BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
सरकारी नौकरी: इन पदों के लिए निकली 13000 भर्तियां, जल्दी करे आवेदन की अंतिम तिधि नजदीक

सरकारी नौकरी: इन पदों के लिए निकली 13000 भर्तियां, जल्दी करे आवेदन की अंतिम तिधि नजदीक

सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओ के लिए अच्छी खबर है, यूपी और बिहार में एएनएम के 13000 से अधिक पदों पर सरकारी नौकरियां निकली हैं. इन पदों के लिए अभ्यर्थी आवेदन की प्रक्रिया जारी है. अभ्यर्थी विभागों की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए निर्धारित अंतिम तिथि तक आवेदन कर सकते हैं. यहां जानिए इन दोनों राज्यों में एएनएम के कितने रिक्त पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं और आवेदन की अंतिम तिथि क्या है.


UP ANM Recruitment 2021:
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, यूपी (UP ANM Recruitment 2021) ने एएनएम के पदों पर भर्तियां निकाली हैं. इन पदों के लिए 15 सितंबर 2021 से आवेदन की प्रक्रिया जारी है. अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट upnrhm.gov.in के जरिए 30 सितंबर 2021 तक आवेदन कर सकते हैं. जारी नोटिफिकेशन के अनुसार कुल 5000 रिक्त पदों पर भर्तियां होनी हैं. अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वह इन पदों के लिए विस्तृत नोटिफिकेशन को पढ़ने के बाद ही आवेदन करें. नियमानुसार किया गया आवेदन ही मान्य होगा, अन्यथा उसे रद्द भी किया जा सकता है.


Bihar ANM Recruitment 2021:
राज्य स्वास्थ्य समिति, बिहार (State Health Society Bihar) ने एएनएम के 8853 रिक्त पदों के लिए फिर से आवेदन की प्रक्रिया शुरू की है. अब अभ्यर्थी इन पदों के लिए आधिकारिक वेबसाइट statehealthsocietybihar.org के जरिए 3 अक्टूबर 2021 तक आवेदन कर सकते हैं. इस संबंध में समिति ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर नोटिफिकेशन जारी किया है.

जारी नोटिफिकेशन के अनुसार पटना हाईकोर्ट की ओर से 5 मार्च 2021 को जारी आदेश के अनुपालन में इन पदों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि को 3 अक्टूबर 2021 तक विस्तारित कर दिया गया है. बता दें कि इसके पहले इन रिक्त पदों के लिए 1 जुलाई 2021 से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हुई थी और 21 जुलाई आवेदन की अंतिम तिथि निर्धारित की गई थी.


ANM Recruitment 2021:शैक्षणिक योग्यता
दोनों ही राज्यों में एएनएम पदों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी के पास किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से एएनएम में डिप्लोमा होना चाहिए. साथ ही अभ्यर्थी का पंजीकरण राज्य नर्सिंग परिषद में होना चाहिए.

 सब इंस्पेक्टर और कांस्टेबल के पद पर बिना परीक्षा सीधी भर्ती, आखिरी तारीख नजदीक

सब इंस्पेक्टर और कांस्टेबल के पद पर बिना परीक्षा सीधी भर्ती, आखिरी तारीख नजदीक

एमपी पुलिस में कांस्टेबल और सब-इंस्पेक्टर की वैकेंसी के लिए आवेदन करने की आज 27 सितंबर को आखिरी तारीख है। इस भर्ती प्रक्रिया से कांस्टेबल के 50 पदों पर और सब-इंस्पेक्टर (एसआई) के 10 पदों पर भर्ती की जाएगी। ये भर्ती स्पोर्ट्स कोटे के तहत होनी है। 19 साल बाद मध्य प्रदेश पुलिस में स्पोर्ट्स कोटे से खिलाड़ियों की सीधी भर्ती निकाली गई है। 4 अक्टूबर तक प्रतिभागी अपने फार्म में संशोधन कर सकते हैं। योग्य खिलाड़ी पुलिस विभाग की आधिकारिक वेब साइटmppolice.gov.in पर जाकर आवेदन फॉर्म भरें और डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें। हर कैटेगरी के मेडल प्रमाण पत्र को नंबर दिए जाएंगे, फिर इन नंबरों के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी।

सब इंस्पेक्टर की पोस्ट के लिए वे खिलाड़ी ही आवेदन कर सकते हैं, जिन्होंने ओलिंपिक गेम्स, एशियन गेम्स और कॉमनवेल्थ गेम्स जैसे मल्टी स्पोर्ट्स इवेंट में देश के लिए मेडल जीते हैं। वहीं अधिकृत राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के मेडलिस्ट आरक्षक पद के लिए आवेदन कर सकेंगे।

पढ़ाई की बात करें तो कांस्टेबल के लिए जनरल कैटेगरी के लिए 10वीं पास और रिजर्व कैटेगरी के लिए 8वीं पास होना जरूरी है। वहीं सब इंस्पेक्टर के लिए किसी भी विषय में ग्रेजुएट होना जरूरी है। आयु सीमा की बात करें तो कैंडिडेट की आयु 18 से 33 साल के बीच होनी चाहिए। महिला वर्ग, एससी, एसटी व ओबीसी कैंडिडेट्स को आयु सीमा में 5 साल की छूट दी जाएगी।

एमपी सरकार के मुताबिक मध्यप्रदेश पुलिस में खेल कोटे से खिलाड़ी भर्ती होंगे। 10 एसआई बनेंगे और 50 सिपाही। अब हर साल अंतरराष्ट्रीय व राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक जीतने वाले 60 खिलाड़ियों को बिना परीक्षा लिए भर्ती किया जाएगा। आवेदन फीस की बात करें तो जनरल कैटेगरी के कैंडिडेट्स को एसआई और कांस्टेबल के लिए 100 रुपए की आवेदन फीस देनी होगा। एमपी के एससी, एसटी, ओबीसी कैंडिडेट्स को एसआई और कांस्टेबल के पदों के लिए 50 रुपए की आवेदन फीस देनी होगी।
सरकारी नौकरी: पुलिस से लेकर इन विभिन्न पदों पर 8000 से अधिक सरकारी नौकरियां, यहाँ से करे आवेदन

सरकारी नौकरी: पुलिस से लेकर इन विभिन्न पदों पर 8000 से अधिक सरकारी नौकरियां, यहाँ से करे आवेदन

सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओ के लिए अच्छी खबर है, पुलिस, शिक्षक, एएनएम, कंप्यूटर आपरेटर और इंजीनियर सहित कई पदों पर विभिन्न सरकारी विभागों में 8000 से अधिक नौकरियां निकली हैं. यह नौकरियां यूपी, एमपी और पंजाब सहित कई राज्यों में निकली हैं, जो सितंबर में खत्म हो रही हैं. जिन अभ्यर्थियों ने अभी तक इन नौकरियों के लिए आवेदन नहीं किया है. वह विभागों की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए निर्धारित अंतिम तिथि तक आवेदन कर सकते हैं.यहां जानिए किस राज्य में किन पदों के लिए नौकरियां निकली हैं और आवेदन की अंतिम तिथि क्या है.


Police Recruitment 2021:
कर्नाटक राज्य पुलिस (Karnataka State Police) ने सिपाही और सब इंस्पेक्टर के पदों पर भर्तियों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है. इन पदों के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट ksp.gov.in के जरिए आवेदन कर सकते हैं. आवेदन की प्रक्रिया 31 अगस्त 2021 से जारी है और अंतिम तिथि 29 सितंबर 2021 निर्धारित की गई है. कुल 100 रिक्त पदों पर भर्तियां की जाएगी. जारी नोटिफिकेशन के अनुसार यह भर्ती स्पोर्ट्स कोटे के तहत निकाली गई है.


Punjab Police Recruitment 2021:
पंजाब पुलिस ने सिपाही और एसआई के पदों पर भर्तियां Punjab (Police Recruitment 2021) निकाली हैं. इन पदों के लिए 9 सितंबर 2021 से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है. अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट punjabpolice.gov.in के जरिए 29 सितंबर 2021 तक आवेदन कर सकते हैं. जारी नोटिफिकेशन के अनुसार पंजाब पुलिस ने यह भर्तियां टेक्निकल और सपोर्ट सर्विस कैडर के तहत निकाली हैं. कुल 2607 रिक्त पदों पर भर्तियां की जाएगी.

MP Police Recruitment 2021:
मध्य प्रदेश पुलिस ने स्पोर्ट्स कोटे के तहत एसआई और कांस्टेबल के पदों पर भर्तियां (MP Police Recruitment 2021) निकाली हैं. इन पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया जारी है. अभ्यर्थी एमपी पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट recruitment.mppolice.gov.in के जरिए 27 सितंबर 2021 तक आवेदन कर सकते हैं. कुल 60 रिक्त पदों पर भर्तियां की जाएगी.


UP ANM Recruitment 2021:
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, यूपी (UP ANM Recruitment 2021) ने एएनएम के पदों पर भर्तियां निकाली हैं. इन पदों के लिए 15 सितंबर 2021 से आवेदन की प्रक्रिया जारी है. आवेदन की अंतिम तिथि में 10 दिनों का समय और बचा है. ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने अभी तक इन पदों के लिए आवेदन नहीं किया है. वह अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट upnrhm.gov.in के जरिए 30 सितंबर 2021 तक आवेदन कर सकते हैं.जारी नोटिफिकेशन के अनुसार कुल 5000 रिक्त पदों पर भर्तियां होनी हैं.


CDAC Recruitment 2021:
प्रगत संगणन विकास केन्द्र (Centre for Development of Advanced Computing) ने प्रोजेक्ट इंजीनियर सहित विभिन्न पदों के लिए भर्तियां (CDAC Recruitment 2021) निकाली हैं. इन पदों के लिए 2 सितंबर 2021 से आवेदन की प्रक्रिया जारी और अंतिम तिथि में 4 दिनों का समय शेष है. ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने अभी तक इन पदों के लिए आवेदन नहीं किया हैं. वह आधिकारिक वेबसाइट www.cdac.in के जरिए 25 सितंबर 2021 तक आवेदन कर सकते हैं. जारी नोटिफिकेशन के अनुसार कुल 259 रिक्त पदों पर भर्तियां की जाएगी.

झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद (Jharkhand Education Project Council) ने शिक्षक सहित विभिन्न पदों पर भर्तियां (JEPC Recruitment 2021) निकाली है. इन पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया जारी है. आवेदन की अंतिम तिथि में 4 दिनों का समय और बचा है. ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने अभी तक इन पदों के लिए आवेदन नहीं किया है. वह परिषद की आधिकारिक वेबसाइट jepc.jharkhand.gov.in पर जारी अधिसूचना को पढ़कर 27 सितंबर 2021 तक आवेदन कर सकते हैं. विभिन्न पदों के कुल 497 रिक्त पदों पर भर्तियां की जाएगी. यह भर्तियां राज्य के विभिन्न जिलों के लिए निकाली गई हैं. इन पदों के लिए अभ्यर्थी को रजिस्टर्ड डाक के माध्यम से आवेदन करना होगा.

 जिला रोजगार कार्यालय में प्लेसमेंट कैम्प 29 को, इन 103 पदों पर की जाएगी भर्ती

जिला रोजगार कार्यालय में प्लेसमेंट कैम्प 29 को, इन 103 पदों पर की जाएगी भर्ती

जगदलपुर। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र द्वारा 29 सितम्बर को प्रात: 11 बजे से 04 बजे तक प्लेसमेंट कैम्प को आयोजन किया जा रहा है। प्लेसमेंट कैम्प में एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस एवं बस्तर सामाजिक जन विकास समिति के कुल 103 पदों पर भर्ती की जाएगी। एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस के लाईफ मित्र के 100 पद, प्रोजेक्ट मैनेजर के 01 पद एवं आउटरीच वर्कर के 02 पदों पर भर्ती की जाएगी। लाईफ मित्र के लिए शैक्षणिक योग्यता 12 वीं, प्रोजेक्ट मैनेजर के लिए शैक्षणिक योग्यता एमए समाज शास्त्र, एमएस डब्ल्यू, आउटरीच वर्कर के लिए शैक्षणिक योग्यता स्नातक पास होना अनिवार्य है। इच्छुक आवेदक जिला रोजगार कार्यालय जगदलपुर में उपस्थित होकर इसका लाभ उठा सकते हैं।
सरकारी नौकरी: पॉवर कंपनी में जूनियर इंजीनियर, डाटा एंट्री ऑपरेटर के 707 पदों पर भर्तियाँ, जाने डिटेल में

सरकारी नौकरी: पॉवर कंपनी में जूनियर इंजीनियर, डाटा एंट्री ऑपरेटर के 707 पदों पर भर्तियाँ, जाने डिटेल में

रायपुर: छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनी में जूनियर इंजीनियर (जेई) समेत डाटा एंट्री ऑपरेटर के कुल 707 पदों पर नई भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किये गए हैं। इसमें डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी, जनरेशन कंपनी और ट्रांसमिशन कंपनी के लिए जेई के 307 पद हैं तथा डाटा एंट्री ऑपरेटर के 400 पद हैं। इसके लिए 29 सितंबर को दोपहर 12 बजे से ऑनलाइन आवेदन जमा किये जा सकेंगे। इसके लिए अभ्यर्थी को पॉवर कंपनी की वेबसाइट www.cspc.co.in पर लॉग-इन कर आवेदन सहित अन्य दस्तावेज अपलोड करना होगा।


छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनी के अध्यक्ष अंकित आनंद ने बताया कि डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी, जनरेशन कंपनी और ट्रांसमिशन कंपनी में जेई के 307 पदों पर भर्ती की जाएगी। साथ ही डाटा एंट्री आपरेटर के 400 पदों पर भर्ती होगी। इसमें डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी में जेई के 193 पद, जनरेशन कंपनी में 62 और ट्रांसमिशन कंपनी में 12 पदों के लिए आवेदन मंगाए गए हैं। इनमें इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स, मेकेनिकल, कंप्यूटर साइंस, इंफरमेशन टेक्नालॉजी संकाय के पद हैं।

तीनों पॉवर कंपनी में सिविल संकाय के 40 पद हैं, जिनके लिए भी आवेदन मंगाए गए हैं।

इसी तरह डाटा एंट्री ऑपरेटर के लिए ट्रांसमिशन कंपनी में 50 पद और डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी में 350 पदों के लिए आवेदन मंगाए गए हैं। डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के अंतर्गत बस्तर (जगदलपुर) क्षेत्र में 68 और सरगुजा (अंबिकापुर) क्षेत्र में 44 पदों पर भर्ती होगी। बस्तर और सरगुजा क्षेत्र के लिए वहीं के स्थानीय निवासी ही आवेदन कर सकेंगे। रायपुर, बिलासपुर, रायगढ़, दुर्ग और राजनांदगांव क्षेत्र के लिए डाटा एंट्री ऑपरेटर के 238 पद हैं, जिनमें पूरे प्रदेश के मूल निवासी आवेदन कर सकेंगे।

जूनियर इंजीनियर एवं डाटा एंट्री आपरेटर पदों के स्टायपेंड, दायित्व, भर्ती के लिए वांछित अर्हता, आयुसीमा, शैक्षणिक योग्यता, आवेदन शुल्क व चयन प्रकिया की विस्तृत जानकारी पॉवर कंपनी की वेबसाइट में देखी जा सकती है।

सरकारी नौकरी: पुलिस के 975 पदों पर सीधी भर्ती, जानिए डिटेल में

सरकारी नौकरी: पुलिस के 975 पदों पर सीधी भर्ती, जानिए डिटेल में

कोरिया: राज्य शासन की अनुमति प्राप्त होने के फलस्वरूप छत्तीसगढ़ पुलिस के सूबेदार, उपनिरीक्षक व प्लाटून कमांडर के 975 पदों पर सीधी भर्ती की जाएगी। सभी आवेदकों को भर्ती प्रक्रिया में सम्मिलित होने के लिये ऑनलाईन आवेदन करना होगा। ऑनलाईन आवेदन प्राप्त करने की प्रक्रिया 1 अक्टूबर से प्रारंभ की जाएगी।


उक्त भर्ती प्रक्रिया में ऐसे आवेदक जिन्होंने वर्ष 2018 में में आवेदन किया था, उन्हें पुराने रजिस्ट्रेशन नंबर का उल्लेख करते हुए फिर से नवीन फॉर्मेट में ऑनलाईन आवेदन करना होगा, लेकिन उनसे दोबारा परीक्षा शुल्क नहीं लिया जाएगा। ऐसे पुराने आवेदक जो फिर से ऑनलाईन आवेदन नहीं करेंगे उन्हें आवेदन की अंतिम तिथि के बाद परीक्षा शुल्क वापस कर दिया जाएगा। अभ्यर्थी छत्तीसगढ़ पुलिस की वेबलाईट पर विस्तृत जानकारी देख सकते हैं।

सरकारी नौकरी 2021: इन पदो के लिए नौकरी का मौका, यहाँ से करे आवेदन

सरकारी नौकरी 2021: इन पदो के लिए नौकरी का मौका, यहाँ से करे आवेदन

सरकारी नौकरी की तलाश कर युवाओ के लिए अच्छी खबर है, इंडियन रेयर अर्थ्स लिमिटेड (IREL) ने अधिसूचना जारी कर ट्रेनी, सुपरवाइजर समेत अन्य पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मंगाए हैं. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 05 अक्टूबर 2021 या उससे पहले इन पदों के लिए आवेदन जमा कर सकते हैं. पदों के लिए ग्रेजुएट, पोस्टग्रेजुएट, इंटरमीडिएट या समकक्ष जैसी आवश्यक योग्यताएं रखी गई हैं.


अधिसूचना के अनुसार उपरोक्त पदों पर लिखित परीक्षा स्किल टेस्ट, ट्रेड टेस्ट, कंप्यूटर स्किल टेस्ट और के माध्यम से चयन किया जाएगा. भर्ती के माध्यम से IREL के 54 रिक्त पद भरे जाएंगें. विस्तृत वैकेंसी डिटेल नीचे दी जा रही है.


वैकेंसी डिटेल
ग्रेजुएट ट्रेनी (Finance) – 07 पद
ग्रेजुएट ट्रेनी (HR) – 06 पद
डिप्लोमा ट्रेनी – 18 पद
जूनियर सुपरवाइजर – 01 पद
प्राइवेट सेक्रेटरी – 02 पद
ट्रेड्समैन ट्रेनी – 20 पद

शैक्षिक योग्यता
ग्रेजुएट ट्रेनी (Finance) – इस पद के लिए मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से सीए इंटरमीडिएट या सीएमए इंटरमीडिएट या कॉमर्स में ग्रेजुएट उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं.
ग्रेजुएट ट्रेनी (HR) – इस पद के लिए मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी विषय में कम से कम 60 फ़ीसदी अंकों के साथ ग्रेजुएट उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं.
उम्मीदवार पदों के लिए अनिवार्य शैक्षिक योग्यता की विस्तृत डिटेल के लिए अधिसूचना देख सकते हैं.


ऐसे करें आवेदन
-उपरोक्त पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार IREL की आधिकारिक वेबसाइट www.irel.co.in के करियर सेक्शन पर जाएं.
– इसके बाद उम्मीदवार ‘ऑनलाइन आवेदन करें’ पर क्लिक करें.
-अब सभी आवश्यक डिटेल जैसे कि ऐच्छिक पद, नाम, श्रेणी, मोबाइल नंबर और ई-मेल आईडी दर्ज करें.
-अब सबमिट पर क्लिक करें.
-ईमेल और मोबाइल नंबर पर प्राप्त यूजर आईडी और पासवर्ड को अच्छी तरह से चेक कर लें.
-अब उम्मीदवार फोटो, सिग्नेचर और अन्य जरुरी डाक्यूमेंट्स अपलोड करें.
-भविष्य के उपयोग के लिए आवेदन पत्र का प्रिंट आउट रख लें.

सरकारी नौकरी 2021: इन पदो के लिए निकली 5000 नौकरियां, यहाँ से करे आवेदन

सरकारी नौकरी 2021: इन पदो के लिए निकली 5000 नौकरियां, यहाँ से करे आवेदन

सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओ के लिए अच्छी खबर है, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, यूपी (UP ANM Recruitment 2021) ने एएनएम के पदों पर भर्तियां निकाली हैं. इन पदों के लिए 15 सितंबर 2021 से आवेदन की प्रक्रिया जारी है. आवेदन की अंतिम तिथि में 10 दिनों का समय और बचा है. ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने अभी तक इन पदों के लिए आवेदन नहीं किया है. वह अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट upnrhm.gov.in के जरिए 30 सितंबर 2021 तक आवेदन कर सकते हैं.


जारी नोटिफिकेशन के अनुसार कुल 5000 रिक्त पदों पर भर्तियां होनी हैं. अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वह इन पदों के लिए विस्तृत नोटिफिकेशन को पढ़ने के बाद ही आवेदन करें. नियमानुसार किया गया आवेदन ही मान्य होगा, अन्यथा उसे रद्द भी किया जा सकता है.

इतनें पदों को किया गया है आरक्षित
सामान्य वर्ग – 2484
ओबीसी वर्ग – 1381
एससी वर्ग – 1066
एसटी वर्ग – 69
ईडब्ल्यूएस – 463


शैक्षणिक योग्यता
इन पदों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी के पास राज्य सरकार नर्सिंग परिषद से मान्यता प्राप्त किसी संस्थान से ऑग्जिलरी नर्सिंग और मिडवाइफ में दो-वर्षीय का डिप्लोमा होना चाहिए.


आयु सीमा
इन पदों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की उम्र 18 वर्ष से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए. अधिकतम आयु सीमा में ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थियों को 3 वर्ष और एससी व एसटी वर्ग के अभ्यर्थियों को 5 वर्ष की छूट दी गई है.


इतना मिलेगा मानदेय
जारी नोटिफिकेशन के अनुसार इन पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को 12,128 रुपये प्रति माह मानदेय दिया जाएगा. अभ्यर्थियों की नियुक्ति संविदा के आधार पर की जाएगी.

BIG BREAKING : लोक सेवा आयोग ने CGPSC Mains 2019 के जारी किये परीक्षा परिणाम, देखें यहाँ PDF

BIG BREAKING : लोक सेवा आयोग ने CGPSC Mains 2019 के जारी किये परीक्षा परिणाम, देखें यहाँ PDF

रायपुर | राजधानी रायपुर से एक बड़ी खबर आ रही है | खबर है कि छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने राज्य सेवा परीक्षा (मेन्स) 2019 का रिजल्ट जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे, वे आयोग की आधिकारिक वेबसाइट psc.cg.gov.in पर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं और डाउनलोड कर सकते हैं। इस परिक्षा में नीरनिधि नंदेहा ने मेरिट लिस्ट में टॉप किया है। वहीं दूसरे स्थान पर श्रृष्टि चंद्राकर और सोनल डेविड को तीसरा स्थान मिला है। 

महाविद्यालय में प्रवेश के लिए भटकने वालो के लिए खुशखबरी, सरकार ने इन महाविद्यालयो के सीटो में की वृद्धि

महाविद्यालय में प्रवेश के लिए भटकने वालो के लिए खुशखबरी, सरकार ने इन महाविद्यालयो के सीटो में की वृद्धि

 रायपुर | छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक बड़ी खबर आ रही है | खबर है कि छत्तीसगढ़ राज्य के शासकीय महाविद्यालयों में सत्र 2021-22 के लिए प्रवेश मार्गदर्शिका के कंडिका 3.1 के अनुसार निर्धारित सीट संख्या में वृद्धि स्वीकृति प्रदान की गई है | इस आदेश के अनुसार प्रदेश के शासकीय महाविद्यालयों में जिन छात्रों ने प्रवेश नहीं लिया है वे अब महाविद्यालय में प्रवेश ले सकेंगें | 

देखें आदेश :

सरकारी नौकरी: वित्त विभाग ने स्वास्थ्य विभाग में 4 हजार पदों पर सीधी भर्ती

सरकारी नौकरी: वित्त विभाग ने स्वास्थ्य विभाग में 4 हजार पदों पर सीधी भर्ती

रायपुर: स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में रिक्त 3 हजार 948 पदों पर सीधी भर्ती के लिए वित्त विभाग ने सहमति प्रदान कर दी है। राज्य शासन शीघ्र ही इन पदों में भर्ती के लिए प्रक्रिया शुरू कर देगा। मंत्रालय महानदी से स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने इस संबंध में संचालक स्वास्थ्य सेवाएं को पत्र जारी कर दिया है। गौरतलब है कि राज्य सरकार जन सुविधा के दृष्टिगत रखते हुए स्वस्थ्य क्षेत्र को मजबूत करने का प्रयास कर रही है।

राज्य शासन द्वारा संचालनालय स्वास्थ्य सेवाएं के अतर्गत सेटअप में स्वीकृत सीधी भर्ती के निम्न रिक्त पदों को भरे जाने की अनुमति प्रदान की है। इनमें चिकित्सा अधिकारी के 143 पद, नेत्र सहायक अधिकारी के 234 पद, मेडिकल लैब टेक्नोलॉजिस्ट के 141 पद, रोडियोग्राफर के 48 पद, स्टॉफ नर्स के 464 पद, ओटी टेक्निशियन के 18 पद, फार्मासिस्ट ग्रेड-2 के 187 पद, मनोरोग परिचारिका के 24 पद और मनोरोग समाजिक कार्यकर्ता के 5 पदों के लिए मंजूरी प्रदान की गई है। इसी प्रकार ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक (पुरूष) के 379 पद, ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक (महिला) के 210 पद, ड्रेसर ग्रेड-1 के 496 पद, डार्करूम असिस्टेंट के 14 पद, लैब असिस्टेंट के 16 पद, रेफ्रिजरेटर मैकेनिक के 4 पद, ड्रेसर ग्रेड-2 के 68 पद और चतुर्थ श्रेणी के 1497 पदों के सीधी भर्ती के लिए अनुमति प्रदान की गई है।

सरकारी नौकरी: छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य विभाग में बड़ी भर्ती, 1041 पदों पर होगी भर्ती

सरकारी नौकरी: छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य विभाग में बड़ी भर्ती, 1041 पदों पर होगी भर्ती

सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओ के लिए अच्छी खबर है, छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य विभाग में बड़ी भर्ती की तैयारी तेज हो गई है। चिकित्सा शिक्षा विभाग ने चंदूलाल चंद्राकर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के अधिग्रहण के बाद 1041 पदों पर सरकारी नियुक्तियों को मंजूरी दी है। मंजूरी का पत्र गुरुवार को ही संचालक चिकित्सा शिक्षा को भेजा गया। बताया जा रहा है, जल्दी ही इन पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाएगी।


बताया गया, जिन 1041 पदों पर भर्ती की मंजूरी दी गई है, उनमें 616 पद अस्पताल के लिए और 425 पद मेडिकल कॉलेज के लिए होंगे। राज्य सरकार ने पिछले महीने ही दुर्ग के एक निजी मेडिकल कॉलेज का अधिग्रहण किया था। उसके बाद वहां नए सिरे से सरकारी नियुक्तियों की तैयारी हो गई है। बताया जा रहा है, चन्दूलाल चन्द्राकर मेमोरियल मेडिकल कॉलेज के लिए शैक्षणिक पदों में अधिष्ठाता के लिए एक पद, प्राध्यापक के लिए 21 पद, सह प्रध्यापक के लिए 38 पद, सहायक प्राध्यापक के लिए 67 पद स्वीकृत किए गए हैं। वहीं सहायक प्राध्यापक (एपिडोमायोलॉजी) के लिए एक पद, स्टेटीस्टिशियन कम प्रदर्शक के लिए एक पद, ट्यूटर-डिमान्सटेटर के लिए 29 पद, सीनियर रेसिडेंट के लिए 36 पद, जूनियर रेसिडेंट के लिए 50 पद और डेंटल सर्जन के दो पदों के लिए मंजूरी मिली है। यहां के अधिष्ठाता कार्यालय में प्रशासकीय अधिकारी, कम्प्यूटर प्रोग्रामर, लाईब्रेरियन, पीटीआई, कार्यालय अधीक्षक, सीनियर ऑडिटर के लिए एक-एक पद मंजूर हुए हैं। यही नहीं सहायक कार्यालय अधीक्षक के लिए तीन पद, सहायक प्रोग्रामर के लिए एक पद, मेडिको सोशल वर्कर के लिए तीन पद, सहायक लाईब्रेरियन के लिए एक पद बनाए गए हैं। यहां 10 स्टोनोग्राफर, 2 कम्प्यूटर ऑपरेटर, एक लेखापाल, 12 सहायक ग्रेड-2, दो केटलॉगर, दो लाईब्रेरी सहायक और 15 सहायक ग्रेड-3 के भी पद हैं। वाहन चालक के लिए 5 पद, लाईब्रेरी अटेंडेंट के लिए 2 पद, भृत्य के लिए 7 पद, चौकीदार के लिए 7 पद, क्लीनर के लिए 3 पद, पंप अटेंडेंट के लिए चार पद, सरवेंट के 20 पद और माली के 4 पदों के सेटअप को भी मंजूरी मिल गई है।


मेडिकल कॉलेज के इन विभागों में इतने पद
पैराक्लीनिकल डिपार्टमेंट में लैब टेक्नीशियन के लिए 20 पद, मोडेलर के लिए एक पद, लैब अटेंडेंट के लिए 9 पद, स्वीपर के लिए 18 पद, डिक्सेसन हॉल अटेंडेंट के 4 पदों के लिए मंजूरी दी गई हैं। एनाटॉमी विभाग में स्टोनो टायपिस्ट के लिए 3 पद, पैथालॉजी विभाग में स्टोर कीपर के लिए 7 पद हैं। शहरी स्वास्थ्य प्रशिक्षण केन्द्र में रिकॉर्ड क्लर्क के लिए तीन पद, ग्रामीण स्वास्थ्य प्रशिक्षण केन्द्र में पब्लिक हेल्थ नर्स के लिए एक पद मंजूर हुआ है। हेल्थ इंसपेक्टर-स्वास्थ्य सहायक (पुरूष) के लिए दो पद और हेल्थ एजुकेटर के एक पद के लिए मंजूरी प्रदान की गई है।


अस्पताल में सबसे अधिक पद
चन्दूलाल चन्द्राकार मेमोरियल हॉस्पिटल में अस्पताल अधीक्षक कार्यालय में अस्पताल अधीक्षक और सहायक अस्पताल अधीक्षक के लिए एक-एक पद की स्वीकृति दी गई है। इसी प्रकार प्रशासनिक अधिकारी, मेडिकल रिकार्ड ऑफिसर, कार्यालय अधीक्षक, मेडिको सोशल वर्कर, सहायक कार्यालय अधीक्षक, डायटिशियन और बॉयोकेमिस्ट के लिए एक-एक पद स्वीकृति प्रदान की गई है। सहायक ग्रेड-2 के लिए पांच पद, कैशियर और लेखापाल के लिए एक-एक पद, फार्मास्टि ग्रेड-2 के पांच पद, स्टुअर्ड के लिए एक पद, स्टोर कीपर के लिए दो पद, सहायक ग्रेड-3 के लिए पांच पद, दफ्तरी के लिए दो पद और भृत्य के लिए 5 पदों के लिए मंजूरी प्रदान की गई है।


नर्सिंग अधीक्षक कार्यालय का भी सेटअप
अस्पताल के नर्सिग अधीक्षक कार्यालय में नर्सिंग अधीक्षक और उप नर्सिंग अधीक्षक के लिए एक-एक पद तथा सहायक नर्सिंग अधीक्षक के लिए चार पदो के लिए मंजूरी दी गई है। इसी प्रकार नर्सिंग सिस्टर के लिए 30 पद, स्टॉफ नर्स के लिए 170 पद, टेलर के लिए दो पद, बढ़ई के लिए एक पद, हेड कुक के लिए एक पद, वार्ड ब्वाय के लिए 195 पद, स्वीपर कम अटेंडेंट, नाई और कुक असिस्टेंट के लिए एक-एक पदों की स्वीकृति दी गई है।


रिकॉर्ड सेक्सन में भी अलग-अलग पद
मेडिकल रिकार्ड सेक्शन में स्टेटिशियन के लिए एक पद, कोडिंग क्लर्क के लिए चार पद, रिकार्ड क्लर्क के लिए पांच पद, स्टोनो टायपिस्ट के लिए एक पद, दफ्तरी और भृत्य के लिए दो-दो पद की मंजूरी दी गई है। सेन्ट्रल स्टेरीलाईजेशन में असिस्टेंट नर्सिंग सुपरिण्टेण्डेंट के लिए एक पद, स्टॉफ नर्स, टेक्निशियन, टेक्निकल असिस्टेंट, वार्ड ब्वाय और स्वीपर के लिए चार-चार पदों की स्वीकृति दी गई है। लाण्ड्री सर्विसेस में सुपरवाईजर के लिए दो पद, धोबी और पैकर के लिए 12-12 पद की मंजूरी दी गई है। ब्लड बैंक में टेक्निशियन और स्टोर कीपर, लैब अटेंडेंट के लिए 6-6 पद और रिकार्ड कीपर के लिए दो पदों की स्वीकृति प्रदान की गई हैं।


कैजुअल्टी के लिए अलग से पदों की मंजूरी
केजुअल्टी सर्विसेस में केजुअल्टी मेडिकल ऑफिसर के लिए चार पर, स्टॉफ नर्स के लिए दो पद, टेक्निशियन के लिए तीन पद, ईसीजी टेक्निशियन के लिए दो पद, रेडियोग्राफर के लिए तीन पद मंजूर हुए हैं। वहां रिसेप्सनिस्ट क्लर्क के लिए दो पद, वार्ड ब्वाय और स्टेचर बेयरर के लिए 6-6 पदों की मंजूरी दी गई है। सेन्ट्रल वर्कशॉप में असिस्टेंट इलेक्ट्रीकल इंजीनियर, असिस्टेंट मैकनिकल इंजीनियर, सीनियर टेक्निशियन मैकनिकल, सीनियर टेक्निशियन इलेक्ट्रीकल, सीनियर टेक्निशियन इलेक्ट्रॉनिक्स और सीनियर टेक्निशियन रेफ्रिजरेशन के लिए एक-एक पद दिए गए हैं। जूनियर टेक्निशियन के लिए दो पद, बढ़ई और ब्लैक स्मीथ के लिए एक-एक पद और अटेंडेंट के लिए चार पदों के लिए स्वीकृति दी गई है।

सरकारी नौकरी: हाईकोर्ट में नौकरी पाने का सुनहरा अवसर, जल्दी करे ,आवेदन की अंतिम तिथि पास

सरकारी नौकरी: हाईकोर्ट में नौकरी पाने का सुनहरा अवसर, जल्दी करे ,आवेदन की अंतिम तिथि पास

सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले युवाओ के लिए अच्छी खबर है, कर्नाटक हाईकोर्ट ने सेकेंड डिविजन असिस्टेंट के पदों पर भर्तियां निकाली हैं. इन पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया जारी है. आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक है. ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है. वह आधिकारिक वेबसाइट karnatakajudiciary.kar.nic.in के जरिए 24 सितंबर 2021 तक आवेदन कर सकते हैं. कुल 142 रिक्त पदों पर भर्तियां की जाएंगी.

इन पदों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी स्ट्रीम में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए. साथ ही अभ्यर्थी को कंप्यूटर की भी जानकारी होनी चाहिए.

आयु सीमा
इन पदों पर आवेदन करने वाले अभ्यर्थी की उम्र 18 वर्ष से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए. वहीं अधिकतम उम्र की सीमा में ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थियों को तीन वर्ष और एससी व एसटी वर्ग के अभ्यर्थियों को पांच वर्ष की छूट दी गई है.

चयन प्रक्रिया
इन पदों पर अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के जरिए किया जाएगा.अभ्यर्थी इस भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी के लिए जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन को देख सकते हैं.

महत्वूपूर्ण तिथियां
आवेदन की अंतिम तिथि – 24 सितंबर 2021
आधिकारिक वेबसाइट – karnatakajudiciary.kar.nic.in

सरकारी नौकरी: एम्स ने विभिन्न पदों पर निकाली भर्तियाँ, फटाफट चेक करे

सरकारी नौकरी: एम्स ने विभिन्न पदों पर निकाली भर्तियाँ, फटाफट चेक करे

सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओ के सुनहरा अवसर आया है, एम्स जोधपुर की ओर से प्रोजेक्ट स्टाफ नर्स सहित कई पदों पर भर्तियां निकाली गई हैं. इन पदों पर अभ्यर्थियों का चयन केवल इंटरव्यू के जरिए ही किया जाएगा. इंटरव्यू 18 सितंबर 2021 से 21 सितंबर 2021 तक चलेगा. अभ्यर्थी अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट aiimsjodhpur.edu.in पर जारी नोटिफिकेशन को देख सकते हैं. कुल 10 रिक्त पदों पर भर्तियां की जाएगी.


रिक्त पदों की संख्या
मेडिकल सोशल वर्कर – 4 पद
प्रोजेक्ट साइंटिस्ट – 2 पद
प्रोजेक्ट स्टाफ नर्स – 2 पद
प्रोजेक्ट रिसर्च असिस्टेंट – 1 पद
डाटा एंट्री ऑपरेटर – 1 पद


शैक्षणिक योग्यता
प्रोजेक्ट साइंटिस्ट के पदों पर आवेदन करने वाले अभ्यर्थी के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से एमबीबीएस की डिग्री होनी चाहिए. साथ ही अभ्यर्थी के पास एमएस या एमडी की भी डिग्री होनी चाहिए. वहीं प्रोजेक्ट स्टाफ नर्स के लिए अभ्यर्थी के पास जीएनएम की डिग्री होनी चाहिए. प्रोजेक्ट रिसर्च असिस्टेंट पद के लिए अभ्यर्थी के पास एमबीबीएस की डिग्री होनी चाहिए.

आयु सीमा
इन पदों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी की उम्र 30 वर्ष से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए.


चयन प्रक्रिया
इन पदों पर अभ्यर्थियों का चयन इंटरव्यू प्रक्रिया के जरिए किया जाएगा. अभ्यर्थी इस भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी के लिए जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन को देख सकते हैं. इन पदों के लिए अभ्यर्थी निर्धारित तिथि को होने वाले इंटरव्यू में शैक्षणिक दस्तावेजों के साथ शामिल हो सकते हैं.


महत्वपूर्ण तिथियां
इंटरव्यू की तिथि- 18, 20,21 सितंबर 2021
समय – सुबह 9 बजे से
आधिकारिक वेबसाइट – aiimsjodhpur.edu.in

सरकारी नौकरी 2021: टेक्नीशियन के विभिन्न पदों पर नौकरी का मौका, यहाँ से करे आवेदन

सरकारी नौकरी 2021: टेक्नीशियन के विभिन्न पदों पर नौकरी का मौका, यहाँ से करे आवेदन

सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओ के लिए नौकरी पाने का अच्छा मौका है, उत्तराखंड के मेडिकल कॉलेजों में टेक्नीशियन पदों पर होने वाली भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है. उत्तराखंड मेडिकल सर्विस सेलेक्शन बोर्ड ने आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 15 अक्टूबर कर दी है. इस भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर तक ही थी. उत्तराखंड मेडिकल सर्विस सेलेक्शन बोर्ड टेक्नीशियन भर्ती के तहत लैब टेक्नीशियन, ओटी टेक्नीशियन और रेडियोथेरेपी टेक्नीशियन के साथ सीएसएसडी टेक्नीशियन, ईसीजी टेक्नीशियन, ऑडियोमेट्री टेक्नीशियन, डेंटल टेक्नीशियन, फिजियोथेरेपिस्ट, रिसेप्शनिस्ट और रेडियो ग्राफिक टेक्नीशियन पदों कुल 306 वैकेंसी है. इसके लिए आवेदन यूकेएमएसएसबी की वेबसाइट https://ukmssb.org/ पर जाकर ऑनलाइन करना होगा. नोटिफिकेशन के अनुसार योग्य अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा.


वैकेंसी का विवरण

लैब टेक्नीशियन- 104 पद
ओटी टेक्नीशियन- 62 पद
सीएसएसडी टेक्नीशियन- 63 पद
रेडियो थेरेपी टेक्नीशियन- 05 पद
ईसीजी टेक्नीशियन- 04 पद
ऑडियोमेट्री टेक्नीशियन- 02 पद
डेंटल टेक्नीशियन- 16 पद
फिजियो थेरेपिस्ट- 06 पद
ऑक्यूपेशनल थेरेपिस्ट- 08 पद
रिसेप्शनिस्ट- 02 पद
रेडियोग्राफिक टेक्नीशियन- 34 पद

आवश्यक योग्यता-

लैब टेक्नीशियन- अभ्यर्थी का साइंस विषयों के साथ इंटरमीडिएट पास होना जरूरी है.
ओटी टेक्नीशियन- अभ्यर्थी का साइंस विषयों के साथ इंटरमीडिएट पास होना जरूरी है.
सीएसएसडी टेक्नीशियन, रेडियो थेरेपी टेक्नीशियन, ईसीजी टेक्नीशियन, ऑडियोमेट्री टेक्नीशियन, डेंटल टेक्नीशियन, फिजियोथेरेपिस्ट, ऑक्यूपेशनल थेरेपिस्ट, रिसेप्शनिस्ट, रेडियोग्राफिक टेक्नीशियन- इंटरमीडिएटट पास होने के साथ संबंधित विषय में डिप्लोमा या डिग्री.

आयु सीमा– 18 से 42 वर्ष

 Sarkari Naukri : हाईकोर्ट में असिस्टेंट और टाइपिस्ट सहित इन पदों पर नौकरियां, ऐसे होगा सेलेक्शन

Sarkari Naukri : हाईकोर्ट में असिस्टेंट और टाइपिस्ट सहित इन पदों पर नौकरियां, ऐसे होगा सेलेक्शन

आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट ने असिस्टेंट एग्जामिनर, टाइपिस्ट, कॉपिस्ट औ एग्जामिनर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं. इसके लिए आवेदन आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट की वेबसाइट hc.ap.nic.in पर जाकर 30 सितंबर तक कर सकते हैं. हाईकोर्ट की नोटिस के अनुसार कुल 174 वैकेंसी है. इन पदों पर योग्य अभ्यर्थियों का सेलेक्शन परीक्षा के आधार पर होगा. आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट द्वारा निकाली गई इस भर्ती के लिए किसी भी डिसिप्लिन में बैचलर उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं. इसके अलावा टाइपराइटिंग में गवर्नमेंट टेक्निकल एग्जाम हायर ग्रेड यानी अंग्रेजी में 45 शब्द प्रति मिनट टाइपिंग स्पीड के साथ पास होना चाहिए.

आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट भर्ती 2021 में वैकेंसी का विवरण
असिस्टेंट- 71 पद
टाइपिस्ट- 35 पद
कॉपिस्ट- 39 पद
एग्जामिनर- 29 पद
कुल पद- 174 

आवश्यक शैक्षिक योग्यता
किसी भी डिसिप्लिन में बैचलर डिग्री होनी चाहिए. साथ ही टाइपराइटिंग में गवर्नमेंट टेक्निकल एग्जाम हायर ग्रेड यानी अंग्रेजी में 45 शब्द प्रति मिनट टाइपिंग स्पीड के साथ पास होना चाहिए।

आयु सीमा– अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम 42 वर्ष होनी चाहिए. एससी, एसटी और व ओबीसी को पांच साल और दिव्यांग अभ्यर्थियों को न्यूनतम 10 वर्ष की छूट मिलेगी.

आवेदन शुल्क- ओबीसी और अनारक्षित वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 800 रुपये, एससी के लिए 500 और एसटी के लिए 400 रुपये आवेदन शुल्क है.

कैसे होगा चयन
अभ्यर्थियों का चयन कंप्यूटर बेस्ड ऑब्जेक्टिव टाइप परीक्षा के जरिए होगा. इसमें जनरल नॉलेज, अंग्रेजी भाषा और रीजनिंग से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे. परीक्षा 100 अंकों की होगी. इसके लिए 120 मिनट का समय मिलेगा. अनारक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को 45 फीसदी, इडब्लूएस के लिए 40 फीसदी, ओबीसी के लिए 35, एससी, एसटी और दिव्यांगों को 30 प्रतिशत अंक हासिल करने जरूरी हैं.
सरकारी नौकरी: डाटा एंट्री ऑपरेटर के पदों में नौकरी का मौका, 12वी पास कर सकते है आवेदन

सरकारी नौकरी: डाटा एंट्री ऑपरेटर के पदों में नौकरी का मौका, 12वी पास कर सकते है आवेदन

सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले युवाओ के लिए अच्छी खबर है, डाटा एंट्री ऑपरेटर की नौकरी सर्च कर रहे युवाओं के लिए दिल्ली में नौकरी का मौका है. इंटेलिजेंट कम्युनिकेशन सिस्टम्स इंडिया लिमिटेड (ICSIL) ने डाटा एंट्री ऑपरेटर पद पर भर्ती निकाली है. यहां डाटा एंट्री ऑपरेटर पद पर कुल 50 वैकेंसी है. इसके लिए आवेदन की अंतिम तिथि बेहद नजदीक है. 16 सितंबर 2021 को आवेदन प्रक्रिया बंद हो जाएगी. ऐसे में नौकरी के इच्छुक युवाओं को आईसीएसआईएल की वेबसाइट icsil.in पर जाकर फटाफट आवेदन कर देना चाहिए. ध्यान देने वाली बात है कि डाटा एंट्री ऑपरेटर के पर नियुक्ति कॉन्ट्रैक्ट बेसिस पर की जाएगी. आईसीएसआईएल के नोटिस के अनुसार डाटा एंट्री ऑपरेटर पद के लिए आवेदनकर्ता का किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से 12वीं पास होना जरूरी है.


इंटेलिजेंट कम्युनिकेशन सिस्टम्स इंडिया लिमिटेड सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले टेलिकम्युनिकेशनंस कंसल्टेंट्स इंडिया लिमिटेड और दिल्ली सरकार के दिल्ली स्टेट इंडस्ट्रियल एंड इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन का ज्वाइंट वेंचर है. आईसीएसआईएल एक आईएसओ सर्टिफाइड सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी है.

डाटा एंट्री ऑपरेटर भर्ती की महत्वपूर्ण तिथियां
ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ- 13 सितंबर 2021
आवेदन की अंतिम तिथि- 16 सितंबर 2021


डाटा एंट्री ऑपरेटर पद के लिए आवश्यक शैक्षिक योग्यता

इंटेलिजेंट कम्युनिकेशन सिस्टम्स इंडिया लिमिटेड में डाटा एंट्री ऑपरेटर पद के लिए अभ्यर्थी का कम से कम 12वीं पास होना जरूरी है. साथ ही एमएस ऑफिस और टाइपिंग की नॉलेज भी होनी चाहिए. टाइपिंग स्पीड कम से कम 30 शब्द प्रति मिनट होनी चाहिए.


आवेदन शुल्क- आईसीएसआईएल में निकली डाटा एंट्री ऑपरेटर की भर्ती के लिए आवेदन फीस 1000 रुपये हैं.


डाटा एंट्री ऑपरेटर पद पर सैलरी- 19291/- रुपये

अग्रसेन महाविद्यालय में हुआ हिंदी दिवस का आयोजन

अग्रसेन महाविद्यालय में हुआ हिंदी दिवस का आयोजन

रायपुर। अग्रसेन महाविद्यालय, पुरानी बस्ती, में आज हिंदी दिवस पर व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आमंत्रित वक्ता ने हिंदी के महत्त्व को विभिन्न उदाहरणों से रेखांकित किया।

अपने संबोधन में शासकीय जे योगनंदम महाविद्यालय की हिंदी प्राध्यापक डॉ उर्मिला शुक्ल ने कहा कि किसी भी देश को राष्ट्र बनने के लिए कुछ सिद्धान्तों की आवश्यकता होती है। जिसमे राष्ट्रभाषा भी एक प्रमुख तत्व है। उन्होंने कहा कि भारत आजाद होते ही हम अंग्रेजीदा हो गए और हिंदी राजनीति का शिकार हो गई। जबकि हिंदी ही हमारी पहचान है और यही हमारी अस्मिता भी है।

हिंदी विश्व की दूसरे नंबर की भाषा है इसका मुख्य कारण यह नहीं कि यह पूरे विश्व में बोली जाती है इसका कारण यह है कि भारत की जनसंख्या इतनी ज्यादा है कि यहां इस भाषा को बोलने वाले लोग सर्वाधिक संख्या में हैं. डॉ उर्मिला शुक्ल ने कहा कि हमें अपनी बात को अपनी भाषा में रखने का प्रयास करना चाहिए, क्योंकि हम अपनी पहचान अपनी भाषा से ही बना सकते हैं, दूसरे की भाषा से नहीं।

महाविद्यालय के डायरेक्टर डॉ वी.के. अग्रवाल ने कहा कि हमारे मन मे अंग्रेजी के प्रति ज्यादा सम्मान होना ही, वास्तव में हिंदी को कमज़ोर बना रहा है। उन्होंने कहा कि बहुत सी जटिल व्याख्या और प्रक्रिया को मातृभाषा मे आसानी से सुलझाया जा सकता है।

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ युलेन्द्र कुमार राजपूत ने आभार प्रदर्शन करते हुए कहा कि हिंदी का महत्त्व भारत के अलावा विश्व के अनेक देशों में लगतार बढ़ रहा है. इसलिए इसकी प्रासंगिकता हमेशा बनी रहेगी। महाविद्यालय के एडमिनिस्ट्रेटर प्रो. अमित अग्रवाल ने आमंत्रित वक्ता को उनके सारगर्भित सम्बोधन के लिए साधुवाद दिया। कार्यक्रम का संचालन महाविद्यालय की हिंदी की प्रध्यापक डॉ. डॉली पाण्डेय ने किया. इस आयोजन में महाविद्यालय के सभी विभागों के शिक्षकों और विद्यार्थियों ने अपनी सक्रिय भागीदारी निभाई।

डी एल एड मुख्य परीक्षा के घोषित हुए परिणाम, यहाँ देखे अपना रिजल्ट

डी एल एड मुख्य परीक्षा के घोषित हुए परिणाम, यहाँ देखे अपना रिजल्ट

रायपुर, छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा आयोजित डी एल एड प्रथम वर्ष मुख्य परीक्षा वर्ष 2021 में कुल 6276 परीक्षार्थी पंजीकृत हुए। इनमें से 6276 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए जिनमें से 2379 बालक और 3897 बालिकाएं सम्मिलित हुई। इनमें से 6272 परीक्षार्थियों के परीक्षा परिणाम घोषित किए गए। घोषित परीक्षा परिणाम में से उत्तीर्ण परीक्षार्थियों की कुल संख्या 4489 है, अर्थात कुल 71.57 प्रतिशत परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए। उत्तीर्ण बालिकाओं का प्रतिशत 71.34 और बालकों का प्रतिशत 71.95 है। कुल 4 परीक्षार्थियों के परिणाम विभिन्न कारणों से रोके गए है।
डी एल एड द्वितीय वर्ष मुख्य परीक्षा वर्ष 2021 में कुल 4243 परीक्षार्थी पंजीकृत हुए, इनमें से 4243 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए। इनमें से 1447 बालक और 2796 बालिकाएं सम्मिलित हुई, जिनमें से 4240 परीक्षार्थियों के परीक्षा परिणाम घोषित किए गए। घोषित परीक्षा परिणाम में से उत्तीर्ण परीक्षार्थियों की कुल संख्या 3109 है, अर्थात कुल 73.32 प्रतिशत परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए। उत्तीर्ण बालिकाओं का प्रतिशत 75.88 और बालकों का प्रतिशत 68.37 है। कुल 3 परीक्षार्थियों के परिणाम विभिन्न कारणों से रोके गए है।
परीक्षा परिणाम छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल की वेबसाइट www.cgbse.cg.nic.in पर उपलब्ध है।

 

पंडित रविशंकर शुक्ल विश्विद्यालय ने जारी किया बीए प्रथम वर्ष समेत इनके परीक्षा परिणाम, देखे अपना रिजल्ट

पंडित रविशंकर शुक्ल विश्विद्यालय ने जारी किया बीए प्रथम वर्ष समेत इनके परीक्षा परिणाम, देखे अपना रिजल्ट

रायपुर, पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय ने आज बीए प्रथम वर्ष समेत MA सोशियोलॉजी पूर्व एवं अंतिम के परीक्षा परिणाम जारी किए हैं BA प्रथम वर्ष में अमहाविद्यालयिन छात्र 96.34% उत्तीर्ण हुए हैं और नियमित छात्रों में 96.07% उत्तीर्ण हुए हैं.


देखें अपना रिजल्ट

 

आप अपना रिजल्ट इस लिंक को क्लिक करके भी देख सकते हैं