BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
अरविंद केजरीवाल की बढ़ी मुश्किलें...ED ने कोर्ट से मांगी 14 दिनों की न्यायिक हिरासत

अरविंद केजरीवाल की बढ़ी मुश्किलें...ED ने कोर्ट से मांगी 14 दिनों की न्यायिक हिरासत

 नई दिल्ली। आबकारी नीति घोटाले से संबंधित मनी लॉन्ड्रिंग के केस में फंसे दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल एक जून तक के मिली अंतरिम जमानत पर तिहाड़ से बाहर आए हैं। ऐसे में उनकी अंतरिम जमानत पूरी होने से पहले ही आज ईडी ने दिल्ली कोर्ट में एक याचिका दायर कर 2 जून के बाद अरविंद केजरीवाल की हिरासत 14 दिन और बढ़ाने की मांग की है।

इस याचिका में ED ने कोर्ट से गुहार लगाई है कि 2 जून के बाद केजरीवाल की न्यायिक हिरासत 14 दिनों तक बढ़ाई जाए। बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल को 1 जून तक अंतरिम जमानत दी है। इसके बाद अरविंद केजरीवाल को सरेंडर करना होगा।

शादी के 25 दिन बाद हैवान बना पति...पत्नी के बाल काटकर साड़ी में लगाई आग...जानिए क्या वजह

शादी के 25 दिन बाद हैवान बना पति...पत्नी के बाल काटकर साड़ी में लगाई आग...जानिए क्या वजह

 इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर में नवविवाहित महिला को प्रताड़ित करने का मामला सामने आया है। यहां एक हैवान पति ने शादी के 25 दिन बाद ही अपनी पत्नी से हैवानियत करने लगा। युवक विवाह के कुछ दिनों बाद ही पीड़िता को यातना देने लगा। उसने महिला के बाल काटकर उसकी साड़ी में आग लगा दी। इस हादसे में उसे बर्न इंजरी भी हुई है। मामला द्वारकापुरी थाना क्षेत्र का है।दरअसल इंदौर के द्वारकापुरी थाना क्षेत्र में रहने वाली एक पीड़िता से यह मामला जुड़ा हुआ है। इंदौर डीसीपी ऋषिकेश मीणा के मुताबिक 25 दिन पहले ही पीड़िता की शादी हुई थी। शादी के बाद कुछ दिन तक तो काफी अच्छा माहौल रहा। लेकिन उसके बाद लगातार पीड़िता को परेशान किया जाने लगा। और दहेज की डिमांड की जाने लगी। कई तरह की यातनाओं के बाद पीड़िता ने बताया कि उसके पति ने उसके बाल काट दिए। वहीं साड़ी में आग तक लगा दी जिससे वह घायल भी हो गई थी। पुलिस ने दहेज प्रताड़ना सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है और पूरे मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

तीन नए आपराधिक कानूनों पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई से किया इनकार, लागू करने से रोकने संबंधी याचिका को किया खारिज

तीन नए आपराधिक कानूनों पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई से किया इनकार, लागू करने से रोकने संबंधी याचिका को किया खारिज

 नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने आईपीसी, सीआरपीसी और एविडेंस एक्ट की जगह लेने वाले तीन नए आपराधिक कानूनों के खिलाफ दायर एक जनहित याचिका (PIL) पर सुनवाई करने से इनकार कर दिया। जस्टिस बेला एम. त्रिवेदी की अध्यक्षता वाली वेकेशन बेंच ने याचिकाकर्ता से कहा कि ये याचिका ठीक नहीं है, इसे खारिज की जा सकती है।

याचिकाकर्ता विशाल तिवारी ने कहा कि ऐसे में उन्हें याचिका वापस लेने की इजाजत दी जाय। बेंच ने कहा, “आपको जो करना है करो…यह याचिका बहुत ही लापरवाह तरीके से दायर की गई है। यदि आप इस पर बहस करते हैं, तो हम जुर्माना लगा कर इसे खारिज कर देंगे। लेकिन, चूंकि आप इसे वापस ले रहे हैं, हम जुर्माना नहीं लगा रहे।” आखिरकार याचिकाकर्ता ने अपनी याचिका वापस ले ली।

जनहित याचिका में कहा गया था कि भारतीय न्याय संहिता, भारतीय साक्ष्य अधिनियम और भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता में कई विसंगतियां हैं। तीनों आपराधिक कानून बिना किसी संसदीय बहस के पारित किए गए, वो भी तब जब अधिकांश सदस्य सदन में मौजूद नहीं थे। इसके अलावा, यह दावा किया गया कि तीन कानूनों का टाइटल ठीक नहीं है और क़ानून और उसके मकसद के बारे में नहीं बताता है।

बड़ा हादसा: राष्ट्रपति का हेलिकॉप्टर क्रैश...हादसे में राष्ट्रपति विदेश मंत्री सहित 9 की मौत...!!

बड़ा हादसा: राष्ट्रपति का हेलिकॉप्टर क्रैश...हादसे में राष्ट्रपति विदेश मंत्री सहित 9 की मौत...!!

 ईरान :- राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी का हेलिकॉप्टर क्रैश में निधन हो गया है। ईरान की स्टेट न्यूज एजेंसी IRNA ने इसकी घोषणा की। हालांकि, ईरान की सरकार ने अब तक इसकी पुष्टि नहीं की है। देश में मेडिकल असिस्टेंस देने वाली रेड क्रिसेंट ने कहा कि हादसे में किसी के भी बचे होने की संभावना नहीं है।

रईसी के साथ हेलिकॉप्टर में मौजूद विदेश मंत्री होसैन अमीराब्दुल्लाहियन की भी मौत की जानकारी दी गई है। इससे पहले उनके हेलिकॉप्टर का मलबा अजरबैजान की पहाड़ियों में मिल था। इसमें राष्ट्रपति रईसी समेत 9 लोग सवार थे।

हेलिकॉप्टर रविवार शाम करीब 7.00 बजे अजरबैजान के पास लापता हो गया था। रातभर से इसकी तलाश की जा रही थी। इलाके में भारी बारिश, कोहरा और ठंड की वजह से सर्चिंग में दिक्कतें आईं। इस दौरान तीन बचावकर्मी भी गायब हो गए।

 
Lok Sabha Election 2024 : 8 राज्यों के 49 सीटों पर पांचवें चरण का मतदान शुरू...राहुल-ईरानी समेत कई दिग्गज मैदान में

Lok Sabha Election 2024 : 8 राज्यों के 49 सीटों पर पांचवें चरण का मतदान शुरू...राहुल-ईरानी समेत कई दिग्गज मैदान में

 नई दिल्ली: India Election 2024 Phase 5 Voting: छह राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों की 49 लोकसभा सीट पर आज वोटिंग हो रही है. महाराष्ट्र की 13, उत्तर प्रदेश की 14, पश्चिम बंगाल की सात, बिहार की पांच, झारखंड की तीन, ओडिशा की पांच और जम्मू-कश्मीर तथा लद्दाख की एक-एक सीट पर वोट डाले जा रहे हैं. मतदान प्रातः 7 बजे शुरू हुआ और शाम 6 बजे समाप्त होगा.

मामले से जुड़ी अहम जानकारियां :

  1. इस चरण में दो ‘हाई प्रोफाइल' सीट रायबरेली और अमेठी में भी मतदान हो रहा है. रायबरेली से कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और अमेठी से केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी मैदान में हैं. 

  2. पांचवें चरण में जिन सीट पर मतदान हो रहा है, उनमें से 40 से अधिक सीट राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के पास थी. पांचवें चरण में 4.26 करोड़ महिलाओं और 5,409 ‘थर्ड जेंडर' के मतदाताओं सहित 8.95 करोड़ से अधिक लोग मतदान करने के पात्र हैं और 94,732 मतदान केंद्रों पर 9.47 लाख मतदान अधिकारी तैनात किए गए हैं.

  3. लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election Phase 5) के पांचवें चरण में प्रमुख उम्मीदवारों में कई केंद्रीय मंत्री शामिल हैं. जिनमें राजनाथ सिंह (लखनऊ, उत्तर प्रदेश), पीयूष गोयल (मुंबई उत्तर, महाराष्ट्र), साध्वी निरंजन ज्योति (फतेहपुर, उप्र) और शांतनु ठाकुर (बनगांव, पश्चिम बंगाल), लोजपा (रामविलास) के नेता चिराग पासवान (हाजीपुर, बिहार), शिवसेना के श्रीकांत शिंदे (कल्याण, महाराष्ट्र) और भाजपा के राजीव प्रताप रूडी तथा राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद की बेटी रोहिणी आचार्य (दोनों सारण, बिहार) शामिल हैं.

  4. उत्तर प्रदेश (UP Lok Sabha Election) में इस चरण में 14 लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों मोहनलालगंज (आरक्षित), लखनऊ, रायबरेली, अमेठी, जालौन (आरक्षित), झांसी, हमीरपुर, बांदा, फतेहपुर, कौशाम्बी (आरक्षित), बाराबंकी (आरक्षित), फैजाबाद, कैसरगंज, गोंडा में मतदान हो रहा है.

  5. केरल के वायनाड से चुनाव लड़ने वाले राहुल गांधी, नेहरू-गांधी परिवार के गढ़ रायबरेली से चुनाव लड़ रहे हैं, जिसका प्रतिनिधित्व उनकी मां सोनिया गांधी 2004 से कर रही थीं. भाजपा ने उत्तर प्रदेश के मंत्री दिनेश प्रताप सिंह को इस सीट से मैदान में उतारा है.

  6. अमेठी में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी चुनाव मैदान में हैं, जबकि गांधी परिवार के करीबी केएल शर्मा को कांग्रेस ने चुनाव मैदान में उतारा है. वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में अमेठी में ईरानी ने राहुल गांधी को हराया था. लखनऊ से रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की चौथे कार्यकाल पर नजर हैं. उनका मुकाबला सपा के मौजूदा विधायक (लखनऊ मध्य से) रविदास मेहरोत्रा से है.

  7. जम्मू-कश्मीर के बारामूला में 22 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं. राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला भी इस सीट से चुनाव लड़ रहे हैं. इस निर्वाचन क्षेत्र में 17.37 लाख मतदाता मतदान करने के पात्र हैं. लद्दाख में कांग्रेस उम्मीदवार सेरिंग नामग्याल, भाजपा के ताशी ग्यालसन और निर्दलीय उम्मीदवार एवं नेकां के बागी नेता हाजी हनीफा जान के बीच कड़ा मुकाबला है.

  8. पश्चिम बंगाल में सात संसदीय क्षेत्रों में मतदान हो रहा है. राज्य की बनगांव, बैरकपुर, हावड़ा, उलुबेरिया, सेराम्पुर, हुगली और आरामबाग लोकसभा सीट पर मतदान है. बैरकपुर में भाजपा उम्मीदवार अर्जुन सिंह का मुकाबला तृणमूल कांग्रेस के पार्थ भौमिक और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के देबदूत घोष से है.

  9. बिहार की पांच लोकसभा सीट सारण, मुजफ्फरपुर, हाजीपुर, सीतामढ़ी और मधुबनी में भी आज वोट डाले जा रहे हैं . हाजीपुर से चिराग पासवान चुनाव लड़ रहे हैं.

  10. झारखंड में तीन लोकसभा सीट और गांडेय विधानसभा सीट के उपचुनाव पर भी वोटिंग हो रही है. ओडिशा के 35 विधानसभा क्षेत्रों में भी मतदान हो रहा है, जहां बीजद अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री नवीन पटनायक उम्मीदवारों में शामिल हैं.

पतंजलि का सोन पापड़ी क्वालिटी टेस्ट में हुआ फेल, कंपनी के अधिकारी समेत 3 गिरफ्तार

पतंजलि का सोन पापड़ी क्वालिटी टेस्ट में हुआ फेल, कंपनी के अधिकारी समेत 3 गिरफ्तार

 दिल्ली :- पतंजलि के खाद्य उत्पाद के गुणवत्ता परीक्षण में फेल होने के बाद पतंजलि आयुर्वेद लिमिटेड के सहायक प्रबंधक सहित तीन लोगों को पिथौरागढ़ में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने जुर्माना लगाया है। इन्हें छह महीने की जेल की सजा सुनाई गई है।

दरअसल, एक खाद्य सुरक्षा निरीक्षक ने 2019 में बेरीनाग, पिथौरागढ़ के मुख्य बाजार में लीला धर पाठक की दुकान पर पतंजलि नवरत्न इलायची सोन पापड़ी के बारे में चिंता जताई थी। जिसके बाद मिठाई के नमूने एकत्र किए गए और कानाहा जी वितरक, रामनगर और पतंजलि आयुर्वेद लिमिटेड, हरिद्वार को नोटिस जारी किए गए। दिसंबर 2020 में, रुद्रपुर में परीक्षण प्रयोगशाला ने मिठाई की घटिया गुणवत्ता पर राज्य खाद्य सुरक्षा विभाग को नोटिस भेजा।

घटना के बाद व्यवसायी लीला धर पाठक, वितरक अजय जोशी और पतंजलि के सहायक प्रबंधक अभिषेक कुमार के खिलाफ भी मामले दर्ज किए गए। तीनों लोगों पर क्रमशः 5,000, 10,000 और 25,000 का जुर्माना भी लगाया गया और छह महीने जेल की सजा सुनाई गई।

घर बैठे मोबाइल से बनाएं पैन कार्ड, तरीका जानकर दिल होगा खुश

घर बैठे मोबाइल से बनाएं पैन कार्ड, तरीका जानकर दिल होगा खुश

 नई दिल्लीः आधार कार्ड की तरह पैन कार्ड भी एक जरूरी डॉक्यूमेंट है, जिसके नहीं होने पर तमाम दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। अगर आपके पास पैन कार्ड नहीं तो फिर महत्वपूर्ण काम बीचे में लटक जाते हैं, जिससे हर कोई परेशान रहता है। स्थिति ऐसी है कि किसी बैंक में अकाउंट खुलवाने के लिए जाएं तो पहली प्राथमिकता पैन कार्ड ही रहती है।

पीएनबी, एसबीआई, एचडीएफसी जैसे बड़े बैंक बिना पैन कार्ड अकाउंट ओपन करने की हामी नहीं भरते हैं। इसलिए यह बहुत ही जरूरी डॉक्यूमेंट है, जिसका बिना वित्तीय काम सभी अधूरे हैं। आपके पास पैन कार्ड नहीं बनवाने की सोच रहे हैं तो 10 मिनट में इस प्रोसेस को पूरा कर सकते हैं।

आप घर बैठकर अपने मोबाइल से ही पैन कार्ड को कुल 10 मिनट में बनाने का सपना साकार कर सकते हैं जिससे किसी तरह की दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा। आप सोच रहे होंगे कि ऐसा क्या तरीका है, जिसे नीचे आर्टिकल पढ़कर आराम से जान सकते हैं।

PAN Card: पैन कार्ड से जुड़ी जरूरी बातें

 पैन कार्ड को आप कहीं बिना धक्के खाए बनाने का काम कर सकते हैं, जिससे किसी तरह की दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा। पैन कार्ड के लिए आप ऑनलाइन माध्यम से आसानी से आवेदन कर इसे बनवा सकते हैं, जिसे जानना बहुत ही जरूरी है। आप ऑनलाइन दो माध्यमों से पैन कार्ड के लिए आवेदन करने का काम कर सकते हैं, जिसे जानना बहुत ही आवश्यक है।

Pसमें पहला इन्स्टेन्ट ई-पैन कार्ड तथा दूसरा NSDL वेबसाइट की मदद से पैन कार्ड के आवेदन का है। इन्स्टेन्ट ई-पैन कार्ड फ्री ऑफ कोस्ट है परन्तु यदि आप NSDL की वेबसाइट से आवेदन करते है तो इसके लिए आपकों आवेदन शुल्क का भुगतान करने की जरूरत होती है।

PAN Card: फटाफट पैन कार्ड के लिए यूं करें आवेदन

पैन कार्ड को बनवाना चाहते हैं तो आपको NSDL की ऑफिशियल वेबसाइट www.protean-tinpan.com पर जाकर क्लिक करने की जरूरत होगी।

इसके बाद आधिकारीक वेबसाइट पर आपकों आवेदन का विकल्प दिख जाएगा, जहां चयन करें।

फिर पैन कार्ड के लिए आवेदन करने का फॉर्म ओपन करने की जरूरत होगी।

इसके बाद आवेदन फॉर्म में आवश्यक जानकारी जैसे की नाम, जन्म दिनांक, पैन कार्ड का प्रकार आदि जानकारी दर्ज करने की जरूरत होगी।

जानकारी भरने के बाद केप्चा कोड डालकर इस आवेदन फॉर्म को सबमिट करना होगा।

आपके का एक टोक नंबर आपको दिया जाएगा, जहां सुरक्षित नोट कर रखें।

अब कन्टिन्यू के विकल्प पर जाकर टोकन नंबर दर्ज करना होगा।

अगले टैब पर आपकी निजी जानकारी जैसे की आधार कार्ड संख्या, मोबाइल नंबर, एड्रैस, नाम लिखना होगा।

पैन कार्ड आवेदन शुल्क जमा करना होगा।

दिल्ली पुलिस ने लिया एक्शन, MP Swati Maliwal से मारपीट मामले में पीएस बिभव कुमार गिरफ्तार…

दिल्ली पुलिस ने लिया एक्शन, MP Swati Maliwal से मारपीट मामले में पीएस बिभव कुमार गिरफ्तार…

 नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के पीएस बिभव कुमार को आम आदमी पार्टी (आप) के सांसद स्वाति मालीवाल से कथित मारपीट के मामले में आज गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि उन्हें शनिवार को दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट में पेश किया जाना है।

 

Bibhav Kumar Arrested : बता दें कि बिभव कुमार को दिल्ली पुलिस की एक टीम ने दोपहर के आसपास मुख्यमंत्री आवास से गिरफ्तार किया है। बिभव कुमार को गिरफ्तार किए जाने के बाद आम आदमी पार्टी (आप) सांसद राघव चड्ढा भी सिविल लाइंस थाने पहुंच गए हैं। हालांकि, बिभव कुमार के वकील करण शर्मा ने कहा कि हमें अभी तक पुलिस से कोई जानकारी नहीं मिली है। हमने उन्हें एक ई-मेल भेजा है कि हम जांच में सहयोग करने को तैयार हैं। साथ ही पुलिस को बिभव की शिकायत का भी संज्ञान लेना चाहिए। वकील ने कहा कि हमें पुलिस की ओर से अब तक एफआईआर की कॉपी भी नहीं दी गई है।

 

Bibhav Kumar Arrested : स्वाति ने लगाया था मारपीट का आरोप-

जानकारी के अनुसार, स्वाति मालीवाल ने बिभव कुमार पर 13 मई को उनके साथ सीएम हाउस के अंदर मारपीट करने का आरोप लगाया था। स्वाति की शिकायत पर दिल्ली पुलिस ने गुरुवार को इस संबंध में आरोपी बिभव कुमार के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज की थी। इसके बाद से ही दिल्ली पुलिस की कई टीमें बिभव कुमार को तलाश कर रही थीं। जिसमें पुलिस ने विभव कुमार को गिरफ्तार किया है।

यूजीसी नेट 2024 का क्या है एग्जाम पैटर्न, मार्किंग स्कीम से लेकर जानें यहां सभी जरूरी डिटेल

यूजीसी नेट 2024 का क्या है एग्जाम पैटर्न, मार्किंग स्कीम से लेकर जानें यहां सभी जरूरी डिटेल

 UGC NET 2024: जो कैंडिडेट्स यूजीसी नेट परीक्षा के लिए आवेदन करने के इच्छुक हैं, उन सभी के लिए एक जरूरी खबर है। UGC NET 2024 के लिए चल रही एप्लीकेशन विंडो को कल बंद कर दिया जाएगा। जिन इच्छुक कैंडिडेट्स ने इसके लिए अभी अप्लाई नहीं किया है वे सभी जल्द से जल्द आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन कर दें।

शेड्यूल के मुताबिक, नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) की तरफ से UGC NET 2024 16 जून को आयोजित किया जाएगा। ऐसे में इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को इसके एग्जाम पैटर्न और मार्किंग स्कूीम की जानकारी होना बेहद आवश्यक है। आज हम आपको बताएंगे कि इस परीक्षा का एग्जाम पैटर्न क्या है और मार्किंग स्कीम क्या है।

एग्जाम पैटर्न

उम्मीदवार नीचे दिए गए बिंदुओं के माध्यम से एग्जाम पैटर्न को समझ सकते हैं।

UGC NET की परीक्षा में दो पेपर शामिल हैं: पेपर 1 और पेपर 2।
परीक्षा के लिए उम्मीदवारों को 3 घंटे की अवधि मिलती है।
दोनों पेपरों में वस्तुनिष्ठ प्रकार के बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ) होते हैं।
दोनों पेपर्स में कुल 150 प्रश्न होते हैं।
प्रत्येक प्रश्न दो अंकों का होता है।
यूजीसी नेट पेपर 1 में 10 विषयों से 50 प्रश्न होते हैं।
प्रत्येक विषय से कुल 5 प्रश्न पूछे जाते हैं।
प्रत्येक प्रश्न का वेटेज दो अंकों का होता है।
वहीं, यूजीसी नेट पेपर 2 में 100 प्रश्न होते हैं, जो कि कुल 200 अंकों के होते हैं।
इसमें भी प्रत्येक प्रश्न का वेटेज दो अंक का होता है।

UGC NET 2024: मार्किंग स्कीम
अक्सर स्टूडेंट्स के मन में परीक्षा को लेकर निगेटिव मार्किंग का संशय रहता है। आपको बता दें कि UGC NET की परीक्षा में निगेटिव मार्किंग नहीं होती है। इसमें प्रत्येक सही उत्तर के लिए 2 अंक दिए जाते हैं। इसके अलावा, अनुत्तरित प्रश्नों के लिए भी कोई अंक नहीं काटा जाता।

पांचवें चरण में 49 सीटों पर आज शाम से बंद होगा प्रचार, राहुल और स्मृति ईरानी की किस्मत का फैसला 20 को

पांचवें चरण में 49 सीटों पर आज शाम से बंद होगा प्रचार, राहुल और स्मृति ईरानी की किस्मत का फैसला 20 को

 नई दिल्ली। lok sabha election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के पांचवे चरण में 49 सीटों पर शनिवार 18 मई शाम 5 बजे से चुनाव प्रचार बंद हो जाएगा। इन सीटों पर 20 मई को वोटिंग होगी। इस चरण का चुनाव काफी रोचक होगा। पांचवें चरण की सीटों पर रायबरेली से राहुल गांधी और अमेठी से केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के संसदीय क्षेत्र अमेठी में मतदान होना है।

lok sabha election 2024: इन राज्यों में पांचवे चरण में 49 सीटों पर होगी वोटिंग

उत्तर प्रदेश-

लखनऊ, मोहनलालगंज, हमीरपुर, जालौन, रायबरेली, अमेठी, झांसी, बांदा, फतेहपुर, कौशांबी, बाराबंकी, फैजाबाद, कैसरगंज और गोंडा।

महाराष्ट्र-

धुले, डिंडोरी, नासिक, पालघर, भिवंडी, कल्याण, ठाणे, मुंबई उत्तर, मुंबई उत्तर-पश्चिम, मुंबई उत्तर-पूर्व, मुंबई उत्तर-मध्य, मुंबई दक्षिण-मध्य और मुंबई दक्षिण।

 

बिहार-

सीतामढ़ी, मधुबनीस मुजफ्फरपुर, सारण और हाजीपुर।

 

ओडिशा-

बरगढ़ सुंदरगढ़, बोलांगीर, कंधमाल और अस्का।

 

झारखंड-

चतरा, कोडरमा और हजारीबाग।

पश्चिम बंगाल-

बनगांव, बैरकपुर, हावड़ा, उलूबेरिया, श्रीरामपुर, हुगली और आरामबाग।

जम्मू-कश्मीर-

बारामूला, लद्दाख।

lok sabha election 2024 इन दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर

रायबरेली और अमेठी में जोरदार टक्कर

पांचवे चरण की वोटिंग विपक्षी दलों के लिए काफी महत्वपूर्ण है क्योंकि इसमें कांग्रेस की पुश्तैनी सीट रायबरेली और अमेठी दोनों शामिल हैं। इस बार रायबरेली से सोनिया गांधी की जगह राहुल गांधी किस्मत आजमा रहे हैं, वहीं, अमेठी से केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी चुनावी मैदान में हैं।

बारामूला से उमर अब्दुल्ला और सज्जाद लोन में मुकाबला

जम्मू-कश्मीर की एक सीट बारामूला में भी सोमवार को वोटिंग होगी। इस सीट पर नेशनल कॉफ्रेंस के उमर अब्दुल्ला अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। इनके विरोध में पीपुल्स कॉफ्रेंस के सज्जाद लोन हैं। उमर अब्दुल्ला की 3 पीढ़ियां राजनीति में रही हैं. इनके दादा शेख अब्दुल्ला, पिता और राज्य के फारूक अब्दुल्ला राज्य के सीएम रह चुके हैं।

सारण सीट बनी हॉट सीट

बिहार की सारण लोकसभा सीट भी खूब चर्चा में है, यहां से बीजेपी सांसद राजीव प्रताप रूडी एक बार फिर चुनावी मैदान में उतरे हैं। इनके खिलाफ आरजेडी से रोहिणी आचार्य लड़ रही हैं। बता दें, रोहिणी पूर्व मुख्यमंत्री और आरजेडी चीफ लालू प्रसाद यादव की बेटी हैं और सिंगापुर से यहां चुनाव लड़ने आई हैं।

चलती बस में लगी आग, 10 जिंदा जले, मथुरा-वृंदावन से लौट रहे थे पंजाब

चलती बस में लगी आग, 10 जिंदा जले, मथुरा-वृंदावन से लौट रहे थे पंजाब

 मानेसर। Accident: हरियाणा के नूंह जिले में कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेसवे पर देर रात एक टूरिस्ट बस में आग लगने से 10 यात्रियों की झुलसकर मौत हो गई। जबकि 24 घायल हुए हैं। यह हादसा देर रात करीब डेढ़ बजे हुआ। बस में सवार सभी पंजाब के रहने वाले थे, जो मथुरा-वृंदावन समेत अन्य धार्मिक स्थलों की यात्रा कर लौट रहे थे।

Accident: 10 मई को यात्रा पर निकले थे लोग

Accident: घायलों में से एक सरोज पुंज ने बताया कि 10 मई को एक टूरिस्ट बस किराए पर ली गई थी। सभी बनारस और मथुरा के दर्शन के लिए निकले थे। बस में 64 लोग सवार थे। जिनमें महिलाएं-बच्चे भी शामिल थे। यह सभी नजदीकी रिश्तेदार थे, जो पंजाब के लुधियाना, होशियारपुर और चंडीगढ़ के रहने वाले थे।

Accident: वहीं, मीना ने बताया कि हम वृन्दावन से लौट रहे थे। देर रात करीब 1.30 बजे बस के पीछे से धुएं की गंध आई। एक मोटरसाइकिल सवार ने बस के पीछे आग की लपटें देखीं और उसका पीछा किया। आखिरकार वह बस तक पहुंचा और ड्राइवर को चेतावनी दी। बस को रोका गया। लेकिन तब तक आग फैल चुकी थी।

 
किसानों की महापंचायत आज, 5 जिलों में इंटरनेट सेवा की गई बंद, NH-44 पर यात्रा करने से बचें

Accident: सूचना पर मौके पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक नरेंद्र बिजारणिया ने 8 लोगों की मौत की पुष्टि की है। बताया कि हादसे में करीब दो दर्जन लोग घायल हैं। सभी को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। मृतकों की शिनाख्त की जा रही है।

कोर्ट ने केजरीवाल की गिरफ्तारी मामले में फैसला रखा सुरक्षित, कहा…

कोर्ट ने केजरीवाल की गिरफ्तारी मामले में फैसला रखा सुरक्षित, कहा…

 नई दिल्ली। एक तरफ अरविंद केजरीवाल चुनाव प्रचार में हैं और 2 जून को उन्हें सरेंडर करना होगा। वहीं अपनी गिरफ्तारी को चुनौती दी गई है। इसी बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की याचिका पर आज शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई पूरी हो गई। केजरीवाल ने शीर्ष कोर्ट ने प्रवर्तन निदेशालय (ED) की गिरफ्तारी को चुनौती दी थी। सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में फैसला सुरक्षित रख लिया।

 

साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि केजरीवाल राहत के लिए ट्रायल कोर्ट का रुख कर सकते हैं। सभी पक्षों को अतिरिक्त हलफनामों के लिए एक हफ्ते का वक्त दिया गया है। याचिका पर सुनवाई पूरी हो गई है। काफी दिनों की सुनवाई के बाद सुप्रीम कोर्ट ने केजरीवाल की याचिका पर सुनवाई पूरी करके फैसला सुरक्षित रख लिया है।

ED ने दाखिल की चार्जशीट

ED ने दिल्ली शराब नीति घोटाले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी है। ED ने गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट को सूचित किया कि वह जल्द ही दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी (AAP) के खिलाफ कथित आबकारी घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में आरोप पत्र दाखिल करेगा।

ED की ओर से पेश हुए अतिरिक्त सॉलिसीटर जनरल एस.वी.राजू ने जस्टिस संजीव खन्ना और जस्टिस दीपांकर दत्ता की पीठ से कहा, “एजेंसी ने अरविंद केजरीवाल और AAP के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल करने का प्रस्ताव दिया हैं। हम जल्द यह करेंगे। यह प्रक्रिया में है।”

21 मार्च को हुए थे गिरफ्तार

ED ने यह बयान केजरीवाल द्वारा उनकी गिरफ्तारी को चुनौती देने के लिए दाखिल की गई याचिका पर सुनवाई के दौरान दिया। दिल्ली के मुख्यमंत्री को इस मामले में 21 मार्च को गिरफ्तार किया गया था।

राजू ने दावा किया कि जांच एजेंसी के पास यह साबित करने के लिए पर्याप्त सबूत हैं कि केजरीवाल ने 100 करोड़ रुपये की रिश्वत की मांग की थी जिसका इस्तेमाल AAP ने गोवा विधानसभा चुनाव अभियान में किया था।राजू ने दावा किया कि केजरीवाल ने अब रद्द की जा चुकी दिल्ली आबकारी नीति को बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि AAP के राष्ट्रीय संयोजक के रूप में केजरीवाल कथित घोटाले के लिए परोक्ष रूप से जिम्मेदार हैं। मुख्यमंत्री होने के बावजूद केजरीवाल के पास कोई विभाग नहीं है।

सुप्रीम कोर्ट ने पहली बार जलवायु परिवर्तन के प्रतिकूल प्रभावों से मुक्त होने के अधिकार को दी मान्यता

सुनवाई की बड़ी बातें

  • जांच एजेंसी की ओर से पेश एएसजी राजू ने शीर्ष अदालत को बताया कि आम आदमी पार्टी को शराब नीति घोटाले में आरोपी बनाया गया है और अभियोजन शिकायत आज दायर की जा रही है।
  • जस्टिस खन्ना ने पूछा, “आप कैसे साबित करते हैं”, जिस पर एएसजी राजू ने जवाब दिया कि जांच एजेंसी को केजरीवाल और हवाला ऑपरेटर के बीच चैट मिलीं।
  • ASG राजू ने कहा, ”हवाला के जरिए रिश्वत भेजी गई थी।”
  • जस्टिस खन्ना ने फिर पूछा, “आपने विश्वास करने के लिए अपने कारण कहां दिए हैं,” जिस पर एएसजी राजू ने जवाब दिया, “गिरफ्तारी के आधार पर। हमने विश्वास करने का कोई कारण नहीं बताया है।”
  • जस्टिस खन्ना ने फिर आगे पूछा, “आप विश्वास करने का कारण कैसे नहीं बताएंगे? वह उन कारणों को कैसे चुनौती देंगे?”
चुनाव प्रचार के लिए SC से हेमंत सोरेन को नहीं मिली अंतरिम जमानत, 21 मई तक टली सुनवाई

चुनाव प्रचार के लिए SC से हेमंत सोरेन को नहीं मिली अंतरिम जमानत, 21 मई तक टली सुनवाई

 रांची। झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता और पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को धन शोधन घोटाले के मामले में ईडी की गिरफ्तारी के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट से एक बार फिर राहत नहीं मिली। दरअसल, सोरेन ने हाल ही में कोर्ट में याचिका दायर कर लोकसभा चुनाव के मद्देनजर खुद के लिए जमानत मांगी थी। सुप्रीम कोर्ट ने फिलहाल राहत देने से इंकार कर दिया। कोर्ट ने इस मामले में अब अगली तारीख दे दी है।

 

जेएमएम नेता सोरेन के वकील कपिल सिब्बल ने सुप्रीम कोर्ट से कहा कि दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल की तरह हेमंत सोरेन को भी 1 जून तक अंतरिम जमानत दी जाए। वह 2 जून को सरेंडर कर देंगे। इस पर ईडी ने कहा कि सोरेन को 31 जनवरी को गिरफ्तार किया था। चुनाव रिहाई का आधार नहीं हो सकता। वहीं, कोर्ट ने तत्काल राहत से मना करते हुए कहा कि ईडी सोमवार तक लिखित जवाब दाखिल करे। अब मामले पर मंगलवार, 21 मई को सुनवाई होगी

बता दें कि बीती 13 मई को न्यायमूर्ति संजीव खन्ना और न्यायमूर्ति दीपांकर दत्ता की पीठ ने शुरू में मामले की सुनवाई 20 मई को सूचीबद्ध की थी, लेकिन वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल ने कहा था कि तब तक चुनाव खत्म हो जाएगा और अगर मामले में लंबी तारीख दी गई तो वह (सोरेन) पक्षपात का शिकार होंगे, जिसके बाद शीर्ष अदालत ने मामले की सुनवाई 17 मई के लिए निर्धारित कर दी। सिब्बल ने सोरेन का पक्ष रखते हुए पीठ को बताया था, ‘उनका मामला भी अरविंद केजरीवाल के आदेश के हूबहू है और उन्हें भी प्रचार अभियान के लिए जमानत की जरूरत है।”
झारखंड हाईकोर्ट ने राहुल गांधी पर लगाया जुर्माना, जानें वजह

झारखंड हाईकोर्ट ने राहुल गांधी पर लगाया जुर्माना, जानें वजह

 रांची। देश में इन दिनों चुनावी मौसम जारी है। इसी बीच झारखंड हाईकोर्ट ने एक मुकदमे को लेकर चल रही सुनवाई में जवाब दाखिल करने में देरी की वजह से कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर एक हजार रुपए का जुर्माना लगाया है।

 

गृह मंत्री अमित शाह से जुड़े मुद्दे पर हुई कार्रवाई

दरअसल, चाईबासा के एमपी-एमएलए कोर्ट ने राहुल गांधी द्वारा भाजपा के तत्कालीन राष्ट्रीय अध्यक्ष के खिलाफ की गई कथित अपमानजनक टिप्पणी से जुड़े केस में संज्ञान लिया था, जिसे निरस्त करने के लिए उन्होंने झारखंड हाईकोर्ट में याचिका दायर की है।

इस याचिका पर पिछले महीने हुई सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने उन्हें राहत दी थी और चाईबासा कोर्ट में चल रही कार्यवाही पर रोक लगा दी थी। इस मामले में राहुल गांधी को जवाब दाखिल करने को कहा गया था। चाईबासा निवासी प्रताप कटियार नामक शख्स ने राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज कराई गई शिकायत में आरोप लगाया था कि उन्होंने वर्ष 2018 में कांग्रेस के अधिवेशन में भाजपा के तत्कालीन राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की थी

 
'आप' ने शुरू किया चुनावी कैंपेन, जेल में बंद अरविंद केजरीवाल बने प्रचार का केंद्र
 

ये है पूरा मामला

राहुल गांधी ने कहा था कि कांग्रेस में कोई हत्यारा राष्ट्रीय अध्यक्ष नहीं बन सकता है। कांग्रेसजन किसी हत्यारे को राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वीकार नहीं कर सकते हैं, यह भाजपा में ही पॉसिबल है। इस शिकायत वाद पर चाईबासा कोर्ट ने राहुल गांधी के खिलाफ अप्रैल 2022 में जमानती वारंट जारी किया था। इस पर राहुल गांधी की ओर से कोई संज्ञान नहीं लिया गया। इसके बाद कोर्ट ने फरवरी, 2024 में उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया था। इसके बाद वह हाईकोर्ट पहुंचे।

स्वाति मालीवाल केस में पुलिस का एक्शन, सीएम केजरीवाल के निज सहायक विभव कुमार के खिलाफ एफआईआर दर्ज

स्वाति मालीवाल केस में पुलिस का एक्शन, सीएम केजरीवाल के निज सहायक विभव कुमार के खिलाफ एफआईआर दर्ज

 दिल्ली । आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल की शिकायत पर पुलिस ने मुख्यमंत्री के निज सहायक विभव कुमार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर लिया है। दिल्ली पुलिस ने गुरूवार को स्वाति मालीवाल का बयान दर्ज किया था। बयान में स्वाति मालीवाल ने विभव कुमार पर गंभीर आरोप लगाये है। पुलिस ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के निज सहायक विभव कुमार के खिलाफ आईपीसी की धारा 354, 506, 509 के तहत मामला दर्ज किया है।

 

Delhi Politics: गौरतलब है कि 13 मई को आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल के साथ सीएम हाउस में मारपीट की घटना सामने आयी थी। इस घटना के सामने आने के बाद दिल्ली की राजनीति गरमा गयी थी। मारपीट की घटना के करीब 48 घंटे बाद स्वाति मालीवाल की रिपोर्ट पर पुलिस ने सीएम केजरीवाल के निज सहायक विभव कुमार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर लिया है। इससे पहले गुरुवार को दिल्ली पुलिस स्वाति मालीवाल के घर पहुंची और करीब चार घंटे के बाद उनके घर से लौटी।

Delhi Politics: इस दौरान स्वाति मालीवाल ने दिल्ली पुलिस के सामने उनके साथ हुई बदसलूकी के मामले में अपना बयान दर्ज कराया गया। उन्होंने अपने बयान में 13 मई को हुई घटना का पूरा जिक्र किया है। हालांकि उन्होंने पुलिस को जो शिकायत की है, उसमें मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का कहीं भी नाम नही लिया है। पुलिस में एफआईआर दर्ज होने से पहले ही विभव कुमार को राष्ट्रीय महिला आयोग ने समन जारी किया है। जिसके मुताबिक विभव कुमार को 17 मई को 11 बजे हाजिर होना होगा।

Delhi Politics: बता दें कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के निजी सहायक विभव कुमार पर आम आदमी पार्टी की नेता और राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने बदसलूकी का आरोप लगाया था। हालांकि इस पूरे मामले में आम आदमी पार्टी की तरफ कड़ी कार्रवाई करने की बात कही गई थी। आप नेता संजय सिंह ने कहा था कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल इस पूरे मामले को गंभीरता से लिया है। पार्टी ऐसे लोगों के साथ बिल्कुल भी नहीं है। संजय सिंह ने इस घटना को निंदनीय बताया था। इसके अलावा उन्होंने ये भी कहा था कि इस मामले में हम स्वाति मालीवाल के साथ हैं।

राधिका खेड़ा ने पूर्व सीएम भूपेश पर साधा निशाना.. कहा -कका बोलकर रायबरेली की जनता को बहकाने का लगाया आरोप

राधिका खेड़ा ने पूर्व सीएम भूपेश पर साधा निशाना.. कहा -कका बोलकर रायबरेली की जनता को बहकाने का लगाया आरोप

 नई दिल्ली: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की पूर्व पदाधिकारी और मौजूदा वक़्त में भाजपा का दामन चुकी महिला नेत्री राधिका खेड़ा लगातार कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व पर हमलावर हैं। खासकर सोशल मीडिया पर वह कभी राहुल गांधी तो कभी प्रियंका गांधी पर हमले कर रही हैं। नारी सम्मान के दावों पर खुद की मिसाल दे रही है। वही इस बीच उन्होंने छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम और मौजूदा समय में रायबरेली लोकसभा क्षेत्र के कांग्रेस पर्यवेक्षक भूपेश बघेल के खिलाफ ट्वीट किया हैं।

 

Radhika Kheda: दरअसल राहुल गांधी के प्रचार के सिलसिले में भूपेश बघेल इन दिनों रायबरेली में हैं। वे वहां जनसभाएं कर रहे हैं। कल भूपेश बघेल ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा था, “कांग्रेस की सरकार किसानों के लिए स्वामीनाथन कमेटी की रिपोर्ट लागू करेगी, युवाओं को 30 लाख सरकारी नौकरियां देगी, सभी युवाओं को अप्रेंटिसशिप का अधिकार मिलेगा, महिलाओं के खातों में 1 लाख आएंगे। INDIA की सरकार आम देशवासियों की सरकार होगी, सबको न्याय देगी।” राधिका खेड़ा ने अब इसी ट्वीट का जवाब दिया हैं।

Radhika Kheda: उन्होंने लिखा हैं, “छत्तीसगढ़ में युवाओं को पीएससी फर्जीवाड़ा और बेरोज़गारी भत्ते के मामले में आपने ठगा। महिलाओं को ₹500 देने का वादा करके नही दे पाए, और महिलाओं का सम्मान आप और आपकी पार्टी कितना करती है इसका उदाहरण मैं ही हूं! रायबरेली की भोली भाली जनता को बहकाने की कोशिश न करें कका !!

Radhika Kheda: प्रियंका गांधी को भी लिया निशाने पर

Radhika Kheda: प्रियंका गांधी ने कल ही स्वाति मालीवाल के मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि “अगर कहीं भी किसी महिला के साथ कोई अत्याचार होता है तो हम उस महिला के साथ खड़ी हैं। चाहे वे किसी भी पार्टी से हों।” इस पर रिप्लाई करते हुए राधिका खेड़ा ने लिखा, “दोमुंहापन! अपने घर की पार्टी की महिलाओं को न्याय की बात आती है तो चुप्पी साध लेती हैं। एक के बाद एक महिलाओं को कांग्रेस में बेइज्जती झेलनी पड़ी है। एक्टिंग कर-कर के आप थकती नहीं ??

योगी बन सकते हैं शाह के लिए कांटा,400 के पार सीट मिली तो रिजर्वेशन खत्म- लखनऊ में केजरीवाल का बड़ा आरोप

योगी बन सकते हैं शाह के लिए कांटा,400 के पार सीट मिली तो रिजर्वेशन खत्म- लखनऊ में केजरीवाल का बड़ा आरोप

 दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे हैं। इंडिया गठबंधन के इन दोनों नेताओं की प्रेस कॉन्फ्रेंस उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में हो रही है। इस दौरान सीएम केजरीवाल ने कहा, बीजेपी और पीएम मोदी अपने लिए नहीं, अमित शाह के लिए वोट मांग रहे हैं।प्रेस कॉन्फ्रेंस में अरविंद केजरीवाल ने बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा, ‘पीएम मोदी ने तय कर लिया है कि अमित शाह को अपना वारिस बनाएंगे. अमित शाह के सामने जो बाधा बने, उनका पत्ता साफ किया गया. शिवराज, रमन सिंह, फडनवीस, खट्टर, राजे … एक-एक करके सबको खत्म कर दिया गया। एक ही शख्स हैं, जो इनके लिए कांटा बन सकते हैं, तो इनको भी हटाने का पूरी तरह से प्लान बना लिया है.’सीएम केजरीवाल ने कहा, ‘बीजेपी 400 पार सीटें मांग रही है. उनका कहना है कि बड़ा काम करना है. मैं बता रहा हूं कि ये लोग संविधान को तार-तार करने के लिए 400 मांग रहे हैं. मेरे हिसाब से बीजेपी को 220 से कम सीटें मिलने वाली हैं. हरियाणा, दिल्ली, पंजाब, कर्णाटक, महाराष्ट्र, बंगाल, यूपी, बिहार, झारखंड, राजस्थान… यहां सीटें कम हो रही हैं। ’

 
रोटी कपड़ा मकान की लड़ाई तो लड़ना ही है, लेकिन पहले संविधान बचाने की लड़ाई
 
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, बीजेपी चारों खाने चित्त हो चुकी है. आंसुओं की नदी ऊफान पर है. बीजेपी 400 का नारा दे रही थी. वो आरक्षण पर सबसे पहले हमला करेगी. जनता इन्हें 140 सीटों के लिए भी तरसा देगी. इन्हें कुछ हासिल नहीं होने वाला है। अखिलेश यादव ने कहा, रोटी कपड़ा मकान की लड़ाई तो लड़ना ही है, लेकिन पहले संविधान बचाने की लड़ाई है. इंडिया गठबंधन बीजेपी को हटाने जा रहा है.केजरीवाल और अखिलेश की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा, इंडिया गठबंधन फ्लॉप होने जा रहा है।  अरविंद केजरीवाल, मल्लिकार्जुन खड़गे या राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस से कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है
सचिन तेंदुलकर की सुरक्षा में तैनात जवान ने खुद को मारी गोली, मौत

सचिन तेंदुलकर की सुरक्षा में तैनात जवान ने खुद को मारी गोली, मौत

  नई दिल्ली: क्रिकेटर और भारत रत्न सचिन तेंदुलकर की सुरक्षा में तैनात एक जवान ने आत्महत्या कर ली है. अधिकरयियों ने बताया जवान (SRPF) छुट्टी पर अपने पैतृक घर गया हुआ था. मृतक जवान की पहचान प्रकाश कापड़े के रूप में हुई है. इस घटना के बाद इलाके में मातम पसर गया है.

जानकारी के अनुसार, प्रकाश कापड़े (39) ने अपनी सरकारी बंदूक से खुद के गले पर गोली मार कर आत्महत्या की है. उनके परिवार में बुजुर्ग माता-पिता, पत्नी और दो नाबालिग बच्चे, एक भाई और अन्य सदस्य हैं. ये घटना बीती रात 1.30 बजे की बताई जा रही है. जवान ने आत्महत्या क्यों कि, इसका कारण अभी पता नहीं चल पाया है.

 बताया जा रहा है कि, रात करीब डेढ़ बजे गोली की आवाज सुनकर लोग उनके कमरे की तरफ भागे वहां देखा कि प्रकाश कापड़े खून से लथपथ पड़ा है. पुलिस को घटना की सूचना दी गई. इसके बाद शव को हॉस्पिटल भेज दिया गया. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. सूत्रों ने बताया कि एसआरपीएफ के भी स्वतंत्र जांच करने की संभावना है क्योंकि जवान VVIP सुरक्षा में तैनात था. वहीं उनके मौत की वजह पीएम रिपोर्ट आने के बाद साफ होगी।

Breaking : ज्योतिरादित्य सिंधिया की मां माधवी राजे सिंधिया का निधन, राजमाता ने AIIMS में ली अंतिम सांस

Breaking : ज्योतिरादित्य सिंधिया की मां माधवी राजे सिंधिया का निधन, राजमाता ने AIIMS में ली अंतिम सांस

 ग्वालियर : केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की माता जी के निधन की खबर आई है. जानकारी के मुताबिक दिल्ली AIIMS में राजा माता माधवी राजे सिंधिया का निधन हो गया. नई दिल्ली AIIMS अस्पताल में अंतिम सांस ली. सम्भवतः कल ग्वालियर में होगा अंतिम संस्कार होगा.

माधवी राजे के लंग्स में था इंफेक्शन –
बता दें, माधवी राजे सिंधिया की तबीयत कुछ समय पहले से ज्यादा खराब थी। माधवी राजे सिंधिया के लंग्स में इंफेक्शन था। उनका इलाज एम्स दिल्ली में चल रहा था। गंभीर हालत होने पर उन्हें एम्स के आईसीयू में भर्ती कराया गया था और उन्हें वेंटिलेटर का सपोर्ट दिया गया था। कुछ दिन पहले ही उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ने की बात सामने आई थी और बताया गया कि ज्योतिरादित्य सिंधिया की पत्नी प्रियदर्शनीराजे सिंधिया उनकी देखभाल के लिए दिल्ली में ही हैं।

एम्स में चल रहा था इलाज-
गुना-शिवपुरी संसदीय सीट से चुनाव लड़ रहे केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ( jyotiraditya scindia ) की मां माधवी राजे सिंधिया की 3 महीने से पहली बार 15 फरवरी को तबीयत बिगड़ी थी। उन्हें सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। उसके बाद से ही उनकी हालत नाजुक बनी हुई थी। वे लाइफ सपोर्ट सिस्टम ( वेंटिलेटर ) पर थीं। ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कुछ समय पहले यह जानकारी शेयर की थी।

नेपाल राजघराने से थीं माधवी राजे –
नेपाल राजघराने से माधवी राजे सिंधिया ( Madhvi Raje Scindia ) का संबंध था। उनके दादा शमशेर जंग बहादुर राणा नेपाल के प्रधानमंत्री थे। कांग्रेस के दिग्गज नेता माधवराव सिंधिया के साथ विवाह से पहले प्रिंसेस किरण राज्यलक्ष्मी देवी उनका नाम था। साल 1966 में माधवराव सिंधिया के साथ उनका विवाह हुआ था। मराठी परंपरा के मुताबिक शादी के बाद उनका नाम बदलकर माधवी राजे सिंधिया रखा गया था। पहले वे महारानी थीं, लेकिन 30 सितंबर 2001 को उनके पति और पूर्व केंद्रीय मंत्री माधवराव सिंधिया के निधन के बाद से उन्हें राजमाता के नाम से संबोधित किया जाने लगा।

पीएम मोदी ने तीसरी बार लोकसभा इलेक्शन के लिए वाराणसी से दाखिल किया नामांकन

पीएम मोदी ने तीसरी बार लोकसभा इलेक्शन के लिए वाराणसी से दाखिल किया नामांकन

 PM Modi Nomination Live : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने मंगलवार को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी से तीसरी बार नामांकन दाखिल किया। जिलाधिकारी के समक्ष नामांकन दाखिल करते समय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रस्तावक मौजूद थे।

PM Modi Nomination Live : पीएम मोदी ने तीसरी बार लोकसभा इलेक्शन के लिए वाराणसी से दाखिल किया नामांकन

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी से नामांकन दाखिल करने से पहले गंगा तट पर दशाश्वमेध घाट पर पूजा-अर्चना की और ‘काशी के कोतवाल’ बाबा काल भैरव का दर्शन-पूजन किया। इस दौरान उनके साथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी थे। प्रधानमंत्री मोदी ने सुबह दशाश्वमेध घाट पर पुरोहितों के मंत्रोच्चार के बीच गंगा का पूजन किया और आरती की। यहां से प्रधानमंत्री क्रूज पर सवार होकर नमो घाट पहुंचे।

प्रधानमंत्री नमो घाट से सड़क मार्ग से मैदागिन स्थित बाबा कालभैरव मंदिर में पहुंचे और उन्होंने मंदिर में दर्शन किया। उन्होंने ‘एक्स’ पर लिखा, ”अपनी काशी से मेरा रिश्ता अद्भुत है, अभिन्न है और अप्रतिम है… बस यही कह सकता हूं कि इसे शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता!”