BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
आंधी-तूफान और बारिश का कहर, आकाशीय बिजली गिरने से हुई बुजुर्ग की मौत....

आंधी-तूफान और बारिश का कहर, आकाशीय बिजली गिरने से हुई बुजुर्ग की मौत....

सुल्तानपुर : देर रात आए चक्रवात ने भारी तबाही मचाई है। देर रात 3 बजे के आसपास आए आंधी-तूफान, बारिश और आकाशीय बिजली गिरने से जनहानि हुई है। बल्दीराय तहसील क्षेत्र के हलियापुर में खेत की रखवाली कर रहे बुजुर्ग की आकाशीय बिजली की चपेट में आने से मौत हो गई है। वही शहरी क्षेत्र में 100 ऊपर बिजली के पोल क्षतिग्रस्त हुए हैं जिससे सभी फीडरों की सप्लाई रात से ही बाधित है और देर शाम तक बहाल होने की संभावना है। बताते चले कि देर रात शहरी क्षेत्र में करीब 3 बजे तेज आंधी के साथ बरसात शुरू हुई।

लगभग 48 मिनट तक यह सिलसिला चलता रहा और कई बार आकाशीय बिजली भी गिरी। इस बीच लोगो के घरों पर लगे टीन उड़ गए तो खिड़की दरवाजे तक टूट गए। शहर के डाकखाना, दरियापुर, ट्रांसपोर्ट नगर व केएनआई फीडर रात से ही बंद किया गया है। बिजली विभाग के अधिकारी के अनुसार शहरी क्षेत्र से इन फीडरों पर दी जाने वाली सप्लाई बाधित इसलिए है कि लगभग 100 ऊपर बिजली के पोल टूट कर गिर गए हैं जिन्हें ठीक कराया जा रहा है। वही शहर के कई वार्डों में नगरपालिका की सफाई व्यवस्था की पोल खुल गई है, जगह सड़कों पर पानी भर गया है जिससे लोगो का घरों से निकलना दुशवार हो गया है।

मिली जानकारी के अनुसार जिले के हलियापुर थाना क्षेत्र के पूरे मलईया पांडे मजरे कांपा गांव में खेत की रखवाली कर रहे किसान शिद्ध नाथ पांडेय (65) पुत्र शिवनाथ पांडेय की आकाशीय बिजली के चपेट में आने से मौत हो गई है। मृतक गांव के बाहर रात में खेत की रखवाली करने गया था। जब बारिश होने लगी तो वह खेत के पास आम के पेड़ के नीचे जाकर छिप गया। अचानक आकाश से तेज हवा और बारिश के साथ आकाशीय बिजली आयी और वृद्ध को अपने चपेट में ले लिया जिससे मौके पर उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। सूचना पर थानाध्यक्ष अजय द्विवेदी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।

 

देश की सबसे बड़ी पार्टी के कार्यकर्ता का शव मिला फांसी से लटका , पार्टी ने किया सभी कार्यक्रम रद्द....

देश की सबसे बड़ी पार्टी के कार्यकर्ता का शव मिला फांसी से लटका , पार्टी ने किया सभी कार्यक्रम रद्द....

नई दिल्ली : पश्चिम बंगाल में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के दौरे के बीच बड़ी वारदात को अंजाम दिया गया है। कोलकाता में भाजपा कार्यकर्ता का फांसी के फंजे से लटका शव बरामद किया गया है। मृतक की पहचान काशीपुर विधानसभा निवासी अर्जुन चौरसिया के रूप में हुई है। 27 वर्षीय भाजपा कार्यकर्ता की हत्या पर भारतीय जनता पार्टी ने शोक व्यक्त किया है। इस बीच पार्टी की ओर से बयान जारी कर बताया गया है कि कोलकाता में अमित शाह के स्वागत समारोह के सभी कार्यक्रमों को रद्द कर दिया गया है।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दो दिवसयी बंगाल दौरे पर हैं। वह पश्चिम बंगाल में रैलियां कर रहे हैं और टीएमसी व ममता बनर्जी पर निशाना साध रहे हैं। सिलिगुड़ी रैली में उन्होंने एक बार फिर से सीएए लागू करने के संकेत दिए। उन्होंने कहा, टीएमसी सीएए के बारे में अफवाहें फैला रही है कि इसे लागू नहीं किया जाएगा, लेकिन मैं कहना चाहूंगा कि जैसे ही कोविड-19 की लहर समाप्त होगी, हम सीएए को जमीनी तौर पर लागू करेंगे। ममता दीदी घुसपैठ कराना चाहती हैं, लेकिन सीएए एक हकीकत था, है और रहेगा।

शाह राज्य के दौरे पर ऐसे वक्त पर पहुंचे हैं जब 2021 विधानसभा चुनावों में मिली हार के बाद पार्टी को कई बड़े नेताओं के इस्तीफों और गुटबाजी का सामना करना पड़ा और पार्टी राज्य में खुद को फिर से पुनर्गठित करने की कोशिश कर रही है। प्रदेश भाजपा नेता शाह के दौरे को पार्टी कार्यकर्ताओं के मनोबल को बढ़ाने वाला मान रही है।

 

शादी के प्रस्ताव को ठुकरा देने पर व्यक्ति ने किया महिला पर  तेजाब से हमला, आरोपी गिरफ्तार

शादी के प्रस्ताव को ठुकरा देने पर व्यक्ति ने किया महिला पर तेजाब से हमला, आरोपी गिरफ्तार

कानपुर : कानपुर पुलिस ने बिधनू के तुलसीपुर में 35 वर्षीय विधवा पर तेजाब फेंकने वाले अजय कुमार नाम के एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी अपने मृतक दोस्त की पत्नी पर उससे शादी करने का दबाव बना रहा था

और जब उसने शादी के प्रस्ताव को ठुकरा दिया तो उसने उस पर तेजाब से हमला कर दिया।महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया हैथाना प्रभारी बिधनू अमित मिश्रा ने बताया कि मामला दर्ज कर आरोपितों के लिए छापेमारी की जा रही है।उन्होंने कहा, विशिष्ट इनपुट के आधार पर गुरुवार की देर रात आरोपी अजय को उसके ठिकाने से पकड़ लिया गया।

 

प्रेम विवाह करना युवक को पड़ा भारी, बिच सड़क में युवक की हुई हत्या, मदद के लिए बिलखती रही पत्नी

प्रेम विवाह करना युवक को पड़ा भारी, बिच सड़क में युवक की हुई हत्या, मदद के लिए बिलखती रही पत्नी

हैदराबाद : हैदराबाद में एक बार फिर ऑनर किलिंग का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि परिजनों के इच्छा के विरुद्ध शादी से नाराज युवक की हत्या कर दी गई। दोनों अलग अलग धर्म के हैं। ये घटना हैदराबाद के सरूरनगर इलाके में हुई है जहां कुछ अज्ञात लोगों ने एक बाइक सवार युवक की हत्या कर दी।

अज्ञात आरोपियों ने वारदात को उस वक्त अंजाम दिया, जब नागराजू नाम का युवक अपनी पत्नी के साथ बाइक पर सवार होकर सरूरनगर की तरफ जा रहे थे, तभी तहसील कार्यालय के पास दो अज्ञात लोगों ने उन्हें रोक कर बीच सड़क पर सभी के सामने नागराजू पर लोहे की रॉड और चाकू से हमला किया। इस दौरान उसकी पत्नी लोगों से मदद की गुहार लगाते रही, लेकिन कोई भी उसकी सहायता के लिए सामने नहीं आया। आरोपी नागराजू की हत्या करके फरार हो गए। नागराजू की पत्नी सुल्ताना ने उन्हें रोकने की कोशिश की, जिसमें वह भी कुछ जख्मी हो गई है।
मृतक नागराजू के परिजन ने हत्या के पीछे नागराजू की पत्नी के परिवार को जिम्मेदार ठहराया है।

बताया जा रहा है कि नागराजू (25) ने 4 महीने पहले 31 जनवरी को सैयद अश्रीन सुल्ताना उर्फ पल्लवी (23) से प्रेम विवाह किया था। दोनों के परिवार इनकी शादी से खुश नहीं थे, इसीलिए ये दोनों अपने परिवार से अलग रहते थे।

नागराजू के परिजन ने बताया कि दोनों कॉलेज के दिनों से एक-दूसरे से प्यार करते थे, दोनों ने पुराने शहर के आर्य समाज मंदिर में शादी की थी। मृतक के परिजन ने आरोप लगाया कि चूंकि नागराजू हिंदू था और लड़की मुस्लिम थी इसलिए लड़की के परिवार ने लड़के की हत्या कर दी। उनके पूरे परिवार को गिरफ्तार करके सजा दी जाए।

महिला का भाई, जीजा गिरफ्तार पुलिस ने गुरुवार को हत्या के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि सुल्ताना के भाई और बहनोई को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले के आगे के विवरण की घोषणा बाद में की जाएगी, उन्हें यह कहते हुए उद्धृत किया गया था। नागराजू के शव को पोस्टमार्टम के लिए उस्मानिया अस्पताल ले जाया गया।

 

सब-इंस्पेक्टर पत्नी ने अपने होने वाले पति को वरमाला के जगह पहनाई हथकड़ी, आरोपी पति को किया गिरफ्तार, जाने क्या है मामला

सब-इंस्पेक्टर पत्नी ने अपने होने वाले पति को वरमाला के जगह पहनाई हथकड़ी, आरोपी पति को किया गिरफ्तार, जाने क्या है मामला

असम | असम पुलिस ने तेल एवं प्राकृतिक गैस निगम (ओएनजीसी) में नौकरी का झांसा देकर कई लोगों को ठगने वाले एक ठग को गुरुवार को गिरफ्तार किया. राणा पोगोग नाम के आरोपी को उसकी ही मंगेतर सब-इंस्पेक्टर जुनमोनी राभा द्वारा गिरफ्तार किया गया. राणा पोगोग यह झूठा दावा करता था कि वह असम में ओएनजीसी के साथ काम कर रहा है. कंपनी में नौकरी दिलाने के नाम पर वह लोगों से पैसे मांगता था. पुलिस के मुताबिक, पोगोग ने कथित तौर पर लोगों से करोड़ों रुपये ठग लिए थे.

पोगोग राभा की अक्टूबर में हुई थी सगाई
पोगोग ने असम के नागांव जिले की एक सब-इंस्पेक्टर जुनमोनी राभा के जनसंपर्क अधिकारी के रूप में अपना परिचय दिया. दोनों ने पिछले साल अक्टूबर में सगाई की थी और नवंबर में शादी करने वाले थे. जुनमोनी राभा को जैसे ही पता चला कि उसका होने वाला पति पोगोग एक ठग है, तो उसने तुरंत पोगोग के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई.

राभा ने जताया तीन लोगों का आभार
राभा ने मीडिया से कहा, "मैं उन तीन लोगों की आभारी हूं जो मेरे पास उसके (राणा 
पोगोग) के बारे में जानकारी लेकर आए कि वह कितना बड़ा धोखेबाज है. उन्होंने मेरी आंखें खोल दीं."

पहले भी चर्चा में आ चुकी है राभा
असम पुलिस की जुनमोनी राभा इससे पहले जनवरी में उस समय सुर्खियों में आई थीं, जब उन्होंने बिहपुरिया के विधायक अमिय कुमार भुइयां के साथ एक कॉल के दौरान भाजपा समर्थकों का पक्ष लेने से इनकार कर दिया था.

बाइक सवार की हुई दर्दनाक मौत, परिवार के लोगों में मचा कोहराम...

बाइक सवार की हुई दर्दनाक मौत, परिवार के लोगों में मचा कोहराम...

महोबा : जिले के श्रीनगर थाना क्षेत्र के कानपुर-सागर राष्ट्रीय राजमार्ग पर अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को कुचल दिया और इससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वाहन टक्कर मारकर भाग गया। पुलिस ने शव को पंचनामे के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना से मृतक के परिजनों में कोहराम मचा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसा श्रीनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वले ग्राम कैमाहा निवासी 32 वर्षीय कूरा अहिरवार पुत्र बोरा अपनी बाइक से कस्बा श्रीनगर जा रहा था जैसे ही वह उर्मिल नहर के पास पहुंचा था कि छतरपुर की ओर से आ रहे अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पत्नी शीला, बड़ी बेटी 9 साल की वंदना, सात साल के सूरज, छोटा बेटा एक वर्षीय बाबू का रो-रोकर बुरा हाल बना हुआ है।

थानाध्यक्ष दिनेश तिवारी का कहना है कि कोई बड़ा वाहन टक्कर मारकर भाग गया है और इसकी खोजबीन की जा रही है। बता दें कि वाहनों की तेज रफतार लोगों के लिए जी का जंजाल बनी हुई है और लोग हादसे में काल के गाल में समां रहे है। तमाम जागरूकता के बाद भी वाहन चालक मनमानी पर उतारू है और इस हादसे के बाद मृतक के परिवार के लोगों में  

गैंगरेप की घटना पर मंत्री ने दिया शर्मनाक बयान, बोलीं - ये बातें तो हो जाती हैं...

गैंगरेप की घटना पर मंत्री ने दिया शर्मनाक बयान, बोलीं - ये बातें तो हो जाती हैं...

अमरावती : आंध्र प्रदेश की नवनियुक्त गृह मंत्री तनेती वनिता ने रेप की घटना पर एक शर्मनाक बयान दिया है। उनके बयानों ने विवाद खड़ा कर दिया है। गृह मंत्री ने 1 मई को रेपल्ले रेलवे स्टेशन पर 25 वर्षीय गर्भवती महिला के साथ हुए गैंग रेप को लेकर कहा कि ये बातें हो जाती हैं। यह अप्रत्याशित परिस्थितियों में हुआ। इससे पहले भी विशाखापट्टनम में एक नाबालिग पर हुए यौन हमले के मामले में भी उन्होंने शर्मनाक बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि एक मां बच्चे की सुरक्षा के लिए जिम्मेदार है।


रेपल्ले रेलवे स्टेशन पर तीन लोगों द्वारा एक गर्भवती महिला से सामूहिक दुष्कर्म की घटना के संदर्भ में गृह मंत्री ने दावा किया कि आरोपियों का, सिवाय उसके पति के पैसे लूटने के, ऐसा कोई इरादा नहीं था। गृह मंत्री ने कहा, ‘‘वे (आरोपी) नशे में थे और जब वे महिला के पति की पिटाई कर रहे थे, तो महिला ने उन्हें बचाने की कोशिश की। इसी क्रम में तीनों हमलावरों ने उसे धक्का देकर बांध दिया और... इस तरह का कुछ हुआ।''
पिछले हफ्ते, गृह मंत्री ने माताओं पर अपने बच्चों की परवरिश को लेकर सही जिम्मेदारी नहीं निभाने का आरोप लगाया। राज्य के अलग-अलग हिस्सों में सामूहिक बलात्कार की दो घटनाओं के बाद वनिता की टिप्पणियों को लेकर विपक्षी दलों ने उनकी आलोचना की। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश महासचिव एस विष्णुवर्धन रेड्डी ने कहा, ‘‘एक महिला गृह मंत्री होने के नाते आप इस तरह की लापरवाह टिप्पणी कैसे कर सकती हैं? कानून-व्यवस्था की स्थिति पर सरकार की प्रतिक्रिया हैरान करने वाली है।''


तेदेपा की महिला इकाई की अध्यक्ष वी अनीता ने कहा, ‘‘बच्चे के आचरण के लिए माताएं जिम्मेदार हैं, तो क्या 14 मामलों में जगन के 16 महीने जेल में रहने के लिए वाई एस विजयम्मा (मुख्यमंत्री की मां) जिम्मेदार नहीं हैं ?'' अनीता ने कहा कि जगन मोहन रेड्डी के ‘‘अयोग्य शासन'' के कारण राज्य में लड़कियों और महिलाओं के खिलाफ अत्याचार बढ़े हैं।
 

कारोबारी को नौकरानी रखना पड़ा महंगा, गंवाये लाखों...

कारोबारी को नौकरानी रखना पड़ा महंगा, गंवाये लाखों...

देहरादून : कारोबारी को नौकरानी भेजने के बाद ब्लैकमेलिंग की गई। रकम नहीं दी तो उन पर नौकरानियों की तरफ से ब्लैकमेलिंग का केस दर्ज करा दिया गया। आरोप है कि बाद में केस निपटाने के लिए उनसे 12 लाख रुपये हड़प लिए गए। तब भी केस नहीं निपटा। पीडि़त कारोबारी ने इसे लेकर डालनवाला थाने में तहरीर दी। जिस पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।


पट्रोल पंप कारोबारी अमरजीत सिंह सेठी ने डालनवाला थाने में तहरीर दी। कहा कि वह और उनकी पत्नी बुजुर्ग हैं। कई बीमारियों से ग्रसित हैं। घर में उड़ीसा की नौकरानी रखी हुई थी। वर्ष 2013-14 में वह अपने घर गई। वापस बुलाया तो कहा कि वह प्रिया इंटरप्राइजेज के जरिए बुलाते हैं तो तभी आएगी। नहीं तो आने से मना कर दिया। पीडि़त ने प्रिया इंटरप्राइजेज के संचालक तबरेज खान निवासी मलगो, भरनो, गुमला, झारखंड से संपर्क किया। उसने पीडि़त के यहां अलग-अलग समय पर दो नौकरानियां भेज दीं। वह कुछ समय तक वह रहीं। आरोप है कि इसके बाद तबरेज रकम की मांग करने लगा।

पीडि़त ने कंपनी का पूरा भुगतान कर 13 नवंबर 2017 को नौकरानियों को हटा दिया। आरोप है कि इसके बाद तीस लाख रुपये मांगे गए। उन्होंने नहीं दिए तो आरोपी गैंग ने उनके और बेटे के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज करवा दिया। आरोप है कि इसके बाद केस खत्म करने के लिए उपेंद्र शर्मा निवासी अमनपुरी, नागलोई, नई दिल्ली का नंबर देकर संपर्क करने को कहा। उसने भी तीस लाख रुपये मांगे। आरोप केस निपटाने की बात कहकर उन्हें रुड़की स्थित होटल में बुलाया गया। वहां उपेंद्र के साथ चार महिलाएं थीं। आरोप है कि उनसे 12 लाख रुपये ले लिए। इसके बाद केस खत्म करने के लिए 18 लाख रुपये और मांगे गए। इंस्पेक्टर डालनवाला नंद किशोर भट्ट ने बताया कि कारोबारी की तहरीर पर दो मुख्य आरोपियों और पांच महिलाओं के खिलाफ ब्लैकमेलिंग कर उत्पीडऩ करने के आरोप में केस दर्ज किया गया है।
 

परमाणु युद्ध की तैयारी कर रही रूस की सेना! नकली मिसाइलें दागकर मचाया हड़कंप...

परमाणु युद्ध की तैयारी कर रही रूस की सेना! नकली मिसाइलें दागकर मचाया हड़कंप...

मास्को : यूक्रेन में जारी युद्ध के बीच रूसी सेना बड़ी तैयारी कर रही है। रूस ने कहा कि उसके बलों ने यूक्रेन में जारी सैन्य अभियान के बीच, कैलिनिनग्राद के पश्चिमी एन्क्लेव में नकली परमाणु-सक्षम मिसाइल हमलों का अभ्यास किया। रूस ने यह ऐलान ऐसे समय में किया है जब पश्चिमी समर्थक यूक्रेन में युद्ध को 70 दिन हो चुके हैं। रूसी सैन्य कार्रवाई के चलते यूक्रेन में द्वितीय विश्व युद्ध के बाद से यूरोप में सबसे खराब शरणार्थी संकट में हजारों लोग मारे गए और 13 मिलियन से अधिक विस्थापित हुए हैं।


फरवरी के अंत में यूक्रेन में सेना भेजने के बाद, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने रूस के सामरिक परमाणु हथियारों को तैनात करने को लेकर ज्यादा बयानबाजी नहीं की है, लेकिन बीच-बीच में रूस की तरफ से ऐसी खबरें आती रही हैं जब उसने परमाणु हथियारों के इस्तेमाल की ओर इशारा किया।


रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि यूरोपीय संघ के सदस्य देशों पोलैंड और लिथुआनिया के बीच स्थित बाल्टिक सागर पर एक एन्क्लेव में युद्ध प्लान के दौरान, रूस ने परमाणु-सक्षम इस्कंदर मोबाइल बैलिस्टिक मिसाइल सिस्टम के नकली इलेक्ट्रॉनिक लॉन्च का अभ्यास किया।
बयान में कहा गया है कि रूसी बलों ने मिसाइल सिस्टम, एयरफील्ड, संरक्षित बुनियादी ढांचे, सैन्य उपकरण और नकली दुश्मन के कमांड पोस्ट के लांचरों की नकल करते हुए लक्ष्य पर सिंगल और कई हमले किए।


रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इलेक्ट्रॉनिक लॉन्च करने के बाद, सैन्य कर्मियों ने संभावित जवाबी हमले से बचने के लिए अपनी पॉजिशन बदलने के लिए भी एक युद्धाभ्यास किया। लड़ाकू युनिट ने रेडिएशन और केमिकल कंटेनमेंट जैसे परिस्थितियों का भी अभ्यास किया। अभ्यास में 100 से अधिक सैनिक शामिल थे। 24 फरवरी को पुतिन द्वारा यूक्रेन में सेना भेजे जाने के तुरंत बाद रूस ने परमाणु बलों को हाई अलर्ट पर रखा था।
 

जमानत पर जेल से रिहा होने के बाद सांसद नवनीत लीलावती अस्पताल में भर्ती…

जमानत पर जेल से रिहा होने के बाद सांसद नवनीत लीलावती अस्पताल में भर्ती…

मुंबई : महाराष्ट्र के अमरावती से निर्दलीय सांसद नवनीत राणा (Navneet Rana) को 13 दिन बाद गुरुवार दोपहर भायखला जेल से रिहाकर दिया गया और उन्हें मेडिकल चेकअप के लिए मुंबई के लीलावती अस्पताल ले जाया गया। बाद में नवनीत राणा को लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बीजेपी नेता किरीट सोमैया उनसे मिलने अस्पताल पहुंचे।

राजद्रोह के कथित मामले में गिरफ्तारी के करीब दो हफ्ते बाद महाराष्ट्र के अमरावती से सांसद नवनीत राणा और उनके विधायक पति रवि राणा को विशेष अदालत से बुधवार को सशर्त जमानत मिल गई थी। हालांकि दोनों की जेल से तत्काल रिहाई नहीं हो पाई। इससे पहले नवनीत राणा को तबीयत खराब होने पर भायखला जेल से इलाज के लिए जेजे अस्पताल ले जाया गया था। बाद में शाम को उन्हें वापस जेल में लाया गया था।
सांसद नवनीत राणा और उनके पति विधायक रवि राणा ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के आवास मातोश्री के बाहर 23 अप्रैल को हनुमान चालीसा का पाठ करने की घोषणा की थी।

राणा दंपती ने प्रधानमंत्री की प्रस्तावित मुंबई यात्रा के कारण अपना कार्यक्रम स्थगित कर दिया था, लेकिन पुलिस ने उसी दिन राणा दंपती को गिरफ्तार कर लिया। बाद में उन पर राजद्रोह की धारा भी लगाई गई थी। विशेष जज आरएन रोकाडे ने दोनों को 50-50 हजार रुपये के निजी मुचलके पर जमानत दी है। दंपती से कहा गया है कि रिहाई के बाद वे साक्ष्यों से छेड़छाड़ नहीं करेंगे और जांच में सहयोग करेंगे।

अदालत ने राणा दंपती को इस मामले में मीडिया से बात करने से मना करने के साथ ही कहा है कि वे इस तरह के किसी विवाद में वे फिर से शामिल नहीं होंगे। राणा दंपती के वकीलों ने कहा कि जमानत से संबंधित आवश्यक दस्तावेज समय पर जेल नहीं पहुंच सके। इस वजह से बुधवार को रिहाई नहीं हो सकी। दंपती को गुरुवार को रिहा कर दिया गया।
 

एकतरफा प्यार में प्रेमी ने प्रेमिका सहित भाई की भी हत्या, थाने जाकर कहा लाशें उठा लीजिए.....

एकतरफा प्यार में प्रेमी ने प्रेमिका सहित भाई की भी हत्या, थाने जाकर कहा लाशें उठा लीजिए.....

 जयपुर : जयपुर में एक प्रेमी द्वारा एक तरफा प्यार की घटना सामने आ रही है एक तरफा प्यार में प्रेमी प्रेमिका का मर्डर कर दिया। शोर सुनकर बचाने आये प्रेमिका के भाई की भी आरोपी ने हत्या कर दी। हत्या करने के बाद युवक थाने पहुंचा और पुलिस को कहा मैंने दोनों को मार दिया है। जाकर लाश उठा लिजिए। यह सुन पुलिस भी चौंक गई। मौके पर पहुंची तो खून से सने भाई-बहन के शव पड़े थे। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

मामला शहर के सदर थाने इलाके के हसनपुरा का है। आरोपी गुलशन (32) भी हसनपुरा में रहता है। वो यहां रहने वाली पूनम (16) से प्यार करता था। गुरुवार सुबह साढ़े 6 बजे के करीब गुलशन पूनम के घर पहुंचा। इस दौरान पूनम के मां-बाप काम पर चले गए थे। बातचीत के दौरान दोनों के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि गुलशन ने पूनम के गले पर वार कर दिया। एक के बाद एक वार से पूनम अचेत हो गई।
बहन की चीख सुन उसका भाई सोनू (19) भी नींद से जाग गया। आरोपी ने सोनू पर भी चाकू से वार कर दिया। दोनों की गला रेत कर हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी चाकू वहीं फेंक मोहल्ले में आ गया और घूमने लगा। इसके बाद वह सदर थाने पहुंचा और पुलिस को बताया कि उसने दो का मर्डर कर दिया।

शादी के लिए बनता था दबाव
पुलिस ने बताया कि लड़की नौंवी क्लास में पढ़ती थी। गुरुवार सुबह उसका एग्जाम था। पूनम के मां-बाप रेलवे स्टेशन पर काम करते हैं। सुबह काम पर जाने से पहले पूनम को जगाकर गए थे। पिता ने पुलिस को बताया कि आरोपी गुलशन पूनम पर शादी का दबाव बना रहा था। वह बार-बार पूनम से कहता था कि वह शादी करेगा तो उससे ही करेगा।

प्रेमी जोड़े का परिवार एक-दूसरे को पहले से ही जानता था
गुलशन के थाने पहुंचने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। फर्श पर दोनों की लाश पड़ी थी और खून बिखरा था। इसके बाद एफएसएल टीम को मौके पर बुलाया। जांच में सामने आया कि गुलशन पूनम से प्रेम करता था। गुलशन पूरे परिवार का जानकार था। पूनम के माता-पिता ने ही गुलशन को उनके पास किराए का मकान दिया हुआ था। गुलशन के इस हत्याकांड के बाद पूरे इलाके में सन्नाटा पसरा हुआ है।

 

हाथों में मेहंदी लगाये दुल्हन मंडप की जगह पहुंची थाने, जानिये क्या है पूरा मामला...

हाथों में मेहंदी लगाये दुल्हन मंडप की जगह पहुंची थाने, जानिये क्या है पूरा मामला...

खंडवा : सरकार दहेज प्रथा को खत्म करने के लिए चाहे कितने भी कानून क्यों न बना लें लेकिन कुछ लोभी लोग बिना दहेज लिए मानते ही नहीं हैं। मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में एक ऐसा ही मामला सामने आया है। जहां बारात लेकर आया दूल्हा ऐन वक्त पर दहेज में कार मांगने लगा। जिसे लेकर दोनों पक्षों में कुछ विवाद हुआ और दूल्हा बिना दुल्हन लिए बारात लेकर लौट गया। दुल्हन ने आज कोतवाली थाने पहुंचकर दूल्हे के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज करवाया।

यह है पूरा मामला : खंडवा के ग्राम नहाल्दा निवासी 22 वर्षीय युवती की शादी सत्यम मीणा निवासी दीपगांव जिला हरदा के साथ तय हुई थी। दहेज में पल्सर बाइक देना तय हुआ था। मंगलवार को दोपहर में दूल्हा सत्यम बारात लेकर आया। दुल्हन ने बताया कि शाम करीब छह बजे शादी की सभी रस्में पूरी होने के साथ ही फेरे भी हो गए थे। इस दौरान दूल्हे सत्यम ने यह कहते हुए हंगामा खड़ा कर दिया कि दहेज में पल्सर बाइक नहीं लूंगा, मैंने आप लोगों को कार का बोला था. कार कहां है मुझे बताओं, नहीं तो मैं दुल्हन को यहीं छोड़ जाऊंगा। सत्यम के यह कहने के बाद बाराती भी विवाद करने लगे।

बिना दुल्हन के वापस लौटी बारात : विवाद बढ़ता देखा वधू का छोटा भाई चिंटू सभी को समझाने लगा। सभी लोग दूल्हे सत्यम और उसके साथ बारातियों की मिन्नत करने लगे, लेकिन वे नहीं माने। इस दौरान छोटे भाई चिंटू के साथ सत्यम और उसके साथ आए जीजा मुकेश, भाई संतोष और रिश्तेदार अंकित मीणा ने मारपीट करना शुरू कर दिया। परिवार के सभी लोग सत्यम को दुल्हन अपने साथ ले जाने के लिए कहते रहे, लेकिन वह नहीं माना और बिना दुल्हन लिए बारात लेकर वापस चला गया।
घटना के बाद पीड़ित परिवार और दुल्हन ने अपनी आपबीती पुलिस को बताई, जिसके बाद थाने में अलग-अलग धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

दर्दनाक सड़क हादसा : ट्रक और ऑटो की भिडंत से एक मासूम बच्ची समेत अन्य की मौके पर ही मौत,  पुलिस जाँच में जुटी.....

दर्दनाक सड़क हादसा : ट्रक और ऑटो की भिडंत से एक मासूम बच्ची समेत अन्य की मौके पर ही मौत, पुलिस जाँच में जुटी.....

रायसेन : मध्यप्रदेश के रायसेन जिले के खरवई थाना क्षेत्र में आज तड़के ट्रक और एक लोडिंग ऑटो की जोरदार भिडंत में एक बच्ची समेत चार लोगों की मौत हो गई। पुलिस सूत्रों के अनुसार रायसेन-भोपाल मार्ग पर टेडिया पुल पर ट्रक एवं लोडिंग ऑटो की तड़के हुयी भिडंत में एक बच्ची समेत चार लोगों की घटना स्थल पर मौत हो गयी।

पुलिस ने मौके पर पहुंच कर लोडिंग ऑटो में फंसे चारों मृतकों के शवों को निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया। वहीं, इस घटना में कुछ लोगों के घायल होने की भी जानकारी मिली है, जिन्हें भोपाल के हमीदिया अस्पताल ले जाया गया है। मृतकों में दो भोपाल और दो रायसेन जिले के उदयपुरा के रहने वाले बताए गए हैं। पुलिस मामले में प्रकरण दर्ज कर जांच कर रही है।
 

शर्मनाक घटना : घर में घुस कर विवाहिता से किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार....

शर्मनाक घटना : घर में घुस कर विवाहिता से किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार....

हरियाणा : हरियाणा पलवल में हसनपुर थाना क्षेत्र गांव की एक शर्मनाक घटना सामने आ रही है देर रात गांव में खूब हंगामा हुआ। एक युवक ने रात के 1 बजे के करीब एक घर में घुस कर सो रही महिला के मुंह में कपड़ा ठुंस कर दुष्कर्म किया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। इस बीच महिला ने शोर मचाया तो उसकी जेठानी मौके पर पहुंच गई और कमरे का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

परिवार के सभी पुरुष वर्ग के लोग बाहर गये हुए थे
हसनपुर थाना की जांच अधिकारी रेनु ने बताया कि क्षेत्र के एक गांव निवासी विवाहिता ने शिकायत में कहा है कि उसके परिवार के लोग किसी निजी कार्य से घर से बाहर थे। रात के समय घर पर वह और उसकी जेठानी व ननद थे। पीड़िता अपने कमरे में सोई हुई थी, उसी दौरान रात के करीब एक बजे लोकेश उनके घर में घुस कर उसके कमरे में आ गया। आरोपी ने पहले उसके मुंह में कपड़ा ठुंस दिया और फिर उसके साथ दुष्कर्म किया।

कमरे में कर लिया बंद
महिला ने बताया कि उसने जैसे-तैसे अपने मुंह से कपड़ा निकाला और जोर-जोर से शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर सुनकर पीड़िता की जेठानी वहां पहुंची तो आरोपी को देखकर जेठानी ने कमरे की कुंडी बंद कर दी और बचाओ-बचाओ का शोर मचा दिया। जेठानी का शोर सुनकर पड़ोसी उनके घर आ गए। जेठानी ने रात में ही 112 नंबर पर फोन कर पुलिस को बुला लिया। पुलिस मौके पर पहुंच गई और आरोपी को पकड़ कर अपने साथ ले गई।

पुलिस ने मौके से किया गिरफ्तार
हसनपुर थाना प्रभारी मोहर सिंह ने बताया कि महिला की शिकायत पर आरोपी लोकेश के खिलाफ दुष्कर्म सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया। आरोपी को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेजा जाएगा।

 

BIG BREAKING : देश की राजधानी में फिर कोरोना ने मचाया उत्पात, घरों में लॉक हुए लोग, सड़क पर पसरा सन्नाटा, मेट्रो और बस सेवाएँ बंद

BIG BREAKING : देश की राजधानी में फिर कोरोना ने मचाया उत्पात, घरों में लॉक हुए लोग, सड़क पर पसरा सन्नाटा, मेट्रो और बस सेवाएँ बंद

बीजिंग | पिछले एक महीने से चीन के शंघाई शहर में एक तरह से कर्फ्यू जैसी स्थिति है. सभी सेवाएं बंद हैं और लोगों को घरों से बाहर नहीं निकलने दिया जाता है. अब चीन यही काम राजधानी बीजिंग में कर रहा है. बीजिंग में पिछले 24 घंटे के दौरान सिर्फ ओमिक्रॉन के 53 नए मामले सामने आए हैं लेकिन यहां की लगभग सभी सेवाओं को बंद कर दिया है. पहले से ही यहां के स्कूल-कॉलेज बंद थे, अब इसे एक सप्ताह के लिए और बढ़ा दिया गया है. इसके अलावा कई मेट्रो स्टेशन, रेस्तरां और कारोबार को बंद करने का आदेश दिया. करीब 2.1 करोड़ की आबादी वाले इस शहर में लोगों की प्रतिदिन कोविड-19 जांच के आदेश दिये गये हैं.

गौरतलब है कि कोविड-19 के अत्यंत संक्रामक स्वरूप ओमिक्रॉन के कहर के कारण चीन की वाणिज्यिक राजधानी शंघाई एक महीने से ज्यादा समय तक ठहर सी गई थी. बीजिंग में पिछले 24 घंटों के दौरान कोविड-19 के 53 नये मामले दर्ज किये गये, जिससे महामारी के मरीजों की कुल संख्या शहर में 500 से ज्यादा हो गई.

बीजिंग में अधिकतर सेवाएं बंद
बीजिंग में बुधवार को 40 सबवे स्टेशन (कुल सबवे का 10 फीसदी) और 158 बस मार्ग बंद रहे. स्थगित की गईं अधिकतर सेवाएं और पाबंदी से प्रभावित स्टेशन चाओयांग जिले में हैं. आधिकारिक मीडिया ने बताया कि बीजिंग में सभी किंडरगार्टन, प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालयों और माध्यमिक व्यावसायिक विद्यालयों ने 11 मई तक, एक और सप्ताह के लिए कक्षाएं स्थगित कर दी हैं. बीजिंग प्रशासन ने कहा कि विद्यार्थी स्कूलों में कब लौटेंगे, यह कोविड-19 संक्रमण की स्थिति पर निर्भर करेगा. जिन लोगों को वास्तव में बीजिंग छोड़ने की आवश्यकता है, उन्हें विमान या ट्रेन में सवार होने से पूर्व, 48 घंटे के भीतर एक न्यूक्लिक एसिड जांच का निगेटिव प्रमाणपत्र और एक ग्रीन हेल्थ कोड प्रस्तुत करना होगा.

एक महीने से शंघाई है बंद
शंघाई एक महीने से अधिक समय से बंद है. वहां लगातार 13वें दिन कोविड संक्रमितों की संख्या में गिरावट आई है. हांगकांग स्थित साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की खबर में बताया गया है कि शहर ने पिछले 24 घंटों में किए गए परीक्षणों के आधार पर बुधवार को 4,982 मामले दर्ज किए, जिससे अब तक संक्रमण के कुल पुष्ट मामलों की संख्या 5,80,000 से अधिक हो गई है. हालांकि यह संख्या बीजिंग में केवल 500 से थोड़ी अधिक है.

युवक ने अपनी कनपटी पर गोली मारकर की आत्महत्या...

युवक ने अपनी कनपटी पर गोली मारकर की आत्महत्या...

गोण्डा : करनैलगंज नगर के मोहल्ला गांधी नगर में एक युवक ने अपनी कनपटी पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना के तुरंत बाद परिजन उसे करनैलगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस में शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मोहल्ला गांधी नगर निवासी रतन बाथम पुत्र हरिश्चंद बाथम उम्र22 वर्ष ने अज्ञात कारणों से अपनी ही कनपटी पर कट्टे से गोली मार ली। आनन फानन में उसे सीएचसी लाया गया जहां चिकित्सक डॉ. सुरेश चन्द्रा ने उसे मृत घोषित कर दिया।  

दूसरी पत्नी लाने से नाराज पत्नी ने फांसी लगा कर किया आत्महत्या, ससुर ने लगाये यह आरोप...

दूसरी पत्नी लाने से नाराज पत्नी ने फांसी लगा कर किया आत्महत्या, ससुर ने लगाये यह आरोप...

गोण्डा : कौडिय़ा थाना क्षेत्र में दूसरी पत्नी लाने से नाराज पत्नी ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर लिया। पुलिस ने उस के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है। कौडिय़ा थाना क्षेत्र के दुबहा बाजार निवासी 20 वर्षीय संजीव देवी पत्नी राहुल ने घर मे फाँसी लगा कर आत्महत्या कर लिया। मृतका का मायका बहराइच जनपद के कोतवाली देहात थाना क्षेत्र बहादुर पुर गांव के निवासी भुलई विश्वकर्मा की पुत्री थीं। मृतका के पिता ने बताया कि उस का पति हरियाणा में करूक्षेत्र में रहता था।

वहाँ से एक दूसरी महिला को लेकर 10 दिन पूर्व लेकर आया था। मृतका के पिता ने आरोप लगाया है कि दूसरी महिला लाने की वजह से उस की पुत्री को मार कर टांग दिया गया है। मृतक के पिता ने बताया कि 10 माह पूर्व ही शादी किया था। मृतक के पति राहुल ने बताया कि वह दूसरी महिला करूक्षेत्र से लेकर आया है। उसी से नाराज होकर उस की पत्नी ने फाँसी लगा कर आत्महत्या कर लिया।  

अज्ञात युवती का शव मिलने से हडकंप, हत्या की आशंका...

अज्ञात युवती का शव मिलने से हडकंप, हत्या की आशंका...

उन्नाव : बिहार थाना क्षेत्र के गांव वसंत खेड़ा बजौरा में लोन नदी में लगभग 28 वर्षीय अज्ञात युवती का शव मिला। संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने की आशंका है। शव लगभग 3 दिन पूर्व की बतायी जा रही है। बताया जा रहा है कि उसकी हत्या कहीं दूसरी जगह करके हत्या के साक्ष्य को छुपाने के लिए उसे नदी में लाकर फेंका गया है।

गांव के बच्चे जब सुबह नदी में शौच व स्नान करने के लिए गए तो देखा नदी में एक लास पड़ी है जिसकी सूचना ग्राम प्रधान राकेश यादव को दी। ग्राम प्रधान ने समय लगभग 10:20 बजे थानाध्यक्ष बिहार को सूचना दी और बताया कि नदी में शव के होने की सूचना मिल रही है। सूचना पाकर थाना प्रभारी दुर्गा दत्त मौके में पहुंचकर लाश को नदी से बाहर निकलवा कर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। लाश की शिनाख्त न हो पाने के कारण पुलिस ने शव को मर्चरी में रखवा दिया है। मृतका केसरिया रंग की टी-शर्ट व ब्लैक जींस पहने हैं। 

शोहदे ने छेड़छाड़ के विरोध पर युवती पर फेंका तेजाब....

शोहदे ने छेड़छाड़ के विरोध पर युवती पर फेंका तेजाब....

कानपुर : कानपुर आउटर में शोहदे सरेराह छेड़छाड़ की घटनाएं कर रहे हैं। ऐसा ही एक मामला बिधनू में सामने आया है,जहां तुलसियापुर मोड़ के पास शोहदे ने छेड़छाड़ के विरोध पर युवती पर तेजाब फेंक दिया। पुलिस ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया है। 35 वर्षीय युवती पति की मौत के बाद से अकेली है और शोहदा उसे कई दिनों से तंग कर रहा था। पुलिस ने शिकायत पर शोहदे की तलाश शुरू की है।


बिधनू के तुलसियापुर निवासी युवती ने पुलिस को बताया कि बीती जनवरी माह में पति की मार्ग दुर्घटना में मौत हो गई थी। इसके बाद से वह मासूम बेटे के साथ अकेले रहती है। पति की मौत के बाद परिवार चलाने के लिए वह एक धागा फैक्ट्री में मजदूरी करती है। बुधवार दोपहर को वह फैक्ट्री जा रही थी तभी तौधकपुर रोड तुलसियापुर मोड़ के पास कल्याणपुर निवासी अजय कुमार उसे रोककर अश्लील हरकत करने लगा। विरोध करने पर उसने जेब से बोतल निकालकर उसपर तेजाब फेंक दिया।


शरीर पर तेजाब गिरने से वह गंभीर रूप से झुलस गई। शोर सुनकर स्थानीय लोगों के दौड़ाने पर अजय भाग निकला। वह काफी दिनों से उसे तंग कर रहा है। पुलिस ने घायल युवती को सीएचसी में भर्ती कराया और डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे उर्सला अस्पताल रेफर कर दिया है।थानाध्यक्ष अमित मिश्रा ने बताया कि युवती का आरोप है कि अजय आते जाते रास्ते में उसे कई दिनों से परेशान कर रहा था। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
 

हवालात में ही कटेगी राणा दंपति की रात, बेल ऑर्डर नहीं पहुंचा जेल...

हवालात में ही कटेगी राणा दंपति की रात, बेल ऑर्डर नहीं पहुंचा जेल...

मुंबई : मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के निजी निवास मातोश्री के बाहर हनुमान चालीसा का पाठ करें को लेकर 11 दिन से जेल काट रहे राणा दंपत्ति को अदालत ने जमानत दे दी है। हालांकि, उनकी रिहाई आज नहीं हो पाएगी। अभी तक जेल में दोनों नेताओं की रिहाई ऑर्डर नहीं पहुंचा पाया है। जिसके कारण उनका बाहर निकलना आज मुश्किल है।


बता दें कि, बुधवार को मुंबई की सेशन कोर्ट ने अमरावती से निर्दलीय सांसद और उनके पति और बडनेरा विधायक रवि राणा को 50 हजार मुन्चालके पर जमानत दे दी है। हालांकि, इसके लिए कई शर्त भी लगाई है, जिसका उल्लंघन करने पर उन्हें दोबारा गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
बता दें कि महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे के बांद्रा स्थित निजी आवास ‘मातोश्री’ के बाहर हनुमान चालीसा का पाठ करने की सार्वजनिक घोषणा के बाद खड़े हुए विवाद में निर्दलीय लोकसभा सांसद नवनीत राणा और उनके विधायक पति रवि राणा को 23 अप्रैल को पुलिस ने गिरफ्तार किया था।