नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |
भारत की 15वीं राष्ट्रपति बनी ‘द्रौपदी मुर्मू’, प्रचंड बहुमत से दर्ज की जीत

भारत की 15वीं राष्ट्रपति बनी ‘द्रौपदी मुर्मू’, प्रचंड बहुमत से दर्ज की जीत

 BIG BREAKING  देश के 15वें राष्ट्रपति के नाम का हुआ ऐलान। भारत की पहली आदिवासी महिला ‘द्रौपदी मुर्मू’ (‘Draupadi Murmu’) ने बड़ी जीत हासिल कर बनी देश की 15वीं राष्ट्रपति। इसी के साथ द्रौपदी मुर्मू देश की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति (tribal woman president) बन गई है और देश की दुसरी महिला राष्ट्रपति (second female president) भी हो गई है। इस बड़ी जीत के साथ वो देश के 15वें राष्ट्रपति के रूप में 25 जुलाई को शपथ लेंगी। उन्होंने 5,77,777 वोटों से जीत दर्ज की है।

देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद तक पहुंचने वाली पहली आदिवासी महिला नेता होंगी। क्योंकि भारत के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है जब किसी आदिवासी समाज का व्यक्ति भारत के संविधान के इतने बड़े पद पर विराजमान होने वाला है। द्रौपदी मुर्मू ने 1997 में रायरंगपुर नगर पंचायत का पार्षद बनने के साथ अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत की थी। NDA उम्मीदवार के रुप में नाम के ऐलान के साथ ही प्रचंड जीत की कयास लगाए जा रहे थे।

द्रौपदी मुर्मू का सफर

द्रौपदी मुर्मू का जन्म 20 जून साल 1958 को ओडिशा के मयूरभंज जिले के उपरबेड़ा गांव में हुआ था। मुर्मू संथाल आदिवासी परिवार से आती हैं। उनके पिता का नाम बिरंची नारायण टुडू था। वह किसान थे। द्रौपदी मुर्मू की शादी श्याम चरण मुर्मू से हुई थी। दोनों से चार बच्चे हुए। इनमें दो बेटे और दो बेटियां। साल 1984 में एक बेटी की मौत हो गई। इसके बाद 2009 में एक और 2013 में दूसरे बेटे की अलग-अलग कारणों से मौत हो गई। 2014 में मुर्मू के पति श्याम चरण मुर्मू की भी मौत हो गई है। बताया जाता है कि उन्हें दिल का दौरा पड़ गया था। अब उनके परिवार  में सिर्फ एक बेटी है। जिनका नाम इतिश्री है।

35 साल के ‘सॉफ्टवेयर इंजीनियर’ ने 13 महिलाओं से की शादी...ऐसे देता था टाइम

35 साल के ‘सॉफ्टवेयर इंजीनियर’ ने 13 महिलाओं से की शादी...ऐसे देता था टाइम

 Married Man Fraud: दो तेलुगु राज्यों में पिछले चार सालों में 13 महिलाओं से शादी करने वाले एक व्यक्ति को साइबराबाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. शख्स की पहचान आंध्र प्रदेश के गुंटूर जिले के रहने वाले 35 वर्षीय अदापा शिवशंकर बाबू के रूप में हुई है, जो तलाकशुदा महिलाओं से शादी कर उनके पैसे और अन्य कीमती सामान लेकर फरार हो जाता था.

पता चला है कि आरोपी उन अमीर महिलाओं को निशाना बना रहा था, जो तलाकशुदा थीं और मैट्रिमोनियल साइटों पर जीवनसाथी की तलाश कर रही थी. उसने भरोसा दिलाने के लिए फर्जी तलाक के कागजात बनाकर अपने पास रखे हुए थे. साइबराबाद पुलिस कमिश्नरेट के तहत गाचीबोवली पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया, जिसके खिलाफ हैदराबाद, राचकोंडा, संगारेड्डी, गुंटूर, विजयवाड़ा और अनंतपुर में मामले दर्ज थे.

420 का मामला दर्ज

पीड़ितों में से एक ने रामचंद्रपुरम पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई, कि शिवशंकर बाबू ने उससे 25 लाख रुपये नकद और 7 लाख रुपये का सोना लिया था और उसे वापस नहीं कर रहा है. पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 420 के तहत धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है.

महिलाओं को ऐसे फंसाता था

पीड़िता ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया था कि बाबू ने 2021 में एक मैट्रिमोनियल साइट के जरिए उससे संपर्क किया था. उसने उसे बताया कि उसके माता-पिता की मृत्यु बहुत पहले हो चुकी है और वह एक नामी फर्म में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के रूप में काम करता है. उसका मासिक वेतन 2 लाख रुपये है. उसने उसे बताया कि वह एक तलाकशुदा है और एक योग्य पत्नी की तलाश में है.

अमेरिका ले जाने का भी दिया झांसा

बातचीत करने के बाद पीड़िता के माता-पिता ने उसकी शादी बाबू से कर दी. उसने उसे अमेरिका ले जाने के बहाने उसके माता-पिता से लगभग 25 लाख रुपये लिए. लेकिन जब कई दिन बीत जाने के बाद भी अमेरिका जाने का कोई प्लान नहीं बनता दिखा, तो उसके माता-पिता ने उससे पैसे वापस देने को कहा. बाबू उसे और उसके माता-पिता से बचने की कोशिश करने लगा. जिसके बाद रामचंद्रपुरम पुलिस से संपर्क किया गया. पुलिस ने जब बाबू को पूछताछ के लिए थाने बुलाया तो वह यह जानकर चौंक गई कि वह पहले से शादीशुदा है. आरोपी एक महिला के साथ थाने आया था, जो उसके पक्ष में खड़ी थी और उसने पुलिस से कहा कि वह पैसे वापस कर देगा.

दिन और रात की शिफ्ट कहकर अलग-अलग महिलाओं को देता था टाइम

पीड़िता ने दूसरी महिला से गुपचुप तरीके से मुलाकात की और उसके बारे में पूछताछ की. बाद में, उन्हें उसी कॉलोनी की एक अन्य महिला के बारे में पता चला, जिसकी शादी भी बाबू से हुई थी. वह पीड़ितों को यह कहकर धोखा दे रहा था कि वह दिन की शिफ्ट और रात की शिफ्ट में जा रहा है और उनमें से प्रत्येक के साथ समय बिता रहा था. बाबू ने अपने ऊपर लगे आरोपों से इनकार किया. उसने दावा किया कि उसने किसी से पैसे नहीं लिए.

13 साल की लड़की से कलेक्ट्रेट के कर्मचारी ने किया दुष्कर्म, गिफ्ट देने का झांसा देकर ले गया था घर, तलाश जारी

13 साल की लड़की से कलेक्ट्रेट के कर्मचारी ने किया दुष्कर्म, गिफ्ट देने का झांसा देकर ले गया था घर, तलाश जारी

 बिलासपुर।  जिले में 13 साल की लड़की से रेप करने वाले कलेक्ट्रेट के एक कर्मचारी के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है। आरोपी युवक करीब साल भर पहले गिफ्ट देने का झांसा देकर अपने घर ले गया और उससे दुष्कर्म किया। इसके बाद से वह इंस्टाग्राम (Instagram) में गंदे-गंदे मैसेज भी करने लगा। लड़की के घरवालों को इसकी जानकारी हुई, तब उन्होंने पुलिस से शिकायत की। पुलिस केस दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुट गई है। घटना सिविल लाइन थाने की है।

जानकारी के अनुसार मूलत: मुंगेली जिले के लोरमी निवासी अनिरुद्ध राजपूत (26) कलेक्ट्रेट में कम्प्यूटर ऑपरेटर है। वह सिविल लाइन क्षेत्र के गवर्नमेंट क्वार्टर में रहता है। आरोप है कि मोहल्ले की 13 साल की लड़की को देखकर उसकी नीयत बिगड़ गई। बच्ची 7वीं में पढ़ती थी। जून 2021 में उसने लड़की को गिफ्ट देने के बहाने बुलाया और अपने कमरे में ले जाकर दुष्कर्म किया। आरोपी ने लड़की को डराया-धमकाया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। उसके डर से लड़की ने किसी को कुछ नहीं बताई।

परेशान करने लगा था युवक

इसके बाद आरोपी युवक उसे परेशान करने लगा था। उसकी हरकतों से तंग आकर लड़की ने अपने परिजन को कुछ दिन पहले इस घटना की जानकारी दी। आक्रोशित परिजनों ने उसकी जमकर पिटाई भी की थी। इस दौरान आरोपी घर छोड़कर भाग गया।

इंस्टाग्राम में करता था अश्लील मैसेज

लड़की से रेप करने के बाद आरोपी अनिरुद्ध उसे मोबाइल से इंस्टाग्राम में अश्लील मैसेज करता था। इसकी जानकारी होने पर परिजनों ने लड़की से पूछताछ की। मामला सामने आने के बाद परिजन ने उसके खिलाफ पुलिस से शिकायत की। लड़की का बयान दर्ज करने के बाद पुलिस आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश कर रही है।

स्कूल जाने से पहले मां ने दी चॉकलेट, खाते ही 6 साल की बच्ची की मौत, जानिये पूरा मामला

स्कूल जाने से पहले मां ने दी चॉकलेट, खाते ही 6 साल की बच्ची की मौत, जानिये पूरा मामला

 कर्नाटक (Karnataka) के उडुपी जिले से बुधवार को एक दर्दनाक मामला सामने आया है. जहां एक 6 साल की बच्ची की जान चॉकलेट (Chocolate)ने ले ली. बच्ची की मौत के बाद से उसके परिजनों समेत स्कूल वह शहर भर में गम का माहौल है. असल में 6 साल की बच्ची स्कूल जाने के लिए घर से बस में चढ़ रही थी. इस दौरान उसने अपने हाथ में रखी चॉकलेट को रैपर समेत निगलने का प्रयास किया, लेकिन चॉकलेट रैपर समेत ही बच्ची की गले में फंस गई. इस वजह से बच्ची स्कूल बस के पास ही बेहोश होकर गिर गई. जिसके बाद आनन फानन में बस ड्राइवर और परिजन ने बच्ची को अस्तपाल में पहुंचाया. लेकिन, बच्ची को बचाया नहीं जा सका. डॉक्टरों का कहना है कि दम घुटने की वजह से बच्ची की मौत हुई है। बच्ची की मौत के बाद स्कूल ने अवकाश घोषित कर दिया था. वहीं पुलिस आगे की जांच के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।

चॉकलेट की शर्त पर स्कूल जाने के लिए मानी थी बच्ची

उडूपी पुलिस के मुताबिक बुधवार सुबह यह हादसा उस वक्त हुआ, जब 6 साल की सामन्वी पुजारी अपने घर पर थी और स्कूल बस में चढ़ने वाली थी. पुलिस के मुताबिक सुबह सामन्वी ने अपने परिजनों से स्कूल नहीं जाने की शर्त रखी थी. जिस पर उसके परिजन उसे स्कूल जाने के लिए मना रहे थे. ऐसे में सामन्वी ने चॉकलेट की शर्त पर स्कूल जाने को लेकर सहमति जताई थी. इसी कड़ी में सामन्वी जब बुधवार सुबह स्कूल जाने से पहले उसके परिजनों ने चॉकलेट दी थी. जिसे वह खाने वाली थी, तो तब तक बस आ गई. ऐसे में सामन्वी ने रैपर समेत ही चॉकलेट मुंह में डाल दी.

बस के दरवाजे में ही हो गई बेहोश

उडूपी पुलिस के मुताबिक 6 साल की बच्ची ने स्कूल बस को देखकर जल्दीबाजी में ही चॉकलेट रैपर समेत निकल दिया था. जो उसके गले में फंस गए है. ऐसे में सामन्वी स्कूल बस तक में भी नहीं चढ़ पाई और वह बस के गेट पर ही गिरकर बेहोश हो गई. जिसके बाद बस के ड्राइवर और बच्ची के परिजनों ने आनन फानन में बच्ची को अस्पताल पहुंचाया. लेकिन, उसकीहॉस्पिटल ले जाने से पहले ही मौत हो गई. पुलिस के मुताबिक शुरुआत में घटना को सामान्य समझ कर बच्ची को बस के ड्राइवर और उसके परिजनों ने उसे उठाने की कोशिश. लेकिन बहुत देर तक किए प्रयास क बाद भी उसे होश नहीं आया. जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया. लेकिन, सामन्वी ने इससे पहले ही दम तोड़ दिया था.

इस तस्वीर में आपने सबसे पहले मछलियां या चेहरा देखा? आपका जवाब बताएगा आपकी पर्सनैलिटी

इस तस्वीर में आपने सबसे पहले मछलियां या चेहरा देखा? आपका जवाब बताएगा आपकी पर्सनैलिटी

 Optical Illusion: सोशल मीडिया पर आए दिन ऑप्टिल इल्यूजन (Optical Illusion) की तस्वीरें देखने को मिलती हैं। इन तस्वीरों को देखने के बाद ज्यादातर लोग कन्फ्यूज हो जाते हैं। ऑप्टिल इल्यूजन फोटोज का मतलब होता है आखों को धोखा देने वाली तस्वीर। इन तस्वीरों को देखने के बाद लोगों का दिमाग घूम जाता है। इस तस्वीरों को देखने के बाद लोगों के लिए जवाब देना बेहद कठिन हो जाता है। एक बार फिर ऐसी ही तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। 

इस वायरल तस्वीर(Optical Illusion Viral Photo) को ऑप्टिकल इल्यूजन का बिल्कुल सटीक उदाहरण मान सकते हैं। इस तस्वीर को आप ध्यान से देखिए और बताइए कि इस तस्वीर में सबसे पहले आपने क्या देखा, क्योंकि इसके आधार पर आप अपनी पर्सनैलिटी के बारे में जान सकते हैं। आइए जानते हैं कि इस तस्वीर से आप कैसे अपनी पर्सनैलिटी के बारे में जान सकते हैं। 

इंटरनेट पर ऐसी तस्वीरें आए दिन वायरल होती रहती हैं जिसे देखने के बाद ज्यादतर लोग कंफ्यूज हो जाते हैं। यह तस्वीरें देखने में बेहद साधारण लगती हैं, लेकिन इनमें कई चीजें एक साथ नजर आती हैं। अब इस तस्वीर में पहले आपने क्या नोटिस किया? इसके आधार पर आप अपनी पर्सनैलिटी के बारे में जान सकते हैं। 

तस्वीर में क्या है? 

इस तस्वीर में एक चेहरा बना हुआ है और दो मछलिया हैं। अब इसमें कुछ लोगों को मछलियां नजर आई हैं, तो वहीं कई लोगों को पहले चेहरा दिखा है। इस चेहरे में जो आखे हैं वहां मछलिया बनी हुई हैं। आइए जानते हैं कि आप कैसे पर्सनैलिटी के बारे में जान सकते हैं। 

अगर किसी ने पहले चेहरा देखा है, तो वो लोग दूसरों से बातचीत बहुत अच्छे से करते हैं। ऐसे लोगों को दूसरों के जीवन के बारे में जानने में दिलचस्पी होती है। इन लोगों का का कम्युनिकेशन स्किल बहुत अच्छा होता है। 

 


जिन लोगों ने पहले मछलियों को देखा है वो अपने जीवन में बहुत खुश होते हैं। अगर इन लोगों की योजना के अनुसार, कुछ नहीं हो रहा हो तो भी ये लोग स्थिति से अच्छे से निपटते हैं। हर रोज अपने आपमें सुधार लाने की कोशिश करते हैं। 

अजीबोगरीब डिज़ाइन वाले शहर में नहीं पड़ती ट्रैफिक लाइट की ज़रूरत... दिखने में लगता है मकड़जाल

अजीबोगरीब डिज़ाइन वाले शहर में नहीं पड़ती ट्रैफिक लाइट की ज़रूरत... दिखने में लगता है मकड़जाल

 China Bagua Shape City :दुनिया में तरह-तरह के देश हैं और यहां इंजीनियरिंग के एक से बढ़कर एक अद्भुत नज़ारे देखने को मिल जाते हैं. आपने प्लांड सिटी के बारे में तो ज़रूर सुना होगा, जहां एक नक्शा बनाकर पूरा शहर बसाया जाता है. चीन में एक ऐसी ही प्लांड सिटी है, जिसका नक्शा मकड़े के जाल जैसा है और यहां की सड़कें इस तरह डिज़ाइन की गई हैं कि एक्सीडेंट कम होते हैं और ट्रैफिक लाइट की ज़रूरत नहीं पड़ती.

चीन की इस काउंटी का नाम तेकेसी काउंटी है, जिसका शेप आम शहरों की तरह नहीं होकर बिल्कुल डिज़ाइनर है. इस शहर में सड़कें भी कुछ इस तरह से बनी हैं कि ट्रैफिक लाइट की कोई ज़रूरत ही नहीं है. इस शहर की ड्रोन पिक्चर देखने के बाद ये किसी त्रिकोणीय डिज़ाइन की तरह लगता है, जैसी हम कलर करने के लिए अक्सर स्कूल में बनाते हैं.

 

चीनी धार्मिक मान्यता से जुड़ी है डिज़ाइन

आठ त्रिकोणों वाली इस डिज़ाइन को बागुआ कहा जाता है. ये ताओ कॉस्मोलॉजी में इस्तेमाल होती है. चीन में चाहे ज्योतिष हो, मार्शल आर्ट हो, भूगोल हो, खगोलशास्त्र हो, चिकित्सा हो या फिर कोई भी अनुशासन की चीज़, ताओ कॉस्मोलॉजी के बागुआ की काफी मान्यता है. यही वजह है कि बागुआ शेप में इस शहर को प्लान किया गया है. ये काउंटी चीन के शिनशियांग में मौजूद उइगुर स्वायत्त प्रदेश में है, जिसमें कुल डेढ़ लाख रहते हैं. तेकेसी काउंटी को साल 1937 में स्थापित किया गया था और तब से ही ये अपने अद्भुत डिज़ाइन के लिए दुनिया भर में मशहूर हो गया.

अंदर से ऐसा दिखता है अमेरिका का सबसे खतरनाक जेल, घुसते ही कांप जाती थी कैदियों की रुह!

अंदर से ऐसा दिखता है अमेरिका का सबसे खतरनाक जेल, घुसते ही कांप जाती थी कैदियों की रुह!

 दुनिया में हर देश अपने यहां क्रिमिनल्स के लिए जेल बनाता है. इन जेलों में क्रिमिनल्स को सुधरने का एक मौका दिया जाता है. संयम से रहना, काम करवाना और कई जेलों में तो उन्हें रोजगार भी दिया जाता है. लेकिन ऐसे भी कुछ जेल हैं, जिसका नाम बदनाम (Worst Jails In World) है. अगर किसी कैदी को इन जेलों में भेज दिया जाए तो उसका मानसिक संतुलन बिगड़ना तय है. आज हम आपको अमेरिका के एक ऐसे जेल के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसका नाम दुनिया के सबसे खतरनाक जेलों में शामिल है. कुछ के मुताबिक़, ये जेल कैदियों के लिए मौत से भी बदतर हुआ करता था.

फिलाडेल्फिया में बने इस जेल को सालों पहले बंद कर दिया गया था. अब एक अर्बन एक्सप्लोरर ने इसके अंदर जाकर लोगों के साथ जेल की तस्वीरें शेयर की है. इस जेल के अंदर उस समय के कुछ खूंखार कैदियों को रखा गया था. इन कैदियों के जुर्म भयानक होते थे. ऐसे में उन्हें इस जेल में लाकर और अधिक टॉर्चर किया जाता था. कहते थे कि इस जेल में आना मौत की सजा से भी भयंकर था. इस जेल को करीब 142 साल बाद बंद कर दिया गया था. अब इतने सालों बाद इसके अंदर की तस्वीरें सामने आई हैं.

अब बुलाते हैं भूतहा
इस जेल को अब कई लोग भूतहा मानने लगे हैं. उनका कहना है कि ऐसे कुछ कैदी जिन्हें काफी टॉर्चर किया गया था और जिनकी जान यहां चली गई, उनकी आत्माएं अंदर घूमती हैं. इस जेल के कई जेलरों ने इसके कई डरावने किस्से सुनाए थे, जिसके बाद कुछ ऐसी घटनाएं हुई, जिसने जेल को बंद करवा दिया. जिस अर्बन एक्सप्लोरर ने इसकी तस्वीरें खींची, वो अपनी पहचान छिपाकर रखना चाहता था. उसने जेल के अंदर कई घंटे बिताए और इसकी तस्वीरें लोगों के साथ शेयर की.worst jail in america

हुआ ऐसा हाल
अपने समय में इस जेल को देखकर कैदियों की रुह कांप जाती थी. लेकिन अब इसे देखने पर किसी को भी डर लगेगा. सालों से बंद इस जेल के अंदर की दीवारें पूरी तरह सड़ चुकी हैं. साथ ही यहां फर्नीचर टूट गए हैं और जमीन पर दरारें दिखाई देती हैं. फोटोग्राफर ने इस जेल की बैरक में बैठकर कुछ समय भी गुजारा. वो ये देखना चाहता था कि अंदर कैदियों को कैसा महसूस होता होगा. बताया जाता है कि जेल के अंदर कैदियों को बेहद वीभत्स सजाएं दी जाती थी. इसमें वाटर बाथ काफी खतनाक होता था. इसमें कैदियों को नहलाकर यूं ही तब तक टांग देते थे जब तक उनकी बॉडी पर बर्फ ना जम जाए.

Video : छोटी सी बच्ची ने किया खतरनाक सांप को किस, वीडियो देखने वालों हुई की हालत खराब !

Video : छोटी सी बच्ची ने किया खतरनाक सांप को किस, वीडियो देखने वालों हुई की हालत खराब !

 सोशल मीडिया पर वायरल (Viral On Social Media) होने वाले वीडियो में अगर खतरनाक जानवरों (Wildlife Videos) और इंसान की दोस्ती दिख जाए, तो लोगों को ये खूब पसंद आते हैं. इस वक्त इंटरनेट पर एक ऐसा ही वीडियो छाया हुआ है, जिसमें एक छोटी सी बच्ची ज़हरीले-खतरनाक सांप को किस करती हुई दिख रही है.

इस बच्ची का नाम एरियाना है और इसकी उम्र तकरीबन 7-8 साल होगी. बच्ची को सांपों के साथ खेलना (Little Girl playing with black snake video) खूब पसंद है. वो तरह-तरह के ज़हरीले सांपों के साथ रहती है और उनसे पालतू कुत्ते-बिल्लियों की तरह खेलती है. सांप भी मानो बच्ची से अच्छी तरह परिचित हैं और अपनी दोस्त को कोई नुकसान नहीं पहुंचाते हैं. बच्ची के बायो में भी लिखा हुआ है कि उसे सांपों को लेकर अलग ही जुनून है.

 

सांप को किस करती बच्ची
वायरल हो रहे वीडियो में बच्ची एक काले रंग के सांप को चूमने की कोशिश कर रही है. वो पहले तो जीभ निकालकर उसे चिढ़ाती है और अपनी ओर खींचती है. बच्ची तरफ जैसे ही सांप अपनी जीभ निकालकर आता है, वो सांप को चूम लेती है. हालांकि देखने में ये सांप काफी खतरनाक लग रहा है, लेकिन बच्ची को इससे कोई फर्क नहीं पड़ता न ही उसे सांप से कोई डर लग रहा है. बच्ची जिस तरह सांप के पास बार-बार जाकर उसे चूम रही है, वो किसी को भी सदमे में डालने वाला है.

राष्ट्रपति की रेस में काफी आगे निकलीं द्रौपदी मुर्मू...घर पर जश्न का माहौल

राष्ट्रपति की रेस में काफी आगे निकलीं द्रौपदी मुर्मू...घर पर जश्न का माहौल

 देश को गुरुवार को नए राष्ट्रपति के लिए पहले राउंड की काउंटिंग में एनडीए की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को काफी पछाड़ दिया है। पहले राउंड की मतगणना में मुर्मू को 748 में से 540 वोट मिले। जबकि यशवंत सिन्हा को 208 मत मिले। मुर्मू की जीत की काफी संभावना जताई जा रही है। यदि वह जीत हासिल करती हैं, तो देश की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति बन जाएंगी।

द्रौपदी मुर्मू के घर के बाहर जश्न शुरू

एनडीए की ओर से राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू अपने प्रतिद्वंद्वी यशवंत सिन्हा से बढ़त बनाए हुए हैं। एमपी वोट काउंट में मुर्मू को 540 वोट मिले हैं। जबकि सिन्हा को सिर्फ 206 वोट मिले हैं। मुर्मू की जीत की संभावना जताई जा रही है। इस बीच ओडिशा के रायरंगपुर गांव में जश्न शुरू हो गया है। यह मुर्मू का गांव हैं। गांववाले ढोल-नगाड़ो के साथ वोटों की गिनती पूरी होने का इंतजार कर रहे हैं।

द्रौपदी मुर्मू का राष्ट्रपति बनना तय

राष्ट्रपति चुनाव के लिए वोटों की गिनती का पहला पहले दौर पूरा हो गया है। इस राउंड में सांसदों के वोटों की गिनती हुई है, जिसमें द्रौपदी मुर्मू को बड़ी बढ़त मिली है। मतगणना में जुटे अधिकारियों के मुताबिक द्रौपदी मुर्मू को 748 में से 540 वोट मिले हैं। इसके अलावा यशवंत सिन्हा को 208 मत मिले हैं। वहीं मतगणना के दौरान 15 वोटों को अवैध पाया गया है। कुल 748 वैध मत पाए गए हैं, जिनका मूल्य 5 लाख 23 हजार 600 है। इनमें से 540 वोट द्रौपदी मुर्मू को हासिल हुए हैं, जिनका मूल्य 3,78,000 है। वहीं यशवंत सिन्हा बड़े अंतर से पिछड़ते दिखे हैं। उन्हें कुल 208 वोट ही मिले हैं और उनका मत 1,45,600 ही आंका गया है।

दो घंटे की पूछताछ के बाद ही सोनिया को मिली छुट्टी, खराब स्वास्थ्य का दिया हवाला

दो घंटे की पूछताछ के बाद ही सोनिया को मिली छुट्टी, खराब स्वास्थ्य का दिया हवाला

 नेशनल हेराल्ड(National Herald) अखबार से जुड़े मनी लांड्रिंग मामले की जांच कर रही प्रवर्तन निदेशालय(ED) आज कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से पूछताछ कर रही है। वहीं इसके विरोध में कांग्रेस पार्टी का देशव्यापी प्रदर्शन जारी है।

दो घंटे की पूछताछ के बाद सोनिया को मिली छुट्टी

दो घंटे की पूछताछ के बाद ईडी ने सोनिया गांधी के अनुरोध पर आज का सत्र खत्म कर दिया, कांग्रेस नेता हाल ही में कोविड से उबरी हैं। ईडी ने अब 25 जुलाई को फिर से बुलाया है।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कार को किया आग के हवाले

कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को ED द्वारा समन किये जाने पर बेंगलुरु में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ED कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने एक कार को आग के हवाले कर दिया।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर वाटर कैनन का इस्तेमाल, 75 सांसद हिरासत में

नेशनल हेराल्ड मामले में पार्टी कि अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी के खिलाफ ईडी की जांच का विरोध कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर वाटर कैनन का इस्तेमाल किया गया। वहीं 75 सांसदों को हिरासत में लिया गया है।
विस अध्यक्ष हुए नाराज़ , मंत्री जवाब नहीं दे पाए , विपक्ष दागता रहा सवाल

विस अध्यक्ष हुए नाराज़ , मंत्री जवाब नहीं दे पाए , विपक्ष दागता रहा सवाल

 

0 उठी मांग, शराब दुकान सरकारी संपत्ति तो फहराया जाये राष्ट्रीय पर्व में ध्वज
0 विधानसभा अध्यक्ष ने कहा अच्छा सवाल पर शराब दुकान में तिरंगा फहराना गलत

रायपुर। घटिया सड़क, बीएसपी विधायक के घर चोरी और पुलिस का जाँच के दौरान बेतुके सवाल तथा आचरण पर गंभीर चर्चा हुई। प्रश्न काल मे फिर उठा मंत्री टी एस सिंहदेव की स्थिति को लेकर बवाल चिकित्सा पंचायत विभाग से संबंधित सवाल आने के बाद एक बार फिर विपक्ष आक्रामक रहा। विपक्षी सदस्य अजंय चंद्राकर, शिव रत्न शर्मा, नेता प्रति पक्ष धरमलाल ने सवाल किया कि जब मंत्री के विभाग छोड़ने की बात मुख्यमंत्री ने स्वीकार नही की है तो मो अकबर को जवाब देने के लिए अधिकृत किसने किया। विधानसभा अध्यक्ष से विपक्ष की स्थिति स्प्ष्ट करने की मांग विपक्ष ने आज फिर की। जशपुर की सड़कों की हालत को लेकर विधानसभा अध्यक्ष की टिप्पणी सड़को की हालत खराब है, सभी जनप्रतिनिधि अपनी सीमा छोड़ दौरा करे कहा, जशपुर क्षेत्र के सभी जनप्रतिनिधि क्षेत्र का दौरा करें। वहां की सड़कों की हालत खराब है। स्थिति का जायजा लेकर मंत्रियों को बताएं। सड़को की स्थिति को लेकर आसंदी से इस तरह की टिप्पणी आने के बाद सभी चौंके।

सदन में हास्य परिहास भी हुआ

जनता कांग्रेस के विधायक प्रमोद शर्मा का सवाल शराब दुकान में तोड़ फोड़ सरकारी संपत्ति में तोड़ फोड़ की धारा लगाई जाती है तो क्या शराब दुकान सरकारी है या नही वाले सवाल पर विधानसभा अध्यक्ष ने भी समर्थन करते हुए कहा अच्छा सवाल है जवाब आना चाहिए। सदस्य प्रमोद शर्मा ने कहा जब सरकारी संपति है तो 15 अगस्त 26 जनवरी यहां क्यों नही मनाया जाता। सरकारी सभी संपति पर झंडा फहराने का नियम है मो अकबर वो सरकारी एंजेसी से अधिकृत कम्पनी की संपत्ति है। इस सवाल पर विधानसभा अध्यक्ष ने कहा शराब दुकानों में झंडा फहराना उचित नही है।

आबकारी विभाग के सवाल पर विपक्ष ने ली जम कर चुटकी

ओवर रेट और बिना परमिट के शराब बिक्री पर दोनो पक्षो में हंसी ठहाके गूंजते रहे। आबकारी विभाग का जवाब कवासी लखमा की मौजूद रहने के बाद भी मो अकबर जवाब देने के लिए अधिकृत किये गए थे। इस लिए दोनो बारी बारी आबकारी का जवाब दे रहे थे। जनता कांग्रेस ने खड़े हो कर आपत्ति की और कहा ये कॉकटेल जवाब ना दे, दोनो में से एक बोलो भाई ,, काकटेल में ज्यादा हो जाता है भाजपा के सदस्यों ने मंत्री को बाहर किये जाने की मांग की ताकि अकबर जवाब दे सके। मंत्री की मौजूदगी में दूसरा जवाब क्यों दे रहा है, अजंय चंद्राकर की आपत्ति विधानसभा में सवालों के जवाब नही आने से विधानसभा अध्यक्ष ने व्यक्त की नाराजगी। जेम पोर्टल से सामग्री खरीदी को लेकर सवाल जवाब में जानकारी एकत्र करने की कही गई बात 22 दिन पहले लगे सवाल के जवाब नही आने पर विधानसभा अध्यक्ष ने जताई नाराजगी सभी सवालों के जवाब देने की विभागों को दी हिदायत विधानसभा में लगे सभी सवालों के जवाब देना अनिवार्य विभाग करे सुनिश्चित एक वर्ष दूसरी बार अध्यक्ष की ओर से दी गई है इस तरह की हिदायत पंचायतों में प्रधानमंत्री आवास के अधूरे काम का मुद्दा डॉ रमन सिंह ने उठाया। डॉ रमन सिंह ने आरोप लगाया कि इसी सवाल के जवाब की वजह से टीएस सिंह देव ने पद छोड़ा है। जवाब के बाद सदन में हंगामा शुरू कर दिया। सदन में प्रधानमंत्री आवास के निर्माण में देरी के लिए मंत्री अकबर ने केंद्र पर सारी ज़िम्मेदारी थोप दी।

आवास निर्माण की प्रदेश में स्थिति

डॉ रमन सिंह ने लगाया आरोप राज्य सरकार अपना अंश ही नही दी इसलिए निर्माण ठप्प है। गरीबो के आवास से खिलवाड़ करने का आरोप लगते हुए विपक्ष ने हंगामे के बाद वाक आउट कर विरोध जताया।
2019-20 में स्वीकृत आवास 1 लाख 51 आवास बना 72 हजार
20-21 स्वीकृति आवास 1लाख 56 हजार बना – शून्य सभी निर्माण अपूर्ण
21-22 स्वीकृति आवास शून्य – बना शून्य
22-23 स्वीकृति आवास शून्य – बना – शून्य

विपक्ष का वॉक आउट, कवासी बोले तुम लोग चोरी करता है

बसपा विधायक ने केसव चन्द्रा के घर चोरी का मुद्दा उठा सदन में विधायक केशव चंद्रा ने बताया कि उनके जै जै पुर के घर पर चोरी हुई पर कानून व्यवस्था की स्थिति खराब है। कवासी ने व्यंगात्मक लहज़े से पूछा कितना चोरी हुई? विधायक केशव बोले 15 तोला सोना और 2 लाख 15 हजार चोरी हुई है। नेता प्रतिपक्ष ने बताया कि केवल केशव चन्द्रा के साथ ननकी राम कंवर के घर भी चोरी हुई है थानेदार आया और मुझसे पूछा कि यही आपका घर है मैं पहली बार आपका घर जाना यहां की ऐसी पुलिस है कि उसको स्थानीय विधायक का घर भी नही पता। बृज मोहन ने जताई आपत्ति की ये कैसी पुलिस है जिसको पता नही की विधायक का घर कौन सा और कहां है।

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा चोर को भी शायद नही मालूम होगा तभी चोरी हुई। हंसी मजाक के बीच बृज मोहन अग्रवाल ने कहा कि बाबा के विधायक भी चोरी हो गए, वो बोल रहे है कि उनके 28-30 विधायक थे कोई चोरी कर लिया तब कवासी बोले तुंम लोग चोरी करता है हम लोग नही। खाद की कमी को लेकर विपक्ष ने लाया काम रोको प्रस्ताव, भाजपा के सदस्यों ने लगाया आरोप प्रदेश में खाद की कमी की वजह से हो रही है खेती प्रभावित कई जगह हो रहा है खाद की कमी को लेकर प्रदर्शन बाजार से यूरिया खरीदी पर किसान हो रहा है मजबूर भाजपा के सदस्य अजय चंद्राकर, बृज मोहन अग्रवाल और शिव रत्न ने सारे काम रोक चर्चा की मांग उठाई। तो सरकार ने वक्तव्य दिया कि किसानों ने कंही आत्म हत्या खाद बीज की कमी से नही की है। कृषि मंत्री बोले खाद बीज की कमी को लेकर आये काम रोको प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान आसंदी की टोकाटाकी से अजय चंद्राकर नाराज हो गए। अजय चंद्राकर को ज्यादा समय लेने पर आसंदी ने ज्यादा समय की बात पर टोका तो ,नाराजगी व्यक्त कर अजय चंद्राकर सदन से चले गए।

पूछताछ के लिए ED दफ्तर पहुंचीं सोनिया गांधी

पूछताछ के लिए ED दफ्तर पहुंचीं सोनिया गांधी

 नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी नेशनल हेराल्ड केस में पूछताछ के लिए ईडी दफ्तर पहुंच गई हैं। वह राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के साथ एक ही कार में निकली थीं। पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी और राहुल गांधी भी ईडी के दफ्तर में उनके साथ रहेंगे। उन्हें एक अलग कमरे में बिठाया जाएगा। इसकी वजह यह है कि सोनिया गांधी की दवाएं लेकर प्रियंका गांधी गई हैं और उन्हें कभी भी उनकी जरूरत पड़ सकती है। कोरोना से उबरने के बाद भी सोनिया गांधी की तबीयत खराब है और ऐसे में उन्हें दवाओं की जरूरत रहती है। सोनिया गांधी से ईडी के असिस्टेंट डायरेक्टर लेवल के अधिकारी पूछताछ करेंगे। कहा जा रहा है कि दफ्तर तक राहुल गाांधी, अशोक गहलोत, आनंद शर्मा समेत कई और सीनियर नेता भी साथ जा सकते हैं। वहीं बड़ी संख्या में कांग्रेस वर्कर भी सड़कों पर उतरने की तैयारी में हैं।

‘हमने विरोध किया क्या?’ कांग्रेस पर बरसी BJP, याद दिलाईं मोदी की पेशी

कांग्रेस ने सोनिया गांधी से पूछताछ के मौके पर शक्ति प्रदर्शन का फैसला लिया है। आज सुबह ही बड़ी संख्या कांग्रेस के कार्यकर्ता पार्टी दफ्तर पहुंचे थे और उनके समर्थन में जमकर नारेबाजी की। इस बीच विपक्ष के नेताओं की ओर से एक साझा बयान जारी किया गया है, जिसमें नरेंद्र मोदी सरकार पर बदले की राजनीति करने का आरोप लगाया गया है। इस बयान में कहा गया है कि मोदी सरकार बदले की कार्रवाई के तहत राजनीतिक नेताओं को परेशान कर रही है। देश भर में कांग्रेस ने ईडी के दफ्तरों का घेराव करने की भी योजना बनाई है। खासतौर पर दिल्ली में कांग्रेसियों के सड़कों पर उतरने से कई जगहों पर जाम की स्थिति पैदा हो गई है।

सोनिया गांधी नेशनल हेराल्ड केस में पूछताछ के लिए निकली ईडी दफ्तर, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी भी दिखे साथ

सोनिया गांधी नेशनल हेराल्ड केस में पूछताछ के लिए निकली ईडी दफ्तर, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी भी दिखे साथ

 Breaking News : National Herald Case : कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi)नेशनल हेराल्ड केस (National Herald Case)में पूछताछ के लिए ईडी दफ्तर(ED office) पहुंचने वाली हैं। वह राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के साथ एक ही कार में निकली हैं। पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी ईडी के दफ्तर में भी उनके साथ रहेंगी। इसकी वजह यह है कि सोनिया गांधी (Sonia Gandhi)की दवाएं लेकर वह जाएंगी क्योंकि उन्हें कभी भी उनकी जरूरत पड़ सकती है। एजेंसी की ओर से उन्हें इसकी इजाजत दी गई है। सोनिया गांधी से ईडी के असिस्टेंट डायरेक्टर लेवल के अधिकारी पूछताछ करेंगे। कहा जा रहा है कि दफ्तर तक राहुल गाांधी(Rahul Gandhi), अशोक गहलोत(Ashok Gehlot), आनंद शर्मा (Anand Sharma)समेत कई और सीनियर नेता भी साथ जा सकते हैं। वहीं बड़ी संख्या में कांग्रेस वर्कर भी सड़कों पर उतरने की तैयारी में हैं।

कांग्रेस ने सोनिया गांधी से पूछताछ के मौके पर शक्ति प्रदर्शन का फैसला लिया है। आज सुबह ही बड़ी संख्या कांग्रेस के कार्यकर्ता पार्टी दफ्तर पहुंचे थे और उनके समर्थन में जमकर नारेबाजी की। इस बीच विपक्ष के नेताओं की ओर से एक साझा बयान जारी किया गया है, जिसमें नरेंद्र मोदी सरकार पर बदले की राजनीति करने का आरोप लगाया गया है। इस बयान में कहा गया है कि मोदी सरकार बदले की कार्रवाई के तहत राजनीतिक नेताओं को परेशान कर रही है। देश भर में कांग्रेस ने ईडी के दफ्तरों का घेराव करने की भी योजना बनाई है। खासतौर पर दिल्ली में कांग्रेसियों के सड़कों पर उतरने से कई जगहों पर जाम की स्थिति पैदा हो गई है।

इस बीच यह मुद्दा लोकसभा में भी उठा है। कांग्रेस नेताओं ने इसे लेकर जमकर हंगामा किया। इसके जवाब में केंद्रीय मंत्री प्रलहाद जोशी ने कहा कि कानून के सामने क्या सभी लोग समान हैं या नहीं। क्या सोनिया गांधी सुपर ह्यूमन बींग हैं। कांग्रेस को लगता है कि सोनिया गांधी कानून से ऊपर हैं। बता दें कि सोनिया गांधी को ईडी ने इससे पहले 8 जून और 21 जून को पेशी के लिए बुलाया था, लेकिन उन्होंने मोहलत मांगी थी। वह पिछले दिनों कोरोना से भी संक्रमित थीं। इसीलिए उन्होंने पेशी से मोहलत मांगी थी। इससे पहले जून में ईडी ने राहुल गांधी से भी पूछताछ की थी।

देश को आज मिलेंगे नए महामहिम, द्रौपदी मुर्मू या यशवंत सिन्हा...फैसला आज

देश को आज मिलेंगे नए महामहिम, द्रौपदी मुर्मू या यशवंत सिन्हा...फैसला आज

 भारत में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद( president ramnath kovind) की जगह कौन नए महामहिम होंगे इसकी आधिकारिक घोषणा बृहस्पतिवार यानी आज  हो जाएगी।

विपक्ष के साझा उम्मीदवार यशवंत सिन्हा के खिलाफ सत्तारूढ़ राजग की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू की जीत सुनिश्चित मानी जा रही है मगर जीत-हार के वोटों के अंतर का पता मतगणना से चलेगा। मतगणना से उन दावों की सत्यता भी पता चलेगी कि कई दलों के विधायकों ने बिना जानकारी दिए अपनी पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ क्रॉस वोटिंग की है। द्रौपदी मुर्मू जीतने पर देश की पहली आदिवासी महिला ( women)होंगी जो सर्वोच्च सांविधानिक पद पर आसीन होंगी।

शाम तक आएगा नतीजा( result) 

राज्यसभा के महासचिव पीसी को इन चुनावों के लिए मुख्य निर्वाचन अधिकारी बनाया गया है। वह मतगणना ( counting) निगरानी करेंगे। परिणाम शाम तक आने की उम्मीद है।

सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था ( safety) 

पूरे देश से मतपेटियां मंगलवार( tuesday) की शाम तक संसद भवन पहुंच चुकी हैं और मतगणना अधिकारी भी गिनती के लिए तैयार हैं। मतगणना का कार्य उसी कमरा नंबर 63 में होगा जहां सांसदों के वोट डालने की व्यवस्था की गई थी। यहां सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था है।

99.18 फीसदी वोट पड़े थे संसद में

देश के 15वें राष्ट्रपति को चुनने के लिए सोमवार को मतदान हुआ था और संसद भवन में 99.18 प्रतिशत मत पड़े थे। देश के दस राज्यों और एक केंद्रशासित प्रदेश में 100 फीसदी वोटिंग हुई थी।

नेशनल हेराल्ड केस: ED के सामने सोनिया गांधी की पेशी आज, कांग्रेस आज फिर करेगी देशव्यापी प्रदर्शन

नेशनल हेराल्ड केस: ED के सामने सोनिया गांधी की पेशी आज, कांग्रेस आज फिर करेगी देशव्यापी प्रदर्शन

  नेशनल हेराल्ड मामले में ED के सामने आज यानी 21जुलाई को सुबह 11 बजे कांग्रेस( congress) अध्यक्ष सोनिया गांधी( sonia gandhi) पेश होंगी।नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस( congress) नेता राहुल गांधी से पहले ही ED पूछताछ कर चुकी है। ED ने उनसे करीब 40 घंटे की पूछताछ की थी। अब सोनिया गांधी पेश होंगी। ऐसा पहली बार हो रहा है कि जब कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी(sonia gandhi) सोनिया को जांच में शामिल होने के लिए पेश होना पड़ रहा है।

विरोध प्रदर्शन सदन और सड़क( road) दोनों जगहों पर होगा

कांग्रेस ने राजस्थान ( rajasthan) और छत्तीसगढ़, दोनों राज्यों के मुख्यमंत्री और सभी राज्यों के प्रदेश अध्यक्षों और सीएलपी को दिल्ली बुलाया  है। कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक विरोध प्रदर्शन के लिए पार्टी ने सभी की जिम्मेदारी तय कर दी है। ये विरोध प्रदर्शन सदन और सड़क दोनों जगहों पर होगा।

कांग्रेस  आज फिर करेगी विरोध प्रदर्शन

जब राहुल गांधी ED के सामने पेश हुए थे, उस वक्त भी कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया था। इस प्रदर्शन को नाम कांग्रेस पार्टी ने ‘सत्याग्रह’ का नाम दिया था।सोनिया गांधी(sonia)से कल होने वाली पूछताछ के खिलाफ फिर कांग्रेस प्रदर्शन करेगी।

ED अधिकारियों की तैयारी पूरी

ED सूत्रों की मानें तो एजेंसी ने सोनिया गांधी से पूछताछ के लिए दो असिस्टेंट डायरेक्टर और एक महिला असिस्टेंट डायरेक्टर की ड्यूटी लगाई है। सोनिया से ईडी ने पूछताछ के लिए 50 से अधिक सवाल तैयार किए हैं।

भारी बारिश के बाद IGI एयरपोर्ट में भरा पानी, 3 फ्लाइट डाइवर्ट, 40 डिले

भारी बारिश के बाद IGI एयरपोर्ट में भरा पानी, 3 फ्लाइट डाइवर्ट, 40 डिले

 देश के अधिकांश राज्यों में मानसून एक्टिव( active) है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) मुताबिक, मानसून उत्तर की ओर बढ़ रहा हैबारिश के चलते 106 लोगों की मौत हो चुकी है, वहीं हिमाचल में 91 और महाराष्ट्र में 104 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। भारी बारिश के चलते दिल्ली एयरपोर्ट से 40 फ्लाइट देरी से चली हैं और से 3 फ्लाइट डायवर्ट( divert) हुई हैं। इस बीच IGI एयरपोर्ट के टर्मिनल 3 के बाहरी हिस्से में बारिश का पानी घुस गया।

तेज बारिश का अलर्ट( alert) मौसम विभाग ने जारी किया

बिहार के पटना( patna), सीवान, बेगूसराय, लखीसराय और बगहा में बुधवार दोपहर बारिश शुरू हो गई। पटना में पिछले डेढ़ घंटे से लगातार बारिश हो रही है। समस्तीपुर और बक्सर में भी आगे दो से तीन घंटे तक तेज बारिश का अलर्ट मौसम विभाग ने जारी किया है। पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज, सारण, मुजफ्फरपुर, मधुबनी और सीतामढ़ी में भारी बारिश के साथ आंधी और तूफान आने की संभावना है।

छत्तीसगढ़ में 8 दिनों में हुई 167.1 मिमी बारिश( rainfall) 

छत्तीसगढ़ में जुलाई के दूसरे पखवाड़े में लगातार बारिश हो रही है। राज्य में 12 जुलाई से 19 जुलाई तक की स्थिति में सामान्य से 10% ज्यादा बारिश हो गई है। मौसम विभाग के मुताबिक, 8 दिनों में यहां 167.1 मिमी बारिश हुई है।

महिला वेटर को मिली इतने लाख रुपये की टिप...जानें क्या है पूरा मामला?

महिला वेटर को मिली इतने लाख रुपये की टिप...जानें क्या है पूरा मामला?

 More Than 2 Lakh Rupees: अमेरिका के एक कैफे में एक शख्स खाना खाने के लिए आया और उसने करीब एक हजार रुपये का खाना खाया. जब टिप देने की बारी आई तो एक महिला वेटर को इस शख्स ने ढाई लाख रुपये की टिप (Tip) दे दी जो कि खाने की कीमत से काफी ज्यादा थी. महिला वेटर ने इतनी ज्यादा टिप के बारे में शायद सपने में भी नहीं सोचा होगा. इतनी बड़ी टिप मिलने से जहां एक तरफ महिला चौंक गई तो वहीं इस मामले के सोशल मीडिया पर छाने के बाद कुछ लोगों को तो महिला से जलन होने लगी.

क्या है पूरा मामला?

मैरिआना लैंबर्ट (Marianna Lambert) अमेरिका के अल्फ्रेडो पिज्जा कैफे में काम करती है. उसका काम लोगों को खाना परोसना और फिर उन्हें बिल देना होता है. लेकिन उसके साथ हाल ही में कुछ ऐसा हुआ जिस पर यकीन कर पाना आसान नहीं होगा. इस कैफे (Cafe) में एक शख्स ने आकर एक हजार रुपये का खाना खाया. लेकिन जब मैरिआना बिल लेकर आई तो उसकी किस्मत ही चमक गई.

2 लाख 39 हजार रुपये की टिप

आपको बता दें कि इस शख्स ने महिला वेटर (Female Waiter) को 2 लाख 39 हजार रुपये की टिप दे डाली. वेटर को अभी भी इस बात पर यकीन नहीं हो पाता कि उनके साथ कुछ ऐसा हुआ है. इस कैफे में काम करने वाले सभी कर्मचारी (Employees) इस बात से काफी हैरान हैं. इस महिला की रातोंरात किस्मत ही बदल गई. आपको बता दें कि ऐसा किस्सा पहली बार सामने नहीं आया है.

काफी खुश है महिला

.इस टिप से महिला काफी खुश (Happy) नजर आई. 2015 में भी इसी तरह का मामला सामने आया था जहां पर एक वेटर को 8 लाख से भी ज्यादा रुपये की टिप दी गई थी जबकि बिल (Bill) केवल 33 हजार रुपये का था. ये मामले वाकई में सरप्राइज (Surprise) कर देने वाले हैं. बहुत से लोग टिप देने वाले को दरियादिल कह रहे हैं.

70 की उम्र में मिला सच्चा प्यार...तो कपल ने रचा ली शादी

70 की उम्र में मिला सच्चा प्यार...तो कपल ने रचा ली शादी

 प्यार में ना कोई उम्र देखता है ना कोई धर्म. अगर आप किसी के प्यार में पड़ गए हैं तो बस आपको सामने वाला इंसान ही नजर आएगा. एक बार के लिए लोग सही-गलत का फर्क भी प्यार में भूल जाते हैं. ऐसा ही कुछ हुआ था फ्लोरिडा (Florida) की रहने वाली सिंथिया के साथ. एक डेटिंग एप पर सिंथिया की मुलाक़ात जेम्स क्लार्क से हुई. इसके बाद दोनों की मुलाक़ात प्यार में बदल गई और इसके बाद दोनों ने शादी कर ली. अब इस कपल ने अपनी शादीशुदा लाइफ (Couple Married At 70) की डिटेल लोगों के साथ शेयर की है. साथ ही इस वक्त को अपनी लाइफ का सबसे खूबसूरत लम्हा बताया. सिंथिया की उम्र जहां 70 साल है वहीं जेम्स 69 के हैं. दोनों ने उम्र के इस पड़ाव पर अपने प्यार को पाया और अब बेहद खुश हैं. इनसाइडर से बातचीत में सिंथिया ने बताया कि उसे हमेशा से पता था कि जेम्स उसकी हर जरुरत को पूरा कर सकता है. वो दोनों एक-दूसरे से बेहद प्यार करते हैं. इस वजह से कभी भी एक-दूसरे से कुछ घंटे के अलावा दूर नहीं रह पाते. शादी के आठ महीने बाद अब इस कपल ने अपनी मैरिड लाइफ की डिटेल लोगों के साथ शेयर की. और यकीन मानिये ये कपल किसी जवान शादीशुदा जोड़े की तरह की अपनी लाइफ का मजा ले रहा है.

तरबूज की तरह फूल गया कुत्ते का चेहरा...जानें फिर क्या हुआ

तरबूज की तरह फूल गया कुत्ते का चेहरा...जानें फिर क्या हुआ

 इंसान और कुत्ते (Human Dog Bond) के बीच का रिश्ता काफी क्लोज होता है. इंसान जहां अपने पेट को बच्चे सा पालता है वहीं कुत्ते भी पूरी वफादारी से मालिक के घर की रखवाली करते हैं. कई बार ऐसी घटनाएं सामने आती हैं जहां डॉग्स अपनी जान की बाजी लगाकर अपनी ईमानदारी का सबूत पेश करते हैं. ऐसे में इंसान का फर्ज है कि वो अपने बेजुबान को सही समय पर इंजेक्शंस लगवाए और उसकी हेल्थ का ध्यान रखे. चीन में रहने वाले एक शख्स के होश तब उड़ गए जब अचानक ही उसके पेट डॉग, जो हस्की ब्रीड का था, का चेहरा भयंकर तरीके से सूज गया. शख्स समझ ही नहीं पाया कि उसके डॉग को क्या हो गया है. चीन के अन्हुई शहर में रहने वाले इस शख्स ने अपने पेट डॉग की तस्वीर चीनी सोशल मीडिया पर शेयर की. इसमें उसके डॉग सुएबी का चेहरा बेहद सूजा हुआ नजर आया. जब शख्स ने सुएबी को देखा तो उसके चेहरे की स्वेलिंग देख घबरा गया. सुएबी घर के अंदर आ ही नहीं रहा था. बाहर ही सुस्त पड़ा हुआ था. घबराए शख्स ने तुरंत उसकी एक तस्वीर खींची और उसके अपने वेट को भेजा,जिसके बाद पता चला कि सुएबी को एक जहरीले सांप ने काट लिया है. इंसान से बड़ा हो गया था चहरा शख्स ने अपने पेट डॉग सुएबी का एक वीडियो चीनी सोशल मीडिया Douyin पर शायर किया. ये चीन में टिकटोक जैसा ही काम करता है. डॉग का चेहरा इंसान के सिर से डबल आकार का हो गया था. वो कैमरे की तरफ बेहद आक्रामक तरीके से देख रहा था. सुएबी के वेट ने बताया कि उसे चीन में पाए जाने वाले एक जहरीले सांप पिट वाईपर ने काटा है. उसे तुरंत डॉक्टर के पास ले जाया गया जहां उसे एंटी वेनम दिया गया. जहर का असर धीरे-धीरे जब उतरा तब जाकर उसका चेहरा नॉर्मल हो गया.

आंखो का भ्रम या तस्वीर का है मायाजाल...देखें ये तस्वीर

आंखो का भ्रम या तस्वीर का है मायाजाल...देखें ये तस्वीर

 ऐसी तस्वीर जिसमें रहस्य है, गहराई है, लोग हैं, चेहरे हैं और छुपी है आपके व्यक्तित्व से जुड़ी वो अहम बाते जिसे बताने का दावा ऑप्टिकल भ्रम वाली तस्वीरें अक्सर किया करती है. इस बार भी कुछ ऐसी ही तस्वीर आपके सामने पेश की जा रही है. जिसे समझना पके लिए आसान नहीं होगा. इसके लिए दिमाग को झकझोरने के लिए तैयार रहिए. ऑप्टिकल भ्रम वाली तस्वीर में इस बार स्कूबा डाइवर्स से भरी एक इमेज के ज़रिए आपकी पर्सनालिटी से जुड़े गहरे राज़ उजागर करने का दावा किया जा रहा है. दावा है कि पानी की गहराई से ली गई तस्वीर में पहले दिखी चीज़ व्यक्तित्व की खासियत बताएगी. लेकिन चारों तरफ स्कूबा डाइवर्स की भीड़ के बीच कुछ ऐसा छुपा है जिसे देखने के लिए सिर्फ आंखे काफी नहीं. आंखों के आगे भ्रम जाल डालने वाली तस्वीरें तो आपने बहुत देखी होंगी लेकिन ये तस्वीर उन सबसे अलग है. क्योंकि न तो इसे ट्रिक किया गया है. न ही किसी आर्टिस्ट की पेंटिंग है. बल्कि ये तो समंद्र की गहराई की क्लिक की गई एक ऐसी तस्वीर हैं जिसमें पहली ऩज़र में हर किसी को पानी और स्कूबा डाइवर्स तो दिख जाएंगे. लेकिन कुछ और है जो आसानी ने हर किसी की नज़रे शायद न पकड़ पाएं, तस्वीर को आंखों से थोड़ा दूर ले जाइए और गौर से देखने की कोशिश करेंगे तो आपको एक धुंधला और एक गहरा उभरा चेहरा साफ नज़र आएगा. यही तो होता है ऑप्टिकल भ्रम. जिसमें आपको बताना है कि तस्वीर में सबसे पहले आपने क्या देखा उसी से पता चलेगा आपकी शख्सियत का राज़.