BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
खौफनाक वारदातः खांसी की दवा बताकर पति ने पत्नी को पिलाया तेजाब, हुई मौत

खौफनाक वारदातः खांसी की दवा बताकर पति ने पत्नी को पिलाया तेजाब, हुई मौत

बांदा में खौफनाक वारदात को अंजाम दिया गया है। पत्नी की तेजाब पिलाकर हत्या कर दी गई है। बदौसा में पत्नी को दवा के नाम पर पति ने तेजाब पिला दिया। कुछ देर में उसकी हालत बिगड़ी तो उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अतर्रा में भर्ती कराया। वहां राहत नहीं मिलने पर उसे जानकीकुंड ले जाया गया। वहां पर प्राथमिक उपचार के बाद सतना के बिरला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां पर इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया। मरने के पूर्व दिए बयान में युवती ने बताया कि पति उसे बहुत परेशान करता था। महिला के चाचा ने थाने में तहरीर दी है। हालांकि पुलिस के अनुसार उसे अभी तहरीर नहीं मिली है।
बदौसा थाने के पौहार गांव की रहने वाली रोशनी (23) को खांसी आ रही थी। उसके पति रोहित पांडेय ने रोशनी को रविवार की सुबह खांसी की दवा की जगह तेजाब पिला दिया। तेजाब पीने के कुछ ही देर बाद रोशनी की हालत बिगड़ गई। परिवारीजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अतर्रा ले गए। वहां पर प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर युवती को चित्रकूट जानकीकुंड रेफर कर दिया गया।
जानकीकुंड में भी उसका उपचार हुआ। इसके बाद डॉक्टरों ने उसे बिरला अस्पताल सतना के लिए रेफर कर दिया। परिजन उसे सतना लेकर गए। वहां पर उपचार के दौरान रोशनी की मौत हो गई। मरने के पूर्व रोशनी ने दिए गए बयान में यह आरोप लगाया है कि उसका पति उसे बहुत परेशान करता था।
खांसी की दवा के धोखे तेजाब पिला दिया। उसने ससुरालीजनों पर भी आरोप लगाए हैं। रोशनी के चाचा रामसुफल ने बताया कि दो वर्ष पूर्व रोशनी की शादी हुई थी। थाना प्रभारी मोहम्मद अकरम का कहना है कि तहरीर अभी नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। इधर, सभी परिजन सीओ अतर्रा से भी मिले और पूरे मामले से अवगत कराया।

 

पति ने पत्नी के प्राइवेट पार्ट में ठोक दी कील, और फिर करने लगा ये........

पति ने पत्नी के प्राइवेट पार्ट में ठोक दी कील, और फिर करने लगा ये........

यूपी | उत्तर प्रदेश के रामपुर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां पर एक शख्स ने अपनी पत्नी के प्राइवेट पार्ट में कील ठोक दी. बताया जा रहा है कि पति और पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद था. जिसके बाद गुस्से में पति ने पत्नी के साथ क्रूरता की सारी हदें पार कर दीं.
इस घटना के बाद महिला ने अपने पति के खिलाफ महिला थाने में शिकायत दर्ज कराई. पीड़िता ने पुलिस को बताया कि घरेलू विवाद के चलते उसके पति द्वारा पहले तो उससे अभद्रता की और गुस्से में पति ने उसके प्राइवेट पार्ट में कील ठोक दी.

पत्नी के प्राइवेट पार्ट में कील ठोकी
पीड़िता की तरफ से थाने में लिखित तहरीर दी गई है, जिसके बाद पुलिस द्वारा उसका मेडिकल परीक्षण कराया गया. हालांकि इस घटनाक्रम में तेजी के साथ बदलाव आया और कई घंटे तक दोनों को साथ में बैठाने के बाद समझौता करा लिया गया.

पीड़ित महिला ने बताया कि उसका पति शराब पीकर घर आया और लड़ाई करने लगा. इसके बाद उसने मेरे प्राइवेट पार्ट में कील डाल दी. रात करीब 12 बजे, जब उसने अपनी मां और पिता को आवाज दी. लेकिन किसी ने भी मेरी आवाज नहीं सुनी.

पति पत्नी के बीच घरेलू विवाद
वहीं इस मामले में क्षेत्राधिकारी मिलक श्रीकांत प्रजापति के मुताबिक थाना मिलक क्षेत्र में एक महिला के द्वारा शिकायत की गई है, जिसकी संपूर्ण जांच से यह पाया गया कि पति पत्नी के बीच विवाद हुआ था. जिसमें महिला द्वारा अपने पति पर आरोप लगाया गया था कि उसके पति ने उसके साथ मारपीट की और उसके प्राइवेट पार्ट में कील ठोकी.

पीड़िता की शिकायत के बाद उसका मेडिकल कराया गया. दोनों के बीच फिर से सुलह हो गई है. जांच के बाद पाया गया यह पति और पत्नी के बीच आपसी विवाद का मामला था. इस में पुलिस द्वारा आवश्यक कार्रवाई की गई है.

सेक्स रैकेट : राजधानी के इस क्षेत्र में लग्जरी होटल में चल रहे सेक्स रैकेट का हुआ भंडाफोड़, राजधानी की 2 युवतियां गिरफ्तार

सेक्स रैकेट : राजधानी के इस क्षेत्र में लग्जरी होटल में चल रहे सेक्स रैकेट का हुआ भंडाफोड़, राजधानी की 2 युवतियां गिरफ्तार

लखनऊ | उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक बड़ी खबर सामने आई है | खबर मिली है कि राजधानी लखनऊ के चिनहट इलाके में पुलिस ने मंगलवार को हाईप्रोफाइल सेक्स रैकेट का खुलासा किया है | जानकारी मिली है कि चिनहट पुलिस ने साइबर सेल की मदद से वेबसाइट और व्हाट्सएप की मदद से चलने वाले सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है | पुलिस के मुताबिक, 2 उज्बेकिस्तान और 2 दिल्ली की लड़कियां गिरफ्तार की गई हैं | कुल मिलाकर रैकेट का सरगना समेत 6 पुरुष को मौके से दबोचा गया है | बताया जा रहा है कि चिनहट के एक लग्जरी होटल में देह व्यापार का धंधा चल रहा था | 

चिनहट पुलिस और एडीसीपी ईस्ट की क्राइम ब्रांच ने हाईप्रोफाइल सेक्स रैकेट का खुलासा किया है | छापेमारी के दौरान होटल परिसर में हड़कंप मच गया है |  पुलिस होटल के मालिक और मैनेजर को हिरासत में लेकर पूछताछ में जुटी है | पुलिस के अनुसार, वेबसाइट की मदद से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सेक्स रैकेट चल रहा है | वेबसाइट हैंडल करने वाले आईटी एक्सपर्ट की तलाश में साइबर सेल को लगाया गया है | ग्राहक साइट के माध्यम से उससे संपर्क करते थे | इसके बाद वह लड़कियों की तस्वीरें और रेट ग्राहकों को व्हाट्सएप पर भेज देता था |

इसके बाद लड़की को ग्राहक के बताए पते पर भेज दिया जाता था | सूत्र बताते हैं कि सरगना के संपर्क में यूपी समेत अन्य प्रदेशों की लड़कियां हैं | पकड़ी गई उज्बेकिस्तान और दिल्ली की लड़कियों से पुलिस पूछताछ कर रही है | बताया जा रहा है कि इस सेक्स रैकेट से जुड़े कई सफेदपोशों के नाम का खुलासा हो सकता है | फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है |

लॉकडाउन में ट्यूशन के बहाने महिला टीचर नाबालिग छात्र के साथ हुई फरार, जाने कहाँ की है यह घटना

लॉकडाउन में ट्यूशन के बहाने महिला टीचर नाबालिग छात्र के साथ हुई फरार, जाने कहाँ की है यह घटना

पानीपत | हरियाणा के पानीपत में गुरु-शिष्‍य के पवित्र रिश्‍ते को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है। आरोप है कि महिला टीचर अपने घर ट्यूशन पढ़ने आने वाले 17 साल के एक छात्र को लेकर फरार हो गई है। एक निजी स्‍कूल में पढ़ाने वाली यह टीचर तलाकशुदा है और अपने मायके में रहती है। पुलिस टीचर के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर दोनों की तलाश कर रही है।

यह मामला देशराज कॉलोनी का है। छात्र के घरवालों ने पुलिस को दी गई शिकायत में कहा है कि उनका बेटा हमेशा की तरह 29 मई को भी लेडी टीचर के घर ट्यूशन लेने गया था, लेकिन वह लौटकर घर नहीं आया। पहले तो कई घंटे तक टीचर के परिजनों ने कोई जानकारी नहीं दी पर बाद में पिता ने बताया कि उनकी बेटी गायब हो गई है।

4-4 घंटे तक टीचर के घर होती थी पढ़ाई
पुलिस का कहना है कि लेडी टीचर और छात्र दोनों के मोबाइल फोन बंद हैं। छात्र के परिजनों ने अपनी शिकायत में बताया है कि उनका बेटा 11वीं में पढ़ता है और आरोपी महिला उसकी क्‍लास टीचर है। नाबालिग पिछले दो सालों से ट्यूशन पढ़ रहा था। लॉकडाउन में स्‍कूल बंद होने पर छात्र हर रोज चार-चार घंटे ट्यूशन पढ़ने टीचर के घर जाता था। पुलिस का कहना है कि दोनों अपने घर से किसी तरह का कीमती सामान नहीं ले गए हैं।

ऑक्सीजन एक्सप्रेस से दक्षिणी राज्य आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, कर्नाटकऔर तेलंगाना प्रत्येक को जाने कितने  एमटी तरल मेडिकल ऑक्सीजन मिली

ऑक्सीजन एक्सप्रेस से दक्षिणी राज्य आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, कर्नाटकऔर तेलंगाना प्रत्येक को जाने कितने एमटी तरल मेडिकल ऑक्सीजन मिली

भारतीय रेल सभी बाधाओं को पार करते हुए तथा नए समाधान निकाल कर देश के विभिन्न राज्यों में तरल मेडिकल ऑक्सीजन (एलएमओ) पहुंचाना जारी रखे हुए है। भारतीय रेल द्वारा अभी तक देश के विभिन्न राज्यों में 1357 से अधिक टैंकरों में 22916 मीट्रिक टन से अधिक तरल मेडिकल ऑक्सीजन (एलएमओ) पहुंचाई गई है। ज्ञात हो कि 334 ऑक्सीजन एक्सप्रेस गाड़ियों ने अपनी यात्रा पूरी कर विभिन्न राज्यों को सहायता पहुंचाई है।

दक्षिणी राज्य आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, कर्नाटक और तेलंगाना प्रत्येक को 2000 एमटी से अधिक एलएमओ मिली है।

असम में 4 टैंकरों में 80 एमटी तरल मेडिकल ऑक्सीजन से भरी चौथी ऑक्सीजन एक्सप्रेस गाड़ी पहुंची।

इस विज्ञप्ति के जारी होने तक 6 ऑक्सीजन एक्सप्रेस गाड़ियां 32 टैंकरों में 500 एमटी से अधिक एलएमओ लेकर चल रही हैं।

ऑक्सीजन एक्सप्रेस ने 38 दिन पहले 24 अप्रैल को महाराष्ट्र में 126 एमटी तरल मेडिकल ऑक्सीजन की डिलीवरी करने के साथ अपना काम प्रारंभ किया था।

भारतीय रेलवे का यह प्रयास रहा है कि ऑक्सीजन का अनुरोध करने वाले राज्यों को कम से कम संभव समय में अधिक से अधिक संभव ऑक्सीजन पहुंचाई जा सके।

ऑक्सीजन एक्सप्रेस द्वारा 15 राज्यों - उत्तराखंड, कर्नाटक, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, आंध्र प्रदेश, राजस्थान, तमिलनाडु, हरियाणा, तेलंगाना, पंजाब, केरल, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, झारखंड और असम को ऑक्सीजन सहायता पहुंचाई गई है।

इस विज्ञप्ति के जारी होने तक महाराष्ट्र में 614 एमटी ऑक्सीजन, उत्तर प्रदेश में लगभग 3797, मध्य प्रदेश में 656एमटी, दिल्ली में 5557एमटी, हरियाणा में 2089एमटी, राजस्थान में 98 एमटी, कर्नाटक में 2440एमटी, उत्तराखंड में 320एमटी, तमिलनाडु में 2190एमटी, आंध्र प्रदेश में 2125 एमटी, पंजाब में 225एमटी, केरल में 380एमटी, तेलंगाना में 2062एमटी, झारखंड में 38एमटी और असम में 320 एमटी ऑक्सीजन पहुंचाई गई है।

अब तक ऑक्सीजन एक्सप्रेस ने देश भर के 15 राज्यों में लगभग 39 नगरों/शहरों में एलएमओ पहुंचाई है। इन शहरों में उत्तर प्रदेश में लखनऊ, वाराणसी, कानपुर, बरेली, गोरखपुर और आगरा, मध्य प्रदेश में सागर, जबलपुर, कटनी और भोपाल, महाराष्ट्र में नागपुर,नासिक, पुणे, मुंबई और सोलापुर, तेलंगाना में हैदराबाद, हरियाणा में फरीदाबाद और गुरुग्राम, दिल्ली में तुगलकाबाद, दिल्ली कैंट और ओखला, राजस्थान में कोटा और कनकपारा, कर्नाटक में बेंगलुरु, उत्तराखंड में देहरादून, आंध्र प्रदेश में नेल्लोर, गुंटूर, तड़ीपत्री और विशाखापत्तनम, केरल में एर्नाकुलम, तमिलनाडु में तिरुवल्लूर, चेन्नई, तूतीकोरिन, कोयंबटूर और मदुरै, पंजाब में भटिंडा और फिल्लौर, असम में कामरूप और झारखंड में रांची शामिल हैं।

रेलवे ने ऑक्सीजन सप्लाई स्थानों के साथ विभिन्न मार्गों की मैपिंग की है और राज्यों की बढ़ती हुई आवश्यकता के अनुसार अपने को तैयार ऱखा है। भारतीय रेल को एलएमओ लाने के लिए टैंकर राज्य प्रदान करते हैं।

पूरे देश से जटिल परिचालन मार्ग नियोजन परिदृश्य में भारतीय रेल ने पश्चिम में हापा, बड़ौदा मुंदड़ा, पूर्व में राउरकेला, दुर्गापुर, टाटा नगर, अंगुल से ऑक्सीजन लेकर उत्तराखंड, कर्नाटक, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, आंध्र प्रदेश, राजस्थान, तमिलनाडु, हरियाणा, तेलंगाना, पंजाब, केरल, दिल्ली, उत्तर प्रदेश तथा असम को ऑक्सीजन की डिलीवरी की है।

ऑक्सीजन सहायता तेज गति से पहुंचाना सुनिश्चित करने के लिए रेलवे ऑक्सीजन एक्सप्रेस माल गाड़ी चलाने में नए और बेमिसाल मानक स्थापित कर रही है। लंबी दूरी के अधिकतर मामलों में माल गाड़ी की औसत गति 55 किलोमीटर से अधिक रही है। उच्च प्रथमिकता के ग्रीन कॉरिडोर में आपात स्थिति को ध्यान में रखते हुए विभिन्न मंडलों के परिचालन दल अत्यधिक चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में काम कर रहे हैं ताकि तेज संभव समय में ऑक्सीजन पहुंचाई जा सके। विभिन्न सेक्शनों में कर्मियों के बदलाव के लिए तकनीकी ठहराव (स्टॉपेज) को घटाकर 1 मिनट कर दिया गया है।

रेल मार्गों को खुला रखा गया है और उच्च सतर्कता बरती जा रही है ताकि ऑक्सीजन एक्सप्रेस समय पर पहुंच सकें।

यह सभी काम इस तरह किया जा रहा है कि अन्य माल ढ़ुलाई परिचालन में कमी नहीं आए।

नई ऑक्सीजन लेकर जाना बहुत ही गतिशील कार्य है और आंकड़े हर समय बदलते रहते हैं। देर रात ऑक्सीजन से भरी और अधिक ऑक्सीजन एक्सप्रेस गाड़ियां यात्रा प्रारंभ करेंगी।

 

युवक ने घर के बच्चों को टॉफी लेने के लिए भेज, दोस्त की पत्नी से किया दुष्कर्म

युवक ने घर के बच्चों को टॉफी लेने के लिए भेज, दोस्त की पत्नी से किया दुष्कर्म

ग्वालियर, एक महिला के साथ उसके ही पति के दोस्त ने दुष्कर्म किया है। पति का दोस्त घर में आया। महिला के बच्चों को पैसे देकर टॉफी लेने भेज दिया। इसी बीच उसने धमकाकर महिला से दुष्कर्म कर दिया। वारदात के बाद महिला को धमकाया कि उसने वीडियो बनाया है। किसी से घटना का जिक्र किया, तो वायरल कर देगा। घटना 25 मई महारापुरा के सैंथरी गांव की है। पीड़ित महिला ने पति को घटना के बारे में बताया। शिकायत के बाद महाराजपुरा पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
महाराजपुरा के सेंथरी गांव में 30 वर्षीय महिला अपने पति व दो बच्चों के साथ रहती है। पति प्राइवेट जॉब करता है। 25 मई दोपहर पास ही रहने वाला रामपाल सिंह पुत्र बदन सिंह उसके घर पहुंचा। रामपाल महिला के पति का दोस्त है, इसलिए महिला ने उसे अंदर आने दिया।
रामपाल ने महिला से उसके पति के बारे में पूछा, तो उसने जवाब दिया कि वह ड्यूटी पर गए हैं। इसके बाद रामपाल ने महिला के बच्चों को 20-20 रुपए देकर कहा कि पास की दुकान से टॉफी ले आओ। बच्चों के घर से जाने के बाद रामपाल ने महिला को अंदर दूसरे कमरे में खींचकर कुंडी लगाकर दुष्कर्म किया। महिला ने विरोध किया, तो उसने मारपीट भी की।
वारदात के बाद महिला को धमकाकर आरोपी भाग गया। जब बच्चे टॉफी लेकर लौटे तो मां को रोता हुआ देखा। पिता के आने पर उन्हें आपबीती सुनाई।
वीडियो वायरल कर बदनाम करने की धमकी
वारदात के बाद आरोपी ने उसे धमकी दी थी कि अगर मुंह खोला तो वह उसे बदनाम कर देगा। साथ ही, पति और बच्चों को मार देगा। केस दर्ज होने के बाद पुलिस ने जब दबिश दी, तो आरोपी अपने घर से फरार है। उसके घर पर ताला लगा है।
 

काशी विश्वनाथ धाम में बड़ा हादसा, 2 मंजिला मकान गिरने से 2 मजदूरों की मौत

काशी विश्वनाथ धाम में बड़ा हादसा, 2 मंजिला मकान गिरने से 2 मजदूरों की मौत

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के वाराणसी में मंगलवार को 2 मंजिला भवन गिरने से 2 मजदूरों की मौत हो गई, जबकि 7 मजदूर घायल हो गए।
घायलों को आनन-फानन में वाराणसी के शिव प्रसाद गुप्त मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे में घायल सभी मजदूर पश्चिम बंगाल के मालदा के रहने वाले हैं।
मीडिया खबरों के अनुसार, यह हादसा करीब साढ़े तीन कॉरिडोर परिसर स्थित 2 मंजिला भवन जिसमें अस्थायी रूप से कॉरिडोर के निर्माण में लगे मजदूर रहते हैं। वह अचानक भरभरा कर गिर गया।

मलबे के नीचे दबे मजदूरों को देख अन्य मजदूरों ने इसकी सूचना पुलिस को देते हुए बचाव कार्य शुरू कर दिया वही सूचना पर पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर सभी को बाहर निकाला और अस्पताल भिजवाया,जहां डॉक्टरों ने 2 मजदूरों को मृत घोषित कर दिया है।

घटना को लेकर दशाश्वमेध थाना प्रभारी राजेश सिंह ने बताया कि मृतक मजदूरों के परिवार को सूचना दी गई है।
घायल और मृतक सभी एक गांव के हैं। सभी यहां कॉरिडोर में मजदूरी करने के लिए आए थे।

 

मॉडल की शिकायत के बाद कई नामी हस्तियों के खिलाफ बलात्कार-छेड़छाड़ का मामला दर्ज, पुलिस जांच में जुटी

मॉडल की शिकायत के बाद कई नामी हस्तियों के खिलाफ बलात्कार-छेड़छाड़ का मामला दर्ज, पुलिस जांच में जुटी

मुंबई, मुंबई की एक 28 साल की मॉडल ने बॉलीवुड से जुड़े कई नामी लोगों के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए हैं. महिला के अनुसार उसे मॉडलिंग की दुनिया मे काम दिलाने के नाम पर कई लोगों ने छेड़छाड़ की तो एक फोटोग्राफर ने उसका बलात्कार किया. मॉडल की शिकायत के बाद बांद्रा पुलिस ने नौ लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 (एन) और 354 के तहत मामला दर्ज किया है और जांच शुरू कर दी है.


कोल्सटन ज्युलियन पर बलात्कार का आरोप

कोलस्टन ज्युलियन ने साल 2014 से 2018 के बीच मे मुझे काम दिलाने के नाम पर मेरे साथ कई बार बलात्कार किया. जूलियन ने जनवरी 2014 में मुझे फेसबुक पर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी थी जिसे मैंने एक्सेप्ट किया था. इसके बाद फरवरी महीने में उसने ईमेल कर मुझे कहा " dear aparna could you come to our office with your book, plz msg or call on 9821##### "


जिसके बाद दूसरे दिन मैं उसके ऑफिस मिलने गयी. उस समय मेरे पास मेरी फ़ोटो की हार्ड कॉपी नही थी जिस वजह से मैं मेरे सारे फोटो ज्यूलियन को मेरे मोबाइल में दिखाने लगी तब उसने कहा कि मैं खुद फ़ोटो निकालूंगा जिसका इस्तेमाल फिल्मों में भी किया जाएगा पर इसके बाद कोई भी फोटोशूट उसने किया नही.


मॉडल ने आरोप लगाया कि " कुछ दिनों बाद ज्युलियन का व्हाट्सअप पर मैसेज आने लगा और हमारी दोस्ती हो गयी. 21 अप्रैल 2014 को ज्युलियन ने मैसेज किया कि "we meet bandra and film" जिसके बाद मैं उसके घर गयी और वहां पर हमने फ़ोटोशूट के बारे में बात की और हमारे बीच शारीरिक संबंध हो गया. इसके बाद वो अक्सर फोटोशूट या पिक्चर के बहाने से बुलाता था और हमारे बीच शारीरिक संबंध होता था.


कुछ दिनों के बाद वो मुझे मॉडलिंग बंद करने को कहता और इस विषय को लेकर छगड़ा करने लगता था, इसके अलावा कपड़े पहनने को लेकर या फिर बालों को लेकर झगड़ा करने लगता था. इसके बाद मुझे पता चला कि उसका और भी लड़कियों के साथ संबंध है


मॉडल ने पुलिस को बताया कि ," दिसंबर 2015 की रात ज्युलियन मेरे घर के आसपास था उसने मुझे बुलाया और फिर मुझे कहीं लेकर गया जहां पर उसने मेरी इक्छा न होते हुए भी मेरा बलात्कार किया, मैंने उसे घर छोड़ने कहा जिसपर हमारे बीच झगड़ा हुआ और फिर उसने मुझे छोड़ा. उसकी इस हरकतों के बाद से मैंने उससे मिलना करना बंद कर दिया और सिर्फ व्हाट्सअप पर ही बातचीत होती थी.,"


मॉडल ने आरोप लगाते हुए बताया कि ," 2016 में ये काम मे व्यस्त होने के चलते उसपर ध्यान नही दिया और एक दिन वो विदेश जा रहा था इस वजह से उससे मिलने गयी. अगस्त 2016 में मॉडल ने उसका मोबाइल नंबर ब्लॉक कर दिया, बीच बीच मे वो अनब्लॉक करती थी पर दोनों में खास बातचीत नही होती थी,"


मार्च 2017 में पीड़िता ने ज्युलियन को व्हाट्सएप पर मॉडलिंग के बारे में पूछा तो उसने फिर से उसके घर बुलाया उस समय पीड़िता ने उसे कहा कि वो रात में नही आएगी फोटोशूट के लिए क्योंकि रात में कहता था कि लाइट बराबर नही है और बहाने बनाने लगता था जिसके बाद वो दोपहर को वहां गयी और अपना खुद का मेकअप भी किया था.


उस दौरान ज्युलियन ने उसके साथ जबरदस्ती किस करने की कोशिश करने लगा जब पीड़िता ने मना किया तो ज्युलियन ने उसे झापड़ मारा, जिसकी वजह से उसका सर दीवार से जाकर टकरा गया. वो उसे बाल से खींचकर अपने पास बुलाने लगा और मारने लगा. इसके बाद वो माफी मांगने लगा और विनती करने लगा कि वो वहां रात में रुक जाए पर किसी तरह से पीड़िता वहां से निकल गयी और ज्युलियन से सारे संबंध तोड़ दिया.


अनिर्बान ब्लाह पर भी गंभीर आरोप
पीड़िता ने बताया कि वो ब्लाह से फेसबुक के माध्यम से जुड़ी थी साल 2016 में ब्लाह ने उसे संपर्क किया और मिलने बुलाया उसने पीड़िता को दो पिक्चर में काम दिलाने का वादा किया, पीड़िता जब वहां गयी तो ब्लाह ने पिक्चर के बारे में चर्चा की और उसमें बदलाव का सुझाव भी दिया जैसे कि कपड़े पहनना, बाल का स्टाइल. ब्लाह ने पीड़िता को सेक्स को लेकर फ्री रहने को कहा और ऐसा कहते हुए वो इसके शरीर पर हाथ घुमाने लगा. इसके बाद वो उसे बेडरूम में ले गया जहां उसके साथ बलात्कार किया.


जैकी भगनानी पर छेड़खानी का आरोप
पीड़िता ने आरोप लगाया कि वो एक अजित ठाकुर नाम के शख्स के संपर्क में थी जो उसे कई पार्टियों में लेकर जाता था जिससे इसकी कई लोगों से पहचान होती थी. सितंबर 2018 में जैकी भगनानी के घर पर पार्टी थी जहां पर पीड़िता को ठाकुर ने बुलाया था इसी जगह पर एक म्यूजिक डायरेक्टर आने वाला था जिससे पीड़िता को मिलना था. जैकी के घर पहुचने के बाद जैकी से मिली वो पीड़िता को अपना घर दिखाने लगा और फिर एक जगह जहां कोई नही था वहां जैकी ने अपनी पैंट उतार दी और अश्लील हरकत करने के लिए पीड़िता को बोलने लगा और शरीर पर हाथ लगाने लगा.


निखिल कामत पर आरोप
साल 2015 में निखिल कामत पीड़िता के संपर्क में आया, कामत ने पीड़िता को प्रोड्यूसर से मिलवाने की बात कही थी जिससे पीड़िता का भी फायदा होगा. कामत ने पीड़िता को लोवर परेल बुलाया था जहां वो गयी. उस जगह बॉलीवुड के बहुत से एक्टर आये हुए थे. पर उंसमे इसका कुछ फायदा हुए नही. उस समय पीड़िता ड्रिंक कर रही थी, कामत के होटल रूम में हर कोई ड्रिंक कर रहा था और किसीने इसके ड्रिंक में ड्रग्स मिला दिया था. जैसे जैसे पार्टी खत्म हो रही थी कामत ने पीड़िता को घर छोड़ने की बात कही जिस वजह से वो वही रुक गयी. जब सब चले गए उस समय कामत ने अपने कपड़े निकाले और पीड़िता के साथ बलात्कार करने की कोशिश करने लगा उस समय पीड़िता वहां से निकल गयी.


शील गुप्ता पर आरोप
कामत के माध्यम से पीड़िता की पहचान गुप्ता से हुई मई 2015 में गुप्ता ने पीड़िता को संपर्क किया और अंधेरी इलाके में एक पार्टी में बुलाया जहां पर बहुत कम लोग थे सारे लोग ड्रिंक कर रहे थे. जिसके बाद शील पीड़िता के पास आया और उसको हर जगह छूने लगा छेड़छाड़ करने लगा, पीड़िता कहाँ से शर्म के मारे निकल गयी.


अजित ठाकुर पर गम्भीर आरोप
गुप्ता के माध्यम से पीड़िता की पहचान अजित ठाकुर से हुई मार्च 2018 में ठाकुर ने पीड़िता को संपर्क किया और म्यूजिक और मूवी साइन करने को कहा. और पीड़िता उससे मिलने बीकेसी गयी पर उसने पीड़िता को विलेपार्ले बुला लिया. वहां पहुचने के बाद ठाकुर ने पीड़िता को जबरजस्ती कोकेन दिया और फिर उसके साथ जबरजस्ती करने की कोशिश की. पीड़िता किसी तरह से वहां से निकलने में कामयाब हुई.


गुरजोत सिंह ने भी की छेड़खानी
ठाकुर और शील का दोस्त गुरजोत सिंह ने जून 2018 में गाने की रिकॉर्डिंग के लिए पीड़िता को वीरा देसाई अंधेरी बुलाया. वहां पहुचने के बाद उसने पीड़िता से 15 लाख रुपये की मांग की और कहा इस पैसे से वो एलबम बनाएगा और पीड़िता के शरीर पर हाथ घुमाने लगा.पीड़िता वहां से निकल गयी.


कृष्ण कुमार पर आरोप
ठाकुर के माध्यम से पीड़िता की पहचान कृष्ण कुमार से हुई थी. साल 2018 में कृष्णा कुमार के अंधेरी स्थित ऑफिस में गाने के लिए गयी थी जहां पर कृष्णा को पीड़िता का गाना पसंद आया और उसने हिंदी में गाना गाने को कहा और पीड़िता के साथ गाने को लेकर चर्चा हुई. इसके बाद लोवर परेल के एक क्लब मे पार्टी थी वहां पर कृष्णा ने पीड़िता के साथ किस करने की कोशिश की और छेड़छाड़ की, पीड़िता वहां से निकल गयी.


विष्णु वर्धान इंदुरी पर भी आरोप
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि साल 2019 में उसकी पहचान विष्णु वर्धान इंदुरी से हुई जिससे वो कई बार पार्टियों में मिल चुकी है. ऐसी ही एक पार्टी में उसने पीड़िता को अपने रूम में बुलाया और जबरजस्ती किस करने को कोशिश की. जब पीड़िता ने उसे मना किया तो उसने कहा कि यहां ये सब करना पड़ता है. जिसके बाद किसी तरह से वो वहां से निकल गयी.

 

होटल में चल रहे सेक्स रैकेट का किया पर्दाफाश, 2 विदेशी युवतियां समेत 8 गिरफ्तार

होटल में चल रहे सेक्स रैकेट का किया पर्दाफाश, 2 विदेशी युवतियां समेत 8 गिरफ्तार

लखनऊ, उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बीती रात पुलिस ने इस कोरोना कर्फ्यू के दौरान चल रहे एक सेक्स रैकेट का पर्दाफाश कर दिया. साथ ही लखनऊ पुलिस ने मौके से 10 लोगों को गिरफ्तार किया है. जिसमे से 2 युवतियां विदेशी तो 2 लड़कियां पंजाब की हैं. साथ ही 4 युवक भी पकड़े गए है. इतना ही नहीं इस छापेमारी के दौरान चार लड़के वहां से फरार हो गए. वहीं पुलिस द्वारा ये छापेमारी चिनहट के विकल्पखण्ड में स्थित एक ओयो होटल में आधी रात 12 बजे मारी गई थी.
इस छापेमारी के बारे में एडीसीपी कसीब आब्दी ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि एक होटल में कुछ विदेशी युवतियों के साथ कुछ लड़के भी है. जिसके बाद बताए गए पते पर उन्होंने आधी रात को छापा मारा. जहां पर इस कोरोना लॉकडाउन के बीच सेक्स रैकेट चलाया जा रहा था.
एडीसीपी ने आगे बताया कि छापेमारी में उन्होंने 2 विदेशी लड़कियों को पकड़ा है. जो उजबेकिस्तान की रहने वाली है. साथ ही दो लड़कियां पंजाब की रहने वाली को पकड़ा गया है. वहीं उनके साथ चार युवकों को भी गिरफ्तार किया गया है. वहीं पकड़े गए सभी युवकों के परिजनों को सूचित कर दिया गया है.
एडीसीपी ने आगे बताया कि छापेमारी के दौरान चार युवक वहां से फरार हो गए. जिनकी तलाश में दबिश दी जा रही है. साथ ही होटल के एक कर्मचारी ने बताया है कि पकड़े गए लड़कों में कुछ वहां पर अक्सर आया करते थे. साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि ये चारों लडकियां पिछले कई दिनों से इस होटल के एक कमरे में रुकी हुई थी. वहीं यह भी पता किया जा है कि इन्हें क्या नशा भी उपलब्ध कराया जाता था. फिलहाल छापेमारी के दौरान पुलिस को मौके से कोई नशा का पदार्थ नहीं मिला.
 

3.76 लाख रुपए के पुराने नोट को तंत्र-मंत्र से 500 रुपए के नए नोट में बदलने के चक्कर में हुए 5 गिरफ्तार

3.76 लाख रुपए के पुराने नोट को तंत्र-मंत्र से 500 रुपए के नए नोट में बदलने के चक्कर में हुए 5 गिरफ्तार

मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में पुलिस ने नोटबंदी के साढ़े चार साल बाद चौंकाने वाले मामले में 3.76 लाख रुपए कीमत के चलन के बाहर हुए नोट बरामद कर 5 लोगों को सोमवार को गिरफ्तार किया। अपराध निरोधक शाखा के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) गुरुप्रसाद पाराशर ने बताया कि इन लोगों को मुखबिर की सूचना पर जिला मुख्यालय से करीब 50 किलोमीटर दूर मानपुर क्षेत्र में एक खेत से पकड़ा गया। वे खंडवा और धार जिलों के रहने वाले हैं।

एएसपी ने बताया कि इनके पास चलन से बाहर हो चुके 500 और 1,000 रुपये के नोटों की शक्ल में कुल 3.76 लाख रुपये कीमत के नोट मिले। पाराशर ने बताया, "पूछताछ में आरोपी इस सवाल का संतोषजनक जवाब नहीं दे सके कि उनके पास बंद नोटों की यह खेप कहां से आई? वे अजीबो-गरीब बहाना बनाने लगे कि वे बंद नोटों को तंत्र-मंत्र के जरिए 500 रुपये के वर्तमान में प्रचलित नोटों से बदलना चाहते थे।"

एएसपी ने बताया कि जांच के जरिए पता लगाया जा रहा है कि आरोपियों ने बंद नोटों की खेप किन लोगों से हासिल की थी और वे इसका क्या उपयोग करने जा रहे थे? बहरहाल, बंद नोटों की बड़ी खेपें इंदौर जिले में पहले भी पकड़ी जा चुकी हैं। लेकिन कानून प्रवर्तन एजेंसियां अब तक खुलासा नहीं कर सकी हैं कि 500 और 1,000 रुपये के बंद नोटों को नए नोटों से बदलने के गोरखधंधे में कौन लोग शामिल हैं और नोटबंदी को लंबा समय बीत जाने के बावजूद वे बंद नोटों को आखिर किस तरह खपाते हैं? प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 8 नवंबर 2016 को 500 और 1,000 रुपए के पुराने नोट बंद किये जाने की घोषणा की थी।
 

शहर के पॉश इलाके में चल रहा था सेक्स रैकेट, तीन युवतियों समेत छह गिरफ्तार

शहर के पॉश इलाके में चल रहा था सेक्स रैकेट, तीन युवतियों समेत छह गिरफ्तार

वाराणसी के पॉश इलाकों में से एक जगतगंज के कैलगढ़ कॉलोनी में सेक्स रैकेट का खुलासा हुआ है। पुलिस ने एक मकान के प्रथम तल पर चल रहे रैकेट का खुलासा करते हुए तीन युवतियों समेत छह लोगों को पकड़ा है। मकान का प्रथम तल किराए पर लिया गया था।
सेक्स रैकेट के लिए लड़कियां फोन का बुलाई जाती थी। फोन पर ही ग्राहकों से सौदा तय हो जाता था। गिरफ्तार युवतियों में एक प्रयागराज की और दो शहर क्षेत्र की हैं। गिरफ्तार युवकों में शिवपुर के लक्ष्मण पुर निवासी सोनू पटेल, चोलापुर के अतुल सिंह और रोहनिया के राजेश सिंह हैं।
एसीपी चेतगंज ने बताया कि कॉलोनी में किराए के मकान में सेक्स रैकेट संचालित था। यहां के लोगों की सूचना पर पुलिस ने रविवार की देर रात छापेमारी की थी। प्रथम तल के फ्लैट से आपत्तिजनक सामग्रियां भी बरामद की गई हैं। एसीपी ने कहा कि मकान मालिक को इस बारे में नहीं पता था। उन्होंने कहा कि मकान मालिक बिना सत्यापन कराए ही किराए पर कमरा दे रहे हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि सत्यापन अवश्य कराएं।

 

कोरोना को मात देकर घर लौट रही महिला का गैंग रेप, अस्पताल से घर जाने के लिए नहीं मिली थी एम्बुलेंस

कोरोना को मात देकर घर लौट रही महिला का गैंग रेप, अस्पताल से घर जाने के लिए नहीं मिली थी एम्बुलेंस

असम के चराइदेव जिले से शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है। जहां अस्पताल से कोरोना का इलाज करा निगेटिव रिपोर्ट आने के बाद घर लौट रही महिला के साथ बलात्कार किया। महिला अपनी बेटी के साथ अस्पताल से घर लौट रही थी। अस्पताल वालों ने घर जाने के लिए एम्बुलेंस देने से इनकार कर दिया। बता दें कि इनका घर अस्पताल से 25 किलोमीटर दूर था और ये दोनों पैदल ही घर जा रही थीं।

पुलिस के सूत्रों ने बताया कि चाय जनजाति समुदाय की महिला को पैदल जाते वक्त दो लोगों ने जबरदस्ती पकड़ लिया और चाय के बागान में ले गए और वहीं घइनौने अपराध को अंजाम दिया। यह घटना 27 मई को हुई जिसके दो दिन बाद पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई गई।


पीड़िता की बेटी ने कहा, "कुछ दिन पहले हमारा परिवार कोरोन पॉजिटिव हो गया था और हम एक हफ्ते के लिए होम आइसोलेशन में थे। इसके बाद मेरे पिता और मां की हालत खराब हो गई इसलिए उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।"

"जब हमारी कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई तो अस्पताल प्रशासन ने हमें घर जाने के लिए हमें कहा। हमने एमुलेंस के लिए कहा तो उन्होंने हमें मना कर दिया. हमें दोपहर के 2:30 बजे डिस्चार्ज किया गया। हमने उनसे पूछा कि क्या हम रात में यहां रुक सकते हैं क्योंकि बाहर कोरोना कर्फ्यू लगा था। लेकिन अस्पताल ने मना कर दिया।"


चराईदेव के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी सुधाकर सिंह ने कहा, "हम आरोपी की तलाश कर रहे हैं। एक मामला दर्ज किया गया है और हम इसकी जांच कर रहे हैं। महिला की मेडिकल जांच रिपोर्ट का इंतजार है।"

असम के स्वास्थ्य मंत्री केशब महंत ने कहा कि घर लौटने के लिए कोविड-नकारात्मक मरीजों को एम्बुलेंस उपलब्ध कराई जानी चाहिए। असम टी ट्राइब स्टूडेंट्स एसोसिएशन ने आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है। 

FCI के एक और क्लर्क के घर पर CBI की रेड, बड़ी नगदी मिली

FCI के एक और क्लर्क के घर पर CBI की रेड, बड़ी नगदी मिली

भोपाल। FCI के अफसर, बाबुओं के ठिकानों पर CBI की रेड जारी है। रविवार शाम को सीबीआई ने असिस्टेंट ग्रेड-2 संदीप चौधरी के घर रेड की है। CBI संदीप चौधरी के घर पर सर्चिंग कर रही है।
क्लर्क संदीप चौधरी के घर से अब तक 5 लाख 96 हजार नगद मिले हैं।
भोपाल के जवाहर चौक स्थित घर से अब तक 5 लाख 96 हजार की नगदी मिली है। सीबीआई की टीम संपत्ति के कागजातों की जांच कर रही है। जल्द बड़ा खुसासा हो सकता है।
 

राज्य में जारी है कोरोना से मौत का तांडव, आज 493 कोरोना मरीजों की हुई मौत, साढ़े 28 हजार से ज्यादा नए मरीजों की हुई पहचान

राज्य में जारी है कोरोना से मौत का तांडव, आज 493 कोरोना मरीजों की हुई मौत, साढ़े 28 हजार से ज्यादा नए मरीजों की हुई पहचान

तमिलनाडु | तमिलनाडु में कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ते ही जा रहा है | रोजाना हजारों की संख्या में कोरोना मरीजों की पहचान हो रही है | आज भी राज्य सरकार के स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आंकड़ों में तमिलनाडु में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 28,864 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 32,982 लोग डिस्चार्ज हुए और 493 लोगों की मृत्यु दर्ज़ की गई।

19 साल की लड़की ने अपने घर में बॉयफ्रेंड से करा दी 16 लाख की चोरी, वजह जान माँ-बाप और पुलिस के उड़े होश

19 साल की लड़की ने अपने घर में बॉयफ्रेंड से करा दी 16 लाख की चोरी, वजह जान माँ-बाप और पुलिस के उड़े होश

लखनऊ, पिता को रिश्ता मंजूर नहीं था, इसलिए 19 साल की लड़की भागने का फैसला किया. इसके लिए रुपए की ज़रूरत होती, तो लड़की ने अपने ही घर में 16 लाख रुपए की चोरी करा दी. माता- पिता को काढ़े (Kadha) में नींद की गोलियां मिला दीं और दोनों को पिला दिया. इसके बाद बॉयफ्रेंड को घर में घुसाया और घर से 13 लाख रुपए नकद और तीन लाख के गहने चोरी करा दिए और दरवाजा बंद कर सो गई. सुबह माँ बाप उठे तो जगह और नकदी व गहने न देख उनके होश उड़ गए, फिर पता चला उनकी बेटी और बॉयफ्रेंड (Boyfriend) ही चोर निकली.
मामला यूपी के लखनऊ का है. 19 साल की एक युवती ने अपने प्रेमी की मदद से कथित तौर पर अपने माता पिता को नशीला पदार्थ पिलाया और अपने ही घर में चोरी करवाई. यह बात एक व्यापारी मनोज द्वारा दर्ज कराई गई चोरी के मामले की जांच के दौरान सामने आई, जिसमें बताया गया कि चोरों ने गोसाईंगंज क्षेत्र में उसके घर से 13 लाख रुपये नकद और 3 लाख रुपये के गहने चुरा लिए है.
पुलिस उपायुक्त, (दक्षिण) ख्याति गर्ग ने कहा, “सभी लॉकर जहां कीमती सामान रखा गया था, उन्हें तोड़ दिया गया था, लेकिन घर में जबरन प्रवेश का कोई संकेत नहीं था. जब पूछताछ की गई, तो व्यवसायी की बेटी खुशबू ने अपराध में अपनी संलिप्तता कबूल की.” पुलिस ने शनिवार शाम खुशबू, उसके दोस्त विनय यादव और उसके एक सहयोगी शुभम यादव को गिरफ्तार किया है. चोरी का माल भी बरामद कर लिया गया है. सह आरोपियों में से एक रंजीत यादव अभी भी फरार है.
पुलिस के मुताबिक, गर्ग ने कहा कि मनोज को उसकी बेटी का विनय के साथ संबंध मंजूर नहीं था, जिसके बाद खुशबू ने पैसे लेकर घर से भाग जाने का फैसला किया. खुशबू ने अपने माता पिता को नींद की गोलियों मिलाकर काढ़ा दिया था.
जब वे सो गए, तो उसने विनय और उसके सहयोगियों को घर में घुसने और चोरी करने की अनुमति दी. पुलिस ने बताया कि उनके भागने के बाद खुशबू ने अंदर से दरवाजा बंद किया और सो गई. पुलिस को खुशबू पर तब शक हुआ जब खुशबू यह नहीं बता सकी कि उसने शुक्रवार की रात खुद काढ़ा क्यों नहीं पिया था.

 

लॉकडाउन ब्रेकिंग : मुख्यमंत्री ने की प्रदेश में एक हफ्ता लॉकडाउन बढ़ने की घोषणा, दोपहर 3 बजे तक ऑड-ईवन फॉर्मूला से खुलेंगी दुकाने

लॉकडाउन ब्रेकिंग : मुख्यमंत्री ने की प्रदेश में एक हफ्ता लॉकडाउन बढ़ने की घोषणा, दोपहर 3 बजे तक ऑड-ईवन फॉर्मूला से खुलेंगी दुकाने

हरियाणाहरियाणा सरकार ने कोरोना लॉकडाउन को 7 जून तक बढ़ाने का फैसला किया है। दुकानें अब सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक चल सकती हैं लेकिन दुकानदारों को ऑड-ईवन फॉर्मूला का पालन करना होगा। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि शैक्षणिक संस्थान 15 जून तक बंद रहेंगे और रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक कर्फ्यू जारी रहेगा।

BIG BREAKING : राज्य सरकार ने शराब दुकानों को हफ्ते में सिर्फ इतने दिन खोलने का आदेश किया जारी, देखें आदेश

BIG BREAKING : राज्य सरकार ने शराब दुकानों को हफ्ते में सिर्फ इतने दिन खोलने का आदेश किया जारी, देखें आदेश

जम्मू-कश्मीर | कोरोना के बढ़ते संक्रमण ने देश के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की चिंता बढ़ा दी है | कई राज्यों में लॉकडाउन जारी है | इसी बीच जम्मू-कश्मीर सरकार ने नए कोविड प्रतिबंधों की घोषणा कर दी है  जो कल से लागू होंगे। जारी आदेश के अनुसार 20 ज़िलों में साप्ताहिक कर्फ्यू जारी रहेगा। इस दौरान सैलून, शराब की दुकानें हफ्ते में 3 दिन खुलेंगी। जिम, स्पा, स्वीमिंग पूल, सिनेमा ये सभी फिलहाल बंद रहेंगे।

इंसानियत हुई शर्मसार : कोरोना संक्रमित के शव को JCB से ले जाकर किया दफ़न, जाने कहाँ की है यह खबर

इंसानियत हुई शर्मसार : कोरोना संक्रमित के शव को JCB से ले जाकर किया दफ़न, जाने कहाँ की है यह खबर

पूर्णिया | कोरोना महामारी के दौर में स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही लगातार नज़र आ रही है | इसी बीच बिहार के पूर्णिया जिले से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली एक खबर सामने आई है | खबर है कि पूर्णिया जिले में कोरोना संक्रमित की मौत के बाद उसके शव को जेसीबी से ले जाकर दफनाया गया. इस तस्वीर ने मानवता को भी शर्मसार कर दिया है.
दरअसल, अमौर रेफरल अस्पताल के नजदीक फुटपाथ पर मचाननुमा एक चौकी पर बेलगच्छी का रहने वाला एक 60 वर्षीय वृद्ध बीमार हालत में पांच दिनों से लेटा था. वह घूम-घूमकर मांग कर खाता था. अस्वस्थ हालत में देख लोगों ने इसकी द्वारा सूचना स्थानीय अस्पताल प्रबंधन को दी.

टेस्ट के बाद अस्पताल में हो गई मौत
अस्पताल प्रबंधन ने 27 मई को वृद्ध की कोरोना जांच कराई थी. रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उसे अमौर के बेलगच्छी के कोविड सेंटर में भर्ती कराया गया. इलाज के दौरान बीते शनिवार की सुबह आठ बजे उसकी मौत हो गई.

पंचू यादव का दुनिया में कोई नहीं था इसलिए अस्पताल प्रशासन ने कागजी प्रक्रिया के बाद स्थानीय प्रखंड पदाधिकारी व अंचलाधिकारी के समक्ष पंचू यादव के शव को प्लास्टिक में लपेट कर एनजीओ को दे दिया. एनजीओ के लोग शव को जेसीबी मशीन के आगे रखकर ले गए. अब उसकी तस्वीर वायरल हो रही है.

वहीं दूसरी ओर एनजीओ की ओर से शव को दफनाने की चर्चा भी हो रही है क्योंकि पंचू यादव हिंदू थी और अंतिम संस्कार की जगह उसे दफना दिया गया. गौरतलब है कि सरकार ने कोरोना पॉजिटिव के शव को जलाने या तफनाने की जिम्मेदारी एनजीओ को दे रखी है. अमौर के कोविड केयर सेंटर में जो एनजीओ काम कर रही है उनके पास दो एंबुलेंस हैं. बावजूद जेसीबी से शव ले जाया गया.

सिविल सर्जन ने जारी किया शो कॉज
मामला सामने आने के बाद पूर्णिया के सिविल सर्जन संतोष कुमार वर्मा ने कहा कि जांच की जा रही है. बेलगच्छी स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. एहतामामूल हक को शो-कॉज नोटिस जारी कर दिया गया है. जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी.

BIG BREAKING : प्रदेश सरकार ने दुकानों के खुलने और बंद होने का समय किया तय, सुबह 7 बजे से इतने बजे तक खुलेंगी दुकाने

BIG BREAKING : प्रदेश सरकार ने दुकानों के खुलने और बंद होने का समय किया तय, सुबह 7 बजे से इतने बजे तक खुलेंगी दुकाने

लखनऊ | उत्तरप्रदेश सरकार ने कोरोना कर्फ्यू के संबंध में नई गाइडलाइन जारी कर दी गई है. जिन जिलों में 600 से अधिक केस हैं, वहां कोई ढील नहीं दी जायेगी. 600 से कम केस वाले ज़िलों में सुबह 7 से शाम 7 तक खुलेंगे बाज़ार, साप्ताहिक बंदी जारी रहेगी. 55 जिलों को छूट मिलेगी. लखनऊ समेत 20 जिलों में कोई छूट नहीं मिलेगी.
लखनऊ, मेरठ, सहारनपुर, वाराणसी, गाजियाबाद, बरेली, मुरादाबाद, गाजीपुर, बिजनौर, देवरिया, गोरखपुर, बुलंदशहर, जौनपुर, सोनभद्र, झांसी, प्रयागराज, लखीमपुर खीरी जिले में कोई छूट नहीं मिलेगी. इन जिलों में पहले की तरह स्कूल, कोचिंग संस्थान बंद रहेंगे. सिनेमा, मॉल, जिम, पूल्स पूर्णतः बंद रहेंगे.

कोरोना कर्फ़्यू को लेकर यूपी सरकार ने जारी किए निर्देश:

-1 जून सुबह सात बजे से अग्रिम आदेश तक कोरोना कर्फ़्यू तमाम गतिविधियों के साथ लागू रहेगा. यूपी की राजधानी लखनऊ में कोई राहत नहीं होगी. वीकेंड लॉकडाउन पूरे प्रदेश में जारी रहेगा.- प्रदेश के सभा बाज़ार सुबह सात बजे से शाम सात बजे तक साप्ताहिक लॉकडाउन को छोड़कर खुले रहेंगे.
- सभी फ़्रटलाइन सरकारी दफ़्तरों में पूरी उपस्थिति रहेगी जबकि बाकी जगहों पर पचास प्रतिशत कर्मचारियों के साथ काम कर सकेंगे.
- माध्यमिक और उच्च शिक्षण संस्थानों में ऑनलाइन क्लास विभागीय फ़ैसले के हिसाब से चल सकेंगे.
- सभी धार्मिक स्थलों में पांच से ज़्यादा लोग एक साथ नहीं रह सकेंगे.
-औद्योगिक संस्थान खुले रहेंगे.
-सब्जी मंडी पहले की तरह खुली रहेंगी. प्रत्येक सब्जी मंडल स्थल में कोविड-19 की स्थापना की अनिवार्यता होगी.
- स्कूल कॉलेज तथा शिक्षा संस्थान शिक्षण कार्य हेतु बंद रहेंगे.
- रेस्टोरेंट्स होम डिलीवरी की केवल अनुमति होगी.
- सेंट जॉन को छोड़कर शेष स्थानों में धर्म स्थलों के अंदर एक बार में एक स्थल पर 5 से अधिक श्रद्धालु ना हो.
- अंडे मांस और मछली की दुकानों को पर्याप्त साफ-सफाई तथा सैनिटाइजेशन का ध्यान रखते हुए बंद स्थान अथवा ढके हुए खोलने की अनुमति होगी.
- समस्त प्रदेश में गेहूं क्रय केंद्र एवं राशन की दुकानें खुली रहेंगी.

बड़ी खबर बलरामपुर : कोरोना संक्रमित मरीज का शव नदी में फेकते विडियो हुआ वायरल, देखें विडियो

बड़ी खबर बलरामपुर : कोरोना संक्रमित मरीज का शव नदी में फेकते विडियो हुआ वायरल, देखें विडियो

उत्तरप्रदेश | उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले से एक सनसनी खेज खबर सामने आई है | खबर है कि  उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले के राप्ती नदी में कोविड संक्रमित एक व्यक्ति का शव फेंकने का वीडियो वायरल हुआ है |  मामला सामने आने के बाद नगर कोतवाली में मामला दर्ज कराया गया है | मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ विजय बहादुर सिंह ने रविवार को बताया कि राप्ती नदी में फेंका जा रहा शव सिद्धार्थनगर जिले के शोहरतगढ़ के रहने वाले प्रेमनाथ मिश्र का है |

इलाज के दौरान हुई मौत 

डॉ विजय बहादुर सिंह ने बताया कि 25 मई को कोरोना संक्रमित होने पर प्रेमनाथ मिश्र को अस्पताल में भर्ती कराया गया था और 28 मई को इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई थी | सीएमओ ने बताया कि कोविड प्रोटोकॉल के तहत प्रेमनाथ मिश्र के शव को उनके परिजनों को सौंप दिया गया था | मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि वायरल वीडियो में शव को राप्ती नदी में फेकते हुए देखा गया है और इस संबंध में कोतवाली नगर में मामला दर्ज करा दिया गया है | मामले की जांच भी की जा रही है |