BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
सरकारी नौकरी 2021: 10वीं पास के लिए पुलिस में नौकरी का मौका, जानिए डिटेल में

सरकारी नौकरी 2021: 10वीं पास के लिए पुलिस में नौकरी का मौका, जानिए डिटेल में

सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले युवाओ के लिए अच्छी खबर है केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख पुलिस मुख्यालय ने कांस्टेबल कार्यकारी, सशस्त्र / आईआरपी, एचजी / सीडी / एसडीआरएफ के पदों पर भर्तियों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है. इन पदों के लिए अभ्यर्थियों को ऑनलाइन आवेदन की लिंक सक्रिय होने की तिथि से 30 दिनों के भीतर आवेदन करना होगा. इस संबंध में लद्दाख पुलिस मुख्यालय ने 16 अक्टूबर को नोटिफिकेशन जारी किया है.

कुल 213 रिक्त पदों पर भर्तियां की जाएगी. अभ्यर्थी इस भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट police.ladakh.gov.in पर जारी नोटिफिकेशन को देख सकते हैं.


शैक्षणिक योग्यता
इन पदों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना अनिवार्य हैं. अधिक शैक्षणिक योग्यता संबंधी जानकारी के लिए अभ्यर्थी जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन को देख सकते हैं.

आयु सीमा
इन पदों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी की उम्र 18 वर्ष से 28 वर्ष के बीच होनी चाहिए. अभ्यर्थियों के आयु की गणना 1 जनवरी 2021 से की जाएगी. वहीं अभ्यर्थियों को सरकार के नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी गई है.


चयन प्रक्रिया
इन पदों पर अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा, पीएमटी और पीईटी परीक्षा के आधार पर किया जाएगा. लिखित परीक्षा 100 नंबरों की होगी

सरकारी नौकरी छत्तीसगढ़ : स्वास्थ्य विभाग में तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी के विभिन्न पदों पर निकली भर्ती, यहाँ से करें आदेवन, देखें लिंक

सरकारी नौकरी छत्तीसगढ़ : स्वास्थ्य विभाग में तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी के विभिन्न पदों पर निकली भर्ती, यहाँ से करें आदेवन, देखें लिंक

सुकमासंचालक, संचालनालय स्वास्थ्य सेवायें छत्तीसगढ़, नवा रायपुर के द्वारा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग अंतर्गत तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी के रिक्त पदों पर सीधी भर्ती हेतु अलिपिकीय पैरामेडिकल एवं नर्सिग (संचालनालय स्वास्थ्य सेवायें) तृतीय श्रेणी सेवा भर्ती नियम में दिये गये प्रावधानानुसार तथा छत्तीसगढ़ शासन, सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय नवा रायपुर के अधिसूचना में दिये गये निर्देशानुसार जिला संवर्ग जिला सुकमा में तृतीय श्रेणी के अन्तर्गत फार्मासिस्ट ग्रेड-02 के 11 पद, ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक पुरूष 28 पद, ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक-महिला के 17 पद, ड्रेसर ग्रेड-01 के 11 पद, ड्रेसर ग्रेड-02 के 2 पद, लैब असिस्टेंट के 2 पद, डार्क रूम असिस्टेंट के 1 पद एवं चतुर्थ श्रेणी भृत्य के 7 पद, ओ.पी.डी. अटेण्डेन्ट के 4 पद, वार्ड ब्वाय के 17 पद, वार्ड आया के 9 पद, ओ.टी. अटेण्डर के 3 पद, चौकीदार के 2 पद, चतुर्थ श्रेणी के 2 पद, धोबी के 1 पद, स्वीपर के 5 पद तथा कुक के 1 रिक्त पदों को सीधी भर्ती से भरे जाने हेतु ऑनलाईन आवेदन पत्र आमंत्रित हैं। जिला सुकमा के पात्र एवं इच्छुक स्थानीय निवासी विशेष कनिष्ठ कर्मचारी चयन बोर्ड बस्तर के वेबसाईट www.jssbbastar.cgstate.gov.in पर दिनांक 25 अक्टूबर 2021 से 15 नवम्बर .2021 रात्रि 12 बजे तक ऑनलाईन आवेदन कर सकते हैं।
कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के सूचना पटल एवं विशेष कनिष्ठ कर्मचारी चयन बोर्ड, बस्तर की वेबसाईट   
www.jssbbastar.cgstate.gov.in  पर विज्ञापन संबंधी विस्तृत जानकारी उपलब्ध है। जिसमें विभाग द्वारा जारी विस्तृत पदवार, संवर्गवार, आवेदन का प्रारूप, आवेदन भरने की विधि, आवेदन पत्र में फोटो, हस्ताक्षर एवं बांये हाथ के अंगूठा का निशान, स्कैन करने एवं पोस्ट करने की तिथि, ऑनलाईन पेमेन्ट करने की विधि अभ्यर्थी को प्राप्त रजिस्ट्रेशन, आईडी नम्बर के आधार पर ऑनलाईन एडमिट कार्ड प्राप्त करने की विधि, तथा अन्य जानकारी दी गई है।

सरकारी नौकरी 2021: इन 988 पदों पर निकली बम्पर भर्तियाँ, यहाँ से करे आवेदन

सरकारी नौकरी 2021: इन 988 पदों पर निकली बम्पर भर्तियाँ, यहाँ से करे आवेदन

सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओ को छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में नौकरी पाने का एक सुनहरा अवसर मिला है। तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी के संभाग भर के करीब 988 रिक्त पदों के लिए भर्ती की जानी है। 1 नवंबर से ऑनलाइन आवेदन युवा कर सकते हैं। साथ ही 2 जनवरी को भर्ती के लिए परीक्षा आयोजित की गई है। वहीं बस्तर कमिश्नर एवं विशेष कनिष्ठ कर्मचारी चयन बोर्ड के अध्यक्ष जी आर चुरेन्द्र ने संभाग के सभी जिला कलेक्टर को इसके लिए जल्द से जल्द विज्ञापन निकालने व प्रचार-प्रसार करने को कहा है।


जानकारी के मुताबिक, सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा ’विशेष कनिष्ठ कर्मचारी चयन बोर्ड’ के माध्यम से बस्तर संभाग के अंतर्गत जिले के विभिन्न विभागों में सहायक ग्रेड-3 के 234 एवं भृत्य के 754 पदों सहित कुल 988 पदों पर भर्ती किए जाने के लिए सहमति दी गई है। जिला स्तर में विभिन्न विभागों के रिक्त पदों पर विभागवार, संवर्गवार तथा 100 बिंदुवार रोस्टर का पालन करते हुए जिला कलेक्टर के माध्यम से संयुक्त विज्ञापन जारी करने के लिए समय-सारणी निर्धारित किया गया है।


जिसमें ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि 1 नवंबर से 23 नवंबर 2021 निर्धारित की गई है। परीक्षा की तारीख 2 जनवरी 2022 की सुबह 11ः45 से दोपहर 2 बजे तक निर्धारित किया गया है। इसके अलावा यदि किसी भी व्यक्ति को इस भर्ती प्रक्रिया के संबंध में अधिक जानकारी चाहिए हो तो कनिष्ठ कर्मचारी चयन बोर्ड की वेबसाइट www.jssbbastar.cgstate.gov.in पर भी जाकर देख सकते हैं।

अग्रसेन महाविद्यालय में हुआ छत्तीसगढ़ योग आयोग के योगाभ्यास केंद्र का शुभारंभ

अग्रसेन महाविद्यालय में हुआ छत्तीसगढ़ योग आयोग के योगाभ्यास केंद्र का शुभारंभ

रायपुर, अग्रसेन महाविद्यालय पुरानी बस्ती में छत्तीसगढ़ योग आयोग द्वारा आज योग केंद्र का शुभारंभ किया गया. कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष ज्ञानेश शर्मा, आयोग के सचिव एम.एल पांडेय और वार्ड पार्षद तथा एमआईसी सदस्य जितेंद्र अग्रवाल विशेष रूप से उपस्थित रहे। छत्तीसगढ़ योग आयोग द्वारा रायपुर नगर के सभी वार्डों में योगाभ्यास केंद्र की स्थापना की जा रही है। इसी कड़ी में महंत लक्ष्मीनारायण दास वार्ड के लिए प्रस्तावित योग केंद्र अग्रसेन महाविद्यालय में स्थापित किया गया है।


इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष ज्ञानेश शर्मा ने कहा कि कोरोना महामारी ने प्रकृति के अंधाधुंध दोहन के कारण हमे चेतावनी दी है कि यदि हम सिर्फ भौतिक सफलता के लिए ही जीते रहे, तो हमें आगे भी महामारी जैसे संकट का सामना करना पड़ेगा. इस विषम परिस्थिति में योग का अनुशासन ही बचाव का एकमात्र उपाय है. उन्होंने छत्तीसगढ़ी अग्रवाल समाज द्वारा संचालित अग्रसेन महाविद्यालय में योग केंद्र शुरू होने से पूरे वार्ड के नागरिकों को निःशुल्क योग प्रशिक्षण का लाभ मिलेगा.
कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि तथा योग आयोग के सचिव एम.एल. पांडेय ने कहा कि आयोग द्वारा रायपुर के सभी सत्तर वार्डों में इसतरह के केंद्र शुरू किये जा रहे हैं, ताकि लोगों की दिनचर्या में योग को एक नियमित प्रक्रिया के रूप में शामिल करने के लिए प्रेरित किया जा सके. भविष्य में पूरे प्रदेश में ऐसे केन्द्रों का विस्तार किया जायेगा. विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित नगर निगम एम.आई.सी के सदस्य और वार्ड के पार्षद जितेन्द्र अग्रवाल ने कहा कि इस योग केंद्र में अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने से ही इसका उद्देश्य सार्थक हो सकेगा. महाविद्यालय के डायरेक्टर डॉ वी.के. अग्रवाल ने कहा कि वर्तमान समय में सभी की जीवन-शैली बेहद कठिन और जटिल हो गई है. इसे नियमित योग अभ्यास के जरिये ही सरल बनाया जा सकता है. महाविद्यालय के एडमिनिस्ट्रेटर प्रो. अमित अग्रवाल ने इस योग केंद्र को विद्यार्थियों और सभी युवाओं के लिए विशेष रूप से लाभकारी बताया. कार्यक्रम में महाविद्यालय के तकनीकी सलाहकार अनुराग अग्रवाल भी उपस्थित रहे. आभार व्यक्त करते हुए प्राचार्य डॉ युलेंद्र कुमार राजपूत ने कहा कि योग हमारे जीवन को अनुशासन में ढलता है और इससे शरीर तथा मन को असीम ऊर्जा मिलती है. इस मौके पर योग प्रशिक्षक शिवश्याम यादव ने विभिन्न आसनों का प्रदर्शन किया. कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट किये गए.
कार्यक्रम का संचालन योग संकाय की विभागाध्यक्ष डॉ मंजू सिंह ठाकुर ने किया. कार्यक्रम में समस्त प्राध्यापकों और विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी रही.

 

बड़ी खबर: जिला प्रशासन ने निजी स्कूलों को ऑफलाइन कक्षाएं शुरू करने के दिए निर्देश

बड़ी खबर: जिला प्रशासन ने निजी स्कूलों को ऑफलाइन कक्षाएं शुरू करने के दिए निर्देश

छत्तीसगढ़ में जिला प्रशासन ने निजी स्कूलों को ऑफलाइन कक्षाएं शुरू करने के निर्देश जारी कर दिए हैं, अब पहली से 12वीं तक ऑफलाइन कक्षाएं संचालित हो सकेंगी। इस आशय की सूचना जिला शिक्षा अधिकारी ने जारी कर दी है, 50 प्रतिशत उपस्थिति में कक्षाएं लगेगी।


इसके पहले बीते दिन ही सीबीएसई ने कक्षा 10 और कक्षा 12 के छात्रों के लिए टर्म 1 बोर्ड परीक्षा 2021-2022 डेटशीट जारी कर दी है। जारी डेटशीट के अनुसार परीक्षाएं नवंबर और दिसंबर माह में होगी।


सीबीएसई की 10वीं कक्षा की पहले टर्म की बोर्ड परीक्षा 30 नवंबर से शुरू होगी, 12वीं की परीक्षा एक दिसंबर से शुरू होगी।

 

यह कंपनी दे रही है खास नौकरी, बिस्तर पर सोने के लिए मिलेंगे 25 लाख रुपये

यह कंपनी दे रही है खास नौकरी, बिस्तर पर सोने के लिए मिलेंगे 25 लाख रुपये

दुनियाभर के लोग लगातर नौकरी पाने के लिए मेहनत कर रहे हैं। दूसरी तरफ नौकरीपेशा लोग अपना काम पूरा करने के लिए जी तोड़ मेहनत भी कर रहे हैं। लेकिन सोचिए कोई कंपनी अपने कर्मचारी को सोने के लिए खूब पैसा दे तो शायद यह काफी हैरानी भरी नौकरी होगी। ब्रिटेन की एक कंपनी ने एक ऐसा ही विज्ञापन निकाला है जिसमें वह अपने कर्मचारी को सिर्फ सोने के लिए 25 लाख रुपये का सालाना वेतन देगी। इसके लिए लोगों ने आवेदन करना भी शुरू कर दिया है।
दरअसल, यह घटना ब्रिटेन की एक कंपनी से संबंधित है। 'द मिरर' की एक रिपोर्ट के मुताबिक, ब्रिटेन की एक गद्दा बनाने वाली कंपनी ने एक खास नौकरी ऑफर कर रही है। इस नौकरी में सिर्फ बिस्तर पर पड़े रहना है, कर्मचारी को कहीं आना-जाना भी नहीं है। इतना ही नहीं कंपनी ने यह भी तय किया है यह बिस्तर काम करने वाली कर्मचारी के यहां भी भिजवा दिया जाएगा। लेकिन कंपनी ने इस काम के लिए एक शर्त रखी है।
रिपोर्ट के मुताबिक, इस कंपनी के साथ काम करने वाले कर्मचारी को इतना करना होगा उसे रोज सात घंटे बिस्तर पर ही गुजारने होंगे। इस दौरान कर्मचारी कंपनी को यह बताएगा कि इस्तेमाल करने में ये गद्दे कैसे हैं और इसमें आगे क्या सुधार करने की गुंजाइश है। गद्दे की खूबियां और कमियां दोनों ही बताना पड़ेगा। इसके लिए कंपनी अपने कर्मचारी से लगातार संपर्क में रहेगी।
इस कंपनी की नाम 'क्राफ्टेड बेड्स' है। कंपनी द्वारा निकाले गए विज्ञापन में पद का नाम मैट्रेस टेस्टर बताया गया है। इन कर्मचारियों को कंपनी की ओर से 24,000 पाउंड्स (लगभग 25 लाख रुपये) का सालाना वेतन दिया जाएगा। मैट्रेस टेस्टर को साप्ताहिक आधार पर हाई क्वालिटी वाले मैट्रेस को टेस्ट करना होगा और अपनी रिपोर्ट मैनेजर को भेजनी होगी। रिपोर्ट में गद्दे की क्वालिटी के बारे में बताना होगा।
रिपोर्ट में इस बात का भी जिक्र है कि कर्मचारियों के लिए पूरी तरह से वर्क फ्रॉम होम की व्यवस्था है। क्राफ्टेड बेड्स के मार्केटिंग मैनेजर ब्रायन डिलन ने बताया कि यह पूरी तरह से रिमोट जॉब है। हालांकि इस नौकरी की सबसे पहली और अहम शर्त यह है कि आवेदक ब्रिटेन का ही निवासी होना चाहिए।

 

महाविद्यालयीन छात्रो को मिला एक और सुनहरा मौका, अब कॉलेज में इस तारीख तक रिक्त सीटो पर ले सकते है दाखिला

महाविद्यालयीन छात्रो को मिला एक और सुनहरा मौका, अब कॉलेज में इस तारीख तक रिक्त सीटो पर ले सकते है दाखिला

रायपुर, छत्तीसगढ़ शासन के उच्च शिक्षा विभाग के आदेशानुसार राज्य के विश्वविद्यालयो ने आज प्रवेश को लेकर एक आदेश जारी किया है जिसके अनुसार अब महाविद्यालयों में 25 अक्टूबर तक रिक्त सीटो में बिना किसी मेरिट सूचि निकाले सीधे प्रवेश ले सकते है
देखे आदेश :-


 

सरकारी नौकरी 2021: इन पदो के लिए नौकरी का मौका, यहाँ से करे आवेदन

सरकारी नौकरी 2021: इन पदो के लिए नौकरी का मौका, यहाँ से करे आवेदन

सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले युवाओ के लिए अच्छी खबर है, इंस्टीट्यूट ऑफ प्लाज्मा रिसर्च ने क्लर्क के पदों पर भर्ती निकाली है. इसके लिए आवेदन इंस्टीट्यूट की वेबसाइट ipr.res.in/documents/ पर जाकर ऑनलाइन करना है. क्लर्क पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 15 नवंबर है. इस पद के लिए ग्रेजुएशन के साथ कंप्यूटर सर्टिफिकेट कोर्स करने वाले आवेदन कर सकते हैं. साथ में संबंधित क्षेत्र में कम से कम एक साल कार्य का अनुभव भी जरूरी है.


इंस्टीट्यूट ऑफ प्लाज्मा रिसर्च गांधीनगर के भाट में स्थित है. साथ ही इसके लैब जीआईडीसी, सेक्टर 125, गांधीनगर और गुवाहाटी में भी है. आईपीआर ने कहा है कि चयनित अभ्यर्थियों को सेंट्रल एडमिनिस्ट्रेशन, एस्टेबलिशमेंट, अकाउंट्स, परचेज एंड स्टोर्स आदि से संबंधित ड्यूटी नियमित रूप से करनी होगी.


चयन प्रक्रिया
आईपीआर में क्ल्रर्क पदों पर भर्ती दो टेस्ट के माध्यम से होगी. यह टेस्ट लिखित और डिस्क्रिप्टिव प
प्रकृति का होगा. लिखित परीक्षा में सामान्य ज्ञान, अवेयरनेस, जनरल इंग्लिश, एलिमेंट्री मैथ, न्यूमेरिकल, कंप्यूटर और रीजनिंग से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे. जबकि दूसरे टेस्ट में कंप्यूटर पर पत्र लेखन और डॉक्यूमेंट प्रीपरेशन करना होगा.


आईपीआर में वैकेंसी का डिटेल
क्लर्क पद- 05
वेतनमान- वेतन मैट्रिक्स का स्तर-2 और प्रारंभिक मूल वेतन 19900 रुपये प्रति माह (सातवें वेतन आयोग के अनुसार)


आयु सीमा-

अनारक्षित- अधिकतम 25 वर्ष
एसटी- अधिकतम 30 वर्ष
ओबीसी- अधिकतम 28 वर्ष

सरकारी नौकरी 2021: हेल्थ डिपार्टमेंट के इन पदों पर निकली बंपर भर्तियां, यहाँ से करे आवेदन

सरकारी नौकरी 2021: हेल्थ डिपार्टमेंट के इन पदों पर निकली बंपर भर्तियां, यहाँ से करे आवेदन

सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओ के लिए सुनहरा अवसर आया है, छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के अंतर्गत विभिन्न पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। जो भी व्यक्ति हेल्थ सेक्टर में जॉब पाने की तैयारी कर रहा है, उसके लिए यह सुनहरा मौका है। स्वास्थ्य विभाग ने एक साथ कई पदों के लिए भर्ती जारी की है और इसके आवेदन के लिए अलग-अलग तिथि तय की गई हैं।
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन छत्तीसगढ़ शासन से मिली जानकारी के अनुसार विभाग ने नर्सिंग ऑफिसर, एएनएम, फिजियोथैरेपिस्ट, टेक-असिस्टेंट, ऑप्टोमेट्रिस्ट, डेंटल असिस्टेंट, काउंसलर, सेरेटेरिअल असिस्टेंट, हॉस्पिटल अटेंडेंट, हाउसकीपिंग, सपोर्टिंग स्टॉफ और सिक्योरिटी गार्ड के ढेरों पदों के लिए वैकेंसी जारी की है।


इन तारीखों तक कर सकते हैं आवेदन
इच्छुक अभ्यर्थी नर्सिंग ऑफिसर के लिए 20 अक्टूबर, एएनएम, फिजियोथैरेपिस्ट, टेक-असिस्टेंट ऑप्टोमेट्रिस्ट, डेंटल असिस्टेंट, काउंसलर, सेरेटेरिअल असिस्टेंट के लिए 21 अक्टूबर तक आवेदन कर सकते हैं। वहीं हॉस्पिटल अटेंडेंट, हाउसकीपिंग सपोर्टिंग स्टाफ और सिक्योरिटी गार्ड के लिए 22 अक्टूबर तक दुर्ग जिले के विवेकानंद सभागार पद्मनाभपुर केंद्रीय जेल के सामने आवेदन जमा कर सकते हैं। इससे संबंधित अधिक जानकारी के लिए जिले की वेबसाइट durg.gov.in का पर जाकर देख सकते हैं।


मेडिकल कॉलेज के लिए भी की जाएगी भर्ती
छत्तीसगढ़ सरकार ने हाल ही में चंदूलाल चंद्राकर मेडिकल कॉलेज का अधिग्रहण किया है। इसके बाद तेजी से इसके सेटअप की तैयारी जारी है। हाल ही में स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव यहां आए थे। उन्होंने यहां भारी संख्या में मेडिकल, टेक्नीकल और नॉन टेक्नीकल स्टॉफ के पदों पर भर्ती की अनुमति देने की बात कही थी। राज्य शासन द्वारा एनएचएम के तहत भर्तियां करके स्वास्थ्य विभाग में स्टॉफ की कमी को पूरा किया जा रहा है।

सरकारी नौकरी: इन विभिन्न पदों के लिए नौकरी का मौका, 10वीं, 12वीं पास करें आवेदन

सरकारी नौकरी: इन विभिन्न पदों के लिए नौकरी का मौका, 10वीं, 12वीं पास करें आवेदन

सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओ के लिए अच्छी खबर है, डीजीपी गोवा, पुलिस मुख्यालय, पणजी की ओर से पुलिस कांस्टेबल, फार्मासिस्ट, स्टेनोग्राफर, क्लर्क, नाई, स्वीपर, धोबी, नर्सिंग असिस्टेंट और मेस सर्वेंट के पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया गया है. इन पदों पर 750 से अधिक वैकेंसी है. इसके लिए आवेदन गोवा पुलिस की वेबसाइट citizen.goapolice.gov.in पर जाकर 08 नवंबर तक किया जा सकता है. इसके लिए आवेदन प्रक्रिया 12 अक्टूबर से शुरू हो गई है. नोटिफिकेशन के अनुसार गोवा पुलिस में निकली भर्ती के लिए 10वीं और 12वीं पास से लेकर डिग्री और डिप्लोमा होल्डर तक आवेदन कर सकते हैं.


गोवा पुलिस भर्ती में वैकेंसी का डिटेल


पुलिस कांस्टेबल- 734
फार्मासिस्ट- 06
लैब टेक्नीशियन- 02
लोअर डिवीजन क्लर्क- 05
स्टेनोग्राफर- 02
नाई- 04
धोबी- 03
नर्सिंग असिस्टेंट- 03
मेस सर्वेंट- 14
स्वीपर- 02

गोवा पुलिस भर्ती के लिए आवश्यक शैक्षिक योग्यता


पुलिस कांस्टेबल- 10वीं पास होना चाहिए.
फार्मासिस्ट- फार्मेसी में डिग्री या डिप्लोमा होना चाहिए.
स्टेनोग्राफर- 12वीं पास या एआईसीटीई से डिप्लोमा और कंप्यूटर नॉलेज. साथ में 100 शब्द प्रति मिनट की दर से शॉट हैंड और 30 शब्द प्रति मिनट की दर से टाइपिंग.
नाई- 12वीं के बाद संबंधित ट्रेड में आईटीआई.
धोबी- 12वीं के बाद संबंधित ट्रेड में आईटीआई.
नर्सिंग असिस्टेंट- 12वीं के बाद संबंधित ट्रेड में आईटीआई.
मेस सर्वेंट- 12वीं के बाद संबंधित ट्रेड में आईटीआई.
स्वीपर- 12वीं के बाद संबंधित ट्रेड में आईटीआई.


आयु सीमा-

पुलिस कांस्टेबल- 18 से 28 वर्ष
अन्य पद- अधिकतम 45 वर्ष


आवेदन शुल्क-
सामान्य वर्ग- 200 रुपये
एससी, एसटी, ओबीसी, दिव्यांग, इडब्लूएस, एक्स सर्विसमैन- 100 रुपये

सरकारी नौकरी: 10वी पास के लिए नौकरी का मौका, यहाँ से करे आवेदन

सरकारी नौकरी: 10वी पास के लिए नौकरी का मौका, यहाँ से करे आवेदन

नई दिल्ली: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओ के लिए अच्छा अवसर है, यूरेनियम कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (UCIL) ने ट्रेड अप्रेंटिस भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है. उम्मीदवार यूसीआईएल की वेबसाइट ucil.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. इसके तहत अप्रेंटिसशिप भर्ती की कुल 242 वैकेंसी है. यह भर्ती झारखंड रीजन में स्थित यूसीआईएल के तीन यूनिट में होगी. इसके लिए आवेदन की अंतिम तिथि 29 अक्टूबर है.


महत्वपूर्ण तिथियां-

आवेदन शुरू- 09 अक्टूबर 2021
आवेदन की अंतिम तिथि- 29 अक्टूबर 2021

 

यूसीआईएल भर्ती 2021 वैकेंसी का डिटेल


कुल पद- 242


फिटर- 80
इलेक्ट्रिशियन- 80
वेल्डर गैस एवं इलेक्ट्रिक- 40
टर्नर/मशीनिस्ट- 15
इंस्ट्रूमेंट मैकेनिक- 05
मैकेनिक डीजल- 12
कारपेंटर- 05
प्लंबर- 05


यूसीआईएल भर्ती 2021 के लिए आवश्यक योग्यता


10वीं पास होने के साथ संबंधित ट्रेड में आईटीआई पास होना चाहिए.


चयन प्रक्रिया

यूसीआईएल अप्रेंटिस भर्ती 2021 के लिए अभ्यर्थियों का चयन आईटीआई में मिले अंकों के आधार पर होगा. आईटीआई में मिले अंकों के आधार पर मेरिट तैयार की जाएगी.

अग्रसेन महाविद्यालय में वाणिज्य विभाग के छात्रों का हुआ उन्मुखीकरण कार्यक्रम

अग्रसेन महाविद्यालय में वाणिज्य विभाग के छात्रों का हुआ उन्मुखीकरण कार्यक्रम

रायपुर, अग्रसेन महाविद्यालय में आज वाणिज्य विभाग के विद्यार्थियों के लिए उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस अवसर पर वाणिज्य विषय के विद्यार्थियों को उनके विषय में करियर की संभावनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई. साथ ही एक स्लाइड-शो के जरिये महाविद्यालय के विभिन्न संकायों के समस्त प्राध्यापकों का परिचय्र भी प्रस्तुत किया गया.


इस अवसर पर महाविद्यालय के डायरेक्टर डॉ वी.के. अग्रवाल ने कामर्स की उपयोगिता के बारे में बताया कि वाणिज्य सभी लोगों के दैनिक जीवन से जुड़ा हुआ है. इसलिए इस बिषय की उपयोगिता हमेशा बनी रहेगी. अपने संबोधन में प्राचार्य डॉ युलेंद्र कुमार राजपूत ने कहा कि किसी भी पढ़ाई में अनुशासन सबसे जरुरी है. उन्होंने कहा कि अनुशासन से प्रतिभा में भी निखार आता है, इसलिए अनुशासन का पालन हर स्थिति में जरुर करें. महाविद्यालय के वाणिज्य संकाय के विभागाध्यक्ष व एडमिनिस्ट्रेटर प्रो. अमित अग्रवाल ने महाविद्यालय का परिचय देते हुए कहा कि छोटी सी शुरुआत करते हुए अग्रसेन महाविद्यालय ने आज राजधानी साहित पूरे प्रदेश में अपना एक स्थान बना लिया है. संस्थान की इस सफलता में विद्यार्थियों का ही मुख्य योगदान है. साथ ही उन्होंने कौशल विकास हेतु टेली, जीएसटी जैसे पाठ्यक्रमो की जानकारी भी दी. कार्यक्रम में महाविद्यालय के पूर्व छात्रों ने भी अपने अनुभव साझा किये.
इस मौके पर संकाय की वरिष्ठ प्राध्यापिका डॉ डॉली पाण्डेय ने विद्यार्थियों को प्रेरक उद्बोधन के जरिये विद्यार्थियों को सफलता के लिए जरुरी टिप्स दिए. कार्यक्रम के दूसरे चरण में विद्यार्थियों ने लिए मनोरंजक खेल तथा अन्य आयोजन भी किये गये, जिनका संयोजन डॉ नुपूर अग्रवाल, प्रो रिदवाना हसन और प्रो. स्वप्ना अग्रवाल ने किया. इस पूरे कार्यक्रम में तकनीकी सहयोग प्रो. अभिनव अग्रवाल का रहा. कार्यक्रम का संचालन प्रबंध संकाय की विभागाध्यक्ष डॉ शोभा अग्रवाल और प्रो. अभिषेक अग्रवाल ने किया. कार्यक्रम में महाविद्यालय के सभी प्राध्यापकों और विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी रही.
 

BREAKING: पीएससी-2020 मुख्य परीक्षा के परिणाम जारी, यहां देखें अपना रिजल्ट...

BREAKING: पीएससी-2020 मुख्य परीक्षा के परिणाम जारी, यहां देखें अपना रिजल्ट...

रायपुर। राज्य सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा-2020 फरवरी में आयोजित की गई थी। जिसके परीक्षा परिणाम के आधार पर छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने 2763 अभ्यर्थियों का राज्य सेवा (मुख्य) परीक्षा-2020 के लिए प्रावधिक आधार पर चिन्हांकन किया गया था। राज्य सेवा (मुख्य) परीक्षा-2020 की लिखित परीक्षा 26, 27, 28 और 29 जुलाई को आयोजित हुई थी। मुख्य परीक्षा परिणाम के आधार पर कुल 522 अभ्यर्थियों का प्रावधिक आधार पर साक्षात्कार हेतु चिन्हाकन किया गया हैं। चयनित अभ्यर्थियों का 21 अक्टूबर से लोक सेवा आयोग कार्यालय शंकर नगर में साक्षत्कार आयोजित किया गया हैं। रिजल्ट आयोग के वेबसाइट www. psc. cg. gov. in पर देखे जा सकते हैं।

अभ्यर्थी को ऑनलाईन अग्रमान्यता अंकित करने हेतु तिथि पृथक से जारी की जाएगी। अभ्यर्थियों को अपने साक्षात्कार दिनांक से एक दिन पूर्व मूल दस्तावेज सत्यापन हेतु छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग में उपस्थित होना होगा। जिन अभ्यर्थियों द्वारा साक्षात्कार के एक दिन पूर्व दस्तावेज सत्यापन नहीं करवाया जायेगा, उन्हें साक्षात्कार में सम्मिलित होने की अनुमति नहीं दी जायेगी।

ज्ञात हो कि विज्ञापित पदों के तीन गुना उम्मीदवारो को इंटरव्यू में बुलाया जाता है, पर क्वालीफाई न कर पाने की स्थिति में तीन गुना से कम उम्मीदवारों को भी बुला कर इंटरव्यू अयोजित की जा सकती हैं। मुख्य परीक्षा के 7 पेपरों में जनरल व ओबीसी के लिए क्वालीफाईग मार्क्स 33 प्रतिशत तो वही एससी एसटी के लिए 23 प्रतिशत हैं। 7 पेपर में अलग अलग क्वालीफाई होना जरूरी है।

सरकारी नौकरी 2021: देश के इन तमाम राज्यों में विभिन्न पदों के लिए निकली हैं बंपर सरकारी नौकरियां, यहाँ चेक करे

सरकारी नौकरी 2021: देश के इन तमाम राज्यों में विभिन्न पदों के लिए निकली हैं बंपर सरकारी नौकरियां, यहाँ चेक करे

सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओ के लिए अच्छी खबर है, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार, राजस्थान और दिल्ली में विभिन्न पदों के लिए सरकारी नौकरियां निकली हैं. इन पदों के लिए अभ्यर्थी विभागों की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए निर्धारित अंतिम तिथि तक आवेदन कर सकते हैं. यहां जानिए इन राज्यों में किस पद के लिए कितनी नौकरियां निकली हैं. योग्यता क्या मांगी गई है और आवेदन की अंतिम तिथि क्या है.


CGPSC Recruitment 2021:
छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने प्रोफेसर के पदों पर भर्तियों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है. इन पदों के लिए 13 सितंबर 2021 से आवेदन की प्रक्रिया शुरू होगी. अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट www.psc.cg.gov.in के जरिए 12 अक्टूबर 2021 तक आवेदन कर सकते हैं. कुल 595 रिक्त पदों पर भर्तियां की जाएगी.


जारी नोटिफिकेशन के अनुसार हिंदी, अंग्रेजी, इतिहास और भूगोल सहित विभन्न विषयों के प्रोफसर पदों पर भर्तियां होंगी. अभ्यर्थी जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन को अच्छी तरह से पढ़ने के बाद ही इन पदों के लिए आवेदन करें. अभ्यर्थी ध्यान रखें कि केवल नियमानुसार किया गया आवेदन ही मान्य होगा.

 

UP Post Circle Recruitment 2021:
भारतीय डाक विभाग ने उत्तर प्रदेश सर्कल में पोस्टल असिस्टेंट / सॉर्टिंग असिस्टेंट, पोस्टमैन और मल्टीटास्किंग स्टाफ के पदों पर भर्तियों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है. इन पदों के लिए अभ्यर्थी डाक विभाग की आधिकारिक वेबसाइट www.indiapost.gov.in की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए आवेदन कर सकते हैं.


कुल 46 रिक्त पदों पर भर्तियां की जाएगी. जारी नोटिफिकेशन के अनुसार यह भर्तियां स्पोर्ट्स कोटे के तहत निकाली गई हैं.इन पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया जारी है. अभ्यर्थी 5 नवंबर 2021 तक इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं.


RSMSSB VDO Recruitment 2021:
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से ग्राम विकास अधिकारी के पदों पर भर्तियां (RSMSSB VDO Recruitment 2021) निकाली गई हैं. इन पदों के लिए 10 सितंबर 2021 से आवेदन की प्रक्रिया जारी है. अभ्यर्थी चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.rsmssb.rajasthan.gov.in के जरिए इन पदों के लिए 9 अक्टूबर 2021 तक आवेदन कर सकते हैं. वीडीओ के कुल 3896 रिक्त पदों पर भर्तियां की जाएगी.

 

MP Government Jobs 2021:
भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास विभाग, मध्य प्रदेश ने मेडिकल ऑफिसर के पदों पर भर्तियों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है. इन पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया जारी. अभ्यर्थी इन पदों के लिए निर्धारित अंतिम तिथि तक रजिस्टर्ड डाक के जरिए 22 अक्टूबर 2021 शाम 5 बजे तक आवेदन कर सकते हैं. कुल 45 रिक्त पदों पर भर्तियां की जाएगी. अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट bgtrrdmp.mp.gov.in पर जारी नोटिफिकेशन को देख सकते हैं.


WCDC Bihar Recruitment 2021 :
महिला एवं बाल विकास कॉर्पोरेशन, बिहार ने ‘मुख्यमंत्री नारी शक्ति योजना’ के तहत काउंसलर के पदों पर भर्तियां निकाली हैं. कुल 213 रिक्त पदों पर भर्तियां की जाएगी. अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट www.wdc.bih.nic.in के जरिए 29 अक्टूबर 2021 तक आवेदन कर सकते हैं. काउंसलर पद के लिए अभ्यर्थी के पास साइकोलॉजी/सोशियोलॉजी में बैचलर डिग्री होनी चाहिए.


India Post Recruitment 2021:
भारतीय डाक विभाग ने दिल्ली सर्कल के स्पोर्ट्स कोटा के तहत पोस्टेल असिस्टें.ट, सॉर्टिंग असिस्टेंट, पोस्टचमैंन और MTS के पदों पर भर्तियां निकाली हैं. इन पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया चल रही है. अभ्यर्थी रजिस्टर्ड डाक के जरिए इन पदों के लिए 12 नवंबर 2021 तक आवेदन कर सकते हैं. कुल 221 पदों पर भर्तियां की जाएगी.

सरकारी नौकरी: कम्प्यूटर शिक्षक एवं ग्रंथपाल के पद के लिए नियुक्ति आदेश जारी

सरकारी नौकरी: कम्प्यूटर शिक्षक एवं ग्रंथपाल के पद के लिए नियुक्ति आदेश जारी

कांकेर: जिले में संचालित स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालयों में कम्प्यूटर शिक्षक एवं ग्रंथपाल के पद पर चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति आदेश जारी कर दिया गया है। चयनित अभ्यर्थियों को 12 अक्टूबर मंगलवार तक शासकीय नरहरदेव उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कांकेर में उपस्थिति देनी होगी। इस अवसर पर उन्हें अपने मूल दस्तावेज तथा अपने गृह जिले के जिला चिकित्सालय में गठित जिला मेडिकल बोर्ड से जारी स्वास्थ्य प्रमाण पत्र एवं नोटरी का शपथ पत्र प्रस्तुत करना होगा। चयनित अभ्यर्थियों के दस्तावेजों के सत्यापन के उपरांत उन्हें उनके पदस्थापना विद्यालय के लिए अनुमति पत्र जारी किये जाएंगे। चयन सूची कांकेर जिले के वेबसाईट www.kanker.gov.in पर अवलोकन किया जा सकता है।

 प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन : इन 300 पदों पर की जाएगी भर्ती, जाने इससे जुडी पूरी खबर

प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन : इन 300 पदों पर की जाएगी भर्ती, जाने इससे जुडी पूरी खबर

जगदलपुर। जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में जिले के सभी जनपद पंचायत में एसआईएस इंडिया लिमिटेड के सुरक्षा जवान और सुरक्षा सुपरवाइजर के 300 पदों की भर्ती के लिए प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। 7 अक्टूबर का जनपद पंचायत बकावण्ड, 8 अक्टूबर को जनपद पंचायत बस्तर, 9 अक्टूबर को जनपद पंचायत लोहण्डीगुड़ा, 11 अक्टूबर को जनपद पंचायत तोकापाल, 12 अक्टूबर को बास्तानार, 13 अक्टूबर को दरभा और 14 अक्टूबर को लाईवलीहुड काॅलेज आड़ावाल जगदलपुर में आयोजित किया जाएगा। सुरक्षा जवान के लिए योग्यता 10वीं पास, सुरक्षा सुपरवाईजर के लिए 12वीं पास, शारीरिक ऊंचाई 168. सेंटीमीटर एनसीसी ’’सी’’ सर्टिफिकेट योग्यताधारी आवेदक को प्राथमिकता दी जाएगी। अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र आड़ावाल जगदलपुर में सम्पर्क किया जा सकता है।
 
 छात्र-छात्राओं के लिए राहत की खबर, कॉलेजों में प्रवेश की तारीख 9 अक्टूबर बढ़ी

छात्र-छात्राओं के लिए राहत की खबर, कॉलेजों में प्रवेश की तारीख 9 अक्टूबर बढ़ी

रायपुर। कॉलेजों में प्रवेश के लिए अंतिम तारीख को आधी रात तक गहमा-गहमी के बाद शासन की ओर से प्रवेश की तारीख बढ़ाकर 9 अक्टूबर दी गई है। विभिन्न चरणों में प्रवेश प्रक्रिया के बाद अधिकतर काॅलेजों में ओपन काउंसलिंग शुरु कर दी गई थी, जिसके बाद वहां भीड़ उमड़ पड़ी थी। राज्य शासन ने संज्ञान लेते हुए प्रवेश की तारीख आगे बढ़ाने का आदेश जारी किया है। आयुक्त उच्च शिक्षा को भेजे गए आदेश में जिक्र किया गया है कि पंडित रविशंकर शुक्ल विश्विविद्यालय के कुलपति की अनुमति से प्रवेश प्रक्रिया को अब 9 अक्टूबर तक पूरा किया जाएगा। विश्विविद्यालय से संबंधित महाविद्यालयों में प्रवेश प्रक्रिया का गुरुवार को अंतिम दिन था। प्रक्रिया पूरी होने के बाद कॉलेजों में ओपन काउंसलिंग की शुरुआत कर दी गई थी।
पत्रिकारिता विवि में अंतिम वर्ष की परीक्षा 4 से, उत्तरपुस्तिका की मूलप्रति जमा कराने मिलेगा इतना समय...

पत्रिकारिता विवि में अंतिम वर्ष की परीक्षा 4 से, उत्तरपुस्तिका की मूलप्रति जमा कराने मिलेगा इतना समय...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के एकमात्र मीडिया गुरुकुल कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विवि में अंतिम वर्ष/सेमेस्टर की परीक्षा 4 अक्टूबर से होगी। इसके लिए विवि प्रबंधन ने सारी तैयारी पूरी कर ली। विवि में होने वाली यह परीक्षा ऑनलइन सम्पादित होगी। इसके लिए विवि प्रबंधन ने नियमावली जारी कर दी है।

विद्यार्थियों को परीक्षा संपन्न होने के तीन दिन के भीतर उत्तरपुस्तिका की मूलप्रति जमा करवाकर रसीद प्राप्त करनी होगी। इसके साथ ही जो विद्यार्थी विवि में उपस्थित होकर उत्तर पुस्तिका की मूल प्रति जमा करवाने में असमर्थ होने वे पंजीकृत डाक से विवि को उत्तरपुस्तिका की मूल प्रति प्रेषित करेंगे।

सरकारी नौकरी: इन विभिन्न सरकारी विभागों में शुरू हैं भर्तियां, जानिए डिटेल में

सरकारी नौकरी: इन विभिन्न सरकारी विभागों में शुरू हैं भर्तियां, जानिए डिटेल में

सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओ के लिए नौकरी पाने का सुनहरा अवसर है, रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बेहतरीन मौके हैं. वर्तमान में कई जगह पर भर्तियां शुरू है. यहां हम आपको विभिन्न सरकारी नौकरियों के बारे में बताने जा रहे हैं. जिससे आप अपनी मनचाही जॉब्स के लिए अप्लाई कर सकें. उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है की वे भर्तियों के लिए अप्लाई करने से पहले उनकी अधिसूचना जरुर चेक करें.


DRDO Recruitment 2021: डीआरडीओ
डिफेन्स रिसर्च एंड डेवलपमेंट आर्गेनाईजेशन (DRDO) के उद्यम डिफेंस जियोइनफॉर्मेटिक्स रिसर्च इस्टैब्लिशमेंट (DGRE), चंडीगढ़ ने अधिसूचना जारी कर विभिन्न अप्रेंटिस पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मंगाए हैं. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार भर्ती के लिए विज्ञापन जारी होने के 21 दिनों तक आवेदन जमा कर सकते हैं. बता दें कि कुल 48 अप्रेंटिस पदों को भरने के लिए ये भर्ती अभियान आयोजित किया जा रहा है.


SBI Recruitment 2021: स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने अधिसूचना जारी कर स्पेशलिस्ट ऑफिसर (SO) के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं. योग्य और इच्छुक उम्मीदवार SBI की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाकर पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं. उम्मीदवार ध्यान रखें की अप्लाई करने की लास्ट डेट 18 अक्टूबर 2021 है.

 

ECIL Recruitment 2021
इलेक्ट्रॉनिक्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (ECIL) ने अधिसूचना जारी कर कांट्रैक्ट् आधारित पदों के लिए भर्ती निकाली है. इंटरव्यू के माध्यम से इन पदों पर उम्मी दवारों का चयन किया जाएगा. इंटरव्यू 6 अक्टूबर को आयोजित किया जाएगा. इसके माध्यम से कंपनी कुल 22 पदों पर भर्ती करेगी.उम्मीदवार भर्ती सम्बंधित डिटेल के लिए नीचे दी गई लिंक पर क्लिक करें.

 4 अक्टूबर को जिला रोजगार कार्यालय रायपुर में प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन, मेडिकल संबंधी पदों पर की जाएगी भर्ती

4 अक्टूबर को जिला रोजगार कार्यालय रायपुर में प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन, मेडिकल संबंधी पदों पर की जाएगी भर्ती

रायपुर। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, रायपुर द्वारा आगामी 4 अक्टूबर सोमवार को जिला रोजगार कार्यालय, रायपुर में निजी क्षेत्र के नियोजक एस.आर. हास्पिटल एण्ड रिसर्च सेंटर चिखली, मिलाई के लिए प्लेसमेंट कैम्प आयोजित किया जा रहा है। उप संचालक रोजगार ने बताया कि इस प्लेसमेंट कैम्प के माध्यम से एस.आर. हास्पिटल चिखली में ड्यूटी डॉक्टर, डेंटिस्ट, फिजियोथेरेपिस्ट, फार्मासिस्ट, ओ.टी. टेक्निशियन, नर्सिग स्टॉफ, सी.ई.ओ., काउंसलर, एक्स-रे टेक्निशियन, पैथालेब टेक्निशियन, ड्रायवर, फील्ड ऑफिसर एवं टी.पी.ए. मैनेजर आदि के कुल 193 पदों पर एम.बी.बी.एस, बी.ए.एम.एस., बी.एच.एम.एस., एम.डी.एस., बी.डी.एस., एम/बी.पी.टी.एम/बी. फार्मा, पैरामेडिकल, नर्सिंग, एम.बी.ए. स्नातक उत्तीर्ण एवं एल.एम.व्ही. लायसेंस धारी, न्यूनतम 03 वर्षीय अनुभवी योग्य आवेदकों की भर्ती न्यूनतम 8 हजार रूपये से 50 हजार रूपये प्रतिमाह वेतनमान पर की जावेगी। इन पदों पर भर्ती हेतु योग्य एवं इच्छुक आवेदक निर्धारित तिथि पर शैक्षणिक/तकनीकी शिक्षा तथा अनुभव प्रमाण पत्र की छायाप्रति के साथ सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक अपनी उपस्थिति दे सकते हैं। आवेदक सोशल डिस्टेंटिंग का पालन करते हुए प्लेसमेंट कैम्प में सम्मिलित होंगे।