BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
बड़ी खबर : जहरीली शराब पीने से हुई 6 लोगों की मौत...

बड़ी खबर : जहरीली शराब पीने से हुई 6 लोगों की मौत...

पटना : बिहार के सारण जिले के तरैया थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों के छह लोगों की जहरीली शराब पीने से मौत हो गई, उनके परिवार के सदस्यों ने शुक्रवार को यह दावा किया। पुलिस को अभी जवाब देना बाकी है।

मौतें गुरुवार शाम को हुई थीं और मृतकों के परिवार के सदस्यों ने आरोप लगाया कि पुलिस अधिकारी शुक्रवार की सुबह आए और उन्हें अपने बयान बदलकर यह कहने के लिए मजबूर किया कि उनकी मौत कटहल की सब्जी और चावल खाने के कारण हुई।

ग्रामीणों ने दावा किया कि शराब माफिया उन पर इस मुद्दे को लेकर चुप रहने का दबाव भी बना रहे हैं। परिजनों ने दावा किया कि जिन लोगों की मौत हुई, उन्होंने बुधवार की शाम व गुरुवार की सुबह शराब पी, जिसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई।

मृतकों की पहचान नवरतनपुर के दारसी साव और अखिलेश ठाकुर, तरैया के विक्की कुमार सिंह, पोखरेड़ा के संजय पासवान, चैनपुर गांव के नगीना सिंह और मदन मोहन के रूप में हुई है।

 

कोरोना अपडेट : बढ़ने लगे नए मरीज और सक्रिय मामले, राजधानी में 1607 नए केस...

कोरोना अपडेट : बढ़ने लगे नए मरीज और सक्रिय मामले, राजधानी में 1607 नए केस...

नई दिल्ली : देश में कोरोना को खतरा फिर बढ़ रहा है। राजधानी दिल्ली में एक दिन में 1607 केस मिलने से चिंता होने लगी है। यहां संक्रमण दर भी पांच फीसदी के स्तर को पार कर चुकी है। देश में भी बीते 24 घंटे में केस और बढ़े हैं।


केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार शनिवार सुबह 8 बजे तक अपडेट आंकड़ों के अनुसार बीते 24 घंटे में देश में 3688 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। शुक्रवार को 3377 नए संक्रमित मिले थे, यानी कल की तुलना में आज 311 मरीज ज्यादा मिले हैं। वहीं सक्रिय मरीजों की संख्या भी बढ़कर 18,684 हो हो गई है। शुक्रवार की तुलना में शनिवार को इनमें 883 की बढ़ोतरी हुई है। बीते 24 घंटे में 50 और मौतों के साथ देश में अब तक कुल मौतों का आंकड़ा भी बढ़कर 5,23,803 हो गया है।


बीते कुछ दिनों से नए संक्रमितों, सक्रिय केसों व मृतकों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। हालांकि, शुक्रवार की 60 मौतों की तुलना में शनिवार को मौत का आंकड़ा 50 रहा है।


राजधानी दिल्ली में संक्रमण दर 5 प्रतिशत के पार राजधानी में शुक्रवार को कोरोना संक्रमण के 1607 मामले सामने आए, वहीं दो लोगों की मौत भी हो गई। इन मामलों के साथ ही दिल्ली की संक्रमण दर पांच प्रतिशत से ऊपर जा चुकी है। आज जारी बुलेटिन के अनुसार दिल्ली की वर्तमान संक्रमण दर 5.28 फीसदी है और 1246 लोग ठीक भी हो गए। मालूम हो कि इस दौरान 30459 टेस्ट किए गए थे।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी 29 अप्रैल की बुलेटिन के अनुसार इस वक्त दिल्ली में 3863 लोग होम आईसोलेशन और 139 मरीज अस्पताल में भर्ती हैं।
 

भरभराकर गिरी बालकनी, नीचे खड़े मकान मालिक समेत 4 की मौत...

भरभराकर गिरी बालकनी, नीचे खड़े मकान मालिक समेत 4 की मौत...

यादाद्री : तेलंगाना के यादाद्री जिले के श्रीराम नगर में शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया। एक इमारत की पहली मंजिल की बालकनी अचानक भरभराकर गिर गई। उसकी चपेट में आने से नीचे खड़े चार लोगों की मौत हो गई। मृतकों में मकान मालिक भी शामिल है।
यादाद्री के सहायक पुलिस आयुक्त के. नरसिम्हा रेड्डी के अनुसार घटना शुक्रवार शाम 7 बजे हुई। श्रीराम नगर में एक मकान की पहली मंजिल की बालकनी अचानक ढहकर तल मंजिल पर स्थित दुकानों के बाहर खड़े लोगों पर गिरी। पांच लोग इसकी चपेट में आ गए।


मृतकों की पहचान कपड़ों की दुकान के मालिक सुंचु श्रीनिवास (40), ज्वेलर टी. श्रीनाथ (45), नौकरीपेशा एस. उपेंदर और भवन का मालिक जी. दशरथ गौड (75) के रूप में हुई। वहीं, मैकेनिक जी. गिरी घायल हुआ है। ये सभी लोग भवन के नीचे बनी दुकानों के बाहर सड़क पर खड़े थे।
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस व बचाव दल ने मलबे में दबे चार शवों को निकाला और घायल को अस्पताल भेजा। पुलिस ने बताया कि मकान के नीचे दो दुकानें हैं।


घटना को लेकर पुलिस भांदवि की धारा 304 ए (लापरवाही से मौत) के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। तेलंगाना की राज्यपाल तमिलिसाई सौंदराराजन ने हादसे के प्रति दुख जताया और मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की।
 

एक्शन में आई सरकार : हिंसक झड़प के बाद आईजी, एसएसपी और एसपी का तबादला...

एक्शन में आई सरकार : हिंसक झड़प के बाद आईजी, एसएसपी और एसपी का तबादला...

पटियाला : पंजाब के पटियाला में शुक्रवार को हुई हिंसक झड़प के बाद शनिवार को पंजाब सरकार एक्शन में आ गई। मुख्यमंत्री भगवंत मान के निर्देश पर शनिवार को पटियाला रेंज के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी), वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) और पुलिस अधीक्षक (एसपी) का तत्काल प्रभाव से तबादला कर दिया गया। मुख्यमंत्री कार्यालय के एक प्रवक्ता ने बताया कि मुखविंदर सिंह चिन्ना को पटियाला का नया आईजी बनाया गया है। वहीं दीपक पारिक और वजीर सिंह को पटियाला का क्रमश: नया एसएसपी और एसपी बनाया गया है।


इसके अलावा पटियाला में सुबह 9:30 से शाम 6 बजे तक मोबाइल इंटरनेट सेवाएं अस्थायी रूप से निलंबित कर दी गई हैं। इससे पहले शुक्रवार को करीब चार घंटे शहर की सड़कों पर तलवारें लहराई गईं। इसके विरोध में आज कुछ हिंदू संगठनों ने पटियाला बंद का आह्वान किया है।
चार घंटे चली थी झड़प खालिस्तान के मुद्दे को लेकर शिव सैनिक और खालिस्तान समर्थकों के बीच हिंसक झड़प हुई। शुक्रवार को सुबह करीब 11 बजे शुरू हुआ यह सिलसिला दोपहर तीन बजे तक चला। पुलिस ने दोनों पक्षों को मुश्किल से तितर-बितर कर हालात पर काबू पाया। सवाल है कि पिछले एक हफ्ते से शुक्रवार को शहर में खालिस्तान के मुद्दे को लेकर दोनों तरफ से लोगों के आमने-सामने होने की आशंका थी तो फिर पुलिस ने किसी भी तरह की आपातकालीन स्थिति से निपटने के ठोस इंतजाम क्यों नहीं किए।

 


सिख फॉर जस्टिस के प्रमुख गुरपतवंत सिंह पन्नू ने कुछ दिन पहले शुक्रवार को खालिस्तान का स्थापना दिवस मनाने की घोषणा की थी। जिसके जवाब में शिवसेना के प्रदेश कार्यकारी प्रधान हरीश सिंगला ने पत्रकार वार्ता कर शुक्रवार को खालिस्तान मुर्दाबाद मार्च निकालने का एलान किया था।


शिवसेना पंजाब से निष्कासित पूर्व कार्यकारी प्रधान गिरफ्तार शिवसेना पंजाब से निष्कासित पूर्व कार्यकारी प्रधान हरीश सिंगला को शुक्रवार शाम को एसपी (सिटी) हरपाल सिंह और डीएसपी मोहित अग्रवाल ने गिरफ्तार कर लिया। इससे पहले श्री काली माता मंदिर में हिंदू संगठनों की बैठक में हिस्सा लेने पहुंचे हरीश सिंगला के साथ मारपीट हुई। हरीश सिंगला ने भागकर अपनी जान बचाई लेकिन भड़के हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने हरीश सिंगला की गाड़ी पर ईंट बरसा दी। गाड़ी के शीशे भी टूट गए।


शुक्रवार को श्री काली माता मंदिर के बाहर शिव सैनिकों और दूसरे गुट के बीच भिड़त के बाद शाम को श्री काली माता मंदिर में हिंदू समाज ने बैठक बुलाई थी। बैठक में मौजूद हिंदू समाज के नुमाइंदे उस समय भड़क उठे जब बिना बुलाए हरीश सिंगला व उनका बेटा कोमला सिंगला वहां पहुंच गए।


हिंदू समाज के लोगों ने हरीश सिंगला पर हिंदूओं के नाम पर अपनी सुरक्षा बढ़ाने और समाज का माहौल खराब करने का आरोप लगाया। हिंदू समाज के लोगों ने हरीश सिंगला के सुरक्षा कर्मियों की भी परवाह न की और मारपीट करनी शुरू कर दी। गुस्सा बढ़ता देख हरीश सिंगला मौके से भागे और जाकर गाड़ी में बैठकर वहां से जाने में भी गनीमत समझा लेकिन भड़के लोगों ने सिंगला की गाड़ी पर ईंट से हमला कर दिया।
 

अभी और प्रचंड होने वाली है गर्मी, इन राज्यों में जारी रहेगा हीट वेव का कहर...

अभी और प्रचंड होने वाली है गर्मी, इन राज्यों में जारी रहेगा हीट वेव का कहर...

नई दिल्ली : देशभर में बढ़ती गर्मी में लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश समेत देश के कई राज्यों में गर्मी का बुरा हाल है। यहां कई जिलों में पारा 45 डिग्री से भी ऊपर पहुंच गया है। कहीं-कहीं तो उमस और बढ़ते तापमान ने लोगों को परेशान कर दिया है। इस बीच भारतीय मौसम विभाग की ओर से चेतावनी जारी की गई है। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो आने वाले चार से पांच दिनों में तापमान और भी अधिक रहने वाला है, इसका मतलब है कि गर्मी अभी और प्रचंड होने वाली है।


कहां कैसा रहेगा मौसम भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक, हीट वेव से फिलहाल राहत नहीं मिलती दिख रही है। पश्चिमी राजस्थान में इसका कहर जारी रहेगा। वहीं मध्य प्रदेश, विदर्भ में आने वाले पांच दिनों तक लू चलती रहेगी। यही हाल पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी रहेगा। यहां दो मई के बाद पारे में बमुश्किल एक से दो डिग्री की कमी आ सकती है। बिहार, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, गुजरात, महाराष्ट्र में भी हीट वेव से राहत नहीं मिलेगी।


क्या रहेगा आपके यहां का तापमान भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहेगा तो अधिकतम तापमान 44 डिग्री तक पहुंचेगा। गुजरात में पारा 45 डिग्री तक जाएगा। वहीं मध्य प्रदेश में अधिकतम तापमान 43 डिग्री रहने की संभावना है। उत्तराखंड मं् पारा 40 डिग्री तक पहुंच सकता है। उत्तर प्रदेश में न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तो अधिकतम तापमान 44 डिग्री तक जाने की संभावना है। बिहार में पारा 39 डिग्री तो झारंखड में 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।


कोरोना से ज्यादा लू की चिंता समय से पहले पड़ रही भीषण गर्मी के कारण भारत सहित पूरे दक्षिण एशिया की एक अरब से ज्यादा आबादी भयंकर गर्मी और लू की चपेट में है। वैज्ञानिकों ने इस प्रचंड मौसम का कारण जलवायु परिवर्तन बताया है। डॉक्टरों का कहना है कि फिलहाल कोरोना की संभावित चौथी लहर से ज्यादा चिंता की बात लू है। लोग गर्मी के कारण ज्यादा बीमार पड़ रहे हैं। उधर, दिल्ली स्थित मौसम विभाग कहा है कि अगले तीन दिनों तक प्रचंड गर्मी का प्रकोप जारी रहेगा। उत्तर पश्चिम भारत में पारा 47 डिग्री तक जाने की संभावना है। मौसम विभाग ने शनिवार के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।


क्याें पड़ रही इतनी गर्मी? मौसम वैज्ञानिकों का मानना है कि इस साल अप्रैल के महीने में बारिश बिल्कुल भी नहीं हुई है। अमूमन मार्च-अप्रैल में हल्की बारिश होती थी, जिससे तापमान में थोड़ी कमी आती थी, लेकिन इस बार ऐसा नहीं है। एक मार्च से लेकर अब तक औसत बारिश में 87 फीसदी की कमी देखने को मिली है। यही कारण है कि होली के बाद से तापमान लगातार बढ़ रहा है।
 

शर्मनाक : पति ने ही रिश्तेदारों से करवाया अपनी पत्नी का सामूहिक बलात्कार, रेप का विडियो Youtube में डाल कर करना चाहता था दहेज़ की भरपाई

शर्मनाक : पति ने ही रिश्तेदारों से करवाया अपनी पत्नी का सामूहिक बलात्कार, रेप का विडियो Youtube में डाल कर करना चाहता था दहेज़ की भरपाई

भरतपुर | राजस्थान के भरतपुर में दहेज न मिलने से नाराज पति ने कुछ ऐसा किया कि जानने वाले भी शर्मसार हो उठेंगे। इस शख्स ने अपनी पत्नी का अपने ही दो रिश्तेदारों से रेप करवा डाला। सिर्फ इतना ही नहीं, उसने इस पूरे घटनाक्रम का मोबाइल से वीडियो भी बना डाला। इसके बाद उसने अपनी पत्नी को धमकी दी कि तेरे घरवालों ने दहेज के पैसे नहीं दिए। अब इस वीडियो को यूट्यूब पर डालकर दहेज की भरपाई वहां से करूंगा।

क्या है मामला
मामला भरतपुर के कामां थाना इलाके का है। पीड़िता ने पुलिस दर्ज शिकायत में बताया है कि उसकी शादी 25 मई 2019 को हरियाणा के पुन्हाना में हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज के लिए मुझे परेशान कर रहे थे। बार-बार डेढ़ लाख रुपए और बाइक की मांग की जा रही थी। जब उनकी मांग पूरी नहीं की गई तो शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना देने लगे। महिला ने बताया कि इसके बाद उसे घर से भगा दिया गया था। तब वह अपनी मां के घर भी रही थी।

छह महीने बाद फुसलाकर ले गया
महिला ने बताया कि करीब छह महीने बाद एक दिन उसका पति पहुंचा और बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। इसके बाद उसने अपने जीजा और एक अन्य व्यक्ति को घर पर बुलाया। दोनों ने महिला के साथ दुष्कर्म किया और उसके पति ने वीडियो बनाया। घटना के बाद महिला के पति ने कहा कि हम तेरे ऐसे वीडियो बनाकर एक सोशल मीडिया चैनल पर डालेंगे और दहेज के पैसों की भरपाई करेंगे। इस तरह आरोपियों ने महिला के साथ कई बार वीडियो बनाई थी।

क्या कहना है पुलिस का
महिला के मुताबिक एक आरोपी पांच दिन पहले पीड़िता को कामां ले आया था। यहां पर सुनसान जगह पर उसका रेप करने की कोशिश करने लगा। जब महिला ने शोर मचाया तो वहां से भाग निकला। इसके बाद महिला ने घर जाकर परिजनों को पूरी बात बताई थी। मामले में कामा थाना प्रभारी दौलत साहू ने बताया कि एक महिला ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है। अश्लील वीडियो यूट्यूब पर डाला गया है या नहीं, इसकी फिलहाल पुष्टि नहीं हुई है। पूरे मामले की जांच की जा रही है।

धमाके से दहली राजधानी, सुन्नी मस्जिद में विस्फोट में 10 लोगों की मौत

धमाके से दहली राजधानी, सुन्नी मस्जिद में विस्फोट में 10 लोगों की मौत

नई दिल्ली : अफगानिस्तान की राजधानी काबुल शुक्रवार को फिर एक बड़े धमाके से दहल उठी। तालिबान के एक प्रवक्ता ने कहा कि काबुल में एक सुन्नी मस्जिद में एक शक्तिशाली विस्फोट में कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई और 20 घायल हो गए।

शुरुआती रिपोर्ट के अनुसार, काबुल के पीडी6 में आज हुए विस्फोट में करीब 20 लोग मारे गए या घायल हुए हैं। गृह मंत्रालय के प्रवक्ता अब्दुल नफी ताकोर ने कहा कि विस्फोट एक मस्जिद में हुआ। यह धमाका काबुल के सेराही अलाउद्दीन इलाके में हुआ। रमजान के आखिरी शुक्रवार को नमाज अदा करने एकत्र हुए थे लोग स्थानीय लोगों ने कहा कि मुस्लिमों के पवित्र महीने रमजान के आखिरी शुक्रवार को नमाज अदा करने के लिए सैकड़ों लोग एकत्र हुए थे और खलीफा आगा गुल जान मस्जिद खचाखच भरी हुई थी। उन्होंने कहा कि हताहतों की संख्या में और बढ़ोतरी होने की आशंका है।

प्रवक्ता ताकोर ने कहा कि तालिबान सुरक्षाकर्मियों ने क्षेत्र को घेर लिया है। उन्होंने कहा कि विस्फोट के स्रोत का तत्काल पता नहीं चल पाया है और किसी ने भी अभी तक विस्फोट की जिम्मेदारी नहीं ली है। स्थानीय निवासियों ने बताया कि विस्फोट इतना भीषण था कि मस्जिद के आसपास की इमारतें हिल गईं।

विस्फोट के बाद एम्बुलेंस को घटनास्थल की ओर जाते देखा गया। यह मस्जिद अफगानिस्तान के बहुसंख्यक सुन्नी मुसलमानों की है। अफगानिस्तान में हाल में कई विस्फोट हुए हैं और मस्जिदों पर इसी तरह के हमलों में देश के अल्पसंख्यक शिया मुसलमानों को निशाना बनाया गया है।
 

नाबालिग लड़की से गैंगरेप, आरोपी गिरफ्तार

नाबालिग लड़की से गैंगरेप, आरोपी गिरफ्तार

मेरठ : कंकरखेड़ा क्षेत्र के एक नाबालिग लड़की के साथ तीन आरोपियों ने गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया। आरोपी पिछले डेढ़ साल से लड़की के साथ दुष्कर्म करते आ रहे थे। कुछ दिन पूर्व आरोपी पीडि़ता को अगवा कर हरिद्वार ले गए थे। गुरुवार को पुलिस ने पीडि़त लड़की हरिद्वार से बरामद कर लिया। वहीं पुलिस ने एक आरोपी को भी हिरासत में ले लिया है। दो आरोपी मौका पाकर फरार हो गए।

कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र कि सरधना रोड निवासी एक युवक ने कुछ दिन पूर्व थाने पर तहरीर देते हुए बताया था कि उसकी 15 वर्षीय नाबालिग बेटी का तीन युवकों ने अपहरण कर लिया है। पीडि़त में पुलिस को बताया था कि तीन आरोपियों में से दो सगे भाई हैं, वह एक अन्य युवक है।
तीनों आरोपी पिछले डेढ़ साल से नाबालिग के साथ जबरन दुष्कर्म करते आ रहे थे। पुलिस व परिजनों को सूचना देने पर जान से मारने की धमकी दे रखी थी। कुछ दिन पूर्व आरोपी नाबालिक को जबरन अगवा कर हरिद्वार ले गए थे। गुरुवार को पुलिस ने हरिद्वार से नाबालिग लड़की को भी बरामद कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को भी हिरासत में ले लिया है।

पुलिस ने पीडि़त लड़की का मेडिकल कराकर नारी निकेतन भेज दिया। परिवार ने आरोपियों के खिलाफ गैंगरेप की शिकायत की है। पुलिस तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज की कार्रवाई कर रही है। कंकरखेड़ा इंस्पेक्टर सुबोध कुमार सक्सेना का कहना है कि तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।

 

बाइक सवार चाचा-भतीजे की हुई दर्दनाक मौत , जाँच में जुटी पुलिस

बाइक सवार चाचा-भतीजे की हुई दर्दनाक मौत , जाँच में जुटी पुलिस

बांदा : अपने घर से बाइक में सवार होकर जानकीकुण्ड जाने के लिए निकले चाचा और भतीजे की बाइक में डिंगवाही और महुआ के बीच पिकअप वाहन ने सामने से टक्कर मार दी। दोनो घायलों को जिला अस्पताल लाया गया। वहां पर भतीजे की जिला अस्पताल में मौत हो गई जबकि ताऊ ने कानपुर लेकर जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। मौत की खबर मिलते ही परिवारीजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम कराया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पड़ोसी जनपद छतरपुर के रानीपुर (राजनगर) निवासी भतीजा भरत पटेल (26) पुत्र किशोरी पटेल अपने ताऊ राजाराम को बाइक में बैठाकर जानकीकुण्ड (चित्रकूट) जा रहे थे। बताते हैं कि ताऊ ने कुछ दिन पूर्व आंखें बनवाई थीं, इसलिए उनको चेक कराने और इलाज के लिए जा रहे थे। दूसरी बाइक में भरत का भाई भागचंद्र भी चल रहा था। बाइक सवार शुक्रवार की भोर डिंगवाही और महुआ के बीच ही पहुंचे थे कि सामने से आ रहे तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने बाइक में सामने से सीधी टक्कर मार दी। जोरदार टक्कर लगने के कारण ताऊ और भतीजे छिटककर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे के बाद पिकअप चालक मौके से भाग निकले। मौके पर मौजूद रहे भरत के भाई भागचंद्र ने पुलिस को सूचना दी और एंबुलेंस के जरिए घायलों को जिला अस्पताल लाया गया। वहां पर चिकित्सकों ने भरत को जिला अस्पताल में मृत घोषित कर दिया। जबकि गंभीर रूप से घायल ताऊ राजाराम को प्राथमिक उपचार के बाद कानपुर के लिए रेफर कर दिया। घायल को कानुपर ले जाया जा रहा था, तभी रास्ते में उसकी भी मौत हो गई। हादसे में दो मौतें हो जाने के बाद परिवार के लोगों में कोहराम मच गया। सुबह होते-होते सभी जिला अस्पताल पहुंच गए।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम कराया। मृतक भरत तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। पिता के नाम 40 बीघा जमीन थी, उसी में खेती-किसानी करता था। उसके एक बेटा और एक बेटी है। इसी तरह राजाराम के एक लड़की और एक लड़का है।

 

कोरोना के दौरान जान गंवाने वाली कोरोना योद्धा के परिवार को केजरीवाल सरकार ने दीया 1 करोड़ रूपये की सम्मान राशि

कोरोना के दौरान जान गंवाने वाली कोरोना योद्धा के परिवार को केजरीवाल सरकार ने दीया 1 करोड़ रूपये की सम्मान राशि

नई दिल्ली : कोरोना महामारी के दौरान अपनी जान की परवाह किए बिना ड्यूटी पर मुस्तैद लोक नायक जय प्रकाश अस्पताल में काम करने वाली सफाई-कर्मचारी कमलेश लोगों की सेवा करते हुए स्वयं संक्रमित हो गई और अपनी जान गँवा दी। कोरोना योद्धा कमलेश के इस बलिदान के लिए केजरीवाल सरकार ने उनके परिवार को 1 करोड़ रूपये की सम्मान राशि दी। शुक्रवार को उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने दिवंगत के घर जाकर उनके परिवार को 1 करोड़ रूपये का चेक सौंपा। सिसोदिया ने कहा कि देश इन वीर कोरोना योद्धाओं के बलिदान को सलाम करता है। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल सरकार ने शहीद कोरोना योद्धाओं के परिवारों का ख्याल रखने की प्रतिज्ञा ली और सदैव इनके परिवार के साथ कंधे से कन्धा मिलाकर खड़ी है।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना महामारी पूरी मानवता के लिए एक भयानक संकट थी। इस संकट ने सभी के मन में डर भय पैदा कर दिया था लेकिन हमारे कोरोना योद्धाओं ने अपनी जान को जोखिम में डालते हुए दिल्ली को इस संकट से उबारने का काम किया7 डॉक्टर, मेडिकल स्टाफ, सहायक स्टाफ, सफाई-कर्मचारियों सहित हजारों कोरोना योद्धाओं ने दिन-रात काम करते हुए इस महामारी से लडऩे का काम किया। और कई कोरोना योद्धा लोगों की सेवा करते हुए शहीद हो गए। सिसोदिया ने कहा कि अरविंद केजरीवाल की सरकार हमेशा कोरोना योद्धाओं के परिवारों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है।

दिल्ली सरकार की ये योजना कोरोना योद्धाओं के परिवार को ये आत्मविश्वास देती है कि सरकार और समाज हमेशा उनके साथ है। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार कोरोना योद्धाओं के जज़्बे को सलाम करती है। बेशक इस राशि से दिवंगत कोरोना योद्धा के परिवार के नुकसान की पूर्ति तो नहीं की जा सकती लेकिन उनके परिवार को एक सम्मानजनक जीवन जीने का जरिया ज़रूर मिलेगा।उल्लेखनीय है कि केजरीवाल सरकार कोरोना के दौरान लोगों की सेवा करते हुए संक्रमित होकर जान गंवाने वाले 30 कोरोना योद्धाओं के परिवार को 1-1 करोड़ रूपये की सम्मान राशि सौंप चुकी है।

 

गर्मी से लोगों का हाल हुआ बेहाल, IMD ने इन 5 राज्यों के लिए जारी किया ऑरेंज अलर्ट...

गर्मी से लोगों का हाल हुआ बेहाल, IMD ने इन 5 राज्यों के लिए जारी किया ऑरेंज अलर्ट...

नई दिल्ली : देश में गर्मी रोज नए-नए रिकॉर्ड बना रही है। चिलचिलाती धूप से लोगों हाल बेहाल है। वे अपने रोजमर्रा के कामों के लिए भी घर से निकलने की लिए कतरा रहे है। वहीं मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि यदि तापमान में यही तेजी बरकरार रही तो आने वाले दिनों में उत्तर पश्चिम भारत के कुछ राज्यों में पारा 47 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने गुरुवार को राजस्थान (Rajasthan), दिल्ली (Delhi), हरियाणा (Haryana), उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) और ओडिशा (Odisha) सहित उत्तर पश्चिम भारत के 5 राज्यों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।


आईएमडी (IMD) के वैज्ञानिक आरके जेनामणि ने बताया कि बुधवार को देश के कुछ हिस्सों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के ऊपर दर्ज किया गया। उन्होंने कहा कि इसे देखते हुए हमने राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और ओडिशा के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
जेनामणि ने आगे कहा कि मई के पहले हफ्ते के दौरान पश्चिमी विक्षोभ और बारिश की संभावना बढ़ सकती है। एक सुझाव में कहा गया कि ताजा पश्चिमी विक्षोभ के चलते 2 मई से उत्तर पश्चिम भारत के प्रभावित होने की संभावना है। आईएमडी ने कहा कि 2 से 4 मई के दौरान पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में बिजली के साथ हल्की बारिश की संभावना है।


वहीं आईएमडी ने अगले 5 दिनों के दौरान उत्तर पश्चिम और मध्य भारत में, साथ ही अगले 3 दिनों के दौरान पूर्वी भारत में हीटवेव की स्थिति की जानकारी दी है। फ़िलहाल तो लोगों को गर्मी से राहत मिलने के आसार कम ही नजर आ रहे है।
 

बस स्टैंड पर खड़ी तीन बसों में लगी आग, कंडक्टर की  हुई मौत....

बस स्टैंड पर खड़ी तीन बसों में लगी आग, कंडक्टर की हुई मौत....

चंडीगढ़ : पंजाब के बठिंडा के एक बस स्टैंड पर बीती रात भीषण आग लग गई। यहां तीन बसों के जल जाने से एक बस कंडक्टर की मौत हो गई। घटना स्थल पर मौजूद धनौला पुलिस स्टेशन के स्टेशन हाउस ऑफिसर दर्पण अहलूवालिया ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि आग की चपेट में आकर तीन बसें जलकर खाक हो गईं। इस घटना में एक कंडक्टर की मौत हो गई।

पुलिस हर एंगल से मामले की जांच में जुट गई है। इस बात का भी पता लगाया जा रहा है कि कहीं इसमें किसी बाहरी शख्स का तो हाथ नहीं है। शुरुआती जांच में सामन आया है कि दो बसें जैसे ही स्टैंड पर आकर रूकीं तो तुरंत आग लग गई। इसकी चपेट में एक और बस आ गई। जो कंडक्टर बस में बैठा था, उसकी जिंदा जलकर मौत हो गई।

लुधियाना में आग लगने से एक ही परिवार के 7 लोगों की मौत
कुछ दिनों पहले पंजाब के लुधियाना में बिहार के रहने वाले एक ही परिवार के 7 लोगों की मौत हो गई थी। यह परिवार लुधियाना में रहकर मजदूरी करता था। सुबह के वक्त उनकी झोपड़ी में आग लग गई और इसके चलते सभी की जिंदा जलकर मौत हो गई।

लुधियाना ईस्ट के असिस्टेंट पुलिस कमिश्नर सुरिंदर सिंह ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि ये सभी लोग प्रवासी मजदूर थे और सुबह जब अपनी झोपड़ी में सो रहे थे, उसी वक्त आग लग गई। इसके चलते बच निकलने का मौका नहीं मिला और उनकी जिंदा जलने से दर्दनाक मौत हो गई।
 

कांग्रेस ने पेट्रोल-डीजल पर वैट घटाने की अपील को लेकर प्रधानमंत्री पर निशाना साधा....

कांग्रेस ने पेट्रोल-डीजल पर वैट घटाने की अपील को लेकर प्रधानमंत्री पर निशाना साधा....

नई दिल्ली : कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विपक्ष शासित राज्यों से पेट्रोलियम उत्पादों पर वैट कम करने की अपील को लेकर उन पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि उनका संघवाद सहकारी नहीं, बल्कि अवरोध पैदा करने वाला है। पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट किया, ईंधन की अत्यधिक कीमतों के लिए राज्यों को जिम्मेदार ठहराइये ! कोयले की कमी के लिए राज्यों को जिम्मेदार ठहराइये ! ऑक्सीजन की कमी के लिए राज्यों को जिम्मेदार ठहराइये ! ईंधन पर लगने वाले कर का 68 प्रतिशत हिस्सा केंद्र लेता है। इसके बावजूद प्रधानमंत्री अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ते हैं।

उन्होंने आरोप लगाया, मोदी का संघवाद सहकारी नहीं है। यह प्रतिरोधी है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने दावा किया कि जिस दिन प्रधानमंत्री ने राज्यों की आलोचना की, उसी दिन वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने जीएसटी क्षतिपूर्ति के बारे में सूचना देकर उन्हें ‘शर्मिंदा’ कर दिया। उल्लेखनीय है कि वित्त मंत्रालय ने बुधवार को कहा कि केंद्र ने 31, मार्च 2022 को समाप्त वित्त वर्ष के लिए राज्यों को आठ महीने का जीएसटी क्षतिपूर्ति बकाया पहले ही जारी कर दिया है।

मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि सरकार ने आठ महीने का जीएसटी क्षतिपूर्ति बकाया जारी कर दिया है और उपकर कोष में अपर्याप्त राशि होने के कारण 78,704 करोड़ रुपये लंबित हैं। चिदंबरम ने ट्वीट किया, राज्यों को जीएसटी का और बकाया चाहिए। राज्य जिस बकाया राशि का दावा कर रहे हैं, अगर उसे जोड़ दिया जाए तो कुल राशि कहीं अधिक होती है। ‘कंट्रोलर ऑफ गर्वनमेंट अकाउंट्स’ (सीजीए) इसे प्रमाणित कर सकता है कि सही राशि क्या है। कांग्रेस ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर कहा, तेल की कीमतों में खेल करके मोदी सरकार 26 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा वसूली कर चुकी है। फिर भी राज्यों पर दबाव डाला जा रहा है। ऐसा क्यों? 

भीषण सड़क हादसा : बस ने बाइक सवार युवक को मरी टक्कर, हुई 2 युवकों की मौत:

भीषण सड़क हादसा : बस ने बाइक सवार युवक को मरी टक्कर, हुई 2 युवकों की मौत:

टोंक : निवाई के बिचपड़ी निवासी के सदर थाना क्षेत्र से सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है जहाँ इलाके के दो युवक गुरुवार को जयपुर जिले चाकसू में सड़क हादसे में घायल हो गए थे। दोनों ही युवकों का एसएमएस अस्पताल में इलाज चल रहा था। लेकिन आज दोनों युवकों की इलाज के दौरान म्रत्यु हो गई।


मृतक हीरा लाल लोधा के बड़े भाई कन्हैयालाल ने बताया कि हीरा लाल (40) पुत्र शिवराम लोधा और राजेश (35) पुत्र बुद्धराम लोधा सरसों की तूड़ी का कारोबार करते थे। दोनों बाइक से चाकसू जा रहे थे। इस दौरान गरुड़वासी रोड के पास घुमाव पर एक बस ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए थे जिनकों इलाज के लिए चाकसू के सरकारी अस्पताल में पहुंचाया गया। इसके बाद दोनों को जयपुर के एसएमएस अस्पताल रेफर कर दिया गया।


अस्पताल में इलाज के दौरान डॉक्टर्स ने राजेश को उसी समय मृत घोषित कर दिया। जबकि हीरालाल की इलाज के दौरान गुरुवार शाम को मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है। पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए जाएंगे। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।


राजेश पर थी पूरी घर की जिम्मेदारी
हादसे में जिस राजेश की मौत हुई है वह 6 भाई-बहिन थे। राजेश की मौत से परिवार सदमे में है। राजेश के एक 4 साल का लड़का और एक 7 साल की लड़की है।

मृतक हीरालाल के बेटे की पहले ही हो चुकी है मौत
मृतक हीरा लाल के दो बेटे थे। जिनमें से बड़े बेटे की पिछले साल ही सड़क दुर्घटना मै मौत हो गई थी।अब हीरा लाल की भी मौत हो जाने से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिवार गहरे सदमे में है।

 

50 फीट गहरे कुएं में जा गिरी कार, शिक्षक और उनके दो बेटों की हुई मौत....

50 फीट गहरे कुएं में जा गिरी कार, शिक्षक और उनके दो बेटों की हुई मौत....

सागर : सागर में देर रात गुरुवार को एक कार कुएं में गिरने की दर्दनाक घटना सामने आ रही है। उसमें सवार शिक्षक और उनके दो बेटों की डूबने से मौत हो गई। घटना रात 9.45 बजे का है। शिक्षक अपने दोनों बेटों को कार में घुमाने के बाद घर लौट रहे थे। घर के पास जैसे ही कार को रिवर्स किया, पीछे 50 फीट गहरे कुएं में जा गिरी। कुएं में करीब 10 फीट पानी है। पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद तीनों के शव बाहर निकाले जा सके। मोतीनगर पुलिस हादसे का सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।


मुंडीटोरी इलाके में रेलवे ट्रैक के पास गोविंदनगर कॉलोनी में 40 वर्षीय शिक्षक हिमांशु तिवारी का परिवार रहता है। शिकारपुर माध्यमिक शाला में पदस्थ हिमांशु गुरुवार की रात बेटे नित्यांशु (14) उर्फ बिट्टू तिवारी और धनंजय (10) उर्फ ध्रुव तिवारी को कार से घुमाने निकले थे। घर के सामने ही कुछ दूरी पर कुआं है।

 

वापस आए तो कार घर खड़ी करने के लिए रिवर्स कर रहे थे, तभी अचानक कार की स्पीड बढ़ गई और पीछे की तरफ कुएं में जा गिरी। पत्नी मणिप्रभा घर के अंदर थी। कुएं में कुछ गिरने की आवाज सुनकर लोगों ने उसमें झांका तो कार का हिस्सा दिखाई दिया। इससे अफरा-तफरी मच गई और कॉलोनी के लोग जमा हो गए।

डायल-100 और मोतीनगर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने रेस्क्यू शुरू किया। क्रेन मंगाई गई। इससे कार को बाहर निकाला गया। जिसके अंदर हिमांशु का शव देख चीख-पुकार मच गई। दोनों बच्चे कार से बाहर कुएं के अंदर मिले। पहले छोटे बेटे ध्रुव का शव निकाला। कुछ देर बाद कांटा डालकर बड़े बेटे बिट्टू का शव खोजा गया। देर रात तक पत्नी मणिप्रभा को पति और बच्चों की मौत की खबर नहीं दी गई थी। उन्हें बताया गया था कि तीनों का इलाज चल रहा है।

दिव्यांग पुत्र को घुमाने खरीदी थी कार
हिमांशु का बड़ा बेटा बिट्टू जन्म से ही दिव्यांग था। उसे घुमाने के लिए पिता ने कार खरीदी थी। हिमांशु रात में भोजन के बाद रोज घर के सामने वाले मैदान में दोनों बच्चों को कार से घुमाते थे। कई बार पड़ोसियों के बच्चे भी कार में घूमने जाते थे। गुरुवार की रात सिर्फ दोनों बेटे ही कार में थे। कार ऑटोमैटिक थी।

 

रेस्क्यू ऑपरेशन हादसे के करीब पौन घंटे बाद रात 10.30 बजे शुरू हुआ। रात 11 बजे कार और तिवारी को कुएं से निकाला गया। तिवारी को जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद बच्चों को कुएं से निकाला।
कुएं की नहीं है मुंडेर


घटनाक्रम के बाद क्षेत्रवासियों में मातम के साथ आक्रोश है। जिस कुएं में कार गिरी उसमें मुंडेर नहीं है। कुआं करीब 80 फीट चौड़ा और 50 फीट गहरा है। हादसे से गुस्साए परिजन और रिश्तेदारों ने कुआं मालिक को घटना का जिम्मेदार ठहरा रहे थे। पत्नी मणिप्रभा और परिजन का आरोप है कि कई बार बाउंड्री बनाने के लिए कहा गया, लेकिन अनदेखी की गई। मौके पर पहुंचे मोतीनगर थाना प्रभारी नवल आर्य ने बताया कि कार कुएं में गिरने से पिता और दोनों बेटों की मौत हो गई। पूरे मामले की जांच की जाएगी।
 

गर्मी का सितम : देश के इन राज्यों में पारा 45 डिग्री के पार, टूट सकता है 64 साल का रिकॉर्ड..

गर्मी का सितम : देश के इन राज्यों में पारा 45 डिग्री के पार, टूट सकता है 64 साल का रिकॉर्ड..

नई दिल्ली : देश में भीषण गर्मी का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है। भारत के करीब 70 फीसदी हिस्से में भीषण गर्मी का कहर जारी है। इसकी चपेट में देश की करीब 80 फीसदी आबादी है। बुधवार को देश के 33 शहरों में तापमान 44 डिग्री को पार कर गया। इनमें सात शहरों में तो तापमान 45 डिग्री से भी ज्यादा रहा। मौसम विभाग का अनुमान है कि राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात, बिहार, झारखंड में अप्रैल के बचे तीन दिनों में तापमान लगातार बढ़ेगा।


आने वाले दो दिन यानी 29 और 30 अप्रैल को भयंकर लू चलेगी। एक मई रविवार को संभवत: गर्मी का पीक रहेगा। रविवार को इन राज्यों के कई इलाकों में तापमान 47-48 डिग्री तक दर्ज हो सकता है। हालांकि 2 मई से तापमान कम होने की उम्मीद है।


उत्तर प्रदेश में मौसम तेजी से करवट ले रहा है। अप्रैल के आखिरी हफ्ते में गर्मी अपने चरम पर पहुंचती हुई दिखाई दे रही है। बुधवार को प्रदेश में सबसे ज्यादा गर्म झांसी शहर रहा। यहां का अधिकतम तापमान 45.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने लखनऊ समेत पूरे प्रदेश के लिए भीषण गर्मी का अलर्ट जारी किया है। लखनऊ समेत अन्य जिलों में अगले तीन दिन यानी शनिवार तक भीषण गर्मी पड़ेगी। इस दौरान 60 की स्पीड से गर्म हवाएं भी चलेंगीं।


भीषण गर्मी का प्रकोप गंगा पर भी पड़ने लगा है। गंगा में नरौरा डैम से छोड़े जाने वाले पानी से गंगा में जलस्तर अच्छा बना रहता है, मगर तापमान बढ़ने के साथ ही नरौरा डैम से बीते 15 दिनों में पानी का डिस्चार्ज बेहद कम 12,010 क्यूसेक तक ही रह गया है। बीते 5 साल में पहली बार ऐसा हुआ कि अप्रैल में गंगा इतनी ज्यादा सूख गई है।


मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को देश में सबसे अधिक तापमान मध्य प्रदेश के राजगढ़ में 45.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। बुधवार को दुनिया के 14 शहरों में पारा 45 डिग्री से ज्यादा रहा। इनमें 14 शहर भारत और पाकिस्तान के हैं। दुनिया में सबसे ज्यादा दिन का तापमान स्वाजीलैंड के साइटकी में 57.4 डिग्री दर्ज किया गया।
 

घर के सामने बेटी-पत्नी को गोली मरकर पति ने की खुदकुशी, सामने आई यह वजह...

घर के सामने बेटी-पत्नी को गोली मरकर पति ने की खुदकुशी, सामने आई यह वजह...

पटना :बिहार की राजधानी पटना में गुरुवार को दिनदहाड़े एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और बेटी की गोली मारकर हत्या कर दी है। इसके बाद उसने खुद को भी गोली से उड़ा लिया। मामला गर्दनीबाग थाना क्षेत्र के पुलिस कॉलोनी का है।


मृतकों की पहचान राजीव कुमार (40), उसकी पत्नी प्रियंका भारती (33) और बेटी संस्कृति भारती उर्फ सारा (14) के रूप में हुई है। प्रियंका राजीव की दूसरी पत्नी थीं। पहली पत्नी प्रिया भारती की मौत के बाद राजीव ने अपनी साली प्रियंका से शादी कर ली थी। राजीव की बेटी संस्कृति पहली पत्नी की संतान थी। प्रियंका राज्य सचिवालय में स्वास्थ्य विभाग में क्लर्क थीं। वहीं, राजीव छोटा व्यवसाय करता था। हत्या और खुदकुशी का कारण अब तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। मौके से सात एमएम बोर के तीन खोखे व घटना में प्रयुक्त पिस्तौल बरामद की गई है। पुलिस राजीव की सास शशि प्रभा से पूछताछ कर रही है।


शशि प्रभा के मुताबिक, उनकी बड़ी बेटी प्रिया भारती की शादी 2007 में बेगूसराय के बलिया थानांतर्गत भगतपुर गांव निवासी राजीव से हुई थी। एक साल बाद प्रिया ने संस्कृति को जन्म दिया, लेकिन प्रसव के दौरान ही उनकी मौत हो गई। कुछ दिनों बाद प्रिया के पिता विजय प्रसाद नारायण सिंह का भी निधन हो गया। वे सचिवालय सहायक थे। उनकी जगह छोटी बेटी प्रियंका को अनुकंपा पर नौकरी मिली। सरकारी नौकरी मिलने के बाद राजीव ने शादी का प्रस्ताव रखा।

रिश्तेदारों की रजामंदी से प्रियंका और राजीव की शादी करा दी गई। वहीं, पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, राजीव और प्रियंका का तलाक हो चुका था। संस्कृति अपनी मौसी के साथ ही रहना चाहती थी। इस मामले की जांच में सामने आया कि हत्या और आत्महत्या को अंजाम देने वाला राजीव दूसरी पत्नी से भी तलाक के बाद अपनी बेटी (पहली पत्नी से जन्मी थी) को अपने साथ रखना चाहता था, लेकिन बेटी उसकी तलाकशुदा पत्नी के साथ रह रही थी। इसको लेकर वह परेशान था। संभवत: इसी वजह से उसने पटना के अनीसाबाद क्षेत्र की पुलिस कॉलोनी में हत्या और आत्महत्या की वारदात को अंजाम दिया। अब तक की जानकारी में हत्या के पीछे की जो वजह सामने आई है, वह दरअसल पारिवारिक कलह और राजीव की अपनी बेटी को अपने पास रखने की जिद थी। पटना एसएसपी मानव जीत सिंह के मुताबिक, गुरुवार दोपहर राजीव ने इस वारदात को अंजाम दिया।


बताया गया कि बीते मंगलवार की शाम प्रियंका अपनी मां व बहन की बेटी सारा के साथ अपने गांव बेगूसराय के बीहट में शादी समारोह में शरीक होने गई थी। वहां से गुरुवार दोपहर में लौटी। मां और सारा के साथ ऑटो से पुलिस कॉलोनी मोड़ पर उतरकर पैदल किराए के मकान में जा रही थीं। जबकि राजीव रिटायर आईजी के मकान के पास सड़क पर पिस्टल लोड कर प्रियंका की राह देख रहा था। गली में मुड़ते ही घात लगाकर टहल रहे राजीव तेजी से चलते हुए उनके करीब आया और बेटी सारा की ओर बढ़ा। कोई कुछ समझ पाता, इस बीच पिता राजीव ने बेटी सारा के सिर में पिस्टल सटा कर गोली मार दी। इसके बाद साली प्रियंका की कनपटी में गोली मार दी, जबकि सास को धमका कर छोड़ दिया और खुद अपने सिर में गोली मार कर आत्महत्या कर ली। पुलिस इस बिंदु पर भी जांच कर रही है कि आखिर राजीव के पास पिस्तौल और गोलियां कहां से आईं, जिससे उसने इस पूरे घटना को अंजाम दिया।
 

थाई एयरवेज के विमान का टायर फटा, 150 लोग बाल-बाल बचे

थाई एयरवेज के विमान का टायर फटा, 150 लोग बाल-बाल बचे

बेंगलुरु : थाई एयरवेज की एक फ्लाइट में सवार 150 यात्री और चालक दल के सदस्य बेंगलुरू के केम्पेगौड़ा अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे (केआईएएल) पर उतरने से पहले बाल-बाल बच गए, क्योंकि फ्लाइट का उतरने से पहले टायर फट गया था। ये घटना बीती रात की है और बुधवार शाम को एयरलाइंस की एक तकनीकी टीम स्पेयर व्हील लेकर पहुंची।

हवाई अड्डे के सूत्रों ने पुष्टि की है कि विमान गुरुवार को बेंगलुरु से बैंकॉक के लिए उड़ान भरेगा। 256 सीटों वाली उड़ान टीजी 325, बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर विमान ने बैंकॉक से उड़ान भरी थी और बेंगलुरु में बीती रात 11.32 बजे उतरी थी। सूत्रों ने बताया कि टायर फटने के बावजूद विमान सुरक्षित रूप से लैंड कर गया।

विशेषज्ञों ने कहा है कि विमान का टायर उड़ान के दौरान ही हवा में फटा, जिसका पता पायलटों को चल गया था। बेंगलुरु हवाई अड्डे के अधिकारियों का कहना है कि यात्रियों और चालक दल के सदस्यों का बच जाना किसी चमत्कार से कम नहीं है।

लोगों के विमान से उतारने के बाद इसे निरीक्षण के लिए ले जाया गया। सूत्र बताते हैं कि विमान को बुधवार को बेंगलुरु से बैंकॉक के लिए उड़ान भरनी थी लेकिन घटना के बाद यात्रा रद्द कर दी गई।
 

साली से भी दूसरी शादी नहीं आई रास, पत्नी और बेटी का कत्ल कर युवक ने खुद को गोली से उड़ाया

साली से भी दूसरी शादी नहीं आई रास, पत्नी और बेटी का कत्ल कर युवक ने खुद को गोली से उड़ाया

पटना : यहां गर्दनीबाग में एक व्यक्ति ने पत्नी और बेटी की गोली मारकर हत्या कर दी।?वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने खुदकुशी कर दी। मृतक का नाम राजीव है। राजीव मूलत: बेगूसराय जिले का रहनेवाला था। बताया गया है कि राजीव की पत्नी और बेटी एक शादी समारोह में भाग लेकर लौट रही थी। घर पहुंचने से पहले गली की सड़क पर पत्नी और बेटी पर गोलियां बरसाकर राजीव ने खुद की भी जान ले ली। राजीव रिटायर आईजी जेएन शर्मा के मकान में किराए पर रहता था। राजीव की पहली पत्नी की मौत हो चुकी है।

घटना की सूचना मिलते ही पटना एसएसपी समेत पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच में जुट गई है। पटना के एसएसपी मानवजीत सिंह ढिल्लों ने बताया कि दोपहर 12.40 बजे पुलिस को इस वारदात की खबर मिली। गोली मारने वाले शख्स का नाम राजीव कुमार है। राजीव की पहली पत्नी की मौत हो गई थी। उसने इसके बाद अपनी साली शशिप्रभा से शादी की थी।

पुलिस अधिकारी ने बताया राजीव की पहली पत्नी से संस्कृति नाम की एक बेटी भी है। दूसरी पत्नी यानि साली ने भी राजीव को तलाक दे दिया था। उधर बेटी भी राजीव के साथ नहीं रहना चाहती थी। इसी को लेकर राजीव बेहद परेशान था। पुलिस के मुताबिक, घरेलू विवाद में ही राजीव ने वारदात को अंजाम दिया।

 

2 करोड़ से अधिक कीमत का मादक पदार्थ जब्त, 4 लोग हुए गिरफ्तार

2 करोड़ से अधिक कीमत का मादक पदार्थ जब्त, 4 लोग हुए गिरफ्तार

कोलकाता : पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है और उनके कब्जे से 2.1 करोड़ रुपये कीमत का मादक पदार्थ (ब्राउन शुगर) जब्त किया गया है। पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार न्यू जलपाईगुड़ी थाना क्षेत्र के पोरझार में गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए बीती रात चार लोगों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें से दो मुर्शिदाबाद और दो नदिया जिले के रहने वाले थे।

पुलिस ने उनके कब्जे से एक किलो मादक पदार्थ (ब्राउन शुगर) जब्त किया है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए लोग मादक पदार्थों के एक तस्कर गिरोह का हिस्सा थे और उत्तरी बंगाल के विभिन्न हिस्सों में मादक पदार्थों की खेप पहुंचाने का काम करते थे।