रायपुर: पंडित रविशंकर शुक्ला विश्वविद्यालय ने आज बीकॉम प्रथम वर्ष नए एवं पुराने पाठ्यक्रम, बीसीए प्रथम वर्ष नए एवं पुराने पाठ्यक्रम, एम कॉम प्रीवियस एवं फाइनल, एमएससी मैथमेटिक्स, m.a. इकोनॉमिक्स, m.a. इंग्लिश, बीएससी होम साइंस आदि 24 कक्षाओं के परीक्षा परिणाम जारी किए हैं लगभग सभी ने 99 परसेंट बच्चे उत्तीर्ण हुए हैं
देखिए रिजल्ट
नौकरी की तलाश कर रहे युवाओ के लिए नौकरी पाने का सुनहरा अवसर आया है, एयरपोर्ट ऑथोरिटी ऑफ इंडिया, एएआई ने नोटिफिकेशन (AAI Recruitment 2021) जारी कर विभिन्नो पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं. एयरपोर्ट ऑथोरिटी ने इसे लेकर जुलाई में ही नोटिफिकेशन जारी किया था. इसके जरिये कुल 29 सीनियर असिस्टें ट पदों पर भर्ती होगी, जिनकी सैलरी 1.10 लाख रुपये तक हो सकती है. नोटिफिकेशन (AAI Recruitment 2021) के अनुसार इन पदों पर आवेदन करने की आखिरी तारीख 31 अगस्ते है. ऐसे में उम्मीiदवारों के पास आवेदन फॉर्म जमा करने के लिये कम समय बचा है. आवेदन (AAI Recruitment 2021) करने के लिये अभ्यपर्थि यों को आधिकारिक वेबसाइट aai.aero पर जाना होगा.
AAI Recruitment 2021 के जरिये NE-6 स्तकर पर भर्ती होगी, जो पूर्वी क्षेत्र के डिपार्टमेंटल एग्जावमिनेशन के आधार पर तय होगा. आधिकारिक नोटिस के अनुसार, नोटिफिकेशन (AAI Recruitment 2021) में यह बताया गया है कि उम्मी दवारों को सही चैनल (proper channel) के जरिये ही अपना फॉर्म जमा करना होगा और तभी उसे स्वीकार भी किया जाएगा. नोटिस के साथ दिये गए एप्िही केशन फॉर्म को भरकर ईमेल कर सकते हैं या पोस्टस के जरिये भी भेज सकते हैं.
पदों का विवरण
सीनियर असिस्टें ट ओपरेशन: 14 पद, 36,000 से 1,10,000 सैलरी
सीनियर असिस्टें ट फाइनेंस : 6 पद, 36,000 से 1,10,000 सैलरी
सीनियर असिस्टें ट इलेक्ट्रॉसनिक्सr: 9 पद, 36,000 से 1,10,000 सैलरी
नोटिफिकेशन (AAI Recruitment 2021) के अनुसार, पदों के लिये आवेदन कर रहे उम्मी दवार इस बात को याद रखें कि इसमें से कुछ पद SC, ST, UR और OBC उम्मीददवारों के लिये आरक्षित हैं. इससे संबंधित पूरी जानकारी नोटिफिकेशन में देखें.
ऐसे करें आवेदन
1. एयरपोर्ट ऑथोरिटी ऑफ इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट aai.aero पर जाएं.
2. वहां दिये गए ‘AAI Recruitment 2021 for Sr. Assistant posts’ नोटिफिकेशन पर क्िआरकक करें.
3. नोटिफिकेशन के साथ ही दिये गए आवेदन फॉर्म को डाउनलोड करें और अपना पूरा विवरण भरें.
4. अब इस भरे हुए फॉर्म को ईमेल के जरिये या नीचे दिये गए पते पर पोस्टो के जरिये भेजें:
ईमेल: dpcrhqer@aai.aero
पता: DPC Cell, Department of HRM, Regional Headquarters (Eastern Region), Kolkata
योग्यता
सीनियर असिस्टेंरट ओपरेशन: LMV लाइंसेंस में ग्रेजुएशन. मैनेजमेंट में डिप्लोरमा करने वालों को वरीयता दी जाएगी.
सीनियर असिस्टेंरट फाइनेंस : B.Com डिग्री हो और साथ में 3 से 6 महीने की कंप्यूाटर ट्रेनिंग हो.
सीनियर असिस्टेंरट इलेक्ट्रॉnनिक्स : इलेक्ट्रो निक्ये/ टेलीकॉम्यूूनिकेशन/ रेडियो इंजीनियरिंग में डिप्लोोमा हो.
सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर है, भुवनेश्वर के चीफ इनकम टैक्स कमिश्नर कार्यालय की ओर से मल्टी टास्किंग स्टाफ, इनकम टैक्स इंस्पेक्टर, स्टेनोग्राफर ग्रेड-II और टैक्स असिस्टेंट के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए हैं. स्पोर्ट्स कोटा के तहत हो रही इन भर्तियों के लिए आवेदन इनकम टैक्स विभाग की वेबसाइट incometaxindia.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. इनकम टैक्स भर्ती 2021 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 30 सितंबर 2021 है. इस भर्ती के लिए नोटिफिकेशन 21 अगस्त 2018 को जारी किया गया था. अब अप्लीकेशन विंडो पुन: ओपन की गई है. जिन्होंने आवेदन नहीं किया वह अब आवेदन कर सकते हैं.
इनकम टैक्स विभाग भर्ती 2021 की वैकेंसी
एमटीएस- 04 पद
स्टेनोग्राफर- 01 पद
टैक्स असिस्टेंट- 07 पद
इनकम टैक्स इंस्पेक्टर- 03 पद
इनकम टैक्स विभाग भर्ती 2021 के पदों पर सैलरी
एमटीएस- पे लेवल- 1(18000 से 56900 रुपये प्रति माह तक)
इनकम टैक्स इंस्पेक्टर- पे लेवल- 7 ( 44900 से 142400 रुपये प्रति माह तक)
टैक्स असिस्टेंट और स्टेनोग्राफर- पे लेवल- 4 ( 25500 से 81100 रुपये प्रति माह तक)
आवश्यक शैक्षिक योग्यता
एमटीएस- कम से कम 10वीं पास होना चाहिए.
स्टेनोग्राफर- 12वीं पास होने के साथ अंग्रेजी में 50 शब्द प्रति मिनट की दर से ट्रांसक्रिप्शन और हिंदी में 65 शब्द प्रति मिनट ट्रांसक्रिप्शन में दक्ष होना चाहिए.
इनकम टैक्स इंस्पेक्टर- किसी भी मान्यता प्राप्त विवि से बैचलर डिग्री.
टैक्स असिस्टेंट- किसी विवि से बैचलर डिग्री और 8000 की डिप्रेशन प्रति घंटे की दर से डाटा एंट्री में दक्ष.
आयु सीमा-
इनकम टैक्स इंस्पेक्टर- 18 से 30 वर्ष
टैक्स असिस्टेंट और स्टेनो- 18 से 27 वर्ष
एमटीएस- 18 से 25 वर्ष
खेल की योग्यता
अभ्यर्थियों को ओलंपिक या वर्ल्ड चैंपियनशिप, एसियन गेम्स, सैफ गेम्स आदि में शामिल हुआ होना चाहिए. डोमेस्टिमक टूर्नामेंट में शामिल हुए खिलाड़ी भी आवेदन कर सकते हैं.

सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओ के पास नौकरी का अच्छा मौका है, कोंकण रेलवे कॉरपोरेशन लिमिटेड (KRCL) ने तकनीकी सहायक के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मंगाए हैं. पदों पर भर्ती अनुबंध के आधार पर की जाएगी. पदों के लिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवार, भर्ती के लिए आयोजित इंटरव्यू में उपस्थित हो सकते हैं. आधिकारिक अधिसूचना, KRCL की आधिकारिक वेबसाइट konkanrailway.com पर देखी जा सकती है.
इस भर्ती के माध्यम से तकनीकी सहायक के कुल 14 रिक्त पद भरे जाएंगें. जिसमें, सीनियर तकनीकी सहायक (सिविल) के 7 और जूनियर तकनीकी सहायक (सिविल) के 7 पद शामिल हैं. आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, सीनियर तकनीकी सहायक पद पर चयनित उम्मीदवार को 35,000 रुपए प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा. वहीं, जूनियर तकनीकी सहायक पद पर चयनित उम्मीदवार को 30,000 रुपए प्रतिमाह वेतन मिलेगा.
शैक्षिक योग्यता
AICTE द्वारा मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से 60% अंकों के साथ इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन के डिग्रीधारक उम्मीदवार ही इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं. इसके अलावा पदों के लिए कार्य अनुभव भी अनिवार्य है. विस्तृत जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक अधिसूचना देख सकते हैं. बता दें कि KRCL में सीनियर तकनीकी सहायक पदों पर भर्ती के लिए इंटरव्यू, 20 से 22 सितंबर तक आयोजित किया जाएगा. वहीं, जूनियर तकनीकी सहायक पदों पर भर्ती के लिए इंटरव्यू 23 से 25 सितंबर तक आयोजित किया जाएगा.
यहां होगा इंटरव्यू
उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए, USBRL प्रोजेक्ट हेड ऑफिस, कोंकण रेलवे कॉरपोरेशन लिमिटेड, मार्बल मार्केट, त्रिकुटा नगर, जम्मू और कश्मीर, के पते पर उपस्थित होना होगा. इंटरव्यू में शामिल होने के लिए आवेदन पत्र के साथ विभिन्न आवश्यक दस्तावेज भी लेकर जाना होगा.
CSPHCL Recruitment 2021 Notification: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओ के लिए अच्छी खबर है, छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड ने लाइट अटेंडेंट या लाइनमैन पद पर भर्ती निकाली है. इसके तहत लाइनमैन के पद पर कुल 1500 वैकेंसी है. छत्तीसगढ़ लाइनमैन भर्ती 2021 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है. इसके लिए आवेदन की अंतिम तिथि 20 सितंबर 2021 है. लाइनमैन पद के लिए आवेदन छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड की वेबसाइट cspdcl.co.in पर जाकर ऑनलाइन करना है. लाइनमैन के पदों पर भर्ती रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, रायगढ़, राजनंदगांव, अंबिकापुर और जगदलपुर के लिए होगी. लाइनमैन बनने के लिए न्यूनतम शैक्षिक योग्यता 10वीं पास मांगी गई है.
महत्वपूर्ण तिथियां
आवेदन प्रारंभ- 21 अगस्त 2021
आवेदन की अंतिम तिथि- 20 सितंबर 2021
छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड की वैकेंसी का विवरण
रायपुर, बिलासपुर, रायगढ़, दुर्ग, राजनंदगांव- कुल 1200 वैकेंसी
सामान्य वर्ग- 609
एससी- 162
एसटी- 259
ओबीसी- 170
जगदलपुर- कुल 138 वैकेंसी
सामान्य वर्ग- 18
एससी- 05
एसटी- 83
ओबीसी- 32
अंबिकापुर- कुल 162 वैकेंसी
सामान्य वर्ग- 41
एससी- 07
एसटी- 84
ओबीसी- 30
लाइनमैन के पद पर सैलरी- 14800-33000/-
चयन प्रक्रिया- अभ्यर्थियों का चयन 10वीं में मिले मार्क्स से तैयार मेरिट के आधार पर होगा
आवश्यक शैक्षिक योग्यता- अभ्यर्थी का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कम से कम 10वीं पास होना चाहिए. साथ ही अभ्यर्थी का छत्तीसगढ़ का निवासी होना चाहिए.
आयु सीमा-
सामान्य वर्ग- 18 से 40 वर्ष
एससी, एसटी, ओबीसी- 18 से 45 वर्ष
आवेदन शुल्क
सामान्य वर्ग और ओबसी- 300 रुपये
एससी और एसटी- 200 रुपये
कोरोना महामारी के बाद जैसे-तैसे कर के B.Sc नर्सिंग की परीक्षा का आयोजन किया गया था। अब वह भी रद्द हो गई। शुक्रवार को अचानक एग्जाम कैंसिल करने का आदेश जारी कर दिया गया। आयुष यूनिवर्सिटी की तरफ से यह आदेश जारी किया गया है। अब स्टूडेंट्स में बड़ी निराशा है। यूनिवर्सिटी की तरफ से कहा गया है कि M.Sc और पोस्ट बेसिक नर्सिंग के एग्जाम पहली की तरह होते रहेंगे। फिलहाल B.Sc नर्सिंग पर लगाई गई रोक जारी रहेगी। परीक्षा कब होगी, आगे नया शेड्यूल क्या होगा, फिलहाल आयुष यूनिवर्सिटी की तरफ से तय नहीं किया गया है।

पर्चा लीक होने की खबर
कुछ स्टूडेंट और यूनिवर्सिटी के अफसरों में बताया कि हाल के दिनों में B.Sc नर्सिंग के क्वेश्चन पेपर लीक हो गए। पेपर लीक होने की खबर शुक्रवार सुबह ही सभी सेंटर्स तक पहुंची और अचानक इस परीक्षा को रोकने का फैसला लेना पड़ा। एक स्टूडेंट ने बताया कि रायपुर के मेकाहारा में उसका एग्जाम सेंटर बनाया गया था। आंसर शीट भी बांटी जा चुकी थी और तभी अचानक परीक्षा रद्द करने की बात सामने आई। स्टूडेंट्स को लौटने को कहा गया।
पर्चा लीक करने वालों का पता लगाएंगे
यूनिवर्सिटी ने भी इस बात को स्वीकार किया है कि पेपर लीक किया गया है। रजिस्ट्रार डॉ. राजेश हिशीकर ने कहा है कि जल्द ही जांच कर इस बात का भी पता लगाया जाएगा कि इस पर्चा लीक कांड के पीछे जिम्मेदार कौन है। सूत्रों की मानें तो यूनिवर्सिटी के ही कुछ कर्मचारियों ने इस लीक कांड को अंजाम दिया है। फिलहाल किसी के नाम का खुलासा नहीं हुआ है। मगर इस घटना की वजह से वो स्टूडेंट परेशान हैं, जो इस परीक्षा को देकर आगे बढ़ना चाहते थे।
सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओ के लिए अच्छी खबर है, असम कृषि विश्वविद्यालय ने एकाउंट्स मैनेजर सहित विभिन्न पदों पर भर्तियों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है. इन पदों के लिए अभ्यर्थी एएयू की आधिकारिक वेबसाइट aau.ac.in के जरिए आवेदन कर सकते हैं. जारी नोटिफिकेशन के अनुसार कुल 14 रिक्त पदों पर भर्तियां की जाएगा.
इन रिक्त पदों पर होगी भर्तियां
असिस्टेंट प्रोजेक्ट साइंटिस्ट (बीज/एग्रोनॉमी/PH) – 5 पद
एकाउंट्स मैनेजर – 4 पद
रिसर्च टेक्निशियन – 3 पद
प्रोजेक्ट एसोसिएट – 2 पद
शैक्षणिक योग्यता
असिस्टेंट प्रोजेक्ट साइंटिस्ट के पदों पर आवेदन करने वाले अभ्यर्थी के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कृषि में स्नातक की डिग्री होगी चाहिए.एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग के अभ्यर्थी भी इन पदों के लिए आवेदन कर सकते है. वहीं प्रोजेक्ट एसोसिएट पद के लिए अभ्यर्थी के पास एग्रीकल्चर में पोस्ट ग्रेजुएट की डिग्री होनी चाहिए. रिसर्च टेक्निशियन पद के लिए अभ्यर्थी का 12वीं पास होना अनिवार्य है.
आयु सीमा
इन विभिन्न पदों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी की उम्र 18 वर्ष से 45 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए. अभ्यर्थियों के आयु की गणना 1 अप्रैल 2021 से की जाएगी.
चयन प्रक्रिया
इन पदों पर अभ्यर्थियों का चयन इंटरव्यू के जरिए किया जाएगा. चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति संविदा के तहत की जाएगी. अभ्यर्थी इस भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी के लिए जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन को देख सकते हैं.
रायपुर: राज्य में संचलित 186 शासकीय आई.टी.आई. में सत्र 2021-22 और 2021-23 में प्रवेश के इच्छुक ऐसे अभ्यार्थी जो पूर्व में ऑनलाईन रजिस्ट्रेशन नहीं कर पाये हैं या जिनका ऑनलाईन आवेदन के पश्चात प्रवेश का अवसर समाप्त हो चुका हो, वे शेष रिक्त सीटों के लिए 19 से 25 अगस्त तक पुनः ऑनलाईन आवेदन कर सकते हैं।
उल्लेखनीय है कि कौशल विकास विभाग के अंतर्गत संचालनालय रोजगार एवं प्रशिक्षण के अधीन संचालित शासकीय आई.टी.आई. में 14 अगस्त तक ऑनलाईन आवेदन पत्र आमंत्रित कर प्रवेश की कार्यवाही की गई है। नये ऑनलाईन रजिस्ट्रेशन किए गए आवेदनों एवं पूर्व में रजिर्स्टड आवेदनों में से शेष आवेदकों के संयुक्त प्रवीण्य सूची से प्रवेश की कार्यवाही की जावेगी। विस्तृत जानकारी विभागीय वेबसाइट cgiti.cgstate.gov.in से प्राप्त की जा सकती है।
गरियाबंद। छत्तीसगढ़ राज्य में संचालित समस्त शासकीय/अशासकीय कक्षा 11वीं, 12वीं, आई.टी.आई., महाविद्यालय, विश्वविद्यालय, इंजीनियरिंग कॉलेज, मेडिकल कॉलेज, नर्सिंग कॉलेज एवं पॉलिटेक्निक में अध्ययनरत अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों को वर्ष 2021-22 की पोस्ट मेट्रिक छात्रवृत्ति के लिए आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, एवं मूल निवास प्रमाण पत्र लोक सेवा केन्द्र के माध्यम से अनिवार्य रूप से प्राप्त किया जाना है। इस हेतु समस्त विद्यार्थियों को आय, जाति एवं निवास प्रमाण पत्रों को लोक सेवा केन्द्र के माध्यम से ऑनलाईन पंजीयन/अपडेट कराया जाना आवश्यक है।
रायपुर: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा संचालित हायर सेकेण्डरी मुख्य परीक्षा वर्ष 2021 के परीक्षा फल घोषित होने के बाद कुछ नियमित और स्वाध्यायी परीक्षार्थी केवल प्रायोगिक, प्रायोजना परीक्षा में अनुपस्थित होने के कारण अनुत्तीर्ण हो गए। मंडल द्वारा ऐसे परीक्षार्थियों की प्रायोगिक, प्रायोजना परीक्षाएं संबंधित संस्था, केन्द्र 17 अगस्त से 31 अगस्त तक आयोजित करने की अनुमति प्रदान की है।
परन्तु जो परीक्षार्थी सैद्धांतिक, प्रायोगिक, प्रायोजना परीक्षा में अनुत्तीर्ण हुए हैं उन्हें पूरक परीक्षा 2021 में सम्मिलित होना अनिवार्य होगा। इसके अतिरिक्त इस अवसर के बाद यदि कोई छात्र केवल प्रायोगिक, प्रायोजना परीक्षा में अनुपस्थित रहने के कारण अनुत्तीर्ण रह जाते हैं तो उसे आगामी अवसर मुख्य परीक्षा वर्ष 2022 में दिया जाएगा।








