BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
सोशल मीडिया पर खूबसूरत अनजान युवतियों से जरा रहें बच के, ऐसे बनाती हैं शिकार

सोशल मीडिया पर खूबसूरत अनजान युवतियों से जरा रहें बच के, ऐसे बनाती हैं शिकार

इन दिनों साइबर क्राइम काफी तेजी से बढ़ता जा रहा है, जिसको देखते हुए अब पुलिस भी काफी चौकनी हो गई है. अक्सर सभी को एक खबर समझाई जाती है कि फेसबुक पर अंजान लड़कियों से दोस्ती करना आपको काफी भारी पड़ सकता है. ऐसी ही एक खबर यूपी के मेरठ से आ रही है. जहां, कुछ ऐसे ही प्रोफाइल दोस्ती के बाद अश्लील चैट के जाल में फंसाकर ब्लैकमेल करने का काम कर रहे हैं. बताया जा रहा है कि एक हफ्ते में साइबर सैल में दस से ज्यादा शिकायतें दर्ज हो चुकी है.
शिकायर दर्ज होने के बाद पुलिस जांच में जुटी है, लेकिन अभी तक गैंग के नेटवर्क के बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है. साइबर ठगों के अपराध की खबरें इतनी बढ़ती जा रही है. साइबर अपराधी लोगों को ठगने के लिए नए-नए पैंतरे आजमाते रहते हैं. अब साइबर ठगों ने खूबसूरत लड़कियों के जरिए फेसबुक पर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेज कर दोस्ती करने का जाल फैलाया है. फेसबुक पर सुंदर लड़की की डीपी लगाकर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजते हैं. रिक्वेस्ट स्वीकार होते ही मैसेंजर पर लड़कियां मैसेज के जरिए बातचीत करती हैं.
इसके बाद अश्लील फोटो और मैसेज का भेजने का काम करते हैं और फिर वीडियो तैयार करा ली जाती है. जैसे ही मैसेंजर पर वीडियो बन जाती है, तब से ही ब्लैकमेलिंग का खेल शुरू हो जाता है. बता दें कि एक हफ्ते में 10 से ज्यादा मामले साइबर सेल में आए हैं. इनमें तीन व्यापारी, दो पुलिसकर्मी, तीन स्टूडेंट समेत 10 लोग हैं. ज्यादा तर लोग ब्लैकमेल होने के बाद भी पुलिस को जानकारी नहीं देते. इससे पहले पुलिस ने खुलासा किया था कि यह गैंग राजस्थान का है.
ठगी के लिए लड़कियों का सहारा लिया जाता है. पुलिस इस गैंग के दो लोगों को पकड़ कर जेल भेज चुकी है. इसके बावजूद नेटवर्क नहीं टूटा है. ऐसे में प्रभाकर चौधरी, एसएसपी इस बारे में बात करते हुए कहते हैं कि ऐसे मामले साइबर सेल में आ रहे हैं. इसमें केवल सावधान रहने की जरूरत है. अगर कोई ठगों के जाल में फंस भी गया तो ब्लैकमेल होने के बजाए सीधे पुलिस को जानकारी दें. किसी भी अनजान व्यक्ति से सोशल मीडिया पर दोस्ती न करें.

 

शर्मनाक घटना: मजदूरी मांगने गई महिला क साथ रेप

शर्मनाक घटना: मजदूरी मांगने गई महिला क साथ रेप

बिहार के कटिहार से एक शर्मनाक खबर सामने आ रही है, कटिहार में एक महिला मजदूर के साथ रेप का मामला सामने आया है. आरोप है कि काम खत्म होने के बाद महिला अपनी मजदूरी मांगने गई तो मालिक ने उसे दूसरे खेत में थोड़ा काम करने की बात कही. इस पर महिला राजी हो गई और चली गई. वहां ले जाकर उसके साथ खेत मालिक ने डरा धमकाकर रेप की वारदात को अंजाम दिया. इतना ही नहीं आरोपी ने रेप का वीडियो भी बना दिया और किसी को कुछ भी न बताने की धमकी भी दी. पीड़िता ने बताया कि आरोपी शख्स ने कहा कि अगर यह बात किसी को बताई कि आरोपी शख्स ने कहा कि अगर यह बात किसी को बताई तो आगे से उसे कोई काम नहीं देगा|


खेत में मजदूर महिला के साथ रेप
पीड़िता ने बताया कि वो समाज और घर परिवार की वजह से काफी दिन तक चुप रही. लेकिन जब आरोपी ने वीडियो वायरल किया तो उसे अपनी चुप्पी तोड़नी पड़ी. गांव के सरपंच को घटना की जानकारी दी और स्थानीय जनप्रतिनिधि ने महिला को न्याय दिलाने के लिए स्थानीय थाना बरारी भेजा. थाने में पीड़िता के द्वारा आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर दिया गया है|


पुलिस मामले की जांच में जुटी
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि तीन दिन तक हमने खेत में काम किया था. काम खत्म होने बाद हम मालिक से पैसे मांगने गए. इस पर मालिक बोले की दूसरे खेत में थोड़ा काम है वो भी कर दो और अपने पैसे ले जाओ. हम उनके साथ दूसरे खेत में चले गए फिर उन्होंने हमारे साथ गलत व्यवाहर करना शुरू कर दिया. बंदूक दिखाकर हमारे साथ गलत काम किया और वीडियो भी बनाया. समाज में बेइज्जती न हो इसलिए हम 15 दिन तक चुप रहे. इसके अलावा उसने हमें गोली मारने की धमकी भी दी थी. हमें न्याय चाहिए और हम चाहते हैं उसे सख्त सजा मिले|


आरोपी की तलाश में लगी पुलिस
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी के भाई को गिरफ्तार कर लिया है और मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है, फिलहाल पीड़िता को मेडिकल के लिए कटिहार सदर अस्पताल भेजा है. पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

 बड़ी खबर: नदी में स्नान करते डूबे 12 लोग, डूबने वालों में बच्चे और महिलाएं भी शामिल

बड़ी खबर: नदी में स्नान करते डूबे 12 लोग, डूबने वालों में बच्चे और महिलाएं भी शामिल

अयोध्या: उत्तर प्रदेश के अयोध्या (Ayodhya) में बड़ा हादसा हो गया है. यहां प्रसिद्ध गुप्तार घाट पर सरयू में स्नान करते समय 12 लोग डूब गए हैं. लोगों की तलाश की जा रही है. पता चला कि आगरा से चार परिवार के 15 लोग अयोध्या धाम घूमने आए थे. गुप्तार घाट पर सभी सरयू में अचानक डूब गए. डूबने वालों में बच्चे और महिलाएं भी शामिल हैं. मौके पर लोगों ने 3 को बचा लिया. इसके बाद रेस्क्यू ऑपेरशन शुरू हुआ, जिसमें रेस्क्यू टीम ने दो और बच्चियों को बचा लिया है. अब 10 लोगों की तलाश की जा रही है. रेस्क्यू ऑपरेशन का खुद एसएसपी शैलेश पांडे नेतृत्व कर रहे हैं. पता चला है कि गुप्तार घाट के आखरी छोर पर परिवार स्नान कर रहा था. पैर फिसलने के बाद सरयू के गहराई में 12 लोग चले गए.

लोगों के डूबने की सूचना फौरन पुलिस को दी गई, जिसके बाद स्थानीय पुलिस गोताखोर मौके पर रेस्क्यू कर रही है. वहीं हादसे की सूचना पर आला अधिकारियों की टीम भी मौके पर पहुंच गई है. पता चला है कि ये परिवार आगरा से अयोध्या धाम घूमने आया था. सभी थाना कैंट क्षेत्र में गुप्तार घाट में स्नान कर रहे थे. पता चला है कि ये लोग गुप्तार घाट के कच्चे किनारे स्नान कर रहे थे, तभी गहरे पानी में डूबे. पूरा परिवार आगरा के सिकंदरा का निवासी बताया जा रहा है.
 
 शादी समारोह के दौरान बदमाशों ने की दुल्हन के पिता से मारपीट, 1 आरोपी गिरफ्तार 5 आरोपी मौके से फरार

शादी समारोह के दौरान बदमाशों ने की दुल्हन के पिता से मारपीट, 1 आरोपी गिरफ्तार 5 आरोपी मौके से फरार

भोपाल। अयोध्या नगर थाना क्षेत्र में एक शादी समारोह के दौरान दुल्हन के पिता से बदमाशों ने जमकर मारपीट की है। शादी समारोह में घुसकर बदमाशों ने दुल्हन के पिता से मारपीट की है।

शादी के दौरान बदमाश दुल्हन पक्ष से रकम की मांग कर रहे थे। पैसे नहीं देने पर बदमाशों ने दुल्हन के पिता से मारपीट की है। इस दौरान बदमाशों ने शादी समारोह में जमकर उत्पात मचाया, सुचना के बाद पुलिस ने 1 आरोपी को गिरफ्तार किया है। 5 आरोपी मौके से फरार हो गए हैं।
 कलयुगी बेटे ने मां की हत्या कर किए कई टुकड़े और फिर फ्राई कर खा गया

कलयुगी बेटे ने मां की हत्या कर किए कई टुकड़े और फिर फ्राई कर खा गया

कोल्हापुर। मां की हत्या कर उसके शव के टुकड़े-टुकड़े कर खाने के दोषी को अदालत ने मौत की सजा सुनाई है। कोल्हापुर की सेशन कोर्ट ने दोषी को यह सजा सुनाई। 

जानकारी के अनुसार दोषी शख्स ने अपनी शराब के लिए पैैसे न देने पर मां की हत्या कर दी थी। यही नहीं उसके बाद मां के शव के कई टुकड़े किए और उसे खा भी लिया था। ऐसे कलयुगी बेटे को अदालत ने सजा-ए-मौत का ऐलान किया है। हालांकि अभी इस फैसले को हाई कोर्ट में चुनौती दी जा सकती है। अतिरिक्त सेशन जज महेश कृष्णाजी जाधव ने 35 साल के सुनील राम कुचकोरवि को आईपीसी की धारा 302 के तहत मां की हत्या का दोषी करार दिया। अदालत ने कोल्हापुर पुलिस की जांच को सही करार दिया, जिसमें कहा गया था कि सुनील ने शराब के लिए रुपये न मिलने के चलते अपनी 63 वर्षीय मां यलम्मा रामा की हत्या कर दी थी। सुनील ने 28 अगस्त, 2017 को इस क्रूर घटना को अंजाम दिया था, जिसकी देश भर में चर्चा हुई थी। हत्या के बाद सुनील ने मां के शव के कई टुकड़े किए और उनमें से कई को फ्राई करके खा गया था। 

सरकारी वकील विवेक शुक्ला ने कहा कि हमने अदालत से सजा-ए-मौत की मांग की थी। ऐसे क्रूरतम हत्या के मामलों में पहले भी मौत की सजाएं दी गई हैं। उसने अपनी ही मां की हत्या कर दी और फिर शव के साथ वे हरकतें कीं, जिसके बारे में कल्पना भी नहीं की जा सकती। मामले की जांच करने वाले इंसपेक्टर एसएस मोरे ने डीएनए प्रोफाइलिंग के जरिए पड़ताल की थी। 

मां की क्रूर हत्या करने के बाद भी सुनील यही नहीं थमा था। इसके बाद उसने अपनी मां के शरीर से दिल निकाला और उसकी चटनी बनाकर खा गया था। नरभक्षी जैसे इस हरकत से सनसनी फैल गई थी। पुलिस ने बताया था कि सुनील ने अपनी मां के शरीर को कई टुकड़ों में काटा था और उसकी आंतें एवं दिल निकाल लिया था। यहां तक कि उसने दिल को पीसकर चटनी के साथ मिला लिया था और उसे खा गया था। सुनील के घर से निकलने पर पड़ोसियों ने उसके हाथ खून से रंगे देखे तो लोगों को शक हुआ और पुलिस को सूचना दी गई। 
बड़ी खबर: दो ट्रकों के बीच खौफनाक टक्कर, झुलसने से बेटे की मौत पिता गंभीर रूप से घायल

बड़ी खबर: दो ट्रकों के बीच खौफनाक टक्कर, झुलसने से बेटे की मौत पिता गंभीर रूप से घायल

चरखी दादरी: हरियाणा के चरखी दादरी से एक खौफनाक मामला सामने आया है, यहां की दादरी-लोहारू रोड पर गांव बिरहीं कलां के पास शुक्रवार अल सुबह तेज रफ्तार दो ट्रकों की सीधी भिडंत हो गई| हादसा इतना जबरदस्त था कि टक्कर लगते ही दोनों ट्रकों में आग लग गई, आग लगने से एक ट्रक का ड्राइवर अंदर ही जल गया, जबकि इसी ट्रक में सवार मृतक का पिता गंभीर रूप से घायल हो गया, वहीं, दूसरे ट्रक का ड्राइवर गंभीर रूप से झुलस गया है| फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया| वहीं, घायल चालक को गंभीर हालत में प्राथमिक उपचार के बाद रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया, सदर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है|

जानकारी के अनुसार, आज अल सुबह डस्ट से भरा एक ट्रक दादरी की ओर आ रहा था. लोहारू रोड पर गांव बिरही कलां के समीप सामने से आ रहे ट्रक से उसकी सीधी भिडंत हो गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों ट्रकों में आग लग गई. दोनों ट्रक धूं-धूंकर जलने लगे. आग लगने से एक ट्रक में सवार बाप-बेटे में से बेटा परवान, दिल्ली निवासी अंदर ही जल गया और उसकी मौत हो गई. वहीं, उसका पिता मुस्तिकम गंभीर रूप से घायल हो गया. उधर दूसरे ट्रक का ड्राइवर भी बुरी तरह से झुलस गया. सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया|


पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है
सदर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को बाहर निकाला और घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया. बुरी तरह से झुलसे ड्राइवर को प्राथमिक उपचार के बाद रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया. बताया जा रहा है कि दोनों ट्रकों की टक्कर तेज रफ्तार के चलते संतुलन बिगडऩे से हुई है. फिलहाल पुलिस जांच में जुट गई है. सदर थाना पुलिस प्रभारी बीर सिंह ने बताया कि तेज रफ्तार के कारण संतुलन बिगडऩे से दोनों ट्रकों की टक्कर हुई है. हादसे में एक ट्रक के ड्राइवर की अंदर ही जलकर मौत हो गई. वहीं, दूसरे ट्रक के ड्राइवर को पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया है. पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है|

शादी के 13 दिन बाद भाभी और चाची संग दुल्हन ससुराल से फरार, जांच-पड़ताल में पति के सामने आई बड़ी सच्चाई

शादी के 13 दिन बाद भाभी और चाची संग दुल्हन ससुराल से फरार, जांच-पड़ताल में पति के सामने आई बड़ी सच्चाई

शादी के महज 13 दिनों के बाद ही घर से नगदी सहित गहना लेकर दुल्हन के फरार हो जाने का एक मामला प्रकाश में आया है। उसकी ससुराल पहुंची दो कथित महिलाओं के सहयोग से नवविवाहिता ने इस घटना को अंजाम दिया। इस मामले में लूट के शिकार हुए पीड़ित पति द्वारा बगेन गोला थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस दुल्हन सहित फरार हुई दोनों महिलाओं की तलाश कर रही है।
23 जून को हुई थी शादी
बगेन गोला थाना के एकराशी गांव निवासी रामवचन चौधरी के पुत्र मिथिलेश चौधरी की शादी भोजपुर जिले के जगदीशपुर थाना के कौरा गांव निवासी नरेश चौधरी की लड़की छोटी कुमारी के साथ 22 जून को यहां बाबा ब्रह्मेश्वरनाथ मंदिर में हुई थी। इस शादी में मध्यस्थ की भूमिका लड़के की पहचान वाली रघुनाथपुर गांव निवासी एक महिला ने निभाई थी। शादी के बाद नव विवाहित दुल्हन छोटी अपने ससुराल एकराशी चली गई। यहां तक तो सब कुछ ठीक-ठाक चल रहा था। लेकिन इसी बीच 6 जुलाई को दुल्हन की रिश्ते में लगने वाली कथित भाभी तथा चाची बगेन पहुंची। पत्नी के रिश्तेदारों की आगमन की सूचना पाकर पति ने उन दोनों महिलाओं का बगेन में स्वयं आगवानी करके अपने गांव ले गया।
रात्रि में घर पर दोनों की जमकर आवभगत भी हुई। इसीबीच रात्रि में जब परिवार के सभी सदस्य सो गए तो दोनों कथित महिलाओं ने नई नवेली दुल्हन के साथ मिल कर घर में रखे 10 हजार नगद सहित सोने-चांदी के आभूषण लेकर फरार हो गईं। सुबह में जब घटना की जानकारी पति सहित परिवार के अन्य लोगों को हुई तो उनके होश ही उड़ गए। इसके बाद उन्हें एहसास हुआ की नई नवेली दुल्हन तो लुटेरी निकली। इसके बाद धोखाधड़ी का शिकार हुए पति मिथिलेश कुमार चौधरी द्वारा इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घर से नगदी व आभूषण लेकर नई दुल्हन के साथ फरार हुई उक्त दोनों महिलाओं का अभी तक कुछ भी सुराग नहीं मिल सका है।
 

टिकरी बॉर्डर पर किसान आंदोलन में शामिल  युवती से रेप, आरोपियों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित

टिकरी बॉर्डर पर किसान आंदोलन में शामिल युवती से रेप, आरोपियों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित

नई दिल्ली, केंद्र सरकार के खिलाफ पिछले कई महीनों से किसानों की ओर से दिल्ली बॉर्डर पर प्रदर्शन किया जा रहा है. किसानों की मांग है कि केंद्र सरकार की ओर से लागू किए गए तीनों कृषि कानूनों को वापस लिया जाए. इस बीच टिकरी बॉर्डर पर आंदोलन में शामिल बंगाली युवती से रेप मामले में पुलिस ने आरोपी अनूप चनौत और अंकुर सांगवान पर 25-25 हजार का इनाम घोषित किया है. झज्जर पुलिस की ओर से आरोपियों पर 25 हजार रुपये का इनाम रखने की सिफारिश की गई थी. जिसके बाद अब पुलिस मुख्यालय की और से दोनों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है. युवती से रेप के मुख्य आरोपी अनिल मलिक को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है. वहीं बाकी दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है.


पुलिस को नहीं मिला कोई सुराग


आरोपियों के घर और रिश्तेदारों के यहां भी पुलिस छापेमारी कर चुकी है लेकिन उन्हें कोई सुराग नहीं मिला. वहीं गिरफ्तार आरोपी ने माना था की अनूप चनौत ने भी दुष्कर्म किया था और अंकुर सांगवान ने छेड़खानी की थी. इसके अलावा डीएसपी का दावा है कि आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा. बता दें कि 12 अप्रैल को पश्चिम बंगाल से पीड़िता को आरोपी टिकरी बॉर्डर लेकर आए थे. मामले में पीड़िता से पहले ट्रेन और फिर किसान आंदोलन की जगह पर बनी झोपड़ी में भी दुष्कर्म हुआ था. वहीं 30 अप्रैल को पीड़िता की कोरोना के कारण मौत हो गई थी. इसके बाद 9 मई को पीड़िता के पिता की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की गई थी. इस मामले में दो महिलाओं समेत 6 आरोपियों पर एफआईआर हुई थी. 

केयर्न एनर्जी ने पेरिस में भारत सरकार की संपत्ति को किया जब्त, भारत सरकार कर रही यह कोशिश, पढ़े पूरी खबर

केयर्न एनर्जी ने पेरिस में भारत सरकार की संपत्ति को किया जब्त, भारत सरकार कर रही यह कोशिश, पढ़े पूरी खबर

ऐसी खबरें आई हैं कि केयर्न एनर्जी ने पेरिस में भारत सरकार की स्वामित्व वाली संपत्ति को जब्त कर लिया है। हालांकि, भारत सरकार को किसी भी फ्रांसीसी न्यायालय से इस संबंध में कोई नोटिस, आदेश या सूचना प्राप्त नहीं हुई है।

भारत सरकार सही तथ्यों का पता लगाने की कोशिश कर रही है और जब भी ऐसा कोई आदेश प्राप्त होगा, भारत के हितों की रक्षा के लिए अपने वकीलों से राय-मशविरा करके भारत के हितों को ध्यान में रखकर उचित कानूनी कदम उठाए जाएंगे।

भारत सरकार दिसंबर 2020 के अंतर्राष्ट्रीय मध्यस्थता पुरस्कार को रद्द करने के लिए पहले ही 22 मार्च, 2021 को एक आवेदन हेग स्थित स्थायी मध्यस्थता अदालत में दायर कर चुकी है।

यह भी कहा गया है कि केयर्न के सीईओ और प्रतिनिधियों ने चर्चा के जरिये मामले को सुलझाने के लिए भारत सरकार से संपर्क किया था। इस पर रचनात्मक बातचीत हुई है और सरकार देश के कानून के तहत इस विवाद के शांतिपूर्ण समाधान के लिए खुलकर बातचीत करने को तैयार है। 

 53 महिलाओं से डेट और 4 से शादी, फर्जी आर्मी अफसर बनकर औरतों को फसाने वाला गिरफ्तार

53 महिलाओं से डेट और 4 से शादी, फर्जी आर्मी अफसर बनकर औरतों को फसाने वाला गिरफ्तार

मुंबई: महाराष्ट्र में बिबवेवाड़ी पुलिस ने एक शख्स को पकड़ा है जो खुद को इंडियन आर्मी ऑफिसर बताकर लोगों को ठगी कर रहा था. इसने खुद को आर्मी ऑफिसर बताकर लगभग 53 महिलाओं के साथ अफेयर चलाया हुआ था और 4 महिलाओं से शादी की. यह शख्स सेना में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी कर रहा था.

पुलिस ने बताया कि मामले में औरंगाबाद के कन्नड़ तालुका निवासी 26 वर्षीय योगेश दत्तू गायकवाड़ ने सेना में नौकरी दिलाने के नाम पर 20 से ज्यादा युवकों से ठगी की है. पुलिस ने कहा कि योगेश के साथ हमदनगर निवासी संजय शिंदे नाम के एक व्यक्ति भी इसमें शामिल था,  जो लोगों के सामने खुद को योगेश का बॉडीगार्ड बताता था. पुलिस के मुताबिक,  संजय और योगेश के पास से सेना की 12 वर्दी और दूसरी आपत्तिजनक चीजें बरामद की गई हैं.

नौकरी का झांसा देकर करता था ठगी
पुलिस ने बताया कि योगेश का सोशल मीडिया के जरिए करीब 53 महिलाओं से अफेयर चल रहा था. वह महिलाओं के जरिए उनके रिश्तेदारों तक पहुंचता था और उन्हें सेना में नौकरी दिलाने का झांसा देकर ठगता था. पुलिस की जांच में पता चला कि योगेश ने अब तक चार शादियां की हैं. उनकी दो पत्नियां पुणे से हैं, एक अमरावती से और एक औरंगाबाद की है.

सोशल मीडिया के जरिए महिलाओं को किया टारगेट 
सीनियर इंस्पेक्टर सुनील जावरे ने कहा कि हमारी शुरुआती जांच में पता चला है कि योगेश ने 53 महिलाओं को डेट किया है. इनमें से दो शादियां आलंदी की धर्मशालाओं में और दो अन्य मंदिरों में की हैं. वह सोशल मीडिया के जरिए महिलाओं को फंसा रहा था.
 रिश्ता तार-तार: चाची को घर में अकेला देख भतीजे ने की ऐसी गंदी हरकत, पकड़ा गया तो चाचा की कर दी हत्या

रिश्ता तार-तार: चाची को घर में अकेला देख भतीजे ने की ऐसी गंदी हरकत, पकड़ा गया तो चाचा की कर दी हत्या

रिश्ते की चाची को घर में अकेला देख भतीजे ने रिश्तों को तार-तार कर दिया. भतीजे ने जब चाची के साथ छेड़खानी शुरू की तो इस पर चाचा ने विरोध किया. बाद में आरोपी युवक ने दोस्तों के साथ मिलकर अपने चाचा की गोली मारकर हत्या कर दी.

घटना मंगलवार की रात दीपनगर थाना क्षेत्र के गोड़धोवा गांव की है. पुलिस के मुताबिक मृतक किशोर यादव का 42 वर्षीय पुत्र अनुज यादव उर्फ कैलू है. वह खेती कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था. इस मामले में मृतक के चचेरे भाई युगल यादव के पुत्र प्रमोद यादव समेत छह लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है. पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है.

दोस्तों के साथ ऐसे दिया वारादात को अंजाम
पीडि़त पत्नी बबिता देवी ने पुलिस को बताया कि मंगलवार की सुबह वह घर में अकेली थी. पति किसी काम से बाहर गये थे. उसी समय भतीजे प्रमोद ने घर में घुसकर उसके साथ छेड़खानी की. शाम में पति लौटकर घर आये तो उन्हें इसकी जानकारी दी. जानकारी मिलते ही अनुज शिकायत करने प्रमोद के घर पहुंचा. इसके बाद प्रमोद ने देर शाम अनुज के घर के बाहर फायरिंग की.

महिला का पति अनुज घर से बाहर निकला तो बदमाशों ने उसको गोली मार दी. अनुज की मौके पर ही मौत हो गयी. हत्या के बाद सभी आरोपी फरार हैं. सूचना पाकर घटनास्थनल पर पहुंची पुलिस ने एक बाइक बरामद की है.

घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है.पुलिस ने बताया कि मृतक की पत्नी के बयान पर छह लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गयी है. पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है.
 एक और सेक्स रैकेट का खुलासा : पुलिस ने ढाबे पर देह व्यापार करते 12 युवतियों समेत 24 लोगों को किया गिरफ्तार

एक और सेक्स रैकेट का खुलासा : पुलिस ने ढाबे पर देह व्यापार करते 12 युवतियों समेत 24 लोगों को किया गिरफ्तार

सोनीपत। लगातार कहीं न कहीं से देह व्यापार का खुलसा पुलिस कर रही है इसी कड़ी में मुरथल के ढाबों में सेक्स रैकेट का बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस ने छापा मारकर 12 युवतियों समेत 24 लोगों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है इनमें 3 विदेशी युवतियां भी शामिल हैं।

नौ युवतियां दिल्ली, तीन युवतियां उजबेकिस्तान, तुर्की और रूस की रहने वाली हैं। एक टीम ने ब्राउन स्टोन ढाबे पर छापा मारा। वहां से नौ युवकों को जुआ खेलते पकड़ा गया। पकड़े गए युवक सोनीपत, दिल्ली व यूपी के बताए जा रहे हैं। कार्रवाई के दौरान नौ ढाबों पर पुलिस टीम तैनात की गई थी। देर रात तक कार्रवाई जारी थी।

मुरथल में ढाबों पर देह व्यापार, नशे का धंधा होने के साथ ही जुआ खेले जाने की जानकारी मुख्यमंत्री उड़नदस्ता की टीम को मिली थी। जिसके आधार पर बुधवार रात साढ़े 9 बजे डीएसपी अजीत सिंह के नेतृत्व में मुरथल के ढाबों पर छापा मारा गया।

12 युवतियों व 3 युवकों को देह व्यापार और 9 युवकों को जुआ खेलते दबोचा गया। जुआ खेलते पकड़े गए युवकों से 1.63 लाख रुपये बरामद किए गए हैं।

अलग-अलग 9 टीमों ने एक साथ रात करीब नौ बजे ढाबों पर छापा मारा। कार्रवाई के दौरान स्थानीय पुलिस व एसडीएम सोनीपत भी उनके साथ रहीं। टीम ने मुरथल स्थित हैप्पी, राजा और होटल वेस्ट ढाबों पर छापा मारकर 12 युवतियां व तीन युवकों को पकड़ा। सभी को देह व्यापार में काबू किया गया।
हैती में राष्ट्रपति जोवेनल मौएसे की हत्या के बाद आपातस्थिति की घोषणा

हैती में राष्ट्रपति जोवेनल मौएसे की हत्या के बाद आपातस्थिति की घोषणा

हैती: हैती में राष्ट्रपति जोवेमल मोयसे की हत्या के बाद आपात स्थिति की घोषणा की गई है। राष्ट्रपति और उनकी पत्नी‍ पर राजधानी पोर्त-उ-प्रिंस में उनके निवास पर एक हमले में गोली मार दी गई। राष्ट्र पति की तत्कापल ही मौत हो गई और उनकी पत्नी घायल हो गई हैं। अंतरिम प्रधानमंत्री क्लारउडे जोसेफ ने शांति बनाये रखने की अपील करते हुए कहा कि अज्ञात बंदूकध‍ारियों ने राष्ट्रेपति के घर में घुसकर गोली मार दी। उन्होंने कहा कि हैती में पुलिस और सेना सुरक्षा के नियंत्रण में है। श्री जोसेफ ने बताया कि हमलावर विदेशी थे और अंग्रेजी तथा स्पे निश भाषा बोल रहे थे।
उन्होंने हत्याब की अंतर्राष्ट्रीय जांच का अनुरोध किया है। उन्हों ने कहा कि अगले साल होने वाले चुनाव निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार होंगे और वे राष्ट्रीपति मोइजे के सहयोगियों तथा समान विचारधारा वाले दलों के साथ मिलकर काम करेंगे। संयुक्त राष्ट्रक महासचिव अंतोनियो गुतरस ने इस हत्याा की कड़ी निंदा की है और साजिश रचने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का जोर दिया है। संयुक्तय राष्ट्रक सुरक्षा परिषद की आज हैती के बारे में आपात बैठक होगी।

  बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़: युवकों को हुस्न के जाल में फंसाती थी लड़कियां

बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़: युवकों को हुस्न के जाल में फंसाती थी लड़कियां

कश्मीर। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने कश्मीर की राजधानी श्रीनगर के तेंगपोरा इलाके में एक सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। श्रीनगर शहर के तेंगपोरा इलाके में जम्मू-कश्मीर पुलिस ने एक सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। इलाके में देह व्यापार का धंधा चलाने वाली पांच युवतिओं को पुलिस ने गिरफ्तार किया है । आरोपी महिलाओं और युवतियों को थाना रामबाग को सौंप दिया गया है।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार युवतियों और महिलाओं के घर नौगाम, तिब्बती कॉलोनी हवाल, अरिपाल त्राल, नानिल अनंतनाग और खालापोरा दलगेट हैं।

पुलिस ने बताया कि थाना बटामालू में अनैतिक व्यापार  रोकथाम अधिनियम की धारा 3, 4, 5, 7 के तहत प्राथमिकी संख्या 107/2021 दर्ज की गई है । पुलिस युवतिओं से उनके रेगुलर ग्राहकों के संबंध में पतासाजी कर रही है। पुलिस ने इस मामले में संलिप्त कुछ अन्य लोगों को जांच उपरांत कार्रवाई करने की बात कही है। 
 घास काट रही महिला से आ टकराया प्लेन: महिला की मौत से सदमे में पायलट

घास काट रही महिला से आ टकराया प्लेन: महिला की मौत से सदमे में पायलट

नई दिल्ली। 27 साल की एक महिला दोपहर के लगभग 1 बजे मोंटरियाल में मौजूद सेंट-स्पिरिट एयरफील्ड के पास ट्रैक्टर चलाकर घास काटने का काम कर रही थी कि तभी पीछे से एक छोटे प्लेन ने इस महिला को जोरदार टक्कर मार दी। ये एयरफील्ड मोंटरियाल शहर से 35 मील दूर है।

दरअसल, महिला उस कंपनी के साथ काम करती थी जो इस एयरफील्ड को मेंटेन करने का काम करती है, इस घटना के बाद महिला को अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। वही इस मामले में पायलट को चोट नहीं आई लेकिन वे इस हादसे के बाद काफी सदमे में है। पुलिस के अनुसार जब यह घटना हुई ये महिला ट्रैक्टर पर बैठकर घास काटने का काम कर रही थी।

मार्क ने आगे कहा कि ये प्लेन चीन द्वारा निर्मित नेनचेंग सीजे-6 है और इस विमान के विंग का जो हिस्सा महिला से टकराया था, उस पर डैमेज को भी देखा जा सकता है, ये एक प्राइवेट प्लेन था और इस प्लेन का मालिक उड़ाने वाला पायलट ही था। वहीं एयरफील्ड के पास रहने वाले एक शख्स ने सीटीवी के साथ बातचीत में कहा कि जब आप सुनते हो कि किसी व्यक्ति पर बिजली गिर गई तो वो काफी परेशान करने वाला होता है लेकिन किसी इंसान पर प्लेन गिर जाए? ऐसा मैंने पहली बार सुना है और मुझे इस पर विश्वास नहीं हो रहा है।


ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड के जांचकर्ता साइमन पियरे ने सीटीवी को कहा कि हम इस मामले की जांच कर रहे हैं और अभी इस संबंध में कुछ भी कहना काफी जल्दी होगा, इसलिए हम पूरे मामले की जांच-पड़ताल करने के बाद ही किसी नतीजे पर पहुंच सकते हैं। ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड ऑफ कनाडा के मुताबिक उस समय विजिबिलिटी में कोई समस्या नहीं थी और मौसम भी प्लेन उड़ाने के अनुकूल था। एजेंसी के अनुसार, साल 2020 में ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड ने 170 एयर ट्रांसपोर्ट एक्सीडेंट दर्ज किए थे, इनमें से 114 एक्सीडेंट्स में प्राइवेट प्लेन शामिल थे।
 
आगरा जेल में 14 से 22 वर्षों से बंद `नाबालिगों` को सुप्रीम कोर्ट ने दी अंतरिम जमानत

आगरा जेल में 14 से 22 वर्षों से बंद `नाबालिगों` को सुप्रीम कोर्ट ने दी अंतरिम जमानत

नई दिल्ली: आगरा जेल में बंद नाबालिगों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। 14 से 22 वर्षों से आगरा जेल में बंद नाबालिगों को सुप्रीम कोर्ट ने अंतरिम जमानत दे दी है। अब आगरा जेल में लंबे समय से बंद इन आरोपियों की रिहाई प्रक्रिया शुरू हो गई है। पिछले सप्ताह जस्टिस इंदिरा बनर्जी की अध्यक्षता वाली पीठ ने इस मामले में उत्तर प्रदेश सरकार को नोटिस जारी कर एक जवाब दाखिल करने के लिए कहा था।

बता दें कि आगरा की केंद्रीय जेल में पिछले 14 से 22 साल से बंद 13 कैदियों की रिहाई को लेकर पिछले दिनों सुप्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश सरकार को नोटिस जारी कर जवाब मांगा था। याचिका में इन कैदियों की रिहाई की मांग की गई थी। घटना के वक्त सभी दोषियों को नाबालिग घोषित किया जा चुका है। इन दोषियों को खूंखार कैदियों के साथ रखा गया है।
 

 12 जुलाई से प्रदेश के सभी निजी स्कूल अनिश्चितकाल के लिए हो जाएंगे बंद

12 जुलाई से प्रदेश के सभी निजी स्कूल अनिश्चितकाल के लिए हो जाएंगे बंद

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने तीसरी लहर की आशंका खत्म होने तक स्कूल बंद रखने एवं स्कूल संचलकों द्वारा ट्यूशन फीस के अलावा कोई अतिरिक्त राशि नहीं लेने का ऐलान किया है। मुख्यमंत्री के इस ऐलान का विरोध एमपी के प्रायवेट स्कूल संचालकों ने करना शुरू कर दिया है। उन्होंने प्रदेश के 20 हजार स्कूलों में 12 जुलाई से अनिश्चितकाल के लिए तालाबंदी करने की चेतावनी दी है, सरकार स्कूल खोलने का निर्णय नहीं रही है। ऊपर से ऐसे निर्णय थोप रही है, जो जायज नहीं है। वाइस प्रेसिडेंट मोदी ने कहा कि अब तक सरकार ने प्रायवेट स्कूलों को कोई रियायत भी नहीं दी है। न ही बैंक ब्याज कम किया है और न ही बिजली बिल माफ किया। शिक्षकों को भत्ता नहीं दिया गया है। सरकार को प्राइवेट स्कूलों को ये छूट देना चाहिए। इसके अलावा स्कूल भी खोल देने चाहिए।
पुलिस-वाहन चोरों के बीच मुठभेड़, 25 हज़ार का इनामी बदमाश घायल

पुलिस-वाहन चोरों के बीच मुठभेड़, 25 हज़ार का इनामी बदमाश घायल

नोएडा: दिल्ली से लगे उत्तरप्रदेश में नोएडा के थाना सेक्टर-58 पुलिस और बदमाशों के बीच गुरूवार तड़के मुठभेड़ हो गई, जिसमें एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया, जबकि दूसरा मौके से फरार हो गया। जिसे कॉम्बिंग के बाद गिरफ्तार कर लिया गया है। बदमाशों के कब्जे से 01 चोरी की कार, 01 तमंचा और 02 जिंदा कारतूस बरामद हुई है।

घटना के वक्त नोएडा पुलिस बीच रोड पर सुबह चेकिंग कर रही थी, तभी सामने से आ रही गाड़ी को पुलिस ने चेकिंग के लिए रोकने का प्रयास किया, जिसके बाद गाड़ी में बैठे दो बदमाश पुलिस पर फायरिंग कर भागने लगे, जिसके बाद पुलिस की जबाबी फायरिंग में एक बदमाश मोहमद अली जैदी गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसका दूसरा साथी मोहमद शाहिब अंधेरे का फायदा उठा के मौके से फरार हो गया, जिसे पुलिस ने कॉम्बिंग के बाद गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने बताया कि दोनों बदमाश शातिर किस्म के वाहन चोर हैं, जिन पर दिल्ली एनसीआर में दर्जनों वाहन चोरी के मुकदमें दर्ज है, वहीं घायल बदमाश मोहमद अली जैदी थाना सेक्टर-58 से 25 हज़ार का इनामी था, पुलिस ने घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवा दिया है।

खूनी लव स्टोरी: इश्क में रोड़ा बने महिला के 7वें पति को 8वें प्रेमी ने मार डाला

खूनी लव स्टोरी: इश्क में रोड़ा बने महिला के 7वें पति को 8वें प्रेमी ने मार डाला

एमजी रोड पर स्पीड कलर लैब के पास फुटपाथ पर 26 जून की रात राजेंद्र यादव की हत्या बदमाशों ने नहीं की थी। उसकी पत्नी के आशिक ने वारदात को अंजाम दिया था। छानबीन में खुलासा हुआ कि राजेंद्र महिला का सातवां पति था, जिसने उसे मारा वह आठवां आशिक था। पुलिस ने हत्यारोपी आशिक के साथ मृतक की पत्नी को भी गिरफ्तार करके जेल भेजा है। उस पर साक्ष्य नष्ट करने का आरोप है।
एसएसपी मुनिराज जी ने बताया कि 26 अप्रैल को एक युवक का शव मिला था। उसकी पहचान जसराना, फिरोजाबाद निवासी राजेंद्र यादव के रूप में हुई थी। घटना स्थल पर राजेंद्र की पत्नी और तीन बच्चे भी मिले थे। पत्नी जेमव ने पुलिस को बताया था कि चार लोग आए थे। उसके पति की हत्या करके भाग गए। महिला ने बच्चों को भी यह जानकारी दी थी। उन्होंने भी पुलिस को यही बताया था। राजेंद्र यादव कबाड़ी था। आगरा में आगरा फोर्ट के सामने झोंपड़ी में रहता था। उस रात वह कहीं बाहर से आया था। परिवार के साथ फुटपाथ पर ही रुक गया था।
एसएसपी ने बताया कि एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद के नेतृत्व में सीओ हरीपर्वत दीक्षा सिंह और इंस्पेक्टर हरीपर्वत अरविंद कुमार ने सीसीटीवी कैमरे खंगालने शुरू किए। उस समय पुलिस को यह जानकारी नहीं थी कि हत्यारोपी किस दिशा में भागा है। पुलिस ने लगभग 70 कैमरे खंगाले। सीसीटीवी खंगाले पर पुलिस को एक सुराग मिला। एक व्यक्ति भागता हुआ जा रहा था। पुलिस ने उसे शक के घेरे में लिया। उसका फुटेज राजेंद्र यादव की बेटी को दिखाया गया। उसने फुटेज देखकर बताया कि यह राजू उर्फ सुखदेव है। कबाड़ का काम करता है। उनके घर आया करता था। मां भी इसे जानती है। पुलिस को छानबीन में पता चला कि राजू पूर्व में पानीपत में किसी कबाड़ी के यहां काम करता था। पुलिस की एक टीम को वहां भेजा गया। जानकारी हुई कि वह मूलत: रायबरेली का निवासी है। पुलिस उसकी तलाश में जुट गई। उसे दबोच लिया।
जेमव के साथ रहना चाहता था
राजू ने पुलिस को बताया कि वह जेमव से प्यार करता था। उसके साथ रहना चाहता था। राजेंद्र बीच में आ रहा था। जेमव भी उसे नहीं छोड़ना चाहती थी। उस रात गुस्से में उसने राजेंद्र के सिर पर छोटा वाला गैस सिलेंडर मार दिया था। उसके बाद वहां से भाग गया। जिस दौरान उसने हत्या कि राजेंद्र की पत्नी भी जाग रही थी। वह हत्या में प्रयुक्त सिलेंडर मौके पर ही छोड़ गया था।
पत्नी ने मिटाए थे साक्ष्य
पुलिस ने जेमव को हिरासत में लिया। उसने बताया कि राजू ने पति को मार दिया। वह घबरा गई। उसने गैस सिलेंडर और खून से सने कपड़े कबाड़ में छिपा दिए थे। राजेंद्र से उसकी सातवीं शादी थी। इससे पहले वह अपने छह पतियों को छोड़ चुकी थी। राजेंद्र के साथ रहना चाहती थी। राजू बीच में आ गया। उसे प्यार करने लगा। वह उसके साथ नहीं रहना चहाती थी। इनकार भी किया मगर वह कुछ सुनने को तैयार नहीं था। उसे पति को मार डाला। उसे लगा वह भी फंस जाएगी कि इसलिए साक्ष्य मिटा दिए थे।

 

बच्चे की कलाई मे फटा स्मार्ट वॉच, स्किन बुरी तरह जला

बच्चे की कलाई मे फटा स्मार्ट वॉच, स्किन बुरी तरह जला

अगर आपको लगता है कि बैटरी तकनीक बहुत विकसित हो गई है, यह सेफ(safe) है, तो संभाल जाइए, आप गलत हैं, क्योंकि अभी तक तो हमने सिर्फ स्मार्टफोन में बैटरी फटने की खबरें सुनी हैं, लेकिन अब ऐसी खबर स्मार्टवॉच को लेकर भी सामने आई है. हाल ही में हुई एक घटना जिसमें स्मार्टवॉच की बैटरी फट गई, इसने एक नया आतंक बहाल कर दिया है. ये घटना चीन में हुई, जब चार साल की बच्ची की कलाई पर स्मार्टवॉच फटने से उसे थर्ड-डिग्री बर्न का सामना करना पड़ा|

लड़की को अस्पताल ले जाया गया, जहां घटना के बाद उसे स्किन ग्राफ्ट करवाना पड़ा. पीड़िता की पहचान चीनी प्रांत फूजियान (Fujian) के क्वानझोउ शहर के यियी (Yiyi) हुआंग के रूप में हुई है. याहू न्यूज ऑस्ट्रेलिया के अनुसार, ये घटना इस महीने की शुरुआत में हुई जब यी अपने छोटे चचेरे भाई के साथ खेल रही थी|


तभी उसकी दादी ने जोर से धमाका सुना और उसके बाद यी की चीख सुनाई दी. वह इस बात की जांच करने के वहां पहुंची तो उन्होंने महसूस किया कि यी की कलाई से धुंआ निकल रहा और वो जल्द ही समझ गई कि यी की स्मार्टवॉच उसकी कलाई पर ही फट गई है. विस्फोट के कारण उसके हाथ के पिछले हिस्से की खाल थर्ड-डिग्री जली हुई थी. यी को स्किन ग्राफ्ट की प्रक्रिया करवानी पड़ी.

मुआवजे की हो रही है बातचीत
घटना के सभी विवरण अभी तक सार्वजनिक नहीं किए गए हैं, जिसमें स्मार्टवॉच के निर्माता का नाम भी शामिल है. बताया जा रहा है कि हुआंग घटना के मुआवजे को लेकर निर्माता के साथ बातचीत कर रहे हैं. ये घटना एक चौंकाने वाली घटना हैं, जो हमें याद दिलाती है कि किसी भी वर्स्ट सेनारियो में बैटरी कितनी खतरनाक हो सकती है|


हमने अतीत में अन्य कई डिवाइसेज के साथ ऐसी घटनाएं देखी हैं. हालांकि, स्मार्टवॉच वास्तव में अब तक इस लिस्ट का हिस्सा नहीं रही है. जैसा कि पहले कई घटनाओं के आधार पर इस मामले में, ये संभव है कि स्मार्टवॉच की बैटरी, एक सिग्निफीकेंट फिजिकल इम्पैक्ट पर फट गई हो, एक एक्सटर्नल फोर्स बैटरी को विस्फोट के पॉइंट तक क्षतिग्रस्त कर सकता है. बेशक, कोई ये तर्क दे सकता है कि एक चार साल की बच्ची इतनी ताकत कैसे पैदा करने में कामयाब हो गयी और स्मार्टवॉच इसे झेलने में सक्षम क्यों नहीं थी|