BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
मॉडल ने अपने ही प्राइवेट पार्ट में मार ली गोली, वजह जानकर आप हो जाएंगे हैरान..........

मॉडल ने अपने ही प्राइवेट पार्ट में मार ली गोली, वजह जानकर आप हो जाएंगे हैरान..........

वॉशिंगटन: अमेरिका के जॉर्जिया से एक मॉडल के साथ अजीबो-गरीब हादसा हुआ है. यहां एक मॉडल ने अपने धोखे से अपने प्राइवेट पार्ट में गोली मार ली है. जब मॉडल हाथ में बंदूक लेकर वीडियो शूट कर रही थी तब उसके साथ ये हादसा हो गया.


बंदूक में गोली होने का मॉडल को नहीं था पता
डेली स्टार में छपी एक रिपोर्ट के अनुसार, हादसे की खबर मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो पाया कि मॉडल घायल थी. मॉडल ने खुद स्वीकार किया कि उससे गलती से ऐसा हो गया, उसे नहीं पता था कि बंदूक में गोली थी.


जांच में सामने आई ये बात
बता दें कि पुलिस ने बंदूक को बरामद कर लिया है. पुलिस अधिकारी ने बताया कि महिला ने गलती से खुद को गोली मार ली और घायल हो गई. शुरुआती जांच में पता चला है कि उसने जानबूझकर ऐसा नहीं किया. महिला ने जो गोली खुद पर चलाई वो 9 एमएम की थी. हालांकि गोली मॉडल के शरीर में नहीं घुसी. गोली मॉडल को छूकर निकल गई.


वारदात वाले दिन क्या हुआ था?
मॉडल का दोस्त जिसके नाम बंदूक का लाइसेंस है, ने बताया कि मैं किचन में था. तभी मुझे बेडरूम की तरफ से गोली चलने की आवाज सुनाई दी. फिर मैं तुरंत बेडरूम की तरफ भागा और जब बेडरूम में पहुंचा तो देखा कि मॉडल घायल थी. इसके बाद मैंने एंबुलेंस को फोन किया. वो मुझसे कह रही थी कि मुझसे ये गलती से हो गया.


हालांकि अभी तक ये साफ नहीं हो पाया है कि जब मॉडल को गोली लगी तब वो वीडियो रिकॉर्ड कर रही थीं या फिर सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर लाइव थीं.

 

BIG BREAKING: सरकार ने स्कूल-कॉलेजों को लेकर किया बड़ा फैसला, नई कोरोना गाइडलाइंस जारी

BIG BREAKING: सरकार ने स्कूल-कॉलेजों को लेकर किया बड़ा फैसला, नई कोरोना गाइडलाइंस जारी

जयपुर. राजस्थान सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए नई कोरोना गाइडलाइंस जारी कर दी हैं. कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच सरकार ने स्कूल और कॉलेजों को लेकर बड़ा फैसला लिया है. गृह विभाग द्वारा जारी नई गाइडलाइन के मुताबिक, स्कूल – कॉलेजों में कैंटीन बंद फिलहाल बंद रहेंगे. स्कूल और कॉलेजों को बंद नहीं किया जाएगा. इसी तरह स्कूल बच्चों पर ऑफलाइन क्लास का दबाव भी नहीं डाला सकेंगे. बच्चों को स्कूल भेजना भी अनिवार्य नहीं होगा. स्कूलों में बच्चों के लिए ऑनलाइन क्लासेस की व्यवस्था जारी रहेगी.

राजधानी जयपुर में भी तेजी से कोरोना के मामलों में इजाफा हो रहा है. शुक्रवार को 9 नए कोरोना पॉजिटिव केस मिले हैं. राजधानी के 7 इलाकों में नए संक्रमित मरीज पाए गए हैं. इधर, विधानसभा अध्यक्ष डॉ.सीपी जोशी के PA मनीष कोरोना पॉजिटिव मिले हैं. डॉ. जोशी के पर्सनल फोटोग्राफर को भी कोरोना हो गया है.

प्रेमिका ने अपने प्रेमी के लिए रची ये खतरनाक साजिश, किया ये घिनौना काम............

प्रेमिका ने अपने प्रेमी के लिए रची ये खतरनाक साजिश, किया ये घिनौना काम............

बरेली : मामला उत्तर प्रदेश के बरेली से सामने आ रही हैं जहाँ त्रिकोणीय प्रेम प्रसंग में एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर देने का मामला सामने आया है। परिजनों ने एक किशोरी और उसके प्रेमी पर हत्या का आरोप लगाया है।

 

 


 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रोहित सिंह सजवाण ने शुक्रवार को बताया कि गांव वालों ने जानकारी दी है कि फतेहगंज पश्चिमी थाना क्षेत्र की मीरापुर निवासी किशोरी का रहपुरा जागीर के धर्मेंद्र से प्रेम प्रसंग चल रहा था। धर्मेंद्र ने प्रेमिका को कुछ रुपये नकद दिए थे। इस बीच किशोरी की दूसरे गांव के एक युवक से दोस्ती हो गयी। इसका पता चलने पर धर्मेंद्र ने किशोरी को युवक से मिलने से मना किया लेकिन वह नहीं मानी। इसके बाद धर्मेंद्र ने उससे अपने रुपये वापस मांगे।

 

 


 

उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार शाम करीब साढ़े छह बजे धर्मेंद्र लड़की से अपने रुपये वापस मांगने पहुंचा। इसके बाद लड़की ने भोलापुर निवासी अपने दूसरे प्रेमी को बुला लिया, जो अपने साथ पांच-छह लोगों को लेकर आया। सभी धर्मेंद्र को सुनसान जगह पर ले गए और उसे खूब पीटा।

 


धर्मेंद्र के ताऊ ओमप्रकाश ने बताया कि धर्मेंद्र को काफी चोटें आयी। माना जा रहा है कि गंभीर चोटों के कारण ही उसकी मौत हुई है।
सजवाण ने बताया कि परिजनों ने पुलिस को तहरीर नहीं दी थी। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
 

BREAKING NEWS: भूकंप के झटके से देहला देश, इतनी रही तीव्रता........

BREAKING NEWS: भूकंप के झटके से देहला देश, इतनी रही तीव्रता........

कोलकाता: शुक्रवार तड़के भारत- म्यांमार सीमा पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 6.3 महसूस की गई। कोलकाता और मिजोरम में भी झटके महसूस किए गए। हालांकि किसी तरह के नुकसान की कोई खबर नहीं है।

कोल्ड ड्रिंक पीना लड़की को पड़ा भारी: कोल्ड्रिंक में नशीली पदार्थ मिलाकर किया रेप

कोल्ड ड्रिंक पीना लड़की को पड़ा भारी: कोल्ड्रिंक में नशीली पदार्थ मिलाकर किया रेप

ग्वालियर: मध्यप्रदेश के ग्वालियर से दुष्कर्म का मामला सामने आया है, फेसबुक के जरिए एक युवक से दोस्ती करना युवती को महंगा पड़ गया। आरोपी ने घर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है। वहीं शादी करने से इनकार करने के बाद अब युवक के खिलाफ केस दर्ज करवाया है।


जानकारी के अनुसार फेसबुक के जरिए ग्वालियर निवासी एक युवक से युवती की दोस्ती हुई थी। जिसके बाद युवक ने युवती को प्रेम का इजहार कर अपने माता-पिता से मिलवाने के लिए अपने घर ग्वालियर बुलाया था।


घर लाने के बाद युवक ने बड़ी चालाकी से युवती को कोल्ड्रिंक में नशीली पदार्थ देकर बेहोश कर दिया। वहीं नशीली हालात में उसके साथ रेप किया। युवती जब होश में आई तो उसने इसका विरोध किया।


वहीं इस पर ग्वालियर के न्यू कुशल नगर निवासी आरोपी युवक निखिल सोनी ने शादी करने का वादा किया। फिर कुछ दिन बाद शादी करने से इंकार कर दिया। इसके बाद युवती ने पुलिस थाने में मामले की शिकायत की। पुलिस मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही है।

अजीबोगरीब बीमारी से जूझ रहा है ये लड़का, शरीर पर नहीं चढ़ती है मांस

अजीबोगरीब बीमारी से जूझ रहा है ये लड़का, शरीर पर नहीं चढ़ती है मांस

आज के इस दौर में लोग कई प्रकार की बीमारियों से जूझ रहे है, वहीं डायलन लोम्बार्ड नाम का एक लड़का अजीबोगरीब बीमारी से जूझ रहा है, जिस वजह से उसके शरीर पर मांस नहीं चढ़ता. उसकी त्वचा में फैटी टिश्यू नहीं बनते हैं जिस वजह से उसकी त्वचा हड्डियों से चिपकी नजर आती है.


डायलन की उम्र 18 साल की है और इस बीमारी की वजह से वह इतनी अजीब दिखते हैं कि लोग उन्हें घूरने लगते हैं. डायलन खुद इस बात से परेशान रहते हैं क्योंकि लोग उन्हें देखकर हंसते हैं और उनके साथ अलग तरह का व्यवहार करते हैं.


डायलन को मैंडिबुलर हाइपोप्लासिया विद डेफनेस एंड प्रोजेरॉयड फीचर्स नामक बीमारी है. डायलन की मां उनके घटते हुए वजन की वजह से

परेशान रहती हैं. 10 साल बाद डॉक्टर को उनकी इस बीमारी का पता चल पाया. हालांकि इस वजह से लोग उनका मजाक उड़ाते हैं. लेकिन कुछ लोग ऐसे भी हैं जो उन्हें सपोर्ट करते हैं, उन्हें प्यार करते हैं.


क्या है MDF
मैंडिबुलर हाइपोप्लासिया विद डेफनेस एंड प्रोजेरॉयड फीचर्स बीमारी दुनियाभर में केवल 12 लोगों को ही है. इस बीमारी का पता पहली बार यूनिवर्सिटी ऑफ मेडिकल स्कूल एंड मोलेक्यूलर जेनेटिक्स डिपार्टमेंट में चला था. ब्रिटेन के पैरा साइकिलिस्ट टॉम स्टैनिफोर्ड को भी इस स्थिति के होने का शक था. ऐसी स्थिति में लोगों की सुनाई देने की क्षमता भी बिल्कुल खत्म हो जाती है.

बच्चे का दो सिर देख अस्पताल में छोड़कर भागे माता-पिता, अब डॉक्टर्स ने ...

बच्चे का दो सिर देख अस्पताल में छोड़कर भागे माता-पिता, अब डॉक्टर्स ने ...

रांची। झारखंड के रिम्स में एक मां अपने दुधमुंहे बच्चे को जन्म के साथ ही छोड़कर भाग गई। बताया जा रहा है कि बच्चा जन्म से ओसिपिटल मेनिनजो इंसेफालोसिल नामक बीमारी से पीड़ित था। इस बीमारी में सिर के पीछे का भाग बाहर निकलकर एक थैली की तरह बन जाता है और यह दो सिर की तरह दिखाई देता है।
मेनिनजो इंसेफालोसिस नामक बीमारी
इस स्थिति में बच्चे को देखकर परिवार के लोग चुपके से उसे रिम्स में ही छोड़कर भाग निकले। इस मामले में अस्पताल प्रबंधन ने पुलिस से संपर्क किया। जांच की गई तो पता फर्जी निकला। इसके बाद डॉक्टरों की एक टीम ने उसे गोद लेने का निर्णय लिया। डॉक्टरों द्वारा चलाई जा रही NGO बच्चे का ख्याल रख रही है।
जानिए आखिर क्या है ये बीमारी
मेनिनजो इंसेफालोसिल एक जन्मजात बीमारी है, इसमें खोपड़ी की हड्‌डी से पार्ट बाहर निकल जाते हैं। सिर के बाहर एक थैली के रूप में जमा हो जाते हैं। खोपड़ी के हिस्से के साथ इसमें स्किन भी जुड़ा रहता है। जीवन भर बच्चे को इससे जूझना पड़ेगा। इसके साथ अन्य बीमारियों के होने होने की संभावन बनी रहती है। जैसे स्पाइनल कॉर्ड के भी बाहर आने के चांस रहते हैं.। इसे मेनिंनजो माइनोसील कहते है।
रिम्स में न्यूरो सर्जरी विभाग के डॉक्टर सहाय ने बताया, कि ‘डॉक्टरों की टीम ने 2 घंटे तक ऑपरेशन कर बच्चे के सिर से अतिरिक्त गठरी को हटा दिया है। अगले 3 दिन तक नवजात बच्चा चिकित्सकों की गहन निगरानी में रहेगा। मेजर सर्जरी के बाद उसे बचाया गया है, फीडिंग भी बच्चे की जिम्मेदारी लेने वाली एक गैर सरकारी संस्था चम्मच से करा रही है। 10 दिन बाद उसे छुट्‌टी मिल जाएगी।
 

 आयकर विभाग में हुए तबादले, हरेश्वर शर्मा MP-CG आयकर विभाग के नए डीजी, चीफ कमिश्नर वीर विरसा एक्का रायपुर भेजे गए

आयकर विभाग में हुए तबादले, हरेश्वर शर्मा MP-CG आयकर विभाग के नए डीजी, चीफ कमिश्नर वीर विरसा एक्का रायपुर भेजे गए

भोपाल, आईटी चीफ कमिश्नरों के तबादले किए गए हैं। हरेश्वर शर्मा MP-CG आयकर विभाग के नए डीजी होंगे।भोपाल में पोस्टेड चीफ कमिश्नर नवनीत सोनी को सेटलमेंट बोर्ड दिल्ली भेजा गया है।मृदुला वाजपेयी को इंदौर भेजा गया है। चीफ कमिश्नर वीर विरसा एक्का को रायपुर भेजा गया है। 

केबिनेट की बैठक के बाद राज्य सरकार का फैसला: 1 दिसंबर से खुल जाएंगे सभी स्कूल, शहरी और ग्रामीण इलाकों के लिए होंगे अलग-अलग नियम

केबिनेट की बैठक के बाद राज्य सरकार का फैसला: 1 दिसंबर से खुल जाएंगे सभी स्कूल, शहरी और ग्रामीण इलाकों के लिए होंगे अलग-अलग नियम

देश में कोरोना की दूसरी लहर का कहर धीरे-धीरे कम होने के बाद धीरे-धीरे सभी जरूरी गतिविधियों को बहाल किया जा रहा है. ज्यादातर राज्यों में स्कूल-कॉलेजों को भी खोला जा चुका है. इसी कड़ी में महाराष्ट्र में भी पहली से चौथी कक्षा तक के स्कूलों को खोलने का फैसला लिया गया. महाराष्ट्र में 1 दिसंबर से पहली से चौथी क्लास तक के स्कूल भी खोल दिये जाएंगे. राज्य की शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड ने कैबिनेट बैठक के बाद यह जानकारी दी.
वर्षा गायकवाड ने कहा, ‘मुख्यमंत्री, कैबिनेट और पीडियाट्रिक टास्क फोर्स के साथ चर्चा के बाद राज्य कैबिनेट ने 1 दिसंबर से ग्रामीण क्षेत्रों में पहली से चौथी और शहरी क्षेत्रों में पहली से 7वीं तक के स्कूलों को फिर से खोलने का फैसला किया है. हम स्कूलों की सुरक्षित बहाली के लिए प्रतिबद्ध हैं.

 


बता दें कि मुंबई सहित पूरे महाराष्ट्र में 8वीं से 12वीं तक की कक्षाएं पहले से ही शुरू हैं. वहीं, राज्य के कई ग्रामीण इलाकों में 5वीं से 12वीं तक की कक्षाएं भी बहाल हो चुकी हैं. सरकार के आज के फैसले का यह मतलब है कि राज्य में अब सभी क्लास के स्कूल खोल दिये गए हैं.
उधर, एक दिन पहले थर्ड वेव को लेकर महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे का बड़ा बयान आया. महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने कहा कि दिसंबर में कोरोना महामारी की तीसरी लहर आने की आशंका है, हालांकि इसका प्रभाव बेहद कम होगा.
एक न्यूज चैनल से बात करते हुए राजेश टोपे ने कहा कि थर्ड वेव पीरियड के दौरान मेडिकल ऑक्सीजन और ICU बेड की जरूरत नहीं होगी. उन्होंने कहा, ‘तीसरी लहर के हल्के होने की उम्मीद है और मेडिकल ऑक्सीजन और आईसीयू बेड की जरूरत नहीं पड़ेगी.’ वर्तमान कोरोना परिदृश्य के बारे में टोपे ने कहा कि महाराष्ट्र में 80 फीसदी नागरिकों का टीकाकरण किया जा जुका है. वर्तमान में संक्रमण का स्तर और मृत्यु दर कम है.

 

6 सगी बहनों ने एक साथ लिये फेरे, 3 गांवों से आई बारातें, दुल्हनों की शान से निकली............

6 सगी बहनों ने एक साथ लिये फेरे, 3 गांवों से आई बारातें, दुल्हनों की शान से निकली............

झुंझुनूं: बेटियां घर की लक्ष्मी होती हैं. उनका सम्मान बढ़ाना एक ऐसा कदम है जो उनको आगे बढ़ने लिये प्रोत्साहित करता है. राजस्थान के झुंझुनूं जिले के खेतड़ी तहसील के चिरानी गांव में एक परिवार ने भी अपनी छह बेटियों को अनूठा सम्मान दिया. ये सम्मान था शादी से पहले उनकी घोड़ी पर बैठाकर बिंदौरी निकालना. इन छह बहनों की शादी एक साथ हुई. बारात तीन गांवों से आई थी. स्कूल बस चलाने वाले रोहिताश्व के कुल सात बेटियां और एक बेटा है. इस शादी में बेटियों की बारात के लिये पूरा गांव जुट गया था.

झुंझुनूं के खेतड़ी के पास चिरानी गांव में एक ऐसा विवाह समारोह हुआ जिसमें एक साथ छह बहनों की शादी हुई है. यह शादी चर्चा का विषय बनी हुई है. रोहिताश्व ने अपनी सात में से छह बेटियों की एक साथ शादी की है. इन छहों बेटियों ने एक साथ ही फेरे लिए तो उनकी एक साथ ही घोड़ी पर बैठाकर बिंदौरी निकाली गई. इसमें ना केवल ये बेटियां, बल्कि उनकी बहन कृपा और भाई विकास गुर्जर ने भी जमकर डांस किया. इन बेटियों को ब्याहने के लिए तीन गांवों से बारात भी आई थी.


पूरे गांव ने की आवभगत
इन बारातों की आवभगत में ना केवल यह परिवार बल्कि पूरा गांव ही लग गया. छह सगी बहनों की शादी एक साथ देखकर सभी को अचंभा भी हुआ तो लोग खुश भी हुए. विदाई हुई तो परिवार के लोग भावुक भी हो गए. क्योंकि पिता का आंगन छह बेटियों की ससुराल विदाई के बाद एक साथ ही सूना सूना हो गया.


मंगलवार रात को बिंदौरी निकाली गई
फेरों से पहले पढ़ी लिखी इन 6 बेटियों की मंगलवार रात को बिंदौरी निकाली गई. छहों बेटियों ने पीले रंग की ड्रेस और लड़कों की तरह साफे सतरंगी साफे बांधे. पहले तो पूरे गांव में बिंदौरी निकाली गई. इसके बाद इन्होंने डीजे पर परिवार के साथ जमकर ठुमके लगाए. बहनों ने काले चश्मे में गांव की गलियों में भी मॉर्डन स्टाइल में डांस किया और अपनी शादी को जमकर एंजॉय किया.

पिता स्कूल बस चलाते हैं
विकास गुर्जर ने बताया कि उनके पिता स्कूल बस चलाते हैं. लेकिन उन्होंने बेटियों को पढ़ाने में कभी कोई कमी नहीं छोड़ी. उसकी बहन मीना और सीमा ने एमए बीएड कर रखा है. वहीं अंजू और निक्की एमएम पास है. जबकि योगिता और संगीता ने भी बीएससी कर रखा है. सबसे छोटी बहन कृपा है. उसकी अभी शादी नहीं हुई है. वह भी बीएससी कर चुकी है.

राष्ट्रपति अवार्ड प्राप्त कर चुका है भाई
इन छह बहनों का इकलौता भाई विकास भी स्काउट्स में राष्ट्रपति अवार्ड प्राप्त कर चुका है. इसके अलावा वह समय-समय ना केवल सामाजिक कार्यों में भागीदारी निभाता रहता है बल्कि कई गानों के एलबम में भी काम कर चुका है. कोरोना के वक्त भी अपने भाई विकास गुर्जर के नेतृत्व में इनकी बहनों और परिवार ने घर पर मास्क बनाकर लॉकडाउन के समय खूब वितरित किए थे.

रातोंरात चमकी मजदूर की किस्मत: हाथ लगा ये कीमती चीज.......

रातोंरात चमकी मजदूर की किस्मत: हाथ लगा ये कीमती चीज.......

मध्य प्रदेश : पन्ना जिले में एक मजदूर की रातोंरात किस्मत बदल गई है। उसे खदान से 6.66 कैरेट का हीरा मिला है। खदान से हीरा मिलने के बाद मजदूर शमशेर खान के घर में जश्न का माहौल है। इस हीरे की अनुमानित कीमत 12 से 15 लाख रुपये बताई जा रही है । 33 वर्षीय शमशेर खान पन्ना शहर के आगरा मोहल्ला के रहने वाले हैं

उन्हें हीरापुर टपरियन उथली खदान क्षेत्र से जेम क्वालिटी वाला 6.66 कैरेट वजन का हीरा मिला है।हीरा मिलने के बाद शमशेर खान ने इसे बुधवार को कलेक्ट्रेट स्थित हीरा कार्यालय में जमा करा दिया है. हीरा कार्यालय के पारखी अनुपम सिंह ने बताया कि आगामी नीलामी में इस हीरे को रखा जाएगा । नीलामी में हीरा बिकने पर रॉयल्टी काटने के बाद शेष राशि हीरा मालिक को दे दी जाएगी । 

फेसबुक फ्रेंड ने चलती कार में महिला के साथ किया दुष्कर्म

फेसबुक फ्रेंड ने चलती कार में महिला के साथ किया दुष्कर्म

मथुरा: एक 21 वर्षीय महिला के साथ उसके फेसबुक फ्रेंड ने चलती कार में कथित रूप से दुष्कर्म किया। महिला आगरा में उत्तर प्रदेश पुलिस सब-इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा में बैठने के बाद घर लौट रही थी, जब हरियाणा के पलवल का रहने वाला आरोपी अपने ड्राइवर के साथ मथुरा से उसे लेने आया था।


महिला का आरोप है कि उसके कार में बैठने के कुछ देर बाद ही शख्स ने उसे ड्रग सूंघने को कहा।


इसके बाद वह होश खो बैठी। जब उसे होश आया, तो उसने खुद को कोसीकला के पास दिल्ली-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-2) पर पाया। किसी तरह वह घर पहुंची। इसके बाद उसने अपने परिवार को आपबीती सुनाई।


पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) शिरीष चंद्र ने कहा कि पीडि़ता के परिवार के सदस्यों द्वारा कोसीकला पुलिस स्टेशन में की गई शिकायत के आधार पर भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (बलात्कार) के तहत व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।


बुधवार को महिला को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया था। उन्होंने कहा कि महिला को आरोपी के सही पते की जानकारी नहीं है।


पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। महिला का बयान गुरुवार को सीआरपीसी की धारा 164 के तहत मजिस्ट्रेट के सामने दर्ज किया जाएगा जब वह घटना को बताने की स्थिति में होगी।

CRIME NEWS: प्यार में नाकाम प्रेमी ने प्रेमिका व उसके माता-पिता की धारदार हथियार से की हत्या

CRIME NEWS: प्यार में नाकाम प्रेमी ने प्रेमिका व उसके माता-पिता की धारदार हथियार से की हत्या

गोंडा: गोंडा जिले में प्यार में नाकाम एक व्यक्ति ने महिला और उसके माता-पिता की कथित तौर पर धारदार हथियार से हत्या कर दी। यह घटना बीती देर रात की है। कथित आरोपी अशोक कुमार परेशान था क्योंकि महिला के परिवार ने उसकी शादी कहीं और तय कर दी थी। घटना में महिला की छोटी बहन गंभीर रूप से घायल हो गई और उसे बेहतर इलाज के लिए लखनऊ के किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया है।


पुलिस ने फरार आरोपित की जानकारी देने वाले को 50 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पांच टीमों का गठन किया गया है। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार अशोक कुमार बहराइच रोड स्थित इमलिया गुरदयाल में सेवानिवृत्त रेलवे कर्मचारी 67 वर्षीय देवी प्रसाद के घर में घुसा। उसने गेट अंदर से बंद कर लिया और धारदार हथियार लेकर घुस गया।


अशोक ने पहले देवी प्रसाद और फिर उनकी 50 वर्षीय पत्नी पार्वती की हत्या कर दी। पुलिस प्रवक्ता ने बताया, इसके बाद, अशोक ने 26 वर्षीय शिम्पा को मारा, जिसकी शादी हाल ही में तय हुई थी और उसकी छोटी बहन सपना पर भी हमला बोल दिया। उसने छत का दरवाजा बंद कर दिया ताकि देवी प्रसाद की बहू लक्ष्मी आकर उसे पहचान न सके। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे गोंडा के पुलिस अधीक्षक संतोष मिश्रा ने कहा कि देवी प्रसाद, उनकी पत्नी पार्वती और उनकी बेटी शिम्पा को जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया, जबकि सपना को लखनऊ के केजीएमयू ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया है।


एसपी ने कहा, देवी प्रसाद की बहू लक्ष्मी ने अपने बयान में कहा है कि हमलावर अशोक कुमार शिम्पा से शादी करना चाहता था लेकिन उसकी शादी हाल ही में कहीं और तय हुई थी और वह इस बात से नाराज था। वह सुबह से लगातार शिम्पा को फोन कर रहा था और उसे अपने साथ भागने के लिए कह रहा था। डीआईजी देवीपाटन रेंज उपेंद्र अग्रवाल ने कहा कि आरोपी की जल्द से जल्द गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।

दर्दनाक हादसा: ट्रक और कार की जबरदस्त टक्कर से एक ही परिवार के 4 सदस्यों की दर्दनाक मौत

दर्दनाक हादसा: ट्रक और कार की जबरदस्त टक्कर से एक ही परिवार के 4 सदस्यों की दर्दनाक मौत

सतना: मध्य प्रदेश के सतना में एक बार फिर अंधा मोड़ बड़े हादसे की वजह बन गया। तेज रफ्तार ट्रक और कार की जबरदस्त टक्कर में एक ही परिवार के 4 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। मरने वालों में माता-पिता और उनके दो मासूम बच्चे शामिल है। घटना मैहर जीतनगर के पास हुआ है।

जानकारी के मुताबिक बुधवार की दरमियानी रात जीत नगर ओइला मंदिर के पास यह हादसा हुआ है। मैहर से सतना की तरफ जा रहे बेलगाम ट्रक और कार की सीधी भिड़ंत हो गई। कार में मैहर निवासी सत्यप्रकाश उपाध्याय, उनकी पत्नी, एक बेटी और एक बेटा सवार थे. इस हादसे में मौके पर ही सत्यप्रकाश, पत्नी मेनका और बेटी ईशानी की मौत हो गई।

वहीं गंभीर रूप से घायल बेटे स्नेह को मैहर से रीवा मेडिकल अस्पताल रेफर किया गया है। वहां से जबलपुर ले जाते समय मैहर के पास मासूम बच्चे ने भी दम तोड़ दिया। इस तरह एक ही परिवार को 4 लोगों की मौत हो गई।परिवार का कोई भी सदस्य नहीं बच पाया। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया है। पुलिस अधीक्षक ने पूरे मामले में जांच करने की बात कही है।

पुलिस अधीक्षक धरम वीर सिंह ने स्टेट हाईवे में हो रहे हादसे के संबंध में आज संबिधित अधिकारियों की बैठक बुलाई है। पुलिस अधिकारी की माने तो उन्होंने अंधे मोड़ खत्म करने के लिए एमपीआरडीसी को कई बार पत्र लिखे है। तकरीबन 56 डेंजर पॉइंट पहले से चिन्हित है. जिस पर एनएचएमपीआरडीसी और स्टेट हाईवे के अफसर गंभीर नहीं है।

इस राज्य में बैन होगी सिनेमाघरों की टिकट की बिक्री, यहां मिलेगी...

इस राज्य में बैन होगी सिनेमाघरों की टिकट की बिक्री, यहां मिलेगी...

विशाखापत्तनम : आंध्र प्रदेश सरकार ने सिनेमाघरों में टिकट की बिक्री पर बैन लगाने का फैसला लिया है। अब लोगों को फिल्मों की टिकट सिनेमाघरों से नहीं मिलेगी। नई योजना के तहत अब सिनेमा के टिकट राज्य-संचालित ऑनलाइन बुकिंग प्लेटफॉर्म या रेलवे रिजर्वेशन सिस्टम की लाइनों में मिलेंगे। आंध्र प्रदेश सरकार ने इस नई योजना से संबंधित एक प्रस्ताव विधानसभा में लाया था। यह बिल राज्य के सूचना और पब्लिक रिलेशन मंत्री पेरनी वेंकटरमैया उर्फ नानी ने लाया था और यह प्रस्ताव विधानसभा में पास हो गया।


नए कानून के मुताबिक कोई भी सिनेमाघर अब फिल्म देखने के लिए टिकट नहीं बेचेंगे। यह टिकट सिर्फ सरकारी कंपनियों से ऑनलाइन खरीदा जा सकेगा। राज्य के मंत्री पेरनी वेंकटरमैया ने कहा कि सरकार ने तय किया है कि वो रेलवे ऑनलाइन टिकटिंग सिस्टम की तरह ही ऑनलाइन मूवी टिकट बुकिंग सिस्टम लाएगी।इसे चलाने की जिम्मेदारी स्टेट फिल्म एंड थियेटर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन के पास होगी। उन्होंने कहा कि फिल्म देखने की चाहत रखने वाले लोग अपनी मन पसंद मूवी थियेटर में देख सकते हैं। लेकिन मूवी टिकट फोन कॉल, इंटरनेट, या एसएमएस भेज कर बुकिंग कर सकते हैं।


मंत्री ने कहा कि इस सुविधा के शुरू होने से लोग फिल्मों के टिकट हासिल करने के दौरान होने वाली परेशानियों से बच पाएंगे। इसके अलावा फिल्मों के शौकीन टिकट के लिए लंबी कतारों में खड़ा होने से बच जाएंगे। मंत्री के मुताबिक इस सुविधा के जरिए ट्रैफिक की समस्या और प्रदूषण की समस्या को भी कम किया जा सकेगा। इसके अलावा इससे टिकटों की कालाबाजारी को रोकने में भी मदद मिलेगी।
उन्होंने कहा कि ऑनलाइन बुकिंग सुविधा के जरिए टैक्स की चोरी तो रुकेगी ही साथ ही साथ जीएसटी और सर्विस टैक्स तथा अन्य टैक्स वसूलने में रेवेन्यू विभाग को आसानी होगी। नानी ने यह भी कहा कि सरकार थियेटर में किसी फिल्म के लिए एक दिन में चार शो से ज्यादा की स्क्रिनिंग की अनुमति नहीं देगी।
 

एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या से फैली सनसनी, पुलिस पर लगे ये गंभीर आरोप...........

एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या से फैली सनसनी, पुलिस पर लगे ये गंभीर आरोप...........

प्रयागराज: उत्तरप्रदेश की संगम नगरी प्रयागराज से एक सनसनीखेज खबर सामने आयी है, यहाँ एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या से सनसनी फ़ैल गई. फाफामऊ थाना क्षेत्र के गोहरी मोहनगंज बाजार निवासी फूलचंद, उनकी पत्नी मीनू, 17 बेटी सपना और 12 साल के बेटे शिव की धारधार हथियार से काटकर कर हत्या कर दी गई. जानकारी के मुताबिक सभी की कुल्हाड़ी से काटकर मौत के घाट उतारा गया. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी है. मामले के खुलासे के लिए डॉग स्क्वाड और फॉरेंसिक टीम भी मौके पर साक्ष्य जुटाने में लगी हुई है. सीओ सोरांव, एसओ फाफामऊ के साथ होलागढ़, सोरांव, नवाबगंज और थरवई थाना पुलिस मौके पर पहुंची है.

उधर मृतक के परिजनों ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि भूमि विवाद में रंजिश में यह हत्या की गई. उन्होंने कहा कि सुशील कुमार और उनके समधी द्वारा लगातार धमकी दी जा रही थी. कई बार घर में घुसकर मारपीट भी की गई और गोली भी चली. इसकी शिकायत पुलिस से भी की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई, जिसका नतीजा है कि एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या कर दी गई. परिजनों का आरोप है कि हत्या के पीछे मोहल्ले के ठाकुर परिवार का हाथ है. परिजनों ने आरोपियों के लिए फांसी की सजा की मांग भी की.

एसएसपी ने कही जल्द खुलासे की बात
एसएसपी प्रयागराज सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी ने मीडिया से बातचीत में बताया कि फाफामऊ के घर से चार लोगों की लाशें मिली हैं. तीन शव आगे के कमरे में थे और एक लड़की का शव अंदर कमरे में था. सभी के सिर पर चोट के गंभीर निशान मिले हैं. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है. आगे की कार्रवाई और जांच की जा रही है. अभी जो सूचना मिली है कि मृतक परिवार के द्वारा 2019 और 2021 में जमीन विवाद को लेकर कुछ लोगों पर एससी-एसटी एक्ट का मुकदमा करवाया गया था. इस मामले में कार्रवाई न होने का परिजनों ने आरोप लगाया है. एसएसपी ने कहा कि इस मामले में दोषी पुलिस वालों पर भी जांच के बाद कठोर कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. पूछताछ के बाद इस मामले का जल्द खुलासा किया जाएगा.

बच्चों को तेजी से शिकार बना रहा कोरोना, 7 दिन में 1.41 लाख संक्रमित...

बच्चों को तेजी से शिकार बना रहा कोरोना, 7 दिन में 1.41 लाख संक्रमित...

वाशिंगटन/नई दिल्ली : कोरोना महामारी से बुरी तरह प्रभावित अमेरिका में वायरस अब तेजी से बच्चों को अपना शिकार बनाने लगा है। वायरस का यह रूप दुनिया के लिए खतरे की घंटी हो सकती है। अमेरिकन एकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक्स (एएपी) की रिपोर्ट के अनुसार बीते सप्ताह 11 से 18 नवंबर के बीच 1,41,905 बच्चों में संक्रमण की पुष्टि हुई है।


रिपोर्ट के अनुसार, बच्चों में संक्रमण की गति में बीते दो सप्ताह की तुलना में 32 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज हुई है। आंकड़े बताते हैं कि अमेरिका में बीते सप्ताह मिले संक्रमण के एक तिहाई मामले बच्चों से जुड़े हुए हैं। अमेरिका में बच्चों की आबादी 22 फीसदी है। महामारी की चपेट में तीन फीसदी से कम बच्चे आए हैं, इस अनुसार 68 लाख से अधिक बच्चे संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं।
एएपी की रिपोर्ट के मुताबिक, संक्रमण के कारण बच्चों में मौत की दर बेहद कम है। कोरोना से छह अमेरिकी राज्यों में एक भी बच्चे की मौत नहीं हुई है। बच्चों में संक्रमण के सामान्य लक्षण दिख रहे हैं। हल्के बीमार हो रहे हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि बच्चों को समय-समय पर इंफ्लूएंजा, मेनिनजाइटिस, चिकनपॉक्स और हेपेटाइटिस का टीका लग रहा है, जो उनके इम्युन को मजबूत बनाता है।


अक्तूबर में 172 बच्चों की मौत

सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (सीडीसी) के अनुसार अक्तूबर में 5 से 11 वर्ष के 8300 बच्चे संक्रमण के बाद अस्पताल में भर्ती हुए। इसमें से 172 ने दम तोड़ दिया।
सीडीसी ने कहा है कि महामारी की तेज गति के बीच 2300 स्कूलों को बंद किया गया, जिससे 12 लाख बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हुई। अब स्कूल खुलने के साथ ही संक्रमण बेकाबू होने लगा है, जो आने वाले समय के लिए चेतावनी है।


भारत में भी बच्चों में बढ़ा संक्रमण

भारत में कोरोना की रफ्तार भले धीमी है, पर बच्चों में संक्रमण के मामले बढ़ने लगे हैं। ओडिशा के स्कूल में 53 बच्चियों के साथ 22 एमबीबीएस छात्रों में संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है। जयपुर के जयश्री पेरिवाल इंटरनेशनल स्कूल के बारह बच्चे मंगलवार को संक्रमित हुए हैं। वहीं, 17 नवंबर को ढाई साल के बच्चे की संक्रमण से मौत हो गई थी। गुजरात में 18 महीने में 0 से 14 वर्ष के 19 हजार बच्चे संक्रमित हुए हैं।
अमेरिका के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ एलर्जी एंड इंफेक्सियश डिजीज के निदेशक डॉ. एंथनी फौसी माना कि हाल के दिनों में संक्रमण की दर हर उम्र के बच्चों में बढ़ रही है, जो चिंताजनक स्थिति है।
डॉ. एंथनी फौसी का कहना है कि हमारे आसपास कई तरह के वायरस घूम रहे हैं। बच्चों को लेकर सबसे ज्यादा सावधानी बरतनी होगी अन्यथा हालात एक बार फिर से बिगड़ सकते हैं।


एएपी की रिपोर्ट के अनुसार वयस्कों की तुलना में संक्रमित बच्चों को अस्पताल में भर्ती होने की नौबत कम आ रही है। राज्यों के आंकड़ों पर गौर करें तो संक्रमण की चपेट में आने वाले बच्चों में से 1.7 से 4.0 फीसदी बच्चों को अस्पताल में इलाज की जरूरत पड़ रही है। हालांकि, संक्रमण की गति बढ़ने पर भर्ती होने वाले बच्चों की संख्या बढ़ सकती है।
 

जम्मू-कश्मीर के कई जगहों पर एनआईए ने मारे छापे, बड़ी संख्या में दस्तावेज बरामद

जम्मू-कश्मीर के कई जगहों पर एनआईए ने मारे छापे, बड़ी संख्या में दस्तावेज बरामद

जम्मू: जम्मू-कश्मीर में आतंकी संगठनों को फंडिंग मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने गुरुवार को श्रीनगर समेत घाटी के अन्य स्थानों पर दबिश दी। एजेंसी घाटी समेत देश के कई हिस्सों में हिंसा फैलाने की आतंकी संगठनों-जैश, लश्कर, हिजबुल, टीआरएफ की साजिशों के तहत टारगेट किलिंग की घटनाओं के बाद मुकदमा दर्ज कर लगातार छापामारी कर रही है। इस दौरान उत्तरी, दक्षिणी तथा मध्य कश्मीर से कई लोगों को गिरफ्तार भी किया जा चुका है।

इससे पहले सोमवार को मानवाधिकार कार्यकर्ता तथा जेएंडके कोलिएशन ऑफ सिविल सोसाइटी के समन्वयक खुर्रम परवेज को सोनावर स्थित आवास से इसी मामले में गिरफ्तार किया गया था। उसे एनआईए पूछताछ के लिए दिल्ली ले गई है। खुर्रम के आवास के साथ ही अमीराकदल में सोसाइटी के दफ्तर पर भी कार्रवाई की गई। इस दौरान डिजिटल सबूत, मोबाइल, लैपटॉप, किताबें तथा आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद किए गए हैं।

तथाकथित एनजीओ व ट्रस्ट की ओर से देश तथा विदेश से चैरिटी गतिविधियों के नाम पर दान लिए जाने तथा इस फंड का इस्तेमाल अलगाववादी व आतंकी गतिविधियों में करने के मामले में एनआईए ने आठ अक्तूबर 2020 को मुकदमा दर्ज किया था। मुकदमा दर्ज होने के बाद 28 अक्तूबर को एजेंसी ने 10 स्थानों पर छापामारी की थी।

इसमें खुर्रम के आवास की भी तलाशी ली गई थी। बंगलूरू में भी एक स्थान पर दबिश दी गई थी। एनआईए की टीम ने पुलिस तथा अर्द्धसैनिक बलों के साथ सोमवार को श्रीनगर में छापामारी की। इस दौरान मानवाधिकार कार्यकर्ता के घर तथा दफ्तर की तलाशी ली गई।

PM मोदी आज रखेंगे जेवर एयरपोर्ट की आधारशिला, चुनाव से पहले यूपी को मिलेगी बड़ी सौगात

PM मोदी आज रखेंगे जेवर एयरपोर्ट की आधारशिला, चुनाव से पहले यूपी को मिलेगी बड़ी सौगात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज गौतम बुद्ध नगर के जेवर में नोएडा अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट का आधारशिला रखेंगे. जानकारी के मुताबिक, आज दोपहर 1 बजे ये कार्यक्रम होना है. वहीं, इसी के साथ उत्तर प्रदेश 5 अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट वाला पहला राज्य बन जाएगा.
आधारशिला कार्यक्रम के लिए पूरी तैयारियां हो चुकी है. पूरे कार्यक्रम स्थल को एसपीजी ने अपने हैंडओवर में ले लिया है. सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. साथ ही भव्य तरीके से मंच को सजाया गया है. मंच को सजाने में 20 क्विंटल फूलों की लड़ियां लगाई जा रही हैं ताकि मंच को भव्य और खूबसूरत बनाया जा सके.

 

Koo App
प्रिय प्रदेशवासियों, आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी आज गौतम बुद्ध नगर के जेवर में एशिया के विशालतम एयरपोर्ट ’नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट’ की आधारशिला रखेंगे। अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित यह एयरपोर्ट बहुआयामी विकास को नई उड़ान देगा और व्यापक रोजगार सृजन का माध्यम भी बनेगा।
 
- Yogi Adityanath (@myogiadityanath) 25 Nov 2021


दिल्ली-एनसीआर में दूसरा इंटरनेशनल एयरपोर्ट
बता दें, दिल्ली-एनसीआर में जेवर एयरपोर्ट दूसरा इंटरनेशनल एयरपोर्ट होगा. माना यह भी जा रहा है कि इस एयरपोर्ट के बनने से इंदरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर दबाव काफी कम हो जाएगा. एयरपोर्ट के पहले चरण को पूरे होने की उम्मीद साल 2024 तक की है. पहले चरण में 10,050 करोड़ रुपये की लागत लगाई जा रही है. वहीं, बताया जा रहा है कि पहले चरण के पूरे होने पर एयरपोर्ट की सालाना क्षमता 1.2 करोड़ यात्रियों की हो सकती है.
एशिया का होगा सबसे बड़ा एयरपोर्ट
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का दावा है कि ये जेवर एयरपोर्ट एशिया का सबसे बड़ा और दुनिया का चौथा सबसे बड़ा एयरपोर्ट होगा. इसकी खासियत की बात करें तो एयरपोर्ट पूरी तरह से प्रदूषण मुक्त होगा.
 

अंतरराष्ट्रीय सेक्स रैकेट का पर्दाफाश: पार्लर का काम दिलाने का झांसा देकर बांग्लादेशी-भारतीय लड़कियों की सांकेतिक भाषा से होती थी सप्लाई

अंतरराष्ट्रीय सेक्स रैकेट का पर्दाफाश: पार्लर का काम दिलाने का झांसा देकर बांग्लादेशी-भारतीय लड़कियों की सांकेतिक भाषा से होती थी सप्लाई

पश्चिम बंगाल के एक व्यक्ति को ड्रग्स तस्करी के संदेह में इंदौर पुलिस ने जब घेरा तो एक बड़े अंतरराष्ट्रीय सैक्स रैकेट का पर्दाफाश हुआ है। बांग्लादेश और भारत की लड़कियों को वह नौकरी व पार्लर का काम दिलाने का झांसा देकर मुंबई में रखता था और फिर धीरे-धीरे देह व्यापार में उतार देता था। गिरोह सांकेतिक भाषा में ग्राहक को युवती सप्लाई करता था। दस साल से गिरोह रैकेट चला रहा था और यह आशंका है कि उसने अब तक करीब 5000 लड़कियों को देह व्यापार के धंधे में उतारा है।
बताया जाता है कि इंदौर पुलिस की गिरफ्त में आया ड्रग्स तस्कर विजय कुमार दत्त उर्फ मूमीन हुसैन है। वह पश्चिम बंगाल का रहने वाला बता रहा है लेकिन उसकी बांग्लादेश में भी एक पत्नी है। विजय पर पुलिस को ड्रग्स की तस्करी का संदेह था और उ‌सी सिलसिले में गिरफ्तार किया था। उसके पास ड्रग्स भी मिला लेकिन उसके साथ दो युवतियां भी मिलीं। जब पूछताछ शुरू हुई तो अंतरराष्ट्रीय सेक्स रैकेट का खुलासा हुआ है। उसका मध्य प्रदेश में इंदौर के अलावा राजगढ़,खण्डवा, खरगोन समेत कई जिलों में नेटवर्क बताया जाता है। यही नहीं गिरोह द्वारा भारत के बंगलुरू, मुंबई और अन्य बड़े नगरों में भी युवतियों की सप्लाई की जाती थी।

बांग्लादेशी युवतियों को लाता था इंदौर
विजय उर्फ मूमीन ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि वह बांग्लादेशी युवतियों को इंदौर लाता था और यहां से अलग-अलग इलाकों में भेजता था। इन लोगों के पास से 14 मोबाइल फोन जप्त किए गए हैं जिनमें कई ,मैसेज भी मिले हैं। बताया जाता है कि इन संदेशों में युवतियों की मांग का भी जिक्र है जो कोड की भाषा में है। इसमें एक कोड गाड़ी भी है जिससे दलाल-युवतियों और ग्राहक के बीच बातचीत होती थी।

बांग्लादेश का पासपोर्ट भी मिला
आरोपी विजय उर्फ मूमीन हुसैन के पास से बांग्लादेश का पासपोर्ट भी जब्त किया गया है। पश्चिम बंगाल का रहने वाला विजय 10 साल से मुंबई के नालासोपारा में रह रहा है। वहां एक होटल में काम करता था। 5 साल पहले उसे रूबी नाम की एक लड़की मिली और उसके सहयोग से सेक्स रैकेट में उतरा। बताया जाता है कि गिरोह बांग्लादेश में गरीबी का फायदा उठाकर वहां की ज्यादातर लड़कियों को लाता था। लड़कियों को दलालों के जरिए नौकरी या पार्लर में काम दिलाने के नाम पर झांसा देकर भारत ले आता था। कुछ दिनों तक उन्हें मुंबई के नाला सुपारा में रखता और देह व्यापार में धकेल देता था। इस बीच उसने कई लड़कियों से शारीरिक संबंध भी बना लिए थे।