BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
सड़क हादसा : कारों और  ट्रक की भीषण टक्कर, 7 लोग गंभीर रूप से घायल

सड़क हादसा : कारों और ट्रक की भीषण टक्कर, 7 लोग गंभीर रूप से घायल

दिल्ली/जयपुर : एक सडक हादसा की खबर निकल कर सामने आ रही है एक्सप्रेसवे पर दो कारों और एक ट्रक की भीषण टक्कर में 7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों कारें पलट गईं, जिनमें से एक में आग लग गई। पुलिस ने कहा कि दुर्घटना के कारण दिल्ली से जयपुर जाने वाले कैरिजवे पर करीब 20 मिनट तक यातायात परेशान रहा। पुलिस ने गुरुग्राम के सेक्टर-40 पुलिस थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

डोली की जगह उठी दुल्हन की अर्थी....

डोली की जगह उठी दुल्हन की अर्थी....

मध्य प्रदेश : मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा शहर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आ रही है जहाँ खुशी का माहौल जब मातम में बदल गया। जब हाथों में मेहंदी लगाकर अपने सुनहरे जीवन की आस में दुल्हन बैठी थी। इसी बीच दुल्हन को डोली की जगह अर्थी में घर से विदा होना पड़ा। शहर के बुधवारी बाजार में रहने वाली 29 वर्षीय युवती मेघा पिता प्रमोद महादेव काले की कल पुणे से बारात आने वाली थी। शादी की तैयारियां पूरी हो चुकी थी। दुल्हन को हल्दी और मेहंदी भी लग चुकी थी। सारे मेहमान आ चुके थे।

हंसी खुशी का माहौल था। परिजन और मेहमान शादी की खुशियां मना रहे थे। इसी बीच अचानक खाना खाने के दौरान दुल्हन मेघा के गले में ढोकले का टुकड़ा फंस गया। जिस कारण उसे तत्काल स्थानीय हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

ऐसे में जिस दुल्हन को घर से डोली में विदा होना था, उसे आज अर्थी पर घर पर जाना पड़ा। बेटी की शादी के अरमान सजाए हुए परिजन को अपनी दुल्हन बनी बेटी को मुखाग्नि देनी पड़ी। एक पल पहले जहां घर में हर तरफ खुशी का माहौल था, वह मातम में बदल गयी।
 

भीषण सड़क हादसा : कार की चपेट में आकर बाइक सवार दो लोगों की मौत...

भीषण सड़क हादसा : कार की चपेट में आकर बाइक सवार दो लोगों की मौत...

कानपुर देहात : राजपुर व सिकंदरा के मध्य में मुगलरोड पर तेज रफ्तार कार की चपेट में आकर बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उनके परिजनों को बुलवाने के बाद दोनों को उपचार के लिए भेजा, लेकिन रास्ते में ही दोनों ने दम तोड़ दिया।
राजपुर थाने के डाढ़ापुर गांव के रहने वाले सुनील सिंह बुधवार रात गांव के ही राम आसरे के साथ एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। देर रात दोनों बाइक से वापस अपने गांव आ रहे थे।

सिकंदरा व राजपुर के मध्य में मुगलरोड पर तेज रफ्तार कार की चपेट में आकर दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद कार लेकर चालक मौके से फरार हो गया। सूचना पर एसओ राजपुर अनुराग पांडेय व एसआई अभिषेक सिंह मौके पर पहुंचे तथा दोनों के परिजनों को सूचना देकर गंभीर रूप से घायल बाइक सवारों को जिला अस्पताल भेजा। वहां इमरजेंसी ड्यूटी पर मौजूद डा. मयंक मिश्रा ने सुनील को परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया। रामआसरे के परिजन उसको वहां से अकबरपुर के एक निजी अस्पताल में ले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई। दोनों के परिजनों के बिलखने से कोहराम मच गया। दुर्घटना के बाद फरार कार चालक की तलाश की जा रही है।
 

डबल मर्डर : घर में घुसकर बेटे व बहू की गला रेतकर हत्या,पिता ही निकला हत्यारा...

डबल मर्डर : घर में घुसकर बेटे व बहू की गला रेतकर हत्या,पिता ही निकला हत्यारा...

कानपुर : रामबाग इलाके में दिल दहला देने वाली वारदात हुई। आईपीएल मैच देखने के दौरान पति-पत्नी की निर्मम हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह जब मृतक का पिता नीचे उतरे और शव देख पर चीख पड़े। मकान मालिक की सूचना पर पुलिस कमिश्नर विजय सिंह मीना,ज्वाइंट सीपी आनंद प्रकाश तिवारी, डीसीपी वेस्ट बीबीजीटीएस मूर्ति,एडीसीपी वेस्ट ब्रजेश कुमार,एसीपी सीसामऊ,थाना प्रभारी व फोरेंसिक टीम पहुंची और साक्ष्य एकत्र किये।


बेंजाडीन टेस्ट के बाद पूछताछ में टूट गया आरोपित
रामबाग निवासी शिवम तिवारी (27) चाय व चाट का ठेला लगाते थे। परिवार में उनके पिता दीप कुमार,पत्नी जूली (25) और भाई मोनू तिवारी है। बुधवार रात पिता और उसका भाई मोनू छत पर सोने चले गए थे। देर रात बदमाश घर में घुस गए और शिवम व उसकी पत्नी जूली की हत्या कर दी।


इसके बाद आरोपी हत्या करके फरार हो गया। वहीं,सुबह करीब 6:00 बजे उनके मकान मालिक ने जब उनके कमरे का दरवाजा खुला देखा, तो वह भीतर गए। जहां पर दोनों शव पड़े मिले। उन्होंने उनके परिजनों को सूचना दी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मकान मालिक की सूचना पर पुलिस के आलाधिकारी व फोरेंसिक टीम पहुंची और साक्ष्य एकत्र किये। हत्या के मामले में पुलिस का शक सही निकला और घर के अंदर ही आरोपित को ढूंढ निकाला। घर के अंदर परिवार के सदस्य और पांच किरायेदार परिवार के बीच छिपे वारदात को अंजाम देने वाला बुजुर्ग पिता पुलिस की नजरों से बच नहीं सका। पुलिस ने बेंजाडीन टेस्ट के बाद जब पूछताछ की तो वो टूट गया और हत्या की हकीकत बयां कर दी।


रात में बंद था मेन गेट
पुलिस ने छानबीन के दौरान सबसे पहले पता लगाना शुरू किया कि फोन कॉल किसने की थी। वहीं पूछताछ में सामने आया कि शिवम तिवारी अपने परिवार के साथ रहता था। मकान में परिवार में पिता, भाई व अन्य सदस्य और सात किराएदार परिवार रहते हैं। रात में मेन गेट बंद होने के बाद सुबह ही खुलता है और मेन गेट के अलावा अंदर आने जाने का कोई दूसरा रास्ता या दरवाजा नहीं है। मेन गेट भी पूरी रात बंद और किसी भी किरायेदार ने रात उसके खुलने की पुष्टि नहीं की। इस बात पर पुलिस को शक हुआ कि हत्या की वारदात को अंजाम देने वाला घर के अंदर ही है और पुलिस ने किसी को भी घर से बाहर न निकलने की हिदायत देकर जांच शुरू कर दी।


कुछ घंटे में हो गया राजफाश
पुलिस के पहुंचने के बाद करीब चार घंटे की जांच में आरोपित बुजुर्ग पिता की हकीकत सामने आ गई। पुलिस ने घर के अंदर मौजूद सभी लोगों का बेंजाडीन टेस्ट कराया तो पिता और भाई के हाथ में खून के निशान मिलने की पुष्टि हुई। पिता दीप तिवारी के कपड़ों पर भी खून की छीटें मिली, कड़ाई से पूछताछ में बुजुर्ग पिता दीप तिवारी टूट गया और हत्या की हकीकत बयां की। उसने बेटे और बहू की हत्या की बात कबूल कर ली।


वहीं दोनों शवों का पोस्टमार्टम दो चिकित्सको के पैनल डाँ समीर नारायण व डाँ बसंत लाल ने किया। इस दौरान वीडियोग्राफी भी कराई गई।
 

करंट की चपेट में आकर युवक की मौत...

करंट की चपेट में आकर युवक की मौत...

कानपुर : रुरा थाने के बनीपारा गांव में हाई वोल्टेज के चलते कई घरों के उपकरण फुंक गए, उसी समय पंखा लगाते समय एक युवक करंट की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौत हो गई। हादसे से घर में कोहराम मच गया।


बनीपारा गांव निवासी भोलू उर्फ आशीष (15) ने इसी साल हाई स्कूल की परीक्षा दी थी। गुरुवार सुबह वह स्विच बोर्ड में पंखे का प्लग लगा रहा था। इसी बीच हाई वोल्टेज आने से वह करंट की चपेट में आ गया। जबकि तक लोग कुछ समढ पाते उसकी मौत हो गई। इकलौते बेटे की मौत से मां निशा देवी बदहवास हो गई। जबकि पिता रमेश सिर पटककर बिलख उठे। इधर मोहल्ले के कई घरों में हाई वोल्टेज से उपकरण भी फूंक गए। एसओ रुरा अखिलेश कुमार ने बताया कि परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को नहीं दी है, सूचना आने पर अग्रिम कार्रवाई होगी।
 

बंद कमरे में छात्र की मौत, दुर्गंध से हुई जानकारी...

बंद कमरे में छात्र की मौत, दुर्गंध से हुई जानकारी...

अयोध्या : धर्मार्थ मंडपम धर्मशाला में रहकर अवध विश्वविद्यालय में एग्रीकल्चर विषय से स्नातक कर रहे छात्र की मौत की जानकारी उसके बंद कमरे से उठी दुर्गंध से हुई। मोके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को कब्जे में लिया।


प्राप्त जानकारी के मुताबिक 31 पीयूष प्रभाकर (31) पुत्र पवन कुमार पासवान उम्र करीब 31 वर्ष निवासी ग्राम शाहपुर थाना विभूतिपुर जनपद समस्तीपुर बिहार राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय से एग्रीकल्चर से ग्रेजुएशन कर रहा था। धर्मार्थ मंडपम धर्मशाला में मई 19 से रह रहा था। गुरुवार सुबह उसके कमरा नंबर 38 से दुर्गंध आने पर लोगों को शक हुआ। धर्मार्थ धर्मशाला लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू की। उसके बारे में छानबीन पर ज्ञात हुआ कि पीयुष के पिता पवन कुमार चितरंजन वेस्ट बंगाल रेल फैक्ट्री में कार्यरत हैं। इसे सिगरेट पीने का आदी बताया गया।

जानने वालों ने यह भी बताया कि अत्यधिक सिगरेट पीने से होंठ भी काले पड़ गए हैं। पीयूष के घर भी घटना की सूचना दी गई। मौके पर एसपी सिटी, सीओ सिटी के अलावा विज्ञान प्रयोगशाला की टीम के साथ प्रभारी निरीक्षक और चैकी प्रभारी नया घाट धर्मेंद्र मिश्र भी पहुंचे। वीडियोग्राफी कराते हुए कमरा जो अंदर से बंद था उसे तोड़ा गया और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम को भेजा गया। मृत्यु का सही पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट होगा। मृतक के परिवारीजन सूचना पाकर रवाना हो गए हैं।
 

दर्दनाक सड़क हादसा : बाइक फिसलने से महिला की मौत...

दर्दनाक सड़क हादसा : बाइक फिसलने से महिला की मौत...

हमीरपुर : थाना क्षेत्र के ककरऊ गांव में तैनात सफाई कर्मचारी बाइक से अपनी पत्नी आज कदौरा जाते समय रास्ते में लहरा गांव में फिसल जाने से महिला की मौत हो गई। पुलिस ने महिला के शव का पोस्टमार्टम कराया है। क्षेत्र के ककरऊ गांव में सजेती थाना क्षेत्र के बमहौरी गांव निवासी बीरेंद्र कुमार सफाई कर्मचारी के पद पर तैनात है।

बुधवार देर शाम वह अपनी पत्नी सुशीला को अपनी बाइक से लेकर कदौरा की तरफ जा रहा था। तभी लहरा गांव के पास बाइक फिसल जाने से उसकी पत्नी गिरकर घायल हो गई सिर में गम्भीर चोट आने से महिला की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। बेरी चौकी प्रभारी प्रमोद कुमार त्रिपाठी ने बताया कि महिला के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। 

सड़क दुर्घटना में शिक्षामित्र की मौत, शिक्षकों में शोक की लहर...

सड़क दुर्घटना में शिक्षामित्र की मौत, शिक्षकों में शोक की लहर...

सोनभद्र : विद्यालय से पैदल ही अपने घर जा रहे एक शिक्षामित्र की तेज रफ्तार पिकअप के धक्के से मौत हो गई। शिक्षामित्र की मौत पर उसके परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेजवाया दिया है।

गुरूवार को दोपहर रॉबट्र्सगंज कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत प्राथमिक विद्यालय बहुअरा में कार्यरत शिक्षामित्र हरिओम सिंह नि0 बहुअरा, विद्यालय की छुट्टी होने के बाद पैदल ही अपने घर जा रहे थे कि बहुअरा गेट पर एक पिकअप ने जोरदार टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने गंभीर रूप से घायल शिक्षामित्र को जिला अस्पताल लेकर पहुँचे जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शिक्षामित्र के मौत की खबर सुनते ही उन्हें परिवार में कोहराम मच गया। वहीं घटना की सूचना पर मिलते ही जिला अस्पताल के मोर्चरी के पास भारी संख्या में शिक्षामित्रों और शिक्षकों पहुँच गए।


वहीं शिक्षामित्र संघ के जिलाध्यक्ष वकील खान, उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष योगेश पांडेय, अटेवा जिलाध्यक्ष शिवम अग्रवाल समेत अन्य शिक्षक संघटनों ने शिक्षामित्र हरिओम सिंह की सड़क दुर्घटना में आकस्मिक मौत पर शोक व्यक्त करते हुए दोषी वाहन चालक को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की। वहीं कोतवाल सत्यनारायण मिश्रा ने बताया कि परिजनों द्वारा तहरीर नहीं दी गई है, तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
 

साधू की हत्या कर लाश को नाले में दफनाने बाले आरोपी को पुलिस ने धरदबोचा...

साधू की हत्या कर लाश को नाले में दफनाने बाले आरोपी को पुलिस ने धरदबोचा...

डिंडोरी : कोतवाली थाना अंतर्गत खरगहना ग्राम पंचायत के गर्रा टोला आश्रम में एक साधु की हत्या कर लाश नजदीक के मौसमी नाला में दफनाने का मामला प्रकाश में आया है।


वारदात के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। मृतक साधु का नाम कमलानंद उर्फ कमलनाथ पिता रामस्वरूप उम्र लगभग 50 वर्ष बताई गई है, जो मूलत: उज्जैन के निवासी थे और विगत 20 वर्षों से नर्मदा किनारे गर्राटोला में स्थित आश्रम में निवास कर रहे थे।
पुलिस ने साधु की हत्या के शक में पांच संदिग्धों को हिरासत में लिया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक साधु कमलानंद पिछले सात दिन से लापता थे। जिनकी खोजबीन जारी थी और इस बाबत कोतवाली में गुमशुदगी भी दर्ज कराई गई थी।


इसी बीच 14 मई शनिवार को साधु की तलाश में आश्रम पहुंचे भक्तों ने देखा की आश्रम का दरवाजा खुला है और कमलानंद नहीं है। इस दौरान वहीं जमीन पर खून के निशान दिखने से किसी अनहोनी की शंका पर भक्तों ने पुलिस को सूचना दी और पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बुधवार की रात दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। जिसके बाद हत्याकांड का खुलासा हो गया। सूत्र बताते हैं कि ग्रामीणों और साधु कमलानंद के बीच बकरी चराने को लेकर विवाद हो गया था। सूत्रों के अनुसार विवाद के बाद आरोपियों ने लाठी से कमलानंद पर हमला कर दिया था जिससे साधु की मौत हो गई।

वारदात पर पर्दा डालने की कोशिश के तहत आरोपियों ने लाश को बोरे में भर कर नाला में ले जाकर गड़ा दिया।

पुलिस ने हिरासत में लिए गए सदेही बाप बेटे पहुप व झाम सिंह की शिनाख्त पर लगभग एक किलोमीटर दूर चरखुटिया और खरगहना बस्ती के बीच स्थित नाले से लाश को गुरुवार की सुबह बरामद कर लिया है।

सूत्रों के मुताबिक हिरासत में लिए गए संदेहियों के नाम पहुप और झाम सिंह हैं,जबकि तीन अन्य के नामों का खुलासा अभी नहीं किया गया है। शव उत्खनन कार्यवाही के दौरान अति. पुलिस अधीक्षक जग्गनाथ मरकाम, अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस )आकांक्षा उपाध्याय, तहसीलदार बजाग गोविंद राम सलामे, कोतवाली प्रभारी सी.के. सिरामे एवं फोरेंसिक टीम सहित तमाम संबंधित अमला मौजूद रहा।
 

बेटे ने सौतेली मां से ही कर ली शादी, शिकायत लेकर थाने पहुंचा पिता

बेटे ने सौतेली मां से ही कर ली शादी, शिकायत लेकर थाने पहुंचा पिता

उधम सिंह नगर : उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां पर एक युवक ने अपनी ही सौतेली मां के साथ ब्याह रचा लिया। लोगों को घटना के बारे में तब पता पड़ा जब महिला का पति थाने पहुंचा और बेटे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। अब मां-बेटे की शादी पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है। लोग हैरत में है कि आखिर यह कैसे हुआ।

दरअसल, यह चौंकाने वाली घटना जिले की कोतवाली बाजपुर थाने का है। जहां एक पीड़ित शख्स ने पुलिस थाने में अपनी पत्नी और बेटे के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पीड़ित व्यक्ति ने थाने में दी शिकायत में लिखा- मैंने 11 साल पहले दूसरी शादी की थी। जबकि पहली पत्नी से मुझे दो बेटे हैं, लेकिन दूसरी पत्नी आने के बाद उसके दोनों बेटे उसे छोड़कर चले गए। हालांकि कुछ समय बाद दोनों का घर आना-जाना होने लगा। इसके बाद दूसरी पत्नी से तीन संताने हुईं। जिसमें दो लड़के और लड़की हैं। इस दौरान पहली पत्नी के बेटों का घर पर जाना-जाना लगा रहा। सभी लोग एक परिवार की तरह आराम से रह रहे थे।

पीड़ित ने आरोप लगाया कि उसकी पत्नी मायके गई थी, कई दिन से लौटी नहीं तो वह उसे लेने गया। तभी उसे पता चला कि वह तो उसके बेटे के साथ ही रह रही है। पीडि़त ने आरोप लगाया कि बेटे ने अपनी सौतेली मां के साथ ही शादी कर ली है। दोनों साथ ही रहते हैं। वह पत्नी को लेने बेटे के पास गया तो उसके साथ मारपीट की गई। पत्नी ने भी लौटने से इनकार कर दिया। शिकायत के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। 

सिद्धू जायेंगे जेल 34 साल पुराने मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सुनाई एक साल की सजा....

सिद्धू जायेंगे जेल 34 साल पुराने मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सुनाई एक साल की सजा....

नई दिल्ली : 34 साल पुराने रोडरेज के केस में पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रेसिडेंट नवजोत सिंह सिद्धू को सुप्रीम कोर्ट ने 1 साल की सख्त सजा सुनाई है। सिद्धू के हमले में एक बुजुर्ग की मौत हो गई थी। कोर्ट ने 4 साल पहले दिए अपने फैसले को ही बदल दिया है।

तब उन्हें 1 हजार रुपए का जुर्माने पर छोड़ दिया गया था। सिद्धू को अब या तो गिरफ्तार किया जाएगा, या फिर वो सरेंडर करेंगे। पंजाब पुलिस को इस मामले में कानून का पालन करना होगा। सुप्रीम कोर्ट ने सिद्धू को सरेंडर या गिरफ्तारी पर रोक के लिए कोई राहत नहीं दी है।

सिद्धू को आज ही जेल जाना होगा। सिद्धू को सजा काटने के लिए पटियाला जेल भेजा जा सकता है। सिद्धू कुछ देर पहले पटियाला स्थित अपने घर पहुंच गए हैं। हालांकि उन्होंने फैसले को लेकर सिर्फ ‘नो कमेंट्स’ कहा। 

सबसे कम उम्र की डोनर बनी 6 साल की रोली...

सबसे कम उम्र की डोनर बनी 6 साल की रोली...

नई दिल्ली : एक खूबसूरत सी दिल छु लेनी वाली खबर सामने आई है। जहाँ एक 6 साल की बच्ची ने रियल लाइफ हीरो बनकर दिखाया हैं। हम आपको ऐसे ही एक रियल लाइफ हीरो के बारे में बताने जा रहे है। दिल्ली की एक 6 साल की मासूम बच्ची रोली की। इस बच्ची के अंगदान करने से 5 लोगों को नई जिंदगी मिली।

दरअसल, नोएडा में अज्ञात हमलावरों ने 27 अप्रैल को रोली को गोली मार दी थी। इस घटना में रोली की हालत काफी गंभीर हो गई। डॉक्टर्स की लाख कशिशों के बाद भी रोली को बचाया नहीं जा सका। अंत में डॉक्टर्स ने उसे ब्रेन डेड घोषित कर दिया।

रोली की मृत्यु के बाद डॉक्टर्स ने उसके माता-पिता को समझाया की वो रोली का अंगदान कर दें। इससे कई बच्चों की जान बचाई जा सकती है। कई बच्चों की जान बचाने के लिए रोली का अंगदान करने के लिए मान गए।

इसके बाद उन्होंने रोली के पांच अंग (दोनों किडनी, लिवर, कॉर्निया, हार्ट वाल्व) कर दिए। इसपर AIIMS के डॉक्टर्स ने रोली के माता-पिता के इस साहस भरे कदम की सराहना की। इसक साथ ही रोली एम्स में सबसे कम उम्र की डोनर भी बन गई।इसके साथ ही रोली के दान किये गए अंगो से कुछ बच्चों की जान बचाई गई। इस बात से रोली के माता-पिता खुद को गौरान्वित महसूस कर रहे हैं।

 

घर से लापता हुई 8 वर्षीय बालिका का शव मिलने से मचा हडकंप, मामले की जाँच में जुटी पुलिस....

घर से लापता हुई 8 वर्षीय बालिका का शव मिलने से मचा हडकंप, मामले की जाँच में जुटी पुलिस....

उत्तरप्रदेश : उत्तरप्रदेश कन्नौज जिले से एक घटना निकल कर सामने आ रही है। जिले के सौरिख थाना क्षेत्र में बुधवार की रात से लापता आठ वर्षीय एक बालिका का शव सुबह मक्के के खेत में पाया गया।

परिजनों ने दुष्कर्म के बाद हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने बताया कि सौरिख थाना क्षेत्र के अरूहो गांव की निवासी आठ वर्षीय बच्ची बुधवार की रात को लापता हो गई थी। रात में परिवार के लोगों ने उसे तलाश किया, लेकिन उसका पता नहीं चला।

बताया गया कि सुबह कुछ किसानों ने गांव के बाहर मक्के के खेत में एक बालिका का शव देखा और पुलिस को सूचित किया। पुलिस अधीक्षक प्रशांत वर्मा एवं अपर पुलिस अधीक्षक डॉ अरविन्द कुमार दल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस अधीक्षक प्रशांत वर्मा ने बताया है कि मामला दर्ज कर घटना की जांच की जा रही है।
 

दर्दनाक सड़क हादसा : तेज रफ्तार बोलेरो और वेन्यू कार में हुई ज़ोरदार टक्कर कार के उड़े परखच्चे, 5 लोगों की मौत.....

दर्दनाक सड़क हादसा : तेज रफ्तार बोलेरो और वेन्यू कार में हुई ज़ोरदार टक्कर कार के उड़े परखच्चे, 5 लोगों की मौत.....

भरतपुर : एक दर्दनाक सडक हदसा के घटना की खबर सामने आ रही है। जहाँ देर रात एक भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के पांच भाइयों की दर्दनाक मौत हो गई। पांच भाइयों में से एक भाई की शादी आठ दिन पहले ही हो चुकी थी। सभी भाई शादी के मौके पर खरीदी नई कार में घूमने निकले थे। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया।

मामला भरतपुर के पहाड़ी थाना क्षेत्र का है। बुधवार रात करीब 11 बजे एक तेज रफ्तार बोलेरो ने वेन्यू कार को उड़ा दिया। टक्कर इतनी जोरदार थी की वेन्यू कार के परखच्चे उड़ गए। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को गाड़ी से बाहर निकाला। इसके बाद पहुंची पुलिस ने घायलों को पहाड़ी के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। यहां इलाज के दौरान दो नाबालिग सहित पांचों भाइयों की मौत हो गई।

पुलिस ने बताया बरखेड़ा के पास हुए इस सड़क हादसे में टक्कर मारने वाली बोलेरो में सात लोग सवार थे। जिन्हें भी काफी चोटें आई हैं। हालांकि, घायलों के बारे में अभी तक जानकारी नहीं मिल पाई है।

मृतक के परिजनों ने बताया कि वासिम (18), आशिक (17), अरबाज (22), परवेज (16) और आलम (19) बुधवार शाम करीब 7 बजे बाजार के लिए खंडेवला से निकले थे। घर में 8 दिन पहले शादी थी। इसलिए सभी भाई इसमें शामिल होने आए थे। देर रात पहाड़ी कस्बे का बाजार घूम अपने गांव खंडेवला आ रहे थे। तभी बरखेड़ा गांव के पास एक बोलेरो ने बच्चों की कार को पीछे से टक्कर मार दी।

अरबाज, परवेज, वासिम तीनों एक ही परिवार के थे, जबकि आशिक (17) इनकी बहन का लड़का था। आलम (19)इनके मामा का लड़का बताया जा रहा है। घटना के बाद पूरे परिवार में शोक की लहर छा गई।

परिजनों ने बताया की वासिम शादी 8 दिन पहले हुई थी। शादी की वजह से घर में सभी रिश्तेदार आए हुए थे। शादी में ही शामिल होने के लिए आशिक और आलम भी आये हुए थे। सभी की आपस में अच्छी बनती थी। वह साथ ही घूमते थे। परिजनों ने 8 दिन पहले ही शादी के लिए नई कार खरीदी थी। इसमें सभी कस्बे के बाजार गए थे।

 

भीषण सड़क हादसा : टोल के पास सो रहे मजदूरों को ट्रक ने कुचला, 3 की मौके पर ही मौत अन्य गंभीर रूप से घायल....

भीषण सड़क हादसा : टोल के पास सो रहे मजदूरों को ट्रक ने कुचला, 3 की मौके पर ही मौत अन्य गंभीर रूप से घायल....

बहादुरगढ़ : हरियाणा के बहादुरगढ़ में कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेसवे (KMP) पर भीषण हादसा हो गया। केएमपी पर आसौदा टोल के पास एक ट्रक सो रहे मजदूरों पर चढ़ गया। इसमें तीन मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 11 घायल हो गए।

हादसा सुबह करीब साढ़े पांच बजे हुआ। जानकारी के अनुसार, मजदूर केएमपी की मरम्मत में जुटे थे। देर रात तक काम करने के बाद थककर सभी वहीं सो गए थे। सभी शवों को सामान्य अस्पताल के शव गृह में रखवाया गया है।

 

मौसम अलर्ट : बाढ़ का कहर, कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी...

मौसम अलर्ट : बाढ़ का कहर, कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी...

नईदिल्ली : देश में भीषण गर्मी और बाढ़ का कहर देखने को मिल रहा है जहाँ एक तरफ लोग कई राज्यों में भीषण गर्मी से परेशान होते देख जा रहे है। वहाँ दूसरी तरफ कई राज्यों में भारी बारिश ने कोहराम मचा रखा है। पूर्वोत्तर राज्य असम इन दिनों भारी बारिश का कहर झेल रही है। असम में बाढ़ से लाखों लोग प्रभावित हो रहे है। इसके साथ ही मौसम विभाग में केरल में रेड अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा कर्नाटक में भी अगले दो दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है

46 हजार 160.43 हेक्टेयर फसल बर्बाद हो गई
असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के आंकड़ों के मुताबिक असम में अबतक बाढ़ से 9 लोगों की मौत हो गई है। वहीं राज्य के 27 जिलों में 6.62 लाख से ज्यादा लोग बाढ़ से प्रभावित हैं। इनमें सबसे ज्यादा 2.88 लाख लोग नागांव जिले के रहने वाले हैं। जबकि बाढ़ के पानी में 46 हजार 160.43 हेक्टेयर फसल डूब गई।

अभी 8,054 लोगों को किया गया है रेस्क्यू
असम में बाढ़ से हालात इतने खराब है कि कई स्टेशनों की पटरियों पर रेल लाइन की जगह कीचड़ और पानी भरा हुआ दिखाई दे रहा है। साथ ही डिटोकचेरा रेलवे रूट पर कई यात्री ट्रेन में फस गए थे जिन्हें एयरलिफ्ट करके बाहर निकाला गया। इतना ही नहीं बाढ़ से पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन से पटरियों के नीचे की जमीन धंस गई और पटरियां हवा में झूलने लगीं। अब तक बाढ़ प्रभावित जिलों से करीब 8,054 लोगों को रेस्क्यू किया गया है।
 

पानी के लिए राजधानी में मच सकता है हाहाकार, फिर कम हुआ जलस्तर…

पानी के लिए राजधानी में मच सकता है हाहाकार, फिर कम हुआ जलस्तर…

नई दिल्ली : देश के राजधानी दिल्ली में पानी के लिए हाहाकार मच सकता है। वजीराबाद में यमुना नदी का जलस्तर कम होने का सिलसिला जारी है। बुधवार को वजीराबाद में यमुना नदी का जल स्तर मंगलवार से भी कम हो गया। इस वजह से एक सप्ताह में वजीराबाद में यमुना के जल स्तर में साढ़े पांच फीट से अधिक की कमी आ चुकी है। इससे जल बोर्ड के वजीराबाद, चंद्रावल और ओखला जलशोधन संयंत्रों से जलापूर्ति कम होने से पेयजल किल्लत बढ़ती जा रही है।

आशंका जताई जा रही है कि यदि समस्या का हल जल्द नहीं निकाला गया तो राजधानी में बड़ा पेयजल संकट पैदा हो सकता है। जल बोर्ड के अनुसार करीब तीन सप्ताह पहले वजीराबाद में यमुना नदी का जल स्तर कम होना शुरू हुआ था, लेकिन एक सप्ताह से समस्या ज्यादा बढ़ी है। वजीराबाद बैराज के पास यमुना नदी का सामान्य जल स्तर 674.50 फुट होना चाहिए। 12 मई को जल स्तर घटकर 671.80 फीट हो गया था। इसके बाद से जल स्तर लगातार नीचे जा रहा है। 17 मई को जल स्तर 669 फीट था, जो बुधवार को गिरकर 668.9 फीट हो गया।

स्थिति यह है कि तीन सप्ताह में जल बोर्ड पांच बार हरियाणा के सिंचाई विभाग को पत्र लिखकर 150 क्यूसेक अतिरिक्त पानी छोड़ने की मांग कर चुका है, लेकिन अभी तक स्थिति में सुधार नहीं हुआ है। इस वजह से उत्तरी, उत्तरी-पश्चिमी, मध्य और दक्षिणी दिल्ली के कई इलाकों सहित नई दिल्ली नगर पालिका परिषद (एनडीएमसी) के इलाकों में भी जलापूर्ति प्रभावित हुई है।
जल बोर्ड के अनुसार दिल्ली में 1,260 एमजीडी (मिलियन गैलन डेली) की जरूरत होती है। जल बोर्ड सामान्य तौर पर 950 एमजीडी पानी आपूर्ति करता है, लेकिन इस बार ट्यूबवेल के जरिये जलापूर्ति बढ़ाई गई थी। इस वजह से पिछले दिनों जल बोर्ड करीब 990 एमजीडी जलापूर्ति कर रहा था।

बताया जाता है कि अभी 65 एमजीडी पानी की आपूर्ति कम हो गई है। इससे करीब 925 एमजीडी जलापूर्ति हो रही है। इस वजह से पानी की मांग और आपूर्ति का अंतर बढ़कर करीब 335 एमजीडी हो गया है।

जलसंकट दूर करने को सरकार के पास रोडमैप नहीं : कांग्रेस

प्रदेश कांग्रेस का कहना है कि दिल्लीवासी भीषण गर्मी के मौसम में जलसंकट से जूझ रहे हैं, जबकि आप सरकार के पास उसे दूर करने का कोई रोडमैप नहीं है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अनिल चौधरी ने कहा कि दिल्ली सरकार की प्रशासनिक अक्षमताओं के कारण ही लोग जलसंकट से जूझ रहे हैं।

हैरत की बात यह कि यमुना के लगातार घटते जल स्तर से बेफिक्र केजरीवाल सरकार हरियाणा से पानी छोड़ने की मांग करने के बजाय दिल्ली में जल स्तर कम होने के साथ-साथ 70 एमजीडी जल संकट के बयान जारी कर रही है।

उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार में आकंठ डूबा दिल्ली जल बोर्ड दिवालिया होने को है। उन्होंने कहा कि जब तक जल बोर्ड को घाटे से नहीं उबारा जाता, दिल्ली में 24 घंटे स्वच्छ जल उपलब्ध नहीं कराया जा सकता। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार भाजपा ने निगम को लूटकर कंगाल बना दिया है, उसी प्रकार आप सरकार ने जल बोर्ड को दिवालिया बना दिया है।

 

गर्भवती के साथ ही पेट में पल रहे बच्चे की हुई मौत - पीडि़त पक्ष ने लागाये यह आरोप...

गर्भवती के साथ ही पेट में पल रहे बच्चे की हुई मौत - पीडि़त पक्ष ने लागाये यह आरोप...

महोबा : जिला महिला अस्पताल में प्रसव के लिए भर्ती महिला व उसके पेट में पल रहे बच्चे की मौत हो गई। मृतका के पति ने डॉक्टर पर पांच हजार रुपये मांगने और सुविधा शुल्क न देने पर इलाज न करने का आरोप लगाया। घटना से आक्रोशित परिजनों ने महिला अस्पताल में जमकर हंगामा किया इसके बाद ष्षव को रखकर जाम लगा दिया। एसडीएम जितेद्र कुमार ने मामले की जांच कराकर कार्रवाई का भरोसा देते हुए परिजनों को शांत कराया। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के छिकहरा गांव निवासी चेतराम की पत्नी तुलसारानी (30) को प्रसव पीड़ा होने पर परिजन महिला अस्पताल लाए। जहां महिला को भर्ती किया गया। कुछ देर बाद प्रसूता की हालत बिगड़ गई। तब डॉक्टर ने उसे रेफर कर दिया लेकिन उसकी अस्पताल में ही मौत हो गई।

उसके पेट में पल रहे बच्चे की भी मौत हो गई। आक्रोशित परिजनों ने डॉक्टर व नर्सों पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया। मृतका के पति ने बताया कि पहले सब कुछ सही बताते हुए पांच हजार रुपये की मांग की गई। सुविधा शुल्क न देने पर इलाज नहीं किया। स्टाफ से आरजू-मिन्नत भी की गई। जब उसकी पत्नी की सांसें थम गई, तब डॉक्टर ने बाहर ले जाने की बात कही।

जिससे गर्भवती के पेट में पल रहे नवजात की भी मौत हो गई। महिला अस्पताल में हंगामा की सूचना पर एसडीएम सदर जितेंद्र सिंह व कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। एसडीएम ने परिजनों को समझाकर शांत कराया और जांच के बाद कार्रवाई का भरोसा दिया। पीडि़त ने एसडीएम को तहरीर लिखकर सौंपी।

जिसमें दोषी डॉक्टर व कर्मचारियों के खिलाफ कारवाई की मांग की है। इसके बाद पुलिस ने शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। सीएमएस डा. डीके सुल्लेरे का कहना है कि गर्मवती जब अस्पताल आई थी, तब हालत गंभीर थी। जिसे रेफर किया गया था। डॉक्टर व स्टॉफ के सुविधा शुल्क मांगने के मामले की जांच कराई जाएगी। जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 

बेंगलुरु में बारिश के बाद जीवन अस्त-व्यस्त, दो की मौत...

बेंगलुरु में बारिश के बाद जीवन अस्त-व्यस्त, दो की मौत...

बेंगलुरू : मौसम के मिजाज इस बार किसी को समझ नहीं आ रहे हैं। कभी इतनी गर्मी पड़ती है कि जीना भी मुहाल हो जाता है तो कभी बारिश कहर बनकर टूटती है। उत्तर भारत में जहां गर्मी से बुरा हाल है तो असम में मूसलाधार बारिश के कारण बाढ़ ने कहर बरपा रखा है। अब कर्नाटक के बेंगलुरु का भी यही हाल है। यहां कुछ घंटों की बारिश के बाद बाढ़ जैसे हालात पनप रहे हैं। रिहाइशी इलाकों में पानी भर गया है। सड़कें जलमग्न हैं। लोगों के घरों में पानी भर गया है। आलम यह है कि सड़क पर घुटनों तक पानी भर चुका है।


बारिश के बाद बेंगलुरु में जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। बेंगलुरु के डीसीपी वेस्ट संजीव पाटिल ने बताया उल्लाल उप्पनानगर उपकार लेआउट बस स्टैंड के पास कल रात भारी बारिश के बाद बिहार और यूपी के दो मजदूर पाइपलाइन कार्य स्थल में मृत पाए गए। उन्होंने बताया पाइपलाइन मरम्मत के लिए तीन व्यक्ति गए थे। इसमें एक को बचा लिया गया है। इसके अलावा बारिश के कारण यहां बाढ़ जैसे हालात हैं, कई जगहों पर पेड़ भी उखड़ गए हैं।


भीषण गर्मी के बीच बेंगलुरु में मंगलवार को मौसम सुहाना रहा। यहां झमाझम बारिश हुई। हालांकि, यह बारिश कुछ ही देर में कहर बरपाने लगी। बारिश की वजह से कई इलाकों में पानी भर गया और स्थिति बाढ़ जैसी बन गई। सड़कों पर खड़ी गाडिय़ां पानी में डूब गई हैं। हर तरफ पानी ही पानी नजर आ रहा है।
 

लाइन न लगाएं, हमारे पास पेट्रोल खरीदने के लिए भी रकम नहीं : श्रीलंका सरकार

लाइन न लगाएं, हमारे पास पेट्रोल खरीदने के लिए भी रकम नहीं : श्रीलंका सरकार

कोलंबो : कोलंबो श्रीलंका में आर्थिक संकट गहराता ही जा रहा है। अब यहां की सरकार ने लोगों से अपील की है कि वे पेट्रोल खरीदने के लिए लाइन न लगाएं क्योंकि सरकार के पास फ्यूल खरीदने के लिए रकम ही नहीं है। सरकार ने कहा है कि उनके पास विदेशी मुद्रा खत्म हो गई है जिससे आयात रुक गया है। हालांकि सरकार ने लोगों को भरोसा दिलाया है कि उनके पास डीजल का पर्याप्त भंडार है। श्रीलंका की सरकार ने कहा है कि पेट्रोल का एक जहाज समंदर में खड़ा है लेकिन सरकार रकम के अभाव में इसे खरीद नहीं सकती है। श्रीलंका के ऊर्जा मंत्री ने कहा कि देश के सामने पेट्रोल की उपलब्धता को लेकर बड़ा संकट खड़ा हो गया है। उन्होंने कहा कि हमारे पास पेट्रोल खरीदने के लिए अमेरिकी डॉलर नहीं हैं। उन्होंने कहा कि जनवरी 2022 में जो पेट्रोल लिया गया था उसका 5.3 करोड़ का कर्ज अब भी बाकी है।


मंत्री ने कहा कि शिपिंग कंपनियों ने कहा है कि जब तक दोनों पेमेंट नहीं कर दिए जाते पेट्रोल नहीं दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि सेंट्रल बैंक ऑफ श्रीलंका ने पिछला भुगतान करने का वादा किया है। अगर पिछला भुगतान हो जाएगा तो एक वेसल मिल जाएगा।
मंत्री ने कहा, हम लोगों से पेट्रोल के लिए लाइन न लगानें की अपील करते हैं। हालांकि डीजल को लेकर कोई दिक्कत नहीं है। जिन्हें जरूरी है हम उन्हें पेट्रोल उपलब्ध करवाने की कोशिश कर रहे हैं। खास तौर पर एंबुलेंस को सुविधा दी जाएगी। उन्होंने यह भी वादा किया कि दो दिन बाद शुक्रवार से सभी फिलिंग स्टेशन को पेट्रोल उपलब्ध करवाया जाएगा।