नई दिल्ली : आज के समय में 500 रुपए का नोट हर किसी के पास होता है, लेकिन वह नोट बाजार में चलने लायक है या नहीं यह बड़ा सवाल है। ऐसा इसलिए क्योंकि नोटबंदी के बाद से फेक करेंसी और नोटों को लेकर कई तरह की खबरें सामने आ रही हैं। इसी के मद्देनजर भारतीय रिजर्व बैंक ने 500 रुपए के नोट को लेकर एक बयान जारी किया है।
आरबीआई ने बैंकों से कहा है कि वे हर तीन महीने में सटीकता और स्थिरता के लिए अपनी नोट छंटाई मशीनों का टेस्ट करें। यह सुनिश्चित करें कि प्रिटेंड नोट तय मापदंडों के अनुसार हैं या नहीं। आरबीआई ने नोटों की सही कंडीशन के लिए 11 मानक निर्धारित किए हैं। साथ ही बैंकों को नोट सॉर्टिंग मशीनों के बजाय नोट फिट सॉर्टिंग मशीनों का उपयोग करने का निर्देश दिया है।
आरबीआई ने अपने सर्कुलर में कहा कि एक फिट नोट वह होता है जो जेन्यूइन हो, क्लिर यानी साफ सुथरी हो ताकि इसके वैल्यु का आसानी से पता लगाया जा सके और जो रीसाइक्लिंग के लिए उपयुक्त हो। अनफिट नोट वह है जो अपनी फिजिकल कंडीशन के कारण रीसाइक्लिंग के लिए उपयुक्त नहीं है। कई अनफिट नोट चेन ऐसे हैं जिसे भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा फेजवाइज समाप्त कर दिया गया है।
आरबीआई ने बैंकों को निर्देश दिया कि नोट प्रोसेसिंग मशीन/नोट सॉर्टिंग मशीन समय-समय पर प्रामाणिकता की जांच करेगी। कोई भी नोट जिसमें असली नोट की सभी विशेषताएं नहीं पाई जाती हैं, उसे मशीन द्वारा संदिग्ध/अस्वीकार के रूप में क्लासिफाइड किया जाएगा। इसके अलावा, सर्कुलर के अनुसार, बैंकों को हर तीन महीने में करेंसी नोटों की फिटनेस रिपोर्ट आरबीआई को भेजनी होगी। बैंकों को अनुपयुक्त पाए गए नोटों की संख्या और उचित मेंटेनेंस के बाद फिर से जारी किए जा सकने वाले नोटों के बारे में आरबीआई को सूचित करना होगा।
मुरैना : चार धाम यात्रा के नाम पर मुरैना की टूर एंड ट्रेवल्स कंपनी ने 6.40 लाख रुपये की ठगी कर डाली। ऋषिकेश पहुंचने पर यात्रियों को पता चला कि यह सभी रजिस्ट्रेशन फर्जी कंपनी ने किए हैं। मुरैना आने पर धोखाधड़ी की धाराओं में टूर एंड ट्रेवल्स कंपनी के मालिकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी शुक्रवार को केरल के वायनाड पहुंचे. यहां उन्होंने मनांथावडी में एक किसान बैंक के भवन का उद्घाटन किया. सुल्तान बाथेरी में यूडीएफ बहुजन संगमम में भी शामिल हुए.
इस दौरान उन्होंने अपने संसदीय कार्यालय में 24 जून को हुई तोड़ फोड़ का जिक्र करते हुए कहा कि बीजेपी और सीपीआई (एम) हिंसा में विश्वास रखते हैं. उनकी विचारधारा में हिंसा भीतर तक समायी हुई है. वह ऐसा सोचते हैं कि हिंसा करके, धमकी देकर लोगों का व्यवहार बदलना चाहती है.
उन्होंने कहा कि जिस तरह से पीएम नरेंद्र मोदी सोचते हैं कि पांच दिन तक ईडी के सामने पेश कराकर वह मुझे डरा देंगे लेकिन यह उनकी गलतफहमी है. उसी तरह सीपीआई (एम) यह सोचती है कि वह मेरा ऑफिस तोड़कर मेरा मुझे डरा देगी.
बच्चे हैं सीपीआई(एम) के लोग
राहुल गांधी ने कहा कि भले ही यह कार्यालय मेरा है लेकिन मुझसे पहले यह वायनाड के लोगों का कार्यालय है. वहां जो हुआ वह दुर्भाग्यपूर्ण है. हिंसा से कभी समस्या का समाधान नहीं होता. ऐसा करने वाले लोगों ने गैर-जिम्मेदाराना तरीका अपनाया.
उन्होंने एसएफआई या सीपीआई (एम) का जिक्र करते हुए कहा कि मेरे मन में उनके लिए कोई गुस्सा या दुश्मनी नहीं है. वे बच्चे हैं लेकिन उन्होंने जो किया, वे उसके परिणाम को नहीं समझते. वह अपने निर्वाचन क्षेत्र के तीन दिवसीय दौरे पर आए हैं.
पीएम-आरएसएस ने माहौल बिगाड़ दिया
नूपुर शर्मा को लेकर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी का हवाला देते हुए राहुल गांधी ने कहा कि नूपुर शर्मा की टिप्पणी से देश में जो माहौल बना हुआ है, दरअसल वह उन्होंने नहीं बल्कि प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी और आरएसएस ने बनाया है.
मालूम हो कि सुप्रीम कोर्ट ने अपनी टिप्पणी में कहा है कि उदयपुर में कन्हैया लाल की हत्या एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना है, जिसके लिए नूपुर शर्मा का बयान ही जिम्मेदार है. नूपुर शर्मा को फटकार लगाते हुए कहा कि आप एक पार्टी की प्रवक्ता हैं इसलिए सत्ता आपके सिर पर चढ़ गई है.
बफर जोन में रिहायशी इलाके नहीं चाहिए
राहुल गांधी ने इको सेंसेटिव जोन का मुद्दा उठाया. उन्होंने कहा हमें ऐसा बफर जोन नहीं चाहिए, जिसमें रिहायशी इलाके शामिल हों. उन्होंने कहा कि पिछले साल जब वायनाड वन्यजीव अभ्यारण के आस-पास इको सेंसेटिव जोन की सीमांकन किया जा रहा था, उस समय मैंने पर्यावरण मंत्रालय से स्थानीय समुदायों की चिंताओं को दूर करने के लिए आग्रह किया था. मैंने सीएम से कहा भी था कि इको सेंसेटिव जोन को कम करने के लिए मंत्रालय से संपर्क कर सकते हैं लेकिन एक महीने बाद भी केरल सरकार ने अभी कोई कदम नहीं उठाया.
I thought India had no sharia courts.
— Geert Wilders (@geertwilderspvv) July 1, 2022
She should never apologize for speaking the truth about #Muhammad. She is not responsible for Udaipur. Radical intolerant jihadi Muslims are responsible and nobody else.
NupurSharma is a hero. #NupurSharma #IsupportNupurSharma
एम्सटर्डम/नई दिल्ली : पैगंबर मोहम्मद पर विवादित टिप्पणी करने वाली भाजपा की निलंबित नेता नुपुर शर्मा को सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को कड़ी फटकार लगाई। कोर्ट ने याचिका पर सुनवाई करते हुए कहा कि नुपुर को पूरे देश के सामने माफी मांगनी चाहिए। सुप्रीम कोर्ट ने भले ही नुपुर को कड़ी फटकार लगाई है, लेकिन भाजपा की पूर्व नेता को विदेशी सांसद का समर्थन मिला है। विदेशी सांसद नुपुर शर्मा के बयान के समर्थन में उतर आए हैं। उन्होंने नुपुर से माफी ना मांगने की अपील की है। नीदरलैंड के सांसद और पार्टी फॉर फ्रीडम के अध्यक्ष गीर्ट वाइल्डर्स ने नुपुर शर्मा को हीरो करार दिया है। वाइल्डर्स ने कहा कि नुपुर को पैगंबर मुहम्मद के बारे में सच बोलने के लिए कभी माफी नहीं मांगनी चाहिए। उन्होंने एक ट्वीट कर नुपुर के बयान का पुरजोर समर्थन किया। वाइल्डर्स ने ट्वीट कर लिखा, ‘मुझे लगा कि भारत में शरिया अदालतें नहीं हैं। नुपुर ने पैगंबर मुहम्मद के बारे में सच बोला है। उन्हें कभी माफी नहीं मांगनी चाहिए। वो उदयपुर में हुई घटना की जिम्मेदार भी नहीं हैं। इस घटना के लिए कट्टरपंथी असहिष्णु जिहादी मुसलमान जिम्मेदार हैं। नुपुर शर्मा एक हीरो हैं।’
हैदराबाद : हैदराबाद में आज से बीजेपी( BJP) की दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठकशुरू हो रही है. इस बैठक में बीजेपी के शीर्ष नेता हिस्सा लेंगे, तो खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) भी राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में भाग लेंगे।आपको बता दे हैदराबाद को AIMIM के मुखिया असदुद्दीन ओवैसी का गढ़ माना जाता है. वहीं तेलंगाना पर केसीआर की पार्टी तेलंगाना राष्ट्र समिति (TRS) की मजबूत पकड़ है।राज्य सरकार( state government) में दोनों पार्टियां सहयोगी भी हैं. दोनों ने एक-दूसरे के साथ चुनाव लड़ा था। अब बीजेपी दोनों को ही एक साथ चुनौती देने का इरादा बना चुकी है। यही वजह है कि बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक हैदराबाद में आयोजित की जा रही है। इस बैठक में खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हिस्सा लेंगे।
PM मोदी ( modi)दूसरे दिन समापन भाषण देंगे,
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कार्यकारिणी के दूसरे दिन समापन भाषण देंगे, तो उसके बाद एक विशाल जनसभा को भी संबोधित करेंगे। इसे दक्षिण भारत में बीजेपी( BJP) के सबसे बड़े जुटान के तौर पर देखा जा रहा है।
मोदी सर हमारे तेलंगाना व्यंजनों( dishes) को पसंद करें।
प्रधानमंत्री ( PM)के लिए कभी खाना बना रही होंगी. यदम्मा ने कहा, “मुझे विश्वास नहीं हो रहा है। सांसद संजय ने मुझे खाना बनाने के लिए बुलाया और बताया की मैं मोदी सर के लिए भोजन तैयार करूंगी.” यदम्मा ने आगे कहा कि, “मैं यह सुनिश्चित करूंगा कि मोदी सर हमारे तेलंगाना व्यंजनों( dishes) को पसंद करें।
नई दिल्ली। दुनिया भर में लोगों का रहन-सहन पहनावा, उनके रीति-रिवाज अलग होते हैं। यही कुछ वजहें हैं जो दुनिया को खूबसूरत बनाती हैं। लेकिन कुछ चीजें ऐसी भी हैं जिन्हें सुनकर आश्चर्य होता है। ऐसा ही एक रिवाज अफगानिस्तान के बॉर्डर पर स्थित पाकिस्तान के खैबर-पख्तूनख्वा प्रांत में प्रचलित है। इसकी ‘चित्राल घाटी’ में बिरीर, बाम्बुराते और रामबुर इलाके में ‘कलाशा’ नामक जनजाति निवास करती है, जिसके रीति-रिवाज और परंपराएं पाकिस्तान और अफगानिस्तान से एकदम अलग हैं। लगभग 4 हजार की आबादी वाली कलाशा जनजाति में महिलाएं इतने आजाद ख्याल की हैं कि उनके बारे जानकर आप हैरत में पड़ जाएंगे। पाकिस्तान के अल्पसंख्यकों में शामिल कलाशा जनजाति की किसी भी महिला को अगर कोई गैर मर्द पसंद आ जाता है, तो वो अपनी पहली शादी को तोड़कर उस पुरुष से शादी कर लेती हैं। जिस स्थान पर ये समुदाय रहता है वो इलाका हिंदू कुश पहाड़ों से घिरा हुआ है। कहा जाता है कि हिंदू कुश श्रृंखलाओं से घिरा होने के कारण उनकी सभ्यता सुरक्षित है। हिंदू कुश पर्वत का जिक्र इतिहास में भी किया जाता है। इस क्षेत्र में सिकंदर ने जीत हासिल की थी, जिसके बाद से इसे ‘कौकासोश इन्दिकौश’ के नाम से जाना गया था। यूनानी भाषा में इसका अर्थ ‘हिंदुस्तानी पर्वत’ होता है, इसलिए इस समुदाय के लोगों को सिकंदर का वंशज भी कहा जाता है। यहां के लोग लकड़ी और मिट्टी से बने छोटे- छोटे घरों में रहते हैं। इस स्थान पर कमाई के अधिकतर काम औरतें ही संभालती हैं। वो न केवल भेड़-बकरियों को चराने के लिए पहाड़ों पर जाती हैं, बल्कि पुरुषों के साथ बैठकर किसी भी त्यौहार या आयोजन पर शराब भी पीती हैं।
इस समुदाय की महिलाओं को सजने-संवरने का बहुत शौक होता है, इसलिए अपने हाथों से बनी पत्थर की रंगीन मालाएं और सिर पर खास किस्म की टोपी पहनती हैं। ये लोग संगीत प्रेमी भी होते हैं। अपने त्यौहारों में ये बांसुरी और ड्रम बजाकर नाचते-गाते हैं। इन्हें पाकिस्तान के बहुसंख्यकों का डर सताता रहता है, उनसे बचाव करने के लिए ये लोग अपने पारंपरिक अस्त्रों का उपयोग करते हैं। कुछ लोगों के पास अत्याधुनिक बंदूकें भी मिलती हैं। Camos, Joshi और Uchaw समुदाय के मुख्य त्यौहार हैं। दिसंबर के महीने में मनाए जाने वाले Camos के त्यौहार पर यहां की महिलाएं और लड़कियां अपने लिए मर्दों की तलाश करती हैं। यह त्यौहार अविवाहित लड़कियों के लिए तो खास होता ही हैं। अगर विवाहित महिलाओं को कोई दूसरा मर्द पसंद आ जाता है तो वो अपनी पहली शादी को तोड़कर उसके साथ रहने चली जाती हैं।
मौत के बाद की एक परंपरा तो बहुत हैरान करने वाली है। यहां के लोग किसी की मौत पर रोने की जगह खुशी मनाते हैं। अंतिम संस्कार के दौरान ये लोग नाचते-गाते और शराब पीते हुए जश्न मनाते हैं। यहां के लोगों का मानना है कि धरती पर आने वाले सभी लोग ऊपरवाले की मर्जी से आते हैं, मरने के बाद दोबारा उसी के पास लौटकर चले जाते हैं।
नई दिल्ली। दुनिया में जितने देश है, उतनी ही मान्यताएं और परंपराएं हैं। कई बार ये परंपराएं अचंभित करती हैं। जिस देश में कोई अजीबोगरीब परंपरा निभाई जाती है, उस देश के लोगों के लिए भले ही ये सामान्य बात हो, लेकिन अन्य देशों के लोग जब इनके बारे में सुनते हैं तो उन्हें काफी हैरानी होती है। लेकिन ये अजीबोगरीब परंपराएं लोग सालों से मानते आ रहे हैं। ऐसे ही एक देश में कहीं भी देर से जाने की परंपरा निभाई जा रही है। जी हां, ठीक पढ़ा आपने, दक्षिण अमेरिका के वेनेजुएला में किसी समारोह में देर से पहुंचने की अनोखी परंपरा का पालन किया जा रहा है। यहां पर जल्दी पहुंचने वालों का अनादर किया जाता है।

भारत समेत दुनिया के कई देशों में जहां देर से पहुंचने वालों को हेय दृष्टि से देखा जाता है और किसी शादी-समारोह या अन्य फंक्शन में देर से आने वाले मेहमानों से मेजबान नाराज हो जाते हैं, वहीं वेनेजुएला देर से आने वाले लोगों का आदर-सम्मान होता है। यहां के लोग सामान्य तौर पर जरा भी समय के पाबंद नहीं होते। यहां किसी भी फंक्शन में 15 मिनट से 1 घंटे देर तक से आना आम बात है और अधिक देर से आना यहां के ट्रेडिशन में ही शामिल है। इस विचित्र मान्यता को मानने के पीछे कई कारण हैं।

जल्दी आना इस बात का प्रतीक माना जाता है कि मेहमान लालची और ज्यादा उत्सुक है। इसके अलावा, उनका मानना है कि देर से आने का एक फायदा ये भी होता है, कि अगर मेजबान ने तैयारी पूरी नहीं की है तो मेहमान देर से आकर उसे तैयारी करने का मौका दे देते हैं। हालांकि, लोग एक दूसरे के समय का सम्मान भी करते हैं और इस बात का ध्यान रखते हैं उनका वक्त न बरबाद हो।
महाराष्ट्र : लोग सेवा आयोग ने ग्रुप बी के 800 पदों पर भर्ती निकाली है। एमपीएससी के इन पदों के लिए ऑनलाइन
प्रक्रिया जारी है। इच्छुक उम्मीदवार 15 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग द्वारा जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक कुल 800 पदों पर भर्ती होना है। इनमें से सब रजिस्ट्रार के 603 पद, टैक्स इंस्पेक्टर के 77, पुलिस सब इंस्पेक्टर 78 और सहायक अनुभाग अधिकारी के 42 पद शामिल हैं।
शैक्षणिक योग्यता
इन पदों पर आवेदन करने के लिए कैंडिडेट के पास सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय अथवा संस्थान से निर्धारित सब्जेक्ट में ग्रेजुएट की डिग्री होना आवश्यक है। जहां तक आयु सीमा की बात है तो कैंडिडेट 38 वर्ष से ज्यादा उम्र के नहीं होने चाहिए।
आयु सीमा
उम्मीदवारों की आयु 38 वर्ष से ज्यादा ज्यादा नहीं होनी चाहिए।
आवेदन फीस
सामान्य वर्ग के कैंडिडेट को 394 रुपए, वहीं राज्य के आरक्षित वर्ग और अनाथ कैंडिडेट के लिए 294 रुपए फीस ऑनलाइन जमा करनी होगी।
यहां करें आवेदन
इन पदों पर भर्ती के लिए इच्छुक उम्मीदवार महाराष्ट्र लोग सेवा आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट https://www.mpsc.gov.in/ पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
New Delhi : कांग्रेस के राहुल गांधी ने नूपुर शर्मा द्वारा दायर किये गए याचिका पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी को लेकर आरोप लगते हुए निशाना साधा है। उन्होंने देश में फैली हिंसा का जीम्मेदार भाजपा और आरएसएस को ठहराया है। राहुल ने कहा कि आरएसएस और भाजपा इस देश में माहौल को खराब कर रही है। देश इस वक्त सांप्रदायिक दंगों से जूझ रहा है। राहुल गांधी ने कहा कि सिर्फ कांग्रेस पार्टी ही देश के लोगों को जोड़ने का काम करती है। जबकि आरएसएस और भाजपा देश के लोगों को दंगे में धकेलना चाहती हैं।
बात दें कि कांग्रेस राहुल गांधी इन दिनों केरल में तीन दिवसीय दौरे पर वायनाड पहुंचे, जहां उन्होंने मोदी सरकार पर बड़ा हमला किया है। उन्होंने कहा कि इस देश में माहौल खराब करने की कोशिश की जा रही है। आरएसएस और भाजपा इस देश में माहौल को खराब कर रही है। देश इस वक्त सांप्रदायिक दंगों से जूझ रहा है।
गौरतलब है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार को अपने लोकसभा क्षेत्र वायनाड के तीन दिवसीय दौरे पर केरल पहुंचे। तिरुवनंतपुरम में सत्तारूढ़ माकपा के मुख्यालय एकेजी सेंटर पर कथित हमले को लेकर राज्य में तनाव के बीच राहुल गांधी की यात्रा के लिए व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई हैं।
भोपाल।शासकीय 7th Pay Commission कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर है। दरअसल एक बार फिर allowance के नियम में संशोधन किया गया है। जिसको लेकर आदेश जारी किए गए हैं। जहां लेवल 14 और उससे ऊपर के 7th सीपीसी (7th CPC) के आधार पर भत्ते के भुगतान (Allowances payment) को लेकर नियम में संशोधन किया गया है। 7 सीपीसी के स्तर 14 से ऊपर के वेतन आहरण करने वाले अधिकारियों के संबंध में परिवहन भत्ता आहरण पर नवीन दिशा निर्देश जारी किए।
जारी आदेश में कहा गया है कि ऐसे अधिकारी कर्मचारी जो 7th सीपीसी पे मैट्रिक्स लेवल 14 और उसके ऊपर की वेतन प्राप्त कर रहे हैं और आधिकारिक कार का उपयोग करने के हकदार हैं। उनके लिए मासिक परिवहन भत्ता को लेकर आदेश में कहा गया है कि यह तो कर्मचारी सरकारी कार सुविधा का लाभ उठा सकेंगे या प्रति महीने ₹15750 की दर से परिवहन भत्ता का विकल्प उन्हें उपलब्ध कराया जाएगा।
जारी आदेश में कहा गया है कि ऊपर उल्लिखित विषय के संदर्भ में, यह सूचित किया जाता है कि कुछ अधिकारियों द्वारा मासिक परिवहन भत्ता लिया जा रहा है, जो 7 सीपीसी पे मैट्रिक्स में लेवल 14 और उससे ऊपर के वेतन प्राप्त कर रहे हैं और जो आधिकारिक कार के उपयोग के हकदार हैं। लेकिन, संदर्भ के तहत उल्लिखित कार्यालय ज्ञापन के पैरा (iv) के अनुसार –
(iv) वेतन मैट्रिक्स में लेवल 14 और उससे ऊपर के वेतन पाने वाले अधिकारी, जो व्यय विभाग के कार्यालय ज्ञापन के अनुसार आधिकारिक कार के उपयोग के हकदार हैं। संख्या 20(5)-ई.II(ए)/93 दिनांक 28.01.1994 को सरकारी कार सुविधा का लाभ उठाने या 15,750/- रुपये प्रति माह की दर से परिवहन भत्ता लेने साथ ही उस पर महंगाई भत्ता का विकल्प दिया जाएगा।
- इससे पहले, परिवहन भत्ता @ रु.15,750/- + DA उस पर, एक अधिकारी द्वारा प्रयोग किए जाने वाले विकल्प की प्रशासनिक मंत्रालय द्वारा जांच की जाएगी और का.ज्ञा. दिनांक 28.01.1994 को सक्षम प्राधिकारी द्वारा प्रमाणित करना आवश्यक होगा।
- यदि कोई अधिकारी प्रति माह 15,750 रुपये + DA की दर से परिवहन भत्ता लेने का विकल्प चुनता है। उस पर, अधिकारी कर्मचारी को अपने वर्तमान कार्यभार की शेष अवधि के दौरान अपना विकल्प बदलने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
इस संबंध में, यह सूचित किया जाता है कि आपके कार्यालय के अधिकार क्षेत्र में कार्यरत अधिकारियों से आवश्यक प्रमाण पत्र प्राप्त किया जा सकता है और इसकी प्रतियां वेतन बिलों को संसाधित करते समय आगे की आवश्यक कार्रवाई के लिए इस कार्यालय को अग्रेषित की जा सकती हैं।
इटारसी : कोचूवेली से गोरखपुर जा रही राप्तीसागर एक्सप्रेस में एक यात्री का पानी की बोतल के पांच रुपये ज्यादा लेने को लेकर वेंडर से विवाद हो गया। इसके चलते वेंडर और रसर्इायान के मैनेजर ने यात्री को बंधक बनाकर मापीट की। जब ट्रेन बुधवार की रात इटारसी पहुंची तो यात्री ने एक दिव्यांग का डंडा छुड़ाकर कोच के कांच तोड़ डाले। आरपीएफ रेलवे सुरक्षा बल ने इसक मामले में दो युवकों को गिरफ्तार किया है।
सुल्तानपुर(यूपी) : उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर के देहात कोतवाली के बाईपास स्थित ओदरा कमनगढ़ में हुए भीषण सड़क हादसे में ई-रिक्शा सवार महिला समेत पांच लोगों की मौत हो गई। हादसे के समय ई-रिक्शा पर आठ लोग सवार थे। वहीं घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। चार लोगों की हालत गंभीर है। उन्हें लखनऊ रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार जहां एक अनियंत्रित ट्रक ने ई रिक्शा को टक्कर मार दी, इस चलते हादसे में ई रिक्शा सवार महिला समेत 5 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।
केंद्र सरकार ने पेट्रोल-डीजल और ATF के एक्सपोर्ट पर एक्साइज ड्यूटी बढ़ाने का फैसला किया है। पेट्रोल पर 5 रुपए प्रति लीटर तो वहीं डीजल पर 12/लीटर तक एक्साइज ड्यूटी में बढ़ोतरी की गई है। ATF (Aviation Turbine Fuel) के एक्सपोर्ट पर 6 रुपए प्रति लीटर सेंट्रल एक्साइज ड्यूटी बढ़ाई गई है। देश में ईंधन की कमी ना हो इसे सुनिश्चित करने के लिए सरकार की ओर से यह फैसला लिया गया है। इससे घरेलू बाजार में कीमतों पर नियंत्रण रखने में भी मदद मिलेगी। हालांकि, नेपाल-भूटान आदि देशों में एक्साइज में कोई बदलाव नहीं करने का फैसला नहीं लिया गया है।
आम लोगों पर नहीं पड़ेगा असर
पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी पर बढ़ाने के फैसले पर वित्त मंत्रालय के अधिकारियों की ओर से बताया गया है कि पेट्रोल-डीजल के एक्सपोर्ट एक्साइज ड्यूटी को बढ़ाया गया है इससे आम उपभोक्ताओं पर कोई अतिरिक्त बोझ नहीं बढ़ेगा। बल्कि इस फैसले से देश में इन चीजों की उपलब्धता बनी रहेगी। केंद्र सरकार ने ये फैसला इसलिए किया क्योंकि, कंपनियां पिछले कुछ समय से ज्यादा एक्सपोर्ट कर रही थीं। एक्सपोर्ट करने से घरेलू बाजार में ही तेल कम पड़ रहा था। इससे कीमतें भी बढ़ रही थी। अब सरकार के इस फैसले से कीमतों को नियंत्रित रखने में मदद मिलेगी, इसका लाभ आम जनता को मिलेगा।
सरकार ने अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल कीमतों के बढ़ने के बाद उत्पादकों को होने वाले अप्रत्याशित लाभ को नियंत्रित करने के लिए घरेलू स्तर पर उत्पादित कच्चे तेल पर 23,230 रुपए प्रति टन का अतिरिक्त कर लगाने का फैसला लिया है। इस संबंध में सरकार की ओर से अधिसूचना जारी कर दी गई है।
नोनी : मणिपुर के नोनी जिले में भीषण भूस्खलन के कारण ढहे निर्माणाधीन रेलवे साइट के मलबे में अनेकों लोग फंस गए। राहत और बचाव कार्य जारी है। इसके लिए एनडीआरएफ की टीम भी मौके पर जुटी है। अब तक सेना के 13 जवानों और 5 स्थानीय नागरिकों को बचाया जा चुका है वहीं 9 जवानों और राज्य के एक नागरिक का शव निकाला गया है। लापता सैनिकों की तलाश में राहत और बचाव टीम जुटी है।
डीजीपी पी डूंगल ने बताया, ‘अब तक 23 लोगों को मलबे से निकाला जा चुका है जिसमें से 14 लोगों ने अपनी जान गंवा दी। तलाश अभियान जारी है। अभी और कितने लोग मलबे में फंसे हैं इसकी जानकारी नहीं है। हालांकि ग्रामीणों और मजदूर समेत आर्मी और रेलवे के 60 लोगों के भी इस मलबे में फंसे होने का संदेह है।
राहत व बचाव कार्य में भारतीय रेलवे ने भी दिया सहयोग
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने ट्वीट कर कहा, ‘रेलवे, NDRF, SDRF और राज्य की टीम मिलकर काम कर रही है। तुपुल में हए इस हादसे के बाद हालात की काफी करीब से मानिटरिंग की जा रही है।’ भूस्खलन की यह घटना नोनी जिले के तुपुल रेलवे स्टेशन के करीब बुधवार और गुरुवार की दरम्यानी रात को हुई। इसके पास ही सेना की कंपनी लोकेशन भी है। आर्मी असम राइफल्स और टेरिटोरियल आर्मी के जवानों की टीम राहत कार्य में जुटी है।
इसके अलावा भारतीय रेलवे, प्रशासन, NDRF, SDRF और नोनी जिले के स्थानीय लोग भी तलाश में अपना योगदान दे रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को मुख्यमंत्री एन बिरेन सिंह से मणिपुर में भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन का जायजा लिया और केंद्र सरकार की ओर से संभव सहायता देने का आश्वासन भी दिया ।
नई दिल्ली : पैगम्बर मोहम्मद पर टिप्पणी के मामले में निलंबित भाजपा नेता नुपुर शर्मा को सुप्रीम कोर्ट से कड़ी फटकार पड़ी है। कोर्ट ने कहा कि निलंबित भाजपा नेता की बदजुबानी के चलते ही पूरे देश में आग लग गई और इसके कारण सुरक्षा को भी नुकसान पहुंचा है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि नुपुर को इसके लिए पूरे देश से माफी मांगनी चाहिए। बता दें कि नुपुर ने अपनी विवादास्पद टिप्पणी को लेकर कई राज्यों में उनके खिलाफ दर्ज सभी प्राथमिकी को जांच के लिए दिल्ली स्थानांतरित करने की मांग करते हुए सुप्रीम कोर्ट का रुख किया था। नुपुर का कहना है कि उन्हें लगातार जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं इसलिए वह अन्य राज्यों में पेशी के लिए नहीं जा सकती हैं। इसी सुनवाई के दौरान कोर्ट के जस्टिस सूर्यकांत ने नुपुर को लताड़ लगाई है।
सुप्रीम कोर्ट ने कड़ी टिप्पणी करते हुए कहा कि उदयपुर में हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना के लिए भी उनके खिलाफ नाराजगी ही जिम्मेदार है, जहां एक दर्जी की हत्या कर दी गई थी। कोर्ट ने कहा- टीवी चैनल और नुपुर शर्मा का क्या काम है, जो एक एजेंडे को बढ़ावा देने के अलावा, जो मामला विचाराधीन है, उस पर चर्चा करें? सुप्रीम कोर्ट ने कहा- उन्हें टीवी पर जाकर देश से माफी मांगनी चाहिए थी जिसके लिए उन्होंने काफी देर कर दी है। नुपुर शर्मा को उनके अहंकार के लिए फटकार लगाते हुए जस्टिस सूर्यकांत ने कहा कि वह एक बड़ी पार्टी की प्रवक्ता थीं, इसके कारण पावर उनके सिर पर चढ़ गई थी।
कोर्ट ने अर्जी खारिज की
सुप्रीम कोर्ट ने इसी के साथ नुपुर की उस याचिका को भी खारिज कर दिया जिसमें उन्होंने अपने खिलाफ कई राज्यों में दर्ज सभी केसों को दिल्ली स्थानांतरित करने की अपील की थी। कोर्ट ने नुपुर के वकील को इस मामले में संबंधित हाईकोर्ट के पास जाने का सुझाव दिया है। इसके बाद नुपुर ने शीर्ष न्यायालय से याचिका वापस ले ली है।
टीवी चैनल और दिल्ली पुलिस को भी फटकार
कोर्ट ने विवादित बहस को दिखाने वाले टीवी चैनल और दिल्ली पुलिस को फटकार लगाते हुए कहा, 'दिल्ली पुलिस ने क्या किया? हमें मुंह खोलने पर मजबूर मत कीजिए। टीवी डिबेट किस बारे में थी? इससे केवल एक एजेंडा सेट किया जा रहा था। उन्होंने ऐसा मुद्दा क्यों चुना, जिस पर अदालत में केस चल रहा है।'
LPG Commercial Cylinder Price: एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder Price) के दाम कम होने से एक बार फिर आम आदमी को बड़ी राहत मिली है. इस बार एलपीजी सिलेंडर के रेट में 198 रुपये की गिरावट आई है. 1 जुलाई को इंडियन ऑयल (Indian Oil) की तरफ से जारी कीमतों के मुताबिक दिल्ली में 19 किलो वाला कमर्शियल सिलेंडर (LPG Commercial Cylinder Price) 198 रुपये सस्ता हो गया.
क्या है एलपीजी सिलेंडर की नई दरें?
दिल्ली में 30 जून तक 19 किलो वाला कमर्शियल सिलेंडर 2219 रुपये में मिल रहा था, अब इसकी कीमत घटकर 2021 रुपये हो गई है. कोलकाता में एलपीजी सिलेंडर की कीमत 2322 रुपये थी, जो अब 2140 रुपये में मिलेगा.
मुंबई में 2171.50 से घटकर कीमत 1981 रुपये और चेन्नई में 2373 से कम होकर कीमत 2186 रुपये पर पहुंच गई है. दूसरी तरफ तेल कंपनियों की तरफ से घरेलू गैस सिलेंडर में कंपनियों की तरफ से किसी तरह की राहत नहीं दी गई. 14.2 किलो वाला गैस सिलेंडर दिल्ली में 1003 रुपये का मिल रहा है.
300 रुपये से ज्यादा कम हुए दाम
कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर 1 जून को 135 रुपये सस्ता हुआ था. इस तरह पिछले एक महीने के दौरान सिलेंडर की कीमत में 300 रुपये से भी ज्यादा की कटौती की गई है. मई में सिलेंडर के रेट बढ़कर 2354 रुपये पर पहुंच गए थे. घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में आखिरी बार 19 मई को बदलाव किया गया था.
200 रुपये प्रति सिलेंडर की सब्सिडी
पिछले दिनों सरकार ने जनता को महंगाई से राहत देने के लिए उज्जवला योजना के तहत 200 रुपये प्रति सिलेंडर की सब्सिडी देने का ऐलान किया था. यह सब्सिडी सालाना 12 सिलेंडर तक ही मिलेगी. सरकार के इस कदम से 9 करोड़ से ज्यादा उपभोक्ताओं को फायदा हुआ है. आम आदमी को एक बार फिर बड़ी राहत मिली है.
प्रसिद्ध जगन्नाथ रथ यात्रा (Jagannath Rath Yatra) आज से शुरु हो रही है।यह 01 जुलाई से प्रारंभ होकर 12 जुलाई तक चलेगी।हिंदू कैलेंडर के अनुसार हर साल जगन्नाथ रथ यात्रा( rath yatra) का प्रारंभ आषाढ़ शुक्ल द्वितीया से होता है। यह यात्रा कुल 09 दिन की होती है, जिसमें 7 दिन भगवान जगन्नाथ अपने भाई बलराम और बहन सुभद्रा के साथ गुंडिचा मंदिर में रहते हैं।
आज शाम 04:00 बजे से जगन्नाथ रथ यात्रा प्रारंभ हो जाएगी. भक्त 3 किलोमीटर तक इन रथों को खींचकर ले जाएंगे. सबसे आगे बलराम ( balram)जी का रथ तालध्वज, उसके बाद सुभद्रा जी का रथ दर्पदलन और फिर भगवान जगन्नाथ का रथ नंदीघोष होगा।
रथ दर्पदलन पर ‘छेरा पहरा’ की रस्म करेंगे
दोपहर 02:30 बजे से 03:30 बजे तकजगन्नाथ मंदिर पुरी के गजपति दिव्यसिंह देव दोपहर 02:30 बजे भगवान जगन्नाथ के रथनंदीघोष, बलराम( balram) के रथ तालध्वज और सुभद्रा जी के रथ दर्पदलन पर ‘छेरा पहरा’ की रस्म करेंगे। यह रस्म 03:30 बजे तक चलेगी।
क्या है इतिहास ( history)
पौराणिक मान्यताओं के अनुसार एक बार लाडली बहन सुभद्रा ने अपने भाइयों कृष्ण और बलराम से नगर देखने की इच्छा जताई थी। तब दोनों भाई अपनी प्यारी बहन को रथ में बैठाकर नगर भ्रमण के लिए ले गए थे। रास्ते में तीनों अपनी मौसी के घर गुंडिचा भी गए और यहां पर 7 दिन तक रुके और उसके बाद नगर यात्रा को पूरा करके वापस पुरी लौटे। कहते हैं कि तभी से यहां पर हर साल रथ यात्रा( rath yatra) निकालने की परंपरा का आरंभ हुआ था।
नई दिल्ली। भारत में आज से से 19 सिगंल यूज( single use plastic) प्लास्टिक उत्पाद बैन हो जाएंगे. इसके लिए पर्यावरण मंत्रालय की तरफ से पर्यावरण संरक्षण अधिनियम (EPA) के तहत अधिसूचना जारी की गई है. केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा कि सरकार ने उद्योग जगत और आम जनता को सिंगल यूज प्लास्टिक (SUP) के उत्पादों पर पाबंदी की तैयारी के लिए पर्याप्त समय दिया है ।
मंत्रालय ने पिछले साल 12 अगस्त को अधिसूचना जारी करके एक जुलाई, 2022 से पॉलीस्टाइरीन और विस्तारित पॉलीस्टाइरीन समेत चिह्नित एसयूपी वस्तुओं के उत्पादन, आयात, भंडारण, वितरण, बिक्री और उपयोग पर प्रतिबंध की अधिसूचना जारी की थी।
ये समान बैंन( ban)
आज से प्लास्टिक से बने ईयरबड, गुब्बारे, प्लास्टिक के झंडे, कैंडी, आइसक्रीम की प्लास्टिक की स्टिक, थर्माकोल, प्लेट, कप, ग्लास, कांटे, चम्मच, छुरी, स्ट्रॉ, ट्रे, मिठाई के डिब्बों, निमंत्रण पत्र, सिगरेट के पैकेट( packet) की पैकिंग( packing) में इस्तेमाल रैपिंग पेपर और 100 माइक्रोन से कम की प्लास्टिक या पीवीसी के बैनर आदि बैन लग जाएगा।
10 लाख लोगों को रोजगार मिलता है
देशभर में एसयूपी उत्पादों के विनिर्माण में करीब 88,000 यूनिट लगी हैं जिनमें करीब 10 लाख लोगों को रोजगार मिलता है। पार्ले एग्रो, अमूल और डाबर जैसे बेवरेज विनिर्माताओं ने पहले सरकार से अनुरोध किया था कि कागज के स्ट्रॉ की सीमित उपलब्धता को देखते हुए प्रतिबंध लागू करने की समय-सीमा छह महीने बढ़ाई जाए
Maharashtra Political Crisis: महाराष्ट्र में सियासत में करीब दो हफ्ते से चला आ रहा सियासी घमासान अब नई सरकार के गठन के साथ खत्म होता दिख रहा है. बीजेपी नेता देवेंद्र फडणवीस आज शाम 7.30 बजे ही तीसरी बार मु्ख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेने जा रहे हैं. शिवसेना के बागी नेता महाराष्ट्र की नई सरकार में डिप्टी सीएम पद की शपथ लेंगे. शिंदे गुट के साथ मिलकर ही बीजेपी नई सरकार बनाने जा रही है. पहले एक जुलाई को शपथ ग्रहण का कार्यक्रम होना था लेकिन अब इसमें बदलाव किया गया है.







.jpg)
.jpg)


.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)






