नई दिल्ली: शिक्षा के क्षेत्र में नौकरी की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए सुनहरा अवसर है। दरअसल असम में प्राइमरी टीचर और अपर प्राइमरी टीचर के पदों पर भर्ती निकली है। अहोम सर्व शिक्षा अभियान मिशन की ओर से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक कुल 1346 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए है।
इन पदों पर भर्ती के लिए 15 अगस्त से आवेदन शुरू किए जाएंगे। इच्छुक उम्मीदवारों को ऑफिशियल वेबसाइट ssa.assam.gov.in पर जाकर आवेदन करना होगा। आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को शिक्षक पात्रता परीक्षा पास किया होना चाहिए।
इसके साथ ही शैक्षिक योग्यता संबंधित जानकारी अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं। इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 18-40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। वहीं आरक्षित वर्गों को नियमानुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
पदों का विवरण
कुल पदों की संख्या - 1346
लोअर प्राइमरी - 1143
अपर प्राइमरी (सामाजिक विज्ञान) - 135
अपर प्राइमरी (गणित और विज्ञान) - 68
भर्ती से संबंधित जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट का अवलोकर करें।
कोलकाता: झारखंड में कांग्रेस के तीन विधायक के बाद अब झारखंड हाईकोर्ट के सीनियर वकील राजीव कुमार को 50 लाख रुपये कैश के साथ कोलकाता में गिरफ्तार किया गया है। कोलकाता पुलिस का ARS विभाग ने उन्हें हैरिसन स्ट्रीट स्थित बिजनेस कॉम्प्लेक्स से गिरफ्तार किया है।
बताया जा रहा है कि उन्होंने कथित तौर पर कोलकाता के एक व्यवसायी के खिलाफ रांची हाईकोर्ट में एक जनहित याचिका दायर की थी और पीआईएल को वापस लेने के लिए 10 करोड़ रुपये मांग रहे थे। बातचीत के बाद, एक करोड़ रुपये पर डील पक्की हो गई जिसके लिए 50 लाख रुपये की पहली किस्त का भुगतान किया गया और वहीं कथित तौर पर उन्हें रंगे हाथों पकड़ा गया।
कोलकाता पुलिस ने हमें कोई जानकारी नहीं दी है: रांची पुलिस
रांची पुलिस ने कहा है कि कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में कोलकाता पुलिस द्वारा रांची के रहने वाले वकील राजीव कुमार की गिरफ्तारी की जानकारी दी गई है। कोलकाता पुलिस ने हमें कोई जानकारी नहीं दी है। अधिवक्ता की गिरफ्तारी का हमसे कहीं कोई संबंध नहीं है।
"पीआईएल मैन" के रूप में जाने जाते हैं राजीव कुमार
झारखंड में "पीआईएल मैन" के रूप में जाने जाने वाले कुमार ने हाल ही में एक याचिकाकर्ता शिव शंकर शर्मा की ओर से तीन जनहित याचिकाएं दायर की थीं। दो जनहित याचिकाएं मुख्यमंत्री सोरेन को निर्देशित की गई थीं। इनमें से एक में सोरेन पर खनन विभाग को संभालने के दौरान खुद के नाम खनन पट्टा करने का आरोप लगाया गया है। इनकी जांच वर्तमान में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा की जा रही है।
पूजा सिंघल के खिलाफ जनहित याचिका में भी वकील हैं राजीव कुमार
कुमार एक जनहित याचिका में भी वकील हैं, जिसमें मनरेगा में वित्तीय अनियमितता का आरोप लगाया गया था, जिसके कारण ईडी ने झारखंड खनन सचिव पूजा सिंघल और सोरेन के सहयोगी पंकज मिश्रा को गिरफ्तार किया था।
शर्मनाक : मां के शव को बाइक पर 80 किलोमीटर ले गया बेबस बेटा, मध्य प्रदेश के शहडोल में मर गई 'मानवता'
मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के शहडोल मेडिकल कॉलेज (Shahdol Medical College) में एक महिला की मौत के बाद शव वाहन तक नहीं उपलब्ध कराया गया, जिसकी वजह से उसके बेबस बेटों को उनका शव (Mother's Dead Body) बाइक से लेकर जाना पड़ा।
बताया जा रहा है कि महिला की मौत के बाद शव वाहन तक नहीं उपलब्ध कराया गया इसके बाद बेटों को मां का शव लकड़ी की एक पटरी में बाधकर बाइक से शहडोल जिले से अनूपपुर तक 80 किलोमीटर दूर अपने घर लेकर गए।
क्या है ये सारा मामला
मध्य प्रदेश के शहडोल के पास अनूपपुर के की रहने वाली महिला जयमंत्री यादव को सीने में तकलीफ होने के कारण बेटों ने उपचार जिला अस्पताल शहडोल में भर्ती कराया था जहां हालत खराब होने के कारण मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर किया गया था वहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
मृतका के बेटों ने जिला अस्पताल की नर्सों पर लापरवाही से इलाज करने का आरोप लगाते हुए मां की मौत के लिए मेडिकल अस्पताल प्रबंधन को जिम्मेदार ठहराया, हालांकि ये पीड़ा यहीं नहीं खत्म हुई मां की डेथ के बाद उन्हें अपनी मां के शव को बाइक पर लाना पड़ा।
बेटों ने बताया कि अस्पताल में मौत के बाद शव वाहन नहीं उपलब्ध कराया गया
बेटों ने बताया कि अस्पताल में मौत के बाद शव वाहन नहीं उपलब्ध कराया गया, प्राइवेट शव वाहन वाले ने पांच हजार रुपए मांगें, लेकिन परिजनों के पास इतने पैसे नहीं थे, आखिरकार बेटों ने मां के शव को बाइक पर घर ले जाने का फैसला किया, फिर सौ रुपए की एक लकड़ी की पटिया खरीदी और उसके ऊपर शव को बांधकर बाइक से 80 किलोमीटर का सफर तय कर अपने घर अनूपपुर पहुंचे।
केंद्रीय कर्मचारियों के लिए ये महीना कई खुशखबरी लाने वाला है. इस महीने के अंत तक कर्मचारियों को 3 बड़े तोहफे मिलने की उम्मीद है. पहला तोहफा कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) को लेकर है, क्योंकि इसमें एक बार फिर 4 से 5 फीसदी की बढ़ोतरी हो सकती है. दूसरा तोहफा, DA एरियर पर सरकार से चल रही बातचीत पर फैसला आ सकता है. वहीं तीसरा तोहफा प्रोविडेंट फंड (PF) से जुड़ा है जिसके तहत पीएफ खाते में ब्याज के पैसे इस महीने के अंत तक आ सकते हैं. यानी कर्मचारियों के खाते में इस महीने मोटी रकम आने वाली है.
फिर बढ़ेगा महंगाई भत्ता!
दरअसल, डीए में बढ़ोतरी एआईसीपीआई के आंकड़ों पर निर्भर करती है. इससे पहले मई महीने के AICPI इंडेक्स के आंकड़ों से भी कर्मचारियों के डीए में बढ़ोतरी फिक्स हो गई थी. फरवरी के बाद तेजी से बढ़ते AICPI इंडेक्स के आंकड़ों से यह पूरी उम्मीद थी कि जून का AICPI इंडेक्स मई के मुकाबले ऊपर ही आएगा. अप्रैल के बाद मई के AICPI इंडेक्स के नंबर में बड़ा उछाल आया है. मई में इसमें 1.3 प्वाइंट की तेजी आई थी और यह बढ़कर 129 प्वाइंट पर पहुंच गया था. जून का आंकड़ा 129.2 पर पहुंच गया है. अब उम्मीद है कि इस बार डीए में होने वाली बढ़ोतरी कम से कम 4 प्रतिशत रहेगी.
डीए एरियर पर बातचीत पर फैसला
गौरतलब है कि 18 महीने से पेंडिंग एरियर (DR) का मामला अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक पहुंच गया है, जिस पर जल्द फैसला आ सकता है. ऐसे में केंद्रीय कर्मचारियों को केंद्र सरकार से पूरी उम्मीद है कि जल्दी ही महंगाई भत्ता उन्हें मिल जाएगा. आपको बता दें कि वित्त मंत्रालय ने कोविड-19 महामारी की वजह से मई 2020 में DA बढ़ोतरी को 30 जून 2021 तक के लिए रोक दिया था. 3 अगस्त को होने वाली बैठक में इस पर चर्चा हो सकती है.
PF के ब्याज का पैसा भी मिलेगा
कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) के 7 करोड़ से ज्यादा अकाउंट होल्डर्स के खाते में ब्याज की खुशखबरी मिल सकती है. गौरतलब है कि इस महीने पीएफ खाताधारकों के बैंक खाते में ब्याज का पैसा ट्रांसफर हो सकता है, क्योंकि अब तक मिली जानकारी के अनुसार, पीएफ की गणना हो चुकी है. बताया जा रहा है इस बार 8.1% के हिसाब से इस बार पीएफ का ब्याज खाते में आएगा
राजस्थान: तंत्र-मंत्र के चक्कर में 16 साल की बुआ ने 7 साल की भतीजी की तलवार से गर्दन काटकर हत्या कर दी। तलवार हाथ में लेकर दौड़ती बेटी को पिता और ताऊ पकड़ने के लिए दौड़े तो उन पर भी हमला कर दिया। डर के मारे घरवाले भाग गए। लड़की कमरे में सो रही भतीजी को घसीटते हुए घर के दूसरे हिस्से में ले गई और ताबड़तोड़ वार कर गर्दन धड़ से अलग कर दी। मामला डूंगरपुर जिले के चितरी थाना इलाके में सोमवार तड़के 3 बजे का है।
घटना झिंझवा फला गांव की है। परिवार के लोगों ने बड़ी मुश्किल से लड़की को पकड़ा। रात 3 बजे घटना की सूचना पुलिस को दी गई। थाना इंचार्ज गोविन्द सिंह मौके पर पहुंचे। घर के बाहर 7 साल की बच्ची की लाश पड़ी थी। घरवालों के बताने पर लड़की को डिटेन कर लिया है। बांसवाड़ा से FSL की टीम को बुलाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। नाबालिग की काउंसिलिंग की जा रही है।
वह घर, जिसमें बच्ची की गर्दन काटकर हत्या की गई। पुलिस टीम ने मौके से सबूत जुटाए।
पूजा में शामिल था दो भाइयों का परिवार
रविवार रात घर में माता की मूर्ति स्थापित कर पूजा की गई थी। पूजा में नाबालिग लड़की के साथ ही उसके ताऊ का परिवार शामिल हुआ था। देर रात नाबालिग में माता का असर आने का दावा किया गया। वह बाल खोलकर सिर घुमाने लगी। तलवार हाथ में ले ली और उत्पात करने लगी। लड़की कह रही थी- मैं सबको मार डालूंगी। उससे डरकर परिवार के लोग भाग गए। घर में 7 साल की बच्ची सो रही थी। इस दौरान नाबालिग बुआ ने अपनी भतीजी की गर्दन पर तलवार से हमला कर दिया।
परिजनों का दावा है कि पूजा-पाठ के दौरान नाबालिग लड़की में माता का असर हुआ। उसने तलवार उठा ली। कहा- सबको मार डालूंगी।
अमावस्या से तीज तक थी पूजा
इंचार्ज गोविंद सिंह ने बताया कि घर में अमावस्या से हरियाली तीज तक दशा माता व्रत का पर्व मनाया जा रहा था। घर में दशा माता की प्रतिमा स्थापित की गई थी। रोजाना सुबह-शाम पूजा की जा रही थी।
आरोपी नाबालिग लड़की को पुलिस ने डिटेन कर चुकी है। थाने में भी वह नीचे बैठकर पूजा-पाठ करने लगी। उससे पूछताछ की जा रही है।
मुंबई। शिवसेना सांसद संजय राउत को पात्रा चॉल स्कैम में राहत नहीं मिली। कोर्ट में सुनवाई के बाद उन्हें चार अगस्त तक की रिमांड पर भेज दिया गया। ईडी ने कोर्ट से आठ दिन की रिमांड मांगी थी, लेकिन वह चार अगस्त तक ईडी की हिरासत में रहेंगे। गौरतलब है कि कल शाम को ईडी ने संजय राउत को उनके घर से हिरासत में लिया था। इसके बाद करीब आधी रात को उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। आज सुबह मेडिकल कराने के बाद ईडी उन्हें लेकर कोर्ट पहुंची जहां काफी देर तक सुनवाई होती रही। वहीं ईडी का कहना है कि संजय राउत जांच में सहयोग नहीं कर रहे हैं।
उद्धव ठाकरे ने लिया संजय राउत का पक्ष
वहीं आज सोमवार को महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने संजय राउत का खुलकर समर्थन किया। उन्होंने संजय राउत को असली शिवसैनिक और बालासाहेब का असली सिपाही बताया। इस दौरान उद्धव ने भाजपा को जमकर खरी-खोटी सुनाई। उद्धव ने कहा कि संजय राउत उनके सामने झुके नहीं। इससे पहले उद्धव ठाकरे संजय राउत के घर भी पहुंचे थे और उनके परिवार से मुलाकात भी की थी।
कल रात हुई थी गिरफ्तारी
बता दें कि ईडी ने रविवार रात को शिवसेना सांसद संजय राउत को गिरफ्तार किया था। यह गिरफ्तारी 1,200 करोड़ रुपए के पात्रा चॉल घोटाला मामले में की गई है। इससे पहले ईडी ने संजय के घर करीब 17 घंअे की तलाशी ली थी। इस दौरान पूछताछ भी की गई थी। वहीं ईडी द्वारा हिरासत में लिए जाने के बाद संजय राउत भगवा गमछा लहराते हुए बाहर निकले थे। इसके अलावा वह अपनी कार में सवार होकर बेहद स्टायलिश अंदाज में ईडी दफ्तर पहुंचे थे। इससे पहले उनके घर पर काफी इमोशनल माहौल हो गया था। एक वीडियो में दिखा था कि घर से निकलने से पहले संजय की मां ने उनकी आरती उतारी थी।
मुंबईः मुंबई के मलाड इलाके में एक महिला द्वारा गलती से मैगी में चूहे मारने वाला जहर खाने का मामला सामने आया है। दरअसल, एक महिला ने चूहे मारने के लिए टमाटर के ऊपर जहर लगाकर रखा था कि इसी दौरान उसने गलती से वहीं टमाटर काटकर मैगी में मिला दिया और टीवी देखते देखते वह सारी मैगी खा गई। करीब एक हफ्ते तक चले इलाज के बावजूद महिला को बचाया नहीं जा सका।
पंजाब केसरी के मुताबिक घटना मुंबई के मलाड इलाके की जहां एक 35 साल की रेखा देवी मार्वे रोड पर पास्कल बाड़ी में पति और देवर के साथ रहती थी। पुलिस के मुताबिक, 20 जुलाई को महिला घर में अकेली थी और उसका पति और देवर काम पर गए थे। इसी दौरान उसने चूहे मारने के लिए एक टमाटर पर जहर लगा कर रख दिया कि इस बीच वह मैगी बनाने लगी और गलती से वही टमाटर मैगी में डालकर खा लिया, कुछ घंटे बाद जब उसकी तबीयत बिगड़ने लगी तो घर आए पति और देवर उसे लेकर शताब्दी अस्पताल पहुंचे जहां करीब एक हफ्ते तक इलाज चला लेकिन बुधवार को महिला की मौत हो गई।
वहीं, मरने से पहले महिला ने पुलिस को दिए बयान में बताया था । कि उसने घर में चूहे मारने के लिए एक टमाटर पर जहर लगाकर रखा था। टीवी देखते-देखते उसने गलती से वही टमाटर अपनी मैगी में काटकर डाल लिया और खा लिया, इसके बाद हादसे में मौत की रिपोर्ट बनाकर दर्ज कर ली गई है।
मध्यप्रदेश के जबलपुर में चंडाल भाटा क्षेत्र में न्यू लाइफ मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में सोमवार दोपहर को आग लग गई। थोड़ी ही देर में उसने विकराल रूप ले लिया। इसमें कई मरीज झुलस गए। ऑफिस के स्टाफ समेत दस लोगों की मौत हो गई। कुछ लोग गंभीर भी बताए जा रहे हैं। कुछ गंभीर झुलसे मरीजों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती किया गया है।
आग लगने के बाद फायर ब्रिगेड उसे बुझाने के लिए मौके पर पहुंच गई थी। तत्काल वरिष्ठ प्रशासनिक और पुलिस अफसरों ने भी मोर्चा संभाल लिया। जबलपुर एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा ने आठ लोगों के मारे जाने की पुष्टि की है। वहीं, कलेक्टर इलैया राजा ने आशंका जताई कि मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। उन्होंने जांच के आदेश दे दिए हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कमलनाथ ने घटना पर दुख जताया है। मध्यप्रदेश सरकार ने मरने वालों के परिवारों के लिए पांच-पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। वोल्टेड में उतार-चढ़ाव की वजह से जनरेटर से भड़की आग
आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक दो लोगों की स्थिति बेहद नाजुक बनी हुई है। जो झुलस गए थे, उन्हें शहर के अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। मरने वालों में अस्पताल के कर्मचारी और मरीज भी शामिल है। प्राथमिक जांच में कहा जा रहा है कि वोल्टेज में फ्लक्चुएशन हो रहा था। इसकी वजह से जनरेटर से आग भड़की और उसने पूरी इमारत को अपने आगोश में ले लिया।
शिवराज ने घोषित किया मुआवजा
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोशल मीडिया पर कहा कि जबलपुर के एक अस्पताल में भीषण अग्नि दुर्घटना का दुखद समाचार प्राप्त हुआ है। स्थानीय प्रशासन और कलेक्टर से निरंतर संपर्क में हूं। मुख्य सचिव को संपूर्ण मामले पर नजर बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। राहत एवं बचाव के लिए हरसंभव प्रयास किये जा रहे हैं। जबलपुर के न्यू लाइफ अस्पताल में आग से हुई दुर्घटना में अमूल्य जिंदगियों के असमय निधन के समाचार से हृदय दु:ख से भरा हुआ है। ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और परिजनों को यह गहन दु:ख सहन करने की शक्ति देने एवं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। दु:ख की इस घड़ी में शोकाकुल परिवार स्वयं को अकेला न समझें,मैं और संपूर्ण मध्यप्रदेश परिवार के साथ है। राज्य सरकार की ओर से मृतकों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये और गंभीर रूप से घायलों को 50-50 हजार रुपये की सहायता प्रदान की जाएगी। घायलों के संपूर्ण इलाज का व्यय भी सरकार वहन करेगी।
कमलनाथ ने भी जताया दुख
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ ने कहा कि जबलपुर के एक निजी अस्पताल में आग लगने से कई लोगों की मृत्यु होने और बहुत से लोगों के हताहत होने का समाचार प्राप्त हुआ। यह अत्यंत पीड़ादायक घटना है। मैं मृतकों की आत्मा की शांति की प्रार्थना करता हूं। अग्निकांड में झुलसे लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।
भोपाल: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश के शासकीय कर्मचारियों के लिए बड़ी घोषणा की है। दरअसल सीएम शिवराज ने श्रावण माह के तीसरे सोमवार की बधाई देते हुए महंगाई भत्ता बढ़ाने का ऐलान किया है।
सीएम चौहान ने घोषणा करते हुए बताया कि प्रदेश के शासकीय सेवकों के महंगाई भत्ते, जो वर्तमान में 31 प्रतिशत है, जिसको 3 प्रतिशत बढ़ाकर 34 प्रतिशत किए जाने का निर्णय लिया गया है। यह महंगाई भत्ता, केंद्र सरकार के शासकीय सेवकों के बराबर होगा।
बता दें कि बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता अगस्त के वेतन में ही जोड़कर दिया जाएगा। सितंबर में मिलने वाले भुगतान में बढ़े हुए डीए का भुगतान दिया जाएगा।
सीएम शिवराज सिंह ने कहा कि इससे शासन के ऊपर लगभग 625 करोड़ रुपये का अतिरिक्त वित्तीय भार आयेगा, लेकिन साढ़े सात लाख से अधिक कर्मचारी भाई-बहनों को इसका लाभ मिलेगा, इसलिए उनकी बेहतरी के लिए हमने यह फैसला किया है।
उत्तराखंड। तीर्थनगरी ऋषिकेश में एक युवती से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। यहां आवास विकास कालोनी में संचालित नशा मुक्ति केंद्र में हरिद्वार की एक युवती के साथ आरोपियों ने सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हरिद्वार के रुड़की निवासी एक युवती ने कोतवाली पुलिस को आवास विकास स्थित एक नशामुक्ति केंद्र में दुष्कर्म की शिकायत दर्ज करवाई। युवती ने बताया रुड़की निवासी परिचित हन्नी उसको ऋषिकेश में आवास विकास स्थित नशा मुक्ति केंद्र में उपचार के लिए लेकर गया। बताया कि नशा मुक्ति केंद्र का संचालन दिल्ली निवासी एक महिला करती है। युवती का आरोप है कि युवक ने नशा मुक्ति केंद्र में कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। इसके बाद युवक और उसके साथी ने नशे की हालत में उसके साथ दुष्कर्म किया।इस दौरान युवक ने उसकी अश्लील वीडियो बना ली। युवक ने दुष्कर्म की बात किसी को बताने पर वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी। युवती ने आरोप लगाया कि युवक ने उसको ब्लैकमेल कर कई शहरों में भेजा। इस दौरान कई लोगों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। युवती ने पुलिस को तहरीर देने के बाद एसएसपी को भी पत्र भेजकर न्याय की गुहार लगाई। पुलिस ने युवती की तहरीर पर पुलिस ने हरिद्वार के रुड़की निवासी आरोपी हन्नी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। घटना डेढ़ महीने पहले का बताई गई है। उन्होंने बताया कि युवती और आरोपी दोनों रुड़की के ही रहने वाले है। बताया मामले की जांच की जा रही है।
LPG Price Reduced: एलपीजी सिलेंडर इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों को राहत मिली है क्योंकि कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (19किलोग्राम वाला) के दाम आज घटाए गए हैं. इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOC) ने कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम में कटौती कर दी है. इसके बाद दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर के दाम 36 रुपये सस्ते हुए हैं.
जानिए कितने सस्ते हुए आज कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम
दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर के दाम में 36 रुपये की कटौती के बाद ये 1976.50 रुपये प्रति सिलेंडर हो गया है. पहले इसके दाम 2012.50 रुपये प्रति सिलेंडर थे.
कोलकाता में एलपीजी सिलेंडर के दाम में 36.50 रुपये की कटौती के बाद ये 2095.50 रुपये प्रति सिलेंडर हो गया है. पहले इसके दाम 2132 रुपये प्रति सिलेंडर थे.
मुंबई में एलपीजी सिलेंडर के दाम में 36 रुपये की कटौती के बाद ये 1936.50 रुपये प्रति सिलेंडर हो गया है जो पहले 1972.50 रुपये प्रति सिलेंडर था.
चेन्नई में एलपीजी सिलेंडर के दाम में 36.50 रुपये की कटौती के बाद ये 2141 रुपये प्रति सिलेंडर हो गया है. पहले इसके दाम 2177.50 रुपये प्रति सिलेंडर थे.
किन्हें मिलेगा फायदा
इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन यानी आईओसी की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में 36 रुपये तक की कटौती की गई है. 19 किलोग्राम वाला सिलेंडर 36 रुपये प्रति सस्ता होने का मुख्य फायदा रेस्टोरेंट, होटल, ढाबे और अन्य कमर्शियल यूज करने वालों को मिलेगा.
घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम
बिना सब्सिडी वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम आज न तो महंगे हुए हैं और न ही सस्ते हुए हैं. 14.2 किलो वाला घरेलू एलपीजी सिलेंडर 6 जुलाई के रेट पर ही मिल रहा है और इसमें कोई बदलाव नहीं किया गया है. घरेलू गैस सिलेंडर के दाम देखें तो ये 1000 रुपये के पार बने हुए हैं. दिल्ली में ये 1053 रुपये, मुंबई में 1053 रुपये , कोलकाता में 1079 रुपये और चेन्नई में 1068.50 रुपये का मिल रहा है और इसके दामों पर कोई राहत नहीं मिली है.
Rules Changing From 1 August 2022: आज से अगस्त का महीना शुरू हो गया है. आपकी आर्थिक जिंदगी में कई तरह के बदलाव आज से लागू होने जा रहे हैं. इनमें बीओबी का पॉजिटिव पे सिस्टम लागू होने से लेकर इनकम टैक्स रिटर्न भरने पर पेनल्टी लगने जैसे कई बदलाव हैं जिनकी जानकारी आपको रखना जरूरी है.
बैंक ऑफ बड़ौदा का पॉजिटिव पे सिस्टम लागू
आज से बैंक ऑफ बड़ौदा के ग्राहकों को चेक पेमेंट करते वक्त पॉजिटिव पे सिस्टम का पालन करना होगा. यह एक ऐसा सिस्टम है, जिसमें 5 लाख रुपये से अधिक का चेक जारी करने पर आपको उसकी डिजिटल जानकारी दर्ज करनी होगी. चेक में आपको SMS , एटीएम, इंटरनेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग के द्वारा बेनेफिशियरी का नाम, अकाउंट नंबर, अमाउंट, चेक नंबर आदि दर्ज करना होगा. इसके बाद इन सभी जानकारी को क्रॉस वेरीफाई किया जाएगा और उसके बाद ही चेक को क्लियर किया जाएगा. इस पूरे सिस्टम को पॉजिटिव पे सिस्टम (BOB Positive Pay System) कहा जाता है.
एलपीजी की कीमतों में कटौती
आज से एलपीजी की कीमत में कटौती हो गई है और इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम में 36 रुपये की कटौती की है. दिल्ली में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर 36 रुपये सस्ता होकर 1976.50 रुपये का मिलेगा. मुंबई में भी एलपीजी सिलेंडर 36 रुपये सस्ता हुआ है. वहीं कोलकाता और चेन्नई में 36.50 रुपये की कटौती एलपीजी सिलेंडर में हुई है.
आयकर रिटर्न भरने पर देना होगा जुर्माना
वित्त वर्ष 2021-2022 और असेसमेंट ईयर 2022-2023 का आईटीआर फाइल करने की आखिरी तारीख 31 जुलाई थी और अब आज से इसकी फाइलिंग करने वालों को जुर्माना देना पड़ेगा. जिनकी सालाना इनकम 5 लाख रुपये से ज्यादा है उनको 5000 रुपये की पेनाल्टी के साथ 31 दिसंबर 2022 से पहले आईटीआर फाइल करना होगा. वहीं 5 लाख रुपये से कम इनकम वाले लोगों को 1000 पेनाल्टी के साथ इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करना होगा.
इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक की डोरस्टेप बैंकिंग पर शुल्क लगेगा
1 अगस्त 2022 यानी आज से डाक विभाग का इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक घर पर बैंकिंग सुविधाओं के लिए शुल्क वसूलेगा. आईपीपीबी विभिन्न प्रकार की सेवाओं के लिए प्रति सेवा 20 रुपये + जीएसटी वसूला करेगा.
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की केवाईसी
पीएम किसान सम्मान निधि योजना की केवाईसी के लिए भी आपको 31 जुलाई का वक्त दिया गया था. ऐसा न करने वाले किसानों को इस योजना की 12 वीं किस्त का लाभ नहीं मिलेगा.
वोटर आईडी और आधार को लिंक करने का अभियान आज से शुरू
आज यानी 1 अगस्त 2022 से आधार कार्ड (Aadhaar Card) और वोटर आईडी कार्ड (Voter ID Card) को लिंक करने का खास अभियान शुरू हो रहा है. इस अभियान के जरिए चुनाव आयोग देश भर की मतदाता सूची को आधार से जोड़ने की तैयारी कर रहा है. यह खास कैंपेन महाराष्ट्र और झारखंड जैसे राज्यों से शुरू होने जा रहा है.
HDFC के लोन की दरों में इजाफा आज से लागू
HDFC ने ब्याज दरों में 0.25 फीसदी का इजाफा कर दिया है और नई दरें आज से यानी 1 अगस्त से लागू हो गई हैं. इसका असर नए और पुराने दोनों ही ग्राहकों को पड़ेगा. HDFC ने हाउसिंग लोन पर अपनी रिटेल प्राइम लेंडिंग रेट्स में इजाफा कर दिया है. ये वो दर होती है जिसपर एडजस्टेबल रेट होम लोन बेंचमार्क होता है. इससे पहले कंपनी ने 9 जून को भी RPLR में 50 बेसिस प्वाइंट का इजाफा किया था.
August Bank Holidays: अगस्त का महीना आज से शुरू हो गया है और इस साल अगस्त में काफी सारे बैंक अवकाश देखने को मिलेंगे. आरबीआई की बैंक हॉलिडे की जारी लिस्ट को देखें तो देश के अलग-अलग राज्यों में मिलाकर कुल 18 दिन अगस्त में बैंक हॉलिडे रहेगा. बता दें कि इन 18 दिनों में सभी राज्यों में एक साथ बैंक हॉलिडे नहीं रहेगा.
अगस्त में स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2022) का नेशनल हॉलिडे तो है ही, रक्षाबंधन (Rakshabandhan 2022), जन्माष्टमी (Janmashtami 2022) जैसे त्योहार भी आ रहे हैं जिस दिन बैंकों में अवकाश रहेगा. अगर आपको अगस्त में आर्थिक लेनदेन या अन्य किसी कारण से बैंक जाना है तो पहले आपको जान लेना चाहिए कि आपके राज्य में किस दिन बैंकों में अवकाश के कारण काम नहीं होगा. यहां हम राज्यवार बैंक हॉलिडे की लिस्ट बता रहे हैं जिससे आपको आसानी होगी.
अगस्त की बैंक हॉलिडे की लिस्ट
1 अगस्त- द्रुपका शे-जी (सिक्किम में बैंक हॉलिडे रहेगा)
7 अगस्त – पहला रविवार (साप्ताहिक अवकाश)
8 अगस्त- मुहर्रम (जम्मू-कश्मीर में बैंकों की छुट्टी रहेगी)
9 अगस्त- मुहर्रम (अगरतला, अहमदाबाद, अइजोल, बेलापुर, बेंगलुरु, भोपाल, चेन्नई, हैदराबाद, जयपुर, कानुपर, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, पटना, रायपुर और रांची में बैंक अवकाश रहेगा)
11 अगस्त- रक्षाबंधन
12 अगस्त- रक्षाबंधन (कानपुर, लखनऊ में बैंक अवकाश)
13 अगस्त- दूसरे शनिवार का अवकाश
14 अगस्त- रविवार का साप्ताहिक अवकाश
15 अगस्त- स्वतंत्रता दिवस (नेशनल हॉलिडे)
16 अगस्त- पारसी नववर्ष (मुंबई, नागपुर में बैंक हॉलिडे)
18 अगस्त- जन्माष्टमी
19 अगस्त- जन्माष्टमी श्रवण वाद-8/कृष्ण जयंती (अहमदाबाद, भोपाल, चंडीगढ़, चेन्नई, गंगटोक, जयपुर, जम्मू, गटना, रायपुर, रांची, शिलांग, शिमला, श्रीनगर में बैंक बंद)
20 अगस्त- कृष्ण अष्ठमी (हैदराबाद में बंद रहेंगे बैंक)
21 अगस्त- रविवार (साप्ताहिक अवकाश)
27 अगस्त- चौथा शनिवार (साप्ताहिक अवकाश)
28 अगस्त- रविवार (साप्ताहिक अवकाश)
29 अगस्त- श्रीमंत शंकरदेव तिथि (गुवाहाटी में बैंक बंद)
31 अगस्त- गणेश चतुर्थी (गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक में बैंक बंद)
UP News: समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) ने राष्ट्रपति चुनाव (President Election) में द्रौपदी मुर्मू (Droupadi Murmu) का विरोध किया और यशवंत सिन्हा (Yashwant Sinha) का अपना समर्थन दिया. लेकिन अब सपा ने एक नया दांव चला है. दरअसल, उत्तर प्रदेश में विधान परिषद (UP MLC Election0 की दो सीटों पर उपचुनाव होना है. इसके लिए 11 अगस्त को वोट डाले जाएंगे और इस चुनाव में सपा ने संख्या बल ना होते हुए भी अपना एक उम्मीदवार उतारा है. यह उम्मीदवार आदिवासी समाज से आती हैं. इसके जरिए सपा ये मैसेज देने में जुट गई है कि वह आदिवासी समाज का विरोध नहीं करती बल्कि उसे अपने साथ लेकर चलती है. हालांकि इस चुनाव में पार्टी को जीत मिलने की उम्मीद काफी कम है.
कौन हैं कीर्ति कोल
उत्तर प्रदेश में विधान परिषद की दो सीटों पर 11 अक्टूबर को उपचुनाव के लिए वोट डाले जाएंगे. बीजेपी ने इन दोनों सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नाम की घोषणा शनिवार को ही कर दी थी. लेकिन रविवार को सपा ने भी एक सीट पर अपना उम्मीदवार उतार दिया. हालांकि पहले लगभग सपा ने इस चुनाव में अपना उम्मीदवार न उतारने का मन बनाया था. लेकिन आखिरी वक्त पर सपा ने जो दांव चला है, उसके जरिए उसने एक तीर से कई निशाने साधने की कोशिश की है.
पहला तो यह कि उसने जिसे अपना उम्मीदवार बनाया है वह आदिवासी समाज से आने वाली महिला हैं. पार्टी ने कीर्ति कोल को इस चुनाव में अपना उम्मीदवार बनाया है जो उत्तर प्रदेश के ट्राइबल इलाके सोनभद्र से आती हैं. वह छानवे विधानसभा सीट से चुनाव लड़ चुकी हैं. साथ ही अपना उम्मीदवार उतार के सपा ने निर्विरोध निर्वाचन की जो संभावना थी उसे खत्म कर दिया है. यानी अब इस उपचुनाव में 11 अगस्त को वोट डाले जाएंगे.
ये है वजह
हालांकि सपा के पास वह संख्या बल नहीं है जिससे वह अपने उम्मीदवार को विधान परिषद के इस उपचुनाव में जीत दिला सके. लेकिन उसके बावजूद उसने दो सीटों में से सिर्फ एक सीट पर अपना उम्मीदवार उतारा है. दरअसल, इसके पीछे माना जा रहा है कि पार्टी की खास रणनीति है. जिस तरह से द्रौपदी मुर्मू का विरोध करके सपा की इमेज आदिवासी समाज का विरोध करने वाली पार्टी के तौर पर उभरी है, उससे 2024 को लोकसभा चुनाव से पहले बाहर आया जाए. इसीलिए पार्टी ने रणनीति के तहत कीर्ति कोल को अपना उम्मीदवार बनाया है. कीर्ति उसी इलाके से आती हैं, जहां उत्तर प्रदेश में विधानसभा की दो सीटें आदिवासी समाज के लिए रिजर्व हैं. कीर्ति कोल इससे पहले सपा की विधानसभा उम्मीदवार भी उसी क्षेत्र से रह चुकी हैं.
कैसे होता है चुनाव
यूपी विधान परिषद का यह चुनाव वरीयता का चुनाव होता है. यानी विधायक उम्मीदवार के नाम के आगे वरीयता क्रम एक दो या तीन लिखते हैं. अब यह कैसे निर्धारण होता है कि किसे कितने वोट मिलने पर उसकी जीत सुनिश्चित होगी. इसके लिए जो फार्मूला है उसके अंतर्गत विधान परिषद की जितनी सीटों पर चुनाव होना है, उस संख्या में एक जोड़ते हैं. विधानसभा के कुल सदस्यों की संख्या में उससे भाग दे देते हैं. जो संख्या आती है उसमें फिर एक जोड़ देते हैं. इस तरह से 403 विधायकों के विधानसभा में विधान परिषद की एक सीट जीतने के लिए इस बार 135.3 वोट की आवश्यकता है. यानी विधान परिषद के एक सीट जीतने के लिए 135 विधायकों के वोट की जरूरत है. बीजेपी के लिए यह आंकड़ा जुटाना बेहद आसान है.
क्या है समीकरण
बीजेपी के पास अपने 255 विधायक हैं, उसके सहयोगी अपना दल के 12 विधायक हैं और निषाद पार्टी के छह विधायक हैं. यही संख्या मिलाकर 273 हो जाती है. जबकि राष्ट्रपति चुनाव में जिन लोगों ने बीजेपी की मदद की अगर उनको भी जोड़ लिया जाए तो शिवपाल यादव का एक वोट, राजा भैया के 2 वोट और ओम प्रकाश राजभर के 6 वोट यानी कि यह संख्या बढ़कर 282 हो जाती है. जबकि सपा की बात करें तो उसके अपने कुल 111 विधायक है. शिवपाल यादव को उसमें से अलग कर दें तो 110 विधायक होते हैं. जबकि आरएलडी के आठ विधायकों को जोड़ दें तो ये संख्या 118 ही होती हैं. ऐसे में प्रथम वरीयता के 135 वोट से भी सपा पीछे छूट जाती है. जबकि दूसरी वरीयता में भी बीजेपी के दोनों उम्मीदवारों को उतने ही वोट मिलने की उम्मीद है.
नई दिल्ली: भारतीय रेलवे ने देश के कई हिस्सों की ट्रेनों को आज कैंसिल करने का फैसला किया गया है। 31 जुलाई 2022 को रेलवे ने कुल 150 ट्रेनों को रद्द करने करने का फैसला किया है। इसमें मेल ट्रेनें, एक्सप्रेस ट्रेनें और राजधानी, शताब्दी और तेजस जैसी कई प्रीमियम ट्रेनें शामिल है।
आज के रिशेडयूल ट्रेनों की बात करें तो कुल 12 ट्रेनों को आज रिशेडयूल यानी उनके टाइमिंग में बदलाव किया गया है। कालका-शिमला के बीच चलने वाली चार ट्रेनें 52451, 52453, 52459 और 72451 ट्रेन नंबर शामिल है। इसके अलावा धर्माबाद-मनमाड एक्सप्रेस (17688), छपरा-दुर्ग (15159), अर्सिकेरे-हुबली (16213), लोकमान्य तिलक-जयनगर एक्सप्रेस (11061) सहित कुल 12 ट्रेनें इस लिस्ट में शामिल हैं। वहीं कैंसिल ट्रेनों की बात करें तो इसमें पठानकोट-जोगिंदर नगर के रूट की कुल दो ट्रेनों को कैंसिल किया गया है। इसके अलावा कानपुर से चलने वाली कई ट्रेनों को ट्रैफिक ब्लॉक के कारण कैंसिल किया गया है। वहीं डायवर्ट ट्रेनों की बात करें तो दिल्ली से मालदा टाउन जाने वाली कई ट्रेनों को आज डायवर्ट किया गया है।
रद्द ट्रेनों की लिस्ट
इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (IRCTC) नेशनल ट्रेन इन्क्वायरी सिस्टम (NTES) के साथ मिलकर अपने आधिकारिक वेबसाइट पर हर रोज कैंसिल होने वाली कैंसिल ट्रेनों की लिस्ट को अपनी वेबसाइट पर अपडेट करता है। अगर आप इस लिस्ट को देखना चाहते हैं तो NTES के वेबसाइट https://enquiry.indianrail.gov.in/mntes/ पर क्लिक कर कैंसिल, डायवर्ट और रिशेडयूल तीनों की लिस्ट को चेक कर सकते हैं।
ओटावा : कनाडा के सुप्रीम कोर्ट ने एक फैसला सुनाते हुए कहा कि पार्टनर की अनुमति के बिना सेक्स के दौरान कंडोम निकालना अपराध है। यह फैसला एक ऐसे मामले में सुनाया गया है जिसमें दो लोगों की 2017 में ऑनलाइन मुलाकात होती है और फिर दोनों शारीरिक संबंध बनाने के लिए व्यक्तिगत रूप से मिलते हैं। न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट में इसकी जानकारी दी गई है। महिला ने कंडोम के इस्तेमाल पर सेक्स के लिए अपनी सहमति दी थी। उस मुलाकात में दो में एक बार सेक्स के दौरान व्यक्ति ने कंडोम नहीं पहना था जिससे महिला अनजान थी जिसे बाद में एचआईवी का इलाज करवाना पड़ा।
खबर के अनुसार रॉस मैकेंजी किर्कपैट्रिक नाम से शख्स पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया गया था। हालांकि निचली अदालत ने मैकेंजी के इस तर्क को स्वीकार करते हुए आरोप को खारिज दिया कि महिला ने कंडोम न पहनने के बावजूद सेक्स के लिए सहमति दी थी। ब्रिटिश कोलंबिया कोर्ट ऑफ अपील ने इस फैसले को पलट दिया और नए ट्रायल का आदेश दिया। मैकेंजी ने इस फैसले के खिलाफ देश की शीर्ष कोर्ट में अपील की जिसने नवंबर में दोनों पक्षों की दलीलें सुनीं।
कोर्ट के आदेश के बाद चलेगा यौन उत्पीड़न का केस
कोर्ट ने अपने आदेश में कहा, 'कंडोम के बिना सेक्स, कंडोम के साथ सेक्स की तुलना में मौलिक और गुणात्मक रूप से एक अलग शारीरिक कार्य है।' इस आदेश को 5-4 वोटों के साथ कोर्ट की मंजूरी मिल गई और शुक्रवार को इसे जारी किया गया। किर्कपैट्रिक के वकील ने कहा कि यह आदेश पूरे देश में लागू होगा जो यौन सहमति के नियमों को काफी हद तक बदल देगा। अब किर्कपैट्रिक पर यौन उत्पीड़न का मुकदमा चलेगा।
तेजी से बढ़ रहा कंडोम का विरोध
कुछ अध्ययनों के अनुसार, पिछले एक दशक में कंडोम के इस्तेमाल का विरोध तेजी से बढ़ गया है। बड़ी संख्या में पुरुषों के साथ सेक्स करने वाली महिलाओं और पुरुषों ने उनकी सहमति के बिना पार्टनर के कंडोम हटाने की जानकारी दी है। यह इतना तेजी से बढ़ गया है कि कनाडा की कुछ यूनिवर्सिटी ने इसे अपनी यौन हिंसा रोकथाम नीतियों में शामिल कर लिया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि ब्रिटेन और स्विटजरलैंड की अदालतों ने भी लोगों को सेक्स के दौरान कंडोम निकालने के अपराध में दोषी ठहराया है।
रांची: कैश के साथ पकड़े गए तीनों विधायकों को झारखंड कांग्रेस ने तत्काल प्रभाव से पार्टी से निलंबित कर दिया है। झारखंड कांग्रेस के महासचिव और प्रभारी अविनाश पांडे ने इसकी जानकारी दी है है। कांग्रेस के तीन विधायकों में जामताड़ा से इरफान अंसारी, खिजरी से राजेश कच्छप और कोलेबिरा से नमन बिक्सल शामिल है।
एक प्रेस वार्ता में अविनाश पांडे ने कहा "झारखंड के कुछ विधायकों को काफी कैश के साथ कोलकाता में पुलिस ने पकड़ा। वहां विधायकों को डरा धमका कर और प्रलोभन के जरिए सरकार को अस्थिर करने की कोशिश हो रही है। बीजेपी के इस प्रयास के खिलाफ पिछले दिनों एक एफआईआर भी दर्ज की गई थी। एक राज्य के मुख्यमंत्री विधायकों से संपर्क कर रहे हैं, एक केंद्रीय मंत्री विधायकों को धमकी दे रहे हैं।"
अविनाश ने कहा कि महाराष्ट्र में सरकार बदली लेकिन महीने भर बाद भी मंत्री मंडल नहीं बन पाया है। छत्तीसगढ़ में भी एजेंसी के जरिए सरकार को परेशान करने की कोशिश हो रही है। राजस्थान में कोशिश हुई।
नई दिल्ली: कल यानी 1 अगस्त 2022 से आपकी जिंदगी से जुड़े कई नियम बदलने जा रहे हैं। जो नियम बदल रहे हैं उनमें बैंकिंग व्यवस्था से जुड़े नियम शामिल हैं। होने वाले बदलाव से आपको कुछ दिक्कतें भी आ सकती हैं और आपकी जेब पर सीधा असर भी पड़ने वाला है। इसलिए इन्हें जानना जरूरी है। आइए, जानते हैं कि अगले महीने की पहली तारीख से कौन-कौन से नियम बदलने जा रहे हैं।
1. 1 अगस्त से किसान केवाईसी नहीं कर सकेंगे
PM Kisan सम्मान निधि योजना की केवाईसी के लिए भी आपको 31 जुलाई का वक्त दिया गया है। 1 अगस्त से किसान केवाईसी नहीं कर सकेंगे। किसानों की सहूलियत के लिए केंद्र सरकार की तरफ से ई.केवाईसी की आखिरी तारीख को आगे बढ़ाने का ऐलान किया गया था। इससे पहले ई-केवाईसी कराने की आखिरी तारीख 31 मई थी।
2. ITR भरने पर लगेगा जुर्माना
इनकम टैक्स रिटर्न भरने की डेडलाइन 31 जुलाई है। यह समयसीमा उन टैक्सपेयर्स के लिए है, जिन्हें अपने खातों का ऑडिट कराने की आवश्यकता नहीं है। अगर आप इस तारीख तक आईटीआर नहीं भरते हैं तो आगे आपको जुर्माना भरना पड़ सकता है। अगर आपकी सालाना आय पांच लाख रुपये से ज्यादा है तो आपको 5,000 रुपये तक का जुर्माना भरना पड़ सकता है। इसी तरह अगर आपकी की सालाना इनकम पांच लाख रुपये से कम है तो आपको फिर 1,000 रुपये तक जुर्माना देना पड़ सकता है।
3. चेक से जुड़ा नियम बदलेगा
बैंक ऑफ बड़ौदा 1 अगस्त 2022 से चेक से जुड़ा एक अहम नियम बदलने जा रहा है। बैंक ने पांच लाख रुपये या उससे ज्यादा की राशि वाले चेक के पेमेंट के लिए पॉजिटिव पे सिस्टम लागू करेगा। ऐसे में अगले महीने से चेक क्लियर होने से पहले ऑथेंटिकेशन के लिए बैंक को जानकारी देनी होगी। बैंक धोखाधड़ी को रोकने के लिए ऐसा करने जा रहा है। चेक में आपको एसएमएस एटीएम, इंटरनेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग के द्वारा बेनेफिशियरी का नाम, अकाउंट नंबर, अमाउंट, चेक नंबर आदि को दर्ज करना होगा। इसके बाद इन सभी जानकारी को क्रॉस वेरीफाई किया जाएगा और उसके बाद ही चेक को क्लियर किया जाएगा।
4. अगले महीने 13 दिन बंद रहेंगे बैंक
अगस्त के महीने में त्योहारों और छुट्टियों के कारण 13 दिन बैंक बंद रहने वाले हैं। स्वतंत्रता दिवस, रक्षाबंधन, जन्माष्टमी और गणेश चतुर्थी से बड़े त्यौहार अगले महीने हैं। इसके चलते बैंक करीब 13 दिन बंद रहेंगे।
5. LPG की कीमत में बदलाव संभव
हर महीने की पहली तारीख को एलपीजी की कीमतें बदलती है। ऐसे में इस बार भी 1 अगस्त से गैस सिलेंडर के दाम में बदलाव होने की संभावना है। कंपनियां इस बार घरेलू और कमर्शियल दोनों तरह के गैस सिलेंडर की कीमत में बदलाव कर सकती हैं। बता देंए पिछली बार कॉमर्शियल गैस सिलेंडर सस्ता हुआ थाए जबकि घरेलू गैस सिलेंडर में 50 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी।
मुंबई। पात्रा चॉल घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में शिवसेना सांसद संजय राउत के भांडुप स्थित घर पर रविवार को प्रवर्तन निदेशालय की टीम पहुंची। उनके घर पर जांच एजेंसी की छापेमारी जारी है। पतरा चाल भूमि घोटाला मामले में दो बार बुलाने पर भी संजय राऊत ED के सामने पेश नहीं हुए थे। इसलिए अब ED की टीम आज सुबह-सुबह उनके घर पर पहुंच गई है। हालांकि एक बार संजय राऊत से 10 घंटे पूछताछ हो चुकी है।
ईडी की कार्रवाई के बाद संजय राउत ने एक के बाद एक कई ट्वीट कर कहा, ‘मैं बाला साहेब की कसम खाता हूं। मेरा इस घोटाले से कोई लेना-देना नहीं है। राउत ने आगे कहा कि उन्होंने (बाला साहेब) हमें लड़ना सिखाया है और हम शिवसेना के लिए लड़ते रहेंगे। राउत ने कहा कि झूठी कार्रवाई, झूठे सबूत के बाद भी मैं शिवसेना नहीं छोड़ूंगा। अगर मैं मर भी जाऊं तो समर्पण नहीं करूंगा। राउत के घर ईडी की टीम पहुंचने के बाद उनके समर्थकों का जमावड़ा भी लग गया है। समर्थक ईडी और भाजपा के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं।
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ‘मन की बात’ कार्यक्रम के माध्यम से देश को संबोधित करते हुए कहा कि इस बार ‘मन की बात’ बहुत खास है। इसका कारण है, इस बार का स्वतंत्रता दिवस, जब भारत अपनी आज़ादी के 75 वर्ष पूरे करेगा। हम सभी बहुत अद्भुत और ऐतिहासिक पल के गवाह बनने जा रहे हैं। ईश्वर ने ये हमें बहुत बड़ा सौभाग्य दिया है।
प्रधानमंत्री ने शहीद उद्यम सिंह को श्रद्धांजलि देते हुए कहा, आज के ही दिन हम सभी देशवासी, शहीद उद्यम सिंह जी की शहादत को नमन करते हैं। मैं ऐसे अन्य सभी महान क्रांतिकारियों को अपनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं, जिन्होंने देश के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया।
























