Delhi: Kanta Prasad, the 80-year-old owner of 'Baba Ka Dhaba', starts a new restaurant in Malviya Nagar.
— ANI (@ANI) December 21, 2020
"We're very happy, god has blessed us. I want to thank people for their help, I appeal to them to visit my restaurant. We will serve Indian & Chinese cuisine here," he says. pic.twitter.com/Rg8YAaJ1zk
रायपुर | कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मोतीलाल वोरा का आज दिल्ली के फोर्टिस एस्कॉर्ट अस्पताल निधन हो गया। मोतीलाल वोरा लंबे समय से स्वास्थ्य संबंधी समस्या से जूझ रहे थे। आज उनका अचानक निधन हो गया। कल ही उन्होंने अपना 92वां जन्मदिन मनाया था।
दो दिन पहले ही उन्हें दिल्ली के अस्पताल में स्वास्थ्य संबंधी समस्या के चलते भर्ती कराया गया था। जहां आज उनका निधन हो गया।
कांग्रेस नेता मोतीलाल वोरा (फाइल तस्वीर) का 93 वर्ष की आयु में दिल्ली के फोर्टिस एस्कॉर्ट अस्पताल में निधन हो गया। pic.twitter.com/65i7QmCEQr
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 21, 2020
नई दिल्ली। रविवार को पुरी-सूरत एक्सप्रेस ट्रेन जब हातीबारी और मानेश्वर रेलवे स्टेशन के बीच रात 2.04 बजे पहुंची तो उसके सामने एक हाथी आ गया, जिससे टकराने के बाद ट्रेन के 6 डिब्बे पटरी से उतर गए, हालांकि इस हादसे में किसी भी यात्री को कोई चोट नहीं आई और ना ही किसी भी तरह के नुकसान की कोई खबर है लेकिन इस घटना से हड़कंप जरूर मच गया। ईस्ट कोस्ट रेलवे ने इसकी जानकारी दी है।
रायपुर | छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 953 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे जिला रायपुर से सर्वाधिक 128 मरीज, दुर्ग से 84, राजनांदगांव से 73, बालोद से 48, बेमेतरा से 14, कबीरधाम से 22, धमतरी से 32, बलौदा बाजार से 21, महासमुंद से 38, गरियाबंद से 13, बिलासपुर से 52, रायगढ़ से 81, कोरबा से 55, जांजगीर-चांपा से 82, मुंगेली से 4, जीपीएम से 9, सरगुजा से 41, कोरिया से 37, सूरजपुर से 30, बलरामपुर से 22, जशपुर से 23, बस्तर से 6, कोंडागांव से 19, दंतेवाड़ा से 8, सुकमा से 0, कांकेर से 9, नारायणपुर से 0, बीजापुर से 1, अन्य राज्य से 1 मरीज शामिल है । आज प्रदेश में कुल 1034 कोरोना संक्रमित मरीज स्वस्थ्य होने के उपरांत अपने घर लौटे है | राज्य में आज कुल 7 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 16558 है |
आज 953 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की पहचान हुई वहीं 1,034 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज/रिकवर्ड हुए। राज्य में स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज/रिकवर्ड हुए मरीज़ों की संख्या 2,47,480 है।@TS_SinghDeo @ChhattisgarhCMO pic.twitter.com/ybAcwIjtnU
— Health Department CG (@HealthCgGov) December 20, 2020
मुंबई, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने राज्य में एक बार फिर से लॉकडाउन या नाइट कर्फ्यू लगाने से इनकार कर दिया है. उन्होंने कहा कि कई लोगों ने उन्हें राज्य में लॉकडाउन या नाइट कर्फ्यू लगाने की सलाह दी. मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें नहीं लगता कि अब एक और लॉकडाउन या नाइट कर्फ्यू की जरूरत है.
महाराष्ट्र के सीएम ने रविवार को कहा कि अगले छह महीने तक राज्य में मास्क पहनना अनिवार्य है. उन्होंने कहा कि राज्य में कोरोना वायरस के संक्रमण पर पूरी तरह से लगाम नहीं लगाया जा सका है, फिर भी स्थिति नियंत्रण में है. उद्धव ठाकरे ने कहा, ‘‘ इलाज से बेहतर बचाव है. कम से कम अगले छह महीने तक सार्वजनिक स्थानों पर मास्क पहनने की आदत बना लेनी चाहिए.’’
Many people suggested me to impose night curfew or lockdown in the state. But I don't think night curfew or another lockdown should be imposed: Maharashtra CM Uddhav Thackeray pic.twitter.com/E3ww13IAFT
— ANI (@ANI) December 20, 2020
रायपुर | छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 1368 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे जिला रायपुर से सर्वाधिक 164 मरीज, दुर्ग से 120, राजनांदगांव से 72, बालोद से 61, बेमेतरा से 14, कबीरधाम से 30, धमतरी से 58, बलौदा बाजार से 63, महासमुंद से 69, गरियाबंद से 10, बिलासपुर से 123, रायगढ़ से 105, कोरबा से 75, जांजगीर-चांपा से 95, मुंगेली से 9, जीपीएम से 11, सरगुजा से 77, कोरिया से 35, सूरजपुर से 77, बलरामपुर से 17, जशपुर से 35, बस्तर से 9, कोंडागांव से 7, दंतेवाड़ा से 10, सुकमा से 1, कांकेर से 16, नारायणपुर से 0, बीजापुर से 4, अन्य राज्य से 1 मरीज शामिल है । आज प्रदेश में कुल 1636 कोरोना संक्रमित मरीज स्वस्थ्य होने के उपरांत अपने घर लौटे है | राज्य में आज कुल 7 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 17040 है |
आज 1,368 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की पहचान हुई व 1,636 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज/रिकवर्ड हुए। राज्य में एक्टिव मरीज़ों की संख्या 17,040 है।@TS_SinghDeo @ChhattisgarhCMO pic.twitter.com/yOWFKDuhcC
— Health Department CG (@HealthCgGov) December 19, 2020
नई दिल्ली, आगामी पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है. आज मिदनापुर की रैली में गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में टीएमसी से लंबे वक्त से नाराज़ चल रहे मंत्री शुभेन्दु अधिकारी ने बीजेपी का दामन थाम लिया. उनके अलावा टीएमसी सांसद सुनील मंडल और टीएमसी, लेफ्ट और कांग्रेस के 10 अन्य विधायकों ने भी बीजेपी में आधिकारिक तौर पर एंट्री की.
ममता के किले में सेंध लगाने के बाद गृह मंत्री अमित शाह रैली में उन पर जमकर बरसे. अमित शाह ने कहा, "कुछ बड़बोले नेताओं ने कहा कि बंगाल में तृणमूल को कोई हरा नहीं सकता. मैं उनको याद कराना चाहता हूं कि सांसद के चुनाव के अंदर कहते थे कि बीजेपी का खाता नहीं खुलेगा. हमारे दिलीप घोष की आध्यक्षता और मोदी जी के नेतृत्व में 18 सीटें बीजेपी ने जीती हैं." उन्होंने कहा कि चुनाव तक ममता अकेली रह जाएंगी.
अमित शाह ने ममता पर आरोप लगाया, "बीजेपी में जो लोग आज आ रहे हैं वो मां माटी मानुष के नारे के साथ निकले थे. लेकिन ममता दीदी की सरकार ने मां माटी मानुष के नारे को टोलबाजी, तुष्टीकरण और भतीजावाद में परिवर्तित कर दिया." उन्होंने कहा कि ममता ने कांग्रेस छोड़ी, क्या वो दल बदल नहीं था. उन्होंने कहा कि सभी पार्टियों से आज अच्छे लोग बीजेपी में शामिल हुए. मां माटी मानुष के नारे को हफ्ता वसूली में बदल दिया. साथ ही उन्होंने दावा किया कि इस बार 200 सीटों के साथ बीजेपी की सरकार बनेगी.
शुभेन्दु ने पीएम मोदी की तारीफ की
बीजेपी में शामिल होने के बाद टीएमसी के शुभेन्दु आधिकारी ने रैली को संबोधित करते हुए अमित शाह और पीएम नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की. उन्होंने पीएम मोदी को देश की आन बान और शान बताया. शुभेन्दु अधिकारी का बीजेपी में शामिल होना ममता बनर्जी के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है. शुभेन्दु की बंगाल में 20-25 विधानसभा सीटों पर पकड़ मानी जाती है. शुभेन्दु ने 27 नवंबर को टीएमसी से इस्तीफा दिया था.
आज अमित शाह की मौजदूगी में ममता सरकार में मंत्री रहे शुभेन्दु अधिकारी के अलावा टीएमसी, लेफ्ट और कांग्रेस के 10 विधायकों ने भी बीजेपी का दामन थामा. इसके अलावा टीएमसी सांसद सुनील मंडल भी बीजेपी में शामिल हुए. बता दें कि इनमें टीएमसी के 6 विधायक हैं. सीपीएम के दो, सीपीआई का एक और कांग्रेस का एक विधायक भी बीजेपी में शामिल हुआ है.
Addressing a public meeting in Midnapore, West Bengal. https://t.co/XxBBSbfFHv
— Amit Shah (@AmitShah) December 19, 2020
रायपुर | छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 1413 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे जिला रायपुर से सर्वाधिक 224 मरीज, दुर्ग से 141, राजनांदगांव से 78, बालोद से 45, बेमेतरा से 17, कबीरधाम से 24, धमतरी से 46, बलौदा बाजार से 39, महासमुंद से 88, गरियाबंद से 21, बिलासपुर से 147, रायगढ़ से 123, कोरबा से 84, जांजगीर-चांपा से 50, मुंगेली से 8, जीपीएम से 1, सरगुजा से 61, कोरिया से 33, सूरजपुर से 69, बलरामपुर से 22, जशपुर से 50, बस्तर से 5, कोंडागांव से 10, दंतेवाड़ा से 7, सुकमा से 7, कांकेर से 8, नारायणपुर से 0, बीजापुर से 4, अन्य राज्य से 1 मरीज शामिल है । आज प्रदेश में कुल 1228 कोरोना संक्रमित मरीज स्वस्थ्य होने के उपरांत अपने घर लौटे है | राज्य में आज कुल 4 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 17488 है |
आज 1,413 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की पहचान हुई वहीं 1,228 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज/रिकवर्ड हुए।@TS_SinghDeo @ChhattisgarhCMO pic.twitter.com/iWBAbkfhuy
— Health Department CG (@HealthCgGov) December 18, 2020









