BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
आम जनता  के रसोई का बजट टमाटरो के दामो ने बिगाड़े....

आम जनता के रसोई का बजट टमाटरो के दामो ने बिगाड़े....

देश में आम जनता की रसोई टमाटरो के बढते दामो ने बिगाड कर रख दी है। इस वक्त देश में टमाटर के दाम 100 रुपए के पार हो चुका हैं। देश में सबसे महंगा टमाटर अण्डमान व निकोबार की राजधानी पोर्ट ब्लेयर में बिक रहा हैं। यहां टमाटर 113 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया है। देश की राजधानी दिल्ली में भी 65 से 90 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया है। इस समय अन्य सब्जियों के भाव सामान्य हैं लेकिन टमाटर ने रसोई का बजट बिगाड़ दिया है।


टमाटर की खेती करने वाले किसान सोनू यादव बताते हैं कि इस सीजन में टमाटर का भाव प्रति किलो 20 से 30 रुपए रहता है। लेकिन इस समय टमाटर की ज्यादातर सप्लाई दक्षिण राज्यों से हो रही है। इन राज्यों में बारिश के कारण फसल को काफी नुकसान हुआ है इस कारण टमाटर के भाव कई गुना बढ़ गए हैं। वहीं शादियों का सीजन शुरू होने से टमाटर की मांग बढ़ी है। कोरोना की तीसरी लहर की आशंका से भी टमाटर की खेती कम हुई।

 

थोक सब्जी कारोबारियों का कहना है कि नई फसल के लिए लोगों को जनवरी-फरवरी तक इंतजार करना पड़ेगा, क्योंकि नई फसल 15 अक्टूबर के आस-पास लगाई गई है, जिसे तैयार होने में कम से कम 3 महीने का समय लगेगा। शादियों के सीजन के साथ होटल, रेस्टोरेंट के खुलने के बाद मांग बढ़ती जा रही है।


चीन के बाद भारत सबसे बड़ा टमाटर उत्पादक देश
नेशनल हॉर्टिकल्चरल रिसर्च एंड डेवलपमेंट फाउंडेशन के अनुसार, चीन के बाद दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा टमाटर उत्पादक देश भारत, 7.89 लाख हेक्टेयर क्षेत्र से लगभग 25.05 टन प्रति हेक्टेयर की औसत उपज के साथ करीब  

कक्षा 9 वीं के छात्र ने कथित रूप से फांसी लगाकर की आत्महत्या, जानिये क्या है पूरी घटना

कक्षा 9 वीं के छात्र ने कथित रूप से फांसी लगाकर की आत्महत्या, जानिये क्या है पूरी घटना

बैतूल (मप्र) : घटना मध्य प्रदेश के बैतूल जिले के एक गांव से है जहाँ एक छात्र ने अपनी स्कूल बस छूटने से व्यथित कक्षा 9वीं के छात्र ने कथित रूप से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने यह जानकारी दी।
यह घटना बैतूल जिला मुख्यालय से करीब 40 किलोमीटर दूर पुलिस चौकी घोड़ाडोंगरी के समीपस्थ ग्राम आमडोह में सोमवार को घटी।


घोड़ाडोंगरी पुलिस चौकी प्रभारी रवि शाक्य ने मंगलवार को बताया, ‘‘14 साल का राहुल सरदार कक्षा 9वीं का छात्र था। सोमवार को वह स्कूल जाने के लिए घर से निकलकर सड़क पर पहुंचा, लेकिन उसकी बस छूट गई। वह रोते हुए घर आया और उसने घर के पीछे आम के पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।’’


उन्होंने कहा कि राहुल के चाचा कनिक सरदार के अनुसार राहुल रोजाना स्कूल जाता था, वह कभी स्कूल में अनुपस्थित नहीं रहता था। बस छूटने के कारण स्कूल न जा पाने से वह बहुत दुखी था और इसी कारण उसने आम के पेड़ पर फांसी लगा ली।
कनिक सरदार ने कहा, ‘‘राहुल पढ़ाई में इतना होशियार था कि उसे हर विषय में पूरे अंक मिलते थे। पढ़ाई के प्रति उसकी लगन अत्यधिक थी। वह प्रतिदिन स्कूल जाता था लेकिन सोमवार को स्कूल बस छूट जाने के कारण वह अवसाद में आ गया और उसने घर के पीछे आम के पेड़ पर फांसी का फंदा बनाया और उस पर झूल गया जिससे उसकी मौत हो गई।’’
 

टिकैत ने कहा ये भारत है, उत्तर कोरिया नहीं कि साहब ने एकतरफा निर्णय सुना दिया, जारी रहेगा आन्दोलन

टिकैत ने कहा ये भारत है, उत्तर कोरिया नहीं कि साहब ने एकतरफा निर्णय सुना दिया, जारी रहेगा आन्दोलन

लखनऊ । संयुक्त किसान मोर्चा की महापंचायत में राकेश टिकैत ने कहा कि यह उत्तर कोरिया नहीं है कि साहब ने एकतरफा निर्णय सुना दिया। न लागू करने से पहले बात की और न वापस लेने से पहले किसानों से मशविरा किया। भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। यहां एकतरफा बात नहीं चलेगी। बिना किसानों से बातचीत के काम नहीं चलेगा। लखनऊ के इको गार्डन में सोमवार को संयुक्त किसान मोर्चा की महापंचायत में भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत ने एलान किया कि अभी आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि संग्राम विश्राम की घोषणा भारत सरकार ने की है किसानों ने नहीं। मसले अभी बहुत हैं जिनका हल निकलने के बाद ही आंदोलन समाप्त होगा।
भाकियू प्रवक्ता टिकैत ने कहा कि जिस समय नरेंद्र मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री थे तब उन्होंने एक रिपोर्ट भारत सरकार को भेजी थी जिसमें एमएसपी पर गारंटी कानून बनाने की सिफारिश की थी। आखिर अब उसे क्यों लागू नहीं किया जा रहा। उन्होंने कहा कि स्पष्ट जवाब देना होगा। घुमा-फिरा कर काम नहीं चलेगा। सरकार को अपनी बात समझाने में किसानों को एक साल का समय लगा। मसला एक नहीं है, कई हैं। सीड बिल, एमएसपी गारंटी, दूध पॉलिसी, बिजली बिल जैसे तमाम मुद्दे हैं जिन पर किसानों का संघर्ष अभी चलेगा।
उन्होंने कहा कि जो 17 कानून संसद में लाए जा रहे हैं उन्हें भी मंजूर नहीं होने दिया जाएगा, देश भर में उनका विरोध होगा। जब तक बातचीत के जरिए बैठकर सरकार हर मसले पर बात नहीं करेगी तब तक किसान वापस अपने घरों को नहीं जाएंगे।
उन्होंने केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा पर भी निशाना साधा और कहा कि वह एक चीनी मिल का लखीमपुर खीरी में उद्घाटन करने जा रहे हैं। यदि टेनी ने चीनी मिल का उद्घाटन किया तो किसान सारा गन्ना वहां के डीएम के घर पर डालकर आएंगे। उन्होंने अपनी मांगे दोहराई कि जब तक किसानों पर दर्ज मुकदमे वापस नहीं होते एमएसपी पर गारंटी कानून नहीं बनता, फसलों का उचित दाम नहीं मिलता ऐसे तमाम मुद्दों पर बात नहीं होती तब तक कोई समझौता नहीं होगा। कहा कि गन्ने का रेट घोषित करने में यूपी सरकार थर्ड नंबर पर आई। ऊपर से अभी तक किसानों को बकाया नहीं दिया गया है। उनके बकाया का भुगतान तत्काल किया जाए।
राकेश टिकैत ने कहा कि लखनऊ में एयरपोर्ट के लिए 11 सौ एकड़ जमीन का अधिग्रहण तो किया गया लेकिन किसानों को उसके बदले एक फूटी कौड़ी नहीं दी गई । कह दिया गया कि सन 1942 में जमीन का अधिग्रहण कर लिया गया था, यह मजाक है। उन्होंने कहा कि इसका हिसाब होगा और इस बार बरसात के बाद लखनऊ एयरपोर्ट की जमीन पर किसान बुवाई करेंगे। इन पीड़ित किसानों का संघर्ष अवश्य होगा। किसानों से आह्वान किया गया कि 26 नवंबर को गाजीपुर बॉर्डर पहुंचें। ट्रैक्टर संसद की ओर रवाना होंगे। साथ ही 29 तारीख से प्रतिदिन 1000 लोग 60 ट्रैक्टर लेकर उधर निकलेंगे। उन्होंने कहा कि 29 से 3 तारीख तक संसद में कानून वापस लेकर बरगलाने की कोशिश की जाएगी कि अब उनकी मांगे पूरी हो गईं, लेकिन इस बहकावे में नहीं आना है क्योंकि आगे की जंग अभी जारी रहेगी।
भाजपा-ओवैसी पर कसा तंज
राकेश टिकैत ने कहा कि ओवैसी और भाजपा का रिश्ता चाचा-भतीजे जैसा है। ओवैसी को सीएए और एनआरसी कानून रद्द करने के लिए टीवी पर बात नहीं करनी चाहिए बल्कि भाजपा से सीधे बात करनी चाहिए। टिकैत ने यह बयान ओवैसी के सीएए-एनआरसी कानून रद्द करने की मांग को लेकर दिया है।
 

ऑनलाइन क्लास के दौरान टीचर ने 12वीं की छात्रा से करने के लिए कहा ये काम, हुई  गिरफ्तार

ऑनलाइन क्लास के दौरान टीचर ने 12वीं की छात्रा से करने के लिए कहा ये काम, हुई गिरफ्तार

तमिलनाडु के इरोड जिले में एक निजी स्कूल के एक शिक्षक को स्थानीय पुलिस द्वारा POCSO (यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण) अधिनियम, 2012 के तहत गिरफ्तार किया गया। इसके एक दिन बाद छात्रों और अभिभावकों ने सोमवार को प्रिंसिपल को गिरफ्तार करने की मांग करते हुए विरोध प्रदर्शन किया।
एक निजी स्कूल की 12वीं कक्षा की छात्रा की शिकायत के आधार पर पुलिस ने स्कूल के एक जीव विज्ञान शिक्षक को गिरफ्तार किया। उसने कथित तौर पर ऑनलाइन कक्षा के दौरान छात्रों का यौन शोषण किया। जब वे कक्षाओं में वापस आने लगे तो उन्हें परेशान किया। रिपोर्ट्स में कहा गया है कि उसने तीन छात्रों को छूकर, उन्हें गलत तरीके से बोलकर और ऑनलाइन कक्षाओं के दौरान उन्हें डांस करने के लिए मजबूर कर उनका यौन उत्पीड़न किया।
49 वर्षीय आरोपी इरोड के चीनापुरम के एक निजी स्कूल में पढ़ाता है। जिला बाल संरक्षण इकाई की शिकायत के आधार पर, पुलिस कर्मियों ने शिक्षक को पोक्सो अधिनियम की धारा 9 (एफ) (एल) के साथ पठित 10 और 11 (1) के साथ पठित 12 के तहत गिरफ्तार किया है।
सोमवार को छात्र अपने स्कूल के पास एक सड़क पर धरने पर बैठ गए, जबकि परिवार पुलिस अधिकारियों से बात करते नजर आए। करूर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ए कनकेश्वरी ने कहा, 'उन्होंने और गिरफ्तारी की मांग की है लेकिन हमने अभी आरोपी को गिरफ्तार किया है और पूछताछ के लिए उसे हिरासत में भेज दिया है। पूछताछ के दौरान अधिक जानकारी सामने आएगी।”
नवंबर में तमिलनाडु में यह तीसरा ऐसा मामला है। करूर जिले के एक निजी स्कूल की कक्षा 12 की एक छात्रा ने 19 नवंबर को एक हस्तलिखित नोट को छोड़ कर आत्महत्या कर ली, जिसमें कहा गया था कि वह यौन उत्पीड़न के कारण अपना जीवन समाप्त कर रही है। 17 साल की लड़की ने अपने घर के अंदर फांसी लगा ली थी। उसने किसी अपराधी का नाम नहीं लिया था और पुलिस नोट में लिखावट की पुष्टि कर रही है। इस आत्महत्या में अस्वाभाविक मौत का मामला दर्ज किया गया था।
इस महीने की शुरुआत में कोयंबटूर जिले में 12वीं कक्षा की एक छात्रा ने अपने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। पुलिस ने इस साल की शुरुआत में मार्च और मई के बीच यौन उत्पीड़न और आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में उसके स्कूल शिक्षक को गिरफ्तार किया। कार्रवाई नहीं करने पर स्कूल के प्रधानाध्यापक को पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार भी किया गया है।.
 

हबीबगंज के बाद अब इस रेलवे स्टेशन का नाम बदलेगी शिवराज सरकार, मुख्यमंत्री ने किया एलान

हबीबगंज के बाद अब इस रेलवे स्टेशन का नाम बदलेगी शिवराज सरकार, मुख्यमंत्री ने किया एलान

मध्य प्रदेश में भोपाल के हबीबगंज रेलवे स्टेशन के बाद अब एक और रेलवे स्टेशन का नाम बदला जाएगा. सूबे के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एलान किया है कि इंदौर के पातालपानी रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर टंट्या मामा रेलवे स्टेशन किया जाएगा.
शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट किया, "जनजातीय गौरव, मामा टंट्या भील का बलिदान दिवस 4 दिसंबर को है. इंदौर में 53 करोड़ की लागत से बन रहे बस स्टैंड और पातालपानी रेलवे स्टेशन का नाम टंट्या मामा के नाम पर रखा जायेगा"

 

पत्नी ने पति के लिए बना रखे हैं ये खतरनाक नियम, सुनकर आप हो जाएंगे हैरान

पत्नी ने पति के लिए बना रखे हैं ये खतरनाक नियम, सुनकर आप हो जाएंगे हैरान

रिश्ता तभी मजबूती से चलता है, जब उसमे भरोसा हो, उसमें एक-दूसरे का सम्मान और प्यार हो. जब कोई एक पार्टनर दूसरे पर कंट्रोल करने लगता है तो रिश्ता भी लड़खड़ाने लगता है. एक टेक्नोसेवी बीवी ने अपने पति को रिश्ते में बांधकर रखने के लिए उस पर पूरी तरह कंट्रोल जमा रखा है. दिलचस्प बात तो ये है कि वो अपने इस टॉक्सिक रिलेशनशिप को सोशल मीडिया पर भी फ्लॉन्ट कर रही है.


@bmcpher नाम के TikTok अकाउंट से बैली नाम की इस यूज़र ने बताया है कि उसने अपने पति पर शादी की सख्त शर्तें थोप रखी हैं. इन शर्तों में कुछ ऐसी शर्तें भी शामिल हैं, जो सामान्य तौर पर अगर किसी लड़की पर भी लगाई जाएं, तो बर्दाश्त नहीं की जाएंगी. महिला ईसाई है और उसने बताया है कि पति को उसने शादी निभाने के लिए तमाम बंदिशों में बांध रखा है.


आप भी जानिए ‘शादी की शर्तें’
महिला ने शादी की शर्तों का खुलासा करते हुए कहा है कि बहुत से लोग हमारी शादी और पति के बनाए गए मेरे नियमों को लेकर मुझसे नाराज़ हो जाएंगे. बैली का सबसे अहम नियम ये है कि उसका पति किसी भी महिला से दोस्ती नहीं करेगा. ये दोस्ती ऑफिस में भी नहीं होगी और वो लड़कियों के आस-पास भी नहीं मंडराएगा. उसके पति को किसी लड़की को टेक्स्ट मैसेज भी नहीं करना है, अगर वो ऐसा करता है तो बीवी को बताना होगा. इससे भी इतर जो सबसे अजीब नियम महिला ने बनाया है, उसके मुताबिक उसके पति की प्राथमिकता में वो सबसे ऊपर होगी. अगर उसे माता-पिता और पत्नी में से चुनना हो, तो हमेशा पत्नी को ही चुनेगा.

 

लोगों ने कहा- ये क्या है?
महिला के इस वीडियो को अब तक 6 लाख लोग देख चुके हैं. जिसने भी ये नियम सुने, वो सोच में पड़ गया. कुछ लोगों ने कमेंट सेक्शन में इस पर डिबेट भी शुरू कर दी. एक यूज़र ने लिखा कि ये असुरक्षा की भावना बोल रही है. एक दूसरे यूज़र ने इसे पागलपन करार दिया. हालांकि इस महिला को सपोर्ट करने वाले लोग भी थे, जिन्होंने कहा वे इन नियमों से सहमत हैं. फिलहाल आप पर अगर पार्टनर की ओर से ऐसे नियम नहीं है, तो आप खुद को खुशकिस्मत समझिए.

बड़ा हादसा: शादी का जश्न मातम में बदला, सड़क हादसे में दुल्हन के 3 चचेरे भाइयों की हुई मौत

बड़ा हादसा: शादी का जश्न मातम में बदला, सड़क हादसे में दुल्हन के 3 चचेरे भाइयों की हुई मौत

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा में सड़क दुर्घटना में दुल्हन के तीन चचेरे भाइयों की मौत हो जाने से शादी का जश्न मातम में बदल गया। यह हादसा शादी से कुछ घंटे पहले ही हुआ।


परिवार के कुछ सदस्यों ने तीनों युवकों का अंतिम संस्कार किया और फिर मध्य प्रदेश के ग्वालियर चले गए जहां शादी होनी थी।
मृतकों की पहचान 20 वर्षीय हर्ष राठौर, 18 वर्षीय प्रेम राठौर और 19 वर्षीय अंकित राठौर के रूप में हुई है।


पुलिस ने कहा कि हादसा नूंहाई पुलिस चौकी के पास हुआ, जब एक ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी, जिस पर तीनों सवार थे। हर्ष और प्रेम, अंकित को रामबाग से लेकर घर लौट रहे थे। प्रेम और अंकित की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि हर्ष ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।


पोस्टमॉर्टम कराने के बाद शवों को परिवार को सौंप दिया गया। इस हादसे के बाद परिवार के पांच सदस्य ही दुल्हन के साथ शादी करने के लिए ग्वालियर के लिए रवाना हुए।

दर्दनाक हादसा: अनियंत्रित कार सड़क किनारे गड्ढे में पलटी, 4 की मौत

दर्दनाक हादसा: अनियंत्रित कार सड़क किनारे गड्ढे में पलटी, 4 की मौत

छपरा: बिहार के सारण जिले के बनियापुर थाना क्षेत्र में बीती देर रात एक कार के अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे बने गड्ढे में पलट जाने से 4 युवकों की मौत हो गई जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 5 युवक सिहोरिया गांव से एक कार में सवार होकर एकमा थाना क्षेत्र के खानपुर गांव में आयोजित एक विवाह समारोह में जा रहे थे। इसी क्रम में कार करही चंवर के पास अनियंत्रित हो गई और सड़क के किनारे पानी से भरे 10 फीट गहरे गड्ढे में जाकर पलट गई।


बनियापुर के थाना प्रभारी किशोरी चौधरी ने बताया की इस दुर्घटना में 4 युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया।


सभी मृतक सिहोरियां गांव के रहने वाले बताए जा रहे है। उन्होंने बताया कि शवों को पुलिस ने अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है तथा घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

आयकर विभाग ने मारा छापा, 100 करोड़ से अधिक की संपत्ति का हुआ खुलासा

आयकर विभाग ने मारा छापा, 100 करोड़ से अधिक की संपत्ति का हुआ खुलासा

नई दिल्ली: आयकर (आईटी) विभाग ने रसायनों के निर्माण और रियल एस्टेट विकास में लगे एक प्रमुख समूह के गुजरात और सिलवासा में फैले 20 से अधिक परिसरों पर छापेमारी कर 100 करोड़ रुपये से अधिक की अघोषित आय का खुलासा किया है।


आयकर विभाग की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि विभाग ने 18 नवंबर 2021 को रसायनों के निर्माण और अचल संपत्ति के विकास में लगे एक प्रमुख समूह के परिसरों में तलाशी और जब्ती अभियान चलाया है। इस अभियान में गुजरात के वापी और सरिगम, सिलवासा और मुंबई में फैले 20 से अधिक परिसरों की जांच की गई।


तलाशी अभियान में करीब 2.5 करोड़ रुपये की बिना हिसाब किताब वाली नकदी और एक करोड़ रुपये मूल्य के आभूषण भी बरामद हुए हैं। 16 बैंक लॉकरों पर रोक लगा दी गई है। तलाशी के दौरान मिले दस्तावेजों एवं साक्ष्यों के प्रारंभिक विश्लेषण से संकेत मिलता है कि अघोषित आय का अनुमान 100 करोड़ रुपये से भी अधिक होने की संभावना है। इस मामले में आगे की जांच प्रगति पर है।


कार्रवाई के दौरान समूह द्वारा अर्जित की गई बड़ी बेहिसाब आय और संपत्ति में उसके निवेश को दर्शाने वाले दस्तावेजों, डायरी और डिजिटल डेटा के रूप में बड़ी संख्या में आपत्तिजनक साक्ष्य पाए गए हैं और उन्हें जब्त कर लिया गया है। मिले साक्ष्य स्पष्ट रूप से विभिन्न तरीकों को अपनाकर कर योग्य आय की चोरी का संकेत देते हैं जैसे कि उत्पादन कम दिखाया जाना, खरीद को बढ़ाने के लिए माल की वास्तविक डिलीवरी के बिना फर्जी खरीद चालान का उपयोग, फर्जी माल एवं सेवा कर (जीएसटी) ऋण का लाभ लेना, फर्जी कमीशन खर्च का दावा करना इत्यादि। इस समूह को अचल संपत्ति लेनदेन में भी धन प्राप्त हुआ है। इस दौरान, अचल संपत्तियों में निवेश में नकद लेनदेन और नकद ऋण के बारे में कई आपत्तिजनक सबूत भी जब्त किए गए हैं।

ईको गार्डन में शुरू हुई महापंचायत: मंच पर मौजूद हैं टिकैत, कही ये बड़ी बाते

ईको गार्डन में शुरू हुई महापंचायत: मंच पर मौजूद हैं टिकैत, कही ये बड़ी बाते

लखनऊ: भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत महापंचायत में भाग लेने यूपी के लखनऊ पहुंच गए हैं। यहां पहुंचकर उन्होंने कहा कि ओवैसी और भाजपा का रिश्ता चाचा-भतीजे जैसा है। ओवैसी को सीएए और एनआरसी कानून रद्द करने के लिए टीवी पर बात नहीं करनी चाहिए बल्कि भाजपा से सीधे बात करनी चाहिए। टिकैत ने यह बयान ओवैसी के सीएए-एनआरसी कानून रद्द करने की मांग को लेकर दिया है। भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि कृषि कानूनों की वापसी तो ठीक है, मगर एमएसपी गारंटी कानून लागू होने पर ही आंदोलन वापसी की बात सोची जाएगी। किसान महापंचायत में लखनऊ आए राकेश टिकैत ने कहा कि यह उत्तर कोरिया नहीं है कि साहब ने एकतरफा निर्णय सुना दिया। न लागू करने से पहले बात की और न वापस लेने से पहले किसानों से मशविरा किया। भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। यहां एकतरफा बात नहीं चलेगी। बिना किसानों से बातचीत के काम नहीं चलेगा।


संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर लखनऊ में होने वाली किसान महापंचायत के लिए बड़ी संख्या में किसान मौके पर पहुंच चुके हैं। वहीं कई किसान नेता भी मंच पर देखे जा सकते हैं।


किसान अभी आंदोलन से पीछे हटने को तैयार नहीं है। आज लखनऊ में महापंचायत हो रही है जिसमें किसान आगे की रणनीति तय करेंगे। भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत समेत संयुक्त किसान मोर्चा के अधिकतर पदाधिकारी इस पंचायत में भाग लेंगे।


प्रधानमंत्री ने तीन कृषि कानूनों को वापस लेने की घोषणा कर दी है। उधर किसान इस मामले पर अभी पीछे हटने को तैयार नहीं हैं। लखनऊ के ईको गार्डन में 22 नवंबर को महापंचायत में ज्यादा से ज्यादा किसानों को जोड़ने की कवायद की गई है। भाकियू के मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र मलिक के मुताबिक महापंचायत में हर मुद्दे पर बात होगी। राकेश टिकैत के अलावा मोर्चा के अन्य पदाधिकारी पंचायत में शामिल रहेंगे।


दरअसल किसानों ने संसद में कानून वापसी के अनुमोदन होने तक जहां आंदोलन जारी रखने की बात कही है तो वहीं एमएसपी पर भी गारंटी कानून बनाने की शर्त रखी है। किसान बार बार इस बात को कह रहे हैं कि न्यूनतम समर्थन मूल्य पर गारंटी सबसे अहम है और यह मांग काफी पुरानी है। महापंचायत में इस मुद्दे को जोरशोर से उठाने की तैयारी है। 26 नवंबर को भी किसान बड़ा आंदोलन करने की बात कह रहे हैं।


महापंचायत में इस पर स्थिति साफ की जा सकती है कि 26 को संसद की तरफ ट्रैक्टर कूच होगा या फिर इस आंदोलन को और स्थानों पर भी चलाया जाएगा। तिकुनिया प्रकरण के बाद किसान मोर्चा लगातार पूर्वांचल में सक्रिय है। इसका असर लखनऊ पंचायत में भी देखने को मिलेगा और काफी भीड़ आने की बात की जा रही है।

कुदरत का कहर जारी: भारी बारिश से अब तक 24 की मौत, मुख्यमंत्री ने किया मुआवजे का ऐलान

कुदरत का कहर जारी: भारी बारिश से अब तक 24 की मौत, मुख्यमंत्री ने किया मुआवजे का ऐलान

बेंगलुरु: कर्नाटक के विभिन्न हिस्सों में भारी बारिश से हुए नुकसान की समीक्षा के लिए मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने रविवार को अपने आवास पर एक बैठक की। सूत्रों की मानें तो प्रारंभिक रिपोर्ट में कहा गया है कि बेंगलुरु शहरी, बेंगलुरु ग्रामीण, तुमकुरु, कोलार, चिक्कबल्लापुर, रामनगर, हासन जिलों को व्यापक नुकसान हुआ है।


सूत्रों के अनुसार, प्रारंभिक रिपोर्ट में पांच हेक्टेयर से अधिक भूमि पर फसल के नुकसान और 24 लोगों की मौत की सूचना दी गई है। 658 घर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए जबकि 8,495 घर आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गए। कम से कम 191 पशुओं के मारे जाने की सूचना है। इसके अलावा कई सड़कें, पुल, स्कूल और जन स्वास्थ्य केंद्र क्षतिग्रस्त हो गए।


एनडीआरएफ फंड के तहत 689 करोड़ रुपये की राशि जिला कलेक्टरों के पास उपलब्ध है और जरूरत पड़ने पर और धनराशि उपलब्ध कराई जाएगी। अगस्त और सितंबर में लगातार बारिश के कारण 3.43 लाख हेक्टेयर में खेती की गई फसल प्रभावित हुई, जिससे 1.5 लाख किसान प्रभावित हुए। उनके लिए मुआवजे की राशि के रूप में 130 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं।


किसानों के लिए मुआवजे का एलान
मुख्यमंत्री बोम्मई ने 79,000 किसानों को मुआवजे के रूप में 79 करोड़ रुपये जारी करने के निर्देश दिए हैं। सभी स्तरों पर कृषि विभागों के अधिकारियों को फसल नुकसान का सर्वेक्षण करने में खुद को शामिल करने का निर्देश दिया गया है। सड़कों की मरम्मत का कार्य तत्काल शुरू करने तथा सिंचाई टंकियों की मरम्मत का कार्य युद्धस्तर पर करने के आदेश जारी किए गए हैं।


इस बीच, बचाव और राहत कार्य करने के लिए होमगार्ड, नागरिक सुरक्षा बल की टीमों का गठन किया गया है। जरूरत पड़ने पर अधिकारियों को अपनी ताकत बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं।


तमिलनाडु में भी हो रही है भारी बारिश
वहीं, तमिलनाडु में पिछले एक सप्ताह से भारी बारिश हो रही है। बारिश की वजह से जनजीवन ठप है। वहीं, पानी अधिक होने से यहां की नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। इसके अलावा मछुआरों को समंदर में नहीं जाने की सलाह दी गई है। हालांकि, मौसम विभाग की मानें तो जल्द ही लोगों को बारिश से राहत मिलेगी।

शादी का झांसा देकर युवती से कई बार दुष्कर्म

शादी का झांसा देकर युवती से कई बार दुष्कर्म

उत्तरप्रदेश के नोएडा से दुष्कर्म का मामला सामने आया है, सेक्टर 20 थाना क्षेत्र में एक युवती ने एक युवक के खिलाफ रेप का केस दर्ज कराया है और पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारी ने बताया कि नोएडा की एक कंपनी में काम करने वाली युवती ने आरोप लगाया है कि 2014 में उसकी कंपनी में काम करने वाले अजय शर्मा नाम के युवक से दोस्ती हुई थी.


युवक ने उसे अपने प्यार के जाल में फंसा लिया और उसे शादी का झांसा देकर उसके साथ कई बार बलात्कार किया. युवती ने दिल्ली के संगम विहार थाने में इस मामले में केस दर्ज कराया था, जिसे नोएडा स्थानांतरित कर दिया गया. फिलहाल आरोपी फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है.


बता दें कि सेक्टर 49 थाना क्षेत्र के बरौला गांव में रहने वाली एक महिला ने अपनी पोती के अगवा होने की शिकायत भी दर्ज कराई है. मामले की जांच कर रहे थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार सिंह ने बताया कि बरौला गांव की चौहान कॉलोनी की एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई है कि एक युवक उसकी 17 वर्षीय पोती को बहला-फुसलाकर अगवा करके ले गया.


पहली नजर में तो यह प्रेम प्रसंग का मामला लग रहा है. पुलिस सभी एंगल से मामले की जांच कर रही है. किशोरी को ढूंढने के लिए पुलिस की दो टीमें बनाई गई हैं. किशोरी की तलाश में जगह-जगह छापेमारी की जा रही है.

BIG NEWS: छावनी पर ग्रेनेड हमला, पूरे जिले में अलर्ट

BIG NEWS: छावनी पर ग्रेनेड हमला, पूरे जिले में अलर्ट

पठानकोट: शहर के सैन्य क्षेत्र त्रिवेणी द्वार गेट पर बीती देर रात करीब एक बजे अज्ञात बाइक सवारों ने ग्रेनेड से हमला किया। मामले में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। फिल्हाल पुलिस ने पूरे जिले में अलर्ट जारी किया है। एसएसपी पठानकोट सुरिंदर लांबा समेत पुलिस के सभी आला अधिकारी मौके पर हैं। सैन्य क्षेत्र के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों से सुराग निकालने की कोशिश की जा रही है।

जानकारी के मुताबिक रविवार देर रात एक बजे पठानकोट के काठ वाला पुल से धीरा जाने वाले रास्ते में पड़ते सेना के त्रिवेणी द्वार पर मोटर साइकिल सवारों ने ग्रेनेड फेंका। जिससे वहां तेज धमाका हुआ। हालांकि, गेट पर ड्यूटी दे रहे जवान दूरी पर थे। इसलिए किसी को नुकसान नहीं पहुंचा। ग्रेनेड फेंकने वाले बाइक सवार किधर से आए और किधर गए, इसके बारे सैन्य अधिकारी भी नहीं बता पा रहे हैं।

धमाके की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। एसएसपी खुद मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। पुलिस द्वारा जिला भर में रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है। नाकों पर पुलिस अधिकारियों को तैनात किया गया है।

पठानकोट एसएसपी सुरिंदर लांबा ने बताया कि देर रात मोटर साइकिल पर कुछ लोग सवार होकर आए और सेना के त्रिवेणी द्वार गेट पर ग्रेनेड फेंका। बाइक पर कितने लोग सवार थे, वह किधर से आए, किधर गए, इसके बारे में फिलहाल कोई सूचना नहीं है। सेना के सीसीटीवी कैमरे चेक किए जा रहे हैं। उसी के आधार पर जांच को आगे बढ़ाया जाएगा। सभी नाकों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

प्रदूषण बढ़ने से घट रहा ऑक्सीजन लेवल, दो मरीजों की मौत...

प्रदूषण बढ़ने से घट रहा ऑक्सीजन लेवल, दो मरीजों की मौत...

कानपुर: यूपी में वायुमंडल में प्रदूषण बढ़ने से लोगों के शरीर में ऑक्सीजन लेवल घटा रहा है। इससे सीओपीडी (क्रोनिक ऑब्सट्रक्टिव पल्मोनरी डिजीज) के रोगियों की जान पर बन आई है। प्रदूषण के कारण सीओपीडी अटैक से दो रोगियों की मौत हो गई।

इसके साथ ही एबीजी जांच में खुलासा हो रहा है कि इन रोगियों के शरीर में कार्बन डाई आक्साइड बढ़ जा रही है। हवा प्रदूषित होने के कारण पोस्ट कोविड रोगियों में जटिलताएं बढ़ रही हैं। उन्हें सेकेंडरी संक्रमण हो रहे हैं।

सांस रोगियों में प्रदूषण भारी पड़ रहा है। कोविड लॉकडाउन में प्रदूषण कम होने से इन रोगियों को राहत रही है, लेकिन अब दिक्कतें बढ़ गई हैं। नौबस्ता के सीओपीडी रोगी रामलाल (58) और नवाबगंज के आशुतोष वर्मा (61) की मौत हो गई।

परिजनों ने बताया कि एबीजी रिपोर्ट में खून में कार्बन डाई आक्साइड बढ़ी हुई पाई गई। जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्राचार्य डॉ. एसके कटियार और सीनियर चेस्ट फिजीशियन डॉ. राजीव कक्कड़ का कहना है कि सीओपीडी और अस्थमा रोगियों को प्रदूषण के कारण दिक्कत बढ़ रही है।

इसके साथ ही पोस्ट कोविड रोगी जिनके फेफड़े सामान्य स्थिति में आ रहे थे, उन्हें भी दिक्कत हो गई है। सांस फूलने के अलावा कुछ रोगियों में निमोनिया की भी परेशानी है। इस स्थिति में बुजुर्ग, बच्चे तथा सीओपीडी और अस्थमा रोगी खास एहतियात बरतें।

ये सावधानियां बरतें
मेडिकल मास्क लगाकर बाहर निकलें
जाम से बचें, जब जाम खत्म हो तो वहां से निकलें
बुजुर्ग, अस्थमा, सीओपीडी रोगी धूप निकलने पर वॉक करें
जिन क्षेत्रों में अधिक प्रदूषण रहता है, वहां न जाएं
सांस के रोगी रात में बाहर न निकलें
अपने डाक्टरों से दवा की डोज दुरुस्त करा लें।

बड़ी खबर : पोस्टमार्टम टेबल में अचानक हिलने डुलने लगा शव, डॉक्टर और परिजनों के छूटे पसीने, 7 घंटे तक शव रखा था फ्रीजर में

बड़ी खबर : पोस्टमार्टम टेबल में अचानक हिलने डुलने लगा शव, डॉक्टर और परिजनों के छूटे पसीने, 7 घंटे तक शव रखा था फ्रीजर में

यूपी | उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद से एक अजीबो-गरीब घटना सामने आई है. मुर्दाघर में एक शख्स का पोस्टमार्टम होने जा रहा था. सात घंटे तक शव बेहद ठंडक में फ्रीजर में रखा रहा, लेकिन पोस्टमार्टम से ठीक पहले शख्स की बॉडी हिलने डुलने लगी. इससे पोस्टमार्टम हाउस में भगदड़ मच गई. परिजन और डॉक्टर्स सकते में आ गए. फ्रीजर खोला गया. पता लगा कि शख्स फिर से ‘जिंदा’ हो गया.

ये चौंका देने वाला मामला उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद का है. यहां रहने वाले इलेक्ट्रिशियन श्रीकेश कुमार को तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने टक्कर मार दी. दुर्घटना के बाद उसे गुरुवार रात जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था. इसके बाद अगले दिन अस्पताल के कर्मचारियों ने शव को फ्रीजर में रख दिया.

लगभग सात घंटे बाद तक शव फ्रीजर में रखा रहा. एक पंचनामा या दस्तावेज पर शव की पहचान के बाद परिवार के सदस्यों को हस्ताक्षर के लिए पोस्टमार्टम हाउस बुलाया गया. शव के पोस्टमार्टम के लिए सहमति देनी थी, तभी फ्रीजर में रखे गए मृतक शख्स की भाभी मधुबाला ने जो देखा उससे उसके होश उड़ गए. मधुबाला ने देखा कि फ्रीजर में शरीर थोड़ा हिला. इन लोगों ने तुरंत ही वीडियो बनाना शुरू कर दिया. वायरल हुए एक वीडियो में मधुबाला को यह कहते हुए सुना जा सकता है, ‘वह मरा नहीं है. यह कैसे हुआ? देखिए, वह कुछ कहना चाहता है, वह सांस ले रहा है.’

मुरादाबाद के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. शिव सिंह ने कहा, “आपातकालीन चिकित्सा अधिकारी ने सुबह 3 बजे मरीज को देखा था तब उसका दिल नहीं धड़क रहा था. उसने कई बार उस व्यक्ति की जांच की थी. उसके बाद उसे मृत घोषित कर दिया गया था, लेकिन सुबह पुलिस की टीम और उसके परिवार ने उसे जीवित पाया. जांच के आदेश दे दिए गए हैं. हमारी प्राथमिकता अब उसकी जान बचाना है.” सिंह ने कहा कि यह उन दुर्लभ मामलों में से एक है.. हम इसे लापरवाही नहीं कह सकते.

परिजनों ने कहा, “हम डॉक्टरों के खिलाफ लापरवाही की शिकायत दर्ज कराएंगे, क्योंकि उन्होंने श्रीकेश को फ्रीजर में रखकर लगभग मार डाला था.” वहीं, श्रीकेश कुमार का अब मेरठ के एक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज चल रहा है जहां उनकी हालत में सुधार आया है.

युवक कर रहा था अपनी गर्लफ्रेंड को प्रपोज, अचानक चले गई लाइट, युवक ने अँधेरे में किया कुछ ऐसा कि सब हो गए हैरान

युवक कर रहा था अपनी गर्लफ्रेंड को प्रपोज, अचानक चले गई लाइट, युवक ने अँधेरे में किया कुछ ऐसा कि सब हो गए हैरान

नई दिल्ली | कपल और रिलेशनशिप के कई अजब-गजब मामले सामने आते रहते हैं। कई बार वे अपने फनी अंदाज के चलते वायरल रहते हैं तो कई बार वे गलत कारणों से सुर्खियों में रहते हैं। चीन से एक ऐसा मजेदार मामला सामने आया है जहां एक बॉयफ्रेंड अपनी गर्लफ्रेंड को प्रपोज करने के लिए घुटनों पर बैठा और ठीक उसी समय लाइट चली गई। इसके बाद वह हुआ जिसका अंदाजा इन दोनों को नहीं था।

दरअसल, यह घटना चीन के जिआंगसु प्रांत का है। 'मिरर' की एक रिपोर्ट के मुताबिक यहां स्थित लियानयुंग शहर में एक कपल अपने कुछ दोस्तों से घिरे हुए थे। इनमें से लड़के ने प्लान बनाया था कि वह सबके सामने अपनी गर्लफ्रेंड को प्रपोज करेगा। इसके लिए उसने बकायदा पहले से ही तैयारी कर रखी थी। वह लड़का अपनी गर्लफ्रेंड अपनी गर्लफ्रेंड के सामने गया तो और उसके सामने अपने घुटनों पर बैठ गया, यह देखकर उसकी गर्लफ्रेंड अवाक रह गई।

जैसे ही लड़के ने फूलों का गुलदस्ता अपनी गर्लफ्रेंड को दिया और उसे प्रपोज करने के लिए बैठा, ठीक इसी समय लाइट चली गई। इसके बाद तो फिर लड़के के साथ धोखा हो गया। उसने अंधेरे में किसी और दूसरी लड़की को प्रपोज कर दिया। अंधेरा होने की वजह से वह उसे पहचान नहीं पाया और उसे ही प्रपोज कर दिया। जैसे ही लाइट आई लड़का चौंक गया। हालांकि इसके बाद वह अपनी गर्लफ्रेंड के पास वापस गया।

इस पूरे वाकये का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। रिपोर्ट के मुताबिक, लड़का युनिवर्सिटी का स्टूडेंट है और उसने अपनी गर्लफ्रेंड को प्रपोज करने के लिए एक इवेंट का आयोजन किया था। लेकिन यह उसके लिए बेहद खराब साबित हो गया। हालांकि घटना के बाद आसपास मौजूद उसके दोस्तों ने किसी तरह इस मामले को मैनेज किया। जब लाइट आई है तो वहां मौजूद लोग ठहाके लगाकर हंस रहे थे।

अजीब खबर : 53 वर्षीय महिला 4 सालों से पी रही है अपना पेशाब, दिन में 5 गिलास तक पी जाती है गर्म पेशाब, जाने कौन है वो

अजीब खबर : 53 वर्षीय महिला 4 सालों से पी रही है अपना पेशाब, दिन में 5 गिलास तक पी जाती है गर्म पेशाब, जाने कौन है वो

नई दिल्ली | एक महिला ने ऐसा अजीबोगरीब दावा किया है जिसे सुनकर लोग हैरान रह गए। महिला ने बताया कि वह पिछले चार सालों से खुद का पेशाब पी रही है। इतना ही नहीं पूरे दिन भर में वह अपना चार से पांच गिलास तक का यूरिन पी जाती है। महिला ने इसका कारण भी बताया कि वह ऐसा क्यों कर रही है। महिला ने यह खुलासा तब किया जब वह एक इंटरव्यू दे रही थी, उसने इसके फायदे भी गिनाए हैं।

दरअसल, यह महिला अमेरिका के कोलोराडो की रहने वाली है। 'द सन' की एक रिपोर्ट के मुताबिक 53 साल की इस महिला का नाम कैरी है। महिला ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि पिछले चार साल से वह अपना ही यूरिन पी रही हैं। महिला ने बताया कि उसने ऐसा करना तब शुरू किया जब वह अपने कैंसर का इलाज करा रही थी।

रिपोर्ट के मुताबिक, महिला को मैलेनोमा कैंसर काफी पहले था। इसी के इलाज के दौरान महिला ने अपना यूरिन पीना शुरू किया था। पहले महिला ने इसे कम मात्रा में शुरू किया लेकिन धीरे-धीरे महिला इसे दिनभर में चार से पांच गिलास तक पीने लगी। हालत यह है कि महिला यूरिन को पीती है साथ ही साथ बालों में भी उसे लगाती है। इसके अलावा महिला यूरिन को आंखों के नीचे फेसबैक की तरह भी यूज करती है।

महिला ने अपने इंटरव्यू में इसके स्वाद के बारे में भी बताया है। महिला का कहना है कि जब वह गर्म यूरिन पीती हैं तो उसे काफी अच्छा महसूस होता है। महिला को कई बार तो यूरिन का स्वाद शैंपेन जैसे लगता है। महिला ने बताया कि जब भी वह कुछ खाती है तो उसमें यूरिन की महक लगती है। जब से यूरिन पीना शुरू किया है, तब से उसके स्वास्थ्य में काफी सुधार हुआ है।

हालांकि रिपोर्ट में इस बात का जिक्र नहीं है कि महिला का कैंसर ठीक हुआ या नहीं लेकिन महिला के यूरिन पीने के दावे ने सभी को हैरान कर दिया है। इंटरव्यू के बाद जैसे ही महिला की कहानी सामने आई लोग प्रतिक्रिया देने लगे, यूरिन के फायदे और नुकसान पर लोग बहस करने लगे। महिला ने अपनी कुछ तस्वीरें भी शेयर की हैं।

बड़ी खबर : शादी का प्रस्ताव ठुकराने पर दो बच्चों की मां ने  किया प्रेमी पर एसिड अटैक

बड़ी खबर : शादी का प्रस्ताव ठुकराने पर दो बच्चों की मां ने किया प्रेमी पर एसिड अटैक

केरल | केरल के इडुक्की जिले के आदिमाली में चौंकाने वाली घटना सामने आई है। शादी के प्रस्ताव को कथित रूप से ठुकराने पर एक युवक पर तेजाब फेंकने के आरोप में 35 वर्षीय महिला, जो कि दो बच्चों की मां भी है, को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने कहा कि तिरुवनंतपुरम के अरुण कुमार (28) का राज्य की राजधानी के मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज चल रहा है। शीबा नाम की इस महिला ने 16 नवंबर को अरुण कुमार के चेहरे पर तेजाब फेंक दिया। उससे उनकी आंखों की रोशनी जाने का खतरा है। जानकारी के अनुसार शीबा और अरुण कुमार फेसबुक के माध्यम से मिले थे। बाद में अरुण कुमार को पता चला कि शीबा शादीशुदा है और दो बच्चों की मां है। वह यह रिश्ता खत्म करना चाहता था, लेकिन उसने उसे ब्लैकमेल करने की कोशिश की और पैसे की मांग की।

पुलिस ने कहा कि कुमार अपने साले और दोस्त के साथ 16 नवंबर को आदिमाली के पास एक चर्च गए जहां वह शीबा से मिलकर उसे उसके द्वारा मांगी गई राशि देने वाले थे।
चर्च परिसर में लगे एक सीसीटीवी का फुटेज आज सामने आया। इसमें दिख रहा है कि शीबा कुमार के पीछे खड़ी है। वह आगे आती है और उसके चेहरे पर तेजाब फेंकती है। इस दौरान उसे भी कुछ मामूली चोटें आईं।
पुलिस ने कहा कि कुमार को उस दिन आदिमाली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया और बाद में उसे तिरुवनंतपुरम मेडिकल कॉलेज में स्थानांतरित कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि इस संबंध में कल मामला दर्ज किया गया था।  शीबा को आज गिरफ्तार कर लिया गया।
 
सड़क पर अचानक होने लगी नोटों की बारिश, लोगों ने जमकर उठाये नोट, देखें विडियो

सड़क पर अचानक होने लगी नोटों की बारिश, लोगों ने जमकर उठाये नोट, देखें विडियो

नई दिल्ली | हम अक्सर अपनी बातों में ऐसा कहते हैं कि पैसे सड़क पर पड़े नहीं मिलते हैं। लेकिन हाल ही मे वायरल हो रहा यह वीडियो इस बात को गलत साबित करता है। इस वीडियो में सड़क पर खूब सारे नोट पड़ दिख रहे हैं और सड़क पर मौजूद ड्राइवर्स को इन्हें खुशी में उठाकर देखा जा सकता है। दरअसल एक ट्रक से नोटों के बैग गिरने के बाद यह पैसे सड़क तक पहुंच गए और इसके बाद लोगों ने इनसे अपनी जेबें भरना शुरू कर दिया।

शुक्रवार को अमेरिका में एक दक्षिणी कैलिफोर्निया फ्रीवे पर एक बख्तरबंद ट्रक से पैसे के बैग गिरने के बाद सड़क पर ड्राइवरों ने नोटों को हथियाना शुरू कर दिया। अधिकारियों के अनुसार, यह घटना सुबह 9:15 बजे हुई जब ट्रक में कई बैग टूट गए और नोट सड़क पर बिखर गए।

बॉडी बिल्डर, डेमी बागबी ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर अराजक दृश्य के फुटेज पोस्ट किए और कहा, "यह सबसे पागल चीज है जिसे मैंने कभी देखा है, सचमुच हर कोई फ्रीवे से पैसे उठाने के लिए फ्रीवे पर रुक गया।"

हालांकि अधिकारियों ने यह साफ नहीं किया कि कितना पैसा खो गया था, सैन डिएगो यूनियन-ट्रिब्यून के अनुसार, कई लोगों ने शुक्रवार दोपहर तक सीएचपी को पैसा वापस कर दिया था। कैलिफोर्निया हाईवे पेट्रोल (सीएचपी) सार्जेंट कर्टिस मार्टिन ने कहा। "लोगों को बहुत पैसा मिला।"

घटना के बारे में बात करते हुए, सार्जेंट कर्टिस मार्टिन ने कहा, "एक दरवाजा खुला और नकदी के बैग बाहर गिर गए।" घटनास्थल पर दो लोगों को गिरफ्तार किया गया था, और सार्जेंट मार्टिन ने चेतावनी दी थी कि पैसे लेने वाले किसी भी अन्य व्यक्ति को आपराधिक आरोपों का सामना करना पड़ सकता है।

घटनास्थल पर मौजूद लोगों द्वारा बनाए गए वीडियो का जिक्र करते हुए सार्जेंट मार्टिन ने कहा कि सीएचपी और एफबीआई मामले की जांच कर रहे हैं। घटना के दो घंटे के भीतर कैलिफोर्निया हाईवे को फिर से खोल दिया गया।

नौकरी दिलाने के नाम पर 200 बेरोजगारों से करोड़ों की ठगी...

नौकरी दिलाने के नाम पर 200 बेरोजगारों से करोड़ों की ठगी...

लखनऊ : खाड़ी के ओमान व दुबई में कई ट्रेड में नौकरी दिलाने के नाम पर टूर एंड ट्रैवेल्स कंपनी ने 200 बेरोजगारों से ठगी की। आरोप है कि इस ट्रैवेल्स कंपनी ने करोड़ों रुपये की ठगी की। ठगी के शिकार बेरोजगार युवक उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और महाराष्ट्र से ताल्लुक रखते हैं। आरोपियों ने खाड़ी देश में अच्छे वेतन का लालच देकर बेरोजगारों से 20 हजार से 1.60 लाख रुपये तक ऐंठे हैं। कुछ बेरोजगारों को कंपनी ने लखनऊ में दिल्ली का एयर टिकट देकर भेजा था। वहीं कुछ को लखनऊ में टिकट देने की बात कहकर फरार हो गये। लखनऊ पहुंचे पीड़ितों ने कंपनी के कार्यालय पर ताला बंद तो विभूतिखंड थाने में शिकायत की।


प्रभारी निरीक्षक विभूतिखंड चंद्रशेखर सिंह के मुताबिक इस मामले में करीब 74 पीड़ितों ने शिकायत दर्ज कराई है। सभी ने अपने अन्य परिचितों के बारे में पूरी जानकारी दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है।
प्रभारी निरीक्षक विभूतिखंड चंद्रशेखर सिंह के मुताबिक कुशीनगर के हाटा स्थित डुमरी स्वांगी पट्टी में सुमंत कुमार सिंह परिवार सहित रहते हैं। सुमंत के मुताबिक नौकरी की तलाश कर रहे थे। इसके लिए वह अखबार के विज्ञापन को भी देखते थे। इस दौरान अखबार में केके टूर एंड ट्रेवेल्स विभूतिखंड के बारे में देखा। विज्ञापन पर दिये गये नंबर पर सुमंत ने करीब तीन हफ्ते पहले कॉल की। कॉल रिसीव करने वाले युवक ने अपने को समीर व अजय बताया। बताया कि उनकी कंपनी ओमान व दुबई में नौकरी दिलाने का काम करती है। आगे की बातचीत के लिए कार्यालय आना पड़ेगा। सुमंत अपने गांव के सात साथियों के साथ लखनऊ के विभूतिखंड स्थित कंपनी के कार्यालय पहुंचा।


बातचीत के दौरान सभी को ओमान व दुबई में अलग-अलग ट्रेड ड्राइवर, हैवी वाहन ड्राइवर, कारपेंटर के पद की नौकरी दिलाने की बात कही गयी। साथ ही नौकरी पर अच्छा वेतन व बोनस मिलने का झांसा दिया गया। सुमंत के मुताबिक आरोपियों ने अपनी बातों में उलझा दिया। जिसके बाद उन्होंने हामी भर दी। सुमंत व उसके साथियों ने 35-35 हजार रुपये जमा कर दिये।


17 नवंबर की थी फ्लाइट
सुमंत के मुताबिक कंपनी ने उनके अलावा झारखंड, बिहार, महाराष्ट्र व उत्तरप्रदेश के करीब दो सौ से अधिक लोगों से 20 हजार से 1.60 लाख रुपये तक वसूले हैं। सभी को 17 नवंबर की फ्लाइट की बात कही गयी। साथ ही वीजा भी दिया गया। फिर कई लोगों को दिल्ली से फ्लाइट की बात कहकर टिकट देकर भेज दिया। सुमंत व उसके साथियों को लखनऊ से फ्लाइट की बात कही गयी और चारबाग वेटिंग रूम में बैठने को कहा गया।


सुमंत के मुताबिक शाम तक अजय, समीर व हरिओम सिंह एयर टिकट लेकर नहीं आए तो उसने कॉल की। लगातार मोबाइल नंबर बंद मिलने पर पीड़ितों को शक हुआ। पीड़ित कंपनी के कार्यालय पहुंचे तो वहां ताला लटका मिला। करीब 74 पीड़ित विभूतिखंड थाने पहुंचे। पुलिस से बताया कि ओमान व दुबई में नौकरी के नाम पर करीब 200 से अधिक लोगों से करोड़ों रुपये से अधिक की ठगी हुई है। पीड़ितो ने फर्जीवाड़े के कुछ दस्तावेज भी सौंपे। पुलिस ने तहरीर के आधार पर धोखाधड़ी व अमानत में खयानत का मुकदमा दर्ज कर लिया है।