BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
अभिनेता सोनू सूद की स्मृति ईरानी ने की तारीफ,किस बात के लिए की तारीफ़ पढ़े ये खबर

अभिनेता सोनू सूद की स्मृति ईरानी ने की तारीफ,किस बात के लिए की तारीफ़ पढ़े ये खबर

मुंबई,देश में कोरोनावायरस के कारण किए गए लॉकडाउन के दौरान प्रवासी मजदूरों की समस्या सबसे बड़ा मुद्दा बनकर उभरी है. देश के अलग-अलग राज्यों से प्रवासी मजदूरों के पैदल ही सैकड़ों किलोमीटर दूर अपने घर जाने से लेकर साइकिल, ट्रक या सीमेंट मिक्सर जैसे तरीकों से अपने घर पहुंचने की तस्वीर लगातार सामने आई. इस बीच बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद ने कई प्रवासियों को बसों में उनके घर भेजने का बीड़ा उठाया है और अब केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने भी उनकी तारीफ की है.


सोनू सूद लगातार मुंबई समेत महाराष्ट्र के अलग-अलग हिस्सों में फंसे प्रवासियों को उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों में वापस भेजने की व्यवस्था कर रहे हैं. ट्विटर के माध्यम से प्रवासी उनसे संपर्क कर रहे हैं और सोनू उन्हें सुरक्षित उनके घर पहुंचाने का भरोसा दिला रहे हैं.


सोनू के ऐसे ही एक ट्वीट को री-ट्वीट करते हुए स्मृति ने सोनू की तारीफ करते हुए कहा कि उन्हें सोनू पर गर्व है. स्मृति ने लिखा, "सोनू, ये मेरा सौभाग्य है कि मैं एक प्रोफेशनल साथी के तौर पर 2 दशकों से आपको जानती हूं और एक्टर के तौर पर आपकी प्रगति पर खुशी मिली है. लेकिन ऐसे चुनौैतीपूर्ण हालात में आपने जिस तरह की दयालुता दिखाई है, उसे देखकर मुझे आप पर और भी ज्यादा गर्व होता है. जरूरतमंदों की मदद के लिए आपका शुक्रिया."

 


स्मृति के ट्वीट पर एक्टर रवि किशन ने भी सहमति जताई और सोनू की तारीफ करते हुए लिखा. "यही सब याद रहता है दुनिया में."


सोनू ने भी दिया जवाब


वहीं स्मृति ईरानी से तारीफ पर सोनू ने भी जवाब दिया और कहा कि स्मृति के शब्दों से उन्हें और भी ज्यादा काम करने का प्रोत्साहन मिला है. सोनू ने लिखा, "शुक्रिया मेरी दोस्त, आप हमेशा से प्रेरणा रही हो. आपके प्रोत्साहित करने वाले शब्दों ने मुझे और भी ज्यादा मेहनत करने के लिए प्रेरित किया है. मैं आपसे वादा करता हूं कि जब तक हमारे हर एक भाई और बहन अपने घर तक नहीं पहुंचते, मैं उनके साथ रहूंगा. जैसे आपने हमें गर्व महसूस कराया है, मैं भी वैसे ही करूंगा. आपको बड़ा सलाम."

 


अलग-अलग तरीके से कर रहे हैं मदद


सोनू सूद लगातार प्रवासी मजदूरों की मदद में जुटे हुए हैं. वो ट्विटर पर लगातार आ रही रिक्वेस्ट पर जवाब दे रहे हैं और भावुक मैसेज के साथ ही लोगों को घर पहुंचाने का भरोसा दे रहे हैं.

 


इसके अलावा भी सोनू कई तरह से कोरोना के खिलाफ जंग में अपनी ओर से मदद दे चुके हैं. सोनू ने मुंबई में अपने 6 मंजिला होटल को शहर के स्वास्थ्यकर्मियों की सहायता के लिए उपलब्ध कराया है.


वहीं पंजाब में भी सोनू ने स्वास्थ्यकर्मियों के लिए 1,500 PPE किट उपलब्ध कराई थीं, जबकि कुछ दिन पहले ही उन्होंने मुंबई में कई लोगों को फूड किट भी बांटे थे. सोनू के इन कदमों की लगातार तारीफ हो रही है और लोग उन्हें असली हीरो भी बोल रहे हैं.

 

 

 

सावधान : इस देश की पास्ता बनाने वाली कंपनी में फैला कोरोना वायरस, पढ़ें पूरी खबर

सावधान : इस देश की पास्ता बनाने वाली कंपनी में फैला कोरोना वायरस, पढ़ें पूरी खबर

स्पोकेन । अमेरिका में पास्ता बनाने वाली एक कंपनी ने स्पोकेन शहर में स्थित अपनी फैक्टरी में कोरोना वायरस फैलने की घोषणा की है। यह खबर ऐसे समय में सामने आयी है जब अमेरिकी सरकार अर्थव्यवस्था को फिर से खोलने की तैयारी कर रही है। अखबार 'द स्पोक्समैन-रिव्यू' की खबर के मुताबिक फिलाडेल्फिया मैक्रोनी कंपनी ने शुक्रवार को एक बयान में बताया कि उसके 72 कर्मचारियों की कोविड-19 के लिए जांच की गई और 24 कर्मी संक्रमित पाए गए हैं। स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि स्पोकेन काउंटी में बृहस्पतिवार और शुक्रवार के बीच 31 नए मामले आने के साथ ही संक्रमण के मामलों की वृद्धि हुई है। कंपनी के अधिकारियों ने बताया कि फैक्टरी के सभी कर्मचारियों की जांच की गई है और फैक्टरी को संक्रमण मुक्त किया गया है। कंपनी संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों का पता लगाने के लिए स्पोकेन रिजनल हेल्थ डिस्ट्रिक्ट के साथ मिलकर काम कर रही है।

यूपी सरकार का बड़ा फैसला- शॉपिंग मॉल्स में शराब की दुकानें खुलेंगी, बीयर और वाइन भी मिलेगी

यूपी सरकार का बड़ा फैसला- शॉपिंग मॉल्स में शराब की दुकानें खुलेंगी, बीयर और वाइन भी मिलेगी

नई दिल्ली,उत्तर प्रदेश में शॉपिंग मॉल्स में शराब बेचने की इजाजत दे दी गई है. यूपी कैबिनेट ने ये पैसला किया है. शापिंग माल्स में महंगी विदेशी शराब, बीयर और वाइन बेचने की इजाजत दे दी गई है. मौजूदा समय में विदेशी शराब की बिक्री फुटकर दुकानों और मॉडल शॉप्स में होती है. पहले मॉल में विदेशी शराब की फुटकर बिक्री का प्रावधान नहीं था. सील्ड बोतलों में मॉल में विदेशी शराब की बिक्री के लिए लाइसेंस दिए जाएंगे.


ये लाइसेंस किसी भी पात्र व्यरक्तिे, कम्पडनी, भागीदारी फर्म, प्रोपराइटरी फर्म या सोसाइटी द्वारा प्राप्त् किए जा सकते है. मॉल जिनमें ऐसी दुकाने खोली जायेंगी उनका न्यू नतम प्लिंथ ऐरिया 10000 वर्ग फीट होना चाहिए जिसमें डिपार्टमेंटल स्टोर्स या सुपर मार्केट या हाइब्रिड हाइपर मार्केट सम्मिलित हैं.


प्रीमियम रिटेल वेण्ड में न्यूमनतम 500 वर्ग फीट का कार्पेट एरिया होना चाहिए और इनमें ग्राहकों को प्रवेश करने और अपनी इच्छानुसार शेल्फ से ब्राण्ड चुनने की सुविधा प्रदान की जाएगी. दुकान सुसज्जित शेल्फ सहित वातानुकूलित होगी जिससे कि विभिन्न प्रकार के ब्राण्ड शेल्फ में व्यवस्थित ढंग से प्रदर्शित किए जा सकें.

 

रेलवे ने राज्यों से अपनी जरूरत बताने को कहा,अगले 10 दिनों में श्रमिक स्पेशल ट्रेनों से यात्रा करेंगे लगभग 36 लाख

रेलवे ने राज्यों से अपनी जरूरत बताने को कहा,अगले 10 दिनों में श्रमिक स्पेशल ट्रेनों से यात्रा करेंगे लगभग 36 लाख

नई दिल्ली, रेल मंत्रालय ने शनिवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया. रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष विनोद कुमार यादव ने बताया कि अगले 10 दिन में श्रमिक स्पेशल ट्रेनों से 36 लाख प्रवासी यात्रा करेंगे. रेलवे ने राज्यों को अपनी जरूरतें बताने को कहा है. अभी तक 2600 से ज्यादा स्पेशल ट्रेन चलाए जा चुके हैं और 35 लाख से अधिक प्रवासी को उनके राज्यों तक पहुंचाया जा चुका है.


विनोद कुमार यादव ने कहा कि 1 मई से श्रमिक स्पेशल ट्रेने शुरू हुई थीं. सभी यात्रियों को मुफ्त भोजन और पीने का पानी उपलब्ध कराया जा रहा है. इसके साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग और सफाई के सही प्रोटोकॉल का टेन और स्टेशनों पर पालन किया जा रहा है. बिहार जाने वाली ट्रेन के ओडिशा जाने पर उन्होंने कहा, '' यूपी और बिहार मिलाकर 80 प्रतिशत ट्रेन चली है. इस नेटवर्क पर दबाव है. जब रोड पर ट्रैफिक जाम होता है तो कई बार हम लंबे रूट पर जाकर तेजी से पहुंचते हैं. हर ट्रेन के बारे में लगातार निर्णय लिए जा रहे हैं. रूट पर परिचालन के आधार पर निर्णय लिया गया. ये एक स्टैंडर्ड प्रोटोकॉल है. जब किसी रूट में ज्यादा ट्रैफिक होता है तो उसे दूसरे रूट से ले जाया जाता है.'' इसके साथ ही उन्होंने कहा कि रेलवे के 17 अस्पतालों को कोविड-19 मरीज की देखभाल अस्पताल में तब्दील किया गया है.


देश में 1 जून से 200 ट्रेने रोजाना चलेंगी. रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष ने कहा कि 200 में से सिर्फ 10-12 ट्रेनों को छोड़कर बाकी ट्रेनों में जगह अभी भी खाली हैं. रेलवे द्वारा छूट खत्म किए जाने पर उन्होंने कहा कि सीनियर सिटीजन के मामले में हम चाहते हैं कि जिनके लिए जरूरी हो वही ट्रैवल करें.


200 ट्रेनों के लिए टिकट की बुकिंग शुरू हो चुकी है. यात्रियों को ये जानना जरूरी है कि इन ट्रेनों में मास्क लगाना और मोबाइल में आरोग्य सेतु एप रखना अनिवार्य है. यात्रियों को स्टेशन ट्रेन चलने के समय से डेढ़ घंटे पहले पहुंचना होगा. केवल एसिम्प्टोमैटिक यात्री ही यात्रा कर सकेंगे. जिन्हें कोरोना लक्षणों के कारण यात्रा से रोका जाएगा उसके टिकट का पूरा पैसा वापस होगा. इन ट्रेनों में स्टॉपेज सामान्य ट्रेनों की तरह ही होंगे. इससे उन मजदूरों और सामान्य लोगों को भी फायदा मिलेगा जो स्टॉपेज ना होने के कारण एसी स्पेशल ट्रेनों में नहीं जा पा रहे थे.


1 जून से शुरू हो रही  ट्रेनें
नई दिल्ली स्टेशन से - 17 ट्रेनें चलेंगी और 3 अन्य ट्रेनें पास होंगी यानी उनका यहाँ स्टॉपेज होगा.
निजामुद्दीन स्टेशन से - 9 ट्रेनें चलेंगी, 1 का स्टॉपेज होगा.
आनंद विहार स्टेशन से - 5 ट्रेनें चलेंगी.
पुरानी दिल्ली स्टेशन से - 2 ट्रेनें चलेंगी, 2 का स्टॉपेज होगा.
दिल्ली सरायरोहिल्ला स्टेशन- 1 ट्रेन चलेगी.
लखनऊ जंक्शन स्टेशन से - 15 ट्रेनें चलेंगी , 2 का स्टॉपेज होगा.

 

बंगाल सरकार विशेष ट्रेनों से आने वाले प्रवासी मजदूरों का पूरा खर्चा उठाएगी – ममता बेनर्जी

बंगाल सरकार विशेष ट्रेनों से आने वाले प्रवासी मजदूरों का पूरा खर्चा उठाएगी – ममता बेनर्जी

कोलकाता,पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शनिवार को घोषणा की है कि देश के विभिन्न हिस्सों में फंसे राज्य के प्रवासी मजदूरों के परिवहन की पूरी लागत राज्य सरकार देगी. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि किसी भी प्रवासी मजदूर से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा.


ममता बनर्जी ने ट्वीट किया, ‘‘हमारे प्रवासी श्रमिकों के कठिन परिश्रम को सलाम करते हुए, मुझे पश्चिम बंगाल सरकार के निर्णय की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि दूसरे राज्यों से प्रवासी कामगारों को विशेष ट्रेनों द्वारा लाए जाने का पूरा खर्चा राज्य सरकार उठाएगी. किसी भी प्रवासी से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा.’’

 

बड़ी ख़बर: विजय माल्या को ब्रिटेन सुप्रीम कोर्ट से मिला झटका, अब पैसे लौटाने को तैयार

बड़ी ख़बर: विजय माल्या को ब्रिटेन सुप्रीम कोर्ट से मिला झटका, अब पैसे लौटाने को तैयार

लन्दन,भगोड़े विजय माल्या को ब्रिटेन में बड़ा झटका लगा है. माल्या ने पिछले दिनों लंदन हाई कोर्ट के प्रत्यर्पण संबंधी फैसले के खिलाफ ब्रिटेन के सुप्रीम कोर्ट में अपील दायर करने की ब्रिटिश प्रशासन से अनुमति मांगी थी. जिसे अब खारिज कर दिया गया है. ऐसे में अब साफ है कि माल्या को भारत लौटना होगा.

शराब कारोबारी विजय माल्या ने सरकार से 100 प्रतिशत कर्ज चुकाने के उनके प्रस्ताव को स्वीकार करने के लिए कहा. साथ ही उन्होंने सरकार से उनके खिलाफ मामले बंद करने की अपील भी की. माल्या ने हाल में घोषित 20 लाख करोड़ रुपये के आर्थिक पैकेज पर भारत सरकार को बधाई देते हुए अफसोस जताया कि उनके बकाया चुकाने के प्रस्तावों को बार-बार नजरअंदाज किया गया.


उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘कोविड-19 राहत पैकेज के लिए सरकार को बधाई. वे जितना चाहें उतने नोट छाप सकते हैं, लेकिन क्या मेरे जैसे छोटे योगदानकर्ता की अनदेखी करनी चाहिए, जो सरकार के स्वामित्व वाले बैंक से लिया गया 100% कर्ज वापस करना चाहता है.’’


माल्या बंद हो चुकी विमानन कंपनी किंगफिशर एयरलाइंस के प्रवर्तक हैं, और 9,000 करोड़ रुपये के कथित धोखाधड़ी और धन शोधन मामले में उनकी तलाश है. उन्होंने कहा, ‘‘कृपया बिना किसी शर्त मुझसे धन लीजिए और (मामले को) बंद कीजिए.’’

 

कल सभी सीएम के साथ बैठक करेंगे पीएम मोदी, सबसे ज्यादा मरीजों वाले राज्यों पर होगा फोकस

कल सभी सीएम के साथ बैठक करेंगे पीएम मोदी, सबसे ज्यादा मरीजों वाले राज्यों पर होगा फोकस

नई दिल्ली,कल 11 मई को दोपहर 3 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार सभी राज्यों के सीएम के साथ बैठक करेंगे. कल सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियो को बोलने का मौका मिलेगा. अब तक कि सबसे लम्बी बैठक होगी. सबसे ज़्यादा मरीज़ों की संख्या वाले राज्यों पर फोकस होगा.इसके साथ ही लॉक डाउन पर भी चर्चा होगी. 

शराब दुकान के पीछे सात लोगों ने युवती का किया गैंगरेप, फिर क्या हुआ पढ़े ये खबर

शराब दुकान के पीछे सात लोगों ने युवती का किया गैंगरेप, फिर क्या हुआ पढ़े ये खबर

बैतूल | मध्यप्रदेश के बैतुल में दरिंदगी की एक और खबर सामने आई है। भाई के साथ पेट्रोल लेने आई एक लड़की से गैंग रेप और उसके भाई को कुएं में फेंकने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना पाढर की बताई जा रही है। पुलिस ने इस दुष्कर्म में शामिल 5 आरोपियों को हिरासत में लिया है। जबकि 2 की तलाश जारी है। सूत्रों के मुताबिक पाढर के करीबी गांव से अपने भाई के साथ बाइक पर सवार होकर आई युवती को पाढर में 7 लोगों ने अपनी हवस का शिकार बनाया है। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने पहले युवती के भाई के साथ मारपीट की और फिर उसे पास ही एक कुएं में फेंक दिया। इसके बाद सातों ने युवती के साथ गैंग रेप किया। आरोपियों ने ये पूरी घटना पिसाझोडी की शराब दुकान के पीछे अंजाम दिया। पुलिस ने बताया कि युवती के बयानों के आधार पर 5 लोगों को हिरासत में लिया गया है। बाकी दो की तलाश की जा रही है। इधर घटना के बाद लॉकडाउन के दौरान हुए इस रेप कांड से इलाके में सनसनी फैल गई है। 

 

इस इलाके में मिला बम, इलाके में सनसनी,जाने कहा का है मामला

इस इलाके में मिला बम, इलाके में सनसनी,जाने कहा का है मामला

सागर, शहर के केंट थाना क्षेत्र में सड़क किनारे बम मिलने के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि रेलवे गेट के किनारे बम मिला है। इस बात की जानकारी मिलते ही BDS की टीम मौके पर पहुंचकर कार्रवाई कर रही है। वहीं, सेना के अधिकारियों को भी सूचना दी गई है।
मिली जानकारी के अनुसार कैंट क्षेत्र में सेना की कई कंपनियां हैं साथ ही इलाके में फायरिंग रेंज भी है। इस इलाके में लगातार सेना के जवान प्रैक्टिस के लिए फायरिंग करते हैं, जिसके चलते इलाके में बम मिलते रहते हैं। लेकिन इस बार जो बम मिला है वो नया बताया रहा है। फिलहाल सेना ने बम को कब्जे में ले लिया है।
 

इस देश में है 9 लाख से अधिक कोरोना से प्रभावित, 52 हजार से ज्यादा लोगों की हो चुकी है मौत, जाने कहा की है ये खबर

इस देश में है 9 लाख से अधिक कोरोना से प्रभावित, 52 हजार से ज्यादा लोगों की हो चुकी है मौत, जाने कहा की है ये खबर

वाशिंगटन । अमेरिका में कोविड-19 संक्रमण के चलते शनिवार तक जहां एक ओर 9 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए, वहीं कोरोना महामारी के चलते 52 हजार से ज्यादा मौतें देखने को मिली है। जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी ने इस बात की जानकारी दी। वहीं, एक नए अध्ययन से संकेत मिले हैं कि इस बात की पूरी संभावना है कि जब तक किसी को पता चलता, उससे बहुत पहले ही वायरस यूएस के कई शहरों में फैल चुका था।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर सिस्टम साइंस एंड इंजीनियरिंग (सीएसएसई) द्वारा जारी नवीनतम आंकड़ों के हवाले से कहा, देश में स्थानीय समयानुसार सुबह 10.30 (1430जीएमटी) तक कोविड-19 मामलों की कुल संख्या 9 लाख पांच हजार 364 थी, जबकि महामारी के चलते अमेरिका में 52,042 मौतें दर्ज की गईं।

कोरोना संक्रमण से प्रभावित देश के किसी भी अन्य स्टेट की तुलना में न्यूयॉर्क कुल 21,411 मौतों सहित दो लाख 71 हजार 590 मामलों के साथ शीर्ष स्थान पर बना हुआ है। इसके बाद 5,683 मौतों और कुल एक लाख दो हजार 196 संक्रमित मामलों सहित न्यू जर्सी दूसरे स्थान पर है। वहीं 40 हजार से अधिक मामलों वाले अन्य स्टेट्स में मैसाचुसेट्स, कैलिफोर्निया और पेंसिल्वेनिया शामिल हैं।

सीएसएसई के डेटा के अनुसार, कोविड-19 संक्रमण के चलते शनिवार तक वैश्विक रूप से दो लाख लोगों की मौत हो गई और अब तक कुल 28 लाख से अधिक मामले भी देखने को मिले हैं।

 
असम सरकार ने 3 दिनों के लिए अंतरराज्यीय बस सेवा चालू की ताकि फसे लोगो को मिले राहत

असम सरकार ने 3 दिनों के लिए अंतरराज्यीय बस सेवा चालू की ताकि फसे लोगो को मिले राहत

गुवाहाटीअसम सरकार ने आज 3 दिनों के लिए राज्य के भीतर फंसे लोगों के लिए असम राज्य परिवहन निगम (एएसटीसी) बसों का अंतर जिला आवागमन शुरू किया। हालांकि, रेड ज़ोन जिलों के लोग बाहर नहीं जा सकते।


सुरक्षा के समस्त उपायों को अपनाते हुए छत्तीसगढ़ की सरकार को भी कुछ इसी तरह अपनी बस सेवा चालू कर फसे हुए लोगो को उनके मुकाम तक पहुचाने का प्रयास करना चाहिए
 

पाक प्रधानमंत्री इमरान ने Lockdown का किया विरोध, बोले- बुरी तरह प्रभावित होंगे गरीब लोग

पाक प्रधानमंत्री इमरान ने Lockdown का किया विरोध, बोले- बुरी तरह प्रभावित होंगे गरीब लोग

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने शनिवार को एक बार फिर पूर्ण लॉकडाउन का विरोध करते हुए कहा कि इससे गरीब लोग बुरी तरह से प्रभावित होंगे। सरकार ने रमजान का पाक महीना शुरू होने से एक दिन पहले आंशिक देशव्यापी लॉकडाउन 9 मई तक के लिए बढ़ा दिया, जबकि पाबंदी लगाने की जिम्मेदारी प्रांतों को सौंपी है।


हालांकि प्रधानमंत्री इमरान खान ने एक बार फिर पूर्ण लॉकडाउन का विरोध करते हुए कहा कि इससे गरीब लोग बुरी तरह प्रभावित होंगे। उन्होंने शुक्रवार को ट्वीट किया, जब हम दिहाड़ी मजदूरों, फेरीवालों, श्रमिकों पर पड़ने वाले प्रभावों को सोचे बिना पूर्ण लॉकडाउन करना चाहेंगे, तो वे सभी और उनके परिवार गरीबी और भुखमरी का सामना करेंगे।

 

खान ने कोरोना वायरस महामारी के बीच शनिवार को शुरू हुए रमजान के पाक महीने में मस्जिदों में लोगों से आधिकारिक दिशा-निर्देशों का पालन करने को भी कहा है। उल्लेखनीय है कि पिछले सप्ताह मौलवियों के दबाव के बाद सरकार ने रमजान के दौरान मस्जिदों में नमाज अदा करने की अनुमति दे दी थी।

 

देश में कोरोना वायरस से अब तक करीब 12 हजार लोग संक्रमित हो चुके हैं। शनिवार को 785 और लोगों में संक्रमण की पुष्टि के बाद देश में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की कुल संख्या बढ़कर 11,940 हो गई।

 

राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा मंत्रालय ने कहा है कि इस दौरान 16 और लोगों की मौत के साथ मृतकों की संख्या 253 हो गई, जबकि 2,755 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। पाकिस्तान में शनिवार को रमजान का पहला दिन है। दिशा-निर्देशों का पालन करने की शर्त पर लोगों को मस्जिदों में नमाज अदा करने की अनुमति दी गई है।

 

रमजान शुरू होने पर राष्ट्रपति आरिफ अल्वी और धार्मिक मामलों के मंत्री नूरुल हक कादरी नमाज के दौरान बरते जाने वाले एहतियाती उपायों की समीक्षा के लिए इस्लामाबाद की विभिन्न मस्जिदों में गए।
 

ड्रोन के सहारे होगी संपत्तियों की मैपिंग, मिलेगा स्वामित्व प्रमाण पत्र

ड्रोन के सहारे होगी संपत्तियों की मैपिंग, मिलेगा स्वामित्व प्रमाण पत्र

नई दिल्ली, राष्ट्रीय पंचायतीराज दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ग्राम सभाओं और ग्राम पंचायतों को स्वामित्व योजना का तोहफा दिया है। इस योजना के पहले चरण के तहत देश के छह राज्यों में अब ड्रोन के माध्यम से पूरे गांव की संपत्ति का लेखा जोखा के साथ स्वामित्व का प्रमाण पत्र भी दिया जाएगा। इस दौरान पीएम ने कोरोना के खिलाफ जंग में ग्राम पंचायतों की भूमिका की सराहना की और एकीकृत ई-ग्राम स्वराज पोर्टल एप भी लांच किया। पीएम ने कहा कि ग्राम पंचायतों ने दुनिया को सोशल डिस्टेंसिंग की जगह दो गज दूरी का मंत्र दिया है।
वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से देश भर के सरपंचों से संवाद करते हुए पीएम ने कहा कि गांव में संपत्ति को ले कर विवाद आम हैं। इसी के मद्देनजर स्वामित्व योजना की शुरुआत की योजना बनी है। इसके तहत देश के सभी गांवों का ड्रोन के माध्यम से गांव की हर संपत्ति की मैपिंग की जाएगी। फिर गांव के लोगों को संपत्ति का मालिकाना हक संबंधी प्रमाण पत्र दे दिया जाएगा। इससे शहरों की तरह ग्रामीण क्षेत्रों मेंं भी बैंक से ऋण लेना आसान होगा। पीएम ने कहा कि फिलहाल इस योजना की शुरुआत यूपी, महाराष्ट्र, उत्तराखंड सहित छह राज्यों में होगी। जिसे बाद में पूरे देश में लागू किया जाएगा।


गांव ने दुनिया को दिया दो गज दूरी का मंत्र


इस दौरान पीएम ने कोरोना से जंग में ग्राम पंचायतों की भूमिका की जम कर तारीफ की। पीएम ने कहा कि आपने इस संकट के दौर में अनुशासन ओर सूझबूझ की मिसाल पेश की है। ग्राम पंचायतों ने पूरे देश को प्रेरणा दी है। सोशल डिस्टेंसिंग को बेहद सरल शब्दों में दो गज दूरी के रूप में पूरी दुनिया को संदेश दिया है। गांवों में अनुशासन और कोरोना के खिलाफ जंग में बरते जा रहे अनुशासन के कारण ही दुनिया में भारत की चर्चा हो रही है।


पांच सरपंचों ने रखी बात


वीडियो कांफ्रेंस के दौरान पांच राज्यों के पांच सरपंचों ने पीएम के समक्ष अपनी बातें रखी। उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के नक्सीदेह पंचायत की सरपंज वर्षा सिंह सरपंच पंचायत द्वारा चलाए जा रहे जागरुकता अभियान की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जरूरतमंदों और गरीबों को सभी योजनाओं का लाभ मिल रहा है। जम्मू कश्मीर के बारामुला के नारबाओ ब्लॉक के प्रधान मोहम्मद इकबाल ने अपने यहां लॉकडाउन का सत प्रतिशत पालन किए जाने की जानकारी दी। बिहार के जहानाबाद जिले के धरनाई पंचायत को सरपंज अजय सिंह यादव ने पंचायत में साफ सफाई और हाथ धोने की व्यवस्था करने तो पंजाब के पठानकोट के कीहाड़ा पंचायत की सरपंच पल्लवी ठाकुर ने ग्रामीणों पर गांवों के प्रवेश द्वारों पर पहरा दिए जो की जानकारी दी। असम के कछार जिले के छोटादूध पाटिल गांव के प्रधान ने लॉकडाउन के प्रति जागरुकता अभियान चलाने की जानकारी दी।


पूर्व पीएम राजीव गांधी पर चुटकी


सरपंचों से बातचीत के दौरान पीएम मोदी ने पूर्व पीएम राजीव गांधी की भी चुटकी ली। उन्होंने बस्ती के नक्सीदेह की सरपंच वर्षा से पूछा कि क्या गांवों के गरीबों और जरूरतमंदों को योजनाओं का पूरा लाभ मिल रहा है। वर्षा ने जब इसका जवाब हां में दिया तो पीएम ने कहा पहले लोग कहते थे केंद्र से एक रुपये निकलता है और जमीन पर 15 पैसा ही पहुंचता है। आज एक रुपया निकलता है तो सौ के सौ लाभार्थियों के खातों में सीधे जमा हो जाता है।


कोरोना ने दिया आत्मनिर्भर बनने का संदेश


पीएम ने कोरोना वायरस को विचित्र करार देते हुए कहा कि इस संकट ने हमें आत्मनिर्भर बनने का संदेश देने केसाथ सबक सिखाया है। अनुभव बताता है कि हमें आत्मनिर्भर बनना ही होगा। बिना आत्मनिर्भर बने हम ऐसे संकटों को झेल नहीं पाएंगे। अब हमें यह तय करना है कि भारत गांव, जिला और राज्य के स्तर पर आत्मनिर्भर कैसे बने। इतना आत्मनिर्भर कि हमें अपनी आवश्यकतों की पूर्ति के लिए बाहर का मुंह नहीं देखना पड़े।

 

लॉकडाउन के बीच जब थाना बना विवाह का आयोजन स्थल, पुलिस के अधिकारी भी हुए शामिल

लॉकडाउन के बीच जब थाना बना विवाह का आयोजन स्थल, पुलिस के अधिकारी भी हुए शामिल

लखनऊ: कोविड-19 की वजह से देशभर में चल रहे लॉकडाउन की यादें अनिल और ज्योति के मन में हमेशा रहेंगी. एक तो महामारी से उत्पन्न जबरदस्त संकट के वक्त उनका विवाह हुआ और दूसरा उनके विवाह का आयोजन स्थल पुलिस थाना बना.


चंदौली जिले के महूजी गांव में रहनेवाले अनिल की शादी गाजीपुर जिले की निवासी ज्योति से हुई. उनका विवाह 20 अप्रैल को चंदौली के धीना थाने के परिसर में शिव मंदिर में पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में संपन्न हुआ. धीना के थाना प्रभारी राजेश कुमार ने एक समाचार एजेंसी को बताया कि वर और वधू की तरफ से पांच-पांच लोग विवाह के दौरान मौजूद थे. पुराने दिनों को याद करते हुए राजेश ने बताया कि अनिल ने फरवरी में नाव दुर्घटना के समय कई लोगों की जान बचाने में पुलिस की मदद की थी. उस समय पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने अनिल की काफी सराहना की थी.


थाना प्रभारी का कहना था कि चूंकि अनिल का विवाह पहले से तय था. लॉकडाउन के चलते अनिल ने हमसे मिलकर इसके समाधान के बारे में जानना चाहा. अनिल ने थाना परिसर में मंदिर में विवाह की संभावना के बारे में पूछा और यह भी वादा किया कि वर-वधू की तरफ से पांच-पांच लोग ही आयोजन में शामिल होंगे. लिहाजा उसकी बातों का भरोसा करते हुए हमने इसकी अनुमति दे दी. इस तरह विवाह वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सामाजिक दूरी का पालन करते हुए संपन्न हुआ. आयोजन में अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारी सहित वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी शामिल हुए 

लॉकडाउन में निगम की कचरा गाड़ी से शराब की सप्लाई, ड्राइवर समेत 3 आरोपी गिरफ्तार

लॉकडाउन में निगम की कचरा गाड़ी से शराब की सप्लाई, ड्राइवर समेत 3 आरोपी गिरफ्तार

भोपाल. मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में शराब का कचरा गाड़ी में परिवहन करने का मामला सामने आया है. कार्रवाई करते हुए पुलिस ने इस मामले में ड्राइवर समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. थाना कोहेफिजा पुलिस को मुखबिर ने सूचना दी थी कि नगर निगम की गाड़ियों में शराब सप्लाई की जा रही है. इन नगर निगम के गाड़ियों में अवैध शराब के ट्रांसपोर्ट होने की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी शुरू की. इसी घेराबंदी के तहत लालघाटी के पास नगर निगम की गाड़ियों की चेकिंग करने के दौरान कचरा ढोने वाले वाहन एमपी 04 एलडी 1505 से शराब बरामद की गई है.

ऐसे ली थी शराब

आरोपियों की पहचान सोनू, शंकर सिरमोलिया और बंटी पटोलिया निवासी संजय नगर थाना शाहजहानाबाद के रूप में हुई है. आरोपियों के पास से 3 बोरियों में भरकर रखी हुई कच्ची शराब के कुल 546 पाउच बरामद किया गया है. वाहन चालक सोनू जटालिया है, जबकि उसके सहायक शंकर सिर मोलिया और बंटी पटोलिया है. सभी के खिलाफ एक्साइज एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है. आरोपियों के कब्जे से कुल 81 लीटर अवैध कच्ची शराब परिवहन करते हुए पाई गई है. यह शराब गोदर मऊ में किसी महिला से लेना आरोपियों ने बताया है. फिलहाल, पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है.
 

विजय माल्या ब्रिटेन में प्रत्यर्पण का केस हारा, अब आना ही होगा भारत

विजय माल्या ब्रिटेन में प्रत्यर्पण का केस हारा, अब आना ही होगा भारत

भारत से फरार विजय माल्या को ब्रिटेन की अदालत से बड़ा झटका लगा है. उसे प्रत्यर्पण के केस में हार मिली है. ऐसे में अब विजय माल्या के भारत लाने का रास्ता साफ हो गया है. भगोड़े शराब कोरोबारी विजय माल्या ने भारत के हवाले किए जाने के आदेश खिलाफ ब्रिटेन के हाई कोर्ट में अपील दायर की थी, जिसे अदालत ने आज ठुकरा दिया.


रॉयल कोर्ट ऑफ जस्टिस के न्यायाधीश स्टीफन इरविन और न्यायाधीश एलिजाबेथ लांग की दो सदस्यीय पीठ ने अपने फैसले में माल्या की अपील खारिज कर दी. कोरोना वायरस महामारी के कारण जारी ‘लॉकडाउन’ के कारण मामले की सुनवाई वीडियो कांफ्रेन्सिंग के जरिये हुई.


भारत विजय माल्या के प्रत्यर्पण की कोशिश में जुटा है. विजय माल्या करीब पांच साल से लंदन में है, जहां उसके खिलाफ प्रत्यर्पण का मुकदमा चल रहा था. माल्या पर 13 भारतीय बैंकों का करीब 9 हजार करोड़ बकाया है.


भारत की अदालत माल्या को भगोड़ा आर्थिक अपराधी घोषित कर चुकी है और धन शोधन रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) से संबंधित मामलों में उसकी संपत्ति जब्त करने की कार्यवाही भी शुरू कर चुकी है.
 

Goa ने Corona virus से जीती जंग, बना जीरो केस स्टेट, 3 अप्रैल के बाद नहीं आया कोई नया मामला

Goa ने Corona virus से जीती जंग, बना जीरो केस स्टेट, 3 अप्रैल के बाद नहीं आया कोई नया मामला

पणजी। कोरोना वायरस से देशभर में लड़ाई जारी है। इस बीच कई राज्यों से अच्छीज खबरें भी आ रही हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार 23 राज्यों/ केंद्र शासित प्रदेशों के 54 अन्य जिलों ने पिछले 14 दिनों में कोरोना का कोई नया मामला सामने नहीं आया है। एक अच्छी खबर यह आई कि गोवा जीरो कोरोना केस स्टेट हो गया। गोवा में 7 कोरोना पॉजिटिव केस थे। गोवा में 3 अप्रैल के बाद से कोई नया केस सामने नहीं आया।


पहले संक्रमित मामले के बाद ही हुआ सचेत :

गोवा में कोरोना वायरस का पहला केस 18 मार्च को सामने आया था। दुबई से लौटे एक नेता में सबसे पहले संक्रमण मिला था। 3 अप्रैल तक यहां कोरोना के 7 मरीज मिले थे। उसके बाद से राज्य में कोई भी नया मामला नहीं आया।

राज्य की मेडिकल टीम और लोगों के सहयोग से उसने इस जंग में फतह हासिल कर ली। 15 अप्रैल तक राज्य के 6 कोरोना पॉजिटिव मरीज ठीक हो गए थे। आखिरी बचे मरीज की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट रविवार को निगेटिव आ गई। गोवा में अब 3 अप्रैल के बाद से कोई नया कोरोना मरीज नहीं पाया गया है।

स्वास्थ्य टीम को मुख्यमंत्री ने दी बधाई :

मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ट्वीट कर राज्य की जनता और स्वास्थ्यकर्मियों का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि 'संतोष और राहत की बात है कि गोवा का आखिरी ऐक्टिव कोरोना मरीज भी टेस्ट रिपोर्ट में निगेटिव पाया गया है। डॉक्टर और सपोर्ट स्टाफ इसके लिए तारीफ के काबिल हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में 3 मई तक लॉकडाउन रहेगा। जिन लोगों को केंद्र के अनुसार छूट ली है उन्हें ही छूट दी जाएगी।

गोवा के स्वास्थ्य मंत्री विश्वजीत राणे ने कहा कि शून्य का वास्तव में बहुत मूल्य है। यह घोषणा करते हुए बेहद खुशी हो रही है कि गोवा में सभी कोरोना पॉजिटिव मामले अब नेगेटिव हैं। हमारे डॉक्टरों और फ्रंटलाइन कार्यकर्ताओं के लिए बहुत आभारी हूं जिन्होंने दूसरों को बचाने के लिए जोखिम भरा काम किया।

बन सकता है पहला ग्रीन जोन स्टेट :

जिन क्षेत्रों में कोरोना वायरस के मामले नहीं आते हैं उन्हें ग्रीन जोन घोषित किया जा सकता है और बंद में छूट दी जा सकती है।

गोवा के देश का पहला ग्रीन जोन राज्य बन सकता है। कुछ सरकार की योजना के अनुसार रहा तो गोवा 20 अप्रैल तक ग्रीन जोन में शामिल होने वाला देश का पहला राज्य बन जाएगा। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय राज्य के दक्षिण गोवा जिले को पहले ही ‘ग्रीन जोन’ घोषित कर चुका है।

 

लॉकडाउन से इस राज्य की सरकार अभी नहीं दे रही है किसी भी प्रकार की ढील,पढ़े पूरी खबर

लॉकडाउन से इस राज्य की सरकार अभी नहीं दे रही है किसी भी प्रकार की ढील,पढ़े पूरी खबर

नईदिल्ली, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने राजधानी में कोविड-19 के बिना लक्षण वाले मरीजों के सामने आने को बहुत चिंताजनक बताते हुए रविवार को कहा कि फिलहाल पूर्णबंदी में किसी तरह की ढील नहीं दी जाएगी। केजरीवाल ने आज वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि राजधानी में बड़ी संख्या में ऐसे मरीज सामने आ रहे हैं जिनमें कोरोना वायरस का कोई लक्षण नहीं दिखाई देता। यह चिंताजनक स्थिति है और इसे ध्यान में रखते हुए लाकडाउन में किसी तरह की ढील नहीं दी जायेगी। एक सप्ताह बाद स्थिति की समीक्षा की जायेगी और उस समय जो भी परिस्थितियां होंगी उसके अनुरूप निर्णय लिया जायेगा।


उन्होंने कहा कि दिल्ली में कोरोना तेजी से फैल रहा है जो चिंता बढाने वाला है। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि दहशत में आने और घबराने की जरूरत नहीं है। मुख्यमंत्री ने कहा कि शनिवार को दिल्ली में 736 की जांच की गई और इसमें से 186 अर्थात 25 प्रतिशत है जो बहुत अधिक है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कल जो 186 पाजिटिव रिपोर्ट आई उनमें कोरोना का कोई सामान्य लक्षण नजर नहीं आ रहा था। इन लोगों को स्वयं पता नहीं था कि यह कोरोना लेकर घूम रहे हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली के सभी 11 जिले हाटस्पाट घोषित किये गये हैं।

केजरीवाल ने कहा कि निजामुद्दीन मरकज की भी सबसे अधिक मार दिल्ली को झेलनी पड़ रही है। उन्होंने कहा कि दिल्ली देश की राजधानी है और यहां कुल जनसंख्या का मात्र दो प्रतिशत है जबकि कोरोना के मरीजों का 12 प्रतिशत है। दिल्ली में वायरस के कुल 1893 मामले हैं।
उन्होंने लोगों से अपील की कि वर्तमान स्थिति में अनुशासन में रहकर और लॉकडाउन का कड़ाई से पालन कर ही कोरोना से नियंत्रण में मदद मिलेगी। केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में कोरोना फैल रहा है और यदि लॉकडाउन नहीं होता तो स्थिति कितनी भयावह होती इसका अनुमान करना मुश्किल है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली में 77 नियंत्रण जोन है और इनमें भी औचक परीक्षण में पाया गया की मामले बढ़े हैं। इन क्षेत्रों में भी लोग एक दूसरे के घरों में जा रहे हैं जिन इलाकों में लोगों ने पालन नहीं किया वहां मामले बढे हैं। उन्होंने कहा कि विश्व के साधन संपन्न देशों में कोरोना के कहर की तस्वीर सबके सामने है और हमारे यहां लाकडाउन नहीं होता तो स्थिति क्या होती इसे कहने की जरूरत नहीं है। केजरीवाल ने कहा की दिल्ली कोरोना की सबसे मुश्किल लड़ाई लड़ रहा है और राजधानी में विदेशों से सबसे अधिक लोग आये और इसकी वजह से भी कोरोना की बडी मार दिल्ली पर पड़ी है।

उन्होंने कहा कि दिल्ली में 26 मरीज गहन चिकित्सा केंद्र और छह वेंटिलेटर पर हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली में हालात चिंताजनक है और सभी पहलुओं पर विचार करने के बाद यह सहमति बनी की कि वर्तमान स्थिति में ढिलाई देने पर स्थिति बिगडी तो स्वंय को माफ नहीं कर पायेंगें। इसलिये एक सप्ताह बाद 27 अप्रैल को फिर स्थिति की समीक्षा की जायेगी और उस समय जो हालात होंगे उसके अनुरूप निर्णय लिया जायेगा।

 

जिन्दल स्टील एंड पावर लिमिटेड अब फ्रांस को करेगा रेल ब्लूम का निर्यात,इन देशो से भी मिल सकता है आर्डर

जिन्दल स्टील एंड पावर लिमिटेड अब फ्रांस को करेगा रेल ब्लूम का निर्यात,इन देशो से भी मिल सकता है आर्डर

नई दिल्ली, नवीन जिन्दल के नेतृत्व वाली कंपनी जिन्दल स्टील एंड पावर लिमिटेड (जेएसपीएल) को एक और बड़ी कामयाबी मिली है। देश में हेड हार्डेंड रेल की इकलौती और निजी क्षेत्र की एकमात्र रेल निर्माता कंपनी जेएसपीएल को रेल विकास निगम लिमिटेड (आरवीएनएल) से कोलकाता मेट्रो कॉरपोरेशन लिमिटेड के लिए 2308 मीट्रिक टन हेड हार्डेंड रेल आपूर्ति का ऑर्डर मिलने के बाद फ्रांस से भी 12 हजार टन विशिष्ट रेल ब्लूम सप्लाई का ऑर्डर मिला है।


ब्रिटेन और ऑस्ट्रेलिया ने भी जेएसपीएल के प्रोडक्ट्स में रुचि दिखाई है और उन राष्ट्रों से भी कंपनी को शीघ्र ऑर्डर मिलने की उम्मीद है।
जे.एस.पी.एल. के प्रबंध निदेशक वी.आर. शर्मा ने पूरी टीम को इस सफलता का श्रेय देते हुए कहा कि राष्ट्र निर्माण के प्रति निष्ठा और समर्पण की कंपनी की नीतियों के कारण यह संभव हुआ है। कंपनी के चेयरमैन नवीन जिन्दल के दूरदर्शी नेतृत्व में जेएसपीएल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इस्पात मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के निर्यात संबंधी संकल्प को सफलतापूर्वक क्रियान्वित करने का प्रयास कर रही है। उन्होंने स्टील उत्पादन को आवश्यक वस्तु अधिनियम में रखे जाने के लिए भी इस्पात मंत्री का आभार जताया।

 

श्री शर्मा ने प्रधानमंत्री की मेक इन इंडिया पहल को गेम चेंजर बताते हुए कहा कि इस्पात मंत्रालय और रेल मंत्रालय ने स्टील कंपनियों को जो कारगर रोडमैप दिया है, उसके लिए हम केन्द्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल और केन्द्रीय इस्पात मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के आभारी हैं। यह सरकार के प्रोत्साहन से ही संभव हुआ है कि स्टील के जिन ग्रेड्स का आज तक आयात किया जाता था, उसे हम देश में ही बनाने लगे हैं।

 

श्री शर्मा ने कहा कि जेएसपीएल विश्वास दिलाती है कि वह अपने अनुसंधान और परिश्रम के बल पर सभी ग्रेड के स्टील बनाने में सक्षम है और घरेलू ग्राहकों को विश्व स्तरीय क्वालिटी के प्रोडक्ट उपलब्ध कराने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि फ्रांस से 12 हजार टन विशिष्ट रेल ब्लूम का ऑर्डर मिला है, जिसकी कीमत लगभग 50 करोड़ रुपये है। इसके साथ ही जेएसपीएल फ्रांस रेलवे के नियमित सप्लायरों की सूची में आ गई है। अब फ्रांस से नियमित रूप से ऑर्डर मिलते रहेंगे।

 

वी.आर. शर्मा ने कहा कि जेएसपीएल इनोवेशन में विश्वास करती है और रेल सेक्टर में अनेक सफल प्रयोग कर रही है। उन्होंने कहा कि फ्रेट कॉरिडोर और देश में बढ़ती मेट्रो की मांग को देखते हुए जेएसपीएल ने रेल मंत्रालय के अधीन कार्यरत रिसर्च डिजायंस एंड स्टैंडड्र्स ऑर्गेनाइजेशन (आरडीएसओ) का प्रमाणपत्र मिलने के बाद 1080 एचएच (हीट ट्रीटेड) ग्रेड पटरियों का उत्पादन शुरू किया, जिसका पहला ऑर्डर (2308 टन) रेल विकास निगम लिमिटेड से मिला है। हम इसकी आपूर्ति इसी महीने से शुरू कर देंगे। रेलवे की मांग को देखते हुए जेएसपीएल अब विशेष आर 260 ग्रेड की पटरियां भी बनाने जा रही है जो प्रति डिब्बे वर्तमान 64 के मुकाबले 75 टन भार सहने की क्षमता वाली होगी।

 

हेड हार्डेंड रेल का इस्तेमाल मेट्रो रेल और तेज गति वाली फ्रेट कॉरिडोर में होता है क्योंकि इन ट्रेनों में न सिर्फ अधिक भार होता है बल्कि ये मार्ग अपेक्षाकृत अधिक व्यस्त होते हैं और पहिये-पटरियों के बीच घर्षण भी ज्यादा होती है। इसके अलावा इन ट्रेनों की गति अचानक बढ़-घट जाती है और बार-बार ब्रेक लेने की नौबत आती है इसलिए हेड हार्डेंड रेल को फौलाद की तरह बनाया जाता है ताकि पटरियों के पिघलने, टूटने की गुंजाइश न रहे।

 

हेड हार्डेंड रेल का निर्माण विशेष हीट ट्रीटमेंट प्रक्रिया से किया जाता है जिस कारण सामान्य रेल पटरियों के मुकाबले लगभग 50 फीसदी अधिक कठोरता इसमें आ जाती है, जो मेट्रो रेल और मालगाडिय़ों, दोनों के लिए आवश्यक होती है और जिससे हादसे की आशंका न के बराबर रह जाती है।

 

चीन में कोरोना टीके के लिए दूसरे चरण का क्लीनिकल परीक्षण शुरु

चीन में कोरोना टीके के लिए दूसरे चरण का क्लीनिकल परीक्षण शुरु

बीजिंग, चीन के वैज्ञानिकों ने देश में कोरोना वायरस के केंद्र वुहान में एक टीके के क्लीनिकल परीक्षण का दूसरा चरण शुरू किया है। मीडिया रिपोर्ट के इस टीके को इंस्टीट्यूट ऑफ बायोटेक्नोलॉजी, एकेडमी ऑफ मिलिट्री मेडिकल साइंसेज ऑफ चाइना ने कोरोना वायरस के इलाज के लिए विकसित किया है। रविवार को इसके दूसरे चरण के परीक्षण में 500 स्वयंसेवियों ने हिस्सा लिया।


इसमें सबसे उम्रदराज स्वयंसेवी वुहान निवासी 84 वर्षीय शोंग झेंगशिंग हैं जिन्होंने सोमवार की सुबह टीकाकरण पूरा कर लिया। उनके साथ उनकी बेटी भी थी। रिपोर्ट में बताया गया है कि टीके को जेनेटिक इंजीनियरिंग के तरीके से विकसित किया गया है और कोरोना वायरस के कारण होने वाली बीमारियों में इस्तेमाल किया जाएगा।


टीके के क्लीनिकल परीक्षण के पहले चरण में जहां इसकी सुरक्षा पर ध्यान दिया गया वहीं दूसरे चरण में इसकी प्रभाविता पर जोर दिया गया।