BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
सरकारी नौकरी: पुलिस के विभिन्न पदों के लिए नौकरी का मौका, यहाँ से करे आवेदन

सरकारी नौकरी: पुलिस के विभिन्न पदों के लिए नौकरी का मौका, यहाँ से करे आवेदन

नई दिल्ली: पुलिस में भर्ती होने की इक्छा रखने वाले युवाओ के लिए सुनहरा अवसर आया है, पंजाब पुलिस में हेड कांस्टेबल के पदों पर भर्तियां निकली हैं. इन पदों के लिए 4 अगस्त 2021 से आवेदन की प्रक्रिया जारी है. इन पदों के लिए अभ्यर्थी 25 अगस्त 2021 तक आधिकारिक वेबसाइट www.punjabpolice.gov.in के जरिए आवेदन कर सकते है. इन पदों पर अभ्यर्थियों की भर्तियां इन्वेस्टिगेशन कैडर में की जाएगी. जारी नोटिफिकेशन के अनुसार कुल 787 रिक्त पदों पर भर्तियां की जाएगी. इनमें से 24 पद स्पोर्ट्स कोटे के तहत आरक्षित किए गए हैं.


शैक्षणिक योग्यता
इन पदों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए. साथ ही अभ्यर्थी 10वीं तक पंजाबी भाषी की पढ़ाई की हो.


आयु सीमा
इन पदों पर आवेदन करने वाले अभ्यर्थी की उम्र 21 से 28 वर्ष के बीच होनी चाहिए. वहीं अधिकतम उम्र की सीमा में एससी व बीसी वर्ग के अभ्यर्थियों को पांच वर्ष की छूट दी गई है.

चयन प्रक्रिया
इन पदों पर अभ्यर्थियों का चयन सीबीटी परीक्षा, फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट और फिजिकल स्क्रीनिंग टेस्ट के आधार पर किया जाएगा. अभ्यर्थी इस भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी के लिए जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन को देख सकते हैं.

शासकीय उचित मूल्य की दुकान संचालन के लिए आवेदन इस तारीख तक

शासकीय उचित मूल्य की दुकान संचालन के लिए आवेदन इस तारीख तक

बिलासपुर । विकासखंड तखतपुर के अंतर्गत नव गठित ग्राम पंचायतों में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत शासकीय उचित मूल्य दुकान संचालन के लिए निर्धारित प्रारूप में कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी राजस्व तखतपुर में आवेदन पत्र आमंत्रित किये गये है। आवेदन प्रस्तुत करने के लिए संबंधित ग्राम पंचायत, सेवा सहकारी समिति, लघु वनोपज समिति, महिला स्व सहायता समूह और अन्य सहकारी समिति पात्र होंगे। नवगठित ग्राम पंचायत घुटकू (घानापार), परसदा, खरगहना, कुरेली, खजुरी, पांड, घोघाडीह और भिलौनी में शासकीय उचित मूल्य दुकान संचालन के लिए आवेदन 25 अगस्त तक आंमत्रित किये गये है।
संबंधित सेवा सहकारी समिति, लघु वनोपज समिति, महिला स्व सहायता समूह व अन्य सहकारी समिति को 3 माह कार्य अनुभव होना चाहिए व आवेदन तिथि से 3 माह के पूर्व पंजीयन का प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा। आवदेन पत्र निर्धारित प्रारूप परिशिष्ट-क में ही स्वीकार किये जाएंगे। आवेदन पत्र के साथ संबंधित ग्राम पंचायत, सेवा सहकारी समिति, लघु वनोपज समिति, महिला स्व सहायता समूह और अन्य सहकारी समिति के बैंक खाते का सम्पूर्ण विवरण प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा। आवेदक ग्राम पंचायत, सेवा सहकारी समिति, लघु वनोपज समिति, महिला स्व सहायता समूह और अन्य सहकारी समिति की ओर से निर्धारित प्रारूप में 2 पासपोर्ट फोटो सहित आवेदन पत्र 25 अगस्त तक शाम 5 बजे तक अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, तखतपुर के कार्यालय में स्वीकार किया जाएगा। निर्धारित तिथि व समय उपरांत आवेदन मान्य नहीं किया जाएगा।
 

रिक्त पदों की पूर्ति के लिए चयन सूची जारी

रिक्त पदों की पूर्ति के लिए चयन सूची जारी

अम्बिकापुर । संयुक्त संचालक स्वास्थ्य सेवाएं अम्बिकापुर की ओर से प्रशीतक मैकेनिक के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए संविदा आधार पर चयन सूची जारी कर दिया गया है। इस पद के लिए प्रमोद कुमार मिंज पिता विश्वनाथ मिंज व संदीप कुजूर पिता मरियानुस कुजूर का चयन किया गया है। नियुक्ति आदेश कार्यालय के सूचना पटल पर व विभागीय वेबसाईट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यूसजीहेल्थ.एनआई.ईन पर देखी जा सकती है। 

यूपीएससी, सीजीएससी व व्यापम के लिए प्रवेश परीक्षा इस तारीख को

यूपीएससी, सीजीएससी व व्यापम के लिए प्रवेश परीक्षा इस तारीख को

दंतेवाड़ा: जिला दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा में संचालित प्रतिस्पर्धा केन्द्र दन्तेवाड़ा में यू.पी.एस.सी., सी.जी.एस.सी. व व्यापम के तैयारी हेतु प्रवेश के लिए चयन परीक्षा 25 अगस्त को जिला दंतेवाड़ा के लक्ष्य प्रतिस्पर्धा केन्द्र दंतेवाड़ा, शासकीय कन्या उ.मा.विद्यालय गीदम, शासकीय उ.मा.विद्यालय कुआकोण्ड़ा, शासकीय उ.मा.विद्यालय कटेकल्याण में समय सुबह 10:30 से 1 बजे तक किया जाएगा।

विद्यार्थी को स्नातक अथवा स्नातक की अंतिम वर्ष की परीक्षा में सम्मिलित होने पर आवेदन करने की पात्रता होगी। प्रवेश के लिए 2 अगस्त से 16 अगस्त 2021 तक ऑफलाईन फार्म लक्ष्य प्रतिस्पर्धा केन्द्र दंतेवाड़ा जयस्तंभ चौक से नि:शुल्क प्राप्त कर सकते है। ऑनलाईन फार्म भरने के लिए लिंक www.ignitedmindsias.com/chhattishgarh/ में ऑनलाईन कर सकते है। आवेदन पत्र पूर्णत: भरकर निर्धारित तिथि 16 अगस्त को लक्ष्य प्रतिस्पर्धा केन्द्र शाम 5 बजे तक जमा कर सकते है। निर्धारित तिथि पश्चात प्राप्त आवेदनों पर कोई विचार नहीं किया जाएगा।

निर्धारित तिथि में पात्र पाए गए आवेदन पत्रों के आधार पर आवेदकों को चयन परीक्षा के पूर्व प्रवेश पत्र लक्ष्य प्रतिस्पर्धा केन्द्र दंतेवाड़ा की ओर से प्रदाय किया जाएगा। चयन परीक्षा तिथि तक प्रवेश पत्र प्राप्त न होने की स्थिति में दिए गए मोबाईल नम्बर 9752388303, 9425592727 से संपर्क कर प्रवेश पत्र प्राप्त कर सकते है।

पांच लाख रूपए तक के मुफ्त ईलाज के लिए इस तारीख तक बनेंगे आयुष्मान कार्ड

पांच लाख रूपए तक के मुफ्त ईलाज के लिए इस तारीख तक बनेंगे आयुष्मान कार्ड

कोरबा: पांच लाख रूपए तक के सालाना मुफ्त ईलाज के लिए 31 अगस्त तक हितग्राहियों के आयुष्मान कार्ड बनाये जा रहे हैं। आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जनआरोग्य योजना के तहत यह कार्ड नजदीकी च्वाइस सेंटर या कॉमन सर्विस सेंटर में निःशुल्क बनाया जा रहा है। कार्ड बनाने के लिए हितग्राहियों को राशनकार्ड के साथ अपना आधार कार्ड लेकर च्वाइस सेंटर जाना होगा। परिवार की पात्रता के आधार पर क्रियाशील अंत्योदय कार्ड, प्राथमिकता राशन कार्डधारी परिवार और सामाजिक-आर्थिक संगणना 2011 से चयनित परिवारों को पांच लाख रूपए तक ईलाज के लिए सालाना सुविधा इन कार्डों से मिलेगी।

इसी प्रकार शेष राशनकार्ड धारी परिवारों को सालाना 50 हजार रूपए तक का निःशुल्क ईलाज पंजीकृत शासकीय एवं निजी चिकित्सालयों में आयुष्मान कार्ड के द्वारा मिलेगा। जिले में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बी. बी. बोडे ने जिले वासियों से नजदीकी च्वाइस सेंटर जाकर 31 अगस्त के पहले आयुष्मान कार्ड बनवाने की अपील की है ताकि आवश्यकता पड़ने पर पूरे साल उनका निःशुल्क ईलाज हो सके।

 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन 20 अगस्त तक

रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन 20 अगस्त तक

उत्तर बस्तर कांकेर । राज्य के विभिन्न सैनिक कल्याण कार्यालयों में रिक्त पदों की पूर्ति के लिए आवेदन आमंत्रित किया गया है, जिसके लिए जिले के भूतपूर्व सैनिक आवेदन कर सकते हैं। कांकेर में जिला सैनिक कल्याण अधिकारी ले. कर्नल उदया कुमार टी (सेवानिवृत्त) ने बताया कि जिला सैनिक कल्याण कार्यालय अंबिकापुर में कल्याण संयोजक के 01 पद, जिला सैनिक कल्याण कार्यालय रायगढ़ में भृत्य के 01 पद तथा जिला सैनिक कल्याण कार्यालय जगदलपुर व अंबिकापुर में चौकीदार सह फर्राश के 02 पद रिक्त हैं।
उक्त पदों पर नियुक्ति के लिए भूतपूर्व सूबेदार, सूबेदार मेजर, ट्रेडमेन भूतपूर्व सैनिक, सामान्य ड्यूटी भूतपूर्व सैनिक अपना आवेदन पत्र जिला सैनिक कल्याण कार्यालय कांकेर में 20 अगस्त तक जमा कर सकते हैं, इसके बाद प्राप्त आवेदन स्वीकार नहीं किये जाएंगे। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला सैनिक कल्याण कार्यालय कांकेर के दूरभाष क्रमांक 75874-55691 पर कार्यालयीन समय में संपर्क किया जा सकता है।
 

सरकारी नौकरी 2021: इन पदो के लिए नौकरी का मौका, यहाँ से करे आवेदन

सरकारी नौकरी 2021: इन पदो के लिए नौकरी का मौका, यहाँ से करे आवेदन

सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर है, राष्ट्रीय रसायन और उर्वरक लिमिटेड (Rashtriya Chemical and Fertilizers Limited) ने ट्रेड अपरेंटिस के विभिन्न पदों पर भर्तियां (RCFL Recruitment 2021) निकाली हैं. इन पदों के लिए अभ्यर्थी आरसीएफएल की आधिकारिक वेबसाइट www.rcfltd.com के जरिए आवेदन कर सकते हैं. जारी नोटिफिकेशन के अनुसार कुल 104 रिक्त पदों पर भर्तियां की जाएगी.


इन पदों पर होगी भर्तियां
भर्ती कार्यकारी (ह्यूमन रिसोर्स), ट्रेनी – 10 पद
एओसीपी प्रशिक्षु, ट्रेनी – 60 पद
लेखा कार्यकारी, ट्रेनी – 10 पद
मेडिकल लैब (पैथोलॉजी), ट्रेनी – 5 पद
डिप्लोमा (रासायनिक) – 4 पद
डिप्लोमा (कंप्यूटर) – 5 पद
डिप्लोमा (इलेक्ट्रिकल) – 5 पद
डिप्लोमा (मैकेनिकल) – 5 पद


शैक्षणिक योग्यता
भर्ती कार्यकारी (ह्यूमन रिसोर्स), ट्रेनी के पदों पर आवेदन करने वाले अभ्यर्थी के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए. वहीं लेखा कार्यकारी, ट्रेनी पद के लिए अभ्यर्थी के पास बीकॉम या बीबीए की डिग्री होनी चाहिए. डिप्लोमा (इलेक्ट्रिकल) व डिप्लोमा (मैकेनिकल) के पदों के लिए अभ्यर्थी के पास संबंधित ट्रेड में डिप्लोमा होना चाहिए.


आयु सीमा
इन पदों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी की उम्र 21 वर्ष से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए. ओबीसी वर्ग के अधिकतम आयु सीमा में तीन वर्ष और एससी व एसटी वर्ग को पांच वर्ष की छूट दी गई है.


चयन प्रक्रिया
इन विभिन्न पदों पर अभ्यर्थियों का चयन शैक्षणिक योग्यता के आधार पर तैयार की गई मेरिट लिस्ट के अनुसार किया जाएगा.अभ्यर्थी इस भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी के लिए जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन को देख सकते हैं.

सरकारी नौकरी: हाईकोर्ट में विभिन्न पदों के लिए नौकरी का मौका, आवेदन की अंतिम तिथि आज, यहाँ से करे आवेदन

सरकारी नौकरी: हाईकोर्ट में विभिन्न पदों के लिए नौकरी का मौका, आवेदन की अंतिम तिथि आज, यहाँ से करे आवेदन

सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले युवाओ के लिए सुनहरा अवसर आया है, गुजरात हाईकोर्ट की ओर से डिप्टी सेक्शन ऑफिसर के पदों पर भर्तियां निकाली गई है. इन पदों के लिए 16 जुलाई 2021 से आवेदन की प्रक्रिया जारी है और आवेदन की अंतिम तिथि आज है. जिन अभ्यर्थियों ने अभी तक इन पदों के लिए आवेदन नहीं किया है. वह हाईकोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट gujarathighcourt.nic.in के जरिए 6 अगस्त 2021 तक आवेदन कर सकते हैं. कुल 63 रिक्त पदों पर भर्तियां की जाएगी.


शैक्षणिक योग्यता
इन पदों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए. साथ ही अभ्यर्थी के पास कंप्यूटर की भी बेसिक जानकारी होनी चाहिए.


आयु सीमा
इन पदों पर आवेदन करने वाले अभ्यर्थी की उम्र 18 वर्ष से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए. वहीं अधिकतम उम्र की सीमा में एसटी, एसईबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के अभ्यर्थी को पांच वर्ष की छूट दी गई है. है. महिला अभ्यर्थियों को पांच वर्ष और दिव्यांग अभ्यर्थियों को अधिकतम उम्र की सीमा में दस वर्ष की छूट दी गई है.


आवेदन फीस
सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 700 रुपए और एसटी व एसईबीसी वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 350 रुपए आवेदन फीस निर्धारित की गई है.


चयन प्रक्रिया
इन पदों पर अभ्यर्थियों का चयन एलिमिनेशन टेस्ट और मुख्य लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा. अभ्यर्थी इस भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी के लिए जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन को देख सकते हैं.

Gujarat High Court Recruitment 2021: महत्वपूर्ण तिथियां
ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि- 16 जुलाई 2021
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि – 6 अगस्त 2021
एलिमिनेशन टेस्ट की संभावित तिथि – 10 अक्टूबर 2021
मुख्य लिखित परीक्षा की संभावित तिथि – दिसंबर 2021
आधिकारिक वेबसाइट – gujarathighcourt.nic.in

सैनिक स्कूल में प्रवेश परीक्षा का परिणाम घोषित, यहां से चेक करे रिजल्ट

सैनिक स्कूल में प्रवेश परीक्षा का परिणाम घोषित, यहां से चेक करे रिजल्ट

रायपुर: सैनिक स्कूल अम्बिकापुर में सत्र 2021-22 के लिए कक्षा 6वीं और 9वीं की लिखित प्रवेश परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया गया है। लिखित परीक्षा के आधार पर चयनियत अभ्यर्थियों को स्वास्थ्य परीक्षण के आधार पर प्रवेश मिलेगा। साथ ही उन्हें सभी आवश्यक दस्तावेज जमा करने होंगे। प्रवेश परीक्षा परिणाम सैनिक स्कूल के वेबसाईट www.sainikschoolambikapur.org.in का अवलोकन कर सकते हैं। सैनिक स्कूल के प्राचार्य ने बताया कि चयनित अभ्यर्थियों को यदि 10 अगस्त तक कॉल लेटर नहीं मिलता है तो ऐसे अभ्यर्थी स्कूल के दूरभाष क्रमांक 77470-32999 पर संपर्क कर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

प्रदेश मे जाति प्रमाण पत्र प्राप्त करना अब और आसान, जानिए यहां

प्रदेश मे जाति प्रमाण पत्र प्राप्त करना अब और आसान, जानिए यहां

रायपुर: छत्तीसगढ़ शासन द्वारा अनुसूचित जाति, जनजाति एवं पिछड़ा वर्ग के लोगों को जाति प्रमाण पत्र (सामाजिक प्रास्थिति प्रमाण पत्र) जारी करने की प्रक्रिया का सरलीकरण किया गया है। इससे अब जाति प्रमाण पत्र प्राप्त करना आसान हो गया है। राज्य शासन के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा राज्य के सभी जिलों के कलेक्टरों को पत्र जारी कर निर्देश दिए गए हैं कि छत्तीसगढ़ अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग (सामाजिक प्रास्थिति के प्रमाणीकरण का विनियमन) नियम 2013 के प्रावधानों के तहत जहां जाति को प्रमाणित करने हेतु कोई दस्तावेजी प्रमाण उपलब्ध नहीं हो तो ग्राम सभा द्वारा आवेदक की जाति के संबंध में पारित संकल्प को मान्य करते हुए जाति प्रमाण पत्र जारी किया जाए।

कलेक्टरों को निर्देशित किया गया है कि इसी तरह से नगर पंचायत या नगरपालिका परिषद अथवा सामान्य सभा द्वारा की गई उद्घोषणा को जाति तथा मूल निवासी के संबंध में साक्ष्य के रूप में मान्य करते हुए नियमानुसार सक्षम प्राधिकारी द्वारा जाति प्रमाण पत्र जारी किया जाए।

सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी पत्र के अनुसार कलेक्टरों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने अधीनस्थ सक्षम प्राधिकारियों को निर्देशित करें कि राज्य शासन द्वारा जाति प्रमाण पत्र जारी करने के संबंध में दिए गए निर्देशों का कड़ाई से पालन करें और प्रावधानों के तहत नियमानुसर (सामाजिक प्रास्थिति प्रमाण पत्र) जाति प्रमाण पत्र जारी करें।

बड़ी खबर : आज इतने बजे घोषित होने जा रहा है छत्तीसगढ़ बोर्ड ऑफ ओपन स्कूल 10वीं कक्षा का रिजल्ट, ऐसे देखें अपना परिणाम

बड़ी खबर : आज इतने बजे घोषित होने जा रहा है छत्तीसगढ़ बोर्ड ऑफ ओपन स्कूल 10वीं कक्षा का रिजल्ट, ऐसे देखें अपना परिणाम

रायपुरछत्तीसगढ़ बोर्ड ऑफ ओपन स्कूल, रायपुर (CG SOS) आज दोपहर 12 बजे 10वीं कक्षा का परिणाम जारी कर देगा | राज्य के शिक्षा मंत्री प्रेमसाई सिंह टेकम द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए 10वी के परिणाम घोषित किए जाएंगे | नतीजे घोषित किए जाने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट cgsos.nic.in पर जाकर अपने परिणाम चेक कर सकेंगे |

10वी के 90 हजार छात्रों का परिणाम आज आएगा

बता दे  कि छत्तीसगढ़ कक्षा 10 के लगभग 90 हजार छात्रों का परिणाम आज जारी किया जा रहा है | हालांकि राज्य में कोरोना संक्रमण के मामलों में इजाफे के बाद छत्तीसगढ़  SOS परीक्षा पहले रद्द कर दी थी | लेकिन बाद में राज्य सरकार ने एक यूनिक तरीके से परीक्षा आयोजित की थी | दरअसल बोर्ड ने छात्रों के लिए उनके घरों से परीक्षा आयोजित की थी | परीक्षा केंद्रों से छात्रों को उत्तर पुस्तिका और प्रश्न पत्र उपलब्ध कराए गए थे | छात्रों को उत्तर पुस्तिका प्राप्त होने के पांच दिनों के भीतर संबंधित स्कूलों में जमा करनी थी। छात्रों को 1 जुलाई 2021 से 5 जुलाई 2021 तक प्रश्न पत्र दिए गए थे |

CG SOS 10वीं रिजल्ट 2021 कैसे करें चेक

 

 

  • CG SOS 10वीं परिणाम 2021 चेक करने के लिए सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट WWW.SOS.CG.NIC.IN पर जाएं.
  • इसके बाद CG SOS कक्षा 10 ओपन स्कूल परिणाम 2021 लिंक पर क्लिक करें.
  • एक नई विंडो ओपन हो जाएगी
  • इसके बाद उम्मीदवार अपने क्रेडेंशियल जैसे रोल नंबर / आवेदन संख्या और जन्म तिथि दर्ज करें.
  • अब सबमिट पर क्लिक कर दें.
  • ऐसा करते ही CG SOS 10वीं परिणाम 2021 स्क्रीन पर आ जाएगा.
  • अपना परिणाम चेक करें, डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए इसका प्रिंटआउट लेकर रख लें.

छात्रों को थ्योरी और प्रैक्टिकल में पास होना जरूरी

10वीं कक्षा पास करने के लिए छात्रों के प्रत्येक विषय में न्यूनतम 33% अंक होने चाहिए. छात्र ध्यान दें कि उन्हें परीक्षा के लिए क्वालिफाई होने के थ्योरी और प्रैक्टिकल दोनों में पास होना अनिवार्य है | बता दें कि CG SOS ने अपना कक्षा 12 का परिणाम 2021 31 जुलाई  2021 को जारी किया था. इस साल CG SOS 12वीं का पासिंग प्रतिशत 98.20 प्रतिशत रहा है |

 

मैनेजर पद पर संविदा भर्ती के लिए अन्तिम सूची जारी

मैनेजर पद पर संविदा भर्ती के लिए अन्तिम सूची जारी

बीजापुर। जिला ई-गवर्नेंस सोसायटी बीजापुर में ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर की संविदा नियुक्ति के लिए18 जून तक अभ्यर्थियों से दावा-आपत्ति आमंत्रित किया गया था। उक्त नियत तिथि तक प्राप्त दावा-आपत्ति संबंधी अभ्यावेदनों की समीक्षा उपरांत अभ्यर्थियों की अनन्तिम सूची जारी किया है। उक्त सूची जिले की वेबसाईट डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट बीजापुर डॉट जीओव्ही डॉट इन पर लॉगिन कर अवलोकन किया जा सकता है। 

भर्ती हेतु वॉक-इन-इन्टरव्यू‘ 16 को

भर्ती हेतु वॉक-इन-इन्टरव्यू‘ 16 को

महासमुंद । महासमुंद जिले के लोगों को जल्द ही और बेहतर चिकित्सकीय सेवाए मिलने लगेंगी। कोरोना काल के चलते और संभावित तीसरी लहर को देखते हुए कलेक्टर डोमन सिंह ने महासमुन्द जिले के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रो (सीएचसी) में चार-चार विशेषज्ञ चिकित्सकों की भर्ती करने के निर्देश मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को दिए गए हैं। सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में एक-एक शिशु रोग विशेषज्ञ, स्त्री रोग विशेषज्ञ, पैथोलाॅजी एवं निश्चेतना विशेषज्ञ चिकित्सक हो जाएँगे। इसके लिए विशेषज्ञ चिकित्सकों की संविदा पदों पर भर्ती के लिए प्रत्यक्ष साक्षात्कार (walk&in interview½ 16 अगस्त को होगा। यह साक्षात्कार प्रातः 10ः30 बजे से होगा। इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी निर्धारित तिथि एवं समय में वांछित दस्तावेजों के साथ उपस्थित हो सकते हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. एन.के. मंडपे ने बताया कि स्त्री रोग विशेषज्ञ और शिशु रोग विशेषज्ञ के 4 पद, निश्चेतना विशेषज्ञ 5 पद एवं पैथोलॉजिस्ट 5 पदों पर संविदा भर्ती होगी। उन्होंने कहा कि विज्ञापन, नियम एवं शर्तें तथा आवेदन पत्र का प्रारूप जिले के वेबसाइट www-mahasamund-gov-in पर अपलोड किया गया है तथा स्वास्थ्य विभाग कार्यालय के सूचना पटल में भी अवलोकन किया जा सकता है। 

JOB ALERT: ट्रेनी और प्रोजेक्ट इंजीनियर के पदों पर निकली भर्ती, मिलेगा 45,000 सैलरी

JOB ALERT: ट्रेनी और प्रोजेक्ट इंजीनियर के पदों पर निकली भर्ती, मिलेगा 45,000 सैलरी

भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) ने विभिन्न पदो के लिए आवेदन आमंत्रित किए है इनमे से ट्रेनी इंजीनियर पद पर 308 और प्रोजेक्ट इंजीनियर पद पर 203 पदों को भरने के लिए आवेदन आमंत्रित हैं, आवेदन पत्र BEL की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध हैं. आवेदन जमा करने की आखिरी तारीख 15 अगस्त है।


यहां पढ़ें जरूरी तारीख
आवेदन करने की तारीख- 4 अगस्त 2021
आवेदन करने की आखिरी तारीख- 15 अगस्त 2021


वैकेंसी डिटेल्स
ट्रेनी इंजीनियर- 308 पद
प्रोजेक्ट इंजीनियर- 203 पद


सैलरी
ट्रेनी इंजीनियर
1st Year – 25,000 रुपये
2nd Year – 28,000 रुपये
3rd Year – 31,000 रुपये


प्रोजेक्ट इंजीनियर
1st Year – 35,000 रुपये
2nd Year – 40,000 रुपये
3rd Year – 45,000 रुपये


यहां जानें- भर्ती से जुड़ी डिटेल्स
प्रोजेक्ट इंजीनियर्स को 2 साल की शुरुआती अवधि के लिए लगाया जाएगा, जिसे प्रोजेक्ट की आवश्यकता और व्यक्तिगत प्रदर्शन के आधार पर 2 साल (अधिकतम 4 साल तक) के लिए बढ़ाया जा सकता है.


ट्रेनी इंजीनियरों को 1 वर्ष की प्रारंभिक अवधि के लिए लगाया जाएगा, जो परियोजना की आवश्यकता और व्यक्तिगत प्रदर्शन के आधार पर 2 साल (अधिकतम 3 वर्ष तक) के लिए बढ़ाया जा सकता है. उम्मीदवारों को BE और BTech. में प्राप्त अंकों के आधार पर इंटरव्यू के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा.


BE और BTech. में प्राप्त कुल अंकों के लिए 75% अंक आवंटित किए जाएंगे और इंटरव्यू के लिए शॉर्टलिस्टिंग में वर्क एक्सीपीरियंस के लिए 10% अंक आवंटित किए जाएंगे.


कैसे करना है आवेदन
इच्छुक उम्मीदवार 15 अगस्त 2021 को या उससे पहले आधिकारिक वेबसाइट - bel-india.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

BREAKING: इस तारीख को जारी होंगे छग ओपन स्कूल 10वीं के परिणाम

BREAKING: इस तारीख को जारी होंगे छग ओपन स्कूल 10वीं के परिणाम

रायपुर। छत्तीसगढ़ ओपन स्कूल के हाई स्कूल मुख्य/अवसर परीक्षा 2021 के परीक्षा परिणाम कल, 6 अगस्त को दोपहर 12 बजे घोषित किए जाएंगे। परीक्षा परिणाम छग राज्य ओपन स्कूल की वेबसइट www.sos.cg.nic.in तथा result.cg.nic.in पर उपलब्ध रहेंगे।

 CG JOB 2021 : कम्प्यूटर ऑपरेटर सहित कई पदों पर होगी भर्तियां… यहां करे संपर्क

CG JOB 2021 : कम्प्यूटर ऑपरेटर सहित कई पदों पर होगी भर्तियां… यहां करे संपर्क

धमतरी। धमतरी जिला रोजगार केन्द्र धमतरी द्वारा 05 अगस्त को प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जाएगा। सुबह 11 से शाम चार बजे तक कम्पोजिट भवन के कमरा नंबर 45 में आयोजित इस प्लेसमेंट कैम्प में निजी क्षेत्र के नियोजकों द्वारा एफ.एस.सी., सेल्स, कम्प्यूटर ऑपरेटर एवं सेल्स ऑफिसर के कुल 14 पदों पर भर्तियां की जाएगी।

रोजगार कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक ऐसे आवेदक जिनकी आयु 18 वर्ष से अधिक और शैक्षणिक योग्यता बारहवीं, स्नातक अथवा कम्प्यूटर में स्नातक हो, वे प्लेसमेंट कैम्प के साक्षात्कार में शामिल हो सकते हैं। उक्त पदों के लिए वेतन योग्यता अनुसार है।

इच्छुक आवेदक शैक्षणिक, तकनीकी योग्यता, निवास, जाति प्रमाण पत्र, रोजगार कार्यालय का जीवित पंजीयन प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, बायोडाटा एवं दो पासपोर्ट साईज के फोटो के साथ नियत समय पर उपस्थित हो सकते हैं।
आं.बा. कार्यकर्ता व सहायिकाओं के रिक्त पदों की नियुक्ति आवेदन 18 अगस्त तक

आं.बा. कार्यकर्ता व सहायिकाओं के रिक्त पदों की नियुक्ति आवेदन 18 अगस्त तक

दंतेवाड़ा । महिला व बाल विकास विभाग की ओर से आं.बा. कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं के रिक्त पदों की नियुक्ति के लिए निर्देश प्रसारित किए गए है, एकीकृत बाल विकास परियोजना बारसूर अतंर्गत मुचनार सरपंचपारा, कौरगांव गुफापारा, तारलापाल स्कूलपारा, नागफनी सरपंचपारा, घोटपाल कामापारा, मुचनार मल्लुमुण्डापारा, बुधपदर कोटवारपारा, कासोली माडियापारा, कासोली पदामीपारा, कासोली जोगापारा, जोड़ातराई मंझारपारा, उपेट स्कूलपारा, नागफनी स्कूलपारा, कौरगांव हल्बापारा के ग्राम पंचायत के आंगनबाड़ी केन्द्रो में कार्यकर्ता व सहायिकाओं के रिक्त पदों की पूर्ति किया जाना है।
ग्राम पंचायत के सभी पात्र आवेदिकाएं 4 से 18 अगस्त 2021 तक बंद लिफाफा, डाक से या स्वयं उपस्थित होकर परियोजना कार्यालय बारसूर में कार्यालयीन समय 10%30 से 5%30 बजे तक आवेदन आवश्यक दस्तावेजों के साथ जमा कर सकते है।
 

शासकीय उचित मूल्य दुकान संचालन के लिए आवेदन 20 तक

शासकीय उचित मूल्य दुकान संचालन के लिए आवेदन 20 तक

सूरजपुर । अनुविभागीय अधिकारी (रा.) जिला सूरजपुर की ओर से प्राप्त जानकारी अनुसार आमजनों, सहकारी समितियों, वृहद आदिम जाति बहुउद्देशीय सहकारी समिति (लेम्पस), प्राथमिक कृषि साख समिति, वन सुरक्षा समिति, महिला स्वयं सहायता समूह, ग्राम पंचायत अन्य उपभोक्ता सहकारी समिति तथा स्थानीय स्वशासीय निकाय को सूचित किया जाता है कि विकासखंड सूरजपुर के शासकीय उचित मूल्य दुकान करंजी, जोबगा, देवीपुर एवं द्वारिकानगर मे नवीन एजेंसी नियुक्त किया जाना है।
शासकीय उचित मूल्य दूकान संचालन के इच्छुक संस्था 20 अगस्त तक कार्यालयीन समय शाम 05.30 बजे तक संबंधित कार्यालय में उपस्थित होकर अपना आवेदन निर्धारित प्रारूप में संस्था के प्रस्ताव व अन्य दस्तावेज सहित प्रस्तुत कर सकते है। बाद में प्राप्त आवेदनों पर कोई विचार नहीं किया जाएगा।
 

भर्ती  विज्ञापन निरस्त, पढ़े पूरी खबर

भर्ती विज्ञापन निरस्त, पढ़े पूरी खबर

कोरिया। जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग ने बताया कि विभाग अंतर्गत संचालित सखी वन स्टाॅप सेंटर बैकुण्ठपुर में व्यक्तिगत सेवा प्रदाता के रूप में कार्य करने हेतु केस वर्कर की भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किए गए थे, जिसे अपरिहार्य कारणों से निरस्त कर दिया गया है। 

 अग्रसेन महाविद्यालय में हुआ करियर गाइडेंस पर वेबिनार

अग्रसेन महाविद्यालय में हुआ करियर गाइडेंस पर वेबिनार

रायपुर. अग्रसेन महाविद्यालय में आज पत्रकारिता विभाग द्वारा करियर गाइडेंस पर आयोजित वेबिनार में पूर्व आईएएस अधिकारी ओपी चौधरी ने युवाओं को करियर के क्षेत्र में उभरने वाली नई संभावनाओं पर विस्तार से जानकारी दी.  

उन्होंने कहा कि अब केवल यूपीएससी- पीएससी, इंजीनियरिंग मेडिकल, मेनेजमेंट जैसे पारंपरिक करियर के क्षेत्र ही आकर्षक नहीं रह गए हैं. बल्कि कानून, अर्थशास्त्र, स्टॉक मार्केट, लेखन, जनसंचार, फोटोग्राफी, तकनीकी विकास, मोबाइल एप सहित अनेक क्षेत्र ऐसे हैं, जहाँ बड़े से बड़ा करियर बन सकता है. उन्होंने जोमेटो और अन-अकेडमी का उदाहरण देते हुए कहा कि ये दोनों कम्पनियां आज कुछ हजार करोड़ की कम्पनियां बन चुकी हैं. श्री चौधरी ने कहा कि युवाओं को अपनी भीतरी इच्छा और जुनून को देखना चाहिए, यदि उस पर करियर के नजरिये से विचार करेंगे तो बेहतर प्रदर्शन कर सकेंगे.     

श्री चौधरी ने कहा कि आज के समय में, भाषा की दक्षता, समान्य ज्ञान, लेखन कौशल, विभिन्न विषयों पर साक्षात्कार और बातचीत करने की क्षमता सहित त्वरित लेखन का हुनर आने पर कोई भी अभ्यर्थी प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता हासिल कर सकता है. इस वेबिनर के अंत में श्री चौधरी ने शोताओं के विभिन सवालों के जवाब भी दिए. प्राचार्य डॉ युलेंद्र कुमार राजपूत और एडमिनिस्ट्रेटर प्रो. अमित अग्रवाल ने इस वेबिनार को बहुत ही उपयोगी और सारगर्भित बताया.    

कार्यक्रम के प्रारंभ में अग्रसेन महाविद्यालय में पत्रकारिता विभाग के विभागाध्यक्ष विभाष  कुमार झा ने श्री चौधरी का परिचय प्रस्तुत किया. कार्यक्रम का संयोजन प्राध्यापक द्वय राहुल तिवारी और कनिष्क दुबे ने किया. प्राध्यापक सुरभि अग्रवाल ने आभार प्रदर्शन एवं तकनीकी सहायता प्राध्यापक अभिनव अग्रवाल ने दी. इस वेबिनार में महाविद्यालय के प्राध्यापकों और विद्यार्थियों के अलावा अन्य संस्थाओं के भी प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया