BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
Accident : खाटू श्याम जी के दर्शन कर लौट रहे 11 श्रद्धालुओं की मौत, पिकअप और कंटेनर में जोरदार भिड़ंत

Accident : खाटू श्याम जी के दर्शन कर लौट रहे 11 श्रद्धालुओं की मौत, पिकअप और कंटेनर में जोरदार भिड़ंत

 दौसा।  राजस्थान के दौसा में भीषण हादसा हो गया है, यहां खाटू श्याम मंदिर से दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की पिकअप और ट्रक जोरदार टक्कर हो  गई, जिसमें 7 बच्चों और 3 महिलाओं समेत 11 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए, सभी घायलों को जयपुर के अस्पताल में रेफर किया गया है।

राहुल गांधी की ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ 17 अगस्त से, ये रहा पूरा शेड्यूल

राहुल गांधी की ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ 17 अगस्त से, ये रहा पूरा शेड्यूल

 बिहार : लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) आगामी 17 अगस्त से मतदाता अधिकार यात्रा प्रारंभ करेंगे.  यह यात्रा सासाराम से प्रारंभ होगी, जो बिहार के 23 जिलों से गुजरेगी. इस अभियान की शुरुआत रोहतास के सासाराम रेलवे स्टेडियम से होगी. वहीं इसका समापन 1 सितंबर को राजधानी पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में होगा.Voter Rights March : राहुल गांधी की 'मतदाता अधिकार यात्रा' 17 अगस्त से, ये रहा पूरा शेड्यूल 

CG : बाप ने फांसी लगाकर दी जान, इधर गम में बेटे ने खाया जहर, दोनों की मौत

CG : बाप ने फांसी लगाकर दी जान, इधर गम में बेटे ने खाया जहर, दोनों की मौत

 फरसगांव।  छत्तीसगढ़ के फरसगांव में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, यहां पिता ने अपने ही खेत में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। वहीं पिता के जाने के गम में बेटे ने जहर खा लिया। यह पूरा मामला फरसगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सोनाबेडा का है।

जानकरी के अनुसार, इस घटना से गांव में शोक की लहर है। युवक के पोस्टमार्टम ने कीटनाशक के सेवन की जानकारी मिली। जिसके बाद आनन- फानन में युवक को अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। इस घटना से गांव में शोक की लहर है। फ़िलहाल पिता ने आत्महत्या क्यों की? इस बात की जानकारी अभी सामने नहीं आई है, वहीँ मौके से कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

अब लैपटॉप को बार-बार चार्ज करने का झंझट ख़त्म, अपनाएं ये आसान टिप्स

अब लैपटॉप को बार-बार चार्ज करने का झंझट ख़त्म, अपनाएं ये आसान टिप्स

 Laptop battery : आपके लैपटॉप की बैटरी तेजी से खत्म हो रही है, तो यह न केवल आपके काम के समय को प्रभावित करता है बल्कि बार-बार चार्ज करने का झंझट करना पड़ता है। लेकिन कुछ आसान सेटिंग्स की मदद से आप बैटरी लाइफ को बढ़ा सकते हैं।

ये तरीके आजमाएं:

  1. लैपटॉप की स्क्रीन और स्क्रीनसेवर की ब्राइटनेस को एडजस्ट करना चाहिए। ऐसे स्क्रीनसेवर या वॉलपेपर न लगाएं जो ज्यादा बैटरी की खपत करते हों।
  2. उपयोग के दौरान आपका लैपटॉप कूल रहे। इसके लिए बाजार में आने वाले कूलिंग पैड का भी उपयोग कर सकते हैं।
  3. लैपटॉप में जिन ऐप्स और प्रोग्राम का आप उपयोग नहीं कर रहे हैं उन्हें बंद कर देना चाहिए, इससे लैपटॉप पर पड़ने वाला दबाव कम हो जाता है।
  4. हमेशा अपने लैपटॉप के साथ आने वाले चार्जर का ही उपयोग करना चाहिए। आपके लैपटॉप का चार्जर खो गया है या खराब हो गया है तो सिर्फ ऑरिजनल चार्जर ही खरीद कर उपयोग करना चाहिए। लोकल चार्जर बैटरी को खराब कर सकते हैं।
  5. जब आपके लैपटॉप की बैटरी फुल चार्ज हो जाए तो उसके बाद चार्जिंग प्लग को हटा देना चाहिए। हमेशा प्लग इन करके रखने से बैटरी की क्षमता पर असर पड़ता है।
  6. जब आप लैपटॉप का उपयोग नहीं कर रहे हैं तो उसके बाद उसे स्विच ऑफ करके रख देना चाहिए। इससे लैपटॉप की मशीन बंद हो जाती है और लैपटॉप ठंडा रहता है।
  7. लैपटॉप से गैरजरूरी चीजों को अनप्लग करके रखा जाना चाहिए। जिन चीजों की आपको जरूरत नहीं है उन्हें अनप्लग करके रखने से बैटरी लंबे समय तक चलती है।
केंद्र सरकार ने वापस लिया इनकम टैक्स बिल, फरवरी में किया था पेश, जानें इस फैसले की वजह…!!

केंद्र सरकार ने वापस लिया इनकम टैक्स बिल, फरवरी में किया था पेश, जानें इस फैसले की वजह…!!

  केंद्र सरकार ने लोकसभा से इनकम टैक्स बिल 2025 (Income Tax Bill) को वापस ले लिया है। सरकार अब इसके स्थान पर संशोधित और नया इनकम टैक्स बिल संसद में पेश करने की तैयारी कर चुकी है। यह कदम सेलेक्ट कमिटी की सिफारिशों के बाद उठाया गया है।

गौरतलब है कि यह बिल पहली बार 13 फरवरी 2025 को लोकसभा में पेश किया गया था और उसी दिन इसे सेलेक्ट कमिटी को जांच के लिए भेजा गया था। सेलेक्ट कमिटी ने 22 जुलाई 2025 को अपनी रिपोर्ट संसद को सौंप दी थी। रिपोर्ट में कई तकनीकी और व्यावहारिक सुझाव दिए गए, जिन्हें अब नए संस्करण में शामिल किया गया है। कैबिनेट से मंजूरी मिलने के बाद सरकार अब नया आयकर विधेयक सोमवार, 11 अगस्त 2025 को लोकसभा में पेश करेगी।

यह नया विधेयक लगभग 60 साल पुराने आयकर अधिनियम 1961 को पूरी तरह से बदलने जा रहा है। नए कानून का मकसद कर प्रक्रिया को सरल बनाना, भाषा को सहज करना और पुराने तथा अनावश्यक प्रावधानों को हटाना है।

बिल को लेकर सबसे बड़ा सवाल टैक्स स्लैब में बदलाव को लेकर था। हालांकि आयकर विभाग ने पहले ही स्पष्ट कर दिया था कि इस विधेयक में टैक्स स्लैब को लेकर कोई नया प्रस्ताव शामिल नहीं किया गया है। यानि मौजूदा टैक्स स्लैब ही लागू रहेंगे।

बिल वापसी के दौरान संसद में हंगामे का भी माहौल देखा गया। सदन की मंजूरी मिलने के बाद उन्होंने आयकर विधेयक 2025 को औपचारिक रूप से वापस ले लिया। सेलेक्ट कमिटी ने अपने सुझावों में यह भी कहा कि टैक्सपेयर्स को आयकर रिटर्न की अंतिम तिथि गुजर जाने के बाद भी बिना किसी पेनल्टी के टीडीएस रिफंड का दावा करने की अनुमति दी जानी चाहिए। माना जा रहा है कि यह सुझाव नए बिल में शामिल किया जा सकता है, जिससे करदाताओं को राहत मिलेगी।

इसलिए लिया गया वापस
बिल को वापस लेने के पीछे तकनीकी और कानूनी कारणों का हवाला देते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बताया कि सरकार को कई ऐसे सुझाव प्राप्त हुए हैं, जिनका विधायी भाषा में सही समावेश आवश्यक था। वित्त मंत्री ने स्पष्ट किया कि बिल के ड्राफ्ट में कुछ फ्रेज की एलाइनमेंट, क्रॉस-रेफरेंसिंग और ड्राफ्टिंग से जुड़ी त्रुटियों को लेकर व्यापक सुधार किए गए हैं। उन्होंने कहा कि इन पहलुओं को ठीक करने के लिए ही सरकार ने यह निर्णय लिया है।

सीतारमण ने यह भी कहा कि पुराने आयकर अधिनियम 1961 को पूरी तरह से प्रतिस्थापित करने के उद्देश्य से एक नया और परिष्कृत विधेयक जल्द ही लोकसभा में पेश किया जाएगा। हालांकि उन्होंने यह भी जोड़ा कि नया बिल “उचित समय” पर पेश किया जाएगा, जिससे संकेत मिलता है कि सरकार अब बिल को और अधिक सटीक व प्रभावी रूप में सामने लाना चाहती है।

 
Raksha Bandhan 2025 : भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक रक्षा बंधन पर्व आज ,जानें कब से कब तक रहेगा शुभ मुहूर्त?

Raksha Bandhan 2025 : भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक रक्षा बंधन पर्व आज ,जानें कब से कब तक रहेगा शुभ मुहूर्त?

  Raksha Bandhan 2025 : रक्षाबंधन का पर्व हर साल श्रावण मास की शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है। यह दिन भाई-बहन के अटूट रिश्ते, स्नेह और सुरक्षा के वचनों का प्रतीक होता है। इस वर्ष रक्षाबंधन कल यानी 9 अगस्त 2025, शनिवार को मनाया जाएगा।

खास बात यह है कि इस बार रक्षाबंधन पर भद्रा का साया नहीं रहेगा। ज्योतिष गणनाओं के अनुसार, भद्रा 9 अगस्त को तड़के 1 बजकर 52 मिनट पर समाप्त हो जाएगी, जिसके बाद पूरे दिन राखी बांधने का पर्व धूमधाम से मनाया जा सकेगा।

भद्रा काल में नहीं किया जाता शुभ कार्य
शास्त्रों में भद्रा काल में किसी भी तरह के शुभ कार्य करने को अनुचित माना जाता है। खासकर रक्षाबंधन और होलिका दहन के दिन यदि भद्रा काल हो तो उस दिन भद्रा काल समाप्त होने के पश्चात ही शुभ कार्य करना चाहिए। प्रायः रक्षा बंधन पर भद्रा काल का साया होता है, इस साल 9 अगस्त 2025 को पड़ रहे रक्षा बंधन की पूर्व रात्रि पर भद्रा काल है, लेकिन रक्षा बंधन शुरू होने से पूर्व भद्रा काल समाप्त हो रहा है, इसलिए बहनें अपने भाई की कलाई पर सुबह 5.47 बजे से लेकर दोपहर 1.24 बजे तक के शुभ मुहूर्त में रक्षा सूत्र बांध सकेंगी। यानी बहनों को कुल 7 घंटे 37 मिनट तक का समय मिलेगा जिसमें वे अपने भाइयों की कलाई पर प्रेम की डोरी बांध सकेंगी।

इस दिन बुध ग्रह का कर्क राशि में उदय भी हो रहा है, जो ज्योतिष दृष्टि से शुभ संकेत माना जा रहा है। ग्रह-नक्षत्रों की अनुकूलता के चलते यह रक्षाबंधन विशेष रूप से फलदायी बताया जा रहा है।

भद्रा काल 8 अगस्त को रात्रि 2 बजे तक
जानकारों के अनुसार 8 अगस्त को दोपहर बाद पूर्णिमा तिथि प्रारंभ हो रही है और दोपहर 2.12 बजे से भद्रा काल भी शुरू हो रहा है जो रात्रि 1.52 बजे तक रहेगा। शास्त्रों में उदयाकाल यानी सूर्योदय पर पड़ने वाली तिथि को विशेष महत्व दिया गया है, इसलिए 9 अगस्त को सूर्योदय काल में पड़ने वाली पूर्णिमा तिथि पर रक्षा बंधन मनाना श्रेष्ठ होगा। इस दिन श्रवण नक्षत्र का संयोग भी बन रहा है।

शराब की महफिल में उतरा मौत का साया, गुस्से में दोस्त बना कातिल — डंडे से हमला कर दी जान

शराब की महफिल में उतरा मौत का साया, गुस्से में दोस्त बना कातिल — डंडे से हमला कर दी जान

  मध्य प्रदेश।  मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां शराब के नशे में धुत एक युवक ने अपने ही दोस्त की हत्या कर दी। वजह बनी एक अश्लील टिप्पणी, जो मृतक ने आरोपी की पत्नी को लेकर कर दी थी। इस सनसनीखेज अंधे कत्ल का पुलिस ने 48 घंटे के भीतर ही खुलासा कर दिया है।

क्या है पूरा मामला?
घटना 5 अगस्त की रात की है। मृतक राजकुमार अपने दोस्त राजू उर्फ रज्जू कुशवाहा के साथ घर में बैठकर शराब पी रहा था। नशे की हालत में राजकुमार ने रज्जू की पत्नी को लेकर अश्लील टिप्पणी कर दी। यह बात रज्जू को इतनी नागवार गुज़री कि वह गुस्से में आपा खो बैठा और घर के आंगन में पड़े डंडे से राजकुमार पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया।

वारदात के बाद रज्जू कुशवाहा अपने घर जाकर आराम से सो गया, जैसे कुछ हुआ ही न हो। उधर राजकुमार के घर से अगली सुबह तक कोई हलचल नहीं हुई, जिससे पड़ोसी चिंतित हो गए। दोपहर 12 बजे तक जब राजकुमार बाहर नहीं निकला, तो ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़ा और देखा कि राजकुमार का शव खून से लथपथ आंगन में पड़ा हुआ है।

48 घंटे में खुला हत्या का राज
टीकमगढ़ पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। शुरुआती छानबीन में सामने आया कि राजकुमार आखिरी बार रज्जू कुशवाहा के साथ देखा गया था। संदेह के आधार पर रज्जू को हिरासत में लेकर जब सख्ती से पूछताछ की गई, तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया और हत्या की पूरी कहानी बताई।

पुलिस ने क्या कदम उठाए?
आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह मामला नशे और गुस्से का खतरनाक मेल था, जिसकी कीमत एक जान को चुकानी पड़ी।

Breaking : 3 जवान शहीद; 200 फीट गहरी खाई में गिरी CRPF की गाड़ी, 10 घायल

Breaking : 3 जवान शहीद; 200 फीट गहरी खाई में गिरी CRPF की गाड़ी, 10 घायल

 जम्मू-कश्मीर: जम्मू-कश्मीर से इस वक्त की बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है, उधमपुर के बसंतगढ़ इलाके में CRPF की गाड़ी 200 फीट गहरी खाई में गिरने से तीन जवान शहीद हो गए है। कई सीआरपीएफ जवान घायल हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू किया और सभी घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया है।  इनमें कुछ जवानों की हालत गंभीर है।

एक ऑपरेशन से लौट रहे थे जवान

बताया जाता है कि, यह घटना सुबह करीब 10:30 बजे कदवा इलाके में हुई। उस समय जवान बसंतगढ़ से एक ऑपरेशन से लौट रहे थे। वाहन में अर्धसैनिक बल की 187वीं बटालियन सवार थी।

 

उत्तराखंड में बादल फटने से तबाही, 4 की मौत, 50 लापता, हेल्पलाइन नंबर जारी

उत्तराखंड में बादल फटने से तबाही, 4 की मौत, 50 लापता, हेल्पलाइन नंबर जारी

 उत्तरकाशी। उत्तराखंड के उत्तरकाशी में अभी बड़ा हादसा हुआ है। गंगोत्री के पास हर्षिल में बादल फटा है। बादल फटने से खीर गंगा में फ्लैश फ्लड आ गई जिसकी चपेट में धराली गांव आ गया। इस बाढ़ में कई होटल पूरी तरह से तबाह हो गए हैं और बड़ी संख्या में लोगों के लापता होने की आशंका है। हादसे में अब तक 4 लोगों की मौत की खबर सामने आ रही है। 50 से ज्यादा लोग लापता हैं। कई लोगों के दबे होने की खबर है। धरावी गांव देहरादून से 218 किमी और गंगोत्री धाम से 10 किमी दूर है। रेस्क्यू टीम SDRF, NDRF के साथ आर्मी भी मौके पर पहुंच गई है।

आपदा के दृष्टिगत जिला प्रशासन उत्तरकाशी द्वारा निम्न हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं। इन नंबरों की सहायता से संबंधित लोगों की जानकारी व अपडेट लिए जा सकते हैं। यह नंबर 01374-222126, 222722 हैं, इसके अलावा 9456556431 (DEOC Uttarkashi) पर भी संपर्क किया जा सकता है।

उत्तरकाशी जनपद के हर्षिल के समीप खीरगाड़ क्षेत्र स्थित धाराली गांव में भीषण भूस्खलन हुआ। मलबे और पानी का तेज बहाव गांव तक पहुंच गया, जिससे हड़कंप मच गया। जानकारी मिलते ही सेना की आइबेक्स ब्रिगेड के जवानों को मौके पर रवाना किया गया। 

कहां स्थित है धराली?

धराली, उत्तरकाशी के हर्षिल घाटी का एक हिस्सा है। ये घाटी गंगोत्री की यात्रा पर जाने वाले लोगों के लिए एक अहम पड़ाव है। यह समुद्र तल से 9,005 फीट (2,745 मीटर) की ऊंचाई पर स्थित है, और अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए मशहूर है। धराली हर्षिल और गंगोत्री के बीच में स्थित है। ये हर्षिल से 7 किमी दूर है। वहीं, धराली जिला मुख्यालय उत्तरकाशी से 79 किमी की दूरी पर स्थित है। उत्तरकाशी से यहां जाने में 2:30-3 घंटे का समय लगता है।

कितनी है धराली की जनसंख्या?

धराली उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले की भटवारी तहसील में स्थित है। ये एक मध्यम आकार का गांव है। Census 2011 के मुताबिक, इस गांव में कुल 137 परिवार रहते हैं। गांव की जनसंख्या 583 है। इनमें 307 पुरुष और 276 महिलाएं हैं।

कितनी तबाही मची?

बताया जा रहा है कि धराली में आए बाढ़ की चपेट में 20 से 25 होटल और होमस्टे तबाह हो गए हैं। 5 होटल पूरी तरह से तबाह हो गए हैं। बाढ़ के चलते धराली बाजार को भारी नुकसान पहुंचा ह।  चारों ओर केवल बाढ़ के साथ आया मलबा नजर आ रहा है। लोग अपने घरों को छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर जा रहे हैं। ये जगह हर्षिल और गंगोत्री के बीच में है। श्रीखंड से खीर गंगा नाला है। जो नीचे आकर भागीरथी में मिलता है। उसी में बादल फटा है। NDRF, SDRF और आर्मी रेस्क्यू ऑपरेशन में जुट गई है।

CM धामी ने क्या कहा?

उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने हादसे पर दुख जताया है। साथ ही उन्होंने कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता रेस्क्यू ऑपरेशन का है ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों को बचाया जाए और जनमाल की हानि कम से कम हो सके।

 
पं. प्रदीप मिश्रा की कांवड़ यात्रा में भगदड़, 2 की दर्दनाक मौत…

पं. प्रदीप मिश्रा की कांवड़ यात्रा में भगदड़, 2 की दर्दनाक मौत…

 सीहोर। कुबेरेश्वर धाम में भारी भीड़ के चलते श्रद्धालुओं के बीच धक्का-मुक्की हो गई, जिससे 2 महिलाएं नीचे गिरकर दब गईं और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। 4 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। बता दें कि इसके पीछे की वजह बुधवार को निकलने वाली कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा की कांवड़ यात्रा है। जिसके लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहले ही धाम पहुंच गए हैं। जगह कम होने के कारण व्यवस्था असंतुलित हो गई और भगदड़ में तब्दील हो गई।

कांवड़ यात्रा के चलते उमड़ी भीड़

कुबेरेश्वर धाम से चितवलियाहेमा गांव तक कांवड़ यात्रा की तिथि 6 अगस्त निर्धारित है। 5 अगस्त से लगातार श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी, जिसमें दर्शन और ठहराव की भीड़ के चलते मुख्य स्थल भरा पड़ा था। प्रशासन ने दावा किया था कि 4,000 श्रद्धालुओं के ठहरने की व्यवस्था नमक चौराहा, राधेश्याम कॉलोनी, बजरंग अखाड़ा, अटल पार्क, शास्त्री स्कूल, लुर्द माता स्कूल और सीवन नदी के किनारे पर की गई थी। इसके अलावा प्रसाद वितरण की व्यवस्थाएं भी की गई थी, लेकिन भारी भीड़ के चलते सारी योजना विफल हो गई।

रात 12 बजे से लागू होना था डायवर्जन प्लान

SP दीपक शुक्ला ने बताया कि कांवड़ यात्रा के लिए 5 अगस्त रात 12 बजे से 6 अगस्त रात 11 बजे तक अलग-अलग डायवर्जन और पार्किंग प्लान लागू होना था। भारी वाहनों को वैकल्पिक मार्ग से भेजने और छोटे वाहनों को न्यू क्रिसेंट चौराहा से अमलाहा होते हुए भेजने की योजना थी। लेकिन हादसे के समय तक यह व्यवस्था शुरू नहीं हुई थी।

भीड़ नियंत्रण में अधिकारी विफल

अपर कलेक्टर वृंदावन सिंह ने SDM तन्नय वर्मा को पूरी व्यवस्था का प्रभारी नियुक्त किया है। लेकिन यह स्पष्ट नहीं हो सका कि हादसे के समय कितनी फोर्स और मेडिकल टीमें मौके पर तैनात थीं।

पेरासिटामोल समेत 35 दवाएं हुई सस्ती, जानिए कौन-कौन हैं लिस्ट में और किन बीमारियों में देती हैं राहत?

पेरासिटामोल समेत 35 दवाएं हुई सस्ती, जानिए कौन-कौन हैं लिस्ट में और किन बीमारियों में देती हैं राहत?

  नई दिल्ली।  सरकार ने आम तौर पर इस्तेमाल होने वाली लगभग तीन दर्जन से ज्यादा आवश्यक दवाइयों के रिटेल प्राइज तय किए हैं. केमिकल और फर्टिलाइजर मंत्रालय ने शनिवार को ड्रग्स (प्राइज कंट्रोल) ऑर्डर (DPCO), 2013 के प्रावधानों के तहत यह अधिसूचना जारी की।

नेशनल फार्मास्युटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी (NPPA) की ओर से जारी प्राइज सीलिंग इंफेक्शन, हार्ट डिजीज और सूजन से लेकर मधुमेह और विटामिन की कमी जैसी विभिन्न स्थितियों के इलाज में इस्तेमाल होने वाली दवाओं को कवर करती हैं.

रिपोर्टों के अनुसार ये नई कीमतें प्रमुख दवा कंपनियों द्वारा प्रोड्यूस और बेचे जाने वाले 35 दवाओं के लिए हैं. इनमें पैरासिटामोल, एटोरवास्टेटिन, एमोक्सिसिलिन, मेटफॉर्मिन जैसी दवाएं शामिल हैं. इसके अलावा इसमें हाल ही में शुरू की गई फिक्स्ड-डोज कॉम्बिनेशन दवाओं को भी कवर किया गया है, जिनका इस्तेमाल पुरानी बीमारियों के इलाज में किया जाता है.

एसीक्लोफेनाक और पैरासिटामोल
इतना ही नहीं इसमें एसीक्लोफेनाक, पैरासिटामोल और ट्रिप्सिन काइमोट्रिप्सिन का भी मिश्रण शामिल है जिसका उपयोग सूजन-रोधी के रूप में किया जाता है. डॉ रेड्डीज लैबोरेटरीज द्वारा बेची जाने वाली इस दवा की एक गोली की कीमत अब 13 रुपये और कैडिला फार्मास्युटिकल्स द्वारा बेची जाने वाली गोली की कीमत 15.01 रुपये होगी.

इससे एक और बड़ा बदलाव कार्डियोवैस्कुलर दवा में हुआ है, जो एटोरवास्टेटिन 40 मिलीग्राम और क्लोपिडोग्रेल 75 मिलीग्राम के कॉम्बिनेशन में आती है. अब क्लोपिडोग्रेल 25.61 रुपये प्रति गोली की दर से बिक रही है. बच्चों के लिए सेफिक्साइम और पैरासिटामोल संयोजन सहित ओरल सस्पेंशन को भी इसमें शामिल किया गया है. विटामिन डी के लिए कोलेकैल्सिफेरॉल ड्रॉप्स और डाइक्लोफेनाक इंजेक्शन (31.77 रुपये प्रति मिलीलीटर) जैसे महत्वपूर्ण सप्लीमेंट भी अधिसूचित किए गए हैं.

एंटी- डायबिटिक कैटेगरी में एम्पैग्लिफ्लोजिन, सिटाग्लिप्टिन और मेटफॉर्मिन हाइड्रोक्लोराइड के कॉम्बिनेशन, जो टाइप 2 डायबिटीज के इलाज के लिए महत्वपूर्ण हैं, अब 16.50 रुपये प्रति टैबलेट तक सीमित हैं. कोलेस्ट्रॉल मैनजमेंट के लिए एटोरवास्टेटिन-एजेटिमीब, एलर्जी और अस्थमा के लिए बिलास्टाइन-मोंटेलुकास्ट जैसी दवाओं को भी मूल्य निर्धारण स्लैब में शामिल किया गया है.

NPPA ने बताया कि अधिसूचित मूल्य जीएसटी-मुक्त हैं, जिन्हें जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त रूप से वसूला जा सकता है. निर्माताओं को इंटिग्रेटेड फार्मास्युटिकल डेटाबेस मैनेजमेंट सिस्टम (IPDMS) के माध्यम से फॉर्म-V में रिवाइज प्राइज लिस्ट जारी करनी होगी और उसे एनपीपीए और राज्य औषधि नियंत्रकों को भेजना होगा. खुदरा विक्रेताओं और डीलरों को DPCO 2013 के पैराग्राफ 24 के तहत नई कीमतों को प्रमुखता से प्रदर्शित करना आवश्यक है.

नई दरों का पालन न करने पर होगी कार्रवाई

रेगुलेटर ने कहा है कि नई दरों का पालन न करने पर डीपीसीओ और आवश्यक वस्तु अधिनियम, 1955 के तहत दंडनीय अपराध माना जाएगा और अतिरिक्त वसूली गई राशि ब्याज सहित वसूली जाएगी. इन व्यक्तिगत फॉर्मूलेशन और कंपनियों के लिए सभी पूर्व मूल्य आदेश इस नवीनतम अधिसूचना द्वारा प्रतिस्थापित कर दिए गए हैं. अधिकारियों का कहना है कि इस कदम से देश में आवश्यक दवाओं की सामर्थ्य, पारदर्शिता और उपलब्धता में सुधार होगा.

BREAKING : पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक का निधन, लंबे समय से थे बीमार, 78 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

BREAKING : पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक का निधन, लंबे समय से थे बीमार, 78 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

 नई दिल्ली। पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक का निधन हो गया है. वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे. उन्होंने आज यानी 5 अगस्त को आरएमएल अस्पताल में आखिरी सांस ली. उउनकी उम्र 78 साल थी. पहले वह भाजपा के कद्दावर नेता थे, बाद में उसके आलोचक हो गए थे. सत्यपाल मलिक मई 2025 से दिल्ली के डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती थे, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई थी. निधन से देश में शोक की लहर है.

बताया गया कि सत्यपाल मलिक को गंभीर मूत्र मार्ग संक्रमण (यूरीनरी ट्रैक्ट इन्फेक्शन) और किडनी फेल्यर की जटिलताओं के कारण आईसीयू में रखा गया था. आज दोपहर में अस्पताल ने सत्यपाल मलिक के निधन की सूचना दी. यहां बताना जरूरी है कि एक दिन पहले ही झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेना का भी दिल्ली में निधन हुआ था. शिबू सोरेन ने दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में सोमवार को आखिरी सांस ली. आज वह पंचतत्व में विलीन हुए।

अनिल अंबानी मुंबई से दिल्ली पहुंचे, ईडी के सामने पेशी, 17 हजार करोड़ बैंक लोन फ्रॉड केस में फंसे

अनिल अंबानी मुंबई से दिल्ली पहुंचे, ईडी के सामने पेशी, 17 हजार करोड़ बैंक लोन फ्रॉड केस में फंसे

 मुंबई/नई दिल्ली: मुंबई से दिल्ली पहुंचे अनिल अंबानी सुबह 11 बजे प्रवर्तन निदेशालय (ED) के सामने पेश हुए. सूत्रों का कहना है कि ईडी की पूछताछ के दौरान किसी वकील की मौजूदगी की इजाजत नहीं दी गई. सवाल-जवाब के इस पूरे दौर की रिकॉर्डिंग की जाएगी. प्रिवेंशन ऑफ मनी लांड्रिंग एक्ट के तहत उनका बयान रिकॉर्ड किया जा रहा है. यह पूछताछ 17,000 करोड़ रुपये के बैंक लोन फ्रॉड मामले में की जा रही है. उनकी कई कंपनियों पर फर्जी बैंक गारंटी, शेल कंपनियों के जरिये फंड ट्रांसफर, और लोन की गलत मंजूरी जैसे गंभीर आरोप हैं. इससे पहले ईडी इस मामले में 35 से ज़्यादा ठिकानों, 50 कंपनियों और 25 से अधिक लोगों के यहां 3 दिन तक छापेमारी की थी. इस दौरान बड़ी संख्या में दस्तावेज और डिजिटल सबूत बरामद हुए थे.

YES बैंक से 3,000 करोड़ का लोन, पहले ही भेजे गए पैसे

ईडी की जांच में सामने आया है कि साल 2017 से 2019 के बीच YES BANK से अनिल अंबानी ग्रुप की कंपनियों को करीब 3,000 करोड़ रुपये के लोन दिए गए. आरोप है कि लोन मंजूर होने से पहले ही बैंक प्रमोटरों को सीधे पैसे भेजे गए, यानी घोटाले की जमीन पहले ही तैयार कर ली गई थी. जिन कंपनियों को लोन मिला, उनके कागजात बाद में तैयार किए गए, और कई मामलों में लोन उसी दिन मंजूर और जारी कर दिए गए, जिस दिन आवेदन किया गया था. कुछ मामलों में तो लोन की रकम मंजूरी से पहले ही ट्रांसफर कर दी गई थी.

शेल कंपनियों में फंड ट्रांसफर, फर्जी गारंटी का इस्तेमाल

ईडी ने ये भी पाया कि लोन की रकम को ग्रुप की दूसरी कंपनियों और शेल कंपनियों में ट्रांसफर किया गया. कई कंपनियों के पते, डायरेक्टर और कागजात आपस में मेल ही नहीं खाते थे. सिर्फ इतना ही नहीं, फर्जी बैंक गारंटी का भी इस्तेमाल किया गया. यहां तक कि उड़ीसा की कंपनी Biswal Tradelink Pvt. Ltd ने अनिल अंबानी की तीन कंपनियों को 68 करोड़ रुपये से ज़्यादा की फर्जी गारंटी दी थी, जिसके डायरेक्टर पार्थ सारथी बिस्वाल को ईडी ने गिरफ्तार कर लिया है.

रिलायंस कम्युनिकेशंस पर 14,000 करोड़ से ज्यादा के फ्रॉड का आरोप

अनिल अंबानी के खिलाफ दूसरा बड़ा मामला रिलायंस कम्युनिकेशंस का है, जिसमें 14,000 करोड़ रुपये से ज़्यादा के लोन फ्रॉड का आरोप लगा है. स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने इस कंपनी को फ्रॉड की कैटेगरी में डाल दिया है और CBI में केस दर्ज करने की तैयारी चल रही है.

लुक आउट सर्कुलर जारी, विदेश संपत्तियों की भी जांच

ईडी ने अनिल अंबानी के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर भी जारी किया है, ताकि वह देश छोड़कर न भाग सकें. सूत्रों के मुताबिक, उनकी कंपनियों के विदेशों में बैंक अकाउंट्स और प्रॉपर्टी की भी जांच शुरू हो चुकी हैय. साथ ही, 6 टॉप एक्जीक्यूटिव्स को पूछताछ के लिए समन भेजा है और 35 बैंकों को नोटिस जारी कर पूछा गया है कि लोन NPA में बदलने पर समय पर जानकारी क्यों नहीं दी गई.

गुरमीत राम रहीम फिर जेल से आया बाहर, इस बार मिला 40 दिन का पैरोल

गुरमीत राम रहीम फिर जेल से आया बाहर, इस बार मिला 40 दिन का पैरोल

 नई दिल्ली: डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम एक बार फिर जेल से बाहर आ गया है. उसके लिए 40 दिनों की पैरोल मंजूर हुई है. पैरोल मंजूर होने के बाद वो मंगलवार सुबह सख्त पुलिस सुरक्षा में रोहतक की सुनारिया जेल से सिरसा स्थित डेरा मुख्यालय के लिए रवाना हुआ. यह उसकी 14वीं बार जेल से अस्थायी रिहाई है.  इससे पहले, 9 अप्रैल 2025 को उसे 21 दिन की फरलो दी गई थी. गुरमीत राम रहीम दो साध्वियों के यौन शोषण और पत्रकार रामचंद्र छत्रपति की हत्या के मामले में 20 साल की सजा काट रहा है. 

गुरमीत की रिहाई का समय भी हमेशा से चर्चा का विषय रहा है. उसकी पैरोल अक्सर हरियाणा, पंजाब, राजस्थान और दिल्ली में होने वाले विधानसभा या स्थानीय निकाय चुनावों के साथ मेल खाती रही है. 

गुरमीत राम रहीम को 2024 में तीन बार जेल से बाहर आने का मौका मिला था. ये तीनों ही बार चुनावों से जुड़े हुए थे. जनवरी में उसे 50 दिन की पैरोल मिली थी, जब लोकसभा चुनाव नजदीक थे. अगस्त में 21 दिन की फर्लो मिली, जब हरियाणा विधानसभा चुनाव की चर्चाएं शुरू हो गई थीं. अक्टूबर में उन्हें 20 दिन की पैरोल मिली, लेकिन इस बार शर्तें रखी गईं कि वे चुनाव संबंधी गतिविधियों में शामिल नहीं होंगे, भाषण नहीं देंगे और पैरोल के दौरान हरियाणा में नहीं रहेंगे.

गुरमीत राम रहीम को 2023 में तीन बार फर्लो या पैरोल पर जेल से बाहर आने का मौका मिला था. जनवरी में उसे 40 दिन की पैरोल मिली, जब डेरा के पूर्व प्रमुख शाह सतनाम की जयंती थी. जुलाई-अगस्त में उन्हें 30 दिन की पैरोल मिली, जब हरियाणा में पंचायत चुनाव हो रहे थे.

DA hike : केंद्र कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, 3% बढ़ेगा महंगाई भत्ता, जल्द होगी घोषणा

DA hike : केंद्र कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, 3% बढ़ेगा महंगाई भत्ता, जल्द होगी घोषणा

 मुंबई।  केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए खुशखबरी है. महंगाई भत्ते (Dearness Allowance – DA) में 3% की वृद्धि को लगभग पुष्टि कर दिया गया है. नई दर जुलाई 2025 से प्रभावी मानी जाएगी, जबकि इसकी औपचारिक घोषणा सितंबर-अक्टूबर, यानी दिवाली से पहले होने की संभावना है. इस वृद्धि के साथ अब कुल डीए दर 55% से बढ़कर 58% हो जाएगी.

मुद्रास्फीति डेटा पर आधारित गणना

DA की गणना श्रम ब्यूरो द्वारा प्रकाशित औद्योगिक श्रमिकों के उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (CPI-IW) पर आधारित होती है. जून 2025 के लिए CPI-IW इंडेक्स 145 अंक रहा है. जुलाई 2024 से जून 2025 तक के 12 महीनों का औसत 143.6 आया है.

इसे जब वर्तमान औसत 143.6 पर लागू करते हैं

= [(143.6 × 2.88) – 261.42] ÷ 261.42 × 100
= (413.57 – 261.42) ÷ 261.42 × 100
= 58.2%

सरकारी नियमों के अनुसार दशमलव को हटा दिया जाता है, इसलिए DA = 58% निश्चित होता है.

कब होगा डीए का भुगतान और घोषणा?

DA वृद्धि 1 जुलाई 2025 से लागू मानी जाएगी, लेकिन इसकी घोषणा केंद्र सरकार द्वारा सितंबर या अक्टूबर में, दिवाली से ठीक पहले की जाएगी. इस बार की वृद्धि खास होगी क्योंकि यह जनवरी-जून चक्र से अधिक (3% बनाम 2%) है.

जनवरी 2025 में मिली थी सिर्फ 2% वृद्धि

जनवरी 2025 में केवल 2% की वृद्धि के साथ DA 53% से 55% हुआ था, जिससे कर्मचारियों को कुछ निराशा भी हुई थी. अब 3% की पुष्टि से उम्मीद है कि त्योहारी सीजन में नकद लाभ ज्यादा मिलेगा.

सातवां वेतन आयोग समाप्ति की ओर, आठवां आयोग विलंबित

जुलाई-दिसंबर 2025 की यह डीए वृद्धि 7वें वेतन आयोग के तहत अंतिम तय वृद्धि मानी जा रही है, क्योंकि इसका कार्यकाल 31 दिसंबर 2025 को समाप्त हो रहा है. हालांकि 8वें वेतन आयोग की घोषणा जनवरी 2025 में हुई थी, लेकिन अब तक न तो इसके अध्यक्ष, न ही सदस्यों, और न ही ToR (Terms of Reference) की घोषणा हुई है. सूत्रों के अनुसार, 2027 तक 8वें वेतन आयोग की सिफारिशें लागू होने की संभावना है.

BREKING : मंदिर जा रहे श्रद्धालुओं से भरी बुलेरो नहर में गिरी,11 लोगों की मौत,एक बच्ची लापता..

BREKING : मंदिर जा रहे श्रद्धालुओं से भरी बुलेरो नहर में गिरी,11 लोगों की मौत,एक बच्ची लापता..

 उत्तर प्रदेश- आज सुबह उत्तर प्रदेश के गोंडा से बेहद दिल दहला देने वाला और दुखद खबर सामने आय है। बोलेरो में सवार होकर 16 लोग जल चढ़ाने पृथ्वीनाथ मंदिर जा रहे थे इस दौरान अनियत्रित होकर बुलेरो नहर में जा गिरी इस दुर्घटना में जिन 11 लोगों की जान गई, उनमें से 9 एक ही परिवार के थे मिली जानकारी के अनुसार सभी मोतीगंज थाने के सिहा गांव के रहने वाले थे जो सुबह बुलरो कार से पृथ्वीनाथ मंदिर जल चढ़ाने जा रहे थे। लेकिन मंदिर पहुंचने से पहले ही हादसा का शिकार हो गए।

ईडी की रेड के बाद अनिल अंबानी के खिलाफ जारी हुआ लुक आउट सर्कुलर, जानें क्या है मामला

ईडी की रेड के बाद अनिल अंबानी के खिलाफ जारी हुआ लुक आउट सर्कुलर, जानें क्या है मामला

 नई दिल्ली/मुंबई। देश के बड़े उद्योगपति और रिलायंस धीरूभाई अंबानी ग्रुप के चेयरमैन अनिल अंबानी के खिलाफ LOC यानी लुक आउट सर्कुलर जारी किया गया है। बता दें कि प्रवर्तन निदेशालय (ED) 17,000 करोड़ रुपये के कथित लोन घोटाले की जांच कर रहा है। पिछले हफ्ते ED ने अनिल अंबानी के रिलायंस ग्रुप से जुड़ी कई कंपनियों और व्यक्तियों के ठिकानों पर छापेमारी की थी।

यह कार्रवाई मुंबई के 35 स्थानों पर की गई थी, जिसमें 50 कंपनियां और 25 लोग शामिल थे। यह छानबीन मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम कानून (PMLA) के तहत हो रही है। ED ने अनिल अंबानी को 5 अगस्त को ED मुख्यालय यानी दिल्ली पूछताछ के लिए बुलाया है।

Anil Ambani: ग्रुप पर 10 हजार करोड़ रुपए के लोन घोटाले का आरोप

ED की जांच अनिल अंबानी समूह की कई कंपनियों द्वारा किए गए कथित वित्तीय गड़बड़ियों और 10,000 करोड़ रुपए से अधिक के लोन डायवर्जन पर केंद्रित है। खासतौर पर जांच इस बात पर है कि 2017 से 2019 के बीच यस बैंक द्वारा दिए गए लगभग 3,000 करोड़ रुपए के लोन को गैरकानूनी तरीके से दूसरी जगहों पर डायवर्ट किया गया।

इस जांच के जवाब में रिलायंस पावर और रिलायंस इन्फ्रास्ट्रक्चर ने स्टॉक एक्सचेंज को बताया कि उन्हें ईडी की कार्रवाई की जानकारी है, लेकिन इस छापेमारी का उनके बिजनेस, आर्थिक स्थिति या स्टेकहोल्डर्स पर कोई असर नहीं पड़ा है। कंपनियों ने कहा, मीडिया रिपोर्ट्स में जिन लेन-देन की बात हो रही है, वे रिलायंस कम्युनिकेशंस लिमिटेड (RCOM) और रिलायंस होम फाइनेंस लिमिटेड (RHFL) से जुड़े हैं, जो 10 साल से भी पुराने हैं।

 
चुनाव आयोग ने जारी की उपराष्ट्रपति चुनाव की अहम तारीखें, कब और कैसे होगी वोटिंग, कब आएगा रिजल्ट? जानें

चुनाव आयोग ने जारी की उपराष्ट्रपति चुनाव की अहम तारीखें, कब और कैसे होगी वोटिंग, कब आएगा रिजल्ट? जानें

 Vice Presidential Elections 2025 : चुनाव आयोग ने शुक्रवार को उपराष्ट्रपति चुनाव से जुड़ी अहम तारीखों को जारी कर दिया है। उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए आवश्यकता पड़ने पर वोटिंग 9 सितंबर को होगी और इसी दिन परिणाम भी जारी हो जाएगा। आपको बता दें कि जगदीप धनखड़ ने बीते 21 जुलाई को स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए  उपराष्ट्रपति के पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद अब नए उपराष्ट्रपति के लिए चुनाव कराए जा रहे हैं।

उपराष्ट्रपति चुनाव का शेड्यूल

  • निर्वाचन आयोग ‌द्वारा चुनाव की अधिसूचना जारी करना- 07 अगस्त, 2025 (गुरुवार)
  • नाम-निर्देशन करने की अंतिम तारीख-21 अगस्त, 2025 (गुरुवार
  • नाम-निर्देशनों की संवीक्षा की तारीख- 22 अगस्त, 2025 (शुक्रवार)
  • अभ्यर्थिताएं वापस लेने की अंतिम तारीख- 25 अगस्त, 2025 (सोमवार)
  • वह तारीख, जिस दिन मतदान, यदि आवश्यक हुआ, करवाया जाएगा- 09 सितंबर, 2025 (मंगलवार)
  • मतदान का समय- पूर्वा. 10.00 से अप. 05.00 बजे तक
  • वह तारीख, जिस दिन मतगणना, यदि आवश्यक हुई, करवाई जाएगी- 09 सितंबर, 2025 (मंगलवार)

कितने लोग करेंगे वोटिंग?

भारत के संविधान के अनुच्छेद 66 के अनुसार, उपराष्ट्रपति को एकल संक्रमणीय मत पद्धति द्वारा आनुपातिक प्रतिनिधित्व प्रणाली के अनुसार संसद के दोनों सदनों के सदस्यों से बने निर्वाचक-मंडल द्वारा निर्वाचित किया जाता है। 17वें उपराष्ट्रपतीय निर्वाचन, 2025 के लिए निर्वाचक-मंडल में निम्न शामिल हैं:-

  • राज्य सभा के 233 निर्वाचित सदस्य (वर्तमान में 05 सीटें रिक्त हैं)
  • राज्य सभा के 12 मनोनीत सदस्य, और
  • लोक सभा के 543 निर्वाचित सदस्य (वर्तमान में 01 सीट रिक्त है)

चुनाव आयोग ने बताया है कि निर्वाचक-मंडल में संसद के दोनों सदनों के कुल 788 सदस्य (वर्तमान में 782 सदस्य) शामिल हैं। चूंकि, सभी निर्वाचक संसद के दोनों सदनों के सदस्य हैं, इसलिए संसद के प्रत्येक सदस्य के मत का मान एकसमान अर्थात् 1 (एक) होगा।

एकल संक्रमणीय मत पद्धति को समझें

संविधान के अनुच्छेद 66 (1) में प्रावधान है कि निर्वाचन एकल संक्रमणीय मत पद्धति द्वारा आनुपातिक प्रतिनिधित्व प्रणाली के अनुसार आयोजित किया जाएगा और ऐसे निर्वाचन में मतदान गुप्त मतपत्र (Secret Ballot Paper) द्वारा होगा। इस प्रणाली में, निर्वाचक को अभ्यर्थियों के नामों के सामने Preference अंकित करना होता है। Preference को भारतीय अंकों के अंतर्राष्ट्रीय रूप में, रोमन रूप में, या किसी भी मान्यता प्राप्त भारतीय भाषाओं के रूप में चिह्नित (Mark) किया जा सकता है। Preference को केवल अंकों में चिह्नित किया जाना है और उन्हें शब्दों में निदर्शित (indicate) नहीं किया जाएगा। निर्वाचक उतने अधिमान चिह्नित कर सकता है जितनी अभ्यर्थियों की संख्या है। जबकि, मतपत्र के Valid होने के लिए पहला Preference चिह्नित करना अनिवार्य है, अन्य Preference का चिह्नह्मांकन वैकल्पिक है।

मत चिह्नित करने के लिए, आयोग विशेष पेन (Pen) प्रदान करेगा। निर्वाचकों को यह पेन निर्दिष्ट अधिकारी द्वारा मतदान केंद्र में मतपत्र सौंपे जाते समय दिया जाएगा। निर्वाचकों को केवल इस विशेष पेन से मतपत्र चिह्नित करना है न कि किसी अन्य पेन से। किसी अन्य पेन का उपयोग करके मतदान किए जाने पर मतगणना के समय मत अविधिमान्य (Invalid) हो जाएगा।

छत्तीसगढ़ सदन में सीएम साय ने सांसदों संग किया रात्रि भोज, अनेक मुद्दों पर की चर्चा

छत्तीसगढ़ सदन में सीएम साय ने सांसदों संग किया रात्रि भोज, अनेक मुद्दों पर की चर्चा

 नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कल रात नई दिल्ली स्थित छत्तीसगढ़ सदन में राज्य के सांसदों से भेंट की। इस अवसर पर आयोजित रात्रि भोज के दौरान मुख्यमंत्री ने सांसदों के साथ राज्य और राष्ट्र के समसामयिक मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की।

मुख्यमंत्री ने सभी सांसदों को छत्तीसगढ़ के समग्र विकास में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका के लिए धन्यवाद देते हुए कहा कि जनप्रतिनिधियों की सक्रिय उपस्थिति और सहभागिता से राज्य के हित और ज़मीनी ज़रूरतें राष्ट्रीय फलक पर बेहतर ढंग से प्रस्तुत हो पाती हैं।

सांसदों ने छत्तीसगढ़ में केंद्र सरकार की योजनाओं की प्रगति को लेकर फीडबैक साझा किया और राज्य के जमीनी अनुभवों से अवगत कराया। मुख्यमंत्री ने इस दौरान छत्तीसगढ़ की नई औद्योगिक नीति, निवेश आकर्षण, युवाओं को मिल रहे नए अवसर, किसानों की आर्थिक सशक्तिकरण योजनाओं और नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में हो रहे परिवर्तनकारी विकास कार्यों की भी विस्तार से जानकारी दी।

ट्रंप का बड़ा फैसला, भारत पर लगाया 25 प्रतिशत टैरिफ, जानिए क्या है वजह ?

ट्रंप का बड़ा फैसला, भारत पर लगाया 25 प्रतिशत टैरिफ, जानिए क्या है वजह ?

  अमेरिकी - अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर 25 फीसदी टैरिफ लगाने का फैसला लिया है, जो 1 अगस्त से लागू हो जाएगा। इससे पहले अमेरिका ने भारत के साथ व्यापार समझौता (ट्रेड डील) करने की इच्छा जताई थी, लेकिन कई कारणों के चलते यह डील आगे नहीं बढ़ सकी।

रूस से रिश्तों पर आपत्ति
ट्रंप ने भारत के रूस से ऊर्जा और सैन्य समझौतों को इस टैरिफ की मुख्य वजह बताया है। उनका कहना है कि भारत रूस से तेल और हथियार खरीदता है, जो अमेरिका की रणनीति के खिलाफ है। ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Truth Social पर लिखा, “भारत हमारा मित्र है, लेकिन हमने वर्षों तक उनके साथ बहुत कम व्यापार किया है क्योंकि उनके टैरिफ दुनिया में सबसे अधिक हैं। साथ ही भारत में व्यापार को लेकर सबसे ज्यादा गैर-मौद्रिक अड़चनें भी हैं।”

जुर्माना भी लगाया जाएगा
ट्रंप ने यह भी कहा कि भारत को रूस से ऊर्जा और हथियार खरीदने के कारण अतिरिक्त जुर्माना भी देना होगा। उन्होंने भारत पर व्यापार के क्षेत्र में “मुश्किलें पैदा करने” का आरोप लगाया और कहा कि भारत के साथ व्यापार करना आसान नहीं है।

MAGA का हवाला
अपने बयान के अंत में ट्रंप ने ‘MAGA’ यानी Make America Great Again का जिक्र करते हुए कहा कि यह कदम अमेरिका की मजबूती के लिए जरूरी है।

वाणिज्य विभाग की चेतावनी
अमेरिकी वाणिज्य सचिव हावर्ड लुट्निक ने भी इस फैसले की पुष्टि की है। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि 1 अगस्त 2025 से यह टैरिफ बिना किसी देरी या छूट के लागू हो जाएगा। उन्होंने कहा, “कोई एक्सटेंशन नहीं होगा। कस्टम विभाग टैक्स वसूली शुरू कर देगा और हम आगे बढ़ेंगे।”