BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
सड़क हादसा : कार और टेम्पो आमने सामने टकराई , दोनों वाहन चालकों की मौत...

सड़क हादसा : कार और टेम्पो आमने सामने टकराई , दोनों वाहन चालकों की मौत...

हिमाचल प्रदेश: जिला सिरमौर में रात करीब 12:30 बजे सैनवाला पुल से थोड़ा नजदीक एक सफेद रंग की कार और टेम्प में आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस टक्कर में टेंपो की बॉडी अलग हो गई , जिससे की टेंपो व कार के दोनों चालकों की मौके पर ही मृत्यु हो गई।

मंगलवार रात को पांवटा साहिब से नाहन की ओर एक टेंपू जा रहा था। दूसरी तरफ से आ रही कार ने इस को टक्कर मार दी। जिससे की टेम्पों चालक और कार चालक  दोनों की मौके पर ही मौत हो गई । टेंपो मे दो व्यक्ति सवार थे तथा कार में एक चालक ही सवार था। टेंपू में सवार एक घायल सादिक पुत्र यासीन गांव रतौली सढौरा, तहसील बिलासपुर हरियाणा तथा टेंपो चालक का नाम इकरान पुत्र गफुर पता गांव रतौली सढौरा, बिलासपुर हरियाणा निवासी है। कार चालक का नाम दयाल सिंह गिरीनगर पांवटा साहिब है। टेंपो का नम्बर HR-58C-7987 तथा कार का नम्बर HP-52T-1913 है।

डीएसपी वीरभद्र सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि यह हादसा कार चालक की गलती से हुआ है। दोनों का आज पोस्टमार्टम कराया जाएगा परिजनों को इसकी सूचना दे दी है।
 

मुंडका अग्निकांड के और 3 शवों की हुई शिनाख्त, 17 अभी भी अज्ञात...

मुंडका अग्निकांड के और 3 शवों की हुई शिनाख्त, 17 अभी भी अज्ञात...

नईदिल्ली : फोरेंसिक साइंस लैबोरेटरी (एफएसएल) ने मुंडका में भीषण आग के तीन और पीडि़तों के डीएनए प्रोफाइल सौंपे और उनका बाद में उनके परिजनों से मिलान किया गया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।तीन शवों की पहचान मधु देवी, नरेंद्र और मुस्कान के रूप में हुई।
पुलिस उपायुक्त (बाहरी दिल्ली) समीर शर्मा ने कहा कि 27 शवों को संजय गांधी अस्पताल में संरक्षित किया गया था और उनके परिवार के सदस्यों के रक्त के नमूने डीएनए प्रोफाइलिंग और मिलान के लिए एफएसएल भेजे गए थे।

डीसीपी ने कहा, मामले के शुरुआती चरण में आठ शव उनके परिवार के सदस्यों को सौंप दिए गए थे। अब सौंपे गए शवों में से सात के डीएनए प्रोफाइल का उनके परिवार के सदस्यों के साथ मिलान किया गया है।इन सात लोगों की पहचान तान्या चौहान, मोहिनी, कैलाश ज्ञानी, अमित ज्ञानी, यशोदा, विशाल और दृष्टि के रूप में हुई है। डीसीपी ने कहा, बिहार निवासी रंजू देवी के डीएनए सैंपल का उसके बेटे से मिलान नहीं हुआ था। इसलिए आज उसके माता-पिता का भी ब्लड सैंपल लिया गया और मिलान के लिए एफएसएल/रोहिणी भेजा जाएगा।

इसके अलावा, एफएसएल अधिकारियों से अनुरोध किया गया है कि वे अपने पिता अमर नाथ गोयल के शरीर से मिलान करने के लिए आरोपी हरीश गोयल और वरुण गोयल के नए रक्त के नमूने लें।मुंडका में भीषण आग की घटना में मारे गए अपने परिजनों के शव नहीं मिलने से क्षुब्ध होकर मृतक के परिजनों ने एक जून को विरोध प्रदर्शन किया था।राष्ट्रीय राजधानी में हाल के वर्षो में हुई सबसे भीषण त्रासदियों में से एक में कम से कम 27 लोगों की मौत हो गई। पश्चिमी दिल्ली के मुंडका इलाके में एक मेट्रो स्टेशन के पास स्थित एक चार मंजिला इमारत में भीषण आग लग गई थी। शव इस कदर जल गए थे कि करीब एक महीने बाद भी 27 में से 10 शवों की ही शिनाख्त हो पाई है।

 



 

महिला व किशोरी की गला रेतकर हत्या...

महिला व किशोरी की गला रेतकर हत्या...

उज्जैन : जिले के मकाड़ोन थाना क्षेत्र के ग्राम बेरछी के समीप मंगलवार सुबह महिला और किशोरी का शव बरामद किया गया। दोनों की गला रेतकर हत्या की गई थी। पुलिस ने दुष्कर्म के बाद हत्या कर शव यहां फेंके जाने की आश्ंाका पर जांच शुरु कर दी है। टीआइ अशोक शर्मा ने बताया कि ग्राम बेरछी के चौकीदार घनश्याम ने पुलिस को सूचना दी थी कि खून से सने दो शव पड़े हैं।

इस पर एएसपी आकाश भूरिया, एफएसएल अधिकारी डॉ. प्रीति गायकवाड़ सहित पुलिस बल मौके पर पहुंचा। जांच में पता चला कि दोनों की गला रेतने के बाद सिर कुचलकर हत्या कर दी गई है। दोनों आसपास के किसी गांव की रहने वाली नहीं हैँ। आश्ंाका हे कि इन्हें कहीं और मारकर शवों को यहां फेंका गया है। क्योंकि दोनों की शिनाख्त नहीं हो पा रही है। महिला की उम्र 25 से 30 वर्ष के बीच है।  

PUBG गेम के आदि नाबालिक बेटे ने की  माँ की हत्या...

PUBG गेम के आदि नाबालिक बेटे ने की माँ की हत्या...

लखनऊ : यूपी की राजधानी लखनऊ में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां पबजी गेम के आदी नाबालिग बेटे ने मां साधना सिंह (40) की गोली मारकर हत्या कर दी। उसके शव केसाथ दो दिन व तीन रात तक घर में रहा। वहीं छोटी बहन को धमकी दी कि अगर पुलिस या किसी को बताया तो उसे भी मार देगा। मंगलवार को बदबू फैलने लगी तो कहानी गढ़ी और पिता को सूचना दी। जिसपर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं नाबालिग बेटे से पूछताछ की तो सारी हकीकत सामने आ गई। पुलिस के मुताबिक पति सेना में सुबेदार मेजर (जेसीओ) के पद पर आसनसोल में तैनात है। उनको सूचना दी गई है, रास्ते में हैं। मूलरुप से वाराणसी के रहने वाले नवीन सिंह सेना में सुबेदार मेजर (जेसीओ) के पद पर तैनात है। वर्तमान में उनकी तैनाती पश्चिम बंगाल के आसनसोल में हैं।

वह परिवार के साथ पीजीआई के पंचमखेड़ा स्थित जमुनापुरम कालोनी में रहते हैं। एडीसीपी पूर्वी कासिम आब्दी के मुताबिक नवीन के परिवार में पत्नी साधना सिंह, 16 साल का बेटा और 9 साल की बेटी है। तीनों पीजीआई में निर्मित मकान में रहते हैं। शनिवार रात को साधना दोनों बच्चों के साथ कमरे में सो रही थी। रात करीब 3 बजे बेटे ने पिता की लाइसेंसी पिस्तौल से सिर में गोली मार दी। जिससे साधना की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं छोटी बहन को धमकी देकर दूसरे कमरे में लेकर गया। जहां पर दोनों सो गये। सुबह उठने के बाद बहन को दोबारा धमकी दी। कहा कि पुलिस या किसी को बताया तो उसे भी जान से मार देगा।
 

ई-रिक्शा चार्जिंग स्टेशन में लगी आग, 100 से ज्यादा गाड़ियां राख…

ई-रिक्शा चार्जिंग स्टेशन में लगी आग, 100 से ज्यादा गाड़ियां राख…

नई दिल्ली : राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के जामिया नगर स्थित इलेक्ट्रिक मोटर पार्किंग में बुधवार को अचानक भीषण आग लग गई। आग पर काबू पाने के लिए दमकल विभाग की सात गाड़ियां मौके पर पहुंची हैं। आग पर काबू पाने के लिए कड़ी मशक्कत की जा रही है। हादसे में करीब सौ वाहन चलकर राख हो गए। आग लगने की वजह का अभी तक पता नहीं चल पाया है।

दिल्ली अग्निशमन सेवा से मिली जानकारी के मुताबिक, आग लगने की इस घटना में कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए हैं। हादसे में 10 कारें, 1 मोटरसाइकिल, 2 स्कूटी, 30 नए ई-रिक्शा और 50 पुराने ई-रिक्शा जलकर राख हो गए। इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है।
 

एक माह से लापता हुए युवक को घरवालों ने मान लिया मृत, घर में होने लगा युवक का श्राद्धकर्म, इसी बीच आ खड़ा हुआ युवक, फिर हुआ ये...

एक माह से लापता हुए युवक को घरवालों ने मान लिया मृत, घर में होने लगा युवक का श्राद्धकर्म, इसी बीच आ खड़ा हुआ युवक, फिर हुआ ये...

त्रिपुरा | त्रिपुरा में पिछले एक महीने से लापता 22 वर्षीय एक युवक जब मंगलवार को घर लौटा, तो उसने पाया कि उसके श्राद्ध की प्रक्रिया की जा रही है. घटना वेस्ट त्रिपुरा जिले के कालीबाजार इलाके की है जहां युवक के परिजनों में खुशी की लहर है और पुलिस के प्रति आक्रोश. मोहनपुर सब डिवीजन के कालीबाजार का निवासी आकाश सरकार पिछले एक महीने से लापता था. वेस्ट अगरतला पुलिस थानांतर्गत मेलरमठ के पास तीन जून को झील में तैरता एक शव बरामद हुआ. प्रारंभिक जांच में पाया गया कि मृतक कालीबाजार का एक निवासी था जो गत एक माह से लापता था.

इसके बाद पुलिस ने आकाश सरकार के परिवार से संपर्क किया और शव प्राप्त होने की सूचना दी. मोहनपुर सब डिविजनल अधिकारी के. बी. मजूमदार ने कहा, “आकाश के पिता प्रणव सरकार जीबीपी अस्पताल पहुंचे और उन्होंने उसका बैग, पैंट और टैब देखने के बाद अपने बेटे के शव की पहचान की.” पोस्ट मॉर्टम करने के बाद शव को प्रणव सरकार को सौंप दिया गया और परिजनों ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया.

पुलिस और युवक के पिता ने क्या कहा
पुलिस अधिकारी ने कहा, “चूंकि यह मामला सही पहचान नहीं करने का है इसलिए हम जांच करेंगे और जो भी आवश्यक होगा वह करेंगे.” युवक के पिता का कहना है कि पुलिस ने उन पर शव की पहचान करने का दबाव बनाया. युवक के पिता ने कहा, “मैंने पुलिस को बार-बार बताया कि झील से निकाला गया शव वैसा नहीं है जैसा मेरा लापता बेटा दिखता है. पुलिस ने इस पर जोर दिया कि डूबने के कारण शव फूल गया है. बैग में मिले टेबलेट और पैंट मेरे बेटे के थे, लेकिन वह इतना तंदरुस्त नहीं है.”

‘अपनी बहन से मिलने गया था युवक’
आकाश ने कहा कि वह बटाला पुल के पास रह रहा था और हाल में वहां अपनी एक बहन से मिलने गया था. उसने कहा, “आज उसने फोन किया और मैं घर वापस आ गया तो यह देखकर आश्चर्य हुआ कि मेरा श्राद्ध हो रहा था.”

गैंगरेप केस में विधायक का नाबालिग बेटा हुआ गिरफ्तार, यौन शोषण का केस दर्ज

गैंगरेप केस में विधायक का नाबालिग बेटा हुआ गिरफ्तार, यौन शोषण का केस दर्ज

हैदराबाद | हैदराबाद गैंगरेप केस के सिलसिले में एआईएमआईएम (AIMIM) विधायक के किशोर बेटे को गिरफ्तार किया गया है. चूंकि आरोपी नाबालिग है इसलिए उसे निगरानी गृह भेज दिया गया है. वह उन पांच किशोरों में शामिल है – जो सभी ऑब्जर्वेशन होम में हैं. हालांकि पुलिस ने कुल 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया था, जिनमें से एक आरोपी वयस्‍क है और वह पुलिस की हिरासत में है. गैंगरेप की घटना 28 मई को हुई थी.

हैदराबाद के पुलिस कमिश्नर ने कहा कि जिस इनोवा में सामूहिक दुष्कर्म हुआ वह सरकारी वाहन लग रहा था. वहीं, तेलंगाना पुलिस ने बताया है कि एआईएमआईएम विधायक के बेटे पर यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज किया गया है, न कि सामूहिक बलात्कार का. उन्‍होंने कहा कि वह उस इनोवा में नहीं था जहां पीड़िता के साथ सामूहिक बलात्कार किया गया था, लेकिन उसने मर्सिडीज में कथित तौर पर उसके साथ दुर्व्यवहार किया था. इससे पहले पश्चिम क्षेत्र के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) जोएल डेविस ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी देते हुए कहा था कि मामले में 5 लोगों की पहचान की गई है, जिसमें 3 नाबालिग हैं. डीसीपी ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज और पीड़िता के बयान के आधार पर 5 आरोपियों की पहचान की गई है.

डीसीपी जोएल डेविस ने कहा, ‘आरोपियों के बारे में पीड़िता को ज्यादा जानकारी नहीं थी. वह सिर्फ एक आरोपी का नाम बता पाई. इसके बाद सभी को पकड़ने के लिए फौरन पुलिस की विशेष टीमें बनाई गई.’ उन्होंने यह भी कहा कि सीसीटीवी फुटेज बरामद कर लिया गया है. 17 साल की पीड़िता, 28 मई को एक पार्टी के बाद अपने घर लौट रही थी. उसी वक्त हैदराबाद के जुबली हिल्स इलाके में उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया गया था. यह मामला तब सामने आया जब पीड़िता के पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई.

सडक हादसा : कार ट्रक की भीषण टक्कर में एक ही परिवार के 8 लोगों की मौत…

सडक हादसा : कार ट्रक की भीषण टक्कर में एक ही परिवार के 8 लोगों की मौत…

बाड़मेर : बाड़मेर में सोमवार देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया। जिसमें आठ लोगों की मौत हो गई। मृतक एक ही परिवार के हैं। सभी कार से बरात में शामिल होकर शादी समारोह में जा रहे थे। प्राप्त जानकारी अनुसार हादसा गुड़ामालानी थाने के बाटा फांटे के पास हुआ है। जालोर के सेडिया निवासी एक परिवार बाड़मेर जिले के कांधी की ढाणी गुड़ामालानी जा रहे थे। कार में परिवार के नौ लोग सवार थे। इसी दौरान गुड़ामालानी हाईवे पर बाटा फांटे के पास कार और ट्रक के बीच टक्कर हो गई।

जिसमें मौके पर ही छह लोगों ने दम तोड़ दिया। हादसा इतना भयानक था कि कार बुरी तरीके से पिचक गई। वहीं ट्रक भी आगे जाकर सड़क पर पलट गया। अन्य गाड़ियों में सवार बरातियों ने गाड़ी से कड़ी मशक्कत के बाद लोगों को निकाला। उसके बाद लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी।

दुर्घटना में पूनमाराम पुत्र ढीमाराम, प्रकाश पुत्र पेमाराम, मनीष पुत्र पूनमाराम, प्रिंस पुत्र मांगीलाल, भागीरथराम पुत्र पोकराराम समेत छह लोगों की मौत हो गई। मृतकों में दो बच्चे भी शामिल हैं।वहीं मांगीलाल पुत्र नैनाराम और बुद्धराम पुत्र कानाराम को घायल हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। वहीं एक गंभीर घायल का सांचौर अस्पताल में इलाज जारी है। हादसे के बाद शादी की खुशियां मातम में तब्दील हो गई है।
 

सीमा पार ड्रोन से टिफिन बम की डिलीवरी, बीएसएफ ने किया बरामद…

सीमा पार ड्रोन से टिफिन बम की डिलीवरी, बीएसएफ ने किया बरामद…

अखनूर : भारतीय सीमा की सुरक्षा में तैनात सीमा सुरक्षाबल के जवानों ने एक बार फिर पाकिस्तान की नापाक साजिश को नाकामयाब बना दिया। अमरनाथ यात्रा में खलल डालने के इरादे से पाकिस्तान की ओर से ड्रोन की मदद से बच्चों के टिफिन में भेजी गई 5 किलो आइईडी सीमा सुरक्षा बल ने बरामद कर ली है। इससे पहले कि जवान ड्रोन को मार गिराते, सीमा के नजदीक ये टिफिन आइईडी फेंक ड्रोन वापस पाकिस्तान सीमा में लौट गया।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि यह घटना देर रात 11 बजे के करीब की है। पाकिस्तानी ड्रोन ने भारतीय सीमा में घुसपैठ का प्रयास किया। सीमा सुरक्षा बल के सतर्क जवानों ने ड्रोन को भारतीय क्षेत्र में प्रवेश करते ही देख लिया। यह ड्रोन कानाचक्क सीमा के नजदीक करीब 800 मीटर ऊपर उड़ रहा था। ड्रोन को गिराने के लिए जवानों ने दो से तीन राउंड फायरिंग भी की परंतु वह सुरक्षित वापस लौटने में सफल रहा। जवानों को आशंका हुई कि ड्रोन जाते समय सीमा पर कुछ फेंक कर गया है।

सोमवार रात से मंगलवार सुबह तक पुलिस, बीएसएफ और सेना के जवानों ने सर्च ऑपरेशन चलाया। इसी तलाशी अभियान के दौरान कानाचक्क सेक्टर में सीमा के नजदीक आइईडी बरामद हुई है। यह आइईडी स्कूल जाने वाले बच्चों के तीन टिफिन बाक्स में रखी गई थी। आइईडी को बरामद कर लिया। बताया जा रहा है कि पुलिस को पेलोड में बच्चों के टिफिन बाक्स के अंदर तीन चुंबकीय आइईडी बम मिले। जिनमें अलग-अलग समय के टाइमर सेट किए गए थे। तुरंत बम निरोधक दस्ते को बुलाया गया और तीनों टिफिन बम को निष्क्रिय बना दिया गया। ऐसी आशंका जताई जा रही है कि ये आइईडी अमरनाथ यात्रा में खलल डालने के इरादे से पाकिस्तान की ओर से भेजी गई है।

पुलिस सूत्रों का कहना है कि आसपास के इलाकों में संदिग्धों की तलाश की जा रही है। ऐसी आशंका जताई जा रही है कि पाकिस्तान से भेजे गए ये टिफिन बम लेने के लिए आसपास के इलाकों में आतंकवादी या फिर उनके सहयोगी जरूर मौजूद होंगे। उनकी तलाश की जा रही है। वहीं, बीएसएफ अधिकारियों ने जवानों को बधाई देते हुए कहा कि उनकी सतर्कता की वजह से समय रहते एक बहुत बड़ी घटना को टाल दिया गया है।

 

शहर के पॉश इलाके में चल रहा था सेक्स रैकेट, पुलिस ने आपत्तिजनक हालत में 4 महिला समेत 6 को किया गिरफ्तार

शहर के पॉश इलाके में चल रहा था सेक्स रैकेट, पुलिस ने आपत्तिजनक हालत में 4 महिला समेत 6 को किया गिरफ्तार

बिहार के समस्तीपुर जिले में एक बार फिर एक हाइप्रोफाइल सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। यहां के गुदरी बाजार पॉश इलाके में स्थित एक घर में सेक्स रैकेट चल रहा था। पुलिस ने सेक्स रैकेट का खुलासा करते हुए चार महिला और दो युवकों को हिरासत में लिया है। इसके साथ ही पुलिस ने मौके से कई आपत्तिजनक सामान भी बरामद किया है।
मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को लगातार शिकायत मिल रही थी कि गुदरी बाजार जिस्मफरोशी का धंधा चलाया जाता है। पुलिस ने इस सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए उस घर में जब छापेमारी की तो मौके से चार महिला और दो युवकों को इस धंधे में लिप्त होने के आरोप में हिरासत में ले लिया। बताया जा रहा है कि पिछले कुछ महीनों से रंजीत सिंह नामक शख्स सेक्स रैकेट का धंधा चला रहा था।
बता दें कि समस्तीपुर में गुदरी बाजार के इस मोहल्ले को काफी पॉश माना जाता है। नगर थाना के एसएचओ अरुण कुमार राय आरोपियों से पूछताछ कर रहे हैं जिसके बाद ही मामले का पूरा खुलासा होगा। हालांकि पुलिस की इस छापेमारी से आसपास के लोगों ने राहत की सांस ली है।
 

केदारनाथ हेलीपैड पर अनियंत्रित हार्ड लैंडिंग का शिकार हुआ हेलीकॉप्टर, वीडियो देख उड़ जाएंगे होश, अब एसओपी जारी

केदारनाथ हेलीपैड पर अनियंत्रित हार्ड लैंडिंग का शिकार हुआ हेलीकॉप्टर, वीडियो देख उड़ जाएंगे होश, अब एसओपी जारी

केदारनाथ हेलीपैड पर उतरते समय एक निजी विमानन कंपनी के एक हेलीकॉप्टर की 31 मई को अनियंत्रित हार्ड लैंडिंग हुई थी. इस वीडियो से यह वाकया सामने आया है. आप कल्पना कर सकते हैं कि जिन्होंने इस हेलीकॉप्टर की उस वक्त सवारी की होगी, उनके होश जरूर उड़ गए होंगी. अपनी संभावित मौत को चंद पलों में देखकर हर कोई हैरान रह गया होगा. हालांकि घटना में कोई यात्री घायल नहीं हुआ था.


केदारनाथ हेलीपैड पर उतरते हुए अनियंत्रित हार्ड लैंडिंग का यह सीन देखकर सैकड़ों तीर्थयात्री भी सहम गए थे. इस घटना के बाद नागर विमानन महानिदेशालय के द्वारा इन परिचालनों के लिए जारी संयुक्त एसओपी के अनुसार सुरक्षा मानकों के सख्त अनुपालन के लिए सभी ऑपरेटरों को एक परिचालन सलाह जारी की गई है.


नागर विमानन महानिदेशालय ने कहा, घटना की जांच की जा रही है, इन परिचालनों के लिए जारी संयुक्त एसओपी के अनुसार सुरक्षा मानकों के सख्त अनुपालन के लिए सभी ऑपरेटरों को एक परिचालन सलाह जारी की गई है. इन परिचालनों पर सुरक्षा निरीक्षण सुनिश्चित करने के लिए एक स्पॉट चेक की भी योजना है.
 

शादी का झांसा देकर बनाए संबंध, अब पहुंचा हवालात

शादी का झांसा देकर बनाए संबंध, अब पहुंचा हवालात

नोएडा, उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले की पुलिस ने सोमवार को एक दलित युवती को शादी का झांसा देकर उसके साथ कथित तौर पर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
सहायक पुलिस आयुक्त अब्दुल कादिर ने बताया कि नोएडा के फेस-3 थाना क्षेत्र में रहने वाली एक दलित युवती ने फेस-3 थाने में मुकदमा दर्ज करवाया था कि सागर नामक युवक ने शादी का झांसा देकर उसके साथ कथित तौर पर कई दिनों तक दुष्कर्म किया।
कादिर के मुताबिक, घटना की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कर रही पुलिस ने सोमवार सुबह आरोपी सागर को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि सागर को अदालत में पेश किया गया, जिसने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
 

इस राज्य में सामने आए नोरोवायरस के 2 मामले, जानें कितना खतरनाक है ये वायरस

इस राज्य में सामने आए नोरोवायरस के 2 मामले, जानें कितना खतरनाक है ये वायरस

देश में पैर पसार रहे कोरोना संकट के बीच केरल में एक बार फिर से के केस मिलने शुरू हो गए हैं. आधिकारिक सूत्रों की माने तो जून महीने में केरल के विझिंजम में स्कूल जाने वाले 2 बच्चे नोरोवायरस के संक्रमित पाए गए हैं. विझिंजामी केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम में पड़ता है. 

वहीं केरल की हेल्थ मिनिस्टर वीना जॉर्ज ने बताया कि दोनों संक्रमित बच्चों की हालत फिलहाल स्थिर है. अभी सैंपल लेकर बाकी एतिहात बरती जा रही हैं.

क्या है नोरोवायरस?
सेंटर फोर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन के मुताबिक, नोरोवायरस संक्रामक संक्रमण है. ये डायरिया, उल्टी, मतली और पेट दर्द की वजह बनता है. पब्लिक हेल्थ इंग्लैंड ने कहा, "संक्रमित लोगों या दूषित सतह के संपर्क में आने से ये आसानी से फैल सकता है लेकिन संक्रमित लोगों में से मात्र कुछ ही दूसरे शख्स को बीमार कर सकते हैं." पब्लिक हेल्थ इंग्लैंड ने उसे 'विंटर वोमिटिंग बग' बताया है और आम तौर से सर्दी के महीनों में हमला करता है. अधिकतर संक्रमण की वजह बीमार लोगों के संपर्क या दूषित सतह या दूषित फूड या ड्रिंक का सेवन होता है. नोरोवायरस बहुत संक्रामक है और उल्टी, डायरिया का कारण बनता है, हालांकि ये आम तौर से कुछ दिनों में खत्म हो जाता है. सीडीसी के मुताबिक, इस संक्रामक वायरस से संक्रमित होने वाले लोग संक्रमण होने के 1-3 दिनों के अंदर ठीक हो जाते हैं. 

नोरोवायरस के लक्षण
सीडीसी की तरफ से सूचीबद्ध किए गए नोरोवायरस के लक्षणों और संकेतों में डायरिया, उल्टी, मतली, पेट दर्द, बुखार, सिर दर्द और बदन दर्द शामिल हैं. कुछ मामलों में, वायरस पेट या आंतों के गंभीर सूजन का कारण बन सकता है.  

कैसे बरतें सावधानी?
हमारे शरीर के अंदर वायरस को दाखिल होने से रोकने के लिए स्वच्छता का पालन जरूरी है. पानी और साबुन का इस्तेमाल करते हुए हाथों की नियमित सफाई करें. कोविड-19 की तरह, अल्कोहल युक्त सैनेटाइजर नोरोवायरस को नहीं मारते हैं, इसलिए साबुन और पानी सबसे अच्छे विकल्प हैं.

 

नोटों में महात्मा गांधी की तस्वीर पर आरबीआई का बड़ा बयान…

नोटों में महात्मा गांधी की तस्वीर पर आरबीआई का बड़ा बयान…

मुंबई : भारतीय रिजर्व बैंक ने सोमवार को नोटों पर महात्मा गांधी के चित्र को लेकर बड़ा खुलासा किया है। आरबीआइ का कहना है, महात्मा गांधी की तस्वीर बदलने का कोई प्रस्ताव नहीं है। मीडिया के कुछ वर्गों में ऐसी खबरें आई हैं कि भारतीय रिजर्व बैंक महात्मा गांधी के चित्र को अन्य लोगों के साथ बदलकर मौजूदा मुद्रा और बैंक नोटों में बदलाव करने के प्रस्ताव पर विचार कर रहा है। बयान में कहा गया, ‘‘रिजर्व बैंक में ऐसा कोई प्रस्ताव नहीं है।

पिछले दिनों कुछ खबरों में बताया गया था कि वित्त मंत्रालय और आरबीआई कुछ मूल्यवर्ग के बैंक नोटों पर रवींद्रनाथ टैगोर और एपीजे अब्दुल कलाम सहित अन्य प्रमुख भारतीयों के चित्रों का उपयोग करने पर विचार कर रहे हैं।

आपको बता दें कि इससे पहले मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया था कि भारतीय रिजर्व बैंक पहली बार करेंसी पर रवींद्रनाथ टैगोर और डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की फोटो लगाने की तैयारी में है। इसमें कहा गया था कि अब तक भारतीय करेंसी पर महात्मा गांधी की तस्वीर ही देखी गई है, लेकिन जल्द ही नोटों पर देश अन्य महापुरुषों की फोटो भी नजर आ सकती है।
 

सड़क हादसा : बाईक पिकअप की हुईं टक्कर, 2 बच्चों सहित 4 की मौत...

सड़क हादसा : बाईक पिकअप की हुईं टक्कर, 2 बच्चों सहित 4 की मौत...

इंदौर : मध्य प्रदेश की व्यापारिक राजधानी इंदौर में पिकअप और बाईक के बीच हुई टक्कर में चार लोगों की मौत हो गई है। मरने वालों में दो बच्चे शामिल है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, सिमरोल थाना क्षेत्र में इंदौर-खंडवा मार्ग पर भेरुघाट क्षेत्र में बाईक से जा रहे लोकेश की सामने आ रहे पिकअप वाहन से टक्कर हो गई। रविवार की देर रात को हुई इस टक्कर में बाईक में आग लग गई और लोकेश बुरी तरह झुलस गया, जिससे उसकी मौत हो गई।

लोकेश के साथ उसकी बहन व भांजे-भांजी थे जो बुरी तरह घायल हो गए। देर रात उनकी भी मौत हो गई।
लोकेश के भाई राहुल मकवाना ने बताया कि रविवार शाम करीब साढ़े सात बजे लोकेश अपनी बहन पूजा (30 वर्ष),भांजा दीपक (आठ माह) और भांजी कुमकुम (नौ साल) को बागोदा से लेकर अपने घर मेंडल जा रहा था। भेरु घाट पर सामने से प्याज भरे पिकअप से भिंड़त हो गई। इसमें दोनों बच्चों के साथ ही उसके भाई और बहन की मौत हो गई।
 

शादी का झांसा देकर नेता ने किया दुष्कर्म, गर्भवती होने पर जान से मारने की दी धमकी...

शादी का झांसा देकर नेता ने किया दुष्कर्म, गर्भवती होने पर जान से मारने की दी धमकी...

कोलकाता : पश्चिम बंगाल में बर्धमान के कटवा में नौकरानी को शादी का झांसा देकर रेप करने, और फिर जान से मारने की धमकी देने और जब महिला गर्भवती हो गई तो गर्भस्थ महिला को पेट में लात मारकर गर्भ गिराने का आरोप स्थानीय टीएमसी नेता पर लगा है। कटवा में तृणमूल नेता दिलीप देबनाथ के खिलाफ यह आरोप सामने आने के बाद खलबली मच गयी है। उसके खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है।

घटना के बाद से नेता फरार है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। इस बीच, बीजेपी नेता रथीद्रनाथ घोष ने फेसबुक पोस्ट की और आरोप लगाया है कि राज्य की महिलाएं असुरक्षित हैं। रेप के आरोपी तृणमूल नेता को सजा देने की मांग को लेकर इलाके में एक के बाद एक पोस्टर लगाए गये हैं और जुलूस निकाल कर आरोपी तृणमूल कांग्रेस के नेता को सजा देने की मांग की जा रही है।

स्थानीय सूत्रों के मुताबिक आरोपी तृणमूल नेता के घर में एक महिला नौकरानी का काम कर रही थी। आरोप है कि वह नौकरानी के साथ शारीरिक शोषण करता था। कथित तौर पर शादी का झांसा देकर नौकरानी से दुष्कर्म करता था। घटना की सूचना महिला ने परिजनों को दी गई, तो आरोपी नेता ने उसे जान से मारने की धमकी दी। तब पता चला है कि लंबे समय तक रेप के चलते महिला साढ़े पांच माह की गर्भवती हो गई। फिर उसने आरोपी को इसकी जानकारी दी। उनसे आरोप लगाया कि जब उनसे गर्भवती होने की जानकारी दी, तो उसके पेट में लात मार कर भ्रूण नष्ट कर दिया। उसके बाद शारीरिक स्थिति खराब होने पर परिवार के सभी सदस्यों ने पूरी घटना के बारे में बताया। फिर उसका परिजनों ने इसकी लिखत शिकायत कटवा थाने में दर्ज कराई थी।

नेता की पत्नी ने आरोपों से इनकार किया है। उसने कहा कि मेरे पति को फंसाया जा रहा है। इस संबंध में तृणमूल ब्लॉक के अध्यक्ष बिकास चौधरी ने कहा कि मैं यह नहीं कह सकता कि क्या घटना घटी है, लेकिन वह टीएमसी का नेता नहीं है। दूसरी ओर, भाजपा जिला अध्यक्ष सीमा भट्टाचार्य ने कहा कि सत्तारूढ़ पार्टी उन्हें पहचान नहीं रही है और यही टीएमसी की संस्कृति है। तृणमूल नेता दिलीप देबनाथ कटवा के पनु घाट पर मंडल हाट के प्रभारी हैं। उन्हें पिछले चुनावों में सक्रिय भूमिका निभाते हुए देखा गया है. अब टीएमसी उससे पल्ला झाड़ रही है।

सड़क हादसा : नदी में गिरी बस 9 लोगों की मौत, 23 घायल....

सड़क हादसा : नदी में गिरी बस 9 लोगों की मौत, 23 घायल....

 भैरहवा/नई दिल्ली : नेपाल के रूपनदेही जिले के भैरहवां-परासी मार्ग पर यात्रियों से भरी बस रोहिणी नदी में गिर गई। इस घटना में नौ यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 23 अन्य घायल हो गए। घायल यात्रियों का इलाज भैरहवां मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।

जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह करीब साढ़े चार बजे जनकपुर से भैरहवां की तरफ आ रही बस रोहिणी पुल की रेलिंग तोड़कर नदी में गिर गई। सूचना पा कर मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने किसी तरह से बस में बैठे यात्रियों को बाहर निकाल कर इलाज के लिए अस्पताल भेजा।

अस्पताल में इलाज के दौरान नौ यात्रियों ने दम तोड़ दिया। 23 अन्य यात्री घायल हैं, जिनका इलाज भैरहवां मेडिकल कॉलेज में हो रहा है। रूपनदेही यातायात पुलिस प्रमुख केशव केसी ने बताया कि बस में बैठे नौ यात्रियों की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई, अन्य घायलों का भैरहवा के भीम अस्पताल व मेडिकल कॉलेज में इलाज हो रहा है। मृतकों की पहचान कराने की कोशिश जारी है।

नदी में डूबने से 3 बच्चों सहित 7 की मौत, मुख्यमंत्री ने जताया शोक…

नदी में डूबने से 3 बच्चों सहित 7 की मौत, मुख्यमंत्री ने जताया शोक…

कुड्डालोर : तमिलनाडु के कुड्डालोर जिले में एक बड़ा हादसा हुआ। जिले के गादीलम नदी पर बने एक चेक डैम में नहाने के दौरान तीन बच्चों समेत सात लोगों की डूबने से मौत हो गई। नेल्लीकुप्पम पुलिस ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही फायर एंड रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। आगे की जांच जारी है।

इस घटना पर तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन ने अपनी संवेदना व्यक्त की। इसके साथ ही उन्होंने गाडिलम नदी पर एक चेक डैम में डूबने वाले बच्चों सहित 7 लोगों के परिवारों के लिए 5-5 लाख रुपये की अनुग्रह राशि की घोषणा की।

पुलिस ने बताया कि कुड्डालोर जिले के गादीलम नदी के पड़ोसी गांवों की लड़कियों का एक समूह रविवार को नदी में स्नान करने आया था। पानी का तेज बहाव के कारण अचानक स्थिति बिगड़ गई, जिसके कारण पानी से खुद के बचाव के जद्दोजहद में 7 लोगों नदी में डूब गए।

कुड्डालोर जिले में दमकल और बचावकर्मी मौके पर पहुंचे। लेकिन दुर्भाग्यवश लड़कियों को बचाने की कोशिश में नाकाम रहे। पुलिस ने घटना की सूचना देते हुए बताया कि बाद में शवों को निकाल लिया गया।
 

बड़ी खबर : उत्तरकाशी हादसा में 25 श्रद्धालुओं की हुई दर्दनाक मौत, पीएम मोदी ने की मृतकों और घायलों के परिजनों को सहायता राशि देने की घोषणा

बड़ी खबर : उत्तरकाशी हादसा में 25 श्रद्धालुओं की हुई दर्दनाक मौत, पीएम मोदी ने की मृतकों और घायलों के परिजनों को सहायता राशि देने की घोषणा

नई दिल्ली | उत्तराखंड के यमुनोत्री हाइवे पर रविवार शाम दर्दनाक हादसा हो गया। यहां डामटा के पास एक बस गहरी खाई में गिर गई। हादसे में बस सवार 25 श्रद्धालुओं की मौत हो गई जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को डामटा के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

वहीं, हादसे के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घटना पर दुख व्यक्त करते हुए मारे गए लोगों के परिजनों को 2-2 लाख और घायलों के परिजनों को 50-50 हजार रुपये की सहायता देने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने घटना पर दुख व्यक्त करते हुए अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए।

जानकारी के मुताबिक रविवार को हरिद्वार से बस मध्य प्रदेश के यात्रियों को लेकर यमुनोत्री धाम के लिए रवाना हुई। शाम करीब पौने सात बजे डामटा के पास रिखाऊ खड्ड के पास अचानक अनियंत्रित होकर 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे की सूचना के बाद एसडीआरएफ, पुलिस, आपदा और राजस्व विभाग की टीमें मौके पर पहुंची और रेस्क्यू कार्य में जुट गई। पुलिस अधीक्षक अर्पण यदुवंशी ने बताया कि बस में चालक समेत 30 लोग सवार थे। घटना में 23 लोगों की मौके पर ही मौत हुई है, जबकि 05 लोग गंभीर घायल हुए हैं।

मौके पर मौजूद पुलिस ने बताया कि अब तक 23 लोगों के शव गिन लिए गए हैं और 09 शव खाई से निकाल लिए थे। जबकि अन्य के लिए रेस्क्यू जारी है। डामटा हादसे पर प्रधानमंत्री कार्यालय ने ट्वीट कर जानकारी दी कि, प्रधानमंत्री ने दुर्घटना में जान गंवाने वालों के परिजनों के लिए पीएम राहत कोष से दो दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि की घोषणा की है। घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे।

हादसे का काफी देर बाद चला पता
डामटा के पास यात्रियों की बस ऐसे निर्जन स्थान पर खाई में गिरी कि, कोई इनकी चीख पुकार सुनने वाला तक मौजूद नहीं था। बताया जा रहा है कि, यहां से वाहनों में जा रहे यात्रियों को हादसे का पता चला। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। जिस स्थान पर हादसा हुआ, वहां पर दो से तीन गाड़ियां पास हो सकती हैं। समझा जा रहा है कि, शाम की धुंधली रोशनी में संभवत: ओवरस्पीड के कारण यह हादसा हुआ।

मुख्यमंत्री आपदा कंट्रोल रूम पहुंचे
मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने डामटा हादसे के बाद सचिवालय स्थित आपदा कंट्रोल रूम पहुँच कर बचाव कार्यों के बारे में जानकारी ली और मौके पर मौजूद अफसरों को जरूरी निर्देश दिए।

ट्रैफिक कांस्टेबल ने डिलीवरी बॉय से की मारपीट और मोबाइल भी छीना, उसके बाद कांस्टेबल के साथ हुआ ये.... देखें विडियो

ट्रैफिक कांस्टेबल ने डिलीवरी बॉय से की मारपीट और मोबाइल भी छीना, उसके बाद कांस्टेबल के साथ हुआ ये.... देखें विडियो

कोयंबटूर | तमिलनाडु के कोयंबटूर में डिलीवरी बॉय को थप्पड़ मारने के आरोप में ट्रैफिक कॉस्टेबल पर एक्शन लिया गया है. इस घटना का वीडियो वायरल होने और डिलीवरी एजेंट की शिकायत के बाद आरोपी पुलिसकर्मी का ट्रांसफर कंट्रोल रूम में कर दिया गया. डिलीवरी बॉय के साथ दुर्व्यवहार की यह घटना शुक्रवार शाम की है.

ट्विटर पोस्ट किए गए इस वीडियो में देखा जा सकता है कि, इस ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने डिलीवरी बॉय को दो बार थप्पड़ मारे और उससे मोबाइल फोन, बाइक की चाबी छीन ली. इसके अलावा मोटरसाइकिल को नुकसान भी पहुंचाया.

न्यूज एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, शुक्रवार शाम को डिलीवरी एजेंट मोहनसुंदरम फन मॉल जंक्शन पर खड़ा था. इस दौरान उसने देखा कि एक तेज रफ्तार निजी स्कूल वैन उसके वाहन और एक पैदल यात्री को टक्कर मारने वाली है. उसने तुरंत ड्राइवर को रोक लिया. इस वजह से वहां कुछ देर के लिए ट्रैफिक जाम हो गया. हंगामा देख ट्रैफिक आरक्षक ने बीच बचाव किया और डिलीवरी मैन के साथ मारपीट की.

पुलिस अधिकारी ने कथित तौर पर उससे डिलीवरी बॉय से कहा कि, यदि कोई ट्रैफिक समस्या उत्पन्न होती है, तो पुलिस उस पर गौर करेगी.

इस घटना के बाद डिलीवरी पार्टनर ने शनिवार को शहर के पुलिस आयुक्त के पास शिकायत दर्ज कराई और ट्रैफिक कांस्टेबल के खिलाफ कार्रवाई की मांग की. मोहनसुंदरम की शिकायत पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारी हरकत में आए और कॉन्स्टेबल सतीश का कंट्रोल रूम में ट्रांसफर कर दिया.