BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
आगरा में जिस्मफरोशी का रैकेट चलाने वाली रोशनी कर रही है चौंकाने वाले खुलासे, सोनू पंजाबन से भी जुड़ सकते हैं तार

आगरा में जिस्मफरोशी का रैकेट चलाने वाली रोशनी कर रही है चौंकाने वाले खुलासे, सोनू पंजाबन से भी जुड़ सकते हैं तार

आगरा, ताजनगरी में देह व्यापार का धंधा करने वाली रोशनी की जड़े काफी गहरी हैं. वह होटलों में कॉल गर्ल सप्लाई करने के साथ ही फार्म हाउस में पार्टी में भी एक साथ कई युवतियां भेजती थी. 48 घंटे की पुलिस कस्टडी रिमांड मिलने के बाद पुलिस पूछताछ की तो नए तथ्य सामने आए.अब पुलिस रोशनी के एजेंटों के बारे में जानकारी कर रही है.


पुलिस ने देह व्यापार के गैंग की सरगना रोशनी और उसके साथी राहुल मिश्रा को आठ जुलाई को गिरफ्तार कर जेल भेजा था. मुकदमे की जांच कर रहे सीओ (ताज सुरक्षा) मोहसिन खान ने मंगलवार को रोशनी को रिमांड पर लेने के लिए कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया. कोर्ट ने रोशनी को 48 घंटे का पीसीआर स्वीकृत कर दिया. गुरुवार को पुलिस ने उसे जेल से बाहर निकाला. महिला थाने में ले जाकर पुलिस ने उससे दिनभर पूछताछ की.


एसएसपी बबलू कुमार ने बताया कि रोशनी का कहना है कि वह शहर के कई फार्म हाउस में ऑन डिमांड कॉल गर्ल भेजती थी. दिल्ली, मुंबई और लुधियाना से कॉलगर्ल आती थीं. रूस और उज्बेकिस्तान से भी टूरिस्ट वीजा पर युवतियां आती थीं. ऑन डिमांड इनकी भी होटलों में सप्लाई करती थी. उसके दस एजेंट थे. इनके माध्यम से ही उसके पास डिमांड आती थीं. दिल्ली के कई एजेंट उसे कॉलगर्ल सप्लाई करते थे. पुलिस अब होटल और फार्म हाउसों के बारे में जानकारी कर रही है. गुरुवार को महिला थाने में पूछताछ के बाद पुलिस उसे कई ठिकानों पर ले गई.


एसएसपी ने दिए पचास सवाल


रोशनी के एजेंट, संरक्षणदाता और मददगारों के बारे में जानने के लिए पुलिस ने उसे रिमांड पर लिया है. एसएसपी बबलू कुमार ने बताया कि उन्होंने इसी से संबंधित 50 सवाल पुलिस अधिकारियों को दिए हैं. इनके माध्यम से रोशनी के नेटवर्क और रुपयों के ट्रांजेक्शन के बारे में जानकारी की जाएगी.


पूछताछ को बनाई विशेष टीम


एसएसपी बबलू कुमार ने रोशनी से पूछताछ को एक विशेष टीम बनाई है. इसमें मुकदमे के विवेचक मोहसिन खान, इंस्पेक्टर ताजगंज नरेंद्र कुमार के साथ-साथ कई और इंस्पेक्टर हैं. यह टीम ही उससे पूछताछ कर रही है. रोशनी पुलिस के सवालों के बेबाकी से जवाब दे रही है. उसका कहना है कि वो डिमांड आने पर फार्म हाउस में होने वाली पार्टियों के लिए भी लड़कियां सप्लाईई करती थी.


सोनू पंजाबन से भी जुड़े हो सकते हैं तार


दिल्ली में सोनू पंजाबन देह व्यापार का गैंग चलाती है. एक 12 वर्षीय लड़की के अगवा कर देह व्यापार कराने के मामले में उसे बुधवार को ही कोर्ट ने 24 वर्ष की सजा सुनाई है. पुलिस को आशंका है कि रोशनी के तार उससे भी जुड़े हो सकते हैं.

 

सोनू सूद ने प्रवासी मजदूरों को रोजगार दिलाने के लिए शुरू किया ऑनलाइन पोर्टल

सोनू सूद ने प्रवासी मजदूरों को रोजगार दिलाने के लिए शुरू किया ऑनलाइन पोर्टल

मुम्बई: लॉकडाउन के बाद देशभर के प्रवासी मजदूरों को बसों, ट्रेनों और हवाई जहाजों से अपने-अपने घरों तक पहुंचाने का जिम्मा उठाने वाले सोनू सूद ने अब इन मजदूरों को रोजगार दिलाने के लिए नया कदम उठाया है.


सोनू सूद ने 'प्रवासी रोजगार' नामक एक पोर्टल की शुरुआत की है, जिसके माध्यम से मजदूरों को उचित तरह के रोजगार दिलाने के लिए जरूरी जानकारियां मुहैया कराने के साथ साथ उन्हें रोजगार दिलाने में मदद की जाएगी. कुछ विशेष किस्म के रोजगार के मामले में प्रवासी मजदूरों को प्रशिक्षण भी दिया जाएगा.


उल्लेखनीय है कि गांव-गांव में लोगों के समूहों के माध्यम से ऐसे प्रवासी मजदूरों को देश के विभिन्न शहरों में सही तरह के रोजगार दिलाने में मदद की जाएगी. इस पोर्टल से देश के विभिन्न सेक्टर के साथ साझेदारी की गयी है.


गौरतलब है कि इस पोर्टल से 500 ऐसी प्रतिष्ठित कंपनियों के नाम जुड़े होंगे, जिनमें प्रवासी मजदूरों के लिए रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे. जिन क्षेत्रों के रोजगार उपलब्ध होंगे, वे हैं - कंस्ट्रक्शन, रेडीमेड कपड़े, हेल्थकेयर, इंजीनियरिंग, बीपीओ, सिक्योरिटी, ऑटोमोबाइल, ई-कॉमर्स, लॉजिस्टिक आदि. इतना ही नहीं, 'प्रवासी रोजगार के माध्यम से अंग्रेजी बोलने से लेकर विभिन्न तरह के कौशल भी मजदूरों को सिखाये जाएंगे.


अपनी इस अनूठी पहल के बारे में सोनू सूद ने  कहा, "पिछले कई महीने से इस अनूठे तरह के पोर्टल को डिज़ाइन करने की तैयारी की जा रही थी और इसे काफी मेहनत से तैयार किया गया है. मुझे उम्मीद है कि इससे लाखों प्रवासी मजदूरों को फायदा होगा."


सोनू सूद बताते हैं कि जब वे प्रवासी मजदूरों को अपने-अपने घरों तक पहुंचाने की कोशिश कर रहे थे, तो ज्यादातर मजदूरों को फिर से रोजगार पाने को लेकर चिंता सता रही थी और यही वजह है कि उन्होंने इस तरह के वेबसाइट शुरू करने की पहल की है. 

35 साल चले केस में आया फैसला : राजा मानसिंह हत्याकांड में 11 पुलिसकर्मियोंं को उम्रकैद की सजा

35 साल चले केस में आया फैसला : राजा मानसिंह हत्याकांड में 11 पुलिसकर्मियोंं को उम्रकैद की सजा

मथुरा | राजस्थान के भरतपुर के राजा मानसिंह हत्याकांड में 35 साल बाद फैसला आ गया है। जिन 11 आरोपियों को कल जिला एवं सत्र न्यायालय ने दोषी करार दिया था उन सभी को उम्रकैद की सजा सुना दी गई है। ये सभी पुलिसमुलाजिम हैं। हालांकि इस केस में तीन आरोपियों को बरी कर दिया गया है। आज कोर्ट ने डीएसपी कानसिंह भाटी, थानाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह, राजस्थान सशस्त्र बल के हेड कांस्टेबल जीवन राम, हेड कॉन्स्टेबल भंवर सिंह, सिपाही हरी सिंह, शेर सिंह, छतर सिंह, पदमा राम, जगमोहन व डीग थाने के दूसरे अफसर इंस्पेक्टर रविशेखर मिश्रा और सिपाही सुखराम को उम्रकैद की सजा सुनाई है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में तैनात अपराध सहायक निरीक्षक कानसिंह सीरवी, हेड कॉन्स्टेबल हरिकिशन व सिपाही गोविंद प्रसाद को निर्दोष करार दिया गया है।

पढ़ें : पुरानी रंजिश के चलते पेट में घोपा चाकू, जान से मारने की नियत से किया था हमला

जिला एवं सत्र न्यायाधीश साधना रानी ठाकुर ने मामले की सुनवाई पूरी करने के बाद पुलिस उपाधीक्षक कानसिंह भाटी सहित 11 आरोपियों को दोषी करार दिया गया था। चार्जशीट में आरोपी बनाए गए 18 पुलिसकर्मियों में से डीएसपी कानसिंह भाटी के चालक कॉन्स्टेबल महेंद्र सिंह को पूर्व में ही बरी किया जा चुका था तथा तीन अन्य आरोपी सिपाही नेकीराम, सीताराम व कुलदीप सिंह की मुकदमे की सुनवाई के दौरान ही मृत्यु हो चुकी है।
 
 
वर्ष 1990 में यह केस मथुरा जिला जज की अदालत में स्थानांतरित किया गया था। 35 साल बाद 21 जुलाई 2020 (मंगलवार) को राजा मानसिंह हत्याकांड में निर्णय हो सका था। वादी पक्ष के अधिवक्ता नारायन सिंह विप्लवी ने बताया कि अब तक आठ दफा फाइनल बहस हुई और कुल 78 गवाह पेश हुए, जिनमें से 61 गवाह वादी पक्ष ने तो 17 गवाह बचाव पक्ष ने पेश किए।
 
 
21 फरवरी 1985 को तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवचरन माथुर अपने प्रत्याशी के समर्थन में डीग में चुनावी सभा को संबोधित करने आए थे। मानसिंह ने अपनी जीप से टक्कर मारकर मंच को धराशायी कर दिया था। इसके बाद मुख्यमंत्री को सभा बीच में ही छोड़कर जाना पड़ा था। तत्कालीन पुलिस उपाधीक्षक कानसिंह भाटी सहित डेढ़ दर्जन पुलिसकर्मियों ने राजा मानसिंह को घेर कर अंधाधुंध गोलियां बरसा दी थीं। इस घटना में राजा मानसिंह एवं उनके दो अन्य साथी सुम्मेर सिंह और हरी सिंह की मौत हो गई थी। घटना के बाद तीनों के शव जोंगा जीप में पड़े मिले थे।  इस हत्याकांड में 18 पुलिसकर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। सुनवाई के दौरान एएसआई नेकीराम, कांस्टेबल कुलदीप और सीताराम की मौत हो चुकी है।
 
फिल्म धूम की तर्ज पर युवक ने 300 kmph की रफ्तार से चलाई बाइक हुआ गिरफ्तार

फिल्म धूम की तर्ज पर युवक ने 300 kmph की रफ्तार से चलाई बाइक हुआ गिरफ्तार

कर्नाटक, बेंगलुरु के इलेक्ट्रॉनिक सिटी फ्लाईओवर पर करीब 300 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बाइक चलाने वाले एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. बेंगलुरु में लॉकडाउन के दौरान 300 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ना सिर्फ बाइक चलाई, बल्कि इस शख्स ने वीडियो भी बनाया और शेयर किया. जिसके बाद चलाने वाले इस व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.


पुलिस ने बताया कि लापरवाही और तेज गति से वाहन चलाने का सेल्फी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद व्यक्ति को अपनी जान और दूसरे लोगों की जान को खतरे में डालने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है और 1000 सीसी की बाइक को भी जब्त कर लिया गया है.


पुलिस ने व्यक्ति की पहचान मुनियप्पा के रूप में की है और उसने इलेक्ट्रॉनिक सिटी फ्लाईओवर के 10 किलोमीटर लंबे भाग में करीब 300 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बाइक चलाते हुए दोनों दिशा से आ-जा रही कारों, ऑटोरिक्शा और ट्रकों को पार किया.


बेंगलुरु पुलिस के संयुक्त आयुक्त संदीप पाटिल ने वीडियो टैग करते हुए ट्वीट किया कि सीसीबी ने व्यक्ति का पता लगा लिया है और उसकी यमाहा 1000 सीसी बाइक को भी जब्त कर लिया और यातायात पुलिस को सौंप दिया है.
पुलिस ने बताया कि लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर लिया गया है. उन्होंने बताया कि यह घटना शहर में कोरोना वायरस संक्रमण को रोकने के लिए लागू एक सप्ताह के बंद के दौरान की है.
 

पाकिस्तान में खिलौना बम विस्फोट, पांच बच्चे घायल

पाकिस्तान में खिलौना बम विस्फोट, पांच बच्चे घायल

पेशावर, अफगानिस्तान की सीमा से लगे हुए उत्तरपश्चिमी पाकिस्तान के कबायली इलाके में मंगलवार को खिलौने जैसे दिखने वाले बम में विस्फोट में कम से कम पांच बच्चे घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।अधिकारियों ने कहा कि दक्षिण वजीरिस्तान जिले में कुछ बच्चे इसके साथ खेल रहे थे तभी यह धमाका हुआ। उन्होंने बताया कि इस घटना में छह से 12 साल की उम्र के पांच बच्चे घायल हुए हैं। अधिकारियों ने कहा कि बम कहां से आया यह पता नहीं चल पाया है। उत्तरपश्चिम पाकिस्तान में इसके पहले भी 'खिलौना बम’ में विस्फोट में दर्जनों बच्चे अपनी जान गंवा चुके हैं। 

ऑक्साफोर्ड यूनिवर्सिटी को मिली बड़ी कामयाबी, कोराना वैक्सीन को लेकर मानव ट्रायल में मिली सफलता

ऑक्साफोर्ड यूनिवर्सिटी को मिली बड़ी कामयाबी, कोराना वैक्सीन को लेकर मानव ट्रायल में मिली सफलता

नई दिल्ली, कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच पूरी दुनिया में इस वायरस से बचाव के लिए वैक्सीन की खोज की जा रही है. अब इसमें ब्रिटेन को बड़ी कामयाबी मिली है. ऑक्सफ़ोर्ड यूनिवर्सिटी ने जिस वैक्सीन को तैयार किया है वह सकारात्मक साबित हुआ है.


दरअसल ऑक्सफ़ोर्ड यूनिवर्सिटी ने जो वैक्सीन ट्रायल किया है वह सुरक्षित साबित हुआ है और उससे इम्यून सिस्टम बेहतर होने के संकेत मिले हैं.इसका डेटा जल्द ही प्रकाशित होगा.
हालांकि अभी केवल दो चरण के परिणाम घोषित किए गए हैं. अभी तीसरे चरण के परीक्षण के परिणाम की घोषणा नहीं की गई है. माना जा रहा है कि जल्द ही इसकी घोषणा की जाएगी.


ट्रायल में क्या पता चला


ऑक्सफ़ोर्ड यूनिवर्सिटी ने वैक्सीन को 1,077 लोगों पर ट्राई किया. इन लोगों पर हुए प्रयोग में यह बात सामने आयी है कि वैक्सीन के इंजेक्शन से इन लोगों के शरीर में एंटीबॉडी का निर्माण हुआ है. ऑक्सफ़ोर्ड यूनिवर्सिटी की यह सफलता काफी उम्मीद जगाती है.


ब्रिटेन ने पूर्व में ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय द्वारा परीक्षण किए जा रहे टीके की 10 करोड़ खुराक हासिल करने के लिए एस्ट्राजेनेका से समझौता किया था. सरकार ने इस दवा की खोज में मदद के लिए ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के साथ ही साथ इंपेरियल कॉलेज लंदन को करोड़ रुपये की मदद भी दी है. इनकी वैक्सीन का जून में ही इंसानों पर परीक्षण शुरू हुआ था.

 

चांदी की ईंट से होगा राम मंदिर का शिलान्यास, पीएम मोदी ही रखेंगे आधारशिला

चांदी की ईंट से होगा राम मंदिर का शिलान्यास, पीएम मोदी ही रखेंगे आधारशिला

अयोध्या , ट्रस्ट की बैठक के बाद राम मंदिर को लेकर फिजा में तमाम चर्चाएं तैर रही हैं ! माना जा रहा है कि पांच अगस्त को पीएम नरेन्द्र मोदी राम मंदिर का शिलान्यास वैदिक रीति से चांदी की ईंट से करेंगे ! जिस तरह तैय्यारी चल रही है उससे लगने लगा है कि राम मंदिर का आधारशिला पांच अगस्त को रखी जायेगी !श्री राम जन्मभूमि परिसर में काशी के विद्वानों के साथ संपन्न होगा भूमि पूजन पीएम मोदी के साथ मुख्यमंत्री सीएम योगी आदित्यनाथ भी होंगे मौजूद राम जन्मभूमि पर भव्य मंदिर निर्माण के लिए 5 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अयोध्या पहुंचेंगे जहां काशी के वैदिक विद्वानों द्वारा विधि विधान पूर्वक पूजन पाठ के साथ चांदी की ईट नींव के लिए रखेंगे। जिसका वजन लगभग 40 किलो बताया जा रहा है 5 अगस्त से प्रारंभ हो रहे मंदिर निर्माण के कार्य को लेकर श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने तैयारियां शुरू कर दी हैं मंदिर निर्माण के लिए रखी जाने वाली चांदी की ईट से रखी जाएगी जिसे पीएम मोदी विधि विधान पूर्वक पूजन अर्चन के बाद रखेंगे वही माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 12 बजे श्री राम जन्मभूमि परिसर पहुंचेंगे जहां रस के प्रमुख उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद होंगे इस दौरान काशी के विद्वान राम मंदिर निर्माण के गर्भ गृह स्थल पर भूमि पूजन कुछ संपन्न कराएंगे जिसके बाद आधारशिला रखी जाएगी।
श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास ने राम मंदिर निर्माण के लिए 5 अगस्त को अयोध्या पहुंच रहे पीएम मोदी का स्वागत करते हुए कहा कि लगभग 40 किलो के चांदी की ईट से नींव रखी जायेगी। और भव्य दिव्य राम मंदिर का निर्माण होगा सभी संतो की इच्छा थी कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अयोध्या आये और मंदिर का निर्माण शुरू करें।वही महंत कमल नयन दास ने बताया कि काशी के पांच विद्वानों के द्वारा विधि विधान पूर्वक पूजन अर्चन कर भूमि पूजन का कार्य संपन्न होगा और 12:15 पर पीएम नरेंद्र मोदी आधारशिला रखेंगे। जिसके बाद भव्य मंदिर का निर्माण कार्य शुरू होगा।

 

खलिहान में हुए वज्रपात से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत, जाने कहाँ की है यह घटना

खलिहान में हुए वज्रपात से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत, जाने कहाँ की है यह घटना

पूर्णिया | बिहार में पूर्णिया जिले के धमदाहा थाना क्षेत्र में रविवार को व्रजपात से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई।

पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि बिशनपुर पंचायत के सिंघाड़ापट्टी गांव में खलिहान में कुछ लोग काम कर रहे थे तभी वज्रपात हुआ। इस घटना में कैलाश मंडल (55) उसके पुत्र दिलखुश मंडल (18) और पुत्री निशा देवी (19) की मौत हो गई। सूत्रों ने बताया कि शवों को पोस्टमॉर्टम के लिये भेजा जा रहा है।
भीषण सड़क हादसा : बस और कार की भीषण टक्कर से 6 लोगों की मौत, 40 से ज्यादा घायल

भीषण सड़क हादसा : बस और कार की भीषण टक्कर से 6 लोगों की मौत, 40 से ज्यादा घायल

कन्नौज | उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले में आज सूबह बड़ा हादसा हुआ है। कन्नौज में लखनऊ आगरा एक्सप्रेस-वे पर हुए दर्दनाक हादसे में बिहार के 6 कामगारों की मौत हो गई जबकि 40 से ज्यादा लोग इस हादसे में घायल बताए जा रहे हैं। सभी घायलों को सौरिख और सैफई के अस्पताल भेजा गया है। जानकारी के मुताबिक एक प्राइवेट डबल डेकर बस जोकि पूरी तरह से भरी हुई थी, वो बिहार के दरभंगा के मसवनी से कामगारों को लेकर दिल्ली जा रही थी। जोकि रास्ते में हादसे का शिकार हो गई।

बता दें कि लॉकडाउन के दौरान में जो कामगार और मजदूर अपने घर गए थे वह दोबारा बड़े शहरों की तरफ अपनी वापसी कर रहे हैं। इसी कड़ी में बिहार के मधुबनी से एक स्लीपर बस कई लोगों को लेकर दिल्ली जा रही है। बस एक्सप्रेस वे से होकर गुजरते समय सौरिख के करीब सामने खड़ी एक लग्जरी कार से बस की टक्कर हो गई। बस की रफ्तार तेज होने से टक्कर भी तेज हुई और दोनों ही गाडिय़ां पलट कर एक्सप्रेस वे से नीचे जा गिरी।
हादसे के बाद बस में सवार सवारियों में चीख पुकार मच गई। हादसे की आवाज़ से आस पड़ोस से बड़ी संख्या में लोग भी पहुंच गए। सो थाना की पुलिस और एक्सप्रेस वे की पेट्रोलिंग टीम भी पहुंच गई। लोगों की मदद से बस में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया। इसमें 6 लोगों की मौत की बात सामने आई है। जख्मी हुए 40 से ज्यादा लोगों को एंबुलेंस की मदद से पास के सौरिख और इटावा के सैफई के अस्पतालों में भेजा गया है। 
बताया जा रहा है कि एक्सप्रेस वे पर सौरिख के पास पहले से ही एक किनारे खड़ी हुई थी। कार में सवार लोग सुबह टॉयलेट के लिए उतर कर किनारे खड़े थे। इसी बीच पीछे से आई बस अपनी स्पीड पर कंट्रोल नहीं कर पाई और सीधे कार से जा टकराई। उसके बाद दोनों गाडिय़ां पलटी खाती हुई एक्सप्रेस वे की रेलिंग तोड़ते हुए नीचे जा गिरी। दोनों गाडिय़ां क्षतिग्रस्त हो गईं। 
बता दें कि रविवार की भोर जिस वक्त हादसा हुआ, उस समय बस में सवार ज़्यादातर लोग नींद में थे। टक्कर के बाद सवारियों में चीख पुकार मच गई। बस से निकलने की होड़ में भी कई लोग जख्मी हो गए। गहरी नींद में सो रहे ज़्यादातर लोग समझ ही नहीं पाए के हुआ क्या है। इसी आपाधापी में 6 लोगों की मौत भी हो गई। 
 
अब ओडिशा के बिजनेसमैन ने बनवाया 3.5 लाख रुपये का 'सोने का मास्क'

अब ओडिशा के बिजनेसमैन ने बनवाया 3.5 लाख रुपये का 'सोने का मास्क'

कोरोना वायरस से बचाव के लिए लोगों को मास्क पहनने की सलाह दी जा रही है। ऐसे में कई तरह के मास्क बाजार में उपलब्ध हैं। इसी बीच ओडिशा में एक बिजनेसमैन ने साढ़े तीन लाख रुपये का सोने का मास्क बनवाया है।
कटक के रहने वाले इस व्यक्ति का कहना है कि उसने अपने लिए 3.5 लाख रुपये के सोने से बना मास्क बनवाया है। उन्होंने कहा कि मैं सोने से बहुत प्यार करता हूं इसीलिए लोग मुझे गोल्डमैन कहते हैं और मैं पिछले 40 सालों से सोना पहन रहा हूं।


बिजनेसमैन ने सोने का यह मास्क पुणे के एक व्यक्ति से प्रभावित होकर बनवाया है। उन्होंने कहा कि मैंने सुना था कि महाराष्ट्र में एक आदमी ने अपने लिए सोने का मास्क बनवाया है तो मैंने भी अपने लिए ऐसा ही एक मास्क बनवाने का फैसला किया।
 

तिरुमाला तिरुपति मंदिर के 14 पुजारी पाए गए कोरोना पॉजिटिव

तिरुमाला तिरुपति मंदिर के 14 पुजारी पाए गए कोरोना पॉजिटिव

आंध्र प्रदेश के तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम के 14 पुजारी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। तिरुपति देवस्थानम के कार्यकारी अधिकारी अनिल कुमार सिंघल ने आज मंदिर के पुजारियों, स्वास्थ्य और सतर्कता अधिकारियों के साथ बैठक की। इस बैठक में कोरोना वायरस से लड़ने के उपायों पर चर्चा की गई है।


वहीं अब पुजारियों के संपर्क में आने वाले लोगों की पहचान कर उनका सैंपल लिया जा रहा है। बताते चले कि आंध्र प्रदेश में कोरोना के केस पहले के मुकाबले में अनलॉक में तेजी से बढ़ रहे हैं। प्रदेशभर में कोरोना के कुल 38,044 मामले सामने आ चुके हैं।
 

पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा हो सकता है एक और प्रोत्साहन पैकेज का ऐलान

पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा हो सकता है एक और प्रोत्साहन पैकेज का ऐलान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को वित्त और वाणिज्य मंत्रालयों के शीर्ष अधिकारियों से मुलाकात कर अर्थव्यवस्था पर कोरोना वायरस महामारी के प्रभाव का आकलन करेंगे। इस संदर्भ में आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि प्रधानमंत्री का ध्यान अर्थव्यवस्था को फिर से पटरी पर लाने पर होगा। पिछली कुछ तिमाहियों में उपभोक्ता मांग गिरने के कारण अर्थव्यवस्था में सुस्ती आई है।

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से होने वाली ये बैठक डेढ़ घंटे तक के लिए निर्धारित की गई है। बैठक में वित्त और वाणिज्य मंत्रालयों के अधिकारी मौजूदा स्थिति पर अपनी राय देंगे।

सूत्रों के मुताबिक, प्रधानमंत्री शीर्ष 50 अधिकारियों से इनपुट ले रहे हैं। इससे पहले उन्होंने आर्थिक सलाहकार परिषद, वित्त मंत्रालय में चीफ और प्रिंसिपल आर्थिक सलाहकार और नीति आयोग के साथ तीन अलग-अलग बैठकें भी की थीं।

कोरोना वायरस संकट से निपटने के लिए, केंद्र सरकार ने मई में अर्थव्यवस्था के लिए 20.97 लाख करोड़ रुपये के प्रोत्साहन पैकेज की घोषणा की थी, जिसमें देश के प्रत्येक वर्ग का खास ध्यान रखा गया था और गरीबों की सहायता के लिए कई महत्वपूर्ण एलान किए थे।

वित्त मंत्री ने किया एलान


वहीं इस मामले में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा है कि सरकार भारतीय अर्थव्यवस्था पर कोरोना वायरस के प्रभाव का आकलन कर रही है और आवश्यकता पड़ने पर मुद्दों को हल करने के लिए और उपाय करेगी।

पिछले महीने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि देश कोरोना वायरस रोकने के लिए लगाए गए 'लॉकडाउन' से उबर रहा है और अर्थव्यवस्था में सुधार के संकेत दिख रहे हैं। उन्होंने जान और जहान (आजीविका) दोनों के महत्व को रेखांकित किया था।

हालांकि आर्थिक गतिविधियों में तेजी देखी जा रही है लेकिन पूर्ण रूप से पुनरुद्धार बड़ी चुनौती बनी हुई है। उद्योग अभी भी क्षमता से नीचे काम कर रहे हैं। कोविड-19 संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए कुछ राज्यों ने नए सिरे से लॉकडाउन की घोषणा भी की है।
 

इस बार लाल किले पर स्वतंत्रता दिवस समारोह में कैडेट्स और स्कूली बच्चे नहीं होंगे शामिल

इस बार लाल किले पर स्वतंत्रता दिवस समारोह में कैडेट्स और स्कूली बच्चे नहीं होंगे शामिल

नई दिल्ली, कोरोना वायरस ने हमारी जिंदगी को पूरी तरह से बदलकर रख दिया है। अब कोरोना का असर इस साल के स्वतंत्रता दिवस के समारोह पर भी पड़ेगा। 15 अगस्त को लाल किले पर होने वाले कार्यक्रम में कई तरह की पाबंदियां होंगी। कोरोना काल में सिर्फ 20 प्रतिशत वीवीआईपी या अन्य लोग ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण के गवाह बनेंगे। स्कूली बच्चों को समारोह में शामिल नहीं किया जाएगा।

रक्षा सचिव अजय कुमार और एएसआई निदेशक पिछले हफ्ते लाल किला का जायजा ले चुके हैं। बताया जा रहा है कि इस बार कार्यक्रम पूरी तरह से अलग होगा। बैठने की व्यवस्था में भी बदलाव किया जाएगा। कैडेट्स और नेशनल कैडेट कॉर्प्स भी इस लाल किले पर होने वाले समारोह में शामिल नहीं होंगे।
वीवीआईपी पहले की तरह लाल किले की प्राचीर पर नहीं बैठ पाएंगे, जहां से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को संबोधित करेंगे। पहले दोनों तरफ करीब 900 वीवीआईपी बैठते थे, लेकिन इसबार सिर्फ 100 लोगों को ही अनुमति मिलेगी और उन्हें प्राचीर के निचले स्तर पर बैठना होगा।
सूत्रों के अनुसार 15 अगस्त के दिन लाल किले पर होने वाले कार्यक्रम में 1500 के करीब ऐसे लोग शामिल होंगे, जिन्होंने कोरोना से जंग जीती है। इनमें 500 स्थानीय पुलिस के लोग होंगे और अन्य एक हजार लोग देश के विभिन्न हिस्सों से इसमें भाग लेंगे।
पिछले साल तक, प्रधानमंत्री के भाषण को सुनने व देखने के लिए कम से कम 10 हजार लोग समारोह में शामिल होते थे। हाल ही में एक बैठक में रक्षा मंत्रालय ने निर्णय लिया कि कोरोना को हराने वाले लोगों को स्वतंत्रता दिवस समारोह में भाग लेने के लिए बुलाया जाए। इसके बाद गृह मंत्रालय ने योजना के अनुसार इसपर काम शुरू कर दिया है।
 

मध्यप्रदेश में मंत्रियो को मिला विभाग,देखे किसे कौन सा विभाग मिला

मध्यप्रदेश में मंत्रियो को मिला विभाग,देखे किसे कौन सा विभाग मिला

भोपाल, मध्यप्रदेश में मंत्रियों के विभागों का बंटवारा हो गया है, इसके साथ ही लंबे समय से चल रहे कयासों का दौर खत्म हो गया है। सीएम शिवराज सिंह ने इसकी घोषणा की थी।


मध्यप्रदेश में मंत्रियों को सौंपे गए विभाग -

नरोत्तम मिश्रा- गृह एवं संसदीय कार्य विभाग
अरविंद भदौरिया- सहकारिता विभाग
ओमप्रकाश सकलेचा-एमएसएमई विभाग
गोविंद सिंह राजपूत- परिहवन विभाग
गोपाल भार्गव- पीडब्ल्यूडी विभाग
भूपेंद्रसिंह- नगरीय प्रशासन विभाग
मोहन यादव- उच्च शिक्षा विभाग
जगदीश देवड़ा-वित्त विभाग
बिसाहू- खाद्य विभाग
यशोधरा राजे- खेल विभाग
विश्वास सारंग- तकनीकी एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग
इमरती- महिला बाल विकास विभाग
अरविंद भदौरिया- सहकारिता विभाग
ओमप्रकाश सकलेचा-एमएसएमई विभाग
गोविंद सिंह राजपूत- परिहवन विभाग
गोपाल भार्गव- पीडब्ल्यूडी विभाग
भूपेंद्रसिंह- नगरीय प्रशासन विभाग
मोहन यादव- उच्च शिक्षा विभाग
जगदीश देवड़ा-वित्त विभाग
बिसाहूलाल- खाद्य विभाग
यशोधरा राजे- खेल विभाग
विश्वास सारंग- तकनीकी एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग
इमरती- महिला बाल विकास विभाग
एंदल सिंह कंसाना- पीएचई विभाग
महेंन्द्र सिंह सिसोदिया- स्वास्थ्य विभाग
राजयवर्धन दत्तीगांव- उद्योग विभाग
 

शराब और पार्टी के बहाने होता था हवस बुझाने का काम, जाने कहा का है मामला

शराब और पार्टी के बहाने होता था हवस बुझाने का काम, जाने कहा का है मामला

भोपाल,एक ओर पूरा प्रदेश कोरोना से जंग लड़ रहा है तो वहीं दरिंदे ऐसे हालात में भी घिनौनी करतूतों में लगे हुए हैं। ऐसा ही मामला मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से सामने आया है, जहां नाबालिग लड़कियों के साथ यौनशोषण के मामले में एफआईआर दर्ज किया गया है। वहीं, पुलिस की टीम ने आरोपियों के अड्डे में दबिश दी है। फिलहाल मामले में कार्रवाई जारी है।
दरअसल रातीबड़ थाना क्षेत्र की पुलिस की टीम कल रात इलाके की गश्त पर निकली थी। इसी दौरान नशे में धुत्त 6 लड़कियां सड़क पर घूमती पाई गई। पुलिस ने जब युवतियों से पूछताछ की तो बताया कि वे पार्टी से लौट रही है। वहीं पुलिस ने जब युवतियों से पूरी जानकारी मांगी तो बताया कि नागालिग लड़कियों को पार्टी में बुलाया जाता है और उनके साथ दुष्कर्म किया जाता है। मामले की जानकारी होने पर पुलिस ने शाहपुरा के इलाके के फ्लैट में दबिश दी। युवतियों ने बताया कि इस फ्लैट में युवतियों के साथ शराब पिलाकर दुष्कर्म किया गया।

 

इस राज्य के राजभवन में पहुंचा कोरोना संक्रमण, राजभवन के 18 स्टाफ पाए गए कोरोना पॉजिटिव

इस राज्य के राजभवन में पहुंचा कोरोना संक्रमण, राजभवन के 18 स्टाफ पाए गए कोरोना पॉजिटिव

मुंबई | महाराष्ट्र में तेजी से फैल रहा कोरोना वायरस अब राजभवन तक पहुंच गया है| रिपोर्ट के मुताबिक राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के 18 स्टाफ कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं| बता दें कि अब तक राजभवन के 100 कर्मचारियों का कोरोना टेस्ट कराया गया है जिसमें से 55 लोगों की ही रिपोर्ट सामने आई है| अभी और कर्मचारियों की रिपोर्ट आना बाकी है|

बता दें कि राजभवन में काम करने वाले एक जूनियर इलेक्ट्रिशियन कोरोना पॉजिटिव पाया गया था| इसके बाद राजभवन में काम करने वाले सभी कर्मचारियों की कोरोना जांच कराई गई| इन कर्मचारियों में से अब तक 55 लोगों की रिपोर्ट आ चुकी है, जिसमें से 18 कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं| राहत की बात ये है कि महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी पूरी तरह से स्वस्थ बताए जा रहे हैं|
गौरतलब है कि महाराष्ट्र में कोविड-19 के मामलों में एक दिन में सबसे बड़ी बढ़ोतरी दर्ज की गई है| शनिवार को कोरोना के 8,139 नए मामले सामने आए, जिससे राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या अब 2,46,600 हो गई है| राज्य के स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि दिन में 223 मरीजों की मौत होने से मृतक संख्या बढ़कर 10,116 हो गई है| कोविड-19 के मामलों में शनिवार की बढ़ोतरी ने एक दिन पहले मामलों में 7,862 की बढ़ोतरी को पीछे छोड़ दिया|
 
हार्दिक पटेल को मिली बड़ी जिम्मेदारी, गुजरात कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष हुए नियुक्त

हार्दिक पटेल को मिली बड़ी जिम्मेदारी, गुजरात कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष हुए नियुक्त

लोकसभा चुनाव 2019 से ऐन पहले कांग्रेस में आए पाटीदार युवा नेता हार्दिक पटेल को अब पार्टी ने नई जिम्मेदारी सौंपी है. हार्दिक पटेल को अब गुजरात प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है. वहीं इस वक्त अमित चावड़ा गुजरात कांग्रेस के अध्यक्ष हैं.


गुजरात में अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए अब कांग्रेस ने हार्दिक पटेल पर नया दांव चला है. पार्टी ने हार्दिक पटेल को बड़ी जिम्मेदारी सौंपते हुए गुजरात कांग्रेस का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया है. कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी की ओर से हार्दिक पटेल को तत्काल प्रभाव से गुजरात कांग्रेस का कार्यकारी अध्यक्ष बनाने का फैसला लिया गया है.

 

इस राज्य के सीएम आवास को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार

इस राज्य के सीएम आवास को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार

जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के आवास को बम से उड़ाने का धमकी भरा कॉल आने पर शुक्रवार को पुलिस महकमें में हडकंप मच गया। विधायकपुरी थाना पुलिस ने तुरंत कार्रवाई कर कॉल डिटेल व लोकेशन के आधार पर पुलिस कंट्रोल रूम को धमकी भरा कॉल करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है।

एसएचओ ओमप्रकाश मातया ने बताया कि सुबह 9 बजकर 28 मिनट पर पुलिस कंट्रोम रूम में कॉल आया। फोनकर्ता ने कॉल कर मुख्यमंत्री निवास को बम से उड़ाने की धमकी देकर फोन काट दिया। पुलिस कंट्रोल रूम की ओर से संपर्क करने का प्रयास करने पर मोबाइल नंबर बंद मिला। बम की धमकी मिलते ही पुलिस आलाधिकारियों को सूचित किया।

सीएम हाउस को बम से उड़ाने की धमका भरा कॉल आने का पता चलने पर पुलिस महकमें में हडक़म्प मच गया। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई कर मोबाइल लोकेश व डिटेल के आधार पर कानोता थाने से एक टीम को जमवारामगढ़ रवाना किया गया। जमवारामगढ के पापड़ा गांव में सिगोलों की ढाणी निवासी लोकेश मीणा (22) को पुलिस ने धर-दबोचा। पूछताछ में उसने पुलिस कंट्रोल रूम में धमकी भरा कॉल करना स्वीकार किया। पुलिस का कहना है कि आरोपी लोकेश मीणा को गिरफ्तार कर मोबाइल व सिमकार्ड जब्त कर लिया गया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है, पुलिस प्रथमदृष्टया जांच में आरोपी लोकेश मीणा के साइको होना सामने आया है।
नेपाल में भारत के न्यूज़ चैनल के प्रसारण को रोका गया, केबल टीवी प्रोवाइडर्स का दावा

नेपाल में भारत के न्यूज़ चैनल के प्रसारण को रोका गया, केबल टीवी प्रोवाइडर्स का दावा

नई दिल्ली, भारत और नेपाल को लेकर तनाव जारी है. इस बीच नेपाल ने भारतीय न्यूज़ चैनल के प्रसारण पर रोक लगा दी है. नेपाल में केबल टीवी के प्रोवाइडर्स ने न्यूज़ एजेंसी एएनआई को बताया कि देश में भारतीय चैनल के प्रसारण का सिग्नल रोक दिया गया है. हालांकि कोई आधिकारिक आदेश जारी नहीं किया गया है.


 

ED ने भगोड़ा नीरव मोदी की 329.66 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की

ED ने भगोड़ा नीरव मोदी की 329.66 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की

नई दिल्ली, हीरा कारोबारी नीरव मोदी के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बड़ी कार्रवाई की है. ईडी ने बुधवार को कहा कि उसने हीरा कारोबारी नीरव मोदी की 329.66 करोड़ रुपये की संपत्ति भगोड़ा आर्थिक अपराधी कानून के तहत जब्त की है.


नीरव मोदी और उसके मामा मेहुल चोकसी समेत अन्य लोगों के खिलाफ मुंबई में पीएनबी की एक शाखा में कथित रूप से दो अरब डॉलर की धोखाधड़ी के सिलसिले में धन शोधन के आरोपों पर ईडी की जांच चल रही है.

केंद्रीय जांच एजेंसी ने एक बयान में कहा, ‘‘जब्त संपत्तियों में मुंबई के वर्ली में समुद्र महल नामक भव्य इमारत में चार फ्लैट, समुद्र के किनारे एक फार्म हाउस और अलीबाग में जमीन, जैसलमेर में एक पवन चक्की, लंदन में एक फ्लैट, संयुक्त अरब अमीरात में आवासीय फ्लैट तथा शेयर और बैंक में जमा राशि है.’’

मुंबई की एक विशेष अदालत ने आठ जून को ईडी को संपत्तियों को जब्त करने के लिए अधिकृत किया था. नीरव मोदी को इसी अदालत ने पिछले साल पांच दिसंबर को भगोड़ा आर्थिक अपराधी घोषित किया था.

ईडी ने कहा कि उसने भगोड़ा आर्थिक अपराधी कानून, 2018 के तहत 329.66 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की है. एजेंसी अब तक धनशोधन रोकथाम कानून के तहत नीरव मोदी की 2,348 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त कर चुकी है.

नीरव मोदी ब्रिटेन की एक जेल में बंद है. उसे मार्च, 2019 में लंदन में गिरफ्तार किया गया था और वह इस समय भारत प्रत्यर्पित किये जाने के खिलाफ मुकदमा लड़ रहा है.