BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
हर्ष फायरिंग में दूल्हे के दादा-बहनोई की मौत, दो घायल...

हर्ष फायरिंग में दूल्हे के दादा-बहनोई की मौत, दो घायल...

चित्रकूट : हर्ष फायरिंग बाबत पहले से चेताने के बाद भी पुलिस के सोते रहने से हर्ष फायरिंग में दूल्हे के दादा व बहनोई की मौत हो गई। कन्या का विवाह भी नहीं हुआ। दो बाराती गम्भीर रुप से घायल हो गये। अब पुलिस ने थानों में शस्त्र धारकों की बैठक का स्वांग करना शुरु कर दिया है।


हर्ष फायरिंग से दूल्हे के दादा और बहनोई की मौत की ये घटना राजापुर थाना क्षेत्र के अतरसुई गांव के मजरा नोनागर में मंगलवार की रात द्वारचार के दौरान हुई। रैपुरा थाना क्षेत्र के महुलिया गांव के अभिमन यादव के बेटे शंकर का विवाह नोनागर के ढइया यादव की पुत्री बुधिया के साथ तय हुई थी। मंगलवार की शाम महुलिया से नोनागर बारात पहुंची। रात 1 बजे द्वारचार में दो लाइसेंसी धारकों ने हर्ष फायरिंग शुरु कर दी। 15 मिनट तक हुई फायरिंग में दूल्हे के दादा रामलखन व बुआ की बेटी के देवर (बहनोई) रामकरन यादव समेत रामफल व रामलाल को गोली लग गई। दूल्हे के बहनोई ने मौके पर दम तोड दिया। घटना के बाद भगदड मच गई। दो-तीन बारातियों को छोड़कर दूल्हा समेत सभी भाग खडे हुए। बवाल में फंसने के डर से बारातियों को लेकर जाने वाला वाहन भी चालक समेत भाग आये।


घटना की सूचना पाकर राजापुर थानाध्यक्ष अवधेश मिश्रा ने दूल्हे के दादा व दो अन्य घायलों को सीएचसी रामनगर भेजा। प्राथमिक इलाज के बाद दादा को जिला अस्पताल रेफर किया। यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हर्ष फायरिंग में दो की मौत व दो के घायल होने के बाद अफरा-तफरी मच गई। दोनों पक्ष के रिश्तेदार वहां से चले गये। दूल्हा समेत परिजन व बाराती भी भाग गये। इससे कन्या का विवाह नहीं हो सका। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनाली लाइसेंस धारक को दबोच लिया।

दूसरा राइफलधारी फरार बताया जा रहा है, जो दूल्हे का फूफा है। पहले पुलिस ने हर्ष फायरिंग रोकने को कोई पहल नहीं की। बारात घरों में सख्ती से हर्ष फायरिंग की मनाही की चेतावनी लिखाने की जरूरत है। अब पुलिस थानों में शस्त्र धारकों की बैठक कर हर्ष फायरिंग रोकने बाबत स्वांग कर रही है।
 

CRIME NEWS : बाइक सवार बादमाशों ने युवक को मारी गोली...

CRIME NEWS : बाइक सवार बादमाशों ने युवक को मारी गोली...

अयोध्या : जनपद में बाइक सवार बदमाश एक युवक को गोली मारकर फरार हो गए। घायल को जिला अस्पताल लाया गया, जहां हालात गंभीर देखते हुए उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया है। सूचना पर महराजगंज व गोसाईगंज की पुलिस ने पहुंच कर छानबीन की। घटना के पीछे बस संचालन व रंगदारी का मामला सामने आया है। घायल बलिया जिले का मूल निवासी है।

आरोपी महराजगंज थाना क्षेत्र के राजेपुर सराय के निवासी बताए गए है। गोसाईंगंज के बेलवारी खान गांव के सतीश पांडेय गुड्डू अपने रिश्तेदार बलिया के भीमपुरा मुहल्ले के अभिषेक पांडेय व एक अन्य साथी के साथ अयोध्या जा रहे थे।सोमवार देर रात टंडौली रेलवे क्रासिंग के समीप महराजगंज व गोसाईगंज थाना इलाके की सीमा पर हाईवे पर कार खड़ी कर सतीश व अन्य कार सवार लघुशंका कर रहे थे कि पीछे से बाइक सवार दो बदमाश आये और गोली मार कर फरार हो गए। गोली अभिषेक की पीठ में लगी है।

कार सवारों ने घायल साथी को जिला चिकित्सालय पहुंचाया,जंहा हालत गम्भीर देख चिकित्सकों ने लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। सतीश ने फोन से बताया कि वह बस्ती से लखनऊ के लिए दो बसों का संचालन करता है, जिसकी देखरेख व सहयोग में घायल अभिषेक भी रहता है।सतीश ने बताया कि राजेपुर निवासी हरिकेश उर्फ मिंटू सिंह व विवेक उर्फ सिट्टू सिंह अपने आपको एक विधायक का खास बताकर रंगदारी मांगते हैं।

रविवार को भी देवकाली बाईपास पर बस को रोक कर दोनो ने ड्राइवर व कंडक्टर से रुपयों की मांग कर गाली गलौज किया। विरोध करने पर अभिषेक को अंजाम भुगतने की धमकी दी थी। मामले की तहरीर कोतवाली नगर में देकर उच्चाधिकारियों को मेल व फैक्स भेजा गया था।सतीश पांडेय ने बताया कि आरोपियों ने साकेतपुरी कालोनी में मरने की धमकी दी थी। एसएचओ महराजगंज दिनेश कुमार सिंह व एसएचओ गोसाईगंज केके मिश्र ने बताया कि दोनों के बीच बस संचालन को लेकर विवाद है। एक दिन पूर्व बस्ती व सोमवार को अयोध्या स्थित बूथ नंबर चार पर विवाद की बात सामने आई है। अभी लिखित तहरीर नही मिली है। दोनो थानों की पुलिस संयुक्त रूप से जांच कर रही है। 

दर्दनाक सड़क हादसा : बस की टक्कर से बाइक सवार पति की हुई मौत, पत्नी गम्भीर...

दर्दनाक सड़क हादसा : बस की टक्कर से बाइक सवार पति की हुई मौत, पत्नी गम्भीर...

अयोध्या : थाना महराजगंज इलाके में एक बाइक सवार पति पत्नी को प्राइवेट बस ने टक्कर मार दी जिससे पति पत्नी बुरी तरह से घायल हो गए।सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को मया सीएचसी भिजवाया। हालत गम्भीर देख जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया,जंहा चिकित्सको ने पति को मृत करार दिया और पत्नी की हालत गम्भीर देख ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया,जंहा उसका इलाज चल रहा है।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोडमार्टम के लिए भेज दिया।


एसएचओ दिनेश कुमार के मुताबिक गोसाईगंज कस्बे के ठंडी सड़क निवासी युवक रामप्रकाश गुप्ता32 पुत्र स्व. ओमप्रकाश अपनी पत्नी अनुपमा के साथ देर रात्रि साढ़े दस बजे बाइक से फैजाबाद से वापस लौट रहे थे।वे जैसे ही अयोध्या अम्बेडकरनगर राजमार्ग पर स्थित समंथा गांव के पास जेपी ढाबे के पास पहुंचे कि सामने से आ रही ट्रक की हेडलाइट से डिसबैलेंस हो गया।तभी पीछे से आ रही प्राइवेट बस ने टक्कर मार दी।चिल्ल गोहार सुनकर आसपास के लोग जब तक दौड़े वाहन सवार वाहन सहित फरार हो गया।लोगो ने मामले की सूचना महराजगंज पुलिस को दिया।वंही युवक की दुर्घटना की खबर पाकर परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।
 

8वीं के छात्र से यौन शोषण, बहन को फेल करने की धमकी...

8वीं के छात्र से यौन शोषण, बहन को फेल करने की धमकी...

रांची : झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले में स्थित एक प्राइवेट स्कूल टीचर को 8वीं कक्षा के छात्र के साथ यौन शोषण के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. बताया जा रहा है कि छात्र उस टीचर से इतना परेशान हो गया था कि उसने आत्महत्या करने की कोशिश की. लेकिन छात्र के परिजनों ने समय रहते उसे बचा लिया छात्र ने परिजनों को जब अपने साथ हो रहे इस अत्याचार के बारे में बताया तो उन्होंने कदमा पुलिस स्टेशन में जाकर टीचर के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई. पुलिस के मुताबिक, आरोपी टीचर कई बार छात्र को यौन शोषण का शिकार बना चुका है. पीडि़त छात्र ने बताया कि टीचर ने उसकी डिमांड पूरी ना करने पर उसे और उसकी बहन को फेल कर देने की धमकी दी थी.


कदमा थाने के प्रभारी अधिकारी मनोज ठाकुर ने बताया कि शिकायत के आधार पर एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया. बाद में आरोपी को गिरफ्तार कर लोकल कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.
पूर्वी सिंहभूम जिले के एक निजी स्कूल में पढऩे वाले 8वीं कक्षा के छात्र के साथ यौन शोषण करने वाले टीचर को गिरफ्तार किया गया है. मामले का पता तब चला जब छात्र ने आत्महत्या करने की कोशिश की और उसके परिजनों ने समय रहते उसे बचा लिया हाल ही में, खूंटी के तोरपा प्रखंड में एक शादी समारोह में गई 10 साल की मासूम बच्ची के साथ 6 नाबालिग लड़कों ने सामूहिक दुष्कर्म किया. मामले का खुलासा उस वक्त हुआ जब बच्ची की मां ने थाने पहुंचकर बेटी के साथ हुई दरिंदगी की शिकायत दर्ज कराई. पीडि़त की मां के द्वारा थाने में शिकायत दर्ज कराए जाने के बाद पुलिस ने इस पर कार्रवाई करते हुए नाबालिग आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. घटना के बारे बताया जा रहा है

कि बगल के गांव में एक शादी थी. उसी दौरान किसी बात को लेकर लड़की से कुछ लड़कों की कहासुनी हो गई. रात में लड़की अकेले अपने गांव लौट रही थी. तभी छह नाबालिग छात्र उसे पकड़कर जबरदस्ती सुनसान जगह पर ले गए और उसके साथ गैंगरेप किया. अपनी सुयश क्लीनिक को बंद कर दिया है। डा. समीर ने कहा कि मुझे अपनी और अपने परिवार की जान प्यारी है। एकमुश्त एक करोड़ और हर महीने पांच लाख की रंगदारी देने की औकात मेरी नहीं है। उन्होंने कहा 25 वर्षों से धनबाद में लोगों की सेवा कर रहा था। भगवान जानता है कि मैंने कभी मरीजों के इलाज में पैसे को अहमियत नहीं अमन सिंह गैंग की ओर से रंगदारी की मांग और पैसा नहीं देने पर जान मारने की धमकी से भयभीत शहर के सुप्रसिद्ध सर्जन डा. समीर कुमार ने अपना क्लीनिक बंद कर धनबाद छोड़ दिया है। देने के बाद डा. समीर समीर कुमार ने अपनी सुयश क्लीनिक को बंद कर दिया है।

डा. समीर ने कहा कि मुझे अपनी और अपने परिवार
अमन गैंग के खौफ से सर्जन डा. समीर ने छोड़ा धनबाद
सेवा कर रहा था। भगवान जानता है कि मैंने कभी मरीजों के इलाज में पैसे को अहमियत नहीं दी। जिसने जो दिया, रख लिया। यदि चाहता तो मैं भी काफी पैसे कमा सकता था, लेकिन मैंने हमेशा मरीजों की जरूरत को समझा। शायद इसी काफी पैसे कमा सकता था, लेकिन मैंने हमेशा मरीजों की जरूरत को समझा। शायद इसी ईमानदारी का सिला मुझे मिल रहा है।

उन्होंने कहा कि मेरे हाथ में हुनर है, इसलिए कहीं दूसरी जगह जाकर रोजी-रोटी का जुगाड़ कर ही लूंगा, लेकिन अब धनबाद में नहीं रहना है। मेरा परिवार ही मेरे लिए सबकुछ है। 25 वर्षों से चल रहे अपने सुयश क्लीनिक को किया बंद : डा. समीर कुमार बैंक मोड़ थाना क्षेत्र के मटकुरिया में सुयश क्लीनिक चलाते थे। 25 वर्षों के बाद उन्होंने मंगलवार को क्लीनिक बंद कर दिया। क्लीनिक में भर्ती सभी मरीजों को कर दिया। क्लीनिक में भर्ती सभी मरीजों को छुट्टी देकर घर भेज दिया गया। बहुत ही भावुक मन से उन्होंने क्लीनिक के सभी कर्मचारियों को क्लीनिक बंद करने की जानकारी दी। इससे क्लीनिक में काम कर रहे लगभग दर्जन कर्मचारी बेरोजगार हो गए। इसके बाद भी कुछ कमी है। ऐसे में खतरा उठाकर धनबाद में नहीं रह सकता। क्लीनिक में कोई भी घुसकर हमला कर सकता है। मरीज बनकर यहां कोई अपराधी भी आ सकता है। तब कुछ नहीं कर पाऊंगा।


क्लीनिक चलाने से कभी भी चली जाएगी जान : डा. समीर ने बताया कि वह मरीजों के बीच ही रात-दिन रहते हैं। ऐसे में क्लीनिक चलाने से खतरा बढ़ सकता है।
 

शर्मनाक घटना :  थानाध्यक्ष ने थाने के अंदर 13 वर्षीया किशोरी के साथ किया बलात्कार...

शर्मनाक घटना : थानाध्यक्ष ने थाने के अंदर 13 वर्षीया किशोरी के साथ किया बलात्कार...

ललितपुर : उत्तर प्रदेश के ललितपुर में एक बेहद ही शर्मनाक और हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां न्याय मिलने की उम्मीद से थाने पहुंची नाबालिग एक बार फिर बलात्कार का शिकार हो गई। इस शर्मनाक घटना को थाने में ही पदस्थ एसएचओ ने अंजाम दिया है। इसके बाद विभाग में हड़कंप मच गया। साथ ही पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवालियां निशान भी लग गए। प्रदेश में योगी सरकार महिला सुरक्षा की चाहे लाख दावा करें लेकिन हकीकत में यहां महिलाएं सुरक्षित नजर नहीं आ रही है।

हालांकि मामले के सामने आने के बाद आरोपी एसएचओ को निलंबित कर दिया गया है। मामले में थानाध्यक्ष समेत 6 लोगों पर एफआईआर दर्ज की गई है। आरोपी थानाध्यक्ष फरार है। 13 वर्षीया किशोरी ने आरोप लगाया है कि पहले 4 लोगों ने उसके साथ गैंगरेप किया और फिर जब वह अपनी शिकायत लेकर थाने पहुंची तो थानाध्यक्ष ने थाने के अंदर उसके साथ बलात्कार किया।

बताया जा रहा है कि नाबालिग लड़की का 22 अप्रैल को चार युवकों ने अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था। आरोपियों के चंगुल से छूटकर जब पीड़िता थाने में न्याय की गुहार लगाने पहुंची तो उसको न्याय देने की जगह उत्पीड़न का शिकार होना पड़ा। आरोप है कि वहां मौजूद थानाध्यक्ष तिलकधारी सरोज ने भी उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़ित ने अपनी आपबीती एसपी को सुनाई जिसके बाद कार्रवाई की जा रही है।


उधर ललितपुर पुलिस का कहना है कि उन्होंने मामले में एसएचओ और अन्य के खिलाफ बलात्कार और पॉक्सो एक्ट के तहत आरोप लगाए हैं। हालांकि, आरोपी पुलिस अधिकारी की गिरफ्तारी अभी बाकी है। ललितपुर के एसपी निखिल पाठक ने बताया कि हमने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है और उससे पूछताछ कर रहे हैं। एसएचओ निलंबित है और वह एक अपराधी है। इसलिए हमने उसे गिरफ्तार करने के लिए टीमों का गठन किया है।
 

मौसम अलर्ट: बदला मौसम का मिजाज़ ,आज भी हो सकती हैं इन जगहों पर बारिश......

मौसम अलर्ट: बदला मौसम का मिजाज़ ,आज भी हो सकती हैं इन जगहों पर बारिश......

भोपाल: मध्यप्रदेश में एक बार फिर मौसम के मिजाज़ फिर जबरदस्त बदलाव की खबर सामने आ रही है। आज भी प्रदेश में कई जिलों में बारिश के आसार होंगे। मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया हुआ है। मौसम विभाग की माने तो प्रदेश के छिंदवाड़ा, अनूपपुर, सिवनी, सतना, रीवा, कटनी, सीधी, सिंगरौली, जबलपुर में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। इधर सूरज की तपिश से पूरे प्रदेश में भीषण गर्मी पड़ रही है। नौगांव में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान 44℃ दर्ज हुआ है।

नमी से बढने से है उमस
प्रदेश में आज भी कई जिलों में बादल छाए रहेंगे। बादल और नमी बढ़ने से दिन में उमस बढ़ गई है। सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान नौगांव में दर्ज हुआ। इधर राजधानी भोपाल में तापमान 41.9℃, इंदौर में 40.0℃, जबलपुर 42.5℃, ग्वालियर 41.4℃ दर्ज हुआ।

 

विवाह समारोह के दौरान बारातियों ने रौब झाडऩे चलायीं गोलियां,  तीन वर्षीय बालिका की हुई मौत, दो घायल......

विवाह समारोह के दौरान बारातियों ने रौब झाडऩे चलायीं गोलियां, तीन वर्षीय बालिका की हुई मौत, दो घायल......

शिवपुरी : मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले में विवाह समारोह के दौरान बारातियों ने रौब झाडऩे के लिए गोलियां चलायीं, जिससे एक बालिका की मृत्यु हो गयी और दो महिलाएं घायल हो गयीं।

पुलिस सूत्रों के अनुसार कल रात की इस घटना में बारातियों की पहचान कर उनके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। इस घटना में तीन वर्षीय बालिका सलोनी की मृत्यु हो गयी और रूबी यादव समेत दो महिलाएं घायल हो गयीं, जिन्हें यहां मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सूत्रों ने कहा कि ग्राम पाली से ग्राम बमरा में कल रात कैमर यादव नाम के व्यक्ति की पुत्री की शादी थी। बाराती लड़की वालों के घर के पास पहुंचे थे, तभी उनमें से कुछ लोगों ने हवा में गोलियां चलायीं। इसके छर्रें एक बालिका और दो महिलाओं को लगे। बालिका को अस्पताल ले जाने पर मृत घोषित कर दिया गया। दोनों महिलाओं का इलाज चल रहा है। पुलिस ने कहा कि मामले की जांच प्रारंभ कर दी गयी है। बारातियों की पहचान की जा रही है और उनके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

 

राणा दंपत्ति को इन 6 शर्तों पर मिली कोर्ट से जमानत, शर्तें तोड़ी तो फिर जा सकते है जेल...

राणा दंपत्ति को इन 6 शर्तों पर मिली कोर्ट से जमानत, शर्तें तोड़ी तो फिर जा सकते है जेल...

मुंबई : हनुमान चालीसा विवाद में नवनीत राणा और उनके पति रवि राण को मुंबई की सेशंस कोर्ट ने 50 हजार के निजी मुचलके पर जमानत दे दी है। इसके पहले उन्हें 14 दिनों के लिए न्यायिक हिरासत में भेजा गया था। कोर्ट ने राणा दंपति को कई शर्तों पर जमानत दी है। इससे पहले बुधवार को सुनवाई से पहले नवनीत राणा क तबियत बिगड़ गई जिसके बाद उन्हें मुंबई के जेजे अस्पताल ले जाया गया। सुनवाई के दौरान राणा दंपति की ओर से वकील रिजवान मर्चेंट मौजूद रहे। सरकारी वकील प्रदीप घरात ने जमानत न देने की अपील की थी। बता दें कि नवनीत राणा अमरावती से निर्दलीय सांसद हैं। वहीं उनके पति रवि राणा विधायक हैं।

राणा दंपति को इन शर्तों पर मिली जमानत राणा दंपति को मुंबई की सेशंस कोर्ट ने कई शर्तों पर जमानत दी है। कोर्ट ने कहा कि मीडिया से कोई बात नहीं करेंगे। इस मामले में कोई प्रेस कॉन्फ्रेंस नहीं करेंगे। सबूतों के साथ कोई छेड़छाड़ नहीं करेंगे दोबारा ऐसा कोई अपराध नहीं करेंगे। जमानत के बाद पत्रकारों से बातचीत के दौरान राणा दंपति के वकील ने कहा कि कोर्ट ने सहयोग करने की बात कही। शर्तों के उल्लंघन पर जमानत रद्द हो जाएगी। अब इस फैसले के बाद शाम तक नवनीत राणा और उनके पति रवि राणा जेल से बाहर आ सकते हैं। पुलिस 24 घंटे पर नोटिस भेजेगी, जवाब देना होगा।

23 अप्रैल को हुई थी गिरफ्तारी नवनीत राणा और उनके पति रवि राणा को 23 अप्रैल को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया था। दोनों की गिरफ्तारी महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के आवास मातोश्री के बाहर हनुमान चालीसा पढ़ने के विवाद में हुई थी।
 

राज्य सरकार ने किया ऐलान, भीषण गर्मी के चलते इन तारीख से  शुरू होगी स्कूलों की छुट्टियां.......

राज्य सरकार ने किया ऐलान, भीषण गर्मी के चलते इन तारीख से शुरू होगी स्कूलों की छुट्टियां.......

चंडीगढ़ : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने घोषणा की है कि पंजाब के स्कूलों के लिए गर्मी की छुट्टी 14 मई से शुरू होगी। राज्य में बढ़ती भीषण गर्मी को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। मुख्यमंत्री ने सभी अभिभावकों और शिक्षकों को जानकारी देते हुए कहा है कि अचानक बढ़ती गर्मी के चलते 14 मई से पंजाब के सभी स्कूलों में गर्मी की छुट्टी शुरू करने का फैसला किया गया है।

पिछले कुछ दिनों से पंजाब और उसके पड़ोसी राज्यों में तापमान सामान्य से कुछ डिग्री अधिक बढ़ रहा है। इसी को देखते हुए राज्य सरकार ने पंजाब के सभी स्कूलों में 14 मई से स्कूलों में क्लासेज़ बंद करने का फैसला किया है। इसके साथ ही पंजाब सरकार ने स्कूलों के शेड्यूल में भी बदलाव किया है। 2 से 14 मई तक प्राइमरी स्कूलों की कक्षाएं सुबह 7 बजे से 11 बजे तक चलेंगी। वहीं सीनियर कक्षाएं सुबह 7 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक चलेंगी।

बता दें कि देशभर में बढ़ती गर्मी के चलते कई अन्य राज्यों में भी गर्मी की छुट्टियों का ऐलान किया गया है। पश्चिम बंगाल में भी हीट वेव के चलते समर वेकेशन प्रीपोन किए गए हैं। इसके अलावा ओड़िशा, आंध्र प्रदेश और पुडुचेरी में भी गर्मी के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए स्कूलों को बंद करने का फैसला किया गया है।

बीते साल कोरोना के चलते स्कूली पढ़ाई का काफी नुकसान हुआ था। बोर्ड परीक्षाएं भी रद्द कर रिजल्ट इंटरनल मार्किंग के आधार पर तैयार किया गया। अब इस वर्ष अधिकांश बोर्ड गर्मी की छुट्टियां कम करके पढ़ाई के नुकसान की भरपाई करने का भी विचार कर रहे हैं। हालांकि, अलग अलग राज्यों में गर्मी के चलते बंद हो रहे स्कूलों को देखकर यह मुश्किल लग रहा है। छात्रों और अभिभावकों को सलाह है कि वे अपने राज्य के स्कूलों की जानकारी से अपडेटेड रहें।
 

रेलवे ब्रिज के नीचे फंसा कंटेनर, लग गया लंबा जाम...

रेलवे ब्रिज के नीचे फंसा कंटेनर, लग गया लंबा जाम...

मुंबई : महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के किंग्स सर्कल रेलवे पुल के नीचे एक बार फिर ट्रक फंस गया। ये बड़ा कंटेनर था, जो दिल्ली से सामान लेकर आया था। सूत्रों के अनुसार कंटेनर को ड्राइवर किशन चला रहा था। उसका कहना था कि वह इस रोड पर पहली बार ट्रक चला रहा था, इस वजह से उसे पुल की ऊंचाई का अंदाजा नहीं लगा और वह उसमें फंस गया।

घटना की सामने आई तस्वीरों में देखा जा सकता है कि पुल के नीचे ट्रक काफी अंदर तक घुस गया था। ये पहली बार नहीं है, जब किंग्स सर्कल ब्रिज के नीचे कोई ट्रक फंसा हो। पहले भी कई मौकों पर इस पुल के नीचे कंटेनर और ट्रक फंस चुके हैं। इसकी वजह से व्यस्त रोड पर लंबा ट्रैफिक जाम लग जाता है। लोगों को घंटों वहां फंसे रहने के अलावा कोई रास्ता नहीं होता।

किंग्स सर्कल रेलवे पुल सायन अस्पताल से माटुंगा और दादर की तरफ जाने वाले रोड पर बना है। यहीं पास में किंग्स सर्कल रेलवे स्टेशन भी है। इस रास्ते पर काफी ट्रैफिक रहता है। दिन के वक्त यहां बड़े ट्रक और कंटेनर चलाने की इजाजत नहीं है। इसी वजह से रात में यहां से ट्रक गुजरते हैं। लेकिन किसी किसी ड्राइवर की लापरवाही का नतीजा ट्रैफिक जाम के रूप में लोगों को भुगतना पड़ता है। इस ब्रिज की ऊंचाई वैसे तो 4.9 मीटर है, लेकिन कहीं कहीं पर ये 4.38 मीटर भी है। इसकी वजह से बड़े ट्रक इसके नीचे आकर फंस जाते हैं।
 

मौसम अलर्ट : भीषण गर्मी के बीच फिर गरजेंगे बादल, कई राज्यों में हो सकती है बारिश.....

मौसम अलर्ट : भीषण गर्मी के बीच फिर गरजेंगे बादल, कई राज्यों में हो सकती है बारिश.....

नई दिल्ली : उत्तर भारत में इन दिनों तापमान काफी बढ़ता दिख रहा है, जिससे भीषण गर्मी लोगों की आफत बनी हुई है। पहाड़ों से लेकर मैदानी इलाकों तक गर्म लू के थपेड़े लोगों की शामत बने हुए हैं। दिल्ली एनसीआर, हरियाणा और राजस्थान में तो गर्मी ने सब रिकॉर्ड ही ध्वस्त कर दिए हैं। पूर्वोत्तर राज्यों के कुछ हिस्सों में आंधी के साथ बौछारें पड़ने से गर्मी से मामूली राहत जरूर मिल, कुछ देर बाद ही स्थिति बदतर हो गई। भारतीय मौसम विभाग(आईएमडी) ने देश के कुछ राज्यों में भीषण गर्मी के बीच आंधी के साथ बारिश की चेतावनी जारी कर दी है।

गर्मी का प्रकोप झेल रहे दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, उत्तरप्रदेश, छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश में आने वाली दो चार दिनों में बारिश की वजह से हल्की राहत मिलेगी। मौसम विभाग ने कई राज्यों में तेज आंधी, बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है। छत्तीसगढ़ के रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, सरगुजा सहित कई जिलों में इन दिनों धूल भरी आंधी और गरज चमक के साथ बरसात शुरू है।

इसकी वजह से मौसम में परिवर्तन भी देखने को समय समय पर मिलता रहता है। ऐसा ही हाल रहा तो लोगों को आने वाले दिनों में जल्द ही गर्मी से राहत मिलने की संभावना है। राष्ट्रीय मौसम पूर्वानुमान एजेंसी ने 4 मई तक उत्तर पश्चिमी और पूर्वी भारत में और 3 मई तक पूर्वोत्तर भारत में गरज के साथ बौछारें पड़ने की चेतावनी जारी कर दी है। दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़, पूर्वी राजस्थान और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में अलग-अलग स्थानों पर आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना बनी है। आसमान में गरज के साथ विकास की संभावना।  

कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के नए निदेशक बने नरेश कुमार......

कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के नए निदेशक बने नरेश कुमार......

ऋषिकेश : भारतीय वन सेवा के वरिष्ठ अधिकारी नरेश कुमार को कॉर्बेट टाइगर रिजर्व (सीटीआर) का नया निदेशक नियुक्त किया गया है । एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी । प्रदेश के वन सचिव विजय कुमार यादव की ओर से यहां जारी एक आदेश के अनुसार, 1999 बैच के वनाधिकारी नरेश कुमार को राहुल के स्थान पर सीटीआर के नए निदेशक की जिम्मेदारी दी गयी है । राहुल को हाल में रिजर्व के कोर क्षेत्र में अवैध निर्माण एवं पेडों के अवैध कटान के मामले में राज्य वन मुख्यालय से संबद्ध किया गया है ।

नरेश इससे पूर्व प्रदेश सरकार तथा केंद्र सरकार के राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण में कई महत्वपूर्ण पदों पर तैनात रहे हैं । उत्तराखंड सरकार ने अप्रैल के आखिरी हफ्ते में वन सेवा के अधिकारी किशन चंद तथा जे एस सुहाग को कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में अवैध निर्माण तथा अवैध रूप से पेड़ काटने के आरोपों के चलते निलंबित कर दिया था, जबकि राहुल को प्रदेश वन मुख्यालय से संबद्ध कर दिया था ।

सुहाग के विरूद्ध प्रदेश के वन प्रमुख को क्षतिपूरक वनीकरण कोष प्रबंधन एवं योजना प्राधिकरण कोष (कैम्पा फंड) का हिसाब किताब नहीं देने का भी आरोप था । उनकी जगह कैम्पा के मुख्य कार्यकारी अधिकारी का प्रभार अब अतिरिक्त प्रमुख मुख्य वन संरक्षक गिरिजा शंकर पाण्डे को दे दिया गया है । 

अगले 24 घंटों के दौरान भारत के इस बड़े राज्यों में हो सकती आंधी-बारिश की संभावना.....

अगले 24 घंटों के दौरान भारत के इस बड़े राज्यों में हो सकती आंधी-बारिश की संभावना.....

श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में सोमवार को बादल छाए रहने के बाद मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान दोनों केंद्रशासित प्रदेशों में व्यापक बारिश और आंधी की भविष्यवाणी की है। अगले 24 घंटों के दौरान जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में गरज के साथ बारिश होने की संभावना है।

मौसम कार्यालय ने एक बयान में कहा, कुल मिलाकर, 5 मई तक मौसम अनिश्चित रहेगा।इस बीच, श्रीनगर में न्यूनतम तापमान 14.8 डिग्री सेल्सियस, पहलगाम में 9.7 डिग्री और गुलमर्ग में 6.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

लद्दाख क्षेत्र के द्रास में रात का न्यूनतम तापमान 6 डिग्री, लेह में 7.2 और कारगिल में 6.6 डिग्री दर्ज किया गया।
इसके अलावा, जम्मू में न्यूनतम तापमान 21.2 डिग्री, कटरा में 18.2, बटोटे में 18.6, बनिहाल में 15.8 और भद्रवाह में 15.9 डिग्री दर्ज किया गया।

 

अच्छी खबर : अगस्त तक देश में शुरू हो सकती है 5G सर्विस, जानिए क्या होगा बदलाव...

अच्छी खबर : अगस्त तक देश में शुरू हो सकती है 5G सर्विस, जानिए क्या होगा बदलाव...

नई दिल्ली : यूट्यूब या फेसबुक पर वीडियो देखते समय आप भी बफरिंग की वजह से परेशान होते हैं? इसका जवाब हां है तो जल्द ही आपकी सारी समस्या खत्म होने वाली है। भारत में अगस्त तक 5G इंटरनेट सेवा की शुरुआत हो सकती है। टेलीकॉम मिनिस्टर अश्विनी वैष्णव ने कहा कि अगस्त के अंत तक हर-हाल में ‘5G’ इंटरनेट लॉन्च हो जाएगा।

उन्होंने यह भी कहा है कि स्पेक्ट्रम की बिक्री शुरू हो चुकी है और जून तक ये प्रोसेस खत्म होने की संभावना है। 7.5 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा के स्पेक्ट्रम की होगी मेगा नीलामी टेलीकॉम मिनिस्टर अश्विनी वैष्णव ने 5G इंटरनेट लॉन्च करने को लेकर अहम जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि मई महीने के पहले सप्ताह में ऑक्शन को लेकर डिजिटल संचार समिति (DCC) की बैठक होने वाली है।

DCC दूरसंचार क्षेत्र में फैसला लेने वाली सबसे बड़ी संस्था है।TRAI की सिफारिशों का इंतजारउन्होंने कहा कि विभाग TRAI की सिफारिशों का भी इंतजार कर रहा है। वैष्णव ने यह भी कहा है कि TRAI ने 1 लाख मेगाहर्ट्ज स्पेक्ट्रम के 7.5 लाख करोड़ रुपए में ऑक्शन कराने की सरकार से सिफारिश की थी।उन्होंने यह भी कहा था कि इसकी वैलिडिटी 30 साल की होगी। यह प्रोसेस सरकारी स्तर पर शुरू हो गई है। ऑक्शन खत्म होती है 5G लॉन्च कर दी जाएगी।

5G इंटरनेट क्या और कैसे 4G से अलग है? इंटरनेट नेटवर्क की पांचवीं जनरेशन को 5G कहते हैं। यह एक वायरलेस ब्रॉडबैंड इंटरनेट सेवा है, जो तरंगों के जरिए हाई स्पीड इंटरनेट सेवा उप्लब्ध कराती है। इसमें मुख्य रूस से तीन तरह के फ्रीक्वेंसी बैंड होते हैं।1. लो फ्रीक्वेंसी बैंड- एरिया कवरेज में सबसे बेहतर, इंटरनेट स्पीड 100 एमबीपीएस, इंटरनेट स्पीड कम2. मिड फ्रीक्वेंसी बैंड- इंटरनेट स्पीड लो बैंड से ज्यादा 1.5 जीबीपीएस, एरिया कवरेज लो फ्रीक्वेंसी बैंड से कम, सिग्नल के मामले में अच्छा3. हाई फ्रीक्वेंसी बैंड- इंटरनेट स्पीड सबसे ज्यादा 20 जीबीपीएस, एरिया कवर सबसे कम, सिग्नल के मामले में भी अच्छा है।

5G के शुरू होने से आम लोगों को क्या फायदा होने वाला है? 5G इंटरनेट सेवा के शुरू होने से भारत में काफी कुछ बदलने वाला है। इससे न सिर्फ लोगों का काम आसान होगा, बल्कि मनोरंजन और संचार के क्षेत्र में भी काफी कुछ बदल जाएगा। 5G के लिए काम कर रही कंपनी एरिक्सन का मानना है कि 5 साल में भारत में 50 करोड़ से ज्यादा 5G इंटरनेट यूजर की संख्या होने वाली है।  

अस्पताल में मृत घोषित बुजुर्ग मुर्दाघर पहुंचने के बाद मिला जिंदा, वाइरल हो रहा विडियो

अस्पताल में मृत घोषित बुजुर्ग मुर्दाघर पहुंचने के बाद मिला जिंदा, वाइरल हो रहा विडियो

चीन में एक बुजुर्ग को मृत घोषित कर दिया गया और उसे एक मुर्दाघर भेज दिया गया. मुर्दाघर पहुंचने के बाद उसके जिंदा होने का पता चला. चीन में सोशल मीडिया पर जारी कुछ वीडियो में दो लोगों को शंघाई शिनचांगजेंग अस्पताल के बाहर एक पीले रंग के बड़े से बैग के साथ देखा गया. दोनों मुर्दाघर के कर्मचारी लग रहे थे. दोनों अस्पताल के एक कर्मचारी के सामने बैग को खोलकर यह कहते सुने जा सकते हैं कि यह आदमी जिंदा है. हांगकांग के साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट अखबार ने सोमवार को यह खबर प्रकाशित की.
इसके बाद कर्मचारियों ने व्यक्ति के जिंदा होने की पुष्टि की. इस घटना के बाद से शंघाई के लोगों में रोष है. शंघाई के स्थानीय प्रशासन को 2.6 करोड़ आबादी वाले शहर में ओमिक्रॉन के संकट को सही से नहीं संभाल पाने के कारण आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है. अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

 


इस घटना से शंघाई के लोगों में डर और गुस्सा भी है. कोरोना की नई लहर की वजह से शंघाई में सख्त लॉकडाउन है. 28 मार्च के बाद शहर के लॉकडाउन में कोई कमी नहीं की गई है. चीन के इस शहर में 1 मार्च से लॉकडाउन लागू है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बैग में लाए गए बुजुर्ग को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है और अब उसकी हालत स्थिर है.
(इनपुट: भाषा)
 

भारत में बेरोजगारी दर में हुआ इजाफा, अप्रैल में बढ़कर हुई 7.83 फीसदी, ये राज्य रहा अव्वल

भारत में बेरोजगारी दर में हुआ इजाफा, अप्रैल में बढ़कर हुई 7.83 फीसदी, ये राज्य रहा अव्वल

नई दिल्ली : एक ओर जहां देश में अर्थव्यवस्था तेजी से रिकवर कर रही है और देश का जीएसटी कलेक्शन नए मुकाम पर पहुंच रहा है, तो वहीं दूसरी ओर देश में बेरोजगारी की समस्या कम होने के बजाय लगातार बढ़ती जा रही है। इस बात का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि अप्रैल महीने देश की बेरोजगारी दर बढ़कर 7.83 फीसदी पर पहुंच गई। सुस्त मांग और महंगाई का असर सीएमआईई के अनुसार, देश के विभिन्न राज्यों की बात करें तो हरियाणा में बेरोजगारी दर सबसे ज्यादा रही। जबकि दूसरे नंबर पर राजस्थान का नाम आता है। हरियाणा में यह 34.5 फीसदी और राजस्थान में 28.8 फीसदी दर्ज की गई है।

इस बीच, हिमाचल प्रदेश, छत्तीसगढ़ और असम में बेरोजगारी सबसे कम थी, जहां बेरोजगारी दर क्रमशः 0.2 प्रतिशत, 0.6 प्रतिशत और 1.2 प्रतिशत थी। अर्थशास्त्रियों के मुताबिक, सुस्त घरेलू मांग और बढ़ती कीमतों के बीच आर्थिक सुधार की धीमी गति से रोजगार के अवसर प्रभावित हुए हैं। गौरतलब है कि मार्च में उपभोक्ता महंगाई दर 17 महीने के उच्चतम स्तर पर पहुंचकर 6.95 फीसदी हो गई है। श्रमिक भागीदारी भी कम हो गई मुंबई स्थित सीएमआईई रोजगार के आंकड़ों के साथ ही श्रमिक भागीदारी पर भी पैनी निगाह रखती है और इसके आंकड़े जारी करती है।

जारी की गई रिपोर्ट के अनुसार, श्रमिक भागीदारी में भी बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। इसमें बताया गया कि देश के कामगारों में नौकरी ढूढ़ने वालों की दर मार्च 2022 में कम होकर 39.5 फीसदी रह गई, जबकि मार्च 2019 में यह आंकड़ा 43.7 फीसदी पर था। इससे इस बात की पुष्टि होती है बड़ी संख्या में पेशवरों ने नौकरी ढूढ़ना बंद कर दिया है।

क्योंकि महामारी के दौरान लाखों लोगों की नौकरी चली गई थी। हालांकि, सरकार ने दावे का खंडन किया और कहा कि यह अनुमान लगाना तथ्यात्मक रूप से गलत होगा कि कामकाजी उम्र की आधी आबादी ने काम की उम्मीद खो दी है। सरकार ने कहा कि कामकाजी उम्र की आबादी श्रम बल से बाहर हो गई थी, क्योंकि एक बड़ा हिस्सा शिक्षा प्राप्त कर रहा था या देखभाल करने जैसी अवैतनिक गतिविधियों में लगा हुआ था।  

बेरहम पुलिस की पिटाई के कारण हुई लड़की की मौत, आक्रोश में आए लोग....

बेरहम पुलिस की पिटाई के कारण हुई लड़की की मौत, आक्रोश में आए लोग....

चंदौली : चंदौली जिले के सैय्यदराजा थाना क्षेत्र के मनराजपुर गांव में बीती देर रात एक छापेमारी के दौरान पुलिस की कथित पिटाई से 21 वर्षीय निशा यादव की मौत हो गई, जिसके बाद हिंसा भड़क उठी। इस घटना के कारण ग्रामीणों ने हिंसक विरोध प्रदर्शन किया। लोगों ने पत्थरबाजी की और एक एम्बुलेंस को क्षतिग्रस्त करने के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग -2 को अवरुद्ध करने का प्रयास किया।

अपने पिता और हिस्ट्रीशीटर कन्हैया यादव को पकडऩे के लिए छापेमारी के दौरान निशा गंभीर रूप से घायल हो गई थी। उसकी बहन को भी गंभीर चोटें आईं , क्योंकि उसने अपनी कलाई की नस काटने की कोशिश की। एसपी चंदौली अंकुर अग्रवाल ने बताया कि इस संबंध में सैय्यदराजा के थानाध्यक्ष (एसओ) को निलंबित कर दिया गया है और निशा के परिवार की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है। घटना स्थल का जायजा लेने और जिला अस्पताल में घायल बच्ची से मुलाकात करने वाले आईजी वाराणसी रेंज के सत्यनारायण ने सोमवार को कहा कि शिकायत मिलने के बाद उचित कार्रवाई की जा रही है।

उन्होंने बताया कि घायल बच्ची की हालत स्थिर है। रिपोर्ट में कहा गया है कि एसओ सैय्यदराजा के नेतृत्व में पुलिस की एक टीम ने कन्हैया यादव के यहां छापेमारी की थी। आईजी ने बताया कि पुलिस ने आपराधिक इतिहास रखने वाले कन्हैया के खिलाफ प्रत्यर्पण आदेश जारी किया गया था। उसके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी होने के बाद पुलिस उसकी तलाशी के लिए गई थी।

हालांकि, कन्हैया नहीं मिला जिसके बाद पुलिस ने उसके भाई को अपने साथ ले जाने की कोशिश की। निशा ने पुलिस की इस बात का विरोध किया तब एसओ सैय्यदराजा ने कथित तौर पर उसकी पिटाई की और उसकी मौत हो गई। उसकी बहन ने भी अपनी नस काटने की कोशिश की। इस बीच, सैकड़ों ग्रामीण वहां जमा हो गए और पुलिस टीम पर हमला कर दिया, जिसमें कई पुलिसकर्मी भी घायल हो गए। जब पुलिस ने आगे की कार्रवाई के लिए निशा के शव को ले जाने की कोशिश की तो स्थानीय लोगों की गुस्साई भीड़ ने और भी हंगामा किया।

 

बर्लिन पहुंचने पर पीएम ने किया ट्वीट- भारत और जर्मनी के बीच दोस्ती मजबूत होगी

बर्लिन पहुंचने पर पीएम ने किया ट्वीट- भारत और जर्मनी के बीच दोस्ती मजबूत होगी

नई दिल्ली : तीन दिवसीय यूरोप दौरे पर गए पीएम नरेन्द्र मोदी सोमवार सुबह जर्मनी की राजधानी बर्लिन पहुंचे। पीएम मोदी जर्मनी के चांसलर ओलाफ स्काल्ज से मुलाकात करेंगे। इसके अलावा वह कई बिजनेस लीडर्स से भी मिलेंगे।

पीएम का यहां एक संबोधन का भी कार्यक्रम है। बर्लिन पहुंचने पर पीएम ने एक ट्वीट किया है। उन्होंने ट्वीट में अपने कार्यक्रम की जानकारी दी है। मोदी ने ट्वीट में कहा, 'मुझे विश्वास है कि इस यात्रा से भारत और जर्मनी के बीच दोस्ती मजबूत होगी।'
 

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला- टीकाकरण के लिए किसी को मजबूर नहीं कर सकती सरकार....

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला- टीकाकरण के लिए किसी को मजबूर नहीं कर सकती सरकार....

नई दिल्ली : देश में कोरोना महामारी के खिलाफ टीकाकरण अभियान अभी भी जारी है। इसी बीच, टीकाकरण को लेकर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला आया है। कोर्ट ने कहा कि टीकाकरण के लिए किसी भी व्यक्ति को बाध्य नहीं किया जा सकता है। कोर्ट ने अपने फैसले में कहा कि सरकार नीति बना सकती है और जनता की भलाई के लिए कुछ शर्तें लागू कर सकती है।


कोर्ट ने ये भी कहा कि वह संतुष्ट है कि मौजूदा टीकाकरण नीति को अनुचित और स्पष्ट रूप से मनमाना नहीं कहा जा सकता है। अदालत ने ये भी कहा कि कुछ राज्य सरकारों ने वैक्सीन नहीं लगवाने वाले लोगों पर सार्वजनिक जगहों पर जाने की पाबंदी लगाई है। ये आनुपातिक नहीं है। अदालत ने कहा कि ऐसे आदेश वापस लिए जाएं। सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को कोविड टीकाकरण के प्रतिकूल प्रभावों पर डेटा सार्वजनिक करने का भी निर्देश दिया।
 

भारत में बढ़ते कोरोना ने बढ़ाई चिंता, 24 घंटे के अंदर सामने आए कोविड के 3,157 नए केस..

भारत में बढ़ते कोरोना ने बढ़ाई चिंता, 24 घंटे के अंदर सामने आए कोविड के 3,157 नए केस..

नई दिल्ली : देश में कोरोना के बढ़ते मामलों ने एक बार फिर सरकार की चिंता बढ़ा दी है। दो महीने से भी ज्यादा समय के बाद कोरोना वायरस की संक्रमण दर एक प्रतिशत के पार पहुंच गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सोमवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार, भारत में एक दिन में कोविड-19 के 3,157 नए मामले सामने आए है।

देश में कोरोना वायरस से अब तक संक्रमित हो चुके लोगों की संख्या बढ़कर 4,30,82,345 हो गई। देश में संक्रमण से 26 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 5,23,869 हो गई है। आंकड़ों के अनुसार, देश में दो महीने से भी ज्यादा समय बाद कोरोना वायरस की संक्रमण दर एक प्रतिशत के पार पहुंचकर 1.07 प्रतिशत दर्ज की गई। 27 फरवरी को संक्रमण दर 1.11 प्रतिशत दर्ज की गई थी। साप्ताहिक संक्रमण दर 0.70 प्रतिशत है।

वहीं, देश में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 19,500 हो गई है, जो कुल मामलों का 0.04 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 408 की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। आंकड़ों के अनुसार, मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.74 प्रतिशत है। देश में अभी तक कुल 4,25,38,976 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं और कोविड-19 से मृत्यु दर 1.22 प्रतिशत है। राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की 189.23 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी हैं।