BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
पेगासस की सूची में शामिल है अंबानी, सीबीआई के पूर्व डायरेक्टर सहित ये नाम

पेगासस की सूची में शामिल है अंबानी, सीबीआई के पूर्व डायरेक्टर सहित ये नाम

नई दिल्ली: भारत में पेगासस जासूसी कांड को लेकर सरकार विपक्ष के निशाने पर है। कथित रूप से फोन टैप कराने को लेकर कांग्रेस समेत अन्य विपक्षी दल संसद से लेकर सड़क तक केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोले हुए हैं। इसी बीच जासूसी मामले की रिपोर्ट में कुछ और नाम सामने आए हैं। बताया जा रहा है कि उद्योगपति अनिल अंबानी का भी फोन हैक किया गया है। इसके अलावा सीबीआई के पूर्व डायरेक्टर आलोक वर्मा के भी फोन टैप किए जाने की आशंका जताई जा रही है। इस लिस्ट में कुछ और नाम है।

रिपोर्ट में दावा किया गया है कि जिस फोन नंबरों का अनिल अंबानी और रिलायंस अनिल धीरूभाई अंबानी समूह (एडीएजी) के एक अन्य अधिकारी ने इस्तेमाल किया, वे नवंबर उस सूची में शामिल है, जिसका विश्लेषण पेगासस परियोजना समूह के मीडिया भागीदारों ने किया था। हालांकि, रिपोर्ट में इस बात की पुष्टि नहीं की गई है कि अनिल अंबानी वर्तमान में उस फोन नंबर का उपयोग कर रहे हैं या नहीं। इस बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं है।
मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि अनिल अंबानी के अलावा, कंपनी के अन्य अधिकारी जिनके फोन नंबर सूची में शामिल हैं, उनमें कॉरपोरेट संचार प्रमुख टोनी जेसुदासन के साथ उनकी पत्नी भी शामिल हैं।

दलाई लामा के सलाहकार व एनएससीएन नेता भी हो सकते हैं पेगासस के शिकार
वहीं तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा के सलाहकारों और नगालिम राष्ट्रीय समाजवादी परिषद (एनएससीएन) के कई नेताओं के नाम शामिल हैं। इसके अलावा दुबई की राजकुमारी शेख लतीफा के कई करीबियों की जासूसी की भी संभावना जताई गई है। गार्जियन में छपी रिपोर्ट के मुताबिक एनएसओ समूह के निशाने पर भारत में निर्वासित सरकारों के अध्यक्ष, एक दूसरे आध्यात्मिक बौद्धिक नेता के स्टाफ लोबसांग सांगे और ग्यालवांग करमापा का भी नाम आया है।

दलाई लामा के सलाहकारों में तेम्पा सेरिंग भी हैं। वे लंबे समय तक दिल्ली में दलाई लामा के दूत के तौर पर रहे हैं। इनके अलावा तेनजिन ताख्ला, चिमेय रिग्जेन और सेमढोंग रिनपोचे का भी नाम है। एक अन्य रिपोर्ट में एनएससीएन नेता आईसेक म्युवाह, एटेम वाशुम, अपम म्युवाह, एंथोनी शिमरे और फुनथिंग शिमरांग का भी नाम था। वहीं नगा राष्ट्रीय राजनीतिक समूहों (एनएनपीजी) के संयोजक एन किटोवी झिमोमी का भी नाम है। झिमोमी के साथ मोदी सरकार 2017 के अंत में संभावित नागा मुद्दे का समाधान तलाशने के लिए बातचीत कर रही है।

विपक्षी नेताओं समेत पत्रकार और मंत्रियों के फोन हैक
इस्राइल कंपनी एनएसओ के पेगासस सॉफ्टवेयर से भारत में कथित रूप से पत्रकारों, मानवाधिकार कार्यकर्ताओं और राजनीतिक असंतुष्टों समेत 300 से ज्यादा हस्तियों के फोन हैक किए गए हैं। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, भाजपा के मंत्रियों अश्विनी वैष्णव और प्रह्लाद सिंह पटेल, पूर्व निर्वाचन आयुक्त अशोक लवासा और चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर के फोन नंबरों को इस्राइल स्पाइवेयर के जरिए हैकिंग के लिए सूचीबद्ध किया गया था।


50, 000 से ज्यादा सेलफोन हैक
पेरिस स्थित एक संस्था `फॉरबिडन स्टोरीज एवं मानवाधिकार समूह `एमनेस्टी इंटरनेशनल द्वारा हासिल की गई और 16 समाचार संगठनों के साथ साझा की गई 50,000 से अधिक सेलफोन नंबरों की सूची से पत्रकारों ने 50 देशों में 1,000 से अधिक ऐसे व्यक्तियों की पहचान की है, जिन्हें एनएसओ के ग्राहकों ने संभावित निगरानी के लिए कथित तौर पर चुना

 6 जिलों में बारिश ने मचाई तबाही : रायगढ़ में 5 की मौत, 30 अब भी लापता

6 जिलों में बारिश ने मचाई तबाही : रायगढ़ में 5 की मौत, 30 अब भी लापता

मुंबई। महाराष्ट्र में राजधानी मुंबई के अलावा सांगली, अकोला, अमरावती, नागपुर, कोल्हापुर समेत कई जिलों में भारी बारिश से बाढ़ के हालात पैदा हो गए हैं। राज्य की कई नदियां भी उफान पर हैं। स्थानीय प्रशासन की टीमों के अलावा वायुसेना व एनडीआरएफ की टीमों को भी राहत व बचाव के लिए उतारा गया है। वहीं भारी बारिश के कारण कई रूटों पर ट्रेन सेवा बाधित हो गई है।

वहीं रायगढ़ में भूस्खलन की चार घटनाएं सामने आई हैं जिससे सड़क जाम हो गई है। रायगढ़ जिला कलेक्टर निधि चौधरी ने बाताया कि अभी तक स्थानीय पुलिस ने 15 लोगों को बचाया जबकि कम से कम 30 लोग अभी भी अंदर फंसे हुए हैं। वहीं पांच लोगों की मौत हो गई है।

प्रधानमंत्री ने की मुख्यमंत्री से बात 
वहीं, पीएम नरेंद्र मोदी ने राज्य के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से फोन पर चर्चा कर हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया। ठाकरे से चर्चा के बाद मोदी ने ट्वीट किया, `महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री श्री उद्धव ठाकरे से बात की और महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में भारी बारिश और बाढ़ की स्थिति पर चर्चा की। हालात को सुधारने के लिए केंद्र से हर संभव सहायता आश्वासन दिया। सभी की सुरक्षा और सलामती के लिए प्रार्थना करता हूं।` 
बाढ़ के मद्देनजर एनडीआरएफ ने चिखली गांव से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया है। वहीं रायगढ़ के जिला कलेक्टर ने कहा है कि कलाई गांव में भूस्खलन की खबर है। इसमें कितना नुकसान हुआ है फिलहाल इसी कोई खबर नहीं है। 

सेना के जवान भी तैनात
मुख्यमंत्री कार्यालय ने जानकारी दी कि रत्नागिरी और रायगढ़ में राहत व बचाव कार्य के लिए भारतीय सेना और नौसेना के जवानों को भी तैनात किया गया है। 

कोंकण में तीन दिन के लिए अलर्ट
राज्य के कई हिस्सों में लगातार हो रही बारिश के कहर के बाद महाराष्ट्र अलर्ट पर है। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने 22 जुलाई को रत्नागिरी और रायगढ़ जिलों में बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया। 24 घंटे से हो रही लगातार बारिश के कारण कई इलाकों में जलजमाव हो गया है. मौसम विभाग ने कोंकण तट पर अगले तीन दिनों के लिए अलर्ट जारी किया है। 

भारी बारिश से रत्नागिरी के कई इलाकों में बाढ़ के हालात, भूस्खलन में दो की मौत
महाराष्ट्र के रत्नागिरी के चिपलून, खेड़ और कुछ अन्य इलाकों में भारी बारिश के चलते बाढ़ के हालात उत्पन्न हो गए हैं। खराब मौसम और लगातार हो रही बारिश के चलते राहत व बचाव कार्यों में दिक्कत आ रही है। साथ ही जिले के परशुराम घाट के नजदीक हुए भूस्खलन के चलते दो लोगों की मौत हो गई।

इससे पहले प्रदेश के मुख्यमंत्री कार्यालय से जारी बयान में बताया गया कि रत्नागिरी जिले में जगबूदी, वशिष्टी, कोदावली, शास्त्री, भव समेत प्रमुख नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। इसके चलते खेड़, चिपलून, लांजा, राजापुर, संगमेश्वर कस्बों और इससे लगते इलाके बुरी तरह से प्रभावित हुए हैं। सरकारी एजेंसियां यहां के लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने का काम कर रही हैं। 

प्रदेश के परिवहन मंत्री और जिले के गार्जियन मंत्री अनिल परब ने बताया कि भारी बारिश के चलते जिले के कई हिस्सों में सड़क संपर्क पूरी तरह से कट गया है। चिपलून कस्बा पूरी तरह से जलमग्न हैं। इसी तरह के हालात खेड़ में भी है। सभी सड़कों के जलमग्न होने के चलते लोगों तक पहुंचने में समस्या आ रही है। कोस्ट गार्ड, नगर निगम, कस्टम की राहत टीमें अपनी नौकाओं के जरिए लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचा रही हैं। मैरिज हॉल, स्कूल की इमारतों में लोगों को ठहराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि खराब मौसम के चलते एनडीआरएफ की टीमें प्रभावित इलाकों में नहीं जा पा रही हैं। राहत व बचाव कार्यों में लगाए गए हेलिकॉप्टरों को भी भारी बारिश के चलते वापस होना पड़ा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में लगातार बारिश हो रही है और इसके चलते नदियों का जलस्तर भी बढ़ रहा है। 

रत्नागिरी के कलेक्टर ने बताया कि लगातार बारिश के चलते जिले में भूस्खलन की घटना भी हुई जिसमें दो की मौत हो गई। यह हादसा परशुराम घाट के पास हुआ। एक राहत टीम घटना स्थल पर पहुंची। भारी बारिश और बाढ़ के चलते क्षेत्र में संपर्क करने में दिक्कत हो रही है। इससे पहले सीएम उद्धव ठाकरे ने रत्नागिरी और रायगढ़ के हालात की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने बताया कि मौसम विभाग ने अगले तीन दिन के लिए क्षेत्र में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। 

कहां क्या हैं हालात
अमरावती: सिपना नदी उफान पर है। गत तीन दिनों से लगातार बारिश हो रही है।
 
सांगली : मूसलाधार बारिश की वजह से चांदोली बांध पानी से लबालब। आठ घंटे में तीन इंच से ज्यादा बारिश हुई।
 
कोल्हापुर: गत दो दिन से भारी बारिश हो रही है। सभी नदियां उफान पर हैं। जिले में अलर्ट जारी किया गया है। पंचगंगा नदी खतरे के निशान के करीब है। 

अकोला: अचानक भारी बारिश होने से लगो बादल फट गया हो। अकोला शहर के बीचों-बीच से बहने वाली मोरना नदी में अचानक बाढ़ आ गई। 10 से 15 गांवों में घुसा पानी।

नागपुर: मूसलाधार बारिश से शहर के जनजीवन पर असर पड़ा। कई इलाकों में पानी भरा।
 
मुंबई: तटीय पालघर और ठाणे जिलों में रात और गुरुवार की सुबह भारी बारिश से बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो गई। ट्रेन सेवाओं पर असर पड़ा है।
 
दुर्ग आ रही सारनाथ एक्सप्रेस टूटी दो हिस्सों में, लोगों में मचा हड़कंप, फिर हुआ ये......

दुर्ग आ रही सारनाथ एक्सप्रेस टूटी दो हिस्सों में, लोगों में मचा हड़कंप, फिर हुआ ये......

गाजीपुर | करीमुद्दीनपुर क्षेत्र में छपरा से दुर्ग जाने वाली 05159 अप सारनाथ एक्सप्रेस करीमुद्दीनपुर स्टेशन पर पहुंचने के पहले आउटर सिग्नल के पास दो हिस्सों में बंट गई | इसका पता चलते ही ट्रेन के चालक और गार्ड ने ट्रेन रोक दी और फिर ट्रेन को पीछे लाकर टूटे हुए भाग को जोड़ा और तब ट्रेन करीमुद्दीनपुर स्टेशन के लिए चली |

कॉलिंग वैक्यूम टूट गया था

छपरा से चलकर दुर्ग को जाने वाली 05159 अप सारनाथ एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से चल रही थी | इस ट्रेन का अगला ठहराव करीमुद्दीनपुर रेलवे स्टेशन पर था | जैसे ही यह ट्रेन करीमुद्दीनपुर रेलवे स्टेशन के पूर्वी पैनल के आउटर सिग्नल को क्रॉस कर आगे बढ़ी, तभी चलती ट्रेन दो हिस्सों में बंट गई | इस ट्रेन की बोगी संख्या 18818 व 18125 के बीच का कॉलिंग वैक्यूम टूटकर पाइप सहित अलग हो गया | ऐसा होते ही अगला हिस्सा पिछले हिस्से को छोड़कर लगभग डेढ़ सौ मीटर आगे निकल गया | इसकी जानकारी जैसे ही ट्रेन के गार्ड आनंद कुमार को हुई, उन्होंने इसकी सूचना चालक को दी | चालक ने ट्रेन रोककर उसे फिर पीछे की ओर लाया और टूटे हुए हिस्से को जोड़कर फिर स्टेशन पर ट्रेन ले गया | इस बीच करीमुद्दीनपुर रेलवे स्टेशन पर यह ट्रेन अपने निर्धारित समय से लगभग आधे घंटे देर से पहुंची | इस ट्रेन का निर्धारित समय 9:25 पर है और यह 9:54 पर करीमुद्दीनपुर स्टेशन पर पहुंची |

दूसरी ट्रेनें नहीं हुईं प्रभावित

करीमुद्दीनपुर स्टेशन मास्टर अनिल कुमार ने इस संबंध में बताया कि निर्धारित समय से आधे घंटे देर से सारनाथ ट्रेन करीमुद्दीनपुर स्टेशन पर पहुंची और 9:55 पर उसे गंतव्य के लिए रवाना किया गया | इससे न कोई दुर्घटना हुई और न कोई ट्रेन ही इसके चलते प्रभावित रही|

आधे घंटे लेट रही ट्रेन

इस संबंध में पूछे जाने पर ट्रेन के गार्ड आनंद कुमार ने बताया कि टेक्निकल कारणों से ट्रेन दो हिस्सों में बंट गई थी | जिसे जल्द ही ठीक कर लिया गया | इस बीच लगभग आधे घंटे का समय लगा | आधे घंटे विलंब से यह ट्रेन करीमुद्दीनपुर स्टेशन पहुंची|

3 बच्चों सहित मां की बेरहमी से हत्या, इलाके मे दशहत का माहौल

3 बच्चों सहित मां की बेरहमी से हत्या, इलाके मे दशहत का माहौल

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा से दिल-देहला देने वाली खबर सामने आई है, गुरुवार को एक महिला और उसके 3 बच्चों की बेहरमी से गला रेतकर हत्या कर दी गई है। महिला और उसके बच्चे अकेले रह रहे थे। इलाके में दहशत का माहौल है।


आगरा के एस पी सिटी रोहन पी बोत्रे ने बताया कि चार लोगों की लाशें मिली हैं । पड़ोसियों से घटना को लेकर पूछताछ की जा रही है। जांच के बाद ही हत्या के मामले का पता चल सकेगा।


उल्लेखनीय है कोतवाली थानाक्षेत्र के कूचा साधुराम इलाके के मसाले वाली गली में पिछले 5 साल से महिला रेखा राठौर अपने दो बेटों टुकटुक (12 ) एवं पारस (10 ) और बेटी माही (8) के साथ रह रही थी। बताया जा रहा है कि महिला का दो साल पहले पति सुनील राठौर से तलाक हो गया था और वह बच्चों के साथ अकेले ही रह रही थी।

 नपुंसक कहने पर देवर ने कर दिया भाभी के साथ ऐसा कांड, अब पहुंचा हवालात

नपुंसक कहने पर देवर ने कर दिया भाभी के साथ ऐसा कांड, अब पहुंचा हवालात

वाराणसी: उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। दरसअल देवर ने अपनी डॉक्टर भाभी को कैंची और हथौड़े से हत्या कर दी। इस घटना को लेकर पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। हालांकि सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी देवर को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं, पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना जुर्म भी कबूल कर लिया है।

दरअसल मामला रघुवर नगर कॉलोनी का है। आरोपी देवर ने पुलिस के सामने अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया कि भाभी डॉक्टर सपना गुप्ता दत्ता उसे नपुंसक कहती थी। ये बात बहुत तकलीफ देती थी। वारदात के दिन भी मैं अपने मां-बाप से मिलने गया था। इस दौरान भाभी ने फिर मुझे तंज कसते हुए कहा था कि देखो नपुंसक जा रहा है। इसी बात को लेकर मैंने उनकी हत्या कर दी।

आरोपी ने यह भी खुलासा किया कि भाभी सिर्फ मुझे नहीं बल्कि मेरे बड़े भाई को भी नपुंसक कहती थी। इसी के चलते मैने उसकी हत्या कर दी। बता दें, डॉक्टर सपना गुप्ता शहर की मशहूर कैंसर रोग विशेषज्ञ थीं और शहर के पूर्व विधायक रजनीकांत दत्ता की बहू थीं।
 कम बाराती लाने पर लड़की वालों ने किया शादी से इनकार, फिर हुआ ये दिलचस्प वाकया

कम बाराती लाने पर लड़की वालों ने किया शादी से इनकार, फिर हुआ ये दिलचस्प वाकया

Marriage in Mathura: कोरोना संक्रमण के कारण सरकार की ओर से गाइडलाइंस जारी की गई है. गाइडलाइंस के मुताबिक, शादी समारोह में सीमित संख्या में ही लोगों को शामिल होने की इजाजत है. हालांकि, मथुरा में एक दूल्हे को कोविड गाइडलाइंस का पालन करना महंगा साबित हुआ है.

दरअसल, दूल्हा जब कम बारातियों को लेकर मंडप पर पहुंचा तो लड़की वालों ने शादी से इनकार कर दिया. दुल्हन के चाचा ने बाराती कम आने पर विवाह करने से इनकार कर दिया और बेटी का विवाद दूसरे लड़के के साथ करा दिया. दूल्हा और बाराती गांव में रात भर डटे रहे. अगले दिन दूल्हे का विवाह दूसरे स्थान पर हंसी खुशी के साथ संपन्न किया कराया गया.

ये दिलचस्प वाकया थाना राया इलाके के तेहरा गांव का है. तेहरा निवासी मदन ने अपनी बेटी का विवाह मांट इलाके के गांव नगला मनी निवासी सूरज पाल सिंह के साथ में तय किया था. निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार बारात गाजे-बाजे के साथ तेहरा गांव पहुंची थी. धूमधाम से बारात भी चढ़ी. तभी मदन के भाई केहरी ने अपनी भतीजी की शादी सूरजपाल के साथ कराने से इनकार कर दिया. वजह थी बारातियों की कम संख्या. दूल्हे को इसका पता चलते ही बारातियों में मायूसी छा गई. 

लॉकडाउन के चलते सूरजपाल 25-30 बारात लेकर गया था. उन्हें दूसरे ग्रामीणों ने अपने यहां पर भोजन कराया. ग्रामीणों ने बारातियों को समझा कर रात को रोक लिया. हालांकि अगले दिन ही आनन-फानन में ग्राम प्रधान और स्थानीय लोगों ने पंच पंचायत कर दूल्हे की दूसरे जगह पर शादी करा दी. खुशी-खुशी बारात अपने गांव वापस लौट गई.
  बड़ा खुलासा : बुआ ने ही भाभी को सेक्स रैकेट में डालने के लिए किया था अपहरण

बड़ा खुलासा : बुआ ने ही भाभी को सेक्स रैकेट में डालने के लिए किया था अपहरण

उत्तर प्रदेश। चंदौली में पीडीडीयू नगर शहर कोतवाली क्षेत्र के कबीरपुर गांव से पुलिस ने मंगलवार को अपहृर्त आठ साल के मासूम की बरामदगी के साथ ही आरोपित सगी बुआ को गिरफ्तार किया है। चार महीने पहले आरोपित महिला ने बिहार के रोहतास से अपने ही भतीजे का अपरहण कर लिया था। कोचस थाने में अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया गया था। आरोपित बुआ पर मासूम बालक की मां को सेक्स रैकेट में शामिल करने का दबाव बनाने के लिए अपहरण का आरोप है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।

बिहार प्रांत के रोहतास जिले के कोचस थाना क्षेत्र के नैनाकोन गांव निवासी गोविंद त्रिगुण के आठ वर्षीय पुत्र रूद्र त्रिगुण को 29 मार्च की दोपहर सगी बुआ पूनम का बेटा प्रीतम पांडेय पड़ोस के लड़के को झांसा देकर नहर पर बुलाया। इसके बाद रूद्र को अपने साथ लेकर चला गया। इसकी जानकारी होने पर गोविंद त्रिगुण खोजबीन करते हुए रामनगर वाराणसी पहुंचे। लेकिन पुलिस का सहयोग नहीं मिलने से वापस लौट गए।

एक अप्रैल को पीड़ित ने अपनी बहन व उसके लड़के के खिलाफ कोचस थाने में अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया। गोविंद त्रिगुण ने आरोप लगाया कि उसकी पत्नी को सेक्स रैकेट में डालने के लिए बहन ने ही मासूम बालक का अपहरण कर लिया है। अपहरण होने की सूचना फोटो सहित फेसबुक पर अपलोड कर दी। सोमवार को एक परिचित ने शहर कोतवाली क्षेत्र के कबीरपुर गांव में बालक को दुकान पर सामान खरीदते देखा। इसकी जानकारी होने पर गोविंद त्रिगुण ने बिहार पुलिस को सूचना दी। बिहार पुलिस ने मंगलवार को स्थानीय कोतवाली पुलिस के सहयोग से कबीरपुर गांव के एक किराये के मकान में छापेमारी की। अपहरणकर्ता बुआ पूनम को गिरफ्तार कर मासूम रूद्र की सकुशल बरामदगी की। इस संबंध में कोतवाल एनएन सिंह ने बताया कि आरोपित महिला के खिलफ कागजी कार्रवाई के बाद बिहार पुलिस को सौंप दिया गया है।
भारी बारिश से भूस्खलन : कई राज्यों के लिए ट्रेन सेवा ठप

भारी बारिश से भूस्खलन : कई राज्यों के लिए ट्रेन सेवा ठप

मुंबई। महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई समेत कुछ इलाकों में पिछले कई दिनों से भारी बारिश हो रही हे। इससे जगह-जगह जलभराव के कारण सड़क यातायात के साथ ही रेल सेवाएं भी प्रभावित हो रही हैं। वहीं अब भूस्खलन और भारी बारिश के कारण मुंबई का संपर्क नासिक और यूपी-बिहार समेत कुछ राज्यों से टूट गया है।


मुंबई और आस-पड़ोस के इलाकों में रातभर हुई भारी बारिश के चलते बाढ़ आ गई और यहां से पास कसारा घाट एवं अन्य इलाकों में कुछ रेल पटरियां अपनी जगह से खिसक गईं तथा कुछ स्थानों पर मिट्टी धंसने एवं बड़े पत्थर गिरने से लंबी दूरी की और स्थानीय ट्रेन सेवाएं बुरी तरह बाधित हुईं। रेलवे के अधिकारियों ने गुरुवार को बताया कि लंबी दूरी की कुछ ट्रेनों को विभिन्न स्थानों पर रोका गया और फंसे हुए रेल यात्रियों के लिए विशेष बसों की व्यवस्था की गई।


मध्य रेलवे के मुख्य प्रवक्ता शिवाजी सुतार ने बताया कि मध्य रेलवे की उपनगरीय ट्रेन सेवाएं बुधवार रात से दक्षिण मुंबई में छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (सीएसएमटी) से पड़ोस के ठाणे जिले में केवल अंबरनाथ स्टेशन और टिटवाला तक चल रही हैं।


शिवाजी सुतार ने बताया कि भारी बारिश के कारण इस रेलवे खंड पर विभिन्न स्थानों पर रेलवे पटरियां बह जाने, पत्थरों के गिरने और बाढ़ एवं मिट्टी धंसने के बाद तितवाला से इगतपुरी (ठाणे से सटे नासिक जिले में) और अंबरनाथ से पड़ोस के पुणे जिले में लोनावला तक ट्रेन परिचालनों को रोक दिया गया है।


रेलवे के अधिकारियों के मुताबिक बुधवार को रात सवा दस बजे मध्य रेलवे ने यहां से 120 किलोमीटर दूर कसारा के पास अंबरमाली स्टेशन के पास पटरियों पर बहुत ज्यादा पानी भर जाने और कसारा घाट पर पत्थर टूटकर गिरने की घटनाओं के बाद टिटवाला और इगतपुरी रेल खंड के बीच मध्य रेलवे ने यातायात निलंबित कर दिया।


उन्होंने बताया कि बाद में देर रात 12 बजकर 20 मिनट पर मध्य रेलवे ने मुंबई से करीब 90 किलोमीटर दूर स्थित वंगानी स्टेशन के पास बाढ़ आने और खंडाला घाट खंड में कुछ पत्थरों के गिरने के बाद अंबरनाथ और लोनावला के बीच यातायात रोक दिया।


मध्य रेलवे ने कहा कि कुछ घंटों तक हुई भारी बारिश के कारण रेल पटरियों और अन्य उपकरणों को भारी नुकसान हुआ है। सुतार ने बताया कि दोनों खंडों पर ट्रेनों का संचालन बहाल करने के प्रयास जारी हैं।

 'पांच पैसे का सिक्का लाओ जी भर बिरयानी खाओ' का ऑफर देना बिरयानी स्टॉल के मालिक को पड़ा महंगा, जाने हुआ क्या ऐसा

'पांच पैसे का सिक्का लाओ जी भर बिरयानी खाओ' का ऑफर देना बिरयानी स्टॉल के मालिक को पड़ा महंगा, जाने हुआ क्या ऐसा

मदुरै। डिजिटल पेमेंट और रुपयों से लेन-देने के जमाने में शायद ही कोई सोच सकता है कि लोगों के पास पांच पैसे के सिक्के भी होंगे। यही सोचकर एक बिरयानी स्टॉल के मालिक ने शर्त के साथ ऑफर दिया कि जिस किसी के पास पांच पैसे का सिक्का होगा, उसे फ्री में बिरियानी दी जाएगी। लेकिन दुकान मालिक को ऑफर देना भारी पड़ गया। अगले दिन पांच पैसों के सिक्कों के साथ 300 से ज्यादा लोगों की भीड़ जमा हो गई। हालात इतने बिगड़ गए कि दुकान मालिक को शटर गिराकर पुलिस को बुलाना पड़ा।

यह मामला तमिलनाडु के मदुरै का है, जहां एक व्यक्ति ने सुकन्या बिरयानी स्टॉल शुरू किया है। दुकान मालिक ने अपने स्टॉल के प्रमोशन के लिए बड़ा सोच-समझकर एक ऑफर दिया कि जो कोई भी पांच पैसे का सिक्का लाकर देगा, उसे मुफ्त बिरयानी दी जाएगी। ऑफर देते वक्त उस दुकान मालिक को तो इस बात का अंदाजा भी नहीं होगा कि उसकी इस घोषणा से इतना बड़ा बवाल मच जाएगा।

मुफ्त बिरयानी के लिए लोग भूले कोरोना नियम 
अगले दिन इस बिरयानी स्टॉल के बाहर मुफ्त बिरयानी के लिए सैकड़ों की भीड़ पांच पैसे का सिक्का हाथ में लिए जमा हो गई। तकरीबन 300 से ज्यादा लोग मुफ्त बिरयानी खाने के लिए दुकान के बाहर जुट गए। मुफ्त की बिरयानी खाने के चक्कर में लोग ये भूल गए कि अभी भी कोरोना वायरस गया नहीं है। कोरोना नियमों का उल्लंघन करते हुए बस 5 पैसे का सिक्का लेकर लाइन में खड़े रहे। 

मुफ्त बिरयानी के लिए जुटे लोगों ने जमकर बवाल काटा। बाद में दुकान मालिक को पुलिस को बुलाना पड़ गया। इसके बाद पुलिस ने आकर लोगों को संभाला और भीड़ को कोविड नियमों का पालन करने की हिदायत दी। इस बीच कुछ लोगों ने ये भी शिकायत की कि 5 पैसे देने के बाद भी उन्हें बिरयानी नहीं दी गई।
 
 BREAKING : दैनिक भास्कर के देश भर में कई ठिकानों पर आयकर विभाग ने मारा छापा

BREAKING : दैनिक भास्कर के देश भर में कई ठिकानों पर आयकर विभाग ने मारा छापा

 देश के बड़े अखबार समूह ‘दैनिक भास्कर’ के देश भर में कई कार्यलयों पर आयकर विभाग ने छापा मारा है। मिली जानकारी के अनुसार भोपाल में गुरुवार सुबह दैनिक भास्कर के कार्यालय में छापा मारा गया। आयकर विभाग की इन्वेस्टिगेशन विंग की छापेमारी के तहत टीम प्रेस कॉन्प्लेक्स सहित आधा दर्जन स्थानों पर मौजूद है। इस छापेमारी के दौरान स्थानीय पुलिस भी साथ है।भोपाल के साथ-साथ इंदौर और जयपुर सहित देश के कई कार्यलयों में छापे मारे जाने की कार्यवाई हो रही है। बताया जा रहा है कि पूरा सर्च ऑपरेशन दिल्ली और मुंबई टीम के द्वारा संचालित किया जा रहा है।

इस बीच अखबार की डिजिटल टीम को घर से काम करने के लिए कहा गया है। फिलहाल मामले में और जानकारी का इंतजार है। बता दें कि हाल में कोरोना की दूसरी लहर के दौरान देश में भयावह परिस्थिति को बयान करती दैनिक भास्कर की कई रिपोर्ट्स चर्चा में रही थीं| इस बीच दैनिक भास्कर अखबार के दफ्तरों पर आयकर छापे की खबर सामने आते ही सोशलमीडिया पर लोगों ने प्रतिक्रिया देनी शुरू कर दी।
गांव में प्रेमी-प्रेमिका को साथ देखकर ग्रामीणों का गुस्सा सातवें आसमान पर, प्रेमिका तीन बच्चों की मां

गांव में प्रेमी-प्रेमिका को साथ देखकर ग्रामीणों का गुस्सा सातवें आसमान पर, प्रेमिका तीन बच्चों की मां

पटना | बिहार के एक गांव में प्रेमी-प्रेमिका को साथ देखकर ग्रामीणों का गुस्सा सातवें आसमान पर चढ़ गया। प्रेमिका तीन बच्चों की मां है, वह प्रेमी के साथ सरकारी स्कूल के पीछे रंगरेलियां मना रही थी। किसी ने दोनों को गलत काम करते हुए देख लिया। इसके बाद अन्य ग्रामीणों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने दोनों को संदिग्ध अवस्था में पकड़ लिया और इसके बाद दोनों की पिटाई कर दी। इसका वीडियो भी बनाया और फिर कर दिया गया। मामला मोतीपुर थाना क्षेत्र के एक गांव स्थित सरकारी विद्यालय का है। स्कूल के पीछे बैठकर प्रेमी अपनी प्रेमिका जो कि तीन बच्चों की मां है के साथ अश्लीलता फैला रहा था। प्रेमी और प्रेमिका दोनों एक ही गांव के बताए जा रहे हैं। प्रेमिका कस पति गांव से बाहर मजदूरी का काम करता है। प्रेमी युगल दो समुदाय के होने के कारण वहां दो पक्षों कुछ देर के लिए तनाव उतपन्न हो गया। हालांकि सूचना मिलते ही पहुँची पुलिस ने प्रेमी युगल को हिरासत ले लिया है। दोनों की पिटाई का वीडियो खूब वायरल हो रहा है। थानाध्यक्ष अनिल कुमार ने बताया कि मामला तीन दिन पहले का है। हिरासत में लिए गए महिला व पुरुष ने किसी भी प्रकार का एफआईआर दर्ज करने से इनकार कर दिया है। जिसके बाद दोनों को पीआर बांड पर छोड़ दिया गया। 

खेत पर ससुर और बहू के बीच जबरदस्त फाइट, ससुर ने बहू को जमकर पीटा, जानें पूरा मामला

खेत पर ससुर और बहू के बीच जबरदस्त फाइट, ससुर ने बहू को जमकर पीटा, जानें पूरा मामला

अभी कुछ दिन पहले बिहार के एक गांव में ससुर और बहू में जमीन के विवाद को लेकर जमकर फाइट हुई थी। यहां बहू ससुर पर भारी पड़ी थी। बहू ने ससुर को खेत पर पटकनी देकर उसके हाथ से पिस्टल छीन लिया था। इसी तरह यूपी के बागपत जिले से भी मामला सामने आया है। बहू और ससुर के दंगल का वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। ससुर पर बहू ने जमीन को हड़पने का आरोप लगाया है। खेत पर हुए इस दंगल में ससुर ने बहू को जमकर पीटा। बागपत जिले के दोघट थाना क्षेत्र निवासी व्यक्ति द्वारा अपनी विधवा पुत्रवधु की लाठी से पिटाई करने की वीडियो वायरल हो रही है। व्यक्ति पुत्रवधु की जंगल मे पिटाई कर रहा है। बताया गया कि महिला के पति की बरनावा के पास तीन वर्ष पूर्व सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी थी। अब वह अपने ससुर से अपने पति के हिस्से की भूमि मांग रही है। इसी बात को लेकर विवाद भी चला आ रहा है। बताया गया कि पुत्रवधु खेत मे चारा लेने गयी थी जिसे मौके पर पहुंच ससुर ने उसे खेत से निकलने को कहा तो महिला के मना करने पर गुस्साए ससुर ने पुत्रवधु पर लाठियां बरसा दी। मामले की किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। वहीं इस संबंध में इंस्पेक्टर दोघट दिनेश कुमार चिकारा का कहना है कि ऐसी कोई जानकारी अभी उनके संज्ञान में नहीं आयी है शिकायत मिलती है तो कार्रवाही कराई जाएगी। 

 सेक्स रैकेट का पर्दाफाश : गेस्ट हाउस से आपत्तिजनक स्थिति में पकडे गए 5 युवती और 5 युवक

सेक्स रैकेट का पर्दाफाश : गेस्ट हाउस से आपत्तिजनक स्थिति में पकडे गए 5 युवती और 5 युवक

बिहार। अररिया के फारबिसगंज में पुलिस ने जिस्मफरोशी के काले कारोबार का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गेस्ट हाउस में छापेमारी करते हुए  5 युवती और 5 युवकों को बेहद आपत्तिजनक स्थिति में हिरासत में लिया है। जानकारी के मुताबिक पुलिस के बड़े अधिकारियों के नेतृत्व में ये छापेमारी की गई जिसमें बड़ी संख्या में महिला पुलिस भी शामिल थी।

पुलिस ने  पहले फारबिसगंज अलिसा गेस्ट हाउस में छापा मारा,यहां से दो युवती और दो युवक सहित गेस्ट हाउस संचालक को पुलिस ने  गिरफ्तार किया,  इसके बाद पुलिस रेड लाइड एरिया में पहुंची, यहां से पुलिस ने तीन युवती और तीन युवकों को गिरफ्तार किया है।

फॉरबिशगंज डीएसपी को देह व्यापार के बारे में जानकारी मिली थी, गुप्त सूचना के बाद दोनों स्थानों पर पुलिस ने जाल बिछाकर छापा मारा,  इस छापेमारी में देह व्यापार के खिलाफ हौसले बाज सैगमेंट के तहत रानी मुखर्जी के साथ केबीसी के हॉट सीट पर अमिताभ बच्चन के सामने पहुंचे फातिमा ने भी अहम भूमिका निभाई है।

पुलिस ने बताया कि अलिसा गेस्ट हॉउस से दो महिला और दो पुरुष को आपत्तिजनक अवस्था में गिरफ्तार किया गया है।  वहीं, फातिमा खातून का कहना है कि लगातार वह देह व्यापार के चंगुल से लड़कियों को बचाने  कई प्रयास कर रही हैं, फातिमा ने कहा कि  छोटी-छोटी बच्चियों को देह व्यापार के धंधे में धकेला जा रहा है। आईजी के सहोग से यह अभियान चलाया जा रहा है।
 दूल्हे ने किया रेप: शादी समारोह में शामिल होने आई थी महिला, इसी दौरान दूल्हे ने किया दुष्कर्म

दूल्हे ने किया रेप: शादी समारोह में शामिल होने आई थी महिला, इसी दौरान दूल्हे ने किया दुष्कर्म

इंदौर। शादी के तीन दिन बाद ही दुल्हे को रेप के केस में गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी दुल्हे की ही शादी में आयी महिला के साथ बलात्कार किया था। इस मामले में दुल्हे के साथ उसकी बहन को भी गिरफ्तार किया गया है। बलात्कार की शिकार बनी महिला आरोपी की भाभी लगती है। घटना इंदौर के सांवेर थाना क्षेत्र के जैतपुरा गांव की है।

जानकारी के मुताबिक आरोपी अनिल की शादी 16 जुलाई को थी, शादी में शामिल होने के लिए जुगल की ममेरी भाभी भी हुई थी। अपने ममेरे देवर की शादी में पति के साथ 7 जुलाई को जेतपुरा आयी महिला के साथ 8 जुलाई को जुगल ने रेप किया था। पीड़िता के मुताबिक 8 जुलाई को देर रात शराब के नशे में अनिल अपने कमरे में था इसी दौरान दुल्हे की बहन अपनी भाभी को लेकर अनिल के कमरे में आयी और फिर उसका रेप कराया।

शादी के बाद पीड़िता अपने घर चली गयी, जिसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ गयी। महिला ने उसके बाद पूरी कहानी अपने पति को बतायी। महिला की शिकायत के बाद दुल्हे और उसकी बहन के खिलाफ रेप का मामला दर्ज कराया गया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और जेल भेज दिया है।
 
 नवविवाहिता को ससुराल वालों ने पिलाया तेजाब, मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार

नवविवाहिता को ससुराल वालों ने पिलाया तेजाब, मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार

ग्वालियर: दिल्ली महिला आयोग की चेयरपर्सन स्वाति मालीवाल के ट्वीट के बाद ग्वालियर पुलिस ने नवविवाहिता को एसिड पिलाने की मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. पीडित महिला की शादी इसी साल हुई थी और 28 जून को एसिड पिलाने की घटना हो गई. 

3 जुलाई को पीड़ित नवविवाहिता की मां ने डबरा थाने में दहेज प्रताड़ना का मामला पति पर दर्ज कराया और पीड़िता को दिल्ली इलाज के लिए भेजा गया. लेकिन जब मजिस्ट्रेट के सामने दिल्ली में बयान हुए तो पीड़िता ने यह बताया कि उसके पति, उसकी भाभी और ननद ने एसिड पिला दिया है. जिसके बाद उसके शरीर और पेट के अंग बुरी तरह जल गए हैं. 

यह मामला दिल्ली महिला आयोग की चेयरपर्सन स्वाति मालीवाल के सामने आया तो उन्होंने एक ट्वीट करते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को लिखा है कि पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर रही है.

ट्वीट में लिखा, ''ग्वालियर की लड़की को उसके पति ने ऐसिड पिलाया जिससे उसके अंग जल गए. मध्य प्रदेश में एफआईआर हल्की हुई और अब तक कोई अरेस्ट नहीं हुआ. लड़की का इलाज हम दिल्ली में करवा रहे है और उसके बयान भी एसडीएम के सामने करवाए है. ये भयानक फ़ोटो इस आस से डाली है की शिवराज  जी अपराधियों को अरेस्ट करवाएंगे."
 

जब यह ट्वीट मीडिया के सामने आया तो पुलिस पर दबाव बना और घटना में हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है ग्वालियर एसपी ने कहा है कि अन्य आरोपियों को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
 
 युवती को हुआ पड़ोस की युवती से प्यार, अब दोनों एक दूसरे से रचाना चाहती हैं शादी

युवती को हुआ पड़ोस की युवती से प्यार, अब दोनों एक दूसरे से रचाना चाहती हैं शादी

भदोही: गोपीगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की दो युवतियों ने एक दूसरे से शादी करने की जिद ठान ली है. इसके लिए वे वाराणसी निकली. जानकारी होने पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी. इसके बाद दोनों को थाने लाया गया. घंटों थाने में पंचायत चलती रही. गोपीगंज इलाके की युवती के परिजन वाराणसी में रहते हैं. वह यहां अकेले ही रहती है. उसकी दोस्ती काफी समय से पड़ोस की ही एक युवती से थी. धीरे-धीरे दोनों युवतियों में प्यार हो गया. दोनों ने शादी करने की इच्छा जताई और परिवार वालों को जानकारी दी. परिवार वालों ने इसका विरोध शुरू कर दिया. इसी बीच मंगलवार को दोनों ने सात जन्मों तक साथ निभाने का संकल्प लिया और एक दूसरे से शादी करने के लिए वाराणसी की ओर निकल पड़ीं.

आसपास के लोगों ने जब परिवार को बताया तो दोनों ही परिवारों में हड़कंप मच गया. फोन करके उन्हें समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे सुनने को तैयार न थी. ऐसे में पुलिस को सूचना दी गई. प्रभारी निरीक्षक केके सिंह ने बताया कि परिवार की शिकायत पर दोनों को शाम थाने लाया गया. उनसे बात की गई तो दोनों एक दूसरे से शादी करने की जिद पर अड़ी रहीं. किसी तरह घंटों बात करने के बाद रात करीब आठ बजे उन्हें घर भेजा गया है. परिवार के लोग वाराणसी ले जाने की जिद कर रहे थे लेकिन युवती तैयार न थी. ऐसे में दोनों को गांव भेजा गया है.
देश के इन तीन जगहों पर महसूस किए गए भूकंप के झटके, इतनी रही तीव्रता

देश के इन तीन जगहों पर महसूस किए गए भूकंप के झटके, इतनी रही तीव्रता

नई दिल्ली: बुधवार को देश में तीन जगहों पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। सबसे पहले मेघालय में भूकंप के झटके आए और इसके कुछ घंटों बाद लेह लद्दाख और फिर थोड़े समय के बाद राजस्थान के बीकानेर में भूकंप के झटके महसूस किए गए।

सबसे पहले मेघालय के पश्चिम गारो हिल्स में भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.1 रही। झटके रात करीब 2:10 पर महसूस हुए। इसकी पुष्टि नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने की है। भूकंप से जान-माल और किसी अन्य तरह के नुकसान की कोई जानकारी नहीं है।


लेह-लद्दाख में आज सुबह 4:57 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.6 मापी गई।
इसके बाद सुबह 5.24 पर राजस्थान के बीकानेर में भूकंप के झटके आए। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 5.3 रही।। हालांकि इससे जानमाल का किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ।

लव जिहाद: नाम बदलकर सोशल मीडिया पर नाबालिक से की दोस्ती और फिर, जानिए पूरा मामला

लव जिहाद: नाम बदलकर सोशल मीडिया पर नाबालिक से की दोस्ती और फिर, जानिए पूरा मामला

इंदौर. मध्यप्रदेश के इंदौर से एक लव जिहाद की बड़ी खबर सामने आई है, पुलिस ने लड़की वालों की शिकायत पर धर्म स्वातंत्र्य अधिनियम समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। नाबालिग और उसके परिजनों के बयानों के आधार पर लव जेहाद की पुष्टि हुई है, आरोपी ने भी अपना जुर्म कबूल कर लिया है।

इंदौर के राजेन्द्र नगर थाने में बीते दिनों एक दंपति की शिकायत पर अपहरण का केस दर्ज किया गया था. इनकी नाबालिग बेटी रहस्यमय तरीके से गायब हो गयी थी. पुलिस ने प्रयास कर नाबालिग को ढूंढ निकाला. वो असलम नाम के इस युवक के पास थी. मामला प्रेम प्रसंग का निकला। लड़की नाबालिग थी इसलिए पुलिस ने उसे मुक्त कराया और उसकी काउंसलिंग की. नाबालिग के इस गोलू (असलम) नाम के युवक शादी करना चाहती थी. वो अपना धर्म भी बदलने के लिए तैयार थी।


इंस्टाग्राम के जरिए हुई दोस्ती
किशोरी की गोलू से दोस्ती इंस्टाग्राम पर हुई थी। उस वक़्त तक उसने अपने आप को हिन्दू बताया था। गोलू किशोरी को घर से भगा ले गया था. किशोरी धर्म बदलकर निकाह के लिए भी तैयार थी। लेकिन माता पिता की शिकायत पर पुलिस ने उसे बरामद कर लिया और उसके बयान न्यायालय में दर्ज करवाए।

आरोपी को जेल
इस दौरान हिन्दू संगठन से जुड़े लोगों को भी इसकी भनक लग गई. वह थाने पहुंचे और प्रकरण में कठोर कार्रवाई की मांग की. पुलिस ने किशोरी के बयानों के आधार पर आरोपी असलम को हिरासत में लिया और उसके विरुद्ध गम्भीर धाराओं में केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी. घटना का खुलासा होते ही पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धर्म स्वातंत्र्य अधिनियम की धारा एवं अपहरण, दुष्कर्म, एसएसटी एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया. आरोपी को तत्काल गिरफ्तार कर न्यायालय पेश कर दिया. कोर्ट ने आरोपी को जेल भेज दिया।

सोशल मीडिया पर दी गलत जानकारी
आरोपी असलम ने सोशल साइट्स पर खुद को गोलू बताया था,और किशोरी को बताया था कि वह इलेक्ट्रॉनिक सामान का व्यापारी है,लेकिन जब हकीकत पता कि तो मालूम हुआ कि वह वैल्डिंग का काम करता है।

पुलिस ने दिखाई फुर्ति
ये बेहद संजीदा मामला था इसलिए तत्परता दिखाते हुए थाना प्रभारी अमृता सोलंकी ने टीम गठित की और उसका प्रतिनिधित्व रात भर शहर में जगह जगह छापा मारकर लड़की को ढूंढा.रात में ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस की कार्यप्रणाली से संतुष्ट होकर हिन्दू संगठन के कार्यकर्ताओं ने थाना प्रभारी का आभार व्यक्त किया।


पुलिस का बयान
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रशांत चौबे के मुताबिक राजेन्द्र नगर थाना पुलिस ने एक किशोरी और उसके परिवार के बयान के आधार पर गम्भीर धाराओं में केस दर्ज किया है. इसमें लव जेहाद की भी पुष्टि हुई है. लिहाजा केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया है. आरोपी का नाम असलम है. उसने सोशल साइट्स पर गोलू बनकर किशोरी से दोस्ती की थी फिर शादी कर उसे धर्म परिवर्तन के लिए राजी किया था. इस गंभीर मामले में बारीकी से जांच के निर्देश दिए गए हैं।

जेफ बेजोस को अंतरिक्ष में पहुंचाने मे भूमिका निभाकर भारत की बेटी ने लिखा नया अध्याय

जेफ बेजोस को अंतरिक्ष में पहुंचाने मे भूमिका निभाकर भारत की बेटी ने लिखा नया अध्याय

नई दिल्ली: ये भारत का दुनिया भर में प्रभुत्व बढ़ने का ही प्रभाव है कि आए दिन हमें कोई न कोई ऐसी खबर मिलती है, जिसमें कोई न कोई भारतीय दुनिया पर अपना प्रभाव छोड़ रहा होता है। ऐसा ही एक नाम है संजल गावंडे, जो जेफ बेजोस की अंतरिक्ष टीम में हैं। जेफ बेजोस अंतरिक्ष में यात्रा पर गए हैं। उनकी कंपनी ब्लू ऑरिजिन ने इसके लिए एक स्पेसशिप तैयार किया। इसी स्पेसशिप को बनाने में संजल गावंडे ने अहम भूमिका निभाई है। इस स्पेसशिप का नाम न्यू शेपर्ड है। 30 वर्षीय संजल गावंडे महाराष्ट्र के एक छोटे से शहर कल्याण की रहने वाली हैं। उनका जन्म यहां के कोलसेवाडी परिसर के हनुमाननगर इलाके में हुआ था। पढ़ाई-लिखाई कोलसेवाडी के मॉडल स्कूल में पूरी हुई। 10वीं और 12वीं उन्होंने बिड़ला कॉलेज से की। संजल के पिता अशोक गावंडे कल्याण डोंबिवली महापालिका में जॉब करते थे। अब रिटायर हो चुके हैं। मां सुरेखा गावंडे भी MTNL में नौकरी करती थीं।


संजल अपने माता-पिता की एकलौती संतान हैं। 2011 में संजल ने मुंबई यूनिवर्सिटी से मैकेनिकल इंजीनियरिंग किया और फिर GRI, टोफेल एग्जाम्स क्वालीफाई किए। इन सभी एग्जाम्स के रिजल्ट के आधार पर उन्हें US की मिशिगन टेक यूनिवर्सिटी में MS दाखिला मिला। 2013 में उन्होंने फर्स्ट डिविजन के साथ अपनी मास्टर डिग्री पूरी की। उद्योगपति जेफ बेजोस 20 जुलाई को सुबह अंतरिक्ष की यात्रा पर गए हैं । इसके साथ ही उनकी कंपनी ब्लू ऑरिजन का न्यू शेपर्ड विमान अंतरिक्ष पर्यटन के क्षेत्र में एक मील का पत्थर साबित हो सकता है। न्यू शेपर्ड पूरी तरह स्वचालित रॉकेट विमान है, जिसे भीतर से नहीं चलाया जा सकता। न्यू शेपर्ड रॉकेट की तरह खड़ा और सीधे उड़ान भरता है। न्यू शेपर्ड पृथ्वी की कक्षा में प्रवेश नहीं करेगा बल्कि यात्रियों को लगभग 100 किलोमीटर की ऊंचाई पर ले जाएगा। वहां से कैप्सूल पैराशूट के सहारे वापसी करेगा।
अंतरिक्ष यात्रा से पहले सवारियों को दो दिन का प्रशिक्षण दिया गया है। 20 जुलाई को, ब्लू ओरिजिन अपने न्यू शेपर्ड रॉकेट और कैप्सूल के साथ अपना पहला क्रू स्पेसफ्लाइट लॉन्च किया है, जिसमें वो अपने अरबपति संस्थापक जेफ बेजोस को अंतरिक्ष की सैर पर ले गया है। यह मिशन, जिसे ब्लू ओरिजिन ने पहली मानव उड़ान करार दिया है, न्यू शेपर्ड रॉकेट की कुल 16 वीं उड़ान है। हालांकि अंतरिक्ष यात्रियों के साथ न्यू शेपर्ड रॉकेट की यह पहली उड़ान है। पिछले सप्ताह अमेरिकी अंतरक्षि यान कंपनी वर्जिन गैलेक्टिक (Virgin Galactic) के रिचर्ड ब्रेनसन समेत छह लोग अंतरिक्ष की यात्रा करने गए थे। इन्हीं छह लोगों में भारतीय मूल की सिरिशा बांदला का नाम भी शामिल था। इनकी ये उड़ान 11 जुलाई को न्यू मैक्सिको से हुई थी। सिरिशा का काम रिसर्च से संबंधित था। इस यात्रा पर जाने वाले छह लोगों में दो महिलाएं थी।


सिरिशा के अलावा एक अन्य महिला बेश मोसिस थीं। 34 साल की सिरिशा एक एरोनॉटिकल इंजीनियर हैं। उन्होंने इंडियाना के पर्ड्यू विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की है। कल्पना चावला के बाद वह भारत में जन्मीं दूसरी ऐसी महिला हैं, जो अंतरिक्ष में जाएंगी, जबकि वह अंतरिक्ष में जाने वाली चौथी भारतीय थी। इससे पहले राकेश शर्मा और सुनीता विलियम्स भी अंतरिक्ष में गए थे। सिरिशा ने एक वीडियो ट्वीट करते हुए कहा था, ‘मुझे यूनिटी22 क्रू और उस कंपनी का हिस्सा होने पर सम्मानित महसूस हो रहा है, जिसका मिशन सभी के लिए अंतरिक्ष को सुगम बनाना है।’

पाकिस्तान ने बार्डर के पार जलायी दस क्विंटल हेरोइन, भारत के गांव बदबू से हुए बेहाल

पाकिस्तान ने बार्डर के पार जलायी दस क्विंटल हेरोइन, भारत के गांव बदबू से हुए बेहाल

चंडीगढ़: भारत के अमृतसर के साथ सटे हुये पाकिस्तानी बॉर्डर पर पाकिस्तान के कुछ अधिकारियों ने करीब 10 क्विंटल हेरोइन (Heroin) और अन्य मादक सामग्री को खुले में ही जला दिया. जिससे आसमान पर काला धुआं छाया रहा और इसकी बदबू भारत के सरहदी इलाकों तक आती रही. एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इंटीग्रेटेड चेक पोस्ट पर जीरो लाइन के पार 800 मीटर दूर पाकिस्तान का कार्गो है. वहीं पर रात में करीब 11 बजे कार्रवाई की गई।

बताया जा रहा है कि आमतौर पर कस्टम डे पर विभाग मादकों पदार्थों को भट्ठी में जलाता है लेकिन पाकिस्तान के गोदाम इससे पहले ही भर गए थे. नशीले पदार्थों की यह खेप भारत आनी थी लेकिन सरहद पर चौकसी के कारण यह नहीं पहुंच पाई।


पाकिस्तान से तस्कर हेरोइन व अन्य नशीले पदार्थों की तस्करी के लिए नए नए तरीके इस्तेमाल करते हैं. हेरोइन सहित अन्य मादक पदार्थ की तस्करी के लिए पहले छोटे-छोटे पैकेट तैयार करते हैं. फिर इन पैकेट्स को एक से दूसरे को जोड़कर अंडाकार बना दिया जाता है. जिससे पैकेट को पाइप में डालकर आगे भारत के बार्डर से पार किया जा सके. उसके बाद भारतीय सीमा में खड़ा तस्कर पाइप के दूसरे हिस्से पर पैकेट्स को रिसीव कर लेता है. यह कार्रवाई चंद मिनट में ही की जाती है. कई बार बॉर्डर पर तैनात जवानों को इस बात का पता ही नहीं चलता है क्योंकि चौकियों के बीच की दूरी काफी ज्यादा होती है।

हालांकि बीएसएफ के जवान ऊंट पर व पैदल भी पेट्रोलिंग करते हैं. एक दूरी तक रातभर चक्कर काटने के बाद भी ऐसा हिस्सा रह जाता है, जहां अक्सर जवान नहीं पहुंच पाते है. तस्कर ऐसे ही स्थान को नोटिफाई करते हैं. नशे के सौदागर इतने शातिर होते हैं कि तस्करी करने के लिए अनुकूल मौसम का इंतजार करते हैं।
यहां तक कि मौसम पर भी उनकी पूरी नजर होती है. सर्दी के दिनों में जब घना कोहरा होता है और गर्मी के दिनों में रात के समय जब तेज अंधड़ होता है तो तस्कर मौके का फायदा उठाकर नशीले पदार्थों और नकदी का लेनदेन करते हैं।