BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
 संदिग्ध परिस्थितयों में विवाहिता की मौत

संदिग्ध परिस्थितयों में विवाहिता की मौत

सुल्तानपुर : साल भर पहले जिस महिला का विवाह हुआ कल उसने फांसी लगाकर अपनी  जीवन लीला समाप्त कर ली। घर के अंदर कमरे में शव फंदे से लटकता पाया गया है। वहीं मायके वालों ने सुसराली जनों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है। जानकारी के मुताबिक घटना जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के चोरमा गांव की है।

गांव निवासिनी मनीषा (27) पत्नी सुनील का शव रात करीब आठ बजे कमरे के अंदर साड़ी के सहारे लटकता पाया गया। बताया जाता है कि परिवार के सदस्य घर के बाहर काम से गए थे। वापस घर लौटे तो मनीषा का शव फंदे से लटकता देख वह सन्न रह गए। चीखने चिल्लाने पर पास-पड़ोस के लोग भी जमा हो गए।

फंदे से उतारकर परिवार के लोग महिला को प्राइवेट चिकित्सक के यहां ले गए। जहां चिकित्सक ने महिला को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना जयसिंहपुर पुलिस को दी गई। जयसिंहपुर कोतवाल अनिल कुमार सिंह ने मौके पर जांच पड़ताल शुरू की है। बता दें, ग्यारह माह पहले मनीषा की अनिल के साथ शादी हुई थी। मृतका के मायके वालों को घटना की सूचना दी गई है। मृतका के पिता शंकर निषाद ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए जयसिंहपुर कोतवाली में तहरीर दी है। कोतवाल ने बताया कि मामले में तहरीर मिली है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी। 

प्रधानमंत्री शहबाज अभी पट्रोल के दाम नहीं बढ़ाएंगे : मिफ्ता

प्रधानमंत्री शहबाज अभी पट्रोल के दाम नहीं बढ़ाएंगे : मिफ्ता

इस्लामाबाद : पाकिस्तान के वित्त मंत्री मिफ्ता इस्माइल ने घोषणा की कि सरकार का अभी के लिए पेट्रोल की कीमतें बढ़ाने का कोई इरादा नहीं है और अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) द्वारा अपने ऋण कार्यक्रम को फिर से शुरू करने के लिए निर्धारित एक महत्वपूर्ण पूर्व शर्त पर वापस जा रहा है।


इस्माइल ने कहा कि वह आईएमएफ से बात करेंगे और इस मुद्दे का समाधान ढूंढेंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ उन लोगों पर ऊर्जा की बढ़ती कीमतों का बोझ डालने के पक्ष में नहीं हैं, जो पहले से ही रिकॉर्ड मुद्रास्फीति से जूझ रहे हैं। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय कीमतों को ध्यान में रखते हुए पेट्रोल की कीमतों को भविष्य में कभी भी बढ़ाया जा सकता है। उन्होंने ट्विटर पर कहा कि सरकार आज पेट्रोल के दाम नहीं बढ़ाएगी, लेकिन बदलती परिस्थितियों और अंतरराष्ट्रीय तेल की कीमतों के कारण, हमें जल्द ही अपने फैसले पर फिर से विचार करना पड़ सकता है।
 

गर्मी की छुट्टी के बीच रेलवे ने किया 20 से अधिक ट्रेनों को निरस्त...

गर्मी की छुट्टी के बीच रेलवे ने किया 20 से अधिक ट्रेनों को निरस्त...

नई दिल्ली : गर्मी की छुट्टी के मौसम में रेलवे ने अचानक यात्रियों के लिए मुसीबत खड़ी कर दी है। रेलवे 17 मई से आठ जून के बीच 20 से अधिक ट्रेनों को निरस्त कर दिया है और चार से अधिक ट्रेनों के समय और रूट में बदलाव किया गया है।

रेलवे का ये फैसला उन लोगों के लिए मुसीबत भरा साबित होने वाला है जिन्होंने लंबी-लंबी लाइन लगाकर रिजर्वेशन कराया और ये ट्रेन निरस्त कर दी गई हैं। रेलवे के अचानक आए इस फैसले से ढेर सारे यात्री मायूस हो गए हैं। रेलवे ने गोंडा के रास्ते मुंबई, दिल्ली, जम्मूतवी, अहमदाबाद, चंडीगढ़, डिब्रूगढ़ सहित अहम स्टेशनों की ओर जाने वाली कई ट्रेनें लंबी अवधि के लिए निरस्त कर दी हैं। पूर्वोत्तर रेलवे गोंडा स्टेशन की यार्ड रिमाडलिंग के लिए नान इंटरलाकिंग करेगा। इस कारण गोरखपुर के रास्ते लखनऊ की ओर आने वाली अधिकांश ट्रेनें 17 मई से आठ जून तक निरस्त रहेंगी। कुछ ट्रेनों का रूट बदला जाएगा और कई ट्रेनें बीच रास्ते रोकी जाएंगी।

गोरखपुर-ऐशबाग एक्सप्रेस, ऐशबाग-गोरखपुर एक्सप्रेस, लखनऊ जंक्शन-पाटलिपुत्र एक्सप्रेस, पाटलिपुत्र-लखनऊ जंक्शन एक्सप्रेस,गोरखपुर-आनंद विहार हमसफर एक्सप्रेस, आनंद विहार टर्मिनस-गोरखपुर हमसफर एक्सप्रेस, बरौनी-लखनऊ जंक्शन एक्सप्रेस, लखनऊ जंक्शन-बरौनी एक्सप्रेस, ग्वालियर-बरौनी एक्सप्रेस, बरौनी-ग्वालियर एक्सप्रेस, छपरा कचहरी-गोमतीनगर एक्सप्रेस, गोमतीनगर-छपरा कचहरी एक्सप्रेस ये तमाम ट्रेन इस कारण 17 मई से आठ जून तक निरस्त रहेंगी।

वहीं गोरखपुर पनवेल एक्सप्रेस 17 से 30 मई तक, गोरखपुर-बांद्रा एक्सप्रेस 18 व 25 मई को, गोरखपुर-एलटीटी एक्सप्रेस 21 व 28 मई को दो घंटे, गोरखपुर-हिसार गोरखधाम एक्सप्रेस, सहरसा-नई दिल्ली वैशाली एक्सप्रेस, चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ टाउन एक्सप्रेस, बरौनी-बांद्रा अवध एक्सप्रेस, यशवंतपुर-गोरखपुर एक्सप्रेस, नई दिल्ली-दरभंगा बिहार संपर्कक्रांति एक्सप्रेस एक से आठ जून के बीच अलग अलग दिन पर चार घंटे तक देरी से चलेगी। इसके साथ ही ग्वालियर से 18 मई से आठ जून तक चलने वाली ग्वालियर-बलरामपुर सुशासन एक्सप्रेस लखनऊ में, अहमदाबाद से 21 मई से चार जून तक चलने वाली अहमदाबाद-गोरखपुर एक्सप्रेस गोमतीनगर स्टेशन पर निरस्त रहेंगी।

 

 जिले में 2 लोगों ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, मामले की जाँच में जुटी पुलिस....

जिले में 2 लोगों ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, मामले की जाँच में जुटी पुलिस....

सतना : मध्यप्रदेश के सतना जिले के रामपुर बाघेलान थाना क्षेत्र में दो लोगों ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर अपनी जान दे दी।
पुलिस सूत्रों ने आज बताया कि कल रात रामपुर बाघेलान थाना क्षेत्र के ग्राम सेमरिया की निवासी अहिल्या साकेत (16) नेअपने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या की है।

इसी थाना क्षेत्र के ग्राम दिनापुर में अभिजीत पाण्डेय (27) ने भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। इन दोनों मामलों में पुलिस ने प्रकरण दर्ज करर जाँच शुरू कर दी है।

 

भूस्खलन के कारण फंसी सिलचर-गुवाहाटी एक्सप्रेस, यात्रियों को वायुसेना ने किया एयरलिफ्ट...

भूस्खलन के कारण फंसी सिलचर-गुवाहाटी एक्सप्रेस, यात्रियों को वायुसेना ने किया एयरलिफ्ट...

गुवाहाटी : असम के दीमा हसाओ जिले के दितोकचेरा रेलवे स्टेशन पर 15616 सिलचर-गुवाहाटी एक्सप्रेस में फंसे लोगों के लिए रविवार को भारतीय वायु सेना ने रेस्क्यू अभियान चलाया। भारतीय वायु सेना ने यहां इन लोगों को एयरलिफ्ट किया। गौरतलब है कि असम के दीमा हसाओ जिले में पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश और भूस्खलन के कारण जहां 15616 सिलचर-गुवाहाटी एक्सप्रेस दितोकचेरा रेलवे स्टेशन पर शनिवार से फंसी हुई है।

इस संकट के समय में ट्रेन में फंसे यात्रियों को निकालने के लिए भारतीय वायुसेना और भारतीय थल सेना को बुलाया गया था। रविवार सुबह से रेस्क्यू प्रक्रिया शुरू की गई थी। गौरतलब है कि असम में लगातार हो रही बारिश से आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। यहां के दीमा हसाओ में तो बारिश की वजह से 12 गांवों में भूस्खलन आने की खबर है। इसके अलावा कई और क्षेत्रों में जलभराव और बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो गई है। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के मुताबिक, दीमा हसाओ में पिछले कुछ दिनों से लगातार बारिश के कारण कई रिहायशी और वाणिज्यिक इमारतों को नुकसान पहुंचा है।

 

एक महिला समेत तीन लोगों की मौत
अधिकारियों की मुताबिक, बारिश की यह स्थिति असानी चक्रवात की वजह से बनी है। दीमा हसाओ के हाफलोंग में तो भूस्खलन की वजह से एक महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई। कई और इलाकों में सड़कें बहने की घटनाएं सामने आई हैं। दीमा हसाओ की उपायुक्त नाज़रीन अहमद ने एडवाइजरी जारी कर लोगों को यात्रा से बचने को कहा है, क्योंकि भारी बारिश के कारण भूस्खलन की घटनाएं हुई हैं। इससे सड़कों की हालत खराब है।

भारी बारिश से रेल सेवाओं पर पड़ा असर
लगातार बारिश और भूस्खलन के कारण पूर्वोत्तर फ्रंटियर रेलवे (एनएफआर) के लुमडिंग-बदरपुर खंड में कई ट्रेन रद्द कर दी गई हैं। रेलवे के एक प्रवक्ता ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन के चलते लुमडिंग मंडल के लुमडिंग-बदरपुर पर्वतीय खंड के अनेक हिस्सों में जलभराव को देखते हुए कई ट्रेन रद्द अथवा आंशिक तौर पर रद्द कर दी गई हैं। इसके अलावा माईबांग और माहूर के बीच रेल मार्ग प्रभावित हुए हैं। यहां ट्रेनें देरी से चल रही हैं।
 

हाय गर्मी : भट्ठी की तरह गर्मी से तप रही है राजधानी, लोगों का हो रहा है बुराहाल, पारा पहुंचा 49 डिग्री

हाय गर्मी : भट्ठी की तरह गर्मी से तप रही है राजधानी, लोगों का हो रहा है बुराहाल, पारा पहुंचा 49 डिग्री

नई दिल्ली | देश की राजधानी दिल्ली भीषण गर्मी और लू की चपेट में है. चिलचिलाती धूप की वजह से दिल्ली ‘भट्ठी’ बन गई है. वहीं, NCR में भी आसमान से आग बरस रही है. दिल्ली में कई इलाकों में रविवार को पारा 49 डिग्री के पार पहुंच गया. वहीं, गुरुग्राम में भी पारा 48.1 डिग्री रिकॉर्ड किया गया. उत्तर पश्चिमी दिल्ली के मुंगेशपुर में पारा 49.2 डिग्री सेल्सियस को पार गया, वहीं दक्षिण-पश्चिमी दिल्ली के नजफगढ़ में अधिकतम तापमान 49.1 डिग्री दर्ज किया गया. मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में पारा 48.4 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि जफरपुर, पीतमपुरा और रिज में तापमान क्रमश: 47.5 डिग्री, 47.3 डिग्री और 47.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

सफदरजंग वेधशाला जहां के आंकड़ों को दिल्ली का मानक माना जाता है, वहां भी अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक 45.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. यह इस साल अब तक का सबसे अधिक तापमान है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने शनिवार को सफदरजंग वेधशाला में अधिकतम तापमान 44.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया था. वहीं, शुक्रवार को वहां अधिकतम तापमान 42.5 डिग्री सेल्सियस रहा था.

सोमवार को धूल भरी बारिश की संभावना
मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि पंजाब और हरियाणा के ऊपर बने चक्रवाती संचरण की वजह से मॉनसून पूर्व की गतिविधियां होंगी. इसकी वजह से सोमवार और मंगलवार को गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है. IMD ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को धूल भरी आंधी चलने की संभावना है. कमजोर पश्चिमी विक्षोभ की वजह से बारिश की कमी रही और दिल्ली में वर्ष 1951 के बाद से इस बार अप्रैल सर्वाधिक गर्म रहा. इस साल अप्रैल में औसतन अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. अप्रैल के आखिर में लू की वजह से शहर के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान 46 से 47 डिग्री तक पहुंच गया था.

बॉम्बे हाई कोर्ट ने "होठों को चूमना और प्यार से किसी को छूना" अप्राकृतिक अपराध नहीं कह कर यौन शोषण मामले में की सुनवाई, आरोपी को मिली जमानत

बॉम्बे हाई कोर्ट ने "होठों को चूमना और प्यार से किसी को छूना" अप्राकृतिक अपराध नहीं कह कर यौन शोषण मामले में की सुनवाई, आरोपी को मिली जमानत

नई दिल्ली | बंबई उच्च न्यायालय ने कहा है कि होठों को चूमना और प्यार से किसी को छूना भारतीय दंड संहिता की धारा 377 के तहत अप्राकृतिक अपराध नहीं है और इसी के साथ अदालत ने एक नाबालिग लड़के के यौन शोषण के आरोपी शख्स को जमानत दे दी. न्यायमूर्ति अनुजा प्रभुदेसाई ने हाल में एक व्यक्ति को जमानत पर रिहा करने का आदेश दिया. इस व्यक्ति को 14 साल के लड़के के पिता की शिकायत के बाद पिछले साल गिरफ्तार किया गया था.

प्राथमिकी के अनुसार, लड़के के पिता ने पाया कि उनकी अलमारी से पैसे गायब हैं. लड़के ने उन्हें बताया कि उसने आरोपी शख्स को पैसे दिए हैं. नाबालिग ने कहा कि वह ऑनलाइन गेम ‘ओला पार्टी’ का रिचार्ज कराने के लिए मुंबई में एक उपनगर में आरोपी शख्स की दुकान पर जाता था.

लड़के ने आरोप लगाया कि एक दिन जब वह रिचार्ज कराने गया तो आरोपी ने उसके होठों को चूमा तथा उसके निजी अंगों को छूआ. इसके बाद लड़के के पिता ने पुलिस में आरोपी के खिलाफ बाल यौन अपराध संरक्षण (पॉक्सो) कानून की संबंधित धाराओं तथा भारतीय दंड संहिता की धारा 377 के तहत एक प्राथमिकी दर्ज कराई.

न्यायमूर्ति प्रभुदेसाई ने आरोपी को जमानत देते हुए कहा कि लड़के की मेडिकल जांच यौन शोषण के उसके आरोप का समर्थन नहीं करती है. उन्होंने कहा कि आरोपी के खिलाफ लगायी पॉक्सो की धाराओं के तहत अधिकतम पांच साल की सजा हो सकती है और उसे जमानत दी जा सकती है.

अदालत ने कहा कि मौजूदा मामले में अप्राकृतिक यौन संबंध की बात प्रथमदृष्टया लागू नहीं होती. उच्च न्यायालय ने कहा कि आरोपी पहले ही एक साल तक हिरासत में रहा है और मुकदमे की सुनवाई जल्द शुरू होने की संभावना नहीं है. उच्च न्यायालय ने कहा, ‘‘उपरोक्त तथ्यों और परिस्थितियों पर विचार करते हुए आवेदक जमानत का हकदार है.’’ इसी के साथ आरोपी को 30,000 रुपये के निजी मुचलके पर जमानत दे दी गयी.

भारी बारिश से हालात बिगड़े, सेना ने चलाया बचाव अभियान...

भारी बारिश से हालात बिगड़े, सेना ने चलाया बचाव अभियान...

नई दिल्ली : असम में लगातार हो रही बारिश के कारण दीमा हसाओ के कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। असानी चक्रवात के आने के बाद से असम में लगातार बारिश हो रही है, जिससे कई इलाकों में जलभराव हो गया है। बारिश और जलभराव से हजारों लोग बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के मुताबिक लगातार बारिश के कारण दीमा हसाओ जिले के 12 गांवों से अब तक भूस्खलन की खबर है। हाफलोंग इलाके में करीब 80 घर बुरी तरह प्रभावित है। दीमा हसाओ जिले के हाफलोंग इलाके में भूस्खलन से एक महिला सहित तीन लोगों की मौत हो गई है।


कई और इलाकों में सड़कें बहने की घटनाएं सामने आई हैं। भारतीय सेना के जवानों ने कल रात कछार जिले के बालिचरा और बरखोला के बाढ़ प्रभावित इलाकों में बचाव अभियान चलाया है।असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने बताया कि अब तक छह जिलों- कछार, धेमाजी, होजई, कार्बी आंगलोंग पश्चिम, नगांव और कामरूप (मेट्रो) के 94 गांवों के कुल 24,681 लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं।
ट्रेन सेवाएं प्रभावित पिछले कुछ दिनों में लगातार बारिश के कारण जिले में भूस्खलन की कई घटनाएं हुई  

32 शदियां रचाने वाली लुटेरी दुल्हन गिरफ्तार...

32 शदियां रचाने वाली लुटेरी दुल्हन गिरफ्तार...

जबलपुर : एक-एक कर कुल 32 शादियां करने के बाद जेवरात और नकदी लेकर भाग जाने वाली लुटेरी दुल्हन को राजस्थान पुलिस ने मध्यप्रदेश के जबलपुर से गिरफ्तार किया है। उसकी एक सेयोगी को भी पकड़ा है। राजस्थान के डुंगरपुर से आई पुलिस टीम ने बताया कि जबलपुर निवासी सीता चौधरी उर्फ रीना ठाकुर उर्फ काजल चौधरी ने वर्ष 2021 में राजस्थान के झुंझनू स्थित ग्राम जोधपुरा में प्रकाश चंद्र भट्ट से विवाह किया था।

शादी के पूर्व प्रकाश ने एजेंट रमेश को पांच लाख रुपये दिए थे। शादी के सात दिन बाद ही रीना वहाां से एक परिचित भागचंद के साथ निकली। सारे जेवरात भी साथ ले गई। इस मामले की रिपोर्ट 12 दिसम्बर 2021 को पुलिस थाने में दर्ज कराई गई थी। वर बनकर पहुंचा आरक्षक : पुलिस साल भर से सीता की लतलाश कर रही थी, लेकिन जब पता नहीं चला तो पुलिस ने जाल बिछाया। पुलिस को पता चला कि वह गुड्डी बम्रन उर्फ पूजा बर्मन के साथ जबलपुर में है।

गुड्डी के इशारे पर ही वह यह काम करती है। इसके बाद राजस्थान पुलिस ने वर पक्ष बनकर गुड्डी से संपर्क किया। गुड्डी ने उन्हें आठ से दस युवतियों के फोटो भेज, जिसमें सीता की भी तस्वीर थी। सीता से विवाह की बात कही गई। सीता ने वर बने आरक्षक को जबलपुर के सिविक सेंटर बुलाया और एडवांस में 50 हजार रुपये मांगे। इस दौरान दोनों को पुलिस टीम ने दबोच लिया। 

यूपी समेत इन राज्यों में बदलेगा मौसम, होगी बारिश : आईएमडी

यूपी समेत इन राज्यों में बदलेगा मौसम, होगी बारिश : आईएमडी

नई दिल्ली : देशभर में इन दिनों गर्मी अपना कहर दिखा रही है। उत्तर भारत के राज्यों में अधिकतम तापमान 45 डिग्री के पास पहुंच गया है। इस बीच मौसम विभाग ने राहत की खबर दी है। आने वाले अगले कुछ दिन जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और राजस्थान में मौसम के करवट लेने की उम्मीद है।


मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, हिमाचल प्रदेश से लेकर उत्तर प्रदेश तक कई राज्यों में बारिश और आंधी-तूफान की संभावना है। जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 16 और 17 मई को तेज हवाओं के साथ गरज, बारिश और ओले गिरने की संभावना है। उत्तर पंजाब और पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी 16 और 17 मई को हल्की बारिश की संभावना है।


हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और राजस्थान में 16 मई को आंधी-तूफान की संभावना है। वहीं, उत्तरी राजस्थान के कई इलाकों में 14 और 15 मई को 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी हवाएं चलने की संभावना है।


हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में आज, 15 मई को न्यूनतम तापमान 17 डिग्री और अधिकतम तापमान 34 डिग्री रहने की संभावना है। शिमला में आज न्यूनतम तापमान 16 डिग्री और अधिकतम तापमान 26 डिग्री रह सकता है। हिमाचल के मनाली में आज न्यूनतम तापमान 14 डिग्री और अधिकतम तापमान 27 डिग्री रहने की संभावना है। वहीं, हिमाचल के इन इलाकों में हल्के बादल भी छाए रहेंगे।


उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहने की संभावना है और अधिकतम तापमान 43 डिग्री रह सकता है। वहीं, गाजियाबाद में आज न्यूनतम तापमान 30 डिग्री और अधिकतम तापमान 44 डिग्री रहने की संभावना है।
 

रेप केस में फंसे राजस्थान के मंत्री के बेटे, गिरफ्तार करने जयपुर पहुंची दिल्ली पुलिस...

रेप केस में फंसे राजस्थान के मंत्री के बेटे, गिरफ्तार करने जयपुर पहुंची दिल्ली पुलिस...

जयपुर : राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री महेश जोशी के बेटे रोहित जोशी के खिलाफ दिल्ली में दर्ज रेप केस में गिरफ्तारी के लिए दिल्ली पुलिस की टीम जयपुर पहुंच गई है। दिल्ली पुलिस की टीम आज सुबह ही जयपुर पहुंची है। फिलहाल रोहित जोशी अंडरग्राउंड बताया जा रहा है। पुलिस सूत्रों के अनुसार किसी भी वक्त रोहित की गिरफ्तारी हो सकती है। दिल्ली पुलिस के एसीपी के नेतृत्व में 15 सदस्यीय टीम जयपुर आई हुई है। पुलिस पहले रोहित की तलाश में एक घर में पहुंची लेकिन वह वहां नहीं मिला। उसके बाद पुलिस मंत्री महेश जोशी के जयपुर में सिविल लाइन वाले आवास पर पहुंची लेकिन रोहित वहां भी नहीं मिला।


अशोक गहलोत सरकार के जलदाय मंत्री महेश जोशी के बेटे रोहित के खिलाफ राजस्थान की 24 साल की युवती ने दिल्ली के सदर बाजार थाने में रेप केस दर्ज कराया है। पहले इस केस की एफआईआर राजस्थान पुलिस को भेजी जाने वाली थी लेकिन बाद में इसमें आए मोड़ के कारण दिल्ली पुलिस ने ही इसकी जांच करने का फैसला लिया है।


प्रारंभिक जांच-पड़ताल के बाद रविवार को सुबह दिल्ली पुलिस की 15 सदस्यीय टीम जयपुर पहुंच गई और रोहित जोशी की गिरफ्तारी के लिये दबिशें देनी शुरू कर दी है। ऐसे में माना जा रहा है कि आरोपी रोहित की कभी भी गिरफ्तारी हो सकती है। दिल्ली पुलिस एक-एक करके रोहित के संभावित ठिकानों पर पहुंच रही है, लेकिन अभी तक उसका पता नहीं चल पाया है। दूसरी तरफ दिल्ली पुलिस के जयपुर पहुंचते ही यह मामला फिर से गरमाने लगा है।


उल्लेखनीय है कि महेश जोशी को सीएम अशोक गहलोत का खास सिपाहसालर माना जाता है। ऐसे में जोशी के बेटे के खिलाफ रेप जैसे गंभीर मामले की एफआईआर दर्ज होने से राजस्थान का सियासी पारा अचानक बढ़ गया है।
 

पिता की बात नहीं मानी, इसलिए एनकाउंटर में गई जान…

पिता की बात नहीं मानी, इसलिए एनकाउंटर में गई जान…

गुना : मध्य प्रदेश के गुना जिले के आरोन में तीन पुलिसकर्मियों के हत्याकांड में शामिल चारों शिकारियों को पुलिस ने मार गिराया है। शनिवार रात पुलिस टीम ने शिकारियों पर कार्रवाई करते हुए तीसरे और चौथे आरोपी को भी ढेर कर दिया। वहीं इससे पहले पुलिस ने मुठभेड़ के मुख्य आरोपी शहजाद को मार गिराया था, वहीं, शिकारी नौशाद शनिवार को ही मुठभेड़ में मारा गया था। शनिवार देर रात पुलिस मुठभेड़ में शामिल चारों आरोपियों को मारे जाने की खबर है, हालांकि फिलहाल इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।


पुलिस मुठभेड़ में मारे गए नौशाद और शहजाद के पिता ने अपने दोनों बेटों को काले हिरण का शिकार न करने के लिए समझाया था, लेकिन शादी में काले हिरण का गोश्त मेहमानों को परोसने की सनक के चलते दोनों बेटे नहीं माने और शिकार के लिए जंगल चले गए। शिकार की बात को लेकर शिकारी नौशाद और शहजाद की अपने पिता से बहस भी हुई थी, पिता ने बेटों को समझाते हुए कहा था कि शादी में मुर्गे की दावत दे देंगे शिकार मत करो।


बताया जा रहा है कि नौशाद सनकी दिमाग का था। शनिवार को उसकी भतीजी की शादी थी, शादी में करीब 400 मेहमान आने वाले थे, वह बरातियों को दावत में काले हिरण का गोश्त खिलाना चाहता था, जिसके चलते उसने अपने साथियों के साथ मिलकर काले हिरण और मोर के शिकार की योजना बनाई थी। शिकार की योजना में उसका भाई शहजाद भी शामिल था। शहजाद एक अच्छा निशानेबाज था, इसलिए शिकार की योजना में नौशाद ने उसे भी शामिल किया था। पशुओं का मांस काटने में माहिर बबलू के साथ ही दो अन्य आरोपी गुल्ला और विक्की भी इस पूरी योजना में शामिल थे।
पांच काले हिरण और एक मोर का किया था शिकार

 

सभी शिकारियों ने जंगल से शुक्रवार को पांच काले हिरण और एक मोर का शिकार किया था। पुलिस ने आरोपियों को कब्जे से पांच काले हिरण के सींग और एक मोर का शव बरामद किया है। 400 लोगों को दावत देने कि हिसाब से आरोपियों ने पांच हिरणों का शिकार किया था। एक हिरण से करीब 20 किलो मांस निकलता है।

दो आरोपी गिरफ्तार

 


पुलिस ने दो आरोपियों जिया खान और सोनू को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपी शहजाद और नौशाद के साथ शिकार पर गए थे। आरोपियों ने पुलिस को एक कुएं में लूटी गई राइफल फेंके जाने की जानकारी दी है। गुना एसपी राजीव मिश्रा के अनुसार मुठभेड़ में उपयोग की गई शहजाद की लाइसेंसी राइफल बरामद कर ली गई है। इसका लाइसेंस मामले के मुख्य आरोपी शहजाद के नाम से है।


नहीं हो सकी शादियां
राघौगढ़ के विदौरिया गांव में करीब 30 परिवार रहते हैं। इनमें से दो परिवारों में शनिवार को शादियां थीं। पहली शादी शिकारी नौशाद की भतीजी की थी, जिसमें बरात बलोनिया के पास से आ रही थी। वहीं, दूसरी शादी मजीद खान के बेटे की थी। मजीद के बेटे की बरात मूढरा गांव जानी थी, लेकिन वारदात के बाद शनिवार सुबह से ही गांव में सन्नाटा छाया रहा। कई लोगों के घरों में ताले लटके नजर आये। वहीं, आरोपियों और परिवार के सदस्य फरार हैं। गांव में भारी संख्या में पुलिस तैनात है। दोनों ही जगह शादियों में पहले से जो मेहमान आए थे, उनमें से कई मेहमानों को पुलिस ने तलब किया है। इस घटना के बाद गांव में दोनों ही शादियां नहीं हो सकीं, पुलिस ने मौके से आठ मोटरसाइकिल जब्त की हैं।


नए आईजी डी श्रीनिवास ने संभाला मोर्चा


ग्वालियर रेंज के नए आईजी डी श्रीनिवास वर्मा ने मोर्चा संभाल लिया है। शनिवार को सीएम ने घटनास्थल पर देरी से पहुंचने पर ग्वालियर के आईजी अनिल शर्मा को हटा दिया था। मध्य प्रदेश सरकार ने तीनों शहीद पुलिसकर्मियों के परिवारों को 1-1 करोड़ रुपये का मुआवजा और परिवार के किसी एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की घोषणा की है। मामले में कार्रवाई करने के लिए राज्य सरकार ने पुलिस को फ्री हैंड दिया गया। वहीं आरोपियों के घरों को भी शनिवार को जिला प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए जमींदोज कर दिया है।

 

भीषण सड़क हादसा : नहर में गिरी बारातियों से भरी तेज रफ़्तार कार, 5 की मौत, 2 की हालत गंभीर...

भीषण सड़क हादसा : नहर में गिरी बारातियों से भरी तेज रफ़्तार कार, 5 की मौत, 2 की हालत गंभीर...

औरंगाबाद : झारखंड के औरंगाबाद से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। यहां बारातियों से भरी एक गाड़ी नहर में गिर गई। इस हादसे में कार सवार 5 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 2 अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को इलाज के लिए नबीनगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा रविवार सुबह नवीनगर- जपला मुख्य मार्ग पर हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के अकौनी गांव में हुआ।


कैसे हुआ हादसा?
जानकारी के मुताबिक, ये सभी लोग एक बारात से शामिल होकर वापस झारखंड लौट रहे थे। तभी ये हादसा हुआ। घटना के दौरान कार में सात लोग सवार थे। बताया जा रहा है कि, रविवार की तड़के करीब 4 बजे के आसपास नवीनगर- जपला मुख्य पथ पर हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के अकौनी गांव में कार अनियंत्रित होकर पास के नहर में पलट गई। कार ने पुल की दीवार को तोड़ दिया और हवा में उड़ते हुए 25 फीट नीचे नहर में जा गिरी। मृतकों में सारे लोग झारखंड के छतरपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। छतरपुर से ही बारात औरंगाबाद के नवीनगर आई थी।

भरी बारिश से जनजीवन प्रभावित : 12 गांवों में भूस्खलन, एक महिला समेत 3 की मौत...

भरी बारिश से जनजीवन प्रभावित : 12 गांवों में भूस्खलन, एक महिला समेत 3 की मौत...

गुवाहाटी  : असम में लगातार हो रही बारिश से आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। यहां के दीमा हसाओ में तो बारिश की वजह से 12 गांवों में भूस्खलन आने की खबर है। इसके अलावा कई और क्षेत्रों में जलभराव और बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो गई है। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के मुताबिक, दीमा हसाओ में पिछले कुछ दिनों से लगातार बारिश के कारण कई रिहायशी और वाणिज्यिक इमारतों को नुकसान पहुंचा है।

अधिकारियों की मुताबिक, बारिश की यह स्थिति असानी चक्रवात की वजह से बनी है। दीमा हसाओ के हाफलोंग में तो भूस्खलन की वजह से एक महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई। कई और इलाकों में सड़कें बहने की घटनाएं सामने आई हैं। दीमा हसाओ की उपायुक्त नाज़रीन अहमद ने एडवाइजरी जारी कर लोगों को यात्रा से बचने को कहा है, क्योंकि भारी बारिश के कारण भूस्खलन की घटनाएं हुई हैं। इससे सड़कों की हालत खराब है।



आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने बताया कि अब तक छह जिलों- कछार, धेमाजी, होजई, कार्बी आंगलोंग पश्चिम, नगांव और कामरूप (मेट्रो) के 94 गांवों के कुल 24,681 लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं।

भारी बारिश से रेल सेवाओं पर पड़ा असर

लगातार बारिश और भूस्खलन के कारण पूर्वोत्तर फ्रंटियर रेलवे (एनएफआर) के लुमडिंग-बदरपुर खंड में कई ट्रेन रद्द कर दी गई हैं। रेलवे के एक प्रवक्ता ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन के चलते लुमडिंग मंडल के लुमडिंग-बदरपुर पर्वतीय खंड के अनेक हिस्सों में जलभराव को देखते हुए कई ट्रेन रद्द अथवा आंशिक तौर पर रद्द कर दी गई हैं। इसके अलावा माईबांग और माहूर के बीच रेल मार्ग प्रभावित हुए हैं। यहां ट्रेनें देरी से चल रही हैं। 

BIG BREAKING : देर रात राजधानी के एक प्लास्टिक फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 15 से ज्यादा दमकल गाड़ी मौके पर मौजूद

BIG BREAKING : देर रात राजधानी के एक प्लास्टिक फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 15 से ज्यादा दमकल गाड़ी मौके पर मौजूद

नई दिल्ली | दिल्ली के मुंडका के बाद अब नरेला में भी एक फैक्ट्री में आग लगी है. बताया गया है कि आग बुझाने के लिए 15 से ज्यादा फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंच चुकी हैं. आग बुझाने का काम फिलहाल जारी है. फिलहाल घटना में किसी के भी हताहत होने की खबर नहीं है.

करीब 9 बजे लगी फैक्ट्री में आग
बताया गया है कि जिस फैक्ट्री में ये आग लगने की घटना हुई है वो एक प्लास्टिक फैक्ट्री थी. करीब रात 9 बजे के आसपास लगी है. अभी तक किसी के अंदर होने की कोई खबर नहीं है. मौके पर पुलिस और बचाव दल पहुंच चुका है और कोशिश की जा रही है कि आग पर जल्द से जल्द काबू पा लिया जाए.

मुंडका आगजनी हादसे में 8 लोगों के शवों की हुई पहचान, 19 शवों के DNA जाँच से होगी पहचान, रिश्तेदार अभी भी कर रहे प्रियजनों की तलाश

मुंडका आगजनी हादसे में 8 लोगों के शवों की हुई पहचान, 19 शवों के DNA जाँच से होगी पहचान, रिश्तेदार अभी भी कर रहे प्रियजनों की तलाश

नई दिल्ली | मुंडका आगजनी हादसे में अब तक 8 मृतकों की शिनाख्त हुई है. एसडीएम पटेल नगर जितेंद्र कुमार ने जानकारी दी है कि इन 8 शवों का पोस्टमार्टम कर इन्हें परिजनों को सौंप दिया गया है. कुमार ने बताया कि 19 लोगों की DNA जांच होना बाकी है, जिसमें 1 हफ्ते तक का समय लग सकता है. उन्होंने कहा कि अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है. फिलहाल इस मामले की जांच चल रही है.

बाहरी दिल्ली के मुंडका में एक इमारत में भीषण आग लगने के एक दिन बाद बदहवास रिश्तेदार अब भी अपने प्रियजनों की तलाश कर रहे हैं. पुलिस ने कहा है कि 29 लोगों का पता नहीं चल पाया है. इस घटना में 27 लोगों की मौत हो गई है.

मृतकों की संख्या बढ़ सकती है
दमकल विभाग के अनुसार, शनिवार की सुबह आग बुझाने के अभियान के दौरान इमारत में झुलसे हुए अवशेष पाए जाने के कारण मृतक संख्या बढ़कर 30 तक हो सकती है. 12 घायलों का यहां एक अस्पताल में इलाज चल रहा है. उन्होंने कहा कि चार मंजिला इमारत, जिसके पास अग्नि सुरक्षा प्रमाण पत्र नहीं था, में एक ही प्रवेश और निकास मार्ग था, जो हताहतों की बड़ी संख्या का कारण हो सकता है.

मुख्य दमकल अधिकारी अतुल गर्ग ने कहा, ‘‘इमारत में बचने का एक ही रास्ता था, यही वजह है कि इतने लोग हताहत हुए. 27 लोगों की मौत हो गई.’’ अधिकारियों ने कहा कि प्रवेश और निकास के लिए केवल एक संकरी सीढ़ी थी, जिससे जलती हुई इमारत से बाहर निकलना मुश्किल हो गया. गर्ग ने कहा कि आशंका है कि किसी एसी में विस्फोट से आग लगी हो.

मुख्यमंत्री केजरीवाल ने किया घटनास्थल का दौरा
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने शनिवार को घटनास्थल का दौरा किया. मुख्यमंत्री ने आग में मारे गए लोगों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये मुआवजा देने की घोषणा की.

60 छात्राओं के साथ छेड़छाड़ करने वाला पूर्व शिक्षक हुआ गिरफ्तार, 30 साल से कर रहा था ये घिनौना काम, ऐसे खुली पोल

60 छात्राओं के साथ छेड़छाड़ करने वाला पूर्व शिक्षक हुआ गिरफ्तार, 30 साल से कर रहा था ये घिनौना काम, ऐसे खुली पोल

मलप्पुरम | पूर्व स्कूल शिक्षक और सीपीआईएम पार्षद शशि कुमार को 30 साल तक छात्रों से छेड़छाड़ करने के आरोप में POCSO के तहत गिरफ्तार किया गया है. इस घटना का खुलासा तब हुआ जब उन्होंने अपने रिटायरमेंट को लेकर फेसबुक पर एक पोस्ट डाला. एक छात्रा ने नीचे टिप्पणी की और बाद में और लड़कियों ने टिप्पणी की. सीपीआईएम ने उन्हें सस्पेंड कर दिया है.

मलप्पुरम के सेंट गेमास गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल में शिक्षक रहे शशि कुमार पर 30 सालों में 60 से ज्यादा छात्राओं से कथित तौर पर छेड़छाड़ करने का आरोप है. इन आरोपों का खुलासा होने के बाद केरल के शिक्षा मंत्री वी शिवनकुट्टी ने घटना के जांच के आदेश दिए हैं.

मलप्पुरम महिला थाने में पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज होने के बाद शशि कुमार फरार हो गया था और एक सप्ताह बाद इसे गिरफ्तार कर लिया गया. वहीं शशि कुमार पर सनसनीखेज आरोप लगाने वाली छात्राओं ने कहा कि, कई बार उन्होंने स्कूल के प्रिंसिपल और प्रबंधन से शिकायत की, लेकिन शशि कुमार ने राजनीतिक संबंधों का इस्तेमाल किया.

इन छात्राओं का आरोप है कि शशि कुमार उन्हें गलत तरीके से छूता था. पुलिस ने बताया कि 60 से ज्यादा छात्राओं ने आरोपी के खिलाफ मारपीट के आरोप लगाए हैं.

बड़ी खबर : शहर के इस अस्पताल में लगी भीषण आग, हो रहे धमाके, 600 से अधिक मरीज अस्पताल में थे मौजूद, देखें विडियो

बड़ी खबर : शहर के इस अस्पताल में लगी भीषण आग, हो रहे धमाके, 600 से अधिक मरीज अस्पताल में थे मौजूद, देखें विडियो

अमृतसर | पंजाब के अमृतसर में गुरु नानक देव हॉस्पिटल में आग लग गई. बताया जा रहा है कि अस्पताल में आग ट्रांसफार्मर में आग लगने की वजह से फैली. अस्पताल में आग लगते ही चारो तरफ अफरा तफरी मच गई और मरीज सड़कों पर भागने लगे. हॉस्पिटल के अंदर फैलती आग को देखते हुए आनन-फानन में करीब 600 से अधिक मरीजों को बाहर निकालना पड़ा.

गुरु नानक देव अस्पताल में आग लगने की घटना शनिवार दोपहर 2 बजे की है. वीकेंड होने की वजह से ओपीडी में मरीज नहीं थे लेकिन, अस्पताल में करीप 600 से अधिक उपचाराधीन मरीज मौजूद थे. आग लगने की सूचना पाते ही दमकल विभाग की गाड़िया मौके पर पहुंचीं और दमकलकर्मियों की मदद से मरीजों को बाहर निकाला गया. बाद में दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया. फिलहाल राहत की बात यह है कि इस घटना में अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली है. सभी मरीज पूरी तरह से सुरक्षित हैं.

वहीं इस घटना के बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ट्वीट करके कहा- गरु नानक अस्पताल में आग लगने की सूचना मिली. फायर फाइटर्स मुस्तैदी से हालत पर काबू पा रहे हैं. मुख्यमंत्री ने कहा कि परमात्मा की कृपा से इस घटना में किसी के जान का नुकसान नहीं हुआ है.

वहीं आग की घटना के बाद राज्य सरकार के मंत्री हरभजन सिंह घटना स्थल पर पहुंचे हैं. उन्होंने कहा कि मैं लगातार राहत और बचाव कार्य के कामों को मॉनिटर कर रहा हूं.

घटना की जानकारी देते हुए दमकल अधिकारी लवप्रीत सिंह ने कहा कि पहले आग ट्रांसफार्मर में लगी और फिर अस्पताल में. उन्होंने कहा कि सूचना मिलते ही दमकल की आठ की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पा लिया गया है. उन्होंने की इसमें किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है.

जानकारी के अनुसार अस्पताल में आग इतनी तेजी से फैली कि मरीजों को बाहर निकालने के लिए खिड़कियों को तोड़ा गया. वहीं इस घटना के दौरान डॉक्टर्स ऑपरेशन थियेटर में मरीज की सर्जरी भी कर रहे थे. वहीं आग की वजह से अस्पताल परिसर में मौजूद कुछ वाहन भी जल गए.

शादी के बाद भी पत्नी करती रही बॉयफ्रेंड के साथ इश्कबाजी, पति को लगी भनक तो पत्नी ने उठाना ये खौफ़नाक कदम, लोग हुई हैरान

शादी के बाद भी पत्नी करती रही बॉयफ्रेंड के साथ इश्कबाजी, पति को लगी भनक तो पत्नी ने उठाना ये खौफ़नाक कदम, लोग हुई हैरान

नई दिल्ली | राजधानी दिल्ली में एक बार फिर रिश्तों का कत्ल हुआ। यहां एक युवती का शादी के बाद भी किसी और शख्स के साथ लव अफेयर चल रहा था। लेकिन इस बात की भनक उसके पति को हो गई। फिर क्या था पत्नी ने अपने आशिक के साथ मिलकर पति को ही मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने आरोपी पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है।

ये पूरा मामला दिल्ली के कालकाजी इलाके का है। जहां शुक्रवार को एक घर से मिली 37 साल के अर्जुन घोष की लाश की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। शादी-शुदा युवक की हत्या किसी और ने नहीं, बल्कि उसकी पत्नी ने अपने बॉयफ्रेंड के संग मिलकर की थी। स्थानीय थाने के एसएचओ बलबीर सिंह के मुताबिक, अर्जुन घोष की पत्नी सोनाली घोष के मोहन नाम के शख्स से प्रेम संबंध थे। इस बारे में पति अर्जुन को पर चल गया था। इसी बात को लेकर अर्जुन घोष का पत्नी सोनाली से आए दिन झगड़ा होता रहता था।

इसी बीच शुक्रवार को दोनों के बीच एक बार फिर कहासुनी हुई, जिसके बाद पत्नी ने अपने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर धारदार हथियार से पति अर्जुन की गला रेतकर हत्या कर दी। शातिर पत्नी ने इस गुत्थी को उलझाने ने लिए पूरी साजिश रची और सुबह तड़के ही घर से निकल गई। और जब वो शुक्रवार दोपहर घर पहुंची तो पुलिस को कॉल किया। महिला ने बताया कि किसी ने उसके पति की हत्या कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने अपनी जांच शुरू की तो, शक की सुई पत्नी की ओर घूमी, जिसके बाद पुलिस ने महिला को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की और दिल दहला देने वाली कहानी सामने आ गई।

इस राज्य के मुख्यमंत्री ने दिया इस्तीफा..

इस राज्य के मुख्यमंत्री ने दिया इस्तीफा..

नई दिल्ली : त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा शनिवार को राज्यपाल को सौंपा। शुक्रवार को बिप्लब देब ने गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी, लेकिन आज इस्तीफा देकर सभी को चौंका दिया।

त्रिपुरा में कई भाजपा विधायक बिप्लब देब से नाराज चल रहे थे और इसकी गूंज हाईकमान तक भी पहु्ंची थी।