BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
इंजीनियर ने ड्रेनेज पाइप में इस तरह छुपा रखे थे लाखों रुपये, ACB की छापेमारी का देखें VIDEO

इंजीनियर ने ड्रेनेज पाइप में इस तरह छुपा रखे थे लाखों रुपये, ACB की छापेमारी का देखें VIDEO

बेंगलुरू, कर्नाटक एसीबी ने कलबुर्गी में एक पीडब्ल्यूडी जूनियर इंजीनियर के आवास पर छापा मार कर लाखों रुपये बरामद किए हैं. जूनियर इंजीनियर ने लाखों रुपये अपने घर के ड्रेनेज पाइप में छुपा रखे थे. महेश मेघनावर, (एसपी, उत्तर पूर्वी रेंज, एसीबी) ने बताया कि छापेमारी के दौरान कुल 54 लाख रुपये नगद मिले जिसमें से 13 लाख रुपये ड्रेनेज पाइप से बरामद हुए.
बता दें कर्नाटक के भ्रष्टाचार रोधी ब्यूरो (एसीबी) ने ज्ञात स्रोत से अधिक आय के मामले में बुधवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए सरकारी अधिकारियों के राज्य में करीब 60 ठिकानों पर छापेमारी की. एसीबी के करीब 400 अधिकारियों ने विभिन्न विभागों के 15 अधिकारियों के बेंगलुरु, मंगलुरु, मांडया और बेल्लारी स्थित ठिकानों की तलाशी ली.
एसीबी नेजारी बयान में कहा, ‘‘ आज आठ अधीक्षकों, 100 अधिकारियों और 300 कर्मचारियों की टीम ने 15 अधिकारियों के खिलाफ ज्ञात स्रोत से अधिक आय के मामले में 60 ठिकानों की तलाशी ली.
ब्यूरो के मुताबिक मंगलुरु स्मार्ट सिटी के कार्यकारी अभियंता केएस लिंगेगौडा, मांडया के कार्यकारी अभियंता के श्रीनिवास, डोड्डाबल्लापुरा के राजस्व निरीक्षक लक्ष्मी नरसिंहमैया, बेंगलुरु निर्मिति केंद्र के पूर्व परियोजना प्रबंधक वासुदेव, बेंगलुरु नंदनी डेयरी के महा प्रबंधक बी कृष्णा रेड्डी, गडग कृषि विभाग के संयुक्त निदेशक टीएस रुद्रेशाप्पा और बाइलाहोंगला सहकारी विकास अधिकारी एके मस्ती आदि अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है.
एसीबी सूत्रों ने बताया कि छापेमारी के दौरान संपत्ति के कागजात, बड़ी मात्रा में सोने और चांदी के आभूषण, नगदी और निवेश के कागजात मिले हैं. उन्होंने बताया कि गडग कृषि विभाग के संयुक्त निदेशक टीएस रुद्रेशाप्पा के आवास से सात किलोग्राम सोना और 15 लाख रुपये की नकदी मिली है.

 

सेक्स की वजह से बची महिला की जान, महिला ने किया हैरान करने वाला दावा

सेक्स की वजह से बची महिला की जान, महिला ने किया हैरान करने वाला दावा

इंग्लैंड के हैंपशायर से हैरान कर देने वाली खबर सामने आयी है, 52 साल की उम्र की महिला के लिए नियमित रूप से सेक्स करना फायदेमंद साबित हुआ और इस वजह से ही उसे वक्त रहते एक बड़ी बीमारी का पता चल गया, जिस वजह से उसकी जान बच गई. इंग्लैंड के हैंपशायर की रहने वाली टीना ग्रे 52 साल की है और उनके पति डेज 51 साल के हैं. 2 साल पहले ही टीना को मेनोपॉज हुआ.

 

खबर के मुताबिक, टीना इस उम्र में भी काफी एक्टिव हैं और मेनोपॉज के बाद तो उनका प्रेगनेंसी को लेकर डर भी खत्म हो गया. टीना ग्रे को एक दिन अपने ब्रेस्ट में गांठ महसूस हुई. जब इस बारे में उसने अपने पति से पूछा तो पति ने चेक करने के बाद बताया कि यह गांठ जैसी लग रही है. फिर टीना और उनके पति डॉक्टर के पास गए और जब डॉक्टर ने जांच-पड़ताल की तो पता चला कि उनके दोनों ब्रेस्ट में गांठ बन रही थी, जिनमें से एक गांठ छोटी और दूसरी बड़ी थी.


डॉक्टरों ने बताया कि यह गांठ कैंसर की थी. हालांकि टीना का कहना है कि सेक्सुअली एक्टिव होने की वजह से उन्हें वक्त रहते इस खतरनाक बीमारी का पता चल गया, जिस वजह से उनका समय पर इलाज हो गया और उनकी जान बच गई. टीना का ब्रेस्ट कैंसर स्टेज 3 में पहुंच चुका था, जहां मरीजों का बचना मुश्किल हो जाता है. लेकिन सर्जरी के जरिए डॉक्टर ने उनकी गांठ को निकाल दिया, जिसकी बदौलत उनकी जान बच गई.

दर्दनाक सड़क हादसा :  हादसे में तीन लोगों की हुई मौत,लोगों ने चक्काजाम कर जाहिर की नाराजगी

दर्दनाक सड़क हादसा : हादसे में तीन लोगों की हुई मौत,लोगों ने चक्काजाम कर जाहिर की नाराजगी

रायसेन : घटना मध्यप्रदेश के रायसेन जिले से है जहां देर रात ट्रैक्टर और बाइक में भीषण टक्कर हुई है। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं आज भड़के लोगों ने चक्काजाम कर दिया। जिसके चलते यातायात प्रभावित हुआ है।

जानकारी के अनुसार देर रात सिलवानी गाडरवारा मार्ग ट्रैक्टर और बाइक की आमने सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में ट्रैक्टर की चपेट में आने से तीन की दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि देर रात तीनों के अस्पताल में भर्ती कराय गया था। जहां डॉक्टर ने मौत की पुष्टि की

मुआवजे की मांग पर चक्काजाम
हादसे में तीन लोगों की मौत से भड़के लोगों ने आज चक्काजाम कर नाराजगी जाहिर किया है। सिलवानी-उदयपुरा मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। चक्काजाम की सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को शांत कराया है। वहीं जांच के बाद आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी का भरोसा दिलाया है।
 

तीनों कृषि कानूनों को रद्द करने वाले बिल को कैबिनेट की मंजूरी....

तीनों कृषि कानूनों को रद्द करने वाले बिल को कैबिनेट की मंजूरी....

नई दिल्ली : तीनों कृषि कानून वापस लेने के प्रस्ताव को कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है। संसद के शीतकालीन सत्र में तीनों कानून वापस होंगे।
प्रधानमंत्री मोदी की ओर से तीन कृषि कानूनों को वापस लेने की घोषणा से सरकार और किसानों के बीच पिछले 14 महीने से चल रहा टकराव खत्म होने की उम्मीद बनी है। बता दें कि पीएम मोदी ने कहा था कि 29 नवंबर से शुरू हो रहे संसद के शीतकालीन सत्र में इन कानूनों को वापस लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। आज केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में इस संबंध में प्रस्ताव पारित हो गया है।


तीन कृषि कानूनों को वापस लने के विधेयकों को आगामी संसद सत्र में पेश किया जाएगा। भारत सरकार ने 29 नवंबर से शुरू हो रहे संसद के शीतकालीन सत्र के लिए लोकसभा बुलेटिन में द फार्म लाज रिपील बिल, 2021 को सूचीबद्ध किया गया है। संसद के दोनों सदनों से कानूनों की वापसी का विधेयक पारित होने के बाद उस पर राष्ट्रपति अंतिम मुहर लगाएंगे। राष्ट्रपति के हस्ताक्षर के साथ ही उसे गजट में प्रकाशित किया जाएगा।
 

शादी की रस्मों के बीच से ही दूल्हे को पुलिस ने उठाया, बौखला गई दुल्हन

शादी की रस्मों के बीच से ही दूल्हे को पुलिस ने उठाया, बौखला गई दुल्हन

अगर किसी की शादी में पुलिस आकर दूल्हे को ही पकड़ ले जाए तो भला दुल्हन की क्या हालत होगी? इक्वाडोर में एक दुल्हन की हालत तब खराब हो गई जब शादी की रस्मों के दौरान ही पुलिस उसके नए-नवेले पति को लेकर जाने लगी.


Mirror की रिपोर्ट के मुताबिक दुल्हन जब अपने पति को पुलिस के साथ जाता हुए देखने लगी तो उसने उसे छुड़ाने की कोशिश की. वो पुलिस की गाड़ी के पीछे भागी और उनसे पति को छोड़ने की भी अपील करने लगी. इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. हर कोई इस घटना पर आश्चर्य व्यक्त कर रहा था.


बौखला गई दुल्हन
घटना इक्वाडोर से एल ओरे के एगल गुआबो में हुई. यहां एक शादी के दौरान पुलिस अधिकारी पहुंचे और उन्होंने दूल्हे को शादी की रस्मों के बीच से ही उठा लिया. उन्होंने दूल्हे को उठाकर अपने वाहन में बिठाया और वहां से निकल गए. इस दौरान दुल्हन अपने नए-नवेले पति को जाते हुए देखकर बौखला गई और उसके पीछे-पीछे भागती हुई दिखाई दी. उसने दूल्हे को छुड़ाने की भरपूर कोशिश की. हालांकि पुलिस ने किसी की कुछ भी नहीं सुनी और दूल्हे को लेकर चलते बने.

क्यों दूल्हे को ले गई पुलिस?
दूल्हे पर ये गाज इसलिए गिरी क्योंकि उसने अपनी पहली पत्नी से अलग होने के बाद उसे गुजारा भत्ता नहीं दिया था. पहली पत्नी के बच्चों के लिए भी उसने कोई आर्थिक सहायता भी नहीं दी. इसकी शिकायत मिलने के बाद पुलिस इस आदमी को पूछताछ के लिए शादी से उठाकर थाने लेकर आई थी. इस घटना का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिय पर यूज़र्स ने मज़ेदार प्रतिक्रिया दी. कुछ यूज़र्स ने ये भी कहा कि पुलिस को उसे शादी के बीच से नहीं उठाना चाहिए , जबकि कुछ लोगों ने शख्स को इसलिए ट्रोल किया क्योंकि वो पहली पत्नी को गुजारा भत्ता देने के बजाय शादी कर रहा था.

बड़ा हादसा: कार और ट्रैक्टर की भिड़ंत में मासूम बच्ची समेत एक परिवार के तीन सदस्यों की मौत

बड़ा हादसा: कार और ट्रैक्टर की भिड़ंत में मासूम बच्ची समेत एक परिवार के तीन सदस्यों की मौत

औरैया: उत्तर प्रदेश में औरैया जिले के बेला क्षेत्र में कार और ट्रैक्टर की भिड़ंत में मासूम बच्ची समेत एक परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई जबकि दो लोग गंभीर रूप घायल हो गए।


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, बेला क्षेत्र के गांव ललऊ पुर्वा निवासी एक परिवार के पांच सदस्य मोहित कुमार, सुनील कुमार, राहुल, अर्चना अपनी आठ माह की पुत्री ओम कुमारी के साथ बुलेरो कार से कन्नौज जिले के ग्राम सुक्खा पुर्वा में एक शादी में समारोह में शामिल होने गये थे। जहां पर जयमाल के बाद सभी लोग बीती रात अपने गांव वापस आ रहे थे कि उनकी कार बेला क्षेत्र के गांव पुर्वा रावत के पास चालक सुनील कार पर से अपना नियंत्रण खो बैठा और कार अनियंत्रित होकर आगे जा रहे ट्रैक्टर से जा टकराई।


उन्होने बताया कि टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रैक्टर से कार का एक हिस्सा चीरता हुआ निकल गया जिससे मोहित (22), अर्चना (26) व आठ माह की ओम कुमारी की मौके पर मौत हो गई जबकि सुनील व राहुल गंभीर रूप से घायल हो गये।


घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे आक्रोशित ग्रामीणों ने जाम लगा दिया। अपर पुलिस अधीक्षक शिष्य पाल एवं बेला, सहायल व दिबियापुर थाने का पुलिस फोर्स भी मौके पर पहुंच गया और दोनों घायलों को उपचार के लिये सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहार भिजवाया। काफी समझाने के बाद ग्रामीणों ने करीब तीन घंटे बाद जाम हटाया जिसके बाद पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

BIG BREAKING: कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लगवाने पर 10 फीसदी सस्ती मिलेगी शराब, आदेश जारी

BIG BREAKING: कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लगवाने पर 10 फीसदी सस्ती मिलेगी शराब, आदेश जारी

भोपाल: मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले में प्रशासन ने शराब पीने वाले लोगों के लिए विशेष छूट का ऐलान किया है। अब उन्हें शराब 10 फीसद कम दाम पर मिलेगी। हालांकि, इसके लिए एक शर्त भी रखी गई है। शराब पर छूट प्राप्त करने की चाह रखने वाले व्यक्ति को कोरोना के टीके की दोनों डोज लगी होनी चाहिए। यह व्यवस्था केवल आज के लिए है। दरअसल आज महा-वैक्सीनेशन अभियान का आयोजन किया जाना है। इस अभियान को सफल बनाने के लिए मंदसौर प्रशासन ने यह तरकीब निकाली है और शराब खरीदने वाले व्यक्ति को कोरोना के टीके की दोनों डोज लगे होने पर 10 फीसद छूट देने की घोषणा की है। शराब खरीदने वाले व्यक्ति को दुकान पर टीके की दोनों डोज का सर्टिफिकेट भी दिखाना होगा। जिला आबकारी विभाग ने इसके लिए आदेश जारी किया है।


प्रशासन के इस अनोखे कदम का मकसद लोगों को टीके के प्रति जागरूक करना और ज्यादा से ज्यादा संख्या में लोगों का टीकाकरण करवाना है। मंदसौर शहर के सीतामाऊ फाटक, भूनिया खेड़ी और पुराना बस स्टैंड पर स्थित तीन दुकानों में विशेष छूट पर शराब देने की व्यवस्था की गई है। इससे पहले भी दुनिया के कई देशों में टीकाकरण को बढ़ावा देने के लिए लोगों को उपहार आदि देने के तरीके अपनाए गए हैं।


इससे पहले मध्य प्रदेश के खंडवा में कोरोना टीके की दोनों डोज नहीं लगवाने वाले व्यक्ति को शराब नहीं देने का आदेश जारी दिया गया था। इस आदेश पर काफी विवाद भी हुआ था। इसके बाद जिला आबकारी अधिकारी ने इस मुद्दे पर सफाई देते हुए कहा था कि शराब पीने वाले लोग कभी झूठ नहीं बोलते हैं, हमेशा सच बोलते हैं।

सनसनीखेज खबर: हत्या कर नहर में फेंका युवती की लाश, रस्सी से बंधे थे हाथ

सनसनीखेज खबर: हत्या कर नहर में फेंका युवती की लाश, रस्सी से बंधे थे हाथ

कुरुक्षेत्र: हरियाणा के कुरुक्षेत्र से दिल=देहला देने वाली खबर सामने आयी है, जिले में उस समय सनसनी फैल गई जब भागड़ा नहर में एक युवती का शव मिला. युवती के हाथों को रस्सी से बांधा हुआ था. मामले की सूचना पुलिस को दी गई.

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पहुंची. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. अभी तक युवती की शिनाख्त नहीं हो पाई है. फिलहाल पुलिस ने युवती का शव कब्जे में लेकर अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया है.

पुलिस की मानें तो किसी ने युवती की हत्या कर शव को नहर में फैंक दिया है. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है. मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने बताया कि गोताखोर प्रगट सिंह की टीम ने उन्हें सूचना दी थी कि नहर से एक नवविवाहिता का शव मिला है जिसके हाथ भी बंधे हुए हैं.


गोताखोर प्रगट सिंह ने बताया कि मामूराम मंगलवार शाम को नहर किनारे टहल रहा था, उसने देखा कि नहर में एक शव तैर रहा था. उसने शव को बाहर निकाला और उन्हें सूचना दी. जिसके बाद तुरंत 112 पर डायल किया. मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने शव को कब्जे में लेकर एलएनजेपी के पोस्टमार्टम हाऊस भिजवाया.


एसआई प्रदीप कुमार ने बताया कि आसपास के जिलों के थानों में सूचना भेज दी गई है. महिला की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं. जल्द ही महिला की पहचान कर ली जाएगी. मृतकों के परिजनों का पता लगने के बाद आगे की कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी.

 

बड़े हमले की तैयारी में आतंकी, यह हैं निशाने पर...

बड़े हमले की तैयारी में आतंकी, यह हैं निशाने पर...

जालंधर: पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई पंजाब में बड़े आतंकी हमले की साजिश रच रही है, खासकर आरएसएस की शाखाओं व हिंदू नेताओं को टारगेट किया जा सकता है। यह चौकसी आईबी ने पंजाब सरकार को जारी की है जिसके बाद राज्य में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। डिप्टी सीएम सुखजिंदर सिंह रंधावा ने तमाम अधिकारियों को गश्त बढ़ाने, रात्रिकालीन गश्त में एक तिहाई अधिकारियों को मैदान में उतरने के आदेश दिए हैं।

हाल ही में 21 नवंबर को देर रात पठानकोट में सेना के कैंप के पास मोटर साइकिल सवारों ने ग्रेनेड से हमला किया। वैसे इसमें कोई घायल नहीं हुआ। इसके पीछे आईएसआई का हाथ होने की आशंका जताई जा रही है। 15 अगस्त के बाद से अब तक 25 बार से ज्यादा ड्रोन भारतीय सीमा में घुस चुके हैं। हथियार, हेरोइन और टिफिन बम भिजवाए जा रहे हैं। 11 टिफिन बम बरामद हो चुके हैं।

आईएसआई पंजाब में लगातार हथियारों व गोला बारूद भेज रही है। हाल ही में अजनाला की घटना के तार भी आतंकियों से जुड़े पाए गए हैं। अजनाला के शर्मा फिलिंग स्टेशन पर ब्लास्ट की घटना के बाद पुलिस ने पास ही के गांव के चार युवकों को पकड़ा था, जिनमें से रूबल और विक्की दोनों कासिम औरव पाकिस्तान में बैठे इंटरनेशल सिख यूथ फेडरेशन के चीफ भाई लखबीर सिंह रोडे के संपर्क में थे।

तीन दिन पहले जीरा विधानसभा हलका के गांव सेखवां के खेत में से एक टिफिन में हैंड ग्रेनेड मिला। आईबी के सूत्रों के मुताबिक पंजाब में सीमा पार से टिफिन बम व ग्रेनेड आईएसआई की तरफ से भेजे गए हैं, जिनसे बड़ा आतंकी हमला किया जा सकता है। आईबी की तरफ से पंजाब के हिंदू नेताओं व आरएसएस की शाखाओं पर कड़ी चौकसी करने केलिए कहा गया है।

लोकतंत्र पर संवाद के लिए पाकिस्तान को भी न्योता, इन देशों को किया बाहर...

लोकतंत्र पर संवाद के लिए पाकिस्तान को भी न्योता, इन देशों को किया बाहर...

वाशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन 9-10 दिसंबर को लोकतंत्र पर वर्चुअल संवाद करेंगे। इसमें शामिल होने के लिए 110 देशों को न्योता भेजा गया है, जिसमे पाकिस्तान भी शमिल है, वहीँ रूस और चीन को इस संवाद से बाहर रखा गया है।

दरअसल लोकतंत्र के मुद्दे पर एक बार फिर अमेरिका कम्युनिस्ट देशों से दो-दो हाथ करने के मूड में है। नौ व दस दिसंबर को अमेरिका में होने जा रहे वर्चुअल संवाद के लिए जिन देशों को राष्ट्रपति जो बाइडन द्वारा न्योता भेजा गया है, उसमें से कम्युनिस्ट देश चीन और रूस बाहर हैं। जबकि, अमेरिका की ओर से लोकतांत्रित देश ताइवान को आमंत्रण भेजा गया है। इससे चीन और अमेरिका की ओर से एक बार फिर तनाव बढ़ता दिख रहा है। दरअसल, पिछले दिनों ताइवान मुद्दे को लेकर अमेरिका और चीन आपस में भिड़ चुके हैं। ऐसे में चीन को सूची से बाहर रखकर अमेरिका ने ताइवान के प्रति अपना रुख स्पष्ट कर दिया है।

अमेरिका की ओर से `लोकतंत्र` पर संवाद के लिए वर्चुअल समिट का आयोजन किया जा रहा है। इसके लिए दुनिया के 110 देशों को आमंत्रित किया है। अमेरिकी विदेश मंत्रालय की ओर से जारी की गई इस सूची से चीन व रूस जैसे कई बड़े देश तो गायब ही हैं बल्कि दक्षिणी एशियाई देश से अफगानिस्तान, बांग्लादेश, श्रीलंका को भी सूची से बाहर रखा गया है। वहीं `नाटो` के सदस्य टर्की को भी इस सूची में जगह नहीं मिली है।

भारत के साथ पाक व इराक को भी न्योता
अमेरिका की ओर से इस वर्चुअल समिट में शामिल होने के लिए भारत को आमंत्रण भेजा गया है। वहीं पाकिस्तान और इराक को भी जो बाइडन ने न्योता भेजा है।

अफगानिस्तान भी पड़ा अकेला
तालिबान शासित अफगानिस्तान को भी लोकतंत्र पर संवाद के लिए अमेरिका ने न्योता नहीं भेजा है। यह तालिबान की नई सरकार के लिए बड़ा झटका है। दरअसल, अफगानिस्तान पर कब्जा करने के बाद से तालिबान वैश्विक मान्यता के लिए कई प्रयत्न कर रहा है, लेकिन अमेरिका ने उसे तवज्जो न देकर अपने इरादे को साफ कर दिया है।

BIG BREAKING : प्रदेश के इस जवाहर नवोदय विद्यालय में हुआ कोरोना विस्फोट, स्कूल प्रशासन में मची खलबली

BIG BREAKING : प्रदेश के इस जवाहर नवोदय विद्यालय में हुआ कोरोना विस्फोट, स्कूल प्रशासन में मची खलबली

पंजाब | पंजाब के मुक्तसर जिले के जवाहर नवोदय विद्यालय में 13 छात्रों समेत कुल 23 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि मरीजों के मिलने के बाद स्कूल और पास के मोहल्ले को कोविड कंटेनमेंट जोन में तब्दील कर दिया है ताकि संक्रमण को फैलने से रोका जा सके। मुक्तसर के सिविल सर्जन रंजू सिंगला ने कहा कि बीते सप्ताह एक छात्र कोरोना से संक्रमित पाया गया था। इसके बाद अन्य स्टूडेंट्स का कोरोना टेस्ट हुआ था, जिसमें 13 और छात्र संक्रमित मिले हैं। इसके अलावा 10 और लोग कोरोना पॉजिटिव हैं।

अब तक कुल 14 संक्रमित छात्रों में से 12 लड़कियांहैं। इन सभी को स्कूल के हॉस्टल में ही आइसोलेट कर दिया गया है और मेडिकल ऑब्जर्वेशन में रखा गया है। हेल्थ टीम ने कुल 400 लोगों का टेस्ट लिया था, जिनमें से ये लोग संक्रमित मिले हैं। देश भर में स्कूल और कॉलेजों के खुलने के बाद कुछ जगहों पर कोरोना विस्फोट की स्थिति देखने को मिली है। मंगलवार को ही जयपुर के भी एक स्कूल में 11 छात्र कोरोना संक्रमित पाए गए थे। बठिंडा के बीच चीफ मेडिकल ऑफिसर डॉ. टीएस ढिल्लो ने कहा कि रामपुरा फूल मोहल्ले के 5 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। ये लोग कहीं से यात्रा कर लौटे थे।

बठिंडा में 20 हुए कोरोना के एक्टिव केस, फरीदकोट में मिले 4
ढिल्लो ने कहा कि परिवार ने हाल ही में कुछ जगहों की यात्रा की थी। यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि आखिर वे कहां संक्रमित हुए थे। मरीजों को हमने सलाह दी है कि वे होम आइसोलेशन में ही रहें। फिलहाल बठिंडा जिले में कोरोना के 20 एक्टिव केस हैं। इसके अलावा मंगलवार को एक मरीज की मौत भी हो गई थी। इस बीच फरीदकोट जिले में भी 4 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसके अलावा मानसा जिले में एक शख्स पॉजिटिव पाया गया है। गौरतलब है कि देश भर में बुधवार को कोरोना संक्रमण के कुल 9 हजार केस मिले हैं। इसके अलावा एक्टिव केसों की संख्या तेजी से कम होते हुए 1 लाख 11 हजार ही रह गई है।

 

 

मुख्यमंत्री कोविड राहत कोष को लेकर उठे सवाल, RTI में खुलासा- सिर्फ 25% रकम हुई खर्च: आरटीआई कार्यकर्ता अनिल

मुख्यमंत्री कोविड राहत कोष को लेकर उठे सवाल, RTI में खुलासा- सिर्फ 25% रकम हुई खर्च: आरटीआई कार्यकर्ता अनिल

मुंबई, महाराष्ट्र मुख्यमंत्री कोविड राहत कोष के नाम पर लोगों की भावनाओं के साथ खिलवाड़ हुआ है. लोगों ने दिल खोलकर सीएम कोविड राहत कोष में दान दिया लेकिन कोविड पीड़ित लोगों की मदद के नाम पर महाराष्ट्र सरकार ने कंजूसी की है. आरटीआई के तहत मिली एक जानकारी से पता चला कि महाराष्ट्र मुख्यमंत्री कोविड राहत कोष में कोराना काल के दौरान लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और करीब 798 करोड़ रुपए सीएम रिलीफ फंड में जमा हुए लेकिन इसमें से लोगों की मदद के नाम पर खर्च हुई सिर्फ 25 फ़ीसदी रकम. अब भी करीब 606 करोड़ रुपए मुख्यमंत्री राहत कोष में बाकी है जिससे तमाम कोरोना पीड़ितों की मदद की जा सकती है.
आरटीआई एक्टिविस्ट अनिल गलगली बताते हैं कि उनके द्वारा मांगी गई इस जानकारी के बाद इस बात का पता चला कि मुख्यमंत्री राहत कोष में लोगों ने जो मदद का हाथ बढ़ाया उसका सरकार ने इस्तेमाल ही नहीं किया और लोगों की भावनाओं के साथ खिलवाड़ हुआ.
कोविड में मदद की अपील के बाद लोगों ने महाराष्ट्र मुख्यमंत्री सहायता कोष के कोविड खाते में भारी आर्थिक सहायता दी. मुख्यमंत्री सचिवालय ने आरटीआई कार्यकर्ता अनिल गलगली को सूचित किया है कि अब तक 798 करोड़ रुपये जमा किए गए हैं जिसमें से सिर्फ 25 प्रतिशत जमा कोष से खर्च किया गया है. अभी भी इस राहत कोष में करीब 606 करोड़ की रकम जमा है जिसका इस्तेमाल नही हुआ.
आरटीआई कार्यकर्ता अनिल गलगली के मुताबिक उन्होंने महाराष्ट्र मुख्यमंत्री सचिवालय से जमा की गई कुल राशि, खर्च की गई राशि और शेष राशि की जानकारी मांगी थी. मुख्यमंत्री सचिवालय के मुख्यमंत्री सहायता कोष प्रकोष्ठ ने अनिल गलगली को बताया कि कुल 798 करोड़ रुपये की राशि जमा हो चुकी है और फिलहाल 606 करोड़ रुपये शेष हैं. 192 करोड़ का आवंटन किया गया है.
अनिल गलगली के मुताबिक, चूंकि फंड सिर्फ कोविड मकसद के लिए है, इसलिए इसका 100 फीसदी खर्च कोविड एवज में ही किया जा सकता है. सरकार ने अबतक सिर्फ 25 फीसदी फंड आवंटित किया है. आखिर 606 करोड़ रुपये बचा कर रखने का मकसद क्या है? क्या ये उन लोगों की भावनाओं के साथ खिलवाड़ नहीं है जिन्होंने कोरोना पीड़ित लोगों के लिए सीएम रिलीफ फंड के जरिए मदद के हाथ बढ़ाए थे.
आरटीआई के तहत मिली जानकारी के मुताबिक:-
• जमा की गई राशि में से खर्च की गई राशि 192 करोड़ 75 लाख 90 हजार 12 रुपये है.
• इसमें से 20 करोड़ रुपये चिकित्सा शिक्षा विभाग द्वारा सेंट जॉर्ज अस्पताल में कोविड के लिए एक विशेष आईयूआई सेटअप के लिए खर्च किए गए हैं.
• कोविड की 25 हजार जांच के लिए एबीबीओटी एम2000आरटी पीसीआर मशीन की उपभोग्य सामग्रियों को खरीदने के लिए 3 करोड़ 82 लाख 50 हजार खर्च किए गए.
• औरंगाबाद जिले में रेल दुर्घटना में मारे गए श्रमिकों के वारिसों को 80 लाख रुपये की सहायता राशि प्रदान की गई.
• प्रवासी मजदूरों के रेल शुल्क के लिए 82 करोड़ 46 लाख 94 हजार 231 खर्च किए गए.
• रत्नागिरी और जालना जिलों में कोविड-19 की जांच पर 1 करोड़ 7 लाख 6 हजार 920 रुपये हिसाब से 2 करोड़ 14 लाख13 हजार 840 रुपए खर्च किए गए.
• 18 सरकारी मेडिकल कॉलेजों, 4 मनपा मेडिकल कॉलेजों और 1 टीएमसी मेडिकल कॉलेज को प्लाज्मा थेरेपी टेस्ट कराने के लिए 16.85 करोड़ रुपये दिए गए.
• ‘मेरा परिवार-मेरी जिम्मेदारी’ इस अभियान के तहत राज्य स्वास्थ्य संस्थान के आयुक्त को 15 करोड़ रुपए दिए गए हैं.
• कोविड के दौरान महिला सेक्स वर्कर्स को 49 करोड़ 76 लाख 15 हजार 941 रुपये दिए गए.
• कोविड के तहत म्यूटेंट वेरिएंट के शोध के लिए जीनोम सीक्वेंसिंग पर 1 करोड़ 91 लाख 16 हजार रुपये खर्च किए गए.
महाराष्ट्र मुख्यमंत्री कोविड सहायता कोष के बारे में आरटीआई से मिली इस जानकारी के बाद अब सवाल उठने लगे हैं की लोगों की तरफ से मदद के हाथ बढ़ाए जाने के बावजूद इन पैसों से पूर्ण पीड़ितों की मदद क्यों नहीं की गई. अब मांग की जा रही है कि महराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे खुद इस बात की जांच कराए और इसकी भी जांच हो कि जो खर्च दिखाए गए हैं वह वास्तव में हुए हैं क्या.

 source:ABP Live

स्कूल-कॉलेज में हुआ कोरोना का विस्फोट: 53 छात्राएं और 22 MBBS स्टूडेंट्स कोविड-19 पॉजिटिव

स्कूल-कॉलेज में हुआ कोरोना का विस्फोट: 53 छात्राएं और 22 MBBS स्टूडेंट्स कोविड-19 पॉजिटिव

ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले में एक सरकारी सहायता प्राप्त हाई स्कूल की 53 छात्राएं और संबलपुर के वीर सुरेंद्र साईं इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड रिसर्च (VIMSAR), बुर्ला के 22 एमबीबीएस छात्रों को पिछले तीन दिनों में कोरोना हुआ है। उनकी जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। स्थानीय स्वास्थ्य अधिकारी ने यह जानकारी दी है।
राज्य में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण का मामला बढ़कर 10,47,386 हो गया। 70 बच्चों सहित 212 लोगों ने संक्रमण के लिए सकारात्मक परीक्षण किया है। अधिकारी ने कहा कि दो ताजा मौतों के कारण मरने वालों की संख्या अब 8,396 हो गई है।
सेंट मेरी गर्ल्स स्कूल की हेडमिस्ट्रेस सिस्टर पेट्रीका ने कहा, “लड़कियों को अलग कर दिया गया है और उनके इलाज के लिए विशेष प्रावधान किए गए हैं। उनकी स्वास्थ्य स्थिति सामान्य है, जबकि शैक्षणिक संस्थान एक सप्ताह के लिए बंद कर दिया गया है।” संक्रमित छात्र कक्षा 8, 9 और 10 में पढ़ रहे हैं। उनमें से अधिकांश में सर्दी और खांसी के लक्षण प्रदर्शित होने के बाद COVID-19 के लिए परीक्षण किया गया था। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन और स्वास्थ्य अधिकारियों को इसके बारे में सूचित कर दिया गया है।
वीआईएमएसएआर, बुर्ला के एमबीबीएस के 22 छात्रों को कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिकारियों को संदेह है कि संक्रमण हाल ही में आयोजित संस्थान के वार्षिक समारोह से फैला होगा। उन्होंने परिसर में मौजूदा स्थिति पर एक तत्काल बैठक बुलाई है।
खुर्दा जिले में सर्वाधिक 90 नये रोगी मिले, राजधानी भुवनेश्वर भी इसी जिले का हिस्सा है। इसके बाद सुंदरगढ़ में 39 जबकि मयूरभंज में संक्रमण के 13 नये मामले सामने आए। राज्य के 14 जिलों में बीते 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस संक्रमण का एक भी नया मामला सामने नहीं आया। खुर्दा जिले में ही कोविड-19 के कारण दो लोगों की मौत हुई। राज्य में अब तक रिकॉर्ड 2.33 करोड़ से अधिक नमूनों की कोविड-19 जांच हो चुकी है, जिसमें से 48,143 नमूनों की जांच रविवार को हुई। संक्रमण की दर 4.48 प्रतिशत हो गयी है।
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में अभी 2,191 मरीज उपचाराधीन हैं जबकि अब तक 10,36,746 लोग संक्रमण से मुक्त हो चुके हैं। प्रदेश में बीते 24 घंटे के दौरान 245 मरीज ठीक हुये हैं। ओडिशा में अब तक 1.45 करोड़ लोग कोविड-19 रोधी टीके की दोनों खुराक ले चुके हैं।
 

बिहार दर्दनाक सड़क हादसा : ऑटोरिक्शा पर सवार दो छात्र सहित चार लोगों की मौत हो गयी जबकि छह अन्य व्यक्ति घायल, जानिये क्या है पूरी ख़बर...

बिहार दर्दनाक सड़क हादसा : ऑटोरिक्शा पर सवार दो छात्र सहित चार लोगों की मौत हो गयी जबकि छह अन्य व्यक्ति घायल, जानिये क्या है पूरी ख़बर...

मुंगेर: घटना बिहार के मुंगेर जिले के गंगटा थाना अंतर्गत नजरी गांव के समीप का है जहाँ मंगलवार की सुबह एक ऑटोरिक्शा और ट्रक के बीच आमने-सामने की टक्कर में ऑटोरिक्शा पर सवार दो छात्र सहित चार लोगों की मौत हो गयी जबकि छह अन्य व्यक्ति घायल हो गए।
पुलिस अधीक्षक जे. जे. रेड्डी ने बताया कि गंगटा-खड़गपुर मार्ग पर हुए इस हादसे में मोहनपुर गांव निवासी छात्र रितिक (14) एवं केशव कुमार (19), ऑटोरिक्शा चालक मनीष (30) और सोनिया (35) नामक एक महिला की मौत हो गई।


हादसे में घायल छह अन्य लोगों को इलाज के लिए मुंगेर सदर अस्पताल भेजा गया है।
इस हादसे से आक्रोशित स्थानीय लोगों ने ट्रक में आग लगा दी और हंगामा करने लगे जिन्हें पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा शांत कराया गया।
 

डकैतों के मूवमेंट से ग्वालियर-चंबल अंचल में फिर पनप रही दहशत...

डकैतों के मूवमेंट से ग्वालियर-चंबल अंचल में फिर पनप रही दहशत...

ग्वालियर :  ग्वालियर-चंबल अंचल में डकैतों के मूवमेंट से फिर दहशत पनप रही है। हाल में मुरैना जिले में डकैत गुड्डा गुर्जर ने युवती से विवाह के लिए उसके चाचा को अगवााकर लिया था, जबकि ग्वालियर जिले में दो चरवाहों का अपहरण कर फिरौती मांगने का मामला भी सामने आ चुका है। अब हथियारबंद गिरोह ने चरवाहों से 92 मवेशी लूट लिए। डकैत गिरोह की तलाश में पुलिस सर्चिंग कर रही है,लेकिन अभी उनका पता नहीं लगा है। पुलिस का कहना है कि कुछ स्थानीय बदमाशों ने मवेशी लूटे हैं जिसकी तस्दीक हो गई है। जानकारी के अनुसार, मोहना थाना इलाके में स्थित जंगल में बीते रोज कल्याण सिंह ओढ़ साथियों के साथ मवेशियों को चराने गया था, तभी करीब चार-पांच हथियारबंद डकैतों ने उन्हें घेर लिया। बदमाश उन्हें गन पॉइंट पर सभी को जंगल में ले गए और यहां से उनसे 100 मवेशी (बकरे-बकरियां) लेकर चरवाहों को वहीं छोड़कर जाने लगे। जब चरवाहे गिड़गिड़ाएं कि हमारी रोजी-रोटी इसी से चलती है

 

तो डकैत आठ मवेशी छोड़ गए। डकैत गिरोह के हौंसले कितने बुलंद हैं, इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि उन्होंने चरवाहों से कहा, कि तुम पुलिस को जरूर बताना, यह दहशत की कहानी। चरवाहों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी, मोहना, घाटीगांव, आरोन व भवंतपुरा थानों की पुलिस जंगल में सर्चिंग में जुट गई लेकिन घंटों मशक्कत करने के बाद अब तक कुछ हाथ नहीं लगा। पुलिस के पास पहुंचे चरवाहों ने बताया कि डकैत संख्या में चार-पांच थे, जिनमें से दो की उम्र करीब 40-45 वर्ष तथा दो की आयु करीब 30-35 वर्ष थी, सभी के हाथों में बंदूक और कट्टे थे और वे फौजी जैसी वर्दी पहने हुए थे। माना जा रहा है

 

कि उक्त वारदात को डकैत कल्ली और महावीरा गुर्जर गिरोह द्वारा अंजाम दिया गया है। उधर, मोहना इलाके में जहां से डकैतों ने चरवाहों से मवेशी लूटे हैं, उसके आसपास के गांवों में रहने वाले लोगों का कहना है कि दो दिन से क्षेत्र में डकैतों का मूवमेंट था, जो पेहसारी क जंगल में भी सामने आया था। डकैत गिरोह ने चार दिन पूर्व घाटीगांव थाना क्षेत्र के सिमरिया के जंगल से दो चरवाहों का अपहरण कर लिया था, उन्होंने चरवाहों के मोबाइल से ही उनके परिजनों को कॉल करके फिरौती की रकम मांगी थी, हालांकि पुलिस की घेराबंदी के चलते चरवाहों को छोड़कर डकैत भाग निकले थे। वहीं इससे पूर्व मुरैना जिले के पहाडगढ़़ थाना क्षेत्र में 70 हजार रुपये के इनामी 50 वर्षीय डकैत गुड्डा गुर्जर ने 20 साल की युवती से शादी की चाह में उसके चाचा का अपहरण कर लिया था, जो दो दिन बाद लौट आए थे।

 

मॉर्निंग वॉक पर निकले 45 वर्षीय शिक्षक ने लगाई फाँसी, जानिये क्या है पूरा मामला...

मॉर्निंग वॉक पर निकले 45 वर्षीय शिक्षक ने लगाई फाँसी, जानिये क्या है पूरा मामला...

जि़ले के छावनी थाना क्षेत्र के जितियापुर गाव स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय परिसर व खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय के पीछे लगे आम के वृक्ष की टहनियों से एक 45 वर्षीय शिक्षक फाँसी लगा लिया जिससे उसकी मृत्यु हो गयी


स्थानीय थाना क्षेत्र के पूरे तिलक गाव निवासी पशुपतिनाथ भट्ट (45वर्ष) पुत्र कैलाश नाथ भट्ट जो प्राथमिक विद्यालय शक्तिपुर में प्रधानाध्यापक पद पर तैनात थे परिजनों ने बताया कि वह प्रतिदिन की तरह मंगलवार को मॉर्निंग वॉक करने सुबह 7 बजे निकले थे उक्त स्थान पर ग्रामीण इन्हें पेड़ पर फांसी के फंदे से लटकता देखा तो इसकी खबर घर वालो को दिया मौके पर पहुचे थानाध्यक्ष रोहित उपाध्याय ने शव को पेड़ से नीचे उतरवाया तो आम के वृक्ष की टहनियों पर देशी शराब की खाली बोतल ,सिगरेट व माचिस मिला घटनास्थल पर जिले से पहुची फोरेंसिक टीम ने भी जाँच पड़ताल किया वही एसओ श्री उपाध्याय ने कहाकि कि मृतक के पुत्र आदर्श भट्ट द्वारा तहरीर मिली है शव को कब्जे में लेकर अन्त्य परीक्षण के लिए भेजा गया है रिपोर्ट आने के बाद कार्यवाही की जाएग
 

 जिले में डेंगू मरीजों का आंकड़ा 700 के पार, पढ़िये पूरी ख़बर...

जिले में डेंगू मरीजों का आंकड़ा 700 के पार, पढ़िये पूरी ख़बर...

भोपाल : जिले में डेंगू के मरीजों का आंकड़ा इस साल 700 के ऊपर पहुंच गया है। हालांकि, यह राहत की बात है कि अब हर दिन दो-तीन मरीज ही मिल रहे हैं।

हफ्तेभर पहले तक रोज पांच या इससे ज्यादा मरीज मिल रहे थे। हर दिन करीब 25 सेंपलों की जांच की जा रही है। सितम्बर-अक्टूबर और नवम्बर में छ: सौ मरीज मिल चुके हैं। इसी तरह से इस साल चिकनगुनिया के मरीजों का आंकड़ा 130 तक पहुच गया है। अभी हर करीब आठ फीसद घरों में डेंगू का लार्वा मिल रहा है।  

नौका पर सवार 11 लोग हुये घायल, पढ़िये पूरी ख़बर....

नौका पर सवार 11 लोग हुये घायल, पढ़िये पूरी ख़बर....

कोलंबो : घटना श्रीलंका के त्रिंकोमाली जिले से है जहाँ मंगलवार को एक नौका के पलटने से बच्चों सहित कम से कम छह लोगों की मौत हो गई।
‘कोलंबो गजट’ की खबर में पुलिस के हवाले से बताया गया कि नौका पर सवार अन्य 11 लोग घायल हो गए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घायलो की हालत गंभीर बताई जा रही है

इस नौका का इस्तेमाल लोगों को एक ओर से दूसरी ओर ले जाने के लिए किया जा रहा था।
 

बड़ी ख़बर : कानपुर पहुंचे योगी-नड्डा, इन कार्यक्रमों में हुए शामिल...

बड़ी ख़बर : कानपुर पहुंचे योगी-नड्डा, इन कार्यक्रमों में हुए शामिल...

कानपुर : भारतीय जनता पार्टी के मंगलवार को होने वाले कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के बूथ सम्मेलन और पार्टी के क्षेत्रीय कार्यालय के उद्घाटन समारोह में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और डिप्टी सीएम केशव मौर्य कानपुर पहुंचे।

 

 


कानपुर के चकेरी एयरपोर्ट में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आने के पूर्व 55 भाजपाई ढोल और फूल लेकर जमा हो गए। इस बीच कुछ भाजपाइयों ने पुलिस पर जबरन पीछे हटाने का आरोप लगाया। इसके अलावा रामादेवी से एयरपोर्ट रूट पर जगह-जगह बैरिकेडिंग लगाई गई।
मुख्यमंत्री के आने के करीब 20 से 25 मिनट पहले रास्ता बंद कर दिया गया। यहां जैसे ही मुख्यमंत्री का काफिला पहुंचा भाजपाइयों ने पुष्प वर्षा की। बाबा नामदेव गुरुद्वारा में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, मुख्यमंत्री योगी और डिप्टी सीएम केशव मौर्या पहुंचे। उन्हें दस्तार बांधकर गुरुद्वारा में दाखिल कराया गया।
 

इस क्रांतिकारी के नाम पर होगा यह स्टेशन का नाम....

इस क्रांतिकारी के नाम पर होगा यह स्टेशन का नाम....

भोपाल : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को कैबिनेट मीटिंग से पहले इंदौर जिले के पातालपानी रेलवे स्टेशन का नाम अमर क्रांतिकारी टंट्या भील के नाम पर करने का प्रस्ताव करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने 4 दिसंबर को टंट्या भील के बलिदान दिवस पर भव्य कार्यक्रम आयोजित करने की जानकारी भी दी।रेल्वे


मुख्यमंत्री ने बताया कि 25 दिसंबर अटल बिहारी वाजपेई का जन्म दिवस है। इस दिन को सुशासन दिवस के रूप में भी मनाया जाता है। इस बार 25 दिसंबर से 26 जनवरी तक प्रदेश में विशेष अभियान संचालित किया जाएगा। जन सामान्य के कल्याण के लिए चलाई जा रही योजनाओं के अंतर्गत उन्हें मिल रहे लाभ प्रत्येक व्यक्ति को सरलता से मिले, इसमें कोई परेशानी ना आए, यह सुनिश्चित करना अभियान का उद्देश्य होगा। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि सभी प्रभारी मंत्री अपने-अपने जिलों में चल रहे बड़े विकास के कामों की 25 दिसंबर से पहले एक बार समीक्षा आवश्यक रूप से कर लें।


मुख्यमंत्री ने कहा कि 4 दिसंबर को अमर क्रांतिकारी टंट्या मामा को श्रद्धा सुमन अर्पित करने के उद्देश्य से पातालपानी में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। टंट्या मामा ने शोषण के विरुद्ध लड़ाई लड़ी। भारत माता को परतंत्रता की बेड़ियों से मुक्त करने के लिए स्वयं का बलिदान दे दिया। पातालपानी रेलवे स्टेशन का नाम अमर क्रांतिकारी टंट्या भील पर करने का प्रस्ताव भी राज्य शासन की ओर से केंद्र सरकार को भेजा जाएगा।