BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
Tata Nexon EV May 2025 Offer : ₹1.40 लाख तक की छूट, इलेक्ट्रिक कार खरीदने का सुनहरा मौका

Tata Nexon EV May 2025 Offer : ₹1.40 लाख तक की छूट, इलेक्ट्रिक कार खरीदने का सुनहरा मौका

 नई दिल्ली। Tata Nexon EV May 2025 Offer : अगर आप इस साल इलेक्ट्रिक कार खरीदने की सोच रहे हैं, तो Tata Motors ने आपके लिए शानदार ऑफर पेश किया है। कंपनी अपनी पॉपुलर इलेक्ट्रिक SUV Tata Nexon EV पर ₹1.40 लाख तक का डिस्काउंट दे रही है। यह ऑफर मई 2025 तक वैध है और इसमें कैश डिस्काउंट के साथ एक्सचेंज बोनस भी शामिल हैं। ग्राहक अपने नजदीकी टाटा डीलरशिप पर जाकर इस ऑफर का लाभ उठा सकते हैं।-

Tata Nexon EV की पावर और रेंज

Tata Nexon EV दो बैटरी ऑप्शन में आती है:

– 30kWh बैटरी पैक – 129bhp की पावर और 215Nm टॉर्क | रेंज: 325 किमी
– 40.5kWh बैटरी पैक – 144bhp की पावर और 215Nm टॉर्क | रेंज: 465 किमी

दोनों वैरिएंट में फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है और यह कार शहरी व लम्बी दूरी की यात्रा के लिए उपयुक्त है।

फीचर्स और सेफ्टी हाइलाइट्स

Nexon EV का इंटीरियर और फीचर्स इसे एक प्रीमियम सेगमेंट की फीलिंग देते हैं:

– 12.3-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम
– 10.25-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले
– वायरलेस चार्जिंग
– सिंगल पेन सनरूफ
– 6 एयरबैग्स और 360-डिग्री कैमरा
– भारत NCAP की 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग

कीमत और वेरिएंट्स

टाटा नेक्सन ईवी की एक्स-शोरूम कीमत ₹12.49 लाख से शुरू होकर ₹17.19 लाख तक जाती है।

डील का फायदा उठाएं

अगर आप एक स्टाइलिश, सुरक्षित और पर्यावरण के अनुकूल इलेक्ट्रिक SUV खरीदना चाहते हैं, तो यह मौका आपके लिए सबसे बेहतर हो सकता है। ऑफर की पुष्टि और बुकिंग के लिए **निकटतम टाटा डीलरशिप से संपर्क करें।

BREAKING : पाकिस्तान ने फिर दिखाई अपनी औकात, भारत में कई जगहों पर ड्रोन से किया गया अटैक, सीजफायर का किया उल्लंघन

BREAKING : पाकिस्तान ने फिर दिखाई अपनी औकात, भारत में कई जगहों पर ड्रोन से किया गया अटैक, सीजफायर का किया उल्लंघन

 नई दिल्ली। भारत और पाकिस्तान के बीच हालिया तनाव अपने चरम पर रहा, जब दोनों देशों के बीच 86 घंटे तक चला सीमाई युद्ध शनिवार शाम 5 बजे संघर्षविराम पर समाप्त हुआ। हालांकि, शांति बहाल होने की उम्मीद पर पाकिस्तान ने एक बार फिर पानी फेर दिया। मात्र तीन घंटे के भीतर ही पाकिस्तान की ओर से जम्मू-कश्मीर के विभिन्न सीमावर्ती क्षेत्रों में संघर्षविराम का उल्लंघन करते हुए भारी गोलाबारी की गई।

सूत्रों के अनुसार, पाकिस्तान ने अखनूर, राजौरी और आरएसपुरा अंतरराष्ट्रीय सीमाओं पर तोपखाने से अंधाधुंध फायरिंग की। वहीं, कश्मीर के बारामूला जिले में एक संदिग्ध ड्रोन की सहायता से हमला किया गया, जिसमें तेज धमाके की आवाज सुनी गई। बारामूला में सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू कर दिया है।

जम्मू के पलनवाला सेक्टर में भी पाकिस्तान ने सीजफायर का उल्लंघन किया। इस पर भारत सरकार ने कड़ा रुख अपनाते हुए बीएसएफ और सेना को सख्त निर्देश दिए हैं कि किसी भी उकसावे का मुंहतोड़ जवाब दिया जाए। इसी क्रम में भारतीय सुरक्षाबलों ने पलटवार कर पाकिस्तानी चौकियों को निशाना बनाया है।

उत्तरी कमान की रिपोर्ट के अनुसार, राजस्थान के पोकरण इलाके में भी पाकिस्तान की ओर से लगातार ड्रोन देखे जा रहे हैं। हालांकि, भारतीय डिफेंस सिस्टम सतर्क है और इन ड्रोनों को समय रहते नष्ट किया जा रहा है।

इन घटनाओं के चलते जम्मू, बारामूला और श्रीनगर के कई हिस्सों में एहतियातन ब्लैकआउट कर दिया गया है। बिजली गुल कर दी गई है ताकि रात के अंधेरे में सैन्य गतिविधियों को ढंकने और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

सैन्य सूत्रों का कहना है कि पाकिस्तान की यह कार्रवाई एक सुनियोजित उकसावे का हिस्सा हो सकती है, जिसका उद्देश्य भारत की सुरक्षा स्थिति को अस्थर करना है।

ऑपरेशन सिंदूर में मारे गए थे मोहम्मद यूसुफ अजहर समेत 5 कुख्यात आतंकी, लिस्ट आई सामने

ऑपरेशन सिंदूर में मारे गए थे मोहम्मद यूसुफ अजहर समेत 5 कुख्यात आतंकी, लिस्ट आई सामने

 22 अप्रैल को हुए पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में भारत ने 7 मई को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को अंजाम दिया। इस अभियान में भारत ने पाकिस्तान के 8 प्रमुख सैन्य ठिकानों पर हमला कर कई आतंकियों को मार गिराया। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, इस ऑपरेशन में पांच कुख्यात आतंकियों को ढेर किया गया, जिनमें कंधार हाईजैक का मास्टरमाइंड मोहम्मद यूसुफ अजहर और 26/11 मुंबई हमले में शामिल अबु जुंदाल शामिल हैं।

भारतीय सेना और विदेश मंत्रालय ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में ऑपरेशन की जानकारी दी। सेना ने बताया कि पाकिस्तान द्वारा 550 से अधिक ड्रोन से किए गए हमले को विफल कर दिया गया। इसके जवाब में भारतीय सेना ने सियालकोट के लूनी इलाके में आतंकी लॉन्चपैड को भी तबाह किया।

ऑपरेशन में मारे गए आतंकियों की सूची में जैश और लश्कर-ए-तैयबा के कई टॉप कमांडर शामिल हैं, जिनका संबंध अफगानिस्तान, पाकिस्तान और कश्मीर में हुए आतंकी हमलों से रहा है। भारत ने इस कार्रवाई को सीमित और लक्षित बताया, जिसमें केवल आतंकियों और उनके ठिकानों को निशाना बनाया गया।

ऑपरेशन सिंदूर में मारे गए 5 आतंकी

  • मुदस्सर खडियान उर्फ अबू जुंदाल – लश्कर-ए-तैयबा का वरिष्ठ आतंकवादी, जो मुरीदके स्थित मरकज तैयबा का प्रभारी था। यह 26/11 मुंबई हमले में शामिल था। पाकिस्तान की सेना ने उसके अंतिम संस्कार में गार्ड ऑफ ऑनर दिया।

  • हाफिज मुहम्मद जमील – जैश-ए-मोहम्मद का बड़ा आतंकी और मौलाना मसूद अजहर का साला। बहावलपुर में स्थित मरकज सुब्हान अल्लाह का प्रभारी था और आतंक की फंडिंग व युवाओं को कट्टरपंथ की ओर उकसाने में सक्रिय भूमिका निभाता था।

  • मोहम्मद यूसुफ अजहर उर्फ उस्ताद जी (मोहम्मद सलीम/घोसी साहब) – जैश-ए-मोहम्मद का ट्रेनिंग कमांडर और मसूद अजहर का साला। जम्मू-कश्मीर में कई हमलों में शामिल था और IC-814 विमान अपहरण (कंधार हाईजैक) की साजिश रचने वालों में से एक था।

  • खालिद उर्फ अबू अकाशा – लश्कर-ए-तैयबा का आतंकवादी, जो अफगानिस्तान से हथियारों की तस्करी करता था। जम्मू-कश्मीर में कई आतंकी हमलों में उसकी भूमिका रही। उसका अंतिम संस्कार फैसलाबाद में पाकिस्तानी सैन्य अधिकारियों की मौजूदगी में हुआ।

  • मोहम्मद हसन खान – जैश-ए-मोहम्मद का आतंकी, जिसका पिता PoK में संगठन का ऑपरेशनल कमांडर मुफ्ती असगर खान कश्मीरी है। मोहम्मद हसन जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमलों की रणनीति में अहम भूमिका निभा रहा था।

भारत ने फिर दोहराया: युद्ध नहीं चाहते, लेकिन पाकिस्तान की उकसावे वाली हरकतों का देंगे करारा जवाब

भारत ने फिर दोहराया: युद्ध नहीं चाहते, लेकिन पाकिस्तान की उकसावे वाली हरकतों का देंगे करारा जवाब

  नई दिल्ली : भारत ने एक बार फिर स्पष्ट कर दिया है कि वह युद्ध की ओर नहीं बढ़ना चाहता, लेकिन पाकिस्तान की भड़काऊ और उकसावे वाली गतिविधियों के खिलाफ हर जरूरी जवाबी कार्रवाई करेगा। विदेश सचिव विक्रम मिसरी, सेना की अधिकारी कर्नल सोफिया कुरैशी और मेजर व्योमिका सिंह ने संयुक्त प्रेस ब्रीफिंग में मौजूदा हालात और पाकिस्तान के सैन्य रवैये पर विस्तार से जानकारी दी।

पाक सेना सीमा पर बढ़ा रही गतिविधियां, बढ़ी जमीनी संघर्ष की आशंका

विक्रम मिसरी ने बताया कि पाकिस्तान लगातार सीमा पर आक्रामक रुख अपनाते हुए अपने सैनिकों को अग्रिम मोर्चों पर तैनात कर रहा है। उन्होंने कहा,

“भारत ने हमेशा संयम बरता है, लेकिन बार-बार पाकिस्तान की हरकतें ही तनाव की असली वजह हैं।”

कर्नल कुरैशी का दो-टूक जवाब: पाक ने एयरबेस, नागरिक विमानों का किया दुरुपयोग

कर्नल सोफिया कुरैशी ने पाकिस्तान के पश्चिमी मोर्चे पर की गई सैन्य गतिविधियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पाकिस्तान ने पंजाब के एयरबेस, लॉन्ग रेंज हथियारों, लोइटरिंग म्यूनिशन, और फाइटर जेट्स का इस्तेमाल कर हमले की कोशिश की, जिन्हें भारतीय सुरक्षा बलों ने असफल कर दिया।

उन्होंने यह भी खुलासा किया कि पाकिस्तान ने लाहौर से उड़ान भरने वाले नागरिक विमानों का सैन्य मकसद के लिए दुरुपयोग किया—जो अंतरराष्ट्रीय कानूनों और मानवीय मूल्यों का सीधा उल्लंघन है।

आदमपुर में S-400 को नुकसान का दावा झूठा

प्रेस ब्रीफिंग में मेजर जनरल कुरैशी ने बताया कि पाकिस्तान ने भारत के S-400 एयर डिफेंस सिस्टम को नष्ट करने का झूठा दावा किया है। उन्होंने स्पष्ट किया,

“हमने पाकिस्तान की सेना को भारी क्षति पहुंचाई है, लेकिन भारत अब भी युद्ध नहीं चाहता।”

“रक्षा करेंगे, लेकिन पहले नहीं वार करेंगे”

भारतीय सशस्त्र बलों ने दोहराया है कि वे तनाव नहीं चाहते, लेकिन राष्ट्रीय सुरक्षा और नागरिकों की रक्षा के लिए हर आवश्यक कदम उठाने को तैयार हैं।

भारत – पाक तनाव : पाकिस्तानी चौकियां, आतंकी लॉन्च पैड्स ध्वस्त; चार एयरबेसों को भी बनाया गया निशाना

भारत – पाक तनाव : पाकिस्तानी चौकियां, आतंकी लॉन्च पैड्स ध्वस्त; चार एयरबेसों को भी बनाया गया निशाना

 दिल्ली। जम्मू के पास भारतीय सेना ने पाकिस्तानी चौकियों और आतंकवादी लॉन्च पैड्स को नष्ट कर दिया है। इन्हीं जगहों से ट्यूब लॉन्च ड्रोन के जरिए भारत में घुसपैठ कर कोशिशें की जा रही थीं। रक्षा सूत्रों के मुताबिक, पाकिस्तान में कम से कम चार एयरबेसों को भारतीय हमलों का निशाना बनाया गया। इस बीच यह भी बताया गया कि श्रीनगर और आस-पास के इलाकों में पाकिस्तान के साथ भारी मुठभेड़ चल रही है। सेना ने इलाके में सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल प्रणाली सक्रिय कर दी है।

पाकिस्तान ने कल रात भारत के 26 शहरों पर हमला किया
इससे पहले पाकिस्तान ने कल रात भारत के 26 शहरों पर हमला किया। इसके बाद भारत ने जवाबी कार्रवाई की। LoC पर कई जगहों पर रुक-रुक कर गोलीबारी हो रही है। मामले में आधिकारिक मीडिया ब्रीफिंग भी होनी थी। हालांकि, अब उसे आज सुबह बाद के समय के लिए स्थगित कर दिया गया है। रक्षा सूत्रों के मुताबिक, नियंत्रण रेखा (LoC) और अंतरराष्ट्रीय सीमा (IB) पर भारतीय शहरों पर पाकिस्तानी सेना द्वारा किए गए ड्रोन हमलों के मद्देनजर भारतीय सेना जम्मू सेक्टर में जोरदार जवाबी कार्रवाई कर रही है।

पाकिस्तान ने खुद कबूली तीन एयरबेसों पर निशाने की बात
इससे पहले पाकिस्तान ने शनिवार की सुबह दावा किया कि उसके तीन एयरबेसों को भारतीय मिसाइलों और ड्रोनों ने निशाना बनाया। पाकिस्तानी सैन्य प्रवक्ता लेफ्टिनेंट जनरल अहमद शरीफ चौधरी ने इस्लामाबाद में सुबह करीब 4 बजे जल्दबाजी में बुलाई गई प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि पाकिस्तान वायुसेना के नूर खान (चकलाला, रावलपिंडी), मुरीद (चकवाल) और रफीकी (झांग जिले में शोरकोट) एयरबेसों को निशाना बनाया गया। इसके कुछ देर बाद ही भारत में सूत्रों के हवाले से भी जवाबी कार्रवाई की बात सामने आई।

पाकिस्तान की आठ मिसाइलों को रोका गया
रक्षा मंत्रालय ने बताया कि कि हवाई अड्डों और हवाई ठिकानों सहित महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों को निशाना बनाने के दुश्मन के प्रयासों को सफलतापूर्वक विफल कर दिया गया। रक्षा सूत्रों के मुताबिक, गुरुवार शाम को भारतीय वायु रक्षा इकाइयों ने जम्मू के सीमावर्ती क्षेत्रों की ओर पाकिस्तान की ओर से दागी गई कम से कम आठ मिसाइलों को रोक दिया, जिसमें रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण जम्मू हवाई अड्डा भी शामिल था।

फिर धमाकों के साथ जम्मू में हुआ ब्लैकआउट, ड्रोन से हमला; दो नागरिकों की मौत

फिर धमाकों के साथ जम्मू में हुआ ब्लैकआउट, ड्रोन से हमला; दो नागरिकों की मौत

 जम्मू। पाकिस्तान ने जम्मू सेक्टर में फिर ड्रोन से हमला शुरू कर दिया। इसके बाद ही पूरे जम्मू संभाग में ब्लैकआउट हो गया। जम्मू, आरएस पुरा, सांबा और अन्य सीमावर्ती इलाकों से धमाकों की आवाजें सुनाई दे रही हैं। भारत के डिफेंस सिस्टम ने एक बार फिर दुश्मन के कई आत्मघाती ड्रोन को नष्ट कर दिया।

सांबा में भी ड्रोन देखे जाने के बाद एयर डिफेंस सिस्टम सक्रिय हो गया। एंटी गन ने ताबड़तोड़ फायरिंग की है। जम्मू के सतवारी में रात करीब नौ बजे लगातार पांच से छह धमाकों की आवाजें सुनी गईं। जम्मू एयरपोर्ट के पास भी धमाके हुए हैं।

दो नागरिकों की मौत
ऑपरेशन सिंदूर से बौखलाए पाकिस्तान ने दिन में भी अंतरराष्ट्रीय सीमा और एलओसी को निशाना बनाकर तोपों से भारी गोलाबारी की। इसमें उड़ी और पुंछ में महिला समेत दो नागरिकों की मौत हो गई। सात लोग घायल हुए हैं। उधर, श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से 14 मई की रात तक उड़ानों का संचालन रोक दिया गया है।

जम्मू-कश्मीर के इन इलाकों को निशाना बनाने की नापाक कोशिश
पाकिस्तान ने सांबा, आरएस पुरा, अरनिया सेक्टर में बॉर्डर पर गोलाबारी की है। कश्मीर के उड़ी सेक्टर में सिलीकोट, बोनियार, कमलकोट, मोहरा और गिंगल में गोले बरसाए। भारी गोलाबारी से कई घरों को नुकसान पहुंचा है। मोहरा के पास गोलाबारी से बचने की कोशिश में नर्गिस बेगम नाम की एक महिला की मौत हो गई। पुंछ के लोरन निवासी मोहम्मद अबरार की भी मौत हो गई। आईबी और एलओसी पर गोलाबारी के चलते सरहदी गांवों के लोगों को सुरक्षित ठिकानों पर भेजा गया है। एहतियात के तौर पर तमाम सुरक्षा प्रतिष्ठानों की सुरक्षा को बढ़ा दिया गया है।

शुक्रवार तड़के भी दुश्मन के आठ से 10 ड्रोन और मिसाइलों को मार गिराया
इससे पहले पाकिस्तानी सेना ने वीरवार रात आठ बजे से शुक्रवार तड़के तक मिसाइलों और ड्रोन से हमले करने के साथ भारी गोलाबारी जारी रखी। जम्मू और उधमपुर सेक्टर में मिसाइल व ड्रोन से हमले किए। भारत के डिफेंस सिस्टम ने आठ से 10 ड्रोन और दो से तीन मिसाइलों को मार गिराया। इन हमलों में किसी सैन्य प्रतिष्ठान को नुकसान नहीं हुआ है। जानकारी के अनुसार, पाकिस्तान ने जम्मू सेक्टर में नगरोटा और सुजवां सैन्य प्रतिष्ठानों को निशाना बनाकर शुक्रवार तड़के 3:30 से लेकर 4:20 के बीच ड्रोन और मिसाइल हमला किया। हमले के चलते रात भर ब्लैकआउट कर दिया गया। प्रशासन ने लोगों को घरों में रहने के लिए कहा है। पाकिस्तान के ये हमले रात में किए गए हमलों से भी अधिक जोरदार थे। डिफेंस सिस्टम ने इन्हें उतने ही जोरदार तरीके से नाकाम कर दिया।

पाकिस्तान अब रिहायशी इलाकों को कर रहा टारगेट : गुरदासपुर में तड़के सुबह जबरदस्त धमाका, घरों से बाहर निकले लोग

पाकिस्तान अब रिहायशी इलाकों को कर रहा टारगेट : गुरदासपुर में तड़के सुबह जबरदस्त धमाका, घरों से बाहर निकले लोग

गुरदासपुर। भारत-पाकिस्तान में तनाव के चलते विभिन्न स्थानों पर विस्फोटों की खबरों के बीच आज सुबह लगभग 5 बजे गुरदासपुर जिले के काहनुवान ब्लाक के गांव छिछरेवाल में जोरदार विस्फोट हुआ जो आसपास के लगभग 10 किलोमीटर ईलाके में सुनाई दिया। जिससे लोग घरों से बाहर आ गए तथा बाद में खेतों में जाकर देखा तो वहां पर 40 फुट चौडा तथा 15 फुट गहरा गड्ढा बम से बना हुआ था।

गांव निवासियों के अनुसार आज प्रात: लगभग 5 बजे 5 बजे उन्होंने लगभग 5 जोरदार विस्फोट सुने और आस-पास के गांवों के लोग तुरंत भयभीत हो गए। ये विस्फोट इतने शक्तिशाली थे कि कई लोगों के घरों की खिड़कियां टूट गईं। लेकिन अच्छी खबर यह रही कि ये विस्फोट किसी रिहायशी इलाके में नहीं, बल्कि गांव के बाहर खेतों में हुए। गांवि छिछरा निवासी अपार सिंह के खेतों में बड़े-बड़े गड्ढे पाए गए हैं। विस्फोटों के कुछ मिनट बाद लोग अपने घरों से निकलकर खेतों में गए, इन गड्ढों को देखा और दूसरों को इसकी जानकारी दी, जिसके बाद कुछ ही देर में यहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। आस-पास के गांवों से लोग इन गड्ढों को देखने आ रहे हैं।

इसी तरह नजदीकी गांव नानोवाल की मनप्रीत कौर आदि ने बताया कि उन्हें ऐसा लगा जैसे बम उनके घरों के बाहर गिरे हों, क्योंकि आवाज इतनी तेज थी कि लोग डर गए थे। इसी तरह दूर स्थित हरचोवाल गांव के निवासियों ने भी बताया कि इस धमाके का पूरा असर उनके घरों तक भी पहुंचा और उन्हें भी ऐसा महसूस हुआ जैसे ये धमाके उनके गांव में हुए हों। उधर, जिला प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे जिला प्रशासन द्वारा जारी एडवाइजरी का पालन करें और किसी भी तरह की घबराहट में न रहें। उन्होंने कहा कि लोगों को अपने घरों में ही रहना चाहिए तथा विशेषकर रात के समय शत-प्रतिशत ब्लैकआउट सुनिश्चित करना चाहिए। खेतों में पड़े किसी समान या बम आदि को छूना नही चाहिए।

इतने के बाद भी नहीं सुधरा पाकिस्तान! जैसलमेर में कर दी ये हरकत, अब देखना होगा अंजाम

इतने के बाद भी नहीं सुधरा पाकिस्तान! जैसलमेर में कर दी ये हरकत, अब देखना होगा अंजाम

 भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते सैन्य तनाव के बीच राजस्थान के जैसलमेर और पंजाब के होशियारपुर में मिले विस्फोटकों ने सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट कर दिया है। पाकिस्तानी ड्रोन हमलों को भारतीय वायु रक्षा प्रणाली S-400 ने हवा में ही नष्ट कर दिया, लेकिन इसके बाद भारत में कुछ हिस्सों में जिंदा बम और मिसाइलों के मलबे मिलने की खबरें सामने आई हैं।

जैसलमेर में मिले दो जिंदा बम, एयरफोर्स की टीम मौके पर

जैसलमेर के किशनघाट इलाके में पहला जिंदा बम जोगियों की बस्ती में मिला। स्थानीय नागरिक अर्जुन नाथ ने इसकी सूचना सरपंच प्रतिनिधि के माध्यम से पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस और एयरफोर्स टीम ने क्षेत्र को सील कर जांच शुरू की।

दूसरा जिंदा बम गजरूप सागर क्षेत्र में अर्जुननाथ के घर के पास गिरा। बम गिरते ही रेत का गुबार उठा, जिससे लोग डरकर भाग गए। सेना और पुलिस की टीमों ने बम को निष्क्रिय करने का प्रयास किया।

होशियारपुर में मिसाइल गिरने से हड़कंप

पंजाब के होशियारपुर जिले के कमाही देवी क्षेत्र में एक नष्ट हुई पाकिस्तानी मिसाइल मिलने से दहशत फैल गई। यह मिसाइल रामपुर गांव के खेतों में गिरी। हालांकि, कोई जान-माल का नुकसान नहीं हुआ है। माना जा रहा है कि स्थानीय आर्मी कैंप ने हमले को नाकाम करते हुए मिसाइल को नष्ट कर दिया, जिससे उसका मलबा खेतों में गिरा।

पंजाब सरकार सतर्क, मंत्री सीमावर्ती जिलों के दौरे पर

पाकिस्तान के हमलों के बाद पंजाब सरकार ने सीमावर्ती क्षेत्रों में आपात सेवाओं की समीक्षा के निर्देश दिए हैं।

  • कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारूचक्क और डॉ. रवजोत सिंह गुरदासपुर जाएंगे।
  • मंत्री कुलदीप धालीवाल और मोहिंदर भगत अमृतसर का दौरा करेंगे।
    वे अस्पताल, फायर स्टेशन, राशन और आपातकालीन सेवाओं का निरीक्षण करेंगे।

उत्तराखंड में अस्पताल हाई अलर्ट पर

उत्तराखंड सरकार ने सभी अस्पतालों को हाई अलर्ट पर रहने के आदेश दिए हैं।

  • डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों की छुट्टियां रद्द
  • 12,000 बेड और ICU/वेंटिलेटर तैयार रखने के निर्देश
  • स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने केंद्रीय मंत्रालय के निर्देशों के तहत कार्रवाई शुरू की है।
कौन-कौन सा देश है भारत के साथ ? पाकिस्तान को किसका समर्थन !

कौन-कौन सा देश है भारत के साथ ? पाकिस्तान को किसका समर्थन !

India Pakistan War : भारत पाकिस्तान युद्ध लंबा खिंचने के आसार दिख रहे हैं. ऐसे में यह भी महत्वपूर्ण हो जाता है कि कौन सा देश किस पाले में खड़ा है. परमाणु हथियारों से लैस दो देशों के बीच सैन्य संघर्ष के बीच अमेरिका, रूस-चीन जैसे देशों के रुख पर दुनिया भर की निगाहें टिकी हैं.

भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने दुनिया के 10 देशों से कूटनीतिक संपर्क साधा है. भारत ने उन देशों को साफ बताया है कि पाकिस्तान के सीमापार आतंकवाद के खिलाफ शुरू हुई ये कार्रवाई पर भारत का अधिकार है. पाकिस्तान की हिमाकतों का मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा. भारत ने अमेरिका, इटली और यूरोपीय संघ के तमाम देशों से संपर्क साधा है. पाकिस्तान के किसी भी उकसावे की कार्रवाई पर भारत चुप नहीं बैठेगा. वहीं पाकिस्तान ने अमेरिका से भी मदद मांगी थी, लेकिन ट्रंप प्रशासन ने उसे ठेंगा दिखा दिया है.उधर, तुर्किये और अजरबेजान ने पाकिस्तान को समर्थन दिया है. तुर्किये पाकिस्तान की सैन्य मदद भी कर रहा है. जबकि अमेरिका और यूरोपीय देश आतंकवाद के खिलाफ भारत के साथ खड़े दिखते हैं.

इजरायल का भारत को समर्थन

वहीं इजरायल ने भारत का समर्थन किया है.ऑपरेशन सिंदूर पर इजरायल के राजदूत रियुवेन अजार ने कहा, इजराइल भारत के आत्मरक्षा के अधिकार का समर्थन करता है. आतंकियों को मालूम होना चाहिए कि बेकसूरों के खिलाफ गंभीर अपराधों के बाद वो कहीं भी छिप नहीं सकेंगे.

एहसानफरामोश तुर्किये
तुर्किये के राष्ट्रपति तैय्यप एर्दोगान ने कहा कि हम भारत और पाकिस्तान के बीच खुले सैन्य संघर्ष से चिंतित हैं.हम पाकिस्तान में अपने भाई बहनों को लेकर चिंता में हैं. आग भड़काने की बजाय हम तनाव घटाने और संवाद का रास्ता खोलने का प्रयास कर रहे हैं.

ब्राजील ने आतंकवाद की निंदा की
ब्राजील ने आतंकवाद की निंदा करते हुए पाकिस्तान को परोक्ष रूप से आलोचना की. साथ ही दोनों देशों से संयम बरतने की अपील भी की.उसने अपने नागरिकों से संघर्षरत देशों की गैर जरूरी यात्रा न करने की सलाह दी है.

नेपाल भी भारत के समर्थन में
नेपाल ने भी आतंकवाद के खिलाफ जंग में भारत का समर्थन किया है. नेपाल सरकार ने पाकिस्तान पर परोक्ष हमला बोलते हुए कहा कि किसी भी देश को आतंकवाद के लिए अपनी जमीन का इस्तेमाल नहीं करने देना चाहिए.

नार्वे भी सामने आया
नार्वे के विदेश मंत्री एस्पेन बार्थ ने पहलगाम आतंकी हमले की निंदा करने के साथ आतंकियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के भारत का रुख का समर्थन किया है. साथ ही दोनों देशों में तनाव घटाने, संयम बरतने और कूटनीतिक रास्तों से हल निकालने का आह्वान किया है.

रूस और चीन पर नजर
विशेषज्ञों का कहना है कि भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध के बीच रूस और चीन का रुख बेहद अहम होगा. चीन ने पाकिस्तान को खुला समर्थन जैसा कोई बयान न देकर उसे चौंका दिया है. वहीं यूक्रेन के साथ युद्ध में फंसे रूस का रुख भी संतुलित दिखा है. रूसी राष्ट्रपति व्लादीमीर पुतिन की मॉस्को में गुरुवार को चीन के प्रेसिडेंट शी जिनपिंग के साथ द्विपक्षीय बैठक भी हुई.

भारत में सिर्फ भारतीय रहेंगे, रोहिंग्या मुसलमानों को जाना होगा अपने देश – सुप्रीम कोर्ट

भारत में सिर्फ भारतीय रहेंगे, रोहिंग्या मुसलमानों को जाना होगा अपने देश – सुप्रीम कोर्ट

  Rohingya in India: भारत में रह रहे रोहिंग्या मुसलमानों की कंडीशन एक बार फिर सुर्खियों में है. सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को दिल्ली से रोहिंग्या मुसलमानों के संभावित निर्वासन पर रोक लगाने से इनकार कर दिया है. इस फैसले के बाद यह बहस तेज हो गई है कि भारत में शरण लिए हुए रोहिंग्याओं का मुस्तकबिल क्या होगा.

क्या है पूरा मामला?

रोहिंग्या समुदाय की तरफ से सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर भारत में शरण देने और शरणार्थी का दर्जा देने की मांग की गई थी. याचिकाकर्ताओं का तर्क था कि म्यांमार में उन्हें हिंसा, उत्पीड़न और नरसंहार का सामना करना पड़ रहा है, इसलिए भारत में उन्हें सुरक्षित ठिकाना दिया जाए.

सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा?

न्यायमूर्ति सूर्यकांत, दीपांकर दत्ता और एन. कोटेश्वर सिंह की पीठ ने सुनवाई के दौरान साफ किया कि भारत का संविधान केवल भारतीय नागरिकों को देश में रहने का अधिकार देता है. विदेशी नागरिकों से जुड़े मामलों में भारत के कानूनों के मुताबिक ही कार्रवाई की जाएगी.

वकीलों ने क्या दी दलीलें?

सीनियर वकील कोलिन गोंसाल्विस और प्रशांत भूषण ने दलील दी कि रोहिंग्याओं को संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार आयोग (UNHCR) के जरिए शरणार्थी का दर्जा मिला है और उनके पास शरणार्थी कार्ड भी हैं, इसलिए उन्हें भारत में रहने की इजाजत मिलनी चाहिए. सरकारी पक्ष में सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने साफ कहा कि भारत ने 1951 की यूएन शरणार्थी संधि पर हस्ताक्षर नहीं किए हैं, इसलिए UNHCR की मान्यता भारत के लिए बाध्यकारी नहीं है. उन्होंने कहा कि रोहिंग्या विदेशी नागरिक हैं और उनके मामलों में विदेशी अधिनियम के तहत ही कार्रवाई होगी.

अब क्या होगा?

सुप्रीम कोर्ट ने मामले की विस्तृत सुनवाई के लिए 31 जुलाई की तारीख तय की है. फिलहाल, अदालत ने कहा कि रोहिंग्या प्रवासियों को जीने का अधिकार मिल सकता है, लेकिन भारत में रहने का कानूनी अधिकार नहीं है.

भारत ने पाकिस्तान पर मिसाइल और ड्रोन से किया हमला, फाइटर जेट F-16 को मार गिराया

भारत ने पाकिस्तान पर मिसाइल और ड्रोन से किया हमला, फाइटर जेट F-16 को मार गिराया

 India-Pakistan War : कई भारतीय शहरों पर पाकिस्तान के ड्रोन और मिसाइल हमले के बाद भारत ने गुरुवार रात को जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारत ने पाकिस्तान के लाहौर, सियालकोट, इस्लामाबाद और कराची पर ड्रोन और मिसाइल से हमले किए हैं।

आपको बता दें कि इससे पहले भारत ने एक पाकिस्तानी F-16 लड़ाकू विमान को मार गिराया और आठ मिसाइलों को भी ढेर किया। पाकिस्तान ने जम्मू, सांबा और पठानकोट पर मिसाइल और ड्रोन्स से हमला किया है।

BREAKING: भारत ने पाकिस्तान को को दिया मुंहतोड़ जवाब, मिसाइल और ड्रोन से कराची-लाहौर पर किया बड़ा हमला

BREAKING: भारत ने पाकिस्तान को को दिया मुंहतोड़ जवाब, मिसाइल और ड्रोन से कराची-लाहौर पर किया बड़ा हमला

  नई दिल्ली: पाकिस्तान ने 8 मई को रात होते ही मिसाइल से अटैक करना शुरू कर दिया। तैयार बैठी भारतीय सेना ने पाकिस्तान की मिसाइलों, ड्रोन और फाइटर जेट को मार गिराया है। पाकिस्तान ने एक साथ कई शहरों को निशाना बनाया था लेकिन भारतीय सेना ने उसके हमले को नाकाम कर दिया है। अब खबर है कि भारत ने जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी है।

देखें सभी लेटेस्ट अपडेट्स

भारत ने पाकिस्तान को तीनों तरफ से घेरा।

भारत की नौसेना एक्शन में आ गई है। नौसेना ने कराची में बड़ा हमला किया है।

जम्मू कश्मीर में सभी सैन्य ठिकाने सुरक्षित है।

जम्मू कश्मीर में पाक के हमले से नहीं गई कोई जान।

जालंधर में सभी ड्रोन अटैक नाकाम।

रिपोर्ट्स के अनुसार, अब भारत ने जवाबी कार्रवाई शुरू की है। भारत ने लाहौर पर अटैक कर दिया है। भारत ने मिसाइल और ड्रोन से पाकिस्तान पर हमला किया है। भारत द्वारा कराची पर किया गया ये बड़ा हमला है। इसके साथ ही सियालकोट, कराची और इस्लामाबाद में भी हमला किया गया है।

F-16 और 2 J -17 को मार गिराया

पाकिस्तान ने अंधेरा होते ही भारत पर बड़े हमले की साजिश रची थी लेकिन तैयार बैठी भारतीय सेना उसके हमले को नाकाम किया है। पाकिस्तान के मिसाइलों और ड्रोन को गिराने के बाद पाकिस्तान के सबसे ताकतवर लड़ाकू विमान F-16 और 2 J -17 को भी मार गिराया है।

इसके बाद भारत ने जवाबी कार्रवाई शुरू की, जिसमें लाहौर और सियालकोट को निशाना बनाया गया। बताया जा रहा है कि दोनों जगहों पर बड़े धमाके हुए हैं और दोनों जगहों पर पाकिस्तान को बड़ा नुकसान हुआ है।

भारत ने दिया करारा जवाब

22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारतीय सेना ने पाकिस्तान और पाक अधिकृत कश्मीर में मौजूद आतंकियों के नौ ठिकानों को निशाना बनाया था, इसके बाद पाकिस्तान प्रधानमंत्री ने जवाबी कार्रवाई की बात कही थी। इसके एक दिन बाद ही पाकिस्तान की तरफ से नापाक कोशिश की गई लेकिन सैनिकों ने करारा जवाब दिया है।

पाकिस्तान ने 15 जगहों को बनाया था टारगेट

इससे पहले पाकिस्तान 8 मई की सुबह-सुबह भारत के 15 जगहों को चुनकर हमला करने की कोशिश की थी, यह हमला ड्रोन और मिसाइल से किया गया था लेकिन भारतीय सेना इसे भी नाकाम कर दिया था। इसी से बौखलाए पाकिस्तान ने 8 मई की शाम को हमला किया लेकिन फिर से मुंह की खानी पड़ी है।

भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच दिल्ली एयरपोर्ट से 90 से ज्यादा उड़ानें रद्द, जानिए पूरी जानकारी

भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच दिल्ली एयरपोर्ट से 90 से ज्यादा उड़ानें रद्द, जानिए पूरी जानकारी

 भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के चलते दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से 90 से अधिक उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। यह निर्णय सुरक्षा कारणों और हवाई क्षेत्र में बदलावों के कारण लिया गया है।

प्रभावित एयरलाइंस:

  • इंडिगो: 165 से अधिक उड़ानें रद्द की गई हैं।

  • एयर इंडिया, स्पाइसजेट और अकासा एयर: इन एयरलाइनों की कई उड़ानें प्रभावित हुई हैं।

  • अंतरराष्ट्रीय एयरलाइंस: लुफ्थांसा, केएलएम, सिंगापुर एयरलाइंस और थाई एयरवेज ने अपने मार्गों में बदलाव किया है।

भारत सरकार ने उत्तरी और पश्चिमी क्षेत्रों के 27 हवाई अड्डों को 10 मई तक बंद रखने का निर्णय लिया है, जिससे 430 से अधिक उड़ानें रद्द की गई हैं

27 एयरपोर्ट प्रभावित

बुधवार को एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) ने पहला नोटम (NOTAM – Notice to Airmen) जारी किया, जिसमें 18 हवाई अड्डों को बंद किया गया. दोपहर 3:20 बजे दूसरा नोटम जारी हुआ, जिसमें 9 और एयरपोर्ट्स को जोड़ दिया गया.

कौन-कौन से एयरपोर्ट्स पर बंद हैं उड़ानें?

भारत में ऑपरेशन सिंदूर के बाद सुरक्षा कारणों से जिन 27 हवाई अड्डों पर कॉमर्शियल उड़ानों को अस्थायी रूप से बंद किया गया है, उनमें उत्तर भारत से लेकर गुजरात तक कई महत्वपूर्ण एयरपोर्ट्स शामिल हैं. जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश क्षेत्र में श्रीनगर, जम्मू, लेह, अमृतसर, पठानकोट, लुधियाना, चंडीगढ़, पटियाला, भुंतर, शिमला, गग्गल, धर्मशाला, हलवारा और बठिंडा जैसे एयरपोर्ट्स पर उड़ानें रोकी गई हैं. राजस्थान में जैसलमेर, जोधपुर, बीकानेर और किशनगढ़ जैसे हवाई अड्डे इस बंदी से प्रभावित हैं.

गुजरात में भुज, कांडला, पोरबंदर, जामनगर, राजकोट, मुंद्रा और केशोद एयरपोर्ट्स पर भी यात्री विमानों का संचालन रोक दिया गया है. मध्य प्रदेश से ग्वालियर एयरपोर्ट और दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में स्थित हिंडन एयरबेस (गाजियाबाद) भी इस सूची में शामिल हैं. इन बंदी का उद्देश्य देश की सुरक्षा सुनिश्चित करना है, और उड़ानों की बहाली स्थिति की समीक्षा के बाद की जाएगी.

यात्रियों के लिए सलाह:

  • यात्रा से पहले पुष्टि करें: अपनी उड़ान की स्थिति की पुष्टि के लिए संबंधित एयरलाइन की वेबसाइट या ग्राहक सेवा से संपर्क करें।

  • वैकल्पिक योजनाएं बनाएं: यदि आपकी उड़ान रद्द हो गई है, तो वैकल्पिक यात्रा योजनाएं बनाएं या टिकट रद्दीकरण और पुनर्निर्धारण के विकल्पों की जांच करें।

  • समाचार अपडेट्स पर ध्यान दें: स्थिति में तेजी से बदलाव हो सकता है, इसलिए नवीनतम समाचार और सरकारी निर्देशों पर ध्यान दें।

पाकिस्तानी कंटेंट पर लगा ताला, भारत में सभी OTT और मीडिया प्लेटफॉर्म्स को तत्काल हटाने के निर्देश

पाकिस्तानी कंटेंट पर लगा ताला, भारत में सभी OTT और मीडिया प्लेटफॉर्म्स को तत्काल हटाने के निर्देश

 BIG NEWS : सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने राष्ट्रीय सुरक्षा के हित में बड़ा फैसला लेते हुए सभी OTT प्लेटफॉर्म्स, मीडिया स्ट्रीमिंग सेवाओं और डिजिटल इंटरमीडियरीज़ को आदेश दिया है कि वे पाकिस्तान में निर्मित वेब सीरीज़, फिल्में, गाने, पॉडकास्ट और अन्य कंटेंट को तत्काल प्रभाव से बंद करें और हटा दें चाहे वह सब्सक्रिप्शन आधारित हो या फ्री।

यह कदम हालिया भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते सैन्य तनाव और सुरक्षा चिंताओं को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है। सरकार ने स्पष्ट किया है कि किसी भी रूप में पाकिस्तानी प्रचार, मनोरंजन या संदेश भारत में स्वीकार्य नहीं है।

सभी प्लेटफॉर्म्स को पाकिस्तानी कंटेंट हटाने का निर्देश

सब्सक्रिप्शन और फ्री दोनों मॉडल पर लागू

आदेश तत्काल प्रभाव से लागू

राष्ट्रीय सुरक्षा को बताया गया मुख्य कारण

 

 

 

उत्तरकाशी में हादसा, हेलीकॉप्टर क्रैश होने से 6 की दर्दनाक मौत, CM धामी ने जताया दुःख

उत्तरकाशी में हादसा, हेलीकॉप्टर क्रैश होने से 6 की दर्दनाक मौत, CM धामी ने जताया दुःख

 Helicopter Crash : उत्तराखंड के उत्तरकाशी गंगनानी में हेलीकॉप्टर क्रैश होने की खबर सामने आ रही है, हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई है, वहीं दो घायल बताए जा रहे हैं. यात्रियों से भरा हेलीकॉप्टर देहरादून से हर्षिल हेलीपैड के लिए निकाला था. गंगनानी से आगे नाग मंदिर के नीचे और भागीरथी नदी के पास हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गई.

गढ़वाल के डिविजनल कमिश्नर विनय शंकर पांडेय ने हादसे की पुष्टि की है. उन्होंने बताया कि घटना सुबह 9 बजे की बताई जा रह है. घटना स्थल पर राहत एवं बचाव के लिए पुलिस, सेना के जवान, आपदा प्रबंधन टीम, एंबुलेंस, तहसीलदार भटवाड़ी और BDO भटवाड़ी भी रवाना हो गए हैं. उन्होंने बताया कि ये हेलीकॉप्टर प्राइवेट एयरलाइंस का था. हादसे के लिए खराब मौसम को जिम्मेदार बताया जा रहा है.

Helicopter Crash  सीएम पुष्कर सिंह धामी ने जताया दुख

वहीं इस दुर्घटना पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दुख जताया है. उन्होंने कहा, “उत्तरकाशी के गंगनानी के समीप हेलीकॉप्टर क्रैश में कुछ लोगों के हताहत होने का अत्यंत दुःखद समाचार प्राप्त हुआ है. राहत एवं बचाव कार्य के लिए SDRF और जिला प्रशासन की टीमें तत्काल घटनास्थल पर पहुंच गई हैं.”

उन्होंने कहा, “ईश्वर हादसे में दिवंगत हुए लोगों की आत्मा को श्रीचरणों में स्थान और शोकाकुल परिजनों को यह असीम दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें. प्रशासन को घायलों को हरसंभव सहायता पहुंचाने और हादसे की जांच के निर्देश दिए हैं. इस संबंध में लगातार अधिकारियों के संपर्क में हूं और हर स्थिति पर निगरानी रखी जा रही है.”

आईपीएल 2025 के बीच नरेंद्र मोदी स्टेडियम को मिली बम से उड़ाने की धमकी, पाकिस्तान नाम से आया मेल, सुरक्षा एजेंसियां सतर्क

आईपीएल 2025 के बीच नरेंद्र मोदी स्टेडियम को मिली बम से उड़ाने की धमकी, पाकिस्तान नाम से आया मेल, सुरक्षा एजेंसियां सतर्क

 अहमदाबाद। IPL 2025: अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम को लेकर सनसनीखेज धमकी मिली है। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के बीच गुजरात क्रिकेट एसोसिएशन (GCA) के ईमेल पर एक धमकी भरा मेल आया, जिसमें लिखा गया कि स्टेडियम को बम से उड़ा दिया जाएगा। यह मेल ‘पाकिस्तान’ के नाम से भेजा गया, जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियों ने तुरंत हरकत में आते हुए जांच शुरू कर दी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए स्टेडियम और आसपास की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।

सूत्रों के मुताबिक, यह धमकी ऐसे समय पर आई है जब आने वाले हफ्तों में नरेंद्र मोदी स्टेडियम में इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के दो अहम मुकाबले खेले जाने हैं. इसे देखते हुए स्टेडियम और आसपास के इलाके में सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ा कर दिया गया है.

गुजरात पुलिस और साइबर क्राइम टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए ईमेल की स्रोत की जांच शुरू कर दी है. अधिकारियों का कहना है कि वे मेल की ट्रेसिंग कर रहे हैं ताकि यह पता चल सके कि इसे कहां से और किसने भेजा है.

GCA के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि वे लगातार पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों के संपर्क में हैं और स्टेडियम में सभी सुरक्षा मानकों को पुख्ता किया जा रहा है. इसके अलावा BCCI और IPL की आयोजन समिति को भी इस मामले की जानकारी दे दी गई है. पुलिस ने आश्वस्त किया है कि धमकी की सच्चाई की पूरी जांच की जा रही है और किसी भी स्थिति से निपटने के लिए हर संभव तैयारी की जा रही है.

14 और 18 मई को होने हैं मैच
नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 14 मई को गुजरात टाइटन्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स का मुकाबला होना है. वहीं 18 मई को गुजरात टाइटन्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स का मैच है. नरेंद्र मोदी स्टेड‍ियम दुन‍िया का सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेड‍ियम है, जिसकी दर्शक क्षमता 1 लाख 32 हजार है.

Operation Sindoor के बाद लाहौर एयरपोर्ट के पास तीन ब्लास्ट से दहला पकिस्तान, दहशत में लोग

Operation Sindoor के बाद लाहौर एयरपोर्ट के पास तीन ब्लास्ट से दहला पकिस्तान, दहशत में लोग

 Operation Sindoor: भारत के साथ बढ़ते तनाव के बीच आज (08 मई) को पाकिस्तान के लाहौर के वॉल्टन, गोपाल नगर और नसराबाद इलाकों में लगातार तीन ब्लास्ट से लोग दहशत में है. मौके पर रेस्क्यू और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंची हैं.

जानकारी के मुताबिक, ये धमाके लाहौर एयरपोर्ट के पास हुए हैं. पाकिस्तान की सेना ने पूरे इलाके को सील कर दिया है और इलाके में सायरन की आवाज सुनाई दे रही है. पाकिस्तान की स्थानीय जियो न्यूज ने इस ब्लास्ट की खबर को कंफर्म किया है. 

एयरपोर्ट पर मिसाइल से हमला किया गया – चश्मदीद ने बताया

लाहौर में हुए धमाके को लेकर एक चश्मदीद ने कहा है कि एयरपोर्ट पर मिसाइल से हमला किया गया है। धमाके के बाद से लाहौर एयरपोर्ट पर सायरन की आवाज सुनाई दी है और इसे बंद कर दिया गया है. ये धमाके लाहौर के वाल्टन रोड इलाके में हुए हैं.

‘Operation Sindoor’ : आपरेशन सिंदूर’ पर पीएम मोदी ने कहा, ‘यह देश के लिए गर्व का पल’

‘Operation Sindoor’ : आपरेशन सिंदूर’ पर पीएम मोदी ने कहा, ‘यह देश के लिए गर्व का पल’

‘Operation Sindoor’ : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पाकिस्तान पर ऑपरेशन सिंदूर लॉन्च किए जाने के बाद पहली बार बयान दिया है. उन्होंने कहा, “यह देश के लिए गर्व का पल है.” पीएम मोदी ने कैबिनेट मंत्रियों के साथ मीटिंग की. इस दौरान सभी कैबिनेट मंत्रियों ने सफल ऑपरेशन सिंदूर के लिए बधाई दी.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से की मुलाकात, महत्वपूर्ण मुद्दों पर दी जानकारी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से की मुलाकात, महत्वपूर्ण मुद्दों पर दी जानकारी

 नई दिल्ली।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को राष्ट्रपति भवन पहुंचकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने देश की वर्तमान स्थिति और हालिया घटनाक्रमों से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी राष्ट्रपति को दी। माना जा रहा है कि यह मुलाकात आगामी राजनीतिक घटनाओं और नीतिगत फैसलों के संदर्भ में अहम रही।

 
ऑपरेशन ‘सिंदूर’ के बाद पीएम मोदी ने बुलाई आपात कैबिनेट बैठक, केंद्रीय गृह मंत्री शाह और राजनाथ भी शामिल

ऑपरेशन ‘सिंदूर’ के बाद पीएम मोदी ने बुलाई आपात कैबिनेट बैठक, केंद्रीय गृह मंत्री शाह और राजनाथ भी शामिल

 BIG NEWS : पहलगाम आतंकी हमले का करारा जवाब देते हुए भारतीय सशस्त्र बलों ने मंगलवार रात पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत नौ आतंकी ठिकानों को नष्ट कर दिया। इस निर्णायक कार्रवाई के तुरंत बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आवास पर उच्च स्तरीय कैबिनेट बैठक बुलाई, जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शामिल हुए।

इस ऑपरेशन में लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद जैसे आतंकी संगठनों के अड्डों को निशाना बनाया गया। यह जवाबी हमला 22 अप्रैल को हुए उस भयावह हमले के प्रतिशोध में किया गया है, जिसमें पहलगाम में 26 निर्दोष नागरिकों की जान चली गई थी। रक्षा मंत्रालय ने बयान में कहा कि यह कार्रवाई उन ठिकानों पर केंद्रित थी, जहां से भारत के खिलाफ आतंकी गतिविधियों की साजिश रची जा रही थी।

गृह मंत्री अमित शाह ने आतंकी हमले और उसके जवाब में की गई सैन्य कार्रवाई के बाद सभी अर्धसैनिक बलों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने छुट्टी पर गए सभी सुरक्षाकर्मियों को तुरंत ड्यूटी पर लौटने का आदेश दिया है। इसके साथ ही जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा और मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला से संपर्क में रहकर सीमावर्ती नागरिकों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के निर्देश भी दिए गए हैं।

सूत्रों के मुताबिक, गृह मंत्रालय ने आपात स्थिति को ध्यान में रखते हुए सीमावर्ती क्षेत्रों में बंकरों की तैयारी के निर्देश जारी कर दिए हैं। देश की आंतरिक सुरक्षा की समीक्षा करते हुए शाह ने शीर्ष सुरक्षा अधिकारियों को सतर्क रहने और निगरानी बढ़ाने का सुझाव भी दिया।

इस बीच पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने भारत की इस सैन्य कार्रवाई को “युद्ध जैसी कार्रवाई” करार दिया और जवाबी कार्रवाई की चेतावनी दी है। भारत ने स्पष्ट किया है कि उसने किसी पाकिस्तानी सैन्य प्रतिष्ठान को निशाना नहीं बनाया और हमले के दौरान अत्यधिक संयम बरता गया। सरकारी सूत्रों का कहना है कि ऑपरेशन सिंदूर को सटीक, सीमित और उद्देश्यपूर्ण रखा गया ताकि हालात नियंत्रण में बने रहें।