BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
India Fourth Largest Economy : भारत बना दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था, जापान को पछाड़ा

India Fourth Largest Economy : भारत बना दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था, जापान को पछाड़ा

 India Fourth Largest Economy :  भारत ने वैश्विक अर्थव्यवस्था में एक ऐतिहासिक मुकाम हासिल कर लिया है। इंटरनेशनल मॉनिटरी फंड (IMF) की ताजा वर्ल्ड इकोनॉमिक आउटलुक रिपोर्ट के अनुसार, भारत अब दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। भारत की इकोनॉमी 4.187 ट्रिलियन डॉलर के स्तर पर पहुंच गई है, जिससे उसने जापान (4.186 ट्रिलियन डॉलर) को पीछे छोड़ दिया है।

इस उपलब्धि के साथ भारत से आगे अब केवल तीन देश हैं — अमेरिका (30.57 ट्रिलियन डॉलर), चीन (19.231 ट्रिलियन डॉलर) और जर्मनी (4.744 ट्रिलियन डॉलर)।

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इस उपलब्धि को “हर भारतीय के लिए गर्व का दिन” बताया है। उन्होंने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर लिखा, “यह सिर्फ आर्थिक आंकड़ों की बात नहीं, बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में लिए गए साहसिक निर्णयों, दृढ़ संकल्प और 140 करोड़ भारतीयों की मेहनत का परिणाम है।”

IMF का अनुमान:

  • 2027 तक भारत की अर्थव्यवस्था 5 ट्रिलियन डॉलर को पार कर सकती है।

  • 2028 तक यह 5.58 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंचने की संभावना है।

  • 2025 में भारत की जीडीपी ग्रोथ रेट 6.2% रहने का अनुमान है।

दुनिया की शीर्ष 10 अर्थव्यवस्थाएं (IMF आंकड़े के अनुसार):

  1. अमेरिका – $30.57 ट्रिलियन

  2. चीन – $19.23 ट्रिलियन

  3. जर्मनी – $4.74 ट्रिलियन

  4. भारत – $4.187 ट्रिलियन

  5. जापान – $4.186 ट्रिलियन

  6. ब्रिटेन

  7. फ्रांस

  8. इटली

  9. कनाडा

  10. ब्राजील

ऑपरेशन सिंदूर ने रातों रात उड़ा दी पाकिस्तान की नींद, भारत ने पहलगाम हमले का ऐसे लिया बदला

ऑपरेशन सिंदूर ने रातों रात उड़ा दी पाकिस्तान की नींद, भारत ने पहलगाम हमले का ऐसे लिया बदला

 जम्मू-कश्मीर :- जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में भारतीय सेना ने मंगलवार देर रात एक साहसिक और सटीक कार्रवाई को अंजाम दिया। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ नामक इस सैन्य अभियान के तहत पाकिस्तान और पाकिस्तान-अधिकृत कश्मीर (पीओके) में स्थित नौ आतंकी ठिकानों पर एयरस्ट्राइक की गई। रक्षा मंत्रालय के अनुसार, इस अभियान का उद्देश्य केवल आतंकवादियों के बुनियादी ढांचे को नष्ट करना था, न कि किसी सैन्य संघर्ष को बढ़ावा देना।

भारत की संयमित लेकिन सख्त कार्रवाई

सरकारी बयान में कहा गया है कि यह ऑपरेशन पूरी तरह मापा-तौला और संयमित था। इसमें किसी भी पाकिस्तानी सैन्य प्रतिष्ठान को निशाना नहीं बनाया गया। केवल उन स्थानों को चुना गया, जहां से भारत के खिलाफ आतंकी साजिशें रची जा रही थीं। भारतीय वायुसेना ने सटीक निशाने साधते हुए आतंकवादी ढांचों को ध्वस्त कर दिया।

नेताओं की प्रतिक्रियाएं

ऑपरेशन के बाद देशभर से प्रतिक्रियाएं आने लगीं। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर ‘भारत माता की जय’ कहकर सेना की कार्रवाई की सराहना की। वहीं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी भारतीय सेना को सलाम करते हुए ‘जय हिंद! जय हिंद की सेना!’ का नारा दिया।

पाकिस्तान की प्रतिक्रिया और हताहतों की जानकारी

पाकिस्तानी मीडिया के अनुसार, भारत ने कुल पांच स्थानों पर हमले किए, जिनमें से दो में मस्जिदें भी थीं। मुजफ्फराबाद, जो पीओके की राजधानी है, वहां धमाकों के बाद शहर की बिजली ठप हो गई। सीमावर्ती क्षेत्रों में भारी गोलाबारी और लड़ाकू विमानों की आवाजें भी सुनाई दीं।

बढ़ते तनाव के बीच सख्त संदेश

भारत की यह कार्रवाई पाकिस्तान को एक स्पष्ट संदेश है कि आतंकवाद के खिलाफ कोई भी साजिश बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ऑपरेशन सिंदूर एक निर्णायक कदम है जो दर्शाता है कि भारत अपनी सुरक्षा और संप्रभुता की रक्षा के लिए हरसंभव उपाय करेगा।

BIG BREAKING : ऑपरेशन सिंदूर में पाक के 100 से ज्यादा आतंकियों के मारे जाने की खबर

BIG BREAKING : ऑपरेशन सिंदूर में पाक के 100 से ज्यादा आतंकियों के मारे जाने की खबर

 नई दिल्ली : भारत ने पाकिस्तान और पीओके के 9 आतंकी ठिकानों पर हमला किया है। इस हमले में 100 से ज्यादा आतंकियों के मारे जाने की खबर है। भारत की तरफ से पाकिस्तान के अंदर हमले में लश्कर और जैश के आतंकी ठिकाने तबाह किए गए हैं। पीएम मोदी ने पूरा ऑपरेशन मॉनीटर किया है और अजीत डोभाल लगातार उनके संपर्क में थे।

अधिकारियों ने बताया कि भारतीय सेना ने बुधवार तड़के पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर में आतंकी ढांचे के खिलाफ मिसाइल हमलों में प्रतिबंधित जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-ए-तैयबा समूहों के मुख्यालयों को निशाना बनाया। अधिकारियों ने बताया कि लक्षित नौ स्थलों में बहावलपुर में जैश-ए-मोहम्मद मुख्यालय और मुरीदके में लश्कर-ए-तैयबा का मुख्यालय शामिल है। ये दोनों ही पाकिस्तानी पंजाब में हैं।

हमलों में तीनों सेनाओं की हथियार प्रणालियों का इस्तेमाल किया गया

हमलों में तीनों सेनाओं, भारतीय सेना, नौसेना और वायु सेना की सटीक हमला करने वाली हथियार प्रणालियों का इस्तेमाल किया गया, जिसमें लोइटरिंग म्यूनिशन भी शामिल है। पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर के अंदर आतंकवादी शिविरों पर हमलों के निर्देशांक खुफिया एजेंसियों द्वारा प्रदान किए गए थे। हमले केवल भारतीय धरती से किए गए थे।

एएनआई ने ये भी बताया कि भारतीय बलों ने भारत में आतंकवादी गतिविधियों को प्रायोजित करने में उनकी भूमिका के लिए जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर के शीर्ष नेतृत्व को निशाना बनाने के इरादे से हमलों के लिए स्थान का चयन किया था।

भारत की एयर स्ट्राइक से दहल गया पाकिस्तान, 9 आतंकी ठिकाने तबाह, पढ़े 10 बड़े अपडेट्स

भारत की एयर स्ट्राइक से दहल गया पाकिस्तान, 9 आतंकी ठिकाने तबाह, पढ़े 10 बड़े अपडेट्स

 नई दिल्ली: पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले का जवाब भारतीय सेना ने पाकिस्तान को एयर स्ट्राइक से दिया है. बुधवार देर रात को भारतीय सेना ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया. सूत्रों के अनुसार, ऑपरेशन सिंदूर को थल और वायु सेना ने मिलकर अंजाम दिया और  रात 01.44 बजे पाकिस्तान में घुसकर एयर स्ट्राइक की.

  1. भारतीय सेना ने कुल मिलाकर 9 जगहों पर एयर स्ट्राइक की है. भारतीय सेना ने साफ किया है कि इस हमले के दौरान किसी भी पाकिस्तानी सैन्य सुविधा को निशाना नहीं बनाया गया है. भारतीय सेना ने हमले के बाद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी और कहा "न्याय हुआ, जय हिंद". साथ ही सेना ने ये भी साफ किया कि सिर्फ आतंकी ठिकानों को निशाना बनाना था. भारत का हमला पड़ोसी देश से झगड़े के मकसद से नहीं किया गया है.
  2. भारत की और से एयर स्ट्राइक करते हुए कोटली, बहावलपुर और मुजफ्फराबाद में मिसाइल हमले किए हैं. वहीं भारत की एयर स्ट्राइक से बौखलाए पाकिस्तान की और से  सीमा पर सीजफायर उल्लंघन भी शुरू हो गया है. पाकिस्तान ने पुंछ-राजौरी क्षेत्र में सीमा पार से फायरिंग की जा रही है. BSF को इंटरनेशनल बॉर्डर पर अलर्ट पर रखा गया है.
  3. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मिलकर रात भर ऑपरेशन पर बारीकी से नज़र रखी. सूत्रों ने पुष्टि की कि प्रधानमंत्री राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों और सैन्य कमांडरों के साथ लगातार संपर्क में थे, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि ऑपरेशन योजना के अनुसार आगे बढ़ रहा है.
  4. एयर स्ट्राइक पर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की और से भी बयान आया है, जिसमें उन्होंने कहा कि मुझे उम्मीद है कि यह बहुत जल्दी खत्म हो जाएगा. ट्रंप ने कहा कि हमने अभी-अभी इसके बारे में सुना जब हम ऑफिस के दरवाजों से अंदर आ रहे थे. मुझे लगता है कि हमें कुछ होने का अंदाज़ा था, थोड़ा बहुत अतीत को देखकर.
  5. भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़े तनाव के मद्देनजर चंडीगढ़, जम्मू, लेह और श्रीनगर के लिए सभी उड़ानें रद्द कर दी गई हैं. एयर इंडिया ने अपनी सभी उड़ानों को रद्द कर दिया है. इसी तरह पाकिस्तान ने भी अपना एयर स्पेस बंद कर दिया है.
  6. सूत्रों ने बताया कि भारतीय सेना ने भारत में आतंकवादी गतिविधियों को प्रायोजित करने में उनकी भूमिका के लिए जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर के शीर्ष नेतृत्व को निशाना बनाने के इरादे से हमलों के लिए स्थान का चयन किया था. 
  7. भारतीय दूतावास की प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया कि भारत के पास सबूत हैं कि पहलगाम हमला पाकिस्तान की साजिश था. बता दें कि इस हमले में 26 लोगों की मौत हो गई थी, जो कि परिवार के साथ पहलगाम घूमने के लिए गए थे. 
  8. पाकिस्तान मीडिया के अनुसार भारत की पाकिस्तान में की गई एयर स्ट्राइक में  8न लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हुए हैं. पाकिस्तान सैन्य प्रवक्ता के अनुसार पाकिस्तान पर भारतीय हमलों में मरने वालों की संख्या 8 हो गई है.
  9. भारतीय सेना द्वारा सफलतापूर्वक निशाना बनाए गए 9 ठिकानों में से चार पाकिस्तान में और पांच पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में हैं. पाकिस्तान में स्थित ठिकानों में बहावलपुर, मुरीदके और सियालकोट शामिल हैं.
  10. पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर भारत के हमलों की निंदा करते हुए पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने एक्स पर कहा: "पाकिस्तान को जोरदार तरीके से जवाब देने का पूरा अधिकार है, और जोरदार जवाब दिया जा रहा है. पूरा देश पाकिस्तानी सशस्त्र बलों के साथ खड़ा है, और पूरे पाकिस्तानी राष्ट्र का मनोबल और भावना उच्च है. पाकिस्तानी राष्ट्र और पाकिस्तानी सशस्त्र बल जानते हैं कि दुश्मन से कैसे निपटना है.
जाति जनगणना पर कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे का पीएम मोदी को पत्र, तीन अहम सुझाव दिए

जाति जनगणना पर कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे का पीएम मोदी को पत्र, तीन अहम सुझाव दिए

 नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक बार फिर जाति जनगणना के मुद्दे पर पत्र लिखा है। इस पत्र में खड़गे ने न सिर्फ पुरानी मांग को दोहराया, बल्कि जातीय जनगणना को लेकर तीन महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए हैं, जिन पर विचार करने का आग्रह उन्होंने प्रधानमंत्री से किया है।

खड़गे ने अपने पत्र में लिखा, “मैंने 16 अप्रैल 2023 को आपको पत्र लिखकर जाति जनगणना कराने की भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की मांग आपके सामने रखी थी। दुर्भाग्य से, मुझे उस पत्र का कोई जवाब नहीं मिला।” उन्होंने आगे कहा कि इसके बाद प्रधानमंत्री और भाजपा नेताओं ने कांग्रेस पार्टी और उसके नेतृत्व पर इस जायज मांग को उठाने को लेकर बार-बार हमले किए।

खड़गे ने यह भी कहा कि अब जबकि खुद प्रधानमंत्री जातीय जनगणना की जरूरत को स्वीकार कर रहे हैं और इसे सामाजिक न्याय व सशक्तिकरण के हित में बता रहे हैं, तो उन्हें इसे लेकर ठोस कदम उठाने चाहिए

कांग्रेस अध्यक्ष ने अपने पत्र में तीन सुझाव रखे हैं:

1. देशभर में जातीय जनगणना कराई जाए, जिससे पिछड़े वर्गों की वास्तविक स्थिति सामने आ सके।
2. जनगणना के आंकड़ों को सार्वजनिक किया जाए, ताकि नीति निर्धारण में उनका समुचित उपयोग हो सके।
3. जातिगत असमानताओं को दूर करने के लिए विशेष योजनाएं लागू की जाएं, जिनका आधार यह जनगणना बने।

खड़गे के इस पत्र को आगामी लोकसभा चुनावों से पहले सामाजिक न्याय के मुद्दे को और अधिक प्रासंगिक बनाने की कांग्रेस की रणनीति के रूप में भी देखा जा रहा है।

 युवती को प्रेम जाल में फसाया, पांच साल तक चला लव अफेयर, एन वक्त में शादी से मुकर गया प्रेमी, फिर जो हुआ…..

युवती को प्रेम जाल में फसाया, पांच साल तक चला लव अफेयर, एन वक्त में शादी से मुकर गया प्रेमी, फिर जो हुआ…..

 मऊगंज। मऊगंज जिले से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। जहां एक पीड़िता द्वारा अपने पूर्व प्रेमी पर दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है। पीड़िता बताया कि आरोपी प्रेमी ने शादी का झांसा देकर 5 साल तक उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और फिर शादी करने से इनकार कर दिया। आधी रात थाने पहुंची पीड़िता ने पुलिस से न्याय की मांग की है।

5 साल तक लव अफेयर के बाद प्रेमी के ठुकराने से आहत युवती ने अपने प्रेमी पर शारीरिक शोषण का मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़िता के मुताबिक जब वह गर्भवती हो गई तो आरोपी ने शादी से इंकार कर दिया। न्याय की उम्मीद में पीड़िता ने प्रेमी के खिलाफ रेप का केस दर्ज कराया है।

रिपोर्ट के मुताबिक पीड़िता और उसके प्रेमी के बीच लव अफेयर वर्ष 2020 में शुरू हुआ। आरोपी युवक ने शादी का वादा कर युवती से शारीरिक संबंध बनाए। युवक साल 2024 में पीड़िता को गांव से भगाकर गुजरात ले गया, जहां दोनों एक साथ रहने लगे। लेकिन जब भी पीड़िता युवक पर शादी का दवाब बनाती तो टाल जाता था।

पुलिस को दिए बयान में पीड़िता ने बताया कि, जब वह गर्भवती हो गई, तो युवक ने शादी करने से मना कर दिया और युवती को अकेला छोड़ दिया। प्रेमी द्वारा धोखा देने से ठगा महसूस कर रही पीड़िता ने साहस दिखाते हुए मऊगंज थाने पहुंचकर पुलिस को आपबीती सुनाई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और अब मामले की जांच में जुट गई है।

BREAKING : 7 मई को देश में बजेंगे सायरन, केंद्रीय गृह मंत्रालय ने मॉक ड्रिल का दिया निर्देश

BREAKING : 7 मई को देश में बजेंगे सायरन, केंद्रीय गृह मंत्रालय ने मॉक ड्रिल का दिया निर्देश

 BREAKING : भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव जारी है। इसी बीच भारत में केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सोमवार 5 अप्रैल 2025 को देश के कई राज्यों को नागरिकों की सुरक्षा के लिए मॉक ड्रिल (Civil Defence Drill) करने के निर्देश जारी किए हैं।

गृह मंत्रालय की ओर से जारी निर्देश में कहा गया कि राज्य 7 मई 2025 को प्रभावी तरीके से नागरिक सुरक्षा के लिए मॉक ड्रिल का आयोजन करेंगे ताकि किसी भी आपात स्थिति में लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके

इस दौरान निम्नलिखित उपाय किए जाएंगे। जैसे-

1. हवाई हमले की चेतावनी देने वाले सायरन का संचालन।
2. शत्रुतापूर्ण हमले की स्थिति में खुद को बचाने के लिए नागरिक सुरक्षा पहलुओं पर नागरिकों, छात्रों आदि को प्रशिक्षण।
3. क्रैश ब्लैक आउट उपायों का प्रावधान।
4. महत्वपूर्ण संयंत्रों/प्रतिष्ठानों को समय से पहले छिपाने का प्रावधान
5. निकासी योजना का अद्यतनीकरण और उसका पूर्वाभ्यास

ऑयल इंडिया के DGM और निजी कंपनी की अधिकारी रिश्वत लेते गिरफ्तार, 7 लाख नकद और सोने की डील में CBI का जाल

ऑयल इंडिया के DGM और निजी कंपनी की अधिकारी रिश्वत लेते गिरफ्तार, 7 लाख नकद और सोने की डील में CBI का जाल

 नई दिल्ली : केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने रिश्वतखोरी के गंभीर मामले में ऑयल इंडिया लिमिटेड (OIL) के उप महाप्रबंधक प्रयास चक्रवर्ती और नोएडा स्थित यूनाइटेड ड्रिलिंग टूल्स लिमिटेड की DGM ज्योति कुमार सिंह को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोप है कि चक्रवर्ती ने निजी कंपनी को अनुबंध देने के एवज में 7 लाख रुपये रिश्वत की मांग की थी, साथ ही 70 ग्राम सोने के आभूषणों की भी डिमांड रखी थी।

CBI के मुताबिक, जब सिंह ने सोने की व्यवस्था न कर पाने की बात कही, तो नकद भुगतान की बात तय हुई। इस पूरे लेन-देन की व्यवस्था कंपनी के एमडी कुणाल गुप्ता ने की, जिनका नाम प्राथमिकी में दर्ज किया गया है। चक्रवर्ती ने रिश्वत की रकम मिलने के बाद नोएडा की एक दुकान से 3.70 लाख रुपये के सोने के सिक्के खरीदे और शेष राशि घर ले गए।

CBI ने समय रहते जाल बिछाते हुए आरोपी को 3.34 लाख नकद और सोने की खरीद के दस्तावेजों के साथ रंगे हाथ पकड़ा। इसके बाद दिल्ली, नोएडा, डिब्रूगढ़ और तिनसुकिया में विभिन्न ठिकानों पर छापेमारी की गई, जहां से 30 लाख से ज्यादा नकद, सोने के आभूषण, मोबाइल डिवाइस और कई आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद हुए।

फिलहाल CBI मामले की गहन जांच कर रही है और अन्य संलिप्त व्यक्तियों की भूमिका की भी जांच जारी है।

 

भारत पर पाक साइबर हमला: रक्षा वेबसाइटों को किया हैक, संवेदनशील डाटा लीक, एजेंसियां अलर्ट पर

भारत पर पाक साइबर हमला: रक्षा वेबसाइटों को किया हैक, संवेदनशील डाटा लीक, एजेंसियां अलर्ट पर

 नई दिल्ली : जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच अब साइबर जंग भी तेज हो गई है। पाकिस्तानी हैकर ग्रुप ‘पाकिस्तान साइबर फोर्स’ ने भारत की कई रक्षा वेबसाइटों को हैक करने का दावा किया है।

Pak

हैकर्स ने भारतीय मिलिट्री इंजीनियरिंग सर्विस और मनोहर पर्रिकर रक्षा अध्ययन एवं विश्लेषण संस्थान (IDSA) से जुड़ा संवेदनशील डेटा हैक करने का दावा करते हुए डिफेंस कर्मियों की निजी जानकारी और लॉगिन क्रेडेंशियल्स लीक कर दिए हैं। साथ ही, रक्षा मंत्रालय के अंतर्गत आने वाली आर्मर्ड व्हीकल निगम लिमिटेड की वेबसाइट को डिफेस कर उस पर पाकिस्तान का झंडा और अल खालिद टैंक की तस्वीरें पोस्ट कर दी गईं।

Pak1

 

इस घटना के बाद संबंधित वेबसाइटों को एहतियातन अस्थायी रूप से ऑफलाइन कर दिया गया है और साइबर ऑडिट शुरू कर दी गई है। भारतीय साइबर सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर हैं और पाकिस्तान प्रायोजित संभावित साइबर हमलों को रोकने के लिए डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर की सुरक्षा को मजबूत किया जा रहा है।

सरकार ने इस गंभीर साइबर उल्लंघन को लेकर सख्त रुख अपनाया है और ऐसे हमलों की रोकथाम के लिए ठोस रणनीति पर काम जारी है। एजेंसियां लगातार साइबर स्पेस की निगरानी कर रही हैं ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को समय रहते रोका जा सके।

लड़की को खेत में मिलने बुलाया फिर धारदार हथियार से वार कर उतारा मौत के घाट, बात न करने से था नाराज़

लड़की को खेत में मिलने बुलाया फिर धारदार हथियार से वार कर उतारा मौत के घाट, बात न करने से था नाराज़

 मध्य प्रदेश। प्रदेश के धार से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां 17 वर्षीय किशोरी की उसके ही सहपाठी ने हत्या कर दी. इस घटना का कारण बेहद चौंकाने वाला है. छात्रा ने आरोपी से बातचीत बंद कर दी थी, इसी से नाराज होकर उसने वारदात को अंजाम दे डाला.

फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है. जांच के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि मृतका का एक सहपाठी उसे लगातार परेशान कर रहा था. जब पुलिस ने उस छात्र को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने जुर्म कबूल कर लिया. आरोपी ने बताया कि वह इस बात से आहत था कि लड़की ने उससे बात करना बंद कर दिया था. इसी नाराजगी में उसने लड़की को खेत में मिलने के लिए बुलाया और वहां धारदार हथियार से उसकी हत्या कर दी.

सुप्रीम कोर्ट का निर्देश; मरीजों को सिर्फ जेनेरिक दवाएं लिखें, ब्रांडेड दवाओं से परहेज करें

सुप्रीम कोर्ट का निर्देश; मरीजों को सिर्फ जेनेरिक दवाएं लिखें, ब्रांडेड दवाओं से परहेज करें

  दिल्ली :-देश की सर्वोच्च अदालत सुप्रीम कोर्ट ने चिकित्सा क्षेत्र में अहम फैसला सुनाते हुए डॉक्टरों को मरीजों के लिए केवल जेनेरिक दवाएं लिखने का निर्देश दिया है। अदालत ने कहा कि डॉक्टर किसी खास कंपनी की ब्रांडेड दवाएं न लिखें, जिससे महंगी दवाओं के नाम पर मरीजों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ न पड़े।

यह निर्देश सुप्रीम कोर्ट ने दवा कंपनियों से जुड़ी एक याचिका की सुनवाई के दौरान दिया, जिसमें आरोप लगाया गया था कि कंपनियां डॉक्टरों को मुनाफे के लिए प्रभावित करती हैं। कोर्ट ने माना कि अगर पूरे देश में यह आदेश लागू होता है तो स्वास्थ्य सेवाओं में पारदर्शिता और सुधार की दिशा में यह एक बड़ा कदम साबित होगा।

तीन जजों की पीठ ने सुनाया फैसला

जस्टिस संदीप मेहता, विक्रम नाथ और संजय करोल की तीन सदस्यीय पीठ ने यह निर्देश जारी किया। पीठ ने टिप्पणी करते हुए कहा कि डॉक्टरों पर अक्सर दवा कंपनियों से रिश्वत लेने और महंगी ब्रांडेड दवाएं लिखने के आरोप लगते हैं। लेकिन जेनेरिक दवाएं लिखने से न सिर्फ मरीजों को राहत मिलेगी, बल्कि ऐसे आरोपों से भी डॉक्टरों को बचाया जा सकेगा।

See also  केंद्र को सुप्रीम कोर्ट का निर्देश: डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों को जल्द दी जाए पूरी सैलरी

गौरतलब है कि इससे पहले राजस्थान हाईकोर्ट ने भी इसी तरह का आदेश जारी किया था, जिससे राज्य में चिकित्सा सेवाओं को अधिक सुलभ और किफायती बनाया जा सके।

Politics: छत्तीसगढ़ कांग्रेस की संविधान बचाओ सभा 8 मई को बिलासपुर में,सचिन पायलट होंगे मुख्य वक्ता

Politics: छत्तीसगढ़ कांग्रेस की संविधान बचाओ सभा 8 मई को बिलासपुर में,सचिन पायलट होंगे मुख्य वक्ता

 रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस 8 मई को बिलासपुर में प्रदेश स्तरीय ‘संविधान बचाओ सभा’ का आयोजन करने जा रही है। इस आंदोलनात्मक कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर रायपुर स्थित कांग्रेस भवन में एक अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक में बिलासपुर, जांजगीर-चांपा, कोरबा, रायगढ़, जीपीएम और मुंगेली के जिला अध्यक्षों, पदाधिकारियों, विधायकों और पूर्व विधायकों ने हिस्सा लिया।

बैठक की अध्यक्षता प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने की। उन्होंने नेताओं को कार्यक्रम की रूपरेखा से अवगत कराया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। सभा की तैयारियों की जिम्मेदारी पूर्व मंत्री उमेश पटेल को सौंपी गई है, जिन्हें कार्यक्रम प्रभारी बनाया गया है। वहीं, प्रदेश कांग्रेस के सह प्रभारी विजय जांगिड़ इसकी निगरानी करेंगे।

आज बिलासपुर पहुंचेंगे उमेश पटेल और विजय जांगिड़

कार्यक्रम की तैयारियों के सिलसिले में उमेश पटेल और विजय जांगिड़ 5 मई को बिलासपुर पहुंचेंगे। दोनों नेता कार्यक्रम स्थल के चयन के लिए मुंगेली नाका मैदान, लाल बहादुर शास्त्री स्कूल मैदान और बर्जेस स्कूल मैदान का निरीक्षण करेंगे। इसके अलावा, वे स्थानीय पदाधिकारियों के साथ तीन चरणों में बैठकें करेंगे, ताकि आयोजन को सुचारू और प्रभावी बनाया जा सके।

 
निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, साइट इंजीनियर समेत 3 लोगों की मौत, 2 गंभीर

निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, साइट इंजीनियर समेत 3 लोगों की मौत, 2 गंभीर

 भुवनेश्वर। ओडिशा के कटक शहर में शनिवार रविवार की दरम्यिानी रात काठजोड़ी नदी पर बन रहे पुल के निर्माण स्थल पर अचानक भारी कंक्रीट का स्लैब गिर गया। इस घटना में साइट इंजीनियर समेत कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई। दो अन्य मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए।

Bridge Collapsed In Cuttack: घटना शहर के खान नगर इलाके में उस समय हुई जब क्रेन की मदद से प्रीफैब्रिकेटेड स्लैब को उठाया जा रहा था। तभी अचानक वह स्लैब नीचे गिर गया। राज्य के सीएम मोहन चरण माझी ने घटना का संज्ञान लिया है और मृतकों के परिवारों को सहायता देने की घोषणा की है।

Bridge Collapsed In Cuttack: कटक के पुलिस उपायुक्त खिलारी ऋषिकेश ज्ञानदेव ने कहा, घटना में पांच लोग घायल हो गए। सभी को एंबुलेंस से एससीबी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल ले जाया गया, जहां तीन मजदूरों को मृत घोषित कर दिया गया। एक क्रेन चालक भी घायल हुआ है।

Bridge Collapsed In Cuttack: पुलिस ने मृतकों की पहचान शिबा शंकर पटनायक, सुभाष चंद्र भक्त और साइट इंजीनियर सौम्य रंजन बेहरा के रूप में की है। अधिकारी ने कहा कि दो अन्य घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

सड़क हादसे में तीन सगे भाइयों समेत चार लोगों की दर्दनाक मौत, ट्रक, SUV और ऑटो के बीच हुई भीषण टक्कर

सड़क हादसे में तीन सगे भाइयों समेत चार लोगों की दर्दनाक मौत, ट्रक, SUV और ऑटो के बीच हुई भीषण टक्कर

 उत्तर प्रदेश :- उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के जैत थाना क्षेत्र में रामताल वृंदावन रोड पर शनिवार शाम एक सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन सगे भाइयों और चालक समेत चार लोगों की मौत हो गई जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। 

पुलिस के अनुसार एक तेज रफ्तार कार ने सवारी ऑटो को टक्कर मार दी, जिससे वह पलट गया और इसके बाद सड़क पर घायल पड़े लोगों को पीछे से आ रहे डंपर ने कुचल दिया। पुलिस के मुताबिक ऑटो चालक के अलावा तीन भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई तथा उनका चचेरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां चिकित्सक उसकी जान बचाने के भरसक प्रयास कर रहे हैं। सभी भाई मप्र के इंदौर से एक शादी समारोह में शामिल होने वृन्दावन पहुंचे थे। 

पुलिस अधीक्षक (शहर) आरविंद कुमार ने बताया कि गोविंद नगर क्षेत्र के जयसिंहपुरा खादर का निवासी आटो-रिक्शा चालक साबिर (25) तथा इंदौर निवासी सगे भाइयों प्यारे लाल शर्मा (60), हुकुम चंद शर्मा (40) व मुकेश शर्मा (45) तथा उनके चचेरे भाई शिवम शर्मा को प्रेम मंदिर के दर्शन कराकर वापस होटल छोड़ने ले जा रहा था। तभी यह हादसा हुआ और चालक के अलावा तीनों सगे भाइयों की मौत हो गई। 

टक्कर इतनी भीषण थी कि आटो रिक्शा के टुकड़े सौ मीटर के दायरे मैं फैल गए तथा चालक सहित पांचों सवार भी सड़क पर गिर गए, जिन्हें पीछे से आ रहे एक डंपर ने कुचल दिया। दुर्घटना होते ही कार और डंपर चालक अपने वाहन मौके पर ही छोड़कर फरार हो गए। उन्होंने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर परिजनों को सूचित कर दिया गया है। जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने बताया कि हादसे में मारे लोगों के आश्रितों को हरसंभल आर्थिक सहायता मुहैया कराई जाएगी। 

 
भारत का पाकिस्तान को एक और झटका, आयात के बाद मेल और पार्सल की आवाजाही पर लगाई रोक

भारत का पाकिस्तान को एक और झटका, आयात के बाद मेल और पार्सल की आवाजाही पर लगाई रोक

 BIG NEWS : संचार मंत्रालय द्वारा शनिवार को जारी एक नोटिस में कहा गया कि केंद्र सरकार ने हवाई और सतही मार्गों के माध्यम से पाकिस्तान से आने वाले सभी श्रेणियों के मेल और पार्सल के आदान-प्रदान को निलंबित करने का निर्णय लिया है।

यह निर्णय जम्मू-कश्मीर के पहलगाम जिले में 22 अप्रैल को हुए घातक आतंकवादी हमले के मद्देनजर लिया गया है जिसमें 26 नागरिक मारे गए थे।

सरकार ने पाकिस्तान के खिलाफ कई कदम उठाए हैं, जिनमें सिंधु जल संधि को रोकना , पाकिस्तानी नागरिकों को जारी सभी विशेष वीज़ा रद्द करना, पाकिस्तानी एयरलाइनों के लिए अपना हवाई क्षेत्र बंद करना और अमृतसर में अटारी-वाघा सीमा को बंद करना शामिल है।

पहलगाम आतंकी हमले के ठीक एक दिन बाद 23 अप्रैल को सरकार ने भारत में पाकिस्तान के शीर्ष सैन्य अताशे को भी अवांछित घोषित कर दिया और उन्हें देश छोड़ने का निर्देश दिया। भारत ने पाकिस्तान से अपने सैन्य अताशे भी वापस बुला लिए और इस्लामाबाद में अपने उच्चायोग में कर्मचारियों की संख्या भी कम कर दी।

भारत ने पाकिस्तान से प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष आयात पर प्रतिबंध लगाया

एक सरकारी आदेश के अनुसार, भारत ने राष्ट्रीय सुरक्षा और सार्वजनिक नीति के हित में तत्काल प्रभाव से पाकिस्तान से सभी वस्तुओं के प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष आयात पर प्रतिबंध लगा दिया है।

इस फैसले से पाकिस्तान से भारत आने वाले सभी सामानों की खेप पूरी तरह से रुक जाएगी। अप्रैल-जनवरी 2024-25 में भारत का पाकिस्तान को निर्यात 447.65 मिलियन डॉलर रहा, जबकि आयात मात्र 0.42 मिलियन डॉलर रहा।
 
विदेश व्यापार महानिदेशालय (डीजीएफटी) की 2 मई की अधिसूचना में कहा गया है कि इस संबंध में विदेश व्यापार नीति (एफटीपी) 2023 में एक प्रावधान जोड़ा गया है, ताकि अगले आदेश तक तत्काल प्रभाव से पाकिस्तान में उत्पन्न या वहां से निर्यात किए जाने वाले सभी सामानों के प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष आयात या पारगमन पर रोक लगाई जा सके।
Spam Calls से हमेशा के लिए मिल जाएगा छुटकारा, बस करना होगा ये काम

Spam Calls से हमेशा के लिए मिल जाएगा छुटकारा, बस करना होगा ये काम

 Spam Calls : अगर आप भी स्पैम कॉल्स से परेशान हैं तो आपके लिए का की खबर है। अगर आपको नहीं मालूम तो बता दें कि आप आसानी से फोन की सेटिंग में बदलाव करके सभी तरह के स्पैम कॉल्स को वन क्लिक में ब्लॉक कर सकते हैं।

हर दिन मोबाइल फोन्स में लोन ऑफर, इंश्योरेंस ऑफर, डिस्काउंट ऑफर, क्रेडिट कार्ड ऑफर से संबंधित न जाने कितने स्पैम कॉल्स आते है। कभी कभी तो स्पैम कॉल्स इतना ज्यादा परेशान कर देती हैं कि लगता है कि फोन ही तोड़ दें। बता दें कि आप Jio, Airtel, Vi और BSNL के स्पैम कॉल्स को बिना किसी टेशन के ब्लॉक कर सकते हैं।

Spam Calls :  Jio के यूजर्स करें ये काम

अगर आप अपने फोन में जियो का सिम इस्तेमाल कर रहे हैं और प्रमोशनल कॉल से छुटकारा पाना चाहते हैं तो आपको MyJio App पर विजिट करना होगा। इसके बाद आपको Menu पर जाकर सेटिंग के ऑप्शन पर जाना होगा। अब आपको Service Setting पर जाना होगा। यहां पर आपको Do not Discturb का ऑप्शन मिल जाएगा।

Spam Calls : DND फीचर का करें इस्तेमाल

जियो, एयरटेल और वीआई तीनों ही अपने करोड़ों यूजर्स को DND यानी Do Not Disturb की सुविधा देते हैं। इसकी मदद से आप फोन पर आने वाली सभी तरह की प्रमोशनल कॉल्स को बंद करा सकते हैं। अगर आप सभी नेटवर्क के लिए एक साथ DND सर्विस को एक्टिव करना चाहते हैं तो आपको अपने मोबाइल से 1909 पर एसएमएस करना होगा और इसके बाद बताए गए स्टेप्स को फॉलो करना होगा।

Spam Calls :  Airtel यूजर्स करें ये काम

अगर एयरटेल का सिम इस्तेमाल कर रहे हैं और तो सबसे पहले एयरटेल थैक्स ऐप पर जाना होगा। इसके बाद आपको More या फिर Services के ऑप्शन पर जाना होगा। अब आपको DND के ऑप्शन को सर्च करके उस पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आप उस कैटेगरी को चुन सकते हैं जिसके लिए आप DND एक्टिव करना चाहते हैं।

Vi यूजर्स को करना होगा ये काम

आपको Vi ऐप पर जाना होगा। ऐप ओपन करने के बाद आपको Menu पर विजिट करना होगा और फिर इसके बाद आपको वहां DND के ऑप्शन को सर्च करना होगा।

लैराई देवी मंदिर में मची भगदड़, 7 लोगों की मौत, 50 से ज्यादा लोग घायल

लैराई देवी मंदिर में मची भगदड़, 7 लोगों की मौत, 50 से ज्यादा लोग घायल

 गोवा :- गोवा के शिरगांव गांव में श्री लैराई देवी मंदिर के वार्षिक जुलूस, श्री देवी लैराई यात्रा, के दौरान शुक्रवार देर रात से शनिवार तड़के एक भीषण त्रासदी ने सैकड़ों श्रद्धालुओं के उत्साह को मातम में बदल दिया। इस भगदड़ में कम से कम 7 लोगों की मौत हो गई और 50 से अधिक लोग घायल हो गए। यह मंदिर गोवा की राजधानी पणजी से करीब 40 किलोमीटर दूर बिचोलिम तालुका में स्थित है। इस हादसे ने न केवल गोवा, बल्कि पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है।

 प्रत्यक्षदर्शियों का बयान

श्री लैराई यात्रा, जो हर साल मई में आयोजित होती है, गोवा, महाराष्ट्र और कर्नाटक से हजारों श्रद्धालुओं को आकर्षित करती है। इस उत्सव का मुख्य आकर्षण ‘अग्निदिव्य’ (fire-walking) अनुष्ठान है, जिसमें ‘धोंड्स’ नामक श्रद्धालु नंगे पैर जलते अंगारों पर चलकर देवी लैराई की कृपा प्राप्त करते हैं। शुक्रवार को शुरू हुई इस यात्रा में 50,000 से अधिक श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी थी। तड़के 4-4:30 बजे के आसपास, अचानक भीड़ में अफरातफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक ढलान वाले रास्ते पर भीड़ अनियंत्रित हो गई, और कुछ लोगों के पैर फिसलने से भगदड़ शुरू हो गई। कुछ सूत्रों ने बताया कि एक संभावित बिजली के झटके ने भीड़ में दहशत फैलाई, जिससे स्थिति और बिगड़ गई। “यह पूरी तरह से अराजकता थी। लोग एक-दूसरे पर गिर रहे थे, चीख-पुकार मची थी, और बाहर निकलने का कोई रास्ता नहीं था।

प्रशासन की प्रतिक्रिया और आपातकालीन उपाय

घटना की सूचना मिलते ही आपातकालीन सेवाएं सक्रिय हो गईं। पुलिस और स्थानीय स्वयंसेवकों ने घायलों को सुरक्षित निकालने के लिए तत्काल बचाव कार्य शुरू किया। गोवा के स्वास्थ्य मंत्री विश्वजीत राणे ने बताया कि 108 आपातकालीन एम्बुलेंस सेवा के माध्यम से पांच एम्बुलेंस घटनास्थल पर भेजी गईं, जबकि तीन अन्य को असिलो में और तीन को स्टैंडबाय पर रखा गया। घायलों को गोवा मेडिकल कॉलेज (GMC), नॉर्थ गोवा डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल, और असिलो हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। राणे ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी कि कुल 30 घायलों में से 8 की हालत गंभीर है, जिनमें 2 को वेंटिलेटर पर रखा गया है। चार लोगों (2 पुरुष, 2 महिला) को अस्पताल लाए जाने पर मृत घोषित कर दिया गया, जबकि 10 लोगों को मामूली चोटों के लिए उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।

प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री का दौरा

गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने तत्काल नॉर्थ गोवा डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल और गोवा मेडिकल कॉलेज का दौरा कर घायलों का हाल जाना। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, “शिरगांव में लैराई यात्रा के दौरान हुई भगदड़ से गहरा दुख हुआ। मैंने अस्पताल में घायलों से मुलाकात की और प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता का आश्वासन दिया। मैं स्थिति की व्यक्तिगत रूप से निगरानी कर रहा हूं।” सावंत ने यह भी बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें फोन कर स्थिति का जायजा लिया और केंद्र की ओर से पूर्ण सहायता का आश्वासन दिया। पीएम मोदी के कार्यालय ने X पर पोस्ट किया, “शिरगांव में भगदड़ से हुई मौतों पर शोक व्यक्त करता हूं। घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं। स्थानीय प्रशासन प्रभावित लोगों की सहायता कर रहा है।”

भगदड़ का कारण और जांच

प्रारंभिक जांच में भीड़भाड़ और अपर्याप्त भीड़ नियंत्रण उपायों को इस त्रासदी का प्रमुख कारण बताया गया है। नॉर्थ गोवा के पुलिस अधीक्षक अक्षत कौशल ने पुष्टि की कि घटना में 6 लोगों की मौत हुई और जांच जारी है। प्रशासन ने यात्रा के लिए 1,000 से अधिक पुलिसकर्मियों को तैनात किया था, जिसमें ड्रोन के माध्यम से हवाई निगरानी भी शामिल थी। इसके बावजूद, भीड़ की भारी संख्या और ढलान वाले रास्ते ने स्थिति को अनियंत्रित कर दिया। मुख्यमंत्री सावंत ने घोषणा की कि नॉर्थ गोवा के एसपी और कलेक्टर के नेतृत्व में इस घटना की गहन जांच की जाएगी।

लैराई देवी यात्रा का महत्व

श्री लैराई यात्रा गोवा के सबसे महत्वपूर्ण धार्मिक आयोजनों में से एक है, जो उत्तरी गोवा के शिरगांव गांव में हर साल आयोजित होती है। यह उत्सव देवी लैराई को समर्पित है, जिन्हें देवी पार्वती का अवतार और गोवा की सात बहन देवियों में से एक माना जाता है। यात्रा में ‘अग्निदिव्य’ के अलावा, मंदिर के अंदर रात के समय लाठी नृत्य भी होता है, जिसमें श्रद्धालु तालबद्ध ढोल की थाप पर लाठियां भांजते हैं। यह उत्सव हिंदू और कैथोलिक समुदायों के बीच अंतरधार्मिक एकता का भी प्रतीक है, क्योंकि दोनों समुदाय इसमें भाग लेते हैं

आलोचना और भविष्य के लिए सुझाव

इस त्रासदी ने धार्मिक आयोजनों में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। कई लोगों ने सोशल मीडिया पर सुझाव दिए कि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए सीमित संख्या में प्रवेश, समयबद्ध स्लॉट, और बेहतर आपातकालीन निकास की व्यवस्था की जानी चाहिए। एक स्थानीय निवासी ने कहा, “ड्रोन निगरानी अच्छा कदम है, लेकिन जमीनी स्तर पर और अधिक मेडिकल कैंप, बेहतर रोशनी, और आपातकालीन मार्गों की जरूरत है।”

शराब दुकान में मिलावट का खुलासा: बीयर में सोडा, महंगी शराब में सस्ती शराब मिलाकर ग्राहकों को ठगने का चल रहा गोरखधंधा

शराब दुकान में मिलावट का खुलासा: बीयर में सोडा, महंगी शराब में सस्ती शराब मिलाकर ग्राहकों को ठगने का चल रहा गोरखधंधा

 एमसीबी : जिले के खोंगापानी क्षेत्र की अंग्रेजी शराब दुकान में शराब मिलावट का गोरखधंधा जमकर चल रहा है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, बीयर में सोडा और महंगी शराब में सस्ती शराब मिलाकर ग्राहकों को ठगा जा रहा है। यह पूरा खेल शराब दुकान में कार्यरत सेल्समैन और सुपरवाइजर की मिलीभगत से संचालित हो रहा है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यह मिलावट लंबे समय से की जा रही है, लेकिन जिला आबकारी विभाग की ओर से न कोई जांच होती है और न ही कार्रवाई, जिससे विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं। इससे यह संदेह गहराता जा रहा है कि कहीं विभाग भी इस पूरे मामले में मूकदर्शक या फिर मिलीभगत में शामिल तो नहीं है।

शराब की गुणवत्ता से समझौता कर न केवल ग्राहकों की सेहत से खिलवाड़ किया जा रहा है, बल्कि राजस्व को भी नुकसान पहुंचाया जा रहा है। अब देखना यह होगा कि इस गंभीर मामले में प्रशासन कब तक चुप्पी साधे रहता है या कोई ठोस कार्रवाई करता है।

BREAKING : आतंकी हमले के बाद भारत का एक और बड़ा एक्शन, पाकिस्तान से सभी आयात-निर्यात पर पूरी तरह लगाया बैन

BREAKING : आतंकी हमले के बाद भारत का एक और बड़ा एक्शन, पाकिस्तान से सभी आयात-निर्यात पर पूरी तरह लगाया बैन

 BIG BREAKING : जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ एक और सख्त कदम उठाया है। भारत सरकार ने पाकिस्तान में उत्पन्न होने वाली या वहां से निर्यात की जाने वाली सभी वस्तुओं के प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष आयात पर तत्काल प्रभाव से पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है। यह प्रतिबंध उन वस्तुओं पर भी लागू होगा जो स्वतंत्र रूप से आयात योग्य हैं या अन्यथा अनुमत हैं, साथ ही तीसरे देशों के माध्यम से होने वाले पारगमन पर भी रोक लगाई गई है। भारत ने सुरक्षा और राष्ट्रीय हित का हवाला देते हुए यह एक्शन लिया है।

  • पाकिस्तान के जहाज भारतीय बंदरगाहों में प्रवेश नहीं कर सकते
  • भारतीय जहाज पाकिस्तान के बंदरगाहों पर नहीं जा सकते
  • चाहे उनकी श्रेणी या व्यापार स्थिति कुछ भी हो

 

नेशनल हेराल्ड केस: सोनिया गांधी, राहुल गांधी सहित कई कांग्रेस नेताओं को कोर्ट का नोटिस, अगली सुनवाई 8 मई को

नेशनल हेराल्ड केस: सोनिया गांधी, राहुल गांधी सहित कई कांग्रेस नेताओं को कोर्ट का नोटिस, अगली सुनवाई 8 मई को

 नेशनल हेराल्ड मनी लॉन्ड्रिंग केस में प्रवर्तन निदेशालय (ED) द्वारा दायर आरोप पत्र के संबंध में दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने शुक्रवार, 2 मई को कांग्रेस नेता सोनिया गांधी, राहुल गांधी और अन्य संबंधित नेताओं को नोटिस जारी किया है। कोर्ट ने कहा कि आरोपियों को अपना पक्ष रखने का अधिकार है, जिससे निष्पक्ष सुनवाई सुनिश्चित हो सकेगी।

विशेष न्यायाधीश विशाल गोगने की अदालत में इस मामले की पिछली सुनवाई 25 अप्रैल को हुई थी, जहां ईडी को कुछ अतिरिक्त दस्तावेज प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए थे। अब अगली सुनवाई की तारीख 8 मई 2025 तय की गई है।

ईडी ने 15 अप्रैल को इस मामले में चार्जशीट दाखिल की थी, जिसमें सोनिया गांधी, राहुल गांधी, सैम पित्रोदा समेत अन्य लोगों को आरोपी बनाया गया है। 25 अप्रैल को हुई पहली सुनवाई में अदालत ने आरोपियों का पक्ष सुने बिना नोटिस जारी करने से इनकार कर दिया था और चार्जशीट में कुछ अन्य दस्तावेज शामिल करने के निर्देश दिए थे।

₹661 करोड़ की संपत्तियों की जब्ती की प्रक्रिया शुरू

यह मामला कांग्रेस समर्थित एसोसिएटेड जर्नल्स लिमिटेड (AJL) और यंग इंडिया कंपनी से जुड़ी संपत्तियों से संबंधित है। 12 अप्रैल को ईडी ने दिल्ली, मुंबई और लखनऊ में स्थित AJL की बिल्डिंगों पर ₹661 करोड़ की अचल संपत्तियों की जब्ती की प्रक्रिया शुरू की थी, जिन पर नोटिस भी चस्पा किए गए।

क्या है नेशनल हेराल्ड केस?

भाजपा नेता डॉ. सुब्रमण्यम स्वामी द्वारा की गई शिकायत के अनुसार, यंग इंडिया और AJL की संपत्तियों का उपयोग ₹18 करोड़ के फर्जी दान, ₹38 करोड़ के फर्जी एडवांस किराया और ₹29 करोड़ के फर्जी विज्ञापनों के जरिए आय अर्जित करने में किया गया है। स्वामी ने यह भी आरोप लगाया कि 2010 में यंग इंडिया ने AJL की ₹5,000 करोड़ से अधिक की संपत्तियों का अधिग्रहण कर लिया था। AJL के 75% शेयर गांधी परिवार के पास बताए जाते हैं।