BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
BIG BREAKING : किशोरी ने शारीरिक संबंध बनाने से किया इंकार, सिरफिरे ने किशोरी को किया आग के हवाले, जाने कहा कि है यह खबर

BIG BREAKING : किशोरी ने शारीरिक संबंध बनाने से किया इंकार, सिरफिरे ने किशोरी को किया आग के हवाले, जाने कहा कि है यह खबर

बलिया | उत्तरप्रदेश के बलिया जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है | बलिया जिले के दुबहर थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार की रात 15 वर्षीया एक दलित किशोरी ने अवैध संबंध बनाने से इंकार किया तो युवक द्वारा किशोरी जला देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

पढ़ें : बड़ी खबर रायपुर: ब्रिज के नीचे मिली एक महिला की सर कुचली लाश, जताई जा रही दुष्कर्म की आशंका 

दुबहर थाना के प्रभारी अनिल चन्द्र तिवारी ने शनिवार को बताया कि दुबहर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी के पिता ने आज शिकायत दर्ज कराई है कि उसकी 15 वर्षीया पुत्री को कल रात गांव के ही रहने वाले कृष्णा गुप्ता (21) ने अवैध संबंध बनाने से इंकार करने पर जला दिया।पुलिस के अनुसार इस घटना में किशोरी गंभीर रूप से जल गई और उसको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से चिकित्सक द्वारा रेफर किए जाने के बाद वाराणसी ले जाया गया है।

पढ़ें : BIG BREAKING : टीका लगाने के बाद 2 माह के बच्ची की हुई मौत, आँगनबाड़ी में लगाया गया था टीका, पढ़ें पूरी खबर

उन्होंने बताया कि पिता की शिकायत पर कृष्णा के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं, अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति अधिनियम व पॉस्को कानून के तहत नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी कृष्णा को गिरफ्तार कर लिया है।

बड़ी खबर : जुआ खेलते 41 लोग गिरफ्तार, तलाशी के दौरान बरामद हुआ भारी मात्रा में बन्दुक व कारतूस

बड़ी खबर : जुआ खेलते 41 लोग गिरफ्तार, तलाशी के दौरान बरामद हुआ भारी मात्रा में बन्दुक व कारतूस

जबलपुरपुलिस को पिछले कुछ दिनों से भानतलैया में जुआ फड़ संचालित होने की जानकारी मिल रही थी। इसकी खोजबीन के लिए मुखबिरों को लगाया गया था। 7 नवंबर को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि सोनू सोनकर निवासी भानतलैया के मकान में सोनू सोनकर बंद कमरे से जुआ फड़ संचालित कर रहा है।

पढ़ें : गोलगप्पे प्रेमी सावधान: अगर आप भी खाते है फुटपाथ का गुपचुप तो पढ़े यह खबर


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जब इस फाड़ की जानकारी जबलपुर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पु.से.) को मिली तो उनके दिशा निर्देशन मे विशेष टीमें गठित कर योजनाबद्ध तरीके से घेराबंदी करते हुये मुखबिर के बतायेनुसार सोनू सोनकर के मकान मे दबिश दी गई। मकान के ऊपरी मंजिल के बंद कमरे केे दरवाजे से अंदर पहुंचकर देखा कि वहां जुए का फड़ चल रहा था।

पढ़ें : पत्नी ने खिचड़ी में जहर देकर पति को उतारा मौत के घाट, अवैध संबंध में काटा बन रहे पति को किया रास्ते से साफ

इन्हे घेराबंदी कर पकड़ा गया, जिनमे राजेश कोष्ठा उम्र 31 वर्ष निवासी हरदौल मंदिर के पास थाना गढा, शुभम पटेल उम्र 26 वर्ष निवासी ग्राम कोदसा मिरेगांव, तह. करेली जिला नरसिंहपुर, अनिल कुमार रजक उम्र 52 वर्ष निवासी सर्वेन्ट क्वाटर पिसनहारी कि मढिया के सामने गढा, अनिल उर्फ अमित गुप्ता उम्र 36 वर्ष निवासी 207 केशरी नगर मानेगांव थाना रांझी, संतोष सोनकर उम्र 50 वर्ष निवासी बडी ओमती भरतीपुर थाना ओमती, रामचंद्र उम्र 50 वर्ष निवासी धौतरा थाना मझौली, छोटू पटेल उम्र 47 वर्ष निवासी किसानी मोहल्ला थाना गोटेगांव जिला नरसिंहपुर, महेश कुमार उम्र 54 वर्ष निवासी धर्मशाला के पास थाना पनागर, आकाश कोरी उम्र 26 वर्ष निवासी आईटीआई चुंगी नाका थाना माढोताल, प्रदीप पटेल उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम कोलसा थाना करेली नरसिंहपुर | 

पढ़ें : VIRAL VIDEO: सरकार ने लगाई फटाखों पर रोक, लोगों ने निकाल लिया उसका अलग तोड़ 

हरिहर सोनी उम्र 34 वर्ष निवासी दीक्षित कालोनी थाना माढोताल, राजेश कुमार राजभर उम्र 40 वर्ष निवासी व्हीएफजे बिहारी मोहल्ला थाना रांझी, कमलेश कुमार साहू उम्र 55 वर्ष निवासी कल्ला बाजार थाना पनागर, सचिन चक्रवर्ती उम्र 32 वर्ष निवासी कुम्हार मोहल्ला भानतलैया थाना हनुमानताल, सुशील रैकवार उम्र 28 वर्ष निवासी भानतलैया प्रेमसागर थाना हनुमानताल, शेख सेरा उम्र 28 वर्ष निवासी मुमताज बिल्डिंग मतीन कवाड़ी के पीछे थाना बेलबाग, रामकिशन पटैल उम्र 40 वर्ष निवासी पुरवा मेडीकल थाना गढा, देवेन्द्र कुमार उर्फ गुड्डा चटुबा 56 वर्ष निवासी दरहाई थाना कोतवाली, राजन प्रजापति उम्र 41 वर्ष निवासी रामपुर पटेल मोहल्ला थाना गोरखपुर, दिनेश कुमार रोहरा उम्र 47 वर्ष निवासी गुरूनानक वार्ड थाना पनागर | 

पढ़ें : बड़ी खबर रायपुर: ब्रिज के नीचे मिली एक महिला की सर कुचली लाश, जताई जा रही दुष्कर्म की आशंका 

विनोद कुमार चक्रवर्ती उर्फ पण्डा 32 वर्ष निवासी व्हीकल मढई मस्जिद के पीछे थान रांझी, अतुल दयाल उम्र 21 वर्ष निवासी सरकारी कुआं मरघटाई रोड थाना घमापुर, विनीत कुमार मिश्रा उम्र 35 वर्ष निवासी डौगरिया(राजाराम) थाना बरगी, मोहन मतानी उम्र 51 वर्ष निवासी शेल्बी अस्पातल के पास थाना विजय नगर, राजेश कुमार सतवानी उम्र 30 वर्ष निवासी लालमाटी कांचघर थाना घमापुर, अनुज क्षत्री उम्र 31 वर्ष निवासी धनवंतरी नगर थाना संजीवनी नगर, मनोज कुमार बर्मन उम्र 37 वर्ष निवासी गौरैया घाट थाना बरेला, अभिषेक मेहरा उम्र 20 वर्ष निवासी गोटेगांव जिला नरसिंहपुर, चन्द्रभान यादव उम्र 55 वर्ष निवासी रिषी नगर थाना अधारताल, सचिन कुमार उम्र 34 वर्ष निवासी साकेत नगर सेन्ट जोसेफ स्कूल के पास थाना रांझी, भानू सतनामी उम्र 48 वर्ष निवासी इन्द्रनगर बिलपुरा रोड थाना रांझी |

पढ़ें : राजधानी की एक युवती के मोबाईल पर कॉल व अश्लील मैसेज भेजकर परेशान करने का मामला थाने में दर्ज

 केदार सिंह पटेल उम्र 48 वर्ष निवासी बेलखेड़ी थाना गोटेगांव जिला नरसिंहपुर, केशव प्रसाद कुशवाहा उम्र 49 वर्ष निवासी चंदिया जिला उमरिया, रामनारायण सिंह उम्र 42 वर्ष निवासी बजरंग नगर थाना रांझी, मुकेश गुप्ता उम्र 42 वर्ष निवासी चंदिया जिला उमरिया, आकाश बेन उम्र 20 वर्ष निवासी मढई माता मंदिर सिंधी कैम्प थाना हनुमानताल, मनोज धनवानी उम्र 33 वर्ष निवासी लालमाटी गोपाल होटल थाना घमापुर, गनपत कोल उम्र 22 वर्ष निवासी व्हीकल मढई थाना रांझी, सोनू उर्फ महेन्द्र सोनकर उम्र 35 वर्ष निवासी विद्यापीठ स्कूल के पीछे भानतलैया हनुमानताल, अनिल कुमार गुप्ता उम्र 45 वर्ष निवासी न्यू कांचघर मेहता किराना के पास अधारताल तथा बबली बहलिया उम्र 34 वर्ष निवासी सरकारी कुआं प्रेमसागर थाना हनुमानताल को जुआ खेलते हुए गिरफ्तार किया गया। इसके कब्जे व फड़ से 05 ताश की गड्डी, नगदी 7 लाख 40  हजार 250 रुपये एवं 42 नग मोबाईल फोन जप्त करते हुये उपरोक्त जुआरियों के विरूद्ध 3, 4 जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही की गयी।

पढ़ें : बड़ी खबर: नाबालिग लड़की भगाने के आरोप में परिजनों ने युवक की कर दी बेदम पिटाई, इलाज के दौरान हुई मौत 
उक्त जुआ घर राजकुमार उर्फ बाबूनाटी सोनकर, गज्जू उर्फ गजेन्द्र सोनकर एवं सोनू उर्फ महेन्द्र सोनकर के संयुक्त स्वामित्व एवं संरक्षण में चलाना पाया गया। आरोपी सोनू उर्फ महेन्द्र सोनकर पिता राजकुमार उर्फ बाबूनाटी सोनकर उम्र 35 वर्ष निवासी . भानतलैया थाना हनुमानताल तलाशी ली गयी जो आरोपी कमर में एक देशी पिस्टल मय मैग्जीन, 5 नग जिन्दा कारतूस के रखे मिला जिसे जप्त करते हुये आरोपी के विरुद्ध पृथक से धारा 25, 27 आम्र्स एक्ट की कार्यवाही की गयी।

पढ़ें : निर्माणधीन बिल्डिंग के तीसरी मंजिल से गिरने पर मजदूर की मौत मामले में, ठेकेदार क खिलाफ अपराध दर्ज


सोनू सोनकर से पूछताछ की गयी तो सोनू उर्फ महेन्द्र सोनकर पिता राजकुमार उर्फ बाबू नाटी सोनकर निवासी भानतलैया ने बताया कि एक अलग कमरे में एक कार्बाइन गन एंव 12 बोर की बंदूक रखी हुई है तथा 1 देशी रिवाल्वर साथी रजनीश वर्मा के पास है एवं अन्य कई हथियार अपने बडे भाई गज्जू उर्फ गजेन्द्र सोनकर के पास होना बताया। गज्जू उर्फ गजेन्द्र सोनकर को घेराबंदी कर पकडा गया, जो कमर में एक देशी पिस्टल जिसकी मैग्जीन में 5 राउंड लोड थे खोंसे हुये मिला, जिसे जप्त करते हुये सोनू सोनकर एवं गज्जू सोनकर की निशादेही पर कमरे में रखे एक लोहे के बक्से से 2 देशी 9 एमएम कार्बाईन,  दो 12 बोर डबल बैर बंदूक, 2 सपोर्टटिंग राईफल, 2 पिस्टल, 1 देशी रिवाल्वर, एक  4.5 एम.एम. रिवाल्वर, 5 एयर गन, तथा 19 मैग्जीन, एवं विभिन्न बोर के 1478 राउंड जप्त किये गये, रजनीश वर्मा के घर पर दबिश दी गयी, जो घर से फरार मिला, तलाशी के दौरान घर के बाहरी कमरे से एक देशी रिवाल्वर जिसमे 1 कारतूस लोड था रखी मिली जिसे जप्त किया गया।

पढ़ें : फेसबुक फ्रेन्ड्स ने शादी का प्रलोभन देकर युवती से किया दुष्कर्म, मामला दर्ज

वहीं गज्जू सोनकर एवं इसके पिता राजकुमार उर्फ बाबू नाटी सोनकर के सामुहिक कब्जे के मकान मे दबिश देकर तलाशी लेते हुये घर के अंदर  स्टील के 2 फरसा, 1 खडग, 1 बका, 1 छोटी कुल्हाड़ी, एवं जंगली जानवर की 2 सींग के टुकडे जप्त करते हुये  सोनू उर्फ महेन्द्र सोनकर, गज्जू उर्फ गजेन्द्र सोनकर, राजकुमार उर्फ बाबू नाटी सोनकर, रजनीश वर्मा के विरूद्ध धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट एवं वन्य जीव संरक्षण अधिनियम की धारा 39, 51 के तहत कार्यवाही करते हुये उक्त हथियार कैसे और कहाॅ से प्राप्त किये के सम्बंध मे पूछताछ हेतु पुलिस रिमाण्ड पर लिया जा रहा है।

ऑडी कार वाली लड़की ने फ़िल्मी स्टाइल में बाइक सवार को मारी टक्कर, ब्रिज से उड़ते हुए मकान की छत पर गिरा युवक, मौके पर हुई मौत

ऑडी कार वाली लड़की ने फ़िल्मी स्टाइल में बाइक सवार को मारी टक्कर, ब्रिज से उड़ते हुए मकान की छत पर गिरा युवक, मौके पर हुई मौत

जयपुर । राजस्थान की राजधानी जयपुर में एक युवती ने बाइक सवार को ऐसी टक्कर मारी की युवक ब्रिज से उड़ता हुआ एक मकान की छत पर गिरा, युवक की घटनास्थल पर ही मौत गई।
शुक्रवार सुबह अजमेर एलिवेटेड ब्रिज पर अंधाधुंध रफ्तार से ऑडी कार चला रही नेहा सोनी ने बाइक सवार युवक को इतनी जबरदस्त टक्कर मारी कि युवक ब्रिज के समीप एक मकान की छत पर उड़ते हुए जा गिरा। हादसे में मौके पर ही युवक की मौत हो गई।
पुलिस की दी गई जानकारी के मुताबिक मृतक मदाराम जयपुर में आयोजित कांस्टेबल भर्ती परीक्षा देने के लिए पाली जिले से यहां आया था। यह भर्ती परीक्षा शुक्रवार सुबह 9 बजे से थी। इससे करीब एक घंटे पहले वह मिशन कम्पाउंड से अजमेर रोड की तरफ जाने के लिए एलिवेटेड ब्रिज से गुजर रहा था, तभी बेतहाशा रफ्तार से आ रही ऑडी कार ने मदाराम को भीषण टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही युवक बाइक से उछलकर 30 फीट नीचे एक मकान की छत पर जा गिरा। उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
दुर्घटना में कार का एक हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुआ है, लेकिन एयर बैग खुल जाने की वजह से कार में बैठी दोनों लड़कियों को खरोंच तक नहीं आई। कार नेहा सोनी नाम की लड़की चला रही थी, साथ बैठी दूसरी लड़की का नाम प्रज्ञा बताया गया है।
हादस के वक्त ऑडी कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि बाइक सवार को टक्कर मारने के ये कार ब्रिज पर लगे बिजली के खंभे से भिड़ी और खंभा भी उखड़कर नीचे रोड पर जा गिरा। गनीमत थी कि खंबे की चपेट में कोई नहीं आया, अन्यथा और भी लोग घायल हो सकते थे।
 

शादी की जिद पर अड़ी युवती प्रेमी के घर के बाहर धरने पर बैठी, जानिये कहा कि है घटना

शादी की जिद पर अड़ी युवती प्रेमी के घर के बाहर धरने पर बैठी, जानिये कहा कि है घटना

बरेली, उत्तर प्रदेश के बरेली में शादी की जिद पर अड़ी एक युवती प्रेमी के घर के बाहर धरना देने पहुंच गई. युवती ने आरोप लगाया की युवक ने शादी का झांसा देकर 4 साल तक उसके साथ संबंध बनाया और अब वो 8 नवंबर को दूसरी जगह शादी करने जा रहा है. मौके पर पहुंची पुलिस युवती को समझाने का प्रयास कर रही है लेकिन वह हटने को तैयार नहीं है.

प्रेमी की दूसरी लड़की से शादी की सूचना पर भड़की

भोजीपुरा थाना क्षेत्र के गांव जादोपुर गांव में प्रेमी के घर के बाहर धरने पर बैठी युवती अपने प्रेमी से शादी करना चाहती है. प्रेमी किसी और लड़की से निकाह करने जा रहा है. युवती को जैसे ही इस बात की जानकारी हुई कि प्रेमी की 8 नवंबर को दूसरी लड़की से शादी हो रही है तो वो प्रेमी के घर जा बैठी. उसने वहीं धरना देना शुरू कर दिया. पीड़िता का आरोप है की उसके प्रेमी के घरवालों ने उसे घर से बाहर निकाल दिया. जिस वजह से वो घर के बाहर ही धरने पर बैठ गई है.

 


प्रेमी का पिता बोला- झूठ बोल रही है लड़की
युवती का कहना है अब चाहे उसकी जान क्यों न चली जाए लेकिन वो यहां से नही हटेगी और शादी करके ही रहेगी. वहीं युवक के पिता का कहना है कि ये लड़की झूठ बोल रही है. पुलिस मामले की जांच कर चुकी है और उसमे लड़की द्वारा लगाए गए आरोप झूठे पाए गए है. उनका कहना है कि उनका बेटा हरियाणा में जॉब करता है और एक महीने से वहीं है.

युवती की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है, जांच जारी: एसपी क्राइम

इस मामले में एसपी क्राइम सुशील कुमार ने बताया कि युवती की तहरीर पर युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है. विवेचना के दौरान जो तथ्य सामने आएंगे उसी आधार पर कार्रवाई की जाएगी. 

श्रीनगर में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी, हिजबुल का टॉप कमांडर एनकाउंटर में हुआ ढेर

श्रीनगर में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी, हिजबुल का टॉप कमांडर एनकाउंटर में हुआ ढेर

श्रीनगर, सुरक्षाबलों को श्रीनगर में बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. हिजबुल मुजाहिदीन के टॉप कमांडर सैफुल्ला को सुरक्षाबलों ने मार गिराया है. कई आतंकी हमलों के सिलसिले में सुरक्षा एजेंसियां उसकी तलाश में थी. रियाज नायकू के बाद सैफुल्ला कमांडर बना था. खबर मिली थी कि श्रीनगर के एक घर में आतंकी मौजूद है. इसके बाद ऑपरेशन शुरू किया गया और सुबह इस ऑपरेशन के दौरान एनकाउंटर में आतंकी को मार गिराया गया.


कश्मीर के आईजी ने कहा, “हमें श्रीनगर के एक घर में मौजूद एक आतंकी के बारे में कल रात जानकारी मिली थी. ऑपरेशन शुरू किया गया और आज मुठभेड़ के दौरान उसे मार गिराया गया. 95 फीसदी निश्चित है कि वह हिजबुल मुजाहिदीन प्रमुख कमांडर है. एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया गया. यह हमारे सुरक्षा बलों की एक बड़ी उपलब्धि है.”
पुलिस के मुताबिक, सुरक्षा बल इलाके में तलाशी ले रहे थे, तभी आतंकवादियों ने उनपर गोली चला दी. सुरक्षा बलों ने इसका जवाब दिया और एनकाउंटर शुरू हो गया. पुलिस अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ में एक दहशतगर्द को मार गिराया गया है. उन्होंने बताया कि मौके से अन्य आतंकवादी को गिरफ्तार कर लिया गया है. अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ स्थल से हथियार और गोलाबारूद समेत आपत्तिजनक सामग्री मिली है.
 

बड़ी खबर : मजदूरों से भरी बस गिरी नदी में, घायलों को किया गया अस्पताल में भर्ती, जाने कहा की है यह खबर

बड़ी खबर : मजदूरों से भरी बस गिरी नदी में, घायलों को किया गया अस्पताल में भर्ती, जाने कहा की है यह खबर

पटना कोचस थाना क्षेत्र के कोचस राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 30 आज सुबह पटना से भभुआ जा रही बस धर्मावती नदी के डायवर्सन से पलट गई। इस घटना में एक यात्री की मौत हो गई। लगभग आधा दर्जन यात्री घायल हो गए हैं। बस में 75 मजदूर सवार थे।

पढ़ें : बड़ी खबर : लद्दाख में हुई छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के एक जवान की मौत, पढ़ें पूरी खबर

मृतक की पहचान बांका जिले के ताहिरपुर निवासी मजहरुल हक के 22 वर्षीय पुत्र मो आलमगीर के रूप में गई। घायलों को स्‍थानीय पीएचसी में भर्ती कराया गया। वहां से एक की हालत को गंभीर देखते हुए डॉक्‍टर ने सदर अस्‍पताल रेफर कर दिया। अन्‍य का इलाज वहीं किया जा रहा है।

पढ़ें : BIG BREAKING : इस देश में लगा 2 दिसंबर तक लॉक डाउन, प्रधानमंत्री ने किया एलान


घटना में घायल मजदूरों ने बताया कि बस पटना से रात नौ बजे खुली थी। सभी मजदूरों ने मिलकर बस को रिजर्व किया था। पटना से कैमूर जिले के मोहनिया तक के लिए बस को रिजर्व किया गया था। वहां से सभी को बनारस जाना था। स्‍थानीय लोगों ने बताया कि धर्मावती नदी का पुल काफी जर्जर है।

पढ़ें : नहर किनारे मिला पालीथिन में बंद नवजात शिशु का शव, इलाके में फैली सनसनी 

दो साल से पुल क्षतिग्रस्त होने के बाद भी एनएच 30 पर एनएचएआइ डायवर्सन तक नही बना पाया था। बस का संतुलन अचानक बिगड़ जाने के कारण वह गड्ढे में पलट गई। वहां पानी रहने के कारण स्‍लीपर पर सोए युवक की मौत हो गई। कई लोग घायल हो गए। चीख-पुकार सुनकर स्‍थानीय लोग दौड़े। घायलों को बाहर निकाला। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। घायलों को स्‍थानीय प्राथमिक स्‍वास्‍थ्‍य केंद्र में भर्ती कराया गया।

पढ़ें : बड़ी खबर : दो सगे भाइयों की एक ही कमरे में फांसी पर झूलती मिली लाश, इलाके में मचा हड़कंप, जाने कहा की है यह खबर


इधर प्राथमिक स्‍वास्‍थ्‍य केंद्र के चिकित्‍सक डॉ संग्राम सिंह ने बताया कि छह मजदूरों को यहां भर्ती कराया गया है। उनमें से एक एक की स्थिति गंभीर बनी है। उसे सासाराम सदर अस्पताल में रेफर किया जा रहा है। इधर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दियाहै।

BIG BREAKING : इस देश में लगा 2 दिसंबर तक लॉक डाउन, प्रधानमंत्री ने किया एलान

BIG BREAKING : इस देश में लगा 2 दिसंबर तक लॉक डाउन, प्रधानमंत्री ने किया एलान

लंदन | प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने इंग्लैंड में 2 दिसंबर तक के लिए लॉकडाउन की घोषणा की है। उन्होंने यह फैसला विशेषज्ञों की आशंका के बाद ली है, जिसमें विशेषज्ञों का कहना है कि अगर सख्त कार्रवाई नहीं की जाती है तो दिसंबर तक कोरोना वायरस के कारण होने वाली मौत की संख्या में तेज वृद्धि की भविष्यवाणी की गई है। आपको यह भी बता दें कि इंग्लैंड में कोरोना के मामले दस लाख के पार कर गए हैं।

पढ़ें : अनलॉक-6.0 : आज से देश में शुरू हुआ अनलॉक 6, जानें क्या क्या हुआ अनलॉक 

यहां के वैज्ञानिक सलाहकारों ने चेतावनी दी है कि कोरोनो वायरस के दोबारा बढ़ते मामलों के कारण अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीजों और मरने वालों की संख्या जल्द ही महामारी के चरम में देखे गए स्तर को पार कर सकती है। सरकार के वैज्ञानिक सलाहकार समूह के एक सदस्य एपिडेमियोलॉजिस्ट जॉन एडमंड्स ने कहा कि इस महीने की शुरुआत में मॉडलर्स ने जो एक सबसे खराब स्थिति का सिनेरियो बनाया था, मामले उस स्थिति से कहीं ऊपर चल रहे हैं।
 
 
प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने संक्रमण के स्तरों के आधार पर ब्रिटेन के लिए स्थानीय प्रतिबंधों की एक प्रणाली शुरू की थी, लेकिन वैज्ञानिकों का कहना था कि यह पर्याप्त नहीं है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, जॉनसन सोमवार को एक महीने के लॉकडाउन की घोषणा की है। नए लॉकडाउन में गैर-जरूरी व्यवसायों को बंद रखने के लिए कहा गया है। लोगों को घर पर रहने के लिए कहा गया है। हालांकि स्कूल और यूनिवर्सिटी खुले रहेंगे। ब्रिटेन में एक दिन में 20,000 से अधिक नए कोरोना वायरस मामले आ रहे हैं।
 
 
प्रधानमंत्री जॉनसन ने कहा कि कोई भी इस तरह के उपायों को कहीं भी लागू नहीं करना चाहता है। हमारी आशा थी कि मजबूत स्थानीय कार्रवाई मजबूत स्थानीय नेतृत्व द्वारा, हम संक्रमण की दरों को कम कर सकते हैं। हम प्रकृति के सामने और इस देश में विनम्र हो गए हैं। यूरोप के अधिकांश हिस्सों में वायरस का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। अगर लॉकडाउन जैसा प्रतिबंध फर से नहीं लगाए गए तो हम अपने देश में प्रति दिन कई हजार तक मौतें देख सकते हैं।
 
 
एक आधिकारिक बयान में शनिवार शाम को कहा गया कि 31 जनवरी से 31 अक्टूबर 2020 के बीच इंग्लैंड में 1,011,660 पॉजिटिव केस पाए गए हैं। पिछले 24 घंटों में 21,915 नए मामले सामने आए और 326 मौतें हुई थीं।
 
 
दूसरे लॉकडाउन की घोषणा इंग्लैंड के लिए की गई है, जो यूनाइटेड किंगडम का सबसे बड़ा और सबसे अधिक आबादी वाला क्षेत्र है, जिसमें स्थानीय लॉकडाउन और वेल्स, स्कॉटलैंड और उत्तरी आयरलैंड में पहले से ही सख्त प्रतिबंध हैं। स्कॉटलैंड और इंग्लैंड के बीच यात्रा से बचने की भी सलाह दी गई है। आपको बता दें कि फ्रांस, बेल्जियम और जर्मनी पहले ही कोरोना की संभावित दूसरी लहर को देखते हुए सख्त प्रतिबंध लगा चुके हैं।
 
 अमरीकी राष्ट्रपति चुनाव से पहले ट्रंप को बड़ा झटका: कोर्ट ने टिक टॉक के प्रतिबंध पर लगाई अस्थाई रोक

अमरीकी राष्ट्रपति चुनाव से पहले ट्रंप को बड़ा झटका: कोर्ट ने टिक टॉक के प्रतिबंध पर लगाई अस्थाई रोक

वॉशिंगटन। अमरीकी राष्ट्रपति चुनाव होने में अब बस दो दिन शेष रह गए हैं लेकिन उससे पहले ही राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक अमरीकी अदालत ने लोकप्रिय चाइनीज ऐप टिक टॉक को बैन करने के ट्रंप के फैसले पर रोक लगा दी है। कोर्ट ने यह रोक दो टिक टॉक यूजर्स की याचिका पर सुनवाई करते हुए लगाई है। पेंसिल्वेनिया कॉमेडियन और अन्य दो ने ट्रंप के फैसले को कोर्ट में चुनौती दी थी और कहा था कि टिक टॉक को बैन करना उनके मुक्त होकर बोलने की आजादी के खिलाफ है।

शुक्रवार को अमरीकी जिला न्यायाधीश वेंडी वीटलस्टोन ने अगले आदेश तक वाणिज्य विभाग की ओर से की जाने वाली कार्रवाई पर रोक लगा दी है। वाणिज्य विभाग अगले कुछ दिनों में टिक टॉक पर प्रतिबंध लगाने के संबंध में महत्वपूर्ण कदम उठाने वाली थी।

आपको बता दें कि ट्रंप सरकार ने चीनी कंपनी बाइटडांस की डाउटर कंपनी टिक टॉक को देश की सुरक्षा के लिए खतरा बताया था। ट्रंप सरकार का कहना है कि टिक टॉक यूजर्स के डाटा का चारी और जासूसी करने की पूरी संभावना है। इसी के मद्देनजर ट्रंप प्रशासन की ओर से टिक टॉक को बैन करने को लेकर जारी किए गए कार्यकारी आदेश को 12 नवंबर को लागू करने के लिए निर्धारित किया गया था, लेकिन अब कोर्ट के फैसले के बाद 12 नवंबर को टिक टॉक पर बैन नहीं लग सकेगा।

बता दें कि यह पहला मौका नहीं है जब टिक टॉक बैन करने को लेकर ट्रंप सरकार की ओर से लिए गए फैसले को कोर्ट में चुनौती दी गई है। इससे पहले सितंबर में अमरीकी संघीय जज ने राष्ट्रपति ट्रंप के टिक टॉक बैन फैसले को स्थगित कर दिया था। अमरीका में टिक टॉक (टिक टॉक) के करीब 100 मिलियन यानी 10 करोड़ यूजर्स हैं।

इधर, इस फैसले के बाद से वाणिज्य विभाग और व्हाइट हाउस की ओर से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। हालांकि ट्रंप प्रशासन ने कहा है कि वह 1977 के कानून के तहत राष्ट्रपति ट्रंप आपातकालीन प्राधिकरण का उपयोग कर रहे हैं, जो कि एक राष्ट्रपति को असामान्य खतरों से निपटने के लिए अंतर्राष्ट्रीय वाणिज्य को विनियमित करने में सक्षम बनाता है।
भीषण भूकंप से दहला तुर्की, सुनामी जैसे हालत, बह रहे घर और गाड़ियां

भीषण भूकंप से दहला तुर्की, सुनामी जैसे हालत, बह रहे घर और गाड़ियां

नई दिल्ली. भीषण भूकंप ने शुक्रवार को तुर्की के शहर इज़मिर को हिलाकर कर रख दिया. जानकारी के मुताबिक भूकंप की तीव्रता 7 बताई जा रही है. हालांकि भूकंप की तीव्रता को लेकर अलग-अलग दावे किए जा रहे हैं. भूकंप के बाद तुर्की में सुनामी जैसे हालात उपज आए हैं. सोशल मीडिया पर इसे लेकर ढेर सारे वीडियो और तस्वीरें पोस्ट की जा रही हैं.

सीएनएन ने यूनाइट स्टेट्स जियोलॉजिक सर्वे द्वारा उपलब्ध कराई गई जानकारी के मुताबिक बताया है कि भकंप की तीव्रता 7.0 थी. भूकंप के झटके के बाद इज़मिर में कई इमारतें ध्वस्त हो गईं. तुर्की के अधिकारियों के मुताबिक भूकंप के झटके इज़मिर के अलावा एजियन और मरमरा के इलाकों सहित राजधानी इस्तांबुल में भी महसूस किए गए. इस्तांबुल के गवर्नर ने किसी भी तरह की क्षति से इंकार किया है.
कई मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि भूकंप इतना तेज था कि इसके झटके यूनान की राजधानी एथेंस में भी महसूस किए गए. इस बीच तुर्की में उपजे हालात को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह के वीडियो और तस्वीरें वायरल हो रहे हैं. Middle East Eye के तुर्की संवाददाता ने अपनी ट्विवर वॉल पर ऐसा ही एक वीडियो पोस्ट किया है.इज़मिर तुर्की का तीसरा सबसे बड़ा शहर है. इतने बड़े भूकंप से जान-माल की बड़ी क्षति की आशंका जताई जा रही है. हालांकि अभी आधिकारिक तौर पर तुर्की की तरफ से किसीन नुकसान की जानकारी नहीं दी गई है.
खबरों के मुताबिक इस भूकंप का असर यूनान की राजधानी में भी पड़ा है. कहा जा रहा है यूनान में भूकंप के झटके की वजह से तटीय इलाकों में सुनामी जैसे हालात बने हैं.
 

बड़ी खबर : मुर्गों की अवैध लड़ाई पर छापा मारने गए पुलिस ऑफिसर को ही मुर्गे ने मार डाला, पढ़ें पूरी खबर

बड़ी खबर : मुर्गों की अवैध लड़ाई पर छापा मारने गए पुलिस ऑफिसर को ही मुर्गे ने मार डाला, पढ़ें पूरी खबर

मनीला/नई दिल्लीफिलीपिंस में मुर्गों की अवैध लड़ाई में छापा मारने वाले पुलिस ऑफिसर की मुर्गे के हमले में मौत हो गई। दरअसल, मुर्गे के पैर ब्लेड से कवर थे और हमले में पुलिस ऑफिसर के पैर की धमनी (आर्टरी) कट गई थी। इससे पुलिस ऑफिसर लेफ्टिनेंट क्रिस्टीचन बोलोक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बोलोक वहां पर अवैध रूप से होने वाली मुर्गों की लड़ाई (कॉक फाइटिंग) के बारे में सुबूत जुटाने के लिए गए थे।

पढ़ें : बड़ी खबर: पति-पत्नी ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, गांव में फैली सनसनी

राज्य के पुलिस चीफ कर्नल अर्नेल ने कहा कि उत्तरी समर एरिया में हुई यह घटना हुई। इसमें पुलिस ऑफिसर के बाईं जांघ की आर्टरी में मुर्गे के पैर में लगा ब्लेड फॉर्क फंस गया और उसे काट दिया। इसके चलते पुलिसकर्मी के पैर से काफी खून बह गया और उसकी मौत हो गई। फिलीपिंस में मुर्गों की लड़ाई को `तुपादा` कहा जाता है और यह काफी पॉपुलर है। लोग इस पर पैसा लगाते हैं।

मुर्गों के पैर में लगाते हैं ब्लेड फॉर्क
मुर्गों की लड़ाई में मुर्गों के पैर में ब्लेड फॉर्क लगाया जाता है जिसे गफ कहते हैं। इस लड़ाई में अक्सर एक मुर्गा मारा जाता है। फिलीपिंस में कोरोना वायरस फैलने के बाद खेलों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों पर प्रतिबंध लगा दिया गया था। पुलिस चीफ ने कहा, `यह एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना है और यह एक दुर्भाग्यपूर्ण बात है जिसे मैं समझा नहीं सकता।`

तीन लोग गिरफ्तार
कर्नल अर्नेल ने कहा कि जब मुझे पहली बार इस घटना के बारे में बताया गया तो मुझे यकीन नहीं हुआ। मेरी 25 साल की पुलिस सर्विस के दौरान यह पहली बार है कि मैंने मुर्गों की लड़ाई के दौरान अपने एक पुलिसकर्मी को खोया है। सैन जोस शहर में छापेमारी के दौरान तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है और दो मुर्गों को जब्त किया गया है।

सरदार पटेल की जयंती पर शुरू होगी देश की पहली सी-प्लेन सेवा, पढ़े पूरी खबर

सरदार पटेल की जयंती पर शुरू होगी देश की पहली सी-प्लेन सेवा, पढ़े पूरी खबर

नई दिल्ली, हाल ही में शिपिंग मिनिस्ट्री ने सी-प्लेन सेवा शुरू करने की जानकारी दी थी. आज स्पाइस जेट ने विस्तार से बताते हुए इस योजना में अपनी भूमिका का विवरण पेश किया है. स्पाइस जेट के अनुसार 31 अक्टूबर से अहमदाबाद के साबरमती रिवरफ़्रंट और सरदार वल्लभ भाई पटेल की विशाल प्रतिमा स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के बीच सी-प्लेन सेवाओं की शुरुआत की जाएगी.


स्पाईस शटल सेवा


सी-प्लेन की ये उड़ानें स्पाइसजेट की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी स्पाइस शटल द्वारा संचालित की जाएंगी. शुरुआती तौर पर स्पाइसजेट 31 अक्टूबर से अहमदाबाद-केवडिया मार्ग पर दो दैनिक उड़ानें संचालित करेगा.


दोनों तरफ़ का कुल किराया 3000 रुपये


उड़ान योजना के तहत एक तरफ़ का कुल किराया 1500 रुपये से शुरू किया जा रहा है. 30 अक्टूबर, 2020 से ऑनलाईन टिकट उपलब्ध होंगे. स्पाइसजेट इन उड़ानों के लिए 15 सीटर ट्विन ओटर 300 विमानों का उपयोग करेगा.


पटेल जयंती पर शुरू हो रही है सेवा


सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर शनिवार, 31 अक्टूबर को इस रूट पर पहली उड़ान संचालित की जाएगी. विमान सुबह 10:30 बजे साबरमती रिवरफ्रंट, अहमदाबाद से रवाना होगा और 10:45 बजे स्टैच्यू ऑफ यूनिटी, केवडिया पहुंचेगा. ये यात्रा सिर्फ़ आधे घंटे में पूरी हो जाएगी.


रीजनल कनेक्टिविटी की दिशा में बड़ा कदम


स्पाइसजेट के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर अजय सिंह ने कहा कि हमारी पहली सी-प्लेन सेवा की शुरूआत को भारतीय विमानन के इतिहास में सबसे उल्लेखनीय घटनाओं में से एक के रूप में याद किया जाएगा. यह उड़ान का एक बेजोड़ और शानदार अनुभव साबित होगी जिससे पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा. छोटे कस्बो-शहरों को हवाई संपर्क प्रदान करने के लिए ढांचागत चुनौतियां एक प्रमुख बाधा रही हैं. एक छोटे से जल निकाय पर उतरने की क्षमता के साथ, सी-प्लेन पूरी तरह सटीक उड़ान मशीनें हैं जो हवाई अड्डों और रनवे के निर्माण की उच्च लागत के बिना प्रभावी रूप से भारत के दूरस्थ भागों को मुख्यधारा के विमानन नेटवर्क से जोड़ सकती हैं.

मालदीव से आए इस सी-प्लेन की ख़ासियतें

ट्विन ओटर 300 सबसे सुरक्षित और सबसे लोकप्रिय सी-प्लेन हवाई यात्रा परिवहन का सबसे सुरक्षित साधन है. इसमें ट्विन ओटर 300 विमानों के लिए प्रतिबद्धता, सुरक्षा और रखरखाव के समान स्तर को सुनिश्चित किया है जो उड़ान भरने के लिए अधिक सुरक्षित हैये दुनिया भर में सबसे लोकप्रिय और व्यापक रूप से उपयोग किए जाने वाले विमानों में से एक है.


यह अपनी विश्वसनीयता, मजबूती, अविश्वसनीय शॉर्ट टेक-ऑफ और लैंडिंग क्षमताएं, पेलोड क्षमता के साथ-साथ एक्सीलेंट एक्सटर्नल विजिबिलिटी के लिए विख्यात है. विमान को नियमित मेंटेनेंस, ओवरहॉलिंग और सीट नवीनीकरण से गुजारा जाता है और इसके पास एक वैध एयरवॉर्थिनेस रिव्यू सर्टिफिकेट (एआरसी) है.


इन उड़ानों को संचालित करने के लिए सभी आवश्यक एसओपी, सी-प्लेन संचालन के परिचालन मार्गदर्शन के अनुरूप हैं. ट्विन ओटर 300 को उल्लेखनीय रूप से कुशल ट्विन टर्बोप्रॉप प्रैट एंड व्हिटनी पीटी 6 ए-27 इंजन से सुसज्जित किया गया है, जो अपनी विश्वसनीयता के लिए जाना जाता है. विमान का एक अविश्वसनीय दुर्घटनामुक्त इतिहास है और कोई आश्चर्य नहीं कि यह केवल मालदीव में ही नहीं, बल्कि दुनिया भर में अंतिम गंतव्य तक उड़ान अनुभव के लिए सबसे अधिक मांग वाला विमान है.

 

उड़ान का शेड्यूल: दिन में दो फेरे


अहमदाबाद से प्रतिदिन 10:15 पर सी-प्लेन उड़ेगा और 10:45 पर केवड़िया पहुंचेगा. केवड़िया से प्रतिदिन सी-प्लेन 11:45 पर उड़ेगा और 12:15 पर अहमदाबाद पहुंचेगा. यही सी-प्लेन प्रतिदिन 12:45 पर दोबारा अहमदाबाद से उड़ेगा और दोपहर 1:15 पर केवड़िया पहुंचेगा. केवड़िया से येफिर से दोपहर 3:15 पर उड़ेगा और 3:45 पर अहमदाबाद पहुंचेगा.

 

बड़ी खबर : शहर के जवाहर नगर पुलिस थाने में पदस्थ कांस्टेबल को ACB ने 10 लाख रिश्वत लेते रंगे हाथो पकड़ा, पढ़ें पूरी खबर

बड़ी खबर : शहर के जवाहर नगर पुलिस थाने में पदस्थ कांस्टेबल को ACB ने 10 लाख रिश्वत लेते रंगे हाथो पकड़ा, पढ़ें पूरी खबर

जयपुर | एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने राजस्थान पुलिस के एक कांस्टेबल को मंगलवार को दस लाख रुपये की कथित रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। वहीं इस मामले में कथित तौर पर संलिप्त थानाधिकारी फरार हो गया है।

पढ़ें : बड़ी खबर: छात्रा की गोली मारकर हत्या, आरोपी कर रहे थे जबर्दस्ती कार में बैठाने की कोशिश नहीं मानी तो मार दी गोली 

ब्यूरो के महानिदेशक बीएल सोनी ने बताया कि कानपुर के परिवादी हरदीप सिंह ने शिकायत की थी कि श्रीगंगानगर शहर के जवाहर नगर पुलिस थाने में तैनात कांस्टेबल नरेश चंद मीणा उसे नशीले पदार्थों के कारोबार के मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर रिश्वत मांग रहा है।

पढ़ें : बड़ी खबर रायपुर: लिली चौक में दशहरा उत्सव के दौरान लड़कियों की फोटो खींचने से मना करने पर चाकू मारकर की हत्या, मामला दर्ज 

ब्यूरो की जोधपुर इकाई की टीम ने मंगलवार को आरोपी कांस्टेबल नरेश चंद मीणा को जयपुर के एक होटल में 10 लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया है ।

सोनी ने बताया कि रिश्वत की राशि जवाहर नगर थाने के थानाधिकारी, पुलिस निरीक्षक राजेश सिहाग के निर्देश पर लेने की पुष्टि होने के बाद ब्यूरो की एक टीम वहां भेजी गई। भनक लगने पर थानाधिकारी सिहाग फरार हो गया जिसकी तलाश की जा रही है।

पढ़ें : बड़ी खबर: ट्रैक्टर चलाकर विधायक विकास उपाध्याय विधानसभा के लिए हुए रवाना, देखे वीडियो 

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार कांस्टेबल मीणा थानाधिकारी सिहाग का रीडर है। ब्यूरो की टीम गिरफ्तार मीणा से पूछताछ कर रही है और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

बड़ी खबर: छात्रा की गोली मारकर हत्या, आरोपी कर रहे थे जबर्दस्ती कार में बैठाने की कोशिश नहीं मानी तो मार दी गोली

बड़ी खबर: छात्रा की गोली मारकर हत्या, आरोपी कर रहे थे जबर्दस्ती कार में बैठाने की कोशिश नहीं मानी तो मार दी गोली

चंडीगढ़। हरियाणा के बल्लभगढ़ एक छात्रा की सोमवार को उस समय गोली मारकर हत्या कर दी गई, जब वह परीक्षा देकर घर लौट रही थी। इस बीच, छात्रा की हत्या के विरोध में लोग धरने पर बैठ गए।

पढ़ें : बड़ी खबर रायपुर: लिली चौक में दशहरा उत्सव के दौरान लड़कियों की फोटो खींचने से मना करने पर चाकू मारकर की हत्या, मामला दर्ज 

इस बीच, पुलिस ने तौसीफ एवं एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक अन्य की तलाश जारी है। जानकारी के मुताबिक तौसीफ नामक व्यक्ति निकिता छात्रा को पहले से जानता था। जब छात्रा परीक्षा देकर लौट रही थी तो उसने उसे जबर्दस्ती कार में बैठाने की कोशिश की। जब छात्रा नहीं मानी तो उसे गोली मार दी गई, जिसके चलते छात्रा की मौत हो गई।
 

छात्रा के पिता ने बताया कि हमने इस बात की शिकायत पहले भी की थी आरोपी छात्रा को परेशान करता है। धरने पर बैठे परिवार एवं अन्य लोगों की मांग है कि आरोपियों के खिलाफ फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमा चलाया जाना चाहिए। हालांकि सरकार ने मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन कर दिया है। परिजनों का आरोप है कि आरोपी तौसीफ छात्रा से जबर्दस्ती शादी करना चाहता था और उस धर्म परिवर्तन के लिए भी दबाव बना रहा था।
इमरती देवी का पलटवार: कमलनाथ की मां-बहन को कहा आइटम

इमरती देवी का पलटवार: कमलनाथ की मां-बहन को कहा आइटम

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजनीति में 'आइटम' वार थमने का नाम नहीं ले रहा है। कमलनाथ द्वारा आइटम कहे जाने के बाद अब शिवराज की मंत्री और सिंधिया समर्थक इमरती देवी ने पलटवार करते हुए कमलनाथ की मां-बहन को ही आइटम कह दिया।

यह वीडियो कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद ने ट्विाटर पर शेयर किया। प्रमोद ने ट्वीमट में लिखा है- छिन्दवाड़ा से 10 बार लोकसभा पहुंचने वाले, संसद के वरिष्ठ सदस्य पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और उनकी स्वर्गीय मां के लिए इमरती देवी के 'मधुर' वचन।


इमरती देवी इस वीडियो में कहती दिख रही हैं कमलनाथ बंगाली आदमी हैं, हमारे प्रदेश के नहीं हैं। वे मध्यप्रदेश सिर्फ मुख्यमंत्री बनने के लिए आए हैं। बोलने की सभ्यता भी नहीं है। उनकी मां और बहन बंगाल की आइटम होंगी तो हमें थोड़ी पता है।


उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों कमलनाथ ने डबरा की सभा में इमरती देवी को आइटम कह दिया था। इसके बाद कमलनाथ भाजपा के निशाने पर आ गए थे। इतना ही नहीं पार्टी में कमलनाथ अलग-थलग पड़ गए थे। राहुल गांधी ने भी 
कमलनाथ के बयान का विरोध किया था।

 

नेहरू युवा केन्द्र के तत्वाधान में जिला सलाहकार समिति युवा कार्यक्रम की बैठक का हुआ आयोजन, पढ़ें पूरी खबर

नेहरू युवा केन्द्र के तत्वाधान में जिला सलाहकार समिति युवा कार्यक्रम की बैठक का हुआ आयोजन, पढ़ें पूरी खबर

ग़ाज़ियाबादनेहरू युवा केन्द्र, ग़ाज़ियाबाद (युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार) के तत्वावधान में जिला सलाहकार समिति युवा कार्यक्रम की बैठक का आयोजन जिला अधिकारी डॉ अजय शंकर पांडेय (आई ए एस) की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक को उनके प्रतिनिधि के रूप में अपर जिलाधिकारी भूमि अध्यापतिक कमलेश चन्द्र के द्वारा कलक्ट्रेट के महात्मा गांधी सभागार में किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत वार्षिक कार्ययोजना 2020-21 में नेहरू युवा केन्द्र द्वारा आयोजित होने वाले कार्यक्रमो, समन्वित कार्यक्रमो, कार्यलय हेतु स्थाई भवन के लिए भूमि की उपलब्धता पर चर्चा एवं सुझाव आमंत्रित किये गए।

पढ़ें : VIRAL VIDEO: मोला लड़का चाहिए बस बात ख़त्म, नाबालिग लड़की का वीडियो वायरल 

बैठक में  सर्वप्रथम जिला युवा सलाहकार समिति के सचिव एवं जिला युवा समन्वयक देवेन्द्र कुमार द्वारा वर्षिक कार्ययोजना की बिंदुवार समस्त कार्यक्रमो की जानकारी दी गयी। समिति के सदस्यों में से शिवम गहलोत, रणवीर सिंह, नेहा मिश्रा, समाज कल्याण अधिकारी, प्रतिनिधि युवा कल्याण अधिकारी, अंकित त्यागी नागरिक सुरक्षा कोर ने अपने अपने सुझाव प्रस्तुत किये। अपर जिलाधिकारी कमलेश द्वारा निर्देश दिया गया कि अधिक से अधिक युवा मंडलो को सक्रिय किया जाए तथा उनके माध्यम से कोविड-19, जल संरक्षण, कौशल विकास जैसे कार्यक्रमो का अधिकतम प्रचार प्रसार करने की आवश्यकता बताई, इसके साथ ही जनपद में आयोजित होने वाले खेलो में क्रिकेट जैसे खेल को भी सम्मिलित करने का सुझाव दिया।

कार्यलय के भवन निर्माण के सम्बंध में उन्होंने  सुझाव दिया कि इसके लिए अलग से प्रस्ताव तैयार कर जिलाधिकारी महोदय को भेजा जाए, अपर जिलाधिकारी महोदय द्वारा नेहरू युवा केन्द्र द्वारा आयोजित मिशन शक्ति अभियान कार्यक्रम की भी प्रशंसा की गई। बैठक का संचालन करते हुए सदस्यों के प्रश्नों के उत्तर नेहरू युवा केन्द्र के लेखाकार मुकन्द वल्लभ शर्मा के द्वारा दिये गए। 

बैठक में डॉ गौतम बैनर्जी, दुर्गेश शर्मा, सनोवर खान उर्फ सोनू, विकास, दया, नीतीश श्रीवास्तव, विनोद कुमार, संदीप कुमार, अजीमुद्दीन, एस के व्यास, पी एन दीक्षित, राकेश कुमार, नवनीत गम्भीर, पवन त्यागी, बिरेन्द्र यादव  आदि उपस्थित रहे।

BIG BREAKING : यहाँ की राजधानी में मजार के अन्दर चलाया जा रहा था देह व्यापार, मजार का बाबा गिरफ्तार

BIG BREAKING : यहाँ की राजधानी में मजार के अन्दर चलाया जा रहा था देह व्यापार, मजार का बाबा गिरफ्तार

लखनऊ | उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक बड़ी खबर सामने आई है | राजधानी लखनऊ के ठाकुरगंज इलाके के हुसैनाबाद स्थित जामा मजार में देह व्यापार चलाये जाने की खबर मिली है | जानकारी के अनुसार लखनऊ के ठाकुरगंज इलाके के हुसैनाबाद स्थित जामा मजार के संचालक काले बाबा को सेक्स रैकेट चलाने के आरोप में पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया है |

पढ़ें : BIG BREAKING : प्रदेश के इस जिले में देवी माँ को खुश करने माँ ने चढ़ाई अपने 24 साल के बेटे की बलि, पढ़ें पूरी खबर 

आरोप है कि काले बाबा इलाज के नाम पर महिलाओं का यौन शोषण करवाता था | इलाके के लोगों ने एक महिला और पुरुष को मजार के अंदर बने कमरे से आपत्तिजनक हालत में रंगे हाथों पकड़कर काले बाबा की करतूत को उजागर किया है | इसके बाद बाबा की पिटाई कर पुलिस को सौंप दिया गया है |

जाने क्या है पूरा मामला :-

जानकारी के अनुसार ठाकुरगंज इलाके के हुसैनाबाद स्थित जामा मजार के अंदर कुछ दिनों से गलत काम होने की शिकायत मिल रही थी। शक होने पर भारी मात्रा में इलाके के लोग अचानक मजार के अंदर घुस गए। मजार के अन्दर बने कमरे में एक महिला और एक पुरुष आपत्तिजनक हालत में मिले। लोगों ने इसका वीडियो भी बनाया। 

पढ़ें : VIRAL VIDEO: मोला लड़का चाहिए बस बात ख़त्म, नाबालिग लड़की का वीडियो वायरल 

पूछताछ में काले बाबा ने बताया कि वह महिलाओं का इलाज करता था। बाबा शरीर पर सफेद दाग, बच्चे न होने की समस्या के इलाज का दावा कर महिलाओं को फंसाता था | एसीपी आईपी सिंह ने बताया कि मजार संचालक को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करते हुए जेल भेजा जा रहा है।

 

BIG BREAKING : प्रदेश के इस जिले में देवी माँ को खुश करने माँ ने चढ़ाई अपने 24 साल के बेटे की बलि, पढ़ें पूरी खबर

BIG BREAKING : प्रदेश के इस जिले में देवी माँ को खुश करने माँ ने चढ़ाई अपने 24 साल के बेटे की बलि, पढ़ें पूरी खबर

पन्ना | मध्य प्रदेश के पन्ना जिले से अंधविश्वास की एक बड़ी खबर सामने आई है | kh मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में अंधविश्वास के चलते देवी मां को खुश करने के लिए एक महिला ने अपने 24 वर्षीय बेटे की सोये में कुल्हाडी से गले पर वार कर बृहस्पतिवार तड़के कथित रूप से बलि चढ़ा दी। यह घटना पन्ना जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत कोहनी गांव में हुई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है और भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

पढ़ें : VIRAL VIDEO: मोला लड़का चाहिए बस बात ख़त्म, नाबालिग लड़की का वीडियो वायरल 

पन्ना कोतवाली थाना प्रभारी अरुण सोनी ने बताया, ‘‘आज तड़के करीब साढ़े चार बजे पुलिस को सूचना मिली कि कोहनी गांव में सुनिया बाई लोधी (लगभग 50 साल उम्र) ने अपने बेटे द्वारका लोधी (24) के गले पर कुल्हाडी से वार कर हत्या कर दी है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘सुनिया बाई को लगभग पिछले दो साल से कुछ दैवीय प्रभाव होने का अहसास होता था और ऐसी घटना आज रात में भी हुई थी। इसी भाव के आने की दशा में कुल्हाडी से उसने अपने बेटे द्वारका लोधी के गले पर कुल्हाडी से वार कर हत्या कर दी।’’

पढ़ें : फ्रिज में रखे नूडल्स खाने से एक ही परिवार के 9 लोगों की हुई मौत, पढ़ें पूरी खबर 

थाना प्रभारी अरुण सोनी ने बताया कि कानूनी कार्रवाई कर शव का पोस्टमॉर्टम करवा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आरोपी महिला को भी गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ जारी है। पुलिस ने वारदात में उपयोग की गई कुल्हाड़ी भी जब्त कर ली है।

जब उनसे सवाल किया गया कि क्या उसने देवी मां को बलि चढाई है तो इस पर उन्होंने कहा, ‘‘शुरुआती तौर पर पता चला है कि उसको ये भाव आते रहते थे और उस भाव के आने के स्थिति में वह यह बात करती थी कि इसे मारना है, उसे मारना है। यह बात गांव वालों ने आज बताई है।

बातचीत करके इसका आगे पूरा खुलासा किया जाएगा।’’ इसी बीच, कोहनी गांव के राम भगत ने मीडिया को बताया, ‘‘सुनिया बाई ने अपने बच्चे को मार दिया। उसको देवी मां के भाव आते थे और कहती थी कि मैं बलि ले लूंगी। उसने रात में सोये में अपने बच्चे की हत्या कर दी।’’

उन्होंने कहा, ‘‘घटना के समय उनके घर में सुनिया बाई, उसका पति एवं बेटा थे। उसका पति एवं बेटा सोये हुए थे। रात में सुनिया बाई ने कुल्हाडी ली और उसने अपने बेटे को काट दिया। उसने अपने बच्चे को काटकर अपने पति को भी बताया था कि देखो मैंने अपना काम कर दिया है। बलि ले ली है। बच्चे को मार दिया है और जाकर देखो।’’

 

बिहार चुनाव ब्रेकिंग : भाजपा ने जारी किया अपना घोषणा पत्र, पढ़ें पूरी खबर

बिहार चुनाव ब्रेकिंग : भाजपा ने जारी किया अपना घोषणा पत्र, पढ़ें पूरी खबर

पटनाबिहार विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। घोषणा पत्र जारी करने के मौके पर भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण समेत पार्टी केई नेता मौजूद थे।

पढ़ें : फ्रिज में रखे नूडल्स खाने से एक ही परिवार के 9 लोगों की हुई मौत, पढ़ें पूरी खबर

पार्टी का घोषणा पत्र जारी करने के बाद भाजपा नेता निर्मला सीतारमण ने कहा, `बिहार में 15 साल पहले जहां बजट 23,000 करोड़ था, वो अब दो लाख करोड़ हो गया है। राज्य की जीडीपी ग्रोथ 2005 तक जहां 3 फीसदी था, वो आज बढ़कर 11.3 फीसदी तक पहुंच गया है। जंगलराज के समय आपने देखा कि स्तर क्या था और जब प्रशासन जनता के लिए काम करता तो ये ही नतीजा होता है।`

पढ़ें : VIRAL VIDEO: मोला लड़का चाहिए बस बात ख़त्म, नाबालिग लड़की का वीडियो वायरल 


निर्मला सीतारमण ने आगे कहा, `भारत में कम से कम 3 वैक्सीन उत्पादन की कगार पर आ गए हैं। अगर वैज्ञानिक बोलते हैं कि वैक्सीन ठीक है और उत्पादन कर सकते हैं तो हम बड़े स्तर पर उत्पादन के लिए तैयार हैं। देश में वैक्सीन का उत्पादन उस स्तर पर होगा जिससे बिहार में सबको मुफ्त में वैक्सीन मिल जाए।`


सीतारमण ने कहा, `मैं राज्य के सभी लोगों से एनडीए को वोट देने और जीतने की अपील करती हूं। नीतीश कुमार अगले 5 साल तक के लिए बिहार के मुख्यमंत्री होंगे। बिहार, भारत का एक प्रगतिशील और विकसित राज्य बन जाएगा।`

फ्रिज में रखे नूडल्स खाने से एक ही परिवार के 9 लोगों की हुई मौत, पढ़ें पूरी खबर

फ्रिज में रखे नूडल्स खाने से एक ही परिवार के 9 लोगों की हुई मौत, पढ़ें पूरी खबर

बीजिंग। चीन में फूड पॉयजनिंग से एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि फ्रिज में करीब एक साल से पुराने नूडल्स रखे हुए थे जिसे खाने के बाद लोग बीमार पड़ गए। फ्रिज में लंबे वक्त से रखे गए नूडल्स से परिवार ने नूडल सूप तैयार किया था। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक नूडल्स खाने के कुछ ही घंटे बाद लोग बीमार पड़ गए। हालांकि, ब्रेकफास्ट के मौके खाने के लिए कुल 12 लोग जमा हुए थे।

 
रिपोर्ट के मुताबिक, जहरीला खाना खाने की यह घटना पांच अक्टूबर की है। 10 अक्टूबर को सात लोगों को मृत घोषित कर दिया गया था। जबकि आठवें शख्स की मौत दो दिन के बाद हुई। आखिरी शख्स की मौत सोमवार को हुई। पीडि़त परिवार उत्तरी पूर्वी चीन के हेलोंगजिआंग में रहता था। घटना के बाद चीन के हेल्थ कमिशन ने राष्ट्रीय चेतावनी जारी की है और लोगों ने फरमेंटेड आटे से बने खाने से परहेज करने की सलाह दी है।

 
 
नूडल्स खाने के बाद बीमार पड़े लोगों को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था, लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। बताया जाता है कि तीन लोगों ने उस दिन अजीबोगरीब स्वाद की वजह से नूडल खाने से मना कर दिया था जिससे उन तीनों की जान बच गई। चीन में हुई इस घटना से पूरे देश में सनसनी फैला दी है। वहां की सरकार ने तमाम दिशानिर्देश जारी करते हुए लोगों से इस तरह का खाना न खाने अपील की है।
बड़ी खबर : कोरोना संक्रमण ने ली एक और मंत्री की जान, दूसरे मंत्री इस शहर के निजी अस्पताल में भर्ती

बड़ी खबर : कोरोना संक्रमण ने ली एक और मंत्री की जान, दूसरे मंत्री इस शहर के निजी अस्पताल में भर्ती

रांची | झारखंड में कोरोना का संक्रमण धीरे-धीरे कम होता जा रहा है। हालांकि इस महामारी ने राज्य में सैकड़ों लोगों की जान ले ली है। इन्हीं में से एक हैं झारखंड के मंत्री हाजी हुसैन अंसारी। दूसरी ओर एक और मंत्री जगरनाथ महतो भी कोरोना से संक्रमित होने के बाद गंभीर स्थिति में हैं और उन्हें इलाज के लिए चेन्नई के एमजीएम अस्पताल ले जाया गया है। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पहल से शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो को चेन्नई भेजा गया है।

पढ़ें : बड़ी खबर: पूर्व मंत्री माधव सिंह का निधन, इलाज के दौरान हुई मौत 

इससे पूर्व झारखंड के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री हाजी हुसैन अंसारी को भी सीएम ने बेहतर इलाज के लिए बाहर ले जाने की सलाह दी थीलेकिन मंत्री के परिजनों ने इसे गंभीरता से नहीं लिया और अचानक उनके निधन की खबर आई।
इस बार मुख्यमंत्री ने 20 दिनों से भी ज्यादा समय से अस्पताल में भर्ती मंत्री जगरनाथ महतो की गंभीर स्थिति को देखते हुए चेन्नई से विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम को बुलाया और उन्हें एयर एंबुलेंस से चेन्नई भेजा।


हालांकि राजनीतिक गलियारे में चर्चा है कि मुख्यमंत्री ने यह फैसला लेने में थोड़ी देर कर दी। फिलहाल आज की अपडेट रिपोर्ट यह है कि शिक्षा मंत्री का चेन्नई के एमजीएम अस्पताल में इलाज चल रहा है और उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है। बता दें कि झारखंड में कोरोना के कुल मामले 96 हजार से अधिक हो गए हैं और अब तक 862 लोगों की इस महामारी से मौत हो गई है।


कोरोना संक्रमण से मंत्री का फेफड़ा पूरी तरह खराब हो गया है। चेन्नई के ही चिकित्सकों की देखरेख में एकमो (एक्स्ट्रा कॉर्पोरियल मेंब्रेन ऑक्सीजनेशन) सपोर्ट पर एयर एंबुलेंस से जगरनाथ महतो को चेन्नई भेजा गया है। एकमो मशीन एक तरह से कृत्रिम फेफड़े का काम करती है। चेन्नई से आए चिकित्सक डा. अपार जिंदल ने मंत्री के चेन्नई ले जाने से पहले कहा कि पहले दवा से मंत्री के इलाज की कोशिश की जाएगी। कोशिश होगी कि दवा से ही उनका फेफड़ा दुरुस्त किया जाए। लंग्स ट्रांसप्लांट की अभी कोई तैयारी नहीं है। यह अंतिम विकल्प ही होगा।


टाइगर महतो स्वस्थ होकर लौटेंगे : हेमंत सोरेन
रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो को एयर एंबुलेंस से रवाना करने के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भावुक दिखे। कहा कि टाइगर महतो स्वस्थ होकर जल्द हमारे बीच लौटेंगे। गौरतलब है कि शिक्षामंत्री अपने क्षेत्र में इसी नाम से लोकप्रिय हैं। चेन्नई पहुंचने के बाद भी उन्होंने चिकित्सकों से संपर्क बनाए रखा और जानकारी लेते रहे।


उन्होंने मुख्यमंत्री कार्यालय के वरीय अधिकारियों को निर्देश दिया है कि मंत्री के स्वास्थ्य के पल-पल की जानकारी मुहैया कराएं। इससे पहले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के लिए सोमवार का दिन व्यस्तता से भरा रहा। पहले से निर्धारित कार्यक्रमों में भागीदारी के अलावा वे सुबह से अपने कैबिनेट सहयोगी जगरनाथ महतो के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहे। सोमवार को चेन्नई से आए विशेषज्ञ चिकित्सकों से मेडिका अस्पताल में मुलाकातसलाह-मशविरा के बाद मंत्री को एयर लिफ्ट करने तक वे व्यस्त रहे।