BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
BREAKING : राधिका खेड़ा के इस्तीफे के बाद इन्हें बनाई गई कांग्रेस की नई नेशनल मीडिया कोऑर्डिनेटर

BREAKING : राधिका खेड़ा के इस्तीफे के बाद इन्हें बनाई गई कांग्रेस की नई नेशनल मीडिया कोऑर्डिनेटर

  दिल्ली :- सुप्रिया भारद्वाज बनाई गई कांग्रेस की नई नेशनल मीडिया कोऑर्डिनेटर, जिसका आदेश पवन खेरा ने जारी कर दिया है।

बता दें कि राधिका खेड़ा के इस्तीफे और दलबदल के बाद से नेशनल मीडिया कोऑर्डिनेटर का पद खाली था। जिसके बाद अब सुप्रिया भारद्वाज

पूर्व डिप्टी CM का निधन...लंबे समय से थे बीमार

पूर्व डिप्टी CM का निधन...लंबे समय से थे बीमार

 बिहार :- पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी का निधन हो गया है। 72 वर्ष की उम्र में सुशील कुमार मोदी ने आखिरी सांस ली। वह कैंसर बीमारी से पीड़ित थे। दिल्ली एम्स में सुशील कुमार मोदी का निधन हुआ है। सुशील कुमार मोदी बिहार बीजेपी के संकटमोचक माने जाते थे।सुशील मोदी का जन्म 5 जनवरी 1952 को हुआ था और उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से अपनी पढ़ाई पूरी की। सुशील मोदी ने पटना यूनिवर्सिटी से ही अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत की। वह 1973 में पटना यूनिवर्सिटी स्टूडेंट यूनियन के जनरल सेक्रेटरी बने थे।

 
सोनिया गांधी ने महिला मतदाताओं से कहा- इस कठिन समय में हम आपके साथ हैं…

सोनिया गांधी ने महिला मतदाताओं से कहा- इस कठिन समय में हम आपके साथ हैं…

 नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के चौथे चरण को लेकर हो रही वोटिंग के बीच कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने महिलाओं से कहा कि इस कठिन समय में हम आपके साथ हैं।

 

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने एक वीडियो संदेश जारी किया है। उनका यह संदेश खासतौर पर महिला मतदाताओं के लिए है। अपने संदेश में उन्होंने कहा कि केंद्र में सरकार आने पर गरीब परिवारों की एक महिला को हर साल एक लाख रुपए देंगे।

‘देश को बनाने में महिलाओं का बड़ा योगदान’

सोनिया गांधी ने सोमवार को “प्यारी बहनों” के नाम जारी अपने वीडियो संदेश में कहा कि स्वतंत्रता की लड़ाई से लेकर आधुनिक भारत बनाने में महिलाओं का बहुत बड़ा योगदान रहा है। हालांकि “आज हमारी महिलाएं भयंकर महंगाई के बीच संकट का सामना कर रही हैं। उनकी मेहनत और तपस्या के साथ न्याय करने के लिए कांग्रेस एक क्रांतिकारी कदम लेकर आई है। कांग्रेस की ‘महालक्ष्मी’ योजना में हम गरीब परिवारों की एक महिला को हर साल एक लाख रुपए देंगे”।

TRP Special: सोने और हीरों से तैयार किया गया यह लग्जरी स्मार्टफोन, जानें बेस मॉडल की कीमत

‘हमारी योजनाओं ने लाखों भारतीयों को ताकत दी’

सोनिया गांधी का कहना है कि कर्नाटक और तेलंगाना में पहले ही कांग्रेस की गारंटियों ने करोड़ों परिवारों की जिंदगी बदल दी है।

उन्होंने कहा कि चाहे मनरेगा हो, सूचना का अधिकार हो, शिक्षा का अधिकार हो या भोजन सुरक्षा, “हमारी योजनाओं से कांग्रेस पार्टी ने लाखों भारतीयों को ताकत दी है। महालक्ष्मी हमारे इस काम को आगे बढ़ाने की सबसे नई गारंटी है।”सोनिया गांधी ने महिलाओं को भरोसा दिलाया कि “कांग्रेस का हाथ आपके साथ है और यही हाथ आपके हालात बदलेगा।”

गौरतलब है कि देश में आम चुनाव 2024 के तीसरे चरण तक, 20 राज्यों/केंद्र-शासित प्रदेशों के 283 संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान संपन्न हो चुका है। मतदान कुल सात चरणों में होना है। वोटों की गिनती 4 जून को होगी।

केजरीवाल ने PM मोदी की गारंटी के जवाब में दे दी 10 गारंटी…

केजरीवाल ने PM मोदी की गारंटी के जवाब में दे दी 10 गारंटी…

 नई दिल्ली। चौथे चुनाव तक लोकसभा चुनाव-2024 बेहद दिलचस्प हो गया है। यह चुनाव शुरू होते ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मोदी की गारंटी का वायदा किया था। जेल से बाहर आने के बाद लोकसभा चुनाव के मैदान में उतरे दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल ने भी गारंटी दे दी है। अरविंद केजरीवाल ने लोकसभा चुनाव में देश को 10 गारंटी देने की घोषणा की है।

 

अरविंद केजरीवाल की गारंटी

कुछ भी हो लोकसभा चुनाव-2024 को अरविंद केजरीवाल ने रोचक बना दिया है। लोकसभा चुनाव शुरू होते ही जेल गए अरविंद केजरीवाल जमानत पर जेल से बाहर आए हैं। बाहर आते ही अरविंद केजरीवाल PM मोदी के सामने सीना तानकर लोकसभा चुनाव में उतरे हैं। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि PM मोदी गारंटी दे रहे हैं। अब मैं भी देश की जनता को 10 गारंटी दे रहा हूं। देखना है कि देश की जनता मोदी की गारंटी पर मोहर लगाती है या फिर अरविंद केजरीवाल की गारंटी पर जनता इंडिया गठबंधन की सरकार बनाती है।

 
Deadlock On Reservation- भेट मुलाकत के लिए रावाना होने से पहले CM बोले हम देंगे 10 सवालों के जवाब
 

प्रेस कांफ्रेंस में केजरीवाल ने कहा कि पीएम मोदी ने 15 लाख रुपए, हर साल 2 करोड़ रोजगार, स्वामीनाथन रिपोर्ट लागू करने, 2022 में किसान आय डबल करने, 2022 में 24 घंटे बिजली देने, 15 अगस्त 2022 तक साबरमती और मुंबई के बीच बुलेट ट्रेन, 100 स्मार्ट सिटी की गारंटी दी, लेकिन कोई भी गारंटी पूरी नहीं हुई। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हमने स्कूल, मोहल्ला क्लीनिक बनाकर अपनी गारंटी पूरी की। एक तरफ है मोदी की गारंटी, एक तरफ है केजरीवाल की गारंटी। उन्होंने पूछा कि मोदी की गारंटी कौन पूरा करेगा? केजरीवाल की गारंटी तो केजरीवाल ही पूरा करेगा।

ये है अरविंद केजरीवाल की 10 गारंटी

1 बिजली की गारंटी- देशभर में 24 घंटे और मुफ्त बिजली देंगे। जैसे दिल्ली में किया देश में करेंगे। कहीं भी पावर कट नहीं लगेगा। सवा लाख करोड़ का खर्च आएगा। देशभर के गरीबों को 200 यूनिट फ्री बिजली मिलेगी।
2 शिक्षा की गारंटी- दिल्ली-पंजाब की तरह देश के सरकारी स्कूलों को प्राइवेट स्कूल से बेहतर बनाएंगे. फ्री शिक्षा का इंतजाम होगा । इसके लिए 5 लाख करोड़ रुपए खर्च होंगे।
3 स्वास्थ्य की गारंटी- स्वस्थ जनता होगी तो देश आगे जाएगा। एक प्रधानमंत्री नहीं, जनता ही देश आगे ले जाती है. प्राइवेट की लूट और सरकारी अस्पताल बदहाल हैं। सरकारी अस्पताल, प्राइवेट जैसे होंगे। बीमा आधारित स्कीम स्कैम है। इसके लिए 5 लाख करोड़ खर्च होंगे।
4 राष्ट्र सर्वोपरि- चीन ने हमारी ज़मीन पर कब्जा किया। ये छुपाने से समस्या हल नहीं होगी। देश की ज़मीन को चीन के कब्जे से छुड़ाएंगे. सेना को रोका नहीं जाएगा।
5 अग्निवीर योजना बंद करेंगे- अग्निवीर योजना बंद करके सारी सैन्य भर्तियां पुरानी प्रक्रिया के तहत की जाएंगी। अभी तक भर्ती किए गए सभी अग्निवीरों को पक्का किया जाएगा।
6 देश के किसान- किसानों को स्वामीनाथन आयोग के मुताबिक सभी फसलों पर एमएसपी निर्धारित करके उन्हें फसलों के पूरे दाम दिए जाएंगे।
7 प्रजातंत्र- दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाएंगे।

8 बेरोजगारी- बेरोजगारी के लिए डिटेल प्लानिंग है. इसे व्यवस्थागत तरीके से दूर किया जाएगा. अगले एक वर्ष में 2 करोड़ रोजगार की व्यवस्था की जाएगी।
9 भ्रष्टाचार – भाजपा की वॉशिंग मशीन को चौराहे में खड़ा करके तोड़ेंगे। बेईमानों को संरक्षण देने की व्यवस्था ख़त्म करेंगे। देश को भ्रष्टाचार से निजात दिलाएंगे।
10 केंद्र सरकार व्यापारियों को डरा रही है। GST का सरलीकरण करेंगे। देश में उद्योग खोल सकेंगे। हमारा टारगेट चीन व्यापार को पीछे छोड़ना 

बड़ी खबरः जयपुर के चार स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, प्रिंसिपल को मिला ई-मेल

बड़ी खबरः जयपुर के चार स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, प्रिंसिपल को मिला ई-मेल

 दिल्ली के बाद अब राजस्थान की राजधानी जयपुर के चार स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। ईमेल के जरिये मिली इस धमकी के बाद पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। पुलिस ने बताया कि छात्रों और स्टाफ सदस्यों को स्कूल से बाहर निकालकर बम निरोधक दस्ते और कुत्तों के साथ पुलिस टीमें स्कूलों में पहुंच गई हैं।

 

जयपुर पुलिस आयुक्त बीजू जॉर्ज जोसेफ के अनुसार चार स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। पुलिस स्कूलों तक पहुंच गई है। पुलिस ने कहा कि धमकी ईमेल से दी गई है और एक टीम ई-मेल भेजने वाले की पहचान करने की कोशिश कर रही है।

जानकारी के अनुसार, एक अज्ञात व्यक्ति ने प्रिंसिपल को ई-मेल भेजकर कहा कि स्कूल बिल्डिंग में बम रखा गया है। इसकी सूचना मिलते ही स्कूलों में हड़कंप मच गया। अफरातफरी का माहौल होने के बाद स्कूलों से छात्रों और स्टाफ को बाहर निकाला गया।

राजस्थान में लापता बच्चों के मामले में हाई कोर्ट में पेश हुए डीजीपी और पांच एसपी

बता दें कि कुछ दिन पहले ही दिल्ली-एनसीआर के 150 से अधिक स्कूलों में इसी तरह के ई-मेल से हड़कंप मच गया था। इन मेल में भी स्कूलों में बम होने की धमकी दी गई थी। हालांकि, ये धमकी अफवाह साबित हुई थी।

दिल्ली महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने सीएम केजरीवाल के PA पर लगाया मारपीट का आरोप

दिल्ली महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने सीएम केजरीवाल के PA पर लगाया मारपीट का आरोप

 आम आदमी पार्टी की नेता और दिल्ली महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने सोमवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास पर उनके पीए विभव कुमार पर उनके साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है।

 

सूत्रों के मुताबिक, इस संबंध में सुबह करीब 9 बजे सीएम आवास से मालीवाल ने पीसीआर कॉल की थी। कॉल के बाद दिल्ली पुलिस सिविल लाइंस स्थित मुख्यमंत्री आवास पर पहुंची।

हालांकि स्वाति मालीवाल ने अभी तक इस संबंध में पुलिस को कोई शिकायत नहीं दी है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, पुलिस जब मौके पर पहुंची तो स्वाति नहीं मिली। इसके बाद पुलिस ने उन्हें फोन किया तो उन्होंने कहा कि शिकायत बाद में देंगे।प्रोटोकॉल के तहत दिल्ली पुलिस सीएम हाउस के अंदर नहीं जा सकती है। पीसीआर कॉल की सच्चाई क्या है? पुलिस इसका पता लगाने में जुटी है। स्वाति मालीवाल ने सीएम केजरीवाल के उकसाने पर विभव पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। ऐसे में स्वाति अगर शिकायत देती हैं तो पुलिस केजरीवाल को भी मुकदमे में आरोपित बना सकती है।

 
आप नेता मनीष सिसोदिया ने दो मोबाइल फोन नष्ट करने की बात कबूली
पुलिस के आला अधिकारी इस पर विचार कर रहे हैं। सीएम आवास में तमाम नेता इस मामले को निपटाने में लगे हुए हैं। स्वाति से अनुरोध किया जा रहा है कि वह शांत हो जाएं और कोई शिकायत ना दें।
जारी हुआ CBSE Board 12वीं का परिणाम 8798% स्टूडेंट्स पास

जारी हुआ CBSE Board 12वीं का परिणाम 8798% स्टूडेंट्स पास

 नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने आज यानी 13 मई को 12वीं कक्षा के नतीजे घोषित कर दिए हैं। वे सभी जो 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा में उपस्थित हुए थे, वे अपना परिणाम सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in से डाउनलोड कर सकते हैं। सीबीएसई 12वीं कक्षा के नतीजे छात्र आधिकारिक वेबसाइट – cbseresults.nic.in और cbse.gov.in – और डिजीलॉकर सहित अन्य डिजिटल प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं।

इस साल सीबीएसई कक्षा 12 का उत्तीर्ण प्रतिशत 87.98 प्रतिशत है जो पिछले वर्ष के 87.33% से 0.65 प्रतिशत अधिक है। जारी किए गए परिणाम के अनुसार, 24,000 से अधिक उम्मीदवारों ने 95 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए और 1.16 लाख से अधिक ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए हैं।

पीएम मोदी वाराणसी में 14 मई करेंगे नामांकन, सीएम विष्णुदेव साय सहित 12 राज्यों के मुख्यमंत्री रहेंगे मौजूद

पीएम मोदी वाराणसी में 14 मई करेंगे नामांकन, सीएम विष्णुदेव साय सहित 12 राज्यों के मुख्यमंत्री रहेंगे मौजूद

 वाराणसी। Lok Sabha Elections 2024: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीसरी बार लोकसभा चुनाव के लिए नामांकन के अंतिम दिन 14 मई को वाराणसी में वह पर्चा दाखिल करेंगे। इसके पहले 13 मई को बीएचयू सिंहद्वार से विश्वनाथ धाम तक रोड-शो करेंगे। प्रधानमंत्री 2014, 2019 के बाद एक बार फिर 2024 में वाराणसी सीट से नामांकन करेंगे।

Lok Sabha Elections 2024: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नामांकन रैली में उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ,विष्णुदेव साय सहित 12 राज्यों के मुख्यमंत्री मौजूद रहेंगे। इसके अलावा गृहमंत्री अमित शाह, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह सहित कई केंद्रीय मंत्रियों और एनडीए के घटक दलों के शीर्ष नेता भी मौजूद रहेंगे।

Lok Sabha Elections 2024: 6 किमी के रोड शो में दिखेगी लघु भारत की झलक

नामांकन पहले आज होने वाले छह किमी के रोड शो में बीएचयू प्रवेश द्वार से रविदास गेट, अस्सी, शिवाला, मदनपुरा, गोदौलिया होते विश्वनाथ धाम के प्रवेश द्वार संख्या चार पर प्रधानमंत्री पहुंचेंगे। करीब छह किमी के रोड शो में लघु भारत और उत्तर प्रदेश की संस्कृति दिखेगी। रास्तेभर शंखनाद, डमरुओं की निनाद और मंत्रोच्चार के बीच उनका स्वागत होगा। ढोल-नगाड़े बजाए जाएंगे।

जगह जगह सांस्कृतिक कार्यक्रम, लोकनृत्य, लोकगीत गाते बनारस के कलाकार व वैदिक मंत्रोच्चार करते हुए बटुक भी अभिनंदन करेंगे। वीवी सुंदरम शास्त्री के नेतृत्व में सोनारपुरा, पांडेयहवेली मार्ग पर मंच रहेगा और महिलाएं भरतनाट्यम की प्रस्तुति देंगी। भारतरत्न उस्ताद बिस्मिल्लाह खां के परिवार के सदस्य मदनपुरा के पास शहनाई वादन करेंगे। मदनपुरा में ही पूर्व सांसद डॉ.राजेश मिश्रा के नेतृत्व में मुस्लिम पुष्प वर्षा करेंगे।

Lok Sabha Elections 2024: मध्यप्रदेश में कांग्रेस को झटका...एक साथ 4 बड़े नेताओं ने छोड़ी पार्टी

Lok Sabha Elections 2024: मध्यप्रदेश में कांग्रेस को झटका...एक साथ 4 बड़े नेताओं ने छोड़ी पार्टी

 भोपाल : लोकसभा के चौथे चरण से पहले रविवार को मध्यप्रदेश में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है।कांग्रेस के कई नेता एक साथ पार्टी छोड़कर बीजेपी में चले गए। कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष सहित चार बड़े नेताओं ने बीजेपी ज्वाइन की है। चुनाव से पहले बुरहानपुर में कांग्रेस को यह तीसरा झटका लगा है। इधर कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा है कि कांग्रेस के ये नेता ​अपने व्यक्गित हितों के कारण बीजेपी में गए हैं।

रविवार को कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष प्रदीप राजे सहित वरिष्ठ नेता मनोज पांडेय, निखिल मुंशी और फिरोज भाई ने बीजेपी का दामन थाम लिया। जिलाध्यक्ष डा. मनोज माने ने बीजेपी कार्यालय में कांग्रेस नेताओं को गमछा पहनाकर बीजेपी ज्वाइन कराई। कांग्रेस छोड़कर आए नेताओं और उनके समर्थकों को मिष्ठान्न खिलाकर मुंह मीठा कराया गया।

 बीजेपी में शामिल होने के बाद प्रदीप राजे ने कांग्रेस पर उपेक्षा का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में गुटबाजी हावी है। वे कांग्रेस में विभिन्न पदों पर रहे। शास्त्री वार्ड से तीन बार पार्षद रहे हैं लेकिन जनता की इच्छाओं के मुताबिक काम नहीं करा सके। बीजेपी सरकार में विकास हो रहा है, लाखों लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है। बता दें कि लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बुरहानपुर में यह तीसरा झटका है। इससे पहले कांग्रेस के प्रदेश महासचिव दुर्गेश शर्मा और नेपानगर के पूर्व नगर अध्यक्ष हेमंत सिद्धवाणी भी कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में जा चुके हैं।

Lok Sabha Chunav 2024 : चौथे चरण आज : 10 राज्यों की 96 सीटों पर मतदान शुरू

Lok Sabha Chunav 2024 : चौथे चरण आज : 10 राज्यों की 96 सीटों पर मतदान शुरू

 लोकसभा चुनाव 2024 के चौथे चरण में मतदान आज यानी सोमवार, 13 मई को सुबह 7 बजे से शुरू हो चुका है. इस चरण में 10 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 96 सीटें शामिल हैं. आम चुनाव के चौथे चरण में आंध्र प्रदेश की सभी 25 सीटों, तेलंगाना की 17 सीटों, उत्तर प्रदेश की 13 सीटों, महाराष्ट्र की 11 सीटों, पश्चिम बंगाल की 8 सीटों, मध्य प्रदेश की 8 सीटों, बिहार की 5 सीटों मतदान हो रहा है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चौथे चरण के मतदान के लिए X पर पोस्ट किया है. उन्होंने लोगों से अपील करते हुए X पर अपने पोस्ट में लिखा ‘लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में आज 10 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की 96 सीटों पर मतदान हो रहा है. मुझे यकीन है कि इन निर्वाचन क्षेत्रों में लोग बड़ी संख्या में मतदान करेंगे और युवा मतदाताओं के साथ-साथ महिला मतदाता भी मतदान में इस वृद्धि को शक्ति प्रदान करेंगे. आइए, हम सब अपना कर्तव्य निभाएं और अपने लोकतंत्र को मजबूत करें!’
इलेक्शन के चौथे फेज में कुल 1,717 कैंडिडेट्स मैदान में

चुनाव आयोग के मुताबिक इलेक्शन के चौथे फेज में कुल 1,717 कैंडिडेट्स मैदान में हैं, जिनमें 1,540 पुरुष और 170 महिला उम्मीदवार हैं। इनमें महिलाएं केवल 10% हैं।एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म (ADR) के मुताबिक, इस फेज के 1,710 उम्मीदवारों में से 21% यानी 360 उम्मीदवार पर क्रिमिनल केस दर्ज हैं।

 केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह वोट डालने पहुंचे

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह सुबह-सुबह वोट डालने पहुंचे हैं.

आसनसोल में वोटिंग के लिए मतदान केंद्र पहुंच रहे हैं मतदाता

देश के अन्य हिस्सों की तरह आसनसोल लोकसभा सीट के लिए भी आज सुबह से मतदान शुरू हो गया है. लोग सुबह से मतदान केन्द्र पहुंच कर अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं.

cरिश्ते शर्मसार; हैवान पिता ने अपनी ही बेटी को बनाया हवस का शिकार, 7 सालों तक करता रहा रेप

cरिश्ते शर्मसार; हैवान पिता ने अपनी ही बेटी को बनाया हवस का शिकार, 7 सालों तक करता रहा रेप

 आगर मालवा : जिले में इंसानियत व रिश्तों को तार तार करने वाला घिनोना मामला सामने आया है। यहां एक पिता ने सात वर्षों तक बेटी को अपनी हवस का शिकार बनाया, बेटी ने हिम्मत कर स्पाय कैमरे की मदद पिता की करतूत को कैद किया तो आरोपी पिता ने अपने भाई के साथ मिलकर लड़की को अगवा कर धमकाया, जैसे तैसे पीड़िता पुलिस के पास पहुंची और शिकायत दर्ज कराई।

जानकारी के अनुसार, आगर मालवा जिले के एक गाँव मे रहने वाला परिवार कर्ज के तले दब गया। परिवार का मुखिया पत्नी व बच्चो के साथ दूसरे राज्य में पहुंच गया और एक दुकान पर नौकरी कर परिवार का संचालन करने लगा। इस दौरान पिता की नीयत में खोट आ गई और उसने अपनी ही 16 वर्षीय किशोरी बेटी को हवस का शिकार बना डाला।

आरोपी पिता जब भी मौका मिलता तब बेटी के साथ कुकर्म करता रहता। रिश्तों की शर्म के चलते किशोरी अपने ऊपर हो रहे जुल्म को किसी के सामने कह नहीं पाई। इस बीच हिम्मत कर पूरी कहानी पीड़िता ने अपनी सहेली को बताई।

सहेली के कहने पर पीड़िता ने मौका पाकर ऑनलाइन हिडन कैमरा मंगाया और पिता की करतूत को कैमरे में कैद कर लिया। जिसकी भनक लगने पर पिता ने पीड़िता को धमकाते हुए वीडियो डिलीट करने का दबाव बनाया। इस बीच पिता ने अपने भाई के साथ मिलकर उसे धमकाया और घर मे ही बन्धक बना लिया।

पिता गिरफ्तार, आरोपी काका की तलाश जारी

पीड़िता जैसे तैसे आरोपी पिता और काका के चंगुल से निकलकर पुलिस के पास पहुंची और पूरे घटनाक्रम की जानकारी पुलिस को दी। कोतवाली पुलिस ने प्रारंभिक जांच कर पास्को सहित अपहरण की धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया वहीं अन्य आरोपी काका की तलाश जारी है।

क्या सलमान खान की बहन को तलाक दे रहे बहनोई आयुष शर्मा? मीडिया में मचा तहलका!

क्या सलमान खान की बहन को तलाक दे रहे बहनोई आयुष शर्मा? मीडिया में मचा तहलका!

 सलमान खान की बहन अर्पिता खान और पति आयुष शर्मा 2014 में शादी के बंधन में बंधे और इस साल उनकी शादी को एक दशक पूरा हो जाएगा। वैसे 10 साल के बाद कई बार ऐसा हुआ जब दोनों के अलग होने की खबरें आईं।

इंटरव्यू में आयुष शर्मा ने उस समय के बारे में बात की जब पपाराज़ी ने उनसे उनकी पत्नी को तलाक देने के बारे में पूछताछ की थी। अपनी जिंदगी में एक अजीब बात को याद करते हुए, Aayush Sharma ने चुटकी ली कि किसी को भी उनकी लाइफ में इतनी दिलचस्पी नहीं है कि उनके बारे में अफवाहें उड़ाई जाएं। ‘रुसलान’ एक्टर ने कहा कि वह अपने बेटे के साथ डोसा खाने के लिए बाहर निकले थे और पपाराज़ी ने उन्हें यह पूछने के लिए पकड़ लिया कि क्या वह तलाक के लिए आवेदन कर रहे हैं।

क्या अर्पिता से तलाक ले रहे हैं आयुष शर्मा?

एक्टर ने खुलासा किया कि शुरुआत में वह इस सवाल से हैरान रह गए लेकिन बाद में अपनी पत्नी अर्पिता खान के साथ खूब हंसे। उन्होंने कहा, ‘जब मैं घर वापस आया, तो मैंने अर्पिता से पूछा कि क्या वह मुझे तलाक देने जा रही हैं और हम इस पर खूब हंसे।’

सीन्स भी हटवा देती हैं अर्पिता खान

आयुष ने यह भी कहा कि अर्पिता खान अच्छे कंटेंट की सराहना करती हैं और वह उनके इनपुट का इंतजार भी करते हैं। आयुष ने बताया कि अक्सर ऐसा हुआ है कि अर्पिता को उनकी फिल्में पसंद नहीं आई हैं और उन्होंने उन्हें रिलीज करने से पहले कुछ सीन्स को हटाने के लिए कहा है।

 
केजरीवाल को ज्यादा खुश होने की जरूरत नहीं...मोदीजी ही अगले PM होंगे : अमित शाह

केजरीवाल को ज्यादा खुश होने की जरूरत नहीं...मोदीजी ही अगले PM होंगे : अमित शाह

नई दिल्ली। दिल्ली आबकारी नीति घोटाला में सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम जमानत में रिहा हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अपनी पहली रैली में बीजेपी पर हमलावर हो गए। चुनाव के बाद नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बनेंगे या नहीं? इसे लेकर केजरीवाल ने चुनावी रैली में बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में नरेंद्र मोदी को वोट देने का मतलब है अमित शाह को वोट देना, क्योंकि मोदी अगले साल 75 साल के हो जाएंगे और उनके रिटायर होने के बाद अमित शाह प्रधानमंत्री बनेंगे।

सीएम केजरीवाल के इस बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए अमित शाह ने तेलंगाना में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपने प्रधानमंत्री बनने के सवाल पर कहा- पार्टी में कोई भ्रम की स्थिति नहीं है कि नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बने रहेंगे और आगे भी देश का नेतृत्व करेंगे। अमित शाह ने कहा कि मैं केजरीवाल एंड कंपनी को बताना चाहता हूं कि आपको मोदीजी के 75 वर्ष के होने पर खुश होने की जरूरत नहीं है। बीजेपी के संविधान में कहीं भी नहीं लिखा है कि वह (मोदीजी) प्रधानमंत्री नहीं बन सकते। वह प्रधानमंत्री बनेंगे और अपना कार्यकाल पूरा करेंगे।

सीएम केजरीवाल ने योगी को लेकर किया बड़ा दावा

 केजरीवाल ने कहा कि इन्हीं लोगों ने नियम बनाया था कि 75 पार वालों को रिटायर करेंगे। उन्होंने लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर को रिटायर कर दिया। जोशी, सुमित्रा महाजन। वह अगले साल सेवानिवृत्त हो जाएंगे। मोदी अब अमित शाह को प्रधानमंत्री बनाने के लिए वोट मांग रहे हैं। क्या अमित शाह मोदीजी की गारंटी पूरी करेंगे? केवल विपक्षी नेता ही नहीं, बीजेपी के नेता भी मोदी के रडार पर हैं। केजरीवाल ने दावा किया कि अगर भाजपा सत्ता में लौटी तो उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बदल देगी, क्योंकि ये पार्टी ‘एक राष्ट्र, एक नेता’ के रास्ते पर चल रही है।

 उधर, बीजेपी प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा है कि अरविंद केजरीवाल भाजपा की उत्तराधिकार योजना पर बात कर रहे थे, जबकि वह अपने किसी भी आप सहयोगी पर भरोसा नहीं कर सकते कि वह उनका उत्तराधिकारी बनेगा। उन्होंने अनजाने में अपना ही सच उजागर कर दिया है। जैसा कि कोई शराब का आदी व्यक्ति कर जाता है। मोदी चुनाव जीतेंगे।

VIDEO : प्रकृति का अद्भुद नजारा, रंग बिरंगी रोशनी में नहाया आसमान, दृश्य को देखने वाले हुए मुरीद, आप भी देखिए

VIDEO : प्रकृति का अद्भुद नजारा, रंग बिरंगी रोशनी में नहाया आसमान, दृश्य को देखने वाले हुए मुरीद, आप भी देखिए

 ब्रिटेन, नॉर्थ अमेरिका और यूरोप का आसमान शुक्रवार को अचानक रंग बिरंगी रोशनी (Northern Lights In Sky) से जगमगा उठा. यह नजारा देखकर हर कोई हैरान रह गया. तेज उठे सोलर तूफान (Solar Storm) की वजह से पूरे आसमान में नीली- गुलाबी रोशनी बिखर गई. प्रकृति के इस मनमोहक नजारे और खूबसूरती को जिस किसी ने भी देखा तुरंत अपने कैमरे में कैद कर लिया.

दो दशकों के सबसे शक्तिशाली सोलर स्टोर्म और सौर तूफान अनुभव किया. शुक्रवार को तस्मानिया से लेकर ब्रिटेन तक आसमान अचानक नीला- गुलाबी हो गया. इसीलिए आसमान में रंग बिरंगी लाइट छा गई.  स्पेस वेदर प्रेडिक्शन सेंटर ने कहा, “इस तरह के क्षण बहुत ही दुर्लभ हैं. वहीं वैज्ञानिकों का कहना है कि दाल ही के कुछ सालों में आए सबसे तेज तूफान की वजह से यह घटना हुई है. यह चुंबकीय तूफान धरती से टकरा गया. इसे लेकर चेतावनी पहले ही जारी कर दी गई थी.अमेरिका और यूरोप समेत दुनियाभर के कई देशों में सौर तूफान देखा गया, जिसकी वजह से आसमान रंग बिरंगी रोशनी से नहाया हुआ नजर आने लगा. इस दृश्य को दिसने भी देखा, वह इसका मुरीद हो गया. ऐसा लग रहा था जैसे मानो कोई त्योहार मनाया जा रहा हो. आसमान में ऐसा नजारा पहले शायद ही किसी ने देखा हो.

https://x.com/DrDavidBoyce/status/1789063665049591896

https://x.com/SumitHansd/status/1789149257125265524

पंजाब नेशनल बैंक जल्द बंद कर देगा आपका अकाउंट! अगर आप भी है PNB के खाताधारक तो जरूर पढ़ें ये खबर

पंजाब नेशनल बैंक जल्द बंद कर देगा आपका अकाउंट! अगर आप भी है PNB के खाताधारक तो जरूर पढ़ें ये खबर

 नई दिल्ली: पंजाब नेशनल बैंक (PNB) से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है. PNB ने हाल ही में घोषणा की है कि, बीते तीन साल से निष्क्रिय पड़े खाते और बिना बैलेंस वाले खाते एक जून से बंद कर दिए जाएंगे। बैंक ने कहा है कि जो ग्राहक 31 मई, 2024 तक KYC की प्रक्रिया पूरी नहीं कर लेते हैं तो पिछले तीन वर्षों से बिना किसी गतिविधि और बिना बैलेंस वाले खाताधारकों के अकाउंट बंद कर दिए जाएंगे। 31 मई, 2024 तक केवाईसी की प्रक्रिया पूरी नहीं करने वाले खाताधारकों को कोई नोटिस नहीं दिया जाएगा।

कौनसे खाते नहीं होंगे बैंक
PNB ने बताया है कि कुछ खातों को इस मामले में छूट दी गई है, जैसे डीमैट खातों, लॉकर या सक्रिय स्थायी निर्देशों से जुड़े खाते बंद नहीं होंगे।

वहीं 25 साल से कम उम्र के ग्राहकों, नाबालिग खातों, PMJJBY, PMSBY, SSY, APY, DBT जैसी विशिष्ट योजनाओं के लिए खोले गए अकाउंट और अदालत के आदेशों, आयकर विभाग के आदेशों या अन्य वैधानिक प्राधिकरणों द्वारा फ्रीज किए गए खातों को भी बंद नहीं किया जाएगा।

आपको बता दें पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने ये फैसला सुरक्षा जोखिमों और निष्क्रिय खातों को दुरुपयोग से बचाने के लिए किया है. अपने अकाउंट को फिर से चालू करने खाताधारकों को अपने नजदीकी बैंक शाखा में आवश्यक केवाईसी दस्तावेज जमा करने होंगे।

 Jio के इस सीक्रेट प्लान से ग्राहकों की होगी बल्ले-बल्ले...जाने पूरा प्लान

Jio के इस सीक्रेट प्लान से ग्राहकों की होगी बल्ले-बल्ले...जाने पूरा प्लान

नई दिल्ली: jio का एक ऐसा रिचार्ज प्लान भी है जिसके बारे में काफी कम लोगो को पता है और वह jio का 395 रूपये वाला प्लान है। यह प्लान उन लोगो के लिए वरदानरूप माना जाता है। जिन लोगो का डेटा यूज ज्यादा नही होता है और उनको सिर्फ कॉलिंग की जरूरत जयादा होती है।

ऐसी मिलेगी अनलिमिटेड सुविधाये

jio के इस प्लान में आपको कॉलिंग के साथ डेटा भी मिलेगा और फ्री SMS भी मिलेगे। तो आइये बीना देरी किये हम jio के 395 वाले रिचार्ज प्लान के बारे में जान लेते है। अगर बात की जाए jio के इस प्लान के बारे में तो आप jio का 395 रूपये वाला रिचार्ज प्लान करवाते है तो इसमें आपको 84 दिन की वैलिडिट मिल जाती है। इसमें आप 84 दिन तक अनलिमिटेड कॉल कर सकते है।

 jio एप्स का सब्सक्रिप्शन

Jइसके अलावा यह रिचार्ज करवाने पर कंपनी आपको 6 जीबी डेटा भी देती है और 1000 SMS मुफ्त में करने की एक्स्ट्रा सुविधा देती है। इसके अलावा इस प्लान की सबसे बड़ी बात यह भी है की आप jio 395 वाल रिचार्ज करवाते है तो आपको jio एप्स का सब्सक्रिप्शन फ्री में मिल जाता है। यहाँ से आप फिल्म और मैच आदि देख सकते है।

ये भी मिलेगी सुविधाएं

 अगर आपके घर में वाईफा कनेक्शन लगा हुआ है आपको डेटा की ज्यादा जरूरत नही है तो ऐसे में आप सिर्फ कॉलिंग के लिए जियो को 395 वाल रिचार्ज प्लान करवा सकते है। अगर आपको यह रिचार्ज प्लान करवाना है तो आपको My jio App डाउनलोड करना होगा और इसी एप्स से आपको रिचार्ज करवाना होगा। अगर आपका डेटा यूजीस कम है और सिर्फ आपको कोलिंग की सुविधा चाहिए तो आप इस रिचार्ज प्लान के साथ जा सकते है।

हिंदू युवती से रेप के मामले में ‘सलमान खान’ गिरफ्तार...मामला सामने आते ही मचा हड़कंप

हिंदू युवती से रेप के मामले में ‘सलमान खान’ गिरफ्तार...मामला सामने आते ही मचा हड़कंप

 जयपुर: Salman Khan Arrested  देश में कड़े कानून होने के बाद लड़कियों के खिलाफ हो रहे अपराध में कमी नहीं आ रही है। रोजाना देश की मासूम बेटियां दरिदों का शिकार बन रहीं हैं और थानों में हजारों मामले दर्ज हो रहे हैं। वहीं, दूसरी ओर पूरे देश में लव जिहाद के मामलों में भी तेजी से इजाफा हुआ है। लव जिहाद का एक और मामला राजस्थान की राजधानी जयपुर से सामने आया है, जहां सलमान खान नाम के शख्स ने युवती को प्रेमजाल में फंसाकर हवस पूरी की है। फिलहाल मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई कर रही है।

Salman Khan Arrested  मिली जानकारी के अनुसार मामला शिप्रा पथ थाना क्षेत्र का है, जहां पीड़िता के पिता ने आरोपी सलमान खान के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है। पीड़िता के पिता का आरोप है कि आरोपी ने खुद को हिंदू बताकर पहले युवती को प्रेम जाल में फंसाया और भगाकर ले गया। वहीं, अब वह पिछले पांच साल से पीड़िता का शोषण कर रहा है और ब्लैकमेल भी करता है

मामले में पुलिस ने बताया कि पीड़िता और आरोपी की मुलकाता में एक मॉल में हुई थी। मॉल में सलमान खान एक मोबाइल शॉप पर काम करता था और यहां पीड़िता अपना मोबाइल बनवाने आई थी। मोबाइल रिपेयर करने के दौरान आरोपी ने पीड़िता का नंबर कॉपी करके रख लिया और फिर बाद में देानों के बीच बातचीत होने लगी।

बताया गया कि सलमान ने पीड़िता को अपना नाम भी गलत बताया और झूठ बोलते हुए सलमान ने खुद का हिंदू धर्म से ताल्लुक होना बताया था। फिर एक दिन सलमान ने बर्थडे पार्टी के नाम पर पीड़िता को होटल में बुलाया और यहां कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलकार उसकी अश्लील तस्वीरें और वीडियो बना लिए। वहीं, अब फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर आरोपी पिछले 5 साल से पीड़िता का देह शोषण करता रहा है।

क्या आप बिजली के बिल बढ़ने से परेशान हैं? इन टिप्स को करें फॉलो…बिल होगा आधा

क्या आप बिजली के बिल बढ़ने से परेशान हैं? इन टिप्स को करें फॉलो…बिल होगा आधा

 Power Saving Tips: गर्मियों के मौसम में लोगों का हल बेहाल हो जाता हैं. लोग हमेशा AC, कूलर के सामने रहना ज्यादा पसंद करते हैं. लेकिन बिजली के बिल ने लोगों को परेशान कर रखा हैं. अगर आप भी गर्मी से राहत पाने के लिए फ्रीज, कूलर और पंखे जैसे अप्लायंस इस्तेमाल कर रहे हैं और बिजली के बढ़ते बिल से परेशान हैं, तो आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आपके इस समस्या को दूर कर सकते हैं.

गर्मी के मौसम में बिजली के बिल को कम करने के लिए हम लाये हैं कुछ उपाय

1. ऊर्जा बचाओ उपायों का अनुसरण करें: ऊर्जा बचाने के लिए बिजली का उपयोग कम करें, जैसे कि LED बल्बों का प्रयोग करें और अपरति उपकरणों को बंद करें जब वे उपयोग में नहीं हैं।

2. प्रकाश और गर्मी के नियंत्रण का ध्यान रखें: सुरज के प्रकाश का उपयोग करके घर को प्राकृतिक रूप से गरम करें और गर्मियों में एयर कंडीशनिंग का उपयोग कम करें।

3. अद्यतन और संशोधन करें: ऊर्जा के उपयोग को कम करने के लिए अपने घर में ऊर्जा संवेदी उपकरणों का उपयोग करें और पुराने, अप्रभावी उपकरणों को नए और अधिक संवेदी विकल्पों के साथ बदलें।

4. सौर ऊर्जा का उपयोग करें: सौर ऊर्जा के पैनलों का उपयोग करके बिजली का निर्माण करें और इस तरह से अपने ऊर्जा बिल को कम करें।

5. स्मार्ट ऊर्जा उपयोग करें: स्मार्ट गैजेट्स का उपयोग करें, जैसे कि स्मार्ट थर्मोस्टेट्स और स्मार्ट बिजली मीटर्स, जो आपको अपने ऊर्जा का उपयोग नियंत्रित करने में मदद कर सकते हैं।

इन उपायों का अनुसरण करके, लोग गर्मी के सीजन में अपने बिजली के बिल को कम कर सकते हैं और ऊर्जा की बचत कर सकते हैं।

चुनाव आयोग ने दी मल्लिकार्जुन खड़गे को नसीहत' कहा- बयान सोच-समझकर दें

चुनाव आयोग ने दी मल्लिकार्जुन खड़गे को नसीहत' कहा- बयान सोच-समझकर दें

 नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के पहले, दूसरे और तीसरे फेज की वोटिंग हो चुकी है। तीनों फेज में पिछले चुनाव के मुकाबले कम वोटिंग हुई। जबकि चुनाव आयोग ने वोटिंग डेटा भी देर से जारी किए। इसे लेकर कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने INDIA अलायंस के नेताओं को चिट्ठी लिखी थी। जिसमें उन्होंने चुनाव आयोग पर वोटर टर्नआउट में देरी और हेरफेर करने के आरोप लगाए थे। इसे लेकर चुनाव आयोग ने शुक्रवार (10 मई) को कहा कि खड़गे को नसीहत दी है।

आयोग ने कहा- खडग़े के आरोप बेबुनियाद और बेतुके हैं। मतदान के आंकड़े देने में कोई भी देरी नहीं हुई। उन्होंने ऐसे आरोप लगाकर लोकसभा चुनाव की प्रक्रिया पर हमला करने की कोशिश की है। चुनाव के बीच में ऐसे आरोप लगाने से जनता में कन्फ्यूजन फैलता है और निष्पक्ष चुनाव की प्रक्रिया में दिक्कतें पैदा करता है।

ईसीआई ने कहा कि फाइनल वोटिंग डेटा हमेशा वोटिंग के दिन से ज्यादा ही रहता है। 2019 के चुनाव के बाद से हम मेट्रिक्स पर इसे अपडेट कर रहे हैं। हमारे डेटा कलेक्ट करने के तरीके में कोई भी गड़बड़ी नहीं है।

चुनाव आयोग ने मल्लिकार्जुन खरगे की चिट्ठी पर संज्ञान लेते हुए उनकी बातों को सिरे से खारिज कर दिया है। आयोग ने कहा कि ऐसे बयानों से लोकतांत्रिक प्रक्रिया के प्रति लोगों का भरोसा कम होता है। मतदाताओं में भ्रम की स्थिति पैदा होती है। आयोग ने कहा कि मतदान के दौरान वोटिंग डेटा बताने से वोटरों में भ्रम की स्थिति हो सकती है। वैसे भी आयोग के ऐप पर सारा डेटा अपलोड होता रहता है। आम जनता को वोटिंग पर्सेंटेज का लाइव अपडेट भी दिया जाता है. लिहाजा ऐसे बयान देने से बचना चाहिए।

दिल दहला देने वाला मामला : युवक ने की परिवार के पांच लोगों की गोली मारकर हत्या, बाद में खुद को भी उड़ाया

दिल दहला देने वाला मामला : युवक ने की परिवार के पांच लोगों की गोली मारकर हत्या, बाद में खुद को भी उड़ाया

 सीतापुर। सीतापुर जिले में शनिवार की सुबह पांच बजे दिल दहला देने वाली वारदात हुई। यहां एक ही परिवार के छह लोगों की मौत हो गई है। मानसिक रूप से विक्षिप्त ने परिवार के पांच लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद खुद को भी गोली मार ली।

जानकारी के अनुसार, रामपुर मथुरा थाना इलाके के पल्हापुर गांव के रहने वाले अनुराग ठाकुर (42) ने शनिवार भोर में अपनी मां सावित्री(65), पत्नी प्रियंका (40), बेटी अश्विनी (12), छोटी बेटी अश्वी (10) और बेटे अद्वैत(6) को भी गोली मार दी।

इसके बाद अनुराग ने खुद को भी उड़ा लिया। सभी छह लोगों लोकी मौत हो गई है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

सीओ महमूदाबाद दिनेश शुक्ला ने बताया कि युवक नशे का आदी था। परिवार वाले उसे नशा मुक्त केंद्र ले जाना चाहते थे, इसको लेकर रात में विवाद हुआ। इसके बाद भोर में यह घटना हुई। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है।

एसपी चक्रेश मिश्र ने बताया कि आरोपी मानसिक रूप से विक्षिप्त बताया जा रहा है। उसने अपने परिवार के पांच लोगों की हत्या के बाद खुद को भी मार लिया। फोरेंसिक टीम मौके पर साक्ष्य संकलन कर रही है। पुलिस जांच कर रही है।