सागर : मालथौन के एक आदिवासी वृद्ध की लाठियों से पीटकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। मृतक की पत्नी के साथ भी बेहरमी से मारपीट की गई। थाना पुलिस चौकी बेसरा अंतर्गत नद किनारे टपरे में रहने वाले 60 वर्षीय सोमत आदिवासी की दो दिन पहले कुछ लोगों से जंगल में ईंट-भट्टे के लिए लकड़ी ले जाने को लेकर कहा सुनी हो गई थी। रविवार रात करीब सोमत और उसकी पत्नी अनूप पर लाठियों से हमला कर दिया, जिससे सोमत की मौत हो गई।
नई दिल्ली : सफर के दौरान अधिक समान ले जाना रेल यात्रियों को महंगा पड़ सकता है। रेलवे ने चेतावनी जारी करते हुए सामान अधिक होने पर पार्सल कार्यालय से लगेज बुक कराने की सलाह दी। दरअसल देश में लंबी दूरी की यात्रा के लिए रेलवे हमेशा से लोगों की एक खास पसंद रहा है क्योंकि फ्लाइट के मुकाबले यात्री ट्रेन में सफर के दौरान अधिक सामान लेकर यात्रा कर सकते हैं। हालांकि ट्रेन से भी सफर के दौरान सामान ले जाने को लेकर एक सीमा तय है लेकिन बाबजूद इसके कई यात्री बहुत अधिक सामान लेकर ट्रेन में सफर करते हैं,
जिससे अन्य यात्रियों को भी असुविधा होती है यही वजह है कि रेलवे ने ऐसे यात्रियों के लिए लगेज बुक करने की सलाह दी है। रेल मंत्रालय ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर लोगों से सफर के दौरान जरूरत से अधिक सामान लेकर सफर न करने की सलाह दी है। मंत्रालय ने कहा, अगर सामान होगा ज्यादा, तो सफर का आनंद होगा आधा! अधिक सामान ले कर रेल यात्रा ना करें। सामान अधिक होने पर पार्सल कार्यालय जा कर लगेज बुक कराएं। रेलवे के नियमों के मुताबिक, यात्री ट्रेन के सफर के दौरान 40 से 70 किलोग्राम तक ही सामान लेकर यात्रा तक सकते हैं। अगर कोई इससे अधिक सामान लेकर यात्रा करता है, तो उसे अलग से किराया देना होगा। दरअसल रेलवे के कोच के हिसाब से सामान का वजन अलग निर्धारित है। रेलवे के अनुसार, यात्री स्लीपर क्लास में अपने साथ 40 किलोग्राम तक सामान ले जा सकते हैं। वहीं एसी टू टीयर तक 50 किलो सामान ले जाने की छूट है। जबकि फस्र्ट क्लास एसी में 70 किलो तक सामान यात्री ले जा सकते हैं।
गौरतलब है कि निश्चित सीमा से अधिक सामान होने पर यात्रियों से रेलवे अतिरिक्त शुल्क वसूल सकता है। इसके साथ ही रेल यात्रा के दौरान स्टोप, गैस सिलेंडर, किसी तरह का ज्वलनशील कैमिकल, पटाखे, तेजाब, बदबुदार वस्तुएं, चमड़ा या गीली खाल, पैकेजों में लाए जाने तेल, ग्रीस, घी, ऐसी वस्तुएं जिनके टूटने या टपकने से वस्तुओं या यात्रियों को क्षति पहुंच सकती है। रेल यात्रा के दौरान प्रतिबंधित वस्तुएं ले जाना भी अपराध है। यदि यात्री इन प्रतिबंधित वस्तुओं में किसी तरह की वस्तु यात्रा के दौरान साथ लेकर जा रहे हैं तो रेलवे एक्ट की धारा 164 के तहत कार्रवाई की जा सकती है।
ऐसे में रेलवे यात्रियों को पार्सल सुविधा उपल्ब्ध करता है। इसके तहत यात्री सामान का किराया भरकर बिना किसी परेशानी के सफर का आनंद उठा सकते हैं।
काठमांडू : नेपाल विमान हादसे के साथ ही एक भारतीय दंपती के मिलन का भी अंत हो गया। महाराष्ट्र में अशोक त्रिपाठी और ठाणे निवासी उनकी पत्नी अलग-अलग रह रहे थे। वे नेपाल यात्रा के लिए साथ जाने को राजी हुए थे। हम इस यात्रा को पुर्नमिलन भी कह सकते हैं, लेकिन कौन जानता था कि यह पुर्नमिलन उनके लिए अंतिम सफर साबित होगा। वे अपने बेटे और बेटी के साथ नेपाल घुमने जा रहे थे।
भारतीय दंपती के इस त्रासदीपूर्ण अंत से उनके चाहने वालों में शोक की लहर दौड़ गई है। ठाणे के कपूरबाड़ी पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया कि, अशोक कुमार त्रिपाठी (54) ओडिशा में एक कंपनी चलाते थे, और उनकी पत्नी वैभवी बांदेकर त्रिपाठी (51) मुंबई स्थित बीकेसी में एक कंपनी में काम करती थीं। दोनों कोर्ट से आदेश लेकर अलग-अलग रह रहे थे। वैभवी, उनका बेटा धनुष, बेटी रितिका महाराष्ट्र के ठाणे के बालकम इलाके के रुस्तमजी में एथेना अपार्टमेंट में रहते थे।
परिवार में अब केवल वैभवी की 80 वर्षीय मां ही बची हैं, जो स्वास्थ्य खराब होने के चलते आक्सीजन सपोर्ट पर हैं। उन्हें घटना के बारे में अभी कुछ नहीं बताया गया है। वृद्धा की सबसे छोटी बेटी उनका देखभाल करती है।
नेपाल विमान हादसे में चार भारतीय, जर्मनी के दो और 13 नेपाली नागरिक सवार थे। इसके अलावा तीन क्रू मेंबर भी थे। सभी की दुर्घटना में मौत हो गई। नेपाल विमान हादसे के साथ ही रविवार को इस दंपती के मिलन का भी अंत हो गया।
नई दिल्ली : प्रसिद्ध पंजाबी सिंगर सिद्धू मुसेवाला की क्रूर हत्या से सभी देशवासी को एक गहरा झटका है। घटना के बाद से लोग अभी भी सदमे में हैं। वहीं इस बीच मशहूर गायक मीका सिंह की सुरक्षा जोधपुर में बढ़ा दी गई है। दरअसल, मीका इन दिनों अपने रियलिटी शो के लिए जोधपुर में है। इस दौरान, जोधपुर पुलिस आयुक्त ने मीका की सुरक्षा को लेकर कोई कसर बाकि नहीं छोड़ी है।
पुलिस होटल में हुई तैनात :
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, होटल के बाहर काफी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है, जहां मीका रुके हैं। वहीं जानकारी के मुताबिक होटल के अंदर भी कुछ पुलिस अधिकारियों की तैनाती की गई है। इस बारे में, डीसीपी भुवन भूषण का कहना है कि पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद मीका सिंह की सुरक्षा बढ़ गई है। हालांकि, उन्हें कोई इनपुट नहीं दिया गया था, लेकिन फिर भी एतिहात बरतते हुए पुलिस को उनकी सुरक्षा के लिए तैनात है।
मीका सिंह ने की थी सिद्धू मूसेवाला की हत्या की निंदा :
गौरतलब है कि मीका सिंह और सिद्धू मूसेवाला बेहद करीबी दोस्त थे। अपने करीबी दोस्त और सिंगर की इस तरह हत्या किये जाने से मीका काफी परेशान और लगातार सोशल मीडिया पर इस घटना की निंदा कर रहे हैं। मीका ने अपने एक ट्वीट में कहा कि हत्या करने के बाद सोशल मीडिया पर इसका बखान करने वालों को क्यों पकड़ा नहीं जाता? इस तरह के पेजेज को बैन क्यों नहीं कर दिया जाता? इसके अलावा एक अन्य ट्वीट में मीका सिंह ने कहा था कि उन्हें पहले पंजाबी होने पर गर्व महसूस होता था लेकिन अब उन्हें शर्म आती है। जिस तरह से पंजाब में ही पंजाबियों ने सिद्धू मूसेवाला का कत्ल किया उसे मीका ने शर्मनाक बताया।
उत्तरप्रदेश : गौतमबुद्ध नगर के नाऐडा शहर से एक खबर निकल कर सामने आ रही है। जहाँ आनलाइन बुकिंग के माध्यम से देह व्यापार करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया गया है। मानव तस्करी रोधी इकाई (एएचटीयू) और थाना सेक्टर-58 पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को बिशनपुरा गांव के पास से गिरफ्तार किया है।इनके कब्जे से देह व्यापार में प्रयोग होने वाली दो कार, दो मोबाइल फोन और नौ हजार रुपये नकद बरामद हुए हैं।
अपर पुलिस उपायुक्त (जोन प्रथम) रणविजय सिंह ने बताया कि गिरफ्तार लोगो की पहचान मुरादाबाद निवासी भुनेश कुमार और मुज्जफरनगर निवासी मोहम्मद रजाउल्ला के रूप में हुई है। दोनों वर्तमान में दिल्ली में रहकर गिरोह को संचालित कर रहे थे। मौके से दो युवतियां भी मिली हैं, पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही हैं। उन्होने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि शहर में कई ऐसे गिरोह हैं, जो आनलाइन बुकिंग कर देह व्यापार करते हैं।
सूचना के बाद एएचटीयू और पुलिस की टीम ने खाका तैयार किया और फर्जी ग्राहक बन आरोपियों से संपर्क किया। दिए गए पते पर पहुंचते ही दोनों आरोपियों को दबोच लिया गया। आरोपी गरीब युवतियों को कमाई का प्रलोभन देकर अपने जाल में फंसाते थे और उनसे देह व्यापार कराते थे। इसमें जो पैसा मिलता था उसका बड़ा हिस्सा बतौर कमीशन आरोपी ले लेते थे।
गिरोह में कई अन्य लोगों के शामिल होने की जानकारी मिली है। आरोपियों ने बताया कि गिरोह के सदस्य गूगल साइट और व्हाट्सऐप नंबर के माध्यम से लोगों से संपर्क करते थे और सौदा तय होने के बाद युवतियों को दिए गए पते पर भेजते थे। आरोपियों से पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी युवतियों को ग्राहक द्वारा प्रदान किए पते पर खुद लेकर जाते थे और आसपास ही मौजूद रहते थे। सौदा तय करने के लिए आरोपितों ने ग्राहकों का एक ग्रुप भी बना रखा था।
कार के अलावा बाइक से भी युवतियों को पते पर भेजा जाता था। मौके पर मिली एक युवती बुलंदशहर और दूसरी गाजियाबाद की है। युवतियों ने बताया कि इस समय दोनों पति से अलग रह रही हैं और पैसे के प्रलोभन में आकर इस धंधे में लिप्त हो गईं। अपर उपायुक्त ने बताया कि पूछताछ में सामने आया है कि दिल्ली और नोएडा सहित अन्य जिलों की छात्राओं को भी पैसे का प्रलोभन देकर गिरोह के लोग देह व्यापार में शामिल होने के लिए कहते थे। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि इन बदमाशों ने कितनी छात्राओं को अब तक अपने जाल में फंसाया है।
नई दिल्ली : पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के आरोपी जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की याचिका पर विचार करने से कोर्ट ने इनकार कर दिया। उसने आवेदन में कहा कि राजनीतिक रंजिश के चलते उसे पंजाब पुलिस की ओर से फर्जी मुठभेड़ की आशंका है। आरोपी यहां महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण (एमसीओसी) अधिनियम के तहत किए गए अपराध के मुकदमे का सामना कर रहा है।
आवेदन में कहा गया है कि राज्य की कोई भी पुलिस उसके खिलाफ तिहाड़ जेल में उसके विरुद्ध लंबित किसी भी मामले की बिना उसकी शारीरिक हिरासत के जांच कर सकती है या वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए उसे किसी अन्य अदालत में पेश कर सकती है। बिश्नोई ने खुद के एनकाउंटर की आशंका जताते हुए अदालत से मांग की है कि जेल अधिकारियों को निर्देश दिए जाएं कि उसे पंजाब पुलिस को हिरासत में न दिया जाए।
विशेष न्यायाधीश प्रवीण सिंह ने कहा कि आरोपी के पास अदालत के समक्ष आवेदन दायर करने का कोई आधार नहीं है। आवेदन में तिहाड़ जेल अधिकारियों को निर्देश देने की मांग की गई थी कि बिश्नोई के खिलाफ पंजाब या किसी अन्य राज्य पुलिस के किसी भी पेशी वारंट के बारे में अदालत को पूर्व सूचना दी जाए और किसी अन्य राज्य की पुलिस को उसकी हिरासत न दी जाए।
कुलगाम : जम्मू-कश्मीर में एक बार फिर से आतंकियों की कायराना हरकत सामने आई है। आतंकियों ने कुलगाम जिले के गोपालपोरा इलाके में एक हाईस्कूल की हिंदू महिला शिक्षक पर आतंकियों ने हमला कर दिया। गोली लगने से महिला शिक्षक गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।
सूचना मिलते ही पुलिस और सुरक्षाबल के जवान मौके पर पहुंचे और इलाके की घेराबंदी कर दी गई है। आतंकी की तलाश की जा रही है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, कुलगाम के गोपालपोरा इलाके में मंगलवार को एक शिक्षिका पर आतंकियों ने गोलीबारी की। शिक्षिका की पहचान रजनी पत्नी राज कुमार के तौर पर हुई है। वह जम्मू संभाग के जिला सांबा की रहने वाली थी। पुलिस का कहना है कि इस जघन्य आतंकी अपराध में शामिल आतंकियों की जल्द ही पहचान कर उन्हें मार गिराया जाएगा।
उमर अब्दुल्ला ने शिक्षिका की हत्या पर जताया दुख, सरकार को घेरा
पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेशनल कांफ्रेंस नेता उमर अब्दुल्ला ने शिक्षिका की हत्या पर दुख जताया। उमर अब्दुल्ला ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, ‘बेहद दुखद है। निर्दोष नागरिकों पर किए गए हालिया हमलों की एक लंबी सूची में यह एक और टारगेट किलिंग है। निंदा और शोक के शब्द खोखले होते जा रहे हैं। सरकार से बस आश्वासन ही मिल रहा है कि वो स्थिति सामान्य होने तक चैन से नहीं बैठेंगे।’
बरेली : उत्तर प्रदेश के बरेली में भीषण सड़क हादसा हुआ हुआ है। इस हादसे में 7 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। मरने वालों में 3 महिलाएं और 4 पुरुष शामिल हैं। ये हादसा फतेहगंज के दिल्ली हाइवे पर यह दुर्घटना हुई है। मरने वाले सभी लोग एंबुलेंस में सवार थे। सीएम योगी ने दुर्घटना में लोगों की मौत पर दु:ख जताया है। अपनी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए सीएम ने अधिकारियों से मृतकों के परिवारीजनों की पूरी मदद करने और घायलों का समुचित इलाज कराने को कहा है
एंबुलेंस ड्राइवर को नींद आने की वजह से हादसा हुआ है। जानकारी के मुताबिक ड्राइवर को नींद की झपकी आने के बाद एंबुलेंस डिवाइडर पार करके दूसरी साइड में जा रही डीसीएम से टकरा गई। सभी मृतक पीलीभीत के बताए जा रहे हैं।मरने वाले सभी लोग एंबुलेंस सवार बताए जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक परिवार वाले मरीज को बीसलपुर से दिल्ली लेकर जा रहे थे तभी ये हादसा हो गया।
नई दिल्ली : राजधानी में सोमवार दोपहर बाद मौसम के तेजी से बदलने से पूरा जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। तेज आंधी और बारिश में नई दिल्ली समेत अनेक इलाकों में बड़ी संख्या में पेड़ गिर गए। विजय चौक समेत दूसरी चौराहों के ट्रैफिक बूथ उड़ गए। एलआईसी बिल्डिंग समेत दूसरी बहुमंजिला इमारतों से लगे विंडो एसी उखड़कर जमीन पर गिर पड़े। पेड़ गिरने व विंडो एसी गिरने से बड़ी संख्या में वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। दूसरी तरफ शाम का पीक आवर्स शुरू होने के बाद सड़कों पर आवाजाही बुरी तरह बाधित हुई। नई दिल्ली इलाके की सभी प्रमुख सड़कों पर जाम लगा। ट्रैफिक सामान्य करने में ट्रैफिक पुलिस के बारिश में पसीने छूट गए। वहीं, हवाई सेवाएं भी इससे प्रभावित हुई। आठ फ्लाइट को दूसरे एयरपोर्ट पर डायवर्ट करना पड़ा। जबकि 70 फ्लाइ देरी से चली। कई इलाकों में बिजली आपूर्ति व्यवस्था भी देर रात तक प्रभावित रही। उधर, पेड़ गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और तीन लोग घायल हैं, वहीं एक मकान का छज्जा गिरने से भी एक व्यक्ति की मौत हो गई।
पांच बजते-बजते दिल्ली 100 किमी प्रति घंटे की चाल से चल रही आंधी की चपेट में थी। साथ ही बारिश भी हो रही थी। इससे सड़क पर चलना मुश्किल हो रहा था। इसी दौरान मुख्य सड़कों समेत इनसे जुड़ी सड़कों पर भी एक के बाद एक पेड़ गिरने लगे। देखते ही देखते ज्यादातर सड़कें पेड़ों से अटी पड़ी रहीं। इससे आवाजाही बाधित हुई। सप्ताह के पहले कार्यदिवस की शाम का पीक आवर्स शुरू होने से सड़कों पर वाहनों की लंबी लग गई। पेड़ गिरे होने से उद्यान मार्ग समेत कई सड़कें दोनों तरफ से बंद हो गईं। इस दौरान नई दिल्ली इलाके का एक भी मार्ग ऐसा नहीं बचा जिस पर पांच से 10 पेड़ नहीं गिरे हो। इतना ही नहीं, मंत्रियों एवं सांसदों के बंगलों में भी पेड़ गिर गए। अकेले एनडीएमसी इलाके में 101 स्थानों पर पेड़ गिरने की शिकायत दर्ज कराई गई है। जबकि एमसीडी इलाके में 90 पेड़ गिरे।
नई दिल्ली इलाके में कई जगह वाहनों पर पेड़ गिर गए। इस दौरान वाहन क्षतिग्रस्त हो गए, वहीं सड़कों पर पेड़ गिरने से यातायात अवरूद्ध हो गया। गोल मार्केट के पास उद्यान मार्ग समेत कई मार्ग पूरी तरह बंद हो गए। इसके अलावा कुछ मार्गों पेड़ों के टहने भी टूट गए। आंधी इतनी तेज थी कि कनॉट प्लेस स्थित एलआईसी बिल्डिंग में लगे विंडो एसी भी उसे झेल नहीं सके। यहां कई एसी गिर गए, जबकि कुछ एसी लटक गए, वहीं विजय चौक पर यातायात पुलिस का बूथ भी गिर गया। इस बूथ पर यातायात चलाने के लिए बत्ती भी लगी हुई थी। लिहाजा यहां पर यातायात व्यवस्था चरमरा गई।
अधिकतर मार्गों पर यातायात अवरूद्ध हुआ
राजधानी में सोमवार की शाम आई तेज आंधी व बारिश में पेड़ गिरने पर अशोक रोड, फिरोजशाह रोड, रफी मार्ग, संसद मार्ग, जनपथ, केजी मार्ग, बाराखंबा रोड, सिकंदर रोड, सरदार पटेल मार्ग, शांति पथ, मंदिर मार्ग, पंत मार्ग, मिंटो रोड, जवाहर लाल नेहरू मार्ग, रिंग रोड, बाहरी रिंग रोड समेत करीब करीब सभी मार्गों पर यातायात जाम हो गया।
आठ विमान डायवर्ट, 70 रही डिले
मौसम खराब होने का असर विमान सेवाओं पर भी पड़ा। दोपहर बाद धूल भरी आंधी चलने के कारण आइजीआई एयरपोर्ट के आसपास दृश्यता कम हो गई। इससे आठ विमानों को डाइवर्ट करना पड़ा। वहीं, 70 से ज्यादा देरी से चलीं। एयरपोर्ट सूत्रों का कहना है कि विमानों को जयपुर, लखनऊ, चंडीगढ़, अहमदाबाद, देहरादून की ओर डाइवर्ट किया गया। दूसरी तरफ 40 फ्लाइट देरी से उड़ी और 30 फ्लाइट के आगमन में देरी हुई। इससे पहले रविवार को भी दिल्ली की ओर आ रहे छह विमानों को डाइवर्ट कर जयपुर व लखनऊ की ओर रुख करने को कहा गया।
एमसीएमसी को गिरे पेड़ उठाने में लगेगा एक सप्ताह
नई दिल्ली इलाके में सभी सड़कों पर बड़ी संख्या में गिरे पेड़ों को उठाने एवं काटने में एनडीएमसी को करीब एक सप्ताह लगेगा। दरअसल कोई भी ऐसी सड़क नहीं है जिस पर पेड़ नहीं गिर है। इसके अलावा कई सड़कों पर तो कई-कई पेड़ गिर गए है। बारिश एवं आधी में बड़े-बड़े पेड़ धराशाही हो गए।
बड़ी संख्या में वाहन क्षतिग्रस्त
मुख्य सड़कों समेत इससे जुड़ी सड़कों व बहुमंजिला इमारतों के आस-पास खड़े वाहन भी आंधी से अछूते नहीं रहे। पेड़ गिरने से बड़ी संख्या में वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। पेड़ गिरने से कई डीटीसी की बसों को भी नुकसान हुआ। पेड़ की चपेट में आने से कुछ कारें पूरी तरह टूट गई।
रुड़की : भगवानपुर-बाईपास पर एक ढाबे के पास बाइक और इनोवा कार की भिड़ंत में बाइक सवार महिला समेत दो लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल भिजवाया। जहां उपचार के दौरान एक की मौत हो गई। हरियाणा के गांव मंडार थाना जरनाला निवासी प्रदीप 45 अपनी माता के साथ बाईक से सवार होकर भगवानपुर बाईपास से हरिद्वार की ओर जा रहा था। जैसे ही वह भगवानपुर बाईपास पर एक ढाबे के पास पहुंचे तो सामने से आ रही एक इनोवा कार चालक ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे वह सड़क पर गिर गए। टक्कर लगने से प्रदीप गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को 108 की मदद से उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया।
जहां डॉक्टरों ने प्रदीप को मृत घोषित कर दिया और मृतक की माता का उपचार किया जा रहा है। ईमलीखेड़ा चौकी प्रभारी आमिर खान ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। कार को कब्जे में ले लिया गया। मृतक के परिजनों को सूचना दी गयी है तहरीर आने पर कार्रवाई की जाएगी।
नई दिल्ली : राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रविवार शाम को हुई हल्की बारिश के बाद लोगों को गर्मी से थोड़ा राहत मिली हुई है। सोमवार को भी दिल्ली-एनसीआर के कई हिस्सों में तेज आंधी के साथ झमाझम बारिश हुई है। पश्चिमी दिल्ली, उत्तर-पश्चिम, दक्षिण, दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के आसपास के क्षेत्रों में 30 से 50 किमी / घंटा की गति से तेज हवाएं चलने के साथ जोरदार बारिश हुई। सोमवार दोपहर के बाद मौसम विभाग ने दिल्ली- एनसीआर के कई क्षेत्रों के लिए भी बारिश का अलर्ट जारी किया था। मौसम विभाग के अनुसार हरियाणा के रोहतक, भिवानी, चरखी, दादरी, मटनहेल, झज्जर, फरुखनगर, कोसली, सोहाना, रेवाड़ी, पलवल, बावल, नूंह, औरंगाबाद, होडल में बारिश हुई। उत्तर प्रदेश के सिकंदर राव, हाथरस में भी गरज के साथ बारिश और तेज हवाएं चलने के साथ बारिश हुई है।
केरल, कर्नाटक और बंगाल की खाड़ी के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ेगा मानसून
वहीं, दूसरी ओर दक्षिण-पश्चिम मानसून ने 1 जून की अपनी सामान्य तारीख से तीन दिन पहले रविवार को केरल में दस्तक दिया है। मौसम विभाग ने कहा कि केरल में शनिवार से बारिश हो रही है और राज्य में अब तक 2.5 मिमी से अधिक बारिश हुई है। मानसून केरल और तमिलनाडु और बंगाल की खाड़ी के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ चुका है।
आइएमडी ने उत्तराखंड के लिए जारी किया येलो अलर्ट
इस बीच भारतीय विज्ञान मौसम विभाग (IMD) ने सोमवार को उत्तराखंड के विभिन्न जिलों में तेज हवाओं और गरज के साथ भारी बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम पूर्वानुमान एजेंसी ने कहा कि उत्तराखंड के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में आज और कल भारी बारिश होगी।
जम्मू और कश्मीर में होगी हल्की बारिश
मौसम विभाग ने सोमवार को जम्मू-कश्मीर में अगले 24 घंटों के दौरान हल्की बारिश के साथ आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना जताई है।
रतलाम : रतलाम जिले के एक थाना क्षेत्र अंतर्गत रिश्तो को तार-तार करने वाला रोचक मामला सामने आया है। जहां घर के ससुर और जेठ घर की बहू के साथ बलात्कार करने का मामला सामने आया है, वही फरियादी अपने पति की तीसरी पत्नी है।
जानकारी के अनुसार रिंगनोद थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम नेतावली निवासी एक महिला ने एसपी के समक्ष शिकायत दर्ज करते हुए बताया कि उसके घर में उसके ससुर हीरालाल और जेठ जगदीश शराब पीकर उसके साथ बलात्कार करते हैं, वहीं उक्त मामले का विरोध करने पर महिला का पति उसे धमकाते हुए कहता है कि किसी से न कहकर घर से निकालने की धमकी देता है।
महिला ने उक्त घटनाक्रम अपने माता-पिता को बताया जिसके बाद वह रिंगनोद थाने पहुंची, लेकिन थाने पर उक्त मामले की सुनवाई नहीं होने पर महिला रतलाम एसपी अभिषेक तिवारी के समक्ष पहुंच गई, जहां उसने अपने साथ हुए घटनाक्रम की जानकारी देते हुए एसपी से कार्रवाई की मांग की।
जानकारी के अनुसार महिला के पति नाथूलाल सूर्यवंशी का पूर्व में भी दो बार विवाह हो चुका है। पीडि़ता नाथूलाल की तीसरी पत्नी है। पीडि़ता का 5 वर्षीय बालक भी है।
नई दिल्ली : कांग्रेस नेता और सिंगर शुभदीप सिंह उर्फ सिद्धू मूसेवाला की रविवार को पंजाब के मानसा में गोली बरसाकर हत्या कर दी गई। कनाडा बेस्ड गैंगस्टर गोल्डी बराड़ और लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने इस हत्या की जिम्मेदारी ली है। इन गैंग का नाम सामने आने के बाद दिल्ली के नीरज बवाना गैंग की ओर से कथित तौर पर सिद्धू की हत्या का बदला लेने की धमकी दी गई है। फेसबुक पर नीरज बवाना नाम से की गई एक पोस्ट सामने आई है। इसमें लिखा है सिद्धू मूसेवाला की मौत का समाचार प्राप्त हुआ। सिद्धू हमारा दिल का भाई था, दो दिन भीतर रिजल्ट दे देंगे। इस पोस्ट में टिल्लू ताजपुरिया, कौशल गुडग़ांव और दविंदर भांबिया गैंग का भी जिक्र किया गया है। हालांकि इस पोस्ट की सत्यता की पुष्टि नहीं हो पाई है।
पंजाब पुलिस ने किया गैंगवार में हत्या की ओर इशारा
पंजाब के पुलिस महानिदेशक वीके भवरा ने भी अपने बयान में सिद्धू मूसेवाला की हत्या को गिरोहों के बीच आपसी दुश्मनी का नतीजा कहा है। उन्होंने बताया कि मूसेवाला के प्रबंधक शगनप्रीत का नाम पिछले साल अकाली नेता विक्की मिद्दुखेड़ा की हत्या में सामने आया था। डीजीपी ने कहा कि यह हत्या मिद्देखेड़ा की हत्या का बदला लग रही है। इस पूरे मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया है।
जानकारी के मुताबिक, सिद्धू मूसेवाला की हत्या में एएन-94 रूसी असॉल्ट राइफल का इस्तेमाल किया गया। ये एएन-94 रूसी राइफल 1994 की एवोमैट निकोनोवा मॉडल है। बदमाशों ने वारदात के दौरान करीब 30 राउंड गोलियां चलाईं। इसके बाद वो फरार हो गए। पुलिस को गाड़ी का नंबर तो मिला लेकिन वो सब फर्जी निकला। सिद्धू मूसेवाला की हत्या के तार तिहाड़ जेल से जुड़े होने की बातें सामने आई हैं।
तिरुवनंतपुरम : केरल में वेस्ट नाइल बुखार से मौत का पहला मामला सामने आया है। राज्य के त्रिशूर जिले में रविवार, 29 मई को वेस्ट नाइल बुखार के चलते 47 साल के एक शख्स की जान चली गई। जिसके बाद राज्य सरकार ने वेस्ट नाइल फीवर को लेकर दिशा निर्देश जारी करते हुए लोगों को सावधान रहने को कहा है।
त्रिशूर में 47 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत पिछले तीन वर्षों में पहला मामला है, जब मच्छर जनित इस रोग के चलते किसी की जान गई है। त्रिशूर जिले के पनंचेरी के रहने वाले पुथनपुरक्कल जोबी नाम के शख्स को इस शख्स को 17 मई को बुखार के लक्षण महसूस हुए थे, जिसके बाद उनको त्रिशूर के सरकारी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां उसके वेस्ट नाइल बुखार से पीडि़त होने की पुष्टि हुई।
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा- अलर्ट रहने की जरूरत
केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने वेस्ट नाइल से मौत का मामला सामने आने के बाद कहा बै कि मच्छरों के विकास को नियंत्रित करना और स्रोत को नष्ट करना इस बीमारी को रोकने के लिए आवश्यक है। उन्होंने कहा कि जिलों को सतर्क रहने की चेतावनी दी गई है। वेस्ट नाइल बुखार जापानी बुखार के समान लक्षणों वाला है। हालांकि वीना जॉर्ज ने स्पष्ट किया है कि चिंता की कोई बात नहीं है। मंत्री ने राज्य के लोगों से यह भी अनुरोध किया कि यदि उन्हें बुखार या बीमारी के अन्य लक्षणों का अनुभव होता है, तो उन्हें अस्पताल में भर्ती होना चाहिए। स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि वेस्ट नाइल बुखार क्यूलेक्स प्रजाति के मच्छरों से फैलता है। यह पहली बार 1937 में युगांडा में पाया गया था। केरल में पहली बार 2011 में इस बुखार का मामला सामने आया था और 2019 में मलप्पुरम के छह वर्षीय लड़के की इस बुखार के कारण मौत हो गई थी।
इस्लामाबाद : पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने देश में आर्थिक संकट के बीच करीब एक तिहाई आबादी को 2,000 रुपये प्रति महीने की सहायता राशि देने का ऐलान किया है। इस स्कीम से देश के 1.4 करोड़ परिवारों को फायदा होगा, जो महंगाई और बेरोजगारी की मार झेल रहे हैं। पाकिस्तानी अखबार डॉन ने अपनी रिपोर्ट में यह जानकारी दी है। प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने शुक्रवार देर रात करीब 11 बजे राष्ट्र को संबोधित करते हुए 28 अरब रुपए के राहत पैकेज की घोषणा की। उन्होंने कहा कि इस राहत पैकेज के तहत करीब एक-तिहाई आबादी यानि 1.4 करोड़ परिवारों को प्रत्येक महीने सहायता के रूप में दो हजार रुपए दिए जाएंगे।
उन्होंने अपने संबोधन में एक दिन पहले पेट्रोलियम पदार्थो के दामों में की गई वृद्धि को जायज बताते हुए कहा कि देश को आर्थिक दिवालियापन से बचाने के लिए यह वृद्धि की गई है। इस घोषणा के एक दिन पहले ही पाकिस्तान में पेट्रोल, डीज़ल और मिट्टी के तेल पर मिलने वाली सब्सिडी हटा दी, और ईधन के दामों में 30 रूपये की वृद्धि की गई थी। दरअसल आईएमएफ ने पाकिस्तान को कर्ज देने से पहले शर्त रखी थी कि उसे देश में ईंधन की कीमतों में इजाफा करना होगी।
इस शर्त के बाद पाकिस्तान ने देश में पेट्रोल की कीमत में 30 रुपये का एकमुश्त इजाफा किया था।
इस फैसले को लेकर पाकिस्तान सरकार की तीखी आलोचना हो रही थी। खासतौर पर ऐसे वक्त में जब बेरोजगारी और महंगाई का संकट गहराया हुआ है। माना जा रहा है कि इस आलोचना से निपटने के लिए ही पाकिस्तान सरकार ने 2,000 रुपये प्रति माह की राहत राशि देने का ऐलान किया है। इमरान खान के अविश्वास प्रस्ताव में हार के बाद शहबाज शरीफ की सरकार का गठन हुआ था। हालांकि एक तरफ इमरान खान के सड़कों पर उतरने और दूसरी तरफ आर्थिक बदहाली ने शहबाज शरीफ सरकार की मुश्किलें लगातार बढ़ा रखी हैं।
बेंगलुरु : बेंगलुरु में किसान नेता राकेश टिकैत पर कुछ लोगों ने पत्रकार सम्मेलन के दौरान हमला कर दिया। टिकैत पर पहले एक शख्स ने माइक से हमला किया गया जिसके बाद दूसरे शख्स ने उन पर स्याही फेंक दी। बताया जा रहा है कि हमला करने वाले लोग स्थानीय किसान नेता के. चंद्रशेखर के समर्थक थे। इस दौरान टिकैत समर्थकों ने दोनों लोगों को पकड़ा। इस दौरान जमकर कुर्सियां भी चलीं।
दरअसल, यहां स्थानीय मीडिया ने हाल ही में के. चंद्रशेखर को लेकर स्टिंग किया था। इस वीडियो में चंद्रशेखर ने बस स्ट्राइक के बदले पैसे की मांग की थी। जब सम्मेलन में राकेश टिकैत से चंद्रशेखर के बारे में सवाल किया गया, तो उन्होंने कहा कि उनका चंद्रशेखर से उनका कोई वास्ता नहीं है। टिकैत ने कहा कि चंद्रशेखर फ्रॉड है, बस इसके बाद ही अचानक से चंद्रशेखर के समर्थकों में से एक ने राकेश टिकैत पर स्याही फेंक दी। घटना से टिकैत समर्थक गुस्से में आ गये। उन्होंने स्याही फेंकने वाले शख्स को पकड़ लिया। इसके बाद दोनों के समर्थक आपस में भिड़ गए और कुर्सियां चलीं।
श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में सुरक्षाबलों के साथ रात भर चली मुठभेड़ में जैश-ए-मोहम्मद को दो आतंकवादी मारे गए। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलवामा के गुंडीपुर में रविवार रात सुरक्षाबलों ने आतंकवादियों का पता लगाने के लिए इलाके की घेराबंदी कर तलाश अभियान शुरू किया था, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई।
उन्होंने कहा कि मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए। सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ स्थल से दो एके राइफल और अपराध में इस्तेमाल होने वाली अन्य सामग्री बरामद की है। कश्मीर क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक विजय कुमार ने रविवार रात बताया था कि कांस्टेबल रियाज अहमद के हत्यारे समेत जैश-ए-मोहम्मद के दो आतंकवादी सुरक्षा बलों के साथ हुई मुठभेड़ में घिर गए हैं। कांस्टेबल रियाज अहमद की 13 मई को पुलवामा में हत्या कर दी गई थी।
नई दिल्ली : कांग्रेस द्वारा राज्यसभा चुनाव के लिए अपने 10 उम्मीदवारों की घोषणा किए जाने के बाद पार्टी के भीतर असंतोष के स्वर उठने लगे हैं। अभिनेत्री और महिला कांग्रेस की महासचिव नगमा ने सोमवार को कहा कि उनसे उच्च सदन में भेजे जाने का वादा 18 साल पहले किया गया था, लेकिन यह आज तक पूरा नहीं हुआ।
उन्होंने कांग्रेस के अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष और शायर इमरान प्रतापगढ़ी को महाराष्ट्र से राज्यसभा उम्मीदवार बनाए जाने को लेकर भी सवाल खड़े किए हैं। कांग्रेस ने राज्यसभा के लिए 10 जून को होने वाले चुनाव के वास्ते रविवार को 10 उम्मीदवारों की घोषणा की। पी चिदंबरम को तमिलनाडु से, जयराम रमेश को कर्नाटक से, अजय माकन को हरियाणा से और रणदीप सुरजेवाला को राजस्थान से उम्मीदवार बनाया गया है।
पार्टी ने मुकुल वासनिक और प्रमोद तिवारी को राजस्थान से, विवेक तन्खा को मध्य प्रदेश से, राजीव शुक्ला और रंजीत रंजन को छत्तीसगढ़ से तथा इमरान प्रतापगढ़ी को महाराष्ट्र से उम्मीदवार बनाया है। उम्मीदवारों की घोषणा के बाद कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन खेड़ा ने परोक्ष रूप से अपनी नाखुशी का इजहार किया। उन्होंने ट्वीट कर कहा, शायद मेरी तपस्या में कुछ कमी रह गई।
खेड़ा के ट्वीट को रिट्वीट करते हुए नगमा ने कहा, हमारी भी 18 साल की तपस्या कम पड़ गई इमरान (प्रतापगढ़ी) भाई के आगे । नगमा ने एक अन्य ट्वीट में कहा, हमारी कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया ने 2003-04 में मुझसे उस वक्त राज्यसभा भेजने का वादा किया था जब मैं पार्टी में शामिल हुई थी। उस वक्त हम लोग सत्ता में नहीं थे। इसके बाद 18 साल हो गए और उन्हें मुझे राज्यसभा भेजने का मौका नहीं मिला, इमरान के लिए मौका मिल गया। मैं यह पूछना चाहती हूं कि क्या मैं कम हकदार हूं?
कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने खुलकर अपना असंतोष प्रकट किया। उन्होंने खेड़ा के ट्वीट को रिट्वीट करते हुए कहा, प्रतिभाओं का ‘दमन’ करना पार्टी के लिये ‘आत्मघाती’ क़दम है। कृष्णम ने नगमा की 18 साल की तपस्या वाली टिप्पणी को लेकर कहा, सलमान ख़ुर्शीद, तारिक अनवर और (गुलाम नबी) आज़ाद साहब की तपस्या तो 40 साल की है, वे भी शहीद हो गए।
राजस्थान के सिरोही से निर्दलीय विधायक संयम लोढ़ा ने प्रदेश से कांग्रेस के तीनों उम्मीदवारों के राजस्थान से बाहर के होने को लेकर सवाल खड़ा किया। उन्होंने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को टैग करते हुए ट्वीट किया, कांग्रेस पार्टी को यह बताना चाहिए कि राजस्थान के किसी भी कांग्रेस नेता/कार्यकर्ता को राज्यसभा चुनाव में प्रत्याशी नहीं बनाने के क्या कारण हैं ?
उत्तरप्रदेश : फतेहपुर जिले से एक हैंरान करने वाली खबर निकल कर सामने आ रही है। जहाँ चाचा को अपनी ही भतीजी से प्यार हो गया। परिवार वाले दोनों की शादी के लिए राजी नहीं हुए तो दोनों ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू की।
यह मामला ललौली क्षेत्र के मुत्तौर गांव का है, इस घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। जहां पर जीने मरने की कसम खाकर चाचा और भतीजी ने एक साथ फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। प्रेमी जोड़े की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, बताया जा रहा है कि दूर के रिश्ते के चाचा- भतीजी के बीच लंबे समय में प्रेम संबंध चल रहा था, दोनों को अक्सर एक साथ देखा जाता था।
कई बार समझाने के बाद भी जब दोनों ने अकेले में मिलना बंद नहीं किया तो एक बार लड़की को घरवालों ने मारपीट भी की थी परिजनों के दबाव के बाद चाचा सूरत चला गया और कुछ समय बाद उसे अपनी शादी के तय होने की बात पता चली तो वह वापस गांव आ गया, फिर उसने अपनी प्रेमिका से साथ कमरे में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।
नई दिल्ली : आजकल इन दिनों में ऑनलाइन मीटिंग का प्रचलन बढ़ा गया है, जहां लोगो में वर्चुअली एक दूसरे से कनेक्ट होते रहते है पर एक कपल से ऑनलाइन मीटिंग के दौरान ऐसी गलती हो गई, जिसकी वजह से उन्हें सबके सामने शर्मिंदा होना पड़ा।
दरअसल, कपल Zoom कॉल के जरिए यहूदियों के एक धार्मिक कार्यक्रम (Bat Mitzvah of Temple Beth El ) में शिरकत कर रहे थे, इस कार्यक्रम में कई और लोग भी जुड़े हुए थे, कपल के अलावा सबने अपने कैमरे और स्पीकर ऑन कर रखे थे, कपल को लगा वो म्यूट पर हैं और उनका वीडियो भी ऑफ है।





