सोशल मीडिया पर इन दिनो एक दिल-देहला देने वाली विडियो वाइरल हो रही है, दरअसल रूस में 6,300 फुट की चट्टान के किनारे पर लगे झूले से गिरने के बाद दो महिलाएं मामूली रूप से घायल हो गईं. डेली मेल की रिपोर्ट के अनुसार, वे रूसी गणराज्य के दागिस्तान में स्थित सुलाक कैन्यन के ऊपर झूले पर सवारी कर रहे थे, जब उसकी एक जंजीर टूट गई और वो चट्टान के किनारे से चोटिल होते हुए नीचे गिर गईं. सौभाग्य से, चट्टान के किनारे के ठीक बाहर स्थित एक छोटा लकड़ी का मंच उनके गिरने से टूट गया और संभवतः उनकी जान बच गई. इतनी ऊंचाई से गिरने के बाद भी दोनों महिलाओं को केवल मामूली खरोंच आई और वो पूरी तरह से बच गईं, हालांकि, वे इस घटना से काफी घबरा गई थीं.
कानून प्रवर्तन के एक सूत्र ने कोम्सोमोल्स्काया प्रावदा अखबार को बताया: "महिलाएं डर गईं और उन्हें खरोंच लग गई, लेकिन उनमें से किसी को भी गंभीर चोट नहीं आई."
सूत्र ने कहा, "यह कल्पना करना डरावना है कि अगर झूला ज्यादा ऊंचाई पर होता तो क्या होता."
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया जा रहा है. इसमें दिखाया गया है कि चेन टूटते ही दर्शक सदमे में चिल्ला रहे थे और महिलाएं किनारे पर गिर पड़ीं.
पुलिस ने अब इस बात की जांच शुरू कर दी है कि भारी सुरक्षा चूक कैसे हुई, जबकि दागिस्तान में पर्यटन मंत्रालय ने कहा, कि झूला "सुरक्षा मानकों को पूरा नहीं करता" और कानून प्रवर्तन एजेंसियां और अन्य सेवाएं "पहले से ही प्रासंगिक जांच कर रही हैं ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि भविष्य में कोई भी खतरा नहीं है.
Moment two women fell off a 6000-Ft cliff swing over the Sulak Canyon in Dagestan, Russia.
— UncleRandom (@Random_Uncle_UK) July 14, 2021
Both women landed on a narrow decking platform under the edge of the cliff & miraculously survived with minor scratches.
Police have launched an investigation. pic.twitter.com/oIO9Cfk0Bx
नई दिल्ली. देश की राजधानी दिल्ली से हैरान कर देने वाले खबर सामने आ रही है, दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने चार महिलाओं समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है. आरोप है कि इन लोगों ने तीन साल के बच्चे को अगवा किया और अब ये उसे बेचने की फिराक में थे. उत्तरी जिले के डीसीपी एन्टो अल्फोंसे के मुताबिक- इसी साल 22 मई को तिमारपुर में रहने वाले रवि नाम के शख्स ने शिकायत दी थी कि उनका 3 साल का बेटा घर से गायब है और शक है कि उसे किसी ने अगवा कर लिया है. पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को देखा और पड़ोसियों से पूछताछ की. पुलिस को पड़ोस में रहने वाली महिला सुनीता पर शक हुआ|
इसी बीच पुलिस को 13 जुलाई को जानकारी मिली कि जहांगीरपुरी में दो महिलाएं तीन साल के बच्चे को फेंकने की फिराक में हैं. पुलिस ने छापा मारकर बच्चा बेचने वाली राजरानी और उसकी बेटी अनुज रानी को गिरफ्तार कर लिया. बच्चा भी बरामद कर लिया गया है. दोनों ने पूछताछ में बताया कि उन्हें जहांगीरपुरी में रहने वाली सीमा नाम की महिला ने ये बच्चा दिया है. पुलिस ने सीमा को भी गिरफ्तार कर लिया है|
सीमा ने बताया कि उसे मुकंदपुर के रहने वाले सर्वेश नाम के शख्स ने ये बच्चा दिया था. पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार कर लिया. सर्वेश ने बताया कि ये बच्चा सुनीता ने अगवा किया ,जो बच्चे के पड़ोस में रहती है. सर्वेश ने सुनीता से कहा था कि बच्चा बेचने के बाद उसे 70 हज़ार रुपये देगा. बाकी आरोपियों को भी बच्चा बिकने पर अच्छा कमीशन देने की बात कही गयी थी. आरोपी अच्छे ग्राहक के इंतज़ार में थे. पुलिस के मुताबिक- लॉकडाउन के चलते आरोपी आर्थिक तंगी से जूझ रहे थे इसलिए उन्होंने ये वारदात की. इनका कोई पुराना आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है.
इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर से एक दहला देनी वाली घटना सामने आई है। यहां एक सिरफिरे आशिक ने अपनी प्रेमिका के पैर की एड़ियां काट दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरु कर दी है। परिजनों ने पुलिस पर घटना के 36 घंटे बाद भी मामला न दर्ज करने का आरोप लगाया था। जिसके बाद आईजी ने हस्तक्षेप किया।
महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण से स्थिति लगातार सुधर रही हैं. सरकार ने भी लोगों को दैनिक आवाजाही की छूट दे दी है और आम जिंदगी पटरी पर आने लगी है. इस बीच प्रदेश के एक जिले में संक्रमण के मामले एक बार फिर तेजी से बढ़ने लगे हैं. तेजी से बढ़ते संक्रमण को नियंत्रित करने के लिए प्रशासन ने छह दिन का सख्त लॉकडाउन लगाने का निर्णय लिया है.
डीएनए ने एक रिपोर्ट के हवाले से बताया कि प्रदेश में सांगली सिटी और ग्रामीण क्षेत्रों में संक्रमण की दर में एक बार फिर उछाल आया है. इसे नियंत्रित करने के लिए प्रशासन ने बुधवार यानी आज से पूरे सांगली जिले (Sangli District Imposes Lockdown) में सख्त लॉकडाउन लगा दिया है. इस संबंध में 13 जुलाई को जिला कलेक्टर अभिजीत चौधरी ने आदेश जारी कर दिए.
सांगली मिरज कुपवाड नगर निगम के मुंसिपल कमिश्नर नितिन कपडनी ने बताया कि हम संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए सख्ती से लॉकडाउन लागू करने जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि जिला कलेक्टर इस संबंध में आदेश जारी कर चुके हैं और ये पूरे जिले में लागू हो गया है.
सांगली जिले में प्रतिदिन 1,000-1,200 कोरोना के मामले दर्ज हो रहे हैं. इस कारण जिला प्रशासन ने सख्त लॉकडाउन लगाने का निर्णय लिया है. नए आदेश के मुताबिक अगले छह दिनों तक जिले में गैर जरूरी सेवाओं पर पूरी तरह रोक रहेगी. गैर जरूरी सेवाओं से जुड़ी सभी दुकानें बंद रहेंगी. जरूरी सेवाओं से जुड़े क्षेत्रों को लॉकडाउन से छूट रहेगी.
नितिन कपडनी ने कहा कि लॉकडाउन में हमने दुकानदारों को होम डिलीवरी के लिए प्रोत्साहित किया है. दुकान पर अगर ग्राहक आता है तो कोविड प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन किया जाना चाहिए.
उन्होंने कहा कि सप्ताह के सभी दिनों में सिर्फ आधिकारिक सब्जी मंडियों को सुबह सात बजे से शाम सात बजे तक खोलने की अनुमति दी गई है. साप्ताहिक बाजार पूरी तरह बंद रहेंगे.
जिला अधिकारी के आदेश में सख्ती से कहा गया है कि सब्जी और फल विक्रेता आधिकारिक बाजारों में ही अपनी गतिविधियां संचालित करें. इसके अलावा स्थानीय स्व-सरकारी निकायों को फेरीवालों को अपने सामान को ग्राहकों तक पहुंचाने में मदद करनी चाहिए.
बेंगलुरु, सायबर की दुनिया का दायरा जैसे-जैसे बढ़ता जा रहा है, वैसे-वैसे सायबर क्राइम के नए तरीके सामने आ रहे है. ताजा मामला बेंगलुरु का है, जहां व्हाइटफील्ड पुलिस की इकोनॉमिक एंड नारकोटिक्स सेल पुलिस ने एक 33 साल की उम्र के सातवीं फेल शख्स सिद्धार्थ को गिरफ्तार किया है. इस शख्स ने एक मैट्रिमोनी वेबसाइट पर एक के बाद एक कई पढ़ी लिखी युवतियों को शादी का झांसा देकर ठगा और लाखों की चपत लगाई. गिरफ्तारी के बाद खंगाले गए उसके अकाउंट से अब तक 60 लाख रुपये की रकम हासिल की गई है जबकि अभी उसके कई अकाउंट की जांच बाकी है. इस अपराध का सबसे दिलचस्प पहलू ये है कि ये सातवीं फेल अपराधी अंग्रेजी, स्पेनिश सहित कुल 7 भाषाएं बोलता है और उसकी अंग्रेजी का एक्सेंट (बोलने का लहजा) कुछ ऐसा है कि सुनने वाला सहज यकीन कर ले कि ये व्यक्ति विदेश में रह रहा है. सिद्धार्थ की बातचीत का लहजा और खुद को मैसूर राजघराने का सदस्य बताना ही उसके ठगी के धंधे का हथियार था. मैट्रिमोनी वेबसाइट पर शादी के नाम पर जब बातचीत शुरू होती थी तो वो खुद को यूएस में रह रहा सॉफ्टवेयर इंजीनियर बताता था. साथ ही वो खुद को मैसूर राजघराने का सदस्य भी बताता था. शादी की इच्छुक युवती उस पर यकीन करे, इसके लिए वो कई बार मैसूर राजघराने से जुड़ी ज्वैलरी की तस्वीरों के साथ-साथ राजघराने के लोगों की तस्वीरें भी भेजता था और युवतियों को यकीन करवाता था कि इन तस्वीरों में वो खुद भी मौजूद है.
कैमरे पर नहीं करता था बातचीत
बातचीत का सिलसिला जैसे-जैसे बढ़ता जाता था वो युवतियों को भारत में अपनी संपत्ति की जानकारी भी देता था. इस दौरान वो कभी भी कैमरे पर आमने सामने बातचीत नहीं करता था. शानदार लहजे में बोली जाने वाली अंगेजी उन युवतियों पर कुछ ऐसा जादू करती की युवतियां उसके जाल में फंस जाती थी और आंख बंदकर ना सिर्फ उसका यकीन करती थी बल्कि उसके साथ शादी कर एक सुखी जीवन का सपना भी देखती थी.
पैसों की करता था मांग
एक बार युवती जब उसके झांसे में आ जाती थी तो वो अचानक कोई बहाना बनाकर उनसे पैसे की मांग करता था. ये रकम लाखों में होती थी. झांसे में आई युवतियां ये रकम ट्रांसफर कर देती थी और कुछ दिनों के बाद शातिर सिद्धार्थ गायब हो जाता था. पुलिस के मुताबिक सिद्धार्थ के फरेब की शिकार सभी युवतियां अच्छे पढ़े लिखे परिवार से हैं और कुछ तो नौकरियां भी कर रही हैं.
इस मामले में शिकार हुई युवतियों ने शिकायत पुलिस से तो की लेकिन वो अपनी पहचान सामने नहीं लाना चाहती हैं. मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की और जल्द ही सिद्धार्थ तक पहुंच गईं. पुलिस ने सिद्धार्थ को कर्नाटक के बायले कुप्पे के पास के गांव से गिरफ्तार किया है. माना जाता है कि तिब्बतियों के लिए बने कैम्प के लोगों के संपर्क में आकर उसने अंग्रेजी और स्पेनिश सीखी और इसका इस्तेमाल वो फरेब के लिए करने लगा.
हैदराबाद: तेलंगाना में नक्सली कमांडर रमन्ना के बेटे अजीत ने आत्मसमर्पण कर दिया है। तेलंगाना के डीजीपी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी जानकारी दी है। डीजीपी के सामने अजीत ने आत्मसमर्पण कर समाज की मुख्यधारा को अपना लिया है। लगातार कोरोना से नक्सली नेताओं की मौत के चलते अजीत ने संगठन छोड़ समाज की मुख्य धारा को अपनाया है। बता दें कि रमन्ना ने छत्तीसगढ़ में नक्सल संगठन की नींव रखी और करीब 150 से ज्यादा हत्याओं का मास्टर माइंड था।
लाहौर/नई दिल्ली: पाकिस्तान के उत्तरी राज्य खैबर पख्तूख्वा में एक बस में बम धमाका हुआ है, जिसमें 10 लोगों की मौत हुई है। मरने वालों में चीन के भी 6 नागरिक शामिल हैं। ये सभी इंजीनियर थे, जो चाइना-पाकिस्तान इकनॉमिक कॉरिडोर से जुड़े एक प्रोजेक्ट के लिए काम कर रहे थे। इसके अलावा एक पाकिस्तानी सैनिक की भी मौत हुई है। बुधवार को एक बस को निशाना बनाते हुए आतंकियों ने धमाका किया था। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि विस्फोटक रोड पर कहीं रखा था या फिर बस में ही बम प्लांट किया गया था। बम धमाके के बाद बस एक गहरे नाले में जा गिरी, जिसके चलते बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ।
शुरुआत में 8 लोगों के ही मरने की जानकारी मिली थी, लेकिन बाद में लापता एक चीनी इंजीनियर और एक पाकिस्तानी सैनिक का शव मिला। इस तरह से मरने वालों का आंकड़ा बढ़ते हुए 10 हो गया। फिलहाल राहत एवं बचाव कार्य जारी है और घायलों को एयर एंबुलेंस के जरिए इलाज के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा है। इस बम धमाके में बड़ी संख्या में लोग घायल भी हुए हैं। हजारा क्षेत्र के एक प्रशासनिक अधिकारी ने कहा कि जिस बस को निशाना बनाते हुए धमाका किया गया था, उसमें करीब 30 चीनी इंजीनियर भी सवार थे। ये लोग ऊपरी कोहिस्तान इलाके में स्थित दासू डैम पर जा रहे थे।
यह दासू डैम चाइना पाकिस्तान इकनॉमिक कॉरिडोर का हिस्सा है। चीन के 65 अरब डॉलर के बेल्ट एंड रोड प्रोजेक्ट के तहत ही चाइना पाकिस्तान इकनॉमिक कॉरिडोर का निर्माण किया जा रहा है। इसके तहत चीन ने अपने पश्चिमी हिस्से को पाकिस्तान के ग्वादर पोर्ट से जोड़ने का लक्ष्य तय किया है। ऐसा होने पर चीन की मध्य और पश्चिम एशिया के देशों तक सीधे तौर पर कारोबारी पहुंच होगी। चाइना पाकिस्तान इकनॉमिक कॉरिडोर के तमाम प्रोजेक्ट्स पर काम के लिए चीन ने बड़ी संख्या में अपने इंजीनियरों को भेजा है। ये लोग प्रोजेक्ट के निर्माण में इंजीनियरिंग का काम कर रहे हैं, जबकि पाकिस्तान के मजदूर निर्माण में लगे हुए हैं।
जयपुर: राजस्थान मे आज सुबह बड़ी कार्रवाई हुई है, स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) ने राजधानी जयपुर से सटे इलाके से 5,80,000 के नकली नोट बरामद किये हैं, एसओजी ने यहां जाली भारतीय मुद्रा (Fake indian currency) छापने का कारखाना पकड़ा है. कार्रवाई के दौरान दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. एसओजी आरोपियों से गहनता से पूछताछ कर उनके संपर्कों और आकाओं का पता लगाने में जुटी है. हालांकि एसओजी अभी तक मामले की तह तक नहीं पहुंच पाई है. लेकिन उसे आशंका है कि यह बड़ा गिरोह हो सकता है. इसके तार राजस्थान ही नहीं बल्कि देश के अन्य राज्यों से भी जुड़े हो सकते हैं|
स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप के सूत्रों के अनुसार बुधवार को सुबह यह कार्रवाई जयपुर से सटे गोनेर पदमपुरा में की गई है. एसओजी को इस मामले में मिले इनपुट के आधार पर आरोपियों के ठिकानों पर छापा मारा गया. वहां 5,80,000 के नकली नोटों के साथ ही नकली नोट बनाने की मशीन, कलर प्रिंटर और स्कैनर सहित कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण मिले हैं. एसओजी की टीम ने उन सबको जब्त कर लिया है. एसओजी ने इस मामले में दो आरोपियों को किया गिरफ्तार किया है. आरोपियों में बृजेश मौर्य और प्रथम शर्मा शामिल हैं|
मध्यप्रदेश का रहने वाला है मास्टर माइंड
आरोपियों से अब तक हुई पूछताछ में सामने आया है कि बृजेश मौर्य गिरोह का मास्टर माइंड है. वह राजस्थान से सटे मध्यप्रदेश राज्य का रहने वाला है. जबकि प्रथम शर्मा जयपुर का रहने वाला है. यह गिरोह कब से इस काम को अंजाम दे रहा था और इसमें कौन-कौन शामिल हैं इसकी जानकारी के लिये एसओजी आरोपियों से पूछताछ में जुटी है. उल्लेखनीय है कि राजस्थान में इससे पहले भी नकली नोटों की खेप पकड़ी जाती रही है. इससे जाहिर है राजस्थान में नकली नोटों का काला कारोबार धड़ल्ले से चल रहा है. एसओजी इस मामले की तह में जाने की कोशिश कर रही है|
न्यूयॉर्क/नई दिल्ली: अमेरिका के फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (एफएए) ने सोमवार को ब्ल्यू ओरिजन कंपनी को अपने अंतरिक्ष मिशन `न्यू शेफर्ड` की अंतरिक्ष यात्रा का लाइसेंस जारी कर दिया। इस मिशन के जरिए कंपनी मानव को अंतरिक्ष में ले जाएगी। अमेजन के संस्थापक जेफ बेजोस ने ब्ल्यू ओरिजन का पहला मिशन 20 जुलाई को यात्रियों को लेकर अंतरिक्ष को रवाना होगा।
जेफ बेजोस की ब्ल्यू ओरिजन की पहली यात्रा सफल रही तो ऐसा करने वाली विश्व की दूसरी कंपनी होगी। मिशन से पहले कंपनी को अपने लांन्च व्हीकल रॉकेट के हार्डवेयर व सॉफ्टवेयर को सुरक्षा मानकों के लिए एफएए से प्रमाणित करवाने की जरूरत थी। इसे अनुमति दे दी गई है।
2 दिन पहले ही उसकी प्रतियोगी कंपनी वर्जिन गैलेक्टिक अपने मालिक रिचर्ड ब्रेनसन और पांच अन्य को अंतरिक्ष की सैर करा चुकी है। इन दोनों के अलावा अमेरिकी अरबपति एलन मस्क की कंपनी स्पेस एक्स भी जल्द ही नागरिकों को अंतरिक्ष यात्रा करवाने का काम शुरू कर रही है।
अंतरिक्ष के कारोबार में गलाकाट स्पर्धा रहने वाली है। अंतरिक्ष की सैर कराने में पीछे रह गई ब्ल्यू ओरिजन कंपनी ने कहा है कि वर्जिन गैलेक्टिक के मालिक रिचर्ड ब्रेनसन अंतरिक्ष तक पहुंचने वाले पहले अरबपति हैं।
कंपनी ने कहा, अंतरिक्ष कारमान लाइन यानी धरती की सतह से 100 किमी ऊंचाई से शुरू होता है, जबकि ब्रेनसन को लेकर गया वीएसएस यूनिटी यान 89 किमी की ऊंचाई तक ही गया था। अंतरिक्ष को कुछ खगोल विज्ञानी कारमान लाइन यानी 100 किमी के बाद शुरू मानते हैं। हालांकि अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा का मानना है कि धरती की सतह से 80 किमी ऊंचाई पर अंतरिक्ष शुरू होता है।
द्वारका। गुजरात की धार्मिक नगरी द्वारका में भगवान कृष्ण के मंदिर पर आसमानी बिजली गिरी। द्वारकाधीश में आसमानी बिजली गिरने से मंदिर के शिखर पर लगी ध्वजा को नुकसान पहुंचा है। हालांकि इसके अलावा किसी तरह का दूसरा नुकसान नहीं हुआ है। न तो किसी व्यक्ति को इस घटना में चोट आई है और न ही मंदिर परिसर में कोई बड़ा नुकसान हुआ है। देश में मानसून आ चुका है और देश के कई हिस्सों में जमकर बारिश हो रही है। इसी वजह से बिजली गुरने की घटनाएं भी सामने आ रही हैं। पिछले कुछ दिनों में बिजली गिरने से देश में 40 लोगों की मौत हो चुकी है।
गुजरात के द्नारका में भी भारी बारिश के दौरान द्वारकाधीश में बिजली गिरी है। इससे पहले राजस्थान में बिजली गिरने से बड़ा हादसा हुआ था। द्वारका में मंदिर के शिखर पर मौजूद ध्वज ने पूरी बिजली अवशोषित करके उसी जमीन में पहुंचा दिया। इसी वजह से वहां कोई नुकसान नहीं हुआ है।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग द्वारा आज जारी मौसम पूर्वानुमान बुलेटिन के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मॉनसून दिल्ली समेत उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान के सभी भागों को कवर करते हुए संपूर्ण भारत में पहुंच गया। दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के सम्पूर्ण भारत को पार करने की सामान्य समय सीमा 8 जुलाई है और इसने पूरे देश को सामान्य समय से 5 दिन की देरी से 13 जुलाई को कवर कर लिया।
बंगाल की खाड़ी से आने वाली पूर्वी आर्द्र हवाओं के कारण पिछले 4 दिनों से उत्तर भारत के क्षेत्रों में बादलों का प्रभाव बढ़ा है और बारिश का दायरा भी अधिक क्षेत्रों तक पहुंच गया है।
राजधानी दिल्ली में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून आमतौर पर 27 जून को आता है जबकि इस बार सामान्य समय से लगभग 16 दिनों की देरी 13 जुलाई को पहुंचा है।
दिल्ली सहित देशभर में हाल के वर्षों में मॉनसून कब पहुंचा और सामान्य समय क्या है यह नीचे दिए गए टेबल-1 में देख सकते हैं।
आज जिन भागों में मॉनसून पहुंचा उन स्थानों पर 12 जुलाई की सुबह 8:30 बजे से आज यानि 13 जुलाई सुबह 8:30 बजे के बीच हुई बारिश (सेमी में) इस प्रकार है:
सफदरजंग-2.5, आयानगर-1.3, पालम-2.4, सीएचओ लोदी रोड-0.9, रिज-1.0, गुरुग्राम-5.1, फरीदाबाद-2.8, पानीपत-1.0, रोहतक-2.2, हिसार-3.3, फतेहाबाद-3.0, जैसलमेर-7.7, बीकानेर-6.8 और चुरू-9.0 मिलीमीटर।
एनटीपीसी की 100 फीसदी सहायक कंपनी, एनटीपीसी रिन्यूएबल एनर्जी लिमिटेड को गुजरात के खवाड़ा में कच्छ के रण में 4,750 मेगावाट नवीकरणीय ऊर्जा पार्क स्थापित करने के लिए नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय (एमएनआरई) से मंजूरी मिल गई है। यह भारत का सबसे बड़ा सोलर पार्क होगा, जिसका निर्माण देश की सबसे बड़ी विद्युत उत्पादक कंपनी करेगी। मंत्रालय ने एनटीपीसी रिन्यूएबल एनर्जी लिमिटेड (एनटीपीसी आरईएल) को यह मंजूरी 12 जुलाई, 2021 को सोलर पार्क योजना के मोड 8 (अल्ट्रा मेगा रिन्यूएबल एनर्जी पावर पार्क) के तहत दी है। एनटीपीसी आरईएल की इस पार्क से व्यावसायिक स्तर पर हरित हाइड्रोजन उत्पन्न करने की योजना है। अपने हरित ऊर्जा पोर्टफोलियो संवर्द्धन के एक हिस्से के रूप में, भारत की सबसे बड़ी ऊर्जा एकीकृत कंपनी एनटीपीसी लिमिटेड का लक्ष्य 2032 तक 60 गीगावॉट नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता का निर्माण करना है। वर्तमान में, राज्य के स्वामित्व वाली प्रमुख विद्युत कंपनी की 70 विद्युत परियोजनाओं में 66 गीगावॉट की स्थापित क्षमता है। इसके अतिरिक्त 18 गीगावॉट निर्माणाधीन है। हाल ही में, एनटीपीसी ने आंध्र प्रदेश के सिम्हाद्री ताप विद्युत संयंत्र के जलाशय पर भारत का सबसे बड़ा 10 मेगावाट (एसी) का फ्लोटिंग सोलर भी चालू किया है। वहीं इसके अतिरिक्त 15 मेगावॉट (एसी) अगस्त, 2021 तक चालू किया गया।
इसके अलावा, तेलंगाना स्थित रामागुंडम ताप विद्युत संयंत्र के जलाशय पर 100 मेगावाट की फ्लोटिंग सोलर परियोजना कार्यान्वयन के अग्रिम चरण में है।
इसके अतिरिक्त, एनटीपीसी आरई लिमिटेड ने हाल ही में केंद्रशासित लद्दाख और लद्दाख स्वायत्त पहाड़ी विकास परिषद (एलएएचडीसी) के साथ हरित हाइड्रोजन के उत्पादन और एफसीईवी बसों पर तैनाती के लिए एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं। एमओयू पर हस्ताक्षर को लेह में सोलर ट्री और सोलर कार पोर्ट के रूप में एनटीपीसी के पहले सोलर इंस्टॉलेशन के उद्घाटन के साथ भी चिह्नित किया गया था।
सहायक कंपनी एनटीपीसी आरईएल को एनटीपीसी के नवीकरणीय ऊर्जा व्यापार में तेजी लाने के लिए 07 अक्टूबर, 2020 को सम्मिलित किया गया था।
जयपुर, राजस्थान पुलिस ने एक ऐसे फर्जी बाबा को गिरफ्तार किया है तो तंत्र-मंत्र के जरिए महिलाओं को वश में करके अपने साथ लिव इन रिलेशन में रहने को मजबूर करता था. आरोपी बाबा के वश में होकर महिलाएं भी अपना घर-परिवार छोड़कर बाबा के पास रह रही थीं. आखिरकार एक एक महिला के पति ने पुलिस को बाबा की करतूत बताते हुए शिकायत दर्ज कराई. शिकायत पर जांच करते हुए पुलिस ने ढोंगी बाबा को गिरफ्तार कर लिया गया. जयपुर के इस फर्जी बाबा पर अय्याशीके अलावा महिलाओं से लाखों रुपए ठगने का भी आरोप है.
गौरतलब है कि यह मामला चाकसू थाना क्षेत्र का है, जहां सरकारी टीचर अशोक कुमार इस फर्जी बाबा के खिलाफ केस दर्ज कराया. अशोक कुमार ने पुलिस को बताया कि शाहनवाज नाम का एक शख्स जो खुद को सीबीआई अफसर भी बताता है और तंत्र-मंत्र के जरिए विवाहित महिलाओं को प्रसाद देकर अपने चंगुल में फंसाता है. फेसबुक पर भी फर्जी बाबा की प्रोफाइल बनी है.
एक महिला के पति अशोक कुमार की शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की. पुलिस ने बताया कि अशोक की पत्नी और अन्य दो महिलाएं अपना घर-परिवार छोड़कर कई महीनों से ढोंगी बाबा यानी शहनवाज के साथ या उसके आसपास ही किराये के कमरे में रह रही थीं. फर्जी बाबा शहनवाज अक्सर पूजा पाठ के बहाने से उनके पास आता है और लाखों रुपए ठगता था.
नई दिल्ली। दो साध्वी से दुष्कर्म और एक पत्रकार की हत्या मामले में हरियाणा की रोहतक जेल में सजा काट रहे डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम एक बार फिर चर्चा में हैं। खबर आ रही है कि डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को एंडोस्कोपी के लिए दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में लाया गया है। यहां पर गुरमीत राम रहीम को निगरानी में रखा जाएगा और इस दौरान कुछ जरूरी जांच भी की जाएगी। बता दें कि पिछले महीने कोरोना वायरस की चपेट में आने के बाद डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां पर हनीप्रीत इस मौके पर राम रहीम से मिलने भी पहुंची थीं। 15 जून तक का हनीप्रीत का अटेंडेंट पास बना हुआ थी, लेकिन बाद में जेल मैनु्अल की वजह से उसका पास रद हो गया था।






