BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
रेलवे की चेतावनी ! ट्रेन में सफर के दौरान अगर हुई की ये गलती तो चुकानी पड़ेगी बड़ी कीमत...

रेलवे की चेतावनी ! ट्रेन में सफर के दौरान अगर हुई की ये गलती तो चुकानी पड़ेगी बड़ी कीमत...

नई दिल्ली : इंडियन रेलवे ने रेल में सफर करने वाले यात्रियों के लिए एक अलर्ट जारी किया है। रेलवे ने बताया है कि ट्रेन में आग लगने से होने वाली दुर्घटनाओं के मामले बढ़ने से अब सफर के दौरान सख्ती बरती जाएगी। आधिकारिक नोटिफिकेशन में यह भी बताया गया है कि यह सख्ती यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा के लिए है।


भारतीय रेलवे ने ट्वीट के जरिए जानकारी देते हुए बताया कि ट्रेन में यात्रा के दौरान यात्री ज्वलनशील सामग्री न स्वयं लेकर चलें और न ही किसी को ले जाने दें यह एक दंडनीय अपराध है। ऐसा करने पर कानूनी कार्रवाई और जेल भी हो सकती है।


पश्चिम मध्य रेलवे ने जानकारी देते हुए बताया है कि ट्रेन में आग फैलाने वाली या ज्वलनशील वस्तुएं ले जाना रेल अधिनियम, 1989 की धारा 164 के अंतर्गत दंडनीय अपराध है। ऐसा करते हुए पाए जाने पर 3 वर्ष तक की कैद या हजार रुपये तक का जुर्माना या फिर दोनों सजाएं हो सकती है।


ये चीजें है प्रतिबंधित : रेलवे के तरफ से जिन चीजों को प्रतिबंधित किया गया है वो हैं, केरोसिन, सूखी घास, स्टोव, पेट्रोल, मिट्टी का तेल, गैस सिलेंडर, माचिस, पटाखे या आग फैलाने वाली कोई भी वस्तु। अगर आप इनमें से किसी व्यक्ति को लेकर ट्रेन में सफर करते हैं तो आपकों जुर्माने के साथ साथ जेल की हवा भी खानी पड़ सकती है। बता दें कि रेलवे ने यात्रियों के सफर को सुरक्षित बनाने के लिए ये सख्ती दिखाई है।
 

हनुमान चालीसा विवाद : लॉकअप में कटी सांसद नवनीत राणा की रात...

हनुमान चालीसा विवाद : लॉकअप में कटी सांसद नवनीत राणा की रात...

मुंबई : अमरावती की सांसद नवनीत राणा और उनके पति एवं विधायक रवि राणा और शिवसेना के बीच विवाद जारी है। शनिवार को पुलिस ने सांसद नवनीत राणा और उनके विधायक पति रवि राणा को गिरफ्तार कर लिया था। आज, रविवार को दोनों की बांद्रा कोर्ट में पेशी होनी है। बता दें कि शनिवार को दिनभर बवाल के बाद उठे कार्रवाई पर सवाल पुलिस ने सांसद नवनीत और रवि राणा को धारा 153 ए यानी धर्म के आधार पर 2 समूहों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देने के मामले में गिरफ्तार कर लिया और दोनों को खार पुलिस स्टेशन ले गई। इस कार्रवाई को लेकर कई सवाल उठने लगे। हालांकि राणा दंपति को देर रात खार पुलिस स्टेशन से सांताक्रूज पुलिस स्टेशन भेज दिया गया था।


सांसद नवनीत राणा और विधायक रवि राणा की गिरफ्तारी अवैध :

रिजवान मर्चेंट इस पूरे मामले में सांसद नवनीत राणा की तरफ से वरिष्ठ वकील रिजवान मर्चेंट ने मीडियाकर्मियों को बताया कि सांसद नवनीत राणा और विधायक रवि राणा की गिरफ्तारी अवैध है। उन्होंने कहा कि गिरफ्तारी अवैध और असंवैधानिक है क्योंकि दोनों लोक सेवक हैं। उन्हें गिरफ्तार करने से पहले अध्यक्ष की अनुमति लेनी चाहिए थी, लेकिन कोई अनुमति नहीं ली गई है। साथ ही उन्होंने कहा कि उनके ऊपर लगा धारा 41(A) का नोटिस केस की शुरुआत से 14 दिनों के अंदर लिया जाना था जिसे नहीं लिया गया है।


मर्चेंट ने कहा कि अगर महाराष्ट्र सरकार नवनीत और रवि राणा को रिहा नहीं करती है तो उनकी रिहाई का आदेश अदालत के माध्यम से लिया जाएगा। वरिष्ठ अधिवक्ता ने कहा कि महाराष्ट्र सरकार को इस अवैध गिरफ्तारी को वापस लेने के लिए बहुत समय दिया जा रहा है, अन्यथा, अगर यह मामला अदालत में जाता है, तो हम अदालत की कार्यवाही के माध्यम से रिहाई का आदेश लेंगे।


जानें क्या है पूरा मामला

बता दें कि शनिवार को कई घंटे चले हाई वोल्टेज ड्रामे के बाद सांसद नवनीत राणा और उनके विधायक पति को गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं राणा दंपति के घर पर धावा बोलने वाले शिवसेना कार्यकर्ताओं के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज की गई है। अमरावती की निर्दलीय सांसद नवनीत राणा और उनके विधायक पति रवि राणा ने उद्धव ठाकरे के आवास मातो श्री के बाहर हनुमान चालीसा पढ़ने का ऐलान किया था, लेकिन शनिवार सुबह ही सैकड़ों की तादाद में शिवसैनिक राणा के घर के बाहर जमा हो गए। भारी पुलिस बल के बीच आक्रोशित शिवसेना कार्यकर्ता राणा के आवास के बाहर धरने पर बैठ गए और नारेबाजी करते रहे।
 

अंधविश्वास में अंधी महिला ने जेठ-जेठानी को कुल्हाड़ी से काट डाला, फिर खुद थाने में किया सरेंडर

अंधविश्वास में अंधी महिला ने जेठ-जेठानी को कुल्हाड़ी से काट डाला, फिर खुद थाने में किया सरेंडर

रांची : झारखंड के गुमला जिले में एक महिला ने डायन-जादू-टोना के अंधविश्वास में एक दंपति की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। वारदात बीती देर रात की है। पुलिस के अनुसार चैनपुर थाना क्षेत्र के सदान बुकमा गांव में सुमित्रा देवी नामक महिला ने अपने ही जेठ लुदरा बड़ाइक और उसकी पत्नी फूलमइत देवी पर अचानक हमला कर दिया। उसने कुल्हाड़ी से लगातार वार कर दोनों की हत्या कर दी। इसके बाद रात में ही वह कुल्हाड़ी लेकर चैनपुर थाना पहुंच गयी और पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। थाना जाने से पहले सुमित्रा ने पूरे गांव में शोर मचाकर सबको बताया कि उसने ही अपने जेठ और गोतनी की हत्या की है। पुलिस ने इस मामले में सुमित्रा देवी के बेटे रवींद्र बड़ाइक को भी हिरासत में लिया है।

झारखंड में डायन-भूत के अंधविश्वास में प्रतिवर्ष औसतन 55 से 60 हत्याएं हो जाती हैं। पुलिस-प्रशासन की कार्रवाई के बावजूद इस तरह की घटनाएं रुक नहीं रही हैं। इस साल अब तक डायन-ओझा के नाम पर पूरे राज्य में कम से कम नौ हत्याएं हुई हैं।
पिछले 100 दिनों में डायन के नाम पर दरिंदगी की सात बड़ी घटनाएं सामने आ चुकी हैं। बीते 30 जनवरी को झारखंड की राजधानी रांची स्थित राज्य के सबसे बड़े मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल रिम्स की नर्स सलोमी मिंज सहित चार लोगों को खूंटी जिले की पुलिस ने गिरफ्तार किया। इन सभी ने 27 जनवरी को नोरा लकड़ा नामक एक महिला को डायन करार देकर उसकी हत्या कर दी थी और उसकी लाश एक कार में रखकर खूंटी थाना क्षेत्र के जंगल में फेंक दी थी।

12 जनवरी की रात सिमडेगा में ठेठईटांगर थाना क्षेत्र के कुड़पानी गांव की रहने वाली झरियो को फुलरेंस नामक व्यक्ति ने डायन बताते हुए अपनी पत्नी की मौत का जिम्मेदार ठहरा दिया। इसके बाद फुलरेंस ने अपने साथियों के साथ मिलकर झरियो देवी पर पुआल और तेल डालकर आग लगा दी। 5 जनवरी को खूंटी जिला अंतर्गत अड़की थाना क्षेत्र के तिरला गांव में डायन और जादू-टोना के अंधविश्वास में दंपती की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। हत्यारों के खौफ के चलते गांव में यह मामला पूरे पांच दिनों तक दबा रहा था।

दो जनवरी को गुमला जिले के सिसई थाना क्षेत्र के लकया गांव में कुछ लोगों ने एक महिला को डायन करार दिया। महिला के दो पुत्रों संजय उरांव और अजय उरांव ने विरोध किया तो दस लोगों ने मिलकर दोनों को पकड़कर खंभे में बांध दिया। बेरहमी से पीटा। इतना ही नहीं, अजय उरांव की बाईं आंख भी फोड़ दी गई थी।
 

ई-स्कूटर की बैटरी फटने से मची अफरा-तफरी , एक की मौत

ई-स्कूटर की बैटरी फटने से मची अफरा-तफरी , एक की मौत

विजयवाड़ा :  आंध्र प्रदेश में आज एक घर में इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन की बैटरी फटने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। यह घटना शनिवार तड़के विजयवाड़ा में हुई जब शख्स ने बेडरूम में बैटरी को चार्ज पर लगा रखा था।

इस घटना में शिव कुमार, उनकी पत्नी और उनके दो बच्चे झुलस गए। उनकी चीखें सुनकर पड़ोसी उन्हें बचाने के लिए दौड़े और उन्हें अस्पताल ले गए, जहां शिव कुमार ने दम तोड़ दिया, जबकि उनकी पत्नी की हालत गंभीर बताई जा रही है। व्यक्ति ने कथित तौर पर इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदा था। निर्माता का नाम और अन्य विवरण की प्रतीक्षा है। एक हफ्ते से भी कम समय में तेलुगू राज्यों में यह दूसरी घटना है। तेलंगाना के निजामाबाद जिले में 19 अप्रैल को इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन की बैटरी फटने से एक 80 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई थी और दो अन्य घायल हो गए थे।

घटना उस घर में हुई जहां बैटरी चार्ज हो रही थी। इस घटना में बी. रामास्वामी की मौत हो गई, जबकि उनके बेटे बी. प्रकाश और बेटी कमलाम्मा उन्हें बचाने की कोशिश में झुलस गए। बाद में उन्हें एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने प्योर ईवी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 304ए (लापरवाही से मौत) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्योर ईवी ने इस घटना पर गहरा खेद जताते हुए एक बयान जारी किया और कहा कि वह स्थानीय अधिकारियों के साथ सहयोग कर रहा है और उपयोगकर्ता से विवरण मांग रहा है। देश में इस तरह की कई घटनाओं ने बैटरी की सुरक्षा को लेकर चिंता पैदा कर दी है। हाल के महीनों में अलग-अलग घटनाओं में तीन प्योर ईवी स्कूटर और कुछ अन्य निर्माताओं के इलेक्ट्रिक वाहनों में आग लग गई।

 

दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत ,  5 लोग घायल

दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत , 5 लोग घायल

उदयपुर : शुक्रवार को दोपहर 12 बजे करीब ग्राम सायर के भालू माड़ा के समीप विपरीत दिशा से आ रहे दो बाइकों की आमने-सामने हुई भिड़ंत में 5 लोगों को चोटे आई हैं जिनमें से एक की हालत बेहद गंभीर है जिसे 108 के माध्यम से जिला चिकित्सालय में उपचार के लिए शिफ्ट किया गया है।

एक बाइक में सवार होकर ग्राम जीवलिया से रवि उम्र लगभग 25 वर्ष, जानकी उम्र लगभग 55 वर्ष, रामकुमारी उम्र लगभग 14 वर्ष ग्राम ललाती जा रहे थे। दूसरे बाईक में सवार कामेश्वर उम्र 35 वर्ष, आर्यन उम्र लगभग 5 पांच वर्ष तथा एक अन्य शादी समारोह में शामिल होने डोकननारा जजगा से ग्राम केसमा जा रहे थे इसी दौरान ग्राम शायर भालूमाड़ा के समीप दोनों बाइक सवारों की आमने सामने जबरदस्त भिड़ंत हो गई।

इस भिड़ंत में जानकी के सिर व चेहरा में चोटें आई हैं वही रवि के सिर पैर कमर व हाथ में तथा राम कुमारी के कमर में चोट आई है। कामेश्वर को सिर में गंभीर रूप से चोटे आई हुई है वहीं आर्यन को भी हाथ पैर व सिर में चोट है।

सभी घायलों को 112 व अन्य साधनों से सीएचसी उदयपुर लाया गया गंभीर रूप से घायल कामेश्वर को डॉक्टरों ने सिर की गंभीर चोट को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद तत्काल 108 के माध्यम से ईएमटी कृष्णा श्रीवास के नेतृत्व में बेहतर उपचार हेतु जिला चिकित्सालय अंबिकापुर भेजा गया। बेहोशी की हालत में ही गंभीर रूप से घायल कामेश्वर को जिला चिकित्सालय में उपचार के लिए शिफ्ट कर दिया गया है।
 

प्रेम प्रसंग के चलते गई युवती की जान , भाई व पिता ने गला दबाकर की हत्या

प्रेम प्रसंग के चलते गई युवती की जान , भाई व पिता ने गला दबाकर की हत्या

नरैनी/बांदा : गुढाकला गांव के बजरंग चैराहा में लड़की की हुई हत्या में घटनाक्रम का खुलासा हो गया। लड़की के प्रेम प्रसंग के चलते पिता व पुत्र ने गला दबाकर मौत की थी। साथ मौत हो जाने के शव को घर के पीछे गड्ढे में दफनाए जाने का कार्य किया था।

बता दे के गुढाकला के बजरंग चैराहा निवासी रैना देवी का प्रेम प्रसंग गांव के ही एक लड़के से चल रहा था।जिसको लड़की के परिजन लगातार एतराज कर रहे थे।लेकिन न मानने पर लड़की रैना के पिता देशराज व बड़ा भाई धनन्जय ने लड़की की गला घोंटकर हत्या कर दी।शव को घर के पीछे गड्ढा खोदकर दफना दिया।मामले की सूचना पर पह्यची कोतवाली पुलिस ने शव को गड्ढे से बाहर निकालकर फोरेंसिक टीम जांच के बाद शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

कोतवाली निरीक्षक राकेस तिवारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर व आरोपियों से पूछताछ के बाद हत्या अभियुक्तो के खिलाफ मामला पंजीकृत किया गया हैं।हत्याकांड में पिता देशराज व भाई धनन्जय को गिरफ्तार कर जेल भेजने का कार्य किया गया। 302,201,34 आईपीसी के तहत दोनो गिरफ्तार अभियुक्तो को जेल भेजने की कार्यवाही की गई हैं।

 

भाजपा विधायक के बेटों ने वन कर्मियों को पीटा, थाने पहुंचा मामला...

भाजपा विधायक के बेटों ने वन कर्मियों को पीटा, थाने पहुंचा मामला...

श्योपुर : विजयपुर के भाजपा विधायक सीताराम आदिवासी के बेटों ने सामान्य वन मंडल बुढेरा की पिपानी वनचौकी में घुसकर दो वनकर्मियों से मारपीट की। इस दौरान एक वनकर्मी के कपड़े भी फट गए। घटना का वीडियो जमकर इंटरनेट मीयिा पर वायरल हुआ। वन परिक्षेत्र अधिकारी बुढेरा ने विधायक के बेटी के खिलाफ एफआइआर दर्ज करने के लिए कराहल थाने को एक पत्र भेजा। बाद में मारपीट से पीडि़त वनकमी भी रिपोट्र लिखाने थाने पहुंच गए। विधायक के बेटे भी वनकर्मियों पर मामला दर्ज कराने थाने पहुंचे। पुलिस ने दोनों पक्षों का आवेदन लेकर जांच शुरु कर दी है।

विधायक का कहना है कि वनकर्मी शराब पीकर गांव में उत्पाद मचाते हैं। बेटी को रोकने पर वह भड़क गए। विवाद इतनाब बड़ा नहीं है। बहरहाल थाने में दिए आवेदन में रेंजर ने बताया कि पिपरानी वन चौकी पर पदस्थ वनकर्मी ऋषभ शर्मा, रामराज सिंह, वाहन चालक हसन खान, गुरुवार रात मौजूद थे। इस दौरान विधायक के बेटे धनराज आदिवासी और दीनदयाल आदिवासी अपने साथियों के साथ वनचौकी पर पहुंच गए।

विधायक के बेटे वन चौक्ी पर पहुंचकर कहने लगे कि पत्थर और रेत निकालने से रोकने की तुम्हारी म्मित कैसे हो गई। वनसकर्मियों ने कहा कि जब नशा उतर जाएगा, तब सुबह आकर बात करना। यह सुनते ही विधायक का बेटा गुस्से से आग बबूला हो उठा और उसने फोन करके अपने भाई दीनदयाल और चार-पांच अनय साथियों को मौके पर बुला लिया।  

आधा दर्जन सिलेंडरों में विस्फोट से मचा हड़कंप, टेंट हाउस गोदाम में लगी आग.....

आधा दर्जन सिलेंडरों में विस्फोट से मचा हड़कंप, टेंट हाउस गोदाम में लगी आग.....

ऋषिकेश : शिवाजी नगर स्थित गली नंबर 16 में एक टेंट हाउस के गोदाम में अचानक आग लग गई। आग लगने की वजह से स्टोर में रखे लगभग आधा दर्जन सिलेंडर तेज धमाकों के साथ फट गए। जिससे आसपास अफरा-तफरी मच गई। फायर ब्रिगेड की टीम सूचना देने के आधे घंटे बाद मौके पर पहुंच पाई। तब तक स्थानीय लोग ने मिल कर काफी हद तक आग पर काबू कर लिया था। गनीमत रही कि घटना से कोई भारी नुकसान नहीं हुआ।


शिवाजी नगर के गली नंबर 16 स्थित एक खाली भूखंड में टेंट कारोबारी रमेश ने अपने टेंट का सामान सहित कई गैस सिलिडर रखे हुए थे। इस स्टोर में बीती देर शाम आग लग गई। आग लगने से एक के बाद एक तकरीबन आधा दर्जन गैस सिलिडर में धमाकों के साथ फट गए। धमाकों की आवाज से लोगों में अफरा-तफरी मच गई। लोग घटना स्थल पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास करने लगे। स्थानीय नागरिकों के मुताबिक सूचना देने के बाद आधे घंटे बाद अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। तब तक काफी हद तक क्षेत्रवासियों ने आग पर काबू पा लिया था। मौके पर पहुंचे पुलिस चौकी एम्स के प्रभारी ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है।


मौके से कई गैस सिलेंडर सुरक्षित निकाले गए। आग से हुए नुकसान का जायजा लिया जा रहा है। करीब आधा दर्जन गैस सिलेंडर आग की चपेट में आए हैं। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। शिवाजी नगर गली नंबर 16 ऐसी जगह है जहां सड़कें काफी संकरी है। मौके पर अग्निशमन विभाग की गाड़ी को पहुंचाने में ही काफी मशक्कत करनी पड़ी। इस घटना ने बड़ा सवाल यह खड़ा किया है कि आबादी के बीच टेंट हाउस और यहां गैस सिलेंडर इतनी बड़ी संख्या में रखे गए और जिम्मेदार विभाग सोया रहा। जबकि समीप ही अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान स्थित है।

 

22 किलो 'उल्टी' के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार, उल्टी की कीमत जान हो जायेंगे हैरान....

22 किलो 'उल्टी' के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार, उल्टी की कीमत जान हो जायेंगे हैरान....

नई दिल्ली : दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने करीब 22 किलो 'उल्टी' के साथ 3 तस्करों को गिरफ्तार किया है। यह कोई ऐसी वैसी उल्टी नहीं है, बल्कि स्पर्म व्हले की उल्टी है, जिसे एंबरग्रिस कहा जाता है, और अंतर्राष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत 35 लाख रूपए प्रति किलो है। स्पर्म व्हेल की उल्टी 'एंबरग्रिस' करोड़ों रुपये में बिकती है। इसका इस्तेमाल आमतौर पर इत्र बनाने में किया जाता है।


पुलिस ने इन्हें पकड़ने के लिए खुद ग्राहक बनकर डील की और 22 किलो एंबरग्रिस बरामद किया। दिल्ली पुलिस के डीसीपी रोहित मीणा ने तस्करों की पहचान गौतम कुमार, राजेश जोशी और रोहित सागर के रुप में की। उन्होंने बताया कि बीते बृहस्पतिवार को उनकी टीम सूचना के आधार पर लाजपत नगर स्थित एक होटल पहुंची। हालांकि इससे पहले ही पुलिस को सूचना मिली थी कि तस्करों को बड़े ग्राहक की तलाश है इसलिए पुलिस टीम में से कुछ लोग ग्राहक बनकर होटल पहुंचे और तस्करों से मिलने सीधे उनके कमरे तक पहुंचे। टीम के बाकी लोगों ने होटल के आसपास पोजिशन ले ली थी।


कमरे में पहुंचे पुलिस जवानों का गौतम से पहले संपर्क था। फिर वहां राजेश भी पहुंचा और दोनों ने बड़ी होशियारी से पुलिस को सैंपल भी दिया। इस बीच पता चला कि तीसरा तस्कर रोहित और बड़ी मात्रा में एम्बरग्रिस लेकर आने वाला है। कमरे में आपसी चर्चा के साथ पुलिस रोहित का इंतजार करती रही। इसी बीच रोहित एक बैग के साथ जैसे ही कमरे में पहुंचा दोनों पुलिस जवान हरकत में आए और पीछे से टीम के दूसरे सदस्यों ने बैकअप दिया, जिससे तीनों तस्कर पकड़े गए।  

एक परिवार में हत्या से मची सनसनी, हुई पांच लोगों की हत्या, जाने पूरी खबर ...

एक परिवार में हत्या से मची सनसनी, हुई पांच लोगों की हत्या, जाने पूरी खबर ...

प्रयागराज : उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से परिवार के पांच लोगों की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। सभी लोगों का बेरहमी से कत्ल किया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में ले लिया है और जांच शुरू कर दी है।


जानकारी के अनुसार, प्रयागराज के थरवई के खैवजपुर गांव में एक ही परिवार के पांच लोगों की बेरहमी से हत्या कर दी गई। इनमें दंपती के साथ उनकी बेटी बहू और 2 साल की पौत्री शामिल है। सभी को धारदार हथियार से हमला कर मौत के घाट उतारा गया।


हत्यारों ने वारदात को अंजाम देने के बाद घर के एक कमरे में आग लगा दी थी। भोर में लोगों ने घर से धुआं निकलता देखा तो मौके पर पहुंचे। जिसके बाद घटना की जानकारी हुई। मृतकों में राम कुमार यादव (55), उसकी पत्नी कुसुम देवी (52), बेटी मनीषा (25), बहू सविता (27) और पौत्री मीनाक्षी (2) शामिल हैं।


जबकि एक अन्य पौत्री साक्षी (5) जिंदा मिली है। हत्या किसने और क्यों की इस बारे में फिलहाल कुछ पता नहीं चल सका है। पुलिस अफसर मौके पर हैं जांच पड़ताल जारी है।
 

बारातियों को लेकर लौट रही बस पलटी, पंद्रह घायल

बारातियों को लेकर लौट रही बस पलटी, पंद्रह घायल

छतरपुर :  मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले के ओरछा रोड थाना क्षेत्र में आज सुबह बारातियों को लेकर लौट रही एक बस के अनियंत्रित होकर पलट जाने से उसमें सवार करीब पंद्रह लोग घायल हो गए, जिनमें तीन की हालत गंभीर है। घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार ओरछा रोड़ थाना क्षेत्र के हमा गांव से एक बारात कल रात बड़ामलहरा गयी थी।

वहां से सुबह वापस लौटने के दौरान बस हमा गांव के समीप अनियंत्रित होकर पलट गयी। दुर्घटना में बस सवार लगभग पंद्रह बाराती घायल हो गए, जिसमें तीन की हालत गंभीर है। घायल को जिला अस्पताल छतरपुर ले जाया गया है। पुलिस ने मामले में प्रकरण दर्ज कर लिया है।

 

सरकारी नौकरी का झांसा और गैंगरेप : नशे में धुत युवकों ने दो युवतियों से किया सामूहिक दुष्कर्म

सरकारी नौकरी का झांसा और गैंगरेप : नशे में धुत युवकों ने दो युवतियों से किया सामूहिक दुष्कर्म

नोएडा। उत्तर प्रदेश के नोएडा में दो लड़कियों सामूहिक दुष्कर्म का शर्मनाक मामला सामने आया है। पीड़ित युवतियों ने आरोप लगाया है कि नोएडा सेक्टर 63 में सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर दो युवकों ने उनके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िताओं का आरोप है कि जब उन्होंने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उनकी पिटाई भी की।
वहीं पुलिस के मुताबिक, जब चारों को थाने ले जाया गया तो वे नशे में धुत थे। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने करीब तीन घंटे तक हंगामा किया। इसके बाद में लड़कियों के बयान दर्ज किए गए। पुलिस ने कहा, लड़कियों को शराब की पेशकश की गई और फिर आरोपियों ने उनके साथ बलात्कार किया। हंगामा सुनकर लोग अपने कमरे के बाहर जमा हो गए और पुलिस को फोन किया। जिसके बाद सभी को थाने लाया गया।
लड़कियों ने पुलिस को बताया कि आरोपियों ने उन्हें एक सरकारी सेक्टर में इंटरव्यू के बहाने बुलाया था। सेंट्रल नोएडा के अतिरिक्त डीसीपी इलामारन ने कहा कि प्रारंभिक जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
 

इस वजह से हो सकती है राजधानी समेत 10 जिलों में बारिश ....

इस वजह से हो सकती है राजधानी समेत 10 जिलों में बारिश ....

भोपाल : मध्यप्रदेश में आज पश्चिमी विक्षोभ के असर की वजह से मौसम का मिजाज बदल गया है, जिसके करण मौसम विभाग के अनुसार कई जिलों में आज बारिश हो सकती है। भोपाल समेत 10 जिलों में हल्की बारिश के आसार है। इस दौरान गर्मी से हल्की राहत मिलेगी, 26 अप्रैल के बाद एक बार फिर पारा बढ़ेगा। भोपाल में 42.5℃, इंदौर में 40.2℃, जबलपुर में 42.5℃ और ग्वालियर में 42.6℃ अधिकतम तापमान दर्ज हुआ है।


इंदौर में भी मौसम का मिजाज फिर बदल गया है, बादलों के कारण आज तापमान में कमी आएगी, अधिकतम पारा 40.2 डिग्री रहेगा। जम्मू कश्मीर की तरफ से आए पश्चिम विक्षोभ का असर दिख रहा है।
 

कश्मीर में आतंकवाद के खात्मे में एनआईए की महत्वपूर्ण भूमिका: शाह

कश्मीर में आतंकवाद के खात्मे में एनआईए की महत्वपूर्ण भूमिका: शाह

नयी दिल्ली : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि राष्ट्रीय जांच एजेंसी एनआईए ने देश और विशेष रूप से जम्मू कश्मीर में आतंकवाद के खात्मे में महत्वपूर्ण योगदान देकर केंद्र की मोदी सरकार की आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की लक्ष्य सिद्धि को पूरा करने में सहयोग किया है ।


शाह ने कहा कि मोदी सरकार आतंकवाद को जड़ से उखाड़ फेंकने के लिए एनआईए को किसी भी तरह की ओर कोई भी मदद देने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।
उन्होंने गुरुवार को यहां एनआईए के स्थापना दिवस पर आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद के जड़ से सफाये के लिए वहां टेरर फंडिंग पर प्रहार जरूरी था और एनआईए ने यह भूमिका भली-भांति निभाई है। एजेंसी ने टेरर फंडिंग के 105 मामले दर्ज किए हैं और उनसे आतंकवाद पर नकेल लगाने में सफलता मिली है।
उन्होंने कहा कि दुनिया भर में भारत का हर क्षेत्र में वर्चस्व बढ़ा है और पर्यावरण से लेकर आर्थिक क्षेत्र तथा आतंकवाद से निपटने में भारत की भूमिका को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। उन्होंने कहा कि इसे देखते हुए देश में आंतरिक सुरक्षा की स्थिति को बेहद मजबूत बनाए जाने की जरूरत है और इसके लिए एनआईए जैसी एजेंसी को संकल्प लेकर लक्ष्य को हासिल करने का रोडमैप बनाना होगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत की अर्थव्यवस्था को 50 खरब डॉलर तक ले जाने का लक्ष्य रखा है, इसे भी पुख्ता आंतरिक सुरक्षा के बल पर ही हासिल किया जा सकता है।


उन्होंने कहा कि एनआईए ने 13 वर्ष के अपने छोटे से कार्यकाल में आदर्श मानक प्रक्रिया का पालन करते हुए 93.25 प्रतिशत की दोष सिद्धि दर हासिल की है जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है। उन्होंने कहा कि अब एनआईए को अंतरराराष्ट्रीय जांच एजेंसी का दर्जा हासिल करने का लक्ष्य रखना चाहिए और इसके लिए उसे एक व्यवस्था बनानी होगी जिसमें सूचना तथा अन्य पहलुओं को संस्थागत रूप देना होगा। उन्होंने कहा कि एनआईए देश भर की जांच एजेंसियों के लिए प्रेरणा स्रोत है, इसलिए उसे सभी एजेंसियों के साथ तालमेल बढ़ाकर राष्ट्रीय ग्रिड बनाने की तरफ बढऩा चाहिए।


शाह ने कहा कि आतंकवाद दुनिया में सबसे बड़ा अभिशाप है और उनका मानना है कि आतंकवाद मानवाधिकारों का सबसे बड़ा उल्लंघन है। उन्होंने कहा कि वह मानते हैं कि आतंकवाद का खात्मा और मानवाधिकारों की रक्षा परस्पर विरोधाभासी नहीं है। आतंकवाद का खात्मा कर मानवाधिकारों की रक्षा व्यापक स्तर पर की जा सकती है।


उन्होंने एनआईए से अपनी जांच पद्धति में आमूलचूल परिवर्तन करने का आह्वान करते हुए कहा कि अब थर्ड डिग्री के बजाय जांच की पद्धति तकनीक और सूचना पर आधारित होनी चाहिए और इसकी मदद के लिए राष्ट्रीय स्तर पर डेटाबेस भी बनाया जाना चाहिए। इस मौके पर एनआईए के महानिदेशक कुलदीप सिंह तथा गृह मंत्रालय और अन्य एजेंसियों के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे।
 

सेना द्वारा लश्कर के 3 आतंकी ढेर,गोलीबारी जारी...

सेना द्वारा लश्कर के 3 आतंकी ढेर,गोलीबारी जारी...

जम्मू : कश्मीर संभाग के बारामुला में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच गुरुवार तड़के से मुठभेड़ जारी है। इसमें अभी तक तीन जवान और एक नागरिक घायल हो गए हैं। घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है। दोनों ओर से फायरिंग जारी है। इसी बीच लश्कर-ए-तैयबा के दुर्दांत आतंकी युसुफ कातंरु सहित दो अन्य आतंकी मुठभेड़ में मारे गए। एलईटी का मारा गया आतंकी कांतरु बीते माह बड़गाम में एक पुलिस एसपीओ और उसके भाई की हत्या में भी शामिल था।


जानकारी के अनुसार, उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिला के मालवा इलाके में बुधवार देर रात सुरक्षाबलों और स्थानीय पुलिस को आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली। इसके तुरंत बाद देर रात शुुरू किए गए तलाशी अभियान के दौरान एक जगह छिपे आतंकियों ने अंधेरे का लाभ उठाते हुए सुरक्षाबलों पर अचानक फायरिंग करना शुरू कर दी। सुरक्षाबलों ने तुरंत मोर्चा संभालते हुए आतंकियों के छिपने वाले ठिकाने पर फायरिंग की। दोनों ओर से जारी फायरिंग के दौरान अभी तक तीन जवान और एक नागरिक घायल हो गए हैं। सुरक्षाबलों को एलईटी के तीन आतंकियों को मार गिराने में सफलता मिली है। अभी भी मुठभेड़ स्थल पर आतंकियों की ओर से फायरिंग जारी है।
 

 राजधानी में  नेता की गोली मारकर हत्या.....

राजधानी में नेता की गोली मारकर हत्या.....

नई दिल्ली राजधानी दिल्ली में भाजपा नेता की हत्या का मामला सामने आया है। पूर्वी दिल्ली के गाजीपुर इलाके में बुधवार को भाजपा के 42 वर्षीय एक सदस्य की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान जीतू चौधरी के रूप में हुई है, जो भाजपा की मयूर विहार जिला इकाई का सचिव था।


पुलिस के मुताबिक, घटना बुधवार रात करीब 8.15 बजे की है, गाजीपुर थाने के बीट स्टाफ ने गश्त के दौरान मयूर विहार इलाके के पास भीड़ देखी, जब वे वहां पहुंचे तो एक व्यक्ति अपने घर के सामने सड़क पर गोलियों से छलनी पड़ा मिला। पुलिस ने कहा कि लोगों ने उसे पास के अस्पताल में भर्ती किया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।


बताया जा रहा है कि जब वह अपने घर के बाहर निकले थे, तभी अज्ञात हमलावरों ने उन पर गोलियों की बौछार कर दी, इस हमले में गोली लगते ही वह जमीन पर गिर गए, इसके बाद हमलावर भाग निकले, इसके बाद स्थानीय लोग जुटे और उन्हें मेट्रो अस्पताल में भर्ती कराया गया, मगर उनकी जान नहीं बच सकी।


पुलिस ने कहा कि उचित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस हत्यारों की तलाश कर रही है, उन्होंने कहा कि क्राइम टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और कुछ कारतूस के खोखे और अन्य महत्वपूर्ण सबूत मिले, उन्होंने कहा कि पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और प्रत्यक्षदर्शियों से आगे आने को कहा है ताकि हत्यारों तक पहुंचा जा सके।
 

अनियंत्रित कार ने बाइक को मारी टक्कर, दो की मौत

अनियंत्रित कार ने बाइक को मारी टक्कर, दो की मौत

मऊ : बीती देर रात मऊ-आजमगढ़ फोरलेन पर भवरेंपुर गांव के समीप तेज रफ्तार कार ने एक बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक चालक और सवार दोनों की मौके पर ही मौत हो गई वहीं बाइक पर सवार एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। घायल व्यक्ति की हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने उसे वाराणसी के लिए रेफर कर दिया।

पुलिस ने कार को जब्त कर लिया है। उस पर सवार दो लोगों को थाने ले आई है। उधर घटना से मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा है। सरायलखंसी थाना क्षेत्र के भवरेंपुर गांव का निवासी किसान विरेंद्र यादव (55) मंगलवार रात मजदूरों के साथ खेत में काम करा रहा था। रात में काम खत्म होने के बाद वह दो मजदूरों को उनके घर बाइक से छोडऩे जा रहा था। अभी वह गांव से बाहर मऊ -आजमगढ़ फोरलेन पर पहुंचा ही था कि आजमगढ़ की तरफ से आ रही अनियंत्रित एक कार ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।

हादसे में भवरेंपुर गांव निवासी किसान विरेंद्र यादव और रानीपुर थाना क्षेत्र के बलुआ खुरहट गांव निवासी मजदूर अच्छेलाल (52) बरसाती की मौके पर मौत हो गई। जबकि रानीपुर थाना क्षेत्र बलुआ खुरहट गांव निवासी मजदूर रामकिशुन (50) गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल मजदूर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया और मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी केके गुप्ता ने बताया कि मंगलवार रात दो बजे के करीब हादसा हुआ है। कार सहित चालक को पकड़ लिया गया है। पीडि़त परिवार की तहरीर पर दोषियों के विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी।

 

ट्रक ने बाइक को ठोकर मारी, 3 लोगों की मौत

ट्रक ने बाइक को ठोकर मारी, 3 लोगों की मौत

सासाराम : बिहार के तिलौथू थाना क्षेत्र में एक ट्रक के बाइक में टक्कर मार देने की घटना में बाइक पर सवार तीन लोगो की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, अकोढी गोला प्रखंड के जयपुर गांव के रहने वाले तीन युवक बीती रात बिहटा में एक शादी समारोह में भाग लेकर एक बाइक से वापस अपने गांव लौट रहे थे कि मनहनिया गांव के पास ट्रक ने बाइक को ठोकर मार दी। इस घटना में बाइक पर सवार तीनों लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार , तीनों मृतक अकोढ़ी गोला प्रखंड अंतर्गत मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जयपुर गांव के रहने वाले हैं जिनका नाम राहुल कुमार, सोनू कुमार सोनी तथा अंकुश सोनी है। घटना से आक्रोशित लोगों ने जमकर हंगामा किया, बाद में अधिकारियों के समझाने पर लोग शांत हुए। सभी शवों को पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है तथा पूरे मामले की छानबीन की जा रही है।

 

13 साल की बच्ची से दरिंदगी की हदें पार, 80 लोगों ने किया रेप

13 साल की बच्ची से दरिंदगी की हदें पार, 80 लोगों ने किया रेप

हैदराबाद : आंध्र प्रदेश से ऐसी भयावह घटना सामने आई है जिसने सबके होशफाख्ता कर दिए।मामला गुंटूर का है जहां 13 साल की बच्ची के साथ 80 लोगों ने दुष्कर्म किया। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। दरिंदों ने अलग-अलग स्थान पर 8 माह में इस बच्ची से रेप किया। पुलिस के अनुसार आरोपियों में एक बीटेक का छात्र भी है। उसने भी अपनी उच्च शिक्षा का परिचय इस घृणित कार्य में दिया। बच्ची ने पुलिस को अपने साथ हुई दरिंदगी की पूरी दास्तां सुनाई। यह सुनकर पुलिसकर्मी भी हैरान रह गए।

असल में पीडि़ता को देह व्यापार में धकेला गया था आंध्र प्रदेश में इस 13 वर्षीय लड़की, जिसे आठ महीने से अधिक समय तक वेश्यावृत्ति के लिए मजबूर किया गया था, को पुलिस ने मंगलवार, 19 अप्रैल को गुंटूर में बचाया था। एक जांच से पता चला कि आठ के दौरान 80 से अधिक पुरुषों द्वारा उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया गया था।

पुलिस ने बताया कि 19 अप्रैल को बी.टेक के एक छात्र सहित 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया था। पुलिस ने अपराध में शामिल 80 लोगों को भी गिरफ्तार किया है और अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है जो फरार हैं।
 

कोरोना के मामले बढ़ने से सरकार हुई चिंतित, फिर से बंद होंगे स्कूल....

कोरोना के मामले बढ़ने से सरकार हुई चिंतित, फिर से बंद होंगे स्कूल....

दिल्ली में कोरोना के मामले तेजी बढ़ रहे है। स्कूलों में भी तेजी से कोरोना के केस मिल रहे हैं स्कूलों में छात्रों के कोविड संक्रमित होने के बाद जिला प्रशासन की परेशानी बढ़ गई है। वहीं दिल्ली सरकार और जिला प्रशासन ने जरूरत पड़ने पर स्कूल बंद करने की बात कह रहे हैं।

दिल्ली में बीते एक दिन में 632 नए केस मिले। देश की राजधानी में कोरोना पॉजिटिविटी रेट बढ़कर साढ़े चार फीसदी पहुंच गया है। कोरोना के एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर 1274 पहुंच गई है। कोरोना के बढ़ते ग्राफ से अभिभावकों में अपने बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।

राष्ट्रीय राजधानी में कोविड की स्थिति की समीक्षा के लिए दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (DDMA) की 20 अप्रैल 2022 को बैठक है, जिसमें मास्क लगाने, सोशल डिस्टेंसिंग और दूसरी पाबंदियों पर फैसला संभव है। साथ ही स्कूलों में पढ़ाई को लेकर भी किसी नए प्लान पर निर्णय लिया जा सकता है। दिल्ली से सटे नोएडा और गाजियाबाद के भी कई स्कूलों में कोविड के मामले सामने आ चुके हैं।