BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
BIG BREAKING : नीतीश सरकार के नए शिक्षामंत्री बने डॉ मेवालाल चौधरी ने दिया इस्तीफा, जाने क्या है वजह

BIG BREAKING : नीतीश सरकार के नए शिक्षामंत्री बने डॉ मेवालाल चौधरी ने दिया इस्तीफा, जाने क्या है वजह

पटना | बिहार में नई सरकार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बन गई है, लेकिन विवादों से दामन अब भी नहीं छूट रहा है | नीतीश सरकार में शिक्षा मंत्री बने डॉ मेवालाल चौधरी भ्रष्टाचार के आरोपों के कारण विरोधी दलों के निशाने पर हैं | इस बीच, मेवालाल चौधरी ने मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात के बाद अपने पद से इस्‍तीफा दे दिया है | यही नहीं, उनके इस्‍तीफे का लिफाफा राजभवन पहुंच गया है |

मेवालाल पर हैं ये आरोप
गौरतलब है कि तारापुर के नवनिर्वाचित जेडीयू विधायक डॉ मेवालाल चौधरी को पहली बार कैबिनेट में शामिल किया गया है | राजनीति में आने से पहले वर्ष 2015 तक वह भागलपुर कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति थे | वर्ष 2015 में सेवानिवृत्ति के बाद राजनीति में आए | इसके बाद जदयू से टिकट लेकर तारापुर से चुनाव लड़े और जीत गए | लेकिन, चुनाव जीतने के बाद डॉ चौधरी नियुक्ति घोटाले में आरोपित किए गए | कृषि विश्वविद्यालय में नियुक्ति घोटाले का मामला सबौर थाने में वर्ष 2017 में दर्ज किया गया था |  इस मामले में विधायक ने कोर्ट से अंतरिम जमानत ले ली थी |

मॉल के चेंजिंग रूम में खींच रहा था युवती की फोटो, रोका तो दी जान से मारने की धमकी, जाने कहा कि है घटना

मॉल के चेंजिंग रूम में खींच रहा था युवती की फोटो, रोका तो दी जान से मारने की धमकी, जाने कहा कि है घटना

जयपुर, राजस्थान की राजधानी जयपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आ रहा है. पिंक सिटी के एक मॉल के चेंजिंग रूम में युवती के फोटो खींची गई. युवती अपने परिजनों के साथ मॉल घुमने आई थी. युवती ने आरोप मॉल के एक शॉप के कर्मचारी पर ही लगाया है. युवती का कहना है कि जब वो कपड़े ट्राई कर रही थी तब उसकी फोटो ली गई. जब उसने रोकने की कोशिश को उसे धमकी दी गई. मामला जब पुलिस तक पहुंचा तो आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है.

पूरा मामला राजधानी जयपुर के आदर्श नगर स्थित पिंक स्क्वायर नाम के मॉल का बताया जा रहा है. यहां एक गारमेंट शॉप के कर्मचारी द्वारा चेंजिंग रूम में एक महिला की फोटो खींचने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. युवती का आरोप है कि जैसे ही उसे इस बात का पता चला तो उसने इसकी शिकायत अपने परिजनों से की. परिजनों ने जब आपत्ति जताई तो आरोपी ने उन्हें जान से मारने की धमकी दे दी.
आरोपी से पूछताछ कर रही पुलिस
घटना की सूचना के बाद आदर्श नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी अनिल कुमार को गिरफ्तार कर लिया. मामले की जांच ट्रांसपोर्ट नगर थाना पुलिस कर रही है. पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी अनिल मीणा जमवारामगढ़, जयपुर ग्रामीण का रहने वाला है और आदर्श नगर स्थित पिंक स्क्वायर नाम के मॉल में एक गारमेंट्स शोरूम का कर्मचारी है. पुलिस के मुताबिक युवती अपने भाई और परिजनों के साथ मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे एक शोरूम पर कपड़ की खरीददारी करने गई थी. इस दौरान ड्रेस चेंज करने के लिए वह जैसे ही चेंजिंग रूम में गई तो आरोपी अनिल ने युवती की फोटो ले ली. फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है.

 

जूलरी शॉप के 31 कर्मचारी पाए गए Covid-19 पॉजिटिव, दिवाली पर शॉपिंग करने वालों की खोजबीन शुरू, जाने कहा की है खबर

जूलरी शॉप के 31 कर्मचारी पाए गए Covid-19 पॉजिटिव, दिवाली पर शॉपिंग करने वालों की खोजबीन शुरू, जाने कहा की है खबर

इंदौर, मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी देखी जा रही है. प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में दिवाली के बाद जूलरी शॉप के 31 कर्मचारी कोविड-19 से संक्रमित पाए गए हैं. एक ही प्रतिष्ठान में इतनी बड़ी संख्या में कोरोना संक्रमितों के सामने आने से हड़कंप मच गया है. इससे सतर्क होकर स्वास्थ्य विभाग ने दुकान से पिछले दिनों खरीदारी करने वाले ग्राहकों की खोजबीन शुरू कर दी है.

विभाग के एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी. कोविड-19 की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग की गठित ‘स्क्रीनिंग’ टीम के प्रभारी अनिल डोंगरे ने बताया कि मंगलवार को शहर के एमजी रोड स्थित आभूषणों की एक दुकान के कुल 72 कर्मचारियों के सैंपल लिए गए थे. इनमें से 31 लोग एक प्राइवेट लैब की जांच में कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं.

इस बीच, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) प्रवीण जड़िया ने बताया कि आभूषणों की दुकान को संक्रमणमुक्त कराया जा रहा है. साथ ही यहां से पिछले दिनों खरीदारी करने वाले ग्राहकों की खोज की जा रही है. उन्होंने कहा कि अगर इन ग्राहकों में कोविड-19 के लक्षण पाए गए, तो हम उनकी जांच कराएंगे.

बता दें कि मध्य प्रदेश में इंदौर कोविड-19 से सबसे ज्यादा प्रभावित जिला है. आधिकारिक जानकारी के मुताबिक करीब 35 लाख की आबादी वाले इस जिले में 24 मार्च से 17 नवंबर तक कोविड-19 के कुल 36,055 मरीज मिले हैं. इनमें से 719 मरीजों की मौत हो चुकी है.
नए मरीजों के हालिया आंकड़ों के विश्लेषण से पता चलता है कि इंदौर जिले में कोरोना वायरस संक्रमण फिर रफ्तार पकड़ रहा है. (भाषा से इनपुट)
 

ममता बनर्जी ने मोदी को पत्र लिख कर दी ये बड़ी मांग, पढ़े ये खबर

ममता बनर्जी ने मोदी को पत्र लिख कर दी ये बड़ी मांग, पढ़े ये खबर

कोलकाता, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से 23 जनवरी को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर राष्ट्रीय अवकाश घोषित करने की मांग की है. इस संबंध में बनर्जी ने प्रधानमंत्री को एक पत्र भी लिखा है. अपने पत्र में बंगाल की मुख्यमंत्री ने मांग की है कि नेताजी के साथ क्या हुआ, यह पता लगाने के लिए प्रधानमंत्री निर्णायक कदम उठाएं और मामले को सार्वजनिक क्षेत्र में रखें.

ममता बनर्जी ने पीएम मोदी को लिखे अपने पत्र में कहा, "आपको भली प्रकार से जानकारी है कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती 23 मई 2022 को मनाई जाएगी. बंगाल के महानतम बेटों में से एक नेताजी देश के हीरो, राष्ट्रीय नेता और ब्रिटिश राज के खिलाफ स्वतंत्रता संग्राम के आइकन हैं. वह कई पीढ़ियों के लिए आदर्श हैं. उनके अथक नेतृत्व में, इंडियन नेशनल आर्मी के हजारों वीर जवानों ने मातृभूमि के लिए उच्चतम बलिदान दिया."
 

गजब खबर राजधानी : सुख रहे कपड़े हुए गंदे, तो महिला ने पड़ोसन का तोड़ा दांत, पढ़ें पूरी खबर

गजब खबर राजधानी : सुख रहे कपड़े हुए गंदे, तो महिला ने पड़ोसन का तोड़ा दांत, पढ़ें पूरी खबर

भोपाल | संजय नगर निवसी सरोज चौधरी उर्फ उमा भारती (56) महिलाओं की मालिश का काम करती हैं। उसके पड़ोस में नंदनी नाम की महिला रहती है। गत दिवस नंदनी ने घर के सामने रस्सी पर कपड़े सूखने डाल रखे थे। सरोज के हाथ से घर की चाबी छूटकर नीचे गिर गई। चाबी उठाकर वह खड़ी हुई, तभी नंदनी के कपड़े जमीन पर गिर गए। विवाद में नंदनी नेएक जोरदार घूंसा सरोज के चेहरे पर मार दिया। इससे सरोज का एक दांत टूट गया। पुलिस ने नंदनी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

 

 
भीषण सड़क हादसा : दो ट्रकों में हुई जोरदार टक्कर, 11 लोगों की हुई मौत, 19 लोग घायल, जाने कहा की है यह खबर

भीषण सड़क हादसा : दो ट्रकों में हुई जोरदार टक्कर, 11 लोगों की हुई मौत, 19 लोग घायल, जाने कहा की है यह खबर

वड़ोदरागुजरात स्थित वड़ोदरा में वाघोडिया क्रॉसिंग हाईवे पर बुधवार सुबह दो ट्रकों की टक्कर में 11 लोगों की मौत हो गई और 19 लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनका इलाज चल रहा है।

पढ़ें : छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इडस्ट्रीज का चुनाव हुआ स्थगित, अब इस तारीख के बीच चुनाव होगा संपन्न

जानकारी के अनुसार सूरत से पावागढ़ के रास्ते में टेंपो और डम्पर के बीच हुए हादसे में कम से कम 11 लोग मारे गए हैं जबकि 19 लोग घायल हुए। दुर्घटना कपूरई से अहमदाबाद के वाघोडिया चोकड़ी पुल पर सुबह 3 बजे एक डम्पर और एक ईसर टेम्पो के बीच हुई। ये सभी लोग पावागढ़ दर्शन के लिए जा रहे थे। मृतकों में 1 बच्चा, 5 महिलाएं, 3 पुरुष शामिल है।

पढ़ें : BIG BREAKING : एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत मामले में हुआ बड़ा खुलासा, जाने कौन निकला कातिल


घटना की गंभीरता को देखते हुए, अतिरिक्त सीपी कलेक्टर, सीडीएम और एसएसजी अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक रंजन अय्यर भी घटनास्थल पर पहुंचे। वड़ोदरा की जिला कलेक्टर शालिनी अग्रवाल भी सुबह-सुबह पहुंच गईं। उन्होंने कहा कि सूरत से पावागढ़ जा रहा एक ट्रक आज सुबह वडोदरा के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। सभी लोगों को एसएसजी अस्पताल में भेज दिया गया है। फिलहाल घायलों का इलाज चल रहा है। बताया गया कि घायलों को फायर ब्रिगेड द्वारा निकाला गया और इलाज के लिए सयाजी अस्पताल में भेजा गया।

'लव जिहाद' को लेकर कानून बनाएगी एमपी की शिवराज सरकार, होगी पांच साल की सजा- नरोत्तम मिश्रा

'लव जिहाद' को लेकर कानून बनाएगी एमपी की शिवराज सरकार, होगी पांच साल की सजा- नरोत्तम मिश्रा

भोपाल, मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार लव जिहाद के खिलाफ अगले विधानसभा सत्र में विधेयक लाने जा रही है. गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि अगले विधानसभा सत्र में लव जिहाद को लेकर विधेयक लाया जा रहा है. उन्होंने कहा कि लव जिहाद में 5 साल के कठोर कारावास की सजा का प्रावधान रहेगा और ही गैर जमानती धाराओं में केस दर्ज होगा. साथ ही सहयोग करने वाला भी मुख्य आरोपी की तरह अपराधी होगा. गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि अगर कोई शादी के लिए स्वेच्छा से धर्म परिवर्तन करता है तो उसके लिए एक महीने पहले कलेक्टर के यहां आवेदन करना अनिवार्य रहेगा.

पढ़ें : बड़ी खबर : नर्स ने अपने फ्लैट के आठवीं मंजिल से कूदकर दी जान, जाने कहा कि है यह खबर


लव जिहाद के मामलों से सख्ती से निपटेंगे- शिवराज

इससे पहले मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी लव जिहाद के खिलाफ बड़ा बयान दे चुके हैं और साफ कर दिया है कि मध्य प्रदेश में ऐसे मामले सामने आने पर उससे सख्ती से निपटा जाएगा और जल्द ही मध्य प्रदेश में लव जिहाद के खिलाफ कानून को अमली जामा पहना दिया जाएगा. उन्होंने मंत्रालय में गृह विभाग की एक हाई लेवल मीटिंग के दौरान मंत्री और अफसरों के साथ यह तय किया था.

पढ़ें : BIG BREAKING : नशे में एक युवक ने की आत्मदाह की कोशिश, अस्पताल में कोरोना जाँच रिपोर्ट पॉजिटिव आई तो अस्पताल से हुआ फरार


सीएम शिवराज सिंह चौहान के लव जिहाद पर कानून बनाए जाने के ऐलान के बाद मध्य प्रदेश विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर ने तो इस दिशा में एक कदम आगे बढ़ाते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर लव जिहाद कानून बनाने का मसौदा मांगा. रामेश्वर शर्मा का कहना है कि जिस तरह से नाम बदलकर लड़की को धोखा दिया जाता है और फिर उसके साथ जो कुछ भी होता है ऐसे में जरूरी है कि देश भर में इसके लिए एक सा कानून बने.

 

बड़ी खबर : राजधानी को दहलाने की शाजिश हुई नाकाम, पुलिस ने दो लोगों को किया गिरफ्तार, पढ़ें पूरी खबर

बड़ी खबर : राजधानी को दहलाने की शाजिश हुई नाकाम, पुलिस ने दो लोगों को किया गिरफ्तार, पढ़ें पूरी खबर

नई दिल्ली | दिल्ली में एक बार फिर बड़ी आतंकी साजिश नाकाम हुई है। दिल्ली की स्पेशल सेल ने सराय काले खां से 2 आतंकी को गिरफ्तार किया है। दोनों के पास से हथियार समेत कई संदिग्ध सामान बरामद हुए हैं। गिरफ्तार अशरफ और बशीर अहमद नाम के आतंकियों के पास से 2 पिस्टल और 10 कारतूस समेत 9 नक्शे बरामद हुए हैं, जिसमें से 5 दिल्ली के लुटियंस जोन के हैं।

पढ़ें : BIG BREAKING : नशे में एक युवक ने की आत्मदाह की कोशिश, अस्पताल में कोरोना जाँच रिपोर्ट पॉजिटिव आई तो अस्पताल से हुआ फरार


इसके अलावा आतंकियों के पास एक डायरी भी बरामद हुई है, जिसमें 14 बड़े नेताओं के एड्रेस है। जानकारी के मुताबिक, ये आतंकी दिवाली पर दिल्ली को दहलाने की फिराक में थे। लेकिन भारी सुरक्षा की वजह से नाकाम हो गए थे। इसके बाद दोबारा से किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की प्लानिंग कर रहे थे। गिरफ्तार दोनों आतंकी जम्मू-कश्मीर के बारामूला और कुपवाड़ा के रहने वाले हैं।

पढ़ें : SBI PO Recruitment: एसबीआई पीओ की बंपर भर्ती, आवेदन शुरू, जानें कब होगी परीक्षा समेत अन्य बातें


यह पहले जम्मू-कश्मीर कुपवाड़ा के रास्ते पीओके जाने की कोशिश कर चुके थे, लेकिन आर्मी की भारी तैनाती और चौकसी की वजह से नाकाम रहे। दिल्ली में वारदात को अंजाम देने के बाद नेपाल के रास्ते पीओके जाने की फिराक में थे। एजेंसियां इनके मोबाइल को खंगाल रही है, नेटवर्क से और लोग भी जुड़े हुए हैं।

पढ़ें : BIG BREAKING : राजधानी रायपुर से सटे इस इलाके में एक ही परिवार के 5 लोगों की मिली लाश, इलाके में मचा हड़कंप


स्पेशल सेल के डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस संजीव यादव ने कहा कि एक पुष्ट सूचना के आधार पर सराय काले खां के मिलेनियम पार्क के पास पुलिस ने जाल बिछा कर सोमवार रात दस बजे जम्मू और कश्मीर के दो संदिग्ध आतंकियों को पकड़ा। उनकी पहचान बारामूला के अब्दुल लतीफ (22) और कुपवाड़ा के मो. अशरफ खताना (20) के रूप में हुई है। पुलिस ने कहा कि उनके पास से कारतूस के साथ पिस्टल भी बरामद किए गए हैं। पुलिस ने कहा कि आगे की कार्रवाई जारी है।

घर से बुलाकर दोस्तों ने कर दी युवक की हत्या, 6 दिन बाद भी शव नहीं मिलने पर जमकर बवाल

घर से बुलाकर दोस्तों ने कर दी युवक की हत्या, 6 दिन बाद भी शव नहीं मिलने पर जमकर बवाल

पटना, पटनासिटी के मालसलामी थानाक्षेत्र के गाड़ीवान टोला मुहल्ले से रहस्मय ढंग से लापता अक्षय उर्फ रिंकू की हत्या कर शव को गंगा में फेंक दिया गया. दोस्तों ने इस घटना को अंजाम दिया. पिछले 6 दिन से शव की बरामदगी नहीं होने से आक्रोशित परिजनों और स्थानीय लोगों ने जमकर हंगामा मचाया. सैकड़ों की संख्या में लोगों ने सड़क पर उतर कर अशोक राजपथ को जामकर जमकर बवाल काटा. इस दौरान आक्रोशितों की पुलिस के साथ तीखी नोकझोंक भी हुई. बाद में विभिन्न थानों की पुलिस मौके पर पहुंचकर लोगों को शांत कराने की कोशिश की.

मालसलामी थानाक्षेत्र के गाड़ीवान टोला मोहल्ला निवासी अक्षय उर्फ रिंकू को बीते बुधवार की शाम उसके कुछ दोस्त उसे घर से बुलाकर अपने साथ ले गए और उसके बाद अक्षय अपना घर नहीं लौटा. परिजनों द्वारा काफी खोजबीन के बाद भी जब उसका कुछ भी अता पता नहीं चला तो थक हारकर परिजनों ने इस संबंध में मालसलामी थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी. 3 दिन पहले पूर्वी नंद गोला स्थित एक तालाब के पास से अक्षय का कपड़ा और बेल्ट पुलिस ने बरामद किया. वही रविवार देर शाम पुलिस ने सर्च ऑपरेशन के दौरान गंगा नदी से रिंकू का बाइक बरामद किया.

पुलिस ने इस मामले में रिंकू के एक दोस्त राहुल कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. जेल भेजे गए आरोपी ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर रिंकू की हत्या किए जाने की बात पुलिस के समक्ष स्वीकार किया है. हत्या का कारण आपसी विवाद बताया गया है. घटना के 6 दिन बीत जाने के बाद भी अब तक उर्फ रिंकू का शव बरामद नहीं होने से परिजनों और स्थानीय लोगों में पुलिस प्रशासन के खिलाफ आक्रोश व्याप्त है. पूरे मामले पर पूछे जाने पर मालसलामी थानाध्यक्ष सुदामा कुमार में हत्या की पुष्टि करते हुए जल्द ही शव को बरामद कर लिए जाने का भरोसा दिलाया. घटना को लेकर पूरे इलाके में तनाव का माहौल व्याप्त है. फिलहाल भारी संख्या में पुलिस बल घटनास्थल पर कैंप कर रहा है.
 

भीषण सड़क हादसा : नदी में जा गिरी मजदूरों से भरी पिकअप वाहन, 7 लोगों की हुई मौत, पढ़ें पूरी खबर

भीषण सड़क हादसा : नदी में जा गिरी मजदूरों से भरी पिकअप वाहन, 7 लोगों की हुई मौत, पढ़ें पूरी खबर

मंडी | हिमाचल प्रदेश के मंडी में सोमवार तड़के 3 बजे के करीब एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां के पुलघराट इलाके में एक वाहन व्यास नदी की सहायक नदी सुकेती खड्ड में गिर गया, जिस वजह से 7 लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में एक व्यक्ति घायल भी हुआ है जिसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जो वाहन नदी में गिरा, वो एक पिकअप था।

पढ़ें : BIG BREAKING : अब इस देश के क्रिकेटर ने की आत्महत्या, 2018 U-19 वर्ल्ड कप में थे शामिल, पढ़ें पूरी खबर

घायल व्यक्ति पिकअप का वाहन चालक बताया जा रहा है। इस हादसे के तुरंत बाद सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को वाहन से बाहर निकाला और घायल को अस्पताल में भर्ती करवाया। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, हादसे में मारे गए मजदूर बिहार के रहने वाले हैं, वो देर रात ही यहां पहुंचे थे। जिसके बाद ठेकेदार की गाड़ी उन्हें लेने पहुंचे थी।

पढ़ें : बड़ी खबर : मुुंगेली की जिला एवं सत्र न्यायाधीश की फांसी पर झूलती मिली लाश, पुलिस कर रही मामले की जाँच
इस सड़क हादसे पर पीएम मोदी ने दुख व्यक्त किया है। पीएमओ ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘हिमाचल प्रदेश के मंडी में सड़क हादसे की खबर से मन अत्यंत दुख हुआ है। सरकार राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई है। इस दुर्घटना में मृतकों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट करता हूं और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।`

पढ़ें :  बस्तर से नक्सलवाद को समाप्त करने के सम्बन्ध में सीएम बघेल ने केंद्रीय गृहमंत्री को लिखा पत्र, पढ़ें पूरी खबर


पुलिस ने बताया कि ये गाड़ी पुलघराट के पास अपना निंयत्रण खो बैठी और रेलिंग तोड़ते हुए नदी की धारा में नीचे गिर गई, जिस वजह से ये हादसा हो गाय। पुलिस ने सभी शवों को पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया है और मृतकों के परिजनों से संपर्क साध रही है।

BIG BREAKING : अब इस देश के क्रिकेटर ने की आत्महत्या, 2018 U-19 वर्ल्ड कप में थे शामिल, पढ़ें पूरी खबर

BIG BREAKING : अब इस देश के क्रिकेटर ने की आत्महत्या, 2018 U-19 वर्ल्ड कप में थे शामिल, पढ़ें पूरी खबर

ढाका बांग्लादेश के अंडर 19 क्रिकेटर मोहम्मद शोजिब का दुर्गापुर में 21 साल की उम्र में निधन हो गया। स्थानीय पुलिस ने बताया कि इस युवा खिलाड़ी ने आत्महत्या की थी। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) के निदेशक खालिद महमूद ने भी मोहम्मद शोजिब की आत्महत्या पर शोक जताया है।

पढ़ें : बड़ी खबर : मुुंगेली की जिला एवं सत्र न्यायाधीश की फांसी पर झूलती मिली लाश, पुलिस कर रही मामले की जाँच 

मोहम्मद शोजिब ने आखिरी बार 2017-18 में ढाका प्रीमियर लीग में शिनापुखुर क्रिकेट क्लब के लिए क्रिकेट खेला था। शोजिब 2018 के अंडर-19 वर्ल्ड कप में स्टैंड बाई खिलाड़ियों में भी शामिल थे। इसके अलावा शोजिब ने श्रीलंका और अफगानिस्तान के खिलाफ साल 2017 में तीन यूथ वनडे भी खेले थे।

पढ़ें : पैसे डालने के बहाने रिटायर्ड कर्मी के खाते से 37 लाख पार, पढ़ें पूरी खबर


बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) के निदेशक खालिद महमूद ने बताया, `बहुत ही दुखद खबर, यकीन नहीं हो रहा। वह एक ओपनिंग बल्लेबाज थे और मीडियम पेसर थे। उन्होंने शिनापुखुर क्रिकेट क्लब की ओर से खेला।` मोहम्मद शोजिब ने राजशाही में जिस अकादमी में ट्रेनिंग शुरू की थी, खालिद महमूद वहां के हेड कोच थे।

पढ़ें : बस्तर से नक्सलवाद को समाप्त करने के सम्बन्ध में सीएम बघेल ने केंद्रीय गृहमंत्री को लिखा पत्र, पढ़ें पूरी खबर


बांग्लादेश के फर्स्ट क्लास क्रिकेटर तन्मय घोष भी मोहम्मद शोजिब की मौत से हैरान हैं। तन्मय घोष ने कहा, `मेरा हमेशा मानना था कि मोहम्मद शोजिब लंबे समय तक बांग्लादेश के लिए क्रिकेट खेलेगा | वह काफी मेहनती था | शोजिब की खबर सुनकर मैं हैरान हूं।`

बलात्कार के बाद आरोपी ने महिला को पिलाया ज़हर, इलाज के दौरान महिला की हुई मौत, जाने कहा की है यह खबर

बलात्कार के बाद आरोपी ने महिला को पिलाया ज़हर, इलाज के दौरान महिला की हुई मौत, जाने कहा की है यह खबर

कटनीमध्यप्रदेश के कटनी जिले से  दुष्कर्म की एक बड़ी खबर सामने आई है | खबर मिली है कि आरोपी ने महिला के साथ दुष्कर्म के बाद उसे जान से मारने के लिए जहर दे दिया। वहीं गंभीर हालत में अस्पताल पहुंची महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई है ।

पढ़ें : शराब की दुकान पर एक व्यक्ति ने पीट-पीटकर कर दी 4 लोगों की हत्या, जाने क्या है मामला

जानकारी के मुताबिक यह मामला कटनी जिले के विजयराघवगढ़ क्षेत्र के चैरी गांव का है। मृतिका के पति ने बताया कि वह कल देर रात खेत से गहाई कर खाना खाने घर पहुँचा तो घर का दरवाजा नही खुलने पर पड़ोसी के घर की दीवार से कूद अपने घर मे घुसा | घर में घुसाने के बाद उसने देखा कि उसके रूम का दरवाजा अंदर से बंद था। जैसे ही उसने दरवाजा को लात मार खोल कर देखा तो आरोपी धर्मेन्द्र पटेल उसकी पत्नी को जहर पिला दिया। वहीं उसे देखकर आरोपी धक्कामारकर वहां से फरार हो गया।

पढ़ें : बड़ी खबर रायपुर: ऑन लाईन डॉग फुड वापस करने के चक्कर में डाक्टर हुआ ठगी का शिकार, खाते से हुआ हजारों रुपयें पार 

इसके बाद पति ने अपनी पत्नी को तुरंत विजयराघवगढ़ स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचा। जहां उसे कटनी जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंची कैमोर थाना की पुलिस ने मामला दर्ज कर पूरे मामले की जांच में जुट गई।

BIG BREAKING : बॉलीवुड के एक और अभिनेता ने फांसी लगा कर की आत्महत्या, बॉलीवुड इंडस्ट्री में शोक की लहर

BIG BREAKING : बॉलीवुड के एक और अभिनेता ने फांसी लगा कर की आत्महत्या, बॉलीवुड इंडस्ट्री में शोक की लहर

हिमाचल प्रदेश | बॉलीवुड इंडस्ट्री से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आई है | खबर मिली है कि बॉलीवुड अभिनेता आसिफ बसरा ने सुसाइड कर लिया है | गुरुवार को हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के धर्मशाला में बसरा ने मैक्लोडगंज में जोगिबाड़ा रोड पर स्थित एक कैफे (Cafe) के पास सुसाइड किया है | अभिनेता ने सुसाइड क्यों किया है कि अभी इस बात का पता नहीं चल पाया है. कांगड़ा के एसपी विमुक्त रंजन ने मामले की पुष्टि की है |

लीज पर ली थी जमीन
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी मौके पहुंची | पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है | बताया जा रहा है कि अभिनेता आसिफ बसरा पिछले 5 सालों से मैक्लोडगंज में एक किराए के मकान में रह रहे थे | उनके साथ उनकी एक विदेशी महिला मित्र भी रहती थी | पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है|

कैसे लगाया फंदा
बताया जा रहा है कि आसिफ बसरा UK की एक महिला के साथ लिव इन में मैक्लोडगंज में रहते थे| गुरुवार दोपहर वह अपने पालतू कुत्ते को घुमाने निकले थे| इसके बाद घर वापस आकर उन्होंने पालतू कुत्ते की ही रस्सी से फंदा लगा लिया| प्रारंभिक जांच में पता चला है कि वह डिप्रेशन का शिकार थे| कांगड़ा के एसपी विमुक्त रंजन ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है| आसिफ बसरा ने सुसाइड किया है|

कौन है आसिफ बसरा
आसिफ बसरा फेमस टीवी एक्टर हैं | वह कई बॉलीवुड मूवी ‘परजानियां’ ब्लैक ‘फ्राईडे’ के अलावा, हॉलीवुड मूवी आउटसोर्स में भी नजर आए थे. इसके अलावा, बसरा हिमाचली फिल्म सांझ में भी अपने किरदार के लिए जाने जाते हैं| इसके अलावा, इमरान हाशिमी की ‘वन्स ऑपोन ए टाइम इन मुंबई’ मूवी में भी उन्होंने इमारान हाशिमी के पिता का किरदार निभाया था|

 ऑनलाइन सेक्स रैकेट का भंडाफोड़: पुलिस ने छापा मारकर पांच युवकों और पांच युवतियों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा

ऑनलाइन सेक्स रैकेट का भंडाफोड़: पुलिस ने छापा मारकर पांच युवकों और पांच युवतियों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा

हरदोई। देह व्यपार का धंदा भी अब हाईटेक हो गया है। पेमेंट से लेकर लकड़ी देखने तक का काम ऑनलाइन हो रहा है। उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले की पुलिस ने सोमवार रात एक मकान में सेक्स रैकेट चलने की सूचना के बाद छापेमारी की कार्रवाई करते हुए पांच युवकों और पांच युवतियों को आपत्तिजनक हालत में गिरफ्तार किया गया।
 
 
हालांकि सेक्स रैकेट की संचालिका मौके से फरार होने में कामयाब रही। ये पूरा रैकेट ऑनलाइन तरीके से संचालित होता था, जिसमें पेमेंट से लेकर लकड़ी देखने तक का काम ऑनलाइन होता था।

पढ़िए पूरी खबर-
हरदोई के देहात कोतवाली इलाके के अब्दुलपुरवा इलाके में पुलिस ने सोमवार रात एक मकान पर छापा मारा। पुलिस उपाधीक्षक के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई में पुलिस टीम ने पांच युवकों के साथ पांच युवतियों को गिरफ्तार कर लिया है।
 
 
सीओ सिटी विकास जायसवाल ने बताया कि पकड़े गए युवक और युवतियां मकान में बने अलग-अलग कमरों में मौजूद थे। गिरफ्तार की गईं पांच में से दो युवतियां कोलकाता की हैं, जबकि दो युवतियां सरोजनी गौतम के परिवार की हैं।
 
 
आरोपी सेक्स रेकैट संचालिका सरोजनी पंचायती राज विभाग में सफाई कर्मी के पद पर तैनात है। इससे पूर्व भी वो सेक्स रैकेट चलाने के आरोप में जेल जा चुकी है।
डेयरी प्लांट में दूध से भरे टब में नहा रहा था शख्स, पकड़े जाने पर हुआ यह हाल

डेयरी प्लांट में दूध से भरे टब में नहा रहा था शख्स, पकड़े जाने पर हुआ यह हाल

नई दिल्ली, आमतौर पर विशेष पूजा-पाठ के दौरान बड़ों या बच्चों को आपने दूध से नहाते हुए देखा होगा. आज-कल इंटरनेट पर एक वीडियो जमकर वायरल (Video Viral) हो रहा है. इस वीडियो में एक शख्स दूध (Milk) के टब में नहाता हुआ नजर आ रहा है. यह वीडियो तुर्की (Turkey) के एक डेयरी प्लांट का है, जिसका एक कर्मचारी ‘दूध’ से भरे टब (Tub) में नहा रहा था.
हालांकि कर्मचारी को इस हरकत के लिए गिरफ्तार (Arrest) कर लिया गया था. दावा किया जा रहा है कि डेयरी प्लांट को भी बंद कर दिया गया है.
दूध के टब में नहाता दिखा शख्स
इस वीडियो को nedenttoldu नाम के यूजर ने ट्विटर पर शेयर किया है. इस वीडियो पर कई हजार लाइक्स आ चुके हैं और 3 लाख से ज्यादा लोग इसे देख चुके हैं. साथ ही, सैकड़ों लोगों ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया भी दी है. एक यूजर ने लिखा कि यह बहुत ही बुरा है, लोगों के भरोसे के साथ खेला जा रहा है.
वायरल हो रहे इस वीडियो (Viral Video) में साफ देखा जा सकता है कि एक शख्स टब में लेटा हुआ है और सामने से दूसरा शख्स वीडियो बना रहा है. Hurriyet Daily News की रिपोर्ट के मुताबिक, यह वीडियो कोनी के केंद्रीय अनातोलियन प्रांत में स्थित एक डेयरी प्लांट में फिल्माया गया है. इस वीडियो के वायरल होने के बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया.
डेयरी प्लांट को भरना होगा जुर्माना
खबरों की मानें तो डेयरी प्लांट को बंद कर दिया गया है. साथ ही इस हरकत के लिए प्लांट पर जुर्माना भी लगाया गया है. Ugur Turgut को घटना के बाद ही नौकरी (Job) से निकाल दिया गया था. इस घटना पर Ugur Turgut का कहना था कि टब में दूध नहीं, बल्कि पानी और क्लीनिंग मटीरियल (Cleaning Material) का मिश्रण था. सोशल मीडिया पर यह वीडियो जमकर वायरल हो रहा है.
 

कंगना रनौट ने जो बाइडेन के लिए कह दी ये बड़ी बात, एक साल से ज्यादा नहीं टिक पाएंगे

कंगना रनौट ने जो बाइडेन के लिए कह दी ये बड़ी बात, एक साल से ज्यादा नहीं टिक पाएंगे

अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी के नेता जो बाइडेन ने जीत हासिल की है। जैसे ही अमेरिकी मीडिया ने उनकी जीत का ऐलान किया, दुनियाभर के नेताओं ने जो बाइडेन को बधाई देना शुरू कर दिया। बॉलीवुड सेलेब्स भी बाइडेन के राष्ट्रपति बनने पर अपना रिएक्शन दे रहे हैं।
हर मुद्दे पर बेबाकी से अपनी राय रखने वाली कंगना रनौट ने अमेरिका के नए राष्ट्रपति जो बाइडेन और निर्वाचित उपराष्ट्रपति कमला हैरिस की जीत पर रिएक्ट किया है। कंगना ने जहां बाइडेन के लंबी पारी खेलने पर संशय जताया है, वहीं कमला हैरिस के उपराष्ट्रपति बनने पर खुश हैं।
जो बाइडेन की जीत पर तंज कसते हुए कंगना ने ट्वीट किया, 'गजनी बाइडेन के बारे में पूरी तरह से श्योर नहीं हूं। जिसका डाटा हर 5 मिनट में क्रैश हो जाता है, इतनी सारी दवाईयों के इंजेक्शंस जो उसमें इंजेक्ट किए गए हैं तो वो एक साल से ज्यादा नहीं टिक पाएंगे, ये साफ है कमला हैरिस ही शो को आगे चलाएंगी। जब एक महिला उठती है तो वो दूसरी महिलाओं के लिए भी रास्ता बनाती है। इस ऐतिहासिक दिन के नाम चीयर्स।'


बता दें कि बाइडेन को गजनी कहने और उनका डाटा क्रैश होने से कंगना का सीधा मतलब बाइडेन की याददाश्त से है। उन्होंने बाइडेन को फिल्म गजनी में आमिर की तरह हर दूसरे पल में सब कुछ भूल जाने वाला बताया है। कंगना के इस तंज से एक बात तो साफ है कि उन्हें बाइडेन की जीत से कोई खुशी नहीं हुई लेकिन वो एक महिला के तौर पर कमला हैरिस की जीत से खुश हैं।


 

BIG BREAKING : प्रेमी जोड़े की नदी में तैरती हुई मिली लाश, इलाके में फैली सनसनी

BIG BREAKING : प्रेमी जोड़े की नदी में तैरती हुई मिली लाश, इलाके में फैली सनसनी

देवास | मध्य प्रदेश के देवास जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है | खबर मिली है कि देवास के औद्योगिक थाना क्षेत्र के अंतर्गत क्षिप्रा नदी में प्रेमी जोड़े की लाश तैरती मिली हैं। जानकारी के अनुसार प्रेमी-प्रेमिका ने क्षिप्रा नदी में कूदकर अपनी जान दी है। पुलिस ने मौके से एक बाइक भी बरामद की है। फिलहाल युवक- युवती की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

BIG BREAKING : एक ही परिवार के 5 लोगों की संदिग्ध अवस्था में मिली लाश, जाँच में जुटी पुलिस, जाने कहा की है यह खबर

BIG BREAKING : एक ही परिवार के 5 लोगों की संदिग्ध अवस्था में मिली लाश, जाँच में जुटी पुलिस, जाने कहा की है यह खबर

कोलकाता | पश्चिम बंगाल के दक्षिण दीनाजपुर इलाके में रविवार को एक ही परिवार के पांच लोग संदिग्ध हालात में मृत पाए गए हैं। मृतकों में दो बच्चे भी हैं। पुलिस ने पहली नजर में इसे हत्या का मामला बताया है। फिलहाल घटना की जांच चल रही है।

पढ़ें : आईपीएल में सवा करोड़ रुपये का लगा था सट्टा, आठ लाख नगदी सहित नौ सट्टेबाज गिरफ्तार, जाने कहा की है यह खबर

यह घटना जिले के जमालपुर गांव की बताई जा रही है। एक पुलिस अफसर ने बताया, ऐसा लगता है कि इन सभी की हत्या की गई है। हमने घटना की जांच शुरू कर दी है। चूंकि यह अभी प्रारंभिक स्तर पर है इसलिए घटना के बारे में अभी विस्तार से कुछ नहीं कहा जा सकता। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।
 
आईपीएल में सवा करोड़ रुपये का लगा था सट्टा, आठ लाख नगदी सहित नौ सट्टेबाज गिरफ्तार, जाने कहा की है यह खबर

आईपीएल में सवा करोड़ रुपये का लगा था सट्टा, आठ लाख नगदी सहित नौ सट्टेबाज गिरफ्तार, जाने कहा की है यह खबर

शहडोल | पुलिस अधीक्षक अवधेश गोस्वामी के मार्गदर्शन में जिले के विभिन्न थानो में सटोरियों के खिलाफ व्यापक कार्रवाई की गई है। आईपीएल क्रिकेट को जरिया बनाकर सट्टे का खेल संचालित करने वाले आरोपियो की पुलिस लगातार तलाश कर रही थी। शुक्रवार को योजनाबद्ध तरीके से एसपी की स्पेशल टीम ने सटोरियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 01 करोड़ 24 लाख रुपए का सट्टा उजागर किया है। पुलिस की कार्रवाई में 07 लाख 98 हजार 320 रुपए नगद, 11 स्मार्टफोन, 08 की पैड मोबाइल एवं एक नग एलईडी टीव्ही जब्त किया गया है। उक्त मामले की जानकारी पुलिस अधीक्षक ने कंट्रोल रूम पत्रकारों से चर्चा करते हुए दी है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि खेल को माध्यम बनाकर सट्टे का जाल बुनने वाले आरोपियों के खिलाफ यह बड़ी कार्रवाई है। सूचना के मुताबिक शहडोल कोतवाली, धनपुरी, बुढ़ार एवं खैरहा थाना क्षेत्र में सट्टेबाजी की खबर मिल रही थी जिसके बाद एक टीम बनाकर चिन्हित स्थानों पर दबिश दी गई जहां से 09 सट्टेबाजों को गिर तार किया गया है।

 

बेवसाइट को बनाया माध्यम
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आईपीएल क्रिकेट में सट्टा खिलाने के लिए आरोपियों ने बेवसाइट को जरिया बनाया था, लग ाग एक दर्जन बेवसाइड के माध्यम से सट्टे का कारोबार चल रहा था, जिस पुलिस की नजर काफी दिनों से थी। शुक्रवार को चार थाना क्षेत्रों में एक साथ टीम ने दबिश दी जहां से आरोपियों को रंगेहाथ गिर तार किया गया है। इस कारोबार में सट्टेबाज मोबाइल फोन, टीव्ही और कई अन्य इलेक्ट्रानिक डिवाइस का उपयोग करते थे। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सटोरियों पर कार्रवाई इतनी सटीक थी कि उन्हे करोंड़ो के हिसाब, किताब छुपाने का अवसर ही नही मिला।
 
इनकी हुई गिरफ्तारी
विभिन्न थाना क्षेत्रों में पकड़े गए आरोपियों में कोतवाली क्षेत्र से बंटी भाटिया उर्फ राजेश आरोरा निवासी किरण टाकीज, प्रदीप साहू निवासी किरण टाकीज, पंकज बाघरे निवासी बाणगंगा, अजय गुप्ता उर्फ पप्पू निवासी इंद्राचौक, संजय गुप्ता निवासी हाउसिंग बोर्ड कालोनी शहडोल, वहीं बुढ़ार थाना क्षेत्र से जयदीप गुप्ता उर्फ छोटा भइया निवासी वार्ड नंबर 03 अहिरान टोला बुढ़ार, साथ ही खैरहा थाना क्षेत्र राजेश जायसवाल निवासी सिंरौजा, सचिन जायसवाल निवासी सिंरौजा, इसके अलावा धनपुरी थाना क्षेत्र से आरोपी कमल रजवानी निवासी वार्ड नंबर धनपुरी को गिर तार किया गया है। गौरतलब है कि राजेश जायसवाल निवासी सिंरौजा बीते कई सालो से सट्टे के कारोबार में लिप्त है, जिसके खिलाफ कार्रवाई को लेकर खैरहा पुलिस को परहेज था, लेकिन पुलिस कप्तान के निर्देश के आरोपी राजेश इस बार पुलिस शिकंजे से नही बच सका।
 
इधर गांजे का मुख्य सरगना धराया
बीते दिन यातायात पुलिस और सोहागपुर थाने की संयुक्त कार्रवाई में तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया था, इस माममें तस्करी का मुख्य सरगना पुलिस की पकड़ से दूर था, तीन आरोपियों के गिरफ्तार होते ही पुलिस अधीक्षक ने मुख्य सरगना को गिर तार करने के लिए एक टीम रवाना किया था, जिसके 24 घंटे के भीतर सोहागपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस कप्तान ने बताया कि गुरुवार की रात वाहन चेकिंग के दौरान आरोपी मिथलेश प्रजापति रामकिशोर प्रजापति, आदित्य प्रजापति पिता देवी दयाल प्रजापति एवं गया प्रसाद कुशवाहा को गिर तार कर लिया गया था, जिनके कब्जे से 82 किलो 230 ग्राम गांजा बरामद किया गया था, पकड़े गए आरोपियों ने बताया कि उक्त गांजे की खेप छतरपुर जिले खुसमा गांव परशुराम उर्फ रामनरेश उर्फ पप्पू दीक्षित पिता राजा भैया के घर ले जा रहे थे, आरोपियों के निशानदेही पर पुलिस अधीक्षक ने एसआई सुभाष दुबे के नेतृत्व में छतरपुर के लिए एक टीम को रवाना किया जहां से मु य आरोपी को भी गिर तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि मुख्य आरोपी के पास से 23 किलो गांजा अतिरिक्त जप्त हुआ है।
 
बड़ी खबर : बॉलीवुड के बड़े डायरेक्टर और प्रोड्यूसर के घर एनसीबी ने की छापेमार कार्यवाही, पढ़ें पूरी खबर

बड़ी खबर : बॉलीवुड के बड़े डायरेक्टर और प्रोड्यूसर के घर एनसीबी ने की छापेमार कार्यवाही, पढ़ें पूरी खबर

मुंबई | बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद बालीवुड में ड्रग के प्रयोग को लेकर एक जंग सी छिड़ गई है, जिसमें आए दिन नए-नए चेहरे सामने आ रहे हैं।

पढ़ें : बड़ी खबर : हथियारबंद लुटेरों ने ड्राईवर दो बंधक बना कर लूटे एल्युमिनियम से भरे दो ट्रक, तलाश में जुटी पुलिस की कई टीमें

ड्रग्स एंगल सामने आने के बाद से बॉलीवुड में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की छापेमारी जारी है। जानकारी मिली है कि फिल्म स्टार्स के बाद अब एनसीबी की टीम ने बॉलीवुड के कई डायरेक्टर और प्रोड्यूसर के घर पर छापा मारा है, नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की टीम फ‍ि‍ल्म प्रोड्यूसर फिरोज नाडियाडवाला के घर पर तलाशी अभियान चला रही है। जानकारी के मुताबिक मुंबई में नाडियाडवाला के ठिकानों पर सर्चिंग की जा रही है।

पढ़ें : राजधानी में ब्रिज के नीचे मिले महिला के शव की गुत्थी सुलझी, हत्या के 3 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार 

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने मुंबई में शनिवार की देर रात कई बॉलीवुड डायरेक्टर और प्रोड्यूसर के घर पर छापा मारा। सूत्रों के मुताबिक कुछ डायरेक्टर और प्रोड्यूसर के घर से कुछ मात्रा में ड्रग्स बरामद भी की गई है। कल रात से चल रही छापेमारी अभी भी जारी है।
 
 
इस मामले में एनसीबी की टीम ने जिन ड्रग्स पैडलर को गिरफ्तार किया है उनमें से कई ने बॉलीवुड में ड्रग्स सप्लाई करने की बात कबूली है।  इन ड्रग्स पैडलर के बयान के आधार पर ही एनसीबी की कार्रवाई जारी है।