नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |
BIG BREAKING : शहर के आवासीय परिसर में चल रहा था सेक्स रैकेट, पुलिस के छापा मारते ही बिना कपड़ों के छत पर भागे रंगरलिया मना रहे लोग

BIG BREAKING : शहर के आवासीय परिसर में चल रहा था सेक्स रैकेट, पुलिस के छापा मारते ही बिना कपड़ों के छत पर भागे रंगरलिया मना रहे लोग

समस्तीपुर | बिहार के समस्तीपुर जिले से देहव्यापार को ले कर एक खबर सामने आई है | खबर है कि शहर के नगर थाना क्षेत्र के गुदरी बाजार वार्ड संख्या 21 में मछलीहट्टा के पीछे पुलिस ने शनिवार को देह व्यापार का भंडाफोड़ किया है. आवासीय परिसर में चल रहे देह व्यापार के छापे के दौरान चार महिला व दो युवको को गिरफ्तार किया गया है. मुखबिर की गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने गुदरी बाजार में छापा मारा था, जिसके बाद वहां पहुंची पुलिस की टीम ने चार महिला और दो युवको को संदिग्ध अवस्था में पकड़ा. इस दौरान मुहल्ले में सैकड़ों लोगों की भीड़ जुटी रही.

मोहल्ले में एका-एक भारी संख्या में पहुंचे पुलिस बल को देखकर सभी लोग हतप्रभ थे. छापेमारी करने पहुंची पुलिस को देखकर घर के अंदर मौजूद लोग मकान का मुख्य दरबाजा बंद कर छत पर बने पानी टंकी के पीछे छिप गए थे. जिस कारण पुलिस को मकान के बाहर से बांस की सीढ़ी के सहारे अंदर घुसना पड़ा. जहां छत पर पानी टंकी के पीछे छीपे सभी महिला और पुरुष आधे कपड़े में छीपे थे. जानकारी के अनुसार, गुदरी बाजार स्थित उक्त मकान में काफी लंबे समय से अनैतिक कार्य चल रहा था. मोहल्ले वासियों ने ही इसकी सूचना पर नगर पुलिस को दी थी.

क्षेत्र के लोगों में इस कृत्य से काफी रोष था
थानाध्यक्ष अरुण कुमार राय ने बताया कि मोहल्ले वासियों ने सेक्स रैकेट की सूचना दी थी. इसी आधार पर छापेमारी की गई. चार महिला और दो युवक को हिरासत में लिया गया है. थानाध्यक्ष ने बताया कि क्षेत्र के लोगों में इस कृत्य से काफी रोष था. लोग उनसे शिकायत करते थे, जिसके बाद शनिवार की दोपहर यह कार्रवाई की गई. वहीं, पकड़े गए महिलाओं और युवकों से इस मामले में पूछताछ की जा रही है.

पत्नी के साथ झगड़े कर युवक ने बच्चों के संग नदी में लगाई छलांग...

पत्नी के साथ झगड़े कर युवक ने बच्चों के संग नदी में लगाई छलांग...

मध्य प्रदेश : सीहोर जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने निकल कर सामने आ रही है बुधनी क्षेत्र में 32 वर्षीय एक युवक ने पत्नी के साथ झगड़े के बाद अपने दो मासूम बच्चों को गोद में लेकर नर्मदा नदी में छलांग लगा दी। घटना में दोनों बच्चों की मौत हो गई। हालांकि, आत्महत्या कर रहे युवक को वहां मौजूद लोगों ने बचा लिया। बुधनी पुलिस थाने के प्रभारी विकास खिची ने शनिवार को ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि राजेश अहिरवार ने शुक्रवार रात करीब आठ बजे अपने बेटे सार्थक (2) और बेटी ओमवती (4) के साथ बुधनी पुल से नर्मदा नदी में छलांग लगा दी।

उन्होंने बताया कि आसपास के लोगों ने पानी में गोता लगाया और राजेश को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, लेकिन वे उसके दोनों बच्चों को नहीं बचा सके। खिची के मुताबिक, दोनों बच्चों के शव शनिवार सुबह करीब सात बजे नदी से निकाले गए। उन्होंने बताया कि राजेश के सीने में चोट आई है और उसे पास के नर्मदापुरम जिले के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। खिची के अनुसार, राजेश ने दो दिन पहले किसी पारिवारिक कलह को लेकर अपनी पत्नी की पिटाई की थी, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

उन्होंने बताया कि शुक्रवार शाम करीब चार बजे राजेश ने दोबारा अपनी पत्नी के साथ अस्पताल में झगड़ा किया और दोनों बच्चों को वहां से यह कहते हुए ले गया कि वह उनके साथ मर जाएगा।
खिची के मुताबिक, राजेश के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज किया गया है और जब वह ठीक हो जाएगा तो उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
 

सड़क हादसा : डंपर वाहन दुर्घटनाग्रस्त हुआ, हादसे में हुई दो की मौत...

सड़क हादसा : डंपर वाहन दुर्घटनाग्रस्त हुआ, हादसे में हुई दो की मौत...

जम्मू : जम्मू एवं कश्मीर के रामबन जिले में शनिवार को एक सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई।पुलिस ने बताया कि रामबन जिले के रामसू क्षेत्र के उखराल में शनिवार सुबह एक डंपर वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

बयान में कहा गया, चालक तारिक हुसैन और सुनीत सिंह नाम के एक अन्य व्यक्ति की इस घटना में मौत हो गई। मामला दर्ज कर लिया गया है और विवरण की प्रतीक्षा है।
 

रसायन के गोदाम में  लगी भीषण आग...

रसायन के गोदाम में लगी भीषण आग...

नईदिल्ली : दिल्ली के फतेहपुर बेरी इलाके में रसायन के एक गोदाम में लगी आग को बुझाने के दौरान सांस लेने में समस्या होने पर पांच दमकलकर्मियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। दमकल विभाग के अनुसार, आग लगने की सूचना शुक्रवार रात नौ बजकर 55 मिनट पर मिली, जिसके बाद दमकल की 10 गाडिय़ों को घटनास्थल पर भेजा गया।

अधिकारियों ने बताया कि आग बुझाने के अभियान के दौरान दिल्ली दमकल सेवा के पांच कर्मियों को सांस लेने में दिक्कत होने लगी। उन्हें फोर्टिस अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें एम्स ट्रॉमा सेंटर में रेफर कर दिया गया। दमकल विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, एक दमकलकर्मी को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है, जबकि अन्य का उपचार चल रहा है और उनकी हालत स्थिर है।
 

हाथी ने व्यक्ति को कुचलकर  मार डाला...

हाथी ने व्यक्ति को कुचलकर मार डाला...

नागांव : असम के नागांव जिले में एक जंगली हाथी ने 22 वर्षीय युवक को कुचलकर मार डाला। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।
अधिकारियों ने बताया कि मृतक की पहचान राहा थाना क्षेत्र के अमसोई निवासी बिजय कोंवर के तौर पर हुई है और वह मवेशियों को चराने के लिए पास के जंगलों में ले गया था, तभी जंगली हाथी ने उस पर हमला कर दिया।

अधिकारियों के मुताबिक, स्थानीय लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना दी, जिसके बाद घटनास्थल पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने कोंवर का शव बरामद कर लिया। उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए नागांव सिविल अस्तपाल भेजा गया है। इस बीच, वन विभाग ने इलाके में गश्त तेज कर दी है।
 

आतंकियों ने श्रमिकों को बनाया निशाना, ग्रेनेड हमले में 2 जख्मी…

आतंकियों ने श्रमिकों को बनाया निशाना, ग्रेनेड हमले में 2 जख्मी…

श्रीनगर : दक्षिण कश्मीर के शोपियां में शुक्रवार रात को आतंकियों ने दूसरे राज्यों के श्रमिकों को एक बार फिर निशाना बनाया। इस बार उन्होंने पिस्तौल का इस्तेमाल नहीं किया बल्कि उन पर ग्रेनेड से हमला किया गया। इस हमले में दो श्रमिक जख्मी हुए हैं। हमले के बाद से ही सुरक्षाबलों ने घटनास्थल व उसके साथ लगते इलाकों में तलाशी अभियान छेड़ दिया था, जो आज सुबह भी जारी है। दो दिनों में कश्मीर में रह रहे अन्य राज्यों के श्रमिकों पर यह दूसरा हमला है।

आपको बता दें कि इससे पहले वीरवार की रात को आतंकियों ने चाडूरा में ईंट भट्ठा मजदूरों पर हमला किया था। इसमें बिहार के श्रमिक दिलखुश की मौत हो गई थी, जबकि एक अन्य जख्मी हो गया था। शोपियां में अगलर जैनपोरा में जवाहर नवोदय विद्यालय के पास दूसरे राज्यों के काफी श्रमिक रहते हैं। बीती शुक्रवार रात करीब पौने 11 बजे आतंकियों ने वहां बाहर खड़े श्रमिकों को निशाना बनाते हुए ग्रेनेड हमला किया। इसमें हमले दो श्रमिक घायल हो गए।

धमाके की आवाज सुनकर आसपास मौजूद अन्य लोग और सुरक्षाबल मौके पर पहुंच गए। उन्होंने घायल श्रमिकों को उसी समय उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने सेना व सीआरपीएफ के जवानों के साथ मिलकर घटनास्थल व उसके साथ सटे इलाकों की घेराबंदी कर आतंकियों की धरपकड़ के लिए एक तलाशी अभियान चलाया।

पिछले चार दिनों में कश्मीर घाटी में टारगेट किलिंग के तहत यह चौथा हमला है। मंगलवार को आतंकियों ने कश्मीर के जिला कुलागाम में कार्यरत सांबा की महिला अध्यापक रजनी बाला को गोली मार दी थी। उसके दो दिन बाद यानी वीरवार को आतंकियों ने इलाका-ए-देहाती बैंक में बैंक मैनेजर के पद पर कार्यरत राजस्थान निवासी विजय कुमार की हत्या कर दी जबकि उसी दिन रात को आतंकियों ने चडूरा में दो श्रमिकों को निशाना बनाया, जिसमें एक की जान चली गई जबकि दूसरा घायल हो गया। अब चौथे दिन शुक्रवार देर रात को आतंकियों ने शोपियां में श्रमिकों पर हमला किया। इस बार आतंकियों ने रात के अंधेरे का फायदा उठाते हुए दूर से ही श्रमिको निशाना बनाते हुए ग्रेनेड फेंका जिसमें दो श्रमिक गंभीर रूप से घायल हो गए।

वहीं पुलिए के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि टारगेट किलिंग सुरक्षाबलों के लिए चुनौती बन गई है। इसे चुनौती इसलिए माना जा रहा है कि ये हमला करने वाले शीर्ष आतंकी नहीं बल्कि उनके लिए काम करने वाले ओवर ग्राउंड वर्कर हैं। ये वर्कर आम लोगों के बीच रहते हैं। हमले को अंजाम देने के बाद वे फिर से आम लोगों में मिल जाते हैं। अधिकारी ने कहा कि ऐसे हमलावरों को पकड़ने के लिए हमने अपने सूचना तंत्रों को सक्रिय कर दिया है। जल्द ही इन पर भी शिकंजा कसा जाएगा।
 

बेकाबू होकर हाईवे से नीचे गिरी बस, 16 यात्री घायल...

बेकाबू होकर हाईवे से नीचे गिरी बस, 16 यात्री घायल...

मथुरा : उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। यमुना एक्सप्रेसवे पर एक बस बेकाबू होकर सर्विस रोड से नीचे जाकर पलट गई। हादसे में 16 यात्री घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, यमुना एक्सप्रेस-वे पर शनिवार सुबह नोएडा से आगरा की तरफ जा रही बस अनियंत्रित होकर सर्विस रोड से नीचे गिर गई। हादसे में 16 लोग घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि करीब 65 सवारियों को लेकर बस पंजाब के लुधियाना से दिल्ली होते हुए यमुना एक्सप्रेसवे के रास्ते बिहार के मुज्जफरपुर जा रही थी।

शनिवार सुबह करीब 4:10 बजे थाना नौहझील क्षेत्र में माइल स्टोन 62 पर गांव अवाखेड़ा के पास बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराते हुए सड़क से नीचे गिर गई। हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई। गांव अवाखेड़ा निवासी गुलवीर सिंह सरपंच ने बताया कि सुबह खेतों पर टहलने जा रहे थे। तभी एक्सप्रेसवे की तरफ से हादसा होने की तेज आवाज आई।

दौड़कर देखा तो एक बस सड़क से नीचे गिरी हुई थी। बस में सवार यात्रियों की चीख-पुकार मच रही थी। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना के बाद पुलिस व एक्सप्रेसवे कर्मियों ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को अस्पताल भिजवाया। प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार यादव ने बताया कि बस हादसे में करीब 16 लोग घायल हैं। सभी घायलों को अस्पताल पहुंचा दिया गया है। परिजनों को सूचना भेज दी गई है।

 

बड़ी खबर : राजधानी में दिनदहाड़े हुई 8 किलो सोने की चोरी, चोरों ने गोल्‍ड फाइनेंस कंपनी से उड़ाया सोना

बड़ी खबर : राजधानी में दिनदहाड़े हुई 8 किलो सोने की चोरी, चोरों ने गोल्‍ड फाइनेंस कंपनी से उड़ाया सोना

पटना | बिहार की राजधानी पटना से लूट की एक बड़ी खबर आ रही है | खबर है कि राजधानी पटना में शुक्रवार को दिनदहाड़े 4 की संख्‍या में आए लुटेरों ने एक गोल्‍ड फाइनेंस कंपनी से करोड़ रुपये मूल्‍य का 8 किलोग्राम सोना लूटकर फरार हो गए. इस घटना से प्रदेश की राजधानी में हड़कंप मच गया. पटना के SSP मानवजीत सिंह ढिल्‍लों ने बताया कि फाइनेंस कंपनी गोल्‍ड लोन देती है. लूटकांड मामले की छानबीन की जा रही है. पुलिस ने बताया कि लुटेरों को पकड़ने के लिए पटना के कई इलाकों में छापेमारी की जा रही है. बता दें कि पटना में शुक्रवार को ताबड़तोड़ सोना लूट की 2 घटनाओं को अंजाम दिया गया. किसी भी मामले में लुटेरे पकड़े नहीं गए.

जानकारी के अनुसार, पटना स्थित फाइनेंस कंपनी में लूट की वारदात को दोपहर बाद 3:30 से 4:00 बजे के बीच अंजाम दिया गया. बताया जा रहा है कि अपराधियों ने आईआईएफएल गोल्‍ड लोन फाइनेंस कंपनी से सोना लूट लिया. जानकारों की मानें तो चार की संख्या में आए लुटेरों ने इस वारदात को दोपहर बाद 3:30 से 4:00 के बीच अंजाम दिया. इस घटना से पटना पुलिस में हड़कंप मच गया है. पटना पुलिस फिलहाल कई इलाकों में छापेमारी कर रही है, ताकि अपराधियों की गिरफ्तारी कर उनसे लूट का सोना बरामद किया जा सके.

गर्दनीबाग में ज्‍वेलरी दुकान में लूट
इससे पहले गर्दनीबाग थाना क्षेत्र के अनिशाबाद इलाके में अपराधियों ने आभूषण की एक दुकान में लूट की घटना को अंजाम दिया था. 5 की संख्या में आए अपराधियों ने पिस्टल की नोक पर महालक्ष्मी ज्वेलर्स से कीमती आभूषण लूट लिए. अपराधियों ने जिस वक्त दुकान में लूट की घटना को अंजाम दिया, उस वक्‍त दुकान मालिक वहां अकेले थे. उन्‍होंने बताया कि 5 की संख्या में आए अपराधियों ने पिस्टल की नोक पर उन्हें कवर किया और दुकान में लूटपाट शुरू कर दी. घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की छानबीन शुरू कर दी. दुकान वाले की मानें तो नकाबपोश अपराधियों ने उन्हें कवर किया था. अपराधियों ने अपनी बाइक भी छोड़ दी है. इसके आधार पर पुलिस अपनी छानबीन आगे बढ़ा रही है.

बड़ा हादसा: विशाखापत्तनम में गैस रिसाव से  140 कर्मचारी हुए बेहोश,अस्पताल में भर्ती

बड़ा हादसा: विशाखापत्तनम में गैस रिसाव से 140 कर्मचारी हुए बेहोश,अस्पताल में भर्ती

आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में पोरस लेबोरेटरी (Porus Laboratories) में संदिग्ध गैस रिसाव (Gas Leak) के बाद लगभग 140 कर्मचारी अस्पताल में भर्ती किए गए हैं. न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार, ब्रांडिक्स (Brandex) कंपनी के कर्मचारियों को पोरस लेबोरेटरी से गैस रिसाव के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया. इसके अलावा, इनमें से कई कर्मचारी मौके पर ही बेहोश हो गए. एसपी गौतमी साली के मुताबिक, सभी कर्मियों की सेहत स्थिर है. मिली जानकारी के अनुसार आंध्र प्रदेश के अनकापल्ली जिले में जहरीली गैस लीक होने से 140 लोगों की तबीयत बिगड़ी है.

विशाखापत्तनम के निकट अचुतापुरम इलाके के ब्रांडिक्स SEZ औद्योगिक क्षेत्र में एक सीड्स की कंपनी में काम कर रही करीब 140 महिला कर्मचारियों की अचानक तबीयत बिगड़ गई, एक के बाद एक वे बेहोश होने लगी. बताया जा रहा है कि आसपास की किसी केमिकल या दवाई की फैक्टरी से जहरीला गैस लीक होने से ये हादसा हुआ है. कुछ महिला कर्मचारियों की उल्टियां और चक्कर आने लगा था और कई बेहोश हो गई थी. सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. 

गैस रिसाव के बाद सारा स्टाफ बाहर निकाला

बताया जा रहा है कि ब्रांडिक्स कंपनी, जो पोरस लैब के पास में स्थित है, 1,000 एकड़ भूमि में फैली हुई है. ब्रांडिक्स कैंपस में सीड्स अपैरल इंडिया नाम की एक और कंपनी है. कंपनी में 1,800 लोग काम कर रहे थे. गैस रिसाव के बाद सभी स्टाफ सदस्यों को बाहर निकाला गया. प्रभावित कर्मचारियों को अनाकापल्ले के दो निजी अस्पतालों भर्ती करवा दिया गया. अधिकारी सभी 1,800 कर्मचारियों की स्क्रीनिंग कर रहे हैं. 

सीएम ने अधिकारियों को दिए ये आदेश

आंध्र प्रदेश (Andhra Pradesh) के मुख्यमंत्री वाईएस जगन रेड्डी (YS Jagan Reddy) ने अधिकारियों को बीमार लोगों को अच्छा इलाज मुहैया कराने का निर्देश दिया है. उन्होंने स्थानीय मंत्री को भी घटनास्थल का दौरा करने का आदेश दिया. सीएम ने कहा कि घटना की जांच की जाएगी और ऐसी घटनाओं (Gas Leak) को रोकने के लिए कार्रवाई की जाएगी. पोरस लेबोरेटरीज (Porus Laboratories) में अप्रैल में भी एक विस्फोट हुआ था जिसमें छह लोग जलकर मारे गए थे और 15 घायल हो गए थे. 

30 रुपए तक बढ़े पेट्रोल के दाम, डीजल में भी बढ़ोतरी…

30 रुपए तक बढ़े पेट्रोल के दाम, डीजल में भी बढ़ोतरी…

इस्लामाबाद/नई दिल्ली : पहले से ही महंगाई के बोझ तले दबी जनता को आज एक बार फिर बड़ा झटका लगा है। दरअसल, पाकिस्तान में एक बार फिर पेट्रोल की कीमतों में बढ़ोतरी की गई है। पाकिस्तान के वित्त मंत्री मिफ्ताह इस्माइल ने एक बार फिर पेट्रोल की कीमतों में 30 रुपए बढ़ाने का ऐलान किया है।

इसके बाद पाकिस्तान में अब पेट्रोल की कीमत 209.86 हो गई है। इसके साथ ही डीजल की कीमत भी 204.15 रुपए कर दी गई है।
बता दें पाकिस्तान के वित्त मंत्री मिफ्ताह इस्माइल ने ये दावा किया है कि वह बाकी चीजों की कीमतों को स्थिर रखना सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि गेहूं की कीमतें 70 रुपए प्रति किलो और 40 रुपए प्रति किलो पर बनी रहे।

बता दें इससे पहले भी कीमतों की बढ़ोतरी की गई थी, जिसके बाद पीएम शहबाज शरीफ ने महंगाई का ठीकरा इमरान खान पर फोड़ा और कहा कि देश को दिवालिया होने से बचाने के लिए ऐसा करना पड़ रहा है।
 

गेहूं आटे की कीमतें बढ़ी, महंगाई को लेकर आरबीआई ले सकती है ये बड़े फैसले…

गेहूं आटे की कीमतें बढ़ी, महंगाई को लेकर आरबीआई ले सकती है ये बड़े फैसले…

नई दिल्ली : देश में बढ़ती महंगाई पर काबू पाने के लिए आरबीआई की कोशिशों का असर दालों और तेल पर दिखा दिखाई दे रहा है। इस बीच टमाटर और आलू बढ़ती कीमतें आरबीआई की इस कोशिश पर पानी फेरती नजर आ रही है। उपभोक्ता मंत्रालय से मिले आंकड़ों के अनुसार एक महीने में टमाटर 31.64 रुपये प्रति किलो से बढ़कर 52.32 रुपये किलो पर पहुंच गया है। इसके अनुसार इसमें 70 फीसदी से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई है। इसके साथ ही आलू का के दाम भी 20.93 से बढ़कर 24.12 रुपये किलो हो गया है।

बता दें RBI ने पिछले महीने 4 तारीख को रेपो दर में 0.40 फीसदी का इजाफा किया था और अनुमान है कि यह 8 जून को भी दरों को बढ़ा सकता है। इसपर खाद्य सचिव सुधांशु पांडेय ने कहा कि दक्षिण भारत में टमाटर की कीमतें दो हफ्तों में स्थिर हो जाएंगी। बता दें देश में कुछ हिस्सों में टमाटर 50 से 100 रुपये किलो बिक रहा है। इसपर उन्होंने कहा कि दिल्ली में टमाटर का भाव स्थिर है और जिन हिस्सों में इसकी कीमतें बढ़ी हैं, वहां बारिश होने की वजह से फसलें प्रभावित हुई हैं। इन सभी कारणों को देखते हुए RBI रेपो रेट में बढ़ोतरी कर सकती है।

गेहूं-आटा और दाल की कीमतें बढ़ी
केंद्र सरकार ने 13 मई को गेहूं निर्यात पर प्रतिबंध लगाकर गेहूं की कीमतें कम करने की कोशिश की थी, लेकिन यह अभी भी महंगा होता जा रहा है। एक महीने में 28.75 से 29.57 रुपये पर पहुंच गया। इसके साथ ही अब आटा का भाव 29.29 से बढ़कर 33.44 रुपये किलो हो गया। इसका असर दाल पर भी पड़ा है। मूंग दाल 102.27 से 102.8 रुपये प्रति किलो जबकि मसूर दाल 96.40 से 96.83 रुपये पर पहुंच गई है।

तेल की कीमतों में गिरावट
एक रिपोर्ट के अनुसार एक महीने में पाम तेल की कीमतें 157.69 रुपये लीटर से घटकर 155.94 रुपये हो गई हैं। सरसों के तेल का भाव 184.95 से घटकर 183.16 रुपये हो गया है। चाय की पत्ती 286.97 से कम होकर 284.21 रुपये और प्याज का दाम 24.16 से गिर कर 23.81 रुपये पर आ गया है। नमक 19.48 से 19.49 रुपये हो गया है।

 

सडक हादसा : डंपर ने लोगों को कुचला, 3 की मौत, मुख्यमंत्री ने जताया शोक…

सडक हादसा : डंपर ने लोगों को कुचला, 3 की मौत, मुख्यमंत्री ने जताया शोक…

गोरखपुर : उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि दो लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, गोरखपुर के पैडलगंज में डंपर ने छह लोगों को कुचल दिया। हादसे में हरदोई जिले के गंगाराम (35), शैलेंद्र (22) और अर्जुन चौहान (19) पुत्र जमुना प्रसाद निवासी पुरैना थाना भवानी गंज जिला सिद्धार्थनगर की मौत हो गई। जबकि दो घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

बताया जा रहा है कि तीनों मृतक पैडलेगंज फोरलेन के किनारे टेडीबियर बेचने का काम करते थे। रात के समय वे सड़क किनारे ही झोपड़ी में सो रहे थे। पुलिस ने चालक सलीम को गिरफ्तार कर डंपर कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने डंपर मालिक भास्कर दुबे और चालक सलीम के खिलाफ केस भी दर्ज कर लिया है।

सीएम ने जताया शोक
हादसे के बाद सीएम योगी आदित्यानाथ ने शोक जताया। सीएम ने तीन लोगों की मौत पर शोक व्यक्त किया और घायलों के समुचित उपचार कराने का निर्देश दिया। सीएम ने मृतकों के परिजनों को 2 लाख और घटना में घायल हुए लोगों को 50 हजार की आर्थिक मदद देने की घोषणा की।

सुबह चार बजे हुआ हादसा
स्थानीय लोगों के अनुसार, शुक्रवार तड़के चार बजे एक मिट्टी लदा डंपर अनियंत्रित हो गया। डंपर ने एक पिकअप में ठोकर मारते हुए सड़क किनारे झोपड़ियों पर चढ़ गया और पेड़ से टकरा गया। हादसें में 5 लोग घायल हो गए। उन्हें पुलिस जिला अस्पताल ले गई। जहां तीन की मौत हो गई।

इनकी हुई मौत और ये हुए घायल
पुलिस के अनुसार, हादसे में सिद्धार्थनगर के भवानीगंज थाने के कुरैना निवासी 22 वर्षीय अर्जुन पुत्र जमुना प्रसाद, हरदोई के विहानी थाने के मनसून निवासी 25 वर्षीय शैलेंद्र पुत्र राजकुमार और हरदोई के संडिला निवासी 35 वर्षीय गंगाराम पुत्र छोटेलाल की मौत हो गई। वहीं सिद्धार्थनगर के कुरैना निवासी 20 वर्षीय राजेश पुत्र रामचंद्र और हरदोई के मनसूरन निवासी 15 वर्षीय कुलदीप पुत्र राजकुमार घायल हो गए। कैंट इंस्पेक्टर शशिभूषण राय ने बताया कि हादसे में 3 की मौत हुई है। दो घायल हुए हैं। मुकदमा दर्ज कर डंपर को कब्जे में लेकर चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है।
 

राजधानी की एक महिला को होटल में ले जाकर आरोपी ने किया रेप, फेसबुक में आरोपी से हुई थी पहचान

राजधानी की एक महिला को होटल में ले जाकर आरोपी ने किया रेप, फेसबुक में आरोपी से हुई थी पहचान

गुरुग्राम | दिल्ली की 28 वर्षीय एक महिला ने एक व्यक्ति पर उसे शराब पिलाने और गुरुग्राम के एक होटल में उसके साथ बलात्कार करने का आरोप लगाया है. पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. उन्होंने कहा कि सेक्टर 29 पुलिस थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है और आरोपी अभी भी फरार है. महिला की ओर से दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक, तीन साल पहले फेसबुक पर उसका आरोपी से संपर्क हुआ था.

पुलिस ने बताया कि महिला ने कहा कि रविवार को दोनों गुरुग्राम के एक होटल में गए जहां उन्होंने साथ में शराब पी और फिर आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया. महिला ने अपनी शिकायत में कहा, ‘‘जब मैंने इसका विरोध किया तो उसने मुझे धमकाया और वहां से भाग गया.’’ पुलिस ने बताया कि दिल्ली के रहने वाले इस व्यक्ति के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (बलात्कार) के तहत मामला दर्ज किया गया है. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि वे महिला के दावों की पुष्टि कर रहे हैं और आरोपी को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है.

BIG BREAKING J&K : दो गैर स्थानीय मजदूरों पर आतंकियों ने चलाई ताबड़तोड़ गोलियां, मजदूरों की हालत गंभीर

BIG BREAKING J&K : दो गैर स्थानीय मजदूरों पर आतंकियों ने चलाई ताबड़तोड़ गोलियां, मजदूरों की हालत गंभीर

नई दिल्ली | जम्मू कश्मीर से एक बड़ी खबर आ रही है | खबर है कि जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले के चदूरा इलाके के मगरेपोरा में आतंकवादियों ने दो गैर स्थानीय मजदूरों पर गोलियां चलाईं. दोनों मजदूरों को अस्‍पताल में भर्ती करा दिया गया है, जिसमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है. दोनों ईंट भट्टे में काम करते थे. गौरतलब है कि कश्‍मीर में आतंकी अब टारगेट किलिंग कर दहशत फैलाना चाहते हैं, वे गैर कश्‍मीरी और हिंदू नागरिकों को टारगेट बनाकर हमले कर रहे हैं.

जल संकट : पानी के लिए अपनी जान की बाज़ी लगा रही हैं महिलाएं, गहरे कुँए में पानी के लिए ऐसे उतरते हैं लोग, विडियो आया सामने, देखें

जल संकट : पानी के लिए अपनी जान की बाज़ी लगा रही हैं महिलाएं, गहरे कुँए में पानी के लिए ऐसे उतरते हैं लोग, विडियो आया सामने, देखें

नई दिल्ली | मध्यप्रदेश के डिंडोरी घुसिया गांव पानी की किल्लत इतनी बढ़ गई है कि लोगों को अपनी प्यास बुझाने के लिए सूखे कुएं में उतरना पड़ रहा है। तस्वीरों से इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि यहां पानी की किल्लत से स्थिति काफी भयानक हो चुकी है। सबसे गंभीर बात यह है कि महिलाएं जान हथेली पर रखकर गहरे सूखे कुएं के अंदर उतर रही हैं और बचे-खुचे पानी को जमा कर अपनी प्यास बुझा रही हैं।

न्यूज एजेंसी 'ANI' ने डिंडोरी जिले का एक वीडियो अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है। इस वीडियो में नजर आ रहा है कि एक सूखे हुए कुएं के पास कुछ लोग जुटे हैं। एक महिला कुएं के अंदर उतर कर पानी लेने जा रही है। कुएं के अंदर पहले से एक पुरुष और एक लड़की मौजूद हैं जो वहां बचे हुए पानी को जमा करने की जुगत में जुटे हैं।

53 सेकेंड के इस वीडियो में नजर आ रहा है कि दो महिलाएं हाथ में बर्तन लिए कुएं के अंदर उतरती हैं और फिर पानी लेकर ऊपर आती हैं। यह महिलाएं कुएं की दीवार पकड़ कर उसके अंदर जाती हैं और फिर उसी रास्ते से वो बाहर आती हैं। इस काम में इतना खतरा है कि अगर महिला से जरा भी चूक हो जाती है तो उनकी जान तक जा सकती है।

बताया जा रहा है कि कुएं के अंदर छोटे से गड्ढे में पानी भरा है। यह पानी भी गंदा है और यहां लोग इसे छान कर निकालते हैं। यह वीडियो घुसिया गांव का है। यहां महिलाओं का कहना है कि सरकारी कर्मचारी और राजनीतिक दल के नेता सिर्फ चुनाव के वक्त आते हैं। इस बार हमने तय किया है कि जब तक पानी की समुचित व्यवस्था नहीं हो जाती हम वोट नहीं देंगे। हमें पानी के लिए कुएं के अंदर जाना पड़ता है। यहां तीन कुएं हैं। सभी लगभग सूख चुके हैं। किसी भी हैंडपंप में पानी नहीं है।

बता दें कि कुछ दिनों पहले डिंडोरी के ही अझवार ग्राम पंचायत में पानी को लेकर एक फरमान जारी किया गया था कि एक व्यक्ति सिर्फ दो डिब्बा पानी ही भर सकता है।

 

BIG BREAKING : शहर के केमिकल फैक्ट्री में जोरदार धमाके के बाद लगी भीषण आग, कई लोग झुलसे, देखें विडियो

BIG BREAKING : शहर के केमिकल फैक्ट्री में जोरदार धमाके के बाद लगी भीषण आग, कई लोग झुलसे, देखें विडियो

वड़ोदरा | गुजरात के वड़ोदरा से एक बड़ी खबर आ रही है | खबर है कि गुजरात के वडोदरा जिले में नंदेसरी जीआईडीसी इलाके में स्थित केमिकल फैक्ट्री दीपक नाइट्राइट कंपनी में गुरुवार को विस्फोट के बाद भीषण आग लग गई. घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही है. ऐसा अनुमान है कि यह आग बायलर में हुए ब्‍लास्‍ट के बाद फैली होगी. आग की चपेट में आने के बाद दो अन्‍य बायलर भी फट गए. ऐसा बताया जा रहा है कि इस हादसे में 15 लोग घायल हो गए हैं. आसपास की कंपनी परिसरों को खाली कराते हुए बंद कर दिया गया है.

मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार एक से अधिक धमाके हुए हैं और इसके बाद तेजी से आग फैल गई. ऐसा बताया गया है कि घटना में घायल हुए लोगों को अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं आग पर काबू पाने के लिए अतिरिक्‍त दमकलें बुला ली गईं हैं. आग लगने और नुकसान को लेकर अभी कोई जानकारी नहीं मिल सकी है.

अधिकारियों ने कहा है कि सबसे पहले आग पर नियंत्रण की कोशिश की जा रही है. इसके बाद तमाम चीजों पर ध्‍यान दिया जाएगा. आग लगने और धमाके होने के पीछे सुरक्षा कारणों में कमी भी हो सकती है, लेकिन उनके बारे में बाद में जानकारी दी जाएगी.

बिना दूल्हे के मंडप में सात फेरे लेंगी ये लड़की, जानिए क्या होती है Sologamy Marriage ?

बिना दूल्हे के मंडप में सात फेरे लेंगी ये लड़की, जानिए क्या होती है Sologamy Marriage ?

शादी करना हर लड़की का सपना होता है. हर लड़की चाहती है कि उसकी शादी एक अच्छे और समझदार इंसान हो. लेकिन कैसा होगा जब कोई लड़की बिनी दुल्हे के शादी कर रही हो. ये सुनने शायद अजीब हो सकता है लेकिन सच है. गुजरात (Gujrat) के वडोदरा (Vadodara) में रहने वाली 24 साल की क्षमा बिन्दु 11 जून को शादी तो करने वाली है लेकिन किसी लड़के से नहीं बल्कि खुद से. अब आप सोच रहे होंगे कि ये कैसे मुमकिन तो आपको बता दें कि इसे सेल्फ मैरिज या सोलोगैमी मैरिज कहा जाता है.

शादी नहीं करना चाहतीं क्षमा

दरअसल भारत मे होने वाली ये पहली सोलोगैमी शादी है. इस शादी को लेकर होने वाली दुल्हन क्षमा का कहना है कि, मैं कभी भी शादी करना नहीं चाहती थी, लेकिन दुल्हन बनने का सपना मैंने हमेशा से ही देखा है. ऐसे में मैंने दुल्हन बनने के लिए खुद से ही शादी करने का फैसला लिया. उन्होंने बताया कि, सेल्फ मैरिज खुद से प्यार करने वाली शादी है. जैसे हर कोई किसी ना किसी से प्यार करता है. वैसे ही मैं खुद से प्यार करती हूं. इसलिए ही मैंने इस शादी का फैसला किया. आपको जानकर हैरानी होगी कि क्षमा ने शादी के बाद हनीमून की भी प्लानिंग कर रखी है. हनीमून के लिए वो गोवा जा रही हैं. क्षमा ने बताया कि उनके इस फैसले से उनके परिवार को कोई आपत्ति नहीं है. उनके माता पिथा खुले विचारों वाले हैं और उन्होंने क्षमा को आशीर्वाद भी दिया है.

जानिए क्या सोलोगैमी मेरिज ?

सेल्फ मैरिज या सोलोगैमी खुद के साथ ही शादी करना कहलाता है. इसकी शुरुआत करीब दो दशक पहले हुई थी. ये चर्चा में तब आया जब फेमस प्रोटोगोनिस्ट Carrie Bradhshaw ने खुद से शादी करने का ऐलान किया. इसके बाद कई लोगों ने इस शादी को तवज्जो दी. फिर जब करोनाकाल में लोगों घरों में कैद रहने को मजबूर हुए तब भी इस मैरिज की बढ़ोतरी मिली. इसके साथ ही कई मशहूर सितारे अपने पार्टनर से शादी करने से पहले खुद से शादी कर चुके है. लेकिन कानून तौर पर देखा जाए तो इस तरह की शादी को कोई मान्यता नहीं दी जाती.  

 

मासूम ने फिल्मी सीन का रीक्रिएट किया, पहले गुडिय़ा का गला घोंटा फिर कर ली आत्महत्या...

मासूम ने फिल्मी सीन का रीक्रिएट किया, पहले गुडिय़ा का गला घोंटा फिर कर ली आत्महत्या...

पुणे : पुणे में आठ साल के मासूम बच्चे ने कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर दी। पुलिस का कहना है कि प्राथमिक जांच में सामने आया है कि वह मोबाइल पर हिंसक या आत्महत्याएं जैसी फिल्में देखता था। संभवत: सीन को रीक्रिएट करने के लिए उसने जानलेवा कदम उठाया। कथित तौर पर आत्महत्या से पहले उसने गुडिय़ा का रस्सी गला घोंटने का प्रयास किया था, गुडिय़ा को सिर से कपड़े से ढका गया है।

पिंपरी चिंचवाड़ के थेरगांव इलाके में कलेजे के टुकड़े को फंदे से लटकते हुए देखकर मां-बाप की सांसे थम गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि घटना रविवार की है, उस वक्त उसके मां-बाप काम पर गए थे और भाई-बहन घर के बाहर खेल रहे थे। बच्चे के पिता चौकीदारी का काम करते हैं और मां घरेलू सहायिका के तौर कई घरों में काम करती है।
हिंसक फिल्में देखता था

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घर की जांच में चौंकाने वाली बातें सामने आई। बच्चे के बगल में एक गुडिय़ा थी, ऐसा लग रहा था कि कथित तौर पर आत्महत्या करने से पहले बच्चे ने एक फिल्मी सीन को रीक्रिएट करने के लिए रस्सी से गुडिय़ा घोंटने की कोशिश की। गुडिय़ा के चेहरे पर कपड़ा भी था। घरवालों ने पूछताछ में बताया है कि वह अक्सर हिंसक और आत्महत्या उकसाने जैसी फिल्में देखता था।

सबसे पहले मां ने देखा
पुलिस इंस्पेक्टर सत्यवान माने ने बताया कि जब मां काम से लौटी तो उसने बेटे को लटका पाया। बगल में एक गुडिय़ा पड़ी थी। गुडिय़ा की रस्सी से गला घोंटा गया था और उसके सिर को कपड़े से ढका गया था। पुलिस को तब बुलाया गया था।

ज्यादातर वक्त फोन पर वीडियो
इंस्पेक्टर माने ने कहा, अब तक की जांच से पता चलता है कि लड़के ने गुडिय़ा का गला घोंटकर खुदकुशी कर ली होगी। परिवार के सदस्यों ने हमें बताया है कि वह ज्यादातर समय फोन पर वीडियो देखने में ही गुजारता था। परिवार अभी सदमे की स्थिति में है। हम परिवार से और उन लोगों से भी बात करेंगे जो उन्हें अच्छी तरह जानते हैं।
 

इस लड़की की 11 जून को होने वाली है अजीबोगरीब अनोखी शादी...

इस लड़की की 11 जून को होने वाली है अजीबोगरीब अनोखी शादी...

वड़ोदरा : गुजरात के वड़ोदरा में एक अजीबोगरीब शादी का मामला सामने आया है, जहां एक लड़की सजधज के मंडप में जाएगी और पूरे रीति रिवाज से शादी भी करेगी, लेकिन वहां कोई दूल्ही नहीं होगा। वो खुद से ही शादी करेगी। जी हां, कमाल की बात यह है कि वो सजधज कर मंडप में जाएगी और पूरे रीति रिवाज से शादी भी करेगी, लेकिन वहां कोई दूल्हा नहीं होगा। अब आप सोच रहेंगे कि ऐसा कैसे हो सकता है? आइए बताते हैं पूरा मामला।

दरअसल, गुजरात के वड़ोदरा में रहने वाली 24 साल की क्षमा बिंदू नाम की इस लड़की की शादी में वो सब कुछ होगा जो सभी शादियों में होता है, लेकिन पूरी शादी में न कोई दूल्हा होगा और न ही कोई बारात। ऐसा कहा जा रहा है कि ये गुजरात का पहला आत्म-विवाह या एकल विवाह होगा। इस शादी को लेकर क्षमा कहती हैं कि वो कभी शादी नहीं करना चाहती थीं, लेकिन उनको दुल्हन बनना था। इसी इच्छा को पूरा करने के लिए उन्होंने खुद से शादी करने का फैसला किया। उन्होंने कहा, ‘शायद सेल्फ-लव का एक उदाहरण पेश करने वाली मैं पहली लड़की हूं।’ अपनी शादी के लिए क्षमा ने गोत्री का मंदिर चुना है।

इतना ही नहीं, शादी में लेने के लिए खुद से पांच कसमें लिखी हैं। शादी के बाद हनीमून पर जाएंगी क्षमा शादी के बाद क्षमा हनीमून पर भी जाएंगी। वो हनीमून पर दो हफ्ते के लिए गोवा जाएंगी. क्षमा ने बताया कि खुद से शादी करने के फैसले के बारे में जब उन्होंने अपने पेरेंट्स को बताया तो उन्हें काफी हैरानी हुई, लेकिन समझाने के बाद उन्होंने इसकी अनुमति दे दी। उनके पेरेंट्स ने उन्हें इस शादी के लिए आशीर्वाद भी दिया है। 

जॉनी डेप ने जीता मानहानि का केस, एम्बर हर्ड देंगीं 15 मिलियन डॉलर का हर्जाना....

जॉनी डेप ने जीता मानहानि का केस, एम्बर हर्ड देंगीं 15 मिलियन डॉलर का हर्जाना....

लॉस एंजल्स/नई दिल्ली : हॉलीवुड सुपरस्टार जॉनी डेप बीते लंबे समय से अपनी पूर्व पत्नी एम्बर हर्ड के खिलाफ हाई-प्रोफाइल मानहानि मुकदमे को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। जॉनी डेप और एम्बर हर्ड के लंबी कानूनी लड़ाई चल रही थी, जिसपर आखिरकार फैसला सुना दिया गया है। कई समय से चल रही इस कानूनी लड़ाई में एक के बाद कई एक हैरान कर देने वाले खुलासे सामने आए। बीते छह सप्ताह में 100 घंटे से अधिक समय की गवाही के बाद इस पूरे मामले में कोर्ट ने अपना फैसला सुना दिया है।

जॉनी डेप-एम्बर हर्ड मानहानि मुकदमे में जूरी ने अपना जॉनी डेप के पक्ष में सुनाया। मामले में जूरी ने एम्बर हर्ड को मानहानि का दोषी पाया और फैसला सुनाया कि जॉनी डेप साबित करने में सक्षम हैं कि उन्हें बदनाम किया गया था। इसके साथ ही जूरी ने एम्बर हर्ड को 10 मिलियन डॉलर की क्षतिपूर्ति और 5 मिलियन डॉलर के दंडात्मक हर्जाने का भुगतान करने का भी आदेश दिया है।

इसके अलावा जूरी ने जॉनी डेप को भी उनके खिलाफ एम्बर के काउंटर सूट में मानहानि के कुछ मामलों में दोषी पाया है। इस सिलसिले में अभिनेता को मुआवजे में 2 मिलियन डॉलर का भुगतान करने के लिए कहा गया है। रिपोर्ट के मुताबिक जॉनी के पक्ष में फैसला आते ही कोर्टहाउस के बाहर इकट्ठी भीड़ ने खुशी मनाती नजर आईं।

गौरतलब है कि जॉनी डेप और एम्बर के बीच कानूनी लड़ाई की शुरुआत तब शुरू हुई जब एम्बर ने 2018 में एक अखबार में लेख लिखा। इसमें उन्होंने खुद को घरेलू हिंसा का शिकार बताया। इसके बाद जॉनी डेप ने एंबर पर मानहानि का केस कर दिया था। तभी से दोनों अपनी निजी जिंदगी से जुड़े खुलासे कर रहे हैं। जॉनी और एम्बर की शादी फरवरी 2015 में हुई थी। दो साल बाद ही दोनों का तलाक हो गया था।