नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |
BREAKING: कोरोना वैक्सीन लगवाने के लिए कराना होगा रजिस्ट्रेशन, यहां पढ़ें पूरी प्रक्रिया

BREAKING: कोरोना वैक्सीन लगवाने के लिए कराना होगा रजिस्ट्रेशन, यहां पढ़ें पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि कोरोना वायरस का टीका (वैक्सीन) लगवाने के लिए रजिस्ट्रेशन अनिवार्य होगा. रजिस्ट्रेशन होने के बाद सेशन साइट यानी वैक्सीन कहां लगेगी और सेशन टाइमिंग यानी वैक्सीन कब लगेगी, इसकी जानकारी मिलेगी. रजिस्ट्रेशन का माध्यम ऑनलाइन होगा. इसके बाद लाभार्थी को रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक मैसेज मिलेगा जिसमें वैक्सीनेशन का समय, स्थान और तारीख की जानकारी दी जाएगी.


कौन-कौन से दस्तावेज होंगे मान्य

वैक्सीन के लिए ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, मतदाता पहचान पत्र, आधार कार्ड, बैंक/पोस्ट ऑफिस की तरफ से जारी किए गए पासबुक, मनरेगा जॉब कार्ड, पासपोर्ट, पेंशन डॉक्यूमेंट और राज्य/केंद्र द्वारा जारी सर्विस आइडेंटिटी कार्ड आदि दस्तावेज मान्य होंगे. मंत्रालय ने कहा कि लोगों को ये सलाह दी जाती है कि वैक्सीन लेने से पहले वैक्सीनेशन सेंटर पर आधा घंटे का आराम लें.


कोरोना वैक्सीन की पूरी खुराख लेने की सलाह

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कोविड-19 के टीके की खुराक लेना व्यक्ति की इच्छा पर निर्भर करेगा और रेखांकित किया कि भारत में उपलब्ध टीका भी दूसरे देशों में विकसित टीके जितना ही कारगर होगा. मंत्रालय ने कहा कि पूर्व में कोविड-19 से संक्रमित हो चुके लोगों को भी कोरोना वायरस के टीके की पूरी खुराक लेने की सलाह दी जाती है क्योंकि इससे बीमारी के खिलाफ मजबूत प्रतिरोधक क्षमता तैयार होगी. मंत्रालय ने कहा कि दूसरी खुराक लेने के दो हफ्ते बाद शरीर में एंटीबॉडी का सुरक्षात्मक स्तर तैयार होता है.


जल्द ही शुरू वैक्सीनेशन की तैयारी

मंत्रालय ने गुरुवार रात कोविड-19 टीके से जुड़े कुछ सवालों-जवाबों की सूची तैयार की. इसमें कुछ सवालों को शामिल किया गया है जैसे कि क्या सबके लिए टीका लेना जरूरी है, टीके से कितने दिनों में एंटीबॉडी तैयार होंगी, क्या कोविड-19 से उबर चुका व्यक्ति भी टीका ले सकता है आदि. मंत्रालय ने कहा, ‘‘कोविड-19 का टीका लेना व्यक्ति की इच्छा पर निर्भर करेगा. हालांकि टीके की पूरी खुराक लेने की सलाह दी जाती है.’’ इसके साथ ही कहा कि विभिन्न टीके परीक्षण के अलग-अलग चरण में हैं. सरकार जल्द ही कोविड-19 टीकाकरण शुरू करने के लिए तैयारी कर रही है.


भारत में छह वैक्सीन का चल रहा ट्रायल

भारत में कोविड-19 के छह वैक्सीन का ट्रायल चल रहा है. इसमें आईसीएमआर के साथ तालमेल से भारत में बायोटेक द्वारा विकसित टीका, जायडस कैडिला, जेनोवा, ऑक्सफोर्ड के टीके पर परीक्षण चल रहा है। रूस के गमालेया राष्ट्रीय केंद्र के साथ तालमेल से हैदराबाद में डॉ रेड्डी लैब में स्पूतनिक वी के टीके और एमआईटी, अमेरिका के साथ तालमेल से हैदराबाद में बायोलोजिकल ई लिमिटेड द्वारा विकसित टीका भी शामिल हैं.


राज्यों से कही गई है ये बात

कम अवधि में परीक्षण के बाद तैयार टीका क्या सुरक्षित होगा और क्या इसके कुछ दुष्प्रभाव हो सकते हैं, इस पर मंत्रालय ने कहा है कि सुरक्षा और कारगर होने के आधार पर नियामक संस्थानों की मंजूरी के बाद टीके की पेशकश की जाएगी. मंत्रालय ने कहा कि सुरक्षित टीकाकरण अभियान के लिए राज्यों को टीके के विपरीत असर की स्थिति से निपटने के लिए भी इंतजाम करने को कहा गया है.


स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि 28 दिन के अंतराल पर टीके की दो खुराक लेने की आवश्यकता होगी. कैंसर, मधुमेह, हाइपरटेंशन आदि से जूझ रहे मरीज भी कोविड-19 के टीके की खुराक ले सकते हैं.


शुरुआती चरण में इन्हें दी जाएगी वैक्सीन

शुरुआती चरण में कोविड-19 के टीके स्वास्थ्यकर्मियों और अग्रिम मोर्चे पर काम करने वाले प्राथमिकता समूह को दिए जाएंगे. टीके की उपलब्धता के आधार पर 50 से ज्यादा उम्र वालों को भी इसकी खुराक दी जा सकती है. चिन्हित लोगों को टीकाकरण और उसके समय के बारे में उनके मोबाइल नंबर पर सूचना दी जाएगी. स्वास्थ्यकर्मियों और अग्रिम मोर्चे के कर्मियों को टीकाकरण के लिए क्यों चुना गया है इस पर मंत्रालय ने कहा है कि सरकार अत्यंत जोखिम वाले समूहों को प्राथमिकता दे रही है कि उन्हें सबसे पहले टीके की खुराक मिले.

 

BREAKING NEWS: इस राज्य में 4 जनवरी से खुलेंगे स्कूल, 10वीं-12वीं की लगेगी क्लास, बच्चों को मिलेगा फ्री मास्क

BREAKING NEWS: इस राज्य में 4 जनवरी से खुलेंगे स्कूल, 10वीं-12वीं की लगेगी क्लास, बच्चों को मिलेगा फ्री मास्क

पटना, बिहार के बच्चों को अब स्कूल खुलने का और इंतजार नहीं करना होगा. बिहार की नीतीश सरकार ने स्कूलों को लेकर एक बड़ा फैसला लिया है. राज्य सरकार ने 4 जनवरी 2021 से सभी स्कूलों को फिर से खोलने का फैसला लिया है, स्कूलों के साथ कोचिंग संस्थान को भी संचालित करने की इजाजत मिल गई है. सरकार के नए आदेश के मुताबिक, सीनियर सेक्शन यानी कि 10वीं और 12वीं की क्लास लगाई जाएगी, स्कूल आने वाले बच्चों को सरकार मुफ्त में मास्क भी देगी. सरकार ने स्कूलों के साथ हॉस्टल भी खोलने के निर्देश दे दिए हैं.
बिहार सरकार के निर्णय के अनुसार मुख्य सचिव दीपक कुमार ने कहा कि 4 जनवरी से स्कूल,कॉलेज और कोचिंग संस्थान. खोल दिए जाएंगें. पहले 9वीं से 12 वीं कक्षा खोली जायेंगी और कॉलेज के फाइनल ईयर तक खुलेंगे. बच्चों को आधे आधे में बांट कर बुलाया जाएगा, जिससे सोशल डिस्टेंसिग मेंटेंन किया जा सके. 18 जनवरी से बाकी कक्षाओं के लिये भी स्कूल और कॉलेज खुलेंगे. स्कूल की जवाबदेही होगी की सोशल डिस्टेंस मेंटेन करायें और मास्क अनिवार्य किए जाएं. सरकारी विद्यालय में 2 मास्क हर स्टूडेंट को शिक्षा विभाग उपलब्ध करायेगा. 4 जनवरी से स्कूल खुलने के एक हफ्ते बाद समीक्षा होगी. हर हफ्ते सरकार समीक्षा करेगी कि स्कूल में बच्चे कैसे रह रहे हैं.

कोरोना का कहर: अब इस राज्य के मुख्यमंत्री हुए कोरोना पॉजिटिव, ट्वीट कर दी जानकारी

कोरोना का कहर: अब इस राज्य के मुख्यमंत्री हुए कोरोना पॉजिटिव, ट्वीट कर दी जानकारी

देहरादून। उत्तराखंड के सीएम त्रिवेंद्र रावत कोरोना पॉजिटिव संक्रमित पाए गए हैं. जिसके बाद उन्होंने ट्वीट कर इसकी जानकारी लोगों को दी हैं
आज मैंने कोरोना टेस्ट करवाया था और रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मेरी तबीयत ठीक है और symptoms भी नहीं हैं।अतः डॉक्टर्स की सलाह पर मैं होम आइसोलेशन में रहूँगा। मेरा सभी से अनुरोध है, कि जो भी लोग गत कुछ दिनों में मेरे संपर्क में आयें हैं, कृपया स्वयं को आइसोलेट कर अपनी जाँच करवाएं।
 

किसानों के साथ प्रदर्शन पर बैठीं स्वरा भास्कर, शेयर कीं Photos तो ट्रोल करने लगे लोग

किसानों के साथ प्रदर्शन पर बैठीं स्वरा भास्कर, शेयर कीं Photos तो ट्रोल करने लगे लोग

मुंबई. बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर आए दिन किसी न किसी वजह से चर्चा में बनी रहती हैं. वो सोशल मीडिया पर देश से जुड़े मुद्दों पर अपनी बेबाक राय रखती दिखाई दे जाती हैं. हाल ही में वो कुछ ऐसे ही कारणों से चर्चा में आ गई हैं. स्वरा इन दिनों किसान प्रदर्शन के मुद्दे पर सोशल मीडिया के जरिए अपनी राय जाहिर करती दिखाई दे रही थीं. वहीं अब वो हाल ही में प्रदर्शन पर बैठे किसानों के बीच ही पहुंच गई हैं. उन्होंने अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर किसानों के साथ प्रदर्शन में शामिल होने की तस्वीरें भी शेयर की हैं. इन तस्वीरों पर स्वरा को कई ट्रोल्स का भी सामना करना पड़ा है.

दरअसल, हाल ही में स्वरा भास्कर ने अपने ट्विटर एकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है. इस पोस्ट में उन्होंने अपनी तीन तस्वीरें शेयर की हैं. इन तस्वीरों में स्वरा, किसानों के साथ प्रदर्शन स्थल पर वैठी नजर आ रही हैं. उन्होंने इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का भी पालन किया है और एक तस्वीर में वो मास्क लगाए भी नजर आ रही हैं. इसके साथ ही स्वरा के आस-पास कई महिलाएं बैठी नजर आ रही हैं.
यहां देखें स्वरा द्वारा शेयर किया गया ट्वीट-


 

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह का दो दिवसीय बंगाल दौरा कल से, देखिए पूरा कार्यक्रम

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह का दो दिवसीय बंगाल दौरा कल से, देखिए पूरा कार्यक्रम

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 19 और 20 दिसंबर को पश्चिम बंगाल के दौरे पर रहेंगे। इस संबंध में भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनिल बलूनी ने गृह मंत्री के इस प्रवास का कार्यक्रम जारी किया है। इसके अनुसार वह इस दौरान कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे और राज्य में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर कई रणनीतिक बैठकें भी करेंगे। राज्य में हुए हाल के राजनीतिक घटनाक्रमों को देखते हुए अमित शाह का यह दौरा काफी अहम माना जा रहा है।

अमित शाह के बंगाल प्रवास के पहले दिन की शुरुआत कोलकाता में स्थित श्री रामकृष्ण मिशन आश्रम में सुबह 10.45 बजे स्वामी विवेकानंद को श्रद्धांजिल अर्पित करने के साथ होगी। इसके बाद दोपहर 12.30 बजे वह मेदिनीपुर स्थित मां सिद्धेश्वरी मंदिर में पूजा करेंगे। इसके बाद वह यहीं स्थित महान स्वतंत्रता सेनानी खुदीराम बोस की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करेंगे। इसके बाद वह दोपहर 1.25 बजे देवी महामाया मंदिर में पूजा करेंगे।

19 दिसंबर को ही अमित शाह मेदिनीपुर के बेलिजुरी गांव जाएंगे और दोपहर डेढ़ बजे एक किसान परिवार के यहां भोजन करेंगे। इसके बाद 2.30 बजे वह मेदिनीपुर कॉलेज मैदान में आयोजित होने वाली एक जन सभा को संबोधित करेंगे। शाम 7.30 बजे वह 'द वेस्टिन' कोलकाता में राज्य के केंद्रीय मंत्रियों, संगठन सचिवों, जोनल पर्यवेक्षकों और प्रदेश भाजपा महासचिवों के साथ चुनाव कार्यों की समीक्षा करेंगे।

अपने प्रवास के दूसरे दिन यानी 20 दिसंबर को गृह मंत्री अमित शाह सुबह 11 बजे विश्व भारती विश्वविद्यालय, शांति निकेतन जाएंगे। यहां रवींद्र भवन में वह गुरु रवींद्रनाथ टैगोर को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। इसके बाद वह मीडिया से बात करेंगे। इसके बाद वह विश्वविद्यालय के संगीत भवन जाएंगे और दोपहर 12 बजे यहां के बांग्लादेश भवन सभागार में संबोधन देंगे। यहां से वह बीरभूम के लिए रवाना हो जाएंगे।

वह बीरभूम के श्यामबती, पारुलदंगा में दोपहर 12.50 बजे बाउल गायक परिवार के साथ भोजन करेंगे। दोपहर दो बजे अमित शाह बोलपुर में स्टेडियम रोड स्थित हनुमान मंदिर से बोलपुर सर्कल तक रोड शो करेंगे। इसके बाद 4.45 बजे वह मोहोर कुटीर रिसॉर्ट में प्रेस वार्ता करेंगे। इसके साथ ही अमित शाह के दो दिवसीय बंगाल दौरे का समापन होगा। 

 बड़ी खबर: स्कूल टीचर को हुआ छात्र से प्यार, शादी का झांसा देकर बनाये शारीरिक संबंध और फिर हुआ कुछ ऐसा

बड़ी खबर: स्कूल टीचर को हुआ छात्र से प्यार, शादी का झांसा देकर बनाये शारीरिक संबंध और फिर हुआ कुछ ऐसा

रामपुर। यूपी के रामपुर के टांडा क्षेत्र से एक खबर सामने आ रही है जहां एक स्कूल में पढ़ाने वाली टीचर को उसी के छात्र के साथ प्या हो गया। उसके बाद दोनों ने एक साथ जीने मरने की कसमें खाईं और छात्र ने टीचर को शादी के सपने भी दिखाए।शादी का झांसा देकर टीचर और छात्र के आपस में शारीरिक संबंध भी बन गए। उसके बाद युवक शादी से मुकर गया और विदेश जाने के चक्कर में लग गया। शादी न करने पर टीचर ने अपने छात्र के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी। इस आधार पर पुलिस ने आरोपी छात्र को गिरफ़्तार कर जेल भेज दिया। 

पढिये पूरी खबर-
जानकारी के अनुसार यह पूरा मामला है यूपी के रामपुर के टांडा क्षेत्र का, जहां इकरा तरन्नुम एक स्कूल में बच्चों को पढ़ाती। इसी दौरान इकरा और इंटर में पढ़ने वाले एक छात्र फरहान के बीच प्रेम प्रसंग शुरू हो गया। खैर रिश्ता भी ऐसा जुड़ा की छात्र युवक ने अपने टीचर से शादी की बात सामने रखी और दोनों इस बात पर राजी भी हो गए। धीरे- धीरे दोनों का प्यार परवान चढ़ता गया और उन्होने सभी मर्यादायों को लांघ दिया। काफी दिन बीत जाने के बाद जब शिक्षिका ने शादी की बात कही तो प्रेमी छात्र मामले को नजरअंदाज करने लगा। जब शिक्षिका को इस बात का पता चला कि छात्र उसे सिर्फ शादी का झांसा दे रहा था तो पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

वही इस प्रेम प्रसंग के बारे में जब प्रेमिका टीचर इकरा तरन्नुम से बात की तो उसने बताया कि उसके घर वाले शादी के लिए तैयार थे. छात्र के घर से कुछ लोग रिश्ता लेकर भी आए थे। लेकिन बाद में हमें पता चला कि वो झांसा दे रहे हैं और वो छात्र यानि प्रेमी को विदेश भेज रहे हैं। बाद में जब शिक्षिका के परिवार ने उस बात की शिकायत की तो उन्होने शादी को ही मना कर दिया। युवती ने आरोप लगाया है कि प्रेमी छात्र उसे मुरादाबाद लेकर गया था। जहां उसने किसी के घर पर उसका शोषण भी किया.वहीं इस मामले पर सीओ टांडा धर्म सिंह मार्शल ने बताया एक तहरीर प्राप्त हुई थी एक युवती ने अपने ऊपर बलात्कार का आरोप लगाया था। उसी तहरीर के आधार पर अभियोग पंजीकृत कर युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। विवेचना अभी जारी है युवक पर धारा 376 में मुकदमा दर्ज किया गया है।
पॉप्युलर टीवी ऐक्ट्रेस वीजे चित्रा के पति गिरफ्तार, आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप

पॉप्युलर टीवी ऐक्ट्रेस वीजे चित्रा के पति गिरफ्तार, आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप

साउथ की पॉप्युलर टीवी ऐक्ट्रेस वीजे चित्रा के पति हेमंतनाथ को चेन्नई पुलिस ने 15 जनवरी को हिरासत में ले लिया है। हेमंत के ऊपर चित्रा को आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने हेमंत के खिलाफ सबूत भी जुटाने शुरू कर दिए हैं। चित्रा 9 दिसंबर को एक होटल रूम में मृत पाई गई थीं। 28 साल की चित्रा ने फेमस टीवी सीरियल पांडियन स्टोर्स में काम किया था जिसके बाद वह काफी फेमस हो गई थीं।पुलिस ने बताया है कि हेमंत को टीवी सीरियल में इंटीमेट सीन करना पसंद नहीं था। इसके साथ ही हेमंत को रीऐलिटी टीवी शो में भी चित्रा का काम करना पसंद नहीं था। इस बात पर चित्रा और हेमंत के बीच काफी बहस भी हुई थी। चित्रा की मां विजया ने आरोप लगाया है कि उनकी बेटी कभी फांसी नहीं लगा सकती थी बल्कि हेमंत ने उन्हें आत्महत्या करने पर विवश कर दिया।

बता दें कि 2 महीने पहले ही चित्रा और हेमंतनाथ ने अपनी शादी का रजिस्ट्रेशन कराया था। इसके बाद जनवरी में उनका ट्रडिशनल तरीके से शादी और रिसेप्शन किए जाने का प्लान था। चित्रा 9 दिसंबर को सुबह 2.30 बजे एक होटल पहुंचीं और उन्होंने खुद को कमरे में बंद कर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। चित्रा के पति हेमंत अभी पुलिस हिरासत में हैं।
 देखें कैसा दिखता है अंतरिक्ष से हिमालय, नासा ने साझा की यह खूबसूरत तस्वीर

देखें कैसा दिखता है अंतरिक्ष से हिमालय, नासा ने साझा की यह खूबसूरत तस्वीर

वॉशिंगटन/नई दिल्ली। अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा (NASA) ने एक तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में बर्फ से ढंके हुए हिमालय का एक खूबसूरत नजारा दिखाई दे रहा है। नासा ने यह फोटो अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम (Instagram) हैंडल पर शेयर की है। इस फोटो को इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) के एक सदस्य ने खींचा है। खास बात है कि इस फोटो में नासा ने भारत और पाकिस्तान के दो प्रमुख शहरों दिल्ली और लाहौर का भी जिक्र किया है।

नासा ने इंस्टाग्राम पर शेयर की गई पोस्ट में लिखा है `लॉन्ग एक्सपोजर तस्वीर में बर्फ से ढंके हिमालय की पहाड़ियों के इस भव्य नजारे को ISS के क्रू सदस्य ने कैद किया है।` इस पोस्ट में नासा ने भारत की राजधानी दिल्ली का भी जिक्र किया है। एजेंसी ने अपनी पोस्ट में आगे लिखा `नई दिल्ली और लाहौर की चमचमाती रोशनी भी देखी जा सकती है।` खास बात है कि हिमालय दुनिया की सबसे ऊंची पर्वत श्रंखला है।

नासा ने अपनी पोस्ट में लिखा `दुनिया की सबसे ऊंची पर्वत श्रंखला हिमालय भारतीय और यूरेशियन टेक्टॉनिक बीच 50 मिलियन सालों से हुए टकराव का नतीजा है। नासा की तरफ से शेयर की गई इस तस्वीर ने कई सोशल मीडिया यूजर्स का ध्यान अपनी ओर खींचा है। यूजर्स लगातार इसपर कमेंट कर रहे हैं। तस्वीर को देखने के बाद कुछ यूजर्स भरोसा ही नहीं कर पा रहे हैं। एक यूजर ने लिखा `क्या वाकई में इतनी ऊंचाई से शहर इतने चमचमाते हुए नजर आते हैं।`

खास बात है कि नासा का हबल स्पेस टेलीस्कोप इस साल 30 वर्ष का हो गया है। इस दिन को मनाने के लिए संगठन ने कई आश्चर्यजनक तस्वीरों की एक सीरीज शेयर की है। इन तस्वीरों को शेयर कर नासा ने कहा है कि वे इंटरनेट यूजर्स के लिए सितारों से लिपटे हुए 30 तोहफे भेज रहे हैं। इसके साथ बताया गया है कि इन तोहफों को आम टेलीस्कोप और दूरबीन से भी देखा जा सकेगा।
 दिल्ली हाई कोर्ट का फैसला: शादी का वादा करके सेक्स करना हमेशा रेप नहीं

दिल्ली हाई कोर्ट का फैसला: शादी का वादा करके सेक्स करना हमेशा रेप नहीं

नई दिल्ली। रेप केस की सुनवाई के दौरान दिल्ली हाई कोर्ट ने अपने एक फैसले में कहा है कि शादी के वादे पर शारीरिक संबंध बनाना हर बार रेप नहीं है। दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा कि आपसी सहमति से लंबे समय तक शारीरिक संबंध बनाना रेप की श्रेणी में नहीं रखा जा सकता है और लंबे समय तक शारीरिक संबंध बनाना और फिर बाद में शादी के वादे से मुकरने के आधार पर रेप का मुकदमा दर्ज नहीं कराया जा सकता है। उच्च न्यायालय ने इसी तरह के कथित दुष्कर्म के मामले में आरोपी को बरी करने के लिए निचली अदालत के फैसले को बरकरार रखते हुए यह टिप्पणी की है। महिला और आरोपी देनों लंबे समय तक आपसी सहमति से शारीरिक संबंध बनाए हैं। साथ ही कोर्ट ने कहा कि महिला ने निचली अदालत के फैसले के खिलाफ अपील दाखिल करने में भी 640 दिनों की देरी कर दी है। हाई कोर्ट ने अपने फैसले में कहा है कि शारीरिक संबंध बनाने के लिए शादी का वादा करने का प्रलोभन देना और पीडि़ता के इस तरह के झांसे में आना समझ में आ सकता है, लेकिन शादी का वादा एक लंबे और अनिश्चित समय की अवधि में शारीरिक संबंध के लिए सरंक्षण नहीं दिया जा सकता। इसके साथ ही उच्च न्यायलय ने कहा है कि महिला की शिकायत के साथ-साथ उसकी गवाही से भी साफ जाहिर होता है कि आरोपी के साथ उसके संबंध सहमति से बने थे। दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा है कि महिला की शिकायत के मुताबिक उसने 2008 में आरोपी के साथ शारीरिक संबंध बनाए थे और इसके तीन या चार माह बाद उसने उससे शादी करने का वादा किया। इसके बाद वह लड़के के साथ रहने लगी थी। न्यायालय ने कहा है कि महिला ने शिकायत में यह भी आरोप लगाया कि वह दो बार गर्भवती हुई। लेकिन आरोपी के बच्चे की चाहत नहीं होने के चलते उसने दवाई लाकर दी जिससे गर्भपात में उसे मदद मिली। उच्च न्यायालय ने कहा है कि महिला को यह भी याद नहीं है कि वह कब गर्भवती हुई और कब गर्भपात कराया। इसके साथ ही साक्ष्यों की कमी और अन्य पहलुओं को देखते हुए उच्च न्यायालय ने निचली अदालत के फैसले के खिलाफ महिला की अपील को खारिज कर दिया। निचली अदालत के 24 मार्च 2018 को साक्ष्यों के अभाव में आरोपी को दुष्कर्म के आरोपों से बरी कर दिया था।
 अनियंत्रित कार ने दो मोटरसाइकिलों को मारी जोरदार टक्कर, हादसे में चार की मौत

अनियंत्रित कार ने दो मोटरसाइकिलों को मारी जोरदार टक्कर, हादसे में चार की मौत

झांसी| उत्तर प्रदेश में झांसी के गुरूसरांय थानाक्षेत्र में एक अनियंत्रित कार ने दो मोटरसाइकिलों में जोरदार टक्कर मार दी, इस भीषण दुर्घटना में चार लोगों की मौत हो गयी है। 

मिली जानकारी के मुताबिक गुरूसरांय थानाक्षेत्र के फरीदा गांव के पास गुरूवार देर रात एक तेज रफ्तार कार ने दो मोटरसाइकिलों में जोरदार टक्कर मारी और इसके बाद अनियंत्रित होकर खाई में गिर गयी।  सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जेसीबी के माध्यम से कार के हिस्से को काट कर चालक के शव को बाहर निकाला। अनियंत्रित कार ने पहले एक मोटरसाइकिल में टक्कर मारी जिससे मोटरसाइकिल सवार सुरेंद्र कुमार (30) निवासी महाराजगंज ढेरी थाना पूंछ, बिल्ले पुत्र ओमप्रकाश निवासी भदरवारा थाना गरौठा और ओम प्रकाश पुत्र कधूरे निवासी भदरवारा थाना गरौठा गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद कार चालक ने आगे जाकर एक अन्य मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी । यही नहीं फिर कार भी अनियंत्रित होकर खाई में गिरकर एक पेड़ से टकरा गई । घटना में दूसरी मोटरसाइकिल पर सवार एरच थाना क्षेत्र के ग्राम ढिकौली निवासी नत्थु धोबी (55) व सुखलाल (30)की मौत हो गई । मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र गुरसराय भेजा, जहां पर नत्थू धोबी, सुखलाल अहिरवार, ओमप्रकाश (28) एवं कार चालक आदर्श नापित निवासी नेकेरा थाना एरच को मृत घोषित कर दिया गया।घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद झांसी रेफर कर दिया गया। सड़क दुर्घटना की खबर मिलते ही क्षेत्राधिकारी महेश चंद सोनकर स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। हादसे की जानकारी मृतकों के परिजनों दी गयी। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
 केंद्रीय मंत्री गडकरी ने किया बड़ा ऐलान: आने वाले 2 सालों में टोल बूथ मुक्त हो जाएगा भारत

केंद्रीय मंत्री गडकरी ने किया बड़ा ऐलान: आने वाले 2 सालों में टोल बूथ मुक्त हो जाएगा भारत

नई द‍िल्ली। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने देशभर के टोल नाकों को लेकर बड़ी घोषणा की है। उन्होंाने कहा कि 2 साल में पूरे देश को टोल नाका मुक्तद कर दिया जाएगा। इसके लिए सरकार ने ग्लोबल पोजिशनिंग सिस्टम (जीपीएस) को अंतिम रूप देने का फैसला लिया है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि आने वाले 2 सालों में वाहनों का टोल सिर्फ आपके लिंक्ड बैंक खाते से ही काटा जाएगा।

पुराने वाहनों में भी लगाए जाएंगे जीपीएस सिस्टम-
एसोचैम फाउंडेशन वीक कार्यक्रम में बातचीत करते हुए नितिन गडकरी ने कहा कि रूस सरकार की मदद से हम जल्द ही जीपीएस सिस्टम को फाइनलाइज्ड कर लेंगे, जिसके बाद दो सालों में भारत पूरी तरह से टोल नाका मुक्त हो जाएगा। बता दें इस समय देश में सभी कॉमर्शियल वाहन ट्रैंकिग सिस्टम से लैस हैं। वहीं, सरकार सभी पुराने वाहनों में भी जीपीएस सिस्टम टेक्नोलॉजी लगाने के लिए तेजी से काम करेगी।

जीपीएस टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करने के बाद भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) की टोल आय पांच साल में 1.34 ट्रिलियन तक बढ़ सकती है। सरकार देश भर में वाहनों की स्वतंत्र आवाजाही बनाने के लिए यह खास कदम उठा रही है। पिछले एक साल में, केंद्र सरकार ने देश के सभी टोल प्लाजा पर फास्टैग अनिवार्य कर दिया है। फास्टैग की अनिवार्यता के बाद ईधन की खपत में आई है। इसके अलावा प्रदूषण पर भी लगाम लगी है।

कैशलैस लेनदेन को मिला बढ़ावा-
जानकारी दें कि इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन डिवाइस के इस्तेमाल से कैशलैस लेनदेन को भी बढ़ावा मिला है। इसके साथ ही टोल संग्रह में पारदर्शिता भी देखने को मिली है। फास्टै ग का उपयोग पिछले कुछ महीनों में काफी बढ़ा है। नवंबर में जारी किए गए एनएचएआई के एक बयान के मुताबिक, फैस्टैग अब तक के कुल टोल कलेक्शन में लगभग तीन-चौथाई का योगदान देता है। वहीं, एक साल पहले 70 करोड़ रु की तुलना में 92 करोड़ रु पर था।
 OLX पर 7 करोड़ में बिक रहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जनसंपर्क कार्यालय, बना हुआ है चर्चा का विषय

OLX पर 7 करोड़ में बिक रहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जनसंपर्क कार्यालय, बना हुआ है चर्चा का विषय

वाराणसी। खरीद बिक्री के लिए मशहूर वेबसाइट ओएलएक्स पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वाराणसी स्थित जनसंपर्क कार्यालय भी बिकने को है। ओएलएक्स पर डाला गया विज्ञापन चर्चा का विषय बना हुआ है। विज्ञापन में कार्यालय की कीमत साढ़े सात करोड़ रुपये बताई गई है। विज्ञापन डालने वाले ने प्रोजेक्ट नेम में भी पीएम आफिस वाराणसी लिखा है। यही नहीं डिस्क्रीप्शन में उसने पीएमओ आफिस फॉर सेलिंग लिखा है। 

ओएलएक्स पर मार्च 2020 से सक्रिय लक्ष्मीकांत ओझा नाम के शख्स ने इस विज्ञापन को पोस्ट किया है। इस विज्ञापन में जनसंपर्क कार्यालय की चार तस्वीरें पोस्ट की गई हैं। इनमें से तीन तस्वीरें मौजूदा कार्यालय की हैं जबकि एक पुराने ऑफिस की है। 

पोस्ट में इस भवन का स्पेस एरिया 6500 स्क्वायर फीट बताया गया है। इसके साथ ही दो फ्लोर के भवन में 4 बेडरूम का दावा किया गया है। हालांकि यहां प्रधानमंत्री कार्यालय का ऐड्रेस गलत लिखा गया है। वर्तमान में प्रधानमंत्री का ये जनसंपर्क कार्यालय जवाहर नगर एक्सटेंशन में है, जबकि पोस्ट में इसे कृष्ण देव नगर बताया जा रहा है। 

फिलहाल यह पता करने की कोशिश हो रही है कि इस मकान से लक्ष्मीकांत ओझा का कोई संबंध है या नहीं। माना जा रहा है कि मकान के बारे में कुछ जानकारियां गलत डालने और चार में से एक तस्वीर पुराने कार्यालय की होने के कारण ऐसी आशंका है कि विज्ञापन फर्जी है।
 आज होंगीं किसान संगठनों की अहम बैठकें: शाम तक हो सकता है बड़ा ऐलान

आज होंगीं किसान संगठनों की अहम बैठकें: शाम तक हो सकता है बड़ा ऐलान

नई दिल्ली। कृषि कानूनों को लेकर सरकार और किसान संगठनों के बीच तकरार जारी है। इस बीच, पूरे मामले में शुक्रवार का दिन बहुत अहम होने जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मध्य प्रदेश के किसानों के साथ संवाद करेंगे। वहीं दिल्ली से सटी हरियाणा की सिंधु बॉर्डर पर किसान संगठनों की अहम बैठकें होंगी। इसके बाद शाम को किसान संगठन प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपनी बात रखेंगे। माना जा रहा है कि इस दौरान बड़ा ऐलान हो सकता है। हालांकि यह साफ नहीं है कि यह बड़ा ऐलान आंदोलन खत्म करने का ही होगा, लेकिन गुरुवार को किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा था कि किसान दो कदम पीछे हटने को तैयार है, लेकिन सरकार भी दो कदम पीछे हटे।

केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने किसानों को खुली चिट्ठी लिखी है। इस चिट्ठी के जरिए कृषि मंत्री ने एक बार फिर किसानों को भरोसा दिलाने की कोशिश की है कि तीनों बिल उनके हक में हैं। नरेंद्र सिंह तोमर ने लिखा कि मोदी सरकार हमेशा किसानों के हित में फैसले लेती है। आंदोलन कर रहे किसान बिल में कुछ संशोधन चाहते हैं तो उसके लिए भी सरकार तैयार है। 8 पेज की अपनी चिट्ठी में तोमर ने लिखा कि मैं भी किसान परिवार से आता हूं, खेत में पानी देने के लिए रात तक जागना, बिन मौसम बारिश का डर और फसल कटने के बाद उसे बेचने के लिए हफ्तों इंतजार करना क्या होता है, मुझे पता है।

केंद्रीय कृषि मंत्री ने क्या लिखा था चिट्ठी में-
किसानों के सुझाव पर ही मोदी सरकार ऐतिहासिक कृषि बिल लेकर आई है लेकिन अब कुछ राजनीतिक दल किसानों को भ्रमित कर रहे हैं। किसानों को होशियार रहने की जरूरत है। किसानों की चिंताएं दूर करना सरकार का दायित्व है। इसके लिए सरकार पूरी तरह से तैयार है।

कोरोना महामारी के समय में भी सरकार ने एमएसपी यानी न्यूनतम समर्थन मूल्य पर रिकॉर्ड खरीदी की है। कुछ लोग एमएसपी बंद करने का झूठ फैला कर किसानों को भ्रमित कर रहे हैं। राजनीतिक स्वार्थ के लिए ऐसा किया जा रहा है। किसानों जागरूक बने और अपना हित-अहित देखें।

चिट्ठी में केंद्रीय कृषि मंत्री सिलसिलेवार ढंग से बताया कि अब तक मोदी सरकार ने किसानों के लिए कौन कौन से कदम उठाए हैं। इसमें बीज से लेकर बाजार तक की व्यवस्था का जिक्र किया गया। छोटी जोत वाले किसानों के लिए किए गए कार्यों का उल्लेख किया गया। उन्होंने बताया कि कृषि सुधारों से सिर्फ किसानों को फायदा होगा।
 ममता को बड़ा झटका: सुवेंदु अधिकारी के बाद अब दीप्तांगशु और जितेंद्र ने भी दिया टीएमसी से इस्तीफा

ममता को बड़ा झटका: सुवेंदु अधिकारी के बाद अब दीप्तांगशु और जितेंद्र ने भी दिया टीएमसी से इस्तीफा

कोलकाता। विधानसभा चुनाव से पहले ही सीएम ममता बनर्जी को पीछले 24 घंटे में दो बड़े झटके लगे। गुरुवार को ममता बनर्जी के तीन सहयोगियों ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया। पार्टी के प्रभावशाली नेता सुवेंदु अधिकारी ने पार्टी छोड़ी तो साउथ बंगाल स्टेट ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन (SBSTC) के अध्यक्ष दीप्तांगशु चौधरी ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को अपना इस्तीफा सौंप दिया। इसके अलावा विधायक जितेंद्र तिवारी ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है।

जितेंद्र तिवारी का आरोप है कि पार्टी की सदस्यता और आसनसोल के महापौर पद से इस्तीफे के तुरंत बाद पनडाबेश्वर में उनके दफ्तर पर कुछ लोगों ने तोड़फोड़ की। उन्होंने टीएमसी के पश्चिम बर्द्धमान जिला अध्यक्ष का पद भी त्याग दिया है। उन्होंने पार्टी के राज्य प्रमुख सुब्रत बख्शी को लेटर भी भेजा है।

आसनसोल में रैली निकालने से रोके जाने के बाद उन्होंने लिखा, ``अब शुक्रवार को ममता बनर्जी से मुलाकात की कोई जरूरत नहीं है। मैंने इस बात पर फैसला नहीं लिया है कि मैं विधानसभा से इस्तीफा दूंगा या नहीं।`` तिवारी ने मीडिया से कहा, ``मैंने आसनसोल नगर निगम प्रशासक मंडल के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। मुझे काम नहीं करने दिया जा रहा था, ऐसे में मैं इस पद को रख कर क्या करूंगा? इसलिए मैंने इस्तीफा दे दिया है।``

टीएमसी के सांसद सौगत रॉय ने कहा कि तिवारी कोई बड़े नेता नहीं थे। उन्हें विधायक और मेयर बनाने वालीं ममता बनर्जी ने उन्हें इंतजार करने को कहा था, जब तक वह उत्तर बंगाल से लौटती हैं। जिन लोगों की कोई विचारधारा नहीं है, वे बेहतर भविष्य की तलाश में टीएमसी छोड़ रहे हैं। यह दुर्भाग्यूपूर्ण है लेकिन पार्टी को इसका नुकसान नहीं होगा।

जितेंद्र तिवारी ने राज्य की सरकार पर केंद्र की ओर से मिल रहे फंड को लेकर राजनीति करने का आरोप लगाया था। उन्होंने मंगलवार को राज्य के शहरी विकास मंत्री फिरहद हकीम से मिलने तक से मना कर दिया और कहा है कि वह सिर्फ ममता बनर्जी से बात करेंगे। जितेंद्र तिवारी ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार राजनीति की वजह से आसनसोल नगर निगम को केंद्र से मिलने वाला फंड इस्तेमाल नहीं करने दे रही है।

बुधवार को विधायक पद छोड़ने वाले प्रभावशाली नेता सुवेंदु अधिकारी ने पार्टी की सदस्यता भी छोड़ दी है। अधिकारी ने तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी को पत्र लिखकर पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने के अपने फैसले के बारे में जानकारी दी। अधिकारी ने अपने इस्तीफे में लिखा, ``मैं तृणमूल कांग्रेस की सदस्यता के साथ पार्टी की ओर से मिले अन्य पदों से तत्काल प्रभाव से इस्तीफा दे रहा हूं। मैं सभी अवसरों और चुनौतियों के लिए आभारी हूं। मैं पार्टी सदस्य के रूप में बिताए गए समय की कद्र करूंगा।
 
 `बाबा का ढाबा` फिर सुर्ख़ियों में, संचालक को मिल रही जान से मारने की धमकी

`बाबा का ढाबा` फिर सुर्ख़ियों में, संचालक को मिल रही जान से मारने की धमकी

नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर मशहूर हुए `बाबा का ढाबा` चलाने वाले कांता प्रसाद एक बार फिर सुर्खियों में हैं। उन्होंने दिल्ली पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि उन्हें जान से मारने की धमकी मिल रही है। बाबा ने अपनी शिकायत में कहा है कि पहले 8 दिसंबर को उन्हें एक अनजान शख्स का फोन आया और उसने बाबा को उनकी दुकान जलाने और उन्हें जान से मारने की धमकी दी।

बाबा ने दिल्ली पुलिस को दी अपनी शिकायत में कहा है कि दूसरी बार धमकी उन्हें 14 दिसंबर को मिली। जब वह सुबह अपनी दुकान पर पहुंचे तब वहां पर तीन लड़के बैठे हुए थे जिन्होंने बाबा से चाय मांगी। इसी बीच उनमें से एक लड़के ने बाबा को धमकी दी कि उन्होंने गौरव वासन के खिलाफ पुलिस में शिकायत करके ठीक नहीं किया। उसने जान से मारने की धमकी दी कि चटका दू क्या`। बाबा का आरोप है कि धमकी देने वाले शख्स ने अपने आप को गौरव साहनी का दोस्त भी बताया था।

गौरव वासन एक यूट्यूबर है जिनके यूट्यूब चैनल के लाखों फॉलोअर हैं। गौरव ने हीं कांता प्रसाद का एक वीडियो उनके ढाबे में बनाया था जो बेहद वायरल हो गया था। इस वीडियो में गौरव ने लोगों से बाबा की मदद करने की अपील की थी। वीडियो के वायरल होने के बाद लाखों लोगों ने बाबा के नाम पर पैसे डोनेट किए थे। लेकिन कुछ ही दिनों बाद बाबा कांता प्रसाद और गौरव के बीच झगड़ा हो गया था। जब बाबा ने गौरव के ऊपर डोनेशन में आए पैसों का गबन करने का आरोप लगाया था। बाबा ने इसे लेकर मालवीय नगर थाने में गौरव साहनी के खिलाफ धोखाधड़ी का भी मामला दर्ज कराया था।

दिल्ली पुलिस कर रही है बाबा के आरोपो की जांच-
दिल्ली पुलिस के अधिकारियों के मुताबिक बाबा की तरफ से जान से मारने की धमकी मिलने की शिकायत उन्हें मिली है। जिसके बाद पुलिस ने शिकायत दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है। साथ ही ढाबे के आसपास लगे उन सीसीटीवी फुटेज को भी पुलिस ने खंगालना शुरू कर दिया है जिससे धमकी देने वाले उन लड़कों की पहचान की जा सके जो बाबा के ढाबे पर पहुंचे थे।
BIG BREAKING : राजधानी रायपुर में फटा कोरोना बम, प्रदेश में आज कुल 1584 नए मरीजों की हुई पहचान

BIG BREAKING : राजधानी रायपुर में फटा कोरोना बम, प्रदेश में आज कुल 1584 नए मरीजों की हुई पहचान

रायपुर | छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 1584 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे जिला रायपुर से सर्वाधिक 333 मरीज, दुर्ग से 122, राजनांदगांव से 69, बालोद से 68, बेमेतरा से 43, कबीरधाम से 24, धमतरी से 81, बलौदा बाजार से 44, महासमुंद से 72, गरियाबंद से 19, बिलासपुर से 80, रायगढ़ से 119, कोरबा से 72, जांजगीर-चांपा से 125, मुंगेली से 4, जीपीएम से 8, सरगुजा से 59, कोरिया से 40, सूरजपुर से 47, बलरामपुर से 46, जशपुर से 42, बस्तर से 7, कोंडागांव से 22, दंतेवाड़ा से 7, सुकमा से 1, कांकेर से 21, नारायणपुर से 2, बीजापुर से 5, अन्य राज्य से 2 मरीज शामिल है । आज प्रदेश में कुल 1470 कोरोना संक्रमित मरीज स्वस्थ्य होने के उपरांत अपने घर लौटे है | राज्य में आज कुल 8 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 17407 है |

TikTok बना 2020 का सबसे ज्यादा डाउनलोड होने वाला मोबाइल ऐप, पढ़े पूरी खबर

TikTok बना 2020 का सबसे ज्यादा डाउनलोड होने वाला मोबाइल ऐप, पढ़े पूरी खबर

भारत ने सीमा पर चीन से चल रहे तनाव के बीच चीनी ऐप्स पर चार बार प्रतिबंध लगाया। इसमें वे ऐप्स भी शामिल हैं, जो भारत में काफी लोकप्रिय हैं। जैसे टिकटॉक।
 
 
भारत सरकार ने इन ऐप्स को देश की सुरक्षा के लिए खतरा बताते हुए इन पर बैन लगाया। हालांकि टिकटॉक पर प्रतिबंध से इसके भारतीय प्रशंसक काफी निराश हुए। चीनी ऐप के बैन होने के बाद इंस्टाग्राम रील (Instagram reel) ने टिकटॉक की जगह ली है।
 
 
अगर बात सबसे ज्यादा डाउनलोड होने वाले मोबाइल ऐप की करें तो इसमें चीनी ऐप ने नया रिकॉर्ड बनाया है। हाल ही आई में रिपोर्ट में बताया गया है कि TikTok साल 2020 में दुनियाभर में सबसे ज्यादा डाउनलोड होने वाला मोबाइल ऐप बन गया है।
 
 
पॉपुलर मोबाइल ऐप एनालिटिक्स फर्म App Annie ने साल 2020 के Mobile App Trends को लेकर वार्षिक रिपोर्ट जारी की है। रिपोर्ट के अनुसार टिकटॉक ने फेसबुक, मैसेंजर और स्नैपचैट जैसे तमाम ऐप्स को पछाड़कर सबसे ज्यादा डाउनलोड होने वाले ऐप में टॉप जगह हासिल की है।
 
 
भारत, पाकिस्तान, अमेरिका, इंडोनेशिया और बांग्लादेश में बैन होने के बाद भी TikTok वैश्विक स्तर पर छाया हुआ है और सबसे ज्यादा डाउनलोड होने वाले मोबाइल ऐप्स में नंबर वन बनकर उभरा है। रिपोर्ट के अनुसार TikTok इस वर्ष एंड्रॉइड और आईओएस दोनों पर ही सबसे ज्यादा डाउनलोड किया गया ऐप है।
 
 
इतने देशों में बैन के बाद भी टिकटॉक की लोकप्रियता बरकरार है और लोगों को मनोरंजन करा रहा है। दुनियाभर में सबसे ज्यादा डाउनलोड किए जाने वाले ऐप्स में टिकटॉक, फेसबुक, वॉट्सऐप, जूम और इंस्टाग्राम के बाद Facebook Messenger, Google Meet, Snapchat, Telegram और Likee टॉप 10 में हैं।
प्रेम प्रसंग के चलते युवक की हत्या, अलग-अलग हिस्सों में मिली युवक की लाश

प्रेम प्रसंग के चलते युवक की हत्या, अलग-अलग हिस्सों में मिली युवक की लाश

शिवपुरी। बैराड़ थाना क्षेत्र के ग्राम फुलीपुरा में पार्वती नदी किनारे अलग-अलग हिस्सों में मिली युवक की लाश से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। सिर व धड़ को नदी किनारे गड्डे में बोरी में बंद मिले। बाकी हिस्से बोरवेल में फेंके गए हैं। पूछताछ के बाद एक आरोपित को गिरफ्तार किया है जबकि तीन फरार हो गए हैं।
 
 
32 वर्षीय केशव पुत्र सिपाही यादव बीती रात को खेत पर चने काटने क लिए गया था। जब वह घर नहीं पहुंचा तो स्वजन खेत पर पहुंचे जहां उन्हें युवक के हाथ में पहना हुआ कड़ा मिला और पास में घसीटने के निशान मिले। खेत पर पड़े खून और घसीटने के निशान को देखकर स्वजनों ने पुलिस को सूचना दी। परिजनों को संदेह है कि युवक का किसी युवती से प्रेम प्रसंग था इसी के चलते इस हत्या को अंजाम दिया गया है। 
  गुरू और शिष्य का रिश्ता हुआ शर्मसार: अश्लील वीडियो दिखाकर 5 छात्राओं से हेडमास्टर ने किया दुष्कर्म

गुरू और शिष्य का रिश्ता हुआ शर्मसार: अश्लील वीडियो दिखाकर 5 छात्राओं से हेडमास्टर ने किया दुष्कर्म

तेलंगाना। तेलंगाना के भद्रदरी कोठागुडेम जिले में गुरू और शिष्य के रिश्ते को तार-तार करने वाला मामला सामने आया है। यहां कोरोना महामारी के दौरान प्राथमिक स्कूल के हेडमास्टर ने पांच नाबालिग छात्राओं को जबरन अश्लील वीडियो दिखाकर उनके साथ दुष्कर्म किया। फिलहाल पुलिस ने हेडमास्टर को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी हेडमास्टर और एक अन्य शिक्षक अगस्त से ही स्कूल आ रहे थे। अगस्त में राज्य सरकार ने आदेश दिया था कि शिक्षक छात्रों को वैकल्पिक दिनों में पढ़ाएंगे। यह मामला तब सामने आया जब दो छात्राएं बीमार हो गईं और उनमें से एक ने अपनी मां को अपने साथ हुए यौन शोषण के बारे में बताया।

यह घटना सामने आने के बाद स्कूल की अन्य लड़कियों से पूछताछ की गई और तब पता चला कि 7 से 11 साल की उम्र के बीच की 5 छात्राओं के साथ कथित तौर पर हेडमास्टर ने दुष्कर्म किया है। पीडि़ताओं की अब मेडिकल जांच कराई जा रही है। 

पीडि़ताओं को अश्लील सामग्री भी दिखाई गई और यौन कार्य करने के लिए कहा गया। शिक्षक ने बच्चों को अपराध के बारे में किसी को भी बताने को लेकर कथित तौर पर धमकी दी थी। शिक्षक के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो के अन्य प्रावधान के तहत मामला दर्ज किया गया है।
 अभिनेत्री और शिवसेना नेता उर्मिला मातोंडकर का इंस्टाग्राम अकाउंट हैक

अभिनेत्री और शिवसेना नेता उर्मिला मातोंडकर का इंस्टाग्राम अकाउंट हैक

मुंबई। अभिनेत्री और शिवसेना नेता उर्मिला मातोंडकर का इंस्टाग्राम अकाउंट हैक हो गया है। अकाउंट हैक को लेकर अभिनेत्री के अलावा कई अन्य लोगों ने मुंबई के साइबर पुलिस स्टेशन में शिकायतें की है। पुलिस अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बता दें कि 14 दिसंबर को सुष्मिता सेन की बेटी का इंस्टा अकाउंट हैकर्स ने हैक कर लिया था।

उर्मिला मातोंडकर ने ट्वीट कर कहा कि मेरा इंस्टाग्राम अकाउंट हैक हो गया है। उन्होंने कहा, ``पहले वे डायरेक्ट मैसेज कर फॉलो करने की बात कहते हैं। अकाउंट वैरिफाई करने के लिए कुछ स्टेप बताते हैं और अकाउंट हैक कर लिया जाता है...सच में!!??``

मातोंडकर का इंस्टाग्राम पर वैरिफाई अकाउंट है। फिलहाल उनके अकाउंट पर एक भी पोस्ट नहीं दिख रहा है। एक अन्य ट्वीट में अभिनेत्री ने बताया कि उन्होंने आकउंट हैक करने की प्राथिमिकी महाराष्ट्र साइबर अपराध प्रकोष्ठ में दर्ज कराई है। उन्होंने इसके साथ ही कहा कि महिलाएं ‘‘साइबर अपराधों’’ को हल्के में नहीं लें।

उन्होंने कहा, ‘‘साइबर अपराध ऐसा नहीं जिसे महिलाओं को हल्के में लेना चाहिए... मैं पुलिस में कई और इंस्टाग्राम अकाउंट हैक होने की प्राथमिकी दर्ज कराई और मुंबई पुलिस साइबर अपराध की उपायुक्त रश्मि करणडीकर से मिली जिन्होंने मुझे बहुत सी जानकारी दी, निश्चित ही भविष्य में यह काम करेगी।’’