BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
फूड पॉइजनिंग से 18 साल की छात्रा की मौत, 15 से ज्यादा लोग अस्पताल में भर्ती...

फूड पॉइजनिंग से 18 साल की छात्रा की मौत, 15 से ज्यादा लोग अस्पताल में भर्ती...

कासरगोड : केरल के कासरगोड जिले के एक होटल में खराब खाना खाने से एक 18 साल की लड़की की मौत हो गई है जबकि 15 से अधिक लोग गंभीर हालत में अस्पतालों में भर्ती कराए गए हैं। सभी एक लोकल होटल से लोकप्रिय अरबी डिश शावरमा खाया था। पहली दृष्टि में मामला फूड प्वाइजनिंग का है। फिलहाल, अस्पताल में भर्ती अन्य लोगों की हालत स्थिर है। वहीं घटना के बाद जिला प्रशासन हाई अलर्ट पर है।

एक लड़की की गई जान डॉक्टरों ने बताया कि कान्हांगड के जिला अस्पताल में इलाज के दौरान एक 18 साल की लड़की की मौत हो गई। जिला चिकित्सा अधिकारी ए वी रामदास ने कहा कि अस्पताल में भर्ती सभी की हालत स्थिर है और देर से अस्पताल लाए जाने के कारण डॉक्टर युवती की जान नहीं बचा सके। उन्होंने कहा कि अधिकांश संक्रमितों को तीन अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। ये सभी लोग एक होटल से स्पेशल डिश शवारमा खाए थे। सबको मेडिकल निगरानी में रखा गया है।

वहीं बड़े पैमाने पर फूड प्वाइंजनिंग के मामले सामने आने के बाद खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू कर दी है। लोकल होटल जहां इन लोगों ने शावरमा खाया था, उस होटल को बंद करा दिया गया है। जांच के दौरान यह पाया गया कि कूल बार-कम-बेकरी बिना फूड सेफ्टी लाइसेंस के चल रही थी।  

शर्मनाक : पति और बच्चों के सामने ही रेलवे स्टेशन में महिला के साथ हुआ सामूहिक बलात्कार, देर रात ट्रेन से उतरा था परिवार

शर्मनाक : पति और बच्चों के सामने ही रेलवे स्टेशन में महिला के साथ हुआ सामूहिक बलात्कार, देर रात ट्रेन से उतरा था परिवार

बापटला | आंध्र प्रदेश में फिर एक बार गैंगरेप का मामला सामने आया है, इस बार रेलवे स्टेशन में पीड़िता के पति और बच्चों के आंखों के सामने तथाकथित रूप से सामूहिक दुष्कर्म किया गया. बापटला जिले के पुलिस अधीक्षक वकुल जिंदल के अनुसार, प्रकाशम जिले के यररागोंडा क्षेत्र के रहने वाली एक महिला अपने पति और बच्चों के साथ रात के करीब 11.30 बजे रेपल्ले रेलवे स्टेशन में ट्रेन से उतरे थे. बीच रात होने के कारण उन्हें स्टेशन से नागईलंका जाने के लिए कोई बस नहीं मिला, इसीलिए रेलवे स्टेशन को सुरक्षित समझकर प्लेटफॉर्म के बेंच पर ही सो गए. वे मजदूरी का काम करते हैं.

रात के 1 बजे शराब के नशे में तीन लोग उनके पास आए. उसने सबसे पहले तो पीड़िता के पास रखे 750रु छीन लिए, उसके बाद महिला के पति को खूब पिटाई की. जिसके बाद वह महिला को बाल पकड़कर घसीटते हुए ले गए और फिर तथाकथित रूप से दुष्कर्म किया.

पति लगाता रहा मदद की गुहार
पुलिस के अनुसार महिला का पति मदद की गुहार लगाता रहा. घटना के वक्त प्लेटफॉर्म पर दो अन्य महिलाएं भी थी, जिन्होंने मदद से इनकार कर दिया. फिर वह भागा भागा स्टेशन के बाहर गया, कुछ दूरी पर पुलिस चौकी पर पुलिस से मदद मांगा, वहां तैनात पुलिस उसके साथ रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म तक पहुंचने तक तीनों आरोपी फरार हो गए.

तीनों आरोपी गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक के अनुसार पुलिस ने मामला दर्ज कर डॉग स्कॉड की मदद से कुछ ही घंटों में तीनों आरोपी को हिरासत में ले लिया गया. एक आरोपी विजयकृष्णा (24), जो टाइल्स का काम करता है, दूसरा आरोपी निखिल (25), तीसरा आरोपी नाबालिक है, जिसपर पहले से ही चोरी के मामले दर्ज हैं. इन तीनों आरोपी ने पीड़ित परिवार के साथ मारपीट करके महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया. रेलवे स्टेशन में गैंगरेप का मामला देश भर में चर्चा का विषय बना हुआ है, अब स्टेशनों पर भी महिलाएं सुरक्षित नहीं रही.

साधु के भेष में आए दरिंदे ने 10 साल की बच्ची से किया रेप, पहरा दे रहे थे 2 साथी

साधु के भेष में आए दरिंदे ने 10 साल की बच्ची से किया रेप, पहरा दे रहे थे 2 साथी

झारखण्ड : झारखंड के खूंटी जिले से 10 साल की नाबालिग बच्ची के साथ बलात्कार का मामला सामने आया है. जहां पर आरोपी साधु ने मासूम को घर पर अकेले देखा और उसके साथ रेप की घटना को अंजाम दिया. बताया जा रहा है कि तीनों ताबीज बेचने का काम करते हैं. पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच कर रही है.

पीडि़त बच्ची ने पुलिस को बताया कि तीन साधुओं ने उससे पानी मांगा और पीछे-पीछे एक साधु कमरे में आ गया. मुंह दबाकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. वहीं उसके अन्य दो साथी घर के बाहर पहरेदारी करते रहे. बच्ची को रोते बिलखता देख तीनों भागने लगे. लेकिन ग्रामीणों ने उन्हें पकड़ लिया और जमकर धुनाई कर दी. फिर इस घटना की जानकारी पुलिस को दी गई.

मौके पर पहुंचकर पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया. आरोपी का नाम दीपक कुमार पांडेय है और वपह लोहरदगा का रहने वाला है. घर के बाहर पहरेदारी करने वालों का नाम भोला पंडा और अनुप पंडा है. जो औरंगाबाद के रहने वाले हैं, ये पिछले 10 दिनों से खूंटी में किराये के मकान में रह रहे थे. पुलिस का कहना है कि इस घटना के बाद नाबालिग काफी डरी हुई है. उसकी काउंसलिंग कराई जा रही है.

 

दर्दनाक  सड़क हादसा, आठ बच्चों की हुई मौत

दर्दनाक सड़क हादसा, आठ बच्चों की हुई मौत

काहिरा : मिस्र के बेहेरा के नील डेल्टा प्रांत में एक तिपहिया यात्री वाहन के पलट जाने से कम से कम आठ बच्चों की मौत हो गयी।
लोक अभियोजन ने बयान जारी कर बताया कि राजधानी काहिरा के उत्तर में बेहेरा के एक कस्बे में एक कारखाने में काम करने वाले श्रमिक तिपहिया वाहन से घर जा रहे थे।

इस वाहन में 12 लोग सवार थे, जिनमें से आठ की मौत हो गई, जबकि अन्य चार में बाल-बाल बच गए।
अभियोजन पक्ष ने 19 वर्षीय तिपहिया चालक को अनैच्छिक हत्या और बिना लाइसेंस के वाहन लापरवाही से चलाने के आरोप में हिरासत में लिया और पूछताछ की। उस पर मानव तस्करी और बाल श्रम का उपयोग करने में शामिल होने का भी संदेह है।

 

बड़ी खबर : राजधानी के सिविल लाइन इलाके में एक व्यवसायी के घर में घुस कर आरोपियों ने की हत्या, थोड़े दूर में ही है मुख्यमंत्री निवास

बड़ी खबर : राजधानी के सिविल लाइन इलाके में एक व्यवसायी के घर में घुस कर आरोपियों ने की हत्या, थोड़े दूर में ही है मुख्यमंत्री निवास

नई दिल्ली | दिल्ली के सिविल लाइन के राम किशोर रोड पर स्थित अग्रवाल हाउस में आज सुबह के लगभग 6:30 बजे घर में घुस कर 77 साल के व्यवसाई राम किशोर अग्रवाल की हत्या कर दी गई. पुलिस ने बताया कि पड़ोसी अजय दुबे का कहना है कि हत्या करने वाले लूटेरों की संख्या 2 थी. लुटेरों ने घर में घुसकर राम किशोर अग्रवाल पर चाकू से 4 वार किया, जिससे वो बुरी तरह घायल हो गए. जख्मी हालत में उन्हें ट्रामा सेंटर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

बता दें कि सिविल लाइन इलाके में ही मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का आवास है और यहीं एलजी हाउस भी है. घटनास्थल से इन दोनों आवासों की दूरी मुश्किल से 1 किलोमीटर की होगी.

गार्ड ने सुबह दो संदिग्धों को देखा था
वहीं RWA के गार्ड नागेश का कहना है कि उसने सुबह 2 संदिग्धों को देखा था. उसने उन्हें टोका भी था. जिसके बाद बदमाशों ने गार्ड पर बंदूक तान दी. नागेश का कहना है कि वो दोनों बदमाश बाइक पर आए थे. वही हत्या के अलावा अग्रवाल हाउस से कैश भी लूटा गया है.

घर से कैश भी गायब
मरने वाले के बेटे ने बताया कि उसने सुबह लगभग 6:40 बजे उसने अपने पिता को बिस्तर पर पड़े देखा. उनके उपर चाकू से 4 वार किए गए थे. उसने बताया कि इसके अलावा घर से कैश भी गायब है. पुलिस ने हत्या और लूट का केस दर्ज कर लिया है पुलिस की कई टीमें आरोपियों की तलाश कर रही है.

पटियाला हिंसा : मास्टरमाइंड बरजिंदर सिंह परवाना गिरफ्तार, सीआईए ने मोहाली से पकड़ा....

पटियाला हिंसा : मास्टरमाइंड बरजिंदर सिंह परवाना गिरफ्तार, सीआईए ने मोहाली से पकड़ा....

चंडीगढ़ : पंजाब के पटियाला में हुई हिंसा के मुख्य साजिशकर्ता को गिरफ्तार कर लिया गया है। खबर है कि आरोपी विस्तारा फ्लाइट के जरिए मुंबई से सुबह 7.20 बजे मोहाली पहुंचा था। यहां सीआईए की टीम ने एयरपोर्ट से उसे गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार को पटियाला में खालिस्तान विरोधी रैली के दौरान दो समूहों के बीच झड़प हो गई थी। उस दौरान करीब 4 लोग घायल हो गए थे।

खबर है कि परवाना सिख समूह दमदमी टकसाल राजपुरा का प्रमुख है। इससे पहले भी उसपर सोशल मीडिया के जरिए उग्रवाद भड़काने के आरोप लग चुके हैं। साथ ही वह यूएपीए और सन 1984 के दंगों को लेकर भी अपने बयानों के चलते चर्चा में रहा था।

इंटरनेट सेवाएं फिर शुरू
पटियाला हिंसा मामले में अब तक 6 एफआईआर दर्ज हो चुकी हैं। वहीं, 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। शनिवार को आईजी एमएस चीना ने यह जानकारी दी थी। उन्होंने कहा था, कल पटियाला में कानून-व्यवस्था का मुद्दा खड़ा हो गया था। जिसके संबंध में पुलिस ने 6 एफआईआर दर्ज की हैं और हरीष सिंगला समेत 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने संभावना जताई थी कि मास्टरमाइंड परवाना को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि हरीष सिंगला, कुलदीप सिंह औऱ दलजीत सिंह को गिरफ्तार किया गया है। वहीं, पटियाला उपायुक्त साक्षी साहनी ने कहा कि हिंसा के बाद लगाया गया कर्फ्यू हटा लिया गया है और अस्थाई रूप से बंद इंटरनेट सेवाओं को 4 बजे से दोबारा शुरू कर दिया गया है। पटियाला एसएसपी दीपक पारेख ने बताया था कि शांति समिति की बैठक हुई लोग शांति चाहते हैं।

सेक्स रैकेट: राजधानी में चल सेक्स रैकेट का हुआ भंडाफोड़, मैनेजर समेत 14 लोगो को किया गया गिरफ्तार....

सेक्स रैकेट: राजधानी में चल सेक्स रैकेट का हुआ भंडाफोड़, मैनेजर समेत 14 लोगो को किया गया गिरफ्तार....

नई दिल्ली : दिल्ली पुलिस ने होटल में चल रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है. मामला महिपालपुर के एक होटल का है जहाँ होटल के मैनेजर समेत 14 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है. जिसमें से 7 लड़कियां तीन कस्टमर और होटल का स्टाफ शामिल है. इस मामले में पुलिस ने एक कार भी बरामद की है जिससे लड़कियों को लाया ले जाया जाता था. दरअसल दिल्ली पुलिस को सूचना मिली थी कि महिपालपुर इलाके में एक होटल में सेक्स रैकेट चल रहा है जिसके बाद पुलिस ने इंस्पेक्टर सूर्य प्रकाश के नेतृत्व में छापेमारी की तैयारी की.

जिसके बाद महिपालपुर के एक होटल में पुलिस ने छापेमारी की जहां से 7 लड़किया, सेक्स रैकेट के सरगना और होटल के मैनेजर को गिरफ्तार कर लिया गया है. जानकारी के अनुसार रैकेट चलाने के लिए होटल के मैनेजर को भी बाकायदा कमीशन दिया जाता था. इस मामले में महावीर नाम के एक ब्रोकर को भी गिरफ्तार किया गया है.

पूछताछ करने पर पता चला कि होटल का मैनेजर सुरेंद्र ग्राहकों के लालच में देह व्यापार करवा रहा था. सेक्स रैकेट के लिए होटल के कमरे बुक किए जाते थे. सर्विस बॉय ब्रोकर महावीर सिंह लड़कियों को ड्राइवर के साथ होटल में लाता था. मैनेजर की डिमांड पर सरगना होटल में लड़कियों को मुहैया कराता था और उससे कमीशन लेता था. ग्राहकों को व्हाट्सएप के जरिए फोटो दिखाकर लड़कियों में से चुनने का विकल्प दिया जाता था. फिलहाल पुलिस ने होटल को सील कर दिया है.
 

दर्दनाक सड़क हादसा :  ट्रक चालक ने बुजुर्ग को मारी टक्कर, हुई मौत...

दर्दनाक सड़क हादसा : ट्रक चालक ने बुजुर्ग को मारी टक्कर, हुई मौत...

पानीपत : हरियाणा पानीपत जिले सेक्टर-25 से दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है जहां एक ट्रक चालक बुजुर्ग को टक्कर मार दी। हादसे में बुजुर्ग की मौत हो गई, आरोपी ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। हादसा मृतक के दामाद की आंखों के सामने हुआ। दामाद ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।


चांदनीबाग थाना पुलिस को दी शिकायत में प्रवीन कुमार ने बताया कि वह तेज कॉलोनी तहसील कैंप का रहने वाला है। उसके ससुर रामजी दास (73) निवासी कच्चा कैंप सेक्टर 25 में ग्रीस करने का काम करते थे। 30 अप्रैल को वह अपने ससुर से मिलने शाम 4:30 बजे सेक्टर 25 ट्रक यूनियन में गया। वहां वह अपने ससुर से मिला। ससुर उसे पास में ही खड़ा करके पानी लेने के लिए गए। इसी दौरान पीछे से एक तेज रफ्तार गति से ट्रक चालक आया, जिसने सीधे ससुर को टक्कर मार दी।


टक्कर लगते ही ससुर ट्रक के नीचे आ गए। मौके पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। भीड़ का फायदा उठाकर ट्रक चालक मौके से ट्रक सहित फरार हो गया। ससुर को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। पानीपत से रोहतक पीजीआई के रास्ते गोहाना के नजदीक ससुर की मौत हो गई। शव को परिजन वापस पानीपत सिविल अस्पताल ले पहुंचे, जहां उनके शव को शवगृह में रखवा दिया।
 

लू, गर्मी से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया अलर्ट

लू, गर्मी से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया अलर्ट

भोपाल : वर्तमान में तापमान में तेजी से वृद्धि हुई है और गर्म हवाएं चलने लगी हैं। इसके कारण लू लगने की आशंका बढ़ गई है। स्वास्थ्य विभाग ने शनिवार को अलर्ट जारी कर लू से बचने के लिए लोगों को दोपहर में अनावश्यक घर से बाहर न निकलने की सलाह दी है। कहा गया है कि बहुत जरूरी होने पर ही दोपहर में घर से निकलें।

स्वास्थ्य विभाग ने सलाह दी है कि घर से बाहर निकलते समय पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं, खाली पेट घर से बाहर न जाएं, इसमें लू लगने का खतरा बढ़ जाता है। दिन में कम से कम कुल 12 से 15 गिलास पानी जरूर पीएं।  

छात्रा को अश्लील मैसेज भेजने वाला गिरफ्तार...

छात्रा को अश्लील मैसेज भेजने वाला गिरफ्तार...

इंदौर : 25 वर्षीय छात्रा को नाइजीरिया से लगातार इंस्टाग्राम पर अश्लील फोटो और मैसेज भेजने वाले एक आरोपी को साइबर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी नाइजीरिया में फर्नीचर की दुकान में काम करता है। सोशल मीडिया पर वह छात्रा को पसंद करने लगा था, लेकिन छात्रा ने उससे बात नहीं की। इससे नाराज आरोपी ने फर्जी आईडी बनाकर छात्रा को परेशान करना शुरु कर दिया।

छात्रा ने इस मामले की शिकायत 2020 में की थी। आरोपी के भारत लौटने पर शुक्रवार को उसे गिरफ्तार किया गया। आरोपी आनंद के पिता विजय इंदौर की मंडी में हम्माली का काम करते हैं। परिचितों ने नाइजीरिया के शोरूम में उसकी नौकरी लगवाई थी। लगभग दो साल आनंद नाइजीरिया में रहकर ही युवती को परेशान करता रहा था। दो दिन पूर्व जैसे ही वह भारत पहुंचा उसका आईपी-एड्रेस भारत का दिखने लगा। साइबर पुलिस ने उसे घर से गिरफ्तार किया है।

आईटी एक्ट के तहत कार्रवाई की है। साइबर एसपी जितेंद्र सिंह ने बताया कि मार्च 2020 में इंदौर की रहने वाली छात्रा ने शिकायत दर्ज कराई थी उसे इंस्टाग्राम पर अज्ञात आईडी से लगातार अश्लील फोटो व मैसेज भेजे जा रहे हैं।  

प्रधानमंत्री के बेटे ने ली पंजाब प्रांत के मुख्यमंत्री पद की शपथ...

प्रधानमंत्री के बेटे ने ली पंजाब प्रांत के मुख्यमंत्री पद की शपथ...

लाहौर/नई दिल्ली : पाकिस्तान के नए प्रधान मंत्री शहबाज शरीफ के बेटे हमजा शहबाज शरीफ ने शनिवार को देश के सबसे राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण क्षेत्र पंजाब प्रांत की कमान संभाल ली। जिसके बाद पाकिस्तान की राजनीति में उनके वंश की पकड़ और मजबूत हो गई है।
पंजाब के सीएम पद के लिए हफ्तों के गतिरोध के बाद शनिवार को हमजा शहबाज शरीफ ने देश के सबसे अमीर,सबसे अधिक आबादी वाले और राजनीतिक रूप से प्रभावशाली प्रांत पंजाब के मुख्यमंत्री के रूप में पदभार संभाला।


गौरतलब है कि पाकिस्तान मुस्लिम लीग-क्यू (PML-Q) के प्रत्याशी परवेज इलाही और विधानसभा में विपक्ष के नेता हमजा शहबाज के बीच सीएम पद के लिए मुख्य मुकाबला था। हमजा पाकिस्तान के नवनियुक्त पीएम शहबाज शरीफ के पुत्र हैं। इससे पहले इमरान खान के करीबी उस्मान बुजदार सीएम थे। वह 2018 में सीएम बने थे, लेकिन अविश्वास प्रस्ताव में इमरान सरकार के पतन के साथ ही उनकी भी बिदाई हो गई थी।
डॉन के अनुसार लाहौर हाईकोर्ट ने बुधवार को आदेश दिया था कि राज्य के नए सीएम का चुनाव कराया जाए। चीफ जस्टिस अमीर भट्टी ने डिप्टी स्पीकर मजारी को 16 अप्रैल को सीएम का चुनाव कराने का निर्देश दिया था।


पद की शपथ लेने के बाद 47 वर्षीय हमजा शरीफ ने कहा कि पंजाब में एक महीने से चल रहे राजनीतिक संकट का आज अंत हो गया है। उन्होंने आगे कहा कि मैं प्रधान मंत्री शहबाज शरीफ से मार्गदर्शन मांगूंगा और गठबंधन सहयोगियों को विश्वास में लूंगा। पंजाब प्रांत के मुख्यमंत्री के रूप में हमजा शरीफ की नियुक्ति पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो के बेटे बिलावल भुट्टो जरदारी की नियुक्ति के कुछ दिन बाद हुई है। 33 साल के बिलावल भुट्टो जरदारी अब दुनिया के सबसे कम उम्र के विदेश मंत्रियों में से एक बन गए हैं।


गौरतलब है कि तीन बार के प्रधान मंत्री नवाज शरीफ सहित पूरा परिवार अनगिनत भ्रष्टाचार और धन शोधन के आरोपों में घिरा हुआ है। साथ ही हमजा शरीफ भी इस मामले में कोई अपवाद नहीं है। उनपर भी धन शोधन के कई आरोप लग चुके हैं। हालांकि शरीफ परिवार ने हमेशा इन आरोपों से इनकार किया है और तर्क दिया है कि ये आरोप राजनीति से प्रेरित हैं।
 

एलन मस्क को ट्वीटर मिलते ही हुआ बड़ा फायदा...

एलन मस्क को ट्वीटर मिलते ही हुआ बड़ा फायदा...

न्यूयॉर्क : ट्विटर पर 44 अरब डॉलर की डील की कहानी के बीच, टेक अरबपति एलन मस्क (Elon Musk) ने प्लेटफॉर्म पर लगभग 60 लाख फॉलोवर हासिल किए हैं। ट्विटर डील से पहले टेस्ला के सीईओ के लगभग 8.3 करोड़ फॉलोवर होने की संभावना थी। हालांकि, अब तक माइक्रोब्लॉगिंग साइट पर उनके 8.9 करोड़ से अधिक फॉलोवर हैं।

फेक आई डी से बढ़ी गिनती : इस बीच, टाइम्स की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि फेक आई डी से मस्क के फॉलोवरों की संख्या में काफी वृद्धि हुई है। ऑडियंस रिसर्च टूल स्पार्कटोरो के अनुसार, मस्क के पास 41 फीसदी की तुलना में लगभग 7 फीसदी अधिक फेक अनुयायी हैं, जिनके समान आकार के फॉलोवर हैं।

44 अरब डॉलर की डील : हाल ही में, ट्विटर ने घोषणा की थी कि उसने लगभग 44 अरब डॉलर के लेनदेन में मस्क के पूर्ण स्वामित्व वाली इकाई द्वारा 54.20 डॉलर प्रति शेयर नकद में अधिग्रहण करने के लिए एक निश्चित समझौता किया है। लेन-देन पूरा होने पर ट्विटर एक निजी स्वामित्व वाली कंपनी बन जाएगी।
 

पुलिस जवान ने बनाया तलाकशुदा महिला को अपनी हवस का शिकार, आरोपी के खिलाफ  मामला दर्ज....

पुलिस जवान ने बनाया तलाकशुदा महिला को अपनी हवस का शिकार, आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज....

ग्वालियर : मध्यप्रदेश के ग्वालियर शहर से एक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। यहाँ एक पुलिस जवान ने तलाकशुदा महिला को अपनी हवास का शिकार बनाया है। तलाकशुदा महिला से पुलिस जवान ने पहले दोस्ती की, फिर प्यार का इजहार कर शादी करने का वादा किया। इसके बाद दो साल तक किराए के मकान में रखकर शारीरिक शोषण करता रहा। जब महिला ने शादी के लिए दबाव  बनाया, तो वह मुकर गया। इतना ही नहीं उसको धमकाया कि वह पुलिस वाला और उसे जान से मरवा देगा। पीड़िता को पुलिस जवान से प्यार में मिले इस धोखे की शिकायत थाने में की। वहीं पुलिस ने अपने ही विभाग के जवान के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है।

 जानकारी के मुताबिक ग्वालियर शहर के किलागेट निवासी 28 वर्षीय ने पुलिस को बताया कि 8 साल पहले उसकी एक प्राइवेट कंपनी में काम करने वाले कर्मचारी से शादी हुई थी। शादी के बाद से ही दोनों में झगड़े शुरू हो गए थे। जिस पर महिला ने चार साल पहले पति से तलाक ले लिया था। पहले पति से हुए दो बच्चों के साथ वह गोला का मंदिर में किराए पर रहती है। जून 2020 में उसकी दोस्ती पुलिस जवान कुलदीप तोमर से हुई थी। कुलदीप अभी मध्य प्रदेश पुलिस में आरक्षक है और ग्वालियर पुलिस लाइन में पदस्थ है। कुछ ही दिन में दोस्ती प्यार में बदल गई। कुलदीप उसे अच्छा लगने लगा था।

पुलिस जवान ने भी तलाकशुदा महिला को शादी कर पत्नी बनाने का सपना दिखाया और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद वह लगातार पिछले दो साल से अलग-अलग स्थानों पर उसे किराए से कमरा दिलाकर उसका शारारिक शोषण करता कर रहा। वहीं, जब महिला ने शादी के लिए दबाव बनाया तो आरोपी ने धमकी दी कि वह पुलिस जवान है। उससे किसी भी हालत में शादी नहीं करेगा। वह पुलिस में है इसलिए वह उसका कुछ नहीं बिगाड़ पाएगी। इसलिए उससे शादी करने के सपने को भूल जाए। शोषण और धमकी की शिकार पीड़िता थाने पहुंची और मामले की शिकायत की। वही पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। 

स्टेशन के पास बड़ा हादसा, कोयले से लदी मालगाड़ी पलटी, 13 डिब्बे क्षतिग्रस्त

स्टेशन के पास बड़ा हादसा, कोयले से लदी मालगाड़ी पलटी, 13 डिब्बे क्षतिग्रस्त

इटावा : उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के भरथना स्टेशन के पास शनिवार को एक मालगाड़ी कोयले से लदी पलट गई। जिसमें 13 डिब्बे क्षतिग्रस्त हो गये हैं। पुलिस अधीक्षक इटावा के पीआरओ अनुभव चौधरी ने बताया कि भरथना रेलवे स्टेशन और इकदिल रेलवे स्टेशन के बीच मेढी दूधी गांव के पास मालगाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हुई है।

जिसमें 13 डिब्बे क्षतिग्रस्त हुए हैं। इसमें किसी व्यक्ति के हतातह होने की खबर नहीं है। मालगाड़ी कोयला लादकर कानपुर से दिल्ली की तरफ जा रही थी। स्थानीय अधिकारी घटना स्थल पर तत्काल पहुंच गए और मंडल के वरिष्ठ अधिकारी भी सूचना मिलते ही पहुंच गए। दुर्घटन कैसे हुई इसकी जांच की जा रही है। हादसे की जानकारी के बाद रेलवे के उच्चाधिरियों समेत तकनीकी टीम पहुंच गई है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि शनिवार को न्यू इकदिल स्टेशन से पहले मेढी दूधी गांव के पास से कोयला लदी मालगाड़ी तेजी से जा रही थी। मालगाड़ी का एक वैगन का पहिया कई किलोमीटर पहले से आवाज कर रहा था। यहां से गुजरने के दौरान वैगन पटरी से उतर गया और मालगाड़ी दो हिस्सों में बट गई। इंजन के साथ कुछ डिब्बे आगे की तरफ चले गए, जबकि पीछे के डिब्बे पटरी से उतरकर पलट गए। हादसे की सूचना मिलते ही भरथना थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और रेलवे के अफसरों को जानकारी दी। कुछ ही देर बाद रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ तकनीकी टीम पहुंच गई। कानपुर और टूंडला से सहायता ट्रेन भी मंगाई गई है।

ज्ञात हो कि इटावा के इस रूट पर यह पहला हादसा नहीं है। बीते साल अगस्त माह भी मालगाड़ी डिरेल हो गई थी। इटावा से 25 किमी दूर जसवंतनगर व बलरई के बीच खुर्जा से कानपुर जा रही मालगाड़ी के 17 ओपन वैगन पटरी से उतर गए थे और कुछ पलट गए थे। इस हादसे में करीब आधा किमी तक रेलवे ट्रैक पूरी तरह उखड़ गया था और कई डिब्बे क्षतिग्रस्त हो गए थे।
 

सड़क हादसे में युवक की मौत,11 दिन बाद होनी है बहन की शादी

सड़क हादसे में युवक की मौत,11 दिन बाद होनी है बहन की शादी

फिऱोज़ाबाद : जनपद के बसई मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र में फतेहाबाद रोड पर गांव नगला चूरा के पास हुए कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गयी जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया.मृतक की बहन की शादी 11 दिन बाद होनी है इसलिए उसका समान खरीद कर वह रात में लौट रहा था.

इसी थाना क्षेत्र के गांव गढ़ी तिवारी निवासी नीरज कुमार (21) रामकिशन की बहन मोहनी की शादी 11 मई को है। वह शादी की तैयारी कर रहा था.बहन की शादी के लिए नीरज गांव के ही संजीव कुमार के साथ बाइक द्वारा शुक्रवार को फिरोजाबाद बाजार करने को आया था.देर रात दोनों बाइक से कपड़े लेकर घर जा रहे थे. बाइक संजीव कुमार चला रहा था.नगला चूरा के समीप बाइक सवार दोनों युवक कार की चपेट में आ गए.दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया.चिकित्सक ने परीक्षण के बाद नीरज को मृत घोषित कर दिया.
उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया गया.घायल को उपचार के लिए भर्ती कराया गया है.

हादसे से उसके परिवार में कोहराम मच गया. शादी वाले घर में मातम छा गया। परिवार की महिलाओं का रोते-रोते बुरा हाल हो गया.
थानाध्यक्ष बसईमोहम्मदपुर ऋषि कुमार का कहना है कि कार की चपेट में आने से नीरज की मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है.परिजनों की तहरीर पर कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी.


 

ई-स्कूटर में लगी भयानक आग, बाल बाल बचा शख्स

ई-स्कूटर में लगी भयानक आग, बाल बाल बचा शख्स

चेन्नई : तमिलनाडु के कृष्णागिरी जिले में शनिवार सुबह एक और ओकिनावा इलेक्ट्रिक स्कूटर में आग लग गई। कृष्णागिरी जिले के होसुर निवासी सतीश ने पिछले साल ओकिनावा का इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदा था।

शनिवार की सुबह सतीश अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर से ऑफिस के लिए निकले। कुछ ही देर में उन्होंने देखा कि सीट के नीचे से धुंआ निकल रहा है। सीट उठाने के तुरंत बाद, उन्होंने आग देखी और देखते ही देखते उनका स्कूटर धूं-धूं कर जल गया। कुछ स्थानीय लोगों की मदद से सतीश ने आग पर काबू पाया, लेकिन स्कूटर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

हाल के दिनों में ई-स्कूटर के जलने की कई घटनाएं सामने आई हैं। घटनाओं को देखते हुए ओकिनावा, ओला जैसे इलेक्ट्रिक दोपहिया निर्माताओं ने अपने कई वाहनों को जांच के लिए वापस मंगा लिया है।

 

गोरखनाथ मंदिर हमला : मुर्तजा अब्बासी को लेकर लखनऊ पुलिस ने किये बड़े खुलासे, ADG बताया मुर्तजा का पूरा प्लान

गोरखनाथ मंदिर हमला : मुर्तजा अब्बासी को लेकर लखनऊ पुलिस ने किये बड़े खुलासे, ADG बताया मुर्तजा का पूरा प्लान

नई दिल्ली | बीती तीन अप्रैल की देर रात गोरखनाथ मंदिर में सुरक्षाकर्मियों पर हमला करने वाले मुर्तजा अब्बासी को लेकर लखनऊ पुलिस ने कई अहम खुलासे किए हैं। एडीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार ने मुर्तजा का प्लान भी समझाया। उन्होंने बताया कि गोरखनाथ मंदिर में सुरक्षाकर्मियों पर बांके से हमला करके उनके हथियार छीनकर मुर्तजा बड़ी घटना को अंजाम देने की तैयारी में था। लेकिन पुलिस की मुस्तैदी के चलते उसे ऐन वक्त पर गिरफ्तार कर लिया गया था। उन्होंने बताया कि यूपी एटीएस की जांच पड़ताल में पता चला है कि मुर्तजा अब्बासी आईएसआईएस के संपर्क में था। मुर्तजा ने एके-47 को चलाने की ट्रेनिंग भी ली थी। जांच पड़ताल में पता चला है कि मुर्तजा 2020 में आईएसआईएस से जुड़ा था। एडीजी ने बताया कि मुर्तजा अब्बासी ने अपने बैंक खातों के माध्यम से यूरोप और अमेरिका के विभिन्न देशों में आईएसआईएस समर्थकों को रुपया भी भेजा था।

मुर्तजा ने आतंकी संगठनों को विदेशों में भेजा था रुपया
एडीजी प्रशांत कुमार ने बताया मुर्तजा ने आतंकी संगठनों के माध्यम से आईएसआईएस की आतंकी गतिविधियों का समर्थन करने के लिए लगभग साढ़े आठ लाख भारतीय रुपये भेजे थे। एडीजी ने बताया कि मुर्तजा ने इंटरनेट के माध्यम से एके-47, कार्बाइन और मिसाइल टेक्नोलॉजी के वीडियो देखकर एयर राइफल से प्रैक्टिस की थी। उन्होंने बताया कि यूपी एटीएस द्वारा की गई जांच में मुर्तजा के पास से कई डिवाइस, विभिन्न सोशल मीडिया एकाउंट जैसे जीमेल, ट्विटर, फेसबुक और ई-वॉलेट का डेटा का एनालिसिस भी किया गया है।

तीन अप्रैल की देर रात गोरखनाथ मंदिर में घुसा था मुर्तजा
तीन अप्रैल की देर रात को गोरखनाथ मंदिर सुरक्षा में तैनात पीएसी के दो जवानों पर हथियार लेकर मुर्तजा अब्बासी हमला करने पहुंचा था। मुर्तजा ने इस दौरान दोनों सुरक्षाकर्मियों पर हमला भी किया था। इस दौरान हमलावार को सुरक्षाकर्मियों पकड़ लिया गया था। घटना की जानकारी पाते ही पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे थे। हमला करने के दौरान मुर्तजा को भी चोटें आई थीं। जिसमें मुर्तजा के हाथ के उंगली के हड्डी भी टूट गई थी।

केमिकल इंजीनियरिंग का छात्र रहा है मुर्तुजा
पुलिस की प्राथमिक पूछताछ में मालूम हुआ है कि अहमद मुर्तुजा अब्बासी ने मुंबई से केमिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है। उसके पिता मुनीर अहमद भी इंजीनियर हैं। पहले मुर्तुजा का पूरा परिवार मुंबई में ही रहता था। अक्तूबर 2020 में ये परिवार गोरखपुर आकर सिविल लाइंस में रहने लगा। अहमद मुर्तुजा अब्बासी ने घटना को क्यों अंजाम दिया यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। फिलहाल पुलिस की जांच जारी है।

पहली रात जेल में 19 घंटे सोया था मुर्तजा
गोरखनाथ मंदिर के सुरक्षाकर्मियों पर हमले के आरोपी अहमद मुर्तजा अब्बासी ने शनिवार को जेल में अपनी पहली रात आराम से सोकर बिताई थी। 24 घंटे में से करीब 19 घंटे वह सोता रहा था। बंदीरक्षकों ने जब उसे उठाया तो उसने खाने में ब्रेड की मांग की और सब्जी के साथ खाया था। रविवार की सुबह जेल में नहा-धोकर नमाज पढ़ी और फिर सो गया था। फिलहाल हाई सिक्योरिटी वाली तन्हाई बैरक में कड़ी सुरक्षा के बीच में उसे रखा गया है। अगले दिन जब सुबह उठा तो मुर्तजा ने ब्रांड विशेष जेलपेस्ट टूथपेस्ट की मांग की थी। इस पर जेल की ओर से ब्रश और टूथपेस्ट दिया गया तो उसने उसे इनकार करते हुए ब्रांड विशेष के ​जेलपेस्ट की डिमांड की। हालांकि, कहने पर किसी तरह ब्रश कर चाय पी और फिर दो ब्रेड खाई थी।

तलाकशुदा महिला से पुलिसकर्मी ने दो साल तक किया रेप, पीड़िता ने उस पर शादी के लिए दबाव बनाया तो दी यह धमकी....

तलाकशुदा महिला से पुलिसकर्मी ने दो साल तक किया रेप, पीड़िता ने उस पर शादी के लिए दबाव बनाया तो दी यह धमकी....

ग्वालियर : ग्वालियर पुलिसकर्मी की शर्मनाक घटना सामने आ रही है जहाँ एक तलाकशुदा महिला ने पुलिसकर्मी पर दो साल तक रेप करने का आरोप लगाया है। वह पीड़िता को शादी करने का झांसा देकर उससे संबंध बनाता रहा। जब पीड़िता ने उस पर शादी के लिए दबाव बनाया तो वो धमकाते हुए बोला- मैं पुलिस में हूं, कुछ नहीं होगा, FIR भी दर्ज नहीं कर पाओगी। मामला जून 2020 से 22 अप्रैल 2022 के बीच का है। महिला ने गोला का मंदिर थाने में आरोपी पुलिसवाले पर मामला दर्ज करा दिया है।


28 वर्षीय महिला उपनगर ग्वालियर के किलागेट की रहने वाली है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि 8 साल पहले उसकी शादी एक प्राइवेट कंपनी के कर्मचारी से हुई थी। शादी के बाद ही झगड़े शुरू हो गए थे। ऐसे में चार साल पहले पति से तलाक ले लिया। इसके बाद पहले पति से हुए दो बच्चों के साथ वह गोला का मंदिर इलाके में किराए पर रहने लगी।

किराए से रूम लेकर करता था रेप
पीड़िता के मुताबिक जून 2020 में उसकी दोस्ती पुलिस जवान कुलदीप तोमर से हुई थी। कुलदीप अभी मध्यप्रदेश पुलिस में आरक्षक है और ग्वालियर पुलिस लाइन में पदस्थ है। कुलदीप ने उसे शादी कर पत्नी बनाने का सपना दिखाया और उसके साथ रिलेशन बनाए। जून 2020 से वह उसका लगातार शोषण करता आ रहा था। इन दो सालों में उसने अलग-अलग जगह किराए से कमरा दिलाकर उसके साथ गलत काम किया। अब जब उसने शादी के लिए कहा तो वह अपने वादे से मुकर गया।

बार बार पुलिस होने की महिला को देता था धमकी
जब पीड़िता ने शादी के लिए दबाव बनाया तो आरोपी उसे पुलिस में होने की बात कहकर धमकाने लगा। उसने कहा कि वह पुलिस जवान है और उससे किसी भी हालत में शादी नहीं करेगा। वह पुलिस में है इसलिए महिला उसका कुछ नहीं बिगाड़ पाएगी। इसलिए सब भूल जाए। ASP शहर राजेश डंडौतिया ने बताया कि महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
 

प्रेमी के दरवाजे पर प्रेमिका ने लगाई खुद को आग....

प्रेमी के दरवाजे पर प्रेमिका ने लगाई खुद को आग....

ग्वालियर : एसएलपी कॉलेज के पास सृष्टि चौहान ने प्रेमी आशीष पाठक के घर के सामने आत्महत्या करने के इरादे से खुद को आग लगा ली। वह अपने शरीर पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर प्रेमी के घर पहुंची थी।

बीएससी द्वितीय वर्ष की छात्रा सृष्टि चौहान सैनिक कालोनी में पिंटो पार्क की निवासी है। युवती को आग की लपटों से घिरा देखकर क्षेत्र में दहशत फैल गई। उसका काफी समय पहले से आशीष से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। 

टायर शोरूम के मालिक की गोली मार कर हत्या, जाँच में जुटी पुलिस....

टायर शोरूम के मालिक की गोली मार कर हत्या, जाँच में जुटी पुलिस....

रांची : धनबाद के झरिया में अपराधियों ने टायर शोरूम के मालिक रंजीत साव की गोली मारकर हत्या कर दी। बाइक पर सवार होकर पहुंचे अपराधियों ने शो रूम मालिक रंजीत साव को तीन गोलियां मारी और भाग निकले। दिनदहाड़े हुई इस वारदात से झरिया शहर में दहशत फैल गई। रंजीत साव झरिया के कुल्ही इलाके में एमआरएफ टायर की एजेंसी चलाते थे। वह झरिया थाना क्षेत्र के भागा के रहने वाले थे। वह हमेशा की तरह अपनी दुकान में बैठे थे।

तीन नकाबपोश अपराधी वहां पहुंचे और अचानक फायरिंग करने लगे। गोली लगने के बाद वह देर तक वहीं पड़े रहे। अपराधियों के भागने के बाद उन्हें धनबाद स्थित एसएनएमएमसीएच अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। अपराधियों ने दुकानदार के यहां साफ-सफाई कर रही दाई के साथ भी धक्कामुक्की की। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। घटनास्थल पर तीन खोखे मिले हैं। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है। खबर फैलते ही दुकान के सामने स्थानीय लोगों की भीड़ लग गई। झरिया के पुलिस इंस्पेक्टर पंकज कुमार झा ने कहा है कि इस मामले में पुलिस हर एंगल पर जांच करेगी। बताते चलें कि बीते 28 मार्च को धनबाद के मटकुरिया में भी टायर शोरूम पर गोलियां दागी गई थीं। इस गोलीबारी में शोरूम संचालक बाल बाल बचे थे। उस कांड के अपराधी अब तक नहीं पकड़े गए हैं।