BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
NEET UG 2025 के रिजल्ट पर MP हाई कोर्ट ने लगाई रोक, जानिए क्या है वजह…

NEET UG 2025 के रिजल्ट पर MP हाई कोर्ट ने लगाई रोक, जानिए क्या है वजह…

 NEET UG 2025: नीट यूजी रिजल्ट जारी करने पर मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने रोक लगा दी है। एमपी हाई कोर्ट ने एक याचिका पर सुनवाई करते हुए अंतिम फैसला होने तक रिजल्ट जारी करने पर रोक लगाने का आदेश दिया है।

कोर्ट में दायर याचिका में कहा गया है कि इंदौर में पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 1 केंद्र पर दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे की परीक्षा के दौरान दोपहर 3.30 बजे बिजली चली गई। बैकअप पावर सिस्टम न होने के कारण उम्मीदवारों को कम रोशनी में अपनी परीक्षा जारी रखनी पड़ी। साथ ही इमरजेंसी लाइट के तौर पर 4.30 बजे मोमबत्तियों की व्यवस्था की गई, तब पेपर खत्म होने में सिर्फ 30 मिनट बचे थे।

दर्जन भर से अधिक केंद्रों में रही समस्या

NEET UG 2025: बेंच ने अंतरिम आदेश जारी करते हुए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) को अगली सुनवाई तक रिजल्ट जारी नहीं करने का निर्देश दिया है. यह आदेश एक याचिका के जवाब में आया, जिसमें आरोप लगाया गया कि परीक्षा के दौरान इंदौर के 12 से अधिक परीक्षा केंद्रों पर बिजली गुल होने से छात्रों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।

30 जून तक जवाब पेश करने का आदेश

इस याचिका पर हाईकोर्ट ने नीट यूजी आयोजित करने वाली नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) से पूछा कि वह इस मामले में क्या कदम उठा रही है। हाईकोर्ट ने एनटीए, बिजली कंपनी और परीक्षा केंद्र को नोटिस जारी किए हैं। 30 जून तक सभी को जवाब पेश करना होगा।

अंधेरे के चलते प्रश्न पत्र नहीं पढ़ पा रहे थे छात्र

इस मामले को लेकर पीड़ित छात्रों का कहना है कि परीक्षा के दिन हुई 2.7 इंच बारिश और 120 किमी रफ्तार से चली तूफानी हवा चली। इस वजह से शहर की बिजली सप्लाई व्यवस्था ध्वस्त हो गई थी। घने बादल, बारिश की वजह से दिन में अंधेरे जैसी स्थिति थी। लाइट नहीं होने से परीक्षा केंद्रों में भी अंधेरा छा गया था। हजारों छात्र प्रश्न पत्र तक नहीं पढ़ पा रहे थे। इस वजह से वे जवाब भी नहीं दे पाए। परीक्षा देने वाले छात्रों का कहना है कि शहर के 11-12 सेंटर पर पांच हजार से ज्यादा परीक्षार्थी बिजली गुल होने से प्रभावित हुए थे।

छात्रों को भविष्य की चिंता

यह पहला मौका था जब एनटीए ने सरकारी स्कूल में केंद्र बनाए थे। यहां पावर बैकअप की कोई व्यवस्था ही नहीं थी। बिजली गुल हो जाने से काफी देर बाद परीक्षा केंद्र में मोमबत्ती और टॉर्च उपलब्ध कराए थे, लेकिन ठीक ढंग से परीक्षा न हो पाई। इसके कारण कई छात्र-छात्राएं साल भर की मेहनत के बाद परीक्षा केंद्र से बाहर रोते हुए निकले। उन्हें उनके भविष्य के खराब होने की चिंता थी।

परीक्षा की विश्वसनीयता पर सवाल

यह विवाद NEET परीक्षा की विश्वसनीयता पर सवाल उठा रहा है, क्योंकि पिछले वर्षों में भी पेपर लीक और अन्य अनियमितताओं के मामले सामने आ चुके हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि इस तरह की घटनाएं मेडिकल प्रवेश परीक्षा की प्रक्रिया पर छात्रों का भरोसा कम कर सकती हैं। कोर्ट के अंतिम फैसले पर सभी की नजरें टिकी हैं।

ऑपरेशन सिंदूर के बाद 3.25 लाख CRPF जवानों को राहत, छुट्टी रद्द का आदेश वापस

ऑपरेशन सिंदूर के बाद 3.25 लाख CRPF जवानों को राहत, छुट्टी रद्द का आदेश वापस

 नई दिल्ली। देश के भीतर और सीमाओं पर तनाव के चलते रद्द की गई सीआरपीएफ जवानों की छुट्टियों पर अब राहत की सांस ली जा सकती है। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद अचानक सुरक्षा हालातों में बदलाव के चलते 7 मई को छुट्टियां रद्द कर दी गई थीं।

 ड्यूटी पर मौजूद न रहने वाले जवानों को तुरंत वापस बुलाया गया था। अब दस मई को भारत-पाक के बीच सीजफायर के बाद हालात सामान्य होने पर यह आदेश वापस ले लिया गया है। नए आदेश के मुताबिक सभी जवान और अधिकारी अब पहले की तरह नियमानुसार छुट्टियों का लाभ ले सकेंगे।

 ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारत ने पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर कार्रवाई की थी, जिसके बाद सुरक्षा सतर्कता के चलते जवानों की छुट्टियां ही नहीं, तबादले भी रोक दिए गए थे। जो अधिकारी सात मई तक रिलीव नहीं हुए थे, उन्हें अपनी मौजूदा तैनाती पर ही रुकने का आदेश जारी किया गया था। अब हालात सामान्य होते देख ट्रांसफर प्रक्रिया भी पहले की भांति बहाल कर दी गई है।

18 मई को ISRO लॉन्च करेगा 101वां सैटेलाइट RISAT-18, देश की निगरानी शक्ति होगी और मजबूत…

18 मई को ISRO लॉन्च करेगा 101वां सैटेलाइट RISAT-18, देश की निगरानी शक्ति होगी और मजबूत…

 भारत की अंतरिक्ष विज्ञान में एक और बड़ी छलांग लगने जा रही है। दरअसल इसरो (ISRO) 18 मई 2025 को अपने 101वें उपग्रह RISAT-18 को लॉन्च करने जा रहा है। यह उपग्रह देश की सुरक्षा, निगरानी और आपदा प्रबंधन क्षमताओं को कई गुना बढ़ाने वाला साबित होगा।RISAT-18 को PSLV-C61 रॉकेट के ज़रिए श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से लॉन्च किया जाएगा। यह एक पृथ्वी अवलोकन उपग्रह (Earth Observation Satellite) है, जिसकी मदद से भारत दुर्गम इलाकों की निगरानी, सीमाओं पर हलचल, आपदा के समय राहत कार्य और खेती जैसे क्षेत्रों में बेहतर डेटा हासिल कर सकेगा।

इसरो के अध्यक्ष वी नारायणन ने गुरुवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इसरो ने इसी साल जनवरी में श्रीहरिकोटा से अपना 100वां रॉकेट सफलतापूर्वक लॉन्च किया था। अब 18 मई को भारत का 101वां उपग्रह RISAT-18 लॉन्च किया जाएगा, जो एक पृथ्वी अवलोकन उपग्रह है।

इस उपग्रह का मुख्य उद्देश्य भारत की निगरानी, रिमोट सेंसिंग (दूर से जानकारी जुटाना) और आपदा आने पर तेज़ी से मदद पहुँचाने की क्षमता को और भी मजबूत करना है। इससे देश की सुरक्षा और बचाव कार्यों में काफी मदद मिलेगी।

नारायणन ने यह भी साफ किया कि इसरो के सभी मिशन भारत की सुरक्षा और देश की जरूरतों को ध्यान में रखकर बनाए जाते हैं। जब उनसे यह पूछा गया कि क्या भारतीय सेना के लिए कोई खास प्रक्षेपण होने वाला है, तो उन्होंने कहा कि इसरो के सभी कार्यक्रम हमारे देश और लोगों की सुरक्षा के लिए ही हैं। उन्होंने यह भी कहा कि भारत किसी दूसरे देश से मुकाबला नहीं कर रहा है, बल्कि अपने मिशन अपनी ज़रूरतों के हिसाब से तय करता है।

भारत की अंतरिक्ष यात्रा

नारायणन ने इसरो की शुरुआत के बारे में बताते हुए कहा कि भारत ने 1979 में SLV-3 रॉकेट के साथ अपनी अंतरिक्ष यात्रा शुरू की थी और इसमें 98 प्रतिशत सफलता मिली थी। पहला पूरी तरह से सफल मिशन 1980 में हुआ था। तब से लेकर अब तक इसरो लगातार अपनी तकनीकी ताकत को बढ़ाता रहा है। आज इसरो रक्षा, आपदा प्रबंधन, खेती और मौसम की निगरानी जैसे ज़रूरी क्षेत्रों में भारत की मदद करने के लिए पूरी तरह से तैयार है।

इसरो ने अपने अगले मिशन के बारे में भी जानकारी दी है, जिसका नाम EOS-09 (RISAT-1B) है। यह उपग्रह 18 जून 2025 को श्रीहरिकोटा से ही लॉन्च किया जाएगा। यह मिशन भारत के पृथ्वी अवलोकन कार्यक्रम में एक और महत्वपूर्ण कदम साबित होगा। इसरो के अंतरिक्ष मिशन अब देश की सुरक्षा, निगरानी और आपदा प्रबंधन में और भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं, जिससे भारत की तकनीकी और रणनीतिक ताकत बढ़ रही है।

भगोड़ा कारोबारी नीरव मोदी की लंदन में 10वीं जमानत याचिका खारिज, यूके की जेल में 6 साल से है कैद

भगोड़ा कारोबारी नीरव मोदी की लंदन में 10वीं जमानत याचिका खारिज, यूके की जेल में 6 साल से है कैद

 Nirav Modi: कारोबारी नीरव मोदी की जमानत याचिका लंदन में 10वीं बार खारिज कर दी गई है। नीरव मोदी छह साल से यूके की जेल में बंद है। नीरव दीपक मोदी द्वारा दायर ताजा जमानत याचिका को गुरुवार के दिन लंदन के किंग्स बेंच डिवीजन के उच्च न्यायालय ने खारिज कर दिया।-

क्राउन प्रॉसिक्यूशन सर्विस के अधिवक्ता ने जमानत की दलीलों का कड़ा विरोध किया। अधिवक्ता की मदद के लिए जांच और कानून अधिकारियों की एक मजबूत सीबीआई टीम लंदन भेजी गई थी। सीबीआई ने दलीलों का सफलतापूर्वक बचाव किया, जिसके चलते जमानत याचिका खारिज कर दी गई।

10 जमानत याचिकाएं खारिज

आपको बता दें नीरव दीपक मोदी 19 मार्च 2019 से यूके की जेल में है। नीरव मोदी एक भगोड़ा आर्थिक अपराधी है, जो पंजाब नेशनल बैंक से 6498.20 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने के लिए सीबीआई के बैंक धोखाधड़ी मामले में भारत में ट्रायल के लिए वांछित है। भारत सरकार के पक्ष में यूके के उच्च न्यायालय द्वारा उसके प्रत्यर्पण को पहले ही मंजूरी दे दी गई है। यूके में हिरासत में लिए जाने के बाद से यह उसकी 10वीं जमानत याचिका है, जिसका सीबीआई ने क्राउन प्रॉसिक्यूशन सर्विस, लंदन के माध्यम से सफलतापूर्वक बचाव किया।

भारत-पाक सीजफायर पर ट्रंप ने मारा यू-टर्न: कहा – “मैंने मध्यस्थता नहीं, केवल मदद की”

भारत-पाक सीजफायर पर ट्रंप ने मारा यू-टर्न: कहा – “मैंने मध्यस्थता नहीं, केवल मदद की”

 नई दिल्ली/दोहा। भारत और पाकिस्तान के बीच हुए सीजफायर को लेकर अमेरिकी पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर अपने बयान से पलट गए हैं। पहले जहां उन्होंने दावा किया था कि उन्होंने दोनों देशों के बीच तनाव को “मध्यस्थता” कर सुलझाया, वहीं अब उन्होंने कहा है कि “मैं यह नहीं कहना चाहता कि मैंने मध्यस्थता की, लेकिन मैंने जरूर मदद की।”

ट्रंप यह बयान कतर के दोहा में आयोजित एक कार्यक्रम में दे रहे थे। उन्होंने यह भी कहा कि भारत और पाकिस्तान दोनों अब “बहुत खुश” हैं और व्यापार पर बात कर रहे हैं। हालांकि, इसी बातचीत में ट्रंप खुद उलझते दिखे और यह कहते सुने गए कि, “ये लोग 1000 सालों से लड़ते आ रहे हैं, मैं नहीं जानता कि मैं इसे सुलझा सकता हूं। यह एक कठिन मामला है।”

भारत ने पहले ही खारिज किया था ट्रंप का दावा

ट्रंप के इस ताजा बयान से पहले जब उन्होंने सीजफायर में अमेरिकी भूमिका का दावा किया था, तब भारत सरकार ने इसे सिरे से खारिज कर दिया था। भारत ने साफ कहा था कि यह फैसला दोनों देशों के DGMO (Director General of Military Operations) के बीच हुई बातचीत से हुआ था, और इसमें किसी तीसरे पक्ष की कोई भूमिका नहीं थी।

अब ट्रंप का खुद यह कहना कि उन्होंने केवल “मदद” की, “मध्यस्थता” नहीं, भारत के पहले के रुख की ही पुष्टि करता है। यह घटनाक्रम एक बार फिर ट्रंप की कूटनीतिक विश्वसनीयता और बयानबाजी पर सवाल खड़े करता है।

BREAKING : भारत ने तुर्की को दिया बड़ा झटका, सेलेबी हवाई अड्डे का लाइसेंस किया रद्द

BREAKING : भारत ने तुर्की को दिया बड़ा झटका, सेलेबी हवाई अड्डे का लाइसेंस किया रद्द

 BREAKING NEWS : आतंकवाद के गढ़ पाकिस्तान को तुर्की की ओर से खुला समर्थन मिला है. इस बीच भारत ने तुर्की को बड़ा झटका देते हुए नागरिक उड्डयन सुरक्षा ब्यूरो (बीसीएएस) ने तुर्की हवाई अड्डे की ग्राउंड हैंडलिंग कंपनी सेलेबी की सुरक्षा मंजूरी तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया है।

बीयर पीने वालों के लिए खुशखबरी, अब 50 रूपये में मिलेगी 200 की बीयर

बीयर पीने वालों के लिए खुशखबरी, अब 50 रूपये में मिलेगी 200 की बीयर

 Beer Price : अगर आप भी बीयर पीने के शौकीन हैं तो ये खबर आपके लिए किसी खुशखबरी से कम नहीं है. गर्मियों में अक्सर बीयर की खपत बढ़ जाती है, जिसके चलते कई बार आपका फेवरेट ब्रांड बाजार में नहीं मिल पाता है. लेकिन अब आपको निराश होने की जरुरत नहीं है. ऐसा इसलिए क्योंकि इस बार गर्मियों में आपको बीयर बहुत ही सस्ते दामों पर मिल जाएगी. दरअसल, अब ब्रिटेन की बीयर ब्रांड्स भारत में पहले के मुकाबले काफी सस्ती मिलेंगी. भारत और ब्रिटेन के बीच हुए मुक्त व्यापार समझौते के बाद ब्रिटेन की बीयर पर टैक्स में 75 प्रतिशत की कमी की गई है.

ऐसे में भारत में ब्रिटिश बीयर ब्रांड्स काफी सस्ती मिलेगी. ब्रिटेन की बीयर के मुकाबले वहां की स्कॉच और ​व्हिस्की पर भी टैक्स कम किया गया है. ऐसे में यह भी भारत में सस्ती हो जाएंगी. ऐसे में जो ब्रिटिश बीयर के ब्रांड्स 200 रुपए में मिलते थे वो अब 50 रुपए के हो जाएंगे.

भारत में कितना बड़ा है बीयर का मार्केट?

भारत में बीयर का बाजार तेजी से बढ़ रहा है और यह देश के सबसे बड़े शराब बाजारों में से एक है. 2024 में भारतीय बीयर बाजार का आकार लगभग 50,000 करोड़ रुपये के आसपास था और यह हर साल औसतन 8-10% की दर से बढ़ रहा है. इस बढ़ते बाजार में प्रमुख योगदान शहरी क्षेत्रों का है, जहां युवाओं की बढ़ती आबादी और बदलती जीवनशैली ने बीयर की मांग को बढ़ाया है.

सबसे ज्यादा बिकने वाले ब्रांड्स

  1. Kingfisher: भारत का सबसे लोकप्रिय और सबसे ज्यादा बिकने वाला बीयर ब्रांड है, जिसे यूनाइटेड ब्रेवरीज ग्रुप द्वारा बनाया जाता है.
  2. Budweiser: यह एक अंतरराष्ट्रीय ब्रांड है जो भारत में भी बेहद लोकप्रिय है.
  3. Heineken: प्रीमियम बीयर सेगमेंट में हाइनिकेन की भी अच्छी मांग है.
  4. Carlsberg: अपनी मजबूत बीयर के लिए प्रसिद्ध है और उत्तरी भारत में लोकप्रिय है.
  5. Bira 91: एक भारतीय क्राफ्ट बीयर ब्रांड जिसने युवाओं के बीच तेजी से लोकप्रियता हासिल की है.

कहां सबसे ज्यादा पी जाती है बीयर?

भारत में बीयर की सबसे ज्यादा खपत दक्षिणी राज्यों जैसे कर्नाटक, तमिलनाडु और केरल में होती है. इसके अलावा, गोवा अपने खुले शराब कानूनों और पर्यटकों की वजह से बीयर खपत का एक प्रमुख केंद्र है. उत्तर भारत में, दिल्ली और चंडीगढ़ जैसे शहरों में भी बीयर की अच्छी खपत देखी जाती है.

घट गया ब्रिटिश बीयर पर टैक्स

अब तक भारत में ब्रिटेन की बीयर पर 150 प्रतिशत तक टैक्स लगता था. अब एफटीए समझौते के तहत यह टैक्स घटाकर 75 प्रतिशत कर दिया गया है. इस टैक्स कटौती का सीधा फायदा इसके रेटों पर पड़ेगा, इस कारण रेट कम हो जाएंगे. रेट कम होने का फायदा बीयर के शौकीनों को होगा. भारत में अब ब्रिटेन की बीयर काफी सस्ती मिलेगी. इस समझौते के तहत न केवल बीयर शौकीनों को लाभ होगा, ब​ल्कि ब्रिटिश उत्पादों पर भी टैक्स कम होगा.

वाइन नहीं हुई सस्ती

भारत और ब्रिटेन के बीच यह मुक्त व्यापार समझौता 6 मई को पूरा हुआ था. इसके तहत भारत ने ब्रिटेन की वाइन पर कोई रियायत नहीं दी है. केवल बीयर पर सीमित आयात शुल्क का लाभ प्रदान किया है. इसका मतलब है कि भारत में ब्रिटेन की बीयर सस्ती हो जाएगी, लेकिन वाइन पर कोई असर नहीं पड़ेगा.

स्कॉच व्हिस्की भी हुई सस्ती

एफटीए समझौते के तहत ब्रिटेन की बीयर ही सस्ती नहीं होगी, ब​ल्कि स्कॉच व्हिस्की, कार पर भी आयात शुल्क कम किया गया है. ब्रिटेन की स्कॉच ​व्हिस्की पर 150 प्रतिशत से टैक्स घटाकर 75 प्रतिशत किया गया है. इसके अलावा भारत से ​ब्रिटेन जाने वाले परिधान, चमड़े के सामान जैसे उत्पादों पर भी ब्रिटेन के शुल्क कम किया है. इससे दोनों देशों को फायदा होगा.

वसई-विरार में भूमि घोटाले पर ईडी की बड़ी कार्रवाई, 32 करोड़ की बेहिसाब संपत्ति जब्त

वसई-विरार में भूमि घोटाले पर ईडी की बड़ी कार्रवाई, 32 करोड़ की बेहिसाब संपत्ति जब्त

 मुंबई/हैदराबाद। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग के एक बड़े मामले में मुंबई और हैदराबाद में 13 ठिकानों पर छापेमारी कर 9.04 करोड़ रुपये नकद, 23.25 करोड़ रुपये के आभूषण और सोने-चांदी, सहित कुल 32 करोड़ रुपये से अधिक की बेहिसाब संपत्ति जब्त की है।

 
यह कार्रवाई वसई-विरार क्षेत्र में 60 एकड़ सार्वजनिक भूमि पर अवैध रूप से 41 मिश्रित उपयोग वाली इमारतों के निर्माण से जुड़े एक संगठित सिंडिकेट के खिलाफ की गई। जांच एजेंसी के अनुसार, इस मामले में जाली नगरपालिका मंज़ूरी, शेल कंपनियों और नकली दस्तावेज़ों के जरिये अवैध संपत्ति बनाई गई थी।
 
ईडी ने बताया कि इन इमारतों का निर्माण धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA) के तहत अपराध की श्रेणी में आता है। जांच में ऐसे दस्तावेज़ भी सामने आए हैं जो बताते हैं कि सार्वजनिक भूमि का बड़े स्तर पर व्यावसायिक दोहन किया गया।
 
अब तक की कार्रवाई में:
•13 स्थानों पर एक साथ छापेमारी
•भारी मात्रा में नकदी और कीमती धातु की बरामदगी
•कई दस्तावेज़, डिजिटल उपकरण और संदिग्ध खातों की जांच शुरू
 
ईडी ने इस मामले में संबंधित अधिकारियों और बिल्डरों की मिलीभगत की भी जांच शुरू कर दी है। सूत्रों के मुताबिक, जल्द ही कुछ गिरफ्तारी भी संभव हैं।
 
यह मामला मुंबई क्षेत्र में सरकारी जमीन के निजी दोहन और शहरी विकास में भ्रष्टाचार की जड़ों को उजागर करता है। ED की यह कार्रवाई शहरी भूमि घोटालों पर कड़ा संदेश मानी जा रही है।
डेयरी खोलने पर अब 5 करोड़ तक की सब्सिडी देने जा रही है इस राज्य की सरकार

डेयरी खोलने पर अब 5 करोड़ तक की सब्सिडी देने जा रही है इस राज्य की सरकार

 उत्तर प्रदेश सरकार ने डेयरी सेक्टर को बढ़ावा देने और अधिक निवेश आकर्षित करने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश दुग्धशाला विकास एवं दुग्ध उत्पादन प्रोत्साहन नीति-2022 में दूसरा संशोधन किया है। मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक में इस संशोधित नीति को मंजूरी दी गई, जिसके तहत डेयरी इकाइयों को अब उत्तर प्रदेश खाद्य प्रसंस्करण उद्योग नीति-2023 के बराबर सुविधाएं प्रदान की जाएंगी।

डेयरी खोलने पर अब 35% सब्सिडी, अधिकतम ₹5 करोड़ तक

सरकार ने घोषणा की है कि अब राज्य में डेयरी यूनिट लगाने पर परियोजना लागत का 35 प्रतिशत अनुदान (सब्सिडी) दिया जाएगा। अधिकतम अनुदान की सीमा ₹5 करोड़ तय की गई है। यह अनुदान डेयरी यूनिट, पशु आहार उत्पादन इकाई, डेयरी प्लांट आधुनिकीकरण और अन्य सहायक उपकरणों की स्थापना पर मिलेगा।

विस्तार से जानें किसे कितना मिलेगा अनुदान:

  • दुग्धशाला/डेयरी यूनिट की स्थापना: लागत का 35%, अधिकतम ₹5 करोड़
  • पशु आहार व पोषण निर्माण इकाई: लागत का 35%, अधिकतम ₹5 करोड़
  • डेयरी प्लांट के आधुनिकीकरण पर: लागत का 35%, अधिकतम ₹2.5 करोड़
  • ट्रेसेबिलिटी व क्वालिटी कंट्रोल मशीनरी पर: लागत का 35%, अधिकतम ₹1 करोड़
  • कोल्ड चेन सिस्टम (वैन, टैंकर, फ्रीजर आदि): लागत का 35%, अधिकतम ₹1 करोड़
  • पशु आहार इकाई के विस्तार पर: लागत का 35%, अधिकतम ₹2 करोड़
  • सूक्ष्म उद्यमों में मशीनरी खरीद पर: लागत का 50%, अधिकतम ₹50 लाख

सौर ऊर्जा पर विशेष प्रोत्साहन:

  • 75 केवीएस तक की सौर परियोजना पर: लागत का 50% अनुदान
  • महिला उद्यमियों को: 90% तक अनुदान

पहले से ऑनलाइन अप्लाई करने वालों के लिए

नीति संशोधन से पहले जिन परियोजनाओं ने ऑनलाइन पोर्टल पर आवेदन कर दिया है, उन्हें पुरानी नीति के नियमों के अनुसार ही लाभ मिलेगा। पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि इस संशोधन से डेयरी क्षेत्र में निवेश को बढ़ावा मिलेगा और नए रोजगार के अवसर भी सृजित होंगे।

पाकिस्तान देगा आतंकी मसूद अजहर को 14 करोड़ का मुआवजा, ऑपरेशन ‘सिंदूर’ में मारा गया था परिवार

पाकिस्तान देगा आतंकी मसूद अजहर को 14 करोड़ का मुआवजा, ऑपरेशन ‘सिंदूर’ में मारा गया था परिवार

 भारत द्वारा किए गए ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान सरकार ने एक चौंकाने वाला फैसला लिया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, पाकिस्तान सरकार ने इस ऑपरेशन में मारे गए आतंकियों के परिवारों को प्रति व्यक्ति 1 करोड़ रुपये मुआवजा देने का ऐलान किया है। इसी के तहत प्रतिबंधित आतंकी मसूद अजहर को भी 14 करोड़ रुपये का मुआवजा मिल सकता है, क्योंकि भारत की स्ट्राइक में उसके परिवार के 14 सदस्य मारे गए थे।

भारतीय कार्रवाई से बौखलाया पाकिस्तान

ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारत ने पाकिस्तान और कब्जे वाले कश्मीर में स्थित कई आतंकी ठिकानों को निशाना बनाकर तबाह कर दिया था। इस जवाबी कार्रवाई से पाकिस्तान को भारी नुकसान उठाना पड़ा और हालात बिगड़ते देख उसे सीजफायर की गुहार लगानी पड़ी।

बहावलपुर में जैश-ए-मोहम्मद के अड्डे थे निशाने पर

भारतीय स्ट्राइक में जैश-ए-मोहम्मद के बहावलपुर स्थित ठिकानों पर भी हमला हुआ, जिससे आतंकी संगठन को बड़ा झटका लगा। रिपोर्ट के मुताबिक, इस हमले में मसूद अजहर के 14 परिजन मारे गए थे। अब पाकिस्तान सरकार द्वारा घोषित मुआवजे की नीति के तहत मसूद अजहर को भारी भरकम रकम मिलना तय माना जा रहा है।

भारत लौटा BSF का जवान, पाकिस्तान ने अटारी-वाघा सीमा पर किया सुपुर्द

भारत लौटा BSF का जवान, पाकिस्तान ने अटारी-वाघा सीमा पर किया सुपुर्द

 अटारी : पाकिस्तान की हिरासत में गए सीमा सुरक्षा बल (BSF) के जवान को आज सुबह भारत वापस लाया गया। कांस्टेबल पूर्णम कुमार शॉ को अटारी-वाघा सीमा पर पाकिस्तानी रेंजर्स द्वारा BSF के हवाले किया गया। इस दौरान दोनों देशों की सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारी मौजूद रहे।

BSF के अनुसार, कांस्टेबल शॉ 23 अप्रैल 2025 को फिरोजपुर सेक्टर में ऑपरेशनल ड्यूटी के दौरान गलती से अंतरराष्ट्रीय सीमा पार कर पाकिस्तान की सीमा में चले गए थे। इसके बाद पाक रेंजर्स ने उन्हें हिरासत में ले लिया था।

लगभग तीन हफ्ते की पूछताछ और औपचारिक प्रक्रिया के बाद, दोनों देशों के बीच संपर्क के माध्यम से शॉ की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित की गई। BSF अधिकारियों ने उनकी वापसी की पुष्टि करते हुए बताया कि मेडिकल जांच और पूछताछ के बाद उन्हें ड्यूटी पर लौटने की अनुमति दी जाएगी

Ajab-Gajab: दुनिया के दो रहस्यमयी महासागर जो एक साथ होते हुए भी आपस में कभी नहीं मिलते, जानिए वजह

Ajab-Gajab: दुनिया के दो रहस्यमयी महासागर जो एक साथ होते हुए भी आपस में कभी नहीं मिलते, जानिए वजह

 Ajab-Gajab: धरती पर समुद्र से लेकर बर्फीली चट्टानें और नदियां सभी शामिल हैं। सभी को पता है कि दुनिया में कुल पांच महासागर हैं, जो अथाह हैं यानी उनकी कोई सीमा नहीं है। महासागरों के शुरुआती और अंतिम छोर के बारे में जानकारी हासिल करना बेहद ही मुश्किल काम है। महासागरों की गहराईयों में न जाने कितने राज छिपे हैं। अपनी खबर में इन्ही महासागरों से जुड़ा एक रहस्य आपको हम बताएंगे, जिसके बारे में जानकर आप हैरान हो जाएंगे।

दरअसल, हिंद महासागर औपर प्रशांत महासागर का अलास्का की खाड़ी में मिलन होता है, लेकिन हम यह कह सकते हैं कि ये दोनों महासागर मिलकर भी नहीं मिलते हैं। ऐसा इसलिए, क्योंकि इनका पानी एक दूसरे में कभी मिश्रित नहीं होता है। हिंद महासागर का पानी अलग रहता है और प्रशांत महासागर का अलग।

तस्वीरों में साफ दिखता है कि दोनों महासागरों का पानी अलग-अलग है। एक नीला दिखाई देता है तो एक हल्का हरा। कुछ लोग इस रहस्य को धार्मिक मान्यताओं से जोड़कर देखते हैं तो कुछ लोग इसे ईश्वर का चमत्कार मानते हैं।
विज्ञापन

दो महासागरों के मिलकर भी न मिलने का क्या है रहस्य? आप जानकर हो जाएंगे
आइए बताते हैं आखिर क्यों इन दोनों महासागरों का पानी एक दूसरे से नहीं मिलता है। वैज्ञानिकों के मुताबिक, दोनों महासागरों के नहीं मिलने का कारण खारे और मीठे पानी का घनत्व, तापमान और लवणता का अलग-अलग होना है।

माना जाता है कि जिस जगह पर दोनों महासागर मिलते हैं, वहां झाग की एक दीवार बन जाती है। अब अलग-अलग घनत्व की वजह से दोनों एक दूसरे से मिलते तो हैं, लेकिन उनका पानी मिश्रित नहीं होता।

दोनों महासागरों के नहीं मिलने की एक और वजह बताई जाती है। माना जाता है कि अलग-अलग घनत्व के पानी पर जब सूरज की किरणें पड़ती हैं तो उनका रंग बदल जाता है। इससे ऐसा लगता है कि दोनों महासागर मिलते तो हैं, लेकिन उनका पानी एक दूसरे में मिल नहीं पाता।

BREAKING : जहरीली शराब पीने से 14 लोगों की मौत, 6 की हालत नाजुक

BREAKING : जहरीली शराब पीने से 14 लोगों की मौत, 6 की हालत नाजुक

 अमृतसर :-  पंजाब के अमृतसर के मजीठा एरिया से एक दिलदहला देने वाली खबर सामने आई है, यहां जहरीली शराब पीने से 14 लोगों की मौत हो गई है जबकि 6 लोग नाजुक हालत में अस्पताल में भर्ती हैं. घटना सोमवार (12 मई) की रात की बताई जा रही है. फिलहाल, पुलिस की टीम शराब के स्त्रोत की जांच कर रही है.

प्रारंभिक जांच में यह पता चला है कि रविवार (11 मई) की शाम को एक ही जगह से यह शराब खरीदी गई थी. इनमें से कुछ लोगों की सोमवार की सुबह ही मौत हो गई थी.

आरोपी सप्लायर गिरफ्तार
वहीं, अमृतसर डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि, ”जहरीली शराब के जो भी सप्लायर थे और जो लोग भी इसमें शामिल थे, उनकी गिरफ्तारी की जा चुकी है. अस्पताल में 6 लोग भर्ती हैं. जहरीली शराब का असर 5 गांव में देखा गया है.

BREAKING : यात्रीगण कृपया ध्यान दें, इंडिगो ने रद्द की 13 मई की उड़ानें

BREAKING : यात्रीगण कृपया ध्यान दें, इंडिगो ने रद्द की 13 मई की उड़ानें

BREAKING : इंडिगो और एयर इंडिया ने सुरक्षा संबंधित कारणों से 13 मई, 2025 तक जम्मू, अमृतसर, चंडीगढ़, लेह, श्रीनगर, जोधपुर, जामनगर, भुज और राजकोट से आने-जाने वाली सभी फ्लाइट्स कैंसिल कर दी हैं. दरअसल, भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते सैन्य तनाव के कारण अस्थायी रूप से बंद किए गए इन हवाई अड्डों पर सोमवार को ही सिविल ऑपरेशन फिर से शुरू हुआ था.

देश की प्राइवेट एयरलाइंस कंपनी इंडिगो ने यात्रियों के लिए इस बारे में एडवाइजरी जारी की है. X पर एक पोस्ट में कहा, ” जम्मू, अमृतसर, चंडीगढ़, लेह, श्रीनगर और राजकोट से आने-जाने वाली उड़ानें 13 मई 2025 तक रद्द कर दी गई हैं.”

BREAKING : यात्रीगण कृपया ध्यान दें, इंडिगो ने रद्द की 13 मई की उड़ानें

इंडिगो ने 13 मई की उड़ानें रद्द की

  • जम्मू, अमृतसर, चंडीगढ़, लेह, श्रीनगर और राजकोट के लिए कोई उड़ान नहीं
  • एडवाइजरी में “नवीनतम घटनाक्रम” का हवाला दिया गया है और यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता दी गई है
  • यात्रियों को वेबसाइट/ऐप पर स्थिति जांचने की सलाह दी गई है
  • एयरलाइन ने समय पर अपडेट और सहायता का वादा किया है
भारत की कार्रवाई के बाद पाक में बदल रहा माहौल: 2 करोड़ लोग बोले- युद्ध हुआ तो नहीं देंगे सेना का साथ

भारत की कार्रवाई के बाद पाक में बदल रहा माहौल: 2 करोड़ लोग बोले- युद्ध हुआ तो नहीं देंगे सेना का साथ

 भारत द्वारा 7 मई को मिशन ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) और पंजाब के आतंकी ठिकानों पर की गई जवाबी कार्रवाई के बाद पाकिस्तान में जनता का मूड बदलता दिखाई दे रहा है। गैलप पाकिस्तान द्वारा कराए गए ताजा सर्वे में करीब 2 करोड़ पाक नागरिकों ने साफ कहा है कि अगर भारत से युद्ध हुआ, तो वे सेना का साथ नहीं देंगे।

भारत की सख्त कार्रवाई के बाद जनता में असंतोष

भारतीय सेना की कार्रवाई में करीब 100 आतंकियों को मार गिराया गया और 9 आतंकी ठिकानों को तबाह किया गया। इसके बाद पाकिस्तान ने भारत पर झूठे आरोप लगाए, लेकिन देश के अंदर ही बड़ी संख्या में लोग सेना और सरकार की नीति के खिलाफ खड़े हो गए हैं।

महंगाई, बेरोजगारी और सेना के जुल्मों से परेशान लोग

इन 2 करोड़ लोगों का मानना है कि युद्ध पाकिस्तान के लिए आत्मघाती होगा। पहले से ही पाकिस्तान गंभीर आर्थिक संकट, गिरती जीडीपी और आंतरिक अस्थिरता से जूझ रहा है। जनता अब शांति और स्थायित्व चाहती है, न कि एक और युद्ध।

93% फिर भी चाहते हैं युद्ध – दो ध्रुवों में बंटा पाकिस्तान

गैलप के अनुसार, 93% लोग अभी भी भारत से युद्ध के पक्ष में हैं, लेकिन ये सर्वे यह भी दिखाता है कि 7% यानी लगभग 2 करोड़ लोग सेना और सरकार की युद्ध नीति के खिलाफ हैं। ये आंकड़े पाकिस्तान की आंतरिक राजनीतिक, सामाजिक और सैन्य हालातों का कड़ा संदेश देते हैं।

सेना के खिलाफ खुलकर बोल रहे लोग

पाकिस्तानी सेना पर दमनकारी रवैये, भ्रष्टाचार, और आतंकवाद को समर्थन देने के आरोपों से जनता में गुस्सा बढ़ा है। ऐसे में अब बड़ी संख्या में लोग न सिर्फ युद्ध का विरोध कर रहे हैं, बल्कि सेना का भी खुलकर विरोध कर रहे हैं, और भारत के साथ शांति की वकालत कर रहे हैं।

भाजपा 13 मई से 23 मई तक देशभर में निकालेगी तिरंगा यात्रा, हर नागरिक को बताएगी ऑपरेशन सिंदूर की उपलब्धियां

भाजपा 13 मई से 23 मई तक देशभर में निकालेगी तिरंगा यात्रा, हर नागरिक को बताएगी ऑपरेशन सिंदूर की उपलब्धियां

  Operation Sindoor : भाजपा देशभर में तिरंगा यात्रा निकालेगी। 13 मई से 23 मई तक 10 दिवसीय तिरंगा यात्रा की योजना बनाई गई है। पार्टी हर नागरिक तक पहुंचकर उन्हें ऑपरेशन सिंदूर की उपलब्धियों के बारे में बताएगी। संबित पात्रा, विनोद तावड़े, तरुण चुघ और अन्य वरिष्ठ नेता अभियान के लिए समन्वय करेंगे। वरिष्ठ भाजपा नेता/मंत्री यात्राओं का नेतृत्व करेंगे।

 
‘Operation Sindoor’: कुशीनगर में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की गूंज: 17 नवजात बेटियों का नाम ‘सिंदूर’

‘Operation Sindoor’: कुशीनगर में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की गूंज: 17 नवजात बेटियों का नाम ‘सिंदूर’

  ‘Operation Sindoor’:  उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में भारत की सैन्य कार्रवाई ‘ऑपरेशन सिंदूर’ ने न केवल देशभक्ति की भावना को जागृत किया, बल्कि स्थानीय परिवारों के दिलों में भी गहरी छाप छोड़ी। पहलगाम आतंकी हमले का बदला लेने के लिए 7 मई 2025 को शुरू किए गए इस ऑपरेशन से प्रेरित होकर, कुशीनगर में पिछले दो दिनों में जन्मी 17 नवजात बेटियों का नाम उनके परिजनों ने ‘सिंदूर’ रखा है। यह नाम अब केवल एक शब्द नहीं, बल्कि देश के प्रति सम्मान और गर्व का प्रतीक बन गया है।

‘ऑपरेशन सिंदूर’ का22 अप्रैल 2025 को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 निर्दोष लोग मारे गए थे, जिनमें ज्यादातर पर्यटक थे। इस हमले में आतंकियों ने चुन-चुनकर पुरुषों को निशाना बनाया, जिससे कई नवविवाहित महिलाओं का सुहाग उजड़ गया। इस कायराना हरकत के जवाब में भारतीय सेना ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में 9 आतंकी ठिकानों को नष्ट किया। इस ऑपरेशन को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद मॉनिटर किया था, और इसका नाम ‘सिंदूर’ उन महिलाओं के सम्मान में रखा गया, जिनके पतियों को आतंकियों ने छीन लिया।
कुशीनगर में देशभक्ति की अनूठी मिसाल कुशीनगर के परिवारों ने इस सैन्य कार्रवाई को अपने तरीके से सम्मानित किया। पडरौना के मदन गुप्ता की बहू काजल गुप्ता ने अपनी नवजात बेटी का नाम ‘सिंदूर’ रखा। madन ने बताया, “जब से सेना ने पहलगाम में मारे गए लोगों का बदला लिया, तब से हमारी बहू का मन था कि बेटी का नाम ‘सिंदूर’ रखें। यह नाम हमें उस ऐतिहासिक दिन को हमेशा याद रखने और उत्साह के साथ मनाने की प्रेरणा देगा।”

इसी तरह, भठही बाबू गांव के व्यासमुनि ने भी अपनी बेटी का नाम ‘सिंदूर’ रखा। उन्होंने कहा, “हम चाहते हैं कि हमारी बेटी में साहस और देशभक्ति की भावना हो। यह नाम उसे बड़ा होकर भारत माता की सेवा के लिए प्रेरित करेगा।”

कुशीनगर मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य ने बताया कि पडरौना की प्रियंका देवी सहित कई अन्य माताओं ने भी अपनी बेटियों का नाम ‘सिंदूर’ रखने का फैसला किया।

सोशल मीडिया पर ‘सिंदूर’ की गूंज सोशल मीडिया पर भी कुशीनगर के इस कदम की खूब चर्चा हो रही है। एक यूजर ने लिखा, “कुशीनगर ने दिखा दिया कि ‘सिंदूर’ अब सिर्फ एक शब्द नहीं, बल्कि एक भावना है।” दूसरे ने कहा, “यह देशभक्ति की सच्ची मिसाल है।”

‘ऑपरेशन सिंदूर’ ने न केवल आतंकवाद के खिलाफ भारत की दृढ़ता को दिखाया, बल्कि कुशीनगर जैसे छोटे शहरों में भी देशप्रेम की लहर पैदा की। 17 नवजात बेटियों का नाम ‘सिंदूर’ रखना इस बात का प्रतीक है कि भारत का हर नागरिक अपनी सेना के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है। यह घटना आने वाली पीढ़ियों को भी देश के लिए बलिदान और साहस की कहानी सुनाएगी।

भारत के 32 हवाई अड्डों पर परिचालन फिर से शुरू, हटाई गई नागरिक उड़ानों पर लगाई गई रोक

भारत के 32 हवाई अड्डों पर परिचालन फिर से शुरू, हटाई गई नागरिक उड़ानों पर लगाई गई रोक

 भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच तनाव कम होने के बाद भारत के नागरिक उड्डयन मंत्रालय (डीजीसीए) ने देश के उत्तरी एवं पश्चिमी हिस्सों में स्थित 32 हवाई अड्डों से नागरिक उड़ानों पर लगाई गई रोक को हटा दिया है। 15 मई 2025 को 05:29 बजे तक नागरिक उड़ानों के लिए बंद किए गए 32 हवाई अड्डों पर परिचालन फिर से शुरू हो गया है। सभी अब तत्काल प्रभाव से नागरिक विमानों के लिए खुल गए हैं।

यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे एयरलाइनों से सीधे उड़ान की स्थिति की जांच करें और नियमित अपडेट के लिए एयरलाइंस की वेबसाइटों पर नज़र रखें:

बता दें कि भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) और संबंधित विमानन प्राधिकरणों को कई ‘नोटिस टु एयरमैन (नोटम)’ जारी कर 15 मई को सुबह पांच बजकर 29 मिनट तक 32 हवाई अड्डों से नागरिक उड़ानों पर लगाई गई रोक लगा दी गई थी।

इसमें उधमपुर, अंबाला, अमृतसर, अवंतीपुरा, बठिंडा, भुज, बीकानेर, चंडीगढ़, हलवारा, हिंडन, जैसलमेर, जम्मू, जामनगर, जोधपुर, कांडला, कांगड़ा (गग्गल), केशोद, किशनगढ़, कुल्लू मनाली (भुंतर), लेह, लुधियाना, मुंद्रा, नलिया, पठानकोट, पटियाला, पोरबंदर, राजकोट (हीरासर), सरसावा, शिमला, श्रीनगर, थोईस और उत्तरलाई शामिल थे।

राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग

राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग

 नई दिल्ली: लोकसभा में कांग्रेस नेता राहुल गांधी और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक संयुक्त पत्र लिखकर संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है।

इस पत्र में दोनों नेताओं ने हाल ही में हुए पहलगाम आतंकी हमले, सरकार द्वारा चलाए गए ‘ऑपरेशन सिन्दूर’, और अमेरिका द्वारा घोषित युद्धविराम जैसे गंभीर मुद्दों पर चर्चा की आवश्यकता जताई है।-

पत्र में कहा गया है कि ये घटनाएं न केवल देश की आंतरिक सुरक्षा और विदेश नीति से जुड़ी हैं, बल्कि इन पर राष्ट्रीय सहमति और पारदर्शिता भी ज़रूरी है। उन्होंने अनुरोध किया कि संसद को विश्वास में लिया जाए और इन अहम मुद्दों पर विस्तृत चर्चा कराई जाए।

कांग्रेस नेताओं का मानना है कि लोकतंत्र में संसद सर्वोच्च मंच है जहां ऐसे मुद्दों पर खुली बहस से नीति निर्माण को मजबूती मिलती है। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि देशवासियों को इन मामलों में पारदर्शिता और सरकार की मंशा की स्पष्ट जानकारी मिलनी चाहिए।

 

राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे ने पीएम मोदी को लिखा पत्र
राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे ने पीएम मोदी को लिखा पत्र

 

Breaking: पीएम मोदी आज रात 8 बजे ऑपरेशन सिंदूर पर देश को करेंगें सम्बोधित

Breaking: पीएम मोदी आज रात 8 बजे ऑपरेशन सिंदूर पर देश को करेंगें सम्बोधित

 नई दिल्ली। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रात 8 बजे ऑपरेशन सिंदूर पर देश को संबोधित करने वाले हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि, वह भारत-पाकिस्तान तनाव पर बोल सकते हैं। पाकिस्तान के साथ शुरू हुए तनाव के बीच पीएम मोदी काफी दिनों से खुद पाकिस्तान की हरकत पर नजर रख रहे थे। पाकिस्तान के साथ जारी संघर्ष के दौरान भी पीएम तीनों सेनाओं के प्रमुख, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार, मंत्रियों और विदेश मंत्रालय से जुड़े अधिकारियों से लगातार बैठकें कर रहे थे।