BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
BIG BREAKING : केंद्र सरकार के साथ आज शाम होगी किसानों की बैठक, गृह मंत्री अमित शाह ने बुलाई बैठक

BIG BREAKING : केंद्र सरकार के साथ आज शाम होगी किसानों की बैठक, गृह मंत्री अमित शाह ने बुलाई बैठक

नई दिल्लीकिसानों ने मोदी सरकार के नए कृषि कानून के खिलाफ आज भारत बंद का आव्हान किया है और इसका असर पूरे देश में देखने को मिला है। इसी बीच राष्ट्रिय राजधानी दिल्ली से एक बड़ी खबर सामने आई है। खबर है कि सरकार ने आज शाम 7 बजे किसानों को चर्चा के लिए बुलाया है। 

पढ़ें : BIG BREAKING : रायपुर में बीती रात पकड़ाए सेक्स रैकेट का पुलिस ने किया पूरा खुलासा, देखें विडियो

भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने मीडिया से बात करते हुए बताया है कि आज शाम 7 बजे गृह मंत्री अमित शाह के साथ बैठक है। हम सिंघु बॉर्डर जा रहे हैं और फिर वहां से गृह मंत्री की बैठक में जाएंगे।

BIG BREAKING : कैट का दावा, आज के भारत बंद का कारोबार पर कोई असर नहीं

BIG BREAKING : कैट का दावा, आज के भारत बंद का कारोबार पर कोई असर नहीं

नई दिल्ली | छोटे कारोबारियों के संगठन कंफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स का कहना है कि भारत बंद  का देश की व्यापारिक गतिविधियों पर कोई असर नहीं पड़ा है। साथ ही दावा किया गया है कि माल के परिवहन  पर भी इसका कोई असर नहीं पड़ा है। संगठन का दावा है कि रोजमर्रा की तरह आज भी दिल्ली और देश भर के बाजारों में पूरी तरह से व्यापारिक गतिविधियां शुरू हो गई हैं।

पढ़ें : BIG BREAKING : डायल 112 के दो आरक्षकों ने नाबालिग को बनाया अपने हवस का शिकार, पढ़ें पूरी खबर 

 

बंद में शामिल नहीं होने का निर्णय
कैट ने कल ही घोषणा की थी कि देश के व्यापारी 8 दिसंबर को आयोजित भारत बंद में हिस्सा नहीं लेंगे। इसके साथ ही ट्रांसपोर्ट सेक्टर  के संगठन आल इंडिया ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन ने भी दिल्ली सहित देश भर के ट्रांसपोर्ट सेक्टर के भारत बंद में शामिल न होने की घोषणा की थी। हालांकि ट्रांसपोर्ट सेक्टर के सबसे बड़े संगठन ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस ने भारत बंद का समर्थन किया है। हो रहा है कारोबार
कैट के राष्ट्रीय अध्यक्ष बी सी भरतिया एवं राष्ट्रीय महामंत्री प्रवीन खंडेलवाल ने यहां जारी एक बयान में बताया कि दिल्ली में 10 लाख से अधिक एवं देश भर में 7 करोड़ से अधिक व्यापारिक प्रतिष्ठान खुले हैं। इनमें रोज की तरह कारोबार हो रहा है।
 
 
देश के सभी राज्यों, जिनमें प्रमुख रूप से दिल्ली, महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, पूर्वोत्तर के राज्य, तमिलनाडु, केरल, आंध्र प्रदेश, झारखंड, बिहार, जम्मू कश्मीर आदि सभी राज्य शामिल हैं। वहां थोक एवं रिटेल बाज़ार  पूरी तरह खुले हैं।
 
 
परिवहन व्यवसाय भी सामान्य 
ऐटवा के अध्यक्ष प्रदीप सिंघल और राष्ट्रीय अध्यक्ष महेंद्र आर्य ने दावा किया है कि देश में परिवहन व्यवसाय भी अन्य दिनों की तरह आज भी पूरी तरह से चालू है। देश भर में लगभग 30 हजार ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन  और लगभग एक करोड़ ट्रांसपोर्ट कंपनियां और कूरिअर कंपनियां हैं। लगभग 90 लाख ट्रक और अन्य परिवहन वाहन प्रतिदिन सड़कों पर निकलते हैं, जिसमें से लगभग 20 लाख ट्रक प्रतिदिन विभिन्न राज्यों के बीच तथा बाकी परिवहन वाहन शहरों में माल की आवाजाही के लिए इस्तेमाल होते हैं। आज भी अन्य दिनों की तरह ट्रांसपोर्ट गतिविधियां चल रही हैं।
BIG BREAKING : आज इस जिले में हुआ कोरोना विस्फोट, प्रदेश में आज कुल 1423 नए कोरोना मरीजों की हुई पहचान

BIG BREAKING : आज इस जिले में हुआ कोरोना विस्फोट, प्रदेश में आज कुल 1423 नए कोरोना मरीजों की हुई पहचान

रायपुर | छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 1423 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे जिला रायपुर से सर्वाधिक 135 मरीज, दुर्ग से 128, राजनांदगांव से 99, बालोद से 85, बेमेतरा से 41, कबीरधाम से 21, धमतरी से 52, बलौदा बाजार से 42, महासमुंद से 61, गरियाबंद से 16, बिलासपुर से 92, रायगढ़ से 102, कोरबा से 104, जांजगीर-चांपा से 113, मुंगेली से 16, जीपीएम से 9, सरगुजा से 42, कोरिया से 27, सूरजपुर से 37, बलरामपुर से 14, जशपुर से 21, बस्तर से 21, कोंडागांव से 37, दंतेवाड़ा से 9, सुकमा से 6, कांकेर से 72, नारायणपुर से 6, बीजापुर से 10, अन्य राज्य से 5 मरीज शामिल है । आज प्रदेश में कुल 1572 कोरोना संक्रमित मरीज स्वस्थ्य होने के उपरांत अपने घर लौटे है | राज्य में आज कुल 15 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 19589 है | 

बड़ी खबर : 8 दिसंबर को भारत बंद में CAIT का समर्थन नहीं, 8 दिसंबर को खुली रहेंगी सभी सुविधाएं, पढ़ें पूरी खबर

बड़ी खबर : 8 दिसंबर को भारत बंद में CAIT का समर्थन नहीं, 8 दिसंबर को खुली रहेंगी सभी सुविधाएं, पढ़ें पूरी खबर

नई दिल्लीकृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों और सरकार के बीच 9 दिसंबर को छठे दौर की बातचीत होगी, लेकिन इससे एक दिन पहले यानी 8 दिसंबर को किसानों ने भारत बंद का आह्वान किया है। इस बीच कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) और ट्रांसपोर्ट सेक्टर के शिखर संगठन ऑल इंडिया ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन (ऐटवा) ने बंद में शामिल नहीं होने का फैसला किया है। कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) और ट्रांसपोर्ट सेक्टर के शिखर संगठन ऑल इंडिया ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन (ऐटवा) ने कहा कि देश का बाजार और ट्रांसपोर्ट 8 दिसंबर को हो रहे भारत बंद में शामिल नहीं है। दिल्ली सहित देशभर के बाजार पूरी तरह से खुले रहेंगे और सामान्य रूप से कारोबारी गतिविधियां चालू रहेंगी, वहीं ट्रांसपोर्ट सेक्टर भी पहले की तरह काम करता रहेगा और माल की आवाजाही भी पूरी तरह चालू रहेगी। 

BIG BREAKING : प्रदेश में आज कुल 1229 नए कोरोना मरीजों की हुई पहचान, सर्वाधिक मरीज इस जिले से मिले

BIG BREAKING : प्रदेश में आज कुल 1229 नए कोरोना मरीजों की हुई पहचान, सर्वाधिक मरीज इस जिले से मिले

रायपुर | छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 1229 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे जिला रायपुर से सर्वाधिक 143 मरीज, दुर्ग से 82, राजनांदगांव से 83, बालोद से 74, बेमेतरा से 26, कबीरधाम से 23, धमतरी से 39, बलौदा बाजार से 81, महासमुंद से 29, गरियाबंद से 26, बिलासपुर से 117, रायगढ़ से 73, कोरबा से 86, जांजगीर-चांपा से 57, मुंगेली से 16, जीपीएम से 4, सरगुजा से 67, कोरिया से 43, सूरजपुर से 42, बलरामपुर से 21, जशपुर से 11, बस्तर से 15, कोंडागांव से 11, दंतेवाड़ा से 10, सुकमा से 7, कांकेर से 21, नारायणपुर से 11, बीजापुर से 8, अन्य राज्य से 3 मरीज शामिल है । आज प्रदेश में कुल 716 कोरोना संक्रमित मरीज स्वस्थ्य होने के उपरांत अपने घर लौटे है | राज्य में आज कुल 10 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 20048 है | 

BIG BREAKING : फ़िल्मी जगत को लगा एक और झटका, वरिष्ठ अभिनेता रवि पटवर्धन का हुआ निधन, पढ़ें पूरी खबर

BIG BREAKING : फ़िल्मी जगत को लगा एक और झटका, वरिष्ठ अभिनेता रवि पटवर्धन का हुआ निधन, पढ़ें पूरी खबर

नई दिल्लीमराठी और हिंदी फिल्मों के वरिष्ठ कलाकार रवि पटवर्धन का कार्डियक अरेस्ट की वजह से निधन हो गया। 06 सितंबर 1937 तो जन्मे रवि पटवर्धन की उम्र 83 साल थी। रविवार सुबह एक्टर ने आखिरी सांस ली। खबरों की मानें तो शनिवार (5 दिसंबर) शाम से ही रवि पटवर्धन को सांस लेने में दिक्कत हो रही थी, जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल में एडमिट करवाया गया।

पढ़ें : राजधानी में मास्क को लेकर सख्ती से भर रहा प्रदेश सरकार का खजाना, 27 टीमें सक्रिय 

हॉस्पिटल में एडमिट होने के बाद की एक्टर की तबीयत में कोई सुधार नहीं आया जिसका बाद आज उनका निधन हो गया। बताया जहा है कि इससे पहले मार्च में भी एक्टर को दिल का दौरा पड़ा था, हालांकि वो तब ठीक हो गए थे। रवि पटवर्धन सिनेमा जगत के जाने माने अभिनेता थे जिन्होंन न सिर्फ मराठी फिल्मों में बल्कि हिंदी फिल्मों और सीरियल्स में अभी काम किया था।

पढ़ें : कलयुगी बहु : बच्चों को ले कर हुए विवाद में बहु ने ससुर, जेठानी व भतीजी पर फेका खौलता हुआ पानी, जाने कहा की है यह खबर

आखिरी बार रवि मराठी सीरियल में एक दादा का रोल निभाते नज़र आए थे। दमदार अभिन्य से बल पर इंडस्ट्री में अपनी एक ख़ास जगह बनाने वाले रवि ने अपने करियर में 150 से भी ज्यादा ड्रामा और 200 से अधिक फिल्मों में काम किया था। जिसमें उन्होंने पुलिस अफसर, गांव के सरपंच, पिता, दाद हर तरह का रोल किया। रवि का इस तरह दुनिया से रुख़्सत होने जाना ज़ाहिर के मराठी इंडस्ट्री के लिए एक बड़ा नुकसान है।

किसान आंदोलन पर केंद्रीय मंत्री का आया बड़ा बयान, किसानों को ले कर कह दी ये बड़ी बात

किसान आंदोलन पर केंद्रीय मंत्री का आया बड़ा बयान, किसानों को ले कर कह दी ये बड़ी बात

नई दिल्ली किसान संगठनों से कई दौर की बातचीत बेनतीजा रहने के बाद केंद्र सरकार थोड़ी नरम पड़ी है। केंद्रीय कृषि राज्‍य मंत्री कैलाश चौधरी ने कहा है कि सरकार लिखित में दे सकती है कि न्‍यूनतम समर्थन मूल्‍य बरकरार रखा जाएगा। हालांकि चौधरी ने बातचीत में किसान आंदोलन को डिसक्रेडिट करते हुए कहा कि उन्‍हें नहीं लगता कि ये असली किसान हैं। चौधरी ने कहा, `मैं नहीं मानता कि असली किसान, जो कि अपने खेतों में काम कर रहे हैं, वे इस बारे में चिंतित हैं।` उन्‍होंने आरोप लगाया कि कुछ राजनीतिक लोग आग में घी डालने की कोशिश कर रहे हैं और देश के किसान नए कानूनों के समर्थन में हैं।


राजनीति के चक्‍कर में न फंसें किसान: केंद्र
चौधरी ने कहा, `मुझे लगता है (राज्‍यों में) कांग्रेस सरकार और विपक्ष किसानों को भड़का रहे हैं। देश के किसान इन कानूनों के साथ हैं लेकिन कुछ राजनीतिक लोग आग में घी डालने की कोशिश में हैं। मुझे पीएम (नरेंद्र) मोदी के नेतृत्‍व और किसानों पर भूरा भरोसा है। मुझे यकीन है कि किसान कोई ऐसा फैसला नहीं करेंगे जिससे देश में कहीं भी अशांति हो। इन कानूनों से उन्‍हें आजादी मिली है। मुझे नहीं लगता कि जो असली किसान हैं, अपने खेतों में काम कर रहे हैं, इससे परेशान हैं।`

पढ़ें : राजधानी रायपुर के इन क्षेत्रों में सड़क हादसे में दो की मौत, मर्ग कायम कर जांच में जुटी पुलिस 


किसान नेताओं की केंद्र सरकार के साथ पांच दौर की बातचीत हो चुकी है, मगर नतीजा सिफर रहा है। 9 दिसंबर को अगली मुलाकात होनी है। अबतक हुईं सारी बैठकों में गहमागहमी रही है। कई बार ऐसी नौबत आए जब केंद्रीय मंत्रियों को किसान नेताओं के गुस्‍से का सामना करना पड़ा। शनिवार को पांचवें दौर की बैठक के दौरान तो गतिरोध इतना बढ़ा कि डेढ़ घंटे तक चर्चा ही नहीं हो पाई। किसान नेता करीब एक घंटे तक मौन व्रतपर रहे। तीनों नए कृषि कानूनों को वापस लेने की अपनी मुख्य मांग पर हांया नहींमें जवाब मांगा। बैठक में मौजूद कुछ किसान नेता अपने होठों पर अंगुली रखे हुए और हांया नहींलिखा कागज हाथ में लिए हुए दिखे। इससे पहले हुई मीटिंग में, किसान नेताओं ने सरकारी खाना-पानी लेने से मना कर दिया था। वे अपना खाना साथ लेकर गए थे। किसान संगठनों ने 9 दिसंबर को भारत बंद भी बुलाया है। कुछ मिलाकर सरकार पर दबाव बनाने के लिए हर कोशिश आजमाई जा रही है।

पढ़ें : खदान और 6 ग्रामीणों की रिहाई को लेकर ओरछा मार्ग में ग्रामीणों द्वारा चक्काजाम जारी


70
साल के डॉक्‍टर दर्शन पाल पूरे किसान आंदोलन के केंद्र में रहे हैं। वह क्रांतिकारी क‍िसान यूनियन के पंजाब अध्‍यक्ष हैं और सरकार से बातचीत की अहम कड़ी हैं। पटियाला की तरह पाल भी उन किसान नेताओं में से हैं जो केंद्र के इस कदम का जून से विरोध करते आए हैं। 2002 में सरकारी नौकरी छोड़कर खेती करने उतरे पाल इसी साल यूनियन की पंजाब इकाई के अध्‍यक्ष बने हैं। वह ऑल इंडिया किसान संघर्ष कोऑर्डिनेशन समिति के वर्किंग ग्रुप के भी सदस्य हैं।


64
साल के पटियाला ट्रेन्‍ड एक्‍यूपंचरिस्‍ट हैं। पंजाब सरकार के साथ कोऑपरेटिव डिपार्टमेंट में काम कर चुके हैं। पहले भाकियू के ही सदस्‍य थे लेकिन करीब 15 साल पहले अलग हो गए। वह जून से ही कृषि क्षेत्र में नए बदलावों का विरोध कर रहे थे। इस मुद्दे पर विभिन्‍न किसान संगठनों को साथ लाने में पटियाला की अहम भूमिका है।


बलदेव सिंह सिरसा दिल्‍ली के सिंघु बॉर्डर पर किसान आंदोलन का नेतृत्‍व संभालते हैं। वह सरकार के साथ बातचीत करने वाली किसानों की टीम में शामिल हैं। वह लगातार नए प्रावधानों का विरोध करते रहे हैं। 


जोगिंदर सिंह उगराहां, पंजाब के सबसे बड़े किसान नेताओं में से एक हैं। वे किसान मुद्दों पर अपने कड़े रुख के लिए जाने जाते हैं। सेना से रिटायर होने के बाद उन्‍होंने 2002 में भारतीय किसान यूनियन की तर्ज पर अपना संगठन शुरू किया। वह पंजाब में नए कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शनों का नेतृत्‍व कर रहे हैं।


पंजाब में राजेवाल की अपनी हस्‍ती है। वह 90 के दशक में भारतीय किसान यूनियन से अलग हुए थे। खास बात यह है कि भाकियू का संविधान इन्‍होंने ही तैयार किया था। पंजाब के कृषि क्षेत्र पर उनकी बेहद मजबूत पकड़ है और उन्‍हें इस पूरे आंदोलन के पीछे का दिमाग कहा जा सकता है। वह किसानों की बात को प्रभावी ढंग से रखने के लिए जाने जाते हैं और केंद्रीय मंत्रियों के साथ नेगोसिएशन में अहम रोल अदा कर रहे हैं।


राकेश टिकैत किसानों के बड़े नेता रहे महेंद्र सिंह टिकैत के बेटे हैं। वह भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्‍ता हैं जिसकी पश्चिमी उत्‍तर प्रदेश में खासी पकड़ है। टिकैत उत्‍तर प्रदेश के किसानों की तरफ से दिल्‍ली में डेरा डाले हुए हैं।
किसान एकता मंच के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष बूटा सिंह भी केंद्र से बातचीत करने वाले किसान नेताओं में से एक हैं। उन्‍होंने सरकार से शुरुआती मुलाकातों के बाद कहा था कि `हमने साफ कर दिया है कि कानून वापस होने चाहिए और धरना यहीं खत्‍म हो जाएगा।` सिंह उन नेताओं में से हैं जो बिल्‍कुल भी नरम पड़ने के मूड में नहीं दिखते।


सतनाम सिंह पन्‍नू पंजाब में किसान मजदूर संघर्ष समिति का चेहरा हैं। 65 साल के पन्‍नू कई सालों से भूमिहीन किसानों के लिए आवाज उठाते रहे हैं। गांव और ब्‍लॉक लेवल से शुरू कर उनकी यूनियन ने युवाओं और महिलाओं के बीच पैठ बनाई है। उनका संगठन उन 31 संगठनों में शामिल नहीं है जो शुरू से इस आंदोलन को लीड कर रहे थे, मगर उसे समर्थन दे रहा है।


इस पर केंद्रीय कृषि राज्‍य मंत्री कैलाश चौधरी ने कहा, किसानों को यह सोचना चाहिए कि कैसे इसका राजनीतिकरण हो रहा है। वे उन लोगों के झांसे में न आएं तो राजनीतिक फायदा उठाना चाहते हैं।


तीनों कानून वापस लेने पर अड़े किसान
किसान संगठनों ने शनिवार को केंद्र सरकार के साथ हुई बैठक में साफ कर दिया था कि वे पीछे नहीं हटेंगे। किसान नेताओं और केंद्रीय मंत्रियों के बीच मीटिंग में बेहद गहमागहमी हुई। हालात इतने बिगड़े कि करीब घंटे भर तक किसान नेताओं ने `मौन व्रत` रखा। तल्‍खी इतनी ज्‍यादा थी कि बीच में मंत्री बैठक छोड़कर चले गए। बाद में यह बताने वापस लौटे कि अगले राउंड की बातचीत 9 दिसंबर को होगी। किसान संगठनों ने 8 दिसंबर (मंगलवार) को `भारत बंद` बुलाया है। किसान आंदोलन को विभिन्‍न राजनीतिक दलों का समर्थन भी मिल रहा है जिससे मोदी सरकार के लिए चुनौती बड़ी हो गई है।


भारत बंद को कांग्रेस का समर्थन :
मुख्‍य विपक्षी दल कांग्रेस ने किसानों के भारत बंद का समर्थन किया है। पार्टी के प्रवक्‍ता पवन खेड़ा ने कहा कि कांग्रेस 8 दिसंबर को अपने हर ऑफिस पर प्रदर्शन करेगी। खेड़ा के मुताबिक, `यह किसानों को राहुल गांधी के समर्थन को और मजबूत करेगा। हम यह सुनिश्चित करेंगे कि विरोध सफल हो।` लेफ्ट दलों, राष्‍ट्रीय जनता दल, तृणमूल कांग्रेस जैसी पार्टियों ने भी भारत बंद और किसान आंदोलन को समर्थन देने की घोषणा की है।


अब बाकी देश से भी उठ रहीं विरोध में आवाजें :
कृषि से जुड़े तीन कानूनों को वापस लेने की मांग पर अड़े किसानों का आंदोलन रविवार को लगातार 11वें दिन जारी है। दिल्ली की सीमाओं पर पंजाब, हरियाणा समेत देश के अन्य हिस्सों से आए प्रदर्शकारी किसान डटे हुए हैं। किसान संगठन आगामी मंगलवार को भारत बंद को सफल बनाने में जुटे हैं। किसान नेताओं ने बताया कि उनका यह आंदोलन अब सिर्फ पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश तक सीमित नहीं रहा, बल्कि इसका स्वरूप देशव्यापी बन चुका है और इसकी तस्वीर आठ दिसंबर को भारत बंद के दौरान साफ हो जाएगी।

BIG BREAKING : प्रदेश में आज कुल 21 कोरोना मरीजों की हुई मौत, प्रदेश में आज कुल 1583 नए मरीजों की हुई पहचान, सर्वाधिक इस जिले से

BIG BREAKING : प्रदेश में आज कुल 21 कोरोना मरीजों की हुई मौत, प्रदेश में आज कुल 1583 नए मरीजों की हुई पहचान, सर्वाधिक इस जिले से

रायपुर | छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 1583 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे जिला रायपुर से सर्वाधिक 229 मरीज, दुर्ग से 128, राजनांदगांव से 73, बालोद से 90, बेमेतरा से 45, कबीरधाम से 49, धमतरी से 55, बलौदा बाजार से 82, महासमुंद से 67, गरियाबंद से 38, बिलासपुर से 87, रायगढ़ से 138, कोरबा से 85, जांजगीर-चांपा से 122, मुंगेली से 17, जीपीएम से 9, सरगुजा से 78, कोरिया से 29, सूरजपुर से 27, बलरामपुर से 12, जशपुर से 12, बस्तर से 23, कोंडागांव से 25, दंतेवाड़ा से 21, सुकमा से 7, कांकेर से 26, नारायणपुर से 0, बीजापुर से 7, अन्य राज्य से 2 मरीज शामिल है । आज प्रदेश में कुल 1258 कोरोना संक्रमित मरीज स्वस्थ्य होने के उपरांत अपने घर लौटे है | राज्य में आज कुल 21 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 19533 है | 

BIG BREAKING : रायपुर में फटा कोरोना बम, प्रदेश में आज कुल 1579 नए कोरोना मरीजों की हुई पहचान, 13 मरीजों की हुई मौत

BIG BREAKING : रायपुर में फटा कोरोना बम, प्रदेश में आज कुल 1579 नए कोरोना मरीजों की हुई पहचान, 13 मरीजों की हुई मौत

रायपुर | छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 1579 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे जिला रायपुर से सर्वाधिक 196 मरीज, दुर्ग से 110, राजनांदगांव से 113, बालोद से 82, बेमेतरा से 38, कबीरधाम से 41, धमतरी से 65, बलौदा बाजार से 93, महासमुंद से 70, गरियाबंद से 17, बिलासपुर से 120, रायगढ़ से 107, कोरबा से 131, जांजगीर-चांपा से 105, मुंगेली से 12, जीपीएम से 13, सरगुजा से 54, कोरिया से 37, सूरजपुर से 41, बलरामपुर से 19, जशपुर से 28, बस्तर से 15, कोंडागांव से 29, दंतेवाड़ा से 15, सुकमा से 2, कांकेर से 18, नारायणपुर से 1, बीजापुर से 3, अन्य राज्य से 4 मरीज शामिल है । आज प्रदेश में कुल 1319 कोरोना संक्रमित मरीज स्वस्थ्य होने के उपरांत अपने घर लौटे है | राज्य में आज कुल 13 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 19351 है | 

BIG BREAKING : प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा, पढ़ें पूरी खबर

BIG BREAKING : प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा, पढ़ें पूरी खबर

हैदराबाद | हैदराबाद के तेलंगाना से एक बड़ी खबर आ रही है | खबर मिली है कि निगम चुनाव के परिणाम आने से पहले प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद से एन उत्तम कुमार रेड्डी ने इस्तीफा दे दिया है। हालांकि अभी इस बात का खुलासा नहीं हो पाया है कि उन्होंने इस्तीफा क्यों दिया है।

BIG BREAKING : 8 दिसंबर को होने जा रहा है भारत बंद, जाने क्या है वजह

BIG BREAKING : 8 दिसंबर को होने जा रहा है भारत बंद, जाने क्या है वजह

नई दिल्ली | देश की राजधानी दिल्ली से एक बड़ी खबर निकल कर आ रही है | खबर मिली है कि कृषि कानूनों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे किसानों ने 8 दिसंबर को भारत बंद का ऐलान किया है। साथ ही किसानों ने यह भी कहा है कि 5 दिसंबर को मोदी सरकार और कॉर्पोरेट घरानों के पुतले पूरे देश में फूंके जाएंगे |

पढ़ें : पॉपुलर TV शो "तारक मेहता का उल्‍टा चश्‍मा" के लेखक ने की आत्‍महत्‍या, जानिए क्या थी वजह 

इसके अलावा किसानों ने कहा है कि अगर 5 दिसंबर तक कानून वापस नहीं लिए गए तो दिल्ली के और रोड भी ब्लॉक किए जाएंगे।किसान नेता हरविंदर सिंह लखवाल ने एक बैठक के बाद कहा, “आठ दिसंबर को भारत बंद का आह्वान करने का फैसला लिया गया है. हमने दिल्ली की शेष सड़कों को अवरूद्ध करने की योजना बनाई है।"

 बड़ी खबर: चार पहिया वाहन विक्रय का झांसा देकर लाखों की ठगी करने वाला अंतर्राज्यीय आरोपी गिरफ्तार

बड़ी खबर: चार पहिया वाहन विक्रय का झांसा देकर लाखों की ठगी करने वाला अंतर्राज्यीय आरोपी गिरफ्तार

मुंबई। महाराष्ट्र पुलिस ने चार पहिया वाहर विक्रय करने का झासा देकर लाखों रूपए की ठगी करने वाले ओमनारायण मिश्रा को गिरफतार किया है। पीडि़त ने थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि सागर ओम नारायण मिश्रा निवासी ईस्ट थाणे मुम्बई (महाराष्ट्र) नामक व्यक्ति ने इंटरनेट पर पुराने वाहनों की खरीदी-बिक्री संबंधी जानकारी ओ.एल.एक्स. पर अपने 2 चार पहिया वाहन रेनॉल्ड डस्टर और टोयोटो लैण्ड क्रूजर प्राडो को विक्रय करने के लिए विज्ञापन डाला गया था। जिसके संबंध में प्रार्थी के पुत्र जुनैद ने सागर ओम नारायण मिश्रा से संपर्क कर उक्त वाहनों को क्रय किए जाने के लिए अपनी रूचि दिखाने पर दोनों वाहनों का सौदा तय किया गया। सागर ओम नारायण मिश्रा ने रेनाल्ड डस्टर को 5,20,000 रूपए और टोयोटो लैण्ड क्रूजर प्राडो को 6,50,000 रूपए में विक्रय करने का सौदा तय किया गया। उक्त वाहनों के बावत् प्रार्थी के पुत्र ने ओम नारायण मिश्रा के खाते में 4,00,000 रूपए डाला गया। इसी बीच सागर ओम नारायण मिश्रा 23 जून 2015 को रायपुर आकर प्रार्थी के पुत्र से नगदी 3,50,000 रूपए प्राप्त किया। दोनों के मध्य वाहनों के क्रय-विक्रय के संबंध में इकरारनामा भी किया गया। कुछ दिनों बाद प्रार्थी के पुत्र ने पुन: सागर ओम नारायण मिश्रा के खाता में 50,000 रूपए और 3,70,000 रूपए ट्रांसफर किया गया। इस तरह से प्रार्थी के पुत्र ने उक्त दोनों वाहन क्रय करने के एवज में सागर ओम नारायण मिश्रा को कुल 11,70,000 रूपए दिया। सागर ओम नारायण मिश्रा ने उक्त दोनों वाहनों की डिलवरी प्रार्थी के पुत्र को दे दिया। उक्त दोनों वाहनों की डिलवरी दिए जाने के 10 दिन बाद सागर ओम नारायण मिश्रा ने दोनों वाहनों को अपने चालक अरमान के द्वारा आर.टी.ओ. ऑफिस में दोनों वाहन की आवश्यकता नाम ट्रांसफर कराए जाने के लिए आवश्यक है। ऐसा कहकर वापस बुलवा लिया। प्रार्थी ने वाहनों को वापस मांगने पर हिला-हवाला और आनाकानी करने लगा, वाहनों को वापस नहीं दिया। प्रार्थी के पुत्र ने सागर ओम नारायण मिश्रा के घर जाकर वाहन डिलवरी के संबंध में पूछताछ करने पर वह स्वयं को आर्मी ऑफिसर बताकर अश्लील गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देकर मारपीट किया। जिस पर आरोपी सागर ओम नारायण मिश्रा के विरूद्ध थाना कोतवाली में अपराध क्रमंाक 04/16 धारा 420, 406 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया। 

पुलिस उप महानिरीक्षक और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय कुमार यादव ने प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर लखन पटले, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध अभिषेक माहेश्वरी और प्रभारी सायबर सेल रमाकांत साहू को आरोपी की पतासाजी कर गिरफ्तार करने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। जिस पर सायबर सेल की टीम ने प्रार्थी और उसके पुत्र से घटना व आरोपी के संबंध में विस्तृत पूछताछ किया गया। टीम ने आरोपी सागर ओम नारायण मिश्रा की पतासाजी प्रारंभ किया गया। टीम ने आरोपी के उपयोग किए गए बैंक खातों के संबंध में जानकारी प्राप्त करने के साथ ही आरोपी के संबंध में तकनीकी विश्लेषण भी किया । चूंकि आरोपी बड़ा ही शातिर किस्म का है जो घटना के बाद से लगातार फरार चल रहा था और बार-बार अपना लोकेशन बदल रहा था। टीम ने आरोपी की पतासाजी लगातार जारी रखते हुये उसके छिपने के हर संभावित स्थानों में लगातार रेड कार्यवाही करते हुए अंतत: आरोपी सागर ओम नारायण मिश्रा को गिरफ्तार करने में सफलता मिली। पूछताछ में आरोपी सागर ओम नारायण मिश्रा उक्त घटना को कारित करना स्वीकार किया गया। आरोपी सागर ओम नारायण मिश्रा को गिरफ्तार कर उसके विरूद्ध अग्रिम कार्यवाही किया गया। आरोपी के विरूद्ध मुम्बई के अलग - अलग थानों में ठगी के 4 अपराध पंजीबद्ध है जिनमें आरोपी जेल निरूद्ध रह चुका है। 
 पॉपुलर TV शो "तारक मेहता का उल्‍टा चश्‍मा" के लेखक ने की आत्‍महत्‍या, जानिए क्या थी वजह

पॉपुलर TV शो "तारक मेहता का उल्‍टा चश्‍मा" के लेखक ने की आत्‍महत्‍या, जानिए क्या थी वजह

पॉपुलर टीवी सीरियलों में से एक 'तारक मेहता का उल्‍टा चश्‍मा' में एक के बाद एक नया मोड़ आते जा रहा है। शो के कई चेहरों को बदल दिया गया है साथ ही इस शो के मुख्य किरदारों में से एक दया बेन ने भी शो से मुँह मोड़ लिया है। इसी कड़ी में अब खबर है की 'तारक मेहता का उल्‍टा चश्‍मा' के लेखकों में से एक अभिषेक मकवाना ने आत्‍महत्‍या कर ली है, ज‍िनका एक सुसाइड नोट सामने आया है। अभिषेक लंबे समय से इस सीरियल के ल‍िए ल‍िख रहे थे।

 पुल‍िस द्वारा सामने आ रही जानकारी के अनुसार अभिषेक ने आत्‍महत्‍या से पहले एक सुसाइड नोट भी ल‍िख छोड़ा है और इसमें 'आर्थिक परेशानियों' का ज‍िक्र क‍िया है।

अभिषेक ने प‍िछले हफ्ते आत्‍महत्‍या की और उनके पर‍िवार का आरोप है क‍ि वह सायबर धोखाधड़ी का श‍िकार हुआ था और उसे ब्‍लैकमेल किया जा रहा था। मुंबई म‍िरर की खबर के अनुसार अभिषेक के परिवार वालों और दोस्‍तों का आरोप है कि उसकी मौत के बाद से ही उन्‍हें धोखा करने वालों की तरफ से लगातार फोन आ रहे हैं क‍ि वह उनका पैसा लौटा दें क्‍योंकि अभिषेक ने उन्‍हें लोन में गारंटर बनाया था।  अभिषेक मकवाना, 27 नवंबर को अपने कांदिवली वाले घर में मृत पाए गए थे, ज‍िसके बाद चारकोप पुलिस ने इस मामले में एक्सिडेंटल डेथ का केस दर्ज किया था। इस मामले में परिवार का बयान दर्ज किया गया है। र‍िपोर्ट के अनुसार अभिषेक के भाई जेनिस ने खुलासा क‍िया है कि अभिषेक के ईमेल्‍स से फाइनेंश‍ियल फ्रॉड की बात सामने आई है। इसके अलावा पुल‍िस के अनुसार अभिषेक के सुसाइड नोट में भी आर्थ‍िक धोखाधड़ी की बात सामने आई है, जो व‍ह प‍िछले बहुत महीनों से झेल रहा था लेकिन उसने इसके बारे में ज्‍यादा कुछ नहीं ल‍िखा है। 
 
 एक गांव ऐसा, जहां मशाल जलाकर होती है बेटियों की शादियां

एक गांव ऐसा, जहां मशाल जलाकर होती है बेटियों की शादियां

सीधी। सरकार भले ही प्रदेश के कोने-कोने में बिजली पहुंचाने का दावा करती है, लेकिन आज भी ऐसे कई गांव हैं, जहां बिजली की पहुंच नहीं हो सकी है। आजादी के सात दशक बीतने के बाद भी ग्रामीण अंधेरे में जिंदगी जीने को मजबूर हैं। ऐसा ही एक गांव है सीधी जिले के आदिवासी बाहुल्य जनपद पंचायत कुसमी का ताल गांव। इस गांव में लोग अंधेरे को अपना भाग्य मान चुके हैं।
 
 
हालाते ये हैं कि यहां बेटियों की शादियां मशाल की रोशनी में होती है। ये गांव प्रदेश सहित जिले के अंतिम छोर पर बसा है। इस गांव को छूकर बहने वाली मबई नदी प्रदेश की सीमा तय करती है। ग्रामीणों के मुताबिक साल 2014 में ग्रामीणों के प्रदर्शन के बाद सोलर पैनल से गांव को रोशन करने का काम शुरू हुआ। वर्ष 2015 में गांव में सौर ऊर्जा से बनी बिजली पहुंची, लेकिन ये रोशनी ज्यादा दिनों तक कायम नहीं रह सकी। सोलर प्लांट में लगाई गई 18 सोलर प्लेट्स चोरी हे गई।
 
 
इसकी सूचना ग्रामीणों ने पोंडी पुलिस चौकी में दी, पर पुलिस महज दो प्लेट ही बरामद कर सकी। सोलर प्लांट बेकार हो गया। महिलाओं ने बताया कि गांव की लड़कियों की शादी अंधेरे में होती है। इस गांव में जनरेटर मंगाना महंगा पड़ता है, क्योंकि जनरेटर के किराएसे ज्यादा उसे लाने ले जाने का खर्चा होता है। ऐसे में लालटेन और चिमनी की रोशनी में ही रात गुजरती है। बेटों की शादी में उपहार के रूप मं बिजली से चलने वाले उपकरण नहीं लिए जाते। बेटियों की शादी में मशाल जलाई जाती है, जिससे रस्में पूरी की जा सके।
 
 
ताल और इससे सटे छड़ाहुला गांव के आदिवासी किसान सालभर मं एक फसल ही लेते हैं, वो भी खरीफ सीजन में। बिजली नहीं होने से पानी की व्यवस्था करना मुश्किल है। ग्रामीण बेन बहादुर सिंह ने बताया कि गांव का किसान चाहकर भी रबी सीजन की फसलों में सिंचाई नहीं कर पाते। ये स्थिति तब है जब गांव के पास से मबई नदी निकलती है। डीजल पम्प महंगा पड़ता है।

 

बड़ी खबर: पुलिस मुढभेड़ में ढेर हुआ साइकोपैथिक किलर, छह राज्यों में दर्ज था हत्या का मामला

बड़ी खबर: पुलिस मुढभेड़ में ढेर हुआ साइकोपैथिक किलर, छह राज्यों में दर्ज था हत्या का मामला

भोपाल। मध्य प्रदेश के रतलाम में एमपी पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। यहां पुलिस मुठभेड़ में एक साइको किलर मारा गया है। हालांकि इस पुलिस मुठभेड़ में पांच पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं। मुठभेड़ में मारा गया साइको किलर का नाम दिलीप देवल बताया जा रहा है। जिसके ऊपर कई राज्यों में हत्या करने का आरोप है।
 

फिलहाल बताया जा रहा है कि दिलीप देवल गुजरात के दाहोद का निवासी था। उस पर कई राज्यों में छह हत्या के मामले दर्ज हैं। दिलीप ने मध्य प्रदेश के रतलाम में एक ही परिवार के तीन सदस्यों को मार 25 नवंबर को गोली मार कर हत्या कर दी थी। देवल ने दिवाली के दिन पटाखों की आवाज की आड़ में एक ही परिवार के 3 लोगों की गोली मार कर हत्या की थी।
 
 
बता दें कि देवल पर जून में एक महिला की हत्या का भी आरोप है। पुलिस का कहना है कि देवल ने परिवार को लूटने के मकसद से परिवार के लोगों के मार दिया। इससे पहले उसने जानकारी जुटाई थी कि परिवार ने रतलाम में हाल ही में कुछ जमीन बेची है और घर पर नकदी रखी है। इसके लिए उसने एक सैलून भी चलाया।
 
 
पुलिस ने एक बयान में कहा कि देवल एक `साइको किलर` था, जिसने बुजुर्गों के स्वामित्व वाले घरों को निशाना बनाया। कोई गवाह नहीं रहने के लिए वह उन्हें मार डालता था।
बड़ी खबर : पीएम मोदी की सर्वदलीय बैठक हुई ख़त्म, कोरोना संक्रमण को ले कर पीएम ने कही यह बड़ी बात, पढ़ें पूरी खबर

बड़ी खबर : पीएम मोदी की सर्वदलीय बैठक हुई ख़त्म, कोरोना संक्रमण को ले कर पीएम ने कही यह बड़ी बात, पढ़ें पूरी खबर

नई दिल्ली। सरकार ने कोरोना के मुद्दे पर आज ऑल पार्टी मीटिंग बुलाई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसमें वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए शामिल हुए। उन्होंने कहा कि कोरोना वैक्सीन के लिए अब अब ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा, कुछ हफ्तों में टीका तैयार होगा। मोदी ने कहा, भारत के वैज्ञानिक अपनी सफलता को लेकर आश्वस्त हैं और उनका कॉन्फिडेंस मजबूत है।
 
 
दुनिया की नजर कम कीमत वाली सबसे सुरक्षित वैक्सीन पर है। स्वाभाविक है कि दुनिया की नजर भारत पर भी है। अहमदाबाद, पुणे और हैदराबाद जाकर मैंने देखा कि वैक्सीन मैन्युफैक्चरिंग को लेकर तैयारियां कैसी हैं। ICMR और ग्लोबल इंडस्ट्री के दिग्गजों के साथ तालमेल बैठाया जा रहा है। सभी कमर कस के तैयार हैं। करीब-करीब 8 ऐसी संभावित वैक्सीन हैं, जो ट्रायल के अलग-अलग चरण में हैं। इनकी मैन्युफैक्चरिंग भारत में ही हुई है।
 
 
भारत की अपनी 3 अलग-अलग वैक्सीन का ट्रायल अलग चरणों में हुआ। एक्सपर्ट मान रहे हैं कि वैक्सीन के लिए ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। माना जा रहा है कि अगले कुछ हफ्तों में वैक्सीन तैयार हो जाएगी। वैज्ञानिकों की हरी झंडी मिलते ही भारत में वैक्सिनेशन शुरू कर दिया जाएगा। पहले चरण में किसे वैक्सीन लगेगी, इस पर भी केंद्र राज्यों के सुझावों पर काम कर रही है। प्राथमिकता हेल्थकेयर वर्कर, फ्रंटलाइन वर्कर और पहले से गंभीर बीमारियों से जूझ रहे बुजुर्गों को दी जाएगी।
 ट्राले से टकराई जीप, हादसे में दो सगे भाई सहित 5 की मौत

ट्राले से टकराई जीप, हादसे में दो सगे भाई सहित 5 की मौत

श्योपुर। मध्यप्रदेश के श्योपुर जिले में हुए एक सड़क हादसे में पांच कृषको की मौत हो गई है वही 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

जानकारी के अनुसार जिले के जैनी गांव के कुछ किसान अपने धान की फसल राजस्थान के कोटा में बेचकर कल देर रात लौट रहे थे। तभी श्योपुर-कोटा राजमार्ग पर सुल्तानपुर थाना क्षेत्र में उनकी जीप एक ट्राले से टकरा गई। इस हादसे में जैनी गांव के निवासी दो सगे भाई रामवीर मीणा और हनुमान मीणा उनके मामा मांगीलाल मीणा सहित अजय मीणा एवं जगदीश माली की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल चार लोगों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
 BREAKING NEWS: शूटिंग के बीच वरुण धवन, कियारा आडवाणी, नीतू कपूर और अनिल कपूर हुए कोरोना के शिकार

BREAKING NEWS: शूटिंग के बीच वरुण धवन, कियारा आडवाणी, नीतू कपूर और अनिल कपूर हुए कोरोना के शिकार

मुंबई। लॉकडाउन के बाद अनलॉक में मिली ढील के बाद बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के निर्माताओं ने अपनी फिल्मों की शूटिंग शुरू की है। फिल्म के सेट पर निर्माता सभी इंतजामों का खास ख्याल रख रहे हैं ताकि कोई कोरोना जैसे गंभीर वायरस की चपेट में ना आ जाए। लेकिन कहते है न, सावधानी हटी-दुर्घटना घटी। ऐसा ही कुछ हुआ फिल्म जुग-जुग जियो के सेट पर जहां इस फिल्म के शीर्ष कलाकारों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के कारण इसकी शूटिंग पर ब्रेक लग गया है।
 

 


मिली जानकारी के अनुसार फिल्म जुग-जुग जियो की शूटिंग के सिलसिले में वरुण धवन, कियारा आडवाणी और नीतू कपूर अभी चंडीगढ़ में है, और वहां सेट पर कुछ लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं । ऐसी भी खबरें हैं कि वरुण धवन, कियारा आडवाणी और नीतू कपूर भी कोरोना की चपेट में आ गए हैं। हालांकि इस बात की पुष्टी अभी तक नहीं हुई है। यह बताया जा रहा है कि तीनों स्टार्स की कोरोना रिपोर्ट गुरुवर को शाम को आई है जिसमें तीनों पॉजिटिव पाए गए हैं और इसी कारण तीनो आइसोलेट भी हो गए हैं। उम्मीद है कि आज शाम तक फिल्म की टीम की ओर से इस बारे में आधिकारिक बयान दिया जा सकता है।

 

 बड़ी खबर: पीएम मोदी की अगुआई में शुरू हुई सर्वदलीय बैठक, कोरोना की स्थिति पर होगी चर्चा

बड़ी खबर: पीएम मोदी की अगुआई में शुरू हुई सर्वदलीय बैठक, कोरोना की स्थिति पर होगी चर्चा

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश में मौजूदा कोविड की स्थिति पर सभी दलों के नेताओं के साथ बैठक कर रहे हैं। इस बैठक में सरकार द्वारा भविष्य में कोरोना वैक्सीन वितरण की योजना पर भी चर्चा की जा सकती है। 

महामारी के मद्देनजर यह बैठक वर्चुअली बुलाई गई है। इस बैठक में कई दलों के नेता शामिल हो रहे हैं। पिछले दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना के मामलों में हो रही बढ़ोतरी को देखते हुए कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ वर्चुअल बैठक की थी। वहीं यह बैठक ऐसे समय पर हो रही है जब किसान कृषि कानूनों के खिलाफ लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। 

आशा है प्रधानमंत्री बताएंगे कि हर भारतीय को कोरोना का टीका कब दिया जाएगा: राहुल 
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने देश में कोविड-19 के हालात और इसके टीके पर चर्चा करने के लिए शुक्रवार को होने वाली सर्वदलीय बैठक से पहले कहा कि उन्हें उम्मीद है कि इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्पष्ट करेंगे कि हर भारतीय को कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए मुफ्त टीका कब तक लगाया जाएगा। उन्होंने ट्वीट किया, `हमें आशा है कि आज सर्वदलीय बैठक में प्रधानमंत्री यह स्पष्ट करेंगे कि हर भारतीय को कोरोना वायरस का मुफ्त टीका कब तक दिया जाएगा। 

सर्वदलीय बैठक में कोरोना वैक्सीन की योजना को लेकर चर्चा हो सकती है। बैठक में विपक्षी दल के कई नेताओं के हिस्सा लेने की उम्मीद है। इस बैठक में बीजू जनता दल- चंद्रशेखर साहू, वाईएसआरसीपी- विजयसाई रेड्डी और मिथुन रेड्डी, एआईएमआईएम- इम्तियाज जलील, शिवसेना- विनायक राउत, जेडीयू- आरसीपी सिंह, कांग्रेस- अधीर रंजन चौधरी और गुलाम नबी आजाद, टीएमसी- सुदीप बंद्योपाध्याय और डेरेक ओ ब्रायन, एआईएडीएमके- नवनीत कृष्णन, डीएमके- टीआरके बालू और तिरुचि शिवा, जेडीएस- एचडी देवगौड़ा, एनसीपी- शरद पवार, सपा- राम गोपाल यादव, बसपा- सतीश मिश्रा, राजद- प्रेम चंद्र गुप्ता, टीडीपी- जय गल्ला, आप- संजय सिंह, टीआरएस- नाम नागेश्वर राव, लोजपा- चिराग पासवान तथा अकाली दल- सुखबीर बादल शामिल हो सकते है। 
BIG BREAKING : राजधानी में हुआ कोरोना विस्फोट, प्रदेश में आज कुल 1555 नए कोरोना मरीजों की हुई पहचान

BIG BREAKING : राजधानी में हुआ कोरोना विस्फोट, प्रदेश में आज कुल 1555 नए कोरोना मरीजों की हुई पहचान

 रायपुर | छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 1555 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे जिला रायपुर से सर्वाधिक 229 मरीज, दुर्ग से 117, राजनांदगांव से 101, बालोद से 76, बेमेतरा से 46, कबीरधाम से 12, धमतरी से 48, बलौदा बाजार से 68, महासमुंद से 47, गरियाबंद से 19, बिलासपुर से 109, रायगढ़ से 112, कोरबा से 112, जांजगीर-चांपा से 79, मुंगेली से 19, जीपीएम से 7, सरगुजा से 46, कोरिया से 40, सूरजपुर से 65, बलरामपुर से 24, जशपुर से 36, बस्तर से 21, कोंडागांव से 43, दंतेवाड़ा से 22, सुकमा से 5, कांकेर से 41, नारायणपुर से 2, बीजापुर से 6, अन्य राज्य से 3 मरीज शामिल है । आज प्रदेश में कुल 1773 कोरोना संक्रमित मरीज स्वस्थ्य होने के उपरांत अपने घर लौटे है | राज्य में आज कुल 17 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 19300 है |