BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
PM मोदी पहुंचे ब्राजील, BRICS सम्मेलन में लेंगे हिस्सा — वैदिक मंत्रोच्चार और सांस्कृतिक नृत्य के बीच हुआ भव्य स्वागत

PM मोदी पहुंचे ब्राजील, BRICS सम्मेलन में लेंगे हिस्सा — वैदिक मंत्रोच्चार और सांस्कृतिक नृत्य के बीच हुआ भव्य स्वागत

 ब्राजील । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पांच देशों की विदेश यात्रा के चौथे चरण में रविवार तड़के ब्राजील के रियो डी जेनेरियो पहुंचे। यहां 17वें BRICS शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने पहुंचे पीएम मोदी का एयरपोर्ट पर जोरदार और भव्य स्वागत किया गया। वैदिक मंत्रोच्चार, पारंपरिक नृत्य और भारतीय समुदाय की गर्मजोशी के बीच पीएम मोदी ने भी सबका अभिनंदन स्वीकार किया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विमान जैसे ही रियो डी जेनेरियो के गैलियो इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरा, भारतीय समुदाय के लोग पारंपरिक परिधानों में उनका स्वागत करने जुटे। महिलाओं ने भारतीय नृत्य प्रस्तुतियां दीं तो पुरुषों ने वैदिक मंत्रों के साथ पीएम मोदी का अभिनंदन किया। इस मौके का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट कर लिखा,

> “ब्राजील के रियो डी जेनेरियो पहुंच गया हूं। BRICS शिखर सम्मेलन में हिस्सा लूंगा और फिर राष्ट्रपति लूला के निमंत्रण पर ब्रासीलिया में राजकीय दौरा करूंगा। इस यात्रा में कई सार्थक बैठकों और चर्चाओं की उम्मीद है।”

भारतीय प्रवासियों से मुलाकात के दौरान पीएम मोदी ने एक नन्हे बच्चे को गोद में उठाकर दुलारा, जिसका वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है। उत्साहित भारतीय समुदाय ने पीएम मोदी को पारंपरिक शॉल और गमछा भेंट कर सम्मानित किया। कुछ लोगों ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ लिखे पोस्टर भी लेकर पीएम मोदी का स्वागत कियारियो डी जेनेरियो में आयोजित इस स्वागत समारोह में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की धूम रही। भारतीय समुदाय ने गीत-संगीत और लोकनृत्य के जरिए ब्राजील की धरती पर भारतीय संस्कृति की खुशबू बिखेरी।

ब्राजील दौरे के दौरान पीएम मोदी राष्ट्रपति लूला से भी द्विपक्षीय बैठक करेंगे। इस चर्चा में दोनों देशों के बीच व्यापार, रक्षा, ऊर्जा, अंतरिक्ष, कृषि, स्वास्थ्य और टेक्नोलॉजी जैसे अहम विषयों पर रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने पर फोकस रहेगा।

इसके अलावा पीएम मोदी 17वें BRICS सम्मेलन में हिस्सा लेंगे, जिसमें ब्राजील, रूस, भारत, चीन, दक्षिण अफ्रीका के साथ अब सऊदी अरब, UAE, मिस्र, इथियोपिया, इंडोनेशिया और ईरान जैसे देश भी जुड़ चुके हैं। दुनिया की उभरती अर्थव्यवस्थाओं का यह सबसे बड़ा मंच बन चुका है, जहां पीएम मोदी वैश्विक नेताओं से द्विपक्षीय मुलाकातें करेंगे।

बता दें कि पीएम मोदी की यह यात्रा पांच देशों की विदेश यात्रा का हिस्सा है। वह इससे पहले घाना, त्रिनिदाद एंड टोबैगो और अर्जेंटीना का दौरा कर चुके हैं। अब ब्राजील के बाद वह अपनी यात्रा के आखिरी चरण में नामीबिया जाएंगे।

नेहाल मोदी अमेरिका में गिरफ्तार, PNB बैंक में 13 हजार करोड़ की धोखाधड़ी का मामला

नेहाल मोदी अमेरिका में गिरफ्तार, PNB बैंक में 13 हजार करोड़ की धोखाधड़ी का मामला

 वाशिंगटन। PNB बैंक में 13 हजार करोड़ के धोखाधड़ी मामले में फरार चल रहे भगोड़ा नीरव मोदी का भाई नेहाल दीपक मोदी अमेरिका में गिरफ्तार हो गया है। यह गिरफ्तारी ED और CBI द्वारा संयुक्त टीम ने की है।

प्रत्यर्पण का अनुरोध क्रिमिनल कॉन्सपिरेसी सेक्शन 120 बी, 201 इंडियन पीनल कोड और 3 प्रिवेंशन ऑफ मनी लांड्रिंग एक्ट 2002 के तहत किया गया था। नीरव मोदी के साथ ही नेहाल मोदी पर भी पंजाब नेशनल बैंक से हजारों करोड़ रुपये के घोटाले के आरोप हैं। सीबीआई और ईडी की जांच के मुताबिक नीरव मोदी के इस स्कैम को अंजाम देने में उसके भाई नेहाल मोदी ने अहम रोल निभाया था। नीरव मोदी के प्रत्यर्पण की कोशिश भी जांच एजेंसियां यूके से कर रही हैं।

नेहाल मोदी पर क्या हैं आरोप

अमेरिकी अभियोजकों द्वारा प्रत्यर्पण की कार्यवाही दो आपराधिक आरोपों पर आधारित है। इनमें से पहला धन शोधन का मामला है, जोकि धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA), 2002 की धारा 3 के अंतर्गत दर्ज है। जबकि दूसरा आपराधिक साजिश का मामला, जो भारतीय दंड संहिता की धारा 120-बी और 201 के तहत है।

PNB बैंक में 13 हजार करोड़ की धोखाधड़ी

नेहाल मोदी (46) भारत में पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) से जुड़े लगभग 13,000 करोड़ रुपये के धोखाधड़ी के मामले में आरोपी है। यह मामला देश के सबसे बड़े बैंकिंग घोटालों में से एक माना जाता है।

 
नेशनल हाईवे पर सफर हुआ सस्ता! अब लगेगा आधा टोल टैक्स, सरकार ने 50% टोल कटौती का किया ऐलान

नेशनल हाईवे पर सफर हुआ सस्ता! अब लगेगा आधा टोल टैक्स, सरकार ने 50% टोल कटौती का किया ऐलान

 Toll Tax News : सरकार ने नेशनल हाईवे पर टोल टैक्स कम कर दिया है। यह कमी उन रास्तों पर हुई है जहां सुरंग, पुल या फ्लाईओवर हैं। सरकार ने टोल की दरों को 50% तक घटा दिया है। इससे गाड़ी चलाने वालों का खर्च कम होगा। अभी तक NH Fee Rules, 2008 के हिसाब से टोल टैक्स लिया जाता था। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने 2008 के नियमों में बदलाव किया है। अब टोल टैक्स की गणना के लिए एक नया तरीका अपनाया जाएगा।

कैसे होगी कैलकुलेशन?

मंत्रालय ने एक नोटिफिकेशन जारी किया है। इसमें कहा गया है कि नेशनल हाईवे के किसी हिस्से पर बने स्ट्रक्चर (पुल, सुरंग, फ्लाईओवर या एलिवेटेड हाईवे) के इस्तेमाल की दर की गणना इस तरह की जाएगी: स्ट्रक्चर की लंबाई को दस गुना करके, नेशनल हाईवे के उस हिस्से की लंबाई में जोड़ा जाएगा जिसमें स्ट्रक्चर नहीं है। या फिर नेशनल हाईवे के उस हिस्से की कुल लंबाई को पांच गुना किया जाएगा। दोनों में से जो भी कम होगा, उसे माना जाएगा। इसका मतलब है कि पुल, सुरंग या फ्लाईओवर की वजह से लगने वाले टोल को कम किया जाएगा।

मंत्रालय ने उदाहरण देकर समझाया

एक उदाहरण में मंत्रालय ने बताया कि अगर नेशनल हाईवे का कोई हिस्सा 40 किलोमीटर का है। और इसमें सिर्फ स्ट्रक्चर ही है तो कम से कम लंबाई की गणना इस तरह होगी: 10 x 40 (स्ट्रक्चर की लंबाई का दस गुना) = 400 किलोमीटर या नेशनल हाईवे के हिस्से की कुल लंबाई का पांच गुना = 5 x 40 = 200 किलोमीटर।

कितने पर लगेगा टैक्स?

मंत्रालय ने आगे कहा कि टोल टैक्स कम लंबाई पर लगेगा, यानी 200 किलोमीटर पर। 400 किलोमीटर पर नहीं। इस मामले में यूजर चार्ज सड़क की लंबाई के सिर्फ आधे (50%) पर ही लगेगा। इसका मतलब है कि अगर आप किसी ऐसे रास्ते से जा रहे हैं जिसमें पुल या सुरंग है, तो आपको पहले के मुकाबले कम टोल देना होगा।
 

अभी टैक्स देने का क्या है नियम?

अभी के नियमों के अनुसार, नेशनल हाईवे पर बने हर किलोमीटर के स्ट्रक्चर के लिए यूजर्स को दस गुना ज्यादा टोल देना पड़ता है। यानी, अगर किसी रास्ते पर एक किलोमीटर का पुल है, तो आपको उस एक किलोमीटर के लिए दस किलोमीटर के बराबर टोल देना पड़ता था। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया के एक बड़े अधिकारी ने बताया कि पहले टोल की गणना का यह तरीका इसलिए था क्योंकि ऐसे इंफ्रास्ट्रक्चर को बनाने में ज्यादा खर्चा आता था। लेकिन अब सरकार ने लोगों को राहत देने के लिए टोल की दरों को कम कर दिया है। इससे लोगों को सफर करना सस्ता पड़ेगा।
 

ऐसे काम करेगा नया नियम

मान लीजिए, आप एक ऐसे हाईवे पर जा रहे हैं जिसमें एक लंबी सुरंग है। पहले, आपको उस सुरंग के लिए बहुत ज्यादा टोल देना पड़ता था। लेकिन अब, सरकार ने नियम बदल दिए हैं। अब आपको उस सुरंग के लिए कम टोल देना होगा। इससे आपकी जेब पर कम असर पड़ेगा। यह बदलाव उन लोगों के लिए बहुत फायदेमंद है जो अक्सर नेशनल हाईवे पर सफर करते हैं। खासकर उन लोगों के लिए जो लंबी दूरी की यात्रा करते हैं। अब उन्हें टोल टैक्स के रूप में कम पैसे देने होंगे।

ऑनलाइन सट्टा ऐप केस: शादी छोड़ भागा सौरभ आहूजा, बड़े भाई को ईडी का समन

ऑनलाइन सट्टा ऐप केस: शादी छोड़ भागा सौरभ आहूजा, बड़े भाई को ईडी का समन

 जयपुर :- ऑनलाइन बेटिंग ऐप घोटाले में शामिल कारोबारी सौरभ आहूजा की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने राजस्थान के जयपुर स्थित फेयरमाउंट होटल में सौरभ की शादी समारोह के दौरान छापा मारा। कार्रवाई की भनक लगते ही सौरभ शादी छोड़ मंडप से ही फरार हो गया।

सूत्रों के मुताबिक, ईडी को शक है कि सौरभ आहूजा ने शादी को सिर्फ एक बहाना बनाकर कुछ खास लोगों से नेटवर्किंग के लिए इस्तेमाल किया था। फिलहाल एजेंसी उसकी तलाश में जुटी हुई है।

ईडी ने सौरभ के बड़े भाई को किया तलब

जयपुर से लौटने के बाद भिलाई के वैशाली नगर में रहने वाला सौरभ का परिवार घर पहुंचा ही था कि ईडी ने उन्हें समन थमा दिया। सौरभ के बड़े भाई को रायपुर स्थित ईडी कार्यालय में पूछताछ के लिए बुलाया गया है।

कार्यवाही के मुख्य बिंदु:

  • जयपुर में शादी के दौरान ईडी का छापा

  • मंडप से दुल्हन को छोड़कर फरार हुआ दूल्हा सौरभ

  • ईडी को सौरभ की संदिग्ध नेटवर्किंग गतिविधियों पर शक

  • बड़े भाई को पूछताछ के लिए समन, एजेंसी की पूछताछ जारी

ईडी को उम्मीद है कि सौरभ के परिजनों से पूछताछ के बाद इस ऑनलाइन सट्टेबाजी घोटाले की परतें और खुलेंगी। मामला अब और गंभीर होता जा रहा है, और सौरभ आहूजा की तलाश तेज़ कर दी गई है।

भारत के स्टार गेंदबाज मोहम्मद शमी को हाईकोर्ट का आदेश, पत्नी और बेटी को हर महीने देना होगा 4 लाख रुपये

भारत के स्टार गेंदबाज मोहम्मद शमी को हाईकोर्ट का आदेश, पत्नी और बेटी को हर महीने देना होगा 4 लाख रुपये

 : भारत के मशहूर स्टार गेंदबाज मोहम्मद शमी और उनकी पूर्व पत्नी हसीन जहां की बीच मेंटेनेस राशि को लेकर चल रहे विवाद को लेकर कोलकाता हाईकोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है. कोर्ट ने निर्देश दिया है कि मोहम्मद शमी को अपनी पूर्व पत्नी हसीन जहां और बेटी को कुल 4 लाख रुपये मासिक गुजारा भत्ता देना होगा.जस्टिस अजय कुमार मुखर्जी के आदेश के अनुसार मोहम्मद शमी पूर्व पत्नी हसीन जहां को 1.5 लाख रुपये हर महीने गुजारा भत्ता और नाबालिग बेटी के भरण पोषण के लिए हर महीने 2.5 लाख रुपये देंगे

 

हसीन जहां ने पहले मांगे थे कुल 10 लाख रुपये
बता दें कि हसीन जहां ने कोलकाता के अलीपुर कोर्ट के 2018 के उस आदेश के खिलाफ हाईकोर्ट में अपील की थी जिसमें कोर्ट ने हसीन जहां को हर महीने 50 हजार रुपये और बेटी की देखभाल के लिए हर महीने 80 हजार रुपये देने का आदेश दिया था. जानकारी के मुताबिक हसीन जहां ने तब कुल 10 लाख रुपये मांगे थे. जिसमें 7 लाख रुपये अपने लिए और बेटी के लिए 3 लाख रुपये की डिमांड की थी. लेकिन निचली अदालत ने हसीन जहां की इस अपील को खारिज कर दिया था.

-कैसे तय हुई चार लाख रुपये मासिक भत्ता की राशि

हाईकोर्ट में हसीन जहां ने अपनी अपील में तर्क दिया था कि वित्तीय वर्ष 2021 की मोहम्मद शमी की आयकर रिटर्न के मुताबिक उनकी सालाना आय करीब 7.19 करोड़ रुपये यानी करीब 60 लाख रुपये प्रति माह थी. इससे साफ होता है कि मोहम्मद शमी की आर्थिक स्थिति/आमदनी इतनी है कि वो ज्यादा गुजारा भत्ता राशि दे सकते हैं

हाईकोर्ट में हसीन जहां का तर्क
हसीन जहां ने हाईकोर्ट में तर्क दिया था कि उनका और उनकी बेटी का मासिक खर्च 6 लाख रुपये से ज्यादा है, और क्योंकि मोहम्मद शमी की मासिक आय करीब 60 लाख रुपये महीने है इसलिए वो आसानी से इतना गुजारा भत्ता दे सकते हैं. इसी दलील के आधार पर कोलकाता हाईकोर्ट ने मोहम्मद शमी की पूर्व पत्नी हसीन जहां के पक्ष में फैसला सुनाया.

हाईकोर्ट ने यह भी कहा कि मोहम्मद शमी चाहें तो अपनी बेटी की उच्च शिक्षा और भविष्य की दूसरी जरूरतों के लिए अतिरिक्त धनराशि भी दे सकते हैं.

Ticket Charge : यात्रियों को बड़ा झटका, अब ट्रेन से सफर हुआ महंगा, जानिए कितना बढ़ा किराया

Ticket Charge : यात्रियों को बड़ा झटका, अब ट्रेन से सफर हुआ महंगा, जानिए कितना बढ़ा किराया

 Indian Railway New Ticket Charge: भारतीय रेलवे ने यात्रियों को बड़ा झटका दिया है, रेलवे ने विभिन्न श्रेणियों के ट्रेनों में किराया आज 1 जुलाई से बढ़ा दिया है. रेल किराए में हुई बढ़ोतरी लोकल, मेल, एक्सप्रेस और सुपर फास्ट ट्रेनों में लागू होगी. साधारण श्रेणी में 500 किलोमीटर तक के सफर के लिए किराए में बढ़ोतरी नहीं की गई है.

रेल मंत्रालय की ओर से जारी नोटिफिकेशन में जनरल, स्लीपर, फर्स्ट क्लास और एसी में लागू किया जाएगा. एसी चेयर क्लास, एसी थ्री टियर, थ्री इकॉनमी, एसी टू टियर, एसी फर्स्ट क्लास और एग्जीक्यूटिव क्लास में 2 पैसे प्रति किलोमीटर किराया बढ़ाने का ऐलान किया है. वहीं जनरल डिब्बे के सेकंड क्लास ऑर्डिनरी में  501 से 1500 किलोमीटर की दूरी के लिए 5 रुपये और 2500 किलोमीटर तक की दूरी के लिए 10 रुपये तथा 2501 से 3000 किलोमीटर की दूरी के लिए 15 रुपये की वृद्धि की है.

देखें किस श्रेणी के लिए कितना है किराया

साधारण गैर-एसी क्लास के लिए द्वितीय श्रेणी में प्रति किलोमीटर आधा पैसा बढ़ाया गया, बशर्ते कि 500 किलोमीटर तक कोई वृद्धि न हो.

  • 501 से 1500 किलोमीटर की दूरी के लिए 5 रुपये की वृद्धि
  • 1501 से 2500 किलोमीटर की दूरी के लिए 10 रुपये की वृद्धि
  • 2501 से 3000 किलोमीटर की दूरी के लिए 15 रुपये की वृद्धि

स्लीपर श्रेणी: प्रति किलोमीटर 0.5 पैसे की वृद्धि

प्रथम श्रेणी: प्रति किलोमीटर 0.5 पैसे की वृद्धि

मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों (गैर-एसी) के लिए:
द्वितीय श्रेणी: 01 पैसे प्रति किलोमीटर की वृद्धि
स्लीपर श्रेणी: 01 पैसे प्रति किलोमीटर की वृद्धि
प्रथम श्रेणी:  01 पैसे प्रति किलोमीटर की वृद्धि

एसी क्लास (मेल/एक्सप्रेस ट्रेनें) के लिए: एसी चेयर कार, एसी 3-टियर/3-इकोनॉमी, एसी 2-टियर और एसी फर्स्ट/एग्जीक्यूटिव क्लास/एग्जीक्यूटिव अनुभूति: 02 पैसे प्रति किलोमीटर की बढ़ोतरी

Railway New Ticket Charge – इन ट्रेनों का किराया बढ़ा

किराए में संशोधन राजधानी, शताब्दी, दुरंतो, वंदे भारत, तेजस, हमसफर, अमृत भारत, महामना, गतिमान, अंत्योदय, जन शताब्दी, युवा एक्सप्रेस, एसी विस्टाडोम कोच, अनुभूति कोच और साधारण गैर-उपनगरीय सेवाओं जैसी प्रीमियर और विशेष ट्रेन सेवाओं पर भी लागू होता है, जो संशोधित श्रेणी-वार किराया संरचना के अनुसार है.

1 जुलाई 2025 से बदलेंगे ये अहम नियम: जानिए क्या होगा असर आपके जीवन पर…

1 जुलाई 2025 से बदलेंगे ये अहम नियम: जानिए क्या होगा असर आपके जीवन पर…

  1 जुलाई हर साल की तरह इस बार भी कुछ बड़े नियमों में बदलाव लेकर आ रहा है, जिनका सीधा असर आम लोगों की जेब, बैंकिंग, ट्रांसपोर्ट, और टैक्स सिस्टम पर पड़ेगा। जानिए कौन-कौन से नियम 1 जुलाई 2025 से बदलने वाले हैं:

1. बैंकिंग नियमों में बदलाव

  • कुछ बैंकों ने कैश ट्रांजैक्शन की लिमिट और चार्ज में बदलाव किया है।

  • अब मुफ्त लेन-देन की सीमा पार करने पर ज्यादा चार्ज देना होगा।

  • NEFT/IMPS की लिमिट में भी बदलाव किया जा सकता है।

2. टोल टैक्स का नया नियम (बड़ा बदलाव)

  • अब दोपहिया वाहनों को भी राष्ट्रीय राजमार्ग (National Highways) पर टोल टैक्स देना होगा।

  • इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन (FASTag) सिस्टम से यह शुल्क लिया जाएगा।

  • यह नियम देशभर के सभी हाईवे पर लागू होगा।

3. क्रेडिट कार्ड और डेबिट कार्ड से जुड़े नियम

  • कुछ बैंकों ने EMI कन्वर्जन पर चार्ज बढ़ा दिए हैं।

  • ऑटो डेबिट पेमेंट पर नई ऑथेंटिकेशन पॉलिसी लागू की जा सकती है।

4. बिजली बिल में स्लैब रेट में बदलाव (कुछ राज्यों में)

  • कुछ राज्य सरकारों ने बिजली के रेट स्लैब में बदलाव की घोषणा की है।

  • 100 यूनिट से अधिक खपत पर नया टैरिफ लागू होगा।

5. वाहन बीमा और चालान नियम

  • नई मोटर इंश्योरेंस प्रीमियम दरें लागू होंगी।

  • थर्ड पार्टी बीमा की प्रीमियम दरें 5% तक बढ़ सकती हैं।

6. GST और इनकम टैक्स से जुड़ा अपडेट

  • वित्त वर्ष की पहली तिमाही खत्म होने पर GST रिटर्न और TDS/TCS फाइलिंग की समयसीमा शुरू होगी।

  • कुछ करदाताओं के लिए ITR फाइलिंग की अंतिम तारीख 31 जुलाई है, इसलिए 1 जुलाई से प्रक्रिया तेज हो जाएगी।

 7. मोबाइल और इंटरनेट सेवाओं में बदलाव
  • टेलीकॉम कंपनियां कुछ प्लान्स की दरों में बदलाव कर सकती हैं।

  • डेटा प्लान्स और रिचार्ज के नियम बदले जा सकते हैं।

8. डाक सेवाएं और पोस्ट ऑफिस योजनाएं

  • पोस्ट ऑफिस बचत योजना की ब्याज दरों में संशोधन हो सकता है।

  • सुकन्या समृद्धि योजना और PPF की नई दरें लागू होंगी।

BREAKING : केमिकल फैक्ट्री में धमाका, 5 की मौत, 20 घायल

BREAKING : केमिकल फैक्ट्री में धमाका, 5 की मौत, 20 घायल

 BREAKING : तेलंगाना के संगारेड्डी जिले में एक केमिकल फैक्ट्री में रिएक्टर विस्फोट में पांच लोगों की मौत हो गई। वहीं, एक दर्जन के करीब घायल हैं। घटना की सूचना मिलते ही 11 दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं और आग बुझाने के काम में जुट गईं।

जानकारी के अनुसार, यह घटना सिगाची फार्मा कंपनी, पासमैलारम फेज 1 में हुई। 11 दमकल गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंच गई हैं। करीब 15-20 लोग घायल हुए हैं । “इस बीच, प्रशासन बचाव अभियान चला रहा है और अभी तक उन्हें घटनास्थल से कोई शव नहीं मिला है।

 
 
अब अंधेरे में भी बिजली बना सकेंगे सोलर पैनल, बैटरी का झंझट होगा खत्म, जानिए कीमत और फीचर्स

अब अंधेरे में भी बिजली बना सकेंगे सोलर पैनल, बैटरी का झंझट होगा खत्म, जानिए कीमत और फीचर्स

  Hydrogen Solar Panel : सोलर एनर्जी का नाम सुनते ही हमारे दिमाग में धूप से चलने वाले सोलर पैनल्स का ख्याल आता है। लेकिन क्या हो अगर हम आपसे कहें कि अब सोलर पैनल्स सिर्फ धूप में ही नहीं, बल्कि अंधेरे में भी बिजली बना सकते हैं? जी हां, ये कोई साइंस फिक्शन नहीं है, बल्कि हकीकत है। हाइड्रोजन सोलर पैनल्स (Hydrogen Solar Panels) ने ये मुमकिन कर दिखाया है। यह टेक्नोलॉजी न सिर्फ एनर्जी के क्षेत्र में एक क्रांति ला रही है, बल्कि यह पर्यावरण के लिए भी काफी फायदेमंद है। तो चलिए, आज इसी टॉपिक पर बात करते हैं और जानते हैं कि ये हाइड्रोजन सोलर पैनल्स क्या हैं, कैसे काम करते हैं और इनकी कीमत क्या है।

हाइड्रोजन सोलर पैनल क्या है?

हाइड्रोजन सोलर पैनल्स एक नई जनरेशन की टेक्नोलॉजी है जो सोलर एनर्जी को स्टोर करने के लिए हाइड्रोजन गैस का इस्तेमाल करती है। ये पैनल्स दिन में सूरज की रोशनी से बिजली बनाते हैं और एक्स्ट्रा एनर्जी को हाइड्रोजन गैस में कन्वर्ट करके स्टोर कर लेते हैं। फिर जब धूप नहीं होती, यानी रात या बादल वाले दिनों में, यह स्टोर की गई हाइड्रोजन गैस से बिजली पैदा करते हैं। इस तरह, ये पैनल्स 24/7 बिजली बनाने में सक्षम हैं।

कैसे काम करता है हाइड्रोजन सोलर पैनल?

हाइड्रोजन सोलर पैनल्स का काम करने का तरीका काफी दिलचस्प है। ये पैनल्स दो मुख्य प्रक्रियाओं पर काम करते हैं:

  1. फोटोवोल्टिक प्रोसेस (Photovoltaic Process): दिन के समय सोलर पैनल्स सूरज की रोशनी को बिजली में कन्वर्ट करते हैं। ये बिजली घरों, ऑफिस या किसी भी जगह पर इस्तेमाल की जा सकती है।
  2. इलेक्ट्रोलिसिस प्रोसेस (Electrolysis Process): जब सोलर पैनल्स जरूरत से ज्यादा बिजली पैदा करते हैं, तो इस एक्स्ट्रा एनर्जी का इस्तेमाल पानी को हाइड्रोजन और ऑक्सीजन में तोड़ने के लिए किया जाता है। इस प्रक्रिया को इलेक्ट्रोलिसिस कहते हैं। हाइड्रोजन गैस को फिर स्टोर कर लिया जाता है।
  3. फ्यूल सेल टेक्नोलॉजी (Fuel Cell Technology): जब बिजली की जरूरत होती है और सूरज की रोशनी नहीं होती, तो स्टोर की गई हाइड्रोजन गैस को फ्यूल सेल के जरिए बिजली में कन्वर्ट किया जाता है। इस तरह, ये सिस्टम 24 घंटे बिजली सप्लाई कर सकता है।

हाइड्रोजन सोलर पैनल्स के फायदे

  1. 24/7 बिजली सप्लाई: यह सबसे बड़ा फायदा है। अब आपको सिर्फ धूप पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। रात में भी बिजली मिलेगी।
  2. पर्यावरण के लिए सुरक्षित: हाइड्रोजन सोलर पैनल्स ग्रीन एनर्जी का एक बेहतरीन सोर्स हैं। इनसे कार्बन उत्सर्जन नहीं होता, जो पर्यावरण के लिए काफी अच्छा है।
  3. एनर्जी स्टोरेज का बेहतर तरीका: बैटरीज की तुलना में हाइड्रोजन गैस को स्टोर करना ज्यादा आसान और सुरक्षित है। ये लंबे समय तक एनर्जी को स्टोर कर सकता है। हाइड्रोजन गैस से कार, ट्रक,बस आदि भी चला सकते है।
  4. कम रखरखाव: हाइड्रोजन सोलर पैनल्स को ज्यादा मेंटेनेंस की जरूरत नहीं होती। एक बार इंस्टॉल करने के बाद ये सालों तक चलते हैं।

हाइड्रोजन सोलर पैनल्स की कीमत

अब सबसे बड़ा सवाल, यह हाइड्रोजन सोलर पैनल्स कितने के हैं? अभी यह टेक्नोलॉजी नई है और इसकी कीमत पारंपरिक सोलर पैनल्स से ज्यादा है। एक सामान्य हाइड्रोजन सोलर पैनल सिस्टम की कीमत लगभग ₹1 लाख से ₹1.5 लाख तक हो सकती है। हालांकि, जैसे-जैसे यह टेक्नोलॉजी पॉपुलर होगी और प्रोडक्शन बढ़ेगा, इसकी कीमत में कमी आने की उम्मीद है। हाइड्रोजन सोलर पैनल का ROI रेगुलर पैनल्स से बेहतर है। आम तौर पर इस पर किया गया निवेश 4-5 साल में रिकवर हो जाता है, जबकि रेगुलर पैनल्स में यह 6-7 साल का समय लेता है।

बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारी तेज, कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने नियुक्त किए AICC पर्यवेक्षक

बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारी तेज, कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने नियुक्त किए AICC पर्यवेक्षक

 पटना/नई दिल्ली। बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने संगठनात्मक रणनीति को धार देने के लिए AICC (अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी) के पर्यवेक्षकों की नियुक्ति के प्रस्ताव को तत्काल प्रभाव से मंजूरी दे दी है।

नव नियुक्त पर्यवेक्षकों की जिम्मेदारी चुनावी रणनीति, प्रत्याशियों के चयन की समीक्षा, और बूथ स्तर तक संगठन की सक्रियता सुनिश्चित करना होगा। ये पदाधिकारी सीधे AICC के निर्देशों पर काम करेंगे और समय-समय पर रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे।

Russia Ukraine War: रूस के मिसाइल अटैक में यूक्रेन का F-16 तबाह, पायलट की मौके पर मौत

Russia Ukraine War: रूस के मिसाइल अटैक में यूक्रेन का F-16 तबाह, पायलट की मौके पर मौत

 कीव। रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच रविवार को रूस ने यूक्रेन पर भीषण मिसाइल और ड्रोन हमला किया। इस हमले में यूक्रेन का एक F-16 लड़ाकू विमान पूरी तरह नष्ट हो गया और पायलट की मौत हो गई। यह जानकारी यूक्रेनी सेना ने दी है।

यह घटना उस समय हुई जब रूस ने पश्चिमी, दक्षिणी और मध्य यूक्रेन के इलाकों में लगभग 500 अलग-अलग हवाई हथियारों से रातभर हमला किया,जिसमें ड्रोन, क्रूज मिसाइलें और बैलिस्टिक मिसाइलें शामिल थीं। अब तक की तीसरी ऐसी घटना है। बता दें, अमेरिका और उसके सहयोगी देशों ने हाल ही में यूक्रेन को ये आधुनिक फाइटर जेट्स उपलब्ध कराए थे।

यूक्रेनी वायुसेना के अनुसार, पायलट ने सात हवाई लक्ष्यों को सफलतापूर्वक नष्ट किया, लेकिन आखिरी लक्ष्य पर हमला करते समय उसका विमान गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गया और नियंत्रण खोने लगा। वायुसेना ने बताया कि पायलट ने विमान के सभी हथियारों का उपयोग करके इन लक्ष्यों को मार गिराया था।

हालांकि, अंतिम हमले के दौरान विमान को भारी नुकसान पहुंचा, जिससे वह तेजी से ऊंचाई खोने लगा। पायलट ने विमान को आबादी वाले इलाके से दूर ले जाने का प्रयास किया, लेकिन इजेक्ट नहीं कर सका, जिस वजह से उसकी मौत हो गई।

 इन हमलों में 6 लोग घायल

स्थानीय प्रशासन के मुताबिक, यूक्रेन के कई शहरों, जिनमें ल्वीव, पोल्टावा, मायकोलाइव, डनिप्रोपेट्रोव्स्क और चेरकासी पर भीषण हमले हुए हैं। इन हमलों में कई आवासीय भवनों और बुनियादी ढांचे को नुकसान पहुंचा है। इन घटनाओं में कम से कम 6 लोग घायल हुए हैं।

यूक्रेनी सैन्य बलों के अनुसार, रूस ने इस दौरान कुल 477 ड्रोन और 60 मिसाइलें दागीं। यूक्रेन की वायु रक्षा प्रणाली ने इनमें से 211 ड्रोन और 38 मिसाइलों को मार गिराया।

 
 पुरी में रथयात्रा के दौरान मची भगदड़, 3 श्रद्धालुओं की मौत, कई घायल

पुरी में रथयात्रा के दौरान मची भगदड़, 3 श्रद्धालुओं की मौत, कई घायल

 Jagannath Yatra Stampede: ओडिशा के पुरी से बड़ी खबर सामने आ रही है, यहां रथयात्रा के दौरान श्री गुंडिचा मंदिर के पास सुबह भगदड़ मच गई, जिसमें तीन श्रद्धालुओं की मौत हो गई. वहीं करीब 50 श्रद्धालु घायल हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना उस समय हुई जब भगवान जगन्नाथ, भगवान बलभद्र और देवी शुभद्रा की मूर्तियों वाले तीन रथ श्री गुंडिचा मंदिर से गुजर रहे थे, जो जगन्नाथ मंदिर से करीब तीन किलोमीटर दूर है, जहां से यात्रा शुरू हुई थी.

उमड़ी थी भीड़

रविवार की सुबह करीब 4.30 बजे पवित्र रथ श्री गुंडिचा मंदिर से गुजर रहे थे. दर्शन के लिए भारी भीड़ उमड़ी थी. कुछ लोग गिर गए और भगदड़ मच गई. इस घटना में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. बताया जा रहा है कि मरने वाले लोग ओडिशा के ही रहने वाले हैं और रथ यात्रा के लिए पुरी आए थे.

PM मोदी ने ‘मन की बात’ के 123वें एपिसोड में योग, आपातकाल, स्वदेशी अभियान और सामाजिक सुरक्षा पर रखे विचार

PM मोदी ने ‘मन की बात’ के 123वें एपिसोड में योग, आपातकाल, स्वदेशी अभियान और सामाजिक सुरक्षा पर रखे विचार

 नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ का 123वां संस्करण रविवार को प्रसारित हुआ। 22 भाषाओं और 29 बोलियों में प्रस्तुत इस कार्यक्रम की शुरुआत प्रधानमंत्री ने हाल ही में संपन्न अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की चर्चा से की। उन्होंने देश के विभिन्न हिस्सों में आयोजित कार्यक्रमों और विशेष रूप से दिव्यांगजनों तथा सुरक्षाबलों द्वारा योग में भागीदारी की सराहना की।

प्रधानमंत्री मोदी ने अमरनाथ यात्रा के आगामी शुभारंभ (3 जुलाई) की जानकारी दी और तीर्थ यात्रियों तथा सेवा कार्यों में लगे लोगों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कैलाश पर्वत का भी उल्लेख करते हुए तीर्थ परंपरा की गरिमा को रेखांकित किया।

कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी ने वर्ष 1975 में लगाए गए आपातकाल का भी जिक्र किया और उसे लोकतंत्र के लिए एक काला अध्याय बताया। उन्होंने कहा कि उस समय अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को कुचल दिया गया था, लेकिन भारत की जनता ने इसे नकारा और लोकतंत्र की बहाली की। उन्होंने आपातकाल के खिलाफ संघर्ष करने वालों को याद करते हुए देशवासियों से संविधान की रक्षा के लिए सदैव सजग रहने की अपील की।

सेहत पर बात करते हुए प्रधानमंत्री ने फिर दोहराया कि हमें अपने खाने में 10% तक तेल की मात्रा कम करनी चाहिए। साथ ही उन्होंने स्थानीय उत्पादों और स्वदेशी वस्तुओं को अपनाने की अपील करते हुए कहा कि ग्राहक स्थानीय सामान खरीदें और दुकानदार स्थानीय सामान बेचें।

प्रधानमंत्री ने मेघालय के प्रसिद्ध ऐरी सिल्क की भी चर्चा की, जिसे हाल ही में जीआई टैग मिला है। इसकी विशेषता यह है कि इसे बनाने में रेशम कीट को मारा नहीं जाता, और यह सर्दियों में गर्म तथा गर्मियों में ठंडा अहसास देता है।

सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने इंटरनेशनल लेबर ऑर्गनाइजेशन (ILO) की एक रिपोर्ट का हवाला दिया, जिसमें कहा गया कि अब भारत की 64% आबादी को किसी न किसी सामाजिक योजना का लाभ मिल रहा है। उन्होंने इसे एक बड़ी उपलब्धि बताया।

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) द्वारा भारत को “ट्रैकोमा फ्री” घोषित किए जाने पर पीएम मोदी ने चिकित्सा और स्वच्छता के क्षेत्र में भारत की प्रगति की सराहना की। उन्होंने कहा कि न केवल बीमारी का इलाज किया गया, बल्कि उसके कारणों को भी खत्म किया गया।

प्रधानमंत्री ने असम के बोरोलैंड क्षेत्र में आयोजित फुटबॉल टूर्नामेंट की चर्चा करते हुए बताया कि कैसे कभी संघर्ष से जूझ रहे इलाके अब खेल और विकास के जरिए नई पहचान बना रहे हैं।

कार्यक्रम के अंत में पीएम मोदी ने अहमदाबाद नगर निगम द्वारा विकसित किए गए “सिंदूर वन” की जानकारी दी, जो ऑपरेशन सिंदूर के वीरों को समर्पित है। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में आम नागरिकों की भागीदारी को प्रेरणादायक बताया और पुणे के एक परिवार का उदाहरण दिया, जो प्रत्येक अवकाश में जंगल जाकर पौधारोपण करते हैं और जल संरक्षण का कार्य करते हैं।

प्रधानमंत्री ने युवाओं, महिलाओं और नागरिकों से देश के हर क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील करते हुए कहा कि देश के छोटे-छोटे प्रयास भी बड़े परिवर्तन की नींव बन सकते हैं।

चारधाम यात्रा पर ब्रेक! भारी बारिश के अलर्ट के चलते अगले 24 घंटे के लिए स्थगित

चारधाम यात्रा पर ब्रेक! भारी बारिश के अलर्ट के चलते अगले 24 घंटे के लिए स्थगित

  उत्तराखंड। में भारी बारिश के चलते चारधाम यात्रा पर फिलहाल रोक लगा दी गई है। गढ़वाल मंडल के आयुक्त विनय शंकर पांडे ने जानकारी दी है कि मौसम विभाग द्वारा भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है, जिसके मद्देनज़र श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए यात्रा को अगले 24 घंटों के लिए स्थगित कर दिया गया है

सभी तीर्थ यात्रियों को हरिद्वार, ऋषिकेश, श्रीनगर, रुद्रप्रयाग, सोनप्रयाग और विकासनगर में ही रोकने के निर्देश जारी किए गए हैं। यह यात्रा तब तक स्थगित रहेगी, जब तक नया आदेश जारी नहीं हो जाता। -

प्रशासन लगातार हालात पर नजर बनाए हुए है। मौसम सामान्य होते ही यात्रा को फिर से शुरू करने का निर्णय लिया जाएगा।

खबर अपडेट की जा रही है…

1 जुलाई से पुराने वाहनों को नहीं मिलेगा डीजल पेट्रोल, पंपों में लगा कैमरा करेगा EOL स्कैन

1 जुलाई से पुराने वाहनों को नहीं मिलेगा डीजल पेट्रोल, पंपों में लगा कैमरा करेगा EOL स्कैन

 नई दिल्ली। दिल्ली की सड़कों पर अब पुराने वाहनों की खटारा रफ्तार पर ब्रेक लगने वाला है। दिल्ली सरकार ने प्रदूषण को काबू करने के लिए 1 जुलाई 2025 से एंड-ऑफ-लाइफ (EOL) वाहनों के खिलाफ सख्त नियम लागू करने का ऐलान किया है। इस नियम के तहत 15 साल से पुराने पेट्रोल-सीएनजी और 10 साल से पुराने डीजल वाहनों को फ्यूल स्टेशनों पर पेट्रोल, डीजल या सीएनजी नहीं मिलेगा।

 क्या है एंड-ऑफ-लाइफ (EOL) वाहन

एंड-ऑफ-लाइफ वाहन वे हैं जिनकी उम्र तय सीमा से ज्यादा हो चुकी है. दिल्ली में 15 साल से पुराने पेट्रोल और सीएनजी वाहन, साथ ही 10 साल से पुराने डीजल वाहन इस श्रेणी में आते हैं। CAQM के मेंबर डॉ. वीरेंद्र शर्मा के अनुसार, दिल्ली में करीब 62 लाख EOL वाहन हैं, और हर दिन 3 लाख वाहनों में से 7,000 ऐसे वाहन पकड़े जाते हैं। इन वाहनों को अब सड़कों से हटाने की तैयारी है।

 फ्यूल स्टेशनों पर सख्ती, ANPR कैमरे तैनात

1 जुलाई से दिल्ली के सभी 500 फ्यूल स्टेशनों पर EOL वाहनों को ईंधन देने पर पूरी तरह रोक लगेगी। इसके लिए सभी पेट्रोल पंपों पर ऑटोमेटेड नंबर प्लेट रिकॉग्निशन (ANPR) कैमरे लगाए गए हैं, जो वाहनों की नंबर प्लेट स्कैन कर उनकी उम्र का पता लगाएंगे। पंप कर्मचारी इन वाहनों को फ्यूल देने से मना करेंगे और इसकी जानकारी का लॉग भी रखेंगे।

 
Etawah narrator controversy : भगवत कथा कहने का अधिकार सबको है, धीरेंद्र शास्त्री ने नेताओं पर साधा निशाना, देखें वीडियो

Etawah narrator controversy : भगवत कथा कहने का अधिकार सबको है, धीरेंद्र शास्त्री ने नेताओं पर साधा निशाना, देखें वीडियो

 उत्तर प्रदेश  बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री (Pandit Dhirendra Krishna Shastri) ने इटावा में कथावाचक के साथ हुए दुर्व्यवहार और जातिगत विवाद पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि भगवत कथा कहने और भगवान का नाम जपने का अधिकार हर किसी को है, और यह किसी एक जाति तक सीमित नहीं है।

शास्त्री ने इस घटना को “विचित्र और निंदनीय” करार देते हुए कहा, “वेदव्यास, वाल्मीकि, मीरा, सूरदास, कबीरदास जैसे संतों की जाति नहीं पूछी गई, उनकी पहचान भगवान का नाम था। भगवान की कथा और सनातन धर्म का प्रचार किसी जाति विशेष का अधिकार नहीं है।” उन्होंने जोर देकर कहा कि यदि कोई अपराध हुआ है, तो कानून और न्यायपालिका का रास्ता अपनाना चाहिए, न कि स्वयं को न्यायाधीश बनाना चाहिए, क्योंकि इससे जातिवाद और विद्रोह को बढ़ावा मिलता है। 

इटावा, उत्तर प्रदेश। Etawah narrator controversy : बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री (Pandit Dhirendra Krishna Shastri) ने इटावा में कथावाचक के साथ हुए दुर्व्यवहार और जातिगत विवाद पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि भगवत कथा कहने और भगवान का नाम जपने का अधिकार हर किसी को है, और यह किसी एक जाति तक सीमित नहीं है।


 

शास्त्री ने इस घटना को “विचित्र और निंदनीय” करार देते हुए कहा, “वेदव्यास, वाल्मीकि, मीरा, सूरदास, कबीरदास जैसे संतों की जाति नहीं पूछी गई, उनकी पहचान भगवान का नाम था। भगवान की कथा और सनातन धर्म का प्रचार किसी जाति विशेष का अधिकार नहीं है।” उन्होंने जोर देकर कहा कि यदि कोई अपराध हुआ है, तो कानून और न्यायपालिका का रास्ता अपनाना चाहिए, न कि स्वयं को न्यायाधीश बनाना चाहिए, क्योंकि इससे जातिवाद और विद्रोह को बढ़ावा मिलता है।

 

पंडित शास्त्री ने उन राजनेताओं पर भी निशाना साधा, जो इस मुद्दे पर अपनी “रोटियां सेंक रहे हैं”। उन्होंने कहा, “जातिवाद को बढ़ावा देकर देश को बर्बाद न करें। भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने के लिए जातिवाद से ऊपर उठकर राष्ट्रवाद की ओर बढ़ना होगा।” उन्होंने न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया और अमेरिका जैसे देशों का उदाहरण देते हुए कहा कि जातिवाद को खत्म कर राष्ट्रवाद को प्राथमिकता देनी होगी।

यह विवाद तब शुरू हुआ, जब 21 जून 2025 को इटावा में एक कथावाचक के साथ कथित तौर पर जाति के आधार पर अभद्र व्यवहार किया गया। इस घटना ने देशभर में बहस छेड़ दी है। शास्त्री ने विदेश यात्रा से लौटते ही इस मामले पर वीडियो संदेश जारी कर अपनी बात रखी और जातिवाद के खिलाफ एकजुटता की अपील की।

उन्होंने भक्तों से अपील की कि सभी हिंदू अपने सोशल मीडिया पर नाम के आगे “हिंदू” लिखें ताकि जात-पात की भावना को खत्म कर एक नई क्रांति लाई जा सके। यह मामला अब सामाजिक और राजनीतिक चर्चा का केंद्र बन गया है, जिसमें शास्त्री की यह टिप्पणी सनातन धर्म और एकता के संदेश को और मजबूत करती है।

बाप- बेटी के रिश्ते पर लगाया कलंक ! 5 साल तक अपनी नाबालिग बेटियों से रेप करता रहा पिता, ऐसे सामने आई सच्चाई

बाप- बेटी के रिश्ते पर लगाया कलंक ! 5 साल तक अपनी नाबालिग बेटियों से रेप करता रहा पिता, ऐसे सामने आई सच्चाई

 उत्तर प्रदेश :- मथुरा में रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है। एक कलयुगी पिता को अपनी दो नाबालिग बेटियों के साथ पिछले करीब पाँच सालों से दुष्कर्म करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने गुरुवार को आरोपी को जेल भेज दिया। यह मामला इसलिए भी चौंकाने वाला है क्योंकि मां ने समाज और पति के डर से शिकायत दर्ज कराने से इनकार कर दिया था, जिसके बाद पुलिस को गुप्त कैमरे की मदद लेनी पड़ी।

कैसे सामने आई दर्दनाक सच्चाई?

पुलिस के मुताबिक 20 जून को बेटियों की मां उन्हें पेट दर्द और मानसिक तनाव की शिकायत लेकर अस्पताल पहुंचीं। चिकित्सकों द्वारा पूछताछ करने पर दोनों बच्चियों ने अपने साथ हो रही दरिंदगी के बारे में बताया। यह सुनकर अस्पताल प्रशासन भी सन्न रह गया।

इसकी सूचना 21 जून को बाल श्रम और बाल यौन हिंसा के खिलाफ काम करने वाली संस्था 'एसोसिएशन फॉर वॉलंटरी एक्शन' (AVA) को 'आसरा फाउंडेशन' से मिली। आसरा फाउंडेशन ने बताया कि सदर थाना क्षेत्र की एक महिला अपनी बेटियों के यौन शोषण के बारे में बात करना चाहती है।

एसोसिएशन फॉर वॉलंटरी एक्शन ने तुरंत महिला से संपर्क किया। पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) अमित कुमार ने बताया कि मां और नाबालिग बेटियों को काउंसलिंग के लिए एक शांत और सुरक्षित जगह पर ले जाया गया। जांच में पता चला कि नाबालिग लड़कियों के साथ उनके पिता ही यह घिनौना काम कर रहा था।

चूंकि मां शुरुआत में मामला दर्ज कराने से हिचकिचा रही थी, पुलिस ने एक कार्ययोजना बनाई। अमित कुमार ने बताया, "हमने काउंसलिंग की हिडन कैमरे से वीडियोग्राफी करवाई। चित्रकूट सर्किल इंस्पेक्टर अंतिम शर्मा को एनजीओ की मौजूदगी में महिला और लड़कियों की काउंसलिंग करने के लिए कहा गया।" एनजीओ की रिपोर्ट और वीडियोग्राफ की गई काउंसलिंग से पर्याप्त सबूत मिले, जिसके बाद पुलिस ने आखिरकार प्राथमिकी (FIR) दर्ज की।

मेडिकल रिपोर्ट ने की पुष्टि, आरोपी जेल भेजा गया

FIR दर्ज होने के बाद लड़कियों की मेडिकल बोर्ड से जांच कराई गई। मेडिकल रिपोर्ट में भी तथ्यों की पुष्टि होने के बाद आरोपी पिता को तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया। अब तक की जांच से पता चला है कि आरोपी अपनी नाबालिग बेटियों के साथ पिछले पांच सालों से दुष्कर्म कर रहा था। आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। यह घटना समाज में बच्चों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े करती है।

Bank Holiday in July 2025: अगले महीने कुल 13 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की लिस्ट…

Bank Holiday in July 2025: अगले महीने कुल 13 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की लिस्ट…

 नई दिल्ली। आजकल बैंकों से जुड़े अधिकतर काम ऑनलाइन ही हो जाते हैं। लेकिन, लोन से जुड़े काम, बड़ा कैश जमा करवाना और चेकबुक इश्यू करवाने जैसे कई काम के लिए बैंक जाना जरूरी होता है। ऐसे में आपको छुट्टियों की लिस्ट देखकर ही बैंक ब्रांच जाना चाहिए। इससे आप असुविधा से बच जाएंगे। जुलाई महीने की बात करें, तो अलग-अलग जोन में कुल 13 दिन बैंक बंद रहने वाले हैं। इनमें शनिवार और रविवार की छुट्टियां भी शामिल हैं।

जुलाई 2025 में इन तारीखों पर बंद रहेंगे बैंक

3 जुलाई 2025: खर्ची पूजा के चलते इस दिन अगरतला जोन में बैंक बंद रहेंगे।
5 जुलाई 2025: गुरु हरगोविंग जी के जन्मदिन के चलते इस दिन जम्मू-कश्मीर में बैंक बंद रहंगे।
6 जुलाई 2025: रविवार के चलते इस दिन बैंकों का सार्वजनिक अवकाश रहेगा।
12 जुलाई 2025: दूसरे शनिवार के चलते इस दिन बैंकों का अवकाश रहेगा।
13 जुलाई 2025: रविवार के चलते इस दिन बैंकों का सार्वजनिक अवकाश रहेगा।
14 जुलाई 2025: इस दिन बेह दीन्खलाम के चलते शिलॉन्ग जोन में बैंकों की छुट्टी रहेगी।
16 जुलाई 2025: हरेला त्योहार के चलते इस दिन देहरादून जोन में बैंक बंद रहेंगे।
17 जुलाई 2025: यू तिरोत सिंह की पुण्यतिथि के चलते इस दिन शिलॉन्ग में बैंक बंद रहेंगे।
19 जुलाई 2025: केर पूजा के चलते इस दिन अगरतला जोन में बैंक बंद रहेंगे।
20 जुलाई 2025: रविवार के चलते इस दिन बैंकों का सार्वजनिक अवकाश रहेगा।
26 जुलाई 2025: चौथे शनिवार के चलते इस दिन बैंक बंद रहेंगे।
27 जुलाई 2025: रविवार के चलते इस दिन बैंकों का सार्वजनिक अवकाश रहेगा।
28 जुलाई 2025: द्रुक्पा त्से-जी के चलते इस दिन गंगटोक जोन में बैंक बंद रहेंगे।

 BREAKING : सीएम के काफिले की गाड़ियों में डीजल की जगह पानी ! मचा हड़कंप, पेट्रोल पंप सील

BREAKING : सीएम के काफिले की गाड़ियों में डीजल की जगह पानी ! मचा हड़कंप, पेट्रोल पंप सील

मध्य प्रदेश: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के काफिले में शामिल 19 इनोवा गाड़ियों में डीजल की जगह पानी भरने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यह घटना गुरुवार रात रतलाम के डोसीगांव स्थित भारत पेट्रोल पंप (शक्ति फ्यूल्स) पर हुई, जब सीएम के काफिले की गाड़ियां 27 जून को आयोजित ‘एमपी राइज 2025’ कॉन्क्लेव के लिए इंदौर से रतलाम पहुंची थीं। डीजल भरवाने के बाद सभी वाहन कुछ दूरी तय करने के बाद अचानक बंद हो गए, जिससे प्रशासन में हड़कंप मच गया।

जांच में पुष्टि हुई कि पेट्रोल पंप से भरे गए डीजल में पानी मिला हुआ था, जिसके कारण गाड़ियां खराब हो गईं। इस घटना को सुरक्षा में बड़ी चूक मानते हुए खाद्य विभाग ने तत्काल कार्रवाई करते हुए पेट्रोल पंप को सील कर दिया। वाहन चालकों ने इसकी शिकायत पेट्रोल पंप पर की, जिसके बाद प्रशासन ने मामले की जांच शुरू की। इस घटना ने स्थानीय स्तर पर भ्रष्टाचार और लापरवाही के मुद्दे को उजागर किया है।
‘एमपी राइज 2025’ कॉन्क्लेव, जो रतलाम के नेहरू स्टेडियम में आयोजित हो रहा है, मध्य प्रदेश में औद्योगिक विकास, कौशल उन्नयन और रोजगार सृजन को बढ़ावा देने के लिए एक महत्वपूर्ण आयोजन है। इस कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री मोहन यादव 3500 से अधिक उद्योगपतियों और निवेशकों से संवाद करेंगे और 500 से अधिक युवाओं को जॉब ऑफर लेटर सौंपेंगे। इस घटना के बावजूद आयोजन निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार चल रहा है।

प्रशासन ने इस मामले में कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया है, और पेट्रोल पंप के खिलाफ आगे की जांच जारी है। यह घटना न केवल सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाती है, बल्कि ईंधन आपूर्ति की गुणवत्ता पर भी गंभीर सवाल खड़े करती है।

BREAKING : कांग्रेस ने इन पांच राज्यों में की अध्यक्षों की नियुक्ति

BREAKING : कांग्रेस ने इन पांच राज्यों में की अध्यक्षों की नियुक्ति

  BREAKING : कांग्रेस अध्यक्ष ने उत्तराखंड, झारखंड, महाराष्ट्र, दिल्ली और चंडीगढ़ पीसीसी/टीसीसी के पूर्व सैनिक विभागों के राज्य अध्यक्षों की नियुक्ति के प्रस्ताव को तत्काल प्रभाव से मंजूरी दे दी है।