BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
बड़ा हादसा : केमिकल फैक्ट्री में हुआ भयंकर विस्फोट, काम कर रहे 6 मजदूरों की हुई मौत...

बड़ा हादसा : केमिकल फैक्ट्री में हुआ भयंकर विस्फोट, काम कर रहे 6 मजदूरों की हुई मौत...

अहमदाबाद : गुजरात के भरूच जिले में रासायनिक कारखाने में विस्फोट का मामला सामने आया है। ये हादसा इतना दर्दनाक था कि मौके पर ही छह कर्मचारियों ने दम तोड़ दिया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बीती रात तीन बजे एक रासायनिक फैक्ट्री में धमाका हुआ। धमाके से आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया।


मिली जानकारी के अनुसार हादसे में मारे गए छह लोग उस संयंत्र के निकट काम कर रहे थे, लेकिन विलायक आसवन प्रक्रिया के दौरान अचानक विस्फोट हो गया। जिससे कारखाने में आग लग गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामले की जांच शुरू कर दी है। आग लगने के कारण लाखों रूपए के नुक्सान की आशंका है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए आगे भेज दिया है। शुरूआती जांच में विस्फोट को ही आग का कारण बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस की तरफ से जांच जारी है।
 

बड़ी खबर : भिण्ड के दबोह में युवक की पीट-पीटकर हत्या...

बड़ी खबर : भिण्ड के दबोह में युवक की पीट-पीटकर हत्या...

भिण्ड : जिले के दबोह कस्बे में एक युवक की दो युवकाकें ने उसकी डंडों से प्रहार कर हत्या कर दी है। लहार के अनुविभागीय अधिकारी पुलिस अवनीश बंसल ने रविवार को बताया कि दबोह नाथ मोहल्ला निवासी मोहन नाथ (25) का शनिवार शाम मोहल्ले के ही कुछ लड़कों से विवाद हो गया था।

इन युवकों ने मोहन नाथ की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में ले लिया है। 

शादी के तीन माह बाद ही दहेज की मांग कर घर से निकाला....

शादी के तीन माह बाद ही दहेज की मांग कर घर से निकाला....

ग्वालियर : घर से भागकर प्रेमी से लव मैरिज करने वाली 18 वर्षीय युवती को शादी के तीन माह बाद ही ससुरालवालों ने दहेज की मांग कर घर से निकाल दिया। पीडि़ता के परिजन ने थाने में मामला दर्ज कराया है। मुरार थाना क्षेत्र में वंशीपुरा निवासी 18 वर्षीय युवती ने पास में रहने वाले अभिषेक चौहान से 16 दिसम्बर 2021 को दिल्ली में लव मैरिज की थी।

इसके बाद कुछ दिन तो सब ठीक रहा लेकिन फिर अभिषेक व उसके घरवाले उसे मायके से दो लाख रुपए नगदी लाने के लिए दबाव बनाने लगे। नहीं लाने पर मारपीट कर अभिषेक और उसके परिजनों ने उस घर से निकाल दिया।

नशे में पुलिस को दौड़ा-दौड़ाकर पीटने वाला अब ठीक से चल भी नहीं पा रहा...

नशे में पुलिस को दौड़ा-दौड़ाकर पीटने वाला अब ठीक से चल भी नहीं पा रहा...

इंदौर : एरोड्रम इलाके में शराब के नशे में पुलिस की पिटाई करने वाले बदमाश को पुलिस ने पकड़ लिया। गिरफ्तारी के पहले पुलिस से भागने की फिराक में वह अपने हाथ-पैर तुड़वा बैठा। पुलिस ने मरहम-पट्टी कराने के बाद उसी के इलाके में जुलूस निकाला। पुलिस ने उससे उठक-बैइक भी लगवाई। एरोड्रम टीआई संजय शुक्ला के मुताबिक गांधीनगर थाने में पदस्थ कांस्टेबल जयप्रकाश जायसवाल शुक्रवार दोपहर दो बजे वेंकटेश नगर से गुजर रहे थे।

इसी दौरान नशे में धुत्त दिनेश प्रजापति (32) बाइक लहराते हुए गुजर रहा था। जयप्रकाश ने उसे टोका जिसके बाद दोनों में विवाद हो गया। दिनेश ने जयप्रकाश पर लाठी से हमला कर दिया। काफी देर तक ल_ से कांस्टेबल जयप्रकाश को पीठता रहा। कांस्टेबल जैसे-तैसे जान बचाकर मौके से भाग गया। वहां मौजूद लोग कांस्टेबल जयप्रकाश की मदद करने के बजाय घटना का वीडियो बनाते नज आए। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने दिनेश प्रजापति को पकड़ लिया था। रविवार को इलाके में पैदल उसका जुलूस निकालने के साथ उससे उठक-बैठक भी करवाई गई। इस दौरान वह पुलिस के सामने गिड़गिड़ाता नजर आया। 

एनकाउंटर के बाद पुलिस ने दो बदमाशों को दबोचा...

एनकाउंटर के बाद पुलिस ने दो बदमाशों को दबोचा...

गाजियाबाद : दिल्ली से सटे यूपी के गाजियाबाद में पुलिस और मोटरसाइकिल सवार बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई है। कोतवाली थाना क्षेत्र के सिविल लाइन इलाके में पुलिस और बाइक सवार बदमाशों का आमना-सामना हुआ जिसमें दो अपराधियों के पैर में पुलिस की गोली लगी है।
इस एनकाउंटर को लेकर सीओ स्वतंत्रत सिंह ने बताया कि लालकुआं इलाके के पास बाइक सवार बदमाश एक शख्स को हथियार दिखाकर मोबाइल और पर्स लेकर भाग गए थे। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस ने बदमाशों की घेराबंदी की थी।


खुद को पुलिस से घिरता देखकर बाइक सवार बदमाशों ने पुलिस पर गोलियां चला दी जिसके बाद पुलिस ने जवाबी फायरिंग की। पुलिस की फायरिंग में बाइक सवार दो बदमाशों के पैर में पुलिस की गोली लगी है। उन्हें गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
गिरफ्तार बदमाशों की पहचान अभिषेक राजपूत, राकेश राजपूत के रूप में हुई है। दोनों आरोपियों पर पहले भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। दोनों से लूटा हुआ मोबाइल और पर्स के साथ ही एक चोरी की बाइक भी बरामद की गई है। पुलिस ने बदमाशों से दो अवैध हथियार भी जप्त किए हैं।
 

स्कूलों में मिले कोरोना संक्रमित छात्र, मचा हड़कंप...

स्कूलों में मिले कोरोना संक्रमित छात्र, मचा हड़कंप...

नोएडा : उत्तर प्रदेश के नोएडा और गाजियाबाद जिले के निजी स्कूलों में छात्रों के कोरोना संक्रमित मिलने से हड़कंप मच गया है। इसमें गाजियाबाद के दो निजी स्कूलों में पांच छात्र कोरोना संक्रमित मिले हैं। वहीं नोएडा के एक निजी स्कूल में तीन कक्षाओं में कोविड संक्रमित छात्र मिले हैं। जिस कारण अब कक्षाएं आनलाइन चलेंगी।
नोएडा में कोरोना संक्रमण के मामले कम होने बीच सेक्टर-40 स्थित एक निजी स्कूल में तीन कक्षाओं के छात्रों में कोरोना संक्रमित की पुष्टि हुई है। अचानक कोरोना संक्रमित पाए जाने से लोगों की चिंता बढ़ गई है। वहीं स्कूल प्रबंधन ने अभिभावकों को दिशानिर्देश जारी किए हैं। इसके मुताबिक कक्षा नौवीं के सेक्शन ई, 12 वीं के सेक्शन बी और सेक्शन डी में कुछ छात्र कोरोना संक्रमित मिले हैं।


इसके चलते 13 अप्रैल तक तीनों कक्षाओं की ऑफलाइन पढ़ाई बंद रहेगी। साथ ही इन तीनों कक्षाओं के अभिभावकों से अपील की है कि अगर किसी छात्र में कोरोना के लक्षण नजर आते हैं तो उसको 18 अप्रैल को आरटीपीसीआर नेगेटिव रिपोर्ट के साथ ही स्कूल भेजें। असिम्प्टोमैटिक लक्षण वालों के लिए रैपिड टेस्ट अनिवार्य है। इन तीन कक्षाओं को छोड़कर शेष कक्षाएं और सेक्शन सुचारू रूप से चलते रहेंगे।
उल्लेखनीय है कि नोएडा से सटे गाजियाबाद में भी कोरोना संक्रमण के मामले रविवार को बढ़े हैं। शनिवार को दो मरीजों के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी। रविवार को यह संख्या पांच तक पहुंच गई, जबकि कोरोना को सिर्फ एक मरीज ने मात दी है। जिले में अब कुल संक्रमितों की संख्या 30 हो गई है।


स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक सभी मरीज खतरे से बाहर हैं और उनका होम आइसोलेशन में इलाज चल रहा है। जिला सर्विलांस अधिकारी डा. आरके गुप्ता ने बताया कि कोरोना संक्रमण का खतरा पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है। कोई भी लापरवाही संक्रमण को बढ़ावा दे सकती है। इसमें अपने स्तर पर हर किसी को सतर्कता बरतने और कोविड गाइडलाइन का पालन करने की जरूरत है। कोरोना संक्रमण के लक्षण दिखाई देने पर तुरंत जांच कराएं। ताकि समय रहते उपचार कराया जा सके और कोरोना संक्रमण को फैलने से रोका जा सके।
 

रामनवमी विवाद में शामिल 70 लोग गिरफ्तार, शहर में लगा कर्फ्यू...

रामनवमी विवाद में शामिल 70 लोग गिरफ्तार, शहर में लगा कर्फ्यू...

खरगोन : मध्यप्रदेश के खरगोन जिले में रविवार को दो पक्षों में हुए विवाद, पथराव और आगजनी की घटना के बाद सोमवार को कलेक्टर अनुग्रहा पी ने पूरे खरगोन शहर में कर्फ्यू लगा दिया है। शहरवासियों को सिर्फ मेडिकल इमरजेंसी होने पर ही घर से बाहर निकलने की हिदायत दी गई है। कर्फ्यू के चलते 11 अप्रैल को पूरा शहर बंद रहेगा। सुरक्षा के लिहाज से चप्पे-चप्पे पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। रविवार को रामनवमी में हुए विवाद में एसपी सिद्धार्थ चौधरी, 6 पुलिसकर्मी सहित करीब 24 लोग घायल हुए हैं।


डीआईजी तिलक सिंह ने बताया कि सम्पूर्ण कस्बे में कर्फ्यू लगा दिया गया। भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। करीब 400 का अतिरिक्त फोर्स बुलाया गया है। एसपी सिद्धार्थ चौधरी के पैर पर गोली लगी है। वे निजी अस्पताल में भर्ती, उनकी हालत खतरे से बहार है। उपद्रवियों की सर्चिंग की जा रही है। फिलहाल करीब 70 लोगों को हिरासत में लिया गया है। रात 2 बजे के बाद किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है।
खरगोन शहर कर्फ्यू के चलते कक्षा 8वीं और महाविद्यालयीन स्नातक और स्नातकोत्तर की सोमवार को होने वाली परीक्षाओं को स्थगित कर दिया गया है। आगामी आदेश तक परीक्षाएं स्थगित रहेंगी।


बता दें रामनवमी के अवसर पर रविवार को अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों ने रामनवमी के जुलूस के दौरान पथराव कर दिया था, जिसके बाद दोनों पक्षों में पथराव हुआ और पथराव के बाद आगजनी भी हुई। इस घटना के बाद शहर के तीन से चार स्थानों पर पथराव की अलग-अलग घटनओं हुईं थी। अल्पसंख्यक बहुल क्षेत्र होने के चलते बाहर से फोर्स बुलाकर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।
 

रामनवमी के जुलूस के दौरान झड़प, पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे

रामनवमी के जुलूस के दौरान झड़प, पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे

गुजरात के हिम्मतनगर और खंभात शहरों में रविवार को रामनवमी के जुलूस के दौरान दो समुदायों के बीच सांप्रदायिक झड़प हो गई जिसके बाद पुलिस को पथराव करने वाली और दुकानों तथा वाहनों को क्षतिग्रस्त करने वाली भीड़ को नियंत्रित करने के लिए आंसू गैस के गोले दागने पड़े।
अधिकारियों ने कहा कि घायलों की संख्या के बारे में अभी तक ज्ञात नहीं है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि साबरकांठा जिले के हिम्मतनगर शहर के छपरिया इलाके में दोपहर बाद जब रामनवमी का जुलूस निकला तो दो समुदायों के लोगों ने एक दूसरे पर पथराव कर दिया।
अधिकारी ने कहा, 'पुलिस ने हालात को नियंत्रित करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे। बाद में स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए शहर के बाहर से अतिरिक्त पुलिस बल को बुलाया गया।' नियंत्रण कक्ष के एक अधिकारी ने बताया कि आणंद जिले के खंभात में रामनवमी जुलूस के दौरान झड़प हो गई, जिसमें पथराव किया गया तथा दो समूहों ने दुकानों और वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया। भगवान राम के जन्मदिन के रूप में मनाए जाने वाले रामनवमी के अवसर पर जुलूस निकाला गया।

 

देश के 41 सांसदों ने राष्ट्रपति को सौंपा इस्तीफा, राष्ट्रपति सांसदों के साथ करेंगे महत्वपूर्ण बैठक

देश के 41 सांसदों ने राष्ट्रपति को सौंपा इस्तीफा, राष्ट्रपति सांसदों के साथ करेंगे महत्वपूर्ण बैठक

कोलम्बो/नई दिल्ली | श्रीलंका में चल रहे आर्थिक, राजनीतिक और सामाजिक संकट का समाधान ढूंढने के प्रयासों के तहत राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे हाल ही में इस्तीफा देने वाले 41 सांसदों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक करेंगे।
जानकारी के अुसार श्रीलंका फ्रीडम पार्टी (एसएलएफपी) और राष्ट्रपति राजपक्षे के बीच यह बैठक रविवार देर शाम होगी। इस निर्णायक और अहम बैठक की जानकारी पूर्व राष्ट्रपति और एसएलएफपी नेता मैत्रीपाला सिरिसरना ने दी।
रविवार की सुबह सिरिसरना ने कहा कि बैठक का मुख्य उद्देश्य राष्ट्रपति राजपक्षे को कम से कम विभागों के साथ राजपक्षे के बिना एक सर्वदलीय मंत्रिमंडल के तहत एक अंतरिम प्रशासन बनाने के लिए मजबूर करना रहेगा। उन्होंने आगे कहा कि अंतरिम प्रशासन की स्थापना होने से पहले कार्यकारी अध्यक्ष पद की कार्यकारी शक्तियों को कम करने के लिए संविधान के 19वें संशोधन को अतिरिक्त शक्तियों के साथ फिर से पेश किया जाना चाहिए।

1948 में आजाद होने के बाद से सबसे गंभीर आर्थिक संकट का सामना कर रहे श्रीलंका में लोग बड़ी संख्या में सरकार विरोधी प्रदर्शन कर रहे हैं और राष्ट्रपति से इस्तीफा देने की मांग कर रहे हैं। लोगों को भारी बिजली कटौती और गैस, खाद्य पदार्थों व अन्य जरूरी सामग्रियों की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। शनिवार को ‘गाले फेस ग्रीन पार्क’ में 10 हजार से अधिक लोग एकत्र हुए थे। उन्होंने सरकार के विरोध में पूरा रात प्रदर्शन किया था।

‘राष्ट्रपति के सत्ता में रहने तक कम नहीं होगा विरोध’
सिरिसरना ने कहा कि ऐसा लगता है राष्ट्रपति और सत्तारूढ़ श्रीलंका पोदुजाना पेरामुना (एसएलपीपी) सरकार के खिलाफ विरोध और आंदोलन तब तक कम नहीं होंगे जब तक राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे सत्ता में रहेंगे। उन्होंने आगे कहा, ‘लेकिन यह एक लंबी प्रक्रिया और इसमें समय लगता है। हमारे देश के लोगों को बिजली और भोजन की कमी तथा आसमान छूती महंगाई जैसी वर्तमान समस्याओं के तत्काल समाधान की आवश्यकता है।’

‘हालात सुधारने के लिए स्थिर सरकार बनाना जरूरी’
उन्होंने कहा कि अगर हमें इन गंभीर मुद्दों का तत्काल समाधान खोजना है, तो सबसे पहले एक स्थिर सरकार बनाने के लिए कदम उठाने होंगे। एसएलएफपी का मानना है कि राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे और उनके सहयोगियों के बिना एक सर्वदलीय अंतरिम सरकार जनता का विश्वास जीतेगी। पार्टी का कहना है कि 10वें संशोधन के संवैधानिक प्रावधानों को फिर से पेश करने के साथ कार्यपालिका से कोई अनावश्यक निर्देश या आदेश जारी नहीं होंगे।

रूस और यूक्रेन के बीच हुए युद्ध से बचकर 207 विद्यार्थी राजधानी पहुंचे, भाजपा नेताओं ने किया भव्य स्वागत...

रूस और यूक्रेन के बीच हुए युद्ध से बचकर 207 विद्यार्थी राजधानी पहुंचे, भाजपा नेताओं ने किया भव्य स्वागत...

रायपुर : रूस और यूक्रेन के बीच घमासान लड़ाई से छत्तीसगढ़ के 207 छात्र भी चपेट में आ गये, जो मेडिकल की पढ़ाई करने यूक्रेन गए थे। जब उनकी वापसी हुई तो भाजपा के कद्दावर नेता एयरपोर्ट पहुंचे और उन्हें गुलाब का फू ल देकर उनका स्वागत किया, यूके्रन से वापसी पर उनकी पढ़ाई के संबंध में भविष्य में अध्ययन को लेकर पूछे गये सवाल पर भाजपा नेताओं ने चुप्पी साध ली। ज्ञातव्य है कि देश के किसी भी चिकित्सा महाविद्यालय में घोषित नियमावली के तहत इन छात्रों को प्रवेश देकर आगे की पढ़ाई के लिए केंद्र एवं राज्यस्तर पर विशेष प्रयास करने होंगे। असाधारण स्थिति में युद्ध से बचकर आए विद्यार्थियों के लिए शासन एवं प्रशासन का संवेदनशील रवैया अपनाया जाना जरूरी है।


गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के आनंद नगर में यूक्रेन में शिक्षा प्राप्त कर रहे मेडिकल के छात्रों के पालक एकत्रित हुए और बच्चों की आगे पढ़ाई को लेकर मंथन किया। उक्त बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंह देव से जल्द मुलाकात कर बच्चों की मेडिकल पढ़ाई की व्यवस्था करने की मांग करेंगे। बच्चों के पालक चिंतित हैं बच्चों का भविष्य खराब हो रहा है।
शर्मा
 

भारतीय मर्दों के साथ पैसे लेकर डेट पर जाती है ये महिला...

भारतीय मर्दों के साथ पैसे लेकर डेट पर जाती है ये महिला...

दूसरे देशों की तरह अब भारत में भी डेटिंग कल्चर तेजी से फैल रही है, लोग अपने जीवन साथी की तलाश सोशल मीडिया या फिर डेटिंग एप्स के माध्यम से कर रहे हैं और उनके साथ रिलेशनशिप में आने से पहले उनको जानने के लिए डेट पर जाते हैं. मगर एक डेटिंग एक्सपर्ट का मानना है कि भारतीय लोगों खासकर मर्दों को डेटिंग की समझ नहीं है. ऐसे में वो पिछले लंबे वक्त से भारतीयों को डेटिंग के गुण सिखा रही है.

वाइस वेबसाइट के अनुसार एली सेगेटी नाम की महिला ब्रिटेन की रहने वाली हैं और एक डेटिंग और इंटिमेसी कोच हैं. 15 साल पहले जब वो ब्रिटेन से भारत शिफ्ट हुईं तो उन्होंने देखा कि भारत में लोगों में डेटिंग की समझ बिल्कुल नहीं है. एली ने कहा कि जब उन्होंने शुरू में डेटिंग पर जाना शुरू किया तो उन्होंने पाया कि वो या तो चिपकू मर्दों के बीच घिर गई हैं या फिर उन्हें शर्मिंदी भरी बातें सुननी पड़ रही हैं.

बदल रहा है भारत में डेटिंग की व्यवस्था
तब उन्होंने तय किया कि वो मर्द और औरतों को डेटिंग के हुनर सिखाएंगी. उनका मानना है कि भारत में समाज तेजी से बदल रहा है. यहां जेंडर रोल भी बदले जा रहे हैं. पहले के वक्त में औरतों के पास पैसे नहीं होते थे, वो खुद नहीं कमाती थीं मगर धीरे-धीरे उन्होंने कमाई करना शुरू कर दिया और अब वो अपने पसंद के हिसाब से, शादी के पहले भी इंटिमेसी चाहती हैं. लोग अरेंज मैरेज से लव मैरेज की तरफ बढ़ रहे हैं. उनका मानना है कि अचानक से ये बदलाव आया मगर लोगों के स्वभाव में बदलाव नहीं आया इसलिए उन्हें एक दूसरे से सम्मान से पेश आना नहीं आता है.

पैसे लेकर जाती है डेट पर एली
तब उन्होंने इंटिमेसी क्यूरेटर की शुरुआत की. ये एक डेटिंग, रिलेशनशिप, इंटिमेसी और कोचिंग सर्विस है. वो डेटिंग सरोगेट की तरह काम करती हैं. यानी वो पैसे लेकर लोगों के साथ नकली डेट पर जाती हैं जिससे वो उदाहरण के साथ अपने क्लायंट को डेटिंग करना सिखा सकें. इस तरह वो डेट पर लोगों की बॉडी लैंग्वेज सही करती हैं, आंखों का कॉन्टैक्ट सुधारती हैं और उनकी स्टाइल सुधारने पर भी उन्हें मदद करती हैं.
 

कर्नाटक के दो पूर्व सीएम समेत 64 लोगों को मिली जान से मारने की धमकी...

कर्नाटक के दो पूर्व सीएम समेत 64 लोगों को मिली जान से मारने की धमकी...

बेंगलुरु : कर्नाटक में कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया, जेडीएस नेता और पूर्व सीएम एचडी कुमारस्वामी और प्रसिद्ध प्रगतिशील साहित्यकार के वीरभद्रप्पा सहित 64 लोगों को जान से मारने की धमकी देने वाले संदेश मिले हैं। जो कि अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। इसे भेजने वालों ने लिखा कि मौत तुम लोगों के सिर पर मंडरा रही है, अंतिम संस्कार की तैयारी करो।

पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया है और जांच शुरू कर दी है। मैसेज करने वाले अज्ञात बदमाशों ने खुद को सहिष्ण हिंदू बताया है। धमकियों को हल्के में न ले सरकार: कुमारस्वामी वहीं पूर्व सीएम एच.डी. कुमारस्वामी ने सरकार को इस तरह की धमकियों को हल्के में नहीं लेने की चेतावनी दी है। उन्होंने सत्तारूढ़ भाजपा से प्रगतिशील विचारक और लेखक के. वीरभद्रप्पा और अन्य लेखकों को सुरक्षा प्रदान करने का भी अनुरोध किया है। जानें पत्र में और क्या लिखा था: पत्र में आगे लिखा गया है कि आप विनाश के रास्ते पर हैं। मृत्यु आपके बहुत करीब है। आप तैयार रहें। मौत आपके सिर पर मंडरा रही है। अपने परिवार के सदस्यों को सूचित करें और अपने अंतिम संस्कार की व्यवस्था कर लें।  

नहाते समय नदी में डूबने से मासूम की हुई मौत...

नहाते समय नदी में डूबने से मासूम की हुई मौत...

बड़वानी : गाम खाजपुर में पांच वर्षीय मासूम की गोई नदी में डूबने से मौत हो गई। मौके पर मौजूद पिता ने बच्चे का शव पानी से बाहर निकाला। हादसे की खबर मिलते ही मृतक राहुल के परिवार में कोहराम मच गया। हादसा शुक्रवार शाम का है।

पांच वर्षीय राहुल पिता कंगी निवासी वलन का परिवार पिछले आठ दिन पहले खाजपुर में मेहमान गया हुआ था। यहां से शुक्रवार दोपहर एक बजे अपने पिता के साथ गोई नदी में नहाने गया था। इस दौरान पानी डूबता नजर आया। परिजन ने जब उसे नदी से बाहर निकाल, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।  

भीषण सड़क हादसा : खाई में गिरा वाहन, दो लोगों की मौत, 22 घायल....

भीषण सड़क हादसा : खाई में गिरा वाहन, दो लोगों की मौत, 22 घायल....

बड़वानी : निमाड़ क्षेत्र के प्रसिद्ध नागतीर्थ भीलटदेव संस्थान मंदिर की पहाड़ी की चढ़ाई के दौरान गणेश घाट पर शनिवार दोपहर हादसा हो गया। चढ़ाई चढ़ रहा लोडिंग वाहन कच्चे रास्ते की ढलान पर अचानक रिवर्स हो गया और करीब 60 फीट गहरी खाई में गिर गया।

दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं 22 लोग घायल हुए हैं। वाहन में लगभग 30 महिला-पुरुष व बच्चे सवार थे। दुर्घटना में बालिका व वृद्धा की मौत हो गई, वहीं 22 लोग घायल हुए। घायलों को ग्रामीणों एवं मंदिर समिति के लोगों ने खाई से निकाला और स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।  

अज्ञात वाहन ने कुचला, रातभर शव को रौंदते रहे वाहन....

अज्ञात वाहन ने कुचला, रातभर शव को रौंदते रहे वाहन....

रीवा : शुक्रवार रात मनगवां थाना क्षेत्र के हनुमना-रीवा हाईवे ब्रिज पर पैदल जा रहे एक राहगीर को अज्ञात वाहन ने कुचल दिया और वाहन चालक मौके से फरार हो गया। हादसे के बाद पूरी रात चार पहिया वाहन शव को रौंदते हुए निकलते रहे। जिससे मृतक का पूरा शरीर कई टुकड़ों में बंट गया। शनिवार सुबह स्थनीय लोगों को शंका हुई तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने स्वास्थ्यकर्मियों की मदद से शव के टुकड़ों को समेटते हुए अस्पताल भिजवाया। हालांकि अभी तक मृत की शिनाख्त नहीं हुई है। थाना प्रभारी डीके दाहिया ने बताया कि, शुक्रवार की देर रात हाईवे ब्रिज के ऊपर किसी अज्ञात वाहन ने राह चलते पुरुष को कुचल दिया। इससे पूरा शरीर चिपक कर क्षत-विक्षत हो गया है। घटनस्थल की जांच में यह नहीं समझ में आ रहा था कि आखिर किसकी लाश है। क्योंकि पूरी रात ट्रक वाले रौंदते रहे। फिलहाल पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज और टोल नाकों के कैमरों से ट्रकों की जांच की जा रही है। 

फेसबुक पर जयश्री राम लिखने पर युवक और उसके परिजनों की पिटाई...

फेसबुक पर जयश्री राम लिखने पर युवक और उसके परिजनों की पिटाई...

भोपाल : मध्य प्रदेश के भोपाल से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां मुनव्वर अंसारी नाम के एक युवक ने सोशल मीडिया पर जय श्रीराम लिखा तो उसकी जमकर पिटाई कर दी गई। आरोप है कि 15-16 युवकों ने मुनव्वर अंसारी के घर में घुसकर उनकी पिटाई की। इतना ही नहीं आरोपियों ने मुनव्वर के परिवार के सदस्यों को भी पीटा।


बता दें कि फेसबुक पर जय श्रीराम लिखने पर मुनव्वर अंसारी की पिटाई की घटना भोपाल के बिलखिरिया थाना इलाके में हुई। पीड़ित मुनव्वर अंसारी का कहना है कि वो फेसबुक पर लगातार जय श्रीराम लिख कर पोस्ट कर रहे थे। इससे कई मुस्लिम युवक नाराज थे। उनको लगातार धमकी दी जा रही थी।


उन्होंने आरोप लगाया कि घर में घुसकर उनके पूरे परिवा
र को मारा-पीटा गया है। उनके घर में रखा सामान तोड़ दिया गया है। 15 से 16 मुस्लिम युवकों ने उनके और उनके परिवार के साथ मारपीट की।
पीड़ित का आरोप है कि थाने में उनकी एफआईआर नहीं लिखी जा रही है। जिसके बाद पीड़ित ने थाने के अंदर से वीडियो बनाकर इंसाफ की गुहार लगाई। बताया जा रहा है कि पीड़ित मुनव्वर अंसारी बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा का समर्थक है। मारपीट का आरोप सारिक अहमद और उसके साथियों पर लगा है।
 

भारत में घुसने की कोशिश कर रहे 6 बांग्लादेशियों को बीएसएफ ने पकड़ा....

भारत में घुसने की कोशिश कर रहे 6 बांग्लादेशियों को बीएसएफ ने पकड़ा....

रानघाट : सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने शनिवार को भारत में घुसने की कोशिश कर रहे तीन महिलाओं एवं एक बच्चे समेत छह बांग्लादेशियों को पकड़ा एवं उस पड़ोसी देश के सीमा प्रहरी बल के हवाले कर दिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। बीएसएफ के एक बयान के अनुसार रानघाट एवं जीतपुर सीमा चौकियों पर इस पार आने की कोशिश कर रहे इन छह लोगों को पकड़ा गया।

उन्हें बाद में 24 परगना जिले के इन दो सीमा चौकियों पर बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश (बीजीबी) के हवाले कर दिया गया। पूछताछ के दौरान पता चला कि उनमें से कुछ अपने रिश्तेदारों से मिलने भारत आ रहे थे जबकि कुछ काम की तलाश में आ रहे थे। इन सभी ने दलालों को पैसे दिये थे। 

फर्जी आर्मी ऑफिसर बन युवक ने 50 महिलाओं संग किया सेक्स, ऐसे फसाता था महिलाओं को अपने जाल में

फर्जी आर्मी ऑफिसर बन युवक ने 50 महिलाओं संग किया सेक्स, ऐसे फसाता था महिलाओं को अपने जाल में

राजस्थान | फर्जी आर्मी अफसर हत्या करने और फिर बनकर फरारी काट रहे बदमाश को जयपुर पुलिस ने भिवाड़ी के टपूकड़ा से गिरफ्तार कर लिया है। पकड़ा गया आरोपी 50 महिलाओं के साथ शारीरिक संबंध बना चुका है। उस पर कई मामले दर्ज हैं। जयपुर की डीसीपी रिचा तोमर ने बताया कि जयपुर के करगनी थाना इलाके में हत्या के आरोपी विक्रम उर्फ मिंटू उर्फ मिंटू को भिवाड़ी से गिरफ्तार किया है। इससे पहले उसे पकड़ने के लिए कई जगह दबिश दी गई। लेकिन शातिर होने के चलते वह पुलिस के पहुंचने के पहले ही मौके से फरार हो जाता था।

सोशल मीडिया पर करता था शिकार
फर्जी आर्मी अफसर पुलिस की पूछताछ के आगे टूट गया। फर्जी आर्मी अफसर बनकर लोगों को लूटने और महिलाओं से अवैध संबंध बनाने की पूरी दास्तान बयां की। उसने बताया कि वह सोशल मीडिया और डेटिंग एप्स के जरिए लड़कियों से मिलता था। इसके बाद वह उन्हें अपने जाल में फंसा लेता था। फिर उनके साथ शारीरिक संबंध बनाता था और उस जगह को छोड़कर फरार हो जाता था। आरोपी के मुताबिक वह अब तक 50 लड़कियों से शारीरिक संबंध बना चुका है। पहले भी एक लड़की की हत्या कर सबूत मिटाने के लिए शव को रेलवे ट्रैक पर डालकर फरार हो गया था। मृतका जयपुर की रहने वाली थी और उसकी हत्या कर सबूत मिटाने के लिए ट्रेन की पटरी पर डाल दिया था। पुलिस अभी तक मर्डर का खुलासा भी नहीं कर पाई थी।

माशूका की हत्या कर हो गया था फरार
एडिशनल डीसीपी राम सिंह शेखावत ने बताया कि 23 फरवरी को आर्मी नगर (निवारू रोड) स्थित मकान में उत्तर प्रदेश निवासी रोशनी नाम की महिला की लाश बिस्तर पर पड़ी मिली थी। फरार आरोपी विक्रम कई महीनों से उसके साथ रिलेशनशिप में रह रहा था। एफएसएल की जांच में सामने आया कि रोशनी की हत्या गला घोंटकर हुई थी। आरोपी विक्रम ने बताया कि रोशनी से उसकी मुलाकात जयपुर के होटल में हुई थी। इस होटल में ठहरते वक्त उसने ऑटो ड्राइवर से लड़की की डिमांड की थी। इसके बाद ऑटो ड्राइवर ने ही रोशनी को बुलाया था। रोशनी व विक्रम ने एक साथ रात गुजारी थी। फिर दोनों की दोस्ती हुई और दोनों ने जीने-मरने की कसमें खाईं। इसके बाद दोनों हरदोई चले गए। वहां कुछ दिन रहने के बाद जयपुर में किराए पर कमरा ले लिया। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि मृतका रोशनी सेक्स रैकेट से जुड़ी हुई थी, लेकिन विक्रम उसे बार-बार सेक्स रैकेट छोड़ने के लिए बोल रहा था। जब वह नहीं मानी तो गुस्से में आकर विक्रम ने तकिए से उसका मुंह दबाकर हत्या कर दी।

ऐसे दिया था प्रेमिका के परिवार को झांसा
पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि रोशनी के पिता उत्तर प्रदेश में हत्या के आरोप में सजा काट रहे हैं। उसने रोशनी के घरवालों को बताया कि उसके उच्चाधिकारियों से बड़े संपर्क हैं। उसने खुद को आर्मी अफसर बताकर परिवार से जमानत के लिए नगदी व गहने लिए। इन्हें ले जाकर चंडीगढ़ में बेच दिया और वहां से मिली रकम हड़प ली। पुलिस जांच में सामने आया कि अलवर के सदर इलाके में आरोपी ने अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर गैंगरेप किया था। मामले में सभी आरोपी फरार चल रहे थे। विक्रम के मुताबिक उसने मुंबई, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश और चंडीगढ़ में अलग-अलग काम किया है।

BIG BREAKING : राजधानी में राम नवमी के एक दिन पहले से 10 मई तक लगा धारा 144, राज्य सरकार ने जारी किया आदेश, देखें आदेश

BIG BREAKING : राजधानी में राम नवमी के एक दिन पहले से 10 मई तक लगा धारा 144, राज्य सरकार ने जारी किया आदेश, देखें आदेश

लखनऊ | यूपी की राजधानी लखनऊ में 10 मई तक धारा 144 लागू कर दी है. प्रशासन ने यह कदम अंबेडकर जयंती, रमजान, गुड फ्राइडे और ईद के चलते उठाया है. इसके अलावा विधानसभा के आसपास ट्रैक्टर- ट्रॉली, घोड़ा गाड़ी और ज्वलनशील पदार्थ पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है. यही नहीं, 10 मई तक विधानसभा के आसपास धरना-प्रदर्शन पर भी बैन रहेगा. वहीं, इस दौरान यूपी विधानसभा के साथ सरकारी दफ्तरों के एक किलोमीटर के दायरे में ड्रोन से शूटिंग पर पाबंदी रहेगी.

इसके अलावा प्रशासन ने बगैर इजाजत जुलूस निकालने पर रोक लगा दी है. जबकि रात 10 से सुबह 6 बजे तक लाउडस्पीकर के इस्तेमाल पर रोक है. हालांकि धार्मिक, सार्वजनिक स्थल, जुलूस में नियमों के मुताबिक ही लाउडस्पीकर के इस्तेमाल की इजाजत कायम रहेगी. वहीं, लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट के संयुक्त पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था) पीयूष मोर्डिया ने कहा गया है कि अगर राजधानी में बिना मास्क के कोई दिखता है, तो उससे जुर्माना वसूला जाएगा.

सिनेमा हॉल समेत खुली रहेंगी ये चीजें
इसके साथ आदेश में कहा गया है कि लखनऊ में रेस्‍टोरेंट, सिनेमा हॉल, मल्टीप्लेक्स, जिम, स्वीमिंग पूल, वाटर पार्क और होटल आदि पूरी क्षमता के साथ खुले रहेंगे. हालांकि इस दौरान कोविड हेल्प डेस्क होना जरूरी है. इसके अलावा धार्मिक स्थलों और धार्मिक संस्थानों में कोविड हेल्प स्थापित करने के साथ मास्क पहनना जरूरी है.

बहरहाल, 10 मई तक लखनऊ में विधानभवन के आसपास एक किलोमीटर के दायरे में ट्रैक्टर-ट्राली, बैलगाड़ी, घोड़ागाड़ी, ज्वलनशील पदार्थ, सिलेंडर, घातक पदार्थ, हथियार आदि लेकर आवागमन पूर्ण रूप से बैन रहेगा. वहीं, विधानसभा भवन और सरकारी दफ्तरों के ऊपर एक किमी के दायरे में ड्रोन शूटिंग पर पाबंदी लगा दी गई है. हालांकि अन्य स्थानों पर पुलिस आयुक्त या फिर संयुक्त पुलिस आयुक्त की अनुमति के साथ ड्रोन कैमरे से शूटिंग या फोटोग्राफी की जा सकती है. इसके अलावा कोई भी बिना अनुमति के 5 या इससे अधिक व्यक्तियों का किसी प्रकार का कोई जुलूस नहीं निकालेगा. जबकि सार्वजनिक स्थान पर 5 या इससे अधिक व्यक्तियों का समूह बनाना भी बैन है.

BIG BREAKING : भारत में कोरोना के नए सब वैरिएंट XE के एक और मरीज की हुई पहचान, देश में ये तीसरा मरीज

BIG BREAKING : भारत में कोरोना के नए सब वैरिएंट XE के एक और मरीज की हुई पहचान, देश में ये तीसरा मरीज

 मुंबई | देश में कोरोना के नए सब वैरिएंट XE की दस्तक महाराष्ट्र के बाद गुजरात में हो चुकी है। मुंबई में ओमिक्रॉन के इस खतरनाक वैरिएंट का दूसरा केस मिला है। इसके साथ ही देश में XE वैरिएंट के कुल तीन केस हो गए हैं। हालांकि पहले केस को लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने गड़बड़ी की आशंका जताई थी लेकिन शनिवार को मुंबई शहर के नागरिक निकाय बीएमसी ने कंफर्म किया है कि मुंबई में इस नए वैरिएंट के केस की पुष्टि हुई है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बीएमसी ने शनिवार को कंफर्म किया कि कोरोनवायरस के नए सब वैरिएंट XE का कंफर्म केस मिला है। मिली जानकारी के अनुसार, सांताक्रूज शहर के रहने वाले 67 वर्षीय शख्स में इस वैरिएंट की पुष्टि हुई है। बताया जा रहा है कि यह शख्स कोरोना की दोनों वैक्सीन ले चुका है।

बताते चलें कि विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कोरोना के इस नए सब वैरिएंट को ओमिक्रॉन का वैरिएंट बताया है, जो 10 गुना ज्यादा संक्रामक है।

11 मार्च को वडोदरा गया था शख्स
बीएमसी के अनुसार, वह व्यक्ति 11 मार्च को वडोदरा गया था और होटल में एक बैठक के बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई। जिसके बाद उसने कोरोना जांच कराई तो रिपोर्ट पॉजिटिव निकली। हालांकि कोरोना के लक्षण नजर नहीं आने पर वह वापस मुंबई चला आया। अब उसके कोरोना जांच के सैंपल की स्क्रीनिंग की गई तो रिपोर्ट में XE वैरिएंट की पुष्टि हुई है।

बीएमसी ने कहा है कि इस शख्स को कोरोना वैक्सीन की दोनों खुराक लग चुकी है और वह पूरी तरह से स्वस्थ है।