टार्टअप के लिए इस स्कीम से मिल सकता है फायदा

 युवाओं को नए साल से पहले मोदी सरकार ने तोहफा दिया है, सरकार ने स्टार्टअप के लिए एक क्रेडिट( credit) गारंटी योजना को अधिसूचित किया है, जिसके तहत एक तय सीमा तक मॉर्गेज फ्री लोन दिया जाएगा।

अधिसूचना में कहा गया है कि योग्य उधारकर्ता 6 अक्टूबर या उसके बाद स्वीकृत ऋण, इस योजना के तहत पात्र होंगे. अधिसूचना के मुताबिक( information), ‘केंद्र सरकार ने स्टार्टअप के लिए योग्य उधारकर्ताओं को वित्तपोषित करने के लिए सदस्य संस्थानों (एमआई) द्वारा दिए गए ऋण को क्रेडिट गारंटी प्रदान करने के उद्देश्य से ‘स्टार्टअप के लिए क्रेडिट गारंटी योजना’ (सीजीएसएस) को मंजूरी दी है।

अधिकतम गारंटी कवर 10 करोड़ ( crore)रुपये से अधिक नहीं होगा

‘प्रति उधारकर्ता अधिकतम गारंटी कवर 10 करोड़ रुपये से अधिक नहीं होगा. यहां कवर की जा रही क्रेडिट सुविधा किसी अन्य गारंटी योजना के तहत कवर नहीं की जानी चाहिए।

खुशखबरी, सरकार कर्मचारियों पर हुई मेहरबान, बिजनेस शुरू करने के लिए एक साल की पेड लीव का ऐलान

खुशखबरी, सरकार कर्मचारियों पर हुई मेहरबान, बिजनेस शुरू करने के लिए एक साल की पेड लीव का ऐलान

 UAE सरकार ने देश में ट्रेड को बढ़ावा देने के लिहाज से एक बड़ा फैसला किया है।सरकार ने साफ किया है कि जो कर्मचारी बिजनेस शुरू करने के लिए एक साल की छुट्टी( leave) लेंगे, उन्हें इस दौरान आधी सैलरी मिलती रहेगी। लीव देने या न देने का फैसला उस डिपार्टमेंट का चीफ करेगा। इसके लिए कुछ शर्तें भी तय की गई हैं। लीव अप्लाई करने के लिए एक वेबसाइट( website) पर लॉगिन करना होगा।

वर्किंग ऑवर्स यानी सप्ताह में काम के दिन कम किए गए

UAE दुनिया का पहला देश है, जहां वीकली वर्किंग ऑवर्स यानी सप्ताह में काम के दिन कम किए गए हैं। दुनिया के ज्यादातर देशों में फाइव डे वर्किंग वीक कल्चर है। वर्किंग कैलेंडर 1 जनवरी 2022 से लागू करने का प्लान इसलिए बनाया गया ताकि इसे लागू करने में किसी तरह की दिक्कत पेश न आए।

BREAKING : CBSE ने 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा के तारीखों का किया ऐलान, देखें पूरा शेड्यूल

BREAKING : CBSE ने 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा के तारीखों का किया ऐलान, देखें पूरा शेड्यूल

  CBSE ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा की तारीखों का ऐलान कर दिया है. 10वीं और 12वीं बोर्ड ( board)के एग्जाम 15 फरवरी से शुरू होंगे।

सीबीएसई( CBSE) ने डेटशीट का ऐलान करते हुए एक बयान में कहा, दो विषयों के बीच पर्याप्त अंतर दिया गया है। सीबीएसई ने कहा कि कक्षा 10 और कक्षा 12 की डेटशीट( datesheet) लगभग 40,000 विषय संयोजनों से बचकर तैयार की गई है।

2 जनवरी, 2023 से प्रैक्टिकल परीक्षा( practical exam) आयोजित

2 जनवरी, 2023 से प्रैक्टिकल परीक्षा आयोजित करेगा. सीबीएसई प्रैक्टिकल और प्रोजेक्ट असेसमेंट के लिए बाहरी परीक्षक नियुक्त करेगा. बोर्ड पहले प्रैक्टिकल, प्रोजेक्ट और आंतरिक मूल्यांकन के सुचारू संचालन।

Doc-1 Max : नोएडा में बनी कफ सिरफ पीने से 18 बच्चों की मौत, एक्शन मोड में सरकार

Doc-1 Max : नोएडा में बनी कफ सिरफ पीने से 18 बच्चों की मौत, एक्शन मोड में सरकार

 नई दिल्ली: Doc-1 Max : उज्बेकिस्तान में 18 बच्चों की मौत भारतीय फार्मास्यूटिकल फर्म की कफ सीरप के पीने से हो गई l उज्बेकिस्तान ने बच्चों की मृत्यु के लिए एक भारतीय दवा कंपनी को जिम्मेदार ठहराया है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि मरने वाले 18 बच्चों ने कफ सिरप Doc-1 Max का सेवन किया था। यह दवा नोएडा स्थित Marion Biotech द्वारा बनाई जाती है।

जांच के दिए आदेश

मध्य एशियाई राष्ट्र की राज्य सुरक्षा सेवा ने पुष्टि की है कि उसने इस मामले में आपराधिक जांच शुरू कर दी है। “डॉक्टर -1 मैक्स दवा लेने के परिणामस्वरूप 18 बच्चों की मौत के पर, कुरामैक्स मेडिकल (दवा के आयातक) और राज्य केंद्र के विशेषज्ञों और दवाओं के मानकीकरण के अधिकारियों के खिलाफ एक आपराधिक मामला शुरू किया है।

केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर कहा: “भारत के ड्रग्स कंट्रोलर जनरल विस्तृत जानकारी प्राप्त करने के लिए उज़्बेक नियामक के संपर्क में हैं। ऐसा लगता है कि यह कंपनी लंबे समय से उज्बेकिस्तान को ड्रग्स की आपूर्ति कर रही है।”

गाम्बिया ने आरोप लगाया था

अधिकारियों ने बताया कि सेंट्रल ड्रग्स रेगुलेटरी टीम ने उत्तर प्रदेश ड्रग्स लाइसेंसिंग अथॉरिटी से संपर्क किया है, ताकि दवा कंपनी के खिलाफ जांच शुरू की जा सके। यह भी पता चला है कि केंद्र और राज्य की ड्रग्स रेगुलेटरी टीमें ज्वाइंट इंक्वायरी करेंगी। बता दें कि अक्टूबर में गाम्बिया ने आरोप लगाया था कि भारत में निर्मित सिरप से उनके यहां 66 बच्चों की मौत हो गई थी। हालांकि इस बात की पुष्टि अभी तक नहीं हुई है।

Crime : बच्चा न होने पर हैवान बना पति, पत्नी से जबरदस्ती बनाने लगा अप्राकृतिक यौन संबंध, प्राइवेट पार्ट में किया ब्लेड से वार…

Crime : बच्चा न होने पर हैवान बना पति, पत्नी से जबरदस्ती बनाने लगा अप्राकृतिक यौन संबंध, प्राइवेट पार्ट में किया ब्लेड से वार…

 लखनऊ : शादी के बाद पति पत्नी का सपना होता है कि उनका खुद का एक बच्चा है लेकिन अगर बच्चा नहीं होता तो दोनों को काफी दुख होता है लेकिन आज के जमाने में बहुत सारी ऐसी इलाज आ चुका है जिससे कि बच्चा होने में मदद मिल सकती है लेकिन कई लोग इसे अपनाने में आज भी डरते हैं.

दरअसल आज हम ऐसे बात इसलिए कर रहे हैं क्योंकि उत्तर प्रदेश के लखनऊ से एक ऐसी घटना सामने आई है जिससे लोगों के होश उड़ गए दरअसल शादी के 6 साल बाद भी दंपत्ति को बच्चा नहीं हुआ जिससे उसका पति हैवान बन गया और उसे अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने लगा और पत्नी के नाजुक अंगों पर ब्लेड से भी वार किया जिससे वह बुरी तरह घायल हो गए घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया इस मामले में आरोपी पति को गिरफ्तार कर उसे जेल भेज दिया गया है।

दरअसल 6 साल बीत जाने पर जब कोई संतान नहीं हुई तब पति ने प्रताड़ित करना शुरू कर दिया. इससे परेशान पत्नी मायके चली गई. हालांकि घटना के दिन पति मायके से लेकर घर आ गया और शराब के नशे में उसके साथ अप्राकृतिक संबंध बनाए. विरोध करने पर महिला को नाजुक अंगों और सीने पर ब्लेड मारकर घायल कर दिया.

पीड़िता को गंभीर हालत में झलकारी बाई अस्पताल में एडमिट करवाया गया. इस पूरे मामले पर पीड़िता के भाई ने पुलिस को अप्राकृतिक सेक्स और जान से मारने के मामले में मुकदमा दर्ज करवाया. पुलिस ने भी तत्काल एक्शन लेते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. आरोपी नशे का आदी था और अवसाद का शिकार है.

डीसीपी साउथ जोन राहुल राज के मुताबिक, महिला के भाई ने शिकायत दर्ज करवाई थी. जिसमें अप्राकृतिक सेक्स और जान से मारने की बात कही गई थी. शिकायत मिलने के तुरंत बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया था. पुलिस अफसर ने बताया कि पीड़ित महिला फिलहाल अस्पताल में एडमिट है और इलाज किया जा रहा है.

PM Kisan Mandhan Yojana : किसानों के लिए Good News, अब सरकार हर महीने खातों में जमा करेगी इतने हजार, लाभ का फायदा उठाने बस करें ये काम…

PM Kisan Mandhan Yojana : किसानों के लिए Good News, अब सरकार हर महीने खातों में जमा करेगी इतने हजार, लाभ का फायदा उठाने बस करें ये काम…

 नई दिल्ली, PM Kisan Mandhan Yojana: मोदी सरकार ने किसानों की आय दोगुनी करने कई योजनाएं बनाई हैं। इनमें से सबसे खास पीएम किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi Scheme) है। इस योजना का लाभ देश के करोड़ों किसानों को हो रहा है। सरकार सम्मान निधि योजना के तहत एक साल में 6 हजार रुपए तीन किस्तों में जमा करती है। इसके अलावा एक और योजना सरकार ने किसानों के लिए लेकर आई है। जिसमें किसानों को सरकार हर महीने 3 हजार रुपए उनके खाते में जमा करेगी।

PM Kisan Mandhan Yojana: उल्लेखनीय है कि किसानों की खराब आर्थिक स्थिति को देखते हुए सरकार समय-समय पर घोषणाएं करती है। इस दौरान उन्हें योजनाओं के जरिए सौगात भी देती है। वहीं इस बार सरकार ने पीएम मानधन योजना शुरू कर उन्हें बड़ा लाभ दिया है। दरअसल हम पीएम मानधन योजना के बारे में बात कर रहे हैं। अगर आप पीएम किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थी तो पीएम मानधन योजना का भी फायदा ले सकते हैं।

PM Kisan Mandhan Yojana: पीएम मानधन योजना के तहत सरकार एक निश्चित समय के बाद किसानों को पेंशन मुहैया कराई जाती है। खास बात है कि इस योजना में पंजीकरण के लिए अलग से फॉर्म भरने की भी जरूरत नहीं पड़ती है। जैसे ही पीएम किसान सम्मान निधि योजना में रजिस्ट्रेशन करते हैं, पीएम किसान मानधन में भी खुद ही रजिस्ट्रेशन हो जाता है।

PM Kisan Mandhan Yojana: वहीं इस योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य किसानों को उम्र के अंतिम पड़ाव में उन्हें पेंशन देना है। इस योजना में 60 साल से ऊपर के बुजुर्ग किसानों को हर महीने 3 हजार रुपये बतौर पेंशन दिए जाएंगे। यानी एक साल में 36 हजार रुपए। इस योजना का फायदा 18 साल से ज्यादा उम्र के युवा से लेकर 40 वर्षीय किसान भी ले सकते हैं।

PM Kisan Mandhan Yojana: पेंशन हासिल करने के लिए उनको अपनी आयु के मुताबिक इस योजना में हर माह पैसे जमा करने होंगे। वहीं आपको यह जानकार बेहद खुशी होगी कि इस योजना का प्रीमियम किसान सम्मान निधि योजना की राशि से ही काट लिया जाता है। लेकिन इसके लिए आपको अलग से एक फॉर्म भरना होगा। जिसमें आपको शपत पत्र शामिल रहेगा। वहीं प्रीमियम की राशि 55 रुपये से 200 रुपये के बीच होती है। जिसे आप आसानी से जमा कर सकते हैं।

Bhent Mulakat Program : मुख्यमंत्री बघेल आज विधानसभा क्षेत्र नवागढ़ में आम जनता से करेंगे भेंट-मुलाकात, योजनाओं के संबंध में लेंगे फीडबैक

Bhent Mulakat Program : मुख्यमंत्री बघेल आज विधानसभा क्षेत्र नवागढ़ में आम जनता से करेंगे भेंट-मुलाकात, योजनाओं के संबंध में लेंगे फीडबैक

 रायपुर। मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल( CM baghel) अपने प्रदेशव्यापी भेंट-मुलाकात अभियान के तहत 29 दिसंबर को नवागढ़ विधानसभा क्षेत्र के ग्राम दाढ़ी और नांदघाट में आमजनता से भेंट-मुलाकात कर उनके समस्याओं एवं आवेदनों का निदान करने के साथ ही उनसे शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन के संबंध में फीडबैक लेंगे।

निर्धारित दौरा कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह 11.40 बजे पुलिस ग्राउण्ड हेलीपेड रायपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा नवागढ़ विधानसभा क्षेत्र के ग्राम दाढ़ी के लिए प्रस्थान करेंगे और वहां दोपहर 12.05 बजे से आम जनता से भेंट-मुलाकात एवं शासकीय योजनाओं, कार्यक्रमों का जायजा लेने के पश्चात ग्राम नांदघाट जाएंगे और वहां दोपहर 2.30 बजे से आम जनता से भेंट-मुलाकात करेंगे। इसके पश्चात वे नांदघाट रेस्टहाउस जाएंगे और वहां संध्या 6 बजे से 8 बजे तक विभिन्न समाज के प्रतिनिधिमंडल से भेंट-मुलाकात करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री नांदघाट से रात्रि 8 बजे प्रस्थान कर रात्रि 9.15 बजे मुख्यमंत्री निवास रायपुर वापस लौट आएंगे।

CG Accident Breaking : तेज रफ्तार पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलटी, 8 की हालत गंभीर, पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे सभी

CG Accident Breaking : तेज रफ्तार पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलटी, 8 की हालत गंभीर, पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे सभी

 बेमेतरा। ग्राम गर्रा के पास तेज रफ्तार पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई। इससे वाहन में बैठी 8 महिलाएं घायल हो गई। ग्रामीण तत्काल मदद ( help)के लिए दौड़े।  वाहन में दबी महिलाओं को बाहर निकाला गया।

संजीवनी 108 वाहन से सभी घायल( injured) महिलाओं को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां उपचार के बाद सभी को छुट्टी दे दी गई।

घायलों में 20 लोगों के घायल होने की खबर , 8 गंभीर

पुलिस सूत्रों के मुताबिक एक पिकअप गाड़ी पर सवार होकर ग्रामीण छट्ठी के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कारेसरा के गांव के लिए जा रहे थे। तभी बेमेतरा थाना क्षेत्र के ग मोड के पास पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। घायलों में 20 लोगों के घायल होने की खबर है, जिनमें से 8 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

Good News : छग में ‘सेकंड हैंड गाड़ी’ खरीदने वालों की बल्ले- बल्ले, RTO अब अधिकृत करेंगे डीलर को

Good News : छग में ‘सेकंड हैंड गाड़ी’ खरीदने वालों की बल्ले- बल्ले, RTO अब अधिकृत करेंगे डीलर को

 रायपुर। क्या आप ‘सेकंड हैंड गाड़ी'( second hand car) खरीदने की सोच रहे है तो आपके लिए अच्छी खबर है।बताया जा रहा है कि  मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल( CM baghel) की मंशा के अनुरूप परिवहन मंत्री मोहम्मद अकबर के मार्गदर्शन में विभाग द्वारा ऐसा नया नियम लाया जा रहा है, जिसकी मदद से अब डीलर और गाड़ी की पहचान आसान होगी, साथ ही चोरी की गाड़ियों को फर्जी तरीके से खरीद तथा बिक्री पर लगाम लगाने में सहायता मिलेगी।

सेकंड हैंड गाड़ी विक्रेता को भी डीलर( dealer) के रूप में अधिकृत करने हेतु लेख

सेकेंड हैंड गाड़ी की खरीद-बिक्री के फायदे को दृष्टिगत रखते हुए और इसे पारदर्शी बनाने के लिए ही परिवहन विभाग छत्तीसगढ़ द्वारा केंद्र सरकार को सेकंड हैंड गाड़ी विक्रेता को भी डीलर के रूप में अधिकृत करने हेतु लेख किया गया था।

Hotel Casino Fire: होटल के कसीनो में लगी आग, 10 लोगों जिंदा जले, 30 घायल

Hotel Casino Fire: होटल के कसीनो में लगी आग, 10 लोगों जिंदा जले, 30 घायल

 कंबोडिया के होटल कसीनो में आज आग लगने से करीब 10 लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में 30 घायल हुए हैं।बता दे यह जानकारी एक मीडिया रिपोर्ट ( media report)से मिली है।

दमकलकर्मी ने 70 फीसदी आग पर काबू पा लिया है। होटल के कुछ अन्य हिस्सों को भी आग में कई घंटों तक ‘झुक’ देखा गया था, जिसके बारे में माना जाता है कि यह आग आधी रात के आसपास लगी थी। आग लगने की घटना भारतीय समयानुसार शाम पांच बजे लगी थी। आठ घंटे बाद यानी करीब 1 बजकर 30 मिनट पर 53 लोगों को बचाने में सफलता हाथ लगी थी।

Corona in India: जनवरी में भारत में कहर बरपाएगी कोरोना! अगले 40 दिन मुश्किल, एक्सपर्ट ने कही ये बात

Corona in India: जनवरी में भारत में कहर बरपाएगी कोरोना! अगले 40 दिन मुश्किल, एक्सपर्ट ने कही ये बात

 नई दिल्ली: Corona in India: चीन-जापान समेत कई देशोंमें कोरोना वायरस की नई लहर से हाहाकार मचा हुआ है। इस बीच केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय (Union Ministry of Health) ने कहा है कि जनवरी के मध्य में भारत में कोरोना के मामले बढ़ सकते हैं। एक्सपर्ट के अनुसार, जनवरी में कोरोना संक्रमण के मामलें तेजी से  बढ़ेंगे।

भारत के लिए अगले 40 दिन मुश्किल

पिछले ट्रेंड्स की एनालिसिस के बाद यह माना जा रहा है कि अगले 40 दिन देश के लिए मुश्किल होंगे। सूत्रों के अनुसार, देश में कोरोना की एक और लहर की स्थिति आ सकती है। एक्सपर्ट का मानना है कि ईस्ट एशिया को प्रभावित करने के बाद कोराना 30 से 35 दिनों के बाद भारत में असर दिखता है।

कोरोना संक्रमण के नए वैरिएंट BF.7 तेजी से फ़ैलते जा रहा है। ऐसे में सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में स्वास्थ्य सुविधाओं की समीक्षा की जा रही है। पिछले दो से तीन दिनों मे 6 हजार अंतरराष्ट्रीय यात्रियों की जांच की जा चुकी है, जिनमें 39 अंतराष्ट्रीय यात्री कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।

अलर्ट मोड पर केंद्र सरकार

देश में मंगलवार को कोरोना के 188 मामलें सामने आए है। इनमें केरल में सबसे अधिक 39 केस मिले हैं। भारत में एक्टिव मरीजों की संख्या 2,495 है। अब तक देश में 4.46 करोड़ कोरोना केस दर्ज़ किए गए हैं। चीन और दक्षिण कोरिया सहित कई देशों में कोविड-19 मामलों में तेजी के बीच सरकार ने अलर्ट जारी करते हुए राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को किसी भी स्थिति के लिए तैयार रहने को कहा है।

पीएम नरेंद्र मोदी और स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने मामलों में नए उछाल से निपटने के लिए देश की तैयारियों का आकलन करने के लिए बैठकें की हैं।