BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
अगस्त में इसदिन जारी होगी पीएम किसान की 20वीं किस्त! सीधे खाते में पहुंचेगी राशि

अगस्त में इसदिन जारी होगी पीएम किसान की 20वीं किस्त! सीधे खाते में पहुंचेगी राशि

  PM Kisan 20th Installment: ‘पीएम किसान सम्मान निधि’ योजना के 20वीं किस्त की राशि का बेसब्री से इंतजार कर रहें देशभर के किसानों को अब और ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा. क्योंकि PM-Kisan की 20वीं किश्त 2 अगस्त, 2025 को वाराणसी, उत्तर प्रदेश से सीधे किसानों के खाते में पहुंचेगी.

क्या है PM Kisan Yojana?

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) की शुरुआत 1 फरवरी 2019 को की गई थी. इस योजना के तहत पात्र किसानों को सालाना 6000 रुपये की वित्तीय मदद दी जाती है. यह राशि तीन किस्तों में हर चार महीने पर बैंक खातों में भेजी जाती है.

कब आएगी 20वीं किस्त?

आपको बता दें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2 अगस्त को वाराणसी से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Yojana) की 20वीं किस्त जारी करेंगे.

राशि न अटके इसलिए फटाफट करें ये 3 काम

आधार लिंकिंग: चेक करें कि आपका आधार कार्ड आपके बैंक खाते से लिंक हो. इसके लिए आप नजदीकी बैंक शाखा में जाकर यह प्रोसेस पूरी कर सकते हैं.

e-KYC: पीएम किसान योजना की किस्त प्राप्त करने के लिए ई-केवाईसी कराना बेहद जरूरी है. यदि आपने यह नहीं कराई है, तो आपकी किस्त अटक सकती है. ई-केवाईसी आप योजना की आधिकारिक वेबसाइट (pmkisan.gov.in), मोबाइल ऐप या पास के किसी सीएससी केंद्र से करवा सकते हैं.

भू-सत्यापन: योजना के लाभ के लिए भूमि सत्यापन (लैंड वेरिफिकेशन) कराना भी जरूरी होता है. यदि आपने यह प्रक्रिया पूरी नहीं की है, तो आप किस्त का लाभ नहीं उठा पाएंगे. इसलिए यह काम समय रहते जरूर कर लें.

जियो लाया सस्ती ई-साइकिल, एक बार चार्ज में चलती है 200KM, बच्चों के लिए बेहतरीन गिफ्ट!

जियो लाया सस्ती ई-साइकिल, एक बार चार्ज में चलती है 200KM, बच्चों के लिए बेहतरीन गिफ्ट!

 Jio Electric Cycle : अगर आप लोग भी इलेक्ट्रिक साइकिल लेने का प्लान कर रहे हैं या बच्चों को गिफ्ट देने के लिए या अपने खुद को इस्तेमाल करने के लिए तो जिओ भारत में एक ऐसा इलेक्ट्रिक साइकिल लॉन्च करना है जिसकी कीमत कम होने के साथ-साथ इसका रेंज बहुत ज्यादा होगी आए दिन सोशल मीडिया एवं यूट्यूब वीडियो में दावा किया जा रहा है कि यह साइकिल भारत में जल्द लॉन्च के साथ क्या-क्या फीचर्स मिल सकते हैं बताया गया है आखिर पूरी सच्चाई नीचे बताई गई है

बेहतरीन फीचर्स ऑफ दमदार बैटरी परफॉर्मेंस के हिसाब से साइकिल की कीमत की अभी तक कोई ऑफिशियल घोषणा नहीं किया गया है लेकिन इस साइकिल में काफी यूनिक टेक्नोलॉजी का फीचर्स मिलने की संभावना बताई जा रही है इस हिसाब से इस साइकिल की कीमत 10000 से लेकर 20000 के बीच में हो सकती है ।

Road Accident: दर्दनाक हादसा; कावड़ियों की बस और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, 18 की मौत, कई घायल

Road Accident: दर्दनाक हादसा; कावड़ियों की बस और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, 18 की मौत, कई घायल

 झारखंड : झारखंड के देवघर में देवघर में भीषण हादसे की खबर सामने आ रही है, यहां बस और ट्रक के बीच टक्कर में 18 कावड़ियों की मौत हो गई है. वहीं कई घायल हैं. ये हादसा हंसडीहा सड़क मार्ग पर मोहनपुर प्रखंड के जमुनिया चौक के पास हुई है. टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस के परखच्चे उड़ गए.

बाबा बैद्यनाथ मंदिर जा रही थी बस

घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है. वहीं पुलिस और प्रशासन की टीम भी मौके पर पहुंच गई है. राहत और बचाव का काम जारी है. बाबा बैद्यनाथ मंदिर में पूजा अर्चना करने कावड़ियों से भरी बस जा रही थी. बताया जा रहा है कि अचानक ड्राइवर को झपकी आ गई जिसके के कारण हादसा हुआ है.

सीएम ने जताया दुख

इस हादसे पर राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दुख जताया है. उन्होंने सोशल मीडिया साइट ‘एक्स’ पर पोस्ट कर लिखा, “आज सुबह देवघर के मोहनपुर प्रखंड के जमुनिया चौक के पास बस दुर्घटना में बस सवार श्रद्धालुओं की मृत्यु की अत्यंत दुःखद सूचना मिली है. जिला प्रशासन द्वारा राहत और बचाव कार्य के साथ घायलों को चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराया जा रहा है.”

उन्होंने आगे लिखा, “बाबा बैद्यनाथ दुर्घटना में मरने वाले श्रद्धालुओं की आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवारजनों को दुःख की घड़ी सहन करने की शक्ति दें.”

भारत में जल्द दौड़ेगी हाइड्रोजन ट्रेन, इंडियन रेलवे का सफल हुआ परीक्षण, जानिए कब से होगी शुरुआत

भारत में जल्द दौड़ेगी हाइड्रोजन ट्रेन, इंडियन रेलवे का सफल हुआ परीक्षण, जानिए कब से होगी शुरुआत

 चेन्नई।भारत की रेलवे ने एक बार फिर तकनीक के क्षेत्र में नया मुकाम हासिल किया। भारतीय रेलवे ने देश की पहली हाइड्रोजन से चलने वाली ट्रेन के कोच की सफल टेस्टिंग कर ली है। यह टेस्टिंग 25 जुलाई 2025 को चेन्नई की इंटीग्रल कोच फैक्ट्री (ICF) में किया गया। इसका डिजाइन लखनऊ के रिसर्च डिज़ाइन एंड स्टैंडर्ड ऑर्गनाइजेशन (RDSO) ने तैयार किया है। इसके साथ भारत जर्मनी, चीन और फ्रांस जैसे देशों की सूची में आ खड़ा होगा, जो हाइड्रोजन ट्रेनों का इस्तेमाल कर रहे हैं।

Hydrogen Train Testing: क्या है हाइड्रोजन ट्रेन

हाइड्रोजन ट्रेन एक ऐसी ट्रेन है जो हाइड्रोजन गैस और ऑक्सीजन के मिश्रण से बिजली बनाकर चलती है। यह ट्रेन डीजल या बिजली की जगह हाइड्रोजन फ्यूल सेल का इस्तेमाल करती है। इसका सबसे बड़ा फायदा यह है कि यह ट्रेन चलते समय धुआं नहीं, बल्कि केवल जलवाष्प (पानी और भाप) छोड़ती है। इससे पर्यावरण को कोई नुकसान नहीं होता। यह ट्रेन 110 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती है और एक बार में 180 किलोमीटर की दूरी तय कर सकती है।

Hydrogen Train Testing: कहां और कब शुरू होगी

भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का ट्रायल हरियाणा के जींद-सोनीपत रूट पर होगा। यह रूट 89 किलोमीटर लंबा है। खबरों के मुताबिक, यह ट्रेन 31 अगस्त 2025 तक पूरी तरह तैयार हो जाएगी और इसका नियमित संचालन शुरू हो सकता है। शुरुआत में यह ट्रेन बिना एसी वाले 8 कोच के साथ चलेगी। रेलवे की योजना इसे देश के हेरिटेज रूट्स, जैसे दार्जिलिंग हिमालयन रेलवे, काल्का-शिमला रेलवे और नीलगिरी माउंटेन रेलवे पर भी चलाने की है।

Hydrogen Train Testing: हाइड्रोजन ट्रेन की खासियत

इस ट्रेन की सबसे बड़ी खासियत है इसकी 1,200 हॉर्सपावर की ताकत। यह दुनिया की सबसे शक्तिशाली हाइड्रोजन ट्रेनों में से एक होगी। इसका डिजाइन लखनऊ के रिसर्च डिज़ाइन एंड स्टैंडर्ड ऑर्गनाइजेशन (RDSO) ने तैयार किया है। यह पूरी तरह स्वदेशी तकनीक पर आधारित है। ट्रेन में हाइड्रोजन सिलेंडर और बैटरी लगी होंगी, जो हाइड्रोजन को बिजली में बदलकर ट्रेन को चलाएंगी। यह ट्रेन न सिर्फ पर्यावरण के लिए फायदेमंद है, बल्कि यह डीजल ट्रेनों की तुलना में लंबे समय में 18 से 33 करोड़ रुपए की बचत भी कर सकती है।

Hydrogen Train Testing: हाइड्रोजन ट्रेन कैसे काम करेगी

हाइड्रोजन ट्रेन एक पर्यावरण-अनुकूल ट्रेन है जो हाइड्रोजन गैस को ईंधन के रूप में इस्तेमाल करती है। यह ट्रेन हाइड्रोजन को ऑक्सीजन के साथ मिलाकर बिजली पैदा करती है, जिसके लिए इसमें एक खास डिवाइस called fuel cell होती है। यह बिजली ट्रेन के मोटर को चलाती है, जिससे ट्रेन आगे बढ़ती है। इस प्रक्रिया में सिर्फ पानी और थोड़ी गर्मी निकलती है, कोई हानिकारक प्रदूषण नहीं। हाइड्रोजन को ट्रेन में लगे टैंकों में स्टोर किया जाता है, और इसे रिफिल करना आसान होता है।

आज संसद में अमित शाह का बड़ा संबोधन, शाम को पीएम मोदी भी रख सकते हैं राष्ट्र के नाम संदेश

आज संसद में अमित शाह का बड़ा संबोधन, शाम को पीएम मोदी भी रख सकते हैं राष्ट्र के नाम संदेश

 नई दिल्ली।  आज संसद भवन में सियासी हलचल चरम पर है। गृह मंत्री अमित शाह आज लोकसभा को संबोधित करेंगे, वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी संभवतः शाम को लोकसभा में विशेष भाषण दे सकते हैं। इस पूरे घटनाक्रम पर देशभर की नजरें टिकी हैं।

संसद में आज क्या होगा खास?

गृह मंत्री अमित शाह आज दोपहर 12 से 1 बजे के बीच लोकसभा में “ऑपरेशन सिंदूर” पर जवाब देंगे। इस विषय को लेकर विपक्ष ने सरकार से कड़े सवाल पूछे हैं। शाह का भाषण सुरक्षा और खुफिया कार्रवाई से जुड़ी अहम जानकारी उजागर कर सकता है।

शाम को मोदी का संबोधन संभावित

सरकारी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम 7 से 8 बजे के बीच लोकसभा को संबोधित कर सकते हैं। यह संबोधन रणनीतिक, राष्ट्रीय सुरक्षा और संसद में चल रहे विपक्ष के हंगामे के जवाब के रूप में देखा जा रहा है।

नेताओं की प्रतिक्रियाएं:

केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा – “आज का सत्र ऐतिहासिक होगा। देश को सरकार की रणनीति की स्पष्ट झलक मिलेगी।”

कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने कहा – “हम भी सुनना चाहते हैं कि सरकार के पास क्या तथ्य हैं, लेकिन हमारी आशंकाओं का समाधान होना चाहिए।”

Bank Holidays in August 2025: अगस्त में 15 दिन बंद रहेंगे बैंक; देखिए छुट्टियों की पूरी लिस्ट

Bank Holidays in August 2025: अगस्त में 15 दिन बंद रहेंगे बैंक; देखिए छुट्टियों की पूरी लिस्ट

  Bank Holidays in August 2025: अगर आपका बैंक से जुड़ा कोई काम है तो जल्द निपटा लीजिये, क्योंकि आने वाले अगस्त महीने में बैंकों में छुट्टियों की भरमार है। अगस्त महीने में स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता है। रक्षा-बंधन और श्री कृष्ण जन्माष्टमी समेत कई त्योहार होंगे। हम आपको यहां बता रहे हैं इस महीने बैंक में छुट्टी किस- किस दिन बैंक बंद है। ताकि आप पहले से अपका काम पूरा कर लें।

भारत में सरकारी हो या निजी सभी बैंक महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को बंद रहते हैं. इसके अलावा, हर रविवार वीकली ऑफ होता ही है. इसके अलावा, हर राज्य में वहां की स्थानीय जरूरतों या धार्मिक कारणों के कारण छुट्टियां अलग-अलग दिन होती हैं इसलिए बेहतर होगा कि बैंक जाने से पहले छुट्टियों के बारे में पहले ही पता कर लें ताकि आप अपने बैंक से जुड़ी जरूरी कामकाज निपटा लें.

अगस्त 2025 में बैंक हॉलिडे की लिस्ट –

  • 3 अगस्त — रविवार की छुट्टी रहेगी.
  • 8 अगस्त — ओडिशा और सिक्किम में तेंडोंग लो रुम फात के कारण बंद रहेंगे.
  • 9 अगस्त — अहमदाबाद (गुजरात), भोपाल (मध्य प्रदेश), भुवनेश्वर (ओडिशा), देहरादून (उत्तराखंड), जयपुर (राजस्थान), कानपुर, लखनऊ (उत्तर प्रदेश) और शिमला (हिमाचल प्रदेश) में बैंक रक्षा बंधन और झूलन पूर्णिमा के कारण बंद रहेंगे. इसके अलावा, दूसरे शनिवार के चलते पूरे देश में बैंकों की छुट्टी रहेगी.
  • 10 अगस्त — रविवार की छुट्टी रहेगी.
  • 13 अगस्त — इम्फाल (मणिपुर) में बैंक देशभक्ति दिवस के कारण बंद रहेंगे
  • 15 अगस्त – स्वतंत्रता दिवस और पारसी नव वर्ष (शहंशाही) और जन्माष्टमी समारोह के लिए पूरे भारत में बैंक बंद रहेंगे.
  • 16 अगस्त – अहमदाबाद (गुजरात), आइजोल (मिजोरम), भोपाल और रांची (मध्य प्रदेश), चंडीगढ़ (यूटी), चेन्नई (तमिलनाडु), देहरादून (उत्तराखंड), गंगटोक (सिक्किम), हैदराबाद (तेलंगाना), जयपुर (राजस्थान), कानपुर और लखनऊ (उत्तर प्रदेश), पटना (बिहार), रायपुर (छत्तीसगढ़), शिलांग (मेघालय), जम्मू और श्रीनगर (जम्मू और कश्मीर), और विजयवाड़ा (आंध्र प्रदेश) में बैंक जन्माष्टमी (श्रावण वध-8) और कृष्ण जयंती के अवसर पर बंद रहेंगे.
  • 17 अगस्त – रविवार होने के चलते पूरे भारत में बैंकों की छुट्टी रहेगी.
  • 19 अगस्त — महाराजा बीर बिक्रम किशोर माणिक्य बहादुर की जयंती के अवसर पर अगरतला (त्रिपुरा) में बैंक बंद रहेंगे.
  • 23 अगस्त — चौथे शनिवार केअवकाश के कारण पूरे भारत में बैंक बंद रहेंगे.
  • 24 अगस्त — रविवार की छुट्टी रहेगी.
  • 25 अगस्त — श्रीमंत शंकरदेव की तिरुभाव तिथि के कारण गुवाहाटी (असम) में बैंक बंद रहेंगे.
  • 27 अगस्त – अहमदाबाद (गुजरात), बेलापुर, मुंबई और नागपुर (महाराष्ट्र), बेंगलुरु (कर्नाटक), भुवनेश्वर (ओडिशा), चेन्नई (तमिलनाडु), हैदराबाद (तेलंगाना), पणजी (गोवा), और विजयवाड़ा (आंध्र प्रदेश) में बैंक गणेश चतुर्थी और संवत्सरी (चतुर्थी पक्ष) और वरसिद्धि विनायक व्रत और गणेश पूजा और विनायक चतुर्थी के लिए बंद रहेंगे.
  • 28 अगस्त – गणेश चतुर्थी और नुआखाई के दूसरे दिन भुवनेश्वर (ओडिशा) और पणजी (गोवा) में बैंक बंद रहेंगे.
  • 31 अगस्त – पूरे भारत में बैंक रविवार की छुट्टी के कारण बंद रहेंगे.
 UPI यूजर्स ध्यान दें, 1 अगस्त से लागू हो रहे हैं नए नियम, अब बार-बार नहीं चेक कर पाएंगे बैलेंस, और भी बहुत कुछ

UPI यूजर्स ध्यान दें, 1 अगस्त से लागू हो रहे हैं नए नियम, अब बार-बार नहीं चेक कर पाएंगे बैलेंस, और भी बहुत कुछ

 UPI Rules Change : अगर आप UPI यूजर हैं और इसी से ज्यादातर लेनदेन करते हैं तो अलर्ट हो जाएं। 1 अगस्त 2025 से देश में UPI से जुड़े कुछ नियमों में बदलाव होने जा रहा है। ऐसे में फोनपे, गूगल पे या पेटीएम जैसे ऐप्स से हर रोज पेमेंट करने वालों को ध्यान देने की जरूरत है। नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया यानी NPCI, UPI को और तेज, सुरक्षित और भरोसेमंद बनाने के लिए नए नियम ला रही है।

बैलेंस चेक करने की लिमिट

1 अगस्त से यूजर्स एक दिन में अपने UPI ऐप से सिर्फ 50 बार बैलेंस चेक कर सकेंगे। बार-बार बैलेंस चेक करने से सर्वर पर दबाव पड़ता है, जिससे ट्रांजेक्शन धीमा हो जाता है।

लिंक बैंक अकाउंट्स चेक करने की लिमिट

अब सभी यूजर्स किसी एक एक ऐप पर अपने फोन नंबर से जुड़े बैंक खातों को दिन में मैक्सिमम 25 बार ही देख पाएंगे।

पेमेंट का स्टेटस चेक करना

यूजर किसी लेनदेन के मामले में पेमेंट का स्टेटस दिन में केवल 3 बार ही देख पाएंगे। इन 3 अटेंप्ट में हर बार कम से कम 90 सेकंड का गैप होना चाहिए।

ऑटोपे ट्रांजेक्शन के मामले में

विभिन्न प्लेटफॉर्म्स पर ऑटोपे (Autopay) ट्रांजेक्शन के लिए निश्चित समय-सीमा होगी। एक दिन में यह टाइमिंग सुबह 10 बजे से पहले, दोपहर 1 से 5 बजे तक और रात 9:30 बजे के बाद होगी। ऑटोपे ट्रांजेक्शन का मतलब है किसी सब्सक्रिप्शन, एसआईपी, ईएमआई, बिल का अमाउंट अपने आप तय वक्त पर कट जाना।

चार्जबैक यानी पेमेंट रिवर्सल की लिमिट तय की गई है। अब आप 30 दिन में 10 बार और किसी एक व्यक्ति या एंटिटी से 5 बार ही चार्जबैक मांग सकते हैं।

ये बदलाव सभी UPI (Unified Payment Interface) यूजर्स के लिए हैं। लेकिन अगर आप बार-बार बैलेंस या स्टेटस चेक नहीं करते, तो आपके लिए कोई बड़ी परेशानी नहीं होगी। NPCI, UPI को आसान बनाने के लिए नए नियम ला रही है, ताकि अनावश्यक गतिविधियों पर लगाम लगाई जा सके। हाल के दिनों में, पेमेंट भेजने या हासिल करने में रुकावट और देरी से संबंधित शिकायतें बढ़ी हैं, खासकर अप्रैल और मई 2025 के बीच। NPCI का कहना है कि इसका बड़ा कारण यह है कि कई यूजर्स लगातार बैलेंस चेक करते हैं या किसी पेमेंट का स्टेटस बार-बार मिनटों तक जांचते रहते हैं। इससे सिस्टम पर ज्यादा लोड पड़ता है और लेनदेन की गति प्रभावित होती है।

मनसा देवी में मची भगदड़ , CM धामी ने जताया दुख, पीड़ित परिवारों को 2-2 लाख के मुआवजे का ऐलान

मनसा देवी में मची भगदड़ , CM धामी ने जताया दुख, पीड़ित परिवारों को 2-2 लाख के मुआवजे का ऐलान

हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर के पैदल मार्ग में हुई भगदड़ में 7 लोगों की मौत की खबर है. इस हादसे के बाद अफरा-तफरी मच गई. तुरंत घटना की सूचना पुलिस प्रशासन को दी गई. जिसके फौरन बाद स्थानीय प्रशासन और राहत बचाव की टीमें मौके पर पहुंच गई. घटनास्थल पर राहत कार्य शुरू कर दिया गया.

इस मामले पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने दुख जताया है और मृतकों के परिजनों को आर्थिक साहयता देने का ऐलान किया है. सीएम धामी ने स्तिथि से निपटने के लिए अधिकारियों को भी दिशा निर्देश दिए हैं. इसके साथ ही इस मामले के मजिस्ट्रियल जांच के भी निर्देश दिए हैं.

सीएम धामी ने की मुआवजे की घोषणा

इस घटना पर ट्वीट करते हुए सीएम धामी ने लिखा- "हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर मार्ग पर हुए हृदय विदारक हादसे में 6 लोगों की मृत्यु का समाचार अत्यंत दुःखद है. ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगतों की आत्मा को श्रीचरणों में स्थान एवं शोकाकुल परिजनों को यह असीम दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें. प्रदेश सरकार द्वारा मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये एवं घायलों को 50-50 हजार रुपये की सहायता राशि प्रदान की जाएगी. साथ ही घटना के मजिस्ट्रियल जांच के निर्देश भी दिए हैं."

घायलों को अस्पताल ले जाया गया- सीएम धामी

वहीं हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर में मची भगदड़ पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा, "आज सुबह करीब 9 बजे हरिद्वार में मनसा देवी मंदिर की सीढ़ियों के पास एक बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण घटना घटी. एक अफवाह फैली, जिसके कारण भगदड़ मच गई जिसमें छह लोगों की जान चली गई और कई अन्य घायल हो गए. सभी घायलों को अस्पताल ले जाया गया है, बचाव अभियान जारी है.

बिजली के करंट की अफवाह के कारण हुई घटना


बताया जा रहा है कि यह घटना बिजली के करंट की अफवाह के कारण हुई है. वहीं हरिद्वार में मनसा देवी मंदिर के रास्ते में हुए हादसे के बाद मनसा देवी मार्ग पर एसडीआरएफ के जवान तैनात किए गए हैं. एक स्थानीय व्यक्ति कहता है, इस रास्ते पर बिजली का कनेक्शन ही नहीं है, तो बिजली कैसे आ सकती है? एक श्रद्धालु ने बताया कि मनसा देवी जाने वाले रास्ते पर भीड़ थी और सावन का दूसरा या तीसरा दिन था, साथ ही रविवार और सार्वजनिक अवकाश भी था, इसलिए भीड़ बढ़ गई." 

भारत-मालदीव में 8 MOU हुए साइन, समझौतों से दोनों देशों को क्या होगा फायदा?

भारत-मालदीव में 8 MOU हुए साइन, समझौतों से दोनों देशों को क्या होगा फायदा?

 India Maldives Signs 8 Major Pacts: प्रधानमंत्री मोदी 2 दिवसीय यात्रा पर मालदीव गए थे, जहां भारत और मालदीव के बीच 8 बड़े समझौतों पर हस्ताक्षर हुए। भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू की मौजूदगी में MOU साइन किए गए। यह समझौते भारत और मालदीव के संबंधों में सुधार और आर्थिक सहयोग को गहरा करने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होंगे। यह समझौते भारत की ‘नेबरहुड फर्स्ट’ पॉलिसी और मालदीव की रणनीतिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए हिंद महासागर में दोनों देशों के आपसी सहयोग को मजबूत करते हैं।

4850 करोड़ के लाइन ऑफ क्रेडिट पर समझौता

भारत और मालदीव के बीच 4850 करोड़ रुपये के लाइन ऑफ क्रेडिट (LoC) समझौते पर हस्ताक्षर हुए हैं। इस समझौते के तहत भारत ने मालदीव को 4850 करोड़ रुपये का लोन दिया है। यह पहली बार है, जब मालदीव को इंडियन करेंसी में लोन दिया गया है, जो मालदीव की विकास परियोजनाओं को पूरा करने और बुनियादी जरूरतों को पूरा करने में मदद करेगा।

ऋण भुगतान शर्तों में छूट वाला संशोधित समझौता

भारत और मालदीव के बीच एक समझौता दिए गए 4850 करोड़ के लोन को चुकाने को लेकर साइन हुआ है। इस समझौते के तहत मालदीव को लोन चुकाने की शर्तों में छूट दी गई है, जिससे उसकी आर्थिक स्थिरता को समर्थन मिलेगा।

फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) की रेफरेंस टर्म्स पर सहमति

भारत और मालदीव के बीच मुक्त व्यापार समझौता (FTA) पर बातचीत की रूपरेखा तैयार हुई है। दोनों देशों ने एक मुक्त व्यापार समझौते (FTA) के लिए शर्तों पर सहमति जताई, जिससे द्विपक्षीय व्यापार को बढ़ावा मिलेगा।

मत्स्य पालन और जलकृषि सहयोग पर MoU

भारत और मालदीव के बीच मत्स्य पालन और जलकृषि सहयोग समझौता हुआ है। इस समझौते के तहत मत्स्य पालन और जलकृषि के क्षेत्र में सहयोग को बढ़ावा देने के लिए काम किया जाएगा। यह समझौता मालदीव की अर्थव्यवस्था के लिए बेहद महत्वपूर्ण है।

मौसम विज्ञान में साझेदारी को लेकर MOU

भारत और मालदीव के बीच मौसम विज्ञान के क्षेत्र में साझेदारी बढ़ाने के लिए एक समझौता हुआ है। यह समझौता भारतीय मौसम विज्ञान संस्थान और मालदीव मौसम सेवा विभाग के बीच एक हुआ है, जो मौसम के पूर्वानुमान और आपदा प्रबंधन में सहयोग को बढ़ावा देगा।

डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन पर साझेदारी का समझौता

भारत और मालदीव के बीच डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन को लेकर साझेदारी बढ़ाने का समझौता भी साइन हुआ है। इस समझौते के तहत दोनों देश एक दूसरे की डिजिटल टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल कर पाएंगे और नवाचार को भी बढ़ावा देंगे।

भारत सरकार की बड़ी कार्रवाई, एडल्ट कंटेंट परोसने वाले 25 एप पर लगाया बैन, Ullu, ALTT समेत ये एप शामिल, देखें पूरी लिस्ट

भारत सरकार की बड़ी कार्रवाई, एडल्ट कंटेंट परोसने वाले 25 एप पर लगाया बैन, Ullu, ALTT समेत ये एप शामिल, देखें पूरी लिस्ट

OTT App Banned : डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर बढ़ते अश्लील और अनियंत्रित कंटेंट को लेकर केंद्र सरकार ने सख्ती दिखाई है। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने 25 वेबसाइट्स और ओटीटी ऐप्स पर प्रतिबंध लगाने का आदेश जारी किया है। ये सभी प्लेटफॉर्म्स कथित तौर पर बिना किसी सेंसर या मॉडरेशन के सॉफ्ट पोर्न और एडल्ट सामग्री परोस रहे थे।

सरकारी निर्देशों के अनुसार, ऑल्ट बालाजी, उल्लू, देसीफ्लिक्स, बूमेक्स, नवरसा लाइट, गुलाब और बिग शॉट्स जैसे ऐप्स अब भारत में यूजर्स के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे। मंत्रालय ने सभी इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर्स (ISPs) को इन प्लेटफॉर्म्स की सार्वजनिक पहुंच पर तत्काल रोक लगाने का निर्देश दिया है।

सूचना मंत्रालय के अनुसार, इन ऐप्स और वेबसाइट्स पर उपलब्ध कंटेंट में न कहानी होती थी, न कोई सामाजिक संदेश – सिर्फ सेक्सुअल और नग्न दृश्य परोसे जाते थे। सरकारी जांच में यह भी पाया गया कि ये प्लेटफॉर्म्स इरॉटिक वेब सीरीज़ के नाम पर अश्लीलता परोस रहे थे, जिससे नैतिक और सामाजिक मूल्यों पर गंभीर प्रभाव पड़ रहा था।

कानूनी दायरे में घिरेंगे प्लेटफॉर्म्स
सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम 2000 और डिजिटल मीडिया एथिक्स कोड, 2021 के तहत सरकार ने इन ऐप्स को “प्रतिबंधित सामग्री” की श्रेणी में रखा है। इस कानून के अनुसार, इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर्स की जिम्मेदारी बनती है कि वे ऐसी वेबसाइट्स और ऐप्स की पहुंच रोकें जो भारतीय कानूनों का उल्लंघन करती हैं।

प्रतिबंधित 25 OTT प्लेटफॉर्म्स की सूची

  • ULLU
  • ALTT
  • Big Shots App
  • Jalva App
  • Wow Entertainment
  • Look Entertainment
  • Hitprime
  • Feneo
  • ShowX
  • Sol Talkies
  • Kangan App
  • Bull App
  • Adda TV
  • HotX VIP
  • Desiflix
  • Boomex
  • Navarasa Lite
  • Gulab App
  • Fugi
  • Mojflix
  • Hulchul App
  • MoodX
  • NeonX VIP
  • Triflicks
 आगामी उपराष्ट्रपति चुनाव 2025 के लिए निर्वाचन अधिकारी नियुक्त

आगामी उपराष्ट्रपति चुनाव 2025 के लिए निर्वाचन अधिकारी नियुक्त

 नई दिल्ली। भारत निर्वाचन आयोग ने आगामी उपराष्ट्रपति चुनाव 2025 के लिए राज्यसभा के महासचिव को निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किया है। यह निर्णय विधि एवं न्याय मंत्रालय के परामर्श से और राज्यसभा के उपसभापति की सहमति से लिया गया है।

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने सोमवार (21 जुलाई) रात अपने पद से इस्तीफा दे दिया. उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य कारणों की वजह से पद छोड़ रहा हूं. उनका कार्यकाल 10 अगस्त 2027 तक का था, लेकिन धनखड़ ने कार्यकाल पूरा होने से पहले ही इस्तीफा दे दिया. उपराष्ट्रपति ने अनुच्छेद 67(ए) के तहत अपना इस्तीफा राष्ट्रपति को सौंपा.

उपराष्ट्रपति धनखड़ ने क्यों दिया इस्तीफा

धनखड़ ने इस्तीफे में स्वास्थ्य का हवाला दिया है. धनखड़ ने लेटर में लिखा, ”डॉक्टर्स की सलाह को मानते हुए और स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा दे रहा हूं.”

मणिपुर में 6 महीने के लिए बढ़ाया गया राष्ट्रपति शासन, प्रस्ताव को मिली मंजूरी

मणिपुर में 6 महीने के लिए बढ़ाया गया राष्ट्रपति शासन, प्रस्ताव को मिली मंजूरी

मणिपुर में छह महीने के लिए बढ़ाया गया राष्ट्रपति शासन

मणिपुर - राष्ट्रपति शासन 6 महीने के लिए बढ़ा दिया गया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की तरफ से लोकसभा में पेश किए गए एक प्रस्ताव के बाद, मणिपुर में राष्ट्रपति शासन की अवधि छह महीने के लिए और बढ़ा दी गई है

केंद्र सरकार ने मणिपुर में राष्ट्रपति शासन को 13 अगस्त 2025 से छह महीने के लिए बढ़ा दिया है। गृह मंत्री अमित शाह ने लोकसभा में प्रस्ताव पेश किया, जिसे सदन ने मंजूरी दी। राज्य में जातीय हिंसा के बाद 13 फरवरी, 2025 को राष्ट्रपति शासन लगाया गया था।

मणिपुर में जारी अशांति और प्रशासनिक अस्थिरता के चलते केंद्र सरकार ने राज्य में लागू राष्ट्रपति शासन को छह महीने के लिए और बढ़ा दिया है। यह विस्तार 13 अगस्त 2025 से प्रभावी होगा। इस संबंध में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लोकसभा में प्रस्ताव पेश किया, जिसे सदन ने पारित कर दिया। प्रस्ताव में कहा गया है कि यह सदन मणिपुर में राष्ट्रपति द्वारा संविधान के अनुच्छेद 356 के तहत 13 फरवरी, 2025 को जारी की गई उद्घोषणा को 13 अगस्त, 2025 से छह महीने की अवधि के लिए जारी रखने की मंजूरी देता है। सरकार अब इस दौरान कानून और व्यवस्था को ठीक करने और विधानसभा चुनाव कराने की संभावना का आकलन करने की कोशिश करेगी। बता दें कि राज्य में जातीय हिंसा और प्रशासनिक व्यवस्था बिगड़ने के बाद 13 फरवरी, 2025 को राष्ट्रपति शासन लगाया गया था।

क्यों बढ़ाया गया राष्ट्रपति शासन

राष्ट्रपति शासन ऐसे समय में बढ़ाया गया है जब मणिपुर के कई हिस्सों में तनाव है। सुलह और शांति स्थापित करने के प्रयास जारी हैं। सरकार इस दौरान कानून और व्यवस्था को ठीक करने की कोशिश करेगी। इसके बाद विधानसभा चुनाव कराने की संभावना का आकलन किया जाएगा। मणिपुर में राष्ट्रपति शासन तब लगाया गया जब बीजेपी एन. बीरेन सिंह के उत्तराधिकारी पर सहमत नहीं हो पाई। बीरेन सिंह ने 9 फरवरी को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने अविश्वास प्रस्ताव और फ्लोर टेस्ट से ठीक एक दिन पहले इस्तीफा दिया था। मई 2023 से राज्य में जातीय हिंसा हो रही थी। विपक्ष लगातार सिंह को हटाने की मांग कर रहा था।

BREAKING : अंबानी के ठिकानों पर ED की रेड, रिलायंस ग्रुप से जुड़े 35 से ज्यादा ठिकानों पर छापेमारी

BREAKING : अंबानी के ठिकानों पर ED की रेड, रिलायंस ग्रुप से जुड़े 35 से ज्यादा ठिकानों पर छापेमारी

 नई दिल्ली। उद्योगपति अनिल अंबानी के परिसरों पर ईडी की रेड पड़ी है। बताया जा रहा है कि सुबह से ये छापा चल रहा है। केंद्रीय एजेंसी ने अनिल अंबानी के रिलायंस ग्रुप से जुड़ी 50 कंपनियों और 35 से ज्यादा ठिकानों पर छापेमारी की। यह छापेमारी यस बैंक लोन घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच के सिलसिले में की गई है। कभी देश के टॉप अमीरों में शामिल अंबानी की कई कंपनियां दिवालिया प्रक्रिया से गुजर रही हैं या बिक चुकी हैं। हाल में एसबीआई ने उनकी कंपनी रिलायंस कम्युनिकेशंस और उन्हें (अनिल अंबानी को) फ्रॉड घोषित किया है।

ईडी ने यह छापेमारी CBI द्वारा दर्ज की गई दो FIR के बाद की है। इसके अलावा सेबी, नेशनल हाउसिंग बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा और नेशनल फाइनेंशियल रिपोर्टिंग अथॉरिटी (NFRA) जैसी एजेंसियों ने भी इस मामले से जुड़ी जानकारी ED को दी थी। ED के अनुसार, शुरुआती जांच में पता चला है कि यस बैंक ने 2017 से 2019 के बीच लगभग 3,000 करोड़ रुपये के लोन दिए थे। आरोप है कि ये लोन शेल कंपनियों और ग्रुप की दूसरी कंपनियों को दिए गए और फिर वहां से कहीं और भेज दिए गए।

क्या है मामला

जांचकर्ताओं को ऐसे सबूत भी मिले हैं जिनसे पता चलता है कि यस बैंक के अधिकारियों को रिश्वत दी गई थी, जिसमें बैंक के प्रमोटर भी शामिल हैं। एजेंसी ने यस बैंक की लोन देने की प्रक्रिया में कई गंभीर गलतियां पाई हैं। जैसे कि लोन के कागजात बाद की तारीख में बनाए गए, ठीक से जांच नहीं की गई, और कमजोर आर्थिक स्थिति वाली कंपनियों को लोन दे दिए गए जिनके डायरेक्टर भी एक जैसे थे। ED को लोन की शर्तों के उल्लंघन, खातों को हमेशा चालू रखने और लोन की मंजूरी से पहले या उसी दिन पैसे देने के मामले भी मिले हैं।

CRIME : पति संतुष्ट नहीं कर पाता था, नाराज बीवी ने देवर के साथ मिलकर कर दिया यह कांड

CRIME : पति संतुष्ट नहीं कर पाता था, नाराज बीवी ने देवर के साथ मिलकर कर दिया यह कांड

 दिल्ली।  दिल्ली के निहाल विहार इलाके में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है. यहां 29 साल की महिला फरजाना खान की शादी 32 साल के मोहम्मद शाहिद उर्फ इरफान से हुई थी. शादी तो हो गई लेकिन समय बीतते गया और पति अपनी पत्नी को शारीरिक रूप से खुश नहीं कर पा रहा था. इस बात से नाराज बीवी ने कुछ ऐसा किया जिसे जान आपके होश उड़ जाएंगे. चलिए आपको बताते हैं पूरा मामला क्या है।

फरजाना और शाहिद उत्तर प्रदेश के बरेली से दिल्ली आए थे. दोनों की शादी को कुछ साल हुई थी लेकिन फरजाना अपनी शादी से खुश नहीं थी. उसका कहना था कि शाहिद उसे शारीरिक रूप से संतुष्ट नहीं कर पाता था. इसके अलावा शाहिद की ऑनलाइन जुए की लत ने उनके परिवार को कर्ज में डुबो दिया था. फरजाना की जिंदगी में एक और राज था वह अपने पति के चचेरे भाई के साथ प्रेम संबंध में थी जो बरेली में रहता था।
 
आत्महत्या का बोलकर कर दी हत्या
 
रविवार की शाम शाहिद के भाई ने उसे संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. शाहिद के भाई ने पुलिस को बताया कि फरजाना का दावा था कि शाहिद ने जुए के कर्ज के तनाव में आत्महत्या कर ली. फरजाना ने कहा कि शाहिद ने खुद को चाकू मार लिया. लेकिन पुलिस को उसकी कहानी पर शक हुआ. पुलिस ने जब शाहिद के शरीर की जांच की तो उन्हें तीन चाकू के घाव मिले. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘फरजाना ने कहा कि शाहिद ने खुद को चाकू मारा क्योंकि वह जुए के कर्ज से परेशान था. लेकिन हमें यह बात अजीब लगी. आत्महत्या में इतने गहरे और कई घाव होना मुश्किल था.’
 
सर्च हिस्ट्री- किसी को नींद की गोलियों से कैसे मारा जाए
 
पुलिस ने मामले की गहराई से जांच शुरू की. सोमवार को शाहिद का पोस्टमॉर्टम हुआ जिसने सारी कहानी बदल दी. डॉक्टरों ने बताया कि शाहिद के शरीर पर जो घाव थे, वे आत्महत्या के नहीं हो सकते थे. खास तौर पर एक घाव इतना गहरा और जानलेवा था कि उसे खुद से लगाना असंभव था. अब पुलिस का शक और पक्का हो गया कि यह हत्या का मामला है. पुलिस ने फरजाना के फोन की जांच की. फोन में उनकी सर्च हिस्ट्री ने सबको हैरान कर दिया. फरजाना ने इंटरनेट पर सर्च किया था कि ‘किसी को नींद की गोलियों से कैसे मारा जाए’ और ‘चैट हिस्ट्री कैसे डिलीट की जाए.’
 
पति के चचेरे भाई से संबंध
 
यह साफ था कि फरजाना ने इस हत्या की पहले से योजना बनाई थी. जब पुलिस ने फरजाना को इस सबूत के साथ आमने-सामने किया तो उसने कबूल किया कि उसने शाहिद की हत्या की थी. फरजाना ने बताया कि वह अपनी शादी से बहुत दुखी थी. शाहिद की जुए की लत ने उनके परिवार को बर्बाद कर दिया था. इसके अलावा वह शाहिद के चचेरे भाई से प्यार करती थी और उसी के साथ जिंदगी बिताना चाहती थी. उसने सोचा कि शाहिद को रास्ते से हटाना ही एकमात्र रास्ता है.
धनखड़ का अचानक इस्तीफा, अब कौन बनेगा अगला उपराष्ट्रपति?

धनखड़ का अचानक इस्तीफा, अब कौन बनेगा अगला उपराष्ट्रपति?

 Vice President Jagdeep Dhankhar resigns :  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने भारत के उप-राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का इस्तीफा मंजूर कर लिया है. धनखड़ ने सोमवार को स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए कहा था, “मैं संविधान के अनुच्छेद 67 (ए) के मुताबिक तत्काल प्रभाव से पद से इस्तीफा देता हूं।” गौरतलब है, धनखड़ 11 अगस्त 2022 को उप-राष्ट्रपति बने थे और अगस्त 2027 तक उनका कार्यकाल था.

कौन होगा देश का अगला उप राष्ट्रपति 

गौरतलब है कि जगदीप धनखड़ ने उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा दे दिया है. संविधान के अनुच्छेद 67(A) के तहत मिले अधिकार का इस्तेमाल करते हुए स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए तुरंत प्रभाव से पद त्याग दिया है. अब उनके बाद देश का अगला उप राष्ट्रपति कौन होगा इसे लेकर फ़िलहाल कई नाम पर चर्चा है.वहीं नए उप राष्ट्रपति के नाम को लेकर भी कई नेताओं के नाम की चर्चा तेज है जिसमें बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी चर्चा में हैं. भाजपा विधायक हरिभूषण ठाकुर बचौल ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि यह ख़ुशी की बात होगी कि अगर नीतीश कुमार देश के उप राष्ट्रपति बनते हैं.Vice President Jagdeep Dhankhar resigns

कौन करेगा राज्यसभा के मानसून सत्र की अध्यक्षता? 

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के अचानक इस्तीफे के बाद अब सबसे बड़ा सवाल यही उठ रहा है कि अब राज्यसभा के मानसून सत्र की अध्यक्षता कौन करेगा? संविधान के मुताबिक, भारत का उपराष्ट्रपति राज्यसभा का एक्स-ऑफिसियो चेयरमैन होता है यानी जैसे ही उपराष्ट्रपति इस्तीफा देता है, वैसे ही राज्यसभा के चेयरमैन की कुर्सी खाली हो जाती है. अब नियम कहता है कि जब चेयरमैन मौजूद न हो, तो राज्यसभा का सत्र डिप्टी चेयरमैन की अध्यक्षता में आयोजित किया जाता है. मौजूदा समय में राज्यसभा के डिप्टी चेयरमैन हैं हरिवंश नारायण सिंह, जो 2020 से इस पद पर कार्यरत हैं. यानी जब तक नए उपराष्ट्रपति का चुनाव नहीं होता और वो पदभार ग्रहण नहीं करते, तब तक हरिवंश नारायण सिंह राज्यसभा की कार्यवाही को संचालित करेंगे.

 
जल्द लॉन्च होगा WhatsApp का नया AI फीचर ‘Quick Recap’, कुछ ही सेकंड्स में देगा अनरीड मैसेज का सारांश

जल्द लॉन्च होगा WhatsApp का नया AI फीचर ‘Quick Recap’, कुछ ही सेकंड्स में देगा अनरीड मैसेज का सारांश

 WhatsApp एक बार फिर अपने यूज़र्स के लिए नया और जबरदस्त फीचर लेकर आ रहा है. कंपनी इस बार एक AI-पावर्ड फीचर ‘Quick Recap’ को टेस्ट कर रही है, जो आपके चैट एक्सपीरिएंस को और भी बेहतर बना देगा. Quick Recap फीचर की मदद से यूज़र्स अपने अनरीड मैसेज का संक्षिप्त सारांश कुछ ही सेकंड्स में पा सकेंगे.

कैसे करेगा काम?

यह फीचर Meta Private Processing तकनीक पर आधारित है. आपकी चैट पूरी तरह से प्राइवेट और एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड रहेगी. Meta या WhatsApp को आपका डेटा रीडेबल फॉर्म में नहीं मिलेगा. हालांकि, जो चैट ‘Advanced Chat Privacy’ के तहत सुरक्षित हैं, उन्हें इस फीचर में शामिल नहीं किया जाएगा.

इसदिन होगा लॉन्च?

Quick Recap फीचर अभी डेवलपमेंट स्टेज में है और इसे Android बीटा वर्जन 2.25.21.12 में देखा गया है. जल्द ही इसे बीटा यूज़र्स के लिए रोलआउट किया जाएगा. इसके बाद स्टेबल अपडेट के ज़रिए सभी Android यूज़र्स को यह सुविधा मिलने लगेगी. फिलहाल iOS यूज़र्स के लिए कोई टाइमलाइन सामने नहीं आई है.

WhatsApp का Quick Recap फीचर क्या है?

यह एक AI बेस्ड टूल है जो आपके अनरीड चैट्स का सारांश बनाकर यूजर्स को जल्दी खबर देता है।

यह फीचर अभी किस प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है?

यह फिलहाल Android के बीटा वर्जन (v2.25.21.12) में टेस्टिंग के लिए है, आम यूजर्स के लिए अभी नहीं।

Quick Recap कैसे काम करता है?

यूजर Chats टैब में जा कर पांच तक चैट्स चुन सकते हैं और मेन्यू से Quick Recap विकल्प से उन चैट्स का सारांश पा सकते हैं।

क्या Quick Recap फीचर हमेशा ऑन रहेगा?

नहीं, यह फीचर ऑप्शनल होगा और यूजर को मैन्युअल रूप से इसे सेटिंग्स से एक्टिवेट करना होगा।

क्या प्राइवेसी से समझौता होगा?

नहीं, Quick Recap पूरी तरह एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड है और Meta या WhatsApp इसी डेटा को एक्सेस नहीं कर सकते।

क्या यह फीचर Advanced Chat Privacy ऑन चैट्स पर काम करेगा?

नहीं, जिन चैट्स में Advanced Chat Privacy ऑन होगी, उन पर Quick Recap का सपोर्ट नहीं मिलेगा।

हमें यह फीचर कब मिलेगा?

इसका रोलआउट अभी बीटा तक सीमित है, लेकिन जल्द इसे आम यूजर्स के लिए भी लॉन्च किया जा सकता है।

WhatsApp का Quick Recap फीचर क्यों है खास?

1.समय की बचत

अब लंबी चैट स्क्रॉल करने की ज़रूरत नहीं, कुछ ही सेकंड्स में मैसेज का सारांश मिल जाएगा.

2.लंबी चैट पढ़ने की ज़रूरत नहीं

अगर किसी चैट में कई मैसेज आ चुके हैं, तो AI खुद आपको उसका निचोड़ बता देगा.

3.तुरंत मिलेगा सारांश

Unread मैसेज का पूरा सारांश तुरंत मिल जाएगा, जिससे जरूरी बातें फटाफट समझ सकेंगे.

4.बेहतर चैट एक्सपीरिएंस

यह फीचर चैटिंग को और आसान, तेज़ और स्मार्ट बना देगा.

जगदीप धनखड़ ने उपराष्ट्रपति के पद से दिया इस्तीफा, सामने आई बड़ी वजह

जगदीप धनखड़ ने उपराष्ट्रपति के पद से दिया इस्तीफा, सामने आई बड़ी वजह

 दिल्ली - जगदीप धनखड़ ने उपराष्ट्रपति के पद से इस्तीफा दे दिया है। धनखड़ ने अपना इस्तीफा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को सौंपा है। अपने इस्तीफे में धनखड़ ने स्वास्थ्य कारणों का हवाला दिया है।

BREAKING : बांग्लादेश में क्रैश होकर स्कूल पर गिरा सेना का एयरक्राफ्ट, कई लोगों की मौत की खबर

BREAKING : बांग्लादेश में क्रैश होकर स्कूल पर गिरा सेना का एयरक्राफ्ट, कई लोगों की मौत की खबर

 बांग्लादेश - बांग्लादेश से इस वक्ते की बड़ी खबर सामने आ रही है, यहां बांग्लादेश वायु सेना का एक F7 प्रशिक्षण विमान आज दोपहर ढाका में क्रैश हो गया। बताया जाता है कि ये हादसा बांग्लादेश के उत्तरा इलाके में है। जिसमें कई लोगों की मारे जाने की भी जानकारी सामने आ रही है।

बांग्लादेशी अखबार डेली स्टार ने इंटर सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस डायरेक्टोरेट के हवाले से बताया कि जेट के दुर्घटनाग्रस्त होने से स्कूल परिसर में भारी नुकसान हुआ। एयरक्राफ्ट क्रैश होने की वजह से उसमें आग लग गई है, जिस पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है।

PM मोदी का बड़ा बयान: ऑपरेशन सिंदूर भारत की सैन्य और अंतरिक्ष ताकत का प्रतीक

PM मोदी का बड़ा बयान: ऑपरेशन सिंदूर भारत की सैन्य और अंतरिक्ष ताकत का प्रतीक

 नई दिल्ली। संसद के मानसून सत्र से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मीडिया से चर्चा करते हुए ऑपरेशन सिंदूर को भारत की सैन्य शक्ति का गौरवपूर्ण उदाहरण बताया। उन्होंने कहा कि इस ऑपरेशन ने भारत की रणनीतिक क्षमता को वैश्विक मंच पर स्थापित कर दिया है।

पीएम मोदी ने कहा, “ऑपरेशन सिंदूर ने यह सिद्ध कर दिया कि भारत न केवल अपनी सुरक्षा के लिए सजग है, बल्कि विश्व शांति के लिए भी पूरी तरह प्रतिबद्ध है। यह हमारे लिए गर्व का क्षण है।”

उन्होंने बताया कि इस ऑपरेशन में आतंकियों के ठिकानों को सिर्फ 22 मिनट में पूरी तरह ध्वस्त कर दिया गया। सबसे खास बात यह रही कि इसमें ‘मेड इन इंडिया’ हथियारों का इस्तेमाल हुआ। पीएम मोदी के मुताबिक, आज दुनिया भर के राष्ट्र भारत की इन रक्षा तकनीकों की सराहना कर रहे हैं। विदेशी नेता जब उनसे मिलते हैं, तो भारत की इस बढ़ती सैन्य क्षमता की प्रशंसा करते हैं।

प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि ऑपरेशन सिंदूर भारत की आत्मनिर्भर रक्षा नीति की बड़ी सफलता है। इसमें इस्तेमाल सभी हथियार और उपकरण स्वदेशी थे, जिससे यह आत्मनिर्भर भारत की ओर एक मजबूत कदम बन गया है।

इसके साथ ही, पीएम मोदी ने भारत की अंतरिक्ष यात्रा की नई उपलब्धि का जिक्र किया। उन्होंने अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला के अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) पर पहुंचने को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि यह मिशन भारत की अंतरिक्ष शक्ति को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा।

राहुल गांधी और खड़गे ने PM मोदी को लिखा पत्र, जम्मू-कश्मीर को पूर्ण राज्य का दर्जा देने का किया आग्रह

राहुल गांधी और खड़गे ने PM मोदी को लिखा पत्र, जम्मू-कश्मीर को पूर्ण राज्य का दर्जा देने का किया आग्रह

  नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर को पूर्ण राज्य का दर्जा बहाल करने की मांग को लेकर विपक्ष ने केंद्र सरकार पर दबाव बढ़ा दिया है। राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री को संयुक्त रूप से पत्र लिखकर आगामी मानसून सत्र में इस संबंध में विधेयक लाने की अपील की है।

पत्र में कहा गया है कि बीते पांच वर्षों से जम्मू-कश्मीर की जनता लगातार राज्य का दर्जा बहाल करने की मांग कर रही है, जो न केवल वैध है बल्कि उनके संवैधानिक और लोकतांत्रिक अधिकारों से भी जुड़ी हुई है। नेताओं ने लिखा कि यह भारत के इतिहास में पहली बार है जब एक पूर्ण राज्य को विभाजन के बाद केंद्र शासित प्रदेश में बदला गया।

पत्र में प्रधानमंत्री के पुराने बयानों का हवाला भी दिया गया है—19 मई 2024 को भुवनेश्वर में और 19 सितंबर 2024 को श्रीनगर रैली में—जिनमें उन्होंने राज्य का दर्जा बहाल करने का वादा किया था। साथ ही, सुप्रीम कोर्ट में अनुच्छेद 370 पर चल रही सुनवाई के दौरान केंद्र सरकार द्वारा दी गई गारंटी का भी उल्लेख किया गया है, जिसमें जल्द से जल्द राज्य का दर्जा बहाल करने की बात कही गई थी।

इसके अलावा, पत्र में लद्दाख के लोगों की सांस्कृतिक, विकासात्मक और राजनीतिक आकांक्षाओं को ध्यान में रखते हुए संविधान की छठी अनुसूची के तहत लद्दाख को शामिल करने के लिए भी विधेयक लाने की मांग की गई है।

नेताओं ने कहा कि यह कदम जम्मू-कश्मीर और लद्दाख, दोनों क्षेत्रों के लोगों के अधिकारों, पहचान और भविष्य की रक्षा करने की दिशा में निर्णायक साबित होगा।

अब देखना यह होगा कि मानसून सत्र में केंद्र सरकार विपक्ष की इन मांगों पर क्या रुख अपनाती है।