BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
मानसून का कहर: गुजरात में मूसलधार बारिश, हिमाचल, उत्तराखंड में बादल फटा; जानिए आपके राज्य में कैसा रहेगा मौसम

मानसून का कहर: गुजरात में मूसलधार बारिश, हिमाचल, उत्तराखंड में बादल फटा; जानिए आपके राज्य में कैसा रहेगा मौसम

 गुजरात :- भारत में मानसून 2025 ने अपनी रफ्तार पकड़ ली है। देश के कई हिस्सों में जोरदार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। गुजरात, हिमाचल, उत्तराखंड, यूपी, मध्यप्रदेश और कर्नाटक समेत कई राज्यों में भारी बारिश का दौर जारी है। गुजरात के अहमदाबाद और सूरत में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं, तो हिमाचल प्रदेश में बादल फटने की घटनाओं ने तबाही मचा दी है।

गुजरात में आफत की बारिश

गुजरात के अहमदाबाद में बीते 12 घंटे से लगातार तेज बारिश हो रही है। सूरत और अहमदाबाद में कई इलाकों में 3 फीट तक पानी भर गया है। मणिनगर, वटवा, सिटीएम, हाटकेश्वर, निकोल ओधव और विराट नगर जैसे इलाके बुरी तरह प्रभावित हैं। सड़कें जलमग्न हैं, जिससे सामान्य जनजीवन ठप हो गया है।

हिमाचल में बादल फटा, कुल्लू में 2 हजार सैलानी फंसे

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू, कांगड़ा और धर्मशाला में भारी बारिश के बीच 5 जगह बादल फटने की खबर है। जीवा नाला (सैंज), शिलागढ़, स्त्रो गैलरी (मनाली), होरनगढ़ (बंजार) जैसे क्षेत्रों में बाढ़ जैसे हालात हैं। अब तक 2 शव बरामद किए जा चुके हैं, जबकि सैकड़ों लोगों के बहने की आशंका है। कुल्लू में करीब 2 हजार पर्यटक फंसे हुए हैं।

उत्तराखंड में लैंडस्लाइड, केदारनाथ रूट बाधित

उत्तराखंड के चमोली जिले में बद्रीनाथ नेशनल हाईवे पर लैंडस्लाइड हुआ है, जबकि केदारनाथ यात्रा मार्ग पर भी भूस्खलन से यात्रा प्रभावित हुई है।

उत्तर प्रदेश में बरसात का असर, सहारनपुर में बाढ़ जैसे हालात

पिछले 24 घंटों में यूपी के 43 शहरों में औसतन 3 मिमी बारिश दर्ज की गई है। सहारनपुर में तेज बारिश से सहरसा नदी उफान पर है और पुल के ऊपर से पानी बह रहा है। मौसम विभाग ने प्रदेश के 13 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। यह स्थिति अगले चार दिन तक बनी रह सकती है।

दिल्ली में तूफान और भारी बारिश की चेतावनी

राजधानी दिल्ली में गुरुवार को आंधी और भारी बारिश की संभावना है। अधिकतम तापमान 35°C और न्यूनतम 26–28°C के बीच रह सकता है।

राजस्थान में फिर बदला मौसम, 11 जिलों में ऑरेंज अलर्ट

राजस्थान के नागौर, राजसमंद और दौसा जिलों में दोपहर के बाद अचानक मौसम बदला और झमाझम बारिश शुरू हुई। नागौर में सड़कों पर पानी भर गया। चित्तौड़गढ़ में बिजली गिरने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि चार लोग झुलस गए। प्रदेश के 30 जिलों में बारिश का अनुमान है और 11 जिलों में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।

मध्यप्रदेश में जोरदार मानसून

मप्र के जबलपुर, सागर, विदिशा, बैतूल, नरसिंहपुर, डिंडौरी, कटनी, मैहर, उमरिया समेत 14 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है। भोपाल, इंदौर, देवास, सीहोर, मंदसौर जैसे जिलों में भी वर्षा की संभावना है।

छत्तीसगढ़ में बिजली गिरने का खतरा, 33 जिलों में अलर्ट

रायपुर और दुर्ग में भारी बारिश हो रही है। उत्तरी छत्तीसगढ़ के 7 जिलों और अन्य 26 जिलों में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की चेतावनी दी गई है। मौसम विभाग के अनुसार अगले सप्ताह तक बारिश की गतिविधि जारी रहेगी।

बिहार में बारिश के साथ आकाशीय बिजली की चेतावनी

बिहार के 23 जिलों में मानसून सक्रिय है। 7 जिलों में ऑरेंज अलर्ट और 16 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है। ऑरेंज अलर्ट वाले जिलों में भारी बारिश और बिजली गिरने की आशंका जताई गई है।

देशभर में कहां-कहां अलर्ट?

भारत मौसम विभाग ने 26 जून को देश के 30 से अधिक राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों जैसे पंजाब, दिल्ली, उत्तराखंड, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, ओडिशा, झारखंड, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, असम, मिजोरम, अरुणाचल प्रदेश आदि में बारिश का अलर्ट जारी किया है।

 
बड़ी खबर : अब दोपहिया वाहनों को भी देना होगा टोल टैक्स, 15 जुलाई से NHAI का नया नियम लागू

बड़ी खबर : अब दोपहिया वाहनों को भी देना होगा टोल टैक्स, 15 जुलाई से NHAI का नया नियम लागू

 नई दिल्ली।  अगर आपके पास भी दोपहिया वाहन है और आप रोजाना नेशनल हाइवे से आना जाना करते हैं तो ये खबर आपके लिए बड़े काम की है।

जानकारी के मुताबिक, राष्ट्रीय राजमार्ग के टोल पर अब दोपहिया वाहनों को भी टैक्स देना होगा। ये नियम 15 जुलाई से लागू होगा।

नए नियम के मुताबिक, दोपहिया वाहनों को FASTag के माध्यम से टोल का भुगतान करना होगा। जो नियम का उल्लंघन करता है उसे 2 हजार रुपये जुर्माने के तौर पर देना होगा।

फोन लगाते ही आज से नहीं सुनाएगी देगी अमिताभ बच्चन की ये आवाज, जानिए इसकी वजह

फोन लगाते ही आज से नहीं सुनाएगी देगी अमिताभ बच्चन की ये आवाज, जानिए इसकी वजह

 ई दिल्ली: आज से आपको साइबर क्राइम के बारे में सतर्क करने वाली बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन की आवाज वाली कॉलर ट्यून नहीं सुनाई देगी. सूत्रों के अनुसार इस कॉलर ट्यून को आज से हटाने का फैसला किया गया है. ये कॉलर ट्यून आपको तब सुनाई देती थी जब आप अपने किसी को जानकार को फोन करते थे तो आपको रिकॉर्डेड मैसेज सुनाई देता था.

दरअसल, ये कॉलर ट्यून सरकार के उस अभियान का हिस्सा था जिसे साइबर ठगों के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए चलाया जा रहा था. अब चुकि ये अभियान खत्म हो गया है तो इस वजह से सरकार ने इस कॉलर ट्यून को भी हटाने का फैसला किया है.

आपको बता दें कि इस कॉलर ट्यून को लेकर बीते कुछ समय से कई लोग सोशल मीडिया के माध्यम से इसकी शिकायत कर रहे थे. शिकायकर्ताओं का कहना था कि आपातकालीन स्थिति में किसी को कॉल लगाने के कर्म में इसके होने की वजह से ज्यादा समय लग जाता है. कई लोगों ने तो इस ट्यून को लेकर अमिताभ बच्चन को भी ट्रोल किया था. अपनी ट्रोलिंग के जवाब में अमिताभ बच्चन ने कहा था कि जो कहना है सरकार से कहो, हमें जो कहा सो हमने किया.

अयोध्या राम मंदिर में निकली पुजारियों की वैकेंसी, इस दिन से शुरू होगी पुजारियों आवेदन प्रक्रिया

अयोध्या राम मंदिर में निकली पुजारियों की वैकेंसी, इस दिन से शुरू होगी पुजारियों आवेदन प्रक्रिया

  भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर अयोध्या में तैयार हो चुका है और अब मंदिर को चलाने के लिए पुजारियों की जरूरत है। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने इस अवसर पर अर्चकों (पुजारियों) के लिए आवेदन मांगे हैं। इसके तहत, देशभर से इच्छुक उम्मीदवार इस ट्रेनिंग में भाग लेकर अयोध्या राम मंदिर में पुजारी बन सकते हैं।

एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया

आवेदन करने के लिए कुछ जरूरी शर्तें हैं:

  • आयु सीमा: उम्मीदवार की आयु 20 से 30 साल के बीच होनी चाहिए।
  • शिक्षा: पारंपरिक गुरुकुल शिक्षा सीखा हुआ होनी चाहिए।
  • लोकैलिटी: अयोध्या क्षेत्र के निवासियों को प्रेफरेंस दी जाएगी।
  • प्रारंभिक दीक्षा: आवेदकों को पहले 6 महीने की श्रीरामानंदी दीक्षा दी जाएगी।

    फैसिलिटीज

    • खाना और रहना: पुजारियों के रहने और खाने का पूरा खर्च ट्रस्ट उठाएगा।
    • छात्रवृत्ति: प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षुओं को 2000 रुपए की मासिक छात्रवृत्ति मिलेगी।
    • ट्रेनिंग: प्रशिक्षित आचार्य पुजारियों को ट्रेनिंग देंगे।
    • सर्टिफिकेट: ट्रेनिंग के बाद योग्य अर्चकों को सर्टिफिकेट भी दिया जाएगा।

      ट्रेनिंग और चयन प्रक्रिया

      • राम मंदिर के पुजारियों के लिए प्रशिक्षण के पहले चरण में 20 अर्चकों को 6 महीने तक रामानंदी दीक्षा के तहत प्रशिक्षण दिया गया था।
      • अब दूसरे चरण में और अर्चकों की जरूरत है।
      • इस प्रक्रिया के तहत, चयनित अर्चकों का चयन एक निर्धारित प्रक्रिया के बाद किया जाएगा।
      • जो अर्चक इस ट्रेनिंग में अच्छे प्रदर्शन करेंगे, उन्हें भविष्य में राम मंदिर में पुजारी के रूप में काम करने का अवसर मिलेगा।
      • आवेदन प्रक्रिया

        • राम मंदिर ट्रस्ट के मुताबिक, पुजारियों के ट्रेनिंग का दूसरा चरण शुरू किया जा रहा है।
        • इसके तहत, इच्छुक उम्मीदवार 26 जून से 30 जून तक ट्रस्ट की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
        • वेबसाइट का लिंक है: राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट
अंबानी और अडानी ने मिलकर परिवहन ईंधन बेचने के लिए हाथ मिलाया

अंबानी और अडानी ने मिलकर परिवहन ईंधन बेचने के लिए हाथ मिलाया

 मुंबई: अदानी टोटल गैस लिमिटेड और रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड की शाखा जियो-बीपी ने चुनिंदा आउटलेट्स पर ऑटो ईंधन बेचने के लिए साझेदारी की है, कंपनियों ने बुधवार को एक बयान में कहा। बयान में कहा गया है कि चुनिंदा एटीजीएल आउटलेट्स जियो-बीपी के पेट्रोल और डीजल बेचेंगे, और जियो-बीपी आउटलेट्स एटीजीएल की संपीड़ित प्राकृतिक गैस (सीएनजी) डिस्पेंसिंग इकाइयों को एकीकृत करेंगे। अदानी टोटल गैस के कार्यकारी निदेशक और सीईओ सुरेश पी. मंगलानी ने कहा, "यह साझेदारी हमें एक-दूसरे के बुनियादी ढांचे का लाभ उठाने में सक्षम बनाएगी, जिससे ग्राहक अनुभव और पेशकश में सुधार होगा।"

यह दूसरी बार है जब प्रतिद्वंद्वी अरबपतियों ने साझेदारी की है, इससे पहले रिलायंस ने मार्च 2024 में मध्य प्रदेश में अदानी पावर परियोजना में 26% हिस्सेदारी हासिल की थी। जियो-बीपी के चेयरमैन सार्थक बेहुरिया ने कहा, "हम अपने ग्राहकों को उच्च गुणवत्ता वाले ईंधन का बेहतर चयन प्रदान करने के साझा दृष्टिकोण से एकजुट हैं।"

यह दूसरी बार है जब प्रतिद्वंद्वी अरबपतियों ने साझेदारी की है, इससे पहले रिलायंस ने मार्च 2024 में मध्य प्रदेश में अदानी पावर परियोजना में 26% हिस्सेदारी हासिल की थी। जियो-बीपी के चेयरमैन सार्थक बेहुरिया ने कहा, "हम अपने ग्राहकों को उच्च गुणवत्ता वाले ईंधन का बेहतर चयन प्रदान करने के साझा दृष्टिकोण से एकजुट हैं।"

फिसडम में शोध प्रमुख नीरव करकेरा ने कहा, "आरआईएल और अडानी समूह के बीच सहयोग अत्यधिक तालमेलपूर्ण होने की उम्मीद है, जो उनकी संयुक्त भौतिक उपस्थिति के माध्यम से महत्वपूर्ण परिचालन लाभ प्रदान करेगा। पूरक उत्पाद प्रदान करके, साझेदारी का उद्देश्य अधिक व्यापक ग्राहक अनुभव प्रदान करना है। बड़े पैमाने पर सरकारी संस्थाओं के वर्चस्व वाले क्षेत्र में, यह गठबंधन दोनों समूहों को लाभप्रद स्थिति में रखता है।" इस समझौते में भागीदारों के मौजूदा और भविष्य के आउटलेट शामिल हैं। अडानी टोटल गैस के 650 सीएनजी ऑपरेटिंग स्टेशन हैं, और जियो-बीपी के 2,000 आउटलेट हैं।

करकेरा ने कहा, "ATGL को जियो-BP के व्यापक ईंधन स्टेशन नेटवर्क से लाभ मिलेगा, जबकि जियो-BP ATGL के बुनियादी ढांचे के माध्यम से लागत-कुशल तरीके से अपने पिनकोड-स्तर की पहुंच का विस्तार कर सकता है। साझेदारी दोनों कंपनियों के लिए लाभकारी होने की संभावना है, जिससे स्टेशन-स्तरीय लागत तालमेल के माध्यम से बेहतर मार्जिन प्रबंधन संभव होगा।"

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संदेश: ‘नशा मुक्त भारत’ के लिए सामूहिक प्रयासों की जरूरत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संदेश: ‘नशा मुक्त भारत’ के लिए सामूहिक प्रयासों की जरूरत

 नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 12 से 26 जून, 2025 तक आयोजित “नशा मुक्त भारत पखवाड़ा” को लेकर एक प्रेरणादायक संदेश जारी किया है। यह पखवाड़ा अंतरराष्ट्रीय ड्रग विरोधी दिवस (26 जून) के उपलक्ष्य में देशभर में मनाया जा रहा है।

 

प्रधानमंत्री ने अपने संदेश में नशीली दवाओं के उपयोग और अवैध तस्करी को समाज के लिए एक गंभीर चुनौती बताया है। उन्होंने कहा कि नशा न केवल व्यक्ति के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाता है, बल्कि परिवारिक संबंधों, सामाजिक संरचना और देश की उन्नति में भी बाधा उत्पन्न करता है

नरेंद्र मोदी ने कहा कि “नशा मुक्त भारत” के लिए जन-जागरूकता अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने युवाओं को शिक्षित करने, पुनर्वास और उपचार सेवाओं को सुलभ बनाने और समाज में सकारात्मक वातावरण तैयार करने पर बल दिया।

प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि देश और दुनिया में ड्रग्स के अवैध कारोबार को जड़ से खत्म करने के लिए सभी को मिलकर प्रयास करना होगा। उन्होंने नशे के खिलाफ अभियान को एक जन-आंदोलन बनाने का आह्वान किया और सभी संगठनों, संस्थानों व जागरूक नागरिकों से इसमें भागीदारी निभाने की अपील की।

प्रधानमंत्री ने अंत में “नशा मुक्त भारत” अभियान से जुड़े सभी कार्यकर्ताओं, संगठनों और नागरिकों को उनके प्रयासों के लिए शुभकामनाएं दीं।

 

Axiom-4 Mission लॉन्च; स्पेस स्टेशन के लिए रवाना हुआ Shubhanshu Shukla का स्पेसक्राफ्ट

Axiom-4 Mission लॉन्च; स्पेस स्टेशन के लिए रवाना हुआ Shubhanshu Shukla का स्पेसक्राफ्ट

 Axiom-4 Mission: भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला (Shubhanshu Shukla) समेत 4 अंतरिक्ष यात्रियों को इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन ले जाने वाला Axiom-4 Mission लोच कर दिया गया है। यह मिशन नासा के कैनेडी स्पेस सेंटर, फ्लोरिडा में कॉम्प्लेक्स 39A से लॉन्च किया गया है। मिशन के तहत 4 अंतरिक्ष यात्री इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन जाएंगे। इस मिशन में शुभांशु शुक्ला पायलट के रूप में काम करेंगे।

https://x.com/ANI/status/1937761685420540169
बात दें यह रॉकेट SpaceX के ड्रैगन अंतरिक्ष यान को लेकर उड़ान भरी है, जिसमें चार अंतरिक्ष यात्री सवार है। यह अंतरिक्ष यान गुरुवार, 26 जून को भारतीय समयानुसार शाम 4:30 बजे (सुबह 7:00 AM EDT) अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन से जुड़ जाएगा।

Axiom-4 Mission की खास बात यह है कि इसमें भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला शामिल हैं, जो मिशन के पायलट की भूमिका निभाएंगे। उनके साथ अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी NASA की अनुभवी अंतरिक्ष यात्री पेगी व्हिटसन, यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी (ESA) के पोलिश अंतरिक्ष यात्री स्लावोश उज्नांस्की-विस्नेव्स्की और हंगरी के तिबोर कपु भी इस मिशन का हिस्सा हैं।

 
PM Kisan Yojana : इसदिन जारी होगी पीएम किसान की 20वीं किस्त

PM Kisan Yojana : इसदिन जारी होगी पीएम किसान की 20वीं किस्त

 PM Kisan Yojana e-KYC: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत 20वीं किस्त के लाभार्थियों के लिए बड़ी काम की खबर है.पीएम किसान की20वीं किस्त (PM Kisan 20th Installment) को लेकर जरूरी अपडेट देने जा रहे हैं. करोड़ों किसानों को इस बार भी खाते में सीधे 2000 रुपये मिलने वाले हैं. लेकिन किसानों को 20वीं किस्त के लाभ से पहले ई केवाईसी करवाना जरूरी है. यहां हम आपकों बताएंगे की किसान घर बैठे कैसे ई-केवाईसी करवा सकते हैं.

PM Kisan Yojana योजना के जरिए किसानों के सालाना 6000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है. सरकार 2000 रुपयों की तीन किस्तों में यह राशि देती है. अब तक इस योजना के तहत सरका कुल 19 किस्तें जारी कर चुकी है. अब किसानों को 20वीं किस्त का इंतजार है.
 
लेकिन किसानों को 20वीं किस्त के लाभ से पहले ई केवाईसी करवाना जरूरी है. सरकार ने बहुत पहले ही सभी किसानों को इस बारे में गाइडलाइन जारी कर दी हैं. जिन किसानों की केवाईसी नहीं करवाई है. उनकी अगली किस्त अटक तक सकती है.
 
आप घर बैठे ही केवाईसी की प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं-
 

स्टेप 1 – सबसे पहले आपको PM-Kisan Yojana की ऑफिशियल वेबसाइट https://pmkisan.gov.in/ ओपन करनी है।

स्टेप 2 – वेबसाइट के होम पेज पर आपको Farmers Corner में क्लिक कर e-KYC ऑप्शन को सलेक्ट करना है।

स्टेप 3 – अब आपको अपना Aadhaar नंबर और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर एड करना है।

स्टेप 4 – इसके बाद आपके मोबाइल में OTP पासवर्ड आएगा। इसे डालते ही आपकी e-KYC प्रोसेस पूरा हो जाएगा।

पीएम किसान की20वीं किस्त कब आएगी ?

पीएम किसान योजना (PM Kisan Yojana 2025) की पिछली यानी 19वीं किस्त फरवरी 2025 में ट्रांसफर की गई थी. योजना के तहत हर चार महीने में एक किस्त आती है. ऐसे में अब 20वीं किस्त जून 2025 के तीसरे या चौथे हफ्ते में आ सकती है. हालांकि सरकार की ओर से अभी तक कोई ऑफिशियल तारीख नहीं आई है, लेकिन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है.

Indian Railway: 1 जुलाई से ट्रेन का सफर होगा महंगा, जानें AC और नॉन-एसी में कितना बढ़ा किराया

Indian Railway: 1 जुलाई से ट्रेन का सफर होगा महंगा, जानें AC और नॉन-एसी में कितना बढ़ा किराया

 भारतीय रेलवे ने यात्रियों को बड़ा झटका देते हुए 1 जुलाई 2025 से ट्रेन टिकटों के किराए में बढ़ोतरी का ऐलान किया है। रेलवे का कहना है कि बढ़ती मेंटेनेंस लागत और ऑपरेशनल खर्च को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।

किस श्रेणी में कितना बढ़ा किराया?

  • नॉन-एसी मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों में सफर करने पर प्रति किलोमीटर 1 पैसा ज्यादा देना होगा।
  • एसी क्लास (AC 2-टियर, AC 3-टियर) में यह बढ़ोतरी 2 पैसे प्रति किलोमीटर की गई है।
  • सामान्य द्वितीय श्रेणी के यात्रियों के लिए 500 किमी तक किराया यथावत रहेगा, लेकिन 500 किमी से अधिक पर आधा पैसा/किमी बढ़ाया गया है।

दैनिक यात्रियों को राहत

शहरों में सबअर्बन ट्रेनों और मासिक सीजन टिकट (MST) पर कोई बदलाव नहीं किया गया है, जिससे रोजाना यात्रा करने वालों को राहत मिली है।

तत्काल टिकट बुकिंग के नए नियम

  • 1 जुलाई से तत्काल टिकट बुकिंग के लिए आधार ऑथेंटिकेशन अनिवार्य किया गया है।
  • 15 जुलाई से टिकट बुकिंग के दौरान आधार से लिंक मोबाइल नंबर पर OTP भेजा जाएगा, जिसे वेरीफाई करना अनिवार्य होगा।
  • ये नियम ऑनलाइन, रेलवे काउंटर और एजेंट्स से टिकट बुकिंग पर लागू होंगे।

असर क्या होगा?

रेलवे का दावा है कि ये बदलाव पारदर्शिता बढ़ाने और दलालों पर लगाम कसने के लिए हैं। हालांकि, लंबी दूरी के यात्रियों पर इसका आर्थिक असर पड़ेगा और टिकट बुकिंग की प्रक्रिया पहले से अधिक जटिल हो सकती है।

 सीजफायर के बावजूद ईरान ने तीन बार दागी मिसाइल, इजरायल में 6 लोगों की मौत

सीजफायर के बावजूद ईरान ने तीन बार दागी मिसाइल, इजरायल में 6 लोगों की मौत

 Israel- Iran war: ईरान और इजरायल के बीच युद्ध का आज 12वां दिन है। इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान और इज़राइल के बीच “पूर्ण और समग्र” युद्ध विराम की घोषणा कर दी है लेकिन उनके इस ऐलान के कुछ घंटों बाद, ईरान ने इसे यह कहते हुए खारिज कर दिया कि किसी भी युद्ध विराम या सैन्य अभियानों की समाप्ति पर “कोई समझौता” नहीं हुआ है। हालांकि, ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा कि उन्हें इस युद्ध को जारी रखने में कोई दिलचस्पी नहीं है, बशर्ते कि इज़राइल अपना आक्रमण बंद कर दे।

सीजफायर घोषणा के बाद इजरायल पर ईरान के मिसाइल अटैक में 6 लोग मारे गए है, जिसमें तीन लोगों की पहचान की है। मृतकों में 40 साल की एक महिला और 40 और 20 साल के दो पुरुष शामिल हैं। वहीं आठ अन्य का वर्तमान में अस्पताल में इलाज चल रहा है।

दिल दहलाने वाला हादसा, बस की खिड़की से झांक रहा था बच्चा, सिर धड़ से हुआ अलग…

दिल दहलाने वाला हादसा, बस की खिड़की से झांक रहा था बच्चा, सिर धड़ से हुआ अलग…

 हाथरस। रविवार को उत्तरप्रदेश के हाथरस जिले के कैलोरा चौराहे के पास एक रूह कंपा देने वाला हादसा हुआ, जिसमें 11 साल के मासूम अली की दर्दनाक मौत हो गई। बारात में शामिल होने जा रही बस में सवार अली का सिर, खिड़की से बाहर झांकने के दौरान बगल से गुजर रही पिकअप गाड़ी की चपेट में आकर धड़ से अलग हो गया। इस भयावह मंजर ने हर देखने वाले की रूह कांप दी।

बता दें कि घटना थाना हाथरस जंक्शन क्षेत्र की है। मकसूद नगर से अपने चचेरे भाई की शादी में शामिल होने के लिए परिवार के साथ आया अली, सिकंदराराऊ के मेवली गांव जा रही बारात की बस में विंडो सीट पर बैठा था। सुबह करीब 10 बजे, बस राष्ट्रीय राजमार्ग पर थी, तभी अली ने उत्साह में अपना सिर खिड़की से बाहर निकाला। उसी दौरान तेज रफ्तार टाटा मैजिक पिकअप ने उसे टक्कर मार दी। हादसा इतना भयानक था कि अली का सिर कटकर सड़क पर लुढ़क गया, जबकि उसका धड़ बस की सीट पर ही रह गया।

हादसे के बाद बस में सवार यात्रियों में हड़कंप मच गया। जोरदार आवाज सुनकर ड्राइवर ने बस रोकी और नीचे उतरकर देखा तो अली का कटा हुआ सिर सड़क पर पड़ा था। खून से सनी सीट पर पड़ा धड़ देखकर परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर मौजूद शहाबुद्दीन ने बताया, अली खिड़की के पास बैठा था। अचानक एक तेज आवाज आई। देखा तो उसका सिर गायब था और सीट खून से लथपथ थी।

नीचे सिर सड़क पर पड़ा था। सूचना मिलते ही हाथरस जंक्शन थाना पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। पुलिस ने पिकअप गाड़ी को जब्त कर चालक से पूछताछ शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे का कारण माना जा रहा है।

Raksha Bandhan 2025 : कब है रक्षाबंधन, जानें राखी बांधने का मुहूर्त

Raksha Bandhan 2025 : कब है रक्षाबंधन, जानें राखी बांधने का मुहूर्त

 Raksha Bandhan 2025 : रक्षाबंधन, भाई-बहन के प्यार का प्रतीक है.  इस दिन, बहनें अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधती हैं, जो सुरक्षा और स्नेह का प्रतीक है. भाई अपनी बहनों को उपहार देते हैं और उनकी रक्षा करने का वचन देते हैं. यह त्योहार भाई-बहन के बीच के बंधन को मजबूत करता है और उनके प्यार को दर्शाता है.

इस साल 2025 में कब है रक्षाबंधन?

पंचांग के मुताबित रक्षाबंधन का त्योहार हर साल सावन पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है. वहीं अंग्रेजी कैलेंडर के मुताबिक यह पर्व अगस्त महीने में पड़ता है.

रक्षाबंधन 2025 कब है (Raksha Bandhan 2025 Date)
  • रक्षाबंधन की तिथि: शनिवार, 9 अगस्त 2025
  • सावन पूर्णिमा आरंभ: शुक्रवार, 8 अगस्त दोपहर 12 बजकर 12 बजे से
  • सावन पूर्णिमा तिथि समाप्त: शनिवार, 9 अगस्त दोपहर 01 बजकर 24 मिनट

9 अगस्त को उदयातिथि पर पूर्णिमा रहेगी. इसलिए इसी दिन रक्षाबंधन का पर्व मनाया जाएगा और साथ ही पूर्णिमा से जुड़े स्नान-दान और व्रत-पूजन भी किए जाएंगे.

रक्षाबंधन 2025 राखी बांधने का शुभ समय

शनिवार, 9 अगस्त को सुबह 05:39 मिनट से दोपहर 01:34 तक राखी बांध सकते हैं. इस समय सबसे अच्छा समय रहेगी. 01:34 के बाद पूर्णिमा तिथि समाप्त हो जाएगी और भाद्रपद की शुरुआत हो जाती है. इसलिए इस समय तक राखी बांध लें.

रक्षाबंधन पर भद्रा का समय

भद्राकाल के समय कोई भी शुभ काम नहीं करना चाहिए. मान्यता है कि भद्रा के समय भाई को अपनी बहन से राखी भी नहीं बंधवानी चाहिए, क्योंकि इसे बहुत ही अशुभ समय माना जाता है.

बता दें कि सावन पूर्णिमा पर भद्रा का आरंभ 8 अगस्त दोपहर 02:12 से होगा जोकि 9 अगस्त तड़के 01:52 पर समाप्त हो जाएगा. ऐसे में इस साल रक्षाबंधन पर भद्रा का साया नहीं रहेगा और आप सुबह से लेकर दोपहर 01:34 तक भाई की कलाई पर राखी बांध सकती हैं.

प्रधानमंत्री मोदी का आज बिहार, ओडिशा और आंध्र प्रदेश दौरा, कई बड़ी परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन

प्रधानमंत्री मोदी का आज बिहार, ओडिशा और आंध्र प्रदेश दौरा, कई बड़ी परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन

 नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 20 और 21 जून को बिहार, ओडिशा और आंध्र प्रदेश के दौरे पर रहेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) से मिली जानकारी के मुताबिक इस दौरान पीएम मोदी कई अहम विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।

बिहार के सीवान में कार्यक्रम

प्रधानमंत्री मोदी सीवान में जल, रेल और बिजली क्षेत्र से जुड़ी कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। साथ ही, मरहोरा संयंत्र में निर्मित आधुनिक लोकोमोटिव को गिनी गणराज्य निर्यात के लिए हरी झंडी भी दिखाएंगे।

ओडिशा में भव्य आयोजन

ओडिशा सरकार के एक साल पूरे होने के उपलक्ष्य में भुवनेश्वर में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह की भी प्रधानमंत्री अध्यक्षता करेंगे। इसके अलावा 18,600 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली बड़ी विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी किया जाएगा।

आंध्र प्रदेश में योग दिवस का नेतृत्व

प्रधानमंत्री मोदी 21 जून को विशाखापत्तनम में 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोह का नेतृत्व भी करेंगे। इस मौके पर देश-विदेश से बड़ी संख्या में योग साधक और गणमान्य लोग शामिल होंगे।

पीएमओ का बयान

प्रधानमंत्री कार्यालय ने कहा है कि इस दौरे का उद्देश्य देश में आधारभूत संरचना, ऊर्जा, परिवहन और सामाजिक विकास के क्षेत्रों में चल रही योजनाओं को नई रफ्तार देना है।

 
बड़ा प्रशासनिक फेरबदल : 33 IAS अधिकारियों का तबादला,देखिए नई जिम्मेदारियों की पूरी लिस्ट...!!!

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल : 33 IAS अधिकारियों का तबादला,देखिए नई जिम्मेदारियों की पूरी लिस्ट...!!!

 उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल — एक साथ 33 IAS अधिकारियों का तबादला, देखिए पूरी लिस्ट

उत्तराखंड | शासन ने मंगलवार देर रात प्रशासनिक स्तर पर बड़ा बदलाव किया है। कार्मिक एवं सतर्कता अनुभाग-01 द्वारा जारी आदेश के अनुसार राज्य सरकार ने एक साथ 33 IAS अधिकारियों के तबादले किए हैं। इस आदेश में कई महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी बदली गई है, वहीं कुछ जिलों के कलेक्टर भी बदले गए हैं।

मुख्य सचिव की निगरानी में जारी इस लिस्ट में किन अधिकारियों को कौन सी नई जिम्मेदारी मिली, जानिए पूरी डिटेल:

मुख्य तबादले — हाइलाइट्स

 अनूप बंदनाल (IAS-1992) — अब मुख्य सचिव, उत्तराखंड शासन के साथ जलागम, आयुष एवं खाद्य विभाग का जिम्मा संभालेंगे।

 सौजन्य कंडवाल (IAS-2003) — सचिव पर्यटन पद से हटाकर धर्मस्व, नागरिक उड्डयन, ग्रामीण विकास सचिव बनाए गए।

 विनीत कुमार पुस्पोत्तम (IAS-2004) — मुख्य निगरानी अधिकारी पशुपालन व मत्स्य विभाग बने।

 डॉ. पंकज कुमार पाण्डेय (IAS-2005) — अब लोक निर्माण विभाग व टूरिज्म बोर्ड के अध्यक्ष।

 कंचन यादव (IAS-2006) — सचिव पद से हटाकर आयुष-खाद्य विभाग में।

 अन्य जिलाधिकारियों में भी बदलाव —

नवनीत पाण्डे (IAS-2015) : चंपावत जिलाधिकारी

सौम्या गौरवार (IAS-2016) : रुद्रप्रयाग जिलाधिकारी

महेश चन्द्र बिष्ट (IAS-2016) : उत्तरकाशी जिलाधिकारी

पूरी तबादला लिस्ट

 

 

 

अब हर ATM से मिलेंगे ₹100 और ₹200 के नोट! RBI ने जारी किया नया आदेश

अब हर ATM से मिलेंगे ₹100 और ₹200 के नोट! RBI ने जारी किया नया आदेश

ATM यूजर्स के लिए खुशखबरी, अब ₹2000 के नोट नहीं, छोटे नोटों की सप्लाई बढ़ेगी

इंडिया । RBI: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने देशभर के बैंकों को निर्देशित किया है कि अब ATM में 100 और 200 रुपये के नोटों की अधिकतम उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। लगातार सामने आ रही शिकायतों के बाद यह बड़ा फैसला लिया गया है। कई जगहों पर ₹500 और ₹2000 के नोट ही निकल रहे थे, जिससे लोगों को खासा दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था।

RBI का उद्देश्य है कि छोटे नोटों की सुचारू आपूर्ति हो, जिससे ट्रांजैक्शन में आसानी रहे और आम लोगों को खुले पैसों के लिए परेशान न होना पड़े। इसके तहत बैंकों को कहा गया है कि हर ATM में ₹100 और ₹200 के नोट पर्याप्त मात्रा में लोड किए जाएं।

अब 1 जुलाई से दिखेगा असर

1 जुलाई 2025 से देशभर के सभी बैंकों को यह गाइडलाइन फॉलो करनी होगी। अगर किसी एटीएम में केवल बड़े नोट उपलब्ध पाए गए, तो उस बैंक पर कार्रवाई भी की जा सकती है।

किराया, बाजार और लोकल शॉपिंग में मिलेगी राहत

अक्सर किराया देने, लोकल खरीदारी करने या छोटे खर्चों के लिए ₹100 और ₹200 के नोट की जरूरत होती है। अब लोगों को खुले के लिए भटकना नहीं पड़ेगा।

 नोटबंदी के बाद पहली बार इतनी सख्त व्यवस्था

नोटबंदी के बाद से कैश ट्रांजैक्शन को लेकर RBI लगातार मॉनिटरिंग कर रहा है। इस बार छोटे नोटों की सुनिश्चित उपलब्धता के लिए यह बड़ा कदम उठाया गया है।

PM Modi ने कनाडा के पीएम को G7 शिखर सम्मेलन में भेंट किया पीतल का बोधि वृक्ष

PM Modi ने कनाडा के पीएम को G7 शिखर सम्मेलन में भेंट किया पीतल का बोधि वृक्ष

 PM Modi : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने G7 शिखर सम्मेलन के अवसर पर कनाडा की यात्रा के दौरान कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी को एक विशेष भेंट दी। मोदी ने उन्हें बिहार की मूर्तिकला परंपरा का सुंदर उदाहरण पीतल का बोधि वृक्ष भेंट स्वरूप दिया।

यह पीतल का बोधि वृक्ष न सिर्फ कला का उत्कृष्ट नमूना है, बल्कि यह बौद्ध धर्म में ज्ञान, शांति और आध्यात्मिक जागृति का भी प्रतीक माना जाता है। यह वही पवित्र वृक्ष है, जिसके नीचे महात्मा बुद्ध को बोधगया में ज्ञान की प्राप्ति हुई थी।

इस उपहार की खासियत यह है कि इसे स्थानीय कारीगरों द्वारा हाथ से पीतल पर उकेरा गया है, जिसमें विस्तृत पत्तियाँ और शाखाएँ कारीगरों की बारीकी, मेहनत और भारतीय हस्तकला की गरिमा को दर्शाती हैं। इसकी चमकदार फिनिश और मजबूत डिजाइन इसे ध्यान, अध्ययन या शांति के किसी भी कोने के लिए आदर्श बनाती है।प्रधानमंत्री मोदी की यह भेंट भारतीय परंपरा, शांति और का प्रतीक है।

 
शिव कथा वाचक प्रदीप मिश्रा की मुश्किलें बढ़ीं, चित्रगुप्त पर टिप्पणी के विरोध में प्रदर्शन तेज!

शिव कथा वाचक प्रदीप मिश्रा की मुश्किलें बढ़ीं, चित्रगुप्त पर टिप्पणी के विरोध में प्रदर्शन तेज!

  मथुरा।  प्रसिद्ध शिवकथा वाचक प्रदीप मिश्रा एक बार फिर विवादों के घेरे में आ गए हैं। इस बार मामला महाराष्ट्र के वीण में कथा के दौरान भगवान चित्रगुप्त को लेकर की गई कथित अमर्यादित टिप्पणी का है। मिश्रा ने कथा के मंच से चित्रगुप्त भगवान को ‘मुच्छड़’ कह दिया, जिससे सनातन समाज आक्रोशित है।

इस घटनाक्रम के विरोध में बुधवार को स्वामी सच्चिदानंद अपने समर्थकों के साथ मथुरा एसएसपी कार्यालय पहुंचे। उन्होंने मिश्रा के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। इसके बाद समर्थकों ने जमकर नारेबाज़ी करते हुए प्रदीप मिश्रा के पोस्टर फाड़कर आग के हवाले कर दिए।

क्या बोले स्वामी सच्चिदानंद

मीडिया से बातचीत में स्वामी ने कहा —

“प्रदीप मिश्रा ने हमारे आराध्य भगवान चित्रगुप्त का अपमान किया है। इस बयान से समस्त कायस्थ समाज की भावनाओं को ठेस पहुंची है। हम चाहते हैं कि इनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई हो।”

पुलिस ने क्या कहा?

मथुरा पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए ज्ञापन के आधार पर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले से जुड़े साक्ष्य एकत्र किए जा रहे हैं, और उचित कार्रवाई की जाएगी।

सोशल मीडिया पर तगड़ा बवाल

यह मामला सोशल मीडिया पर भी तगड़ी चर्चा में है। ट्विटर से लेकर फेसबुक तक #PradeepMishraMaafiMaango ट्रेंड कर रहा है। सनातन धर्म के समर्थक मिश्रा से माफी मांगने और कथा कार्यक्रम पर रोक लगाने की मांग कर रहे हैं।

Baba Venga: दुनियाभर में दिखी कयामत वाली मछली, क्या सच होने वाली है बाबा वेंगा की भविष्यवाणी

Baba Venga: दुनियाभर में दिखी कयामत वाली मछली, क्या सच होने वाली है बाबा वेंगा की भविष्यवाणी

  नई दिल्ली। भूकंप और सुनामी जैसे भीषण प्राकृतिक आपदाओं का पूर्व संकेतक मानी जाने वाली रहस्यमयी मछली ‘डूम्सडे फिश’ यानी ओअरफिश ने एक बार फिर दुनिया को चिंता में डाल दिया है।

बीते कुछ हफ्तों में न्यूजीलैंड, भारत और ऑस्ट्रेलिया समेत कई देशों में इस रहस्यमयी मछली के लगातार दिखने की खबरों ने न सिर्फ वैज्ञानिकों बल्कि आम जनता को भी चौंका दिया है। असल में ओअरफिश समुद्र की गहराइयों में रहती हैं उनका इस तरह से निकलकर सतह पर चौंकाने वाला है।

जापानी लोककथाओं में इस मछली को भूकंप और सुनामी जैसे भीषण प्राकृतिक आपदाओं का पूर्व संकेतक माना जाता रहा है। अब जब ये मछली एक के बाद एक अलग-अलग जगहों पर दिखाई दे रही है, तो इसकी ‘डरावनी भविष्यवाणी’ को लेकर दुनिया भर में बेचैनी बढ़ रही है।

दुनिया में इसे बाबा वेंगा की भविष्यवाणी से जोड़कर देखा जो रहा है जिसमें किसी ‘मेगा डिजास्टर’ की चेतावनी दी गई है। इस भविष्यवाणी और समुद्री जीव की रहस्यमयी गतिविधियों का मेल लोगों में और डर का माहौल बना रहा है।

न्यूजीलैंड में दो दिनों के अंतराल में दो ओअरफिश

सबसे पहले जून 2025 की शुरुआत में न्यूजीलैंड के डुनेडिन और क्राइस्टचर्च के पास ओअरफिश देखी गई। खास बात यह थी कि क्राइस्टचर्च के पास जो मछली मिली, उसका सिर गायब था, जिससे लोगों में रहस्य और डर और बढ़ गया। न्यूजीलैंड जैसे भूकंप-प्रवण देश में इन मछलियों की मौजूदगी ने वैज्ञानिकों की चिंता बढ़ा दी है।

 ऑस्ट्रेलिया के तस्मानिया में भी मिली ओअरफिश

न्यूजीलैंड के बाद ऑस्ट्रेलिया के तस्मानिया में भी यह गहरे समुद्र की मछली नजर आई। तट पर रहने वाली सिबिल रॉबर्टसन नाम की महिला को यह विचित्र जीव मिला और उसने इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कर दीं। देखते ही देखते यह पोस्ट वायरल हो गई और यूजर्स ने इसे संभावित भूगर्भीय हलचलों से जोड़ना शुरू कर दिया।

तमिलनाडु के तट पर पकड़ी गई 30 फीट लंबी मछली

भारत में भी इस रहस्यमयी जीव की मौजूदगी ने लोगों को चौंका दिया। इस महीने की शुरुआत में तमिलनाडु के तट पर मछुआरों के जाल में एक 30 फीट लंबी ओअरफिश फंसी, जिसे देखकर गांव वाले हैरान रह गए। यह मछली सामान्यत: समुद्र की सतह से 200 से 1,000 मीटर गहराई में पाई जाती है, इसलिए इसका सतह पर आना असामान्य और अशुभ संकेत माना गया।

अमेरिका में दिखी ओअरफिश के दो दिन बाद आया भूकंप

पिछले साल अगस्त 2024 में अमेरिका के सैन डिएगो में भी एक 12 फीट लंबी ओअरफिश दिखाई दी थी। इसके दो दिन बाद लॉस एंजेलिस में 4.4 तीव्रता का भूकंप आया, जिससे इस मछली और भूकंप के बीच संभावित संबंध को लेकर अटकलें और तेज हो गईं।

 
 Toll Tax: देश से खत्म होगा टोल टैक्स? गडकरी जल्द करने वाले हैं बड़ा एलान

Toll Tax: देश से खत्म होगा टोल टैक्स? गडकरी जल्द करने वाले हैं बड़ा एलान

 ‘अब मुझे टोल मंत्री मत कहिए’ — गडकरी ने किया बड़ा ऐलान, तीन दिन में टोल सिस्टम पर बड़ा अपडेट

नई दिल्ली। देशभर के वाहन चालकों के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि आगामी तीन दिन के भीतर टोल टैक्स सिस्टम को लेकर बड़ा फैसला लिया जाएगा।

नितिन गडकरी ने मजाकिया अंदाज़ में कहा —

‘लोग मुझे टोल मंत्री कहते हैं… लेकिन अब यह नाम मुझे पसंद नहीं। मैं खुद इस सिस्टम से परेशान हूं और इसे जल्द खत्म या बदलने वाला हूं।’

गडकरी ने कहा कि देश में टोल टैक्स की जगह अब एडवांस टेक्नोलॉजी लाई जा रही है। जिसमें सैटेलाइट बेस्ड ट्रैकिंग सिस्टम या नेशनल हाइवे पर डिजिटल पेमेंट सिस्टम को अपनाने की तैयारी है।

गडकरी का कहना है कि

‘देशभर में नई नीति पर काम चल रहा है, जिसके बाद टोल प्लाजा पर गाड़ियों की लंबी कतारें नहीं लगेंगी। सिस्टम ऑटोमैटिक होगा और यात्रा दूरी के आधार पर ही पैसे कटेंगे।

अगर सब कुछ योजना के मुताबिक रहा तो देशभर में टोल टैक्स कलेक्शन का तरीका अगले कुछ महीनों में पूरी तरह बदल जाएगा।

इस बार डिजिटल होगी जनगणना, पूछे जाएंगे ये 6 नए सवाल, जानिए

इस बार डिजिटल होगी जनगणना, पूछे जाएंगे ये 6 नए सवाल, जानिए

 Janganana 2027: भारत में होने वाली अगली जनगणना 2027 के लिए तैयारियां चल रही हैं। देश में जनगणना 2027 में होगी और 2 चरणों में कराई जाएगी। आगामी जनगणना में 6 नए सवाल शामिल किए गए हैं जो इंटरनेट, स्मार्टफोन, पानी, गैस, वाहन और अनाज के इस्तेमाल पर केंद्रित हैं। इनमें घर में इंटरनेट कनेक्शन है या नहीं, स्मार्टफोन की उपलब्धता, पीने के पानी का स्रोत, गैस कनेक्शन का प्रकार, वाहनों की उपलब्धता और घर में इस्तेमाल होने वाले अनाज का प्रकार शामिल है।

6 नए सवाल जो इस बार पूछे जाएंगे

  1. घर में इंटरनेट कनेक्शन है या नहीं?
    डिजिटल कनेक्टिविटी का आकलन करने के लिए।

  2. मोबाइल/स्मार्टफोन की उपलब्धता — कितने और किसके नाम पर?
    स्मार्टफोन की पहुँच, शिक्षा, डिजिटल सेवाओं के उपयोग को समझने के लिए।

  3. पीने के पानी का स्रोत क्या है?
    यह स्वास्थ्य और स्वच्छता के मापदंडों में मदद करेगा।

  4. गैस कनेक्शन का प्रकार (LPG, PNG, लकड़ी, गोबर)?
    स्वच्छ ऊर्जा और उज्ज्वला योजनाओं की सफलता मापने हेतु।

  5. कौन-कौन सी गाड़ियाँ घर में हैं?
    जैसे साइकिल, स्कूटर, मोटरसाइकिल, कार — परिवहन की सुविधा और आर्थिक स्थिति जानने के लिए।

  6. मुख्य रूप से कौन सा अनाज उपयोग होता है?
    गेहूं, बाजरा, मक्का, ज्वार आदि — खाद्य सुरक्षा और पोषण नीति के लिए।

और ये भी जानिए:

  • यह भारत की पहली पूरी तरह डिजिटल जनगणना होगी — मोबाइल ऐप और GPS‑सक्षम उपकरणों से संचालित

  • जातिगत (caste‑based) डेटा भी पहली बार स्वतंत्रता के बाद (1931 के बाद से) शामिल किया जा रहा है — यानी OBC समेत पूरी जाति श्रेणी का रिकॉर्ड

क्यों जरूरी हैं ये सवाल?

ये सभी सवाल सरकार को निम्नलिखित में मदद करेंगे:

  • डिजिटल इंडिया, उज्ज्वला, जल जीवन, परिवहन, और पोषण योजनाओं की प्रगति का सही आंकलन।

  • शहरी–ग्रामीण डिजिटल विभाजन और आर्थिक विविधता को समझना।

  • साफ‑सुथरे ईंधन व वाहन धारण की स्थिति और पोषण संबंधी खाद्य आदतों की जानकारी।

  • जातिगत डेटा नीतियों में समावेशन, आरक्षण, योजनाओं की प्रभावशीलता और नीति निर्धारण में मार्गदर्शन करेगा।