BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
BREAKING : प्रियंका गांधी दूसरी बार हुई कोरोना संक्रमित, राहुल गांधी की भी तबियत खराब, अलवर दौरा रद्द

BREAKING : प्रियंका गांधी दूसरी बार हुई कोरोना संक्रमित, राहुल गांधी की भी तबियत खराब, अलवर दौरा रद्द

 नई दिल्ली। प्रियंका गांधी वाड्रा दूसरी बार कोरोना संक्रमित हो गई हैं। प्रियंका गांधी ने खुद के कोरोना वायरस संक्रमित होने की जानकारी देते हुए ट्वीट किया, ‘एक बार फिर से आज कोरोना वायरस से संक्रमित हो गई हैं। घर पर ही आइसोलेशन में हूं और पूरे प्रोटोकॉल का पालन किया जा रहा है।’ वहीं दूसरी ओर राहुल गांधी की भी तबीयत कुछ खराब है और इसके चलते उन्होंने राजस्थान के अलवर का दौरा रद्द कर दिया है।

इससे पहले जून में भी प्रियंका गांधी कोरोना वायरस से संक्रमित हो गई थीं। तब भी प्रियंका गांधी ने भी ट्वीट कर खुद के कोरोना संक्रमित होने की जानकारी दी थी। प्रियंका गांधी ने बताया था कि उनमें कोरोना के मामूली लक्षण पाए गए हैं। तब भी प्रियंका गांधी ने खुद को घर पर ही आइसोलेट कर लिया था।

स्वतंत्रता दिवस पर बड़े हमले की साजिश नाकाम, सुरक्षाबलों ने 25-30 किलोग्राम आईईडी किया बरामद

स्वतंत्रता दिवस पर बड़े हमले की साजिश नाकाम, सुरक्षाबलों ने 25-30 किलोग्राम आईईडी किया बरामद

 जम्मू-कश्मीर। पुलवामा में पुलिस और सुरक्षा बलों ने स्वतंत्रता दिवस से पहले एक बड़े हमले की साजिश को नाकाम कर दिया। सुरक्षा बलों ने बुधवार को शहर में सर्कुलर रोड पर तहाब क्रॉसिंग के पास 25-30 किलोग्राम आईडीडी बरामद कर निष्क्रिय कर दिया है।

एडीजीपी कश्मीर विजय कुमार ने बताया, ”पुलवामा पुलिस को मिली गोपनीय जानकारी के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस और सुरक्षा बलों ने बड़े हमले की साजिश को नाकाम कर दिया।” उन्होंने बताया कि मामले में जांच की जा रही है। आईईडी को यहां तक पहुंचाने वाले और यहां से आईईडी उठाने के लिए आने वालों की तलाश की जा रही है। हर आने-जाने वाले वाहन की जांच की जा रही है।

BREAKING: नीतीश कुमार ने सीएम पद से दिया इस्तीफा

BREAKING: नीतीश कुमार ने सीएम पद से दिया इस्तीफा

 पटना: बिहार में चल रहे सियासी हलचल के बीच एक बड़ी खबर सामने आ रही है कि नीतीश कुमार ने सीएम पद से इस्तीफा दे दिया। राज्यपाल से मुलाकात कर उन्हें अपना इस्तीफा सौंपा। नीतीश ने इसी के साथ सरकार बनाने का दावा किया। उन्होंने 160 विधायकों का समर्थन पत्र राज्यपाल को सौंपा है।

राजभवन के बाहर पत्रकारों से बात करते हुए नीतीश कुमार ने कहा कि 'सभी विधायकों और सांसदों ने एक स्वर में एनडीए गठबंधन से बाहर रहने का सुझाव दिया, जिसके बाद हमने इस्तीफा दे दिया है।'

पूर्व राष्ट्रपति के घर छापा, बोले- यह राष्ट्र के लिए काला दिन है

पूर्व राष्ट्रपति के घर छापा, बोले- यह राष्ट्र के लिए काला दिन है

 अमेरिकी जांच एजेंसी एफबीआई ने पूर्व राष्ट्रपति के रिजॉर्ट मार-ए-लीगो पर पर छापा मारा है। एफबीआई भारतीय समयानुसार मंगलवार तड़के पूर्व राष्ट्रपति के रिजॉर्ट पहुंची और उनके आवास को चारों ओर से घेर लिया। एफबीआई के एजेंट्स उनके घर की तलाशी ले रहे हैं। डोनाल्ड ट्रम्प ने इसकी पुष्टि की है।

ट्रम्प ने कहा, “फ्लोरिडा स्थित मेरे खूबसूरत पाम बीच घर मार-ए-लीगो पर एफबीआई ने छापा मारा है, इसे कब्जे में लेकर अधिकारियों ने सीज कर दिया है।” ट्रम्प ने कहा कि यह कार्रवाई बिना किसी नोटिस के की गई है।

ट्रम्प ने कहा कि यह राष्ट्र के लिए काला वक्त है। किसी राष्ट्रपति के साथ पहले ऐसा कभी नहीं हुआ। कट्टर लेफ्ट डेमोक्रेट्स नहीं चाहता कि मैं 2024 के चुनाव में उतरूं।

एफबीआई ने जिस वक्त ट्रम्प के घर पर छापा मारा उस वक्त वो घर में मौजूद नहीं थे। बताया जा रहा है कि वो न्यूजर्सी में किसी काम के सिलसिले में गए हुए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक ट्रम्प ने जब व्हाइट हाउस छोड़ा था उस वक्त वो कुछ सरकारी दस्तावेज अपने साथ ले गए थे।। बताया जा रहा है कि ट्रम्प ये दस्तावेज कई बड़े बॉक्स में मार-ए-लीगो ले गए थे। जिसके बाद से ट्रम्प और उनके करीबी एफबीआई के राडार पर थे। हालांकि एफबीआई की तरह से अभी इसकी पुष्टि नहीं की गई है।

ट्रम्प पर यह भी आरोप लगे थे कि राष्ट्रपति रहते हुए वे आधिकारिक दस्तावेजों को फाड़ कर फ्लश कर देते थे। एक बार ट्रम्प ने इतने ज्यादा दस्तावेजों को फाड़ कर फ्लश किया था कि व्हाइट हाउस का टॉयलेट ही जाम हो गया था। पूर्व राष्ट्रपति के ऊपर सरकारी दस्तावेजों को फ्लोरिडा भेजे जाने का भी आरोप लगा है। नेशनल आर्काइव पूर्व राष्ट्रपति की इन आदतों की जांच कराना चाहता है।

बढ़ते महंगाई के बीच राहत भरी खबर: खाने के तेल की कीमतों में होगी कटौती, जानिए कितने रुपये होगा सस्ता

बढ़ते महंगाई के बीच राहत भरी खबर: खाने के तेल की कीमतों में होगी कटौती, जानिए कितने रुपये होगा सस्ता

 नई दिल्ली: लगातर बढ़ रही महंगाई से लोगों का हाल-बेहाल हो गया है, लेकिन इस बीच एक राहत की खबर आई है कि अगले कुछ दिनों में खाने के तेल की खुदरा कीमतों में गिरावट देखने को मिल सकती है। खाद्य तेल प्रोसेसर और निर्माताओं ने तेल की कीमतों में कटौती करने पर सहमति जताई है।

बता दें कि, तेल की कीमतों में कटौती करने का फैसला खाद्य और उपभोक्ता मंत्रालय के साथ हुई बैठक के खाद्य तेल प्रोसेसर और निर्माताओं ने लिया है। विदेशी मार्केट में खाने वाले तेल की कीमतों में आई गिरावट के बाद घरेलू कीमतों में कटौती की जा सकती है। सरकार की कोशिश है कि गिरी हुई कीमतों लाभ घरेलू उपभोक्ताओं को भी मिले

सूत्रों से मिली जानकरी के अनुसार, तेल बनाने वाली कंपनियों ने वैश्विक बाजार में आई कीमतों में नरमी के बाद घरेलू बाजार में खाद्य तेल की कीमतें कम करने पर सहमति जताई है। आने वाले दिनों में खाने वाले तेल की खुदरा कीमतों में 10-12 रुपये की गिरावट आ सकती है। हालांकि, पिछले महीने भी तेल निर्माताओं ने कीमतों में कटौती की थी। लेकिन मंत्रालय का मानना है कि वैश्विक कीमतों में गिरावट के बाद अभी भी कीमतों में कटौती की गुंजाइश है।

जुलाई में खाद्य प्रोडक्ट बनाने वाली कंपनी अडानी विल्मर ने खाने वाले तेल की कीमतों में 30 रुपये प्रति लीटर की कटौती का ऐलान किया था। तब अडानी विल्मर ने एक बयान में कहा था कि वैश्विक कीमतों में आई गिरावट को देखते हुए कम रेट पर उपभोक्ताओं तक खाद्य तेल को पहुंचाने के क्रम में कंपनी ये कटौती की है।
27 साल पुराने मामले में पूर्व सांसद उमाकांत यादव को मिली उम्रकैद की सज़ा...जानिए क्या है मामला

27 साल पुराने मामले में पूर्व सांसद उमाकांत यादव को मिली उम्रकैद की सज़ा...जानिए क्या है मामला

 जौनपुर की मछलीशहर लोकसभा से पूर्व सांसद उमाकांत यादव को सोमवार को जौनपुर की एमपी-एमएलए कोर्ट ने 27 साल पुराने मामले में उम्रकैद की सुनाई है। इस मामले में मुख्य आरोपी उमाकांत समेत 7 दोषियों को भी उम्रकैद की सज़ा सुनाई गयी है। कोर्ट ने इसके साथ ही पूर्व सांसद पर 5 लाख और अन्य को 20-20 हजार का जुर्माना भी लगाया गया है। हालांकि सीबीसीआईडी के वकील ने आरोपियों को अधिकतम सजा मृत्युदंड दिए जाने की मांग की थी।

थाने में की थी अंधाधुंध फायरिंग

दरअसल साल 1995 के फरवरी महीने में जौनपुर के शाहगंज राजकीय रेलवे पुलिस के लॉकअप में बंद राजकुमार यादव नामक शख्स को छुड़ाने के लिए राइफल, पिस्टल से लैस होकर आरोपी उमाकांत यादव अपने सहयोगियों के साथ जीआरपी चौकी आए। यहां उन्होंने लॉकअप में बंद व्यक्ति राजकुमार को जबरदस्ती छुड़ाने का प्रयास किया। जिसके लिए वो थाने के अंदर अंधाधुंध फायरिंग करने लगे। फायरिंग से अजय सिंह और लल्लन सिंह नामक दो सिपाही समेत तीन लोगो को मौत हो गयी थी। जिसके बाद पुलिस ने अदालत में उमाकांत यादव, राजकुमार यादव, धर्मराज यादव, महेंद्र, सूबेदार और बच्चू लाल समेत सात लोगों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया था।

जेल में रहकर जीता था सांसद चुनाव

बसपा के कद्दावर नेता माने जाने वाले बाहुबली उमाकांत यादव शाहगंज विधानसभा से 3 बार विधायक और मछलीशहर लोकसभा से BSP सांसद रह चुके हैं। उन्होंने जेल में रहकर बीजेपी उम्मीदवार केशरी नाथ त्रिपाठी को 2004 का लोकसभा चुनाव हराया और पहली बार सांसद बने थे।

संजय राउत को फिर झटका, कोर्ट ने न्यायिक हिरासत 22 अगस्त तक बढ़ाई

संजय राउत को फिर झटका, कोर्ट ने न्यायिक हिरासत 22 अगस्त तक बढ़ाई

 मुंबई। शिवसेना सांसद संजय राउत को सोमवार को भी कोर्ट से राहत नहीं मिली। न्यायालय ने उनकी हिरासत को 22 अगस्त तक के लिए बढ़ा दिया है। खास बात है कि पात्रा चॉल मामले में प्रवर्तन निदेशालय की जांच का सामना कर रहे राउत को बीते रविवार को गिरफ्तार किया गया था। कोर्ट ने तीसरी बार उन्हें हिरासत में भेजा है।

गुरुवार को कोर्ट ने राउत की हिरासत को 8 अगस्त तक के लिए बढ़ा दिया था। साथ ही कोर्ट ने यह भी पाया था कि एजेंसी ने जांच में खासी ‘प्रगति’ की है। ईडी मनी लॉन्ड्रिंग मामले में राउत की जांच कर रही है। शनिवार को उनकी पत्नी वर्षा भी पूछताछ के लिए जांच एजेंसी के सामने पेश हुई थीं। ईडी ने शनिवार को करीब 9 घंटों तक उनसे पूछताछ की थी

ईडी ने बताया कि जांच के दौरान मिले दस्तावेज दिखाते हैं कि राउत की तरफ से अलीबाग में खऱीदी गई संपत्तियों में नकदी का बड़ा लेनदेन भी शामिल था। जांच एजेंसी ने दावा किया है कि राउत की पत्नी के बैंक खाते में 1.08 करोड़ रुपये मिले हैं।

बीते रविवार को राउत को गिरफ्तार किया गया था। उस दौरान जांच एजेंसी ने दावा किया था कि शिवसेना सांसद के आवास से 10 लाख रुपये से ज्यादा बरामद हुए थे। हालांकि, उनके भाई का कहना है कि पैसा पार्टी का था। राउत ने भी पहले दावा किया था कि पार्टी के सांसदों को ईडी की धमकी के चलते ही शिंदे की बगावत सफल हुई थी।

 
सपा जिलाध्यक्ष की गाड़ी को ट्रक ने मारी टक्कर, आधा किमी तक घसीटता ले गया

सपा जिलाध्यक्ष की गाड़ी को ट्रक ने मारी टक्कर, आधा किमी तक घसीटता ले गया

 उत्तरप्रदेश। समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष देवेंद्र सिंह यादव की कार को एक ट्रक चालक ने टक्कर मार दी। ट्रक चालक ने पहले कार को पीछे से टक्कर मारी और फिर लगभग आधा किलोमीटर तक कार को घसीटते हुए ले गया। हमले में जिलाध्याक्ष बाल-बाल बच गए। वहीं आरोपी ट्रक चालक को पुलिस ने हिरासत में लिया है।

रविवार को रात आठ बजे के करीब सपा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह यादव आवास विकास स्थित पार्टी कार्यालय से करहल रोड स्थित अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही वे शहर में भदावर हाउस के पास पहुंचे तभी एक ट्रक चालक ने उनकी विटारा ब्रीजा कार में पहले साइड से टक्कर मारी, किसी तरह देवेंद्र सिंह यादव ने गाड़ी को संभाला और आगे चलने लगे। इसी बीच फिर एक बार ट्रक चालक ने पीछे से दौड़ाकर कार में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि गाड़ी सड़क पर ही घूम गई। चालक ने ट्रक को रोकने की बजाए ट्रक को गाड़ी समेत दौड़ाना शुरू कर दिया। इसके चलते सपा जिलाध्यक्ष की गाड़ी ट्रक के साथ लगभग आधा किलोमीटर तक घिसटती रही।

जब ट्रक करहल चौराहे पर पहुंचा तो आगे एक और ट्रक खड़ा होने के चलते मजबूरन उसे ट्रक रोकना पड़ा। तब तक आसपास के लोग भी दौड़ कर घटनास्थल की ओर पहुंच गए चौराहे पर तैनात पुलिस ने चालक को हिरासत में लिया है। इस घटना में जिलाध्यक्ष बाल बाल बचे। सूचना पाकर सपा के कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। देवेंद्र सिंह यादव ने बताया कि उन पर जानलेवा हमला किया गया है। किसी तरह वे हमले में बच गए।

सनकी आशिक ने एकतरफा प्यार में शादीशुदा महिला को फावड़े से काटकर की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

सनकी आशिक ने एकतरफा प्यार में शादीशुदा महिला को फावड़े से काटकर की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

 उत्तरप्रदेश मेरठ के लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली वारदात हुई। जहां एक सनकी कथित प्रेमी ने शादीशुदा महिला की फावड़े से काट कर हत्या कर दी। घटना आजदनगर कॉलोनी की है।

बताया जा रहा है कि यहां निर्माणाधीन मकान में खालिद नाम का शख्स अपनी प्रेमिका को लेकर गया था। वहां दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ और खालिद ने प्रेमिका पर फावड़े से हमला कर उसे काट डाला। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू की। शरीर पर 20 से ज्यादा निशान मिले हैं। दबिश देकर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और उससे पूछताछ की जा रही है।

बड़ी खबर: खाटूश्याम मंदिर में भगदड़ से 3 महिलाओं की मौत, PM और CM ने जताया दुख

बड़ी खबर: खाटूश्याम मंदिर में भगदड़ से 3 महिलाओं की मौत, PM और CM ने जताया दुख

 सीकर: राजस्थान के सीकर स्थित खाटूश्याम मंदिर आज एक बड़ा हादसा हो गया। हादसे में 3 महिलाओं की मौत हो गई। 4 लोग घायल हुए हैं। हादसा सुबह 5:00 हुआ, जब एकादशी के मौके पर दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ काफी बढ़ गई थी। देर रात से ही श्रद्धालु लाइन में लगे थे। जैसे ही सुबह मंदिर के पट खुले, भगदड़ मच गई।

हादसे में मारी गई एक महिला का नाम शांति देवी है। दो की पहचान अभी नहीं हो पाई है। बॉडीज को खाटूश्यामजी हॉस्पिटल की मॉर्चुरी में रखवाया गया है, जहां उनका पोस्टमार्टम होगा।

हालात काबू में, दर्शन दोबारा शुरू- पुलिस
पुलिस ने बताया कि मंदिर के बाहर भारी भीड़ जमा थी। जैसे ही मंदिर के गेट खुले, लोग एक-दूसरे को धक्का देकर आगे बढ़ने लगे। कुछ लोगों ने बताया कि धक्का-मुक्की में एक महिला बेहोश होकर गिर पड़ी। इसके चलते पीछे आ रहे लोग भी गिरने लगे। भगदड़ की खबर मिलते ही पुलिस टीम मंदिर पहुंची और हालात संभाले। मंदिर में दर्शन दोबारा शुरू हो गए हैं।

PM और CM ने दुख जताया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि खाटू श्यामजी में भगदड़ में श्रद्धालुओं की मौत से दुखी हूं। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने हादसे पर दुख जाहिर किया है। उन्होंने कहा कि हादसे में मारी गईं तीनों महिलाओं के परिजनों के साथ उनकी संवेदनाएं हैं। उन्होंने घायलों की जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।

 पीएफ कर्मचारियों का ब्याज का इंतजार खत्म! इस तारीख को अकाउंट में आएंगे 64,000 रुपये, जल्द करें चेक

पीएफ कर्मचारियों का ब्याज का इंतजार खत्म! इस तारीख को अकाउंट में आएंगे 64,000 रुपये, जल्द करें चेक

 नई दिल्लीः अगर आपकी फैमिली में कहीं प्राइवेट या गवर्नमेंट जॉब करते हुए किसी का पीएफ कट रहा है तो फिर यह खबर आपके लिए बड़े ही काम की साबित होने जा रही है। पीएफ को इकट्ठा करने वाली संस्था ईपीएफओ अब किसी भी दिन ब्याज का पैसा डालने जा रही है, जिसे लेकर लोगों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है।

केंद्र सरकार इस बार 8.1 फीसदी ब्याज का पैसा दे रही है, जो राशि चार दशकों के इतिहास में सबसे कम बताई जा रही है। इससे पहले वित्तीय साल में भी 8.5 प्रतिशत ब्याज दिया गया था। अब पीएफ कर्मचारियों का किसी भी दिन इंतजार खत्म हो जाएगा। ईपीएफओ की ओर से ब्याज का पैसा डालने की तारीख को लेकर आधिकारिक तौर पर कोई ऐलान तो नहीं किया गया है, लेकिन मीडिया की खबरों में 30 अगस्त यह दावा किया जा रहा है।

इतने करोड़ से ज्यादा लोगों को मिलेगा ब्याज
पीएफ जमा करने वाले संगठन के मुताबिक, मुातबिक, 30 अगस्त तक ब्याज का पैसा खाते में आने की संभावना जताई जा रहा है। इस बार करीब 6 करोड़ से भी ज्यादा लोगों को ब्याज की रकम दी जाएगी। सरकार या फिर EPFO की ओर से इस बात की पुष्टि नहीं की गई है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 30 अगस्त तक सरकार ये पैसा कर्मचारियों के पीएफ खाते में भेज सकती है।

खाते में आएंगे इतने हजार रुपये
सरकार पीएफ कर्मचारियों के ऊपर मेहरबान होने जा रही है। आपके खाते में अभी 8 लाख रुपया पड़ा है तो आपको 8.1 प्रतिश ब्याज के हिसाब से कुल 64,000 रुपये में डाले जाएंगे। इसका सीधा मतलब ये है कि यदि सरकार ने कर्मचारियों को ये पैसा भेज दिया तो उनको जबरदस्त लाभ मिलेगा।

यूं करें चेक
सबसे पहले आपको epfindia.gov.in पर जाना होगा।

अब आपको Click Here to know your EPF Balance के विकल्प पर क्लिक करना है।

अब आपको epfoservices.in/epfo/ के पेज पर रिडायरेक्ट हो जाना है।

अब आपको Member Balance Information के विकल्प पर क्लिक करना है।

अब आप अपना पीएफ अकाउंट नंबर तथा रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर यहां पर दर्ज करें।

अब आप अपने राज्य का चयन करें।

इतना करने के बाद अपने राज्य के ईपीएफओ वेबसाइट के लिंक पर क्लिक करें।
अब आप सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक करें।

Sawan Somvar 2022 : सावन के अंतिम सोमवार पर आज करें 3 काम, हर मनोकामना होगी पूरी

Sawan Somvar 2022 : सावन के अंतिम सोमवार पर आज करें 3 काम, हर मनोकामना होगी पूरी

 सावन का आखिरी और चौथा सोमवार 8 अगस्त 2022 को है. भोलेनाथ की आराधना के लिए सावन सोमवार की विशेष महत्ता है. सावन सोमवार का व्रत रखने वालों की शिव जी (shiv ji) मुरादें पूरी करते हैं।भोलेनाथ स्वभाव से बहुत भोले हैं, मात्र एक लौटा जल से प्रसन्न हो जाते हैं।

चंद्रमा मन का प्रतीक है. कुंडली में चंद्र दोष से व्यक्ति का मन अशांत रहता है. घर में तनाव की स्थिति पैदा होती है. ज्योतिषशास्‍त्र के अनुसार चंद्र दोष से मुक्ति पाने के लिए सावन के अंतिम सोमवार पर चंद्रशेखर स्‍तोत्र का पाठ करें.।

कार्य में बाधा( work)

चारों तरफ से निराशा हाथ लग रही हो, काम बनने से पहले ही बिगड़ जाए, कहीं तरक्की के आसार नजर न आए तो सावन सोमवार के दिन नमक का ये टोटका फलदायी साबित हो सकता है। शास्त्रों के अनुसार एक ग्‍लास पानी थोड़ा सा सेंधा नमक डालें और इसे उस स्थान पर रख दें जहां घर के सदस्यों की नजर पड़ती हो।

ISRO की मेहनत पर फिरा पानी, भारत का पहला छोटा रॉकेट मिशन हुआ फेल

ISRO की मेहनत पर फिरा पानी, भारत का पहला छोटा रॉकेट मिशन हुआ फेल

 आंध्र प्रदेश : भारत के छोटे उपग्रह प्रक्षेपण यान (एसएसएलवी) का पहला मिशन रविवार की सुबह विफल हो गया। इस एसएसएलवी पर कुल 56 करोड़ रुपये खर्च हुए थे। दो उपग्रहों को उनकी इच्छित कक्षा में स्थापित करने में एक छोटे रॉकेट की विफलता भारत के मानव अंतरिक्ष मिशन की सुरक्षा पर ध्यान केंद्रित करती है जिसे जियोसिंक्रोनस सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल-एमके 3 (जीएसएलवी-एमके 3 ) द्वारा ट्रिकी क्रायोजेनिक इंजन चरण के साथ किया जाएगा। एसएसएलवी-डी1 के दो उपग्रहों के साथ सुबह करीब 9.18 बजे प्रक्षेपित किए जाने के कुछ घंटों बाद, भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने कहा कि उपग्रह अनुपयोगी हैं क्योंकि यह निर्धारित कक्षा से अलग कक्षा में चला गया। इसरो ने मिशन के बारे में एक बहुत ही संक्षिप्त बयान में कहा, “सभी चरणों ने सामान्य रूप से प्रदर्शन किया। दोनों उपग्रहों को अंत:क्षेपित किया गया। लेकिन हासिल की गई कक्षा अपेक्षा से कम थी, जो इसे अस्थिर बनाती है।”

इसरो के अध्यक्ष एस. सोमनाथ ने कहा, एसएसएलवी-डी1 ने उपग्रहों को 356 किमी वृत्ताकार कक्षा के बजाय 356 किमी गुणा 76 किमी अण्डाकार कक्षा में स्थापित किया – 76 किमी पृथ्वी की सतह के करीब सबसे निचला बिंदु है।”

उन्होंने कहा कि जब उपग्रहों को इस तरह की कक्षा में स्थापित किया जाएगा तो वे वहां ज्यादा समय तक नहीं रहेंगे और नीचे आ जाएंगे। सोमनाथ ने कहा, दो उपग्रह पहले ही उस कक्षा से नीचे आ चुके हैं और वे अब प्रयोग करने योग्य नहीं हैं। विशेषज्ञों का एक समूह इस विफलता की जांच करेगा कि यह अस्वीकार्य कक्षा में क्यों गया। सोमनाथ ने कहा कि छोटे सुधारों के पुन: सत्यापन के बाद, इसरो जल्द ही अगला एसएसएलवी-डी 2 लॉन्च करेगा। देश की आजादी की 75वीं वर्षगांठ को मनाने की उम्मीद में इसरो ने अपने नए बनाए गए रॉकेट लघु उपग्रह प्रक्षेपण यान – विकासात्मक उड़ान (एसएसएलवी-डी1) का प्रक्षेपण किया था। अपनी पहली विकासात्मक उड़ान पर, एसएसएलवी-डी1 ने एक पृथ्वी अवलोकन उपग्रह-02 (ईओएस-02) का वजन लगभग 145 किलोग्राम और सरकारी स्कूलों के 750 छात्रों द्वारा निर्मित आठ किलोग्राम आजादीसैट था, जिसे स्पेसकिड्ज द्वारा सुगम बनाया गया था। इसे पहले माइक्रोसेटेलाइट -2 के रूप में जाना जाता था।

रॉकेट की उड़ान के लगभग 12 मिनट बाद, इसरो ने ईओएस-02 और आजादीसैट को अलग करने की घोषणा की। इसके तुरंत बाद रॉकेट पोर्ट पर उस मिशन कंट्रोल सेंटर के बारे में सोमनाथ की घोषणा के साथ एक भारी सन्नाटा छा गया: एसएसएलवी-डी 1 मिशन पूरा हो गया था। रॉकेट के सभी चरणों ने उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन किया। रॉकेट के टर्मिनल चरण में कुछ डेटा हानि हुई है।

उन्होंने कहा कि मिशन की स्थिति जानने के लिए आंकड़े जुटाए जा रहे हैं। स्पेसकिड्ज इंडिया के संस्थापक और सीईओ डॉ. श्रीमति केसन ने को बताया, आजादीसैट अलग हो गया। हम रात में ही उपग्रह के बारे में जान सकते हैं। सुबह करीब 9.18 बजे रॉकेट यहां के पहले लॉन्च पैड से मुक्त होकर आसमान में बादलों के बीच चला गया। रॉकेट की प्रगति सुचारू थी क्योंकि इसके सभी ठोस ईंधन चालित इंजन अच्छा प्रदर्शन कर रहे थे। तीन चरणों वाला एसएसएलवी-डी1 मुख्य रूप से ठोस ईंधन (कुल 99.2 टन) द्वारा संचालित है और इसमें उपग्रहों के सटीक इंजेक्शन के लिए 0.05 टन तरल ईंधन द्वारा संचालित वेग ट्रिमिंग मॉड्यूल (वीटीएम) भी है। भारत का सबसे नया रॉकेट 34 मीटर लंबा और 120 टन वजन का था। उड़ान योजना के अनुसार, अपनी उड़ान में सिर्फ 12 मिनट में, एसएसएलवी को कुछ सेकंड बाद ईओएस-2 उपग्रह और फिर आजादीसैट को अंतरिक्ष में पहुंचाना था। हालांकि, यह योजना के अनुसार नहीं हुआ।

इसरो के अनुसार, एसएसएलवी उद्योग द्वारा उत्पादन के लिए मानक इंटरफेस के साथ मॉड्यूलर और एकीकृत प्रणालियों के साथ रॉकेट को स्थानांतरित करने के लिए तैयार है। इसरो ने कहा कि एसएसएलवी डिजाइन ड्राइवर कम लागत, कम टर्नअराउंड समय, कई उपग्रहों को समायोजित करने में लचीलेपन, लॉन्च-ऑन-डिमांड व्यवहार्यता, न्यूनतम लॉन्च इंफ्रास्ट्रक्च र आवश्यकताएं और अन्य के साथ परिपूर्ण हैं। इसरो की वाणिज्यिक शाखा, न्यूस्पेस इंडिया लिमिटेड, कुछ सफल मिशनों के बाद निजी क्षेत्र में उत्पादन के लिए एसएसएलवी तकनीक को स्थानांतरित करने की योजना बना रही थी।

भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी ने कहा कि ईओएस-02 उपग्रह उच्च स्थानिक संकल्प के साथ एक प्रयोगात्मक ऑप्टिकल इमेजिंग उपग्रह है। इसका उद्देश्य कम टर्नअराउंड समय के साथ एक प्रायोगिक इमेजिंग उपग्रह को साकार करना और उड़ान भरना है और मांग क्षमता पर प्रक्षेपण का प्रदर्शन करना है।
नीति आयोग के सदस्य वी के सारस्वत ने एक स्पेस सेमिनार में कहा था कि 2018 और 2027 के बीच कुल 38 अरब डॉलर के लगभग 7,000 छोटे उपग्रहों को लॉन्च किए जाने की उम्मीद है।

संसद कल पेश हो सकता है बिजली संशोधन विधेयक, बिजली वितरण क्षेत्र में बड़ा बदलाव

संसद कल पेश हो सकता है बिजली संशोधन विधेयक, बिजली वितरण क्षेत्र में बड़ा बदलाव

 नई दिल्ली।(Parliament may introduce electricity amendment bill tomorrow) देश के बिजली क्षेत्र में बड़े सुधार करने की मंशा के साथ केंद्र सरकार सोमवार को बिजली संशोधन विधेयक, 2022 लोकसभा में पेश कर सकते हैं। यह विधेयक देश के मौजूदा बिजली वितरण क्षेत्र में बड़े बदलाव ला सकती है। साथ ही समूचे बिजली सेक्टर में निजी क्षेत्र की हिस्सेदारी को और बढ़ाने का रास्ता खुल सकता है।

(Parliament may introduce electricity amendment bill tomorrow) बिजली संशोधन विधेयक पास होने के बाद पूरे देश में पहली बार बिजली ग्राहकों को एक से ज्यादा बिजली वितरण कंपनियों को चुनने का विकल्प खोल सकता है। विधेयक के जरिए सरकार केंद्र व राज्यों के बिजली नियामक आयोग के ढांचे में भी कुछ महत्वपूर्ण बदलाव लाया जाएगा।

(Parliament may introduce electricity amendment bill tomorrow) सरकार की तरफ से उक्त संशोधन विधेयक पेश करने के संकेत दिए जाने के साथ ही देशभर में इसका विरोध की घोषणा की गई है। बिजली कर्मचारियों व इंजीनियरों के राष्ट्रीय सेमिनार में प्रस्तावित विधेयक के खिलाफ देश भर में विरोध प्रदर्शन करने का ऐलान किया गया है।

30 सितंबर को पेंशनरों को मिलने वाला है बड़ा तोहफा, होने जा रहा है ये ऐलान

30 सितंबर को पेंशनरों को मिलने वाला है बड़ा तोहफा, होने जा रहा है ये ऐलान

 नई दिल्ली :आपको यह जानकर खुशी होगी कि अगर आपने भी नेशनल पेंशन सिस्टम स्कीम ले ली है तो कुछ दिनों बाद एनपीएस में बढ़ोतरी होने वाली है। और आपको अच्छा रिटर्न भी मिलेगा। जानिए पूरी जानकारी खबर में।अगर आपने अपने सुरक्षित भविष्य के लिए नेशनल पेंशन सिस्टम (एनपीएस) की कोई योजना ली है या लेने जा रहे हैं तो अब आप फायदे में रहने वाले हैं. दरअसल, पेंशन फंड रेगुलेटरी एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी (पीएफआरडीए) अब एनपीएस में गारंटीड पेंशन प्रोग्राम शुरू करने जा रही है। माना जा रहा है कि यह योजना 30 सितंबर से शुरू हो सकती है। इससे देश के करोड़ों लोगों को फायदा होगा और राष्ट्रीय पेंशन के लिए आवेदन करने वालों की संख्या भी बढ़ेगी।

30 सितंबर से शुरू हो सकती है नई पेंशन योजना
इस बारे में पीएफआरडीए के अध्यक्ष सुप्रतिम बंद्योपाध्याय ने विस्तार से जानकारी दी. शुक्रवार को मीडियाकर्मियों से बात करते हुए उन्होंने कहा, ‘नेशनल पेंशन सिस्टम में अब मिनिमम एश्योर्ड रिटर्न स्कीम पर काम चल रहा है। यानी निवेशकों को किसी भी हाल में आकर्षक रकम मिलनी चाहिए। संभावना है कि हम इसे 30 सितंबर से शुरू कर सकते हैं।

निवेशकों को सुरक्षित रिटर्न देने की कोशिश
पिछले 13 वर्षों में राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली को मजबूत करने के लिए बहुत काम किया गया है। इस दौरान हमने 10.27 फीसदी सालाना की दर से चक्रवृद्धि ब्याज दिया है. हमने हमेशा निवेशकों को महंगाई से सुरक्षित रिटर्न दिया है।रुपये में गिरावट और बढ़ती महंगाई पर पीएफआरडीए के अध्यक्ष ने कहा कि प्राधिकरण इन सभी बातों से पूरी तरह वाकिफ है. हमने एनपीएस को इस तरह से डिजाइन किया है कि निवेशकों को किसी भी कीमत पर सुरक्षित रिटर्न मिल सके।

35 लाख करोड़ मौजूदा पेंशन फंड
उन्होंने कहा कि अगर देश में मौजूद पेंशन फंड की बात करें तो यह 35 लाख करोड़ रुपये है। इसमें से 22 फीसदी यानी कुल 7.72 लाख करोड़ रुपये एनपीएस के पास है. वहीं, ईपीएफओ 40 फीसदी हिस्सेदारी का प्रबंधन करता है।

JEE Advanced 2022: जेईई एडवांस के लिए रजिस्ट्रेशन आज से , इन डॉक्यूमेंट्स को करना होगा अपलोड

JEE Advanced 2022: जेईई एडवांस के लिए रजिस्ट्रेशन आज से , इन डॉक्यूमेंट्स को करना होगा अपलोड

 नई दिल्ली। (JEE Advanced 2022: Registration for JEE Advanced from today) जेईई एडवांस के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 7 अगस्त से शुरू हो रही है। आईआईटी में एडमिशन के लिए आयोजित होने वाली ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जाम एडवांस (Joint Entrance Examination,JEE Advanced 2022) के लिए ऑनलाइन आवेदन 11 अगस्त, 2022 तक स्वीकार किए जाएंगे। स्टूडेंट्स रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया के लिए आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाकर लॉगइन करके आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा, अभ्यर्थी चाहें तो नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके भी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

JEE Advanced 2022: जेईई एडवांस के लिए ऑनलाइन ऐसे करें आवेदन

(JEE Advanced 2022: Registration for JEE Advanced from today) जेईई एडवांस के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के लिए सबसे पहले उम्मीदवारों को जेईई एडवांस 2022 की आधिकारिक वेबसाइट – jeeadv.ac.in पर जाएं। इसके बाद, होमपेज पर, जेईई मेन 2022 लॉगिन आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके लॉगिन विंडो पर पंजीकरण करें। अब छात्र दिए गए विकल्पों के माध्यम से जेईई एडवांस के लिए नया पासवर्ड बना सकते हैं। अब सभी पूछे गए विवरणों के साथ जेईई एडवांस 2022 आवेदन पत्र भरें। इसके बाद, पूछे गए अनुसार स्कैन किए गए दस्तावेज़ अपलोड करें। अब निर्धारित गेटवे के माध्यम से जेईई एडवांस आवेदन शुल्क का भुगतान करें।

इन डॉक्यूमेंट्स की होगी जरूरत

कक्षा 10वीं, 12वीं की मार्कशीट
जाति प्रमाण पत्र (यदि आवश्यक हो)
शारीरिक दिव्यांग प्रमाण पत्र, या पीडब्ल्यूडी प्रमाण पत्र (यदि आवश्यक हो)
जन्म प्रमाणपत्र
नाम परिवर्तन को दर्शाने वाला एक गजट यदि यह कक्षा 10 वीं की मार्कशीट से अलग है
सामान्य आर्थिक कमजोर वर्ग (GEN EWS) प्रमाणपत्र (यदि आवश्यक हो)
अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी एनसीएल) प्रमाण पत्र (यदि आवश्यक हो)।

इस दिन जारी होगा एडमिट कार्ड

जेईई एडवांस्ड एडमिट कार्ड 23 अगस्त को जारी किया जाएगा। हॉल टिकट रिलीज होने के बाद उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाकर हॉल टिकट को डाउनलोड करना होगा। वहीं अभ्यर्थी ध्यान दें कि वे 28 अगस्त तक हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।

पीएम मोदी की अध्यक्षता में नीति आयोग की बैठक आज, इन मुद्दे पर होगा विचार-विमर्श

पीएम मोदी की अध्यक्षता में नीति आयोग की बैठक आज, इन मुद्दे पर होगा विचार-विमर्श

 नीति आयोग के शासकीय परिषद की सातवीं अहम बैठक रविवार को राष्ट्रपति भवन के सांस्कृतिक केंद्र में होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस बैठक की अध्यक्षता करेंगे। बैठक में राष्ट्रीय शिक्षा नीति, स्कूली शिक्षा और उच्च शिक्षा के क्रियान्वयन के साथ ही देश को तिलहन-दलहन के मामले में आत्मनिर्भर बनाने व शहरी प्रशासन के मामले पर विचार-विमर्श होगा।

तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव (केसीआर) रविवार को होने वाली नीति आयोग की 7वीं गवर्निंग काउंसिल की बैठक का बहिष्कार करेंगे। राज्यों के प्रति केंद्र की भेदभावपूर्ण प्रवृत्ति के खिलाफ उन्होंने यह कदम उठाया। इस संबंध में केसीआर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र भी लिखा। उन्होंने कहा कि मैं विरोध के रूप में दिल्ली में होने वाली नीति आयोग की 7वीं गवर्निंग काउंसिल की बैठक का हिस्सा नहीं बनूंगा।

नीति आयोग ने दिया जवाब

केसीआर ने कहा राज्यों के साथ केंद्र द्वारा भेदभाव करने और समान भागीदार के रूप में नहीं मानने के विरोध में नीति आयोग की बैठक में शामिल होने का कोई औचित्य नहीं है। वहीं, नीति आयोग ने कहा, नीति आयोग के गवर्निंग काउंसिल की बैठक में तेलंगाना के मुख्यमंत्री के नहीं शामिल होने का फैसला दुर्भाग्यपूर्ण है। आयोग ने कहा, नीति आयोग की टीम केसीआर से हैदराबाद में मिली थी और राज्य के विकास के महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की थी। इसके बाद से नीति आयोग की ओर से बैठक के अनुरोधों पर सीएम ने जवाब नहीं दिया।

नीति आयोग के मुताबिक, पिछले चार वर्षों में भारत सरकार ने तेलंगाना राज्य के लिए जल जीवन मिशन के तहत 3982 करोड़ रुपये आवंटित किए, लेकिन राज्य ने केवल 200 करोड़ रुपये निकालने का फैसला किया। इसके अलावा 2014-2015 से 2021-2022 के दौरान PMKSY-AIBP-CADWM के तहत तेलंगाना को 1195 करोड़ रुपये जारी किए गए।

आयोग ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि मुख्यमंत्री तेलंगाना ने नीति आयोग की गवर्निंग काउंसिल की बैठक में भाग नहीं लेने का फैसला किया। गवर्निंग काउंसिल एक ऐसा मंच है जहां सर्वोच्च राजनीतिक नेतृत्व विकास संबंधी मुद्दों पर विचार-विमर्श करता है और राष्ट्रीय विकास के लिए उचित समाधान पर सहमत होता है।

ISRO आज SSLV के साथ रचेगा इतिहास, कम समय में हल्के उपग्रह ऑन डिमांड कर सकेगा लॉन्च

ISRO आज SSLV के साथ रचेगा इतिहास, कम समय में हल्के उपग्रह ऑन डिमांड कर सकेगा लॉन्च

 भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) अपने पहले स्मॉल सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल (SSLV) रॉकेट के श्रीहरिकोटा से प्रक्षेपण के साथ रविवार को नया इतिहास बनाने जा रहा है। विश्वसनीय, शक्तिशाली रॉकेटों पीएसएलवी और जीएसएलवी (पोलर सैटेलाइट व जियो सिंक्रोनस लॉन्च व्हीकल) के बाद पहली बार एसएसएलवी का उपयोग उपग्रह भेजने में होगा। मिशन के लिए वैज्ञानिक कई हफ्तों से जुटे थे।

दो उपग्रह भेजे जाएंगे

हम इस रॉकेट के जरिये बेहद कम समय व खर्च में 500 किलो तक के उपग्रह निचले परिक्रमा पथ (पृथ्वी से 500 किमी ऊपर तक) पर भेज सकेंगे। रविवार के मिशन में दो उपग्रह अर्थ ऑब्जर्वेशन सैटेलाइट- 02 और आजादीसैट इस मिशन में भेजे जा रहे हैं।

आजादी के 75वें साल में छात्राओं ने बनाए उपग्रह के 75 उपकरण

अपना पहले स्मॉल सैटेलाइट लॉन्ट व्हीकल (एसएसएलवी) रॉकेट रविवार को प्रक्षेपण करने जा रहे इसरो के इस ऐतिहासिक सफलता में विद्यार्थियों की टीम का भी श्रेय होगा। इसरो जिन दो उपग्रह अर्थ ऑब्जर्वेशन सैटेलाइट-02 और आजादीसैट को इस मिशन में भेजेगा, उनकी तैयारियों में वैज्ञानिकों ने दिन-रात एक कर दिया है। आजादी के 75वें साल में आजादी सैट के 75 उपकरण वैज्ञानिकों की मदद से छात्राओं ने बनाए हैं।

माइक्रो श्रेणी के ईओ-02 उपग्रह में इंफ्रारेड बैंड में चलने वाले और हाई स्पेशियल रेजोल्यूशन के साथ आने वाले आधुनिक ऑप्टिकल रिमोट सेंसिंग दिए गए हैं। आजादीसैट आठ किलो का क्यूबसैट है, इसमें 50 ग्राम औसत वजन के 75 उपकरण हैं। इन्हें ग्रामीण भारत के सरकारी स्कूलों की छात्राओं ने आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर इसरो के वैज्ञानिकों की मदद से बनाया। वहीं स्पेस किड्स इंडिया के विद्यार्थियों की टीम ने धरती पर प्रणाली तैयार की जो उपग्रह से डाटा रिसीव करेगी।

मिशन : पांच घंटे का प्रक्षेपण काउंटडाउन रविवार सुबह 04:18 मिनट पर शुरू हो गया है और 09:18 मिनट पर श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से प्रक्षेपण होगा। अन्य मिशन में काउंटडाउन 25 घंटे का होता है। प्रक्षेपण के 13 मिनट बाद ईओएस-02 और फिर आजादीसैट को परिक्रमा पथ पर रखा जाएगा।

एसएसएलवी के फायदे

  • सस्ता और कम समय में तैयार होने वाला।
  • 34 मीटर ऊंचे एसएसएलवी का व्यास 2 मीटर है, 2.8 मीटर व्यास का पीएसएलवी इससे 10 मीटर ऊंचा है।
  • एसएसएलवी 4 स्टेज रॉकेट है, पहली 3 स्टेज में ठोस ईंधन उपयोग होगा। चौथी स्टेज लिक्विड प्रोपल्शन आधारित वेलोसिटी ट्रिमिंग मॉड्यूल है जो उपग्रहों को परिक्रमा पथ पर पहुंचाने में मदद करेगा।
इंसानियत शर्मसारः गाय के साथ युवक ने किया रेप, हिंदू संगठनों ने पुलिस को सौंपा दुष्कर्म करने का वीडियो

इंसानियत शर्मसारः गाय के साथ युवक ने किया रेप, हिंदू संगठनों ने पुलिस को सौंपा दुष्कर्म करने का वीडियो

 ग्वालियर। ग्वालियर में इंसानियत शर्मसार का मामला सामने आया है। यहां गाय के साथ युवक ने रेप किया। घटना सीसीटीवी में कैद हो गया। इसके बाद वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। हिंदू संगठनों ने पुलिस को गाय के साथ रेप करने का वीडियो पुलिस को सौंपा है। पुलिस ने युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी को जल्द पकड़ने की बात कह रही है। वायरल वीडियो ग्वालियर के दीनदयाल नगर सेक्टर बी का बताया जा रहा है।ग्वालियर की महाराजपुरा थाना पुलिस ने एक विकृत मानसिकता वाले युवक के खिलाफ मवेशी के साथ दुष्कर्म करने का मामला दर्ज किया है। दरअसल सोशल मीडिया पर एक वीडियो  हुआ था, जिसे कुछ हिंदू संगठनों ने पुलिस को सौंपा। वीडियो दीनदयाल नगर सेक्टर बी का बताया जा रहा है। पुलिस ने संगठन की मांग पर इस वीडियो को आधार मानते हुए अज्ञात युवक के खिलाफ बेजुबान मवेशी के साथ दुष्कर्म करने का मामला दर्ज किया है।फिलहाल यह पता नहीं चल सका है कि यह कुकृत्य करने वाला युवक कौन है। हालांकि पुलिस का दावा है कि जल्द ही इस युवक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। सीएसपी रवि भदौरिया ने कहा कि कुछ लोगों ने उन्हें यह वीडियो उपलब्ध कराया था। इसके आधार पर पुलिस थाना महाराजपुरा ने अज्ञात युवक के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को ढूंढ कर जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा।

 

चौंकाने वाली खबर : ऑपरेशन में मरीज के पेट से निकला स्टील का गिलास, जानिए पेट में कैसे पहुंचा …

चौंकाने वाली खबर : ऑपरेशन में मरीज के पेट से निकला स्टील का गिलास, जानिए पेट में कैसे पहुंचा …

 हर दिन कोई न कोई ऐसी खबर सामने आती है जो हमें काफी चौंका देती है. हाल ही में एक खबर ऐसी सामने आई है, जिसपर यकीन करना काफी मुश्किल है, लेकिन ऐसा सच में हुआ है. दरअसल, 50 साल के समरनाथ के पेट में तीन-चार दिन से बहुत दर्द था. वह कई अस्पतालों में गए लेकिन कोई राहत नहीं मिली. इसके बाद कुछ रिश्तेदारों से पता चलने पर वह वाजिदपुर स्थित सिद्धार्थ हॉस्पिटल में आकर डॉक्टर लाल बहादुर सिद्धार्थ को मिले और अपनी परेशानी बताई.वहीं, जब एक्सरे करने के बाद डॉक्टर ने ऑपरेशन किया, तो देखा उससे खुद डॉक्टर भी चौंक गए. डॉक्टर ने समरनाथ के पेट से स्टील का गिलास निकाला. तब जाकर कहीं मरीज की जान बच पाई. उत्तर प्रदेश में जौनपुर के भटौली गांव में रहने वाले 50 साल के समरनाथ के साथ ये घटना हुई है.वहीं, जब एक्सरे करने के बाद डॉक्टर ने ऑपरेशन किया, तो देखा उससे खुद डॉक्टर भी चौंक गए. डॉक्टर ने समरनाथ के पेट से स्टील का गिलास निकाला. तब जाकर कहीं मरीज की जान बच पाई. उत्तर प्रदेश में जौनपुर के भटौली गांव में रहने वाले 50 साल के समरनाथ के साथ ये घटना हुई है.

ऑपरेशन में पेट से निकला स्टील का गिलास

मामले की जानकारी देते हुए डॉक्टर ने बताया कि हमारे पास एक मरीज हर्निया के ऑपरेशन के लिए आया और कहा कि मेरे पेट में दर्द है. मेरा ऑपरेशन कर दो. मैंने पहले एक्स-रे कराया तो देखा कि पेट में एक स्टील का फुल साइज का गिलास है. मैंने मरीज से पूछा कि पेट में गिलास कैसे गया तो मरीज कुछ भी बता नहीं पाया. उसने कहा कि उसके पेट में कई दिनों से दर्द हो रहा है. फिर डॉक्टरों की पूरी टीम ने घंटों कड़ी मशक्कत के बाद ऑपरेशन से गिलास को बाहर निकाल दिया.

पेट के अंदर कैसे गया फुल साइज गिलास?

गौरतलब है कि स्टील का गिलास निकलने के बाद यह खबर लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गई है कि आखिर पेट के अंदर स्टील का फुल साइज गिलास कैसे गया? डॉक्टर ने बताया कि शराब पीने के चक्कर में किसी से मरीज का झगड़ा हुआ था. उन लोगों ने कथित रूप से इसके प्राइवेट पार्ट से गिलास को डाल दिया. फिर भी बात लोगों के गले के नीचे उतर नहीं रही है.

मरीज ने किया ये दावा

मरीज समरनाथ ने बताया कि गांव में ही कुछ लोगों से मेरा विवाद हुआ था. लोगों ने शराब पिलाकर मेरे प्राइवेट पार्ट में गिलास डाल दिया था. जब मुझे होश आया तो दर्द होना शुरू हुआ. 5 दिन तक पेट में हल्का हल्का दर्द होता रहा और खाना-पीना भी बंद हो गया. उसके बाद डॉक्टर के पास गए. वहां पर एक्सरे किया गया, तो पता चला कि पेट में एक स्टील का फुल साइज गिलास है. फिलहाल मरीज को ऑपरेशन के बाद अब आराम भले ही हो गया है, लेकिन लोगों की इस बात पर विश्वास नहीं हो रहा है कि मरीज के पेट में गिलास उसके प्राइवेट पार्ट से होकर पहुंचा है.