BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
तिहाड़ जेल से रिहा हुए सीएम केजरीवाल, समर्थकों में खुशी लहर, लेकिन इस दिन फिर से करना होगा सरेंडर…!!

तिहाड़ जेल से रिहा हुए सीएम केजरीवाल, समर्थकों में खुशी लहर, लेकिन इस दिन फिर से करना होगा सरेंडर…!!

 नई दिल्ली :- दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (CM Arvind Kejriwal ) को दिल्ली आबकारी नीति मामले में अंतरिम जमानत मिलने के बाद दिल्ली की तिहाड़ जेल से रिहा कर दिया गया। सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें 1 जून तक अंतरिम जमानत दे दी है।

बता दें कि दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। शीर्ष अदालत ने चुनाव प्रचार के लिए केजरीवाल को 1 जून तक के लिए अंतरिम जमानत दे दी है। केजरीवाल को 2 जून को फिर से सरेंडर करना होगा। अंतरिम जमानत के दौरान केजरीवाल चुनाव प्रचार भी कर पाएंगे। जस्टिस संजीव खन्ना और जस्टिस दीपांकर दत्ता की पीठ ने पिछली सुनवाई में अंतरिम जमानत पर फैसला सुरक्षित रख लिया था।

सीएम केजरीवाल की बेल पर आज दोपहर 2 बजे के बाद सुनवाई हुई। सुनवाई को जल्द खत्म कर कोर्ट ने केजरीवाल को बड़ी राहत दी। उन्हें 1 जून तक ही जेल से बाहर रहने की इजाजत होगी। हालांकि वह इस दौरान लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार कर सकते हैं। इसपर कोई पाबंदी नहीं है। सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में कहा कि हम केजरीवाल को 1 जून तक के लिए अंतरिम जमानत दे रहे हैं।

इसपर केजरीवाल के वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि क्या इसे 1 से बढ़ाकर 5 जून किया जा सकता है? इसपर जस्टिस खन्ना ने कहा नहीं। ईडी के वकील एसवी राजू ने संजय सिंह का केस सामने रखा। इसपर जस्टिस खन्ना ने कहा कि हम कोई समानांतर न बनाएं। उन्हें मार्च में गिरफ्तार किया गया था और गिरफ्तारी पहले या बाद में हो सकती थी, कोई फर्क नहीं पड़ेगा, 2 जून को अरविंद केजरीवाल आत्मसमर्पण करेंगे।

13 मई को 10 राज्यों की 96 लोकसभा सीटों पर होगी वोटिंग...देखिए राज्यवार लिस्ट

13 मई को 10 राज्यों की 96 लोकसभा सीटों पर होगी वोटिंग...देखिए राज्यवार लिस्ट

  लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में 13 मई को 10 राज्यों की 96 सीटों पर मतदान होगा। मतदान की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। चुनाव के साथ ही राजनीतिक दलों के सामने भी मतदान प्रतिशत बढ़ाने की चुनौती है।

  1. आंध्र प्रदेश: आंध्र प्रदेश की सभी 25 सीटों पर एक ही चरण में 13 मई को मतदान होगा। (अराकू (एसटी), श्रीकाकुलम, विजयनगरम, विशाखापत्तनम, अनाकापल्ली, काकीनाडा, अमलापुरम (एससी), राजमुंदरी, नरसापुरम, एलुरु, मछलीपट्टनम, विजयवाड़ा, गुंटूर, नरसरावपेट, बापटला (एससी), ओंगोल, नंद्याल, कुरनूल, नेल्लोर, तिरुपति (एससी), राजमपेट, चित्तूर (एससी) लोकसभा सीट)
  2. मध्य प्रदेश: मध्य प्रदेश की 29 सीटों में से आठ पर चौथे चरण में मतदान होगा, जिसके साथ राज्य में मतदान प्रक्रिया समाप्त हो जाएगी। (देवास, उज्जैन, मंदसौर, रतलाम, धार, इंदौर, खरगोन, खंडवा लोकसभा सीट)
  3. बिहार: बिहार की 40 सीटों पर सभी सात चरणों में मतदान हो रहा है। चौथे चरण में 13 मई को पांच सीटों पर मतदान होगा। (दरभंगा, उजियारपुर, समस्तीपुर, बेगुसराय, मुंगेर लोकसभा सीट
  4. ओडिशा: ओडिशा में 21 सीटों के लिए लगातार चार चरणों में मतदान हो रहा है। शुरुआत चौथे चरण से हो रही है। चार सीटों पर 13 मई को मतदान होगा, उसके बाद चरण 5, 6 और 7 में भी वोट डाले जाएंगे। (कालाहांडी, नबरंगपुर (एसटी), बेरहामपुर, कोरापुट (एसटी) लोकसभा सीट) 

  5. महाराष्ट्र: महाराष्ट्र में पांच चरणों में मतदान हो रहा है। कुल 48 सीटों में से 11 सीटों के लिए मतदान 13 मई को होगा। (नंदुरभार, जलगांव, रावेर, जालना, औरंगाबाद, मावल, पुणे, शिरूर, अहमदनगर, शिरडी, बीड लोकसभा सी

Road Accident: भीषण सड़क हादसे में तीन दोस्तों की मौत, ट्रक और कार में हुई जोरदार टक्कर

Road Accident: भीषण सड़क हादसे में तीन दोस्तों की मौत, ट्रक और कार में हुई जोरदार टक्कर

 भागलपुर :  बिहार में भागलपुर जिले से सड़क हादसे की एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है। गोपालपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक ट्रक और कार की टक्कर में कार में सवार तीन दोस्तों की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, राष्ट्रीय राजमार्ग 31 पर मकनपुर चौक का पास ट्रक और कार की आमने-सामने की टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई।

तीन दोस्तों की हुई मौत

मिली जानकारी के अनुसार, तीन दोस्त एक कार पर सवार होकर पूर्णिया से आ रहे थे, तभी मकनपुर चौक का पास सामने से आ रहे एक ट्रक ने कार को टक्कर मार दी। वाहनों की रफ्तार इतनी अधिक थी कि टकराने के बाद कार की छत उड़ गई। इस घटना में तीन लोगों की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शवों को बाहर निकाला। मृतकों की पहचान भवानीपुर निवासी मनोज यादव (30), कैपिस्टर यादव (32) और खगड़िया निवासी प्रभाकर यादव (28) के रूप में की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सीएम अरविंद केजरीवाल को मिली अग्रिम जमानत...40 दिन बाद जेल से आएंगे बाहर

सीएम अरविंद केजरीवाल को मिली अग्रिम जमानत...40 दिन बाद जेल से आएंगे बाहर

 नई दिल्ली :  दिल्ली के सीएम अरविन्द केजरीवाल को कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल को अग्रिम जमानत दे दी है।

Delhi Excise Scam: अरविंद केजरीवाल को अंतरिम जमानत पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला आज

Delhi Excise Scam: अरविंद केजरीवाल को अंतरिम जमानत पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला आज

 नई दिल्ली।  दिल्ली आबकारी घोटाला केस में मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को अंतरिम जमानत देने सुप्रीम कोर्ट का फैसला आज शुक्रवार को आएगा। इससे पहले प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट के समक्ष लोकसभा चुनावों के बीच आम आदमी पार्टी (आप) प्रमुख अरविंद केजरीवाल की जमानत याचिका का विरोध करते हुए कहा कि चुनाव प्रचार करना मौलिक, संवैधानिक या कानूनी अधिकार नहीं है।

 ईडी ने कोर्ट में कहा था कि किसी भी राजनीतिक नेता को चुनाव प्रचार के लिए अंतरिम जमानत नहीं दी गई है, भले ही वह चुनाव नहीं लड़ रहा हो। अरविंद केजरीवाल को वित्तीय जांच एजेंसी ने 21 मार्च को दिल्ली की अब समाप्त हो चुकी उत्पाद शुल्क नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार किया था। दिल्ली की एक अदालत ने मंगलवार को केजरीवाल की न्यायिक हिरासत 20 मई तक बढ़ा दी थी।

सोने का रथ, चांदी की पालकी…आज मनाई जाएगी अक्षय तृतीया, जानिए शुभ मुहूर्त, मंत्र से लेकर सबकुछ

सोने का रथ, चांदी की पालकी…आज मनाई जाएगी अक्षय तृतीया, जानिए शुभ मुहूर्त, मंत्र से लेकर सबकुछ

 अक्षय तृतीया को आखा तीज भी कहा जाता है. हिंदू धर्म में ये त्योहार बहुत ही महत्व रखता है. ये त्योहार वैशाख महीने के तीसरे दिन मनाया जाता है. अक्षय तृतीया का मतलब होता है. आनंद, सफलता और समृद्धि में कोई कमी न होना. इस दिन विधि-विधान से देवी लक्ष्मी की पूजा की जाती है. ऐसा माना जाता है कि इस शुभ अवसर पर पूजा करने से देवी लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त होती है. इससे आर्थिक परेशानियां दूर होती हैं

ऐसा माना जाता है कि अक्षय तृतीया भगवान विष्णु के छठे अवतार परशुराम के जन्मदिवस के रूप में भी मनाया जाता है. ये त्योहार देश के अलग-अलग जगहों पर परशुराम जयंती के रूप में मनाया जाता है. वहीं ऐसा भी कहा जाता है कि इस दिन गंगा नदी धरती पर अवतरित हुई थी. राजा भागीरथ ने गंगा को धरती पर अवतरित करने के लिए सालों तक तप किया था. इस दिन पवित्र गंगा में स्नान करना बहुत ही शुभ माना जाता है. इस दिन देवी अन्नपूर्णा की पूजा करना भी शुभ माना जाता है. इस दिन गरीबों को खाना खिलाएं. इससे कभी भी घर में अन्न की कमी नहीं होती है. वहीं ये भी कहा जाता है कि इस दिन से महर्षि वेदव्यास जी ने महाभारत को लिखना शुरु किया था।
जैन धर्म में इस दिन गन्ने का जूस पीकर व्रत खोलने की परंपरा

अक्षय तृतीया का त्योहार बहुत ही उत्साह के साथ मनाया जाता है. देश के हर क्षेत्र में ये त्योहार अलग तरीके से मनाया जाता है. वहीं जैन धर्म में इस दिन गन्ने का जूस पीकर व्रत खोलने की परंपरा भी है. इस दिन लोग भूखे लोगों और गरीबों को भी गन्ने का जूस पिलाते हैं. ऐसा करने से पुण्य की प्राप्ति होती है ऐसा माना जाता है।

अक्षय तृतीया पूजा सामग्री Akshaya Tritiya Puja Samagri)

अक्षय तृतीया पर पूजा के लिए पूजा की चौकी, पीला कपड़ा, 2 मिट्टी का कलश, कुमकुम, चावल, हल्दी, इलायची, गंगाजल, चंदन, अबीर, गुलाल, कपूर, सुपारी, पीले रंग के फूल, लक्ष्मी-विष्णु जी की तस्वीर, धूप, सिक्का, पंचामृत, सत्तू, चने की दाल, तिल, जौ, फल, फूल, नारियल, दीपक, अष्टगंध, मौली के साथ इस दिन खरीदी गई वस्तु लक्ष्मी जी को पूजा में अर्पित करें.

अक्षय तृतीया शुभ मुहूर्त (Akshaya Tritiya 2024 Puja Muhurat)

अक्षय तृतीया पर सोना खरीदने का शुभ मुहूर्त – 10 मई सुबह 05:45 से लेकर 02:50, 11 मई तक.

अक्षय तृतीया पर पूजा मुहूर्त– 10 मई सुबह 5:45 से दोपहर 12:05 तक.

प्रातः मुहूर्त (चर, लाभ, अमृत) – सुबह 05:45 से सुबह 10:30
अपराह्न मुहूर्त (चर) – शाम 04:51 से शाम 06:26
अपराह्न मुहूर्त (शुभ) – दोपहर 12:05 से दोपहर 01:41
रात्रि मुहूर्त (लाभ) – रात 09:16 से रात 10:40

महादेव के भक्तों के लिए खुशखबरी...आज से आरंभ होगी चार धाम यात्रा, कल खुलेंगे केदारनाथ धाम के कपाट

महादेव के भक्तों के लिए खुशखबरी...आज से आरंभ होगी चार धाम यात्रा, कल खुलेंगे केदारनाथ धाम के कपाट

 नई दिल्ली: केदारनाथ धाम से जुडी बड़ी खबर समने आई है. पूजा-अनुष्ठान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कल (10 मई) केदारनाथ धाम के कपाट खुलने जा रहे हैं. श्री बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने बताया कि कपाट खुलने की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं. मंदिर को 40 क्विंटल फूलों से सजाया जा रहा है.

भगवान केदारनाथ की पंचमुखी डोली आज सुबह 8.30 बजे अपने तीसरे पड़ाव गौरामाई मंदिर गौरीकुंड से केदारनाथ धाम के लिए रवाना हुई. 6 मई को देवडोली अपने प्रवास के लिए श्री विश्वनाथ मंदिर गुप्तकाशी से श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ पहुंची और 7 मई को अपने दूसरे पड़ाव फाटा पहुंची. 8 मई को देर शाम पंचमुखी डोली गौरमाता मंदिर गौरीकुंड पहुंची. यहां रात्रि विश्राम के बाद 9 मई को केदारनाथ धाम के लिए पंचमुखी डोली रवाना होगी. नौ मई को पंचमुखी डोली केदारनाथ पहुंचेगी जिसके बाद 10 मई को केदारनाथ धाम के कपाट विधि-विधान पूर्वक शुभ मुहुर्त में खोल दिए जाएंगे.

बता दें, भारी बर्फबारी और कठिन रास्तों के चलते साल के 6 महीनों केदारनाथ धाम के कपाट बंद रहते हैं. केदारनाथ धाम के कपाट हर साल भाई दूज के दिन बंद होते हैं और 6 महीने के बाद अक्षय तृतीया के दिन केदारनाथ धाम के कपाट खोलने का परम्परा है.

-केदारनाथ धाम से जुडी मान्यता
पौराणिक कथाओं के अनुसार महाभारत का युद्ध समाप्त होने के बाद पांडवों पर भाईयों की हत्या करने का पाप था. इस पाप से उन्हें केवल महादेव ही मुक्ति दिला सकते थे, लेकिन महादेव पांडवों से नाखुश थे. इसलिए वे उन्हें दर्शन नहीं देना चाहते थे. लेकिन पांडवों शंकर जी की तलाश करते हुए केदार खंड पहुंचे. शिव जी ने पांडवों को आता देख खुद का रूप बदल लिया और बैल का रूप धारण कर लिया और वहां मौजूद पशुओं के झुंड में शामिल हो गए.

 भीम ने बैल रूपी शिवजी को पकड़ने का प्रयास किया लेकिन बैल भूमि में अदृश्य होने लगा, मान्यता है कि भोलेनाथ बैल का वेश धारण करके जब धरती पर समाने लगे तभी भीम ने उनकी पूंछ पकड़ ली भीम ने अपने बल का पूरा प्रयोग किया और बैल के ऊपरी भाग को पकड़ लिया और उसे जमीन में धंसने नहीं दिया. पांडवों की इस भक्ति को देखकर महादेव बहुत प्रसन्न हो गए और उन्होंने भ्रातृहत्या के पाप से पांडवों को मुक्त कर दिया. ऐसा माना जाता है कि भगवान शंकर के जिस भाग को भीम ने पकड़ा था वही आज केदारनाथ में पिंड रूप में स्थापित है.

एयर इंडिया एक्सप्रेस एयरलाइंस के 25 केबिन क्रू बर्खास्त, अचानक सिक लीव पर चले जाने से कई फ्लाइट्स करनी पड़ी थी रद्द

एयर इंडिया एक्सप्रेस एयरलाइंस के 25 केबिन क्रू बर्खास्त, अचानक सिक लीव पर चले जाने से कई फ्लाइट्स करनी पड़ी थी रद्द

 नई दिल्ली। एयर इंडिया एक्सप्रेस ने गुरुवार, 9 मई को 25 केबिन क्रू को बर्खास्त कर दिया है। क्रू मेंबर्स के अचानक सामूहिक रूप से बीमारी की छुट्टी लेने के कारण एयरलाइंस को बुधवार, 8 मई को करीब 78 फ्लाइट्स को कैंसिल करना पड़ा था। एयरलाइन के लगभग 300 कर्मचारियों ने बीमार होने की बात कही और अपने फोन बंद कर लिए थे। इन कर्मचारियों ने लीव के लिए कोई नोटिस भी नहीं दिया। प्रबंधन आज, गुरुवार को केबिन क्रू सदस्यों के साथ टाउनहॉल बैठक भी कर सकता है।

 कंपनी और क्रू मेंबर्स के बीच यह विवाद उस वक्त सामने आया है जब एयरलाइन AIX कनेक्ट (पूर्व में एयरएशिया इंडिया) के साथ विलय करने की दिशा में आगे बढ़ रही है। एयर इंडिया एक्सप्रेस के एक प्रवक्ता ने बुधवार को कहा कि मैनेजमेंट सामूहिक छुट्टी के पीछे के कारणों को समझने के लिए क्रू मेंबर्स के साथ बातचीत कर रहा है। यह भी बताया कि यात्रियों को असुविधा कम करने के लिए काम किया जा रहा है।

इसलिए नौकरी से निकाला

एयरलाइन का कहना है कि जिन 25 क्रू मेंबर्स को नौकरी से बर्खास्त किया गया है, उन लोगों ने बिना कोई कारण बताए छुट्टी ली है। इसका नतीजा यह हुआ कि बड़ी संख्या में उड़ानें रद्द करनी पड़ीं। जिससे पूरा शेड्यूल बिगड़ गया। कंपनी के सम्मानित यात्रियों को भारी असुविधा हुई। कर्मचारियों का कृत्य न केवल सार्वजनिक हित के प्रति खतरनाक है, बल्कि इससे शर्मिंदगी भी हुई है। प्रतिष्ठा को नुकसान, और कंपनी को गंभीर नुकसान हुआ है।

यूनियन ने मैनेजमेंट को लिखी चिट्ठी

क्रू मेंबर्स की तरफ से एयर इंडिया एक्सप्रेस कर्मचारी संघ (AIXEU) ने प्रबंधन को एक चिट्ठी लिखी है। यूनियन ने एयरलाइन पर कुप्रबंधन और कर्मचारियों के साथ असमान व्यवहार करने का आरोप लगाया है। हालांकि, एयर इंडिया एक्सप्रेस के सूत्रों ने कहा है कि वह किसी भी कर्मचारी संघ को मान्यता नहीं देता है।

एस्ट्राजेनेका ने दुनियाभर से कोरोना वैक्सीन वापस मंगाई...जानिए वजह..!!

एस्ट्राजेनेका ने दुनियाभर से कोरोना वैक्सीन वापस मंगाई...जानिए वजह..!!

 दिल्ली :- दुनियाभर में कोरोनावायरस महामारी के दौरान लोगों को टीके मुहैया कराने वाली कंपनी एस्ट्राजेनेका ने अपना कोरोना का टीका वापस मंगा लिया है। कंपनी ने कहा है कि वह दुनियाभर से अपनी वैक्सजेवरिया वैक्सीन को वापस मंगा रही है। गौरतलब है कि एस्ट्रा जेनेका के लाइसेंस वाली कोविशील्ड वैक्सीन ही भारत में भी कोरोना से बचाव के लिए दी गई थी 

रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी ने दावा किया है कि वैक्सीन का अपडेट संस्करण उपलब्ध है, ऐसे में वैक्सीन के पुराने स्टॉक को वापस मंगाया गया है। रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी ने 5 मार्च को ही वैक्सीन वैक्सजेरवरिया को वापस मंगाने का फैसला कर लिया था, लेकिन यह आदेश 7 मई से प्रभावी हुआ।ब्रिटिश-स्वीडिश फार्मास्यूटिकल कंपनी एस्ट्राजेनेका का यह कदम ऐसे वक्त सामने आया है, जब कंपनी ने बीते दिनों ही स्वीकार किया है कि कुछ मामलों में कोविड वैक्सीन के साइड इफेक्ट सामने आए हैं और इसकी वजह से कुछ लोगों में थ्रंबोसिस थ्रंबोसाइटोपीनिया सिंड्रोम बीमारी के लक्षण देखे गए है

कंपनी के खिलाफ दर्ज हुए मुकदमे
एस्ट्राजेनेका कंपनी कोविड वैक्सीन को लेकर कई मुकदमों का सामना कर रही है। आरोप है कि कोविड वैक्सीन लगने के बाद कई लोगों की जान गई है। जैमी स्कॉट नामक एक व्यक्ति ने एस्ट्राजेनेका के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। स्कॉट का आरोप है कि वैक्सीन लेने के बाद उसके शरीर में खून के थक्के जमने की समस्या हुई और दिमाग में भी ब्लीडिंग हुई। इससे उसके मस्तिष्क को नुकसान हुआ।

ED Raided : 7 नए ठिकानों पर दूसरे दिन ईडी ने फिर की छापेमारी...भारी मात्रा में कैश बरामद…!!

ED Raided : 7 नए ठिकानों पर दूसरे दिन ईडी ने फिर की छापेमारी...भारी मात्रा में कैश बरामद…!!

 रांची। ईडी ने मंगलवार को रांची में सात ठिकानों पर छापेमारी की है। इस दौरान डोरंडा क्षेत्र में रहने वाले राजू सिंह नामक कांट्रैक्टर के आवास से भारी मात्रा में कैश बरामद किया है। ईडी ने कैश की गिनती के लिए बैंक अधिकारियों को मशीन के साथ बुलाया है।बता दें कि सूचना के मुताबिक सोमवार को झारखंड के मंत्री आलमगीर आलम के करीबियों के ठिकानों पर छापेमारी के दौरान मिले लीड के आधार पर मंगलवार को श्यामली गली डोरंडा, सिंहमोड़, आईटीआई बस स्टैंड और रांची में नए ठिकानों पर रेड डाली जा रही है।

सोमवार की छापेमारी में मंत्री के पीएस संजीव कुमार लाल, उनके घरेलू सहायक जहांगीर आलम और बिल्डर मुन्ना सिंह के ठिकानों से कुल 35 करोड़ 23 लाख रुपए की राशि बरामद की गई थी। संजीव कुमार लाल और जहांगीर आलम को ईडी ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। एजेंसी उन्हें आज कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेने की दरख्वास्त करेगी।

सुरक्षित हूँ बीजेपी सरकार की वजह से : राधिका खेड़ा

सुरक्षित हूँ बीजेपी सरकार की वजह से : राधिका खेड़ा

 नई दिल्ली। कांग्रेस की पूर्व नेत्री और संगठन में राष्ट्रीय समन्वयक रही राधिका खेड़ा ने अंततः आज भाजपा की सदस्यता ले ली। एक दिन पहले ही राधिका खेड़ा ने कांग्रेस और पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया था, जिसके बाद से उनके भाजपा में शामिल होने के कयास लगाए जा रहे थे। उनके अलावा दिल्ली के दफ्तर में मशहूर टीवी स्टार शेखसर सुमन ने भी बीजेपी में एंट्री ले ली।

भाजपा प्रवेश के बाद राधिका खेड़ा ने कांग्रेस नेताओं पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में जो कुछ भी उनके साथ हुआ उसके बाद वापस आ पाई हैं तो वह सिर्फ छत्तीसगढ़ की भाजपा और मोदी सरकार की वजह से ही आ पाई। ये मोदी जी की बेटियों की सुरक्षा की गारंटी ही थी जिसके वजह से आज वहां से सुरक्षित वापिस लौट सकी। राधिका खेड़ा ने कहा कि उन्हें कांग्रेस में रहते हुए सजा मिली हैं। सजा हिन्दू होने की, रामभक्त और सनातनी होने की। राधिका ने पीएम मोदी और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का धन्यवाद करते हुए कहा कि वह उनका आभार व्यक्त करती हैं कि उन्होंने राम लला के परिवार का हिस्सा बनने का उन्हें मौक़ा दिया हैं।

 

शराब घोटाला : अरविंद केजरीवाल की अंतरिम जमानत सुप्रीम कोर्ट का फैसला आज

शराब घोटाला : अरविंद केजरीवाल की अंतरिम जमानत सुप्रीम कोर्ट का फैसला आज

 नई दिल्ली। दिल्ली शराब घोटाला केस में तिहाड़ जेल में बंद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली उनकी याचिका पर सुनवाई करेगा। पिछली सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट ने ईडी को इसके लिए तैयार रहने को कहा था।

सुप्रीम कोर्ट ने इससे पहले 3 मई को मामले की सुनवाई के दौरान कहा था कि वह मौजूदा लोकसभा चुनाव के मद्देनजर अरविंद केजरीवाल को अंतरिम जमानत देने पर विचार कर सकती है। न्यायमूर्ति संजीव खन्ना और न्यायमूर्ति दीपांकर दत्ता की पीठ ने ईडी की ओर से पेश अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल एसवी राजू से कहा था कि गिरफ्तारी के खिलाफ अरविंद केजरीवाल की याचिका पर सुनवाई में समय लगने की संभावना है और इसलिए अदालत उन्हें अंतरिम जमानत देने पर जांच एजेंसी का पक्ष सुनने पर विचार कर रही है।

 बता दें कि, दिल्ली में लोकसभा चुनाव के लिये मतदान 25 मई को होना है। पिछले करीब 40 से अधिक दिनों से तिहाड़ जेल में बंद अरविंद केजरीवाल लोकसभा चुनाव के बाकी चरणों के दौरान प्रचार कर पाएंगे या नहीं, यह सबकुछ सुप्रीम कोर्ट की कार्यवाही के नतीजे पर निर्भर करेगा।

Lok Sabha Election 2024 : 11 राज्यों की 93 सीटों पर वोटिंग, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अहमदाबाद के रानिप में डाला वोट, अमित शाह भी रहे मौजूद

Lok Sabha Election 2024 : 11 राज्यों की 93 सीटों पर वोटिंग, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अहमदाबाद के रानिप में डाला वोट, अमित शाह भी रहे मौजूद

 Lok Sabha Election 2024 Phase 3: देश के 11 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 93 सीटों पर आज तीसरे चरण का मतदान हो रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी आज अहमदाबाद के निशान विद्यालय पोलिंग बूथ पर जाकर वोट डाला. इस दौरान पोलिंग बूथ पर गृह मंत्री अमित शाह भी मौजूद रहें. लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के तहत देश के 11 राज्यों एवं संघ शासित प्रदेशों की 93 सीटों पर मतदान चल रहा है

पीएम मोदी ने हिंदी, अंग्रेजी और गुजराती सहित विभिन्न क्षेत्रीय भाषाओं में मतदाताओं से अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने की अपील करते हुए एक्स पर पोस्ट कर कहा, “तीसरे चरण के सभी मतदाताओं से मेरा आग्रह है कि वे अधिक से अधिक संख्या में मतदान करें और वोटिंग का एक नया रिकॉर्ड बनाएं. आप सभी की सक्रिय भागीदारी लोकतंत्र के इस महोत्सव की रौनक को और बढ़ाएगी.”आज तीसरे चरण के मतदान (Third Phase Voting) के साथ ही 543 संसदीय सीटों में से आधी से ज्यादा सीटों पर मतदान खत्म हो जाएगा.

कुल 93 सीट पर 1300 उम्मीदवार मैदान में
कुल 93 सीट पर 1300 उम्मीदवार मैदान में हैं. जिनमें 120 महिलाएं शामिल हैं. इन सीट पर किस्मत आजमा रहे दिग्गज नेताओं में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (गांधीनगर), ज्योतिरादित्य सिंधिया (गुना), मनसुख मांडविया (पोरबंदर), पुरुषोत्तम रूपाला (राजकोट), प्रह्लाद जोशी (धारवाड़) और एसपी सिंह बघेल (आगरा) शामिल हैं. 8.39 करोड़ महिलाओं सहित कम से कम 17.24 करोड़ लोग मतदान करने के लिए पात्र होंगे और 1.85 लाख मतदान केंद्रों पर 18.5 लाख कर्मी तैनात किये गए हैं.

Akshaya Tritiya 2024: अक्षय तृतीया की तैयारी शुरू...अक्षय तृतीया पर क्यों खरीदते हैं सोना? जानें इस दिन सोना खरीदने का शुभ मुहूर्त

Akshaya Tritiya 2024: अक्षय तृतीया की तैयारी शुरू...अक्षय तृतीया पर क्यों खरीदते हैं सोना? जानें इस दिन सोना खरीदने का शुभ मुहूर्त

 Akshaya Tritiya 2024: अक्षय तृतीया के दिन सोने की खरीदारी खूब जोरों-शोरों से होती है. यह दिन एक नए साइकल की शुरुआत का प्रतीक है, जहां आभूषण या अन्य मूल्यवान संपत्ति जैसी नई वस्तुओं की खरीदारी स्थायी भाग्य लाने वाली मानी जाती है. अक्षय तृतीया के अवसर पर, लोग आमतौर पर सोने, हीरे या रत्नों से बने आभूषण खरीदते हैं. ऐसा कहा जाता है कि अक्षय तृतीया पर खरीदी गई वस्तुएं हमेशा आपके पास रहती हैं. साथ ही, ऐसा माना जाता है कि कीमती धातुओं से बनी वस्तुएं खरीदने से भाग्य और धन मिलता है.

मुहूर्त – अक्षय तृतीया 2024 के लिए पूजा मुहूर्त 10 मई को सुबह 05:33 बजे से दोपहर 12:18 बजे तक है. तृतीया डेट 10 मई को सुबह 04:17 बजे शुरू होगी और अगले दिन 02:50 बजे समाप्त होगी. सोना खरीदने की समय सीमा 9 मई को सुबह 04:17 बजे से शुरू होकर 11 मई को तृतीया तिथि के अंत तक है.

आपके शहर में सोने खरीदना का समय
दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु के लिए अक्षय तृतीया 2024 पर सोना खरीदने का समय अलग-अलग है.

नई दिल्ली- सुबह 05:33 बजे से दोपहर 12:18 बजे तक
गुड़गांव- सुबह 05:34 बजे से दोपहर 12:18 बजे तक
नोएडा सुबह- 05:33 बजे से दोपहर 12:17 बजे तक
मुंबई- सुबह 06:06 बजे से दोपहर 12:35 बजे तक
पुणे- सुबह 06:03 बजे से दोपहर 12:31 बजे तक
बेंगलुरु- सुबह 05:56 बजे से दोपहर 12:16 बजे तक
कोलकाता सुबह- 04:59 बजे से प्रातः 11:33 बजे तक
अहमदाबाद- सुबह 06 बज के 1 मिनट से दोपहर 12:36 बजे तक
चंडीगढ़- सुबह 05:31 बजे से दोपहर 12:20 बजे तक
हैदराबाद- सुबह 05:46 बजे से दोपहर 12:13 बजे तक
जयपुर- 05:42 AM से 12:23 PM तक
चेन्नई- सुबह 05:45 बजे से दोपहर 12:06 बजे तक

 
Lokshabha Elections 2024: पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश को बनाया गया रायबरेली का ऑब्ज़र्वर...इन्हे मिली अमेठी की जिम्मेदारी

Lokshabha Elections 2024: पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश को बनाया गया रायबरेली का ऑब्ज़र्वर...इन्हे मिली अमेठी की जिम्मेदारी

 रायबरेली : लोकसभा चुनाव को लेकर रायबरेली की सियासत मई में और भी गरमा चुकी है. कांग्रेस की तरफ से राहुल गांधी को रायबरेली से पार्टी का उम्मीदवार बनाए जाने के बाद यह कहा जा रहा है कि मां की विरासत को अब बेटा संभालने के लिए आ गया है.

इसी बीच खबर हैं कि लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारी में कांग्रेस ने बड़ा कदम उठाया है। पार्टी के अध्यक्ष ने रायबरेली से छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल और अमेठी से राजस्थान के पूर्व मुख़्यमंत्री अशोक गहलोत को संसदीय क्षेत्रों के लिए AICC वरिष्ठ पर्यवेक्षक नियुक्त करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है।

यह चरण उनकी चुनावी रणनीति को मजबूती देने का प्रयास है, जो पार्टी को चुनाव में मजबूत करेगा। इसके साथ ही, इस नियुक्ति का मकसद यह भी है कि पार्टी चुनावी रणनीति और योजनाओं को लेकर अग्रसर हो सके, ताकि वह आगामी चुनाव में मज़बूरी से विजय हासिल कर सके।

कांग्रेस का गढ़ मानी जाती है रायबरेली सीट
हालांकि रायबरेली सीट से प्रियंका गांधी के चुनाव लड़ने की खबरें थीं लेकिन, राहुल गांधी के नाम की घोषणा हो गई. रायबरेली सीट गांधी परिवार के गढ़ के रूप में जानी जाती है और आज भी लोगों का झुकाव गांधी परिवार की तरफ ही है.

रायबरेली सीट पर क्या हैं समीकरण
अगर समीकरण की बात की जाए तो रायबरेली से कांग्रेस के समर्थन में समाजवादी पार्टी भी एलाइंस के थ्रू खड़ी है और बहुजन समाज पार्टी ने भी अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया है. जनपद में दलित वोटर की संख्या ज्यादा है जिस तरफ दलितों का रुख होगा निश्चित तौर पर पलड़ा उधर ही भारी होगा. हालांकि यादव और मुस्लिम पूरी तरह से कांग्रेस के साथ रहेंगे. ओबीसी कांग्रेस और भाजपा में बंटेगा. इतना ही नहीं सवर्ण का भी रुझान कुछ प्रतिशत कांग्रेस की तरफ रहेगा.

 
Lok Sabha Election 2024:11 राज्यों की 93 सीटों पर वोटिंग कल, 1300 से अधिक प्रत्याशी मैदान में, देखिए लिस्ट

Lok Sabha Election 2024:11 राज्यों की 93 सीटों पर वोटिंग कल, 1300 से अधिक प्रत्याशी मैदान में, देखिए लिस्ट

सात मई यानी मंगलवार को तीसरे चरण का चुनाव होगा। देश के 11 राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों की 93 लोकसभा सीटों पर मतदान होगा। कुल 1331 प्रत्याशी मैदान में हैं।

प्रदेश
लोकसभा सीटों की संख्या
असम 04
बिहार 05
छत्तीसगढ़ 07
दादर नगर हवेली और दमन एवं द्वीप 02
गोवा 02
गुजरात 25
कर्नाटक 14
मध्य प्रदेश 09
महाराष्ट्र 11
उत्तर प्रदेश 10
पश्चिम बंगाल 04
कुल
93

तीसरे चरण में 392 उम्मीदवार करोड़पति
तीसरे फेज के 1352 उम्मीदवारों में से 392 यानी 29% उम्मीदवार करोड़पति हैं। इनके पास औसतन 5.66 करोड़ रुपए की संपत्ति है। वहीं, पांच उम्मीदवार ऐसे भी हैं, जिन्होंने अपनी संपत्ति शून्य बताई है।महाराष्ट्र की कोल्हापुर सीट से निर्दलीय प्रत्याशी इरफान अबूतालिब चांद की संपत्ति सबसे कम केवल 100 रुपए है। वहीं, गुजरात की बारडोली सीट से बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रत्याशी रेखाबेन हरसिंहभाई चौधरी ने अपनी संपत्ति 2000 रुपए घोषित की है।

BREAKING : राधिका खेड़ा ने आखिरकार दे दिया इस्तीफा, छत्तीसगढ़ के कांग्रेस संचार प्रमुख से हुआ था विवाद

BREAKING : राधिका खेड़ा ने आखिरकार दे दिया इस्तीफा, छत्तीसगढ़ के कांग्रेस संचार प्रमुख से हुआ था विवाद

 नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी की नेशनल मीडिया कोर्डिनेटर राधिका खेड़ा ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को भेजने के बाद सोशल मीडिया X पर इसकी जानकारी दी है।

ग्राहक बनकर पुलिस ने किया बड़े सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, व्हाट्सएप में लड़कियों की तस्वीर भेज रेट बताकर आरोपी करता था सौदा

ग्राहक बनकर पुलिस ने किया बड़े सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, व्हाट्सएप में लड़कियों की तस्वीर भेज रेट बताकर आरोपी करता था सौदा

  गुरुग्राम :  गुरुग्राम में एक सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया गया है, जिसमें पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के फोन से मिले अब्दुल के नाम से अनेक लड़कियों के नंबर और उनकी तस्वीरें भी मिली हैं।पुलिस के अनुसार, आरोपी एक ‘सेक्स बाजार’ चलाता था, जहां वह युवतियों को ग्राहकों के रूप में प्रस्तुत करता था। गिरफ्तारी के दौरान, आरोपी एक होटल के बाहर दो लड़कियों के साथ कार में था।

इसी दौरान पुलिस ने उसे पकड़ लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी वाट्सऐप के माध्यम से सेक्स रैकेट चला था । उसने फोन में कई लड़कियों की तस्वीरें और उनके नंबर थे। आरोपी की पहचान बाबुल शेख के रूप में हुई है। पुलिस ने बाबुल के खिलाफ न्यू कॉलोनी पुलिस स्टेशन में प्राथमिकी दर्ज की है।

पुलिस ने बताया कि उन्हें शिकायत मिली थी कि बाबुल शेख और उसका एक साथी अनूप दोनों सेक्स रैकेट चला रहे हैं। दोनों वाट्सऐप के जरिए कस्टमरों को लड़कियों की तस्वीरें भेजते और डील फाइनल करते थे। उन्हें पकड़ने के लिए एक पुलिसकर्मी ने कस्टमर बनकर बाबुल से संपर्क किया। इसके बाद बाबुल ने पुलिस के पास कई लड़कियों की तस्वीरें भेजीं, उसने सबका रेट भी बताया। आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस ने उससे 8000 रुपए में डील कर लिया। इसके बाद शुक्रवार की रात आरोपी के पास पुलिसकर्मी ने फोन किया। बाबुल ने उसे ओल्ड रेलवे रोड पर एक होटल में पहुंचने के लिए कहा। यहां आरोपी और लड़कियों के पहुंचने से पहले ही पुलिस की टीम तैनात कर दी गई।

दो लड़कियों के साथ बाबुल कार से होटल में आया। वहां कस्टमर बना पुलिसकर्मी उसे पैसा देना लगा। तभी पुलिस की टीम ने उसे अरेस्ट कर लिया। पुलिस ने उसके पास से वह पैसे भी बरामद कर लिए जो ग्राहक बनकर पुलिसकर्मी ने उसे दिए थे। उसके फोन में लड़कियों की तस्वीरें थीं। आरोपी ने यह खुलासा किया है कि वह सेक्स रैकेट चलाता था। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। दूसरे साथी अनूप को पकड़ने की कोशिश भी की जा रही है।

भारतीय वायुसेना के काफिले पर आतंकी हमले में एक जवान शहीद, 4 घायल

भारतीय वायुसेना के काफिले पर आतंकी हमले में एक जवान शहीद, 4 घायल

 .दिल्ली :- शनिवार को भारतीय वायुसेना के वाहनों के काफिले पर आतंकवादियों (Terrorist Attack) ने हमला कर दिया. अचानक हुए हमले से वायुसेना के जवान भी हैरान रह गए. आतंकवादियों ने सेना के वाहन पर ताबड़तोड़ गोलीबारी की और मुठभेड़ शुरू हो गई

जानकारी के मुताबिक स्थानीय राष्ट्रीय राइफल्स यूनिट ने इलाके में घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू कर दिया है. वाहनों को शाहसितार के पास जनरल क्षेत्र में एयर बेस के अंदर सुरक्षित कर दिया गया है. इस हमले में 5 सैन्यकर्मियों को चोटें आई हैं, जिनमें से एक सैन्यकर्मी इलाज के दौरान शहीद हो गया.आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि जिले के मेंढर इलाके में गुरसाई के जंगलों में वायु सेना के वाहन पर गोलीबारी की गई. सूत्रों ने कहा, ‘वायु सेना के जवानों ने समुचित जवाब दिया है. दो-तीन आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ जारी है. मौके पर अतिरिक्त बलों को भेजा गया है.’ एक अधिकारी के मुताबिक इस हमले में पांच जवान घायल हुए हैं।  फिलहाल सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ जारी है. सुरक्षा बल के अधिकारी ने बताया कि घायल जवानों को आगे के इलाज के लिए हवाई मार्ग से कमांड अस्पताल, उधमपुर ले जाया गया है।

 
Lok Sabha Elections 2024: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने दिया पद से इस्तीफा...BJP में हुए शामिल

Lok Sabha Elections 2024: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने दिया पद से इस्तीफा...BJP में हुए शामिल

 दिल्ली :- लोकसभा चुनाव के संपन्न होने से पहले कांग्रेस पार्टी कोमें दाल-बदल का सिलसिला लगातार जारी हैं. वजह चाहे जो भी हो पर कांग्रेस पार्टी को एक के बाद एक बड़े झटके मिल रहे हैं. इसी बीच दिल्ली कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली शनिवार को बीजेपी में शामिल हुए, जिससे राजनीतिक वातावरण में काफी उतार-चढ़ाव आ गया है। लवली ने हाल ही में दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था, जिसके पीछे उन्होंने पार्टी के विचार और कार्यशैली को लेकर कई सवाल उठाए हैं।

लवली ने पार्टी को अनदेखा महसूस करने का आरोप लगाते हुए कहा कि पार्टी की हाईकमान ने कई महत्वपूर्ण फैसलों पर उनकी सलाह लिये बिना ही निर्णय लिया। उन्होंने अपने इस कदम को एक साहसिक निर्णय बताया और बीजेपी में शामिल होने का एलान किया।

उनका बीजेपी में शामिल होना दिल्ली की राजनीतिक दलों में बड़ा झटका साबित हो सकता है, जबकि बीजेपी के लिए यह एक प्लस पॉइंट हैं. क्योंकि की इस कदम से बीजेपी को अपनी बाजी मजबूत करने का मौका मिल रहा है।