BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
Big Accident : अनियंत्रित हुई फोर्ड कार, 5 लोगों की दर्दनाक मौत, मचा हड़कंप

Big Accident : अनियंत्रित हुई फोर्ड कार, 5 लोगों की दर्दनाक मौत, मचा हड़कंप

 मसूरी। पहाड़ों की रानी मसूरी शनिवार तड़के दर्दनाक हादसे से दहल गई। यहां झड़ीपानी मार्ग पर दर्दनाक हादसा हो गया। जिसमें 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। बताया गया कि फोर्ड कार में कुल छह लोग सवार थे। दुर्घटनाग्रस्त फोर्ड कार में चार पुरुष और दो महिलाएं सवार थे। बताया गया कि चूनाखाल झाड़ीपानी मार्ग पर शनिवार सुबह पांच बजे एक वाहन कमल कॉटेज के समीप अनियंत्रित होकर नीचे सड़क पर उल्टा होकर गिरा।। वाहन में छह लोग सवार थे।

अग्निशमन अधिकारी डीएस तड़ियाल ने बताया कि तीन कार सवारों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई है और तीन घायलों को खाई से निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया है। सभी कार सवार देहरादून के एक शिक्षण संस्थान के छात्र बताए जा रहे हैं।

वहीं रुड़की में शनिवार की सुबह हरिद्वार से राजस्थान जा रही बस का नियंत्रण बिगड़ने के कारण बस नारसन बॉर्डर पर हाईवे के बीचों-बीच बनी पुलिस चेक पोस्ट के कमरे पर चढ़ गई। कमरे को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया और बस पलट गई।

बताया गया कि बॉर्डर पर तैनात पीआरडी जवान नरेश पाल चेक पोस्ट पर ड्यूटी करता है, जिसने भागकर जान बचाई। उसे हल्की-फुल्की चोट आई। बस में सवार सवारियों को भी हल्की-फुल्की चोट पहुंची हैं।

Lok Sabha Elections 2024: नामांकन भरने पहुंचे बहुजन समाज पार्टी कैंडिडेट गिरफ्तार...जानें क्या है मामला

Lok Sabha Elections 2024: नामांकन भरने पहुंचे बहुजन समाज पार्टी कैंडिडेट गिरफ्तार...जानें क्या है मामला

चतरा : झारखंड के चतरा लोकसभा सीट में नामांकन करने पहुंचे बसपा (बहुजन समाज पार्टी) के उम्मीदवार पूर्व केंद्रीय मंत्री नागमणि को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री नागमणि को गिरफ्तार करने पहुंची सदर थाना पुलिस की टीम के साथ उनकी जमकर बहस हुई।

चतरा के सदर थाना प्रभारी विपिन कुमार ने पूर्व केंद्रीय मंत्री नागमणि को संबोधन के दौरान रोका तो नागमणि थाना प्रभारी से ही उलझ गए। इसके बाद न्यायालय से निर्गत वारंट के आधार पर थाना प्रभारी ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया. नागमणि की गिरफ्तारी 2014 के लोकसभा चुनाव के दौरान दर्ज चुनाव आदर्श आचार संहिता उल्लंघन के मामले में हुई है।

 बता दें कि नागमणि आगामी 20 मई को होने वाले चतरा लोकसभा चुनाव को लेकर बहुजन समाज पार्टी के टिकट पर नामांकन करने पहुंचे थे। झारखंड के कद्दावर नेता नागमणि को चतरा पुलिस ने गिरफ्तार कर राजनीतिक सरगर्मी बढ़ा दी है। वह अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में समाज कल्याण एवं सहकारिता मंत्री रहे हैं। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उन्हें सदर अस्पताल में मेडिकल जांच के बाद न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया।

पूर्व केंद्रीय मंत्री नागमणि की गिरफ्तारी 2014 के लोकसभा चुनाव के दौरान आदर्श आचार संहिता उलंघन के मामले में ईटखोरी थाना में दर्ज पुराने मामले को लेकर की गई है. कांड संख्या 20/2014 में पुलिस को इनकी तलाश थी। इस बाबत इनके विरुद्ध न्यायालय से स्थाई वारंट जारी था। गिरफ्तारी के बाद नागमणि पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए. उन्होंने कहा है कि उन्हें बड़े राजनीतिक षड्यंत्र के तहत चुनाव से दूर करने की नीयत से गिरफ्तार किया गया है।

आत्महत्या नहीं गला घोट कर की गई थी एक्ट्रेस अमृता पांडेय की हत्या...पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हुआ चौकाने वाला खुलासा

आत्महत्या नहीं गला घोट कर की गई थी एक्ट्रेस अमृता पांडेय की हत्या...पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हुआ चौकाने वाला खुलासा

 हरियाणा। भोजपुरी अभिनेत्री अन्नपूर्णा उर्फ अमृता पांडेय की हत्या हुई थी। उसके शव के पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसकी हत्या की पुष्टि हुई है जिसमें स्ट्रैंगुलेशन यानी गला घोंटने की बात सामने आई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अभिनेत्री के आत्महत्या करने की बात पर सवाल खड़ा हो गया है। गौरतलब है कि 27 अप्रैल को अमृता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई थी। उसका शव आदमपुर स्थित अपार्टमेंट के फ्लैट में फंदे से लटका मिला था। पति चंद्रमणि के भागलपुर पहुंचने के बाद उसके शव का पोस्टमार्टम कराया गया था।

एसएसपी आनंद कुमार ने बताया कि एक्ट्रेस के शव के पोस्टमार्टम रिपोर्ट में स्ट्रैंगुलेशन आया है जिससे उसकी हत्या की पुष्टि हो रही है। पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर से री-ओपिनियन लेने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। पहली नजर में भोजपुरी एक्ट्रेस की मौत को आत्महत्या ही माना जा रहा था। उसके पति और परिवार के अन्य सदस्य भी पूरी तरह से घटना को आत्महत्या बता रहे थे।

एफएसएल की टीम मौके पर जांच के लिए पहुंची तो उनकी टीम ने प्रारंभिक रिपोर्ट में आत्महत्या की ही बात कही थी। दोनों रिपोर्ट के अलग होने से पुलिस उसे साफ करना चाहती है कि सच्चाई क्या है। इसके लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट तैयार करने वाले डॉक्टर से री ओपिनियन की मांग की गई है। एसएसपी के निर्देश पर एसपी सिटी राज ने री ओपिनियन के लिए डॉक्टर को लिख दिया है।

भोजपुरी एक्ट्रेस अमृता की मौत को आत्महत्या कहा गया था और उसके इस कदम के लिए उस बीमारी की बात कही गई जिससे वह ग्रसित थी। मृतका के पति और अन्य परिजनों ने बताया था कि वह ओबेसिव कम्पल्सिव डिसऑर्डर (ओसीडी) से ग्रसित थी। ओसीडी एक तरह की मानसिक बीमारी है, जिससे पीड़ित व्यक्ति के मन में एक ही तरह के विचार बार-बार आते हैं। ज्यादा साफ-सफाई करना, चीजों को गिनना, बार-बार हाथ धोना आदि भी इसके लक्षण हैं। इसके अलावा अन्य लक्षण की बात की जाए तो इस बीमारी से ग्रसित लोग डिप्रेशन के शिकार हो सकते हैं। अमृता के पति ने बताया था कि इस बीमारी को लेकर उसका इलाज भी कराया जा रहा था। अमृता की मौत के बाद भागलपुर पहुंचे उसके पति चंद्रमणी ने बताया था कि मुंबई में रहने के दौरान भी उसने दो बार आत्महत्या का प्रयास किया था। उन्होंने पुलिस को बताया था कि उनकी पत्नी ओबसेसिव कंपल्सिव डिसऑर्डर (ओसीडी) से ग्रसित थी। वह बार-बार एक ही तरह की बात करती थी। बाद में चंद्रमणी और अमृता की बहन ने प्रेस कांफ्रेंस कर यह बात कही थी कि उसकी मौत पूरी तरह से आत्महत्या है और ऐसा उसने डिप्रेशन में आने की वजह से किया।

चुनावी स्याही में ऐसा क्या है जो लगने के बाद आसानी से नहीं मिटती? जानिए क्यों

चुनावी स्याही में ऐसा क्या है जो लगने के बाद आसानी से नहीं मिटती? जानिए क्यों

 देश में लोकतंत्र के त्योहार की तैयारी जोर-शोर से चल रही है. भारत के पहले लोकसभा चुनाव के बाद से चुनाव प्रक्रिया में कई बदलाव आए हैं. जैसे मतपेटी की जगह ईवीएम मशीन ने ले ली. लेकिन एक ऐसी चीज है दशकों से वैसी की वैसी ही रही है. हम बात कर रहे हैं इलेक्शन इंक की. वो ही इंक जो इस बात का प्रतीक होती है कि किसी व्यक्ति ने अपना वोट किया है या नहीं. इस स्याही को लेकर लोगों के मन में कई तरह के सवाल होते हैं. आइए जानते हैं इससे जुड़े चर्चित सवालों के जवाब.

इलेक्शन इंक बांय हाथ की पहली उंगली पर लगाई जाती है. वोट देने के साथ ही चुनाव अधिकारी नीले रंग की स्याही वोटर की उंगली पर लगा देता है. इससे यह सुनिश्चित होता है कि एक व्यक्ति एक से ज्यादा बार वोट नहीं दे सकता. क्योंकि ये आसान से मिटती नहीं, इसलिए इसे इंडेलिबल इंक भी कहते हैं. लेकिन इस स्याही में ऐसा क्या है जो लगने के बाद ये आसानी से नहीं मिटती? चलिए जानते हैं ये स्याही कहां और कैसे बनती है.

कहां बनती है इलेक्शन इंक?

चुनावी स्याही मैसूर पेंट एंड वार्निश लिमिटेड (MVPL) नाम की कंपनी में बनाई जाती है, जो कर्नाटक राज्य में स्थित है. कंपनी की स्थापना 1937 में उस समय मैसूर प्रांत के महाराज नलवाडी कृष्णराजा वडयार ने की थी.देश में इलेक्शन इंक बनाने का लाइसेंस केवल इसी कंपनी के पास है. वैसे तो यह कंपनी और भी कई तरह के पेंट बनाती है लेकिन इसकी मुख्य पहचान चुनावी स्याही बनाने के लिए ही है.

पहली बार साल 1962 के चुनाव से इस स्याही का इस्तेमाल किया गया था. नीले रंग की स्याही को भारतीय चुनाव में शामिल करने का श्रेय देश के पहले मुख्य चुनाव आयुक्त सुकुमार सेन को जाता है. MVPL कंपनी इस चुनावी स्याही को थोक में नहीं बेचती है. केवल सरकार या चुनाव से जुड़ी एजेंसियों को ही इस स्याही की सप्लाई की जाती है.

क्यों बनाई गई इलेक्शन इंक?

चुनावी स्याही की खास बात है कि ये आसानी से मिटती नहीं है. पानी से धोने पर भी यह कुछ दिनों तक बनी रहती है. लेकिन ये ऐसी क्यों है? इसे समझने के लिए ये जानना होगा कि चुनावी स्याही बनाने की नौबत ही क्यों आई. इस खास स्याही को बनाने का काम 1950 के दशक में शुरू हुआ था. इसे बनाने का मकसद फर्जी मतदान को रोकना था. इस पहल में काउंसिल ऑफ साइंटिफिक एंड इंडस्ट्रियल रिसर्च (CSIR) के वैज्ञानिकों ने 1952 में नेशनल फिजिकल लेबोरेटरी (CSIR -NPL) में अमिट स्याही का फॉर्मूला इजाद किया. बाद में इसे नेशनल रिसर्च डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (NRDC) ने पेटेंट करा लिया.

चुनावी स्याही क्यों नहीं मिटती?

चुनावी स्याही बनाने के लिए सिल्वर नाइट्रेट केमिकल का इस्तेमाल किया जाता है. सिल्वर नाइट्रेट इसलिए चुना गया क्योंकि यह पानी के संपर्क में आने के बाद काले रंग का हो जाता है और मिटता नहीं है. जब चुनाव अधिकारी वोटर की उंगली पर नीली स्याही लगाता है तो सिल्वर नाइट्रेट हमारे शरीर में मौजूद नमक के साथ मिलकर सिल्वर क्लोराइड बनाता है, जो काले रंग को होता है.

सिल्वर क्लोराइड पानी में घुलता नहीं है और त्वचा से जुड़ा रहता है. इसे साबुन से भी धोया नहीं जा सकता. रोशनी के संपर्क में आने से यह निशान और गहरा हो जाता है. चुनावी स्याही का रिएक्शन इतनी तेजी से होता है कि उंगली पर लगने के एक सेकेंड के भीतर यह अपना निशान छोड़ देता है. क्योंकि इसमें एल्कोहल भी होती है, इसलिए 40 सेकेंड से भी कम समय में यह सूख जाती है.

चुनावी स्याही का निशान तभी मिटता है जब धीरे-धीरे त्वचा के सेल पुराने होते जाते हैं और वे उतरने लगते हैं. यह स्याही आमतौर पर 2 दिन से लेकर 1 महीने तक त्वचा पर बनी रहती है. इंसान के शरीर के तापमान और वातावरण के हिसाब से स्याही के मिटने का समय अलग-अलग हो सकता है.

दुनियाभर में होता है स्याही का सप्लाई

चुनाव में स्याही को 10 मिलीलीटर की लाखों बोतलों में भरकर मतदान केंद्र पर भेजा जाता है. इसका इस्तेमाल सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि दुनिया के दर्जनभर देशों में होता है. mygov की रिपोर्ट के मुताबिक, मैसूर पेंट एंड वार्निश लिमिटेड की खास इंक 25 से ज्यादा देशों में सप्लाई की जाती है. इनमें कनाडा, घाना, नाइजीरिया, मंगोलिया, मलेशिया, नेपाल, दक्षिण अफ्रीका और मालदीव शामिल हैं.

क्योंकि विभिन्न देश स्याही लगाने के लिए अलग-अलग तरीकों का पालन करते हैं, इसलिए कंपनी ग्राहक के अनुसार स्याही की आपूर्ति करती है. उदाहरण के लिए, कंबोडिया और मालदीव में मतदाताओं को स्याही में अपनी उंगली डुबोनी पड़ती है जबकि बुर्किना फासो में स्याही को ब्रश से लगाया जाता है. यह स्याही फोटो सेंसिटिव है, इसलिए इसे सीधे सूरज की किरणों के संपर्क से बचाया जाता है. इसी वजह से स्याही को एम्बर रंग के प्लास्टिक कंटेनर में स्टोर किया जाता है.

चलती ट्रेन में पति ने पत्नी को दिया तलाक...वजह जानकर हो जाएंगे हैरान, पढ़ें पूरी खबर

चलती ट्रेन में पति ने पत्नी को दिया तलाक...वजह जानकर हो जाएंगे हैरान, पढ़ें पूरी खबर

 भोपाल: भोपाल की एक महिला को चलती ट्रेन में तीन तलाक देने का मामला सामने आया है. यहां महिला अपने पति के साथ ट्रेन से भोपाल आ रही थी कि तभी दोनों के बीच विवाद हो गया, फिर नाराज पति ने महिला के बाल पड़कर पहले तो उसकी जमकर पिटाई की और फिर तीन बार तलाक बोलकर फरार हो गया.

ये है पूरा मामला 

अरशद ने दिया था धोखा अफसाना पिछले हफ्ते अरशद के पैतृक निवास कानपुर गई थी. वहां उसे पता चला कि उसका पति पहले से शादीशुदा है. इस बात को लेकर सवाल उठाए जाने पर अरशद और उसकी मां ने उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया. दोनों के बीच विवाद चलता रहा और भोपाल जाते समय झांसी स्टेशन पर वह तीन बार तलाक बोलकर फरार हो गया.

अफसाना ने एक वीडियो संदेश में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से अनुरोध किया है कि अरशद के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए. सर्कल ऑफिसर प्रिया सिंह ने कहा कि महिला की शिकायत पर अरशद, उसके मामा अकील, पिता नफीसुल हसन और मां परवीन के खिलाफ केस दर्ज किया है. जांच की जा रही है.

रायबरेली लोकसभा सीट से राहुल गांधी ने दाखिल किया नामांकन...बीजेपी के दिनेश प्रताप सिंह के साथ होगा कड़ा मुकाबला

रायबरेली लोकसभा सीट से राहुल गांधी ने दाखिल किया नामांकन...बीजेपी के दिनेश प्रताप सिंह के साथ होगा कड़ा मुकाबला

 रायबरेली : देश में लोकसभा चुनाव का बिगुल बज चूका हैं. ऐसे में उत्तर प्रदेश की रायबरेली लोकसभा सीट पर नामांकन दाखिल करने के लिए राहुल गांधी रायबरेली पहुंचे। नामांकन दाखिले के पहले वह कांग्रेस कार्यालय पहुंचे फिर नामांकन दाखिल करने के लिए उनका काफिला निकला। राहुल के नामांकन में निवर्तमान सांसद सोनिया गांधी भी पहुंचीं। शुक्रवार की सुबह कांग्रेस की ओर से उम्मीदवारों के नाम पर सस्पेंस को खत्म किया गया। इसके बाद कांग्रेस की ओर से राहुल गांधी के नामांकन की तैयारियों को शुरू कराया गया।

कांग्रेस की ओर से दो सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया गया। रायबरेली से राहुल गांधी और अमेठी से किशोरी लाल शर्मा को पार्टी ने उम्मीदवार घोषित किया। इससे रायबरेली और अमेठी सीट का समीकरण तय हो गया है। अमेठी लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार केएल शर्मा ने नामांकन दाखिल किया। इसके बाद एक्शन रायबरेली में हुआ।

राहुल गांधी ने जिला कार्यालय स्थित नामांकन कार्यालय में पहुंच कर नॉमिनेशन दाखिल किया। उनके साथ रायबरेली की निवर्तमान सांसद सोनिया गांधी, बहन प्रियंका गांधी वाड्रा, बहनोई रॉबर्ट वाड्रा, पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, केसी वेणुगोपाल, अशोक गहलोत समेत अन्य नेता जिला कार्यालय पहुंचे।

रायबरेली लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार के तौर पर राहुल गांधी ने नामांकन दाखिल किया। नामांकन फॉर्म भरे जाने के दौरान राहुल गांधी के साथ निवर्तमान सांसद सोनिया गांधी, पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, रॉबर्ट वाड्रा मुख्य रूप से मौजूद रहे। गांधी परिवार राहुल के नामांकन के दौरान एकजुट दिखा। इसके जरिए रायबरेली को एक बड़ा संदेश देने की कोशिश की गई।

 
भीषण गर्मी से मिलेगी राहत, इन राज्यों के मौसम में होगा बदलाव...जाने मौसम विभाग की ताजा भविष्यवाणी…!!

भीषण गर्मी से मिलेगी राहत, इन राज्यों के मौसम में होगा बदलाव...जाने मौसम विभाग की ताजा भविष्यवाणी…!!

  नईदिल्ली। इन दिनों देश में जबरदस्त गर्मी पड़ रही है। अभी इसी तरह का माहौल रहने वाला है। हालांकि मौसम विभाग ने 8 मई तक कुछ राज्यों में मौसम में बदलाव और बारिश की संभावना जताई है। 5 और 8 मई के दौरान पश्चिमी उत्तर प्रदेश में और 4 और 5 मई को पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में हल्की से बहुत हल्की बारिश हो सकती है। 3 और 4 मई को राजस्थान में हल्की बारिश और आंधी आ सकती है। बारिश के बाद लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है।

दरअसल, पश्चिमी विक्षोभ को मध्य क्षोभमंडलीय पश्चिमी हवाओं में एक गर्त के रूप में देखा जाता है, जिसकी धुरी समुद्र तल से 5.8 किमी ऊपर है, लगभग 52 डिग्री पूर्व देशांतर के साथ 20 डिग्री उत्तर अक्षांश के उत्तर में है। पूर्वोत्तर असम पर चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है।पूर्वोत्तर बांग्लादेश के निचले स्तर पर एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। ट्रफ रेखा छत्तीसगढ़ से लेकर तेलंगाना और रायलसीमा होते हुए दक्षिण तमिलनाडु तक फैली हुई हैमौसम विभाग की एजेंसी स्काई मेट वेदर के मुताबिक, अगले 24 घंटों के दौरान अरुणाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी के साथ एक या दो स्थानों पर भारी बारिश संभव है। 4 मई से पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में हल्की से मध्यम बारिश और ऊपरी इलाकों में बर्फबारी हो सकती है और अगले 3 से 4 दिनों के दौरान जारी रह सकती है।

मौसम विभाग की एजेंसी स्काई मेट वेदर के मुताबिक, अगले 24 घंटों के दौरान अरुणाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी के साथ एक या दो स्थानों पर भारी बारिश संभव है। 4 मई से पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में हल्की से मध्यम बारिश और ऊपरी इलाकों में बर्फबारी हो सकती है और अगले 3 से 4 दिनों के दौरान जारी रह सकती है।

5 और 8 मई के दौरान मौसम

पश्चिमी असम, मिजोरम और त्रिपुरा में बारिश हो सकती है। 5 और 8 मई के दौरान पश्चिमी उत्तर प्रदेश में और 4 और 5 मई को पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में हल्की से बहुत हल्की बारिश हो सकती है। 3 और 4 मई को राजस्थान में हल्की बारिश और आंधी आ सकती है। गंगीय पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, बिहार, तेलंगाना और रायलसीमा में कुछ स्थानों पर लू की स्थिति हो सकती है।

पिछले 24 घंटों के दौरान कैसा था मौसम

पिछले 24 घंटों के दौरान, अरुणाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी के साथ एक-दो बार भारी बारिश हुई। पूर्वी असम, मणिपुर, नागालैंड और मिजोरम में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ीं।

केरल, तमिलनाडु, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और लक्षद्वीप में छिटपुट हल्की बारिश हुई। गंगीय पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में कई स्थानों पर लू से लेकर गंभीर लू तक की स्थिति उत्पन्न हुई। उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, बिहार, ओडिशा, तेलंगाना, तटीय आंध्र प्रदेश और रायलसीमा के कुछ हिस्सों में लू की स्थिति उत्पन्न हुई।

Lok Sabha Elections 2024: BJP ने जारी की उम्मीदवारों की एक और लिस्ट...देखे सूची

Lok Sabha Elections 2024: BJP ने जारी की उम्मीदवारों की एक और लिस्ट...देखे सूची

 Lok Sabha Elections 2024: आगामी लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने उम्मीदवारों की एक और लिस्ट जारी की है, जिसमें पालघर (महाराष्ट्र) से हेमंत विष्णु सावरा को अपना उम्मीदवार बनाया है. शुक्रवार (3 मई) को पालघर सीट पर नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख है.बता दें कि महाराष्ट्र की 48 लोकसभा सीटों पर पांच चरणों में चुनाव हो रहा है. दो चरण के चुनाव हो चुके हैं. नतीजे 4 जून को घोषित किए जाएंगे.

पालघर (महाराष्ट्र) से हेमंत विष्णु सावरा को अपना उम्मीदवार बनाया है।

Congress Candidates List: कांग्रेस ने अमेठी और रायबरेली सीट पर खोले पत्ते, जानें कहां से चुनाव लड़ेंगे राहुल?

Congress Candidates List: कांग्रेस ने अमेठी और रायबरेली सीट पर खोले पत्ते, जानें कहां से चुनाव लड़ेंगे राहुल?

 Congress Candidates List: उत्तर प्रदेश की चुनावी राजनीति में कांग्रेस पार्टी ने आज यानी शुक्रवार को अपनी दो पारंपरिक सीट अमेठी और रायबरेली पर आखिरकार उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है. जहां एक तरफ अमेठी से कांग्रेस ने केएल शर्मा को बतौर उम्मीदवार मैदान में उतारा है, तो वहीं दूसरी ओर रायबरेली से खुद कांग्रेस के दिग्गज नेता राहुल गांधी सियासी जंग में शरीक होने जा रहे हैं. मालूम हो कि इन दोनों ही हाई प्रोफाइल सीटों पर पार्टी आलाकमान का फरमान काफी देरी से आया है, जिससे राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि पार्टी अब तक इन सीटों पर सियासी कन्फ्यूजन में थी. जबकि कुछ लोग इसे पार्टी की सोची समझी रणनीति करार दे रहे हैं. 

दोनों सीटों पर उम्मीदवारों का इंतजार खत्म

हालांकि अब यूपी की इन दो सीटों पर प्रत्याशी के नाम का इंतजार खत्म हुआ. आलाकमान के इस फैसले के बाद अब पार्टी उम्मीदवार और तमाम कार्यकर्ता जोरों शोरों से दोनों सीटों पर प्रचार-प्रसार मे जुट गए हैं.  राजनीतिक पंडितों की मानें तो दोनों ही सीटों पर ये सियासी मुकाबला बेहद मजबूत रहने वाला है. जहां एक ओर अमेठी में भाजपा की मजबूत उम्मीदवार और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी मैदान में है, तो वहीं दूसरी ओर रायबरेली पर भगवा पार्टी ने दिनेश प्रताप सिंह को अपना उम्मीदवार बनाया है. मसलन इस सियासी सस्पेंस ने लोकसभा रण को और भी ज्यादा बहुचर्चित आयाम तक पहुंचा दिया है. 

ऐसा रहा है अमेठी और रायबरेली सीट का सियासी इतिहास 

राहुल गांधी ने 2004 में अमेठी से अपनी राजनीतिक शुरुआत की और 2019 में भाजपा की स्मृति ईरानी से हारने से पहले तीन बार सीट जीती. हालांकि राहुल गांधी वायनाड से लोकसभा सीट सुरक्षित करने में कामयाब रहे. वहीं, 2004 से रायबरेली कांग्रेस का गढ़ रहा है.  2004 से सोनिया गांधी के पास रायबरेली सीट थी. हालांकि, फरवरी में सोनिया गांधी राज्यसभा के लिए चुनी गईं और उन्होंने घोषणा की कि वह 2024 के आम चुनावों में रायबरेली से चुनाव नहीं लड़ेंगी. विशेष रूप से रायबरेली उत्तर प्रदेश की एकमात्र सीट थी जहां कांग्रेस 2019 के लोकसभा चुनाव में जीतने में कामयाब रही थी.

इस राज्य में तेल की बिक्री पर लगी पाबंदी : टू व्हीलर को बस 200, चौपहिया को 500 रुपये का मिलेगा पेट्रोल-डीजल, सरकार ने तय की लिमिट

इस राज्य में तेल की बिक्री पर लगी पाबंदी : टू व्हीलर को बस 200, चौपहिया को 500 रुपये का मिलेगा पेट्रोल-डीजल, सरकार ने तय की लिमिट

 त्र‍िपुरा : अगर आपके पास क‍िसी भी प्रकार का व्‍हीकल है तो यह खबर आपके काम की है. अब आप द‍िल खोलकर पेट्रोल या डीजल नहीं खरीद सकेंगे. जी हां, त्र‍िपुरा सरकार की तरफ से वाहनों के ल‍िए एक द‍िन के ह‍िसाब से पेट्रोल-डीजल खरीदने की ल‍िम‍िट तय की गई है. इसके ल‍िए सरकार की तरफ से पेट्रोल पंपों को आदेश भी द‍िया गया है. राज्‍य सरकार ने राज्य में आकस्मिक परिस्थितियों के कारण पेट्रोल- डीजल की खरीदारी पर पाबंदिया लगाई हैं. पेट्रोल पंपों को द‍िये गए आदेश में कहा गया क‍ि वे एक दिन में एक बस को 60 लीटर डीजल ही बेचें. वहीं मिनी बस के ल‍िए यह ल‍िम‍िट 40 लीटर और ऑटो रिक्शा व तिपहिया वाहनों के लिए 15 लीटर है.

एक अधिकारी ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि राज्य में त्रिपुरा तक आने वाली मालगाड़ियों के आने में दिक्कत होने के कारण ईंधन के भंडार में कमी आई है. इसी के मद्देनजर यह फैसला लिया गया है. आपको बता दें असम के जत‍िंगा में बड़े लेवल पर हुए लैंड स्‍लाइड‍िंग के कारण त्रिपुरा आने वाली मालगाड़ियां को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और ये बाधित हुई हैं. मरम्मत के बाद 26 अप्रैल को पैसेंजर ट्रेन की सेवाएं बहाल कर दी गईं लेक‍िन जतिंगा के रास्ते वाली ट्रेन सेवाएं रात को अभी भी रद्द हैं.

फोर व्‍हीलर 500 रुपये का पेट्रोल ले सकेंगे

खाद्य और नागरिक आपूर्ति विभाग के एडीशनल सेक्रेटरी निर्मल अधिकारी ने बताया क‍ि राज्य में आने वाली मालगाड़ियों की आवाजाही में द‍िक्‍कत होने के कारण पेट्रोल-डीजल की सप्लाई में कमी आई है. यही कारण है क‍ि पेट्रोल-डीजल की बिक्री पर एक मई से अगले आदेश तक पाबंदी लगाने का न‍िर्णय ल‍िया गया है. बस और त‍िपह‍िया वाहनों के अलावा टू-व्हीलर और फोर व्‍हीलर के ल‍िए भी पेट्रोल खरीदने की ल‍िमिट तय की गई है. इस आदेश के अनुसार टू-व्हीलर रोजाना 200 रुपये का और फोर व्‍हीलर 500 रुपये रोजाना का पेट्रोल खरीद सकेंगे.

पेट्रोल-डीजल के रेट

क्रूड ऑयल (Crude Oil) की कीमत में तेजी के बीच ऑयल मार्केट‍िंग कंपन‍ियों ने पेट्रोल (Petrol) और डीजल (Diesel) के रेट स्‍थ‍िर रखे हुए हैं. राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 94.76 रुपये और डीजल 87.66 रुपये प्रति लीटर बना हुआ है. मुंबई में पेट्रोल का रेट 104.19 रुपये प्रति लीटर और डीजल 92.13 रुपये प्रति लीटर है. कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 103.93 रुपये लीटर और डीजल 90.74 रुपये लीटर है. वहीं, चेन्‍नई में पेट्रोल की कीमत 100.73 रुपये लीटर और डीजल 92.32 रुपये लीटर बना हुआ है.

जींस – टी शर्ट पहनकर सरकारी कार्यालयों में आने पर रोक...यहां कलेक्टर ने जारी किया फरमान

जींस – टी शर्ट पहनकर सरकारी कार्यालयों में आने पर रोक...यहां कलेक्टर ने जारी किया फरमान

 दमोह :- मध्यप्रदेश के दमोह से अनोखी खबर सामने आ रही है, यहां कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने सरकारी कार्यालयों में कार्यरत सभी अधिकारी कर्मचारियों को फॉर्मल ड्रेस पहनने का आदेश जारी किया है। उन्होंने जींस टी शर्ट पहनकर कार्यालयों में आने पर रोक लगाई है। कलेक्टर के इस आदेश के बाद सरकारी कार्यालयों में कार्यरत अधिकारी कर्मचारियों में खलबली मची हुई है।

दरअसल दमोह कलेक्टर सुधीर कोचर ने एक आदेश जारी करते हुए कहा है कि जिले भर के सरकारी कार्यालयों में काम करने वाले सभी अधिकारी कर्मचारी जींस टी शर्ट पहन कर नही आएंगे और जो आएगा उसे अनुशासन हीनता के दायरे में रखा जाएगा और प्रशासनिक कार्यवाही भी हो सकती है। कलेक्टर कोचर के मूताबिक सरकारी ऑफिस सरकार के ऑफिस हैं और यहां काम करने वाले लोग सरकार के प्रतिनिधि है लिहाजा उनका रहन सहन वस्त्र भी सादगी पूर्ण होने चाहिए। उन्होंने कहा कि सिविल सेवा के नियमो में भी इसका उल्लेख है। शालीनता के साथ शालीन कपडे आम लोगो मे प्रशासन कि छवि को और बेहतर बनाने में मदद करेगी। अब दमोह जिले के सरकारी कार्यालयों में अधिकारी कर्मचारी फॉर्मल कपडे पेंट शर्ट पहनकर आयेगी और ये शर्ट पेंट भी भड़कीले रंगों वाले नही होंगे। इस आदेश के बाद जिले के हजारो सरकारी अधिकारी कर्मचारी प्रभावित होंगे वही जो लोग कपड़ो के शौकीन है खास तौर पर टिपटॉप रहते हुए जिन्हें जीन्स टी शर्ट पसंद है उनके लिए जरूर मुसीबत बढ़ गई है।

इस फसल की खेती करने से होगी बंपर कमाई...हजारों में है 1 किलो की कीमत, आप भी कमा सकते हैं लाखों का मुनाफा

इस फसल की खेती करने से होगी बंपर कमाई...हजारों में है 1 किलो की कीमत, आप भी कमा सकते हैं लाखों का मुनाफा

 आजकल हर कोई खूब पैसे कमाना चाहता है। कोई खेती, अच्छी नौकरी तो कोई खुद का कोई कर पैसे कमाता है। अगर आप भी पैसे कमाने की सोच रहे हैं तो हम आपको यहां एक तगड़ा बिजनेस आईडिया देने जा रहे हैं। अगर आप खिसी फसल की खेती कर लाखों कमाना चाहते हैं तो हींग की खेती आपके लिए फायदेमंद साबित होगी।

बता दें कि भारत में हींग की भारी मांग है, जिसके कारण इसकी खेती आपको तगड़ा मुनाफा दे सकती है। पहले भारत में हींग की खेती नहीं की जाती थी, लेकिन धीरे-धीरे देश में किसान हींग की खेती करने लगे। सुनकर हैरानी होगी की, आज शुद्ध हींग की कीमत 30,000 रुपये प्रति किलो से लेकर 40,000 रुपये प्रति किलो तक है।

किसी भी फसल की खेती के लिए उसके उपयुक्त तापमान के बारे में जानकारी होना जरूरी है। हींग की खेती पहाड़ी इलाकों में ज्यादातर की जाती है। इसकी खेती के लिए तापमान का विशेष ध्यान देना पड़ता है। इसके लिए 20 से 30 डिग्री सेल्सियस तापमान की आवश्यकता होती है। यह खेती न तो बहुत ठंडे और न ही बहुत गर्म तापमान में की जा सकती है। बता दें कि इन पौधों को पेड़ बनने में करीब पांच साल का समय लग सकता है। आप इन पेड़ों और उनकी जड़ों से गोंद भी प्राप्त कर सकते हैं।

  1. हींग की खेती के लिए भुरभुरी मिट्टी की जरूरत होती है।
  2. खेती के लिए खेतों की मिट्टी की अच्छे से जुताई करने की जरूरत होती है। जुताई के बाद बुआई की जाती है।
  3. बुआई के दौरान हींग के बीज लगभग 2-2 फीट की दूरी पर लगाए जाते हैं।
  4. इसके बाद जब पौधे निकल आएं तो उन्हें 5-5 फीट की दूरी पर लगाना होता है।
  5. हींग की फसल में पानी देने से पहले खेत की नमी जांच लें, क्योंकि इन पौधों को ज्यादा पानी की आवश्यकता नहीं होती है।
  6. पानी की अधिक मात्रा से पौधों को नुकसान हो सकता है।
सावधान…! देश में तेजी से बढ़ रहा एक और खतरनाक वायरस, इन लक्षणों को भूलकर भी न करें नजरअंदाज

सावधान…! देश में तेजी से बढ़ रहा एक और खतरनाक वायरस, इन लक्षणों को भूलकर भी न करें नजरअंदाज

 नई दिल्ली। देश के कई हिस्सों में पिछले कुछ समय से लगातार मम्प्स वायरस (Mumps Virus) के मामले में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। दिल्ली-एनसीआर (Delhi-NCR) समेत आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, केरल जैसे कई राज्यों में बीते कुछ महीनों से मम्प्स वायरस के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। सरकारी डेटा के अनुसार, इस साल की मार्च 2024 तक मामलों की गणना 15,637 तक पहुंच गई है।

मम्प्स एक वायरल बीमारी है, जो एक ऐसी वायरल इंफेक्शन है जो किसी को भी प्रभावित कर सकती है। हेल्थ एक्सपर्ट के मुताबिक यह बीमारी बच्चों के लिए काफी ज्यादा खतरनाक है। इसके शुरुआती लक्षण बिल्कुल फ्लू की तरह होते हैं जैसे- मांसपेशियों में दर्द, सिरदर्द, सलाइवरी ग्लैंड्स में दर्द। अगर किसी व्यक्ति को यह इंफेक्शन है और अगर उसने किसी भी व्यक्ति के सामने छींक दिया तो उसे भी यह बीमारी हो जाएगी।

बच्चों को ज्यादा प्रभावित कर रहा मम्प्स वायरस

एक मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह वायरस बच्चों को इसलिए ज्यादा प्रभावित कर रही है, क्योंकि बच्चों की इम्युनिटी कमजोर होती है। इम्युनिटी कमजोर होने के कारण उन्हें कोई भी बीमारी जल्दी अपना शिकार बन लेती है।

लक्षण दिखने पर करें ये काम

  • अगर बच्चे को काफी दिनों से बुखार आ रहा है तो बच्चे को डॉक्टर से जरूर दिखाएं।
    अगर बच्चे को हल्की बुखार है तो बच्चों की साफ-सफाई का ध्यान रखें।
  • बच्चों ने खाना या छींकने या खांसने के बाद हाथ साफ किया है कि नहीं इस बात का ध्यान रखें।
  • बाथरूम इस्तेमाल करने के बाद हाथ जरूर साफ करवाएं।
  • खांसते और छींकते वक्त मुंह पर हाथ जरूर रखें।
  • बच्चों को टाइम-टाइम पर वैक्सीनेशन हुई है या नहीं इस बात का ध्यान रखें।

MMR की वैक्सीन लगवाएं

मीजल्स, मम्प्स और रूबेला के लिए एमएमआर की वैक्सीन जरूर लगवाएं। इस वैक्सीन से मम्प्स से बचा जा सकता है। बता दें कि एमएमआर (खसरा, कण्ठमाला और रूबेला) टीका नियमित रूप से बच्चों को दिया जाता है और मम्प्स से सुरक्षा प्रदान करता है। जिन वयस्कों को टीका नहीं लगाया गया है या जिन्हें मम्प्स नहीं हुई है, उन्हें टीका लगवाने पर विचार करना चाहिए।

मदरसे में शर्मनाक हरकत, 8 साल के मासूम के साथ सीनियर ने किया कुकर्म...पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

मदरसे में शर्मनाक हरकत, 8 साल के मासूम के साथ सीनियर ने किया कुकर्म...पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

 लखनऊ :- उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से एक शर्मनाक मामला सामने आया है। इस मामले के सामने आने के बाद से ही लोगों आक्रोश व्याप्त है। दरअसल, मुजफ्फरनगर जिले में स्थित एक मदरसे में आठ साल के एक छात्र के साथ उसके सीनियर ने कुकर्म किया है। इस मामले के सामने आते ही हर तरफ अफरा तफरी मच गई।

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

 एक न्यूज एजेंसी से मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना रविवार को कोतवाली पुलिस थाने के अंतर्गत गांव के एक मदरसे में हुई। पुलिस ने कहा कि मदरसे के आरोपी छात्र (उम्र- 21 साल) को आईपीसी की धारा 377 (अप्राकृतिक अपराध) और यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण अधिनियम के प्रावधानों के तहत गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि पीड़ित परिवार द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, मामला तब सामने आया जब लड़के ने मदरसा जाने से इनकार कर दिया। पुलिस ने कहा कि उसने घटना के बारे में अपने परिवार के सदस्यों को बताया जिसके बाद शिकायत दर्ज कराई गई।

मई महीने में 14 दिन बैंक रहेंगे बंद...यहां चेक करें पूरी लिस्ट

मई महीने में 14 दिन बैंक रहेंगे बंद...यहां चेक करें पूरी लिस्ट

 रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने साल 2024 के लिए बैंकों के छुट्टियों (Bank Holidays 2024) की लिस्ट जारी की है .जिसके तहत मई महीने में बैंकों में छुट्टियों की भरमार है. हर महीने की तरह इस महीने भी कई दिन बैंकों की छुट्टियां (Bank Holidays 2024 in India) रहने वाली हैं. RBI ने राष्ट्रीय स्तर पर बैंक हॉलिडे की लिस्ट जारी किए हैं

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने साल 2024 के लिए बैंकों के छुट्टियों (Bank Holidays 2024) की लिस्ट जारी की है .जिसके तहत मई महीने में बैंकों में छुट्टियों की भरमार है. हर महीने की तरह इस महीने भी कई दिन बैंकों की छुट्टियां (Bank Holidays 2024 in India) रहने वाली हैं. RBI ने राष्ट्रीय स्तर पर बैंक हॉलिडे की लिस्ट जारी किए हैं

5 मई 2024: रविवार के चलते देश भर में बैंक बंद रहेंगे.
11 मई 2024: महीने के दूसरे शनिवार के चलते देशभर में बैंक बंद रहेंगे.
12 मई 2024: रविवार के चलते देश भर में बैंक बंद रहेंगे.
19 मई 2024: रविवार के चलते देश भर में बैंक बंद रहेंगे.
25 मई 2024: महीने के चौथे शनिवार के चलते देश भर में बैंक बंद रहेंगे.
26 मई 2024: रविवार के चलते देश भर में बैंक बंद रहेंगे.

मई में कब-कब होगी बैंकों में छुट्टी?

1 मई 2024: महाराष्ट्र दिवस और मजदूर दिवस के मौके पर महाराष्ट्र के अलावा कई राज्यों में बैंक बंद रहेंगे.
7 मई 2024:  लोकसभा चुनाव के चलते भोपाल, अहमदाबाद, रायपुर और  पणजी राज्य में बैंक बंद रहेंगे
8 मई 2024: रवीन्द्रनाथ टैगोर की जयंती के मौके पर बैंक बंद रहेंगे.
10 मई 2024: बसव जयंती/अक्षय तृतीया के अवसर पर बेंगलुरु सहित कई राज्यों में बैंक बंद रहेंगे.
13 मई 2024  लोकसभा चुनाव के कारण श्रीनगर समेत अलग-अलग राज्यों में बैंक बंद रहेंगे.
16 मई 2024: राज्य दिवस की छुट्टी के चलते गंगटोक में सभी बैंक बंद रहेंगे.
20 मई 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के चलते बेलापुर और मुंबई में बैंक बंद रहेंगे.
23 मई 2024: बुद्ध पूर्णिमा के मौके पर नई दिल्ली,मुंबई, कोलकाता,चंडीगढ़, लखनऊ, भोपाल,  कानपुर, देहरादून,रायपुर, रांची,आइजोल,ईटानगर,नागपुर,बेलारपुर, अगरतला, जम्मू,शिमला और श्रीनगर
बैंक बंद रहेंगे.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर हमला बोला, कहा -OBC का 27 फीसदी आरक्षण मुस्लिमों को देना चाहती है

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर हमला बोला, कहा -OBC का 27 फीसदी आरक्षण मुस्लिमों को देना चाहती है

 कर्नाटक :- लोकसभा चुनाव के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने  इंटरव्यू में देश में ओबीसी के लिए 27 प्रतिशत आरक्षण को “लूटने की कोशिश” करार देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर हमला बोला.पीएम मोदी ने जवाब देते हुए कहा, ‘आप कांग्रेस का इतिहास देखिए. यह मांग (आरक्षण के लिए) 1990 के दशक से उठाई जा रही है. देश में समाज का एक बहुत बड़ा वर्ग है, जिसे लगता था कि उनके लिए कुछ किया जाना चाहिए, इसके लिए विरोध प्रदर्शन भी हुए. 1990 से पहले कांग्रेस ने इसका पूरा विरोध किया और इसे दबा दिया. फिर उन्होंने जो भी आयोग बनाये, जो भी समितियां बनायी, उनकी रिपोर्ट भी ओबीसी के पक्ष में आने लगी. वे इन विचारों को नकारते, अस्वीकार करते और दबाते रहे. लेकिन 90 के दशक के बाद, वोट-बैंक की राजनीति के कारण, उन्हें लगा कि कुछ किया जाना चाहिए.”

‘मुसलमानों को ओबीसी की कैटेगरी में डालना चाहती थी कांग्रेस’
पीएम मोदी ने कहा, “तो, उन्होंने पहला पाप क्या किया था? 90 के दशक में, उन्होंने कर्नाटक में मुसलमानों को ओबीसी के रूप में वर्गीकृत करने का निर्णय लिया. इसलिए, वे पहले ओबीसी को अस्वीकार कर रहे थे और दबा रहे थे, लेकिन राजनीतिक लाभ के लिए उन्होंने मुसलमानों को ओबीसी का लेबल दे दिया. कांग्रेस केंद्र से बेदखल हो गई. यह योजना 2004 तक रुकी रही. 2004 में जब कांग्रेस वापस आई तो उसने तुरंत आंध्र प्रदेश में मुसलमानों को ओबीसी कोटा देने का फैसला किया. कोर्ट में मामला उलझ गया. भारतीय संसद ने संविधान की मूल भावना के अनुरूप ओबीसी को 27 प्रतिशत आरक्षण देने का निर्णय लिया था

‘2024 के कांग्रेस के घोषणापत्र पर मुस्लिम लीग का छाप’
पीएम मोदी ने कहा, “जब भारत का संविधान बनाया गया था, तब कोई भी आरएसएस या भाजपा के लोग मौजूद नहीं थे. बाबा साहेब अम्बेडकर, पंडित नेहरू, सरदार वल्लभभाई पटेल और हमारे देश के कई महापुरुष उपस्थित थे और उन्होंने लंबे चिंतन के बाद निर्णय लिया कि भारत जैसे देश में धर्म के आधार पर आरक्षण नहीं दिया जा सकता है. लेकिन 2024 के चुनाव के लिए उनका घोषणापत्र देखिए. इस पर मुस्लिम लीग की छाप है, जिस तरह से वे संविधान की धज्जियां उड़ा रहे हैं, जिस तरह से वे अंबेडकर का अपमान कर रहे हैं. एससी और एसटी के आरक्षण पर खतरे की तलवार लटक रही है.

कांग्रेस डूबता हुआ जहाज है जिसे कोई नहीं बचा सकता- भाजपा

कांग्रेस डूबता हुआ जहाज है जिसे कोई नहीं बचा सकता- भाजपा

खण्डवा मध्यप्रदेश :- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने खण्डवा के पुनासा में जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस डूबता जहाज है. इसके तल में छेद हो गया है. इसे डूबने से दुनिया की कोई ताकत नहीं रोक सकती. खंडवा संसदीय क्षेत्र के बीजेपी प्रत्याशी ज्ञानेश्वर पाटिल के समर्थन में जनसभा को सम्बोधित करने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह खण्डवा जिले के पुनासा पहुंचे थे।

सभा को सम्बोधित करते हुए सिंह ने कहा कि बीजेपी दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है. वर्ष 2014 और वर्ष 2019 में आपने सरकार बनाई , तो काम , जन-जन तक पहुंचा. पहले भारत की बातों को दुनिया गंभीरता से नहीं लेती थी. लेकिन, अब दुनिया कान खोलकर भारत की बात सुनती है. भारत का कद तेजी से बढ़ा है.

कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत में लोकतंत्र की बहाली हो गई है. खुद महात्मा गांधी ने कांग्रेस को भंग करने की बात कही थी. जनता ने इस बात को पूरा करने की ठान ली है. उन्होंने कहा इंदौर और सूरत में कांग्रेस प्रत्याशियों ने भाजपा में आस्था व्यक्त की तो कांग्रेस लोकतंत्र की हत्या का हवाला देने लगी। राजनाथ ने कहा कि आजादी के बाद 20-20 बार कांग्रेस के प्रत्याशी निर्विरोध आते रहे है तब लोकतंत्र याद नही आया।

Lok Sabha Election 2024: कांग्रेस को एक और बार लगा जोर का झटका, 6 बार के विधायक ने थामा बीजेपी का दामन

Lok Sabha Election 2024: कांग्रेस को एक और बार लगा जोर का झटका, 6 बार के विधायक ने थामा बीजेपी का दामन

 30 अप्रैल 2024 मध्य प्रदेश : पुरे देश  में लोकसभा चुनाव का बिगुल बज चुका हैं. तीसरे चरण के मतदान के  पहले कांग्रेस को  बड़ा  झटका लगा हैं. छत्तीसगढ़ के बाद अब   मध्य प्रदेश में भी ये सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है.  कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक और पूर्व मंत्री रामनिवास रावत ने बीजेपी का दामन थाम लिया है. रामनिवास सूबे के सीएम मोहन यादव, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा और न्यू जॉइनिंग टोली के प्रदेश संयोजक नरोत्तम मिश्रा की उपस्थिति में शामिल हुए. इस दौरान मुख्यमंत्री ने उनका स्वागत किया. बता दें कि बीते दिन  ही इंदौर सीट से कांग्रेस प्रत्याशी अक्षय बाम अपना नामांकन वापस लेने के साथ ही बीजेपी में शामिल हो गए थे.

बता दें  कि रामनिवास रावत विजयपुर से 6 बार विधायक रहे हैं. वो मुरैना-श्योपुर लोकसभा सीट से सत्यपाल सिंह सिकरवार को लोकसभा का टिकट दिए जाने से नाराज थे. वैसे रावत पहले मुरैना में पीएम मोदी के कार्यक्रम के दिन बीजेपी में शामिल होने वाले थे. हालांकि, तब कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने उनको किसी तरह मना लिया था. रामनिवास रावत 8 बार विधानसभा और 2 बार लोकसभा का चुनाव लड़ चुके हैं.

गौरतलब हैं कि बीते कुछ दिनों पहले ही इंदौर सीट से कांग्रेस प्रत्याशी अक्षय बाम ने अपना नामांकन वापस ले लिया था. इसके बाद वो बीजेपी में शामिल हो गए थे. इस सीट से बीजेपी ने शंकर लालवानी को टिकट दिया है. बाम के नामांकन वापस लेने के बाद बीजेपी नेता कैलाश विजयवर्गीय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट किया.

 
महिलाओं के खाते में सुबह-सुबह जादू से आ जायेगा 1 लाख रूपये- कांग्रेस

महिलाओं के खाते में सुबह-सुबह जादू से आ जायेगा 1 लाख रूपये- कांग्रेस

 मध्य प्रदेश : लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के पहले तमाम पार्टियों के दिग्गजों ने पूरी ताकत झोंक दी हैं. कांग्रेस हो चाहे बीजेपी हर दिन नए बयान हर दिन नई घोषणाएं देखने को मिलती हैं. इसी सिलसिले में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी आज मध्य प्रदेश के चुनावी दौरे पर पहुंचे. जहां राहुल गांधी ने आज भिंड  में एक जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान राहुल गांधी ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने संविधान की किताब को हाथ में लेकर बताया कि यह जनता की आत्मा है. मैं इस सरकार से पूछना चाहता हूं कि आरक्षण के खिलाफ अग्निवीर योजना निजीकरण में क्यों की.

राहुल गांधी ने भिंड में मंच से कहा कि इंडिया गठबंधन की सरकार बनने पर हम महालक्ष्मी योजना लागू करेंगे. हम गरीब परिवारों की सूची बनाएंगे. हर परिवार की एक महिला को सालाना एक लाख रुपया बैंक अकाउंट में जाएगा. महिलाएं सुबह उठेंगी, तो जादू से उनके अकाउंट में ये पैसा आ जाएगा.

राहुल गांधी ने भिंड में आरक्षण के मुद्दे को लेकर भी बीजेपी को घेरा. उन्होंने कहा कि BJP कहती है वो आरक्षण के खिलाफ नहीं है. अगर आप आरक्षण के खिलाफ नहीं हैं तो.. पब्लिक सेक्टर का निजीकरण क्यों कर रहे हैं? अग्निवीर योजना क्यों लेकर आए? ठेकेदारी प्रथा को बढ़ावा क्यों दे रहे हैं? ये सारे काम आरक्षण के खिलाफ हैं.

कांग्रेस नेता ने अपने संबोधन में कहा कि BJP के नेताओं ने कहा है- अगर चुनाव जीते तो संविधान को बदल दिया जाएगा. लेकिन मैं आपको बता देना चाहता हूं- संविधान गरीबों की आत्मा है, इसे कोई ताकत नहीं मिटा सकती. आज देश में दो विचारधाराओं की लड़ाई है. उन्होंने कहा कि एक तरफ- कांग्रेस पार्टी और INDIA गठबंधन है, जो संविधान को बचाने में लगे हैं. दूसरी तरफ- नरेंद्र मोदी और RSS है, जो संविधान को खत्म करने की कोशिश कर रहे हैं.

दर्दनाक हादसा : 200 मीटर गहरी खाई में गिरी बस,25 की मौत, कई यात्री नदी में बहे, तलाश जारी

दर्दनाक हादसा : 200 मीटर गहरी खाई में गिरी बस,25 की मौत, कई यात्री नदी में बहे, तलाश जारी

 Peru Bus Accident: दक्षिण अमेरिकी देश पेरू में सोमवार को भयानक बस हादसा हो गया। एक बस के नदी में गिरने से कम से कम 25 लोगों की मौत हो गई है।

जानकारी के मुताबिक इस बस में 50 से अधिक यात्री बस में सवार थे। हादसे में यह बस नदी के किनारे जा गिरी और उसमें (South America Peru Bus Accident) सवार कुछ लोग पानी में बह गए। नगर निगम अधिकारी जैमी हेरेरा ने कहा कि हादसे की सूचना के बाद बचाव कर्मी और अग्निशमन कर्मी दुर्घटनास्थल पर पहुंचे, जहां से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।