BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
बड़ी खबर: बिहार में रेल हादसा, पूर्वांचल एक्सप्रेस के दो डिब्बे पटरी से उतरे

बड़ी खबर: बिहार में रेल हादसा, पूर्वांचल एक्सप्रेस के दो डिब्बे पटरी से उतरे

मुजफ्फरपुर, बिहार में मंगलवार को एक बड़ा रेल हादसा हो गया. मुजफ्फरपुर के पास पूर्वांचल एक्सप्रेस के दो डिब्बे पटरी से उतर गए. हालांकि इस दौरान किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. रेलवे ने हादसे के तुरंत बाद हेल्पलाइन नंबर भी जारी कर दिए हैं. साथ ही ये जानकारी भी दी है कि जल्द ही सेक्शेन पर रेल यातायात फिर से सामान्य तौर पर बहाल किया जाएगा. फिलहाल डिब्बों को सही करने व लोगों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने का काम किया जा रहा है. 

FATF की ग्रे लिस्ट में ही रहेगा पाकिस्तान! 6 प्रमुख आदेशों को पूरा करने में हुआ फेल

FATF की ग्रे लिस्ट में ही रहेगा पाकिस्तान! 6 प्रमुख आदेशों को पूरा करने में हुआ फेल

नई दिल्ली, एंटी टेरर फाइनेंसिंग निगरानी समूह की ओर से दिए एक्शन प्लान को पूरा करने में एक बार फिर नाकाम रही पाकिस्तान की इमरान खान सरकार फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स की ग्रे लिस्ट में बनी रह सकती है. पाकिस्तान एफएटीएफ के छह प्रमुख दायित्वों को पूरा करने में असफल रहा है. इस लिस्ट में भारत के दो सबसे वांछित आतंकवादी मौलाना मसूद अजहर और हाफिज सईद के खिलाफ कार्रवाई शामिल है. अधिकारियों का कहना है कि एफएटीएफ की आधिकारिक सूची से 4,000 से अधिक आतंकवादियों के अचानक गायब होने से वैश्विक धन शोधन और आतंकवादी वित्तपोषण निगरानी की 'ग्रे लिस्ट' में पाकिस्तान के बने रहने की संभावना बढ़ सकती है.

हालांकि इस पर आखिरी फैसला एएफएटीएफ के उप समूह (सब ग्रुप) की 21 से 23 अक्टूबर को बैठक है, जिसमें वैश्विक मनी लॉन्ड्रिंग और आतंकवाद को वित्तपोषण जैसे मुद्दों पर होने वाली बातचीत में लिया जाएगा. न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, एफएटीएफ ने पाकिस्तान को आतंक के वित्तपोषण की पूरी तरह से जांच के लिए कुल 27 कार्य योजना के दायित्व दिए थे, जिसमें से अब तक यह 21 को मंजूरी दे चुका है, लेकिन कुछ प्रमुख कार्यों में विफल रहा है.

इन आदेशों को पूरा नहीं कर पाया पाकिस्तान
जिन जनादेशों में पाकिस्तान विफल रहा है, उनमें जैश-ए-मोहम्मद (जेएम) प्रमुख अजहर, लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के संस्थापक सीड और संगठन के ऑपरेशनल कमांडर जहूर रहमान लखवी जैसे सभी संयुक्त राष्ट्र-नामित आतंकवादियों के खिलाफ कार्रवाई शामिल है. एक अधिकारी ने कहा, एफएटीएफ ने इस तथ्य पर जोर दिया है कि उसके एंटी टेररिज्म एक्ट की अनुसूची IV के तहत 7,600 की मूल सूची से 4,000 से अधिक आतंकवादियों के नाम अचानक गायब हो गए थे. इन परिस्थितियों में, यह लगभग तय है कि पाकिस्तान FATF ग्रे सूची में ही रहेगा.

दुनिया के 4 देश नहीं है पाकिस्तान की कार्रवाई से संतुष्ट
अधिकारियों ने बताया कि दुनिया के 4 बड़े देश अमेरिका, ब्रिटेन, फ्रांस और जर्मनी भी इस्लामाबाद की अपनी धरती पर सक्रिय आतंकी समूहों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की प्रतिबद्धता से संतुष्ट नहीं हैं. इसलिए पाकिस्तान को अभी ग्रे लिस्ट में ही रखा जा सकता है.
 

BIG BREAKING : राजधानी के तीन IPS अधिकारीयों का तबादला आदेश जारी, गृह विभाग ने जारी किया आदेश

BIG BREAKING : राजधानी के तीन IPS अधिकारीयों का तबादला आदेश जारी, गृह विभाग ने जारी किया आदेश

भोपाल | मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से एक बड़ी खबर आ रही है | खबर मिली है कि राजधानी भोपाल में तीन आईपीएस अफसरों का तबादला किया गया है। गृह विभाग ने इस सम्बन्ध में आदेश जारी कर दिए हैं। अवधेश कुमार गोस्वामी को, SP शहडोल बनाया गया है। सत्येंद्र कुमार शुक्ला को SP उज्जैन पोस्टेड किया गया है। मनोज कुमार सिंह, AIG, PHQ , भोपाल शिफ्ट किया गया है। 

शशि थरूर का विवादित बयान: दुश्मन देश के सामने भारत को किया बदनाम, पढ़े पूरी खबर

शशि थरूर का विवादित बयान: दुश्मन देश के सामने भारत को किया बदनाम, पढ़े पूरी खबर

नई दिल्ली, कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने देश के दुश्मन के सामने देश को बदनाम करने वाला बयान दिया है, जिसे लेकर विवाद खड़ा हो गया है. शशि थरूर ने पाकिस्तान के मंच पर कहा है कि भारत में मुसलमानों और उत्तर पूर्व के लोगों के साथ भेदभाव होता है.


लाहौर थिंक फेस्ट नाम के कार्यक्रम में शशि थरूर ऑनलाइन जुड़े थे और इसी कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान भेदभाव बढ़ा है. उन्होंने दिल्ली में हुई तब्लीगी जमात की बैठक का जिक्र करते हुए कहा कि इस घटना का इस्तेमाल भारत में मुसलमानों के खिलाफ भेदभाव को सही ठहराने के लिए किया गया.

Also Read:- बड़ी खबर: रायपुर के मोमिन पारा में जुआ खेलते दर्जनों जुआरी गिरफ्तार, लाखों रुपये नगदी सहित 23 नग मोबाइल जप्त, देखें विडियो 
आखिर ऐसा क्या बोले शशि थरूर?

शशि थरूर ने कहा, ''एक दूसरे से डर का माहौल बनाया जाता है. मुझे नहीं पता कि आप लोगों में से कितनों ने वो व्हाट्सएप वीडियो देखे हैं जिनमें चीनी लोगों या उनके जैसे दिखने वाले लोगों के साथ पश्चिमी देशों जगह जगह जैसे सुपर मार्केट, रेस्टोरेंट में भेदभाव होता है सिर्फ इसलिए कि वो चीनी लोगों जैसे दिखते हैं."

Also Read:- नवरात्रि का दूसरा दिन : मां ब्रह्मचारिणी बढ़ाती हैं स्मरण शक्ति, जानें माता का स्वरूप
शशि थरूर ने आगे कहा, ''भारत में हम यही समस्या उत्तर पूर्व के लोगों के साथ देखते हैं क्योंकि वो अलग दिखते हैं. इस तरह के भेदभाव के खिलाफ हम भारत में लड़ाई लड़ रहे हैं''

Also Read:- बड़ी खबर : रोजगार देने में छत्तीसगढ़ देश में दूसरे स्थान पर, बेरोजगारी दर घटकर हुई 2 प्रतिशत 
उन्होंने कहा, ''ये भेदभाव कोरोना महामारी के दौरान भी देखा गया. जब तब्लीगी जमात का मुद्दा उठा. पहले लॉकडाउन से ठीक पहले तब्लीगी जमात के लोग जमा हुए थे और ये लोग जब अपने राज्यों में लौटे तो कोरोना का संक्रमण बढ़ा. इस घटना को भारत के मुसलमानों के खिलाफ भेदभाव को सही ठहराने के लिए इस्तेमाल किया गया.''

 

BIG BREAKING : बलात्कार करने में नाकाम दरिन्दे ने 13 साल की किशोरी को जिन्दा जलाया, किशोरी की हुई मौत

BIG BREAKING : बलात्कार करने में नाकाम दरिन्दे ने 13 साल की किशोरी को जिन्दा जलाया, किशोरी की हुई मौत

हैदराबाद | भारत देश में बलात्कार के मामले थमने का नाम ही नहीं ले रहा है | आये दिन भारत के अलग अलग हिस्सों से बलात्कार और छेड़छाड़ की खबरे सामने आ रही है | हाल ही में हाथरस में हुई बलात्कार की घटना शांत नहीं हुई थी कि अब हैदराबाद के तेलंगाना से एक बड़ी खबर सामने आई है | खबर है कि तेलंगाना में रेप की कोशिश में नाकाम रहने के बाद दरिंदे द्वारा जिंदा जलाई गई 13 साल की नाबालिग की आज शुक्रवार को इलाज के दौरान मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार पीड़िता ने मरने से पहले पुलिस को दिए बयान में आरोपियों की पहचान भी की थी, एक आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, बाकी की तलाश जारी है।

पढ़ें : BIG BREAKING : भिलाई के बाद अब रायपुर से सटे इस क्षेत्र में एक और किसान ने की आत्महत्या, पढ़ें पूरी खबर 

यह घटना 18 सितंबर की है, जब तेलंगाना के खम्मम जिले में पीड़िता आरोपी युवक के घर में उसके बीमार पिता की देखभाल का काम कर रही थी | मजिस्ट्रेट को दिए बयान के मुताबिक, किशोरी जब युवक के घर उसके पिता की देखभाल के लिए आई तो उसने दुष्कर्म का प्रयास किया, किशोरी ने इसका विरोध किया तो युवक ने जिंदा जला दिया।

पढ़ें : थाना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत हुए हत्याकांड का खुलासा, लकड़ी के बेड से वार कर सिर में गंभीर चोट पहुंचाकर की हत्या 

किशोरी को 70 फीसदी जली हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां वह जिंदगी और मौत के बीच झूल रही थी, बताया जा रहा है कि आरोपी 26 साल का है और उसकी पत्नी प्रेग्नेंट है, लड़की और आरोपी दोनों दलित समुदाय से हैंं । पुलिस को पहले आरोपी ने घटना को एक हादसा बताया था। किशोरी ने पुलिस को दिए बयान में कहा था कि जब उसने रेप का विरोध किया तो आरोपी ने पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी।

सेक्स रैकेट का हुआ भंडाफोड़ : स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था देह व्यापार, 5 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

सेक्स रैकेट का हुआ भंडाफोड़ : स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था देह व्यापार, 5 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

ठाणे | देश में कोरोना के साथ साथ बलात्कार और देह व्यापार का मामला बढ़ता ही जा रहा है | इसी बीच महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के उपनगरीय इलाके ठाणे जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है | खबर मिली है कि मुंबई के उपनगरीय इलाके ठाणे जिले के मीरा रोड इलाके में पुलिस ने एक स्पा में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है | मिली जानकारी के अनुसार स्पा सेंटर में मालिस के बहाने विदेशी महिलाओं से देह व्‍यापार चलाया जा रहा था |

पढ़ें : BIG BREAKING : राजधानी में PUBG गेम बना एक किशोरी के साथ सामूहिक बलात्कार का कारण, पढ़ें पूरी खबर

पुलिस ने मंगलवार शाम बेवर्ली पार्क में तनिष स्पा में छापा मार कार्यवाही की है | छापामारी में तीन थाई नागरिकों सहित पांच महिलाओं को पकड़ा गया है | इस संबंध में पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी है। पुलिस ने यह भी जानकारी दी कि देह व्यापार के लिए ग्राहकों से 4 हजार से 10 हजार रुपये तक की डिमांड की जाती थी ।

पढ़ें : नशे का कारोबार : बिलासपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, अफीम की खरीदी-बिक्री करते 5 गिरफ्तार

सेक्स रैकेट चलाये जाने कि जानकारी मुखबिर द्वारा प्राप्त हुई थी | मुखबिर से सूचना मिलने पर कार्र्वाई करते हुए, मीरा-भायंदर वसई-विरार (एमबीवीवी) पुलिस ने मंगलवार शाम बेवर्ली पार्क में तनिष स्पा में छापा मारा और उसमें तीन थाई नागरिकों सहित पांच महिलाओं को पकड़ा गया।

पढ़ें : BIG BREAKING : एनसीपी नेता की अपने ही कार में जिन्दा जलने से हुई मौत, पढ़ें पूरी खबर

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कुछ और भी महिलाओं को बचाया गया, जबकि स्पा में देह व्यापार रैकेट चलाने के आरोप में दो महिलाओं सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया मीरा रोड पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ निरीक्षक संदीप कदम ने कहा कि भारतीय दंड संहिता और अनैतिक व्यापार रोकथाम अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

BIG BREAKING : राजधानी में PUBG गेम बना एक किशोरी के साथ सामूहिक बलात्कार का कारण, पढ़ें पूरी खबर

BIG BREAKING : राजधानी में PUBG गेम बना एक किशोरी के साथ सामूहिक बलात्कार का कारण, पढ़ें पूरी खबर

भोपाल मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से सामूहिक दुष्कर्म की एक बड़ी खबर सामने आ रही है | जानकारी के अनुसार पीड़ित नाबालिग के लिए पब्जी गेम सामूहिक दुष्कर्म का कारण बना है।

पढ़ें : BIG BREAKING : एनसीपी नेता की अपने ही कार में जिन्दा जलने से हुई मौत, पढ़ें पूरी खबर

यह घटना भोपाल के अशोका गार्डन इलाके का है | जानकारी के अनुसार भोपाल के अशोका गार्डन निवासी नाबालिग की दोस्ती ऑनलाइन पब्जी गेम खेलने के दौरान हुई थी, नाबालिक गेम खेलते समय आरोपियों के संपर्क में आई थी, वही आरोपियों ने कुछ दिनों के बाद किशोरी को मिलने के बहाने बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया, आरोपियों ने दुष्कर्म का वीडियो भी बनाया और लगातार ब्लैकमेल कर, अलग-अलग स्थान (अशोका गार्डन, एमपी नगर समेत कई इलाकों) पर आरोपी सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।

पढ़ें : मरवाही उपचुनाव: पीसीसी अध्यक्ष ने विजय संकल्प लेकर प्रचार रथ किया रवाना 

अशोका गार्डन पुलिस ने किशोरी की शिकायत पर गैंगरेप के तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, किशोरी ने शिकायत की थी कि पब्जी गेम खेलने के दौरान उसकी आरोपियों से दोस्ती हुई, जिन्होंने उससे मिलने के बहाने बुलाकर गैंगरेप किया। बुधवार को किशोरी की शिकायत पर पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज कर तीनों आरोपियों फुजैल खान, रिजवान खान और फरहान अहमद को गिरफ्तार कर लिया है।

 अच्छी खबर: नवंबर के आखिर तक आ सकते हैं ऑक्सफोर्ड की वैक्सीन के फाइनल नतीजे

अच्छी खबर: नवंबर के आखिर तक आ सकते हैं ऑक्सफोर्ड की वैक्सीन के फाइनल नतीजे

नई दिल्ली। कोरोना वायरस के दैनिक मामलों में भले ही गिरावट आई हो, लेकिन देश के कई राज्यों में संक्रमण अभी भी तेजी से फैल रहा है। ऐसे में एकमात्र उम्मीद की किरण वैक्सीन के रूप में ही नजर आ रही है। देश में कोरोना वायरस के खिलाफ रेस में फिलहाल तीन वैक्सीन सबसे आगे हैं, जिनमें से ऑक्सफोर्ड एस्ट्राजेनेका की वैक्सीन को लेकर नीति आयोग ने एक अच्छी खबर दी है। नीति आयोग ने बताया है कि ऑक्सफोर्ड एस्ट्राजेनेका की वैक्सीन के तीसरे चरण के नतीजे नवंबर आखिर या दिसंबर की शुरुआत तक सामने आ सकते हैं। 

 
नीति आयोग के सदस्य डॉ. वीके पॉल ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया, अंतर्राष्ट्रीय ट्रायल के तहत भारत का सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया देश में इस वैक्सीन के तीसरे चरण का ट्रायल कर रहा है और अभी तक के नतीजे सकारात्मक हैं। इस ट्रायल के नतीजे नवंबर आखिर या दिसंबर के शुरू में उपलब्ध हो सकते हैं। इसके अलावा आईसीएमआर और भारत बायोटेक इंटरनेशनल लिमिटेड की वैक्सीन भी अपने दूसरे चरण के ट्रायल में है और इनके नतीजे भी नवंबर की शुरूआत तक मिल सकते हैं।
दुष्कर्मियों को नपुंसक बनाये जाने के कानून को मिली मंजूरी

दुष्कर्मियों को नपुंसक बनाये जाने के कानून को मिली मंजूरी

लागोस। नाइजीरिया के कदूना राज्य के गवर्नर ने एक कानून पर दस्तखत किए हैं, जिसके तहत दुष्कर्म के दोषी करार दिए गए व्यक्ति को सर्जरी कर नपुसंक बना दिया जाएगा और 14 साल से कम उम्र की लड़की के साथ दुष्कर्म करने वाले को मृत्युदंड दिया जाएगा।
गर्वनर नासिर अहमद अल रूफाई ने कहा कि दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई से बच्चों को जघन्य अपराध से बचाने में मदद मिलेगी। कोरोनावायरस महामारी के दौरान नाइजीरिया में दुष्कर्म के मामलों में बढ़ोतरी हुई है। महिला संगठनों ने दुष्कर्मियों के खिलाफ मृत्युदंड समेत कठोर कार्रवाई का अनुरोध किया था।

अफ्रीका की सबसे घनी आबादी वाले देश नाइजीरिया में दुष्कर्म के अपराध को रोकने के लिए कदूना राज्य में सबसे कठोर कानून बनाया गया है।
राज्य में हाल में संशोधित दंड संहिता में कहा गया है कि 14 साल से अधिक उम्र की लड़कियों, महिलाओं से दुष्कर्म करने वालों को आजीवन कारावास की सजा दी जाएगी।

पूर्व के कानून में वयस्कों से दुष्कर्म करने पर 21 साल जेल की सजा और बच्चियों से दुष्कर्म के लिए आजीवन कारावास की सजा का प्रावधान था।

 

जब  हैंडपंप से निकलने लगी शराब, लोग देखकर हो गये हैरान

जब हैंडपंप से निकलने लगी शराब, लोग देखकर हो गये हैरान

झांसी, हैंडपंप से पानी की जगह शराब निकलने लगी यह चौंकाने वाली घटना हुई झांसी के मऊरानीपुर और तोड़ी फतेहपुर थाना क्षेत्र की है। यहां आबकारी विभाग और उत्तर प्रदेश पुलिस की संयुक्त टीम कार्रवाई के लिए आई थी। जब उन्होंने पास में लगे एक हैंडपंप को चलाया तो उसमें से पानी नहीं, बल्कि शराब की धारा निकल पड़ी। झांसी जिले के बाहरी इलाके में पुलिस और आबकारी अधिकारियों ने छापेमारी कर भारी मात्रा में नकली शराब और कच्चा माल बरामद किया है।
इस छापेमारी में पुलिस ने ड्रोन कैमरों और जेसीबी मशीनों की मदद ली। इसी बीच अधिकारी तब दंग रह गए जब उन्होंने एक ऐसा हैंडपंप देखा, जिसमें से पानी की जगह शराब निकल रही थी। दरअसल, वो हैंडपंप जमीन के अंदर बने शराब के बैरलों से जुड़ा हुआ था। उधर, झांसी पुलिस ने ड्रोन कैमरे के माध्यम से शराब तस्करों के उन अड्डों तक पहुंची। जो घने जंगलों में बनाए जाते थे। इन अड्डों पर भी पुलिस को बड़े पैमाने पर अवैध शराब बरामद करने में सफलता मिली।
वहीं, जिला मजिस्ट्रेट झांसी ने कहा कि प्रशासन ने पिछले दो दिनों में 1,245 लीटर अवैध देशी शराब और 14 हजार किलोग्राम कच्चा माल बरामद किया है। उन्होंने कहा कि, ’हम किसी भी परिस्थिति में अवैध और नकली शराब का निर्माण या बिक्री नहीं होने देंगे। इसकी खपत से स्वास्थ्य को गंभीर खतरा है और सरकारी खजाने को भी नुकसान होता है।
 

महाराष्ट्र के राज्यपाल से मिलीं कंगना, मुलाकात के बाद कहा- उम्मीद है न्याय मिलेगा

महाराष्ट्र के राज्यपाल से मिलीं कंगना, मुलाकात के बाद कहा- उम्मीद है न्याय मिलेगा

मुंबई, पिछले दिन हुए विवादों के बीच अभिनेत्री कंगना रनौत ने आज महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात की. कंगना ने मुलाकात के बाद अपने ऑफिस में बीएमसी की तोड़फोड़ की कार्रवाई को लेकर राज्यपाल के सामने अपना पक्ष रखा है.


राज्यपाल से मुलाकात के बाद कंगना ने कहा, ''मेरे साथ जो भी अन्याय हुई उसे लेकर बात की. वो हमारी अभिवावक हैं यहां पर. मुझे न्याय मिलेगा, ऐसी उम्मीद है. मैं कोई राजनेता तो हूं नहीं. मुझे हमेशा से इस शहर ने बहुत कुछ दिया है लेकिन अचानक ऐसा बर्ताव हुआ. मुझे राज्यपाल महोदय ने बेटी की तरह सुना है. मुझे उम्मीद है कि न्याय मिलेगा. हमारे देश के जो लोग हैं खासकर जो बच्चियां उनका सिस्टम में भरोसा बना रहे.''
 

राजस्थान में फिर खींचतान, सचिन पायलट ने CM गहलोत को याद दिलाया वादा

राजस्थान में फिर खींचतान, सचिन पायलट ने CM गहलोत को याद दिलाया वादा

जयपुर। राजस्थान की कांग्रेस सरकार में एक बार फिर खींचतान शुरू होती नजर आ रही है। पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट (Sachin Pilot) ने राज्य की सरकारी नौकरियों में अति पिछड़ा वर्ग (एमबीसी) को 5 प्रतिशत आरक्षण देने के लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) को पत्र लिखा है। इसमें उन्होंने कहा है कि चुनावी घोषणा के बावजूद यह आरक्षण अभी तक लागू नहीं किया गया है।
पायलट ने अपने पत्र में लिखा है कि मेरे संज्ञान में लाया गया है कि राज्य सरकार द्वारा निकाली गई भर्तियों में एमबीसी समाज को 5 प्रतिशत आरक्षण नहीं दिया जा रहा है।
पूर्व उपमुख्यमंत्री का यह पत्र शनिवार को मीडिया में जारी हुआ। उन्होंने लिखा है कि पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2018 और रीट भर्ती 2018 में भी पांच प्रतिशत आरक्षण नहीं दिया गया।
पायलट ने कहा है कि राज्य के विभिन्न क्षेत्रों से आए प्रतिनिधिमंडलों ने उनसे मिलकर और प्रतिवेदनों के जरिए इस मुद्दे को उठाया है। इसके अलावा पायलट ने देवनारायण बोर्ड व देवनारायण योजना के तहत आने वाले विकास कार्यों के ठप होने का भी जिक्र किया है। उनके अनुसार लोग इन दोनों योजनाओं को उचित बजट आवंटन के साथ कार्यान्वित करने की मांग कर रहे हैं।

पत्र में लिखा गया है कि मौजूदा वक्तं में कांग्रेस सरकार में फरवरी 2019 में सरकार एवं एसबीसीके प्रतिनिधियों के बीच हुए समझौते के अनुसार एसबीसी के लिए 4 प्रतिशत पद और प्रक्रियाधीन भर्तियों के चार फीसद अतिरिक्त पद स्वीकृत करने तथा वर्तमान में चल रही भर्तियों में चार फीसद अतिरिक्त पद विभागवार छायापद स्वीकृत करने के आदेश के बाद भी कुछ भर्तियों को छोड़कर शेष भर्तियों में पूरा 5 फीसद आरक्षण नहीं दिया जा रहा है।
 

सोशल मीडिया पर #उद्धव_इस्तीफा दो हैशटैग हुआ ट्रेंड, क्या है कारण...

सोशल मीडिया पर #उद्धव_इस्तीफा दो हैशटैग हुआ ट्रेंड, क्या है कारण...

नई दिल्ली, देश में इन दिनों कंगना रनौत और महराष्ट्र के मख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की जुबानी जंग चल रही है। यह जुबानी जंग इतनी बढ़ गई कि हाल में कंगना ने उद्धव का वंशवाद का नमूना तक कह डाला। वहीं दूसरी तरफ शिवसेना के कार्यकर्ता अपने नेता के अपमान से बौखला गई है। जिसके बाद पार्टी ने लोगों ने आज एक नौसेना के एक पूर्व कर्मचारी के साथ इसलिए हिंसा की क्योंकि उन्होंने उद्धव का एक कार्टून शेयर किया था।

लोग चला रहे हैं हैशटैग
इसके बाद से पूरे देश में इस समय महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और शिवसेना के खिलाफ काफी गुस्सा नजर आ रहा है। लोग सोशल मीडिया पर उद्धव सरकार के बारे में भला बुरा लिखकर #उद्धव_इस्तीफा_दो हैशटैग ट्रेंड कर रहा है। लोग इस हैशटैग के साथ उद्धव को भला-बुरा लिखकर उनके इस्तीफे की मांग कर रहे हैं।

मांग रहे हैं इस्तीफा
लोग उद्धव ठाकरे को ट्रोल करके उनकी सरकार पर सुशांत के दोषियों को बचाने और कंगना रनौत को परेशान करने का आरोप लगा रहे हैं। लोग कह रहे हैं कि कंगना सुशांत के लिए लड़ रही हैं। इसलिए उद्धव ठाकरे कंगना के पीछे पड़ गए हैं। बता दें पिछले कुछ दिनों से कंगना और शिवसेना एक दूसरे के लिए जंग लड़ रही है।
 

सामाजिक कार्यकर्ता स्वामी अग्निवेश का निधन, लम्बे समय से थे बीमार

सामाजिक कार्यकर्ता स्वामी अग्निवेश का निधन, लम्बे समय से थे बीमार

दिल्ली, सामाजिक कार्यकर्ता और आर्य समाज की प्रतिष्ठित हस्ती स्वामी अग्निवेश का निधन हो गया है। उन्होंने दिल्ली के एक अस्पताल में शुक्रवार शाम को अंतिम सांस ली। स्वामी अग्निवेश को सोमवार को नई दिल्ली के इंस्टिट्यूट ऑफ लिवर एंड बायिलरी साइंसेज में भर्ती कराया गया था। ILBS ने स्वामी अग्निवेश के निधन की पुष्टि करते हुए कहा, `स्वामी अग्निवेश को शुक्रवार शाम 6 बजे कार्डियक अरेस्ट हुआ। उन्हें बचाने की भरपूर कोशिश की गई, लेकिन ऐसा संभव नहीं हो सका। उन्होंने शाम 6.30 बजे अंतिम सांस ली।


मल्टि ऑर्गन फेल्योर के कारण गंभीर हुई थी हालत

लिवर सिरोसिस से पीड़ित अग्निवेश को कई प्रमुख अंगों ने काम करना बंद कर दिया तो मंगलवार से उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था। अस्पताल के सीनियर डॉक्टरों की एक टीम उनकी हालत पर पैनी नजर रख रही थी, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका।


हरियाणा के शिक्षा मंत्री रह चुके थे स्वामी अग्निवेश
21 सितंबर, 1939 को जन्मे स्वामी अग्निवेश सामाजिक मुद्दों पर अपनी बेबाक टिप्पणियों के लिए जाने जाते थे। 1970 में आर्य सभा नाम की राजनीतिक पार्टी बनाई थी। 1977 में वह हरियाणा विधानसभा में विधायक चुने गए और हरियाणा सरकार में शिक्षा मंत्री भी रहे। 1981 में उन्होंने बंधुआ मुक्ति मोर्चा नाम के संगठन की स्थापना की।
 

स्पा सेंटरों में पुलिस का छापा, मसाज के नाम पर चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा

स्पा सेंटरों में पुलिस का छापा, मसाज के नाम पर चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा

रुद्रपुर के नैनीताल रोड पर स्थित मेट्रो पोलिस मॉल में संचालित हो रहे चार स्पा सेंटरों में पंतनगर थाना पुलिस ने महिला पुलिस के साथ छापेमारी की कार्रवाई की. स्पा सेंटरों में छापेमारी की कार्रवाई के दौरान स्पा सेंटर संचालकों में हड़कंप मच गया. आनन-फानन में कई स्पा सेंट्रल संचालकों ने सेंटर में काम करने वाली युवतियों को मौके से हटा दिया. पुलिस टीम ने द गोल्डन स्पा, सेवेन स्काई स्पा, मैलोडी, हल्क स्टीम स्पा में छापेमारी की कार्रवाई की.


स्पा सेंटर संचालकों का हुआ चालान
पुलिस जांच में पता चला है कि स्पा सेंटर बिना किसी परमिशन के मॉल में संचालित हो रहे थे. जिसके बाद पुलिस ने सभी स्पा सेंटर संचालकों का चालान किया है. साथ ही पुलिस को ये भी पता चला है कि मॉल में बड़ी संख्या में दिल्ली और फरीदाबाद की युवतियां काम कर रही हैं. स्पा सेंटरों में काम करने वाली लड़कियों का किसी भी प्रकार का कोई पुलिस वेरिफिकेशन भी संचालकों की तरफ से नहीं कराया गया था.


चार स्पा सेंटरों में की गई छापेमारी
पंतनगर थानाध्यक्ष मदन मोहन जोशी ने बताया कि पुलिस को लगातार सूचना मिल रही थी कि रुद्रपुर और उसके आसपास संचालित हो रहे स्पा सेंटरों में मसाज के नाम पर जिस्मफरोशी का धंधा जोरों पर चल रहा है. जिसके बाद पुलिस फोर्स सहित महिला पुलिस की टीम बनाकर एक साथ चार स्पा सेंटरों में छापेमारी की कार्रवाई की गई. फिलहाल पुलिस की कार्रवाई से मॉल प्रबंधन और स्पा संचालकों में हड़कंप मचा हुआ है. 

बर्थडे पार्टी में घर बुलाकर दोस्त ने साथियों संग किया सामूहिक दुष्कर्म, जाने कहा की है घटना

बर्थडे पार्टी में घर बुलाकर दोस्त ने साथियों संग किया सामूहिक दुष्कर्म, जाने कहा की है घटना

संगम नगरी प्रयागराज में बर्थडे के बहाने एक युवती को घर बुलाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. आरोप है कि ब्यूटीशियन का काम करने वाली 22 साल की युवती को उसके एक दोस्त ने अपनी बर्थडे पार्टी में शामिल होने का न्यौता दिया. घर आने पर उसे धोखे से शराब पिलाई गई. युवती जब शराब के नशे में धुत होकर अपनी सुध बुध खो बैठी तो दोस्त और उसके साथ मौजूद तीन अन्य लोगों ने उसके साथ हैवानियत की वारदात को अंजाम दिया. इस दौरान विरोध करने पर युवती के साथ मारपीट भी की गई.


नहीं हुई गिरफ्तारी
ये घटना शहर के धूमनगंज थाना क्षेत्र के सुलेम सरांय इलाके की है. पीड़ित युवती की शिकायत पर पुलिस ने मामले में ब्यूटीशियन को बर्थडे पार्टी में बुलाने वाले उसके दोस्त समेत दो नामजद और दो अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर मामले की पड़ताल शुरू कर दी है. अभी किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया जा सका है.


धोखे से पिलाई शराब
अफसरों के मुताबिक युवती अपनी मर्जी से दोस्त के पास गई थी. दोस्त से उसके पुराने और गहरे संबंध हैं, लेकिन दोस्त ने ही दगाबाजी कर उसे धोखे से शराब पिलाई और उसके बाद चार लोगों ने उसकी इज्जत तार-तार की. अफसरों का दावा है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दो टीमें गठित की गई हैं.

 

शादी का झांसा देकर 3 दोस्तों ने किया गैंगरेप, सभी फरार

शादी का झांसा देकर 3 दोस्तों ने किया गैंगरेप, सभी फरार

राजस्थान के जालौर जिले में एक नाबालिग का अपहरण कर उसके साथ गैंगरेप करने का मामला सामने आया है. पुलिस ने पॉक्सो एक्ट में गैंगरेप का मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है. दरअसल, जिले के भीनमाल शहर की एक नाबालिग पीड़िता ने पुलिस थाने में अपहरण कर गैंगरेप करने का मामला दर्ज कराया है.
पुलिस के मुताबिक, भीनमाल शहर निवासी एक नाबालिग पीड़िता के परिजनों ने रिपोर्ट पेश कर बताया कि अपने मामा के घर से पैदल जा रही थी. इस दौरान 4 लोगों ने नाबालिग को कार में डालकर ब्लैकमेल कर फोटो वायरल करने की धमकी देकर शादी करने की नीयत से अपहरण कर लिया.
आरोपी मनीष ने अपने मोबाइल से फोटो दिखाकर फोटो वायरल करने एवं साथ चलने के लिए धमकियां दीं. इसके बाद पीड़िता उसके साथ मोटरसाइकिल पर पाली पहुंची जहां उसे आरोपी की मौसी के घर बंधक बनाकर रखा था. वहां नाबालिग के साथ छेड़छाड़ की गई.
 

'रसोड़े में कौन था' के अंदाज में स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी पर कसा तंज, देखें वीडियो

'रसोड़े में कौन था' के अंदाज में स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी पर कसा तंज, देखें वीडियो

नई दिल्ली, सोशल मीडिया पर पिछले कुछ दिनों से 'रसोड़े में कौन था' का ट्रेंड बरकरार है, जिसे लोग अपने अलग-अलग अंदाज में वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं. अब केंद्रीय महिला और बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने भी 'रसोड़े में कौन था' को लेकर एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है. रविवार को केंद्रीय मंत्री ने इस मजेदार वायरल रैप के एक अलग वर्जन को पोस्ट किया, जिसे कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी पर तंज कसने के रूप में बनाया गया है.


स्मृति ईरानी ने इस वीडियो को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया. वीडियो में, स्मृति ईरानी साल 2010 के लोकप्रिय धारावाहिक 'साथ निभाना साथिया' में कोकिलाबेन के मशहूर संवाद 'रसोड़े में कौन था' की लिपसिंक करते हुए दिखाई दे रही हैं. ठीक इसी तरह से बाकी के किरदारों में राहुल गांधी और कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी के विज़ुअल को शामिल किया गया है.
वीडियो के अंत में बीजेपी के प्रवक्ता संबित पात्रा 'राहुल ही राशि है' कहते दिख रहे हैं. ऐसा उन्होंने एक टेलीविजन न्यूज चैनल में अपने दिए इंटरव्यू में कहा था. उसी एक क्लिप को वीडियो में जोड़कर पेश किया गया है. अपने इस पोस्ट को कैप्शन देते हुए स्मृति ने लिखा, "बस अब यही बचा था."


स्मृति ईरानी द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो को अब तक 7 लाख से अधिक लोग देख चुके हैं. कमेंट कर लोग अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. स्मृति ईरानी द्वारा शेयर किया गया ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.

 

इस प्रदेश के एयर पोर्ट में साबुन के अन्दर से निकला 38 लाख का सोना, पढ़ें पूरी खबर

इस प्रदेश के एयर पोर्ट में साबुन के अन्दर से निकला 38 लाख का सोना, पढ़ें पूरी खबर

नई दिल्लीतमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली एयरपोर्ट पर अधिकारियों ने सोने के तस्करी करने वालों के पास से 38 लाख का सोना बरामद हुआ है वो भी साबुन के अंदर से तस्करों ने साबुन के अंदर इस तरह सोना को छिपाया था, जो पता नहीं लग पा रहा था। साबुन पैकेट में सील था और उसके अंदर सोना था।

पढ़ें : सीएम भूपेश बघेल आज प्रदेश में कोरोना संक्रमण की करेंगे समीक्षा, बैठक में हो सकती है लॉकडाउन पर चर्चा

ट्विटर यूजर ने इस घटना का वीडियो शेयर किया है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, ’’38 लाख का साबुन तिरुचिरापल्ली एयरपोर्ट पर जब्त किया गया।’’ सोशल मीडिया पर यह वीडियो चर्चा का विषय बन गया है।

पढ़ें : रायपुर का हलवाई लाइन 14 दिनों के लिए हुआ सील, कलेक्टर ने की कार्यवाही 

साबुन के काटने पर अधिकारियों को सोना मिला है। वीडियो में देखा जा सकता है कि तस्करों ने बहुत ही सफाई के साथ एक मशहूर ब्रांड के साबुन में सोना को फिट किया था। लेकिन एयरपोर्ट पर सुरक्षाकर्मियों को इसकी भनक लग गई और उन्होंने उसको पकड़ लिया। अधिकारियों ने जब साबुन को चेक किया तो उसके अंदर से 38 लाख रुपये का गोल्ड बरामद हुआ।

महाराष्ट्र के गृहमंत्री और संजय राउत के बयान के बाद कंगना रनौत ने डंके की चोट पे कहा, हॉ मैं मराठा हूँ ,उखाड़ो मेरा क्या उखाड़ोगे?

महाराष्ट्र के गृहमंत्री और संजय राउत के बयान के बाद कंगना रनौत ने डंके की चोट पे कहा, हॉ मैं मराठा हूँ ,उखाड़ो मेरा क्या उखाड़ोगे?

मुंबई, महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ शिवसेना और अभिनेत्री कंगना रनौत में तीखी बयानबाजी जारी है. राज्य के गृहमंत्री अनिल देशमुख और शिवसेना नेता संजय राउत के बयान पर रनौत ने पलटवार किया है. उन्होंने कहा ''किसी के बाप का नहीं है महाराष्ट्र, महाराष्ट्र उसी का है जिसने मराठी गौरव को प्रतिष्ठित किया है. और मैं डंके की चोट पे कहती हूँ हॉ मैं मराठा हूँ ,उखाड़ो मेरा क्या उखाड़ोगे?''


इससे पहले महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने मुंबई को पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) से जोड़ने और पुलिस की आलोचना से संबंधित अभिनेत्री कंगना रनौत की टिप्पणियों पर कहा कि जिन्हें महाराष्ट्र या मुंबई में असुरक्षित महसूस होता है, उन्हें यह राज्य छोड़ देना चाहिये.


कंगना ने कहा था कि उन्हें उन लोगों से अधिक मुंबई पुलिस से डर लगता है, जिन्हें वे मूवी माफिया कहती हैं. देशमुख ने नागपुर में पत्रकारों से कहा कि ऐसे हालात में एक अभिनेत्री द्वारा इस तरह के बयान दिया जाना हास्यास्पद है. चाहे मुंबई हो या पूरा महाराष्ट्र, सब पुलिस के हाथों में सुरक्षित है.


एनसीपी नेता देशमुख ने कहा कि महाराष्ट्र पुलिस राज्य में उचित कानून- व्यवस्था सुनिश्चित करने में सक्षम है और जिन्हें मुंबई या महाराष्ट्र में असुरक्षित महसूस होता है, उन्हें यहां रहने का कोई अधिकार नहीं है.


कंगना द्वारा मुंबई और यहां की पुलिस को लेकर दिये गए विवादित बयानों पर तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिली है. दरअसल शिवसेना नेता संजय राउत ने कथित तौर पर कंगना को कहा था कि अगर उन्हें मुंबई पुलिस से डर लगता है तो उन्हें यहां नहीं आना चाहिये.


कंगना ने राउत के इस बयान से जुड़ी एक खबर को टैग करते हुए ट्वीट किया था, ''मुंबई पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर क्यों लगने लगी है.'' कंगना ने कहा था कि उन्हें 'बॉलीवुड में ड्रग माफिया' का पर्दाफाश करने के लिये हरियाणा या हिमाचल प्रदेश पुलिस की सुरक्षा चाहिये और वह मुंबई पुलिस की सुरक्षा स्वीकार नहीं करेंगी.


संजय राउत आज क्या बोले?


वहीं शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा,''मुंबई मराठी लोगों के बाप की है जिन्हें यह बात मान्य नहीं वह अपना बाप दिखाए. शिवसेना ऐसे महाराष्ट्र के दुश्मनों का श्राद्ध किए बिना रुकेगी नहीं. वादा है जय हिंद जय महाराष्ट्र.''