BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
तलाशी के दौरान जंगल में मिले हजार से ज्यादा बम, बीडीएस ने किया निष्क्रिय…

तलाशी के दौरान जंगल में मिले हजार से ज्यादा बम, बीडीएस ने किया निष्क्रिय…

कोलकाता : पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले के बोगटूई में नरसंहार की घटना के बाद से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के निर्देश पर पुलिस राज्यभर में हथियार व बमों की बरामदगी के लिए तलाशी अभियान चला रही है। इसी क्रम में पूर्व मेदिनीपुर जिले के मोयना थाना इलाके से पुलिस ने शनिवार सुबह तलाशी अभियान चलाकर एक हजार से ज्यादा ताजा बम बरामद किया। इतनी बड़ी संख्या में बम की बरामदगी के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने तुरंत बम निरोधक टीम को इसकी सूचना दी।

इसके बाद टीम ने इसे अपने कब्जे लेकर इसे नष्ट करने की प्रक्रिया शुरू की। जिले के एक वरिष्ठ पुलिस ने बताया कि बम यहां के होगला जंगल में 15 ड्राम में भरकर रखे गए थे। हालांकि इस मामले में अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। बम क्यों और किसने यहां छिपाकर रखा था यह अभी पता नहीं चल सका है।



जिला पुलिस अधीक्षक अमरनाथ कुमार ने बताया कि शनिवार को स्थानीय लोगों ने सूचना दी थी कि होगला जंगल के बाकचा इलाके में संदिग्ध परिस्थितियों में ड्रमों में जिंदा बम पड़े हुए हैं। वहां तुरंत पुलिस और बम डिस्पोजल टीम मौके पर पहुंची। यहां से 15 ड्रमों में जिंदा बम भरे हुए बरामद हुए हैं जिनकी संख्या एक हजार से अधिक है। बम डिस्पोजल स्क्वाड ने इन बमों को निष्क्रिय किया है। पुलिस यह पता लगाने में जुट गई है कि इतने भारी संख्या में बमों को किसने एकत्रित कर रखा था।



उल्लेखनीय है कि बीरभूम नरसंहार के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने प्रशासन को पूरे राज्य में गैरकानूनी तरीके से एकत्रित कर रखे गए बमों व हथियारों आदि की बरामदगी का निर्देश दिया था। उसके बाद करीब एक सप्ताह तक पुलिस ने गैरकानूनी हथियारों और बम आदि को बरामद करने में सक्रियता दिखाई थी लेकिन उसके बाद भी लगातार जिस तरह से बड़ी मात्रा में बमों के बरामद होने का सिलसिला जारी है वह राज्य प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल खड़ा कर रहा है।



बता दें कि पूर्व मेदिनीपुर जिला राजनीतिक हिंसा के लिए सुर्खियों में रहा है। वहीं, इतनी बड़ी संख्या में यहां बम मिलने की घटना के बाद राजनीति आरोप प्रत्यारोप भी शुरू हो गया है। भाजपा ने सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस को इसके लिए जिम्मेदार ठहराया है और दावा किया कि इलाके में आतंक फैलाने के लिए बमों को इकठ्ठा करके रखा गया था। 

कोरोना अपडेट : 24 घंटो में सामने आए 2226 नए मरीज, एक्टिव मामले 15 हजार के नीचे

कोरोना अपडेट : 24 घंटो में सामने आए 2226 नए मरीज, एक्टिव मामले 15 हजार के नीचे

नई दिल्ली : देश में रविवार को कोरोना के मामलों में कई दिनों बाद कमी देखने को मिली है। बीते 24 घंटों में 2,226 नए कोरोना केस मिले हैं जो कि शनिवार को मिले कुल मामलों से 97 केस कम हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार इस दौरान 65 मौतें दर्ज हुई हैं। मौत का यह आंकड़ा हालांकि कल के मुकाबले ज्यादा है। देश में अब कुल कोरोना मामले 4,31,36,371 हो गए हैं।

बीते 24 घंटों में एक्टिव केसों की संख्या में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। अब कुल संख्या 14,955 पर पहुंच गई है। वहीं इस दौरान 2202 लोगों ने कोरोना को मात दी है।

दुनिया में कुल केस 52 करोड़ के पार

दुनिया के कई देशों में अभी भी कोरोना मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। जान्स हापकिन्स यूनिवर्सिटी के अनुसार, वैश्विक कोरोनावायरस के कुल केस अब 52 करोड़ 67 लाख के पार हो गए हैं। जबकि मौतों की संख्या भी 62 लाख के पार जा चुकी है। विश्वविद्यालय के सेंटर फार सिस्टम्स साइंस एंड इंजीनियरिंग (सीएसएसइ) ने खुलासा किया कि अमेरिका सबसे ज्यादा प्रभावित देश बना हुआ है।

अमेरिका के बाद भारत में सबसे ज्यादा केस

दुनिया के सबसे अधिक 83,255,845 मामले अमेरिका में मिले हैं और मौतों की संख्या 1,002,146 पाई गई है। भारत 43,134,135 मामलों के साथ दूसरा सबसे अधिक कोरोना प्रभावित देश है। 1 करोड़ से अधिक मामलों वाले अन्य देशों में ब्राजील (30,762,413), फ्रांस (29,564,005), जर्मनी (26,040,460) , यूके (24,366,063), रूस (18,022,001), दक्षिण कोरिया (17,938,399), इटली (17,229,263), तुर्की (15,062,393), स्पेन (12,234,806) और वियतनाम (1 0,707,568) हैं। 

ट्रक से टकराई बरातियों से भरी बोलेरो, 8 की मौत, 3 घायल…

ट्रक से टकराई बरातियों से भरी बोलेरो, 8 की मौत, 3 घायल…

गोरखपुर : सिद्धार्थनगर जोगिया थाना क्षेत्र के कटया गांव के पास शनिवार की देर रात सड़क के किनारे खड़ी ट्रेलर में बारातियों से भरी बोलेरो घुस गई। इसमें आठ बारातियों की मौत हो गई जबकि तीन घायल हो गए। मृतकों में सात शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के महला गांव के व एक चिल्हिया थाना क्षेत्र के खम्हरिया गांव का था। सभी बांसी कोतवाली क्षेत्र के महुवआ गांव से गंगा गौड़ के बेटे की बरात से वापस घर लौट रहे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के महला गांव से शनिवार को बारात शिवनगर डिड़ई थाना क्षेत्र के महुअवा गांव गई हुई थी। देर रात बारात से एक बोलेरो में ड्राइवर समेत 11 लोग भोजन कर घर लौट रहे थे। अभी वह जोगिया थाना क्षेत्र के कटया गांव के पास पहुंचे ही थे कि बोलेरो सड़क के किनारे खड़ी ट्रेलर में घुस गई।



घटना में महला गांव निवासी 10 वर्षीय सचिन पाल पुत्र कृपानाथ पाल, 35 वर्षीय मुकेश पाल पुत्र विभूती पाल, 26 वर्षीय लाला पासवान, 18 वर्षीय शिवसागर यादव पुत्र प्रभु यादव, 19 वर्षीय रवि पासवान पुत्र राजाराम, 25 वर्षीय पिंटू गुप्त पुत्र शिवपूजन गुप्त, व चिल्हिया थाना क्षेत्र के खम्हरिया गांव निवासी गौरव मौर्य पुत्र राम सहाय की मौत हो गई।

वहीं महला गांव निवासी 48 वर्षीय राम भरत पासवान उर्फ शिव पुत्र तिलक राम पासवान,40 वर्षीय सुरेश उर्फ चीनक पुत्र पून्नू लाल पासवान, 18 वर्षीय विक्की पासवान पुत्र अमर पासवान, 20 वर्षीय शुभम पुत्र कल्लू गौंड़ घायल हो गए। पुलिस ने चारों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इमरजेंसी में तैनात चिकित्सकों ने राम भरत व सुरेश उर्फ चीनक की हालत गंभीर देख बीआरडी मेडिकल कालेज गोरखपुर रेफर कर दिया। इलाज के दौरान रामभरत की मौत हो गई। वहीं विक्की व शुभम का इलाज सिद्धार्थनगर मेडिकल कालेज में चल रहा है।

झपकी आने की वजह से हुआ हादसा

बोलेरो खम्हरिया गांव निवासी गोरख प्रसाद चला रहे थे। इन्हें सुबह गाड़ी गोरखपुर जाने के लिए बुक थी। इस वजह से वह गाड़ी को जल्दी लेकर लौटना चाहते थे। झपकी आने की वजह से सड़क पर खड़ी ट्रेलर से टकरा गए। 

हनी ट्रैप का शिकार हुआ सेना का जवान, खुफिया जानकारी देने का आरोप में गिरफ्तार

हनी ट्रैप का शिकार हुआ सेना का जवान, खुफिया जानकारी देने का आरोप में गिरफ्तार

हनी ट्रैप में फंसकर ISI जासूस को सेना के गोपनीय दस्तावेज सौंपने के आरोप में सेना के जवान को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी जवान का नाम प्रदीप कुमार है जिसे 21 मई को राजस्थान पुलिस ने गिरफ्तार किया है। 24 साल के प्रदीप कुमार पर आरोप है कि उन्होंने पाकिस्तानी महिला जासूस को सेना से जुड़े गोपनीय दस्तावेज सौंपे।
जानकारी के मुताबिक जोधपुर में पोस्टिंग के दौरान प्रदीप कुमार की फेसबुक पर पाकिस्तानी महिला जासूस से दोस्ती हुई। महिला ने फेसबुक पर हिंदू लड़की चदम के नाम से आईडी बना रखी थी। जासूस ने प्रदीप से कहा था कि वो मध्य प्रदेश के ग्वालियर की रहने वाली है और बेंगलुरु की एक कंपनी में नौकरी करती है।
आरोप है कि महिला से कई महीनों की दोस्ती के बाद प्रदीप कुमार शादी के बहाने दिल्ली आया और उसने सेना से जुड़े गोपनीय दस्तावेज सौंपे। जानकारी के मुताबिक प्रदीप कुमार नेइंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस (आईएसआई) के लिए काम करने वाली पाकिस्तानी महिला को सैन्य और रणनीतिक महत्व से जुड़ी गोपनीय जानकारी और तस्वीरें भेजी। पुलिस के मुताबिक कुमार और पाकिस्तानी जासूस पिछले 6 महीने से व्हाट्सएप पर एक दूसरे के संपर्क में थे।
डीजी इंटेलिजेंस उमेश मिश्रा मुताबिक, कुमार ने व्हाट्सएप के जरिए पाक एजेंट को कई सीक्रेट डॉक्यूमेंट भेजे जिससे यूनिट के बाकी सैनिकयों की सुरक्षा खतरे में पड़ गई। आरोप है कि कुमार की एक और महिला मित्र भी इस अपराध में शामिल थी। कुमार को राजस्थान पुलिस ने 18 मई को जासूसी के संदेह में पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था और शनिवार 21 मई को गिरफ्तार कर लिया गया था।

 

कोरोना के बाद अब दुनिया पर मंडराया इस वायरस का खतरा, डब्ल्यूएचओ ने किया आगाह..

कोरोना के बाद अब दुनिया पर मंडराया इस वायरस का खतरा, डब्ल्यूएचओ ने किया आगाह..

नई दिल्ली : अभी तक लोग कोरोना वायरस से ठीक से उबर भी नहीं पाए थे कि दुनिया में एक और संक्रमण ने दस्तक देकर लोगों को दहशत में डाल दिया है। अब विश्व में मंकीपॉक्स नामक वायरस का खतरा मंडराने लगा है। कम से कम नौ यूरोपीय देशों बेल्जियम, फ्रांस, जर्मनी, इटली, नीदरलैंड, पुर्तगाल, स्पेन, स्वीडन और यूनाइटेड किंगडम में चिंताओं को जन्म दिया है। इसके साथ ही संयुक्त राज्य अमेरिका, कनाडा और ऑस्ट्रेलिया से भी मामले सामने आए हैं।

वहीं तेजी से मामले सामने आने के बाद WHO ने भी लोगों को आगाह कर दिया है। डब्ल्यूएचओ ने कहा, मंकीपॉक्स आकस्मिक मानव संक्रमण के साथ एक सिल्वेटिक ज़ूनोसिस है, जो आम तौर पर मध्य और पश्चिम अफ्रीका के जंगली हिस्सों में होता है। यह मंकीपॉक्स वायरस के कारण होता है जो ऑर्थोपॉक्सवायरस परिवार से संबंधित है।

संचरण आमतौर पर “बड़ी बूंदों के माध्यम से छोटी बूंदों के संपर्क में आने और संक्रमित त्वचा के घावों या दूषित सामग्री के संपर्क में आने से होता है। मंकीपॉक्स की ऊष्मायन अवधि आमतौर पर 6 से 13 दिनों तक होती है, लेकिन यह 5 से 21 दिनों तक हो सकती है। विश्व स्वास्थ्य निकाय का कहना है कि यह रोग अक्सर लक्षणों के साथ आत्म-सीमित होता है, जो आमतौर पर 14 से 21 दिनों के भीतर अपने आप ठीक हो जाता है।

क्या है मंकीपॉक्स वायरस
स्मॉल पॉक्स और चेचक से तो हर कोई परिचित होगा। कुछ इसी तरह मंकी पॉक्स भी है। मंकी पॉक्स को चेचक का ही एक हिस्सा माना जाता है। इस बीमारी पर एक्सपर्ट्स की राय मानें तो ये बीमारी काफी दुर्लभ है। लेकिन समय रहते अगर इलाज न हुआ तो यह गंभीर भी हो सकती है। बता दें कि फिलहाल इसका खतरा मध्य और पश्चिम अफ्रीकी देशों में पाया जाता है।

जानिए कैसे फैलता है लोगों में
वहीं, अगर बात करें कि ये फैलता कैसे है, तो बता दें कि अगर कोई व्यक्ति मंकी पॉक्स से संक्रमित है। ऐसे में अगर स्वस्थ व्यक्ति पीड़ित के पास जाता है तो वह भी इस वायरस के चपेट में आ सकता है। जानकारी के मुताबिक, यह आपके नाक, आंख और मुंह के जरिए शरीर में प्रवेश करता है।

 

भीषण सड़क हादसा : पेट्रोल टैंकर और टेंपो ट्रैवलर के बीच हुई टक्कर, 1 महिला समेत 3 नेपाली नागरिकों की मौत...

भीषण सड़क हादसा : पेट्रोल टैंकर और टेंपो ट्रैवलर के बीच हुई टक्कर, 1 महिला समेत 3 नेपाली नागरिकों की मौत...

उत्तरप्रदेश : बहराइच जिले से एक सड़क हादसा घटना की खबर सामने आ रही है शनिवार सुबह देहात कोतवाली क्षेत्र में लखनऊ-बहराइच राजमार्ग पर एक टेंपो ट्रैवलर और पेट्रोल टैंकर के बीच आमने-सामने की टक्कर में 1 महिला समेत 3 नेपाली नागरिकों की मौत हो गई, जबकि 11 अन्य घायल हो गए। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) कुंवर ज्ञानंजय सिंह के मुताबिक, बहराइच-लखनऊ राजमार्ग पर देहात कोतवाली क्षेत्र में बंजारी मोड़ के पास सुबह छह बजे लखनऊ की तरफ से नेपाल जा रहे एक टेंपो ट्रैवलर की सामने से आ रहे पेट्रोल टैंकर से भीषण टक्कर हो गई।

हादसे में टेंपो ट्रैवलर में सवार तीन नेपाली नागरिकों, अजय (40), राधा (48) और भरत थापा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 11 लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया है और उनमें से चार की हालत गंभीर बनी हुई है, जबकि सात अन्य को मामूली चोटें आई हैं।

टेंपो ट्रैवलर में कुल 19 लोग सवार थे। पुलिस सभी मृतकों का पंचनामा भरकर वैधानिक कार्रवाई कर रही है। दुर्घटनाग्रस्त टेंपो ट्रैवलर हरियाणा में पंजीकृत है और नेपाल के एक व्यक्ति का है, जबकि पेट्रोल टैंकर बहराइच का है।

हादसे में घायल नेपाली युवक नया बहादुर ने पत्रकारों को बताया कि टेंपो ट्रैवलर में सवार सभी लोग नेपाल के रहने वाले हैं और रोजगार के सिलसिले में दिल्ली-एनसीआर पहुंचे थे। शुक्रवार को दिल्ली से रवाना हुए इन लोगों को शनिवार को नेपाल पहुंचना था।

पुलिस और जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने घटनास्थल का दौरा किया। उन्होंने अस्पताल पहुंचकर घायलों की स्थिति भी जानी और अस्पताल प्रबंधन को समुचित इलाज उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

 

चाची से रहता था भतीजा नाराज, भतीजा ने चाची को उतारा मौत के घाट, आरोपी गिरफ्तार...

चाची से रहता था भतीजा नाराज, भतीजा ने चाची को उतारा मौत के घाट, आरोपी गिरफ्तार...

उत्तरप्रदेश : फिरोजाबाद से एक खौफनाक खबर सामने आ रही है जहाँ एक । भतीजे ने चाची की हत्या। कर दी भतीजे ने चाची की बदसलूकी का बदला उसकी हत्या करके लिया और फरार हो गया। हत्या के 7 दिन बाद आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी कहीं भागने की फिराक में था, तभी पुलिस ने उसे दबोच लिया। रामगढ़ थाना क्षेत्र के मोहल्ला शरीफाबाद निवासी शबाना पर चाकू से हमला करने वाले आरोपी आजम को रामगढ़ थाना पुलिस ने बस स्टैंड से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चाकू भी बरामद किया है।

रामगढ़ थाना पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आजम निवासी शरीफाबाद ने पूछताछ के दौरान बताया कि चाची शबाना उस पर शक करती थी और कई बार बदसलूकी कर चुकी थी। जिसके कारण उसके मन में चाची के प्रति बहुत क्रोध था। वह चाची से बदला लेना चाहता था। आरोपी ने बताया कि 13 मई को जेब में चाकू रखकर शबाना की हत्या करने उसके घर पहुंचा था। चारपाई का बहाना लेकर घर में घुसकर यह देखा कि घर में कौन-कौन है।

इसके बाद वह छत पर भी चढ़कर गया, जहां चचेरी बहन निशा व इल्मा के होने के कारण हत्या करने का मौका नहीं मिला। जैसे ही वह बाहर निकल रहा था तो चाची शबाना भी मेरे पीछे-पीछे गेट तक आ गई और मौका मिलते ही उसने जेब से चाकू निकालकर शबाना पर जान से मारने की नीयत से हमला कर दिया और पेट में कई बार चाकू से वार किए।

इससे वह मौके पर ही गिर गई और उसकी मौत हो गई। इस बीच मौका पाकर वहां से भाग निकला। कई दिनों तक अपनी रिश्तेदारियों में घूमता रहा। चाची की मौत की जानकारी होने पर शहर से बाहर जाने की फिराक में बस स्टैंड पर आया था, जहां से पुलिस ने उसे दबोच लिया। इस मामले में थानाध्यक्ष रामगढ़ हरर्वेंद्र मिश्रा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पूर्व में दर्ज मुकदमे में हत्या की धारा की बढ़ोतरी करके जेल भेज दिया गया है।
 

कोल्ड ड्रिंक की ढक्कन गले में फसने से हुई युवक की मौत...

कोल्ड ड्रिंक की ढक्कन गले में फसने से हुई युवक की मौत...

हरियाणा : अंबाला से एक दर्दनाक घटना की खबर सामने आ रही है एक 15 वर्षीय युवक की बोतल का ढक्कन गले में फंस जाने के कारण दम घुटने से मौत हो गयी। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। बताया गया की मृतक की पहचान अंबाला कैंट में डिफेंस कॉलोनी में रहने वाले यश के तौर पर की गयी है। वह कक्षा 11वीं का छात्र था।

बताया गया की शुक्रवार रात को यश की बहन कोल्ड ड्रिंक की बोतल का ढक्कन खोल रही थी,लेकिन वह उसे खोल नहीं पायी और उसने अपने भाई को बोतल खोलने को दी। बाद में यश ने अपने दांतों से ढक्कन खोलने की कोशिश की जो निकलकर उसकी श्वासनली में फंस गया।

यश ने परिवार ने ढक्कन निकालने की कोशिश की लेकिन वे इसमें सफल नहीं हुए जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया,लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। पुलिस ने बताया कि पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया गया है।

 

बड़ी खबर :आपकी रेलवे यात्रा इस दिन हो सकती है प्रभावित, जानिये क्यों…

बड़ी खबर :आपकी रेलवे यात्रा इस दिन हो सकती है प्रभावित, जानिये क्यों…

नई दिल्ली : ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। अगर आप 31 मई को कहीं यात्रा करने की सोच रहे है तो, इस खबर को जरूर पढ़ ले। दरअसल अखिल भारतीय स्टेशन मास्टर एसोसिएशन के आह्वान पर 31 मई को देश के सभी 35 हजार रेलवे स्टेशन मास्टर अपनी मांगों को लेकर एक दिन के सामूहिक अवकाश पर जाएंगे।

31 मई को सामूहिक अवकाश के कारण एक दिन के लिए पूरे देश में रेल यातायात प्रभावित हो सकता है। स्टेशन मास्टर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष का कहना है कि हमने अपनी मांगों की लिस्ट रेलवे बोर्ड के सीईओ को भेज दी है।

इन मांगों को लेकर हो रही है हड़ताल रेलवे में सभी रिक्तियों को जल्दी से जल्दी भरा जाए। सभी रेल कर्मचारियों को बिना किसी अधिकतम सीमा के रात्रि ड्यूटी भत्ता बहाल किया जाए। स्टेशन मास्टरों के संवर्ग में एमएसीपी का लाभ 16.02.2018 के बजाय 01.01.2016 से प्रदान किया जाए। संशोधित पदनामों के साथ संवर्गों का पुनर्गठन किया जाए।

ट्रेनों के सुरक्षित और समय पर चलने में उनके योगदान के लिए स्टेशन मास्टरों को सुरक्षा और तनाव भत्ता दिया जाए। रेलवे का निजीकरण एवं निगमीकरण रोका जाए। न्यू पेंशन स्कीम बंद करके पुरानी पेंशन स्कीम लागू की जाए।

 

तालाब में डूबने से किशोरी की मौत...

तालाब में डूबने से किशोरी की मौत...

अयोध्या : जनपद के मवई थाना क्षेत्र के गनेशपुर गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में तालाब में डूबने से एक किशोरी की मौत हो गई।प्रधान प्रतिनिधि रमेश सिंह की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को सील कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।भाजपा नेता डा.पवन कुमार सिंह के मुताबिक ग्राम गनेशपुर निवासी रामतीरथ की 19 वर्षीय पुत्री सविता घर से थोड़ी ही दूर पर स्थित हाता तालाब में नहाने गई थी।नहाने के दौरान ही अचानक गहरे पानी में जाने से वह तालाब में डूब गई।

घटना के वक्त वहां कोई मौजूद नही था। काफी देर बाद जब वह घर नही पहुंची तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की।तलाश करने के दौरान हाता तालाब के किनारे से किशोरी का चप्पल व कपड़ा बरामद हुआ।इसके बाद शक होने पर गांव के कुछ लोग उसे ढूंढने के लिए तालाब में कूद गए।और कुछ देर बाद ही किशोरी का शव तालाब से बरामद हुआ।शव बरामद होने की सूचना मिलते ही किशोरी के घर में कोहराम मच गया।किशोरी के पिता की भी एक वर्ष पूर्व मौत हो चुकी है। बाबा बाजार चैकी प्रभारी मनोज कुमार ने बताया की शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।पीएम रिपोर्ट आने के बाद मौत की असल वजह सामने आयेगी। 

पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की दवा व्यापारी की हत्या...

पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की दवा व्यापारी की हत्या...

गोंडा : में पुलिस ने दवा व्यापारी की हत्या का खुलासा कर दिया। पत्नी और उसके प्रेमी ने दवा व्यापारी की मौत की साजिश रची। इसके बाद प्रेमी ने एक दोस्त के साथ मिलकर दवा व्यापारी की धारदार हथियार से हत्या कर दी। इसके बाद डेडबॉडी को बोरे में भरकर उसे भूसे की कोठी छिपा दिया था।


16 मई से लापता हो गया था दवा व्यापारी

एसपी संतोष कुमार मिश्र ने बताया कि 16 मई को दवा व्यापारी रमवापुर नायक निवासी लालमनि विश्वकर्मा लापता हो गया था। इसके बाद उसके पिता दयाराम विश्वकर्मा के पास 4 लाख रुपए की फिरौती के लिए फोन आया था। वहीं, 19 मई को लालमनि की डेडबॉडी घर से महज 250 मीटर दूर एक भूसे की कोठी में मिली थी। इसके बाद पुलिस ने मामले की तहकीकात शुरू की थी।


ष्टष्टञ्जङ्क के आधार पर सदिग्धों से की पूछताछ
एसपी संतोष कुमार मिश्र ने बताया कि इस मामले में छह लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई थी। सीओ सदर, सर्विलांस टीम और एसओजी ने सीसीटीवी और अन्य माध्यमों के आधार पर संदिग्धों से पूछताछ की तो सारा मामला सामने आ गया।


पड़ोसी जुम्मन से दवा व्यापारी की पत्नी के हो गए थे अवैध संबंध
उन्होंने बताया कि मृतक लालमनि के घर के पास ही जुम्मन का घर है। जुम्मन गांव में ही झाड़-फूंक करता है। इस बहाने लालमनि की पत्नी अर्चना का जुम्मन के घर आना जाना हो गया था। इस दौरान जुम्मन और अर्चना के बीच अवैध संबंध भी बन गए थे। इसका लालमनि विरोध करता था। मामला बढऩे पर अर्चना और जुम्मन ने लालमनि को रास्ते से हटाने की साजिश रची। दोनों ने उसकी हत्या की योजना बनाई।


छह लोगों ने मिलकर की लालमनि की हत्या

जुम्मन ने लालमनि की हत्या के लिए नाथू विश्वकर्मा ने साथ पूरी स्क्रिष्ट रची। 16 मई को देर शाम नाथू ने फोन करके लालमनि को बुलाया। नहर पुलिया रमवापुर में नाथू और उसके अन्य साथियों ने लालमनि के साथ बैठकर शराब पी। शराब पिलाने के दौरान ने धारदार हथियार ने लालमनि की हत्या कर दी।


डेडबॉडी को बोरे में रखकर भूसे की कोठी में छिपाया
इसके बाद लालमनि की शव को बोरे में भरा। उसे नाथू के ही भूसे की कोठी में छिपा दिया था। उसके ऊपर से भूसा और उपले भी रख दिए थे। एसपी ने बताया कि सभी छह आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया है।
 

बड़े भाइयों से पहले शादी की जिद पर अड़े युवक ने खाया जहर...

बड़े भाइयों से पहले शादी की जिद पर अड़े युवक ने खाया जहर...

रुड़की : बड़े भाइयों से पहले शादी कराने की जिद पर अड़े युवक ने जहरीला पदार्थ खा लिया। परिजन उसे लेकर सिविल अस्पताल पहुंचे। प्राथमिक उपचार के बाद युवक को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। लक्सर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी लोग एक युवक को लेकर सिविल अस्पताल की इमरजेंसी में पहुंचे। परिजनों ने बताया कि युवक ने घर में रखी चूहे मारने की दवा खाई है।

बताया कि 25 वर्षीय युवक के दो बड़े भाई और हैं और उनकी अभी शादी नहीं हुई है। युवक कई दिनों से अपनी शादी कराने की जिद पर अड़ा हुआ था। परिवार वालों ने उसे समझाया कि अगर उसकी शादी पहले करा दी तो बड़े भाइयों की शादी में आगे अड़चन आ सकती है। समाज के लोग पूछेंगे कि बड़े भाइयों की शादी न कराकर छोटे भाई की शादी क्यों कराई।

परिजनों के इनकार करने के बाद आहत युवक ने आत्महत्या के इरादे से घर में रखा जहरीला पदार्थ खा लिया। परिजन उसे सिविल अस्पताल लाए। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत को गंभीर देखते हुए हायर सेंटर भेज दिया गया। 

संदिग्ध परिस्थितयों में महिला ने डीजल छिड़ककर कर ली आत्महत्या...

संदिग्ध परिस्थितयों में महिला ने डीजल छिड़ककर कर ली आत्महत्या...

रुड़की : संदिग्ध परिस्थितियों में एक महिला को आग लग गई। गंभीर अवस्था में उसे रुड़की के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया था। हायर सेंटर में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाली क्षेत्र के गांव टांडा भनेड़ा निवासी युवक का विवाह लगभग दो वर्ष पूर्व देवबंद जनपद सहारनपुर उत्तर प्रदेश के गांव जटोल निवासी युवती के साथ हुआ था। छह माह पूर्व महिला ने एक बच्चे को जन्म दिया था।

युवक के पिता की काफी पहले मृत्यु हो चुकी है। घर में उसकी मां ही रहती है। संदिग्ध परिस्थितयों में महिला ने डीजल छिड़ककर खुद को आग लगा ली। चीख पुकार सुनकर पड़ोस के लोग मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने किसी प्रकार उसे घर से निकालकर रुड़की के सरकारी अस्पताल पहुंचाया। जहां पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। लेकिन हायर सेंटर में चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। शहर चौकी प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि महिला की मौत हायर सेंटर में हो गई है। जहां पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के पास अभी तक किसी प्रकार की कोई तहरीर नहीं आई है। यदि तहरीर आती है तो आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। 

बहन की हत्या में तीन भाईयों को फांसी की सजा...

बहन की हत्या में तीन भाईयों को फांसी की सजा...

रुड़की : लक्सर की एडीजे कोर्ट ने खानपुर में महिला की हत्या के चार साल पुराने मामले में मृतका के दो सगे और एक ममेरे भाई को फांसी की सजा सुनाई है। बहन के प्रेम विवाह करने से नाराज होने पर उसकी गंडासे से काटकर हत्या कर दी गई थी। लक्सर एडीजे कोर्ट के शासकीय अधिवक्ता भूपेश्वर ठकराल ने बताया कि खानपुर के शाहपुर गांव निवासी नेपाल सिंह की बेटी प्रीती ने 2014 में पास के धर्मुपुर निवासी ब्रजमोहन से प्रेम विवाह किया था। इससे उसके परिजन नाराज थे।

लिहाजा उसका अपने मायके में आना-जाना नहीं था। 18 मई 2018 को प्रीती खानपुर के ही अब्दीपुर में अपने मामा के घर आई थी। वहां पहले से घात लगाकर बैठे प्रीती के सगे भाई कुलदीप, अरुण तथा ममेरे भाई राहुल पुत्र नान्नू ने गंडासों से काटकर प्रीती की निर्मम हत्या कर दी थी। सुनवाई के बाद अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश शंकरराज ने हत्या के इस मामले को रेयरेस्ट ऑफ द रेयर मानते हुए तीनों को दोषी पाते हुए फांसी की सजा सुनाई है। अधिवक्ता ठकराल ने बताया कि तीनों को जेल भेजा गया है। अभी फांसी की तिथि तय नहीं हुई है। इस दौरान वे चाहें तो निर्णय की अपील कर सकते हैं।

CRIME NEWS : चाची की छुरा मारकर हत्या का आरोपी भतीजा गिरफ्तार...

CRIME NEWS : चाची की छुरा मारकर हत्या का आरोपी भतीजा गिरफ्तार...

फिरोजाबाद : थाना रामगढ पुलिस टीम ने छुरा मारकर चाची की चाकू मारकर हत्या करने के आरोपी भतीजे को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से आलाकत्ल चाकू भी बरामद किया है। पुलिस ने उसे जेल भेजा है।


थाना रामगढ़ क्षेत्र के शरीफाबाद निवासी नाजिम पुत्र नन्ने खाँ ने थाना रामगढ़ में 13 मई को अभियुक्त आजम पुत्र इकबाल निवासी शरीफाबाद थाना रामगढ पर पत्नी शबाना के चाकू मारकर घायल करने का आरोप लगाते हुये तहरीर दी थी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। इधर 19 मई को इलाज के दौरान शबाना की मृत्यु हो गई। जिसके बाद पुलिस ने इस मामले को हत्या में तरमीम कर दिया। पुलिस ने हत्यारोपी की तलाष षुरू कर दी। थाना रामगढ़ प्रभारी हरवेन्द्र मिश्रा पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में गस्त पर थे तभी उन्होंने सूचना पर हत्यारोपी आजम को नगर के बस स्टेण्ड़ से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से एक छुरा उसके घर से बरामद किया है।


पुलिस के अनुसार पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्त आजम ने बताया है कि मेरी चाची शबाना मुझ पर शक करती थी और कई बार बदसलूखी कर चुकी है जिसके कारण मेरे मन मे उसके प्रति बहुत क्रोध था। इसी के चलते मेंने घटना को अंजाम दिया है।
 

भीषण सड़क हादसा :  ऑटो रिक्शा व पिकअप में भिड़ंत,  तीन की मौत, 9 घायल...

भीषण सड़क हादसा : ऑटो रिक्शा व पिकअप में भिड़ंत, तीन की मौत, 9 घायल...

फूलपुर : लखनऊ-बलिया राजमार्ग पर फूलपुर कोतवाली अंतर्गत ऊदपुर ग्राम स्थित पेट्रोल पंप के समीप शुक्रवार की दोपहर तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने सामने से आ रहे आटोरिक्शा में जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में आटो सवार तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि नौ लोग जख्मी हो गए। दुर्घटना के लिए जिम्मेदार पिकअप चालक वाहन सहित मौके से भागने में कामयाब रहा। पुलिस ने तीनों शव कब्जे में ले लिया है। वही घायलों को ईलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।

आटो सवार मृतक व घायल सभी वैवाहिक कार्यक्रम से वापस लौट रहे थे। जानकारी के अनुसार सरायमीर थाना क्षेत्र के मोहिउद्दीनपुर निवासी श्यामबहादुर की बहन का घर पवई थाना क्षेत्र के मैगना डेहरी गांव में स्थित है। बहन के पुत्री की शादी में शामिल होने के लिए श्यामबहादुर के परिजन व रिश्तेदार पवई क्षेत्र के मैगना डेहरी गांव गए थे। वैवाहिक कार्यक्रम संपन्न होने के बाद शुक्रवार को सभी आटोरिक्शा में सवार होकर वापस घर लौट रहे थे।

दोपहर करीब एक बजे सवारियों से भरा आटो फूलपुर क्षेत्र के ऊद्पुर गांव स्थित पेट्रोल पम्प के समीप पहुंचा, कि तभी शाहगंज की ओर जा रही तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने सामने से आ रहे आटोरिक्शा में जोरदार टक्कर मार दी। भीषण हादसे में आटो सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि 9 लोग घायल हो गए। मौके पर मची चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग भागकर मौके पर पहुंचे, और हादसे की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी अनिल कुमार सिंह हमराहियों के साथ मौके पर पहुंच गये। सभी घायलों को आनन-फानन स्थानीय सीएचसी भेजा गया।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर तीन को मृत घोषित कर दिया गया। मृतकों में आलिया (8) पुत्री शिवबहादुर, शाहिल(15) पुत्र विजयबहादुर ग्राम मोहिउद्दीनपुर थाना सरायमीर तथा निर्मला देवी (35) ग्राम लसड़ाखुर्द थाना बरदह के निवासी है। वहीं घायलों में मेवाती देवी (50) पत्नी रामसूरत ग्राम बिरादर खुटौली थाना फूलपुर,बबिता (30) पुत्री मेवालाल ग्राम खुटहना व सलोनी (6) पुत्री कालिका प्रसाद ग्राम मोहिउद्दीनपुर थाना सरायमीर की हालत गंभीर देख उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। प्रियांशी (13) पुत्री विजयबहादुर, कौशिल्या (45) पत्नी वंशू करिश्मा (15) पुत्री श्यामबहादुर निवासी ग्राम मोहिउद्दीनपुर थाना सरायमीर को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।पुलिस ने तीनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दुर्घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से पुलिस हादसे के लिए जिम्मेदार पिकअप वाहन की तलाश में जुटी है। 

लालू यादव और राबड़ी देवी के 17 ठिकानों पर सीबीआइ का छापा, मीसा भारती भी मुश्‍क‍िल में...

लालू यादव और राबड़ी देवी के 17 ठिकानों पर सीबीआइ का छापा, मीसा भारती भी मुश्‍क‍िल में...

नई दिल्ली  :  राजद अध्‍यक्ष लालू यादव, उनकी पत्‍नी राबड़ी देवी बड़ी बेटी मीसा भारती और इनके परिवार से जुड़े 17 ठिकानों पर शुक्रवार की सुबह सीबीआइ ने छापेमारी की है। मामला लालू यादव के बतौर रेल मंत्री रहते नौकरी के बदले जमीन लेने से जुड़ा है। इस संबंध में सीबीआइ की जांच पहले से चल रही है और पहले भी छापे पड़ चुके हैं।

पटना में सुबह के साढ़े छह बजे ही सीबीआइ अफसर राबड़ी देवी के 10, सर्कुलर रोड स्थित आवास पर पहुंच गए थे। सूत्रों की मानें तो रेलवे भर्ती बोर्ड घोटाले में नए सुबूत मिलने के बाद सीबीआइ ने नया केस दर्ज किया है। 

मौसम अलर्ट : आंधी तूफान गर्मी से मिलेगी राहत, पर कई राज्यों में हो सकती है भारी बारिश...

मौसम अलर्ट : आंधी तूफान गर्मी से मिलेगी राहत, पर कई राज्यों में हो सकती है भारी बारिश...

नई दिल्ली : देश के दक्षिणी और पूर्वोत्तर राज्यों में इन दिनो तेज बारिश हो रही है, वहीं उत्तर भारत में प्रचंड गर्मी पड़ रही है। तपिश से बेहाल इन इलाकों में अगले दो से पांच दिन में आसमान से राहत बरस सकती है।

भारतीय मौसम विभाग के अनुसार अगले पांच दिनों में बिहार, झारखंड और ओडिशा में गरज चमक और तेज हवा के साथ हल्की बारिश तपिश कम कर सकती है। वहीं पश्चिमी उत्तर प्रदेश में धूलभरी आंधी और गरज चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना है। रेगिस्तानी राज्य राजस्थान में 21 और 22 मई को बारिश की बूंदें तपिश को कम कर सकती हैं।

आईएमडी के अनुसार अंडमान और निकोबार द्वीप में अगले चार दिनों में आंधी तूफान, गरज चमक के साथ झमाझम भारी बारिश का अनुमान है। असम, मेघालय, सिक्किम और पश्चिम बंगाल के उप-हिमालयी क्षेत्रों में अगले चार से पांच दिनों तक हल्की से लेकर मूसलाधार बारिश संभव है।

मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान, उत्तरी मध्य प्रदेश और दक्षिणी उत्तर प्रदेश में शुक्रवार को पारा 45 डिग्री के आसपास रह सकता है। इसके अलावा राजस्थान, दक्षिणी पंजाब, दक्षिणी हरियाणा, मध्य प्रदेश और विदर्भ में लू चलने की संभावना है।

आईएमडी ने कहा कि उत्तर पश्चिम भारत में परा अगले दो से तीन दिनों में दो से तीन डिग्री सेल्सियस चढ़ सकता है। पारा चढऩे के कारण उत्तर पश्चिम भारत में लू की संभावना जताई जा रही है। हालांकि बारिश के साथ नमी बढऩे से तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है।

असम के आपदा प्रबंधन विभाग के अनुसार बाढ़ से राज्य के 27 जिलों के 1414 गावों में कु 8260 घरों को नुकसान हुआ है। इसी के साथ 46,160 हेक्टेयर में लगी फसलों को भी क्षति हुई है। भीषण बाढ़ के कारण राज्यभर में 48,304 लोगों को 135 रिलीफ कैंपों में स्थानांतरित किया गया है।

केरल और कर्नाटक में लगातार बारिश को देखते हुए मौसम विभाग ने चेतावनी जारी कर दी है। आईएमडी ने केरल के 12 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है। वहीं कर्नाटक के मैसूरू, दक्षिणा, कन्नड और शिवमोगा जिले के स्कूलों को भारी बारिश के चलते बंद कर दिया गया है।

 

बड़ी खबर : डीजल से भरे टैंकर और ट्रक में हुई भीषण भिड़ंत, 9 लोगों की जिन्दा जलने से हुई दर्दनाक मौत

बड़ी खबर : डीजल से भरे टैंकर और ट्रक में हुई भीषण भिड़ंत, 9 लोगों की जिन्दा जलने से हुई दर्दनाक मौत

चंद्रपुर | महाराष्ट्र के चंद्रपुर में डीजल से भरे टैंकर और लकड़ी ले जा रहे ट्रक के बीच भीषण टक्कर होने के बाद आग लग गई। हादसे में नौ लोगों की झुलसकर मौत हो गई। एक पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दुर्घटना बृहस्पतिवार रात करीब साढ़े दस बजे चंद्रपुर-मुल रोड पर हुई।

चंद्रपुर के अनुविभागीय पुलिस अधिकारी सुधीर नंदनवार ने कहा, 'चंद्रपुर शहर के पास अजयपुर के निकट डीजल से भरा एक टैंकर लकड़ी के लट्ठों को ले जा रहे ट्रक से टकरा गया। हादसे से वहां भीषण आग लग गई, जिसमें नौ लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।'

वन विभाग के सूत्रों ने बताया कि हादसे के करीब एक घंटे बाद दमकल कर्मी अजयपुर पहुंचे और कुछ घंटों बाद आग पर काबू पा लिया गया। नंदनवर ने बताया कि पीड़ितों के शवों को बाद में चंद्रपुर अस्पताल ले जाया गया।

बड़ी खबर : उड़ान भरते ही बीच हवा में बंद हुआ एयर इंडिया विमान का इंजन, विमान की कराई गई आपात लैंडिंग

बड़ी खबर : उड़ान भरते ही बीच हवा में बंद हुआ एयर इंडिया विमान का इंजन, विमान की कराई गई आपात लैंडिंग

नई दिल्ली | टाटा समूह द्वारा संचालित एयर इंडिया का ए320नियो विमान उड़ान भरने के महज 27 मिनट बाद मुंबई हवाईअड्डे पर ‍वापस लौट आया क्योंकि तकनीकी खराबी के कारण इसका एक इंजन बीच हवा में ही बंद हो गया था. सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. एयर इंडिया के प्रवक्ता ने बताया कि बृहस्पतिवार को दूसरे विमान से यात्रियों को उनके गंतव्य बेंगलुरु के लिए रवाना किया गया.

सूत्रों के मुताबिक, उड्डयन नियामक नागर विमानन महानिदेशालय इस घटना की जांच कर रहा है. एयर इंडिया के ए320नियो विमानों में ‘सीएफएम’ के लीप इंजन लगे होते हैं. ए320नियो विमान के पायलट को सुबह नौ बजकर 43 मिनट पर छत्रपति शिवाजी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से विमान के उड़ान भरने के कुछ ही मिनट बाद एक इंजन में गड़बड़ी की चेतावनी मिली.

सूत्रों ने बताया कि इंजन बंद होने के बाद सुबह 10 बजकर 10 मिनट पर विमान वापस मुंबई हवाईअड्डे पर उतारा गया. घटना के बारे में पूछे जाने पर एयर इंडिया के प्रवक्ता ने कहा ‘‘एयर इंडिया सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देती है. हमारे चालक दल इन स्थितियों से निपटने में अच्छी तरह से माहिर हैं. हमारे इंजीनियरिंग और रखरखाव दलों ने तुरंत इसकी जांच शुरू कर दी है.’’ प्रवक्ता ने बताया कि यात्रियों को दूसरे विमान से बेंगलुरु के लिए रवाना किया गया.