BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
सुप्रीम कोर्ट ने पलटा बॉम्बे हाईकोर्ट का फैसला, कहा...

सुप्रीम कोर्ट ने पलटा बॉम्बे हाईकोर्ट का फैसला, कहा...

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को बॉम्बे हाईकोर्ट के उस फैसले को रद्द कर दिया है जिसमें कहा गया था कि स्किन टू स्किन के संपर्क के बिना नाबालिग को छूना यौन उत्पीड़न के रूप में परिभाषित नहीं किया जा सकता है। जस्टिस यूयू ललित, जस्टिस रवींद्र भट्ट और जस्टिस बेला त्रिवेदी की तीन-सदस्यीय पीठ ने कहा कि गलत मंशा से किसी भी तरह से शरीर के सेक्सुअल हिस्से का स्पर्श करना पॉक्सो एक्ट का मामला माना जाएगा। अदालत ने कहा कि यह नहीं कहा जा सकता कि कपड़े के ऊपर से बच्चे का स्पर्श यौन शोषण नहीं है। ऐसी परिभाषा बच्चों को शोषण से बचाने के लिए बने पॉक्सो एक्ट के मकसद ही खत्म कर देगी। इसके अलावा शीर्ष अदालत ने इस मामले में बॉम्बे हाईकोर्ट से बरी हुए आरोपी को दोषी ठहराया। आरोपी को पॉक्सो एक्ट के तहत तीन साल की सजा दी गई।

दरअसल, बॉम्बे हाईकोर्ट की नागपुर बेंच ने यौन उत्पीड़न के एक आरोपी को यह कहते हुए बरी कर दिया था कि नाबालिग के निजी अंगों को स्किन टू स्किन संपर्क के बिना छूना या टटोलना पॉक्सो एक्ट के तहत नहीं आता। अटॉर्नी जनरल केके वेणुगोपाल ने इसके खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका डाली थी। वहीं अब उच्चतम न्यायालय ने हाईकोर्ट के इस फैसले को बदलते हुए बड़ा फैसला सुनाया।

अटॉर्नी जनरल वेणुगोपाल ने सुनवाई के दौरान तर्क दिया कि अधिनियम की धारा-आठ के तहत `स्किन टू स्किन` के संपर्क को यौन हमले के अपराध के रूप में व्यक्त नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि हाईकोर्ट जज ने यह देखा कि बच्चे की छाती को टटोलने के अपराध के लिए तीन वर्ष की सजा बहुत सख्त है लेकिन यह ध्यान नहीं दिया कि धारा-सात ऐसे सभी प्रकार के कृत्यों से व्यापक तरीके से निपटता है और ऐसे अपराधों के लिए न्यूनतम सजा के रूप में तीन साल निर्धारित करता है।


वेणुगोपाल ने कहा कि आईपीसी की धारा-354 एक महिला से संबंधित है न कि 12 साल के बच्चे के लिए, जैसा कि वर्तमान मामले में है। पॉक्सो एक विशेष कानून है जिसका उद्देश्य उन बच्चों की रक्षा करना है जो अधिक कमजोर है। ऐसे में कोई यह नहीं कह सकता किआईपीसी की धारा-354 की प्रकृति में समान है। वेणुगोपाल ने तर्क दिया था कि हाईकोर्ट के फैसले का मतलब यह है कि एक व्यक्ति जो एक जोड़ी सर्जिकल दस्ताने पहनने के बाद एक बच्चे का यौन शोषण करता है उसे बरी कर दिया जाएगा। उन्होंने तर्क दिया था कि इस फैसले से असाधारण स्थितियां पैदा होंगी। वेणुगोपाल का कहना था कि कि पॉक्सो के तहत अपराध के लिए `स्किन टू स्किन` आवश्यक नहीं है।

राहुल गांधी के 'हिंदूवाद' पर चौतरफा घिरी कांग्रेस, उनके ही सांसद ने उठाए सवाल

राहुल गांधी के 'हिंदूवाद' पर चौतरफा घिरी कांग्रेस, उनके ही सांसद ने उठाए सवाल

कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनीष तिवारी ने "हिंदुत्व और हिंदूवाद'' के बहस को स्पष्ट करने की कोशिश की है। इसके लिए उन्होंने ट्विटर का सहारा लिया। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि पार्टी को अपनी मूल विचारधारा के साथ रहना चाहिए। हालांकि, इस क्रम में उन्होंने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी का नाम नहीं लिया। हालांकि वह उनके तर्कों से असहमत जरूर दिखे।
कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने हिंदू धर्म के इर्द-गिर्द होने वाली बहस पर एक के बाद एक कई ट्वीट किए। उन्होंने कहा, "मैं इस हिंदू धर्म और कांग्रेस में हिंदुत्व की बहस से स्पष्ट रूप से भ्रमित हूं। अगर मैं अपनी राजनीति को हिंदू धर्म या हिंदुत्व पर आधारित करना चाहता हूं, तो मुझे हिंदू महासभा में होना चाहिए। अगर मैं इसे इस्लाम पर आधारित करना चाहता हूं, तो मुझे जमात-ए-इस्लामी में होना चाहिए। मुझे आईएनसी इंडिया में क्यों होना चाहिए?”
कांग्रेस नेता ने राशिद अल्वी, सलमान खुर्शीद और मणिशंकर अय्यर की ओर इशारा करते हुए पूछा, "समय हमेशा गलत क्यों होता है? ये लोग जिन्हें चुनाव नहीं लड़ना है, वे हमें चुनाव से पहले मुश्किल में क्यों डाल रहे हैं?” उन्होंने कहा, 'राहुल गांधी को लंदन में बैठकर भी बहस क्यों छेड़नी पड़ी? इसने भाजपा को एक थाली दी। टीएमसी और एसपी जैसे अन्य दलों को देखें, वे इससे दूर रहते हैं।”
समस्या की शुरुआत सलमान खुर्शीद की किताब से हुई, जिसमें आरएसएस की तुलना आतंकवादी संगठनों ISIS और बोको हराम से की गई है। आरएसएस को भले ही एक धार्मिक संगठन के रूप में नहीं देखा जा सकता है, लेकिन यह हिंदू धर्म के दर्शन में गहराई से समाया हुआ है और कोर हिंदू वोट बैंक इसे इसी तरह देखता है।

 

मानवता शर्मसार: महिला टीचर से पड़ोसी ने किया दुष्कर्म, फिर 40 बार शरीर पर वार करके मौत के घाट उतारा

मानवता शर्मसार: महिला टीचर से पड़ोसी ने किया दुष्कर्म, फिर 40 बार शरीर पर वार करके मौत के घाट उतारा

आए दिन कोई ना कोई दुष्कर्म की खबर सुनने को मिलती रहती है। हाल ही में स्पेन में एक महिला टीचर की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई। महिला टीचर के शरीर पर 40 से ज्यादा वार किए गए। इस घटना को अंजाम देने वाला कोई और नहीं बल्कि टीचर का पड़ोसी है। आरोपी कुछ समय पहले ही जेल से रिहा हुआ था। उसको हत्या के मामले में सजा सुनाई गई थी। पुलिस हत्यारोपी को गिरफ्तार कर चुकी है और इस पूरे मामले की सुनवाई कोर्ट में चल रही है।


रिपोर्ट के मुताबिक महिला टीचर जो कि 26 साल की थी। उनके पड़ोसी बर्नार्डो मोंटोया ने बाजार से घर लौट रहीं महिला टीचर को अगवा कर लिया। बर्नार्डो ने सबसे पहले महिला पर डंडे से जोरदार वार किया और फिर वह महिला को घसीट कर अपने घर ले आया। उसने पहले बलात्कार की घटना को अंजाम दिया और फिर महिला टीचर की हत्या कर दी।


लौरा लुएल्मो आर्ट की टीचर थी, जिन्होंने कुछ दिनों पहले ही अपने बॉयफ्रेंड को अपने पड़ोसी की गंदी हरकतों के बारे में जानकारी दी थी। उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड को बताया था कि उनका पड़ोसी उन्हें गंदी निगाहों से देखता था। बर्नार्डो मोंटोया को एक बुजुर्ग महिला से मारपीट, लूटपाट और हत्या के मामले में सजा सुनाई गई थी। जब आरोपी जेल से छूट आया तो उसने महिला टीचर को अपना अगला शिकार बनाया।


पुलिस का कहना है कि वह आरोपी जबरन लौरा लुएल्मो को अपने घर ले आया, जहां उसने महिला को बांध दिया और फिर उसके रेप किया और 40 बार शरीर पर वार करके उसे मौत के घाट उतार दिया। किसी को इस बारे में पता ना चले इसलिए आरोपी ने शव को सुनसान इलाके में ठिकाने लगा दिया।


जब पुलिस स्टेशन में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई तो पुलिस ने टीचर को ढूंढना शुरू कर दिया। गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराने के 5 दिन बाद पुलिस को महिला का शव मिला। पुलिस की जांच में यह खुलासा हुआ कि उसके पड़ोसी ने ही महिला की हत्या की। आरोपी शव को ठिकाने लगाने के बाद दोबारा उस जगह पहुंच गया क्योंकि वह यह सुनिश्चित करना चाहता था कि महिला की मौत हुई है या नहीं। जब आरोपी दोबारा यह देखने पहुंचा तो उसको पता चल गया कि महिला की सांसे चल रही है। इसीलिए आरोपी ने दोबारा महिला को पत्थर से कुचल कर मार डाला और वहां से भाग गया।

 

 49 वर्षीय शख्स को गोली मारकर किया घायल, जानिये क्या है पूरा मामला

49 वर्षीय शख्स को गोली मारकर किया घायल, जानिये क्या है पूरा मामला

पालघर : महाराष्ट्र से बड़ी ख़बर जहाँ पालघर जिले में एक मस्जिद के समीप मोटरसाइकिल सवार दो लोगों ने 49 वर्षीय शख्स को गोली मार दी। गोली लगने से व्यक्ति घायल हो गया।

पुलिस ने बुधवार को बताया कि यह घटना मंगलवार रात को मनोर रोड पर हुई। पीड़ित की पहचान जावेद लुलानिया के रूप में हुई है और उसका एक अस्पताल में इलाज चल रहा है।

उन्होंने बताया कि भारतीय दंड संहिता और शस्त्र कानून की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। हमले के पीछे के मकसद का अभी पता नहीं चला है।
 

सनसनीखेज खबर: बीवी के कत्ल के लिए CISF जवान ने रची ये खतरनाक साजिश..........

सनसनीखेज खबर: बीवी के कत्ल के लिए CISF जवान ने रची ये खतरनाक साजिश..........

मुंगेर: बिहार के मुंगेर जिले से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आयी है, पत्नी के कत्ल के लिए सीआईएसएफ (CISF) के जवान ने ऐसी साजिश रची जिसे जानने के बाद हर कोई दंग रह गया. जिस पत्नी से वह बेइंतहा मोहब्बत करने का नाटक करता था उसी का खून प्रोफेशनल किलर यानी शूटर्स से करवाया, सुपारी देकर और वह भी पूरे सवा लाख रुपए की. मर्डर, थ्रिल और मिस्ट्री की इस कहानी का जब पुलिस ने खुलासा किया तो उसे सुनकर हर कोई हैरान था क्योंकि पति ने पर्दें के पीछे से इस पूरी साजिश को न केवल रचा था बल्कि आसानी से अंजाम तक भी पहुंचवा दिया.

 

कहानी बिहार के मुंगेर से है जहां पुलिस ने 36 घंटे के अंदर ही मर्डर मिस्ट्री की गुत्थी को न केवल सुलझा लिया बल्कि कातिलों को भी सलाख के पीछे डाल दिया. मुंगेर में 15 नबम्बर को कासिम बाजार थाना क्षेत्र के चुआबाग इलाके में एक महिला की हत्या कर दी गई थी. इस मामले में 36 घंटे अंदर ही पुलिस ने खुलासा करते हुए मृतका के पति सहित 5 लोगों को गिरफ्तार किया. कासिम बाजार थाना अंतर्गत मृतका दीपिका शर्मा की हत्या में संलिप्त छ: अभियुक्तों में से पांच अभियुक्तों की गिरफ्तारी की गई है.

 

मुंगेर के कासिमबाजार थाना अंतर्गत कासिमबाजार स्थित ससुराल में सुबह करीब 5 बजे ही दीपिका की हत्या घर के बाहर स्थित शौचालय में शौच जाने के क्रम में अपराधियों द्वारा गोली मारकर कर दी गई थी. मृतका के भाई कुमार भानु के लिखित आवेदन के आधार पर कासिम बाजार थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी. घटना के तत्काल बाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर मुंगेर के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया. तकनीकी अनुसंधान के क्रम में घर में मौजूद मृतका के देवर छोटू शर्मा, भैसूर राजीव कुमार, फुफेरा देवर सुमित कुमार का कॉल डिटेल निकाला गया जिसके आधार पर शूटर गौतम कुमार पतलू और संजीव कुमार में से गौतम कुमार एवं संजीव कुमार को गिरफ्तार किया गया.

 

शूटर गौतम कुमार ने बताया कि सीआईएसएफ धनबाद में कार्यरत मृतका का पति अपनी पत्नी की हत्या कराना चाहता था जिसके लिए सौदा 1 लाख 20 हजार रुपए में तय हुआ और एडवांस में 20 हजार रुपए मिले. सुमन कुमार 1 सप्ताह तक मृतका के ससुराल में रहकर देवर छोटू शर्मा के साथ रेकी कर रहा था. 14 नवंबर को पूरी योजना तैयार कर प्रातः शौच जाने के समय हत्या करने की बनी. शौच जाने के दौरान सुमित कुमार के द्वारा शूटर गौतम को सूचित किया गया जिसमें तीनों शूटर गौतम, संजीव एवं पतलू घर का बाउंड्री पार कर दीपिका की हत्या गोली मारकर कर दी.


पूर्व में भी वर्ष 2017 में दीपिका शर्मा के मायके बरियारपुर में गोलीबारी की घटना हुई थी, उस समय मृतका 7 माह की गर्भवती थी. उक्त घटना में एक गोली उसके बाएं हाथ में लगी थी जिसके कारण उसका बायां हाथ ने काम करना बंद कर दिया गया था. इसी कारण मृतका के ससुराल वाले उसे नापसंद करने लगे थे. पुलिस ने इस मामले में 5 लोगो को गिरफ्तार किया है. मुंगेर एसपी द्वारा अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए गठित टीम में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर मुंगेर, थानाध्यक्ष कासिमबाजार थाना, थानाध्यक्ष कोतवाली थाना, जिला आसूचना इकाई (DIU) मुंगेर शामिल थे.

 46 साल की डॉक्टर से 48 साल के वर्कर ने रेप किया

46 साल की डॉक्टर से 48 साल के वर्कर ने रेप किया

भोपाल से दिलदहला देने वाली घटना सामने आ रही है जहाँ 46 साल की डॉक्टर से 48 साल के रियल एस्टेट कंपनी के वर्कर ने रेप किया। विक्टिम भोपाल के एक सरकारी अस्पताल में डॉक्टर हैं। 19 साल के बच्चे की मां हैं। आरोपी चार महीने से डॉक्टर के साथ गलत करता आ रहा था। दोनों के बीच सोशल प्लैटफॉर्म पर फ्रेंडशिप हुई थी।


डॉक्टर तलाकशुदा है। आरोपी ने भी यह कहकर दोस्ती की थी कि उसकी पत्नी अलग रहती है। टीटी नगर पुलिस के मुताबिक, डॉक्टर की शिकायत पर आरोपी पर केस दर्ज किया गया है। जुलाई 2021 को टीटी नगर (भोपाल) इलाके के होटल सार्थक में सबसे पहले उसने डॉक्टर से रेप किया था।


कोलार निवासी 46 साल की महिला BHMS डॉक्टर हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि जनवरी 2021 में सोशल मीडिया पर उनकी पहचान सीहोर निवासी अतुल श्रीवास्तव से हुई। अतुल ने खुद को भिलाई की एक रियल स्टेट कंपनी का वर्कर बताया था। दोनों के बीच दोस्ती हो गई। बातचीत होने लगी।


14 जुलाई को वह उनसे मिलने भोपाल आया था। उसने उन्हें टीटी नगर के सार्थक होटल में मिलने के लिए बुलाया। उनके साथ गलत काम किया। जब विरोध किया तो आरोपी ने शादी करने की बात कहकर चुप करा दिया। इसके बाद अब तक कई बार उनके साथ गलत काम किया। अब वह शादी से मुकर गया है।


12 वीं में पढ़ रहा महिला का बच्चा

महिला के एक बेटा है। वह 12वीं में पढ़ रहा है। पुलिस को जानकारी मिली कि आरोपी का परिवार सीहोर में रह रहा है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। आरोपी पूर्व में भिलाई में पदस्थ रहा है। अब कहां पदस्थ है, इसकी पुलिस जानकारी जुटा रही है।
 

टीचर ने छात्रा के साथ किया ये घिनौना काम, परेशान होकर छात्रा ने की सुसाइड

टीचर ने छात्रा के साथ किया ये घिनौना काम, परेशान होकर छात्रा ने की सुसाइड

नई दिल्ली: कोयंबटूर में एक 31 साल के फिजिक्स टीचर को 12वीं कक्षा के एक छात्रा की आत्महत्या से मौत के बाद गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि इस साल की शुरुआत से टीचर ने उसका कथित तौर यौन उत्पीडऩ किया था। पुलिस इस मामले में एक हस्तलिखित नोट की भी जांच कर रही है जो दो अन्य लोगों की संलिप्तता की ओर इशारा करता है। यौन हमला इस साल की पहली छमाही में हुआ है। पुलिस ने बच्चों के खिलाफ यौन अपराधों को रोकने के लिए कानून के तहत लड़की की शिकायत पर कार्रवाई नहीं करने के आरोप में निजी स्कूल की प्रधानाध्यापिका को भी गिरफ्तार किया है.


बाल यौन शोषण के खिलाफ काम करने वाली एक गैर-लाभकारी संस्था, तुलिर की संस्थापक विद्या रेड्डी कहती हैं, स्कूलों को यह समझना चाहिए। यह स्कूल का प्रतिबिंब नहीं है। यह स्कूल में किसी का प्रतिबिंब है। जिस तरह से वे संबोधित करते हैं दुर्व्यवहार की रिपोर्ट या खुलासा होने के बाद, यह स्कूल का प्रतिबिंब है।


तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने कहा, कुछ लोगों की विकृति ने एक छात्र के जीवन को छीन लिया है। स्कूलों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि कोई यौन उत्पीडऩ न हो। हम अपराधियों को कानून के सामने पेश करेंगे और महिला सुरक्षा सुनिश्चित करेंगे।

बड़ी ख़बर :  कुएं  मे मिली दो बच्चों की लास ,पुलिस कर रही अपराधी की तलाश

बड़ी ख़बर : कुएं मे मिली दो बच्चों की लास ,पुलिस कर रही अपराधी की तलाश

हैदराबाद : तेलंगाना के मेडक जिले में मंगलवार को एक कुएं से 2 बच्चों के शव मिलने से लोगो मे मचा हड़कम्प। यह जानकारी पुलिस ने दी। ये कुआं दादापल्ली गांव के पास स्थित है। पुलिस ने मृतक की पहचान ऋषवंत (4) और रक्षिता (2) के रूप में की है। पुलिस बचावकर्मियों की मदद से इस बात की तलाश कर रही है कि कहीं कुएं में और कोई शव तो नहीं है।


एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि वे दो बच्चों की मां रंजीता (25) की तलाश कर रहे हैं, जो लापता है। ग्रामीणों को शक है कि रंजीता के पति राजू ने उसकी और 2 बच्चों की हत्या कर दी है।
उन्होंने पुलिस को बताया कि उसने दूसरी महिला से शादी कर ली है और रंजीता के साथ उसका अक्सर झगड़ा होता रहता था। पुलिस राजू को उठाकर उससे पूछताछ कर रही है।
 

हैवान बाप ने अपनी सगी बेटी से किया दुष्कर्म फिर उतारा मौत के घाट, वजह जानकर उड़ जाएंगे आपके होश......

हैवान बाप ने अपनी सगी बेटी से किया दुष्कर्म फिर उतारा मौत के घाट, वजह जानकर उड़ जाएंगे आपके होश......

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां एक बाप ने अपनी सगी बेटी के साथ दुष्कर्म किया और उसके बाद उसकी हत्या कर दी. मंगलवार को इस घटना का खुलासा हुआ, जिसे जानकर हर कोई हैरान रह गया. यह घटना रविवार दोपहर की है. जब समसगढ़ के जंगलों में एक महिला और 8 माह के बच्चे का शव बरामद हुआ, जिसकी पुलिस टीम लगातार शिनाख्त में जुटी हुई थी.


महिला के साथ इस हैवानियत की शुरुआत दिवाली के दूसरे दिन से हुई. मिली जानकारी के मुताबिक, रविवार के दिन भोपाल के रातीबढ़ इलाके में पुलिस को समसगढ़ के जंगलों में एक महिला और एक बच्चे के शव मिलने की सूचना मिली. जब पुलिस ने छानबीन की तो मृतका की पहचान बिलकिसगंज निवासी 25 साल के रूप में हुई. जब पुलिस ने जांच शुरू की तो उस दौरान पुलिस का शक मृतका के पिता पर गया और पिता से सख्ती से पूछताछ करने पर उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया.


पुलिस को आरोपी पिता ने बताया कि उनकी बेटी ने तकरीबन 1 साल पहले समाज से बाहर एक लड़के से प्रेम विवाह किया था. वो उसके साथ रायपुर भाग गई थी. जिस कारण वह समाज में किसी को मुंह दिखाने के लायक नहीं रहे. इसी के चलते उन्होंने अपनी बेटी से बदला लेने का मन बना लिया. दीपावली पर उनकी बेटी अपने 8 महीने के बेटे के साथ अपनी बड़ी बहन के घर रातीबढ़ आई हुई थी, जिसके बाद पिता अपने बेटे के साथ बड़ी बेटी के घर पहुंचे और और छोटी बेटी को दफनाने के लिए मना लिया.

 बड़ी ख़बर :  पूर्व सैनिक ने माता-पिता पर बरसाई गोलियाँ, जानिये क्या है पूरा मामला

बड़ी ख़बर : पूर्व सैनिक ने माता-पिता पर बरसाई गोलियाँ, जानिये क्या है पूरा मामला

रीवा : मध्यप्रदेश के रीवा से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई लौर थाना अंतर्गत पिडरिया गांव में सेना पूर्व सैनिक ने खूनी वारदात को अंजाम दिया है। आरोपी ने लाइसेंसी बंदूक से अपने माता-पिता पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोली चलने की आवाज सुनकर इलाके में हड़कंप मच गया। जब लोगों ने जाकर देखा तो वारदात के बारे में पता चला।

लोगों की सूचना पाकर मौके पर पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया । पुलिस ने आरोपी बेटे के खिलाफ हत्या के प्रसास का मामला दर्ज कर तलाशी शुरू कर दी। इधर घटना से इलाके में सनसनी फैल गई।


प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आरोपी जवान विशेष पांडे बीएसएफ में पदस्थ था। नौकरी छोड़ने के बाद से खाली था। इधर घर में हर दिन अलग-अलग बातों को लेकर विवाद चल रहा था। मंगलवार को सेना का पूर्व जवान घरेलू बात को पिता अंबिका पांडे से ही उलझ गया। बेटे का इतना गुस्सा आया कि उसने बंदूक से ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। बीच बचाव करने आई अपनी माँ शीला पांडे को भी गोली मार दी।

वारदात के बाद आरोपी पुत्र मौके से फरार हो गया। गोली चलने की अवाज सुनकर लोगों में हड़कंप मच गया। वहीं घर जाकर देखें तो बुजुर्ग दंपत्ति खून से सने हुए थे। पुलिस ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
 

BREAKING NEWS: सीबीआई की टीम पर हमला, स्थानीय लोगों ने की मारपीट

BREAKING NEWS: सीबीआई की टीम पर हमला, स्थानीय लोगों ने की मारपीट

नई दिल्ली: केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ऑनलाइन बाल शोषण सामग्री से संबंधित अपराधों को लेकर राष्ट्रव्यापी अभियान के तहत देश के 14 राज्यों में 77 स्थानों पर छापेमारी कर रही है। सीबीआई ने बताया कि ये कार्रवाई 14 नवंबर को 83 आरोपियों के खिलाफ दर्ज 23 अलग मामलों के संबंध में की है।

सीबीआई सूत्रों ने बताया कि एजेंसी ने अपनी इस कार्रवाई के दौरान विभिन्न सोशल मीडया प्लेटफॉर्म या समूहों के जरिए बाल यौन शोषण सामग्री को प्रसारित करने, सहेजने और देखने में कथित तौर पर शामिल रहने वाले 10 लोगों को हिरासत में लिया है।

सीबीआई टीम को घेरा
ओडिशा के ढेंकनाल में एक आरोपी से पूछताछ करने के दौरान कुछ महिलाओं और लाठी लिए युवकों ने पांच सदस्यीय सीबीआई टीम को घेर लिया। चूंकि सीबीआई ने इस अभियान के बारे में पहले से स्थानीय पुलिस को जानकारी नहीं दी थी इसलिए पुलिस को देर से टीम के फंसे होने की सूचना मिल पाई। बाद में जब पुलिस पहुंची तो उसे भी घटनास्थल तक जाने देने में बाधाएं डाली गईं। बाद में पुलिस टीम सीबीआई अधिकारियों को वहां से निकालने में सफल रही। संबंधित आरोपी को सीबीआई अपने साथ ले गई।

400 से अधिक अधिकारी शामिल हुए छापेमारी में
मंगलवार की सुबह से ही देश के अलग-अलग हिस्सों में 400 से अधिक सीबीआई अधिकारियों को आरोपियों के ठिकानों पर धावा बोलने के लिए तैयार रखा गया था। शीर्ष स्तर से छापे की अनुमति मिलते ही पूरे देश में एक साथ 77 जगहों पर इन अधिकारियों ने धावा बोला।

इन 14 राज्यों में छापेमारी को अंजाम दे रही है सीबीआई
सीबीआई के प्रवक्ता आरसी जोशी ने बताया कि यह छापेमारी आंध्र प्रदेश, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब, बिहार, ओडिशा, तमिलनाडु, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, हरियाणा, छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश और हिमाचल प्रदेश में की जा रही है। छापेमारी का अभियान समन्वित तरीके से चलाया जा रहा है।

एजेंसी ने बताया कि आरोप लगाया गया था कि देश के विभिन्न हिस्सों और विदेशों में कुछ लोग और गिरोह बाल यौन शोषण सामग्री देखने, उसे सहेजने और प्रसारित करने के काम में संलिप्त थे। ये लोग इस काम के लिए विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और समूहों का इस्तेमाल कर रहे थे।

सबसे अधिक यूपी के शहर
उत्तर प्रदेश में कोंच जालौन, मऊ, चंदौली, वाराणसी, गाजीपुर, सिद्धार्थनगर, मुरादाबाद, नोएडा, झांसी, गाजियाबाद, मुजफ्फरनगर, आंध्र प्रदेश में तिरुपति और कनेकल, दिल्ली, गुजरात में जूनागढ़, भावनगर, जामनगर में आरोपियों के ठिकाने पर छापा पड़ा। इसके अलावा, पंजाब के संगरूर, मलेरकोटला, होशियारपुर और पटियाला, बिहार में पटना और सिवान, हरियाणा में यमुनानगर, पानीपत, सिरसा, हिसार, ओडिशा में भद्रक, जाजापुर और ढेंकनाल, तमिलनाडु में तिरुवल्लुर, कोयंबटूर, नमक्कल, सलेम और तिरुवन्नामलाई, राजस्थान में अजमेर, जयपुर, झुंझनू और नागौर, मध्य प्रदेश में ग्वालियर, महाराष्ट्र में जलगांव, सलवाड और धुले, छत्तीसगढ़ में कोरबा और हिमाचल प्रदेश में सोलन में भी छापेमारी हुई है।

100 से अधिक देशों के नागरिकों की हो सकती है संलिप्तता
सीबीआई ने कहा कि शुरुआती तौर पर पता चला है कि इसमें 100 देशों से अधिक के नागरिकों की संलिप्तता हो सकती है। सीबीआई अपनी सहयोगी एजेंसियों के साथ औपचारिक और अनौपचारिक माध्यमों से समन्वय कर रही है। छापेमारी अभी जारी है और इसमें और मोड़ भी आ सकते हैं।

अभी तक की छापेमारी के दौरान सीबीआई ने कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, मोबाइल और लैपटॉप आदि जब्त किए हैं। यह पता चला है कि कुछ लोग बाल यौन शोषण सामग्री को बेचने के काम में भी संलिप्त थे। एजेंसी ने कहा कि हम अभी जांच कर रहे हैं और मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी।

प्रोटोकॉल तोड़कर केंद्रीय मंत्री ने बचाई विमान में बीमार मरीज की जान, पीएम मोदी ने की सराहना

प्रोटोकॉल तोड़कर केंद्रीय मंत्री ने बचाई विमान में बीमार मरीज की जान, पीएम मोदी ने की सराहना

मंत्री से पहले हम डॉक्टर हैं, ऐसा कहकर प्रोटोकॉल तोड़ा और फ्लाइट में साथ जा रहे व्यक्ति की केंद्रीय अर्थराज्यमंत्री डॉक्टर भागवत कराड ने जान बचा ली. उनकी इस कर्तव्यपरायणता को देखकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी उनके मुरीद हो गए और ट्वीट कर तारीफ की. पीएम ने लिखा आप हमेशा दिल के डॉक्टर हैं, आप मेरे सहयोगी हैं ये सुखद है.
प्रोटोकॉल तोड़कर मंत्री ने बचाई मरीज की जान
सोमवार, 15 नवंबर को इंडिगो एयरलाइन्स की फ्लाइट से केंद्रीय अर्थराज्यमंत्री डॉक्टर भागवत कराड दिल्ली से मुंबई जा रहे थे. उनकी पीछे की सीट 12A पर यात्रा कर रहे एक यात्री की अचानक तबियत खराब हो गई. क्रू मेंबर्स ने मदद की अपील की, जिसे सुनते ही केंद्रीय अर्थराज्यमंत्री डॉक्टर भागवत कराड ने एक भी क्षण का विलम्ब किये बिना मिनिस्ट्रियल प्रोटोकॉल की परवाह न करते हुए उस यात्री का इलाज किया और उसकी जान बचा ली. ऐसा कर उन्होंने साबित कर दिया कि अब भी भगवान धरती पर डाक्टर के रूप में बसते हैं.
इंडिगो ने मंत्री कराड की सराहना की है और ट्वीट कर लिखा है कि अपने कर्तव्यों को बिना रुके पूरा करने के लिए MoS के प्रति हमारी हार्दिक कृतज्ञता और हम दिल से उनकी ईमानदारी से प्रशंसा करते हैं. मंत्री ने विमान में एक साथी यात्री की. इस मदद के लिए आपका स्वैच्छिक समर्थन हमेशा इतना प्रेरणादायक है.
प्रधानमंत्री मोदी ने की सराहना
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी केंद्रीय मंत्री डाक्टर कराड के इस काम की सराहना की है.
पीएम के ट्वीट के लिए केंद्रीय मंत्री ने प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त किया है और कहा कि आपकी ही दिखाई राह ‘सेवा और समर्पण’ के जरिए देश और जनता की सेवा का अनुसरण कर रहा हूं।

 

विवाह मंडप में दूल्हे की भांजी से गैंगरेप फिर हत्या, कमरे में मिला नशे में धुत सिपाही

विवाह मंडप में दूल्हे की भांजी से गैंगरेप फिर हत्या, कमरे में मिला नशे में धुत सिपाही

मेरठ के भावनपुर के एक विवाह मंडप में सोमवार देर रात शादी समारोह के दौरान दूल्हे की भांजी की गैंगरेप के बाद हत्या कर दी गई। तलाश करने पर युवती का शव विवाह मंडप के एक कमरे के बाथरूम में अस्त व्यस्त हालत में मिला। इसी कमरे में एक सिपाही नशे की हालत में मिला तो गुस्साए परिजनों ने उसे पीटकर पुलिस के हवाले कर दिया। मंगलवार सुबह परिजनों ने गढ़ रोड पर मेडिकल मोर्चरी के सामने सड़क पर जाम लगा दिया। पांच घंटे तक यहां बवाल चलता रहा। पुलिस ने हत्या में मुकदमा दर्ज कर मंडप को सील कर दिया। इसके बाद ही जाम खोला गया। सिपाही समेत तीन लोगों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।
जागृति विहार क्षेत्र निवासी परिवार सोमवार रात भावनपुर के दतावली में रेड कारपेट मंडप में शादी समारोह में आया था। शादी समारोह से युवती लापता हो गई। खोजबीन की तो युवती मंडप में बने कमरा नंबर-2 के बाथरूम में मृत अवस्था में मिली। इसी कमरे में मेरठ पुलिस लाइन में तैनात सिपाही रवि बालियान नशे की हालत में बेड पर पड़ा था। लोगों ने सिपाही को जमकर पीटा और बीच बचाव में आए मंडप के मैनेजर विकास गुप्ता व अंशुल गुप्ता से भी हाथापाई कर दी। परिजनों ने तीनों को पुलिस के हवाले कर दिया।

 

बड़ी खबर : राजधानी के इस इलाके में पिता ने की अपने ही शादीशुदा बेटी के साथ बलात्कार, और फिर उतारा बेटी और नाती को मौत के घाट

बड़ी खबर : राजधानी के इस इलाके में पिता ने की अपने ही शादीशुदा बेटी के साथ बलात्कार, और फिर उतारा बेटी और नाती को मौत के घाट

भोपालमध्य प्रदेश पुलिस ने भोपाल में अपनी 25 वर्षीय बेटी के साथ बलात्कार करने और उसकी हत्या करने के आरोप में एक 55 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। बाप बेटी की दूसरी जाति के लड़के के साथ शादी से नाखुश था। पुलिस ने इसकी जानकारी दी है। पुलिस ने कहा है कि आरोपी ने कथित तौर पर 5 अक्टूबर को अपनी बेटी की हत्या कर दी थी, लेकिन मामला तब सामने आया जब पुलिस ने रविवार को महिला और उसके आठ महीने के बच्चे का शव बरामद किया।

शहर के पुलिस अधीक्षक (सीएसपी), उमेश तिवारी ने कहा, “आरोपा ने अपनी बेटी के शव को भोपाल के रतीबाद इलाके के पास एक जंगल में फेंक दिया था और बच्चे को छोड़ दिया था।” उन्होंने बताया कि बच्चे की मौत निमोनिया के कारण हुई है।

 

तिवारी ने कहा कि जांच के दौरान पुलिस ने महिला की पहचान शाजापुर जिले के शुजालपुर निवासी के रूप में की और उसके ससुराल वालों ने उन्हें बताया कि महिला भोपाल में अपनी बड़ी बहन के घर गई थी। उन्होंने कहा, "पुलिस ने उसकी बहन से पूछताछ की। उसने हमें बताया कि महिला अपने आठ महीने के बेटे के साथ 20 अक्टूबर को दिवाली मनाने के लिए भोपाल आई थी क्योंकि पति एक टेंट हाउस में काम करने के लिए रायपुर गया था।”

घटनाओं का क्रम बताते हुए, तिवारी ने कहा कि महिला के बेटे की निमोनिया से मृत्यु हो गई। उसने अपने पति के साथ इसकी जानकारी साझा नहीं की। बड़ी बहन ने पड़ोसी जिले सीहोर में रहने वाले अपने पिता और भाई को भोपाल बुलाया। तिवारी ने कहा, “पिता, जिसने अंतरजातीय विवाह के बाद महिला के साथ सभी संबंध तोड़ दिए, आया और उसे बच्चे के शव को दफनाने के लिए कहा। बच्चे के शव को दफनाने के लिए पिता और भाई महिला को जंगल में ले गए।”

सीएसपी ने कहा, “उस आदमी ने अपने बेटे को बाइक की रखवाली करने के लिए कहा और बेटी को अपने साथ जंगल में आने के लिए कहा। आदमी ने अंतर्जातीय विवाह के पीछे का कारण पूछा और उसने उसके साथ मारपीट की लेकिन महिला ने कुछ नहीं कहा। बाद में उसने उसके साथ दुष्कर्म किया और गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। वह महिला और उसके बेटे के शव को जंगल में छोड़कर अपने बेटे के साथ भाग गया।”

छह अक्टूबर को पिता-पुत्र ने बड़ी बेटी को महिला की हत्या की सूचना दी। सीएसपी ने कहा कि बेटे और बेटी को इस बात की जानकारी नहीं थी कि उनकी बहन का उनके पिता द्वारा बलात्कार किया जा रहा है। पुलिस ने शव बरामद करने के बाद महिला और कपड़ों की स्थिति से पता चला कि हत्या से पहले महिला के साथ बलात्कार किया गया था। सोमवार को प्रारंभिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसकी पुष्टि हुई।

पुलिस ने भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 302 (हत्या) और 376 (बलात्कार) के तहत सीहोर जिले के एक गांव के एक व्यक्ति और उसके 23 वर्षीय बेटे, जो अपराध में एक साथी था, को धारा 302 के तहत गिरफ्तार किया। 

पिता ने पुलिस को बताया कि उसकी बेटी की अंतरजातीय शादी को लेकर गांव वाले उसका मजाक उड़ाते थे। कई रिश्तेदारों ने उसे अपने घर बुलाना बंद कर दिया था। पिता ने पुलिस को बताया, "मैं मौके की तलाश में था और जब मेरी बेटी ने मुझे इसके बारे में बताया, तो मैं अपने गुस्से पर काबू नहीं रख सका।"

थाना प्रभारी सुदेश तिवारी ने बताया, 'पुलिस द्वारा सूचना दिए जाने के बाद सोमवार को महिला की हत्या के बारे में महिला के पति को पता चला। महिला के पास मोबाइल फोन नहीं था। उसने पिछली बार दीवाली पर अपनी बहन के मकान मालिक का मोबाइल फोन उधार लेकर अपने पति से संपर्क किया था।”

पति ने कहा, 'मैं मकान मालिक के नंबर पर कॉल करता था लेकिन वह कहता था कि मेरी पत्नी अपने घर लौट आई है। लेकिन मेरे परिवार ने मुझे बताया कि वह नहीं आई। मुझे लगा कि महिला का परिवार मेरी पत्नी को मुझसे बात करने से रोक रहा है। मकान मालिक ने मेरे खिलाफ रतीबाद पुलिस में गाली देने की शिकायत भी दर्ज कराई थी, इसलिए मैंने उसे फोन करना बंद कर दिया और मैं अपनी पत्नी से मिलने आने की योजना बना रहा था, लेकिन इससे पहले पुलिस ने मुझे हत्या की सूचना दी।''

उन्होंने कहा, 'भागने के बाद उन्होंने डेढ़ साल पहले शादी की थी। पिता ने सीहोर के बिलकिसगंज पुलिस में महिला की गुमशुदगी की फर्जी शिकायत दर्ज कराई लेकिन हमने पुलिस को सूचना दी कि हम शादीशुदा हैं। लड़की के पिता ने मेरी पत्नी को धमकी दी कि अगर वह कभी अपने घर लौटी तो उसे जान से मार देंगे।”

VIRAL VIDEO : शादी के मंडप में अचानक लिपलॉप करने लगे दूल्हा दुल्हन, ऐसी अश्लील हरकत देख दंग रह गये मेहमान, देखें विडियो

VIRAL VIDEO : शादी के मंडप में अचानक लिपलॉप करने लगे दूल्हा दुल्हन, ऐसी अश्लील हरकत देख दंग रह गये मेहमान, देखें विडियो

नई दिल्लीसोशल मीडिया पर इन दिनों दूल्हा दुल्हन का शादी के मंडप में ही लिपलॉप करता एक विडियो जम कर वायरल हो रहा है | दूल्हा-दुल्हन की हरकत देख वहां मौजूद सभी मेहमान हैरान रह गए। 

वायरल हो रहा चंद सेकंड का वीडियो फेरों के बाद का मालूम होता है जिसमें दूल्हा-दुल्हन कोई रस्म निभा रहे हैं, मगर तभी फ्रेम में जो कुछ नजर आता है देखकर हैरानी भी खूब होती है। देख सकते हैं कि दूल्हा दुल्हन एक दूसरे के करीब बैठे हैं तभी पास बैठा शख्स दोनों को चूमने के लिए कहता मालूम पड़ता है। इतना सुनते ही दूल्हे ने दुल्हन को गर्दन से पकड़ा और किस की जगह दोनों लिपलॉक करने लगे। इस दौरान पास खड़े लोगों का रिएक्शन देखने लायक है।

 

BIG BREAKING : राजधानी में शादी ब्याह के दौरान डीजे और बैंड-बाजा में फिर लगा प्रतिबन्ध, प्रशासन ने लिया बड़ा फैसला

BIG BREAKING : राजधानी में शादी ब्याह के दौरान डीजे और बैंड-बाजा में फिर लगा प्रतिबन्ध, प्रशासन ने लिया बड़ा फैसला

 

पटना | बिहार की राजधानी पटना से एक बड़ी खबर आ रही है | खबर है कि बिहार की राजधानी पटना में इस बार भी लोग शादी-ब्याह  में डीजे का आनंद नहीं उठा सकेंगे | सरकार ने अनलॉक 8 में डीजे, बारात और जुलूस पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया है | सरकार के इस फैसले के कारण डीजे और बैंड-बाजा वालों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है | शादी-विवाह से जुड़े पुरोहितों का कहना है कि नवंबर से लेकर दिसंबर तक में 15 लगन (शुभ मुहूर्त) हैं और उसके बाद खरमास शुरू हो जाएगा |


वहीं, प्रतिबंध लगने से डीजे और बैंड-बाजा पेशे वाले लोग काफी परेशान और आक्रोशित हैं | मीडिया से बातचीत में डीजे और बैंड-बाजा संचालकों  ने कहा कि जिस तरह से पिछले लगभग दो वर्षों से कोरोना संक्रमण को लेकर प्रतिबंध था, उनकी स्थिति काफी खराब हो चुकी है | इस बार कुछ उम्मीद जगी थी लेकिन सरकार ने फिर से उनकी उम्मीदों को झटका दे दिया है और डीजे और बारात-जुलूस पर प्रतिबंध लगा दिया गया है | उनका कहना है कि इस पेशे से काफी लोग जुड़े हुए हैं | उनके साथ-साथ सैकड़ों मजदूर भी हैं जो डेली काम करते हैं | अब सरकार के प्रतिबंध लगाने से इन लोगों के सामने रोजी-रोटी की समस्या खड़ी हो जाएगी | डीजे वालों ने यह भी कहा कि सरकार हम लोगों का सामान रख ले और हमारे लिए कोई रोजगार की व्यवस्था करे

अपनी ही बेटी से घर में रहने का किराया लेती है मां, वजह जान के आप हो जाएंगे हैरान

अपनी ही बेटी से घर में रहने का किराया लेती है मां, वजह जान के आप हो जाएंगे हैरान

हर माता-पिता को बच्चों के पालन-पोषण को लेकर कई चिंता रहती है और अपना एक नज़रिया रहता है. हालांकि भारत में ऐसा कभी देखने में नहीं आता कि कोई अभिभावक बच्चों से घर में रहने के लिए किराया मांगता हो. ऐसे में TikTok पर जब न्यूज़ीलैंड की एक मां ने बताया कि वो बेटियों से घर का किराया लेती हैं, तो सुनकर लोग दंग रह गए.

केट ने इस बात को दुनिया के सामने टिकटॉक वीडियो के ज़रिये रखा है. इसमें वे अपनी बेटी के साथ एक गेम खेलती हुई नज़र आती हैं. गेम के तहत एक पेन को कप में डालना होता है. अगर कोई ऐसा कर लेता है, तो उसे अगले की बात माननी पड़ती है. ये गेम वो अपनी 18 साल की बेटी लतिशा के साथ खेलती हैं. गेम हारने के बाद जो शर्त वो बेटी के सामने रखती हैं, वो आपको हैरान कर देगी.

साल भर का किराया देगी बेटी
गेम हारते ही केट अपनी बेटी को कहती हैं कि उसे अगले एक साल तक घर में रहने का किराया देना होगा. केट के ऐसा कहते ही उन्हें वीडियो पर दुनिया भर से अजीबोगरीब कमेंट मिलना शुरू हो जाते हैं. केट आगे बताती हैं कि उन्हें निगेटिव कमेंट से फर्क नहीं पड़ता. उनकी बेटी उन्हें 2600 रुपये हर महीने रेंट के तौर पर देगी, जो एक इंवेस्टमेंट की तरह होगा. जब भी वो घर से बाहर रहने के लिए जाएगी, वे अपनी बेटी को ये पैसे नया घर खरीदने के लिए देंगी. इस तरह वे उसे कामयाब ज़िंदगी देना चाहती हैं और असल दुनिया के बारे में बता रही हैं, जहां कुछ भी मुफ्त नहीं मिलता.

लोगों ने दी अलग-अलग प्रतिक्रिया
केट के वीडियो को लेकर सबने तरह-तरह की राय दी है. कुछ लोगों का कहना है कि बेटी से घर में रहने का किराया भला कौन लेता है? एक यूज़र ने कहा कि उसे अभी अपना बचपना जीने दो, उसकी उम्र किराया देने की नहीं है. कुछ लोगों ने इसे शर्मिंदा करने वाला भी बताया है. हालांकि कई लोग ऐसे भी थे, जिन्होंने केट के तरीके का समर्थन किया और कहा कि वे बेटी को आने वाली ज़िंदगी के लिए सही शिक्षा दे रही हैं.

जीजा से एक तरफा प्यार कर बैठी साली, अपनी ही बहन के खिलाफ रची ये साजिश......

जीजा से एक तरफा प्यार कर बैठी साली, अपनी ही बहन के खिलाफ रची ये साजिश......

पटनाः बिहार की राजधानी पटना से हैरान कर देने वाली खबर सामने आयी है। यहां की रहने वाली एक युवती अपने जीजा के प्यार में इस कदर पागल हो गई कि वह अपनी सगी बहन को ही मौत के घाट उतार दिया है। जीजा और साली दोनों ने इस घटना को अंजाम देकर फरार हो गए। बहरहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।


मिली जानकारी के अनुसार मृतका वर्षा की शादी चार साल पहले ही सनी पासवान से हुई थी। दोनों ने लव मैरेज किया था। वर्षा के दो बच्चे हैं जिनमें एक लड़का और एक लड़की शामिल है। शादी के बाद भी वह मायके में रहती थी और उसका पति सनी पासवान भी वहीं रहता था। इसी बीच साली और जीजा में प्यार हो गया। वर्षा को जब यह पता चला तो पति पत्नी के बीच अनबन हो गयी। वर्षा के माता पिता इस अनबन से घर छोड़कर दूसरी जगह रहने लगे। इन हालातों का साली ने जमकर फायदा उठाया और बहन को उसके पति से दूर कर दिया।


हत्या करने के बाद पति सनी और साली मिलकर वर्षा के शव को ठिकाने लगाने की कोशिश कर रहे थे। लेकिन पड़ोसियों को इसकी भनक लग गई। पड़ोसियों ने वर्षा के घरवालों को इसकी सूचना दी तो उसका भाई वर्षा के घर पहुंचा। उस समय तक जीजा और साली फरार हो चुके थे। घटना की सूचना मिलने पर मोकामा थानाध्यक्ष राज नंदन मौके पर पहुंचे और मामले की जांच में जुट गए हैं।

 बड़ी ख़बर : अश्लील वीडियो बनाने वाले पर CBI कर रही कार्यवाही

बड़ी ख़बर : अश्लील वीडियो बनाने वाले पर CBI कर रही कार्यवाही

अश्लील वीडियो बनाने और उन्हें शेयर करने के मामले में CBI छापामारी कर रही है। CBI अफसरों से मिली जानकारी के अनुसार, 14 नवंबर को इस मामले में 83 आरोपियों के खिलाफ 23 नामजद FIR रजिस्टर किए गए थे।


CBI के आरसी जोशी ने बताया कि आज सुबह से देश के अलग अलग राज्यों के 76 शहरों में यह सर्चिंग चल रही है। दो दिन पहले ही CBI ने इस मामले में केस दर्ज किया था। आज सुबह से मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, आंध्रप्रदेश, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब, बिहार, ओडिशा, तमिलनाडु, राजस्थान, गुजरात, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश में अलग-अलग जगहों पर लोगों के घरो में छापा मारा गया है। 14 राज्यों और UT के अलग-अलग शहरों में यह कार्रवाई की जा रही है। सूत्रों के अनुसार मध्यप्रदेश के 3 बड़े शहरों में भी छापामारी की जा रही है।

नेशनल क्राइम रिकॉर्ड्स ब्यूरो (NCRB) के पिछले दिनों जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक देशभर में बच्चों के खिलाफ साइबर क्राइम 2019 की तुलना में 2020 में 400% से ज्यादा बढ़े हैं। इनमें से ज्यादातर मामले यौन कार्यों में बच्चों को दिखाने वाली सामग्री के प्रकाशन और प्रसारण से जुड़े हैं।


UP में सबसे ज्यादा 170 मामले
NCRB के 2020 के आंकड़ों के मुताबिक, बच्चों के खिलाफ हुए ऑनलाइन क्राइम के उत्तर प्रदेश (UP) में सबसे ज्यादा 170 मामले दर्ज किए गए। इसके बाद कर्नाटक और महाराष्ट्र का नंबर है। यहां बच्चों के खिलाफ हुए क्राइम के 144 और 137 मामले दर्ज किए गए। केरल (107) और ओडिशा (71) इस लिस्ट में चौथे और पांचवें नंबर पर हैं।


सुप्रीम कोर्ट के जज ने किया था आगाह
बच्चों के अधिकारों को लेकर पिछले महीने हुए एक संवाद कार्यक्रम में सुप्रीम कोर्ट के जज जस्टिस यू.यू. ललित ने कहा था कि सिर्फ बाल तस्करी और बाल शोषण ही नहीं, चाइल्ड पोर्नोग्राफी एक ऐसी चीज है जिस पर ध्यान दिया जाना चाहिए।

 

अनोखी ख़बर : इस भैंस की कीमत है करोड़ों, इसके रख-रखाओ मे प्रतिमाह खर्च आते है लाखो, जानिये कैसे......

अनोखी ख़बर : इस भैंस की कीमत है करोड़ों, इसके रख-रखाओ मे प्रतिमाह खर्च आते है लाखो, जानिये कैसे......

जोधपुर के अरविंद 24 करोड़ के भैंसा भीम को लेकर पुष्कर पहुंचे। भीम के रख-रखाव पर प्रतिमाह 2 लाख का खर्चा आता है| मेले में भैंसे को मोतीसर रोड पर प्रदर्शन के लिए रखा गया है। सोमवार को दिनभर इस भीम को देखने के लिए लोगों की भीड़ लगी रही। अरविंद की मानें तो कुछ महीनों पहले जोधपुर आए अफगानिस्तान के एक शेख परिवार ने इस भैंसे की 24 करोड़ रुपए बोली लगाई थी, लेकिन वे भीम को बेचना नहीं चाहते हैं। मेले में भी भैंसे को बेचने के लिए नहीं लाए हैं। बल्कि मुर्रा नस्ल के संरक्षण के उद्देश्य से केवल प्रदर्शन करने के लिए लेकर आए हैं।


उन्होंने बताया कि वे इससे पहले 2018 और 2019 में भी भीम को पुष्कर मेले में प्रदर्शन के लिए लेकर आए थे। इसके अलावा बालोतरा, नागौर, देहरादून समेत कई मेलों में इसका प्रदर्शन कर चुके हैं। मेलों में आयोजित पशु प्रतियोगिता में भी भाग लेकर पुरस्कार जीते हैं। बताया गया है कि वे इच्छुक पशुपालकों को भीम का सीमन उपलब्ध कराते हैं। मुर्रा नस्ल के इस भैंसे के सीमन की देश में बड़ी डिमांड है।


भीम के रख-रखाव पर प्रतिमाह 2 लाख का खर्चा


14 फीट लंबे और 6 फीट ऊंचे भीमकाय भैंसे का वजन करीब 1500 किलो है। इसके रख-रखाव और खुराक पर प्रतिमाह डेढ़ से दो लाख रुपए का खर्चा हो रहा है। अरविंद ने बताया कि भैंसे को प्रतिदिन एक किलो घी, आधा किलो मक्खन, 200 ग्राम शहद, 25 लीटर दूध, एक किलो काजू-बादाम खिलाया जाता है।



दो साल में बढ़ी तीन करोड़ कीमत
भीम का वजन दो साल में 200 किलो और कीमत तीन करोड़ बढ़ गई। पुष्कर मेले में जब भीम को दूसरी बार 2019 में लाया गया था, तब इसका वजन 1300 किलो था। जबकि अब इसका वजन बढ़कर 1500 किलो तक पहुंच गया। इसी प्रकार पिछली बार इसकी बोली 21 करोड़ तक लगाई गई थी। अब 24 करोड़ रुपए का ऑफर मिल चुका है, मगर मालिक इस कीमत में भी बेचने के लिए तैयार नहीं है।


सीमन की वजह से रहती है डिमांड
मुर्रा नसल का भैंसे की दुनियाभर में काफी डिमांड रहती है। इसके सीमन से होने होने वाली भैंस का पैदा होते ही 40 से 50 किलो वजन रहता है। जो वयस्क होने के साथ ही एक बार में 20 से 30 लीटर तक दूध देती है। इसके .25 ml सीमन की कीमत करीब 500 रुपए रहती है। .25 ml सीमन एक पेन की रीफ़िल जैसी स्ट्रॉ में भरा जाता है। भीम भैंसे के मालिक साल भर में ऐसी 10 हजार स्ट्रॉ बेच देते हैं। एक बार में 4 से 5 ML सीमन इकट्ठा होता है।