BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
16 हजार लोगों को दर्दनाक मौत देने वाले क्रूर जेलर ही हुई मौत, पढ़ें पूरी खबर

16 हजार लोगों को दर्दनाक मौत देने वाले क्रूर जेलर ही हुई मौत, पढ़ें पूरी खबर

नोमपेन्ह | कंबोडिया के तानाशाह खमेर रूज का जेलर रहा कियांग गुयेक इआव की 77 साल की उम्र में मौत हो गई। उसने अपने जेलर के कार्यकाल में सत्ता के खिलाफ आवाज उठाने वाले 16 हजार कंबोडियाई नागरिकों को जेल में यातना देकर मार डाला था। कियांग को इन कृत्यों के लिए युद्ध अपराधी घोषित किया गया था। वह तानाशाह खमेर रूज के शासन में मुख्य जेलर के पद पर कार्यरत था।

पढ़ें : पति द्वारा चरित्र पर संदेह करने पर पत्नी ने लगाई फांसी, पति के खिलाफ मामला दर्ज

कियांग को डच के नाम से भी जाना जाता था। वह यु्द्ध अपराध एवं मानवता के खिलाफ अपराध के मामले में उम्र कैद की सजा काट रहा था। खमेर रूज के शासन के दौरान हुए अपराधों की सुनवाई करने वाले न्यायाधिकरण के प्रवक्ता नेथ फियकत्रा ने बताया कि कियांग की मौत बुधवार सुबह कंबोडिया के एक अस्पताल में हुई। वर्ष 2013 में न्यायाधिकरण ने उसे कंदाल प्रांतीय जेल में स्थानांतरित किया था। 
 
 
जेल प्रमुख चैत सिनयांग ने बताया कि कियांग को सांस लेने में परेशानी होने पर सोमवार को कंबोडियन सोवियत फ्रेंडशिप अस्पताल में भर्ती कराया गया था। गौरतलब है कि संयुक्त राष्ट्र समर्थित न्यायाधिकरण में वर्ष 2009 में हुई सुनवाई में कियांग खमेर रूज शासन का पहला शीर्ष अधिकारी था जिसको सजा सुनाई गई। 
 
 
 
1970 के दशक में खमेर रूज शासन को सबसे क्रूर शासन माना जाता है जिसमें 17 लाख लोगों की मौत हुई थी जो कंबोडिया की उस समय की कुल आबादी का 25 प्रतिशत था। 
 
डोनाल्ड ट्रंप की सेक्रेटरी ने लगाया बड़ा आरोप, कहा - उत्तर कोरियाई तानाशाह किम जोंग ने मुझे मारी थी आंख

डोनाल्ड ट्रंप की सेक्रेटरी ने लगाया बड़ा आरोप, कहा - उत्तर कोरियाई तानाशाह किम जोंग ने मुझे मारी थी आंख

प्योंगयांगअमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की पूर्व प्रेस सेक्रेटरी सारा सैंडर्स ने उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन को लेकर बड़ा खुलासा किया है। सारा ने बताया कि सिंगापुर में ट्रंप और किम जोंग उन की मुलाकात के दौरान उत्तर कोरियाई तानाशाह ने उन्हें आंख मारी थी। ट्रंप का यह सिंगापुर दौरा ऐतिहासिक था और उन्होंने पहली बार किम जोंग उन से आमने-सामने की मुलाकात की थी। 

पढ़ें : छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ता की अर्थी को दिया कंधा, पढ़ें पूरी खबर 

सारा ने अपनी किताब स्पीकिंग फॉर माइसेल्फ में यह दावा किया है। सारा ने लिखा, हमने पहली बार सीधे आंख मिलाई और किम ने भी इशारा किया। इसके बाद ऐसा लगा जैसे उत्तर कोरियाई तानाशाह ने उन्हें आंख मारी। मैं स्तब्ध रह गई और तेजी से नीचे देखने लगी और अपना नोट्स लेती रही। उन्होंने कहा कि मैं बस यही सोचती रही कि क्या हुआ? निश्चित रूप से किम जोंग उन ने केवल मुझे देखा नहीं था। 

पढ़ें : 5 माह बाद हसदेव एक्सप्रेस एक बार फिर लौटी पटरी पर, जाने कब तक होगा इसका संचालन 

यह घटना उस समय हुई जब ट्रंप और किम जोंग उन खेल खासतौर पर महिला स्पोर्ट्स पर चर्चा कर रहे थे। इसके बाद डोनाल्ड ट्रंप ने सारा से मजे लिए थे। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि वह समझते हैं कि उत्तर कोरियाई तानाशाह उन्हें ले जाना चाहते थे। किम जोंग का आप पर दिल आ गया था। उन्होंने ऐसा किया। सारा तुम नार्थ कोरिया जा रही हो। आपके पति और बच्चे आपको मिस करेंगे। आप अमेरिका में हीरो बन जाओगी। 

पढ़ें : पति द्वारा चरित्र पर संदेह करने पर पत्नी ने लगाई फांसी, पति के खिलाफ मामला दर्ज 

इस दौरान ट्रंप और उनके चीफ ऑफ स्टॉफ ने जमकर ठहाके लगाए। ट्रंप के इस मजाक पर सारा ने जवाब दिया, सर प्लीज बंद करिए ये सब। बता दें कि इस दौरे पर डोनाल्ड ट्रंप और किम जोंग उन ने परमाणु हथियार छोडऩे पर बात की थी। इसके बाद दोनों नेता वियतनाम और दक्षिण कोरियाई सीमा पर मिले थे। उत्तर कोरिया ने अपने परमाणु हथियारों को छोडऩे से मना कर दिया जिससे यह वार्ता विफल हो गई। 

 
 सेक्स रैकेट का भंडाफोड़: इस स्पा सेंटर में मास्क पहनकर चलाया जा रहा था सेक्स रैकेट का धंदा

सेक्स रैकेट का भंडाफोड़: इस स्पा सेंटर में मास्क पहनकर चलाया जा रहा था सेक्स रैकेट का धंदा

दिल्ली। प्रदेश में सेक्स सैकेट (देह व्यपार) का धंदा बेधड़क जारी है। आय दिन कई जिलों से पुलिस देह व्यपार के धंदो का भंडाफोड़ कर रही है। इसी कड़ी में खबर है की दिल्ली महिला आयोग ने एक स्पा सेंटर पर छापा मार कर सेक्स रैकेट का भंड़ाफोड किया है।
 
 
महिला आयोग को हेल्पलाइन पर सेक्स रैकेट चलने की शिकायत मिली थी। आयोग का कहना है कि जब टीम पुलिस के साथ स्पा में घुसी तो अंदर कस्टमर आपत्तिजनक स्थिति में पाए गए, मामले में एफआईआर दर्ज कराई गई है। जानकारों के मुताबिक इस दौरान धंधे में लिप्त लोगों ने मास्क पहना हुआ था।
 

पढ़िए पूरी खबर-
मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली महिला आयोग ने शिकायत मिलने पर तिलक नगर में एक स्पा में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया।  जानकारी के मुताबिक यहां के कई स्पा कोरोना लॉकडाउन के दौरान भी धड़ल्ले से चल रहे हैं और जिस्मफरोशी का धंधा भी कर रहे हैं। जिस स्पा सेंटर में सेक्स रैकेट चल रहा था उसका नाम ‘अमेजिंग स्पा’ बताया जा रहा है।
 
 
टीम को स्पा से भारी मात्रा में इस्तेमाल किए गए कॉन्डम भी बरामद किए गए। महिला आयोग की चीफ स्वाति मालीवाल ने मीडिया से बातचीत में कहा है कि हम पुलिस और एमसीडी को नोटिस जारी कर रहे हैं कि कैसे उनकी जानकारी के बिना ऐसे खुलेआम ये गतिविधियां चल रही हैं?
 सो रही महिला के मुंह में जा बैठा एक मीटर लंबा सांप, निकालने वाले डॉक्टरों के भी उड़े होश

सो रही महिला के मुंह में जा बैठा एक मीटर लंबा सांप, निकालने वाले डॉक्टरों के भी उड़े होश

मॉस्को। डॉक्टरों के सामने कई बार ऐसी मेडिकल इमर्जेंसी आती हैं जिन्हें देखकर लोग हैरान रह जाएं। हालांकि, रूस के दागिस्तान में डॉक्टरों ने एक महिला का ऐसा च्इलाजज् किया कि वे खुद भी देखते रह गए। दरअसल, यहां के एक अस्पताल का वीडियो सामने आया है जिसमें दिख रहा है कि एक महिला के मुंह से सांप एक मीटर लंबा सांप निकल है जिसे देखकर डॉक्टरों के होश भी उड़े हुए हैं।


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह महिला अपने घर के आंगन में सो रही थी जब उसके मुंह में एक मीटर लंबा सांप घुस गया। अस्पताल ले जाए जाने पर डॉक्टरों ने उसके मुंह से सांप निकाला और इस पूरे ऑपरेशन का वीडियो बनाया गया। इस दौरान डॉक्टर एक मीटर का सांप मुंह से निकालते हुए देखे गए। वीडियो में देखा जा सकता है कि सांप निकालते हुए डॉक्टर भी हैरान नजर आ रहे हैं और अचानक उसके बाहर आने से वे भी चौंक जाते हैं। यह सांप कितना भारी था इससे समझा जा सकता है कि इसे महिला के मुंह से निकालकर बालटी में रखना पड़ा। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर देखने वालों ने भी कहा कि अब उन्हें रात को सोते वक्त यही मंजर नजर आएगा।
एचआईवी संक्रमित होने की बात छुपाकर की शादी, पत्नी भी हुई संक्रमित, जाने कहाँ का है मामला

एचआईवी संक्रमित होने की बात छुपाकर की शादी, पत्नी भी हुई संक्रमित, जाने कहाँ का है मामला

जींद, एक व्यक्ति ने एचआईवी संक्रमित होने की बात कथित तौर पर छुपाकर शादी की और बाद में उसकी पत्नी भी इससे संक्रमित हो गयी. पीड़िता की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने पति समेत चार लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी, दहेज उत्पीड़न समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है.

 अब पूरे शहर में होगी अंडरग्राउंड वायरिंग, स्मार्ट सिटी सलाहकार समिति की बैठक में लिया गया फैसला
महिला की शिकायत के अनुसार, उसकी शादी पिछले साल कैथल निवासी युवक के साथ हुई थी. शादी के बाद से ही ससुराल के लोग उसे दहेज को लेकर प्रताड़ित करने लगे. इसी दौरान उसका स्वास्थ्य खराब हो गया और जांच में पता लगा कि एचआईवी संक्रमित हो गयी है.

BIG BREAKING : राजधानी रायपुर में कल से खुलेंगे बार और क्लब, राज्य शासन ने दी अनुमति, देखें आदेश 
बाद में पता लगा कि उसका पति शादी से पहले ही एचआईवी संक्रमित था. इसके बाद ससुराल के लोगों ने समाज का भय दिखाते हुए चुप रहने के लिए कहा और साथ ही बुरा अंजाम भुगतने की धमकी दी.

आज दिनांक 1 सितम्बर का राशिफल, जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन 
पीड़िता की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने उसके पति, ननद, ससुर सहित चार लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी, अमानत में ख्यानत, दहेज उत्पीडऩ समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है. महिला थाना प्रभारी शीला देवी ने बताया कि शिकायत के बाद पति समेत चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच की जा रही है.

 

ISIS आतंकी अबू यूसुफ का बड़ा खुलासा- करोल बाग में करना चाहता था बड़ा धमाका

ISIS आतंकी अबू यूसुफ का बड़ा खुलासा- करोल बाग में करना चाहता था बड़ा धमाका

नई दिल्ली, आईएसआईएस आतंकी अबू यूसुफ ने पूछताछ के दौरान बड़ा खुलासा किया है. उसने दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के सामने पूछताछ के दौरान सोमवार को खुलासा किया है. अबू यूसुफ ने कहा है कि वह दिल्ली के करोल बाग में बड़ा बम धमाका करना चाहता था. इसके लिए बकायदा उसने करोल बाग में रेकी की थी. उसने कहा कि उसका मकसद भीड़-भाड़ वाली जगहों पर कुकर बम प्लांट कर धमाका करना था.

दरअसल, बीते 22 अगस्त को राजधानी दिल्ली के धौलाकुआं इलाके में मुठभेड़ के बाद आतंकी अबू यूसुफ पकड़ा गया था. पुलिस के मुताबिक, इसका संबंध आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट से है. दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने 22 अगस्त की रात को धौलाकुआं से करोल बाग को जोड़ने वाली रिज रोड के पास एनकाउंटर के बाद इसे गिरफ्तार किया था. इसके पास से दो IED और एक पिस्तौल बरामद हुआ था. तब दिल्ली पुलिस ने बताया था कि आईएसआईएस आतंकी बू यूसुफ एक बाइक पर सवार था. इसके पास 15 किलो विस्फोटक था. हालांकि, पुलिस का कहना था कि उसके पास से प्रेशर कुकर से बना आईईडी भी बरामद हुआ है.

कई हिस्सों में बम धमाके की योजना बना रहा

साथ ही आतंकी अबू यूसुफ ने पुलिस पूछताछ में बताया था कि राम मंदिर के भूमि भूजन के बाद आईएसआईएस देश के कई हिस्सों में बम धमाके की योजना बना रहा है.आतंकी ने बताया था कि ये धमाके भूमि पूजन के एक महीने के अंदर ही करने की बनाई गई है.

आतंकी राजधानी में दहशत फैलाने के इरादे से घुसा है
बता दें कि दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को सूचना मिली थी कि एक आतंकी राजधानी में दहशत फैलाने के इरादे से घुसा है. सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने धौलाकुआं के पास संदिग्ध को पकड़ने की कोशिश की तो उसने फायरिंग शुरू कर दी. दोनों ओर से चली फायरिंग के बाद आतंकी को गिरफ्तार कर लिया गया. स्पेशल सेल के डीसीपी प्रमोद कुशवाह के मुताबिक पकड़ा गया संदिग्ध आतंकी अबू यूसुफ इस्लामिक स्टेट से जुड़ा हुआ है.
 

प्रशांत भूषण पर लगा 1 रुपया जुर्माना, नहीं चुकाया तो जाएंगे जेल

प्रशांत भूषण पर लगा 1 रुपया जुर्माना, नहीं चुकाया तो जाएंगे जेल

नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट ने अपनी अवमानना के मामले में वकील प्रशांत भूषण को 1 रुपया जुर्माने की सजा दी है. अगर प्रशांत भूषण यह जुर्माना 15 सितंबर तक जमा नहीं कराएंगे, तो उन्हें 3 महीने के लिए जेल भेजा जाएगा. 3 साल तक वकालत पर भी पाबंदी लग जाएगी.


जजों पर विवादित टिप्पणी का मामला

27 जून और 29 जून को प्रशांत भूषण ने वर्तमान चीफ जस्टिस और 4 पूर्व चीफ जस्टिस पर 2 विवादित ट्वीट किए थे. कोर्ट ने इस पर संज्ञान लेते हुए उनसे जवाब मांगा था. लेकिन उन्होंने अपने बयान पर सफाई देते हुए जो जवाब दाखिल किया, उसमें जजों पर और ज्यादा इल्जाम लगा दिए. कोर्ट ने इस स्पष्टीकरण को अस्वीकार करते हुए 14 अगस्त को उन्हें अवमानना का दोषी करार दिया. कोर्ट ने उन्हें बिना शर्त माफी मांगने के लिए समय दिया. लेकिन भूषण ने इससे मना कर दिया.
 

देश में अब तक इन नेताओं, मुख्यमंत्रियों और मंत्रियों को हुआ कोरोना, पढ़ें ये खास  रिपोर्ट

देश में अब तक इन नेताओं, मुख्यमंत्रियों और मंत्रियों को हुआ कोरोना, पढ़ें ये खास रिपोर्ट

नई दिल्ली. देश में कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से फैलता ही जा रहा है. आम लोगों की कौन कहे, इस वायरस ने वीवीआईपी केंद्रीय मंत्री कई राज्यों के मुख्यमंत्री और मंत्रियों, सांसदों और विधायकों यहां तक कि पूर्व राष्ट्रपति को भी नहीं बख्शा. भारत में नेताओं की एक लंबी लिस्ट है, जो कोरोना वायरस से संक्रमित हुए हैं. एक अनुमान के मुताबिक देश में तकरीबन 200 से भी ज्यादा मंत्री और बड़े नेता कोरोना पॉजिटिव हो चुके हैं. हालांकि, इनमें ज्यादातर ठीक होकर काम पर वापस भी लौट चुके हैं. सबसे बड़ी बात यह है कि बीते कुछ महीनों में देश के कई राज्यों के मुख्यमंत्री और मंत्री कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं या फिर उन्होंने अपने आपको होम क्वारंटाइन कर लिया है. उत्तर प्रदेश ऐसा राज्य है जहां पर दो कैबिनेट मंत्री की कोरोना से मौत हो चुकी है और 14 मंत्री अबतक कोरोना पॉजिटिव हो चुके हैं. इसके अलावा तमिलनाडु के कन्याकुमारी से कांग्रेस पार्टी के सांसद की भी कोरोना की वजह से जान चली गई.

इन नेताओं, मंत्रियों और मुख्यमंत्रियों को हुआ कोरोना
बता दें कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, कर्नाटक के सीएम बीएस येद्दियुरप्पा और हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर कोरोना संक्रमित हो चुके हैं. वहीं, पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह, झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन, हिमाचल प्रदेश के सीएम जयराम ठाकुर जैसे कई और मुख्यमंत्रियों को कोरोना पॉजिटिव शख्स के संपर्क में आने पर अपने आपको होम क्वारंटाइन करना पड़ा. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, धर्मेंद्र प्रधान, कृष्णपाल गुर्जर और गजेंद्र सिंह शेखावत जैसे कई केंद्रीय मंत्रियों को भी कोरोना ने चपेट में ले लिया. वहीं उत्तर प्रदेश के दो कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान और कमला रानी वर्मा की कोरोना से मौत हो चुकी है.


पक्ष-विपक्ष को भी कोरोना ने नहीं बख्शा
कुछ महीने पहले ही में बीजेपी में शामिल हुए ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ उनकी मां माधवी राजे सिंधिया भी कोरोना पॉजिटिव पाई गई थीं. सिंधिया और उनकी मां के ठीक होने के कुछ ही दिन बाद मध्य प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष वीडी शर्मा भी कोरोना संक्रमित हो गए थे. इसके अलावा पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता पी चिदंबरम के बेटे कार्ति चिदंबरम और वरिष्ठ कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी भी कोरोना पॉजिटिव हो चुके हैं. वही छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष धरम लाल कौशिक भी कोरोना पॉजिटिव हो चुके है.

उत्तर प्रदेश के 14 मंत्री हुए कोरोना पॉजिटिव
कोरोना ने जिस राज्य की सियासत में सबसे ज्यादा उथल-पुथल मचाई है, वह उत्तर प्रदेश है. यूपी में अब तक 14 मंत्री कोरोना पॉजिटिव हो चुके हैं. पिछले दिनों ही औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना भी कोरोना वायरस संक्रमित पाए गए. बीजेपी के अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह और कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह भी कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं. भूपेंद्र सिंह चौधरी, चौधरी उदयभान सिंह, अतुल गर्ग, जय प्रताप सिंह, राजेंद्र प्रताप सिंह उर्फ मोती सिंह, ब्रजेश पाठक, महेंद्र सिंह, धरम सिंह सैनी, रघुराज सिंह शाक्य और उपेंद्र तिवारी जैसे मंत्री भी कोरोना पॉजिटिव हो चुके हैं.

बिहार-झारखंड के कई नेता कोरोना पॉजिटिव
कोरोना वायरस संक्रमण की चपेट में आने वाले अन्य राज्यों के नेताओं-मंत्रियों पर नजर डालें तो बिहार में रामविलास पासवान की पार्टी लोजपा के सांसद चंदन सिंह वायरस के संक्रमण की चपेट में आए. जेडीयू सांसद आरसीपी सिंह और उनकी पत्नी, बिहार के कैबिनेट मंत्री बिनोद सिंह और उनकी पत्नी भी संक्रमित की लिस्ट में शामिल हैं. वहीं झारखंड में तो राज्य के स्वास्थ्य मंत्री ही संक्रमित हो गए. झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता और कृषि मंत्री बादल पत्रलेख की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव पाई गई. इसके अलावा प्रदेश के दिग्गज नेता सुदेश महतो भी संक्रमित हुए.


दिल्ली-हरियाणा और उत्तराखंड के मंत्री भी हुए कोरोना पॉजिटिव
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की बात करें तो यहां आम आदमी पार्टी की सरकार के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन, आप नेता आतिशी जैसे कई नाम हैं, जो कोरोना पॉजिटिव मरीजों की लिस्ट में शामिल हैं. इसके अलावा आप के कई अन्य नेता भी बीमारी से बच नहीं पाए हैं. इसके अलावा पर्वतीय राज्य उत्तराखंड के नेता भी कोरोना से बच नहीं सके हैं. उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज और उनकी पत्नी के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद मुख्यमंत्री समेत मंत्रिमंडल के कई अन्य सदस्यों को होम-आइसोलेशन में जाना पड़ा था.

 

SOURCE: NEWS18
 

इस राज्य में 30 सितंबर तक बढ़ा लॉकडाउन, CM ने किया एलान

इस राज्य में 30 सितंबर तक बढ़ा लॉकडाउन, CM ने किया एलान

चेन्नई, तमिल नाडु में 30 सितंबर तक लॉकडाउन को बढ़ा दिया गया है. राज्य के सीएम के पलानीस्वामी ने इस बात का एलान किया. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि सितंबर महीने में रविवार को संपूर्ण लॉकडाउन नहीं होगा. इसके साथ ही अंतर जिला यात्रा के लिए ई-पास के सिस्टम को खत्म कर गिया गया. सभी पूजा स्थल, होटल और रिसॉर्ट खोलने की अनुमित दे दी है. 

 सेक्स रैकेट का पर्दाफास: 3 कार्ल गर्ल समेत 6 लोगों को पुलिस ने किया गिऱफ्तार

सेक्स रैकेट का पर्दाफास: 3 कार्ल गर्ल समेत 6 लोगों को पुलिस ने किया गिऱफ्तार

पटना|पटना पुलिस ने सेक्स रैकेट का खुलासा किया है। पुलिस ने तीन युवतियों समेत 6 लोगो को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि  कोतवाली थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ दिनों से किदवईपुरी इलाके में  संदिग्ध लोग पहुंच रहे हैं स्थानीय लोगों द्वारा दी गई सूचना पर  पुलिस ने छापेमारी की। इस दौरान मौके से 3 कार्ल गर्ल समेत 6 लोगों को गिऱफ्तार किया है। 
 

पढ़िए पूरी खबर-
मिली जानकारी के अनुसार- पुलिस ने बताया कि कुल 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जो इस धंधे में शामिल है। पुलिस के अनुसार पूरा खेल वेबासइट और मोबाइल के जरिए चल रहा था। ग्राहकों से ऑनलाइन बुकिंग पर कार्ल गर्ल को बुलाया जाता था।
 
 
पकड़ी गई लड़कियों में एक लड़की कोलकाता की रहने वाली है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच और इसमे तार को खंगालने में जुटी है। 


 

 

सनकी पति ने खेला खूनी खेल पूर्व पत्नी के सामने तलवार से काटे प्रेमी के प्राइवेट पार्ट

सनकी पति ने खेला खूनी खेल पूर्व पत्नी के सामने तलवार से काटे प्रेमी के प्राइवेट पार्ट

लिस्बन, मोहब्बत, तलाक और रि़श्ते टूटने की कई खबरें हमारे सामने आती रहती हैं। इन खबरों में से कई खबरें मन को झिंझोड़ देती हैं और कुछ खबरों में लोगों द्वारा हदें पार करने की घटनाओं का जिक्र होता है। इसी प्रकार की हैरानीजक खबर लिस्बन से सामने आई है। यहां पत्नी के तलाक लेने से नाराज सनकी पति ने जापानी समुराई तलवार से उसके नए प्रेमी के गुप्तांग काट दिए। इस वारदात से प्रेमी की मौत हो गई। वारदात के दौरान हत्यारे ने अपनी पूर्व पत्नी को केबल से बांध दिया ताकि वह पूरे घटनाक्रम को देख सके।


घटना पुर्तगाल के एक छोटे से गांव की है। वारदात के बाद हत्यारे ने भी आत्महत्या कर ली। आरोपी का नाम स्पानइआर्ड कार्लोस सांडे फिडल्गो है। स्पानइआर्ड कार्लोस सांडे फिडल्गो का शव भी मिल गया है। स्पानइआर्ड बिजनेसमैन थे और अपनी पूर्व पत्नी के नए रिश्ते से खुश नहीं थे। इसी से नाराज स्पाइनआर्ड ने पत्नी और उसके प्रेमी लुईस मिगुइल को कैद कर लिया। कैद के दौरान आरोपी पति ने सारी हदें पार करते हुए लुईस के प्राइवेट पार्ट को काट दिया जिससे उसकी मौत हो गई। वारदात के दौरान आरोपी ने पूर्व पत्नी को उसी कमरे में केबल से बांधे रखा। पुलिस ने बड़ी मुश्किल से महिला को छुड़वाया। आरोपी ने बाद में खुदकुशी कर ली।

 

डोनाल्ड ट्रंप पॉर्न स्टार स्टॉर्मी डेनियल्स को देंगे 33 लाख रुपए, जाने क्या है पूरी खबर

डोनाल्ड ट्रंप पॉर्न स्टार स्टॉर्मी डेनियल्स को देंगे 33 लाख रुपए, जाने क्या है पूरी खबर

वाशिंगटन | अमेरिका की एक अदालत ने आदेश दिया है कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को पॉर्न एक्ट्रेस स्टॉर्मी डेनियल्स को 33 लाख रुपए (44,100 डॉलर) देने होंगे। स्टॉर्मी डेनियल्स नाम की पॉर्न स्टार का कहना है कि उनका ट्रंप के साथ अफेयर था। हालांकि, ट्रंप इससे इनकार करते रहे हैं।

READ : रोजगार : एनएचपीसी लिमिटेड (NHPC) में निकली विभिन्न पदों पर भर्ती, देखें कब है आवेदन करने की आखरी तिथि

कैलिफोर्निया की एक अदालत ने ट्रंप को पॉर्न एक्ट्रेस स्टॉर्मी डेनियल्स को उनकी कानूनी लड़ाई के लिए वकील के शुल्क के रूप में 33 लाख रुपए देने के आदेश दिए। एक दशक पहले उनके संबंधों के बारे में खामोश रहने के बदले में किए गए करार को डेनियल्स ने रद्द कर दिया था, जिसके बाद अदालत का यह फैसला आया है। डेनियल्स के वकील ने कोर्ट के फैसले की जानकारी दी। स्टॉर्मी डेनियल्स ने फैसले के बाद ट्वीट किया- हां, एक और जीत! 
 
 
यहां की सुपीरियर कोर्ट ने अपने आदेश में कहा कि 2016 के राष्ट्रपति चुनाव के ठीक 11 दिन पहले हुए समझौते पर डेनियल्स ने ट्रंप के खिलाफ दायर वाद जीत लिया है। समझौते के मुताबिक हारने वाले पक्ष को वकीलों का शुल्क अदा करना होगा।
 
 
व्हाइट हाउस ने फिलहाल इस पर कोई टिप्पणी नहीं की है। राष्ट्रपति के तत्कालीन निजी वकील माइकल कोहेन ने डेनियल्स को 97.40 लाख रुपए (1,30,000 डॉलर) दिए थे। डेनियल्स ने अपने कानूनी नाम स्टेफनी क्लिफॉर्ड के नाम से वाद दायर किया था। ट्रंप के निर्वाचित होने के बाद डेनियल्स ने समझौते को निष्प्रभावी करने के लिए मामला दायर किया था।
 
 
ट्रंप और उनके समर्थक इस बात से इनकार करते रहे कि राष्ट्रपति को इसके बारे में जानकारी थी, लेकिन ट्रंप ने मई 2018 में ट्विटर पर इसे स्वीकार किया और कहा था कि उन्होंने डेनियल्स को दी गई राशि अपने वकील कोहेन को अदा की थी। वहीं, डेनियल्स का कहना था कि ट्रंप के साथ कथित अफेयर के बाद उन्हें चुप रहने के लिए पैसे दिए गए। इसके लिए एक समझौता किया गया था।
 
दिल्ली के नमूने यहां आकर पूछते हैं कोरोना पर आपने क्या किया- सीएम योगी आदित्यनाथ

दिल्ली के नमूने यहां आकर पूछते हैं कोरोना पर आपने क्या किया- सीएम योगी आदित्यनाथ

लखनऊ , यूपी विधानसभा मानसून सत्र के तीसरे दिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सदन में कहा कि हमने यूपी के लोगों को कोरोना से बचाने में महत्वपूर्ण काम किया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली के कुछ नमूने यहां आकर पूछते हैं आपने लोगों के लिए क्या किया, क्या रणनीति बनाई। मुख्यमंत्री ने दिल्ली और यूपी के आंकड़ों के साथ उदाहरण पेश किया। बताया जा रहा है मुख्यमंत्री ने इशारे ही इशारे में आप सांसद संजय सिंह पर निशाना साधा है। कुछ दिन से संजय सिंह लखनऊ में योगी सरकार पर लगातार हमला बोल रहे थे।


योगी ने कहा, 'दिल्ली का एक नमूना उत्तर प्रदेश में आता है औऱ यहां आकर कहता है कि उत्तर प्रदेश में कोविड के खिलाफ कोई रणनीति नहीं बन पा रही है। जिन्होंने दिल्ली को बरबाद किया, जिन्होंने यूपी बिहार के लोगों को जबरन दुर्व्यवहार करके वहां से भगाया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं आकंड़े देखूं, यूपी की आबादी आज के दिन है 23 करोड़ 78 लाख और यूपी के अंदर कुल केस हैं एक लाख बहत्तर हजार, कुल सक्रिय केस हैं 48000। 2700 लोगों की मौत हुई है। कुल टेस्ट 41 लाख 84 हजार टेस्ट हुए हैं। हमारे पास 10 लाख पर कुल 744 केस हैं। मृत्यु दर 1.6 फीसदी है जो देश के अंदर सबसे न्यूनतम हैं।'


दिल्ली और यूपी के कोरोना आंकड़ों की तुलना
यूपी और दिल्ली की तुलना कर आंकड़े बताते हुए योगी ने कहा, 'दिल्ली से जो एक नमूना आता है इसको हम इसकी वास्तविकता बताते हैं, दिल्ली की कुल आबादी 1 करोड़ 80 लाख, दिल्ली में कुल पॉजिटिव केस हैं 1 लाख 56 हजार, दिल्ली में 4235 की मौत हुई है, दिल्ली में प्रति 10 लाख पर 7 हजार से अधिक केस हैं। प्रति दस लाख में दिल्ली में मृत्यु है 214, यूपी में है 12। दिल्ली की मृत्यु दर 2.7 है जबकि यूपी में 1.6 है।


ऐतिहासिक निर्णय को लेकर एक नया उमंग, उत्साह


मुख्यमंत्री ने कहा कि ये सदन ऐसे समय में चल रहा है जब पूरी दुनिया कोविड-19 की वैश्विक महामारी से जूझ रही है लेकिन साथ ही सदन उन परिस्थितियों में हो रहा है जब देश के अंदर एक ऐतिहासिक निर्णय को लेकर एक नया उमंग, उत्साह है। उन्होंने कहा कि 492 वर्षों के बाद अयोध्या में भगवान श्री राम के भव्य मंदिर निर्माण की कार्यवाही का प्रधानमंत्री के करकमलों से शुभारंभ होना उत्तर प्रदेश वाासियों के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने कहा कि 5 अगस्त 2019 में इस के अंदर सत्ता लोलुप राजनीति की एक बड़ी गलती का परिमार्जन प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में गृहमंत्री अमित शाह ने कश्मीर की धारा 370 को सदैव के लिए समाप्त करके आतंकवाद की ताबूत पर अंतिम कील ठोकने का काम किया। विपक्ष पर निशाना साधते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि ये वही लोग हैं जो जातिवाद का झंडा लेकर चलते हैं। ये लोग वही लोग हैं, जो कन्नौज के नीरज मिश्र नाम के एक ब्राम्हण का सिर कटवा के मंगवाते हैं। कोरोना पर सीएम योगी ने कहा कि लोग सहयोग कर रहे हैं. हमें इस बात की खुशी है।


मानसून सत्र के तीसरे दिन सीएम योगी विपक्ष पर पूरी तरह अक्रामक रहे। उन्होंने कहा कि कुछ लोग तिलक-तराजू के नाम पर समाज में जहर घोलते हैं। राम और परशुराम में भेद बताकर गंदी सियासत करते हैं। जातिवादी, विभाजनकारी, कुत्सित मानसिकता रखते हैं। इसी वजह से देश की खुशी के साथ खुश नहीं हो सकते हैं। देश की खुशी के साथ वही लोग खुश हो सकते हैं जिनमें मर्यादा और धैर्य हो। लोकतंत्र बगैर लोकलाज के नहीं चलता। झूठ का सहारा लेकर कुछ समय के लिए लोगों की आंखों में धूल झोंकी जा सकती है। लेकिन विधाता सब देख रहा है। समय आने पर देश जवाब देगा। जनता जवाब देगी।

 

फिल्मी स्टाइल में गुप्त कमरे में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ कर पुलिस ने एक महिला को बचाया

फिल्मी स्टाइल में गुप्त कमरे में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ कर पुलिस ने एक महिला को बचाया

चेन्नई. कोयंबटूर की पुलिस तब हैरान रह गई जब उन्होंने मेट्टुपालयम के पास सरन्या लॉज पर छापा मारा. एक सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने बुधवार रात लॉज में छापा मारा था. एक फिल्म की तरह ही जहां किसी तस्वीर के पीछे एक गुप्त कमरा बना होता है, उन्हें एक कमरे के अंदर शीशे के पीछे एक छोटा कमरा मिला. जहां से एक महिला को बचाया.

मेट्टुपालयम के एक पुलिस अधिकारी ने बताया, "हमने सभी कमरों की तलाशी ली और उन्हें खाली पाया. लेकिन एक कमरे के अंदर दो शीशे एक-दूसरे से विपरीत दिशाओं में स्थित थे." उन्होंने बताया कि लॉज के मालिक / संचालक ने बाथरूम के एक हिस्से को एक गुप्त कमरे में बदल दिया था. पुलिस अधिकारी ने बताया, "एक छोटे स्टूल की मदद से कोई भी इस छोटे कमरे में जा सकता है या उससे बाहर निकल सकता है."
एक गुप्त कमरे में बंद बेंगलुरु की 22 साल की महिला को पुलिस ने बचाया


पुलिस ने लॉज में सेक्स रैकेट चलाने के आरोप में दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है और बेंगलुरु की एक 22 वर्षीय महिला को बचाया है, जो ऐसे ही एक गुप्त कमरे में थी.


पुलिस ने कहा कि के. महेंद्रन ने लॉज को लीज पर ले लिया था और आर. गणेशन को एक कर्मचारी के रूप में नियुक्त किया था. पुलिस ने यह भी बताया कि अभी यह पता नहीं लगाया जा सका है कि कमरा महेंद्रन ने बनवाया था या उससे पहले संचालकों के ने.
 

पाकिस्तान में जब्त होंगी हाफिज सईद, मसूद अजहर और दाऊद इब्राहिम की संपत्तियां!

पाकिस्तान में जब्त होंगी हाफिज सईद, मसूद अजहर और दाऊद इब्राहिम की संपत्तियां!

इस्लामाबाद,  अंतरराष्ट्रीय आतंकवाद वित्तपोषण पर निगरानी रखने वाली संस्था 'वित्तीय कार्रवाई कार्य बल' की 'ग्रे लिस्ट' से बाहर आने की कोशिशों के तहत पाकिस्तान ने 88 प्रतिबंधित आतंकवादी संगठनों और हाफिज सईद, मसूद अजहर और दाऊद इब्राहीम समेत उनके आकाओं पर कड़े वित्तीय प्रतिबंध लगाये हैं. एक खबर में शनिवार को यह जानकारी दी गई है. खबर के अनुसार इन आतंकी संगठनों और उनके आकाओं की सभी संपत्तियों को जब्त करने और बैंक खातों को सील करने के आदेश दिये है. पेरिस स्थित एफएटीएफ ने जून, 2018 में पाकिस्तान को 'ग्रे लिस्ट' में डाला था और इस्लामाबाद को 2019 के अंत तक कार्ययोजना लागू करने को कहा था लेकिन कोविड-19 महामारी के कारण इस समय सीमा बढ़ा दी गई थी.

 

 

सरकार ने 18 अगस्त को दो अधिसूचनाएं जारी करते हुए 26/11 मुंबई हमले के साजिशकर्ता और जमात-उद-दावा के सरगना सईद, जैश-ए-मोहम्मद के प्रमुख अजहर और अंडरवर्ल्ड डॉन इब्राहीम पर प्रतिबंधों की घोषणा की थी. इब्राहीम 1993 मुंबई बम विस्फोटों के बाद भारत के लिए सबसे वांछित आतंकवादी बन कर उभरा है. पाकिस्तानी समाचार पत्र 'द न्यूज' की खबर के अनुसार पाकिस्तान सरकार ने हाल ही में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) द्वारा जारी नई सूची के अनुपालन में आतंकवादी समूहों के 88 आकाओं और सदस्यों पर प्रतिबंध लगाये हैं. अधिसूचनाओं में घोषित प्रतिबंध जमात-उद-दावा, जैश-ए-मोहम्मद, तालिबान, दाएश, हक्कानी समूह, अलकायदा और अन्य पर लगाये गये हैं.

 

बैंक खाते सील करने का आदेश
खबर के अनुसार सरकार ने इन संगठनों और आकाओं की सभी चल और अचल संपत्तियों को जब्त करने और उनके बैंक खातों को सील करने के आदेश दिये हैं. खबर के अनुसार सईद, अजहर, मुल्ला फजलुल्ला (उर्फ मुल्ला रेडियो), जकीउर रहमान लखवी, मुहम्मद यह्या मुजाहिद, अब्दुल हकीम मुराद, नूर वली महसूद, उजबेकिस्तान लिबरेशन मूवमेंट के फजल रहीम शाह, तालिबान नेताओं जलालुद्दीन हक्कानी, खलील अहमद हक्कानी, यह्या हक्कानी, तथा इब्राहीम और उनके सहयोगी सूची में हैं.
 

सैटेलाइट की तस्वीरों में कैद हुई चीन की नापाक हरकत, मानसरोवर झील के करीब बना रहा है नया मिसाइल बेस

सैटेलाइट की तस्वीरों में कैद हुई चीन की नापाक हरकत, मानसरोवर झील के करीब बना रहा है नया मिसाइल बेस

नई दिल्ली: लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल पर चल रही तनातनी और विवाद सुलझाने के लिए चल रही वार्ताओं के बीच बड़ी खबर ये है कि चीन पवित्र मानसरोवर झील के करीब एक नया मिसाइल बेस तैयार कर रहा है.

यह भी पढ़ें : नाबालिक के साथ 30 लोगों ने खेला हैवानियत का गन्दा खेल, पढ़ें पूरी खबर 

जमीन से हवा में मार करने वाली इस मिसाइल बेस के करीब ही चीन ने कुछ नया निर्माण-कार्य भी किया है जो सैनिकों के बैरक हो सकते हैं. सैटेलाइट तस्वीरों से इस बात का खुलासा हुआ है. मानसरोवर झील भारत-चीन-नेपाल के विवादित ट्राइ-जंक्शन, लिपूलेख के बेहद करीब है, जहां चीन लगातार अपने सैनिकों की तादाद बढ़ा रहा है.

पढ़ें : कोरोना कहर: जिले के समस्त व्यवसायिक प्रतिष्ठान शनिवार के स्थान पर अब शुक्रवार को रहेगे बंद


ओपन सोर्स इंटेलीजेंस, ‘डेटर्सफ’ ने सैटेलाइट तस्वीरों से इस बात का खुलासा किया है कि तिब्बत में कैलाश पर्वत से सटी मानसरोवर झील के बेहद करीब चीन ने सर्फेस टू एयर यानि ‘सैम’ (जमीन से हवा में मार करने वाली) मिसाइलों का एक बेस तैयार कर रहा है. इन सैटेलाइट इमेज में नए मिसाइल बेस का निर्माण-कार्य दिखाई पड़ रहा है. इन सैम मिसाइलों का इस्तेमाल किसी संवदेनशील सैन्य-अड्डे या फिर इमारत की हवाई-हमले से सुरक्षा के लिए अमूमन इस्तेमाल किया जाता है. ये मिसाइल सिस्टम आसमान से हमला करने वाले फाइटर-जेट, हेलीकॉप्टर या फिर ड्रोन से सुरक्षा प्रदान करता है.

पढ़ें : 24 से ज्यादा गायों की हुई मौत, समिति ने प्रशासन पर लगाए ध्यान नहीं देने का आरोप 
इसके अलावा डेटसर्फ ने सैटेलाइट तस्वीरों के आधार पर इस बात का भी दावा किया है कि मानसरोवर झील के करीब कुछ इंफ्रस्ट्राक्चर डेवलपमेंट और कुछ रिहायशी निर्माण कार्य भी दिखाई पड़ रहा है. ये निर्माण-कार्य इस साल मई के महीने से चल रहा है. माना जा रहा है कि ये रिहायशी निर्माण-क्षेत्र चीनी सैनिकों के बैरक इत्यादि हो सकते हैं.

पढ़ें : कोरोना काल में नौकरी गंवाने वाले छोटे कर्मचारियों को मिलेगा तीन महीने के वेतन का 50 फीसदी पैसा 
बता दें कि कैलाश पर्वत के करीब पवित्र मानसरोवर झील हिंदुओं का पवित्र धर्म-स्थल है. ये झील तिब्बत क्षेत्र का हिस्सा है और भारत-चीन-नेपाल सीमा के बेहद करीब है. ये झील इस ट्राइ-जंक्शन के विवादित इलाके लिपूलेख और कालापानी के बेहद करीब है. ये वही लिपूलेख दर्रा और कालापानी इलाका है जिसकों लेकर हाल ही में नेपाल ने नया नक्शा जारी कर अपना बताया है. हालांकि, ये इलाके सदियों से भारत का हिस्सा हैं और उत्तराखंड के पिथौरागढ़ के अधिकार-क्षेत्र में है. माना जा रहा है कि नेपाल की सरकार ने चीन की शह पर इस इलाकों को अपने नए नक्शे में शामिल किया है.


भारत के जो हिंदू् तीर्थयात्री हर साल चीन का वीजा लेकर मानसरोवर की यात्रा के लिए तिब्बत जाते हैं, वे इसी लिपूलेख दर्रे से ही होकर गुजरते हैं (एक दूसरा रास्ता सिक्किम के नाथूला दर्रे से होकर पहुंचता है). पिथौरागढ़ के धारचूला से लिपूलेख दर्रे और फिर एलएसी पार कर मानसरोवर झील तक पहुंचा जा सकता है. लेकिन ये बेहद ही कठिन और दुर्गम इलाका है जहां तक पैदल का ही ट्रैक (रास्ता) था. 8 मई को बॉर्डर रोड ऑर्गेनेजाइजेशन (बीआरओ) ने धारचूला से लिपूलेख दर्रे तक एक नई सड़क बनाई थी जिसके बनने से इस रास्ते पर लिपूलेख तक गाड़ी से पहुंचा जा सकता है. खुद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इस सड़क का वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए उद्घाटन किया था. इस नई सड़क के बनने से सैनिकों का एलएसी तक पहुंचने का रास्ता भी बेहद आसान हो गया है और जल्द लिपूलेख दर्रे तक पहुंचा जा सकता है. लेकिन इस सड़क के बनने से नेपाल और चीन तिलमिला गए हैं.


यहां तक की लिपूलेख दर्रे के करीब आईटीबीपी ने जो तीर्थयत्रियों के लिए जो टीन-शेड तैयार किए हैं उसको लेकर भी चीनी सेना ने कड़ी आपत्ति दर्ज कराई थी. ऐसी खबरें भी थी कि इन टिन-शेड्स पर चीनी सेना ने पेंट कर पीएलए (पीपुल्स लिबरेशन आर्मी) लिख दिया था.


यहां ये बात भी दीगर है कि जब से पूर्वी लद्दाख में भारत के साथ चीन का टकराव शुरू हुआ है तब से लगातार ऐसी खबरें आ रही हैं कि चीन की पीएलए सेना इस ट्राइ-जंक्शन से सटी एलएसी पर अपनी तैनाती लगातार बढ़ा रही है. हालांकि, भारतीय सेना ने भी इस एलएसी पर मिरर-डिप्लोयमेंट कर रखी है यानि जितने सैनिक और सैन्य साजो सामान चीनी सेना का है उतना ही भारतीय सेना का भी है. लिपूलेख और कालापानी का एरिया हालांकि आईटीबीपी (इंडिया तिब्बत बॉर्डर पुलिस) के हवाले है लेकिन अब भारतीय सेना भी यहां एलएसी पर तैनात हो चुकी है. सैन्य तौर से ये इलाका भारतीय सेना की मध्य कमान (सेंट्रल कमांड) के अंतर्गत आता है जिसका मुख्यालय लखनऊ में है. हाल ही में थलसेना प्रमुख जनरल एम एम नरवणे ने इस कमान मुख्यालय का दौरा कर सभी कमांर्डस को ऑपरेशनली अलर्ट रहने का निर्देश दिया था.


मध्य कमान के अंतर्गत आनी वाली एलएसी (वास्तविक नियंत्रण रेखा) पर लिपूलेख और कालापानी के अलावा दूसरा विवादित क्षेत्र, बाड़ाहोती है जो गढ़वाल के चमोली जिले में है. ये इलाका काफी लंबे समय से भारत और चीन ने ‘डिमिलिट्राइज़ जोन’ घोषित कर रखा है.

 

नाबालिक के साथ 30 लोगों ने खेला हैवानियत का गन्दा खेल, पढ़ें पूरी खबर

नाबालिक के साथ 30 लोगों ने खेला हैवानियत का गन्दा खेल, पढ़ें पूरी खबर

इजरायल | इजरायल के तटीय इलट शहर में बलात्कार की एक खौफनाक घटना सामने आई है। यहां के एक होटल में 16 साल की बच्ची के साथ 30 लोगों ने लाइन लगाकर गैंगरेप किया। इस बर्बर घटना के सामने आने के बाद पूरा इजरायल सदमे में है। प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने इसे मानवता के खिलाफ अपराध करार दिया है। पुलिस ने अब तक दो आरोपियों को अरेस्ट किया है। यही नहीं हैवानों ने लड़की के आपत्तिजनक वीडियो भी बना लिए। 

यह भी पढ़ें : कोरोना कहर: जिले के समस्त व्यवसायिक प्रतिष्ठान शनिवार के स्थान पर अब शुक्रवार को रहेगे बंद

बताया जा रहा है कि घटना के समय लड़की नशे में थी। बाद में उसने पुलिस को अपनी आपबीती बताई। उधर, एक संदिग्ध ने पुलिस पूछताछ में माना कि बड़ी संख्या में लोगों ने लड़की के साथ बलात्कार किया। हालांकि उसने दावा किया कि यह लड़की की सहमति से हुआ था। बताया जा रहा है कि रेप की घटना के वीडियो के वायरल होने के बाद एक शख्स को अरेस्ट कर लिया गया। 
 
 
पुलिस ने कहा है कि लड़की होटल में गेस्ट नहीं थी बल्कि वह अपने दोस्तों के साथ शराब पीने के बाद बाथरूम गई थी। इसके बाद लड़की कुछ लोग होटल के कमरे में ले गए और गैंगरेप किया। ये आरोपी भी एक-दूसरे को नहीं जानते थे। एक संदिग्ध ने कहा कि आरोपियों ने लड़की के कमरे के बाहर लाइन लगा ली और एक के बाद एक कमरे में जाकर उसके साथ बलात्कार किया। 
 
 
उन्होंने बताया कि बलात्कारी मेडिकल सहायता देने के नाम पर लड़की के कमरे में घुसे थे। इस दौरान लड़की के नशे में होने का फायदा उठाकर उसके साथ बलात्कार किया। जांचकर्ता लड़की के मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं। इस पूरी घटना से बेहद दुखी इजरायल के प्रधानमंत्री कहा कि यह चौका देने वाल है। यह केवल लड़की के खिलाफ अपराध नहीं है, यह खुद मानवता के खिलाफ अपराध है। इसकी पूरजोर निंदा होनी चाहिए और जो लोग इसके लिए जिम्मेदार हैं उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होना चाहिए। 
भारतीय युवक को ब्रिटेन में हुई 37 साल की कैद, हत्या और दुष्कर्म मामला

भारतीय युवक को ब्रिटेन में हुई 37 साल की कैद, हत्या और दुष्कर्म मामला

लंदन। एक ब्रिटिश अदालत ने भारत से प्रत्यर्पित करके लाए गए 36 वर्षीय युवक को एक युवती के साथ दुष्कर्म करने के बाद उसकी हत्या करने के आरोप में दोषी घोषित किया। मूल रूप से भारतीय राज्य उत्तर प्रदेश के मेरठ शहर निवासी अमन व्यास को क्रॉयडॉन क्राउन कोर्ट ने इस गुनाह के लिए न्यूनतम 37 साल कैद की सजा सुनाई है। हालांकि कोर्ट ने कहा कि भारत और इंग्लैंड में हिरासत में काटे गए समय को कम करने के बाद अमन को 34 साल 312 दिन के लिए जेल में रहना होगा।

जानकारी के अनुसार अमन व्यास पर मई 2009 में मिचेल समरवीरा नाम की युवती के साथ दुष्कर्म करने के बाद उसकी हत्या करने का आरोप था। इसके अलावा उस पर मार्च 2009 से मई 2009 के बीच उत्तर पूर्वी लंदन के वाल्थमस्टॉ में विभिन्न जगह तीन अन्य महिलाओं के साथ भी दुष्कर्म करने और उन्हें मारने की कोशिश करने का आरोप था।

उसे पिछले महीने लंदन में ओल्ड बैले कोर्ट ने सजा सुनाई थी, जिसकी क्राउन कोर्ट ने पुष्टि कर दी है। आरोप था कि 24 साल का अमन सुबह जल्दी उठकर सड़कों पर अकेली महिला की तलाश में निकलता था और उन्हें अपना शिकार बनाता था।

अपने गुनाह के करीब 11 साल बाद हत्या के लिए मिली 37 साल की सजा के अतिरिक्त उसे जानबूझकर गंभीर शारीरिक नुकसान पहुंचाने के लिए 14 साल महिला से दुष्कर्म के लिए 16 साल 5 महीने, दूसरी महिला के साथ दुष्कर्म के लिए 18.5 साल, तीसरी महिला के साथ दुष्कर्म के लिए 18.5 साल और मृतक समरवीरा के साथ दुष्कर्म के लिए 18.5 साल की सजा भी सुनाई गई है। हालांकि ये सभी सजाएं हत्या की सजा के साथ-साथ चलने के कारण कुल सजा की अवधि में कोई बदलाव नहीं होगा।

स्कॉटलैंड यार्ड की तरफ से इस मामले को देख रहीं डिटेक्टिव सार्जेंट शहलीना शेख ने कहा कि हम आज की सजा से बेहद खुश हैं, जो व्यास के गुनाह की अधिकता को दिखा रही है। कम से कम पीडि़ता और उसका परिवार इस घिनौने अपराध के लिए जिम्मेदार शख्स को सजा मिलते देख रहा है।
हेड कांस्टेबल ने गोली मारकर की व्यक्ति की हत्या, जाने कहा कि है घटना

हेड कांस्टेबल ने गोली मारकर की व्यक्ति की हत्या, जाने कहा कि है घटना

नईदिल्ली, दिल्ली पुलिस के एक हेड कांस्टेबल ने गुरुवार सुबह झगड़े के बाद अपनी सरकारी रिवॉल्वर से 30 वर्षीय एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। शाहबाद डेयरी पुलिस स्टेशन में तैनात सुरेंद्र (45) को घटना के बाद सेवा से बर्खास्त कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि यह घटना बुद्ध विहार इलाके में एक होटल के पास गुरुवार सुबह हुई, जब सुरेंद्र अपनी रात की शिफ्ट खत्म करके घर लौट रहा था। पुलिस ने बताया कि सुरेंद्र दक्षिण-पश्चिमी दिल्ली के द्वारका मोड़ में जिम चलाने वाले दीपक गहलोत नामक एक व्यक्ति के साथ कार में वापस आ रहा था। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि उनके बीच झगड़ा हुआ, जिसके बाद सुरेंद्र ने गहलोत को अपनी सर्विस रिवाल्वर से गोली मार दी। अधिकारी ने बताया कि गहलोत को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस उपायुक्त (रोहिणी) पी के मिश्रा ने कहा, 'उन्हें (हेड कांस्टेबल को) गिरफ्तार कर लिया गया है और हत्या का मामला दर्ज किया गया है। सुरेंद्र को सेवा से भी बर्खास्त कर दिया गया है। घटना के कारण का पता लगाने के लिए हम पूछताछ कर रहे हैं।

 

  स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे सैक्स रेकेट का पर्दाफास: स्पाॅ सेंटर संचालक सहित पांच युवक व् युवतियां गिरफ्तार

स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे सैक्स रेकेट का पर्दाफास: स्पाॅ सेंटर संचालक सहित पांच युवक व् युवतियां गिरफ्तार

 मथुरा। प्रदेश में सैक्स रेकेट देह व्यपार का धंदा बेधड़क चल रहा है। आय दिन अलग अलग जिलों व् राज्यों से सैक्स रेकेट का भंडाफोड़ हो रहा है। इसी कड़ी में खबर है की उत्तर प्रदेश धर्म नगरी में स्पासेंटर की आड़ में सैक्स रेकेट चल रहा था जिसे पुलिस द्वारा छापे मार कार्यवाई करके पर्दाफास किया है। कई दिन की रेके के बाद थाना सदर और थाना हाइवे की पुलिस ने सीओ सिटी वरूण कुमार के नेतृत्व में कार्रवाही करते हुए स्पाॅसेंटर पर छापा मारा। पुलिस ने यहां से स्पाॅ सेंटर संचालक सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया। जिनमें दो युवतियां भी सामिल हैं। गिरफ्तार किये गये व्यक्तियों में स्पाॅ सेंटर संचालक के अलावा एक उसका साथा तथा एक ग्राहक बताया गया है।

पढ़िए पूरी खबर-
आपको बता दे की थाना हाइवे और थाना सदर बाजार पुलिस ने छापा मारा है। पुलिस को देखकर वहां मौजूद युवक-युवतियों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने संचालक सहित दो युवक, दो युवतियों पकड़ लिया, जबकि सेंटर के बाहर से भी एक युवक और दो युवतियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पकड़े गए युवक-युवतियों को जेल भेजा है। पकड़े गए युवकों में स्पा सेंटर संचालक आशु निवासी पलवल (हरियाणा) के अलावा महावन निवासी भरत सिंह और कोसीकलां निवासी ओमप्रकाश शामिल हैं। सभी के खिलाफ सीओ सिटी ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। 

एसपी सिटी उदय शंकर सिंह ने बताया कि कोतवाली पुलिस ने देह व्यापार में लिप्त चार युवतियां और स्पा सेंटर के संचालक सहित तीन युवकों को पकड़ा है। मोती मंजिल में पिछले तीन महीने से स्पाॅसेंटर की गतिविधियों को लेकर लोगों को शक था। पुलिस को लगातार इस की शिकायतें मिल रही थीं। इसके बाद पुलिस ने कई दिन की रेकी के बाद सोमवार को छापा मारा। धर्म नगरी में सैक्स के कारोबार का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले धौलीप्याउ क्षेत्र में भी एक होटल में इसी तरह का मामला सामने आया था।

कोतवाली पुलिस की कार्रवाई की जैसे ही युवक-युवतियों के परिजनों को सूचना मिली तो वे कोतवाली पहुंचे। पुलिस अधिकारियों के समक्ष विनती करने लगे। थाना गोविंद नगर क्षेत्र की एक युवती का पिता मजदूरी कर परिवार का पेट पालता है। उसने पुलिस अधिकारियों को बताया कि उसकी बेटी तो प्रॉपर्टी डीलर कार्यालय में नौकरी करने जाती थी। वो दोषी नहीं है और न ही उसका इस मामले से कोई लेना-देना है। आप उसे गलत पकड़ कर लाए हैं।