BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
यहां बच्चों पर Covaxin वैक्सीन का ट्रायल शुरू , परीक्षण सफल रहा तो, आगे चलकर बच्चों को भी लगाए जा सकेंगे टीके

यहां बच्चों पर Covaxin वैक्सीन का ट्रायल शुरू , परीक्षण सफल रहा तो, आगे चलकर बच्चों को भी लगाए जा सकेंगे टीके

हाल ही में नागपुर में बच्चों पर Covaxin वैक्सीन का ट्रायल शुरू हो गया है। गौरतलब है कि इस ट्रायल में 50 बच्चे स्वेच्छा से भाग ले रहे हैं। इन बच्चों को टीका लगाने से पहले इनका RT-PCR, एंटीबॉडी टेस्ट और समय चेकअप किया गया है। यह बच्चे 12-18 आयुवर्ग के हैं। इन बच्चों को दूसरी डोज़ 28 दिन बाद दी जाएगी। बाद में बच्चों पर इस वैक्सीन के परिणामों का अध्ययन किया जायेगा।

इससे पहले एम्स पटना में भी 12 से 18 साल के बच्चों पर कोवाक्सिन का परीक्षण शुरू किया गया था।

गौरतलब है कि पिछले कुछ समय से बच्चों के लिए कोविड-19 वैक्सीन की मांग की जा रही है। इसके मद्देनजर बच्चों पर कोरोनावायरस के टीके परीक्षण किया जा रहा है। यदि यह परीक्षण सफल रहता है तो आगे चलकर बच्चों को भी टीके लगाए जा सकते हैं।

COVAXIN
COVAXIN भारत बायोटेक द्वारा निर्मित एक सरकारी समर्थित टीका है। इसकी प्रभावकारिता दर 81% है। COVAXIN वैक्सीन के चरण तीन परीक्षणों में 27,000 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया है। COVAXIN दो खुराक में दिया जाता है। खुराक के बीच का समय अंतराल चार सप्ताह है। COVAXIN को मृत COVID-19 वायरस से तैयार किया गया था।

भारत बायोटेक
यह एक भारतीय बायोटेक्नोलॉजी कंपनी है, इसका मुख्यालय हैदराबाद में है। इसकी स्थापना 1996 में कृष्णा एला द्वारा की गयी थी। इस कंपनी में 700 से अधिक कर्मचारी काम करते हैं।

 

सरकार  का टीकाकरण अभियान :  ‘जहाँ वोट, वहां वैक्सीनेशन’ (Jahan Vote, Wahan Vaccination) लांच, पढ़े क्या है ये अभियान

सरकार का टीकाकरण अभियान : ‘जहाँ वोट, वहां वैक्सीनेशन’ (Jahan Vote, Wahan Vaccination) लांच, पढ़े क्या है ये अभियान

 दिल्ली सरकार ने कोविड -19 के खिलाफ दिल्ली के लोगों को टीका लगाने के लिए एक टीकाकरण अभियान ‘जहाँ वोट, वहां वैक्सीनेशन’ (Jahan Vote, Wahan Vaccination) लांच किया है। इस अभियान के तहत मतदान केंद्रों पर 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को टीका लगाया जाएगा। इस अभियान की शुरुआत करते हुए, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने इस बात पर प्रकाश डाला कि 45 साल से अधिक उम्र के लोगों को उन जगहों पर टीके उपलब्ध कराए जाएंगे जहां उन्होंने चुनाव के दौरान वोट दिया था। उनके मुताबिक जल्द ही घर-घर जाकर टीकाकरण भी कराया जाएगा।

अभियान के बारे में
इस अभियान के तहत बूथ स्तर के अधिकारी घर-घर जाकर 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को टीकाकरण स्लॉट उपलब्ध कराएंगे। दिल्ली में 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के 57 लाख लोग हैं, जिनमें से 27 लाख को कोरोनावायरस वैक्सीन की पहली खुराक दी जा चुकी है। 30 लाख लोगों का टीकाकरण अभी बाकी है। इसलिए, यह निर्णय यह देखने के बाद लिया गया कि 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोग टीकाकरण केंद्रों पर नहीं आ रहे हैं और टीकों का उपयोग नहीं किया जा रहा है।

ईरान: आतंकी संगठन हिज्बुल्लाह के संस्थापक मौलवी अली अकबर की मौत

ईरान: आतंकी संगठन हिज्बुल्लाह के संस्थापक मौलवी अली अकबर की मौत

 डमस्कस. आतंकी संगठन हिज्बुल्लाह के संस्थापक मौलवी अली अकबर की मौत कोरोना से हो गई है| मौलवी अली अकबर कभी सीरिया (Syria) में ईरान (Iran) का राजदूत भी था, 74 साल की उम्र में अली अकबर की मौत हुई है| मौलवी अल अकबर ईरान के सर्वोच्च नेता रहे अयोतुल्लाह रुलाह खोमानी के काफी करीबियों की लिस्ट में शुमार था, साल 1970 में अली अकबर ने मुस्लिम मिलिटेंट ग्रुप के साथ गठजोड़ किया था|

राज्य की न्यूज एजेंसी 'IRNA' ने जानकारी दी है कि अली अकबर की मौत नॉर्थ तेहरान के एक अस्पताल में हुई है| अली अकबर के बारे में बताया जाता है कि वो अक्सर काला लिबास पहनना पसंद करता था, ताकि वो खुद को इस्लाम के पैंगम्बर मुहम्मद का अनुयायी बता सके| बताया जाता है कि इरान में हुए विवादित चुनाव के बाद मौलवी अली अकबर पिछले करीब 10 सालों से इराक के पवित्र शहर कहे जाने वाले सिटी ऑफ नजफ में रहता था| एक बम हमले में उसका दाहिना हाथ भी खराब हो गया था|

हिज्बुल्लाह वहीं आतंकी संगठन है जिसपर साल 1983 में बेरूत स्थित यू.एस एंबेसी पर हमला करने का आरोप लगा था, इस हमले में 63 लोगों की मौत हो गई थी| इसके बाद यू.एस. की तरफ से किये गये जवाबी हमले में 241 लोगों की मौत हुई थी, उस वक्त हिज्बुल्लाह ने हमले में अपनी संलिप्ता से इनकार किया था| इरान में अगले हफ्ते होने वाले राष्ट्रपति चुनाव के लीडिंग उम्मीदवार कहे जाने वाले इब्राहिम रेसी ने मौलाना अली अकबर की मौत पर अपनी संवेदना जाहिर की है|

बता दें कि साल 1947 में तेहरान में जन्म लेने के बाद अली अकबर की मुलाकात खोमानी से एक मौलवी के तौर पर हुई थी. इसके बाद वो धीरे-धीरे खोमानी का करीबी बन गया. साल 1982 में खोमानी ने अली अकबर को सीरिया में तैनात किया था. इस्लामिक क्रांति के बाद अली अकबर ने इरान में Paramilitary Revolutionary Guard की स्थापना में सहयोग किया|

सीरिया का राजदूत रहते हुए उन्होंने इस फोर्स को हिज्बुल्लाह की मदद से काफी बढ़ाया, इरान में हुए ग्रीन मूवमेंट आंदोलन के दौरान अली अकबर ने वहां के तत्कालीन नेता विपक्ष मीर हुसैन मौसावी और माहदी कारौबी की मदद की थी. साल 1979 के इरान आंदोलन में सक्रिय रहने वाला अली अकबर ने बाद में इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ इरान में अंदरुनी मामलों के मंत्री का पद भी संभाला था|

जेईई, नीट 2021 परीक्षा तिथियां जल्द जारी होने की संभावना

जेईई, नीट 2021 परीक्षा तिथियां जल्द जारी होने की संभावना

 नई दिल्ली| शिक्षा मंत्रालय की ओर से नए अपडेट के मुताबिक, जेईई मेन 2021 अप्रैल और मई सत्र के साथ-साथ NEET 2021 को स्थगित करने की परीक्षा की तारीखें अगले एक या दो सप्ताह में होने की उम्मीद है| मानव संसाधन विकास या शिक्षा मंत्रालय आज विभिन्न विश्वविद्यालयों के कुलपतियों के साथ बैठक करेगा. बताया जा रहा है कि बैठक का एजेंडा CUCET या सेंट्रल यूनिवर्सिटी कॉमन एंट्रेंस टेस्ट, 2021 पर चर्चा करना है|

दिल्ली विश्वविद्यालय, जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय, जामिया मिलिया के साथ-साथ आईपी और अंबेडकर विश्वविद्यालय जैसे शीर्ष केंद्रीय विश्वविद्यालयों के वीसी बैठक में भाग लेने की संभावना है. नए शैक्षणिक सत्र में प्रवेश की पद्धति और प्रक्रिया पर भी चर्चा होने की उम्मीद है|

सीबीएसई कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा 2021 को रद्द करने के केंद्र के फैसले के बाद बैठक महत्वपूर्ण है. जिस मापदंड पर छात्रों का मूल्यांकन किया जाएगा, उसे लेकर अनिश्चितता के साथ, कई लोगों के लिए सबसे बड़ा सवाल विभिन्न विश्वविद्यालयों में प्रवेश प्रक्रिया का है|

बड़ी दुर्घटना: आमने-सामने से टकराईं दो ट्रेनें, अब तक 30 की मौत, 50 जख्मी

बड़ी दुर्घटना: आमने-सामने से टकराईं दो ट्रेनें, अब तक 30 की मौत, 50 जख्मी

इस्लामाबाद। पड़ोसी देश पाकिस्तान में सोमवार तड़के एक भीषण रेल हादसा हो गया। सिंध प्रांत के डहारकी में दो ट्रेनों के बीच टक्कर हो गई, जिससे 30 से ज्यादा लोगों की जान चली गई और 50 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं।
पाकिस्तान के सिंध प्रांत के डहारकी के घोटाकी जिले में सोमवार तड़के करीब 3:45 बजे मिल्लत एक्सप्रेस और सर सैय्यद एक्सप्रेस की आपस में टक्कर हो गई। इससे मिल्लत एक्सप्रेस के आठ डिब्बे पटरी से उतर गए। मिली सूचना के मुताबिक, अब तक 30 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है और 50 से अधिक लोग घायल हो गए हैं। घायलों में से कई की हालत गंभीर बनी हुई है। मृतकों की संख्या में इजाफा हो सकता है।
 

राजधानी में शुरू हुआ अनलॉक-2 : कितनी रियायत-कितनी पाबंदी, जानें यहां

राजधानी में शुरू हुआ अनलॉक-2 : कितनी रियायत-कितनी पाबंदी, जानें यहां

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना संक्रमण के लगातार घटते मामलों के बीच आज से अनलॉक-2 के तहत थोड़ी रियायत दी जाएगी। सुबह 5 बजे से आधी क्षमता से मेट्रो दौड़ने लगेगी, वहीं गली-मोहल्ले की सभी दुकानें भी खुल जाएंगी। बड़े बाजार, मॉल की दुकानें सम-विषम आधार पर खोली जाएंगी। दिल्ली पुलिस ने कोविड प्रोटोकॉल का पालन कराने के लिए विशेष टीमों का गठन किया है।
दिल्ली सरकार ने शनिवार को लॉकडान को 14 जून की सुबह पांच बजे तक आगे बढ़ाते हुए अनलॉक-2 के तहत कुछ रियायतें देने की घोषणा की थी। सोमवार से लागू हो रही इन रियायतों के लिए रविवार होने के बावजूद स्थानीय निकायों के कर्मचारी साफ-सफाई और सैनिटाइजेशन में जुटे रहे। व्यापारियों ने भी अपनी दुकानों की सफाई की और सोशल डिस्टेंसिंग के लिए गोल घेरे बनवाए।
जिला प्रशासन के अधिकारियों ने बताया कि बाजार, मॉल और शराब की दुकानों के आसपास काफी भीड़ रहती है। ऐसी जगह कोविड प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन कराने के लिए सभी बाजारों के व्यापार मंडल अध्यक्षों को भी अनलॉक के नियम समझाए गए हैं। दक्षिण पूर्वी जिले के एक पुलिस अधिकारी बताया कि 50 टीमों का गठन किया गया है, जो भीड़भाड़ वाले इलाकों में लोगों पर नजर रखेगी। उन्होंने बताया कि लाजपत नगर मार्केट के लिए अलग से 10 टीमें तैनात की गई हैं। उत्तर पूर्वी जिले के एक अधिकारी ने बताया कि अलग-अलग विभाग के अधिकारियों व सिविल डिफेंस कर्मचारियों की मौजूदगी वाली 34 टीमें क्षेत्र में उतारी गई हैं।
00 मेट्रो में चलेंगे स्मार्ट कार्ड और टोकन, पहले दिन चलाई जाएंगी आधी ट्रेन
डीएमआरसी ने रविवार को कहा कि सोमवार से मेट्रो ट्रेन सेवा शुरू होने पर स्मार्ट कार्ड और टोकन, दोनों के जरिये यात्रा की जा सकेगी। मेट्रो स्टेशनों पर यात्रियों को सोशल डिस्टेंसिंग बनानी होगी और मास्क लगाना होगा, वर्ना जुर्माना लगाया जाएगा। पहले दिन उपलब्ध ट्रेनों की आधी संख्या ही ट्रैक पर उतारी जाएगी। ट्रेन सेवाएं विभिन्न मार्गों पर 5 से 15 मिनट के अंतराल पर चलेंगी। बुधवार से और ज्यादा ट्रेनों को ट्रैक पर उतारा जाएगा। मेट्रो ट्रेन सेवाएं दिल्ली में कोरोना संक्रमण बढ़ने पर 10 मई को बंद कर दी गई थी।

ये मिली हैं रियायतें
-मेट्रो ट्रेन 50 फीसदी यात्री क्षमता के साथ चल पाएंगी
-सम-विषम के आधार पर मॉल्स और दुकानें खुल पाएंगे
-निजी व सरकारी दफ्तरों में 50 फीसदी कर्मचारी आएंगे
-कंटेनमेंट जोन छोड़कर मोहल्लों की सभी दुकानें खुलेंगी
-शराब की दुकानें भी सम-विषम के आधार पर ही खुलेंगी

ये रहेंगी पाबंदियां
-मास्क-सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं तो जुर्माना
-दुकानदारों को आवागमन के लिए लेना होगा पास
-बाजारों में खरीदारी सुबह 10 से रात 8 बजे तक ही
-दुकानों के बाहर बनाने होंगे डिस्टेंसिंग के लिए घेरे
-मेट्रो ट्रेन में खड़े होकर सफर करने की इजाजत नहीं

ये नहीं खुलेंगे
-जिम, स्पा, सैलून, एंटरटेनमेंट पार्क, वाटर पार्क, पब्लिक पार्क और गार्डेन, एसेंबली हॉल, ऑडिटोरियम।
-साप्ताहिक बाजार, कोचिंग व अन्य शिक्षण संस्थान, सिनेमा हॉल, थिएटर, रेस्तरां, ब्यूटी पार्लर और स्विमिंग पूल
 

बड़ी खबर: मुख्यमंत्री हुए तैयार अपनी कुर्सी छोड़ने को, जानिये क्या है कारण

बड़ी खबर: मुख्यमंत्री हुए तैयार अपनी कुर्सी छोड़ने को, जानिये क्या है कारण

बेंगलुरु। कर्नाटक में नेतृत्व परिवर्तन की अटकलों पर विराम लगाने की कोशिशों के तहत मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने रविवार को घोषणा की कि वह अपना पद त्यागने और अन्य के लिए सत्ता संभालने का मार्ग प्रशस्त करने के लिए तैयार हैं।
कुछ पार्टी नेताओं और एक मंत्रिमंडलीय सदस्य द्वारा अपनी कार्यशैली को लेकर दिए गए बयानों से खफा येदियुरप्पा ने कहा, पार्टी के शीर्ष नेतृत्व की इच्छा हो तो मैं अपने पद से इस्तीफा देने के लिए तैयार हूं। उन्होंने हालांकि इस बात से इंकार किया कि उनके लिए कोई विकल्प नहीं है और कहा कि पार्टी के केंद्रीय नेताओं ने उन्हें राज्य में विभिन्न जिम्मेदारियों को निभाने का पर्याप्त अवसर दिया है।

उन्होंमने कहा कि कई नेता हैं जो राज्य की कमान संभाल सकते हैं। राज्य सरकार के कामकाज की खुले तौर पर आलोचना करने वाले पार्टी के कुछ नेताओं पर नाराजगी व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा, मैं चाहता हूं कि पार्टी का शीर्ष नेतृत्व इस तरह के कृत्यों को समाप्त करने के लिए कदम उठाएगा।

उल्लेखनीय है कि राज्य के परिवहन मंत्री सीपी योगीश्वर ने सार्वजनिक तौर पर अपने बयान में कहा था कि प्रदेश में भाजपा सरकार नहीं है, बल्कि तीन पार्टियों की समझ वाली सरकार है। पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं भाजपा विधायक बासवनगौड़ा पाटिल यतनाल ने भी मुख्यमंत्री को अपना इस्तीफा देने की सलाह दी थी। बासवनगौड़ा येदियुरप्पा के पुत्र एवं पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष बीवाई विजयेंद्र के खिलाफ हमेशा मुखर रहे हैं।(वार्ता)
 

इस केंद्रीय मंत्री का बड़ा बयान कहा- शराब टॉनिक है कोरोना काल में बहुत जरूरी है

इस केंद्रीय मंत्री का बड़ा बयान कहा- शराब टॉनिक है कोरोना काल में बहुत जरूरी है

मंडला। एमपी के मंडला पहुंचे केन्द्रीय इस्पात राज्यमंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने शराब को लेकर बड़ा बयान दे डाला है, उन्होंने कहा है कि शराब लोगों के लिए एक बड़ा टॉनिक है और कोरोना के समय यह बहुत ही ज्यादा जरूरी चीज है, इसी वजह से शराब का सेवन करने वाले बहुत लोग हैं।
उन्होने यह भी कहा कि कोरोना के कारण जब देश और राज्यों में लॉकडाउन हुआ, तो सभी दुकानें बंद हो गईं, जिसके बाद जैसे ही दुकानें खुलीं, लोग कैसे इसके पीछे दौड़ने लगे, इसके साथ ही उन्होंने कहा कि शराब लोगों के जरूरी होने के साथ ही सरकार का एक बड़ा रेवेन्यू भी है, इसको लेकर कई सरकारें और राज्यों के बीच एक प्रतिस्पर्धा जैसी मची रहती है।
केन्द्रीय इस्पात राज्यमंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने आगे कहा कि इसलिए सरकारें अपने हिसाब से ही फैसला करती हैं, क्योंकि शराब का सेवन करने वालों की संख्या बहुत अधिक है।
 

अपनी पत्नी को देवर और दोस्त के किया हवाले, 2 साल तक कराता रहा शारीरिक शोषण, सब्र का बांध टूटा तो बताई आपबीती

अपनी पत्नी को देवर और दोस्त के किया हवाले, 2 साल तक कराता रहा शारीरिक शोषण, सब्र का बांध टूटा तो बताई आपबीती

ग्वालियर, ग्वालियर में पत्नी को शारीरिक शोषण के लिए दोस्त और देवर के हवाले करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़िता ने 2 साल पति का वहशीपन किसी तरह झेला।
जब उसकी सहनशक्ति खत्म हो गई तो उसने आपबीती का खुलासा किया है। जिसे सुनकर परिजनों और पुलिस दोनों सकते में आ गए। वहीं पुलिस ने पति और देवर को गिरफ्तार कर उसके दोस्त की तलाश की शुरू कर दी है।
दअरसल जनकगंज स्थित गोल पहाड़िया निवासी पीड़ित महिला की शादी ढाई साल पहले सिकंदर कंपू निवासी दीपक के साथ हुई थी। लेकिन शादी के बाद पति उससे कोई ताल्लुक नहीं रखता था। उसे पता चला कि उसका पति नपुंसक है और वंश बढ़ाने के लिए पत्नी को छोटे भाई जसवंत के हवाले कर दिया करता था। उससे कई बार पत्नी का बलात्कार करवाया। जब भी पीड़िता ने उसका विरोध किया तो बदनामी का हवाला देकर चुप कराया।
दीपक की प्राइवेट कंपनी में नौकरी थी और उसकी पोस्टिंग इंदौर में थी। वहां भी अपनी पत्नी को साथ ले गया और घिनौनी हरकते नहीं छोड़ी। वहां ले जाकर उसे दोस्त मौसम के हवाले कर दिया। पति की रजामंदी से मौसम उसके साथ रेप करता रहा। कई बार पति को समझाया कि वह यह सब बर्दाश्त नहीं कर पाएगी तो भी नहीं माना।
जब वह तंग आ गई तो गिरवाई थाना पुलिस के पास जा पहुंची और अपनी शिकायत दर्ज कराई। फिलहाल पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर दुष्कर्म का मामला दर्ज कर आरोपी पति और देवर को गिरफ्तार कर लिया है वही पति के दोस्त की तलाश शुरू कर दी है।
 

बंगाल के गांव में BJP कार्यकर्ताओं के सामाजिक बहिष्कार के बंटे पोस्टर, TMC ने बताया साजिश

बंगाल के गांव में BJP कार्यकर्ताओं के सामाजिक बहिष्कार के बंटे पोस्टर, TMC ने बताया साजिश

कोलकाता, पश्चिम बंगाल के एक गांव में बीजेपी कार्यकर्ताओं के सामाजिक बहिष्कार के लिए एक फरमान जारी किया गया है. बीजेपी ने आरोप लगाया है कि उसके कार्यकर्ताओं और समर्थकों पर विभिन्न प्रकार के अत्याचार किए जा रहे हैं. सामाजिक बहिष्कार के अलावा हमले भी किए जा रहे हैं. वहीं टीएमसी ने दावा किया कि इसका पोस्टरों से कोई लेना देना नहीं है और इस मामले के पीछे खुद बीजेपी है.

जानकारी के मुताबिक राज्य के पश्चिम मेदिनीपुर जिले के तृणमूल कांग्रेस की 176 और 179 बूथ कमेटियों के जरिए ‘महिषदा सर्बभारतीय तृणमूल कांग्रेस’ नाम से पोस्टर जारी किया गया है. इस पोस्टर में कोई तारीख, किसी का हस्ताक्षर या कोई ऑफिस का नंबर नहीं है. इसमें बीजेपी के 18 कार्यकर्ताओं को कोई सामान नहीं बेचने के लिए फरमान जारी किया गया है. पोस्टर में दुकान मालिकों को उन निर्देशों का पालन नहीं करने पर सख्त कार्रवाई की धमकी भी दी.

वहीं बीजेपी ने दावा किया है कि ताजा घटना किसी बड़ी घटना की झलक मात्र है क्योंकि टीएमसी राज्य भर में बीजेपी कार्यकर्ताओं पर अत्याचार कर रही है. इस मामले में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने ममता बनर्जी सरकार से पश्चिम बंगाल के सभी नागरिकों की रक्षा करने की अपील की है.
 

महिला सांसद को टाइट पैंट पहन कर आना पड़ा भारी, स्पीकर ने भरी सभा से निकाला बाहर

महिला सांसद को टाइट पैंट पहन कर आना पड़ा भारी, स्पीकर ने भरी सभा से निकाला बाहर

तंजानियाकिसी को कैसे कपड़े पहनने हैं, यह तय करने का अधिकार भी उसी का होना चाहिए। हालांकि, महिलाओं के लिए अपने कपड़ों पर फैसला लेना उतना भी आसान नहीं, फिर चाहे वह महिला किसी ऊंचे पद पर ही क्यों न हो। ऐसा ही देखने को मिला है तंजानिया में, जहां एक महिला सांसद को संसद से सिर्फ इसलिए बाहर निकाल दिया गया क्योंकि उनकी पैंट 'टाइट फिटिंग' की थी।

 

 

 

तंजानिया की इस महिला सांसद कॉनडेस्टर शिजवेल (Condester Sichwale) को संसद के स्पीकर ने बाहर निकाला। स्पीकर जॉब डुगाई ने महिला सांसद से कहा, 'जाइए पहले ढंग के कपड़े पहनिए और फिर संसद में आइए।'  इस पूरे मामले की शुरुआत तब हुई जब एक पुरुष सांसद हुसैन अमर ने कॉनडेस्टर के कपड़े देख कहा, 'हमारी कुछ बहनों ने अजीब कपड़े पहने हैं। वे समाज को क्या दिखा रही हैं?'

 

हुसैन अमर का तर्क था कि संसद में समाज की सोच और उसकी झलक दिखती है। उन्होंने संसद के नियमों को हवाला देते हुए ये भी बताया कि क्यों महिलाओं को संसद में टाइट जीन्स पहनकर नहीं आना चाहिए।

 

 

कॉनडेस्टर के कपड़ों को अजीबोगरीब बताकर उन्हें संसद से बाहर निकाले जाने को ​लेकर दूसरी महिला सांसदों में नाराजगी है। महिला सांसदों ने कॉनडेस्टर को इस तरह संसद से बाहर निकाले जाने पर कहा कि इसके लिए माफी मांगी जानी चाहिए।

वहीं, महिला सांसद को बाहर निकाले जाने के बाद स्पीकर ने कहा कि यह पहली बार नहीं जब उन्हें महिला सदस्यों के कपड़ों को लेकर शिकायत मिली है। उन्होंने संसद के सुरक्षाकर्मियों तक को यह निर्देश दे दिए कि अगर कोई 'बेढंग' कपड़ों में दिखे तो उसे सदन में घुसने न दिया जाए।

यूपी के अलीगढ़ जहरीली शराब कांड का मुख्य आरोपी ऋषि गिरफ्तार

यूपी के अलीगढ़ जहरीली शराब कांड का मुख्य आरोपी ऋषि गिरफ्तार

अलीगढ़ । उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में शराब का कहर जारी है। जिले में 108 लोगों की जान जहरीली शराब से जा चुकी है। पुलिस शराब कांड के मुख्य आरोप ऋषि शर्मा को रविवार सुबह बुलंदशहर बॉर्डर से गिरफ्तार कर लिया है। उस पर एक लाख रुपये का इनाम था। इससे पहले शनिवार को एक अन्य आरोपी 25 हजार के इनामी को गिरफ्तार कर लिया था। वहीं भाजपा नेता ऋषि शर्मा के अवैध रूप से बने फार्म हाउस को जेसीबी चलवाकर ध्वस्त करा दिया गया था।
जहरीली शराब से लोगों की मौत होने का सिलसिला नहीं थम पा रहा है। शिकंजा कसे जाने के बाद कार्यवाही के डर से माफियाओं ने जहरीली शराब नहरों में बहा दी है। जिसकी वजह से सबसे पहले जवां नहर में बहकर मिले देशी शराब के पऊए पीने से 10 मजदूरों की मौत हो गई थी। इसी तरह से अकराबाद में शेखा नहर में मिले पऊए पीने से मजदूरों की हालत बिगड़ गई थी। शनिवार को बिहार निवासी पांच मजदूरों की मौत जेएन मेडीकल कॉलेज में उपचार के दौरान हो गई।
शराब कांड के फरार चल रहे मुख्य आरोपी भाजपा नेता बीडीसी ऋषि शर्मा के थाना जवां क्षेत्र स्थित फार्म हाउस पर शनिवार को प्रशासन ने जेसीबी चलवा दी। एसडीएम कोल रंजीत सिंह के नेतृत्व में गई टीम ने गांव छेरत में ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की। फार्म हाउस का कुछ भाग सरकारी जमीन घेरकर भी बनाया जाने की बात प्रशासन की जाचं में सामने आ चुकी है।
नहर में तलाशा जा रहा अवैध शराब का जखीरा, दो दिन बंद रहेगी ऊपरी गंगा नहर
जवां व अकराबाद क्षेत्र में नहर में बहकर आई अवैध शराब के सेवन से कई लोगों की जान जा चुकी हैं। ऐसे में अब सिंचाई विभाग ऊपरी गंगा नहर की सफाई कराने के साथ ही अवैध शराब को खोजकर नष्ट करेगा। डीएम ने सिंचाई विभाग को दो दिन नहर बंद करने निर्देश दिए हैं। विभाग नहर बंद कर नहर सफाई कराएगा।

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने पीएम मोदी के लिए कह दी यह बात, पढ़े क्या कहा उन्होंने ...

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने पीएम मोदी के लिए कह दी यह बात, पढ़े क्या कहा उन्होंने ...

मॉस्को/नई दिल्ली । रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की है। कहा है कि पीएम मोदी एक जिम्मेदार नेता हैं। उन्होंने भारत-चीन के बीच चल रही सीमा विवाद पर कहा कि पीएम मोदी और शी जिनपिंग दोनों जिम्मेदार नेता हैं, और आपसी विवाद को बेहतर तरीके से सुलझा सकते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि, इस मसले पर किसी तीसरी ताकत को हस्तक्षेप करने की जरूरत नहीं है. भारत औऱ चीन अपने मसले खुद सुलझा सकते हैं।
चार देशों के समूह क्वाड की रुस ने की आलोचनाः
रुस की ओर भारत और चीन को लेकर यह बयान तब आया है, जब खुद रुस भारत, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया को लेकर बने ग्रुप क्वाड का सार्वजनिक रुप से निंदा कर रहा है। इस बारे में रुस के राष्ट्रपति पुतिन ने कहा है कि किसी भी साझेदारी का मकसद किसी अन्य देश के खिलाफ नहीं होनी चाहिए।
गौरतलब है कि भारत के क्वाड ग्रुप में शामिल होने के बारे में जब पुतिन से एक सवाल पूछा गया तो इसके जबाव में पुतिन ने यह बात कही। गौरतलब है कि चीन भी क्वाड समूह का हमेशा विरोध करता आया है। चीन का कहना है कि यह समूह हिन्द महासागर और प्रशांत महासागर में चीन प्रभाव को नियंत्रण करने के लिए बनाया गया है।
क्वाड में शामिल नहीं होगा रुसः
रुस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन ने साफ कर दिया है कि रुस किसी भी हालत में क्वाड का हिस्सा नहीं बनेगा। उन्होंने कहा कि हर स्वतंत्र देश को यह निर्णय लेने का अधिकार है कि, वो किस समूह में शामिल होना चाहता है, और किसमें नहीं। उन्होंने कहा कि रुस किसी भी देश के आंतरिक मामलों में दखन नहीं देता। उन्होंने यह भी कहा कि किसी भी समूह का मकसद अन्य राष्ट्र के खिलाफ लामबंद होना सही नहीं हैं।
गौरतलब है कि भारत और चीन के बीच लंबे समय से सीमा विवाद चल रहा है। इस मसले को लेकर कई बार दोनों देशों की सेनाएं आमने-सामने हो चुकी हैं। कुछ मामलों में तो दोनों देशों की सेना के बीच हिंसक झड़पे भी हो चकी हैं। बीते साल 2020 में ऐसे ही एक खूनी संग्राम में दोनों देशों के कई सैनिक की मौत हो गई थी।
 

घर-घर राशन योजना पर आमने-सामने हुई मोदी सरकार और केजरीवाल

घर-घर राशन योजना पर आमने-सामने हुई मोदी सरकार और केजरीवाल

नई दिल्ली। दिल्ली में अरविंद केजरीवाल सरकार की घर-घर तक राशन पहुंचाने की महत्वाकांक्षी योजना पर केंद्र सरकार द्वारा रोक लगाए जाने की खबरों के बीच केंद्र सरकार ने बयान जारी कर अपना पक्ष रखा है।
मीडिया खबरों के मुताबिक केंद्र सरकार की ओर से कहा गया है कि उसने दिल्ली सरकार को राशन वितरित करने से रोका नहीं है। इसके साथ ही केंद्र ने दिल्ली सरकार पर अखिल भारतीय योजना को बाधित करने को लेकर सवाल भी खड़ा किया।

दिल्ली सरकार अगले हफ्ते से इस योजना के तहत 72 लाख लोगों के घर तक राशन पहुंचाने की तैयारियों में जुटी थी। यह योजना 25 मार्च से दिल्ली में शुरू होने वाली थी।

मीडिया खबरों के मुताबिक मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल कल सुबह 11 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करके अपनी बात रखेंगे। सूत्रों के अनुसार इस योजना के लिए सभी तैयारियां हो चुकी थीं और इसे अगले सप्ताह से शुरू किया जाना था। केंद्र सरकार को इस योजना के नाम से आपत्ति थी।

इसके बाद दिल्ली कैबिनेट ने इसका नाम बदलने का प्रस्ताव पास किया और इसे घर-घर राशन योजना नाम दिया गया। खबरें हैं कि बदले हुए नाम के बाद भी केंद्र ने इसे मंजूरी नहीं दी है।
 

हिस्‍ट्रीशीटर ने दृश्‍यम स्‍टाइल में रची कत्‍ल की साजिश, बहन की शादी में मोबाइल छोड़ा, जानबूझकर वीडियो में आया और फिर...

हिस्‍ट्रीशीटर ने दृश्‍यम स्‍टाइल में रची कत्‍ल की साजिश, बहन की शादी में मोबाइल छोड़ा, जानबूझकर वीडियो में आया और फिर...

साल-2015 में निर्देशक निशिकांत कामत की थ्रिलर-ड्रामा फिल्‍म 'दृश्‍यम' की काफी चर्चा हुई थी। अजय देवगन, श्रिया सरन और तब्बू के जबरदस्‍त अभिनय वाली इस फिल्‍म में एक कत्‍ल को छिपाने के लिए फूल प्रूफ साजिश की कहानी दिखाई गई थी। अब गोरखपुर में एक हिस्‍ट्रीशीटर द्वारा एक कत्‍ल के लिए कुछ ऐसी साजिश रचने का मामला सामने आया है। शहर के शाहपुर इलाके में नौ अप्रैल को घर पर चढ़कर हुई वेद प्रकाश की हत्या का पुलिस ने करीब दो महीने के अंदर खुलासा करने का दावा किया है।

पुलिस ने शाहपुर थाने के हिस्ट्रीशीटर परवेज और उसके साथी मनोज को हत्याकांड में आरोपित बताते हुए गिरफ्तार किया है। वहीं एक अन्य युवक जिसकी उन्होंने बाइक इस्तेमाल की थी उसकी तलाश की जा रही है। परवेज को शक के आधार पर दो बार पहले भी पुलिस उठा चुकी थी लेकिन हर बार वह घटना के वक्त अपनी मौजूदगी चचेरी बहन की शादी में होना साबित कर खुद को बचा लेता था। दरअसल, परवेज ने इस हत्‍या की साजिश बेहद शातिर तरीके से रची थी। उसने हत्‍या के लिए जाने से पहले न सिर्फ अपना मोबाइल शादी वाली जगह पर छोड़ दिया बल्कि शादी के वीडियो में खुद को शामिल भी कर लिया। यही वीडियो दिखाकर वह बार-बार छूट रहा था लेकिन जब पुलिस को घटना में इस्तेमाल बाइक मिली, उसके बाद परवेज टूट गया और उसने जुर्म कबूल कर लिया।


जानकारी के मुताबिक शाहपुर के भैयाजीपुरम कॉलोनी निवासी वेद प्रकाश को 9 अप्रैल की रात करीब 10.30 बजे बदमाशों ने घर पर चढ़कर गोली मार दी थी। बदमाशों ने घर पर पहुंच कर गेट पर आवाज देकर वेद प्रकाश को बुलाया और जब वह बालकनी से नीचे झांक रहा था तभी उस पर गोली चला दी थी। सिर में गोली लगने से वेद प्रकाश की मौके पर ही मौत हो गई। घटना का पर्दाफाश करते हुए एसएसपी दिनेश कुमार प्रभु ने बताया कि पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की तो कोई भी ऐसा एंगल नहीं मिल रहा था जिसकी वजह से हत्यारों तक पहुंचाया जा सके। काफी जांच के बाद सामने आया कि एक अर्धनिर्मित कांप्लेक्स में वेद प्रकाश अपने अपराधिक प्रवृत्ति के साथियों के साथ ही परवेज, मनोज सोनकर आदि के साथ बैठकर नशा किया करता था। इसी दौरान एक दिन परवेज के आने पर वेदप्रकाश ने कुर्सी नहीं छोड़ी थी। यह बात परवेज को नागवार लगी थी और इसको लेकर उनके बीच हाथापाई हो गई थी। परवेज ने उसी के बाद वेद प्रकाश की हत्या की योजना बना ली थी।

बहन की शादी के दिन बनाई हत्या की योजना
हत्या वाले दिन परवेज की चचेरी बहन की शादी थी। उसी दिन उसने मनोज के साथ मिलकर वेद प्रकाश की हत्या की योजना बनाई थी। घटनास्थल से महज एक किलोमीटर की दूरी पर शादी का समारोह चल रहा था। परवेज ने खुद को शादी के वीडियो में शामिल किया। महज चंद मिनटों में वहां से बिना मोबाइल के एक अन्य युवक की गाड़ी लेकर निकला और फिर कुछ ही देर हत्या करके दोबारा शादी में शामिल हो गया।


वीडियो दिखाकर छूट जा रहा था परवेज
शाहपुर इलाके का शातिर बदमाश ने वर्ष 2018 से पुलिस के लिए मुखबिरी शुरू कर दी थी। उसे पता था कि पुलिस किस तरह से काम करती है। परवेज ने पुलिस के काम के तरीके को ध्यान में रखते हुए अपनी प्लानिंग बनाई थी। उसने वह सारी सावधानी बरती थी जिससे पुलिस उस पर शक न कर पाए। उसने अपना मोबाइल शादी समारोह में ही छोड़ दिया था जिससे उसका लोकेशन शादी में ही दिखे। यही नहीं घटना के वक्त का शादी के वीडियो में वह खुद शामिल हो गया था। यही वजह थी कि वह पुलिस को बार-बार वीडियो दिखाकर छूट जाता था। पुलिस ने दो बार उसे शक के आधार पर उठाया था लेकिन दोनों बार उसे छोड़ना पड़ा था।

बाइक नम्बर के शक पर टूटा और कबूल लिया जुर्म
दरअसल हत्या के बाद जांच में जुटी पुलिस को एक बाइक जाती दिखी थी। बाइक का नम्बर तो मिल गया था लेकिन बाइक सवार का चेहरा साफ नहीं था। उस नम्बर के आधार पर पुलिस ने फिर पड़ताल की और परवेज को तीसरी बार उठाया तो उसने बाइक मालिक का नाम बता दिया। उसके बाद पुलिस का शक परवेज पर और गहरा हो गया। कड़ाई से पूछताछ के बाद उसने हत्या का जुर्म कबूल कर लिया।

परेवज पर 16 तो मनोज पर है चार मुकदमे
परवेज अंसारी इतना शातिर है यह इसी बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि उसके खिलाफ 16 मुकदमें दर्ज हैं जिसमें हत्या और हत्या के प्रयास के भी कई मुकदमें हैं। यानी वह एक नहीं कई बार जेल जा चुका है। वहीं मनोज पर चार मुकदमें दर्ज है। मनोज के विवाद को परवेज ने निपटाने में मदद की थी इसलिए मनोज ने इस योजना में परवेज का साथ दिया था।


अपराधिक प्रवृत्ति के लोगों से वेद की थी जान पहचान
वेद प्रकाश के खिलाफ भले ही कोई मुकदमा नहीं दर्ज था लेकिन अपराधी किस्म के लोगों के साथ उसका उठना बैठना था। मेयर सीताराम जायसवाल के मुनीम से हुई लूट में शामिल बदमाश भी वेद के साथी थे। पकड़े गए आरोपियों के पास से पुलिस ने एक पिस्टल, दो कारतूस और एक पल्सर बाइक बरामद किया है।

हत्या से चार महीने पहले वेद की हुई थी शादी
वेद प्रकाश की हत्या से चार महीने पहले यानी दिसम्बर 2020 में शादी हुई थी। बताया जा रहा है कि उनकी पत्नी रेखा गर्भवती हैं। दो भाई और बहनों में छोटे वेद प्रकाश के बड़े भाई कोचिंग पढ़ाते हैं। बहन की शादी हो गई है वह अपने ससुराल रहती हैं। पिता पूर्वोत्तर रेलवे से रिटायर्ड हैं। वेद प्रकाश पहले दवा का काम करते थे। पिपराइच इलाके में वह किसी मेडिकल स्टोर पर काम करते हुए दवा के बारे में जानकारी जुटा रहे थे। दवा में घाटा होने पर उन्होंने थोक मोबाइल पार्ट्स का काम भी शुरू कर दिया था। 

फिर हुई दरिंदगी की हद पार : दो सगी बहनों समेत तीन युवतियों से दरिंदों ने की गैंग रेप

फिर हुई दरिंदगी की हद पार : दो सगी बहनों समेत तीन युवतियों से दरिंदों ने की गैंग रेप

यूपी यूपी के लखीमपुर खीरी जिले से शर्मनाक घटना सामने आई है। मजदूरी करने गईं तीन दलित युवतियों के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। इनमें से दो सगी बहनों की तहरीर पर पुलिस ने एक रिश्तेदार के खिलाफ नामजद और चार अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीड़िताओं को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है। नामजद रिश्तेदार को  पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। 

कोतवाली सदर क्षेत्र में रहने वाली दो सगी बहनों ने शनिवार को पुलिस को तहरीर दी। बताया कि शुक्रवार को गांव का ही एक रिश्तेदार मोहन उनको व एक अन्य युवती को मजदूरी कराने ले गया था। तीनों को फूलबेहड़ थाना क्षेत्र के एक खेत पर गन्ने की निराई का काम करना था। पीड़िताओं ने बताया कि शाम को उनको छुट्टी मिली तो वह घर आ रही थीं। रास्ते में खेत के पास ही उनके रिश्तेदार समेत पांच लोगों ने उन्हें जबरन रोक लिया। उनको गन्ने के खेत में उठा ले गए और गैंगरेप किया। आरोपी मौके से भाग गए। युवतियों का कहना है कि वे बेहोश हो गई थीं। अगले दिन शनिवार को वे थाने पहुंचीं और तहरीर दी।
पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी रिश्तेदार मोहन और चार अन्य के खिलाफ गैंगरेप का मुकदमा दर्ज कर मोहन को हिरासत में ले लिया है। 

दो तहरीरों ने उलझाया, संदिग्ध हो गई घटना   
पुलिस का कहना है कि शुक्रवार की देर शाम सदर कोतवाली की महेवागंज पुलिस चौकी पर तीनों लड़कियों ने एक शिकायत की, जिसमें उन्होंने महेवागंज निवासी मोहन पर मजदूरी न देने का आरोप लगाया। पुलिस ने महिलाओं और मोहन को सुबह चौकी पर बुलाया लेकिन महिलाएं चौकी नहीं गई और कोतवाली पहुंच गई। यहां मोहन समेत पांच लोगों पर गैंगरेप का आरोप लगाया। कोतवाली पुलिस ने महिलाओं को फूलबेहड़ थाने भेजा। यहां महिलाओं ने गैंगरेप की तहरीर दी जिसपर मुकदमा दर्ज किया गया।

 

एसपी विजय ढुल ने बताया, शुक्रवार की देर शाम महेवागंज चौकी में तीन युवतियों ने एक लिखित शिकायत दी। जिसमें आरोप लगाया गया कि उन्हीं के गांव में रहने वाला मोहन जो दूर का रिश्तेदार है, उनको मजदूरी पर ले गया था, लेकिन उनकी मजदूरी नहीं दी। इसी पर दोनों पक्षों को महेवागंज चौकी बुलाया गया था। इसके बाद वह कोतवाली सदर पहुंची और मोहन व कई अज्ञात लोगों पर मौखिक रेप का आरोप लगाया।  आज की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। महिलाओं का मेडिकल कराया जा रहा है। साक्ष्यों के आधार पर आगे कार्रवाई होगी।

बड़ी खबर : प्रदेश में छात्रों को मेडिकल की पढ़ाई बीच में छोड़ना पड़ेगा अब महंगा, देने पड़ेंगे इतने लाख रुपये

बड़ी खबर : प्रदेश में छात्रों को मेडिकल की पढ़ाई बीच में छोड़ना पड़ेगा अब महंगा, देने पड़ेंगे इतने लाख रुपये

मध्यप्रदेश | मध्य प्रदेश में अब चिकित्सा महाविद्यालयों में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों को बीच में पढ़ाई छोडऩा महंगा पड़ेगा, क्योंकि उन्हें बंध पत्र के अनुसार 10 से 30 लाख रुपये तक की राशि देनी होगी। चिकित्सा शिक्षा विभाग के आयुक्त निशांत वरवड़े ने बताया कि स्नातक एवं स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम में नीट से चयनित विद्यार्थियों को चिकित्सा एवं दंत चिकित्सा महाविद्यालयों में मेरिट के आधार पर प्रवेश के लिये शासन द्वारा मध्यप्रदेश चिकित्सा शिक्षा प्रवेश नियम-2018 एवं संशोधन 19 जून, 2019 के अनुसार पाठ्यक्रम संचालित किये जाते हैं।

 

आयुक्त वरवड़े ने बताया कि छात्र के त्याग-पत्र दिये जाने की दशा में उस पर सीट छोडऩे संबंधी बंधपत्र की शर्तें लागू होंगी। इसके अधीन शासकीय चिकित्सा एवं शासकीय दंत चिकित्सा महाविद्यालय की प्रवेशित सीट से त्याग-पत्र देने पर अभ्यर्थी द्वारा बंधपत्र की राशि 10 लाख रुपये (प्रवेश वर्ष 2018 एवं 2019), 30 लाख रुपये (प्रवेश वर्ष 2020) स्वशासी संस्था को देनी होगी। निजी चिकित्सा एवं निजी दंत चिकित्सा महाविद्यालय की प्रवेशित सीट से त्याग-पत्र देने पर संबंधित निजी संस्था में संचालित पाठ्यक्रम में सम्पूर्ण अवधि का शैक्षणिक शुल्क शासन को देना होगा।
 
उपरोक्त नियम वर्ष 2018 से प्रवेश लेने वाले सभी विद्यार्थियों पर प्रभावशील हैं। किसी भी अध्ययनरत स्नातकोत्तर विद्यार्थी द्वारा किसी भी कारण से सीट छोडऩे की दशा में उपरोक्त बंधपत्र अनुरूप राशि 10 या 30 लाख रुपये (प्रवेश के अनुसार) संबंधित स्वशासी महाविद्यालय के खाते में जमा करना अनिवार्य रहेगी।
 
 सेक्स रैकेट : होटल से दर्जनों युवक-युवतियां संदिग्ध हालत में गिरफ्तार

सेक्स रैकेट : होटल से दर्जनों युवक-युवतियां संदिग्ध हालत में गिरफ्तार

देवास। मध्यप्रदेश के देवास पुलिस ने होटल मेपल्स ब्लू में दबिश देकर सेक्स रैकेट का खुलासा किया है। मौके से 12 युवक-युवतियां संदिग्ध हालत में मिले। पुलिस ने मैनेजर को भी दबोचा है। सभी के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

पढ़िए पूरी खबर-
मिली जानकारी के अनुसार- बीएनपी थाना क्षेत्र उज्जैन रोड स्थित होटल मेपल्स ब्लू में सेक्स रैकेट का धंधा के बारे में पुलिस को पता चला था। वहीं अब छापामार कार्रवाई कर सेक्स रैकेट का खुलासा किया है। ​पुलिस ने 12 युवक-युवतियां सहित मैनेजर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए अधिकांश युवतियां दिल्ली की बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। सभी के खिलाफ केस दर्ज किया है।
शादीशुदा प्रेमिका ने रोक दी बारात, दूल्हेज से बोली-कहां चले, तुम्हारा तो मुझसे ही होगा...

शादीशुदा प्रेमिका ने रोक दी बारात, दूल्हेज से बोली-कहां चले, तुम्हारा तो मुझसे ही होगा...

गोरखपुर में शुक्रवार को एक प्रेमिका अपने प्रेमी के घर उस वक्त पहुंच गई, जब प्रेमी की शादी होने वाली थी। प्रेमी के घर पहुंचकर वह खुद शादी करने की मांग करने लगी। युवक और उसके परिजनों ने युवती को समझाने की कोशिश की लेकिन वह अपनी मांग पर अड़ी रही। अपनी सुनवाई न होते देख वह पुलिस चौकी पहुंच गई और न्याय की गुहार लगाने लगी। पुलिस ने दोनों पक्षों को बुलाकर समझौता कराया।
गुलरिहा क्षेत्र के पिपरी गांव की एक अल्पसंख्यक समुदाय की युवती का कुछ समय पहले निकाह हुआ है। निकाह के बाद वह गांव के ही अपने समाज के एक लड़के से प्यार करने लगी। दोनों की नजदीकियां बढ़ गईं। इस बीच लड़के की शादी कहीं और तय हो गई। शुक्रवार को जब बारात जाने की तैयारी हुई तब युवती को पता चला और वह उसके घर पहुंच गई। उसने लोगों से अपने कहानी बताते हुए लड़के से कहा कि तुम्हारी शादी मुझसे ही होगी और किसी से नहीं।
इस बात को लेकर लड़का और उसके घरवालों ने उसे भगा दिया उसके बाद वह भटहट चौकी पर पहुंचकर शिकायत कर दी। भटहट चौकी पुलिस ने दोनों पक्षों को चौकी पर बुलाकर पंचायत करवाई। पुलिस और कुछ गांव के लोगों ने दोनों पक्षों में समझौता करा दिया। युवती को लोगों ने समझा-बुझाकर घर भेज दिया। लड़का पहले से तय स्थान पर शादी करने के लिए बारात के साथ रवाना हो गया।

 

भारतीय रेल दुनिया में “सबसे बड़ी हरित रेल” बनने की राह पर, पढे पूरी खबर

भारतीय रेल दुनिया में “सबसे बड़ी हरित रेल” बनने की राह पर, पढे पूरी खबर

भारतीय रेल (आईआर) दुनिया में सबसे बड़ी हरित रेलवे बनने के लिए मिशन के रूप में काम कर रही है और वर्ष 2030 से पहले “शून्य कार्बन उत्सर्जक” बनने की दिशा में बढ़ रही है। रेलवे नए भारत की बढ़ती जरूरतों को पूरा करन के क्रम में पर्यावरण अनुकूल, दक्ष, किफायती, समयनिष्ठ और यात्रियों के साथ-साथ माल की आधुनिक वाहक बनने की राह पर चल रही है। भारतीय रेल व्यापक विद्युतीकरण, जल और कागज संरक्षण, रेलवे की पटरियों पर जानवरों को घायल होने से बचाने से जुड़े कदमों से पर्यावरण के प्रति मददगार हो रही है।

2014 के बाद से रेल विद्युतीकरण लगभग 10 गुना बढ़ गया है, जो पर्यावरण अनुकूल है और इससे प्रदूषण बढ़ता है। विद्युतीकरण के आर्थिक लाभों को तेजी से प्राप्त करने के लिए, रेलवे ने ब्रॉड गेज रूटों के 100 प्रतिशत विद्युतीकरण के लिए दिसंबर, 2023 तक विद्युतीकृत संतुलित ब्रॉड गेज (बीजी) रूट तैयार करने की योजना बनाई है। हेड-ऑन-जनरेशन सिस्टम, जैव शौचालय और एलईडी लाइट ट्रेन को यात्रा के ऐसे बेहतर साधन में बदलते हैं, जो यात्रियों के लिए आरामदेह के साथ ही पर्यावरण के प्रति संवेदनशील भी हो।

आईआर के डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर्स को दीर्घ कालिक कम कार्बन रोडमैप के साथ एक कम कार्बन हरित परिवहन नेटवर्क के रूप में विकसित किया जा रहा है, जो उसे ज्यादा ऊर्जा दक्ष और कार्बन अनुकूल तकनीकों, प्रक्रियाओं व अभ्यासों को अपनाने में सक्षम बनाते हैं। आईआर दो समर्पित मालभाड़ा गलियारा परियोजनाओं– लुधियाना से दनकुनी (1,875 किमी) तक पूर्वी गलियारा (ईडीएफसी) और दादरी से जवाहरलाल नेहरू पोर्ट ट्रस्ट (1,506 किमी) तक पूर्वी गलियारा (डब्ल्यूडीएफसी) को कार्यान्वित कर रहा है। ईडीएफसी के सोननगर-दनकुनी (538 किमी) भाग को सार्वजनिक निजी साझेदारी (पी पीपी) मोड में लागू करने की योजना बनाई गई है।

आईआर का नेटवर्क और उसकी पहुंच ने महामारी में खाद्यान्न और ऑक्सीजन जैसे माल की आवाजाही को सक्षम बनाया, जो सड़क परिवहन की तुलना में ज्यादा पर्यावरण अनुकूल है। अप्रैल, 2021 से मई, 2021 के दौरान, भारतीय रेल ने 73 लाख टन खाद्यान्न की आपूर्ति कि और 241 लदी हुई ऑक्सीजन एक्सप्रेस ट्रेनों के संचालन के माध्यम से देश के विभिन्न हिस्सों में 15,046 टन ऑक्सीजन से भरे 922 टैंकरों को अपने गंतव्य तक पहुंचाया।

हरित प्रमाणन और पर्यावरण प्रबंधन प्रणाली का कार्यान्वयन :

आईआर और भारतीय उद्योग परिसंघ के बीच आईआर पर हरित पहलों की सहूलियत के लिए जुलाई, 2016 में एमओयू पर हस्ताक्षर हुए थे। 39 कार्यशालाओं, 7 उत्पादन इकाइयों, 8 लोको शेड और एक स्टोर डिपो को ‘ग्रीनको’ प्रमाणन हासिल हो चुका है। इनमें 2 प्लेटिनम, 15 गोल्ड और 18 सिल्वर रेटिंग शामिल हैं।

हरित प्रमाणन में मुख्य रूप से ऊर्जा संरक्षण उपायों, नवीनीकृत ऊर्जा का उपयोग, ग्रीन हाउस गैस उत्सर्जन में कमी, जल संरक्षण, कचरा प्रबंधन, सामग्री संरक्षण, पुनर्चक्रीकरण आदि जैसे पर्यावरण को सीधा प्रभावित करने वाले मानकों के आकलन को शामिल किया जाता है। 19 रेलवे स्टेशनों ने भी 3 प्लेटिनम, 6 गोल्ड और 6 सिल्वर रेटिंग के साथ हरित प्रमाणन हासिल कर लिया है। रेलवे के 27 अन्य भवन, कार्यालय, परिसर और अन्य प्रतिष्ठानों को भी 15 प्लेटिनम, 9 गोल्ड और 2 सिल्वर रेटिंग सहित हरित प्रमाणन मिल चुका है। इसके अलावा, पिछले दो साल में 600 से ज्यादा रेलवे स्टेशनों को पर्यावरण प्रबंधन प्रणाली के कार्यावयन के लिए आईएसओ: 14001 के कार्यान्वयन के लिए प्रमाणित किया जा चुका है। कुल 718 स्टेशनों की आईएसओ : 14001 के लिए पहचान की गई है।

भारतीय रेल ने अपने जोखिम आकलन और आपदा प्रबंधन प्रोटोकॉल में जलवायु परिवर्तन की विशेषताओं को शामिल किया है। एक संगठन के रूप में रेलवे जोखिम के प्रबंधन और अपनी संपदाओं, रूटों व निवेशों के बारे में सही सवाल पूछने के लिए तैयार है। आईआर की कई सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों के शीर्ष प्रबंधन साझा समझ के लिए हितधारकों के साथ संवाद कर रहे हैं, जो दीर्घकालिक स्वास्थ्य और संगठनों के स्थायित्व के लिए जरूरी है।

आईआर और अनुषंगी इकाइयों द्वारा प्रकाशित पर्यावरण स्थायित्व रिपोर्ट हर साल रणनीतियों का वर्णन करने वाले दस्तावेज तैयार करती है और इसमें जलवायु परिवर्तन, प्रमुख मुद्दे व उनसे निपटने के लिए उठाए गए कदमों पर जोर दिया जाता है। इससे रेलवे को जलवायु परिवर्तन पर पेरिस समझौता, यूएन सतत विकास लक्ष्यों और राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन योजनाओं जैसी सरकार की प्रतिबद्धताओं को समर्थन देने में सहायता मिलती है।

भारतीय रेल के विभिन्न क्षेत्रों में इंजीनियर, ऑपरेटर और प्लानर्स व निर्माण इकाइयों को लगातार अलग-अलग चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। अंतर्राष्ट्रीय संपत्ति प्रबंधकों, रेलवे परिचालकों, रोलिंग स्टॉक इंजीनियरों, सिनेरियो प्लानर्स और अन्य द्वार अपनाए गए परिष्कृत दृष्टिकोणों की परामर्श रिपोर्टों के माध्यम से अध्ययन किया गया है। आईआर की अपनी वास्तविकताओं और जमीनी स्थिति से मेल खाने वाली उपयुक्त व्याख्या इन अनुमानित और सामने आ रही चुनौतियों के लिए विभागीय प्रबंधकों के प्रयासों को अनुकूलित करती है।